1 00:00:53,262 --> 00:00:55,473 द टर्मिनल लिस्ट 2 00:02:41,537 --> 00:02:42,413 ठीक वहाँ पर। 3 00:02:42,496 --> 00:02:46,041 मेरा पहला घर। हमने खाना और बीयर फ़र्श पर लगाया था। 4 00:02:50,629 --> 00:02:51,881 हे भगवान। 5 00:02:51,964 --> 00:02:53,507 घर में स्वागत है, श्रीमती रीस। 6 00:02:56,051 --> 00:02:58,053 -बाप रे। -यकीन हो रहा है? बाप रे। 7 00:02:59,680 --> 00:03:01,974 -मुझे तो हो रहा है। सच में। -यह पागलपन है। 8 00:03:02,057 --> 00:03:06,562 मतलब, 30 साल का लोन लेकर वापस अहमियत समझ आने लगती है। 9 00:03:06,645 --> 00:03:09,732 तीस साल? यहाँ पर? क्या हम पागल हैं? 10 00:03:09,815 --> 00:03:12,109 पता नहीं। यह पूछने की ज़रूरत है? 11 00:03:13,068 --> 00:03:15,613 यह वाकई बदसूरत है। 12 00:03:20,659 --> 00:03:23,329 -हमें यह वॉलपेपर हटाना होगा। -हाँ। 13 00:03:23,412 --> 00:03:25,873 -और कालीन भी। -बिल्कुल। कुछ हटके सोचना होगा। 14 00:03:27,917 --> 00:03:30,544 -जैसे कि, यहाँ पर बंदूक की तिजोरी। -वाह! 15 00:03:30,628 --> 00:03:34,006 काम वाली मेज़, जलालाबाद का झंडा, इस जगह को और आकर्षित बना देंगे। 16 00:03:34,548 --> 00:03:36,800 अरे, नहीं, यह कमरा मेरा दफ़्तर बनेगा। 17 00:03:36,884 --> 00:03:38,052 क्या? 18 00:03:38,135 --> 00:03:40,638 यह मेरा दफ़्तर है। तुम गैराज ले सकते हो। 19 00:03:41,513 --> 00:03:44,099 नहीं। यह नहीं होगा। ऐसा नहीं चलेगा। 20 00:03:44,183 --> 00:03:46,852 -हम बाद में देखेंगे। -बेडरूम देखना चाहोगी? 21 00:03:46,936 --> 00:03:51,398 हाँ, देखना तो है। पर हम यहाँ काम से आए हैं, तो कुछ ऊटपटांग मत सोचना। 22 00:03:51,482 --> 00:03:53,025 वह भी बाद में देखेंगे। 23 00:04:09,124 --> 00:04:13,337 पंद्रह घंटे पहले 24 00:04:17,424 --> 00:04:20,386 ए, सालो। तुमने भार उठाया? 25 00:04:20,469 --> 00:04:23,013 -गिनते रहो! -मेरे बीच से हटो। 26 00:04:24,390 --> 00:04:25,307 उठो! 27 00:04:27,893 --> 00:04:30,604 जाकर वह घंटा बजाओ, बच्चे। वही तुम्हारी मुक्ति है। 28 00:04:31,313 --> 00:04:32,398 जाओ जाकर बजाओ। 29 00:04:32,982 --> 00:04:35,109 केवल पहली बार दर्द होता है, देवियो। 30 00:04:35,192 --> 00:04:37,653 -तुमने भार उठाया है? -मैंने भार उठाया है! 31 00:04:37,736 --> 00:04:40,364 -ख़ैर, लग तो नहीं रहा है। -तीन! 32 00:04:40,447 --> 00:04:43,242 मुझे हार मानने नहीं चाहिए। लकड़ी नहीं उठा सकते, 33 00:04:43,325 --> 00:04:44,827 तो दुश्मन से भी न लड़ पाओगे। 34 00:04:48,497 --> 00:04:52,251 चलो! आगे बढ़ो, देवियो। कोई हार नहीं मानने वाला! 35 00:04:55,796 --> 00:04:58,048 आपके जैग आए हैं, जनाब। कप्तान हावर्ड। 36 00:05:06,098 --> 00:05:07,349 सब ठीक तो है? 37 00:05:08,142 --> 00:05:10,310 ओडिन्स स्वोर्ड के बारे में 38 00:05:10,394 --> 00:05:12,730 हमारे पास इनकार करने की क्षमता होनी चाहिए। 39 00:05:13,439 --> 00:05:15,232 इसका क्या मतलब, "होनी चाहिए?" 40 00:05:15,315 --> 00:05:16,817 दुखद घटनाएँ होती रहती हैं। 41 00:05:16,900 --> 00:05:20,487 वह मिशन टीम की खुफ़िया जानकारी पर बना था। हम ज़िम्मेदार नहीं हैं। 42 00:05:22,614 --> 00:05:24,199 उस प्रयोग का क्या? 43 00:05:26,035 --> 00:05:29,955 कानूनी दृष्टि से, यह ध्यान देने योग्य है कि उसका परीक्षण नहीं हुआ था। 44 00:05:30,456 --> 00:05:33,250 एनडीएए साफ़ है। अगर यह अदालत के सामने गया… 45 00:05:33,333 --> 00:05:34,585 हम बच पाएँगे या नहीं? 46 00:05:39,423 --> 00:05:40,507 आदेश आदेश हैं। 47 00:05:41,258 --> 00:05:43,469 मुझे नहीं लगता कि जेम्स रीस ऐसा सोचता है। 48 00:05:47,097 --> 00:05:51,727 मुझे लगता है कि आकस्मिकताओं पर गंभीरता से विचार करने का समय आ गया है। 49 00:05:54,146 --> 00:05:55,731 किस तरह की आकस्मिकता? 50 00:05:56,315 --> 00:05:57,775 सामरिक रूप से उल्टी चाल। 51 00:05:58,442 --> 00:06:00,736 ग़ैर-प्रत्यर्पण देशों की सूची तैयार की है। 52 00:06:00,819 --> 00:06:02,654 -बकवास। -सब मर चुके हैं। 53 00:06:03,572 --> 00:06:04,948 मेरा एक परिवार है। 54 00:06:05,032 --> 00:06:07,826 मैं जेम्स रीस की वजह से कैमरून नहीं जाने वाला। 55 00:06:07,910 --> 00:06:09,787 बोलना बंद करो। 56 00:06:13,123 --> 00:06:14,333 हम नौसेना कमान हैं, 57 00:06:15,000 --> 00:06:17,044 कोई वॉल स्ट्रीट के मतवाले नहीं। 58 00:06:18,629 --> 00:06:22,800 जब तक हमारे पास कानूनी सुरक्षा है, हम बचाव करने की स्थिति में हैं। 59 00:06:23,884 --> 00:06:27,262 और अगर बदनाम होकर निकाला गया कमांडर रीस यहाँ आना चाहता है, 60 00:06:27,930 --> 00:06:31,058 तो यहाँ 5000 नौसैनिक हैं जो उसका मुँह तोड़ जवाब देंगे। 61 00:06:35,979 --> 00:06:36,980 मुझे वे दिख रहे हैं। 62 00:06:38,941 --> 00:06:41,485 जबसे तुमने हॉर्न को मारा है, वे रोज़ मिलते हैं। 63 00:06:44,154 --> 00:06:48,659 कॉक्स और हावर्ड सरकारी मकान में रह रहे हैं, तो वहाँ अच्छा-खासा अवसर है। 64 00:06:49,535 --> 00:06:51,954 लेकिन, पिलर अड्डे से नहीं जा रहा है। 65 00:06:52,579 --> 00:06:55,874 और मुझे लगता है कि तुम पूरी एनएबी से झगड़ा नहीं मोल लोगे। 66 00:07:19,231 --> 00:07:22,192 हमें पहले दो को मारने के बाद पिलर का इंतज़ार करना चाहिए। 67 00:07:23,652 --> 00:07:25,279 उसे स्नाइपर से मार सकते हैं। 68 00:07:26,113 --> 00:07:27,197 नाव से? 69 00:07:29,199 --> 00:07:31,160 कामयाब होने की संभावना आधी-आधी है। 70 00:07:33,245 --> 00:07:34,663 और हम चूक नहीं सकते। 71 00:07:39,960 --> 00:07:41,128 तुम्हें मोसुल याद है? 72 00:07:42,546 --> 00:07:43,755 हाँ, उससे क्या संबंध? 73 00:07:45,924 --> 00:07:47,551 सईदीती अल जमीला? 74 00:07:50,762 --> 00:07:52,139 हावर्ड का एक परिवार है। 75 00:07:55,225 --> 00:07:56,226 हिम्मत भरी चाल है। 