1 00:00:53,429 --> 00:00:55,514 द टर्मिनल लिस्ट 2 00:03:57,863 --> 00:04:00,199 आराम करने के लिए ख़ूबसूरत जगह है, बेटा। 3 00:04:08,666 --> 00:04:12,962 हे ईश्वर, उन्हें अनंत विश्राम दें। 4 00:04:14,505 --> 00:04:16,966 और उन पर अनन्त ज्योति चमकाएँ। 5 00:04:18,133 --> 00:04:21,387 उनकी आत्मा को शांति मिले। 6 00:04:25,891 --> 00:04:26,934 आमीन। 7 00:04:29,520 --> 00:04:34,566 चलो। इस वक़्त अकेले रहना ठीक नहीं है। 8 00:04:35,025 --> 00:04:36,652 उसे छोड़कर नहीं जाना चाहता। 9 00:04:37,236 --> 00:04:38,278 ज़रूर। 10 00:04:41,448 --> 00:04:43,701 पर बातचीत करने के और भी तरीके हैं। 11 00:04:48,247 --> 00:04:50,040 और फिर मैंने लूसी से कहा, 12 00:04:50,124 --> 00:04:54,753 "मेरी भांजी को कभी कपड़े गंदे होने की चिंता नहीं करनी चाहिए।" 13 00:04:59,425 --> 00:05:02,553 अच्छा, मुझे भी एक किस्सा सुनाना है। 14 00:05:02,636 --> 00:05:04,471 -हरगिज़ नहीं। -क्या मतलब नहीं? 15 00:05:04,638 --> 00:05:07,474 -नहीं, तुम्हें इजाज़त नहीं है। -क्या इजाज़त नहीं है? 16 00:05:07,766 --> 00:05:09,226 ये यादें हैं। 17 00:05:09,309 --> 00:05:11,770 इससे चुप करवाना है? कहो तो दम घोंट दूँ। 18 00:05:11,937 --> 00:05:13,731 चिंता न करो, अच्छे से बताऊँगा। 19 00:05:15,733 --> 00:05:17,568 यह तब की बात है जब मैं टीम्स में था, 20 00:05:18,485 --> 00:05:22,656 हर मिशन के बाद, लॉरन रीस बढ़िया तंदूरी दावत रखती थी। 21 00:05:23,407 --> 00:05:24,908 और एक बार, 22 00:05:24,992 --> 00:05:29,997 मेरे ख़्याल से यह सब्रीना से कानूनी तौर पर अलग होने के फ़ौरन बाद की बात है। 23 00:05:30,289 --> 00:05:31,540 कौन से नंबर की बीवी? 24 00:05:34,334 --> 00:05:37,755 मेरी मनोदशा कुछ ठीक नहीं थी। और एक अच्छी दोस्त होने के नाते, 25 00:05:38,213 --> 00:05:40,632 रीस ने करीब चार-पाँच पेटी बीयर ख़रीदी थी। 26 00:05:40,716 --> 00:05:43,135 तो मैंने चार या पाँच पेटी बीयर पी थी? 27 00:05:43,677 --> 00:05:47,347 और फिर, रात हो गई और सब जाने लगे, मैंने कमरे में देखा 28 00:05:47,431 --> 00:05:52,728 और मुझे वहाँ शानदार लाल सोफ़ा दिखा जो मानो मेरा नाम पुकार रहा था। 29 00:05:53,562 --> 00:05:55,564 तो, ज़ाहिर है कि मैं वहीं लेट गया। 30 00:05:55,689 --> 00:05:59,109 जब मुझे होश आया, तो उजाला था और एकदम सुबह का समय था। 31 00:06:02,988 --> 00:06:04,406 और मैंने ऊपर देखा, 32 00:06:07,659 --> 00:06:09,078 और वहाँ... 33 00:06:11,455 --> 00:06:13,624 वहाँ लॉरन नन्ही लूसी को लिए खड़ी थी, 34 00:06:16,794 --> 00:06:21,632 इस असमंजस में कि उसकी बैठक से पेशाब की बू क्यों आ रही है। 35 00:06:24,802 --> 00:06:26,470 क्योंकि तुमने पेशाब कर दी। 36 00:06:27,805 --> 00:06:29,014 मैंने... 37 00:06:36,688 --> 00:06:38,065 आओ जाम टकराएँ। 38 00:06:39,733 --> 00:06:44,613 रीस परिवार के नाम। तीन पीढ़ियाँ जिन्हें जानने का सौभाग्य मुझे मिला। 39 00:06:45,114 --> 00:06:48,325 हमारा जीवन उनके प्यार और बहादुरी की बदौलत है। 40 00:06:48,492 --> 00:06:50,035 -जय हो! -जय हो। 41 00:06:59,962 --> 00:07:01,755 एक बात बता दूँ, भाई, 42 00:07:04,174 --> 00:07:07,344 उनके बिना यह दुनिया बिल्कुल सूनी जगह है। 43 00:07:24,611 --> 00:07:26,321 मेरे ख़्याल से मैं चलता हूँ। 44 00:07:27,406 --> 00:07:29,283 -घर जा रहे हो? -अभी? 45 00:07:30,075 --> 00:07:33,287 हाँ। मैं घर जाना चाहता हूँ। 46 00:07:35,080 --> 00:07:37,583 चलो। मेरा ड्राइवर तुम्हें छोड़ देगा। 47 00:08:42,606 --> 00:08:45,317 जब मार्गरीटा हों तो धूप की ज़रूरत किसे है? 48 00:08:59,790 --> 00:09:02,751 ओए, पिकासो, मुझे दिखाओगी भी कि क्या बना रही हो? 49 00:09:02,876 --> 00:09:04,044 अभी पूरा नहीं हुआ। 50 00:09:04,294 --> 00:09:07,297 ख़ैर, अगर कल मेरे जाने तक पूरा नहीं बना तो? 51 00:09:09,216 --> 00:09:13,136 अगर वह चित्र नहीं दिखाया, तो मैं गाना गा दूँगा। 52 00:09:15,013 --> 00:09:16,431 लगता नहीं मैं गाऊँगा? 53 00:09:17,933 --> 00:09:20,727 मुझे पसंद हैं तेज़ गाड़ियाँ और ख़रीदने के सपने 54 00:09:21,478 --> 00:09:24,398 कई अलबेली चीज़ों के पीछे भागा मैं 55 00:09:24,731 --> 00:09:28,610 पीछे छोड़ आया टूटे हिस्से कई... 56 00:09:28,819 --> 00:09:29,820 शुक्रिया। 57 00:09:32,072 --> 00:09:34,783 आज सुबह उम्र हो गई मेरी छत्तीस 58 00:09:35,617 --> 00:09:36,660 छत्तीस? 59 00:09:38,453 --> 00:09:40,706 माफ़ करना, गाना चार साल पहले लिखा था। 60 00:09:43,417 --> 00:09:46,628 पर गरजने लगे पहाड़ और नदियाँ 61 00:09:53,468 --> 00:09:54,678 यह क्या था? 62 00:10:06,565 --> 00:10:08,400 वह ठीक तो हो जाएगी, पापा? 63 00:10:12,362 --> 00:10:17,534 हाँ। उसे बस थोड़ा झटका लगा है। वह अपने परिवार के पास वापस उड़ जाएगी। 64 00:10:18,869 --> 00:10:20,620 इससे झूठ बोलने की ज़रूरत नहीं है। 65 00:11:19,554 --> 00:11:23,016 माफ़ी चाहूँगा, कमांडर। मैं हूँ स्पेशल एजेंट जॉशुआ होल्डर। 