1 00:00:09,927 --> 00:00:11,929 हैलो! 2 00:00:21,522 --> 00:00:23,440 पी लो! 3 00:00:46,338 --> 00:00:48,340 वंडरी के पॉडकास्ट WeCrashed पर आधारित 4 00:01:04,730 --> 00:01:05,732 वीवर्क क्लोइ मोर्गन 5 00:01:08,569 --> 00:01:09,570 धन्यवाद। 6 00:01:09,653 --> 00:01:10,988 तुम पर बहुत अच्छा लग रहा है। 7 00:01:12,364 --> 00:01:15,158 - यह रहा तुम्हारा ऑनबोर्डिंग पैकेट। - ठीक है। 8 00:01:15,242 --> 00:01:17,286 - तुम्हारी डायरेक्ट्री। - ठीक है। 9 00:01:17,369 --> 00:01:19,705 और यह भी लो। 10 00:01:20,289 --> 00:01:22,875 और याद रखना, आज शाम को सात बजे स्टाफ़ मीटिंग है। 11 00:01:22,958 --> 00:01:24,334 "शुक्र है आज सोमवार है" वाली मीटिंग? 12 00:01:24,418 --> 00:01:27,921 लड़की, वे शानदार होती हैं। मेरे लिए तो वह हफ़्ते का सबसे अच्छा हिस्सा है। 13 00:01:28,005 --> 00:01:29,339 तुम यहाँ कब से नौकरी कर रही हो? 14 00:01:30,382 --> 00:01:31,508 चार हफ़्ते से? 15 00:01:31,592 --> 00:01:32,759 नहीं, पाँच हफ़्ते से। 16 00:01:35,345 --> 00:01:37,514 - वीवर्क में स्वागत है। - धन्यवाद। 17 00:01:40,017 --> 00:01:43,103 स्वागत है! स्वागत है! धन्यवाद! यहाँ आने के लिए धन्यवाद। 18 00:01:43,187 --> 00:01:45,814 हाँ। स्वागत है! 19 00:01:45,898 --> 00:01:48,150 तुम्हें पीछे लगा वह बोर्ड नज़र आ रहा है? क्या लिखा है उस पर? 20 00:01:48,233 --> 00:01:50,903 - और मेहनत करो! - और मेहनत करो! 21 00:01:50,986 --> 00:01:52,613 अब, सभी नए लोगों के लिए, 22 00:01:52,696 --> 00:01:55,908 बाकी की दुनिया को शुक्रवार को शुक्र करने दो। 23 00:01:55,991 --> 00:01:57,618 यहाँ वीवर्क पर, हम कहते हैं… 24 00:01:57,701 --> 00:01:59,786 "शुक्र है आज सोमवार है!" 25 00:01:59,870 --> 00:02:02,581 हाँ! शुक्र है आज सोमवार है! 26 00:02:02,664 --> 00:02:05,501 मैं कहूँगा "वी" यानि हम, तुम कहना "वर्क" यानि काम करेंगे। 27 00:02:05,584 --> 00:02:06,877 - वी! - वर्क! 28 00:02:06,960 --> 00:02:08,002 - वी! - वर्क! 29 00:02:08,086 --> 00:02:09,128 - वी! - वर्क! 30 00:02:09,213 --> 00:02:10,380 - वी! - वर्क! 31 00:02:10,464 --> 00:02:11,423 - वी! - वर्क! 32 00:02:11,507 --> 00:02:12,716 - वी! - वर्क! 33 00:02:12,799 --> 00:02:14,301 - फिर से! - वर्क! 34 00:02:14,384 --> 00:02:16,845 हे! 35 00:02:33,487 --> 00:02:35,489 मैं कहूँगा "वी" यानि हम, तुम कहना "वर्क" यानि काम करेंगे। 36 00:02:35,572 --> 00:02:36,573 - वी! - वर्क! 37 00:02:36,657 --> 00:02:37,783 - वी! - वर्क! 38 00:03:08,730 --> 00:03:09,857 - वी! - वर्क! 39 00:03:09,940 --> 00:03:10,941 - वी! - वर्क! 40 00:03:11,024 --> 00:03:12,067 - वी! - वर्क! 41 00:03:12,150 --> 00:03:13,318 - वी! - वर्क! 42 00:03:13,402 --> 00:03:14,820 - वी! - वर्क! 43 00:03:14,903 --> 00:03:16,113 - वी! - वर्क! 44 00:03:16,196 --> 00:03:17,406 - वी! - वर्क! 45 00:03:17,489 --> 00:03:18,657 - वी! - वर्क! 46 00:03:43,891 --> 00:03:46,894 रैकेट झील न्यूयॉर्क 47 00:03:46,977 --> 00:03:48,770 गर्मियों के कैंप में स्वागत है! 48 00:03:57,196 --> 00:03:58,822 वी 49 00:04:00,324 --> 00:04:02,367 समर ऑफ़ वी 50 00:04:27,309 --> 00:04:29,937 इसकी पिछली पॉटी थोड़ी सख़्त थी, 51 00:04:30,020 --> 00:04:32,481 तो शायद अगर पेट पर थोड़ी उल्टी मालिश कर दो। 52 00:04:32,564 --> 00:04:34,358 आराम से। ठीक है। 53 00:04:34,441 --> 00:04:37,319 मॉमी तुमसे प्यार करती है। मॉमी तुमसे प्यार करती है। 54 00:04:37,402 --> 00:04:39,780 - अरे, एडम। एडम। - मैं तुमसे बहुत प्यार… बाय। 55 00:04:39,863 --> 00:04:42,658 एडम, मुझे बहुत अफ़सोस है पर हमें तीन घंटे देर हो गई है 56 00:04:42,741 --> 00:04:44,284 और भीड़ बेचैन हो रही है। 57 00:04:44,368 --> 00:04:46,828 फूल बसंत आने पर ही खिलता है। चलो चलें! 58 00:04:46,912 --> 00:04:48,205 चलो चलें! आ जाओ! 59 00:04:48,288 --> 00:04:49,748 डैडी पाँच मिस्ड कॉल 60 00:04:50,374 --> 00:04:52,292 - सब ठीक है? - माफ़ करना। मुझे माफ़ करना। 61 00:04:52,376 --> 00:04:54,253 - मेरे डैडी फ़ोन करते रहते हैं। सब ठीक है। - तुम्हारे डैडी? 62 00:04:54,336 --> 00:04:55,712 तो, यह है डेमियन सायटो। 63 00:04:55,796 --> 00:04:58,924 - यह वह संवाददाता है जो वह लेख लिखेगा। - हैलो। 64 00:04:59,007 --> 00:05:00,008 - हैलो। - डेमियन! 65 00:05:00,092 --> 00:05:03,136 डेमियन, मेरे भाई। यह अब तक का तुम्हारा लिखा सबसे बढ़िया लेख होगा। 66 00:05:03,220 --> 00:05:05,013 तुम्हें पुलित्ज़र इनाम मिलेगा। ठीक है? 67 00:05:05,097 --> 00:05:06,306 तुम मुझे बस बताओ तुम्हें क्या चाहिए। 68 00:05:06,390 --> 00:05:08,684 - वेनैसा! इसे जो भी चाहिए हो, दे देना। - हाँ। जो भी तुम चाहो। 69 00:05:08,767 --> 00:05:10,310 - धन्यवाद। - "द न्यूयॉर्क टाइम्स"। 70 00:05:11,061 --> 00:05:12,354 "द टाइम्स" ने मना कर दिया। 71 00:05:12,437 --> 00:05:14,523 अगर हम आज शाम को मिल पाएँ। 72 00:05:15,107 --> 00:05:17,776 - जान। अरे, अरे। - हमें एक-दूसरे को अपनाना होगा। 73 00:05:17,860 --> 00:05:19,152 तुम आकाश के सबसे चमकते सितारे हो। 74 00:05:20,195 --> 00:05:22,114 - मेरे प्यार। - मेरे प्यार। 75 00:05:23,115 --> 00:05:24,116 ठीक है। 76 00:05:24,199 --> 00:05:27,870 स्टेज पर स्वागत कीजिए, मुख्य आकर्षण, 77 00:05:27,953 --> 00:05:28,954 एडम न्यूमैन का! 78 00:05:29,037 --> 00:05:30,956 हाँ, हाँ, हाँ, हाँ, हाँ! 79 00:05:31,039 --> 00:05:33,292 हाँ! स्वागत है! 80 00:05:34,293 --> 00:05:37,921 गर्मियों के कैंप में स्वागत है! 81 00:05:40,340 --> 00:05:41,383 डैडी? 82 00:05:41,466 --> 00:05:43,760 - अपने आसपास देखो। - मैं आपको बाद में फ़ोन करती हूँ। 83 00:05:43,844 --> 00:05:45,470 एक बहुत अद्भुत चीज़ हो रही… 84 00:05:45,554 --> 00:05:47,222 आने वाला कल ऐसा दिखेगा। 85 00:05:48,265 --> 00:05:49,766 अब और "शुक्र है आज शुक्रवार है" नहीं। 86 00:05:49,850 --> 00:05:51,226 - जब तुम अपनी पसंद का काम करते हो… - क्या? 87 00:05:51,310 --> 00:05:53,103 …काम खेल बन जाता है। 88 00:05:54,855 --> 00:05:56,523 और हम कहते हैं… 89 00:05:56,607 --> 00:05:59,985 शुक्र है आज सोमवार है! 90 00:06:01,153 --> 00:06:02,654 हम तुमसे प्यार करते हैं! 91 00:06:03,947 --> 00:06:06,116 हम भी तुमसे प्यार करते हैं। सच में करते हैं। 92 00:06:07,743 --> 00:06:09,786 यह बहुत अद्भुत साल रहा है। 93 00:06:09,870 --> 00:06:12,289 क्या मैं वापस आकर आपको फ़ोन करूँ? 94 00:06:12,372 --> 00:06:14,124 ठीक है पर मैं वह कर लूँगी। मैं… 95 00:06:14,917 --> 00:06:16,418 मैं लिख दूँगी जैसे ही मैं… 96 00:06:17,252 --> 00:06:22,174 …और बेंचमार्क कैपिटल के हमारे प्रतिबद्ध पार्टनरों से कुछ बहुत अच्छे निवेशों के कारण 97 00:06:22,257 --> 00:06:28,096 हमारे पास अब 15 लाख वर्ग फ़ीट 98 00:06:28,180 --> 00:06:31,642 वीवर्क जगह है! 99 00:06:33,227 --> 00:06:36,688 और 10,000 से अधिक सदस्य हैं। 100 00:06:38,232 --> 00:06:41,318 तो मुझे लगता है थोड़ा सा जश्न मनाना तो बनता है, हँ? 101 00:06:42,778 --> 00:06:44,404 या शायद बहुत ज़्यादा! 102 00:06:45,364 --> 00:06:46,740 शायद बहुत ज़्यादा! 103 00:06:47,658 --> 00:06:50,202 शायद बहुत ज़्यादा! 104 00:06:50,994 --> 00:06:53,956 डैडी, हम यह ठीक कर लेंगे। 105 00:06:54,039 --> 00:06:56,416 ठीक है? हम इससे निकल आएँगे। यह मेरा वादा है। 