76 00:08:23,754 --> 00:08:25,756 कैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने तत्काल फ़ेडरल प्रतिक्रिया माँगी 77 00:08:25,881 --> 00:08:28,383 जब जवान हाथ से निकल जाते हैं : घरेलू आतंकवाद का इतिहास 78 00:08:32,471 --> 00:08:34,556 कुछ और हो, तो कृपया एफ़बीआई से पूछिए। 79 00:08:39,686 --> 00:08:42,898 जेम्स रीस ने नहीं, तुमने और तुम्हारे आदमियों ने माइक को मारा। 80 00:08:42,981 --> 00:08:46,568 ख़ैर, टालोस सुरक्षा देती है। वे गुंडे नहीं हैं, मिस बरेनेक। 81 00:08:47,152 --> 00:08:48,987 सोचती हो कि मैं तुम्हें नहीं जानता? 82 00:08:49,071 --> 00:08:51,865 पता है तुमने नौसेना सील सैनिकों पर आरडी-4895 आज़माई। 83 00:08:51,949 --> 00:08:55,452 और मुझे पता है उस परीक्षण से ट्यूमर हो गए, तो उन्हें मरवा दिया। 84 00:08:55,535 --> 00:08:59,122 यह मेरे लेख में है। अगर मुझे मार डाला, तो सब सच जान जाएँगे। 85 00:08:59,206 --> 00:09:01,583 तुम्हारा सौदा बिखरने वाला है। 86 00:09:07,464 --> 00:09:09,508 आज, डर के साथ जागना आसान है। 87 00:09:10,801 --> 00:09:15,597 इस हफ़्ते हमने दूरदर्शन पर जो हिंसक गतिविधि देखी, उसे नकारा नहीं जा सकता। 88 00:09:16,390 --> 00:09:22,271 लेकिन प्रशासन ने फ़ौरन कार्रवाई करके जेम्स रीस को एक घरेलू आतंकवादी 89 00:09:22,854 --> 00:09:24,773 घोषित कर दिया है। 90 00:09:32,114 --> 00:09:35,993 आइए अब सवाल लेते हैं, क्योंकि मुझे यकीन है कि कई सारे होंगे। 91 00:09:36,618 --> 00:09:37,577 पीछे की कतार। हाँ। 92 00:09:37,661 --> 00:09:41,748 सचिव महोदया, आप कमांडर रीस को व्यक्तिगत रूप से जानती हैं, है न? 93 00:09:42,457 --> 00:09:44,793 हम कई बार मिले हैं, यह सही है। 94 00:09:44,876 --> 00:09:47,629 क्या आपको संदेह था कि उनके साथ कुछ गड़बड़ है? 95 00:09:50,215 --> 00:09:52,050 जब आप सेना में भरती होते हैं, 96 00:09:52,134 --> 00:09:56,430 तो विदेशी और स्वदेशी ख़तरों के खिलाफ़ संविधान की रक्षा करने का वचन लेते हैं। 97 00:09:56,513 --> 00:10:00,392 मुझे संदेह है कि कमांडर रीस मानते हैं कि वह अब भी वह वचन निभा रहे हैं। 98 00:10:01,018 --> 00:10:02,269 किसके खिलाफ़, मैडम? 99 00:10:05,605 --> 00:10:08,567 जेम्स रीस को लगता है कि वह किसी तरह के मिशन पर है, 100 00:10:08,650 --> 00:10:10,694 और उसके ख़त्म होने तक वह रुकेगा नहीं। 101 00:10:10,777 --> 00:10:15,407 उसे पकड़ने के लिए, निर्धारित करना होगा कि अगला कौन है और फिर पहले पहुँचना होगा। 102 00:10:15,532 --> 00:10:17,284 इसका मतलब है कि सबसे ज़रूरी है, 103 00:10:17,367 --> 00:10:21,371 हर इंसान का पता लगाना जो स्टीव हॉर्न और कैपस्टोन इंडस्ट्रीज़ से जुड़ा है। 104 00:10:21,455 --> 00:10:24,249 मुख्य लक्ष्य उसे पकड़ना है। लेकिन हमारी प्राथमिकता 105 00:10:24,333 --> 00:10:26,918 और जनहानि होने से रोकना है। 106 00:10:27,002 --> 00:10:30,964 अगर वे दो चीजें आपस में टकराती हैं, तो वही सही। 107 00:10:33,008 --> 00:10:34,384 -तुम लोग समझे? -जी, सर। 108 00:10:35,844 --> 00:10:37,512 ठीक है, चलो उस आदमी को ढूँढ़ें। 109 00:10:42,601 --> 00:10:45,395 -तुम्हारा क्या हाल है? -बाज़ू काफ़ी सूजी हुई है। 110 00:11:02,788 --> 00:11:04,748 तुम जानती हो कि जेम्स रीस कहाँ है? 111 00:11:10,420 --> 00:11:13,298 अच्छा, तो यह बात है, मुझे जानकारी चाहिए। 112 00:11:13,382 --> 00:11:14,424 लो शुरू हो गई। 113 00:11:14,508 --> 00:11:18,136 मैं रीस पर 5,000 शब्द लिख चुकी हूँ, और अपनी कहानी छपवाने के करीब… 114 00:11:18,220 --> 00:11:20,305 तुम आग से खेल रही हो, लड़की। 115 00:11:20,389 --> 00:11:21,890 आपके बिना कहानी पूरी न होगी। 116 00:11:22,432 --> 00:11:24,226 आप उसे मेरे बिना नहीं ढूँढ़ पाएँगे। 117 00:11:28,313 --> 00:11:31,149 जो भी पता है वह बता दो। मैं देखता हूँ क्या कर सकता हूँ। 118 00:11:32,192 --> 00:11:33,735 तुम्हें बस इतना ही मिलेगा। 119 00:11:35,737 --> 00:11:38,198 आपके पास स्टीव हॉर्न के कंप्यूटर तक पहुँच है। 120 00:11:38,281 --> 00:11:40,450 उसमें "कैप टेबल" खोजें। 121 00:11:40,534 --> 00:11:43,412 उनकी सूची है जिन्होंने न्यूबेलम की बिक्री से पैसे कमाए। 122 00:11:43,495 --> 00:11:45,497 उनमें से अधिकांश खाते वैध हैं, 123 00:11:45,580 --> 00:11:50,210 लेकिन कुछ भुगतान एक ऐसी साज़िश के तहत हैं जिसमें नौसेना के सील जवानों पर 124 00:11:50,293 --> 00:11:53,839 आरडी-4895 नाम की एक दवा का अवैध परीक्षण किया गया। 125 00:11:53,922 --> 00:11:56,216 इसमें से कितना रीस ने बताया? 126 00:11:56,299 --> 00:11:59,094 उसने तीन दिन जंगल में भूतों से बात करते हुए बिताए। 127 00:11:59,177 --> 00:12:01,930 तुम्हारी दोस्त को धंसते कीचड़ से बचाने से पहले? 128 00:12:02,013 --> 00:12:04,474 उसने मुझे उस कीचड़ में डाला था, अक्लमंद। 129 00:12:04,558 --> 00:12:06,768 सुनिए, मैं रीस का बचाव करने नहीं आई। 130 00:12:07,352 --> 00:12:09,146 मैं जानती हूँ कि उसे रोकना होगा। 131 00:12:10,230 --> 00:12:12,941 लेकिन दूसरों को भी जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। 132 00:12:27,164 --> 00:12:30,375 डेप, कार्ट से कहो कि हॉर्न के कंप्यूटर की गहरी जाँच करे। 133 00:12:30,459 --> 00:12:31,460 आप गंभीर हैं? 134 00:12:33,253 --> 00:12:34,254 जी, सर। 135 00:12:38,800 --> 00:12:41,428 मैं गली में आगे लाइब्रेरी में काम करती मिलूँगी… 136 00:12:41,511 --> 00:12:45,056 पिछली बार तुम्हें जाने दिया, तो तुम सैन फ़्रांसिस्को भाग गई थी। 137 00:12:46,391 --> 00:12:48,727 जूनियर, इसे इस कमरे से मत निकलने देना। 138 00:12:54,649 --> 00:12:56,818 माफ़ कीजिए, जनाब। मैंने उनसे रुकने को कहा। 139 00:13:03,617 --> 00:13:05,785 विश्राम, जेरल्ड। यह तुम्हारा दफ़्तर है। 140 00:13:07,037 --> 00:13:09,206 मैडम। मैंने देखा कि आप शहर आई हैं। 