1 00:01:09,653 --> 00:01:11,196 पीछे घूमो। हाथ ऊपर! 2 00:01:29,423 --> 00:01:30,591 वाह, वाह। 3 00:01:32,259 --> 00:01:33,719 बिल्कुल जैसा मैंने सोचा था। 4 00:01:34,761 --> 00:01:36,847 ज़ाहिर ही है अगर सोच कर देखो तो, हँ? 5 00:01:37,639 --> 00:01:40,809 मेरे लिए नहीं, बॉस। मुझे इसका कोई अंदाज़ा नहीं था। 6 00:01:40,893 --> 00:01:44,062 जिसके पास भी साक्ष्य हो, वह हमेशा संदिग्ध होता है, मार्कोविट्ज़। 7 00:01:44,146 --> 00:01:46,273 आपको यह सब चीज़ें कैसे पता हैं, साहब? 8 00:01:53,488 --> 00:01:55,741 रुको। मैं चमचा हूँ? 9 00:01:55,824 --> 00:01:58,118 हाँ। तुम चमचे हो। 10 00:01:58,785 --> 00:02:01,121 बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे समझ नहीं आ रहा क्या कहूँ। 11 00:02:01,205 --> 00:02:04,791 तुम्हारा स्वागत है। अब, दोबारा शुरू से शुरू करें? 12 00:02:05,876 --> 00:02:07,211 अच्छा? ठीक है। 13 00:02:07,961 --> 00:02:09,463 वाह, वाह। 14 00:02:09,545 --> 00:02:11,215 बिल्कुल जैसा मैंने सोचा था। 15 00:02:11,840 --> 00:02:13,008 ज़ाहिर ही है अगर... 16 00:02:13,091 --> 00:02:14,510 अलग-अलग लहज़े क्यों? 17 00:02:14,593 --> 00:02:16,136 तुम पुएर्टो रिकन हो। 18 00:02:17,554 --> 00:02:19,848 अरे। बुरा नहीं है। 19 00:02:19,932 --> 00:02:22,267 यह हुई ना बात। ठीक है। 20 00:02:23,769 --> 00:02:24,770 वाह, वाह। 21 00:02:25,395 --> 00:02:27,064 बिल्कुल जैसा मैंने सोचा था। 22 00:02:27,731 --> 00:02:30,984 उसने उस आदमी की आँखों की रोशनी को बुझते हुए देखा... 23 00:02:32,152 --> 00:02:35,614 ...उसके शरीर से प्राणों के निकलने के 24 00:02:35,697 --> 00:02:38,534 साथ ही जैसे, 25 00:02:39,368 --> 00:02:43,205 उसकी आँतों ने भी उसकी गैबरडीन पैंट में मलत्याग दिया। 26 00:02:43,288 --> 00:02:45,332 "...गैबरडीन पैंट में मलत्याग दिया।" 27 00:02:46,375 --> 00:02:47,459 जल्दी ही... 28 00:02:48,043 --> 00:02:49,044 "जल्दी ही..." 29 00:02:49,127 --> 00:02:52,840 -...मल की बदबू... -"...मल की बदबू..." 30 00:02:52,923 --> 00:02:54,424 ...हवा में ऐसे फैल गई... 31 00:02:55,551 --> 00:02:57,511 जैसे किसी मृत प्रेमी का भूत हो। 32 00:02:57,594 --> 00:03:01,640 "...हवा में ऐसे फैल गई जैसे किसी मृत प्रेमी का भूत हो।" 33 00:03:01,723 --> 00:03:02,808 तुम यह लिख रहे हो, मार्टी? 34 00:03:02,891 --> 00:03:05,936 तुम्हें शब्दों की लय के साथ तालमेल बिठा कर रखना होगा। 35 00:03:06,019 --> 00:03:07,271 समझ रहे हो, यह जैज़ की तरह है। 36 00:03:07,896 --> 00:03:09,273 -अँह-हँ। हाँ, हाँ। हाँ। -हाँ? 37 00:03:09,356 --> 00:03:11,358 मैंने लिख लिया। लिख लिया। 38 00:03:13,569 --> 00:03:17,114 "एक और दिन, एक और डॉलर," जैसा कि वह हमेशा कहता था। 39 00:03:17,197 --> 00:03:19,408 "...एक और डॉलर..." 40 00:03:19,491 --> 00:03:21,618 वह घूमा और वहाँ से निकल गया। 