106 00:06:56,500 --> 00:06:58,210 जब पार्टनरों की बात हो रही है, तो बता दूँ, 107 00:06:59,169 --> 00:07:04,091 यह सुंदर जगह मेरी ख़ूबसूरत पत्नी, रेबेका की पारिवारिक संपत्ति है, 108 00:07:04,174 --> 00:07:06,051 तो चलिए हम सब उसका धन्यवाद करें। 109 00:07:06,134 --> 00:07:07,261 रेबेका! 110 00:07:07,803 --> 00:07:10,472 रेबेका! आओ, आ जाओ! 111 00:07:11,056 --> 00:07:13,350 लगता है मुझे उसे लाने ख़ुद जाना पड़ेगा। 112 00:07:13,433 --> 00:07:15,477 - नहीं। एडम। - रेबेका, आ जाओ, आओ, आओ! 113 00:07:15,561 --> 00:07:18,105 - डैडी, मैं आपको फिर फ़ोन करती हूँ, ठीक है? - आ जाओ। 114 00:07:18,188 --> 00:07:19,398 यह आ गई। 115 00:07:20,107 --> 00:07:21,775 कुछ कहो। कुछ कहो! 116 00:07:21,859 --> 00:07:22,860 नहीं, नहीं, जो चाहो, बोलो। 117 00:07:25,529 --> 00:07:26,572 हैलो! 118 00:07:28,574 --> 00:07:33,912 आपका स्वागत है इस सुंदर ग… 119 00:07:34,621 --> 00:07:36,373 मेरा मतलब, यह वाक़ई में एक गर्मियों का कैंप है। 120 00:07:38,125 --> 00:07:41,837 इसका मालिक मेरे कज़िन मार्क का परिवार है। 121 00:07:42,337 --> 00:07:43,797 मार्क! 122 00:07:43,881 --> 00:07:44,882 क्या मार्क यहाँ पर है? 123 00:07:45,591 --> 00:07:46,925 मार्क, क्या तुम… 124 00:07:48,302 --> 00:07:50,637 क्या… ओह, ख़ैर… 125 00:07:51,513 --> 00:07:54,016 अदि? अदि! 126 00:07:54,099 --> 00:07:57,144 अदि! सब लोग सुनिए, एडम की बहन यहाँ पर है। 127 00:07:58,770 --> 00:08:02,566 अदि, जब एडम पहली बार यहाँ आया था, उसकी मदद करने के लिए 128 00:08:02,649 --> 00:08:04,276 बहुत-बहुत धन्यवाद। 129 00:08:05,277 --> 00:08:09,281 मैं बहुत आभारी हूँ कि तुमने उसका ध्यान रखा। 130 00:08:09,990 --> 00:08:14,036 तुमने दुनिया का सबसे बड़ा परिवार बनाने में उसकी मदद की। 131 00:08:16,288 --> 00:08:17,915 ठीक है! 132 00:08:20,751 --> 00:08:24,421 औरत होने का एक बहुत बड़ा हिस्सा है आदमियों की मदद करना। 133 00:08:24,505 --> 00:08:25,881 क्या? 134 00:08:25,964 --> 00:08:30,594 औरत होने का एक बहुत बड़ा हिस्सा है आदमियों को उनकी पसंद के काम में सफलता दिलवाने में मदद करना। 135 00:08:30,677 --> 00:08:32,846 - एडम के साथ मैंने यही करने की कोशिश की है। - लानत है। 136 00:08:32,929 --> 00:08:34,097 और तुमने वह किया है। 137 00:08:34,181 --> 00:08:36,892 तो, ख़ैर, इस जगह पर मैंने बहुत सी यादें बनाई हैं… 138 00:08:36,975 --> 00:08:37,976 जाने भी दो। 139 00:08:38,059 --> 00:08:40,062 "संस्थापक की पत्नी ने कहा, औरत की भूमिका है आदमियों की मदद करना 140 00:08:40,145 --> 00:08:41,897 उद्धरण, "उनकी पसंद के काम में सफलता दिलवाने में।" 141 00:08:41,980 --> 00:08:43,148 धन्यवाद। 142 00:08:44,733 --> 00:08:48,153 थोड़े तो संवेदनशील बनो। वह अभी-अभी माँ बनी है। ठीक से सोती तक नहीं है। 143 00:08:48,237 --> 00:08:49,655 - कमीने मत बनो। - उसने यह कहा है। 144 00:08:49,738 --> 00:08:51,323 हाँ, और यह यहाँ की महत्वपूर्ण कहानी नहीं है। 145 00:08:51,406 --> 00:08:54,159 - क्या है कहानी? - कहानी है… यह सब देखो ज़रा! 146 00:08:54,243 --> 00:08:57,371 हज़ारों कर्मचारी और सदस्य मिलकर जश्न मना रहे हैं। 147 00:08:57,454 --> 00:08:59,998 वीवर्क में कुछ बहुत ख़ास हो रहा है। 148 00:09:00,082 --> 00:09:02,793 तुमने मुझसे गर्मियों के कैंप के बारे में लिखने का मौक़ा माँगा था, तो उसके बारे में लिखो। 149 00:09:02,876 --> 00:09:04,336 - वी! - वर्क! 150 00:09:04,419 --> 00:09:06,630 मैं कहूँगा "वी" यानि हम, तुम कहना "वर्क" यानि काम करेंगे! 151 00:09:06,713 --> 00:09:08,048 - वी! - वर्क! 152 00:09:08,131 --> 00:09:09,132 - वी! - वर्क! 153 00:09:09,216 --> 00:09:10,133 - वी! - वर्क! 154 00:09:10,217 --> 00:09:11,343 - वी! - वर्क! 155 00:09:11,426 --> 00:09:12,469 - वी! - वर्क! 156 00:09:12,553 --> 00:09:13,637 सब लोग चीखो! 157 00:09:18,016 --> 00:09:19,601 वह बात जो तुमने कही थी 158 00:09:19,685 --> 00:09:23,230 कि औरत की भूमिका है आदमियों को उनकी पसंद के काम में सफलता दिलवाने में मदद करना। 159 00:09:23,313 --> 00:09:27,776 - हाँ। - हमें उसकी सफ़ाई देनी पड़ेगी। 160 00:09:27,860 --> 00:09:31,029 मुझे समझ नहीं आ रहा उसमें ग़लत क्या था। मुझे तो वह प्यारा लगा। 161 00:09:31,113 --> 00:09:34,241 वह, उसे शायद नारीवाद-विरोधी समझ लिया जाए। 162 00:09:34,867 --> 00:09:36,410 नारीवाद-विर… नहीं, नहीं। 163 00:09:36,493 --> 00:09:39,204 मैं अपने कॉलेज के अंतिम साल में "द वैजाइना मोनोलोग्स" को कॉर्नेल में लेकर आई थी। 164 00:09:39,288 --> 00:09:41,915 मुझे तो याद भी नहीं कि रेबेका ने क्या कहा था। 165 00:09:41,999 --> 00:09:45,419 अच्छा, ख़ैर, वह संवाददाता याद रखेगा। 166 00:09:45,502 --> 00:09:46,753 पर वह एक स्टाइल संवाददाता है। 167 00:09:46,837 --> 00:09:49,715 जानती हूँ पर उससे फ़र्क नहीं पड़ता। तुम्हें यह ग़लती सुधारनी ही होगी। 168 00:09:49,798 --> 00:09:51,967 नहीं, नहीं। वेनैसा। 169 00:09:52,050 --> 00:09:54,887 मेरी पत्नी को कुछ भी नहीं करना होगा, अच्छा? 170 00:09:55,596 --> 00:09:59,141 तुम संचार विभाग की प्रमुख हो। यह तुम्हारा काम है। 171 00:10:00,100 --> 00:10:01,101 इसे ठीक करो। 172 00:10:03,353 --> 00:10:05,355 हम तुमसे प्यार करते हैं, एडम! 173 00:10:05,439 --> 00:10:07,774 अरे! 174 00:10:08,275 --> 00:10:11,320 मैं तुमसे ज़्यादा प्यार करता हूँ! मैं तुमसे ज़्यादा प्यार करता हूँ! 175 00:10:11,403 --> 00:10:13,655 अरे! 176 00:10:13,739 --> 00:10:16,825 रुको, रुको। रुक जाओ, रुक जाओ, रुक जाओ। 177 00:10:16,909 --> 00:10:18,869 क्या यह बाउंस हाउस है? 178 00:10:22,497 --> 00:10:25,542 - क्या हम सीधा केबिन चलें? - हाँ, हमें बस चलना चाहिए। 179 00:10:25,626 --> 00:10:28,420 - बाउंस हाउस! - ठीक है। 180 00:10:44,353 --> 00:10:45,854 बड़ा सुंदर, छोटा सा केबिन है। 181 00:10:46,563 --> 00:10:47,564 धन्यवाद। 182 00:10:47,648 --> 00:10:51,360 छोटा बैग नर्सरी में रख दो और दो बड़े बैग मुख्य बेडरूम में। 183 00:10:58,867 --> 00:10:59,993 कीथ! 184 00:11:02,788 --> 00:11:07,000 रेबेका! अपने भाई को परेशान मत करो! उसे आराम करने दो! 185 00:11:07,084 --> 00:11:08,961 कीथ! कीथ! 186 00:11:09,044 --> 00:11:12,047 कीथ! कीथ! मैं "ज़ेल्डा" के आठवें स्तर पर पहुँच गई हूँ! 187 00:11:12,130 --> 00:11:14,049 - मैंने आठों चरण सीख लिए। - बकवास। 188 00:11:14,132 --> 00:11:15,717 नहीं, यह सच है! मैंने गेम सेव कर ली है! 189 00:11:15,801 --> 00:11:17,052 रेबीरूल्स का अब सबसे ज़्यादा स्कोर है। 190 00:11:17,135 --> 00:11:19,638 पर अगर मैं उसे डिलीट कर दूँ, तो किसी को पता नहीं चलेगा। 191 00:11:19,721 --> 00:11:22,057 कीथ, नहीं। मत करना। 192 00:11:22,140 --> 00:11:24,226 - अरे। - नहीं! 193 00:11:30,732 --> 00:11:32,568 प्यार भरी याद में 194 00:11:32,651 --> 00:11:35,237 कीथ पालट्रो 1967 - 1990 195 00:11:52,379 --> 00:11:53,297 माननीय जज गिब्सन जी, 196 00:11:53,380 --> 00:11:55,549 यह मेरे पिता के पक्ष में एक चरित्र प्रमाणपत्र है। 197 00:12:50,145 --> 00:12:53,690 देखो, रोने में कोई बुराई नहीं है। 198 00:12:58,946 --> 00:12:59,947 रिवका! 199 00:13:01,240 --> 00:13:03,575 - तुम ऊपर हो? - मैं यहाँ ऊपर हूँ। हाँ। मैं यहाँ ऊपर हूँ। 