141 00:13:09,706 --> 00:13:11,958 आपके यहाँ आने की उम्मीद नहीं की थी। 142 00:13:12,709 --> 00:13:14,336 अचानक यहाँ आने का सोचा। 143 00:13:18,215 --> 00:13:19,424 और यह कौन है? 144 00:13:19,508 --> 00:13:21,426 डीसीआईएस एजेंट आज़ाद। 145 00:13:23,595 --> 00:13:26,932 मैं चाहती थी कि इस बातचीत में सब कुछ नियमानुसार हो। 146 00:13:31,102 --> 00:13:34,898 मैंने ऑपरेशन ओडिन्स स्वोर्ड से निशानों की जानकारी निकाली। 147 00:13:35,732 --> 00:13:39,653 मैं जानने को उत्सुक थी कि कैसी गुप्त जानकारी ने पूरी पलटन को मरवा दिया। 148 00:13:40,654 --> 00:13:42,864 मैं उस गुप्त जानकारी से वाकिफ़ हूँ। 149 00:13:44,574 --> 00:13:47,285 फिर तो तुम सहमत होगे कि वह काफ़ी कमज़ोर है। 150 00:13:48,245 --> 00:13:52,040 एक हथियारों के डीलर के अनियोजित भेंट के आधार पर इतना बड़ा ऑपरेशन? 151 00:13:52,832 --> 00:13:53,875 और कुछ नहीं? 152 00:13:54,876 --> 00:13:56,461 किसी ने इसकी पूर्व जाँच की थी? 153 00:13:57,587 --> 00:14:00,966 मुझे पेंटागन से एक ठोस आदेश आया था, 154 00:14:02,634 --> 00:14:05,845 कोई कार्रवाई-योग्य ख़बर मिलने पर फ़ौरन कहानी पर हमला करने का। 155 00:14:06,888 --> 00:14:09,140 रिपोर्ट को आगे बढ़ाने वाला अधिकारी... 156 00:14:10,559 --> 00:14:11,393 वह कौन था? 157 00:14:14,521 --> 00:14:16,565 यह सवाल आपको लैंग्ली से पूछना चाहिए। 158 00:14:20,902 --> 00:14:21,987 शुक्रिया, जेरल्ड। 159 00:14:23,446 --> 00:14:24,281 यही पूछना था? 160 00:14:24,990 --> 00:14:25,824 अभी के लिए। 161 00:14:30,287 --> 00:14:33,498 आपसे मिलकर ख़ुशी हुई, एडमिरल। मैं संपर्क में रहूँगा। 162 00:14:40,171 --> 00:14:42,132 कप्तान हावर्ड से बात करवाओ। अभी। 163 00:14:59,190 --> 00:15:03,528 आवक कॉल वॉरकॉम 164 00:15:06,573 --> 00:15:09,743 माँ, कोच हेंसन ने कहा अगर हम जीते जो राज्य मुकाबले में 165 00:15:09,826 --> 00:15:12,412 खेलेंगे और हमें ख़ुद पैसा लगाना होगा। सबकी तरह। 166 00:15:12,495 --> 00:15:15,832 यह कैसे सही है? स्कूल को बस नहीं देनी चाहिए? 167 00:15:15,915 --> 00:15:17,917 -मैं उनसे बात करूँगा। -तुम तो जल्दी आ गए। 168 00:15:18,001 --> 00:15:20,420 सुनो। मैं… 169 00:15:23,423 --> 00:15:25,383 तो, सुनो, दोस्तो, हम… 170 00:15:27,052 --> 00:15:28,845 -हम कीज़ जा रहे हैं। -क्या? 171 00:15:28,928 --> 00:15:30,096 हाँ। आज रात। 172 00:15:30,180 --> 00:15:32,015 -क्या? -मैंने टिकटें ले लीं। 173 00:15:33,224 --> 00:15:34,559 बस सामान बाँधना होगा। 174 00:15:35,602 --> 00:15:37,228 मैं नहीं जा सकता। फ़ुटबॉल है। 175 00:15:37,312 --> 00:15:39,606 कोई फ़ुटबॉल नहीं। चलो तुम्हारा सामान लाएँ। 176 00:15:40,106 --> 00:15:41,066 कुछ बात हो गई है? 177 00:15:41,149 --> 00:15:41,983 नहीं। 178 00:15:43,610 --> 00:15:47,405 नहीं। इसे एक छुट्टी समझ लो, जब तक सब ठीक नहीं हो जाता। 179 00:15:48,114 --> 00:15:50,283 -क्या ठीक नहीं हो जाता? -सुनो, 180 00:15:50,367 --> 00:15:51,785 यह मज़ेदार होगा, समझे? 181 00:15:51,868 --> 00:15:54,871 -यह जो भी है, मज़ेदार तो नहीं है। -मेरी बात सुनो! 182 00:15:57,499 --> 00:16:01,127 तुम दोनों जाकर अपना सामान बाँध लो। समझ में आया? 183 00:16:01,670 --> 00:16:04,881 -आओ। चलो! -समझ नहीं आ रहा। आपको कीज़ से नफ़रत है। 184 00:16:26,486 --> 00:16:30,031 सुनो। हमें जाना होगा। हावर्ड ने की वेस्ट की टिकटें ख़रीदी हैं। 185 00:16:33,493 --> 00:16:35,078 -कब की? -आज रात की। 186 00:16:35,829 --> 00:16:36,913 भाग, खरगोश, भाग। 187 00:16:38,581 --> 00:16:39,582 हम तैयार रहेंगे। 188 00:16:53,138 --> 00:16:55,598 सुनो, भाई। मैं सोच रहा था, और… 189 00:16:57,642 --> 00:16:58,977 चाहे जो भी अंजाम हो, 190 00:17:00,395 --> 00:17:03,690 फ़ेड्स अपनी तहकीकात जारी रखेंगे। 191 00:17:05,817 --> 00:17:09,237 एजेंसी की आड़ के बावजूद, उन्हें तुम पर कुछ न कुछ मिल जाएगा। 192 00:17:10,196 --> 00:17:11,114 कोई योजना है? 193 00:17:12,198 --> 00:17:13,032 हाँ। 194 00:17:18,246 --> 00:17:19,748 मैन्कोरा के बारे में सुना है? 195 00:17:21,374 --> 00:17:23,626 पेरू के तट पर एक छोटा सा सर्फ़िंग शहर। 196 00:17:25,086 --> 00:17:27,088 क्या बड़ी-बड़ी लहरें आती हैं। 197 00:17:28,757 --> 00:17:32,677 गरम चश्मे, मिट्टी का स्नान, नशीली चाय और ऑस्ट्रेलियन लड़कियाँ मिलती हैं। 198 00:17:34,387 --> 00:17:35,930 वह रिटायर होने लायक जगह है। 199 00:17:39,559 --> 00:17:40,560 मुझे माफ़ कर दो। 200 00:17:41,227 --> 00:17:42,270 किसलिए? 201 00:17:44,272 --> 00:17:46,232 कि मैंने तुम्हें इसमें घसीटा। 202 00:17:47,317 --> 00:17:49,694 उन्होंने मुझे इसमें घसीटा, भाई। 203 00:17:51,654 --> 00:17:54,157 तुमने नहीं। यह याद रखना। 204 00:17:55,158 --> 00:17:56,159 हाँ। 205 00:18:29,692 --> 00:18:31,319 तुम पक्का यह करना चाहते हो? 206 00:18:58,221 --> 00:18:59,681 -एजेंट लेयन… -वहीं रुको। 207 00:19:01,891 --> 00:19:03,393 हॉर्न के कंप्यूटर की तलाशी ली। 208 00:19:03,476 --> 00:19:08,064 हमें कई पत्र-व्यवहार मिले जिनमें पिलर ने आरडी-4895 दवा का ज़िक्र किया था, 209 00:19:08,147 --> 00:19:10,149 रीस के दल की मेडिकल रिपोर्ट मिलाकर। 210 00:19:11,067 --> 00:19:13,278 पिलर जानता था कि जवानों को ब्रेन ट्यूमर है। 211 00:19:13,361 --> 00:19:16,948 इतना ही नहीं, सर। उसे प्रयोग में हिस्सेदारी के लिए पैसे मिले। 212 00:19:17,031 --> 00:19:18,700 फ़िनसेन ने कैप टेबल विभाजित की। 213 00:19:18,783 --> 00:19:21,411 ग्लोबल सिस्टम्स प्लस, वह जेरल्ड पिलर है। 214 00:19:21,494 --> 00:19:24,122 एसएक्सए कंसल्टिंग, वह लेनर्ड हावर्ड है। 215 00:19:24,914 --> 00:19:26,958 यह वाला बिल कॉक्स है। 216 00:19:27,041 --> 00:19:30,712 दूसरी कंपनियाँ भी हैं जो सॉल एग्नॉन और मार्कस बॉयकिन से जुड़ी हैं। 