41 00:03:21,702 --> 00:03:22,828 एक और दिन, 42 00:03:23,412 --> 00:03:27,124 -और एक और केस ख़त्म। -"एक और दिन... केस ख़त्म" 43 00:03:28,625 --> 00:03:29,626 अंत। 44 00:03:30,460 --> 00:03:31,461 "अंत।" 45 00:03:31,962 --> 00:03:32,963 या, यह अंत है क्या? 46 00:03:34,631 --> 00:03:35,632 नहीं है? 47 00:03:37,384 --> 00:03:38,802 बस इतना ही कह रहा हूँ कि, 48 00:03:40,012 --> 00:03:42,806 शायद डॉ. केस्स्लर उतने मृत नहीं हैं जितना नज़र आ रहे थे। 49 00:03:43,932 --> 00:03:46,101 वाह। यह नहीं हो सकता। 50 00:03:47,769 --> 00:03:49,438 -मुझे यह पसंद आया। -चलो, यह तो हो गया। 51 00:03:51,148 --> 00:03:54,359 "सम लाइक इट" श्रृंखला की नौवीं किताब पूरी हो गई। 52 00:03:55,777 --> 00:03:56,778 बहुत बढ़िया। 53 00:03:57,362 --> 00:03:59,573 और यह सारी प्रकाशक को भेजनी हैं? 54 00:03:59,656 --> 00:04:02,201 मेरे ख़्याल से, हाँ। मेरे विचार में यह श्रृंखला के तौर पर बेहतर पढ़ी जाएगी। 55 00:04:02,284 --> 00:04:05,204 पर उनकी दिलचस्पी वास्तव में इस अंतिम उपन्यास से जागेगी। 56 00:04:05,287 --> 00:04:06,747 -हाँ। -इसे पढ़ना शुरू करके छोड़ा ही नहीं जा सकता। 57 00:04:07,331 --> 00:04:09,791 सबसे ज़रूरी चीज़, यह बिकेगी। 58 00:04:09,875 --> 00:04:12,461 और अंततः, प्रकाशकों को केवल इसी चीज़ से मतलब होता है। 59 00:04:12,544 --> 00:04:13,795 कि लोग किताबों में सिर घुसाए रहें। 60 00:04:15,631 --> 00:04:16,632 आउच। 61 00:04:17,673 --> 00:04:19,718 मेरे पेट में दर्द होता है जब मैं ऐसे करता हूँ। 62 00:04:19,801 --> 00:04:22,012 हाँ, पता है क्या? मेरे सिर में बहुत दर्द होता है जब मैं ऐसे करता हूँ। 63 00:04:22,095 --> 00:04:23,597 मैंने अभी एक पूरा उपन्यास लिखा। 64 00:04:23,680 --> 00:04:25,724 पर यह कुछ हफ़्तों से हो रहा है। 65 00:04:25,807 --> 00:04:28,185 शायद तुम्हारी पेट की समस्या फिर शुरू हो गई है। 66 00:04:29,144 --> 00:04:30,479 यह... यह कुछ अलग लगता है। 67 00:04:31,104 --> 00:04:33,899 सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा पर मैं हवा नहीं निकाल पा रहा, समझ रहे हो? 68 00:04:33,982 --> 00:04:35,567 हालाँकि मुझे निकालने की ज़रूरत महसूस होती है। 69 00:04:36,318 --> 00:04:40,197 और फिर अगर मैं खाँसता हूँ, तो लगता है ग़लती से कहीं पखाना न निकल जाए। 70 00:04:40,280 --> 00:04:43,408 अच्छा। हाँ। यह तुमने कुछ ज़्यादा ही बता दिया। 71 00:04:43,492 --> 00:04:44,493 धन्यवाद। 72 00:04:57,798 --> 00:05:01,677 द श्रिंक नेक्स्ट डोर 73 00:05:02,427 --> 00:05:04,346 वंडरी एवं ब्लूमबर्ग के पॉडकास्ट पर आधारित 74 00:05:16,358 --> 00:05:18,402 मार्टी, क्या तुम ठीक हो? 75 00:05:19,152 --> 00:05:22,281 मुझे थोड़ा दर्द होता है जब मैं हिलता हूँ। 76 00:05:22,364 --> 00:05:23,949 या नहीं हिलता। 77 00:05:24,867 --> 00:05:25,909 या जब साँस लेता हूँ। 