200 00:13:07,162 --> 00:13:09,289 शालोम, बाबा गनूश! 201 00:13:09,373 --> 00:13:12,209 बाहर लोग पागल हो रहे हैं। जैसे भेड़ियों का कोई झुँड हो। 202 00:13:12,793 --> 00:13:14,920 हे भगवान। कहाँ है… यह रहा। 203 00:13:16,588 --> 00:13:17,589 बहुत बढ़िया। 204 00:13:17,673 --> 00:13:19,550 बहुत बढ़िया। चलो, तैयार हो जाओ। 205 00:13:21,093 --> 00:13:22,469 आज हमारे लिए बहुत बड़ी रात है। 206 00:13:22,553 --> 00:13:23,887 जान, मैं आज शाम नहीं आ सकती। 207 00:13:23,971 --> 00:13:25,764 - तुम आओगी। - नहीं, मैं सच में नहीं आ सकती। 208 00:13:25,848 --> 00:13:27,015 - तुम आओगी। - नहीं। 209 00:13:27,099 --> 00:13:29,184 हमारे पास दिन और रात के लिए अलग-अलग नर्स है… 210 00:13:29,268 --> 00:13:30,936 - मैं नहीं आ सकती। - …तुम्हारे दूध से फ़्रिज भरा पड़ा है। 211 00:13:31,019 --> 00:13:34,398 - तुम आओगी। - नहीं। जान। मैं नहीं आ सकती। 212 00:13:34,481 --> 00:13:35,941 तुम आओगी। 213 00:13:36,024 --> 00:13:37,609 मैं जवाब में न नहीं सुनूँगा। 214 00:13:42,281 --> 00:13:43,657 तुम ख़ुद को कैसे रोकोगी? 215 00:13:45,576 --> 00:13:47,828 क्या? बहुत ज़्यादा हो गया? 216 00:13:48,704 --> 00:13:52,583 सूरज उगने तक मेरे साथ सितारों की छाँव में नाचो। 217 00:13:57,796 --> 00:14:00,757 आओ, आओ, आओ। मेरे साथ नाचो। मेरे साथ नाचो! 218 00:14:03,844 --> 00:14:05,012 - तुम तैयार हो? - हाँ। 219 00:14:05,095 --> 00:14:06,555 और देखो मेरे पास क्या है। 220 00:14:07,764 --> 00:14:09,266 तुम्हारा जादुई चश्मा। 221 00:14:13,228 --> 00:14:15,022 तुम्हें बाहर उनकी आवाज़ें सुनाई दे रही हैं? 222 00:14:15,105 --> 00:14:17,649 भेड़ियों की तरह। हम चंद्रमा की ओर मुँह करके हुआ-हुआ कर सकते हैं। 223 00:15:14,206 --> 00:15:15,541 मैं चलती हूँ! 224 00:15:17,125 --> 00:15:18,293 मैं चलती हूँ। 225 00:15:19,503 --> 00:15:21,213 - मैं वापस चलती हूँ। - नहीं, नहीं। 226 00:15:21,296 --> 00:15:23,715 तुम एक शांत डिस्को से वापस नहीं जा सकती। इससे दुर्भाग्य आता है। 227 00:15:23,799 --> 00:15:26,260 - नहीं। रुको, रुको। - तुम यह बंद करोगे? कृपया, बंद करो। 228 00:15:26,343 --> 00:15:27,511 - रुको, रुको। - बस, बस करो। 229 00:15:27,594 --> 00:15:30,347 - अरे, रुको। क्या हुआ है? - जान। 230 00:15:30,430 --> 00:15:32,015 वह कुछ नहीं… 231 00:15:32,099 --> 00:15:35,561 क्या हुआ है? मुझे बताओ। बताओ मुझे। 232 00:15:35,644 --> 00:15:37,604 मेरी डैडी से बात हुई थी। वह मुसीबत में हैं। 233 00:15:38,105 --> 00:15:40,941 - क्या? किस तरह की मुसीबत? - वह किसी… 234 00:15:41,984 --> 00:15:43,610 - क़ानूनी समस्या में फँस गए हैं। - क़ानूनी… 235 00:15:43,694 --> 00:15:44,903 - वह बस… - क्या किया उन्होंने? 236 00:15:47,281 --> 00:15:49,324 उन्होंने कुछ नहीं किया। 237 00:15:49,408 --> 00:15:51,493 वह एक ग़लती थी। कुछ गड़बड़ हुई है। 238 00:15:51,577 --> 00:15:53,495 - हे भगवान। यह जैसे… - अच्छा। 239 00:15:53,579 --> 00:15:56,373 अच्छा, अच्छा। मुझे बताओ… मुझे बताओ क्या हुआ। 240 00:15:56,456 --> 00:15:59,001 किसी मूर्ख लेखाकार ने उनके टैक्स रिटर्न में कुछ गड़बड़ कर दी। 241 00:15:59,084 --> 00:16:00,878 अब उन पर किसी बेकार टैक्स चीज़ का आरोप लगाया गया है 242 00:16:00,961 --> 00:16:02,462 और वह कह रहे हैं वह जेल भी जा सकते हैं। 243 00:16:02,546 --> 00:16:06,425 और वह चाहते हैं मैं उनके लिए एक चरित्र प्रमाणपत्र लिख कर भेजूँ। 244 00:16:06,508 --> 00:16:08,177 - मुझे समझ नहीं आ रहा। ख़ैर… - रुको। 245 00:16:08,260 --> 00:16:10,762 - मुझे थोड़ा सोने की ज़रूरत है। - नहीं। मैं तुम्हारे साथ आ रहा हूँ। 246 00:16:10,846 --> 00:16:11,847 नहीं, नहीं। 247 00:16:11,930 --> 00:16:14,141 - मैं तुम्हारे साथ आ रहा हूँ। हम इकट्ठे चलेंगे। - तुम यहीं रहोगे। 248 00:16:14,224 --> 00:16:16,059 मैं थोड़ा कोको वाला दूध बनाऊँगा। 249 00:16:16,143 --> 00:16:18,604 तुम यहीं रहोगे। तुम मज़े करोगे। 250 00:16:18,687 --> 00:16:21,815 तुम कई महीनों से इसकी योजना बना रहे थे। ठीक है? 251 00:16:21,899 --> 00:16:23,275 और लोग चाहते हैं तुम रुको। 252 00:16:24,985 --> 00:16:26,153 ठीक है? 253 00:16:29,031 --> 00:16:30,032 यह लो। 254 00:16:33,327 --> 00:16:35,913 मुझे जाना होगा। 255 00:16:35,996 --> 00:16:38,415 - तुम्हारी याद आएगी। - तुम्हारी याद आएगी। 256 00:16:40,626 --> 00:16:41,960 हम इसका कुछ हल निकाल लेंगे। 257 00:16:43,879 --> 00:16:46,798 तुम मेरे ख़्यालों में होगी। यह बड़ी बात नहीं है। 258 00:16:46,882 --> 00:16:48,759 ओह, हाँ! 259 00:16:48,842 --> 00:16:52,012 चलो, एडम! चलो, एडम! चलो, एडम! 260 00:16:52,095 --> 00:16:55,015 चलो, एडम! चलो, एडम! चलो, एडम! 261 00:16:55,098 --> 00:16:59,353 चलो, एडम! चलो, एडम! चलो, एडम! 262 00:16:59,436 --> 00:17:01,438 यह सारी महिलाओं का नुकसान कर रही है। 263 00:17:01,522 --> 00:17:03,815 हे भगवान, बस, बहुत हो गया। मतलब… 264 00:17:03,899 --> 00:17:06,276 यह माफ़ी नहीं माँगेगी। कभी नहीं माँगती। 265 00:17:06,359 --> 00:17:07,361 यह बस… 266 00:17:12,449 --> 00:17:13,492 बाय! 267 00:17:14,576 --> 00:17:15,868 समझ गई वह। 268 00:17:16,453 --> 00:17:17,496 हे भगवान! 269 00:17:31,927 --> 00:17:35,013 ऐरन, मैं बस कह रही हूँ, इसके बारे में सोच कर देखना। अच्छा? 270 00:17:35,097 --> 00:17:39,101 हम बस वह मान लेते हैं जिसे भी समाज सामान्य कहता है। 271 00:17:39,184 --> 00:17:40,519 मैं चिकन खाता हूँ क्योंकि वह स्वादिष्ट होता है। 272 00:17:40,602 --> 00:17:43,146 - इसलिए नहीं कि समाज कहता है। - तुम्हें तक़लीफ़ स्वादिष्ट लगती है? 273 00:17:43,230 --> 00:17:45,816 क्योंकि तुम वही खा रहे हो। तक़लीफ़। और वह चारों ओर है। 274 00:17:45,899 --> 00:17:49,027 - मैक्डॉनल्ड अपने चिप्स जिसमें बनाता है, वह… - हे भगवान! ज़रूरी नहीं हर चीज़ बहुत बड़ी हो। 275 00:17:49,111 --> 00:17:50,529 तुम कहाँ जा रहे हो? 276 00:17:51,113 --> 00:17:52,281 मैं अब चलता हूँ। 277 00:17:52,364 --> 00:17:55,909 नहीं। मुझे माफ़ कर दो। माफ़ कर दो। हम वे सब बातें नहीं करेंगे। 278 00:17:55,993 --> 00:17:57,202 मुझे जाना चाहिए। 279 00:17:57,286 --> 00:18:00,038 नहीं, तुम रात यहीं रुक जाओ। अपने मम्मी-पापा से कह देना तुम जोनाह के घर हो। 280 00:18:00,622 --> 00:18:01,623 अब कोई गंदी बातें नहीं। 281 00:18:01,707 --> 00:18:04,543 अब कोई गंदी बातें नहीं। हम मज़ेदार चीज़ें कर सकते हैं। 282 00:18:04,626 --> 00:18:06,253 अच्छा? बॉब और ऐवलीन क्या कहेंगे? 283 00:18:06,336 --> 00:18:07,880 वे तो अगले हफ़्ते तक ही घर आएँगे। 284 00:18:08,964 --> 00:18:12,301 वे अभी तक नहीं आए? मेरे माँ-बाप तो मुझे एक रात के लिए भी अकेला नहीं छोड़ते। 285 00:18:12,384 --> 00:18:13,635 मैं अकेली नहीं हूँ। 286 00:18:16,013 --> 00:18:17,014 हाँ? 287 00:18:17,097 --> 00:18:18,974 हाँ, हाँ, हाँ, हाँ! 288 00:18:31,278 --> 00:18:33,405 एडम 289 00:18:33,488 --> 00:18:37,034 तुम्हें या छुटकी को जगाना नहीं चाहता था मिग्स के टेंट में सो रहा हूँ 290 00:18:37,117 --> 00:18:38,327 हम नशे में हैं 291 00:19:38,720 --> 00:19:41,265 रेबेका न्यूमैन के साथ उद्यमी योगा 292 00:19:41,849 --> 00:19:43,892 - हैलो, रेबेका। - वेनैसा। शुक्र है। 293 00:19:43,976 --> 00:19:46,770 खाने की जगह पर हमें ज़्यादा वीगन चीज़ें रखनी होंगी। मैं मीट नहीं खाती। 