217 00:19:30,795 --> 00:19:33,423 इसके अलावा एक और है, ओबेरॉन एनालिटिक्स। 218 00:19:33,506 --> 00:19:35,425 -यह कौन है? -पता नहीं। 219 00:19:36,175 --> 00:19:38,761 वॉरकॉम कमान को पूछताछ के लिए लाएँगे तो पता चलेगा। 220 00:19:39,387 --> 00:19:40,930 यह एनसीआईएस को सौंपना होगा… 221 00:19:41,014 --> 00:19:43,975 एनसीआईएस एजेंट जोश होल्डर हॉर्न के लिए काम कर रहा था, सर। 222 00:19:44,058 --> 00:19:47,103 हमें सीधे अपने सैन्य अड्डे के संपर्क के ज़रिए जाना होगा। 223 00:19:47,186 --> 00:19:49,898 ये उच्च पद के अधिकारी हैं। एक प्रक्रिया होती है। 224 00:19:49,981 --> 00:19:51,733 जेम्स रीस यहाँ है। 225 00:19:52,483 --> 00:19:55,528 वह इस वक़्त कोरोनाडो में है। और हमारे पास उसकी सूची है। 226 00:20:00,909 --> 00:20:02,035 क्या यह हाँ है? 227 00:20:03,578 --> 00:20:06,497 डेप, रीस के घर पर नज़र रखो। कुछ अजीब हुआ, तो बताना। 228 00:20:06,581 --> 00:20:08,416 -क्या चल रहा है? -तुम हावर्ड पर। 229 00:20:08,499 --> 00:20:12,295 बरेनेक के लिए दाई बुलाओ। मैक, कॉक्स पर नज़र रखो। पीडी से बात करो। 230 00:20:12,378 --> 00:20:14,088 एजेंट, मैंने वह जानकारी दी थी। 231 00:20:14,172 --> 00:20:17,634 बैठ जाओ! अगर ख़ुशकिस्मत हुई, तो अपनी कहानी का अंत जान जाओगी। 232 00:20:23,222 --> 00:20:25,183 मुझे बताओगे कि तुमने क्या किया? 233 00:20:25,266 --> 00:20:27,477 दरअसल, मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। 234 00:20:27,560 --> 00:20:29,020 फिर तुम क्यों भाग रहे हो? 235 00:20:30,146 --> 00:20:33,107 एडमिरल किसी चीज़ में शामिल हुए थे। कुछ… 236 00:20:33,775 --> 00:20:37,278 कुछ बुरा। और उन्होंने मुझे उन्हें बचाने को कहा। और मैं… 237 00:20:39,280 --> 00:20:43,534 उस वक़्त मुझे बुरा लगा था, मैं बस… जेरल्ड ने हम पर कई एहसान किए। 238 00:20:44,786 --> 00:20:47,413 उसने हमारा साथ दिया, पदोन्नति की सिफ़ारिश की… 239 00:20:47,497 --> 00:20:48,665 कितनी मुसीबत में हो? 240 00:20:48,748 --> 00:20:52,627 बात वो नहीं है, ऐन। और इसका फ़ायदा मिलेगा, बस यहाँ नहीं। 241 00:20:53,211 --> 00:20:54,796 -कीज़ में? -पापा! 242 00:20:54,879 --> 00:20:57,006 ड्राइवर से कहो मैं अभी आया। 243 00:20:59,509 --> 00:21:00,885 प्लीज़, ऐन… 244 00:21:00,969 --> 00:21:03,221 पापा, टैक्सी नहीं आई है। एफ़बीआई आई है। 245 00:21:08,101 --> 00:21:11,145 कोई बात नहीं। मैं संभाल लूँगा। 246 00:21:11,229 --> 00:21:13,106 अच्छा, माफ़ करना। मैं आ रहा हूँ। 247 00:21:17,735 --> 00:21:21,447 बस थोड़ी चीज़ें समेट रहा था। आपकी क्या मदद कर सकता हूँ, एजेंट? 248 00:21:25,243 --> 00:21:26,995 कहीं जा रहे हो, कप्तान? 249 00:21:41,759 --> 00:21:45,680 कोरोनाडो सेवा की एक चौथाई मील लंबी सर्विस रोड के लिए एक सिपाही? 250 00:21:45,763 --> 00:21:49,934 माफ़ कीजिए, पर जैसे ही अड्डे से गुज़रे, आपने कोरोनाडो छोड़ दिया था। 251 00:22:09,954 --> 00:22:11,706 कैसा दिन रहा है। 252 00:22:11,789 --> 00:22:13,458 एक पागल सील जवान खुला घूम रहा है, 253 00:22:13,541 --> 00:22:17,795 और एफ़बीआई उस एक दरवाज़े पर दस्तक दे रही है जिसके पीछे वह नहीं हो सकता। 254 00:22:17,879 --> 00:22:19,839 हम वारंट लिए फ़ेडरल एजेंट हैं… 255 00:22:19,922 --> 00:22:21,382 इसे मेरे सामने से हटाओ। 256 00:22:21,466 --> 00:22:25,928 तुम्हें लगता है कि मुझे फ़र्क पड़ता है कि किसी लंबूचंद ने इस कागज़ पर मुहर लगाई? 257 00:22:26,012 --> 00:22:29,057 बिना मेरी मर्ज़ी के मेरे भवन में नहीं घुस सकते। 258 00:22:32,477 --> 00:22:35,897 लेकिन मुझे एतराज़ नहीं, एजेंट। क्योंकि छुपाने को कुछ नहीं है। 259 00:22:38,191 --> 00:22:41,319 इन्हें अंदर आने दो। आख़िरकार ये फ़ेडरल एजेंट हैं। 260 00:22:42,737 --> 00:22:43,905 चलो। अंदर जाओ। 261 00:22:50,078 --> 00:22:51,621 जो चाहिए वह ले लो, एजेंट। 262 00:22:52,830 --> 00:22:54,207 पता है यहाँ क्यों आए हो। 263 00:22:54,791 --> 00:22:58,669 यह शायद तुम्हारी हर उलझन का जवाब दे देगा। 264 00:23:00,880 --> 00:23:05,009 और जब तुम्हें एहसास होगा कि तुमने ग़लत फ़ैसला लिया, 265 00:23:05,718 --> 00:23:09,055 तो तुम्हें भेजने वाली कमीनी से कहना कि वह भाड़ में जाए। 266 00:23:19,357 --> 00:23:20,441 क्या हाल है, मैक? 267 00:23:20,942 --> 00:23:22,276 हावर्ड परिवार ग़ायब है। 268 00:23:22,360 --> 00:23:25,905 सामान बंधा था, मियामी की टिकट हो गई थीं, पर जहाज़ में नहीं बैठे। 269 00:23:25,988 --> 00:23:29,075 कॉक्स लापता है। हम उसे तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। 270 00:23:46,592 --> 00:23:48,636 आज रात तुम ठीक तो हो, बिल? 271 00:24:01,399 --> 00:24:03,359 जेम्स रीस अब भी फ़रार 272 00:24:07,780 --> 00:24:11,742 ए। तुम उसके लिए ज़िम्मेदार नहीं हो। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। 273 00:24:24,130 --> 00:24:25,089 छुट्टे पैसे रख लो। 274 00:24:55,661 --> 00:24:57,455 तो, यह कैसे करेंगे? 275 00:26:23,291 --> 00:26:25,001 तुम्हें ओल्ड मिज़री याद है? 276 00:26:25,084 --> 00:26:26,043 हाँ? 277 00:26:26,127 --> 00:26:29,839 मुझे उसी के जैसी लकड़ी मिली। "भाड़ में जाओ" का 181 किलो। 278 00:26:29,922 --> 00:26:35,177 भारी लकड़ी को गेटर बीच में लादा करते थे, हारने वाले बुलाए जाते थे। याद होगा। 279 00:26:36,095 --> 00:26:38,264 -मेरा हाथ टूट गया है। -हाँ? 280 00:26:39,682 --> 00:26:41,058 फिर तो दर्द हो रहा होगा। 281 00:26:42,977 --> 00:26:44,478 तुम क्या चाहते हो, रीस? 282 00:26:46,439 --> 00:26:47,815 मुझे बताओ और कौन जानता था। 283 00:26:56,991 --> 00:26:58,576 पिलर ने हरी झंडी दी थी। 284 00:27:00,077 --> 00:27:03,539 हावर्ड ने सभी बारीकियों पर ध्यान दिया, ताकि वह कामयाब रहे। 