66 00:11:23,100 --> 00:11:25,018 अरे, हाँ। हाँ, मुझे तुम याद हो। 67 00:11:25,102 --> 00:11:27,687 हत्या की जाँच एनसीआईएस को सौंपी गई है। 68 00:11:27,771 --> 00:11:29,314 मामले में कोई नई ख़बर मिली? 69 00:11:29,398 --> 00:11:33,693 असल में, मैं यहाँ रिपोर्ट में एक विसंगति पर बात करने आया हूँ। 70 00:11:35,445 --> 00:11:37,781 कत्ल का हथियार आपकी सिग पी226 बंदूक थी? 71 00:11:38,281 --> 00:11:42,160 जो गैराज की बंदूक की तिजोरी से ली गई थी, है न? 72 00:11:42,244 --> 00:11:45,997 नहीं, मैंने बताया था। मेरे बेडरूम की पिस्तौल की तिजोरी से ली गई थी। 73 00:11:48,041 --> 00:11:49,709 क्या मुझे वह दिखा सकते हैं। 74 00:11:53,422 --> 00:11:54,297 सुनिए। 75 00:11:57,259 --> 00:12:01,430 मैं यह जानने को उत्सुक था... उन हत्यारों ने आपकी तिजोरी खोली कैसे? 76 00:12:01,805 --> 00:12:03,306 मेरे प्रिंट की नकल की होगी। 77 00:12:03,390 --> 00:12:05,392 वाह, वह तो काफ़ी जटिल रहा होगा। 78 00:12:05,475 --> 00:12:08,520 इस तिजोरी को आधे खुले कोक के कैन से नहीं खोल सकते। 79 00:12:08,603 --> 00:12:12,190 वही तो। मैंने कितनी बार कहा था। दुश्मन बहुत ही होशियार है। 80 00:12:12,274 --> 00:12:14,067 भागने वाले हत्यारे को ढूँढ़ना होगा। 81 00:12:14,151 --> 00:12:16,278 क्लिनिक में प्रिंट के तीस सेट निकाले हैं 82 00:12:16,361 --> 00:12:19,364 और उनकी जाँच ब्यूरो ऑफ़ प्रिज़न्स और एनसीआईसी से... 83 00:12:19,448 --> 00:12:20,449 ठीक है। और इंटरपोल? 84 00:12:20,782 --> 00:12:22,742 जैसा मैंने कहा, हम काम कर रहे हैं। 85 00:12:25,912 --> 00:12:27,330 मुझे गैराज दिखा सकते हैं? 86 00:12:31,960 --> 00:12:35,172 देखिए, इस तिजोरी का पासवर्ड किसे पता था? 87 00:12:35,672 --> 00:12:36,631 केवल मुझे। 88 00:12:36,715 --> 00:12:40,552 अब मैं सोच रहा हूँ कि अगर वह बंदूक यहाँ रखी हुई थी... 89 00:12:40,635 --> 00:12:42,554 यहाँ नहीं थी। मेरे बेडरूम में थी। 90 00:12:42,637 --> 00:12:45,891 चलो भी। तुम लोग कर क्या रहे हो? गोल-गोल घूम रहे हो? 91 00:12:45,974 --> 00:12:48,477 देखिए, सभी संभावनाओं की जाँच करना मेरा काम है... 92 00:12:48,560 --> 00:12:52,856 जब मेरा कोई बंदा झगड़े में पड़ता था तब तो एनसीआईएस जल्दबाज़ी करता था। 93 00:12:52,939 --> 00:12:55,692 तुम्हें एक बात बताता हूँ। बूज़र के मामले में चूक गए। 94 00:12:57,569 --> 00:12:59,779 उसने ख़ुदकुशी नहीं की थी, समझे? 95 00:12:59,863 --> 00:13:02,073 विदेश में तैनात होता, तो दरवाज़े तोड़कर... 96 00:13:02,157 --> 00:13:04,409 -कमांडर... -लोगों को बालों से घसीटकर निकालता। 97 00:13:05,494 --> 00:13:08,788 मुझे आपके हाल से हमदर्दी है, सच में। 98 00:13:08,872 --> 00:13:12,209 पर हम विदेश में नहीं हैं, और यहाँ एक प्रक्रिया होती है। 99 00:13:14,044 --> 00:13:15,128 ठीक है। 100 00:13:27,807 --> 00:13:30,477 मैं एडमिरल से मिलने आया हूँ। पहले से फ़ोन किया था। 101 00:13:30,560 --> 00:13:32,103 रीस। अंदर आ जाओ। 102 00:13:34,064 --> 00:13:35,440 बैठो, बेटा। 103 00:13:40,487 --> 00:13:43,698 शोक सभा का अच्छा आयोजन था। उम्मीद है कि वह आख़िरी हो। 104 00:13:44,074 --> 00:13:45,158 जी, सर। 105 00:13:46,034 --> 00:13:47,661 तुम कुछ बात करना चाहते थे? 106 00:13:47,744 --> 00:13:52,541 एनसीआईएस के बारे में, सर। मुझे नहीं लगता वह इस मामले को हल करने के काबिल हैं। 107 00:13:53,959 --> 00:13:57,087 मुझे बताया गया कि ओडिन्स स्वोर्ड की जाँच पूरी हो गई है। 108 00:13:57,170 --> 00:14:00,131 और तुम सहमत थे कि मिचेल ने आईईडी लगाई थी। 109 00:14:00,215 --> 00:14:03,969 मैं अपने परिवार की बात कर रहा हूँ। मामले की आपराधिक जाँच चल रही है। 110 00:14:05,262 --> 00:14:09,140 काउंटर इंटेलिजेंस को सुलझाना चाहिए। मुझे लगता है यह निजी दुश्मनी थी। 111 00:14:09,266 --> 00:14:10,267 निजी दुश्मनी? 112 00:14:10,350 --> 00:14:14,729 मैं सालों से काहानी पर नज़र रखे हूँ। उसे पकड़ने का बूता और किसी में नहीं है। 113 00:14:14,813 --> 00:14:16,815 वह और कुड्स यह जानते हैं। 114 00:14:17,190 --> 00:14:19,943 बेटा, जहान काहानी कोरोनाडो में काम नहीं कर रहा। 115 00:14:20,026 --> 00:14:21,778 वह रसायनशास्त्री है, जासूस नहीं। 116 00:14:21,861 --> 00:14:25,156 उसने बूज़र के पीछे हत्यारों का दल भेजा। मेरे पीछे भी। 117 00:14:25,657 --> 00:14:28,451 जिसने मेरे परिवार को मारा वह अब भी खुला घूम रहा है। 118 00:14:28,535 --> 00:14:30,453 पूरा समुदाय ही ख़तरे में है। 119 00:14:32,914 --> 00:14:36,835 अब जो तुम खुलकर बात कर रहे हो, तो मैं भी करता हूँ। 120 00:14:42,173 --> 00:14:45,302 तुम हमें एक बेहद अस्थिर स्थिति में डाल रहे हो। 121 00:14:45,927 --> 00:14:50,223 दो हफ़्ते पहले, तुम बिना सबूत के यह दावा करते हुए आए 122 00:14:50,307 --> 00:14:53,476 कि सीरिया में दगने वाली आईईडी एक एसडीएफ़ जवान ने लगाई थीं। 123 00:14:53,560 --> 00:14:55,145 मैंने वह बयान वापस ले लिया, सर। 124 00:14:55,228 --> 00:14:58,064 तब जब हमने तुम्हारी वजह से झगड़ा मोल लिया। 