78 00:05:25,993 --> 00:05:29,246 यह तो ठीक नहीं लग रहा। बैठ जाओ। मैं तुम्हारे लिए पानी लाती हूँ। 79 00:05:29,329 --> 00:05:31,331 नहीं। नहीं, नहीं। मैं नहीं बैठ सकता। हमारे पास बहुत काम है। 80 00:05:31,415 --> 00:05:33,542 जब तुम्हें दिल का दौरा पड़ा था, तब तो तुम्हारे पास काम नहीं था। 81 00:05:33,625 --> 00:05:35,002 तुम पहले हमें एक बार डरा चुके हो। 82 00:05:35,085 --> 00:05:37,254 तुम्हें लगता है मैं तुम्हें यह फिर से करने दूँगी? बैठो। 83 00:05:40,966 --> 00:05:44,553 अरे, सुनो। मुझे पता है यह शायद इसके लिए सही समय नहीं है 84 00:05:44,636 --> 00:05:46,763 पर मैं सोच रहा था अगर मैं तुमसे कुछ 85 00:05:46,847 --> 00:05:50,225 वित्त संबंधी बात कर लूँ। 86 00:05:51,101 --> 00:05:54,396 ब्रूस, क्या तुम नॉर्मन होरोविट्ज़ को इसके बारे में ईमेल भेज दोगे? 87 00:05:54,479 --> 00:05:56,315 यह थोड़ा ज़रूरी है। 88 00:05:56,398 --> 00:06:00,110 और मुझे लगा तुमसे बात करना ज़्यादा आसान होगा क्योंकि तुम तो यहीं हो। 89 00:06:00,194 --> 00:06:01,195 क्या हुआ, ब्रूस? 90 00:06:04,239 --> 00:06:05,449 मैं बस... 91 00:06:06,700 --> 00:06:08,243 कोई बात नहीं। हम बाद में बात कर लेंगे। 92 00:06:09,286 --> 00:06:10,287 कोई समस्या है? 93 00:06:12,664 --> 00:06:15,042 नहीं, नहीं। कोई समस्या नहीं। 94 00:06:16,502 --> 00:06:18,504 लगता है कुछ तो है। 95 00:06:19,213 --> 00:06:21,590 चलो, ब्रूस। तुम कुछ भी कह सकते हो। 96 00:06:23,926 --> 00:06:26,762 मैं इस साल के खातों के साथ 97 00:06:26,845 --> 00:06:29,097 इस साल की लागत देख रहा था, और... 98 00:06:31,767 --> 00:06:32,768 एक बहुत बड़ी समस्या है। 99 00:06:32,851 --> 00:06:36,563 हम एएफ़सी में "समस्या" शब्द का इस्तेमाल नहीं करते। हम "समाधान" शब्द इस्तेमाल करते हैं। 100 00:06:36,647 --> 00:06:40,651 हाँ, पर कभी-कभी समाधान ढूँढने के लिए समस्या का पता होना ज़रूरी होता है। 101 00:06:40,734 --> 00:06:42,611 ठीक है, धन्यवाद, कैथी। इतना बहुत है। 102 00:06:42,694 --> 00:06:46,740 हमारी समस्या यह है कि हमारा मुनाफ़ा कम हो गया है और शहर के बीच में किराए बढ़ गए हैं। 103 00:06:47,282 --> 00:06:49,743 -हाँ। अब हम यहाँ का किराया नहीं दे सकते। -अच्छा, पता है क्या? 104 00:06:49,826 --> 00:06:51,578 यह नॉर्मन होरोविट्ज़ के लायक़ काम लगता है। 105 00:06:51,662 --> 00:06:53,705 हाँ। मुझे सच बोलना पड़ेगा। यह हमारा भट्ठा बिठा रहा है। ठीक है? 106 00:06:53,789 --> 00:06:56,542 हमने और छः महीने इतना किराया दिया, तो हम डूब जाएँगे। सीधी बात यह है। 107 00:06:56,625 --> 00:06:58,836 ठीक है, पता है क्या? मुझे केवल "समस्या" शब्द ही सुनाई दे रहा है। 108 00:06:58,919 --> 00:07:00,420 पर इसके पास इसका समाधान है। 109 00:07:00,504 --> 00:07:04,049 ठीक है। तो कृपया, अगली बार बात उससे शुरू करना। 