285 00:27:03,622 --> 00:27:05,750 सैन्य संचालन? चिकित्सक? 286 00:27:06,876 --> 00:27:09,211 वे लोग सिर्फ़ आदेशों का पालन कर रहे थे। 287 00:27:10,421 --> 00:27:13,049 उन्हें लगा विटामिन बी-12 दे रहे हैं। 288 00:27:13,674 --> 00:27:16,677 प्रयोग के बारे में केवल हम लोग जानते थे। 289 00:27:19,972 --> 00:27:23,392 तुम जानते हो कि रिटायर होने पर हमें क्या मिलता है। 290 00:27:25,227 --> 00:27:26,729 आप अपना पूरा जीवन देते हैं, 291 00:27:28,314 --> 00:27:30,441 और बदले में पेंशन और फलक मिलती है। 292 00:27:31,567 --> 00:27:33,819 "आपकी सेवा के लिए धन्यवाद।" 293 00:27:39,325 --> 00:27:41,285 तुम भाईचारे का हिस्सा थे। 294 00:27:41,827 --> 00:27:43,579 तुम्हें उससे यही मिला। 295 00:27:45,539 --> 00:27:47,666 तुमने एक विदेशी जगह की 296 00:27:48,417 --> 00:27:53,130 गंदगी से भरी सुरंगों में हमारे भाइयों को मरने के लिए भेजा। 297 00:27:55,591 --> 00:27:58,427 चलो भी, यह क्या है? इसे ख़ुद नहीं उठा पा रहे? 298 00:28:02,640 --> 00:28:03,641 ए। 299 00:28:04,642 --> 00:28:07,520 बड्स में हमें कभी अकेले भार नहीं उठाना पड़ता था। 300 00:28:07,603 --> 00:28:10,606 हमेशा बाईं और दाईं तरफ़ साथियों से घिरे रहते थे। 301 00:28:11,899 --> 00:28:14,402 जब दल की ज़रूरत पड़ती, तो उन्हें पुकारते। 302 00:28:16,612 --> 00:28:18,114 तुम्हारा दल कहाँ है, बिल? 303 00:28:25,329 --> 00:28:26,622 तुमने भार उठाया है। 304 00:29:36,609 --> 00:29:39,028 हे भगवान, रीस। तुमने क्या कर डाला? 305 00:29:39,862 --> 00:29:41,739 -ठीक है, कप्तान हावर्ड। -रहम करो। 306 00:29:43,824 --> 00:29:45,409 वह एहसान करने को तैयार हो? 307 00:29:45,493 --> 00:29:48,037 प्लीज़। मैंने बस दस्तावेज़ आगे बढ़ाए थे, रीस। 308 00:29:50,122 --> 00:29:53,000 तुम मुझे जानते हो। जेम्स, तुम मुझे जानते हो। मैं… 309 00:29:53,876 --> 00:29:57,129 मैं लाल फीताशाही संभालता हूँ। प्लीज़, रीस। 310 00:29:58,672 --> 00:29:59,673 जेम्स। 311 00:30:00,508 --> 00:30:01,550 मेरा एक परिवार है। 312 00:30:02,676 --> 00:30:03,719 मेरा एक परिवार था। 313 00:30:05,221 --> 00:30:06,472 रामिरेज़ का परिवार था। 314 00:30:07,348 --> 00:30:09,558 -कोर्टीज़ का परिवार था। -नहीं। 315 00:30:09,642 --> 00:30:14,897 आपके पति की करनी की वजह से डॉनी मिचेल अपने बच्चे को नहीं देख पाएगा। 316 00:30:14,980 --> 00:30:17,900 यह बहाना बनाने के लिए थोड़ी देर हो चुकी है, कप्तान। 317 00:30:17,983 --> 00:30:21,904 अब, क्या तुम वह करोगे जो मैंने तुमसे करने को कहा? 318 00:30:24,198 --> 00:30:25,783 मैं वह नहीं कर सकता, रीस। मैं… 319 00:30:29,745 --> 00:30:30,579 ठीक है। 320 00:30:31,163 --> 00:30:32,748 -माफ़ कर दो। -मैं समझता हूँ। 321 00:30:33,958 --> 00:30:34,959 शुक्रिया। 322 00:30:35,668 --> 00:30:39,213 मेरी बेटी को मौत के घाट उतारा, तो मैं तुम्हारे बेटे को उतारूँगा। 323 00:30:39,296 --> 00:30:40,923 नहीं, रीस। भगवान के लिए, नहीं। 324 00:30:41,006 --> 00:30:42,633 -क्या कर रहे हो? -नहीं! मत करो! 325 00:30:42,716 --> 00:30:45,344 -उसे पकड़कर रखो! नहीं, रीस! -नहीं! 326 00:30:45,427 --> 00:30:47,596 -रुक जाओ, भगवान के लिए! -नहीं! 327 00:30:48,264 --> 00:30:49,265 रहम करो। 328 00:30:53,227 --> 00:30:55,104 रहम करो। प्लीज़ यह बंद करो। 329 00:30:55,646 --> 00:30:56,814 -रीस। -उठो। 330 00:30:57,314 --> 00:30:58,983 चलो, उठो। 331 00:30:59,066 --> 00:31:01,485 मेरी बात सुनो, प्लीज़। ठीक है। 332 00:31:02,778 --> 00:31:04,321 तुम्हारे पास एक मौका है। 333 00:31:04,405 --> 00:31:06,824 इस वक़्त, मैं तुम्हें एक मौका दे रहा हूँ। 334 00:31:06,907 --> 00:31:08,909 ज़िंदगी में एक सही काम करने का। 335 00:31:10,035 --> 00:31:14,164 अपनी बीवी और बेटे को प्रशांत में डूबने से बचा लो। तुम कर सकते हो। ठीक है? 336 00:31:14,248 --> 00:31:15,249 ठीक है। 337 00:31:15,332 --> 00:31:16,584 तुम यह कर सकते हो। 338 00:31:22,798 --> 00:31:23,882 तुम यह करोगे? 339 00:31:28,554 --> 00:31:31,098 हाँ। मैं करूँगा। 340 00:31:31,181 --> 00:31:32,391 शाबाश। 341 00:31:33,183 --> 00:31:34,226 हे भगवान, मदद करो। 342 00:31:39,273 --> 00:31:40,608 हावर्ड का हुलिया ठीक करो। 343 00:31:42,568 --> 00:31:44,528 काम होने तक उसे जाने मत देना। 344 00:31:45,946 --> 00:31:48,073 रुको, तुम कहाँ जा रहे हो? 345 00:31:49,074 --> 00:31:50,075 घर। 346 00:31:51,243 --> 00:31:52,745 क्या मतलब "घर?" 347 00:31:54,830 --> 00:31:55,998 मुझे उनसे मिलना है। 348 00:32:36,664 --> 00:32:38,082 तुम्हें क्या चाहिए, रीस? 349 00:32:43,462 --> 00:32:47,216 मैं कभी नहीं चाहता कि तुम्हें चोट पहुँचे। मेरा वह इरादा नहीं था। 350 00:32:49,426 --> 00:32:53,055 मेरे तजुर्बे में तुम ऐसा कुछ नहीं करते जो तुम नहीं करना चाहते। 351 00:32:54,932 --> 00:32:58,060 युद्ध के कुछ ऐसे पहलू हैं जो नैतिक नहीं होते। 352 00:32:58,727 --> 00:33:02,690 हाँ, पर तुम जंग के मैदान में नहीं हो। अपने देश में हो। उसमें फ़र्क है। 353 00:33:04,024 --> 00:33:05,025 अब नहीं। 354 00:33:39,309 --> 00:33:42,521 शुक्रिया, लेफ़्टिनेंट। कुछ पता चला तो हम आपको बता देंगे। 355 00:33:43,313 --> 00:33:47,276 कोरोनाडो पीडी द्वीप पर और दल भेजने के लिए एसडी से बात कर रही है। 356 00:33:48,110 --> 00:33:49,528 एडमिरल पर कुछ मिला? 357 00:33:49,611 --> 00:33:54,158 शिपिंग अभिलेख, परीक्षण के नतीजे, सब सामान्य रूप से संसाधित। कापियाँ भी बनाईं। 358 00:33:55,033 --> 00:33:59,705 पिलर इसका सबूत क्यों देगा कि उसने अपने सील जवानों पर गुप्त औषधि प्रयोग किए? 359 00:34:02,833 --> 00:34:04,084 यह क्या बकवास है? 360 00:34:10,257 --> 00:34:11,717 बात करने के लिए जगह चाहिए। 361 00:34:13,177 --> 00:34:14,887 टोनी। तुमसे बात हो सकती है? 