125 00:14:58,690 --> 00:15:00,734 अब तुम क्या चाहते हो, 126 00:15:00,817 --> 00:15:05,238 कि हम इस बेअक़ली के ख़्याल के पीछे एनसीआईएस से पंगा ले लें कि कुड्स सेना 127 00:15:05,322 --> 00:15:08,700 -हमारी नाक के नीचे सील्स को मार रही... -सर, आप सुन नहीं रहे। 128 00:15:08,783 --> 00:15:10,994 तुम अपनी बात नहीं सुन रहे हो, कमांडर। 129 00:15:12,120 --> 00:15:16,791 अब, ओडिन्स स्वोर्ड की जाँच के बाद भी तुम्हारी नौकरी सलामत रखी। 130 00:15:17,208 --> 00:15:22,213 मतलब, कप्तान हावर्ड का पूरा समय तुम्हारे बचाव में ही जाता है। 131 00:15:23,340 --> 00:15:26,635 पर सच यह है कि हम नहीं जानते कि तुम्हारे साथ क्या चल रहा है। 132 00:15:27,969 --> 00:15:32,182 और यह मद्देनज़र रखते हुए कि तुम न परिवार और न अपने आदमियों को बचा सके, 133 00:15:32,265 --> 00:15:33,266 हम नहीं... 134 00:15:34,809 --> 00:15:37,854 रीस! इन्हें छोड़ो, कमांडर। 135 00:15:55,121 --> 00:15:57,165 एजेंट होल्डर, बरेनेक, वोल्ट स्ट्रीम। 136 00:15:57,248 --> 00:15:59,668 संपर्क कार्यालय ने कहा कि आपसे यहाँ मिल सकती हूँ। 137 00:15:59,834 --> 00:16:02,587 -ऐसा नहीं कहा होगा। -ब्रेंडा फ़्रीमेन से बात की थी। 138 00:16:02,879 --> 00:16:04,297 ब्रेंडा ने बस यही कहा होगा 139 00:16:04,381 --> 00:16:07,133 कि एनसीआईएस पत्रकारों को घटनास्थल पर नहीं जाने देती। 140 00:16:07,217 --> 00:16:09,969 हत्या के एक दिन पहले मैं कमांडर रीस के साथ थी 141 00:16:10,053 --> 00:16:11,554 और उसने मुझ पर बंदूक तानी। 142 00:16:12,305 --> 00:16:14,182 गवाह का बयान चाहते हैं, तो मिल जाएगा, 143 00:16:14,265 --> 00:16:17,977 पर बदले में बताना होगा कि अंदर क्या हुआ था। रिकार्ड नहीं करूँगी। 144 00:16:20,939 --> 00:16:25,068 ठीक है। शव-परीक्षक ने कहा कि पत्नी और बेटी की मौत का समय रीस के क्लिनिक 145 00:16:25,151 --> 00:16:26,820 पहुँचने के तीस मिनट के अंदर था। 146 00:16:26,903 --> 00:16:29,072 उसके आने के तीस मिनट पहले या बाद में? 147 00:16:29,155 --> 00:16:32,367 यह साफ़ नहीं है, पर ग़लती की गुंजाइश की सीमा में ही है। 148 00:16:32,450 --> 00:16:36,830 मतलब, किसी ने उसके जाने के बाद उन्हें मारा होगा, या रीस अपने परिवार को मारकर 149 00:16:36,913 --> 00:16:38,540 फिर यहाँ आया होगा। 150 00:16:39,374 --> 00:16:41,376 जब रीस से बात की, वह अस्थिर लग रहा था। 151 00:16:41,459 --> 00:16:43,086 तभी तुम पर बंदूक तानी? 152 00:16:43,878 --> 00:16:47,132 हाँ, पर ऐसा आदमी नहीं जो अपनी पत्नी और बेटी को मारेगा। 153 00:16:55,557 --> 00:16:56,433 हे भगवान। 154 00:16:56,891 --> 00:16:58,268 हाँ, दिल दहलाने वाला है। 155 00:16:59,602 --> 00:17:03,606 अच्छा। तो, कोई अंदर आया, डॉक्टरों पर गोलियाँ चलाईं। 156 00:17:03,690 --> 00:17:05,191 ढिश्कियाऊँ, ढिश्कियाऊँ। 157 00:17:07,068 --> 00:17:08,403 यहाँ अंदर क्या हुआ होगा? 158 00:17:09,821 --> 00:17:13,491 ख़ैर, यह वो जगह है जहाँ कथित रूप से रीस 159 00:17:13,575 --> 00:17:15,118 दो नक़ाबपोश कातिलों से लड़ा। 160 00:17:15,368 --> 00:17:16,327 "कथित रूप से?" 161 00:17:16,411 --> 00:17:17,829 ख़ैर, यहाँ कोई लाश नहीं है। 162 00:17:17,912 --> 00:17:21,458 और रीस के मुताबिक, उसने एक कातिल को यहाँ पर 163 00:17:21,541 --> 00:17:25,253 जख़्मी छोड़ा था। उसे गोली मारी थी। तीन बार। 164 00:17:25,336 --> 00:17:27,130 किसी ने सबूत मिटा तो नहीं दिया? 165 00:17:27,213 --> 00:17:30,508 घटनास्थल पर सबसे पहले मैं आया था। ज़िंदा या मरे हुए, 166 00:17:30,592 --> 00:17:32,761 किसी भी हमलावर का कोई निशान नहीं था। 167 00:17:32,844 --> 00:17:36,222 अच्छा, ठीक है, क्या क्लिनिक में सुरक्षा कैमरे नहीं हैं? 168 00:17:36,306 --> 00:17:38,308 नहीं। ग्राहकों की गोपनीयता के लिए। 169 00:17:38,892 --> 00:17:40,185 फ़ोरेंसिक से कुछ मिला? 170 00:17:40,268 --> 00:17:43,563 कुछ नहीं। रीस की अपनी नौ मिलीमीटर बंदूक की गोलियों के अलावा। 171 00:17:44,105 --> 00:17:46,316 अच्छा, तो वह खुला क्यों घूम रहा है? 172 00:17:46,399 --> 00:17:48,526 क्योंकि इसका कोई तुक नहीं बन रहा। 173 00:17:48,985 --> 00:17:51,488 उसके बदन पर चाकू का घाव है। मेरे पास चाकू नहीं है। 174 00:17:51,571 --> 00:17:55,533 साथ ही, घर के सुरक्षा फ़ुटेज में रीस शांति से बाहर जाता हुआ 175 00:17:55,617 --> 00:17:57,535 और फिर घबराकर लौटता हुआ दिखता है। 176 00:17:57,619 --> 00:18:02,165 जेम्स रीस या तो इस कमरे में किसी से लड़ा था या फिर किसी से नहीं लड़ा। 177 00:18:02,957 --> 00:18:05,502 मैं ख़ुद को एक बात के लिए मनाता हूँ, फिर दूसरी। 178 00:18:06,336 --> 00:18:10,131 मुझे इतना पता है कि रीस घटनाक्रम पर अपने बयान पर विश्वास करता है। 179 00:18:11,925 --> 00:18:14,219 किसी वजह से ही दिमाग़ की जाँच करवा रहा था। 180 00:19:18,908 --> 00:19:21,077 साफ़ बता दिया था। मुझे कुछ नहीं कहना। 181 00:19:21,160 --> 00:19:25,206 एंग्रेम क्लिनिक में हमलावर का कोई निशान नहीं था। कोई लाश नहीं मिली। 