294 00:19:46,854 --> 00:19:49,022 - मैं कुछ करवाती… - यह मेरा चयन नहीं है। मेरी जीवन शैली है। 295 00:19:49,106 --> 00:19:50,816 मीट की गंध से ही मुझे कुछ हो जाता है। 296 00:19:50,899 --> 00:19:52,901 बेशक़। वह मेरा काम नहीं है पर… 297 00:19:55,195 --> 00:19:57,990 मुझे समझ नहीं… क्या हुआ? नामों की सूची पूरी भरी हुई थी। 298 00:19:58,073 --> 00:20:01,577 हाँ, मैं तुम्हें यही बताने की कोशिश कर रही थी। कोई नहीं आ रहा। 299 00:20:01,660 --> 00:20:03,161 क्यों? 300 00:20:03,245 --> 00:20:04,788 क्योंकि लोग बहिष्कार कर रहे हैं। 301 00:20:06,331 --> 00:20:07,416 योगा का? 302 00:20:07,499 --> 00:20:10,127 नहीं, इसका, "औरत होने का एक बहुत बड़ा हिस्सा है 303 00:20:10,210 --> 00:20:12,379 आदमियों को उनकी पसंद के काम में सफलता दिलवाने में मदद करना।" 304 00:20:13,714 --> 00:20:16,633 तो क़ानूनी विभाग ने एक मीटिंग रखी है। हमें वापस घर जाना होगा। 305 00:20:19,887 --> 00:20:22,389 मैंने तुम्हें संदेश भेजने की कोशिश की। मैं… अच्छा। 306 00:20:22,472 --> 00:20:25,184 मैंने कहा मैं अपने पति का समर्थन करती हूँ। तो जाकर मुझ पर केस कर दो। 307 00:20:25,267 --> 00:20:27,728 मुक़दमे कोई मज़ाक करने की चीज़ नहीं हैं। 308 00:20:27,811 --> 00:20:28,896 कॉक 309 00:20:28,979 --> 00:20:30,856 यह बहुत गंभीर मसला है, रेबेका। 310 00:20:33,275 --> 00:20:34,276 तुम कौन हो? 311 00:20:34,860 --> 00:20:36,570 जेन कहीं गया हुआ है। मैं डिप्टी संस्थानिक वकील हूँ। 312 00:20:36,653 --> 00:20:40,032 ठीक है। मुझे लगता है हमें एडम का इंतज़ार करना चाहिए। वह यहाँ कब आएगा? 313 00:20:40,115 --> 00:20:41,742 नहीं। उन्होंने मुझे भेजा है। 314 00:20:43,118 --> 00:20:44,119 मैं यहाँ हूँ। 315 00:20:44,203 --> 00:20:46,914 - वह जेट स्की पर मुकाबला कर रहा है। - किसी ने उसे चुनौती दी है। 316 00:20:47,748 --> 00:20:50,667 अच्छा, तो, तुमने मिलेनियल लोगों को नाराज़ कर दिया। 317 00:20:50,751 --> 00:20:52,503 वे हर चीज़ को लेकर संवेदनशील हैं। 318 00:20:52,586 --> 00:20:55,297 इन्हें सूक्ष्म-आक्रामक घटनाएँ कह सकते हैं। वे इससे बिदक जाते हैं। 319 00:20:55,380 --> 00:20:57,883 - बच्चों का झुँड है। - जिनके सोशल मीडिया अकाउंट हैं। तो… 320 00:20:57,966 --> 00:21:00,886 मुझे ऐसा नहीं लगता। मुझे लगता है वे उन लोगों को शामिल करने की 321 00:21:00,969 --> 00:21:03,722 कोशिश कर रहे हैं जो उनसे अलग हैं। तो… 322 00:21:03,805 --> 00:21:04,848 वे संवेदना को अहमियत देते हैं। 323 00:21:04,932 --> 00:21:06,225 संवेदना? संवेदना? 324 00:21:06,308 --> 00:21:08,894 - यह संवेदना है? क्या तुम सच में… - देखो, रेबेका, 325 00:21:08,977 --> 00:21:10,562 संस्थापक की पत्नी होने के नाते, 326 00:21:10,646 --> 00:21:13,774 तुम्हें अपने शब्द बहुत ध्यान से चुनने चाहिए। 327 00:21:13,857 --> 00:21:17,861 मिलेनियल इंटरनेट पर बहुत समय बिताते हैं। इस तरह की चीज़ें फैल जाती हैं। 328 00:21:17,945 --> 00:21:18,946 यह वायरल हो जाएगा। 329 00:21:19,029 --> 00:21:21,740 हमें सब विश्वसनीय रखना होगा। नहीं तो कंपनी बंद होने की नौबत न आ जाए। 330 00:21:23,450 --> 00:21:24,660 मैं भी नई-नई चीज़ें सीख रहा हूँ। 331 00:21:27,037 --> 00:21:30,541 यह हमारे ब्रैण्ड को बहुत नुकसान पहुँचा सकता है। 332 00:21:30,624 --> 00:21:33,544 तुम समझ रही हो? हम मिलेनियल लोगों को नहीं खो सकते। 333 00:21:33,627 --> 00:21:35,838 - हमें उनकी ज़रूरत है। - क्यों? 334 00:21:35,921 --> 00:21:39,299 क्योंकि मुफ़्त की बीयर और टी-शर्ट के लिए वे हफ़्ते में 80-80 घंटे काम करते हैं। 335 00:21:39,383 --> 00:21:40,968 नहीं, यह… 336 00:21:41,051 --> 00:21:42,886 मैं… माफ़ करना। 337 00:21:42,970 --> 00:21:44,930 यह पूरी चीज़ बकवास है। मुझे… 338 00:21:45,013 --> 00:21:45,931 डैडी पत्र कैसा लिखा जा रहा है? 339 00:21:46,014 --> 00:21:48,183 बकवास है या नहीं, इस तरह की चीज़ ज़ोर पकड़ सकती है। 340 00:21:48,267 --> 00:21:51,228 कहीं कही गईं कुछ मज़ाकिया बातें, कहीं लिए गए कोई ग़लत निर्णय 341 00:21:51,311 --> 00:21:53,939 और अचानक, लोग राई का पहाड़ बना देते हैं। 342 00:21:54,022 --> 00:21:56,400 अगली चीज़ क्या दिखती है, तुम पर महिलाओं के साथ भेद-भाव, 343 00:21:56,483 --> 00:21:58,485 काम की जगह पर विद्वेषपूर्ण वातावरण, 344 00:21:58,569 --> 00:22:00,654 यौन उत्पीड़न के आरोप लग रहे हैं। 345 00:22:03,615 --> 00:22:05,993 हमें इसे दबाना होगा। अभी। 346 00:22:06,076 --> 00:22:07,911 क्या तुमने वह कहानी संभाल ली? 347 00:22:07,995 --> 00:22:09,037 मैंने कोशिश की। 348 00:22:12,040 --> 00:22:16,170 तो, हम चाहते हैं तुम एक वक्तव्य जारी करो। 349 00:22:17,713 --> 00:22:18,714 "हम"? 350 00:22:20,007 --> 00:22:21,216 हाँ। 351 00:22:22,259 --> 00:22:24,761 एडम चाहता है मैं एक वक्तव्य जारी करूँ? 352 00:22:27,764 --> 00:22:28,765 हाँ। 353 00:22:29,558 --> 00:22:31,768 दोस्तों, हमने इसके बारे में प्री-मीटिंग में बात की थी। 354 00:22:35,063 --> 00:22:36,064 नहीं। 355 00:22:36,148 --> 00:22:38,317 - ओह, मान जाओ। कृपया। - वक्तव्य लिखा जा चुका है। 356 00:22:38,400 --> 00:22:39,568 नहीं! सुनो… 357 00:22:39,651 --> 00:22:40,944 नहीं, मैं बात नहीं करना चाहती। 358 00:22:41,028 --> 00:22:43,572 मैं सुनना चाहती हूँ। मैं उनकी सच्चाई सुनना चाहती हूँ, अच्छा? 359 00:22:43,655 --> 00:22:45,073 क्या तुम उसकी तैयारी करवा सकती हो? करवाओगी? 360 00:22:45,157 --> 00:22:48,202 बुरा मत मानना पर मुझे कुछ ऐसा काम करना है जो सच में ज़रूरी है। 361 00:22:50,287 --> 00:22:51,955 वह "उनकी सच्चाई सुनना" चाहती है। 362 00:22:52,456 --> 00:22:53,874 यह बहुत अच्छा गया। 363 00:22:53,957 --> 00:22:55,792 मेरे पिता 364 00:23:13,352 --> 00:23:15,771 मेरे पिता ने हमेशा अपने परिवार को हर चीज़ से आगे 365 00:23:17,689 --> 00:23:20,150 मुझे माफ़ कर दीजिए। मुझे माफ़ कर दीजिए। 366 00:23:20,234 --> 00:23:21,235 अरे। 367 00:23:22,236 --> 00:23:24,446 वह बस… लगा कि यह करने के लिए सही चीज़ है। 368 00:23:24,530 --> 00:23:28,992 मेरे सारे दोस्त वॉल स्ट्रीट पर नौकरियाँ कर रहे थे। और… 369 00:23:29,076 --> 00:23:31,286 - मैंने सोचा… - बस। बस। 370 00:23:31,370 --> 00:23:34,456 कई लोग अपनी पूरी ज़िंदगी ऐसा काम करते हुए बरबाद कर देते हैं जो उन्हें पसंद नहीं है। 371 00:23:36,667 --> 00:23:37,668 बस करो। 372 00:23:39,711 --> 00:23:42,130 तो, अब तुम क्या करना चाहती हो? 373 00:23:42,214 --> 00:23:43,966 तुम्हें क्या करके ख़ुशी मिलेगी? 374 00:23:52,266 --> 00:23:53,559 मैं अभिनय करना चाहती हूँ। 375 00:23:58,397 --> 00:23:59,398 ग्वेनी की तरह? 376 00:24:03,235 --> 00:24:04,528 जानती हूँ। बेवकूफ़ी वाली बात है, है ना? 377 00:24:04,611 --> 00:24:07,281 किसने कहा? नहीं। अरे, तुम अपने स्कूल के नाटकों में बहुत बढ़िया काम करती थीं। 378 00:24:07,364 --> 00:24:09,825 तुममें शुरू से हुनर था। ग्वेनी से ज़्यादा। 379 00:24:09,908 --> 00:24:11,451 - झूठ। - सच। 380 00:24:11,535 --> 00:24:14,079 मुझे कभी यक़ीन ही नहीं हुआ कि डिब्बे में उसका सिर था। 381 00:24:17,791 --> 00:24:21,837 बात यह है कि मुझे एलए जाकर रहना पड़ेगा। 382 00:24:23,589 --> 00:24:29,052 और मुझे फ़ोटोशूट करवाना पड़ेगा और एक बहुत अच्छे अभिनय के टीचर से मैं प्रशिक्षण लेना चाहूँगी। 