110 00:07:04,132 --> 00:07:06,718 मेरे एक जानकार ने मुझे बताया कि फ़ेयर लॉन, न्यू जर्सी में 111 00:07:06,802 --> 00:07:08,887 ली एवं पेरिन्स फ़ैक्ट्री खाली पड़ी है। 112 00:07:08,971 --> 00:07:10,180 अब, हम यहाँ से निकल कर 113 00:07:10,264 --> 00:07:12,558 आधे किराए पर वह जगह ले सकते हैं। 114 00:07:12,641 --> 00:07:14,685 वह इससे दोगुनी बड़ी है, पर हमें जल्दी करना होगा। 115 00:07:14,768 --> 00:07:16,979 -वह जगह जल्दी ही निकल जाएगी। -नहीं। 116 00:07:17,062 --> 00:07:19,231 भूल जाओ, ब्रूस। हम न्यू जर्सी नहीं जाएँगे। 117 00:07:20,023 --> 00:07:21,400 यह बहुत अच्छा अवसर है। 118 00:07:21,483 --> 00:07:25,529 मैंने जब कर्मियों से प्रतिक्रिया लेने के लिए कहा था 119 00:07:25,612 --> 00:07:28,740 तो मुझे लगा था कुछ ऐसे सुझाव आएँगे जैसे, 120 00:07:28,824 --> 00:07:31,076 "क्या कॉफ़ी के लिए हम नॉन-डेयरी क्रीमर ला सकते हैं?" 121 00:07:31,159 --> 00:07:32,160 यह नहीं, "सुनो, मुझे कुछ सूझा है। 122 00:07:32,244 --> 00:07:34,162 क्यों ना हम अपने व्यवसाय को ठप्प करके न्यू जर्सी चलें?" 123 00:07:34,246 --> 00:07:38,208 -पर समस्या यह है कि हम नहीं... -तुम एएफ़सी को मैनहैट्टन से नहीं निकाल सकते। 124 00:07:38,292 --> 00:07:40,085 यह उच्चे दर्जे का है। प्रतिष्ठित है। 125 00:07:40,169 --> 00:07:43,213 न्यू जर्सी दूसरे दर्जे का है। वह घटिया है। 126 00:07:43,297 --> 00:07:46,633 तुम्हें लगता है कैट्ज़ की डेली की पसट्रामी का स्वाद न्यू जर्सी में भी वैसा ही होगा? 127 00:07:46,717 --> 00:07:49,678 -हाँ। -शायद वैसा ही होगा, हाँ। 128 00:07:50,345 --> 00:07:51,972 नहीं, ग़लत है। वही स्वाद नहीं होता। 129 00:07:52,556 --> 00:07:56,977 एक जगह से दूसरी जगह सब सामान ले जाना ही, ब्रूस, महँगा होगा। तो... 130 00:07:57,060 --> 00:08:00,105 देखो, ब्रूस, व्यवसाय धारणा पर ही निर्भर करता है। 131 00:08:00,189 --> 00:08:04,234 अगर हम यहाँ से अपना बोरिया-बिस्तर उठाकर अपनी दुम अपनी टाँगों में दबाकर न्यू जर्सी की 132 00:08:04,318 --> 00:08:06,778 किसी सॉस की फ़ैक्ट्री में चले जाएँ, उससे सबको एक संदेश जाता है। 133 00:08:06,862 --> 00:08:10,407 उससे हमारे ग्राहकों और हमारे प्रतिद्वंद्वियों को संदेश जाता है। 134 00:08:10,490 --> 00:08:13,869 और वह संदेश है, "अरे, हमारी ओर देखो। हम असफल लोग हैं।" 135 00:08:13,952 --> 00:08:15,913 अब, तुम्हें सुझाव देना है? 136 00:08:15,996 --> 00:08:18,790 शायद हमें किसी ऐसी जगह जाने की कोशिश करनी चाहिए जो ज़्यादा महँगी है। 137 00:08:18,874 --> 00:08:20,417 वह समझदारी होगी। 138 00:08:20,501 --> 00:08:24,338 अब, अगर तुम सब वित्तीय विशेषज्ञ मुझे माफ़ करो, तो मुझे अपने मरीज़ देखने जाना है। 139 00:08:24,880 --> 00:08:26,965 शुक्र है, उनमें से कोई ब्रूस जितना मूर्ख नहीं है। 140 00:08:30,010 --> 00:08:31,929 यह लो। यह ले लो। 141 00:08:33,597 --> 00:08:37,183 सुनो, मैं कोई समस्या नहीं खड़ी करना चाहता, अच्छा? 