362 00:34:16,472 --> 00:34:18,432 -तशरीफ़ लो। -मैं ठीक हूँ। 363 00:34:19,391 --> 00:34:21,727 तुम कौन हो और मेरा रास्ता कैसे काटोगे? 364 00:34:22,770 --> 00:34:24,188 बिजान आज़ाद, डीसीआईएस। 365 00:34:26,899 --> 00:34:28,025 हमें अकेला छोड़ दो। 366 00:34:33,447 --> 00:34:34,990 तुम्हें पीछे हटाया जा रहा है। 367 00:34:35,657 --> 00:34:36,575 माफ़ करना? 368 00:34:36,658 --> 00:34:39,203 तुम्हारे दल को वापस उनके विभाग भेजा जा रहा है। 369 00:34:39,286 --> 00:34:43,415 पेंटागन में जुर्म की जाँच एफ़बीआई करती है, इसका उल्टा नहीं होता। 370 00:34:43,499 --> 00:34:44,541 यह सही है। 371 00:34:44,625 --> 00:34:48,003 एजेंट, मुझे आपको इस मामले से हटाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। 372 00:34:48,086 --> 00:34:50,380 मैंने जितना सुना है, आप बेहद काबिल हैं। 373 00:34:50,881 --> 00:34:52,466 -तुमने हद पार की। -हद पार की? 374 00:34:52,549 --> 00:34:55,636 यह एडमिरल अपने ही जवानों पर अवैध प्रयोग कर रहा था। 375 00:34:55,719 --> 00:34:57,846 वह अवैध नहीं थे। तकनीकी रूप से नहीं। 376 00:34:57,930 --> 00:34:59,515 तुम इसकी बात कर रहे हो। 377 00:35:00,265 --> 00:35:04,186 पिलर के पास प्रयोग को मंज़ूरी देने वाला आपातकालीन उपयोग अनुमति थी। 378 00:35:07,272 --> 00:35:11,318 वह प्रयोग कोई जुर्म नहीं था। लेकिन हमारा मानना है कि वह एक छल था। 379 00:35:13,320 --> 00:35:15,030 तुम दोनों दफ़्तर में बात कर लो। 380 00:35:23,539 --> 00:35:27,584 पिलर और उसके अधिकारियों पर सारे सबूत डीसीआईएस के हवाले कर दो। 381 00:35:29,837 --> 00:35:31,463 फिर तुम छुट्टी पर चले जाओगे। 382 00:35:33,173 --> 00:35:34,675 रीस अब भी खुला घूम रहा है। 383 00:35:35,801 --> 00:35:36,927 कुछ दिनों की छुट्टी। 384 00:35:37,678 --> 00:35:40,222 कोई तुम्हारे लिए मुसीबत खड़ी नहीं करने वाला। 385 00:35:40,848 --> 00:35:45,227 वाशिंगटन ने एलए को फ़ोन किया। कार्यभार संभालने के लिए अपनी एफ़टीएफ़ भेज रहे हैं। 386 00:35:47,813 --> 00:35:50,357 शुरुआत से ही यह मामला उन्हें संभालना चाहिए था। 387 00:36:05,372 --> 00:36:07,291 यह इतनी शिद्दत से क्यों चाहती हो? 388 00:36:07,374 --> 00:36:08,834 -क्या? -यह कहानी। 389 00:36:09,751 --> 00:36:14,006 नाम बनाना चाहती हो, या सोचती हो कि इससे बदलाव लेकर आओगी। 390 00:36:14,089 --> 00:36:16,758 महत्वाकांक्षा और विश्वास, दोनों नहीं हो सकते? 391 00:36:16,842 --> 00:36:18,135 अगर तुम्हें चुनना पड़ता। 392 00:36:28,437 --> 00:36:33,025 जब मैं चार साल की थी, तो मेरे पिता ने सीसीपी से अलग होने का फ़ैसला लिया, 393 00:36:33,609 --> 00:36:35,444 शाओपिंग शासन के ख़िलाफ़ जाने का। 394 00:36:36,278 --> 00:36:39,406 तो उन्होंने मुझे, मेरी माँ और भाई को अमरीका भेज दिया। 395 00:36:41,992 --> 00:36:43,368 उन्हें फिर कभी नहीं देखा। 396 00:36:45,579 --> 00:36:49,207 छह साल की उम्र में, मैंने अपना घर, 397 00:36:49,291 --> 00:36:51,877 अपनी भाषा और अपना नाम तक खो दिया था, 398 00:36:52,502 --> 00:36:55,172 क्योंकि मेरे पिता अपने मत पर अड़े रहे थे। 399 00:36:56,965 --> 00:37:00,510 तो, हाँ, मैं मानती हूँ कि सच अहम होता है। 400 00:37:03,096 --> 00:37:05,641 ख़ासकर जब हाथी बनाम चींटी हो। 401 00:37:06,308 --> 00:37:09,353 और रीस क्या है? हाथी या चींटी? 402 00:37:15,651 --> 00:37:17,277 यह अब भी पता लगा रही हूँ। 403 00:37:35,003 --> 00:37:36,672 आज एक मज़ेदार चीज़ हुई। 404 00:37:39,383 --> 00:37:43,553 हमें पता चला कि पेंटागन ने आरडी-4895 की मंज़ूरी दी थी। 405 00:37:44,930 --> 00:37:48,934 उससे भी अजीब बात, एक साझेदार है जिसका नाम फ़िनसेन नहीं निकाल पा रही। 406 00:37:49,017 --> 00:37:51,061 एक और जो हॉर्न के साथ काम कर रहा था। 407 00:37:52,354 --> 00:37:53,355 पेंटागन? 408 00:37:57,109 --> 00:37:58,485 वही तुम्हारा हाथी है। 409 00:38:02,739 --> 00:38:05,367 मुझे जाना है। मेरे दल को इस मामले से हटा दिया गया। 410 00:38:06,034 --> 00:38:07,244 मेरा क्या? 411 00:38:11,081 --> 00:38:15,085 अपनी कहानी पूरी करो, मिस बरेनेक, और उसे जल्द से जल्द प्रकाशित करो। 412 00:38:36,106 --> 00:38:39,109 घर जाओ। एलए के आने तक मैं घर पर नज़र रखूँगा। 413 00:38:52,289 --> 00:38:55,792 एफ़बीआई, कार्ट और फ़िनसेन के पास भुगतान के ठोस सबूत थे 414 00:38:55,876 --> 00:38:58,170 जो ओडिन्स स्वोर्ड से मिलते थे, पर 415 00:38:58,253 --> 00:39:01,006 आरडी-4895 की अनुमति में लोरेन हार्टली का नाम दर्ज था। 416 00:39:03,008 --> 00:39:05,635 बीस मिलियन डॉलर की कीमत 417 00:39:19,232 --> 00:39:21,068 -हैलो। -हैलो, जॉर्ड, मैं बोल रही हूँ। 418 00:39:22,694 --> 00:39:24,362 मेरे पास रीस वाली कहानी है। 419 00:39:24,446 --> 00:39:28,742 हाँ, मैंने सुना। द एटलांटिक के लिए? तो घाव पर नमक छिड़कना चाहती हो? 420 00:39:28,825 --> 00:39:30,077 न, बहुत अहम है, जॉर्डन। 421 00:39:30,619 --> 00:39:34,414 मेरे पास रक्षा सचिव लोरेन हार्टली द्वारा दस्तख़त किया गया ईयूए है। 422 00:39:34,498 --> 00:39:38,752 उसने एक गुप्त प्रयोग का आदेश दिया जिसने रीस और उसके आदमियों को ट्यूमर दिया। 423 00:39:38,835 --> 00:39:40,087 हे भगवान। 424 00:39:40,170 --> 00:39:42,422 साथ ही, यह साबित करती हूँ कि उसे छिपाने के लिए 425 00:39:42,506 --> 00:39:45,717 स्टीव हॉर्न ने कीमत चुकाई, अपने निवेश को बचाने के लिए। 426 00:39:45,801 --> 00:39:47,511 रुको, रक्षा सचिव ने हिस्सा लिया? 427 00:39:47,594 --> 00:39:51,723 एक साझेदार है जिसका नाम एफ़बीआई नहीं निकाल पाई। हार्टली की भागेदारी 428 00:39:51,807 --> 00:39:54,559 देखते हुए, पाठक भी उसी निष्कर्ष पर आएँगे। 429 00:39:54,643 --> 00:39:57,813 या कम से कम उसे अपनी करनी के लिए जवाब देने पर मजबूर करेंगे। 