383 00:24:29,136 --> 00:24:30,137 पर… 384 00:24:31,430 --> 00:24:33,432 - पर वह महँगा है, तो… - तो? 385 00:24:35,976 --> 00:24:38,145 मुझे पता है तलाक़ के बाद से हाथ थोड़ा तंग है। 386 00:24:38,228 --> 00:24:39,980 कभी ऐसा हुआ है मैंने तुम्हें कुछ न लेकर दिया हो? 387 00:24:40,063 --> 00:24:43,567 - मैं नहीं चाहती… - कभी हुआ है मैंने तुम्हें कुछ न लेकर दिया हो? 388 00:24:43,650 --> 00:24:44,902 माफ़ कर दीजिए मैंने ऐसा कुछ कहा। 389 00:24:44,985 --> 00:24:47,362 तुम्हारे जन्मदिन पर तुम्हें और तुम्हारे दोस्तों को ऐम्स्टर्डैम कौन लेकर गया था? 390 00:24:47,446 --> 00:24:48,655 और किसी के पिता ने ऐसा कुछ किया? 391 00:24:48,739 --> 00:24:49,907 मैंने कहा मुझे माफ़ कर दीजिए! 392 00:24:57,456 --> 00:24:58,665 - अरे, फ़्रैन? - डैडी… 393 00:25:01,251 --> 00:25:02,628 जाओ, शैम्पेन लेकर आओ। 394 00:25:03,921 --> 00:25:05,839 मेरी बेटी ऑस्कर जीतने वाली है। 395 00:25:18,977 --> 00:25:19,978 ऐरन? 396 00:25:21,104 --> 00:25:23,023 ऐरन! ऐरन, मुझे समझ नहीं आ रहा क्य… 397 00:25:23,106 --> 00:25:26,109 मैंने कहा है, मैं अब और यह दबाव नहीं सह सकता। इस सब का भार बहुत ज़्यादा है। 398 00:25:26,193 --> 00:25:27,611 - कैसा दबाव? किसका भार? - तुम्हारा! 399 00:25:27,694 --> 00:25:29,154 - मुझे तुमसे प्यार है! - नहीं। 400 00:25:29,238 --> 00:25:31,240 - नहीं, नहीं, नहीं। - बस करो। बस करो। 401 00:25:31,323 --> 00:25:33,784 तुम बस रुको! नहीं! नहीं! न… 402 00:25:35,369 --> 00:25:36,578 उफ़। 403 00:25:39,289 --> 00:25:40,457 तुम ठीक हो? 404 00:25:43,252 --> 00:25:45,921 कृपया मुझे छोड़ कर मत जाओ। कृपया मुझे छोड़ कर मत जाओ। मत जाओ! 405 00:25:46,004 --> 00:25:47,714 नहीं, अब मैं अकेली नहीं रह सकती! ऐरन, नहीं। 406 00:25:47,798 --> 00:25:50,008 नहीं, नहीं। नहीं! ऐरन! नहीं! 407 00:25:50,092 --> 00:25:51,969 कृपया मान जाओ। नहीं। नहीं। मैं… 408 00:26:00,102 --> 00:26:03,564 वह करो जिससे तुम प्यार करते हो 409 00:26:27,045 --> 00:26:29,047 रेबेका न्यूमैन के साथ महिलाओं की सुनने की सभा 410 00:26:29,131 --> 00:26:31,675 एक तांबे के कॉफ़ी के पॉट में बढ़िया कॉफ़ी। 411 00:26:31,758 --> 00:26:34,928 एक तांबे के कॉफ़ी के पॉट में बढ़िया कॉफ़ी। 412 00:26:35,721 --> 00:26:39,892 एक तांबे के कॉफ़ी के पॉट में बढ़िया कॉफ़ी। 413 00:26:40,434 --> 00:26:41,852 अपने संकेत पर ख़ुद शुरू करना। 414 00:26:52,905 --> 00:26:54,740 चलो कुछ संगीत चलाएँ। 415 00:26:55,324 --> 00:26:56,325 मुझे जाना है। 416 00:26:56,408 --> 00:26:59,328 ऐरन! क्यों? क्या हुआ? 417 00:26:59,411 --> 00:27:02,789 मैंने तुम्हें कहा है, मैं अब और यह दबाव नहीं सह सकता। 418 00:27:02,873 --> 00:27:04,499 - यह भार… - क्य… 419 00:27:04,583 --> 00:27:06,293 कैसा दबाव? किसका भार? 420 00:27:06,376 --> 00:27:07,669 तुम्हारा। 421 00:27:09,296 --> 00:27:10,464 मुझे तुमसे प्यार है! 422 00:27:11,215 --> 00:27:13,592 यह प्यार जैसा महसूस नहीं होता। 423 00:27:13,675 --> 00:27:15,677 यहाँ ज़रा एक मिनट के लिए रुकते हैं। 424 00:27:22,851 --> 00:27:24,269 तुम्हें क्या लगता है मैंने तुम्हें क्यों रोका? 425 00:27:24,353 --> 00:27:26,021 क्योंकि यह अच्छा नहीं हो रहा था। 426 00:27:26,104 --> 00:27:27,606 सही है। हाँ। 427 00:27:28,148 --> 00:27:29,566 और यह अच्छा क्यों नहीं था? 428 00:27:31,276 --> 00:27:36,156 क्योंकि क्रिस का अभिनय अस्वाभाविक लग रहा था? 429 00:27:40,035 --> 00:27:42,204 इस प्रयोग का उद्देश्य क्या है? 430 00:27:42,287 --> 00:27:43,664 हम अतीत के किसी सदमे को फिर अनुभव करें। 431 00:27:43,747 --> 00:27:49,378 नहीं, हमारे अतीत के किसी सदमे को कोई दूसरा रूप दें ताकि हम उससे प्रेरणा ले सकें। 432 00:27:49,461 --> 00:27:50,754 यहाँ किस सदमे की बात हो रही है? 433 00:27:51,505 --> 00:27:53,507 ऐरन ने मुझसे रिश्ता तोड़ लिया। 434 00:27:53,590 --> 00:27:56,301 - क्या अपने जीवन में तुम उससे सबसे ज़्यादा प्यार करती थी? - व… नहीं। 435 00:27:56,385 --> 00:27:58,011 चलो, कोई और सदमा ढूँढें। 436 00:28:08,564 --> 00:28:11,775 मेरा जीवन बहुत सौभाग्यशाली रहा है। 437 00:28:13,026 --> 00:28:16,989 तुम्हारे माँ-बाप के साथ, तुम्हारे परिवार के साथ तुम्हारा रिश्ता कैसा था? 438 00:28:17,072 --> 00:28:20,033 मुझे जब जो चाहिए था, उन्होंने मुझे वह सब कुछ दिया। 439 00:28:21,201 --> 00:28:23,662 तो, ऐरन के साथ रिश्ता टूटने के बाद क्या हुआ? 440 00:28:24,788 --> 00:28:25,914 कुछ ज़्यादा नहीं। हम… 441 00:28:27,374 --> 00:28:32,212 हमने कोई ख़ास बात नहीं की क्योंकि उसने मेरी एक सहेली को डेट करना शुरू कर दिया… 442 00:28:32,296 --> 00:28:34,506 - रुको। उसने तुम्हारी सहेली को डेट किया? - …तो वह ऐसे था… 443 00:28:34,590 --> 00:28:37,092 क्या वह तुम्हारी अच्छी सहेली थी? 444 00:28:39,011 --> 00:28:40,262 हाँ। 445 00:28:40,345 --> 00:28:41,430 वह तुम्हारी सबसे अच्छी सहेली थी? 446 00:28:44,558 --> 00:28:48,729 - हाँ। - वह तो विश्वासघात जैसा लगा होगा। 447 00:28:48,812 --> 00:28:49,813 मैं… 448 00:28:50,981 --> 00:28:53,066 शायद, थो… थोड़ा सा। 449 00:28:53,150 --> 00:28:55,611 ठीक है, तो चलो, इस अनुभव को एक नया रूप दें! 450 00:28:55,694 --> 00:28:59,948 ऐरन से तुम जीवन में सबसे ज़्यादा प्यार करती थी। उसने तुम्हारी सबसे अच्छी सहेली के साथ तुम्हें धोखा दिया। 451 00:29:00,032 --> 00:29:01,408 उन दोनों ने तुम्हारे साथ विश्वासघात किया! 452 00:29:01,491 --> 00:29:04,995 अब, मुझे बताओ जब ऐरन ने तुम्हारे साथ रिश्ता तोड़ा तो तुम्हें कैसा महसूस हुआ। 453 00:29:06,330 --> 00:29:11,001 मुझे बहुत दुःख हुआ और… 454 00:29:14,213 --> 00:29:15,923 बहुत अकेलापन लगा। 455 00:29:16,006 --> 00:29:18,300 तुम ख़ुद को रोक क्यों रही हो? इसे पूरी तरह महसूस करो! 456 00:29:18,383 --> 00:29:19,384 मैं… 457 00:29:20,928 --> 00:29:23,055 इससे मुझे दर्द हुआ। 458 00:29:25,724 --> 00:29:28,101 मेरे सीने में। वह मुझे इतना कसा हुआ महसूस हो रहा था! 459 00:29:31,522 --> 00:29:36,568 पर मैं रोई नहीं, क्योंकि मुझे उन पर बहुत ग़ुस्सा आ रहा था, मुझे छोड़ कर जाने के लिए 460 00:29:36,652 --> 00:29:38,654 और… और… और इस विश्वासघात के लिए 461 00:29:38,737 --> 00:29:41,573 और झूठ, इतना झूठ बोलने के लिए! 462 00:29:41,657 --> 00:29:44,993 अब! अब, इसे अपनी सच्चाई बनाओ। इसे जीयो। 463 00:29:48,789 --> 00:29:50,874 तुमने मेरी सबसे अच्छी दोस्त के साथ संबंध बनाए! 464 00:29:52,709 --> 00:29:55,754 तुम्हें लगा मुझे पता नहीं चलेगा? तुम्हें लगता है मैं बेवकूफ़ हूँ? 465 00:29:55,838 --> 00:29:58,465 रेबेका, मुझे माफ़ कर दो मैंने ऐसा किया! 466 00:29:59,842 --> 00:30:01,051 हे भग… 467 00:30:03,136 --> 00:30:06,306 आदमी साले इतने निराशाजनक क्यों होते हैं? 468 00:30:10,018 --> 00:30:12,187 अब, यह सच्चाई है। 469 00:30:18,902 --> 00:30:21,864 तो, तुम्हें नहीं लगता जो तुमने कहा वह नारीवाद-विरोधी है? 470 00:30:22,489 --> 00:30:24,741 नहीं। तुमने उसका ग़लत मतलब… 471 00:30:24,825 --> 00:30:28,787 अगर हमने तुम्हारी बात का ग़लत मतलब निकाला है, तो तुम माफ़ी क्यों माँग रही हो? 472 00:30:28,871 --> 00:30:31,665 मैं माफ़ी नहीं माँग रही। बता रही हूँ वह किस संदर्भ में कहा गया। 473 00:30:31,748 --> 00:30:32,833 नहीं माँग रहीं? 