142 00:08:37,267 --> 00:08:39,061 पर यह एक गंभीर स्थिति है। 143 00:08:40,102 --> 00:08:42,147 तुम्हें पता है मुझे इस कंपनी की परवाह है, मार्टी। 144 00:08:42,231 --> 00:08:45,442 मैं यहीं था जब तुम्हारे पिता ने इसमें अपना ख़ून-पसीना लगाया था। 145 00:08:45,526 --> 00:08:47,736 मुझे लगता है इस जगह को जीवित रखना मुझ पर उनका ऋण है। 146 00:08:49,112 --> 00:08:51,865 पता नहीं। मेरा मतलब, मैं तुम्हारी बात समझ रहा हूँ, ब्रूस, 147 00:08:51,949 --> 00:08:54,576 पर... मुझे लगता है हमें विशेषज्ञों की बात सुननी चाहिए। 148 00:08:54,660 --> 00:08:58,455 उसे इस सबके बारे में पता है। वह सही चीज़ ही कह रहा होगा। 149 00:08:59,915 --> 00:09:02,960 -यह... हे भगवान। जाकर किसी डॉक्टर को मिलो। -नहीं। 150 00:09:03,043 --> 00:09:05,587 नहीं, नहीं। डॉक्टर तो चीज़ें और बिगाड़ देगा। 151 00:09:05,671 --> 00:09:08,465 यह कार को मैकेनिक के पास लेकर जाने जैसा है। वे कुछ ना कुछ खराबी तो निकाल ही देंगे। 152 00:09:08,549 --> 00:09:10,592 बस बहुत हुआ। मैं फ़ोन कर रही हूँ। 153 00:09:10,676 --> 00:09:13,637 -नहीं। -तुम मेरे सामने मर नहीं सकते, मार्टी। 154 00:09:13,720 --> 00:09:17,850 जिसे टाला जा सकता है, मैं ऐसी अंतयेष्टि के लिए कोई नई पोशाक नहीं ख़रीदना चाहती। 155 00:09:20,853 --> 00:09:23,939 आपको हर्निया है। इसे ठीक करने के लिए ऑपरेशन करना होगा। 156 00:09:24,022 --> 00:09:27,401 ऑपरेशन? मतलब ऑपरेशन वाला ऑपरेशन? 157 00:09:27,484 --> 00:09:30,112 हाँ, और वह भी जल्द से जल्द। 158 00:09:30,195 --> 00:09:33,490 अच्छी ख़बर यह है कि यह एक सीधी सी प्रक्रिया है और चिंता करने की कोई बात नहीं है। 159 00:09:33,574 --> 00:09:35,242 चलो, यह तो अच्छी ख़बर है। 160 00:09:35,325 --> 00:09:38,036 तो, अंदर और बाहर? मतलब, एक ही दिन में? 161 00:09:38,120 --> 00:09:40,247 नहीं, ऐसा तो नहीं है। हम काफ़ी अंदर तक जाते हैं। 162 00:09:40,330 --> 00:09:42,666 हम आपको कुछ दिन रख कर देखेंगे कि कहीं टाँकों में कोई संक्रमण न हो। 163 00:09:42,749 --> 00:09:44,042 टाँके? 164 00:09:44,126 --> 00:09:45,377 आपको वे महसूस नहीं होंगे। 165 00:09:45,460 --> 00:09:47,838 एनेस्थीसिया के बाद आप बहुत आराम से उठोगे। 166 00:09:48,881 --> 00:09:52,301 आप मुझे बेहोश करेंगे? क्या? रुकिए। यह तो सरल काम नहीं लग रहा। 167 00:09:54,761 --> 00:09:56,430 मुझे हस्पताल में कितनी देर रहना होगा? 168 00:09:56,513 --> 00:09:59,057 मेरे ऊपर बहुत सी ज़िम्मेदारियाँ हैं जिन्हें मुझे पूरा करना है। 169 00:09:59,141 --> 00:10:00,475 किस तरह की ज़िम्मेदारियाँ? 170 00:10:00,559 --> 00:10:03,520 वह, देखिए, मेरे इलाके में रहने वाले लोग। 171 00:10:03,604 --> 00:10:04,813 वे मुझ पर निर्भर करते हैं। 172 00:10:04,897 --> 00:10:06,523 आप कोई निर्वाचित अफ़सर हैं? 173 00:10:06,607 --> 00:10:10,944 नहीं, मुझे लगता है मैंने ग़लत शब्द इस्तेमाल कर लिए। 