430 00:39:59,940 --> 00:40:04,027 तुमने कहा था वोल्टस्ट्रीम की ख़ासियत तात्कालिकता है। कितनी जल्दी छापोगे? 431 00:40:04,861 --> 00:40:08,323 भेज दो। अगर सब जानकारी हुई, तो एक घंटे में प्रकाशित कर दूँगा। 432 00:40:08,865 --> 00:40:09,866 सौदा पक्का। 433 00:40:12,452 --> 00:40:14,412 गुप्त परीक्षण और स्टॉक भुगतान : जेम्स रीस के खिलाफ़ लोरेन हार्टली की जंग 434 00:40:14,496 --> 00:40:15,497 केटी बरेनेक द्वारा 435 00:40:17,499 --> 00:40:18,917 भेजिए 436 00:40:19,000 --> 00:40:20,669 भेज रहे हैं… 437 00:40:20,752 --> 00:40:22,087 मैसेज भेज दिया गया। 438 00:40:51,867 --> 00:40:55,537 जानती हूँ यह तुम्हारी मनपसंद है, पर मुझे रात की नई टी-शर्ट मिल गई। 439 00:40:55,620 --> 00:40:56,705 क्या ख़्याल है? 440 00:40:58,081 --> 00:41:01,668 मुझे लगता है कि मैंने ज़िंदगी में एक फ़ैसला तो अच्छा लिया। 441 00:41:04,462 --> 00:41:05,797 पक्का? 442 00:41:06,840 --> 00:41:08,884 -करीब 75 प्रतिशत। -संगदिल कहीं के। 443 00:41:17,517 --> 00:41:18,685 मैं माँ बनने वाली हूँ। 444 00:41:22,397 --> 00:41:23,815 इस चुंबन से? 445 00:41:24,399 --> 00:41:27,402 -क्या मतलब तुम माँ बनने वाली हो? -मैं गर्भवती हूँ। 446 00:41:27,485 --> 00:41:29,529 तो अब तुम्हें घर वापस आना पड़ेगा। 447 00:41:30,113 --> 00:41:30,989 तुम्हें यकीन है? 448 00:41:31,072 --> 00:41:33,200 वही, कुछ 75-80 प्रतिशत। 449 00:41:42,459 --> 00:41:43,460 तुम्हारी याद आती है। 450 00:41:53,637 --> 00:41:55,305 तुम बहुत अच्छी माँ बनोगी। 451 00:41:58,433 --> 00:42:00,977 लड़के के लिए मैथ्यू कैसा नाम रहेगा? 452 00:42:03,313 --> 00:42:04,356 मैथ्यू? 453 00:42:06,191 --> 00:42:07,943 मुझे गनर नाम काफ़ी पसंद है। 454 00:42:08,026 --> 00:42:09,027 गनर? 455 00:42:10,111 --> 00:42:11,655 -लड़की हुई तो? -गेज। 456 00:42:12,405 --> 00:42:13,949 -लड़की का नाम गेज? -हाँ। 457 00:42:14,532 --> 00:42:15,575 लूसी कैसा रहेगा? 458 00:42:18,078 --> 00:42:19,412 मुझे पसंद आया। लूसी। 459 00:42:34,469 --> 00:42:35,470 जेम्स। 460 00:42:41,476 --> 00:42:42,519 लॉरन? 461 00:42:52,904 --> 00:42:53,738 जेम्स। 462 00:42:54,489 --> 00:42:58,201 वे रात भर परिवारों को फ़ोन कर रहे थे। क्या हुआ? 463 00:42:58,910 --> 00:42:59,911 मुझसे बात करो। 464 00:43:00,578 --> 00:43:01,579 पापा। 465 00:43:05,292 --> 00:43:06,459 आइए। 466 00:43:07,919 --> 00:43:09,087 मुझे देखना चाहते हैं? 467 00:43:09,754 --> 00:43:13,383 उन्होंने मुझे बस यह बताया कि तुम्हारे सिर में चोट लगी है, 468 00:43:13,466 --> 00:43:14,759 और तुम्हें आराम चाहिए। 469 00:43:14,843 --> 00:43:15,885 आइए। 470 00:43:20,515 --> 00:43:21,349 आपसे प्यार है। 471 00:43:21,433 --> 00:43:24,728 उन्हें वापस लाओ! बाएँ जाओ! बाईं तरफ़ सीसीपी है! 472 00:43:32,694 --> 00:43:33,862 तुम्हारे पास आ रहा हूँ! 473 00:43:35,405 --> 00:43:36,406 हटो! 474 00:43:39,034 --> 00:43:39,993 डॉनी, नहीं! 475 00:43:43,038 --> 00:43:45,248 पापा। 476 00:43:46,416 --> 00:43:47,625 सब ठीक तो है? 477 00:43:47,709 --> 00:43:50,837 ए! काम में ध्यान लगाओ! उठो! 478 00:43:56,051 --> 00:43:57,469 तुमने कहा था अब नहीं जाओगे। 479 00:43:58,928 --> 00:44:01,723 तीन दौरे पहले। कमबख्त तीन दौरे पहले। 480 00:44:01,806 --> 00:44:05,060 -मैं इस पर बात नहीं कर सकता। -मैं लूसी से क्या कहूँगी? 481 00:44:05,143 --> 00:44:07,979 -तुम क्या चाहते हो कि मैं क्या कहूँ? -उसे सच बताना। 482 00:44:08,813 --> 00:44:11,691 मैं वहाँ उसके और तुम्हारे लिए लड़ने जा रहा हूँ। 483 00:44:11,775 --> 00:44:13,568 हम दोनों जानते हैं कि यह झूठ है। 484 00:44:13,651 --> 00:44:16,529 जब तुम वहाँ होते हो, तो अपने लिए लड़ रहे होते हो। 485 00:44:20,325 --> 00:44:21,618 लॉरन, वापस आओ। 486 00:44:24,496 --> 00:44:26,748 "इससे सुंदर नज़ारा और कोई नहीं हो सकता था, 487 00:44:27,499 --> 00:44:30,502 "पर उसे देखने वाला कोई न था, एक छोटे लड़के के अलावा, 488 00:44:30,585 --> 00:44:32,670 जो खिड़की से घूर रहा था। 489 00:44:33,296 --> 00:44:37,550 उसके अंदर ऐसे अनगिनत उल्लास थे जो दूसरे बच्चे कभी नहीं जान पाते, 490 00:44:37,634 --> 00:44:40,845 लेकिन वह खिड़की से एक ख़ुशी देख रहा था 491 00:44:40,929 --> 00:44:43,431 जिससे वह हमेशा के लिए वंचित था।" 492 00:44:46,810 --> 00:44:49,104 अध्याय 17। "जब वेंडी बड़ी हुई..." 493 00:44:50,730 --> 00:44:54,359 -पापा, मैं जीत गई! स्पेलिंग बी में जीत गई। -जूते उतारो, लूसी। 494 00:44:54,442 --> 00:44:56,820 मैंने क्या कहा था? अभ्यास ज़रूरी है। 495 00:44:57,654 --> 00:44:59,656 शाबाश! जान, तुम्हें ट्रॉफ़ी मिली। 496 00:44:59,739 --> 00:45:01,699 आख़िरी शब्द डिसअपियर था। 497 00:45:02,700 --> 00:45:06,454 दूसरी लड़की को नहीं पता था कि उसमें दो पी हैं। पर मुझे पता था। 498 00:45:06,538 --> 00:45:07,622 बेशक पता होगा। 499 00:45:11,209 --> 00:45:12,419 डिसअपियर 500 00:45:13,628 --> 00:45:14,629 डी… 501 00:45:15,797 --> 00:45:16,798 आई… 502 00:45:18,341 --> 00:45:19,342 एस... 503 00:45:20,510 --> 00:45:21,594 ए... 504 00:45:21,678 --> 00:45:22,971 चलो, हमें जाना होगा। 505 00:45:23,513 --> 00:45:24,514 पी… 506 00:45:25,682 --> 00:45:26,683 पी… 507 00:45:27,851 --> 00:45:28,852 ई… 508 00:45:29,310 --> 00:45:30,311 ए… 509 00:45:47,120 --> 00:45:48,371 ए। 510 00:45:48,455 --> 00:45:49,831 यह बस सोने ही वाली है। 511 00:46:18,818 --> 00:46:21,488 थ्रीमा केटी का मैसेज 512 00:46:21,571 --> 00:46:27,577 हार्टली ने उसे मंज़ूरी दी थी। 513 00:47:15,333 --> 00:47:19,087 नहीं, टीम तीन कल निकलेगी। मैं उन्हें विदा करने जाऊँगा। 