474 00:30:32,916 --> 00:30:35,085 मुझे पता है सब लोग बहुत कुछ कहना चाहते हैं 475 00:30:35,169 --> 00:30:37,421 पर हमें रेबेका को भी बोलने का मौका देना चाहिए। 476 00:30:37,504 --> 00:30:39,673 मुझे लगा यह सभा सुनने के लिए बुलाई गई है। 477 00:30:39,756 --> 00:30:41,633 बिल्कुल। और सुनना, वह दोनों ओर होता है। 478 00:30:41,717 --> 00:30:44,803 पता है क्या? इससे फ़र्क नहीं पड़ता कि मैं क्या चाहती थी, क्या… 479 00:30:44,887 --> 00:30:48,348 हम लोग एक परिवार हैं और एक परिवार में, महत्वपूर्ण यह है कि मैंने तुम्हें कैसा महसूस करवाया। 480 00:30:48,432 --> 00:30:50,684 तो मैं उसी पर ध्यान देना चाहूँगी। 481 00:30:52,644 --> 00:30:58,567 मुझे पता है कि एक चीज़ जिसने हमेशा मेरी मदद की है, वह है यह चयन करना कि मैं किसे सच मानूँगी। 482 00:30:58,650 --> 00:31:04,072 ठीक है? अपने ग़ुस्से, अपनी उदासी के लिए मैं उत्तरदायी हूँ। 483 00:31:04,156 --> 00:31:08,952 इस तरह की नकारात्मक भावनाओं से तुम ख़ुद को परिभाषित होने नहीं दे सकते। 484 00:31:09,036 --> 00:31:13,207 रुको, तो क्या तुम कह रही हो कि अगर तुम्हारी कही बात का हमें बुरा लगा, 485 00:31:13,290 --> 00:31:15,250 तो वह हमारी ग़लती है? 486 00:31:16,251 --> 00:31:18,253 - हाँ। वह… - क्या? 487 00:31:18,337 --> 00:31:20,297 हे भगवान। 488 00:31:20,380 --> 00:31:22,716 क्या तुम्हें समझ नहीं आ रहा यह कितना ग़लत है? 489 00:31:22,799 --> 00:31:24,384 यह… नहीं, मुझे लगता है… 490 00:31:24,468 --> 00:31:26,470 मैं… अच्छा, शायद तुम लोगों ने ग़लत समझ लिया जो मैं… 491 00:31:26,553 --> 00:31:28,388 नहीं, नहीं। सब लोग, कृपया, बैठ जाओ। 492 00:31:28,472 --> 00:31:30,182 अच्छा। माफ़… तुम लोग जा क्यों रहे हो? 493 00:31:30,265 --> 00:31:31,934 क्योंकि यह किसी काम का नहीं है। 494 00:31:32,017 --> 00:31:35,521 अच्छा। ठीक है, तुम बोलो, मैं सुनती हूँ। 495 00:31:35,604 --> 00:31:37,397 देखो, मुझे अपनी नौकरी खोने का डर नहीं है, 496 00:31:37,481 --> 00:31:40,609 तो मैं वह कहूँगी जो यहाँ बैठे सब लोग सोच रहे हैं। 497 00:31:40,692 --> 00:31:42,736 वीवर्क काम करने के लिए एक बहुत बुरी जगह है। 498 00:31:42,819 --> 00:31:44,821 - हाँ। - ख़ास तौर पर महिलाओं के लिए। 499 00:31:45,989 --> 00:31:47,574 तो, तुम… तुम क्यों… 500 00:31:47,658 --> 00:31:48,951 तुम ऐसा क्यों कह रही हो? 501 00:31:49,535 --> 00:31:52,162 हमें शराब पीते हुए सुबह तीन बजे तक जागे रहना पड़ता है, 502 00:31:52,246 --> 00:31:53,705 सिर्फ़ टीम का हिस्सा बने रहने के लिए। 503 00:31:53,789 --> 00:31:54,915 ख़ैर, मुझे यक़ीन है वह… 504 00:31:54,998 --> 00:31:58,293 और हमें एक स्टार्ट-अप की तरह पैसे दिए जाते हैं, जबकि यह अब स्टार्ट-अप नहीं है। 505 00:31:58,377 --> 00:32:00,003 तुम यहाँ एक हेलीकॉप्टर में आई हो। 506 00:32:00,754 --> 00:32:03,715 हमें असली वेतन चाहिए। 507 00:32:03,799 --> 00:32:07,261 हमारी माँग के जवाब में हमें हमेशा स्टॉक विकल्प दे दिए जाते हैं। जैसे कि "स्टॉक विकल्प यह, स्टॉक"… 508 00:32:07,344 --> 00:32:10,973 हाँ, और स्टॉक विकल्पों का मतलब है कि यह कंपनी तुम्हारी भी है। 509 00:32:12,015 --> 00:32:13,767 तुम ख़ुद अपनी तक़दीर चुन सकते हो। 510 00:32:13,851 --> 00:32:17,521 अगर मैं इस कंपनी की मालकिन हूँ, तो मैं लोगों को ओवरटाइम करने के पैसे दूँगी। 511 00:32:17,604 --> 00:32:20,023 मेरी सहेली ने कहा कि यहाँ पर साक्षात्कार देने के दौरान उससे पूछा गया था 512 00:32:20,107 --> 00:32:21,358 अगर वह गर्भवती होने का सोच रही है। 513 00:32:21,441 --> 00:32:23,318 - यह मैंने भी सुना है। - सच में… 514 00:32:23,402 --> 00:32:24,945 अच्छा, ख़ैर, देखो, यह बहुत बुरा है। 515 00:32:25,028 --> 00:32:27,281 तुम्हें तुरंत एचआर के पास जाना चाहिए था और मुझे यक़ीन है… 516 00:32:27,364 --> 00:32:29,658 कितनी देर तक तो कोई एचआर था ही नहीं। 517 00:32:29,741 --> 00:32:32,452 हाँ, और अब एक पूरा विभाग है, ठीक है? 518 00:32:32,536 --> 00:32:35,038 यही था मेरा मतलब जब मैंने केवल नकारात्मक पहलू पर ध्यान देने की बात कही। 519 00:32:35,122 --> 00:32:37,082 वीवर्क एक युवा कंपनी है 520 00:32:37,165 --> 00:32:42,129 और हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं, विकास कर रहे हैं और बेहतर काम करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। 521 00:32:42,212 --> 00:32:44,506 पर लगता है आप लोग वह सब देखना नहीं चाहते। 522 00:32:44,590 --> 00:32:45,591 अच्छा, देखो। देखो। 523 00:32:45,674 --> 00:32:46,800 मैंने किसी को कहते सुना 524 00:32:46,884 --> 00:32:50,345 कि वे किसी से मिल नहीं पाते क्योंकि वे सारा समय काम में ही फँसे रहते हैं। 525 00:32:50,429 --> 00:32:54,433 तो, आप लोग इतने शानदार लोगों से घिरे रहते हो, 526 00:32:54,516 --> 00:32:57,102 तो आप काम पर ही किसी से दोस्ती कर लो। 527 00:32:57,186 --> 00:32:59,521 वीवर्क पर दो सगाईयाँ हो चुकी हैं! 528 00:32:59,605 --> 00:33:02,774 हाँ, ठीक है, हम सब बहुत से लोगों को मिल चुके हैं। 529 00:33:02,858 --> 00:33:05,277 मैं ख़ुद, काम पर चार लोगों को "मिल" चुकी हूँ। 530 00:33:05,360 --> 00:33:07,196 सब लोग बाकी सब से संबंध बना रहे हैं। 531 00:33:07,279 --> 00:33:08,572 आप सब का बहुत धन्यवाद… 532 00:33:08,655 --> 00:33:11,074 पता है, मुझे अपनी मेज़ के नीचे एक इस्तेमाल किया हुआ कंडोम मिला। 533 00:33:11,158 --> 00:33:12,951 रेबेका, एक अलमारी है 534 00:33:13,035 --> 00:33:15,829 जिसका नाम है "संभोग की अलमारी।" अंदाज़ा लगाना चाहोगी उसके अंदर क्या होता है? 535 00:33:15,913 --> 00:33:19,541 अच्छा, मेरे ख़्याल से हम सब सहमत होंगे कि संभोग की अलमारी जैसी कोई चीज़ नहीं होनी चाहिए। 536 00:33:20,834 --> 00:33:23,712 ठीक है, और तुम्हें यह अपने बॉस को बताना चाहिए। और मैं भी बताऊँगी… 537 00:33:23,795 --> 00:33:25,088 क्या लगता है हम किसके साथ संभोग करते हैं? 538 00:33:27,382 --> 00:33:29,968 तुम कहती रहती हो कि हम लोग एक परिवार हैं और यह हमारी कंपनी है, 539 00:33:30,052 --> 00:33:31,512 पर यह सब कुछ सच नहीं है। 540 00:33:32,095 --> 00:33:33,722 तो कृपया यह कहना बंद करो। 541 00:33:33,805 --> 00:33:35,057 - हाँ! - हाँ! 542 00:33:35,891 --> 00:33:37,267 - हाँ। - बंद करो। 543 00:33:41,897 --> 00:33:43,732 आप सब का बहुत-बहुत धन्यवाद! 544 00:33:43,815 --> 00:33:45,651 और किसको हेलीकॉप्टर मिलता है? 545 00:33:50,697 --> 00:33:52,449 तुमने मेरे साथ ऐसा कैसे होने दिया? 546 00:33:53,617 --> 00:33:56,453 - तुमने ऐसा कैसे होने दिया? - मैंने कुछ नहीं होने दिया। 547 00:33:56,537 --> 00:33:58,997 हमें इस सब को काबू में करना होगा। कैसे करेंगे? 548 00:33:59,081 --> 00:34:01,458 हम इसे काबू में कैसे करेंगे? अब ट्विटर को तो हम बंद नहीं कर सकते। 549 00:34:01,542 --> 00:34:03,335 - यह कोई मज़ाक चल रहा है क्या? - नहीं, यह… 550 00:34:03,418 --> 00:34:04,503 इतना बुरा! 551 00:34:04,586 --> 00:34:06,797 मैंने एक ग़लत चीज़ क्या कह दी और अचानक से, 552 00:34:06,880 --> 00:34:09,007 मुझ पर एक कम्बख़्त संभोग की अलमारी का दोष डाला जा रहा है! 553 00:34:11,592 --> 00:34:14,137 वाह। संभोग की अलमारी। यह तो वायरल नहीं होगा। 554 00:34:16,889 --> 00:34:18,225 संभोग की अलमारी कहाँ है? 