182 00:19:25,290 --> 00:19:26,749 इसकी क्या सफ़ाई दोगे? 183 00:19:31,671 --> 00:19:34,007 गैराज के किनारे वाले छोटे गेट पर मिलो। 184 00:19:36,050 --> 00:19:37,427 ईएमएस से पूछा? 185 00:19:37,510 --> 00:19:41,180 कभी-कभी उन्हें जाँच से पहले शव को हटाने का निर्देश दिया जाता है। 186 00:19:41,264 --> 00:19:43,892 नहीं। आपातकाल मेडिकल सेवा, एमई और सीएसआई से पूछा। 187 00:19:43,975 --> 00:19:46,811 -ख़ैर, मैं पागल तो नहीं हूँ। -मैंने ऐसा कहा भी नहीं। 188 00:19:47,353 --> 00:19:49,522 पर यह साबित करने के लिए मदद चाहिए होगी। 189 00:19:50,231 --> 00:19:52,859 तुम पर एमआरआई स्कैन के बाद हमला हुआ, है न? 190 00:19:52,942 --> 00:19:54,611 -हाँ। -अच्छा। तो शायद, 191 00:19:54,694 --> 00:19:57,780 तुम्हें परिणाम देखने का मौका नहीं मिला होगा। 192 00:19:57,864 --> 00:19:59,407 मैं थोड़ा मसरूफ़ था। 193 00:19:59,490 --> 00:20:00,992 ख़ैर, यह रिलीज़ पेपर हैं। 194 00:20:01,743 --> 00:20:05,747 दस्तख़त करो और मैं स्कैन की साफ़ रिपोर्ट निकलवा सकती हूँ। शायद मदद मिले। 195 00:20:05,830 --> 00:20:09,709 साफ़ रिपोर्ट निकलवाकर मदद मिलेगी। इससे मामले में कैसे मदद मिलेगी? 196 00:20:09,792 --> 00:20:11,961 कोई मुझ पर विश्वास नहीं कर रहा। जाने दो। 197 00:20:12,045 --> 00:20:14,631 तुम्हारे केस का एजेंट विश्वास करना चाहता है। 198 00:20:15,298 --> 00:20:17,091 -तुम जॉश होल्डर से मिली? -हाँ। 199 00:20:17,842 --> 00:20:21,930 वह एनसीआईएस एजेंट है। वह बस किसी सील को पकड़कर वाहवाही लूटना चाहता है। 200 00:20:22,013 --> 00:20:24,849 अगर वह घटनास्थल पर पहला इंसान था तो तुम आज़ाद क्यों हो? 201 00:20:33,024 --> 00:20:36,027 -अपना शोध अपने साथ रखती हो? -कौन सा शोध? 202 00:20:39,614 --> 00:20:40,823 हाँ, मेरे पास है। 203 00:20:42,367 --> 00:20:43,576 मुझे देखनी है। 204 00:20:45,954 --> 00:20:48,498 मैं ख़ुद अपनी गोपनीय मेडिकल जानकारी ला सकता हूँ। 205 00:20:49,207 --> 00:20:51,668 तुम्हारे पास पुलिस रिपोर्ट की कापी नहीं है। 206 00:20:52,794 --> 00:20:54,295 वह दिखाओ, दस्तख़त कर दूँगा। 207 00:21:07,517 --> 00:21:09,560 होल्डर सबसे पहले क्लिनिक पहुँचा था? 208 00:21:10,269 --> 00:21:12,438 बोला कि इसका तुक समझने की कोशिश कर रहा था। 209 00:21:23,533 --> 00:21:26,035 शुक्रिया। मैं संपर्क में रहूँगी, कमांडर। 210 00:21:26,119 --> 00:21:28,746 रुको। तुम्हारे पास कौन सा फ़ोन है? 211 00:21:30,665 --> 00:21:32,750 -इस तरह का। -रुको... किस तरह का? 212 00:21:35,253 --> 00:21:36,587 यहीं पर रुकना। 213 00:22:13,791 --> 00:22:15,126 मुझे अपना फ़ोन दिखाओ। 214 00:22:16,461 --> 00:22:17,545 फ़ोन दिखाओ। 215 00:22:21,382 --> 00:22:25,386 तुम्हारे फ़ोन को एयरप्लेन मोड पर कर दिया। ठीक? हटाना मत। एयरप्लेन मोड से। 216 00:22:25,470 --> 00:22:26,929 यह एक फ़ैराडे बैग है। 217 00:22:27,013 --> 00:22:30,058 कभी स्किफ़ में गई हो, तो जानती होगी वे कैसे काम करते हैं। 218 00:22:31,184 --> 00:22:33,811 ग़ैर-कूटलिखित स्मार्टफ़ोन ट्रैंकिंग उपकरण होते हैं 219 00:22:33,895 --> 00:22:35,813 जिनसे फ़ोन कॉल की जा सकती हैं। 220 00:22:35,897 --> 00:22:38,399 विदेश में इसी तरह गुप्त जानकारी निकलवाता था। 221 00:22:38,483 --> 00:22:42,779 इसे बैग में ही रखना। यह एक प्रीपेड फ़ोन है। 222 00:22:42,862 --> 00:22:45,698 इससे मुझे संपर्क करना। पर फ़ोन या मैसेज मत करना। 223 00:22:45,782 --> 00:22:49,202 तुम्हें यह करना होगा, नक़द से गूगल का गिफ़्ट कार्ड ख़रीदना। 224 00:22:49,285 --> 00:22:50,828 यह लिख लो, प्लीज़। 225 00:22:50,912 --> 00:22:54,248 उसके ज़रिए एक थ्रीमा खाता बनाना। 226 00:22:54,332 --> 00:22:58,044 व्हॉट्सऐप मत इस्तेमाल करना, वह सालों से असुरक्षित है। समझी? 227 00:22:58,127 --> 00:23:00,713 थ्रीमा, थ्-री-मा। 228 00:23:02,048 --> 00:23:03,049 कलम दो। 229 00:23:05,093 --> 00:23:09,430 अपना गोपनीय यूज़रनेम दे रहा हूँ। थ्रीमा पर इससे मेरा खाता खोलना। 230 00:23:14,060 --> 00:23:15,728 याद करके इसे फेंक देना। 231 00:23:18,397 --> 00:23:20,858 हाँ। यह तो बहुत ज़्यादा सावधानी है। 232 00:23:22,902 --> 00:23:25,446 अगर मैं काहानी के बारे में सही हूँ, तो यह कम है। 233 00:23:28,783 --> 00:23:31,744 ठीक है। शुक्रिया, कमांडर। 234 00:23:35,498 --> 00:23:36,999 तुम मुझे रीस बुला सकती हो। 235 00:23:37,834 --> 00:23:40,628 अगर मेरी कहानी बता रही हो, तो मुझे नाम से ही पुकारो। 236 00:23:41,212 --> 00:23:44,465 ठीक है, रीस। डटे रहो। 237 00:24:32,930 --> 00:24:34,182 तुम हो कौन? 238 00:24:41,772 --> 00:24:43,858 सत्यानाश। 239 00:27:53,547 --> 00:27:55,174 क्या तुम सो रहे थे? 240 00:27:55,257 --> 00:27:59,178 जीएमटी से तीन घंटे आगे, भाई। यमन के समय पर चल रहा हूँ। क्या हुआ? 241 00:28:04,517 --> 00:28:05,518 हमें बंदा मिल गया। 242 00:28:07,686 --> 00:28:08,729 बंदा? 