514 00:47:28,429 --> 00:47:29,556 हमें अकेला छोड़ दो। 515 00:47:31,224 --> 00:47:33,184 बात ख़त्म हो जाएगी तो बता दूँगा। 516 00:47:40,233 --> 00:47:42,026 घंटों से फ़ोन लगा रहा हूँ। 517 00:47:42,110 --> 00:47:45,822 तुम्हें पता है कि आज कितना बड़ा तूफ़ान आ गया? 518 00:47:47,865 --> 00:47:49,617 मुझे थोड़ा अंदाज़ा तो है, जनाब। 519 00:47:53,955 --> 00:47:58,334 हार्टली ने हमें बर्बाद करने की कोशिश की, पर मैंने आपकी बताई चाल चली थी। 520 00:48:01,879 --> 00:48:06,384 तुम्हारे पास और क्या है? हमें कुछ चाहिए। न जाने वह औरत क्या खेल खेल रही है। 521 00:48:08,511 --> 00:48:09,554 यह क्या है? 522 00:48:18,187 --> 00:48:19,397 यह आपके लिए है, जनाब। 523 00:48:25,194 --> 00:48:26,029 हाँ? 524 00:48:26,738 --> 00:48:27,864 एडमिरल पिलर। 525 00:48:30,742 --> 00:48:33,369 तुमने अपनी पूरी नौकरी सुरक्षित रहते हुए बिताई, 526 00:48:34,120 --> 00:48:36,247 दीवारों के पीछे छुपे हुए, 527 00:48:37,165 --> 00:48:39,334 दूसरे आदमियों को तुम्हारे लिए लड़ने भेजकर। 528 00:48:41,252 --> 00:48:44,922 आज मुझे एहसास हुआ कि तुम्हारे बदले मेरी बेटी ने ज़्यादा युद्ध देखा। 529 00:48:48,551 --> 00:48:50,928 और मैंने सोचा कि इसे ठीक करना चाहिए। 530 00:48:51,012 --> 00:48:52,930 ख़ुद को बहुत तोप समझते हो, लड़के? 531 00:48:54,057 --> 00:48:55,558 सोचते हो कि तुम ख़ास हो? 532 00:48:56,100 --> 00:48:57,935 तुम्हारी कोई औकात नहीं है। 533 00:48:58,353 --> 00:49:02,065 तुम धुएँ की तरह हो, एक ही झोंके में गुम हो जाओगे। 534 00:49:02,857 --> 00:49:04,067 अच्छा? 535 00:49:06,152 --> 00:49:09,280 एक क्लेमोर विस्फोटक में 700 बॉल बेयरिंग होती हैं। 536 00:49:10,531 --> 00:49:12,992 अगर वैसे दो विस्फोटक तुम्हारी तरफ़ ताने जाएँ, 537 00:49:13,076 --> 00:49:17,914 तो वह कुल मिलाकर 1,400 बॉल बेयरिंग होंगी। 538 00:49:18,498 --> 00:49:22,877 हर उस सील जवान के बदले एक सौ जिनकी तुमने हत्या की। 539 00:49:24,128 --> 00:49:25,755 तुम क्या बक रहे हो? 540 00:49:31,010 --> 00:49:32,887 मेरे पास कोई चारा नहीं था, जनाब। 541 00:49:41,646 --> 00:49:43,314 रीस। कमांडर! 542 00:49:45,191 --> 00:49:46,442 ऐसा मत करो! 543 00:49:47,485 --> 00:49:48,736 मेरी बात सुन रहे हो? 544 00:49:48,820 --> 00:49:50,196 तुम्हें पीछे हटना… 545 00:49:56,077 --> 00:49:59,580 यह बात वॉरकॉम से बहुत आगे तक जाती है। तुम यह जानते हो, है न? 546 00:50:00,581 --> 00:50:03,918 अब, मैं बताता हूँ कि और कौन शामिल है, लेकिन अगर मैं मर गया… 547 00:50:05,420 --> 00:50:06,629 अगर मैं मर गया… 548 00:50:10,133 --> 00:50:11,134 तुम जान नहीं पाओगे। 549 00:50:11,217 --> 00:50:14,929 चलिए, तो यह मान लेते हैं, एडमिरल, 550 00:50:16,264 --> 00:50:17,765 कि मैं पहले से ही जानता हूँ। 551 00:50:24,272 --> 00:50:27,191 गद्दार हावर्ड 552 00:50:40,913 --> 00:50:42,248 किसी और ने वह देखा? 553 00:50:42,331 --> 00:50:46,586 एनएबी के उत्तर-पश्चिम कोने में धमाका। वॉरकॉम में विस्फोट। सबसे ऊपरी मंज़िल। 554 00:50:46,669 --> 00:50:49,213 उसे बंद करो। एक समय पर एक। 555 00:51:01,768 --> 00:51:04,604 क्या रीस अड्डे पर है? उसके दिखने की पुष्टि मिली? 556 00:51:05,730 --> 00:51:09,817 एडमिरल का दफ़्तर था। कोई बम दागा गया। दूर से विस्फोट किया गया होगा। 557 00:52:02,578 --> 00:52:03,579 रीस! 558 00:52:30,106 --> 00:52:33,192 ए! रुको, मैं जानता हूँ तुम्हारे साथ क्या हुआ। 559 00:52:33,276 --> 00:52:36,070 मुझे पता है कि उन्होंने तुम्हारे साथ क्या किया। 560 00:52:36,153 --> 00:52:37,655 तुम्हें यहाँ नहीं होना चाहिए। 561 00:52:37,738 --> 00:52:41,117 तुम्हारे परिवार को क्यों मारा। रुको! मेरे पास हॉर्न का सबूत है। 562 00:52:43,786 --> 00:52:45,079 और पिलर का। 563 00:52:46,330 --> 00:52:47,582 वे मुजरिम हैं, रीस। 564 00:52:49,542 --> 00:52:52,128 यहाँ से न्याय प्रणाली को संभालने दो। 565 00:52:54,714 --> 00:52:56,090 मैं ही न्याय हूँ। 566 00:53:01,345 --> 00:53:02,346 मैं नहीं कर सकता। 567 00:53:04,724 --> 00:53:06,684 मैं तुम्हें यह करने नहीं दे सकता। 568 00:53:35,463 --> 00:53:37,173 मैं तुमसे दोबारा नहीं कहूँगा। 569 00:53:39,550 --> 00:53:40,801 मेरी सूची से दूर रहो। 570 00:54:12,583 --> 00:54:15,294 -हाँ। -क्या चल रहा है? एक घंटा हो चुका है। 571 00:54:15,378 --> 00:54:17,213 तुम बताओ। मैं इंतज़ार कर रहा था। 572 00:54:18,172 --> 00:54:21,050 -इंतज़ार? -तो इंटरनेट इस तरह काम करता है। 573 00:54:21,133 --> 00:54:24,095 कुछ छापने के लिए पहले तुम्हें मुझे कुछ भेजना होगा। 574 00:54:25,262 --> 00:54:26,514 लेकिन मैंने भेजा था। 575 00:54:27,181 --> 00:54:30,226 को : जॉर्डन ग्रॉफ़ - कहानी 576 00:54:30,893 --> 00:54:31,811 तुमने नहीं भेजी। 577 00:54:36,482 --> 00:54:37,942 जॉर्डन, मुझे जाना होगा। 578 00:54:38,025 --> 00:54:41,529 नहीं, केटी, फिर से ऐसा मत करो, भगवान के लिए। 579 00:55:10,057 --> 00:55:13,436 मैंने आपका लेख पढ़ा, मिस बरेनेक। बेहतरीन लेख है। 580 00:55:18,190 --> 00:55:20,067 बदकिस्मती से, वह ग़लत है। 581 00:55:23,946 --> 00:55:27,116 अगर आप यहाँ से जाना चाहती हैं, तो हम पीछे नहीं आएँगे। 582 00:55:28,242 --> 00:55:32,163 पर इतनी अच्छी पत्रकार मीडिया में अधूरी कहानी के साथ नहीं जाना चाहेगी। 583 00:55:34,498 --> 00:55:36,000 अगर आपको सच चाहिए… 584 00:55:38,294 --> 00:55:39,336 पूरा सच, 585 00:55:40,129 --> 00:55:42,381 तो मैं इंटरव्यू देने के लिए तैयार हूँ। 586 00:55:44,050 --> 00:55:45,301 अगर आपको दिलचस्पी हो। 587 00:57:33,742 --> 00:57:35,744 संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला 588 00:57:35,828 --> 00:57:37,830 रचनात्मक पर्यवेक्षक अशोक बक्षी