555 00:34:25,524 --> 00:34:28,235 - वेनैसा तुम्हारे लिए एक वक्तव्य तैयार… - मुझे किसी वक्तव्य की ज़रूरत नहीं है। 556 00:34:28,318 --> 00:34:30,195 - हाँ, है। तुम्हें ज़रूरत है। - नहीं है। मैं… 557 00:34:30,279 --> 00:34:32,531 हाँ, है। तुम्हें ज़रूरत है। 558 00:34:33,031 --> 00:34:34,491 और हमने बाहर से भी वकीलों को बुलवाया है। 559 00:34:36,869 --> 00:34:40,246 रिवका, कोई बात नहीं। सब ठीक है। कुछ शब्द ही तो बोलने हैं। 560 00:34:48,589 --> 00:34:50,047 क्या तुम आकर बस हैलो बोल लोगे? 561 00:34:59,892 --> 00:35:01,101 हैलो, बिटिया! 562 00:35:02,728 --> 00:35:03,729 हैलो, डैडी। 563 00:35:07,691 --> 00:35:09,109 एक नीलामी में ख़रीदी थी। 564 00:35:09,776 --> 00:35:11,862 बहुत ऊँचे दर्जे की नीलामी नहीं थी। 565 00:35:12,905 --> 00:35:14,573 इसका मूल्याँकन नहीं करवाया है। 566 00:35:15,866 --> 00:35:17,284 और? 567 00:35:19,953 --> 00:35:20,954 तुम्हारी नाक के नाम। 568 00:35:21,038 --> 00:35:22,039 आपके गालों के नाम। 569 00:35:31,173 --> 00:35:32,674 लग तो असली ही रही है। 570 00:35:33,342 --> 00:35:34,801 तो फिर हम इसे ख़त्म कर लेंगे। 571 00:35:35,636 --> 00:35:36,637 मेरा अंतिम भोजन। 572 00:35:39,765 --> 00:35:41,934 आप इस सब का सामना कब से कर रहे हैं? 573 00:35:44,436 --> 00:35:45,437 दो साल से। 574 00:35:47,689 --> 00:35:48,690 अच्छा। 575 00:35:51,818 --> 00:35:53,570 मैं तुम्हें परेशान नहीं करना चाहता था। 576 00:35:53,654 --> 00:35:56,406 वकील सारा समय कहते रहे कि केस को ख़ारिज कर दिया जाएगा। 577 00:35:57,533 --> 00:35:58,784 "वकील।" 578 00:36:05,165 --> 00:36:07,167 क्या आपको पता है आपको कहाँ भेजा जाएगा या कितने समय के लिए? 579 00:36:08,043 --> 00:36:11,255 ऐलनवुड नामक एक जगह है। 580 00:36:12,130 --> 00:36:14,758 छः महीने, या शायद एक साल के लिए। 581 00:36:15,300 --> 00:36:18,387 सब कुछ जज पर निर्भर करता है। तभी मुझे तुम्हारा पत्र चाहिए। 582 00:36:18,470 --> 00:36:20,722 उसे यह जानना ज़रूरी है कि वास्तव में, सच में मैं कैसा हूँ। 583 00:36:20,806 --> 00:36:24,101 वादा करती हूँ मैं आज रात को यह कर दूँगी। आज रात को वह पत्र लिख दूँगी। 584 00:36:24,184 --> 00:36:25,185 ठीक है। 585 00:36:28,856 --> 00:36:30,482 चलो, किसी अच्छी चीज़ के बारे में बात करते हैं। 586 00:36:32,234 --> 00:36:33,485 - ठीक है। हाँ। - हाँ। 587 00:36:34,111 --> 00:36:35,445 हार्लो कैसी है? 588 00:36:36,446 --> 00:36:37,823 वह बहुत ख़ुशमिज़ाज़ है। 589 00:36:37,906 --> 00:36:39,700 मतलब, पूरी तरह अपने डैडी की बेटी है। 590 00:36:39,783 --> 00:36:41,159 एडम से बहुत प्यार करती है। 591 00:36:41,994 --> 00:36:44,705 ख़ैर, सभी करते हैं। 592 00:36:44,788 --> 00:36:46,039 वह जैसे उसकी सुपरपावर है। 593 00:36:49,293 --> 00:36:52,254 यह वाइन पीटर लूगर के चिकन 594 00:36:52,337 --> 00:36:54,381 और मसाला झींगा के साथ बहुत अच्छी जाएगी। 595 00:36:54,464 --> 00:36:57,217 मैं चाहता हूँ मेरे अंतिम भोजन के लिए तुम मुझे वहाँ लेकर चलो। 596 00:36:59,845 --> 00:37:01,638 मैंने कीथ के बाद से कभी मीट नहीं खाया है। 597 00:37:04,683 --> 00:37:07,060 वहाँ की सब्जियाँ भी बहुत अच्छी हैं। 598 00:37:07,644 --> 00:37:10,647 तुम्हें उनका पालक पनीर बहुत पसंद था। 599 00:37:15,736 --> 00:37:20,199 फ़ैसले से एक सप्ताह पहले पीकर गाड़ी चलाने के जुर्म में नहीं फँसना चाहिए। 600 00:37:20,282 --> 00:37:22,159 आज रात के लिए यहीं रुक जाऊँ? 601 00:37:23,452 --> 00:37:24,870 ज़रूर। बेशक़। 602 00:37:24,953 --> 00:37:28,207 उससे अगर तुम्हें ज़रूरत पड़ी, तो पत्र लिखने में मैं तुम्हारी मदद भी कर पाऊँगा। 603 00:37:28,290 --> 00:37:29,875 - डैडी… - और यह सच में… 604 00:37:29,958 --> 00:37:33,504 मुझे पता है क्या करना है। सब ठीक हो जाएगा। उनको बताना होगा आप सच में कैसे हैं। 605 00:37:33,587 --> 00:37:37,716 उनको बस बताना होगा आप सच में कैसे हैं। मुझे बस लिखना है आप मेरे लिए क्या हैं। 606 00:37:42,387 --> 00:37:44,014 यह तुम्हारी सुपरपावर है। 607 00:37:44,640 --> 00:37:46,934 - मेरे पास कोई सुपरपावर नहीं है। - बिल्कुल है। 608 00:37:47,601 --> 00:37:51,522 तुम्हें हमेशा, हमेशा बिल्कुल सही पता होता है कि लोग क्या सुनना चाहते हैं। 609 00:37:58,695 --> 00:38:00,072 मुझे जाकर कुछ फ़ोन करने हैं। 610 00:38:28,225 --> 00:38:31,019 जैसा कि आप जानते हैं, यह पहली बार नहीं है 611 00:38:31,103 --> 00:38:32,980 कि मेरे पिता ने कोई ग़लती की है। 612 00:38:35,232 --> 00:38:36,984 मेरे पिता ने एक दान संस्था शुरू की थी। 613 00:38:37,067 --> 00:38:39,111 अमरीकी कैंसर अनुसंधान कोष? 614 00:38:39,194 --> 00:38:41,071 मैंने अपनी माँ को स्तन कैंसर के कारण खोया था। 615 00:38:41,154 --> 00:38:42,489 सुन कर अफ़सोस हुआ। 616 00:38:42,573 --> 00:38:43,949 तुम्हारे पिता संत आदमी हैं। 617 00:38:54,877 --> 00:38:58,755 बेख़बर पीड़ित जिनसे आपकी कंपनी, अमरीकी कैंसर अनुसंधान कोष, ने 618 00:38:58,839 --> 00:39:01,800 दस लाख डॉलर से ज़्यादा छल से लूट लिए। 619 00:39:03,302 --> 00:39:07,264 श्री पालट्रो, आप पर निजी तौर पर अभियोग नहीं लगाया गया है। 620 00:39:07,347 --> 00:39:10,184 पर एसीआरएफ़ धोखाधड़ी का आरोप स्वीकार कर रही है। 621 00:39:10,934 --> 00:39:14,104 और इस अदालत की नज़र में, आपकी कंपनी की हरकतों के लिए 622 00:39:14,188 --> 00:39:15,772 आप ज़िम्मेदार हैं। 623 00:39:17,024 --> 00:39:19,860 आपने एक ऐसी कंपनी चलाई जिसने धोखाधड़ी की। 624 00:39:20,360 --> 00:39:21,778 तो, इससे आप क्या बन जाते हैं? 625 00:39:26,450 --> 00:39:27,576 मुझे नहीं पता, सर। 626 00:39:28,785 --> 00:39:30,746 इससे आप एक धोखेबाज़ बनते हैं। 627 00:39:33,123 --> 00:39:34,416 जी, युअर ऑनर। 628 00:39:35,375 --> 00:39:36,502 यह बोलो। 629 00:39:40,964 --> 00:39:42,216 मैं एक धोखेबाज़ व्यक्ति हूँ। 630 00:39:45,719 --> 00:39:46,887 केस ख़ारिज़ किया जाता है। 631 00:39:48,931 --> 00:39:51,308 दुख़द रूप से, कुछ साल बाद, 632 00:39:52,100 --> 00:39:54,603 मेरे भाई को कैंसर हो गया 633 00:39:54,686 --> 00:39:56,355 और उसकी मौत हो गई। 634 00:39:58,315 --> 00:39:59,858 चलो, चल कर आइसक्रीम खाते हैं। 635 00:40:01,318 --> 00:40:03,862 कीथ की मृत्यु ने मेरे पिता को तोड़ दिया। 636 00:40:05,781 --> 00:40:06,990 वह एक अच्छे इन्सान हैं। 637 00:40:07,074 --> 00:40:09,368 वह बस कभी-कभी अपनी हरकतों से संवेदनाहीन हो जाते हैं 638 00:40:09,451 --> 00:40:12,120 क्योंकि उनके अंदर इतना दर्द है। 639 00:40:13,163 --> 00:40:16,375 वह हँसते कम हैं। चिंता ज़्यादा करते हैँ। 640 00:40:16,458 --> 00:40:19,920 वह उन छोटे-छोटे पलों का आनंद नहीं ले पाते जिनसे ज़िंदगी बनती है। 641 00:40:21,171 --> 00:40:23,841 जिस दिन मेरे भाई की मौत हुई, मैंने मीट खाना छोड़ दिया। 642 00:40:25,384 --> 00:40:27,386 मेरे पिता ने जीना छोड़ दिया। 643 00:40:29,137 --> 00:40:31,390 वह वैसे इन्सान नहीं हैं जैसा आप उनके बारे में सोच रहे हैं। 644 00:40:31,473 --> 00:40:35,894 वह वो इन्सान हैं जिन्होंने मुझे सिखाया कि परिवार सबसे पहले आता है। 645 00:40:35,978 --> 00:40:38,021 मुझे उस चीज़ के लिए लड़ना सिखाया जिस में मुझे यक़ीन है। 646 00:40:38,105 --> 00:40:42,359 और अभी मैं वही कर रही हूँ। अपने परिवार को साथ रखने के लिए लड़ रही हूँ। 