243 00:28:19,281 --> 00:28:21,826 रीस, यह... यह तो निशाने की जानकारी का पुलिंदा है। 244 00:28:21,909 --> 00:28:24,703 तुम बोले थे कि कुड्स कोरोनाडो में सील को मारेंगे तो 245 00:28:24,787 --> 00:28:27,957 उन्हें तहकीकात अपने रुख में करने के लिए आदमी चाहिए होगा। 246 00:28:28,040 --> 00:28:32,378 एनसीआईएस ने एजेंट जॉश होल्डर को मेरे और बूज़र के मामले पर लगाया। 247 00:28:32,461 --> 00:28:37,299 सोचो। वह बूज़र के घटनास्थल पर पहला था जबकि बोला कि शिकागो पुलिस आई थी। 248 00:28:37,383 --> 00:28:42,304 और यह सुनो, वह एमआरआई क्लिनिक में आपातकाल मेडिकल सेवा से पहले पहुँचा था। 249 00:28:42,972 --> 00:28:45,141 जब तक वह इलाके में न हो ऐसा मुमकिन नहीं है। 250 00:28:46,142 --> 00:28:49,854 वही कमबख़्त गोली मारने वाला है। वही भाग निकला था। 251 00:28:52,731 --> 00:28:54,024 तुमसे एक बात पूछता हूँ। 252 00:28:57,445 --> 00:28:58,654 कैसा महसूस कर रहे हो? 253 00:28:59,738 --> 00:29:00,781 मैं ठीक हूँ। 254 00:29:08,622 --> 00:29:11,709 ये सिरदर्द के लिए बढ़िया होती हैं। बस एक। 255 00:29:13,169 --> 00:29:16,255 उससे ज़्यादा ली तो बेहोश हो जाओगे। यकीन मानो। 256 00:29:19,800 --> 00:29:20,926 ठीक है। 257 00:29:21,886 --> 00:29:25,347 सबसे पहली बात, तुम्हारी निगरानी बकवास है। 258 00:29:25,723 --> 00:29:29,185 अगर अपनी बड़ी गाड़ी से इतने करीब गए थे, तो वे जान चुके होंगे। 259 00:29:29,268 --> 00:29:32,813 चलो भी, यार। भले ही एजेंसी में नहीं हूँ, पर बेवकूफ़ नहीं हूँ। 260 00:29:32,897 --> 00:29:36,442 मैंने टीम्स के लेक्रोन का ट्रक लिया था। उसने मुझे नहीं देखा। 261 00:29:44,074 --> 00:29:47,495 लाइट बीयर पीता है। यह तो शक की बात है। 262 00:29:51,999 --> 00:29:53,250 कितना पक्का विश्वास है? 263 00:29:55,044 --> 00:29:56,879 मैंने उसकी आँखों में झाँका, बेन। 264 00:30:00,299 --> 00:30:01,342 वही दोषी है। 265 00:30:09,725 --> 00:30:10,809 चाल क्या होगी? 266 00:30:19,944 --> 00:30:21,403 रॉय? रॉय बोह्म? 267 00:30:21,654 --> 00:30:23,739 कार्मन? मिलकर ख़ुशी हुई। 268 00:30:23,822 --> 00:30:26,742 -आपको दो बेडरूम के घर में दिलचस्पी थी। -जी, हाँ। 269 00:30:26,825 --> 00:30:29,828 -बहुत ख़ूब। ऊपर एक शो यूनिट तैयार है। -ठीक है। 270 00:30:31,580 --> 00:30:34,583 मैं पहले बीच देखने की उम्मीद कर रहा था। 271 00:30:34,708 --> 00:30:37,711 -बिल्कुल। इस तरफ़ आइए। -बहुत अच्छे। 272 00:30:41,257 --> 00:30:43,509 बेलोजेन्टे को एक समुदाय समझिए। 273 00:30:45,511 --> 00:30:47,638 यहाँ आप जैसे कई बाहर से आने वाले लोग हैं। 274 00:30:47,721 --> 00:30:50,140 मुझे दिख रहा है कि आपको कसरत वगैरह का शौक़ है, 275 00:30:50,224 --> 00:30:53,686 तो हमारी छत पर हीटेड पूल है, एक फ़िटनेस सेंटर है 276 00:30:53,769 --> 00:30:56,647 और सैन डिएगो में सबसे अच्छी सर्फ़िंग की जगह भी। 277 00:30:56,730 --> 00:30:59,733 मैं तो बस इंटरनेट पर सर्फ़िंग करूँगा। 278 00:31:07,616 --> 00:31:08,659 साइकिल का रास्ता। 279 00:31:25,509 --> 00:31:27,344 आपकी सुरक्षा प्रणाली कैसी है? 280 00:31:27,428 --> 00:31:29,847 -ख़ैर, दरवाज़े हमेशा बंद रहते हैं। -बेशक। 281 00:31:29,930 --> 00:31:32,850 -इलाका काफ़ी सुरक्षित है। -अलार्म सिस्टम की ज़रूरत नहीं। 282 00:31:32,933 --> 00:31:35,352 वादा करती हूँ कि कभी कोई चोरी नहीं हुई है। 283 00:31:35,436 --> 00:31:38,022 ठीक है। मैं ऊपर जाने को तैयार हूँ। 284 00:31:38,105 --> 00:31:39,398 आइए चलते हैं। 285 00:31:39,690 --> 00:31:41,900 सभी घर ख़ासतौर पर दोबारा बनाए गए हैं। 286 00:31:41,984 --> 00:31:44,653 उच्चतम सुविधाएँ, मौसम के अनुकूल खिड़कियाँ। 287 00:31:44,945 --> 00:31:47,781 पिछले साल पूरी इमारत में सोलर बिजली लगाई थी। 288 00:31:47,865 --> 00:31:50,159 -अच्छा? -हाँ। 289 00:31:50,826 --> 00:31:52,077 हरित क्रांति। 290 00:31:53,037 --> 00:31:55,539 कुछ घर हैं जो आंगन की ओर रुख करते हैं 291 00:31:55,623 --> 00:31:58,292 पर असली नेमत तो प्रशांत सागर का नज़ारा है। 292 00:32:05,507 --> 00:32:07,176 हैलो, लिज़ बोल रही हूँ। 293 00:32:07,718 --> 00:32:11,597 मेरे बॉस विदेश गए हैं और मेरे पास करने को कुछ नहीं है 294 00:32:11,680 --> 00:32:15,768 और खर्च करने को तेल है। सोचा कि तुम्हें सैन डिएगो लेने आ जाती हूँ। 295 00:32:15,851 --> 00:32:17,394 दोस्ती का आसमान खुला है। 296 00:32:18,062 --> 00:32:19,021 मुझे... 297 00:32:20,064 --> 00:32:25,069 मुझे बस अपनी लड़कियों की याद आ रही है, रीस। जल्द बात करते हैं। 298 00:32:36,163 --> 00:32:37,247 चाल चलिए। 299 00:32:40,209 --> 00:32:41,210 विकल्प। 300 00:32:44,296 --> 00:32:47,508 वह करने की ज़रूरत नहीं है। तुमने सभी बाज़ियाँ जीती हैं। 301 00:32:47,591 --> 00:32:50,260 तो, इस पारी में दाँव लगाना ही होगा। 302 00:32:51,387 --> 00:32:53,097 आप अपने कार्ड रख सकती हैं। 303 00:32:53,555 --> 00:32:55,265 सलाह के लिए शुक्रिया। 304 00:32:59,728 --> 00:33:02,022 बाज़ी लगाने वाला दाँव लगाएँ। दाँव लगाइए। 305 00:33:03,816 --> 00:33:04,817 दाँव लगाइए। 306 00:33:06,985 --> 00:33:08,237 पत्ते दिखाने के लिए बीस। 307 00:33:10,447 --> 00:33:11,699 पत्ते दिखाने के लिए बीस। 308 00:33:15,869 --> 00:33:17,454 यह क्या मज़ाक है? 309 00:33:18,288 --> 00:33:19,164 जॉर्डन। 310 00:33:19,248 --> 00:33:20,708 एक हफ़्ते से फ़ोन नहीं उठाया। 311 00:33:20,791 --> 00:33:24,545 मैं सोचने लगा कि कुछ हो गया होगा। तुम किसी मुसीबत में होगी, पर नहीं। 312 00:33:24,628 --> 00:33:27,923 पोकर की मेज़ पर बैठी कॉलेज के बच्चों की जेब काट रही हो। हैलो। 313 00:33:28,006 --> 00:33:28,924 चुप करो, यार। 314 00:33:30,551 --> 00:33:31,927 अच्छा। बाज़ी लगाइए। 315 00:33:36,640 --> 00:33:38,434 -सारा दाँव पर। -सारा दाँव पर। 316 00:33:40,310 --> 00:33:43,313 समंदर से बाहर निकलो। खूँखार मछली के साथ तैर रहे हो। 317 00:33:43,397 --> 00:33:44,815 -जनाब। -जी, मैडम। 318 00:33:50,070 --> 00:33:51,321 -फ़ोल्ड करता हूँ। -शाबाश। 319 00:33:51,405 --> 00:33:52,865 क्या बकवास है, यार? 320 00:33:56,243 --> 00:33:58,328 काम कर रही हूँ, जॉर्डन। और क्या कहूँ? 321 00:33:58,412 --> 00:34:00,748 यह कि पिछले छह महीने ज़ाया नहीं हुए। 322 00:34:01,540 --> 00:34:05,627 यह कि तुम्हें सीरिया और टर्की में रोज़ 1,000 डॉलर की कीमत पर ठहराना 323 00:34:05,711 --> 00:34:08,464 तुम्हारे, मेरे और वोल्टस्ट्रीम के फ़ायदे के लिए था। 324 00:34:08,547 --> 00:34:11,258 अलेप्पो में बहुत घटिया होटल में ठहराया था। 325 00:34:11,341 --> 00:34:13,218 -रहने के पैसे मिलने चाहिए थे। -हाँ। 326 00:34:13,302 --> 00:34:17,264 उन्होंने पैसे नहीं दिए, है न? मैंने पैसे दिए। और तुम्हारी सुरक्षा के। 327 00:34:17,347 --> 00:34:19,933 और किसी तरह तुम्हें साल की सबसे बड़ी कहानी मिली। 328 00:34:20,017 --> 00:34:22,603 हाँ, क्योंकि काम में माहिर हूँ। -फिर छुप गई। 329 00:34:22,686 --> 00:34:26,190 इस बीच, मुझे एबीसी7 से जेम्स रीस पर ख़बरें मिल रही हैं? 330 00:34:27,775 --> 00:34:31,153 ख़ैर, एबीसी7 के पास उसके दस्तख़त वाला मेडिकल रिलीज़ नहीं है। 331 00:34:34,990 --> 00:34:36,200 मुझे और बताओ। 332 00:34:37,659 --> 00:34:40,537 रीस की मानसिक क्षमता पर कुछ सवाल उठ रहे हैं। 333 00:34:40,913 --> 00:34:43,874 पुलिस के आपराधिक घटनास्थल देने का इंतज़ार कर रही हूँ। 334 00:34:46,543 --> 00:34:48,837 क्या उसने किया? अपने परिवार को मारा? 335 00:34:49,546 --> 00:34:51,173 मैं उसी पर काम कर रही हूँ। 336 00:34:53,133 --> 00:34:56,053 मैंने अपने अल्सर का नाम तुम पर रखा है। अल्सर केटी। 337 00:34:56,136 --> 00:34:58,347 -ज़्यादा ही चिंता करते हो। -हाँ। 338 00:35:00,182 --> 00:35:03,936 तुम प्रभावशाली ख़बर में अच्छी हो। है न? और मैं इंतज़ार करके थक गया। 339 00:35:04,311 --> 00:35:06,897 वोल्टस्ट्रीम की श्रेष्ठता तात्कालिकता में है। 340 00:35:06,980 --> 00:35:10,150 तो तुम्हारे पास 24 घंटे हैं, फिर मुझे कोई ख़बर चाहिए, समझी? 341 00:35:11,944 --> 00:35:13,195 हाँ, यह पैसे दे देगी। 342 00:35:30,337 --> 00:35:34,842 खरगोश निकल गया। अगर मुड़ा तो बताता हूँ। अच्छे से शिकार करना, दोस्त। 343 00:37:43,178 --> 00:37:44,221 हाल क्या है? 344 00:37:45,389 --> 00:37:48,809 उल्लू का पट्ठा हाइवे पर चला गया। तुम जा सकते हो। 345 00:38:29,224 --> 00:38:30,267 बीयर। 346 00:38:32,769 --> 00:38:33,770 कुछ पता चला? 347 00:38:34,104 --> 00:38:38,108 नहीं। बस बच्चों की आया वाली अश्लील फ़िल्मों का वाहियात जुनून। 348 00:38:42,237 --> 00:38:43,280 सिरदर्द। 349 00:38:44,781 --> 00:38:47,242 नहीं, यार। मैं ठीक हूँ। कल रात सोया नहीं था। 350 00:38:47,325 --> 00:38:51,705 मैं भी उस घर में सो नहीं पाता। तुम यहीं पर रुक जाओ। 351 00:38:51,788 --> 00:38:55,751 शायद हैरानी हो पर मैंने तुम्हारे सोने के बाद से वह चादर नहीं बदली है। 352 00:38:55,834 --> 00:38:58,253 यार, तुमने वह चादर कभी नहीं धोई। 353 00:38:58,336 --> 00:38:59,463 वही तो। 354 00:39:03,050 --> 00:39:06,928 तुम्हारा फ़ोन बज रहा है। ए! फ़ोन बज रहा है। 355 00:39:08,680 --> 00:39:10,515 -धत् तेरी। -वॉशिंगटन से है। 356 00:39:10,849 --> 00:39:13,894 -वॉशिंगटन से कौन फ़ोन कर रहा है? -बढ़िया सवाल। 357 00:39:28,033 --> 00:39:29,076 कैसे हो, रिक? 358 00:39:29,743 --> 00:39:30,952 हैलो, भाई। 359 00:39:32,746 --> 00:39:35,499 देखो, पीछे एक दोस्त तुम्हारा इंतज़ार कर रही है। 360 00:39:42,506 --> 00:39:43,715 सचिव महोदया। 361 00:39:45,425 --> 00:39:46,593 कमांडर। 362 00:39:47,677 --> 00:39:49,554 मैंने सुना कि वॉरकॉम में क्या हुआ। 363 00:39:49,638 --> 00:39:52,390 एडमिरल पर हमला करने से तुम्हारा भला नहीं होने वाला। 364 00:39:52,474 --> 00:39:55,185 सील जवानों को ज़लील करना आपके पद की तौहीन नहीं है? 365 00:39:55,268 --> 00:39:58,355 तुम्हें ज़लील नहीं कर रही। जेरी बहुत घमंडी हो सकता है। 