647 00:40:45,362 --> 00:40:49,032 भवदीया, रेबेका पालट्रो न्यूमैन। 648 00:41:43,629 --> 00:41:45,130 कितना सुंदर है। 649 00:42:00,854 --> 00:42:02,105 यह क्या बक… 650 00:42:03,607 --> 00:42:05,275 - मुझे माफ़ करना। - हैलो, रेबेका। 651 00:42:05,359 --> 00:42:07,653 मुझे म… मुझे… मुझे माफ़ करना। 652 00:42:07,736 --> 00:42:09,488 मुझे बहुत अफ़सोस है। एडम कहाँ है? 653 00:42:11,990 --> 00:42:15,160 ओह, वह यहाँ नहीं… मुझे लगता है वह यहाँ नहीं है। 654 00:42:16,537 --> 00:42:18,372 मुझे मा… मुझे माफ़ करना। मुझे माफ़ करना। 655 00:42:34,888 --> 00:42:36,014 बस, बस। 656 00:42:38,225 --> 00:42:39,560 बस, सब ठीक है। 657 00:43:06,461 --> 00:43:08,172 तुम वह लेख नहीं छापोगे। 658 00:43:09,756 --> 00:43:12,718 - पर वह इतना अच्छा लेख है। - अच्छा? 659 00:43:12,801 --> 00:43:16,388 पता नहीं, मुझे तो ऐसा लग रहा है तुम एक नई कंपनी पर धौंस जमा रहे हो 660 00:43:16,471 --> 00:43:20,309 जो केवल अच्छा काम करना चाहती है और आगे जाकर और बेहतर काम करेगी। मैं बस… 661 00:43:20,392 --> 00:43:22,978 ख़ैर, उस लेख में वह सब तो आएगा ही। 662 00:43:25,147 --> 00:43:28,108 मैं बस… मैं सोच रही थी अगर कोई और तरीका हो। 663 00:43:35,115 --> 00:43:36,575 आप उसके बदले कुछ दे सकती हैं? 664 00:43:37,951 --> 00:43:40,621 मैंने सुना है ग्वेनेथ और क्रिस की बिना बंदिशों वाली शादी है। 665 00:43:40,704 --> 00:43:42,706 वह एक दिलचस्प कहानी बन सकती है। 666 00:43:47,586 --> 00:43:50,047 जो वक्तव्य हमने बनाया है… 667 00:43:50,130 --> 00:43:52,925 अगर तुम बिल्कुल उसके अनुसार बोलोगी, तो हम इस सबसे आगे बढ़ सकते हैं। 668 00:43:53,008 --> 00:43:54,551 और हम तुम्हारी मदद के लिए आभारी हैं। 669 00:43:54,635 --> 00:43:55,636 - और मतलब… - कैसा रहा? 670 00:43:59,556 --> 00:44:01,350 इसने सब संभाल लिया। 671 00:44:02,559 --> 00:44:05,354 क्योंकि तुम नहीं संभाल पाईं। 672 00:44:06,855 --> 00:44:09,608 छोड़ो, यार। यह तो उचित नहीं है। 673 00:44:11,652 --> 00:44:12,653 हमें बात करनी होगी। 674 00:44:13,612 --> 00:44:15,322 यहाँ पर कौन मज़े कर रहा है? 675 00:44:17,241 --> 00:44:20,869 ठीक है। मैं भी कर रहा हूँ। मैं भी कर रहा हूँ। मैं बहुत मज़े कर रहा हूँ। 676 00:44:21,703 --> 00:44:25,082 - अभी यहाँ कितने लोग नशे में हैं? - हाँ। मिगैल! 677 00:44:27,501 --> 00:44:29,920 सही है। ठीक है। मैं भी हूँ। 678 00:44:31,797 --> 00:44:33,549 याद रखना, उन्होंने कहा है कुछ भी अलग मत बोलना। 679 00:44:34,132 --> 00:44:35,133 धन्यवाद। 680 00:44:37,177 --> 00:44:40,097 हमारे वकीलों ने बाहरी वकीलों के साथ हर एक शब्द को परखा है। 681 00:44:41,723 --> 00:44:44,184 वे बस तुम्हें माफ़ी माँगता सुनना चाहते हैं। 682 00:44:45,727 --> 00:44:46,937 मुझे पता है क्या कहना है। 683 00:44:49,898 --> 00:44:51,233 हाँ, हाँ… 684 00:44:53,443 --> 00:44:57,698 कृपया स्टेज पर स्वागत कीजिए, एडम न्यूमैन का! 685 00:45:02,536 --> 00:45:03,871 धन्यवाद! 686 00:45:05,747 --> 00:45:09,042 उन सब का धन्यवाद जिन्होंने यह सप्ताहांत संभव बनाया है! 687 00:45:09,126 --> 00:45:10,460 हाँ! 688 00:45:10,544 --> 00:45:13,422 उन बारटेंडरों का जो जाम पर जाम लाते रहे! 689 00:45:14,923 --> 00:45:19,845 उन टाको बनाने वालों का जिन्होंने सुबह पाँच बजे तक चिमिचांगा बनाए! 690 00:45:19,928 --> 00:45:21,805 धन्यवाद! 691 00:45:21,889 --> 00:45:23,682 वैसे, मेरा पेट अभी तक जल रहा है। 692 00:45:29,438 --> 00:45:33,358 यह समुदाय है, यह अहसास जो हम सब महसूस कर रहे हैं। 693 00:45:34,026 --> 00:45:37,946 यह अहसास, यह… ख़ुशी। 694 00:45:38,614 --> 00:45:40,240 यही अहसास वीवर्क है। 695 00:45:42,201 --> 00:45:45,329 तो चलिए इस अहसास को, इस जोश को लेकर चलें। 696 00:45:45,412 --> 00:45:47,831 इस सब को अपने काम में वापस लेकर चलें 697 00:45:47,915 --> 00:45:52,878 और शानदार काम करते रहें। 698 00:45:56,798 --> 00:45:59,968 अब, हमारे जाने से पहले, 699 00:46:00,636 --> 00:46:03,680 रेबेका आप सबसे कुछ कहना चाहती है। 700 00:46:04,473 --> 00:46:06,225 रेबेका। थोड़ा शोर-गुल करो। 701 00:46:08,769 --> 00:46:09,770 धन्यवाद। 702 00:46:21,532 --> 00:46:24,117 इस सप्ताहांत भूमिकाओं के बारे में बहुत बातें हुई हैं। 703 00:46:27,120 --> 00:46:31,458 भूमिकाएँ जो हम एक-दूसरे के लिए निभाते हैं, 704 00:46:32,125 --> 00:46:35,045 भूमिकाएँ जो हम अपने लिए निभाते हैं। 705 00:46:39,883 --> 00:46:43,804 मैंने कहा था कि महिलाओं को आदमियों का समर्थन करना चाहिए और मैं यह मानती हूँ। 706 00:46:44,429 --> 00:46:46,598 यह सच है। 707 00:46:47,474 --> 00:46:50,894 पर यह पूरा सच नहीं है। 708 00:46:51,812 --> 00:46:52,813 प्रस्ताव पत्र स्वीकृति 709 00:46:52,896 --> 00:46:55,774 यह तुम्हारा मूल वेतन और बोनस की सीमा है पर असली अहमियत शेयरों की है। 710 00:46:55,858 --> 00:46:59,528 पहले साल के बाद तुम्हें 2,000 मिलेंगे और दूसरे साल के बाद 2,500। 711 00:46:59,611 --> 00:47:04,449 पूरा सच यह है कि हमें एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए। 712 00:47:04,533 --> 00:47:05,534 हाँ! 713 00:47:05,617 --> 00:47:07,411 अब, वह एक आदमी हो सकता है। 714 00:47:08,453 --> 00:47:12,165 वह एक औरत हो सकती है। कोई दोस्त हो सकता है। उससे फ़र्क नहीं पड़ता। 715 00:47:12,249 --> 00:47:15,586 महत्वपूर्ण यह है कि हम दूसरों को समर्थ बनाएँ। 716 00:47:16,211 --> 00:47:18,839 तुम्हें बस इस एनडीए पर हस्ताक्षर करने हैं। 717 00:47:23,260 --> 00:47:24,303 वीवर्क में स्वागत है। 718 00:47:26,597 --> 00:47:31,143 तभी एडम और मिगैल ने वीवर्क शुरू किया था: आप सभी को समर्थ बनाने के लिए। 719 00:47:31,727 --> 00:47:35,522 हमारे सदस्यों को समर्थ बनाने के लिए, कि वे नवप्रवर्तन कर सकें, नई रचनाएँ बना सकें। 720 00:47:35,606 --> 00:47:39,193 हमारे कर्मचारियों को समर्थ बनाने के लिए कि वे समुदाय बना सकें 721 00:47:39,276 --> 00:47:42,738 और स्वयं से बड़ी किसी चीज़ का हिस्सा बन पाएँ। 722 00:47:48,160 --> 00:47:52,331 तो अगर हमारी भूमिका, 723 00:47:52,998 --> 00:47:55,375 हमारी ज़िम्मेदारी, 724 00:47:55,918 --> 00:47:57,544 एक-दूसरे को समर्थ बनाना है 725 00:47:58,212 --> 00:48:02,674 तो… कंपनी की क्या भूमिका है? 726 00:48:02,758 --> 00:48:07,137 इस दुनिया में वीवर्क की क्या भूमिका है? 727 00:48:09,389 --> 00:48:15,687 वीवर्क की भूमिका है, संसार की चेतना को बुलन्द करना। 728 00:48:18,273 --> 00:48:23,445 और यह करके, हम एक साथ एक बेहतर दुनिया बनाएँगे! 729 00:48:23,529 --> 00:48:26,782 हम सब! एक-साथ! 730 00:48:26,865 --> 00:48:28,450 - वी! - वर्क! 731 00:48:28,534 --> 00:48:29,743 - वी! - वर्क! 732 00:48:29,826 --> 00:48:30,911 - वी! - वर्क! 733 00:48:30,994 --> 00:48:31,995 - वी! - वर्क! 734 00:48:32,079 --> 00:48:33,080 - वी! - वर्क! 735 00:48:33,163 --> 00:48:34,164 - वी! - वर्क! 736 00:48:34,248 --> 00:48:35,207 - वी! - वर्क! 737 00:48:35,290 --> 00:48:36,708 - वी! - वर्क! 738 00:48:36,792 --> 00:48:38,377 बहुत सुंदर। 739 00:48:49,346 --> 00:48:50,889 ठीक है। 740 00:48:50,973 --> 00:48:52,474 धन्यवाद। 741 00:48:52,558 --> 00:48:55,769 अलविदा। हम तुम्हें जल्दी ही मिलेंगे। जल्दी मिलते हैं! 742 00:50:02,753 --> 00:50:04,755 उपशीर्षक अनुवादक: मृणाल अग्रवाल