366 00:40:01,233 --> 00:40:02,943 तुम्हारे पिता एक सील थे न? 367 00:40:04,111 --> 00:40:05,112 जी, मैडम। 368 00:40:06,905 --> 00:40:10,951 सैनिक जीवन में बचपन बिताना एक सौभाग्य है, पर एक बड़ी ज़िम्मेदारी भी। 369 00:40:13,036 --> 00:40:14,663 आइरिश व्हिस्की पीते हो, कमांडर? 370 00:40:15,872 --> 00:40:17,749 आजकल कुछ भी पी लेता हूँ। 371 00:40:26,800 --> 00:40:30,971 रिक। येल्लो स्पॉट के दो जाम ले आओगे, प्लीज़? 372 00:40:31,263 --> 00:40:32,347 जी, मैडम। 373 00:40:35,600 --> 00:40:39,229 जानते हो कि सील जवानों ने सेना के हेलिकॉप्टरों की मदद से 374 00:40:39,312 --> 00:40:40,856 मारकर भागने वाली रणनीति सीखी? 375 00:40:42,023 --> 00:40:46,903 ज़रा सोचो अगर तुम्हारे पिता, एक नौजवान सील, और मेरे वरिष्ठ पायलट 376 00:40:46,987 --> 00:40:48,822 पिता के रास्ते मिले होते। 377 00:40:49,239 --> 00:40:51,032 मेरे पिता को उड़ना पसंद नहीं था। 378 00:40:52,409 --> 00:40:54,494 इसलिए कि वह मेरे पिता के साथ उड़ते थे। 379 00:40:56,413 --> 00:40:59,416 मैडम। यह हमारी तरफ़ से है। 380 00:41:03,712 --> 00:41:05,672 वॉरकॉम ने मेरे अनुमान के बारे बताया? 381 00:41:07,174 --> 00:41:11,303 काहानी। उसने केवल सीरिया में ही हमें झूठी जानकारी नहीं दी थी। 382 00:41:11,386 --> 00:41:16,349 मेरे पास यह मानने का ठोस कारण है कि एनसीआईएस सैन डिएगो में उसका एक आदमी है। 383 00:41:17,350 --> 00:41:21,897 उसके आगे, मैं नहीं जानता। पर हमें इस पर फ़ौरन कार्रवाई करनी होगी। 384 00:41:21,980 --> 00:41:24,733 पक्का करते हैं कि वह बस मेरी ही पलटन तक पहुँच पाए। 385 00:41:24,816 --> 00:41:27,027 काहानी तुम्हारे लिए ख़तरा नहीं है, कमांडर। 386 00:41:27,110 --> 00:41:28,737 मैडम, हम यह नहीं जानते। 387 00:41:30,447 --> 00:41:31,823 ए, समाचार लगाओ। 388 00:41:33,491 --> 00:41:34,659 असल में, हम जानते हैं। 389 00:41:34,743 --> 00:41:35,577 आगे बढ़ते हैं। 390 00:41:35,660 --> 00:41:38,163 ईरानी शस्त्र विशेषज्ञ डॉ. जहान काहानी 391 00:41:38,246 --> 00:41:42,292 उत्तरी सीरिया में चलाए गए एक अमेरिकी सैन्य अभियान में मारा गया। 392 00:41:42,375 --> 00:41:46,087 यह हमला काहानी को पकड़ने के एक असफल मिशन के कुछ हफ़्ते बाद हुआ, 393 00:41:46,171 --> 00:41:48,506 जिसमें नौसेना के बारह सील जवान मारे गए थे। 394 00:41:48,590 --> 00:41:50,508 पेंटागन ने यह बयान जारी किया है : 395 00:41:50,592 --> 00:41:52,219 "यह दुनिया, ख़ासकर सीरियाई, 396 00:41:52,302 --> 00:41:56,556 यह जानकर अच्छी नींद सोएँगे हैं कि मध्य पूर्व का मुख्य रासायनिक हथियार विशेषज्ञ 397 00:41:56,640 --> 00:41:59,100 अब स्वतंत्रता चाहने वालों के लिए ख़तरा नहीं है।" 398 00:42:07,525 --> 00:42:10,487 मैं जानती हूँ जब जंग पीछे आती है तो कैसा लगता है। 399 00:42:11,029 --> 00:42:14,574 पर उम्मीद है कि तुम्हें इस बात से शांति मिलेगी कि वह मिशन 400 00:42:15,116 --> 00:42:16,493 अब ख़त्म हो चुका है। 401 00:42:18,203 --> 00:42:19,537 गुड नाइट, कमांडर। 402 00:42:30,966 --> 00:42:34,511 ऑपरेशन ओडिन्स स्वोर्ड की पूर्व कोशिशों की असफलताओं की 403 00:42:34,594 --> 00:42:36,388 तहकीकात अब भी जारी है... 404 00:42:48,692 --> 00:42:49,693 ए। 405 00:42:50,235 --> 00:42:51,736 क्या? कुछ पता चला? 406 00:42:51,820 --> 00:42:55,907 हाँ। हमारे बंदे ने दल के डेटाबेस से तुम्हारे बायोमेट्रिक निकाले थे। 407 00:42:56,783 --> 00:42:58,535 ठीक भी है। मैं मुख्य संदिग्ध हूँ। 408 00:42:58,618 --> 00:43:02,706 सिवाय इसके कि होल्डर ने तुम्हारे प्रिंट हत्या से दो दिन पहले निकाले थे। 409 00:43:04,374 --> 00:43:06,001 वही हमारा हमलावर हो सकता है। 410 00:43:10,005 --> 00:43:11,381 एक तरीका है पता लगाने का। 411 00:43:15,552 --> 00:43:17,178 बाईं बाज़ू पर चाकू का घाव। 412 00:43:17,554 --> 00:43:20,098 हाँ। तुम्हारे लिए कुछ लाया हूँ। 413 00:43:33,278 --> 00:43:36,406 दोनों लड़कियों का बदला लेने। और बूज़र का। 414 00:43:53,048 --> 00:43:55,425 -हैलो। -आप पुलिस के साथ हैं? 415 00:43:55,508 --> 00:43:59,304 नहीं, प्रेस से हूँ। जेम्स रीस के ब्रेन स्कैन के बारे में फ़ोन किया था। 416 00:43:59,387 --> 00:44:00,430 हाँ, मैंने उठाया था। 417 00:44:00,513 --> 00:44:03,683 जानकारी देने से पहले हमें एक नया डॉक्टर नियुक्त करना होगा। 418 00:44:03,767 --> 00:44:05,769 मुझे उसकी अभी ज़रूरत है। 419 00:44:14,611 --> 00:44:16,279 -मैं अभी आई। -शुक्रिया। 420 00:44:34,089 --> 00:44:36,633 सुनो, जॉर्डन। हाँ, मुझे मिल गया! 421 00:44:37,133 --> 00:44:40,887 नहीं, सुनो। मुझे एल.ए. में फ़ौरन एक न्यूरोलॉजिस्ट ढूँढ़कर दो। 422 00:44:41,721 --> 00:44:43,848 यकीन मानो। कहानी और बेहतर हो गई है। 423 00:47:09,077 --> 00:47:11,371 यह बूज़र की सबसे मनपसंद बंदूक थी। 424 00:47:12,830 --> 00:47:17,460 किंबर 1911, 45। टेक्सस में यही चलाते हुए बड़ा हुआ था। 425 00:47:17,919 --> 00:47:20,964 अगर वह ख़ुद को गोली मारता, तो 1911 ही इस्तेमाल करता। 426 00:47:22,382 --> 00:47:24,842 तुम मूर्ख कमीनों ने उसे ग़लत बंदूक से मारा। 427 00:47:26,886 --> 00:47:28,721 आराम से और धीरे से आगे बढ़ते हैं। 428 00:47:29,514 --> 00:47:32,350 शांत रहोगे, तो ज़िंदा रहोगे, समझे? 429 00:47:37,397 --> 00:47:41,985 ठीक है। हे भगवान। मैंने नहीं... मैंने तुम्हारे दोस्त को नहीं मारा। 430 00:47:42,068 --> 00:47:43,236 -तुम्हीं ने मारा। -नहीं। 431 00:47:43,319 --> 00:47:46,406 तुमने मेरी बीवी को मारा। मेरी बेटी को मारा। 432 00:47:47,156 --> 00:47:50,201 -मुझे मारने की कोशिश की। -नहीं, मैंने किसी को नहीं मारा। 433 00:47:50,285 --> 00:47:51,202 अपनी बाज़ू दिखाओ। 434 00:47:51,286 --> 00:47:54,330 -मैंने किसी को नहीं मारा। -अपनी बाज़ू दिखाओ। 435 00:48:01,629 --> 00:48:03,089 अपना बायाँ हाथ मोड़ो। 436 00:48:09,429 --> 00:48:10,930 अपनी दूसरी बाज़ू मोड़ो। 437 00:48:18,104 --> 00:48:19,105 ठीक है। 438 00:48:21,399 --> 00:48:22,442 ठीक है। 439 00:48:24,902 --> 00:48:28,197 हो सकता है तुमने उन्हें न मारा हो, पर तुमने सबूत छिपाए। 440 00:48:28,865 --> 00:48:29,866 किसके आदमी हो? 441 00:48:30,700 --> 00:48:32,243 अपने हाथ इसमें डालो। 442 00:48:36,581 --> 00:48:39,125 मैंने तुमसे एक सवाल पूछा। 443 00:48:42,670 --> 00:48:44,881 -रोना बंद करो। -मुझे नहीं पता। 444 00:48:44,964 --> 00:48:47,925 ईरान? सीरिया? 445 00:48:50,011 --> 00:48:53,598 दोबारा पूछने पर मजबूर मत करना। तुम किसके लिए काम करते हो? 446 00:48:54,599 --> 00:48:56,726 चलो भी। बोरियत हो रही है, बॉस। 447 00:49:10,448 --> 00:49:14,118 वह पूरे दिन बेवकूफ़ बनाने की कोशिश कर सकता है। हम तो सच जानते हैं। 448 00:49:14,702 --> 00:49:17,330 डंका बजाकर कह सकता हूँ कि यही दोषी है। 449 00:49:21,376 --> 00:49:23,419 प्लीज़, मुझे मत मारो। 450 00:49:25,421 --> 00:49:27,340 प्लीज़, मुझे मत मारो। 451 00:49:30,843 --> 00:49:33,012 धत्। इस वक़्त नहीं। सत्यानाश हो। 452 00:49:33,596 --> 00:49:34,972 इसे भूलने की बीमारी है। 453 00:49:35,973 --> 00:49:37,350 मुझ पर रहम करो। 454 00:49:38,393 --> 00:49:41,312 -कमांडर... -तुम सीधे-सीधे सच क्यों नहीं बताते? 455 00:49:41,396 --> 00:49:42,605 तुम किससे बात कर रहे हो? 456 00:49:43,898 --> 00:49:47,402 अच्छा, सुनो? ज़रा सुन लो। मैं तुम पर कोई आरोप नहीं लगाऊँगा। 457 00:49:47,735 --> 00:49:50,279 यह बस... .यह सब रफ़ादफ़ा हो जाएगा। 458 00:49:51,197 --> 00:49:52,907 -सब रफ़ादफ़ा हो जाएगा? -हाँ। 459 00:49:52,990 --> 00:49:55,493 सील के बायोमेट्रिक से मेरा थंबप्रिंट निकाला। 460 00:49:55,576 --> 00:49:58,162 मैं अपना काम कर रहा था। ओडिन्स स्वोर्ड में मदद। 461 00:50:02,375 --> 00:50:06,963 -तुमने गड़बड़ कर दी। -कमांडर। मैं एक फ़ेडरल एजेंट हूँ। 462 00:50:07,046 --> 00:50:10,508 फ़ेडरल एजेंट! मैंने 9-1-1 पर फ़ोन किया था। वह पुलिस को जाता है। 463 00:50:10,591 --> 00:50:12,844 तुम्हारे घटनास्थल पर पहले आने का तुक नहीं। 464 00:50:12,927 --> 00:50:15,179 नहीं। तब तक नहीं जब तक पहले से ही वहाँ न थे। 465 00:50:15,263 --> 00:50:18,349 डिस्पैच ने फ़ोन किया। वे जानते थे तुम नौसैनिक हो। 466 00:50:18,433 --> 00:50:19,809 वे जानते थे तुम नौसैनिक हो। 467 00:50:23,688 --> 00:50:24,647 मुझसे झूठ मत बोलो। 468 00:50:25,898 --> 00:50:26,941 मैं नहीं बोल रहा। 469 00:50:29,360 --> 00:50:31,988 साला सत्यानाश हो। 470 00:50:32,321 --> 00:50:34,240 मुझे बूज़र के घर ही समझ आ गया था। 471 00:50:34,323 --> 00:50:37,326 जानता था कि उसने खुदकुशी नहीं की और एल्फ़ा पलटन के साथ 472 00:50:37,410 --> 00:50:40,413 सुरंगों में भी जानता था और अब भी जानता हूँ, समझे? 473 00:50:40,496 --> 00:50:42,790 -कमांडर... -तुमने मुझे फँसाया। 474 00:50:43,416 --> 00:50:48,004 तुम... तुम बीमार हो। 475 00:50:51,632 --> 00:50:56,387 जो तुम कह रहे हो वह सच है तो, कोई हत्यारा नहीं है। 476 00:50:58,222 --> 00:50:59,849 मतलब मैंने अपने परिवार को मारा। 477 00:51:01,601 --> 00:51:04,854 नहीं। धत् तेरे की। 478 00:51:09,942 --> 00:51:12,737 मुझे बहुत चीज़ें मानने पर मजबूर कर सकते हो, यह नहीं। 479 00:51:12,987 --> 00:51:15,490 -कमांडर, नहीं। बंदूक मत चलाना! -हिलना मत। 480 00:51:15,573 --> 00:51:16,824 -ठोढ़ी ऊपर करो। -नहीं! 481 00:51:16,908 --> 00:51:18,493 अपनी ठोढ़ी ऊपर करो। 482 00:51:19,410 --> 00:51:23,664 सॉल एग्नॉन। 483 00:51:25,333 --> 00:51:28,795 क्या? तुम क्या कह रहे हो? 484 00:51:28,878 --> 00:51:31,714 सॉल एग्नॉन। वही वो आदमी है। वही मुझे पैसे देता है। 485 00:51:32,256 --> 00:51:36,886 यह उसका नाम है। वह मुझे जानकारी देता है। मुझे एक खाते में पैसे मिलते हैं। 486 00:51:38,805 --> 00:51:41,057 मुझे बस इतना पता है। मुझे बस इतना ही... 487 00:54:38,359 --> 00:54:40,361 संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला 488 00:54:40,444 --> 00:54:42,446 रचनात्मक पर्यवेक्षक अशोक बक्षी