174 00:10:11,403 --> 00:10:13,447 लोगों को मेरे स्वस्थ रहने की ज़रूरत है, बस यही। 175 00:10:13,530 --> 00:10:15,824 ज़्यादा समय नहीं लगेगा। कुछ ही दिन लगेंगे। 176 00:10:15,908 --> 00:10:18,911 और फिर, ज़ाहिर सी बात है, पूरी तरह ठीक होने के लिए कुछ समय चाहिए होगा। 177 00:10:18,994 --> 00:10:21,330 ठीक होने के लिए समय? 178 00:10:22,623 --> 00:10:23,916 हे भगवान। 179 00:10:24,791 --> 00:10:27,169 ठीक है, ख़ैर, तो फिर मुझे... 180 00:10:27,878 --> 00:10:29,796 अपने सब ज़रूरी कामों का बंदोबस्त करना होगा। 181 00:10:29,880 --> 00:10:33,884 श्री मार्कोविट्ज़, मैं आपको यक़ीन दिलाता हूँ, यह बहुत सामान्य सी चीज़ है। 182 00:10:33,967 --> 00:10:36,386 हम सब कुछ ठीक तरह वापस अंदर डाल देंगे, और फिर आप चले जाइएगा। 183 00:10:38,180 --> 00:10:40,015 अच्छा। ठीक है। 184 00:10:41,558 --> 00:10:46,188 मैं सोच रहा था, मार्टी। यह ब्रूस वाली बात ने मुझे बेचैन कर दिया है। 185 00:10:46,271 --> 00:10:48,023 ब्रूस वाली बात? कौन सी बात? 186 00:10:51,443 --> 00:10:52,778 जर्सी जाने वाली बात। 187 00:10:53,570 --> 00:10:55,197 मेरे पास नकारात्मकता के लिए समय नहीं है। 188 00:10:55,280 --> 00:10:57,115 वह ज़हरीली होती है। 189 00:10:57,199 --> 00:10:58,951 और वह तुम्हारे तनाव के लिए भी ठीक नहीं है। 190 00:11:00,911 --> 00:11:03,121 पता नहीं। मुझे बस लगता है... 191 00:11:03,205 --> 00:11:04,206 पता है क्या? 192 00:11:05,499 --> 00:11:06,834 हमारा आज का समय ख़त्म हो गया है। 193 00:11:07,793 --> 00:11:09,586 -ओह, ठीक है। -हाँ। 194 00:11:11,380 --> 00:11:13,632 तो... वह कोय के बारे में। 195 00:11:13,715 --> 00:11:17,719 आजकल उनके गलफड़ों में इक परजीवी की समस्या हो रही है, 196 00:11:18,220 --> 00:11:21,431 तो उनका सामान्य से थोड़ा ज़्यादा ध्यान रखना पड़ेगा। 197 00:11:21,515 --> 00:11:24,518 तुम जब सप्ताहांत के लिए वहाँ जाओगे तो क्या वहाँ पहुँचते ही 198 00:11:24,601 --> 00:11:25,978 तुम उनके तालाब में फॉर्मलिन की 199 00:11:26,061 --> 00:11:27,145 -कुछ बूँदें डाल दोगे? -ज़रूर। 200 00:11:27,229 --> 00:11:28,522 -हाँ। -बढ़िया। 201 00:11:29,106 --> 00:11:30,774 उनके खाने के बारे में। 202 00:11:30,858 --> 00:11:34,736 मुझे लगता है लंबे समय तक चलने वाले खाने का ब्लॉक कुछ दिन और चल जाएगा, 203 00:11:34,820 --> 00:11:37,114 पर उनके सप्ताहांत के उपहार के तौर पर तुम 204 00:11:37,197 --> 00:11:40,158 एक सही मात्रा में नाप कर स्पिरुलिना शैवाल उनके तालाब में डाल देना। 205 00:11:40,242 --> 00:11:42,703 उसे उनके शनिवार सुबह के पैनकेक समझो। 206 00:11:43,287 --> 00:11:44,955 मेहमानों के हिस्से में सब कुछ लेबल किया पड़ा है। 207 00:11:45,038 --> 00:11:46,456 साथ ही, मैंने यह सब लिख भी दिया है। 208 00:11:46,540 --> 00:11:47,541 समझ गया। 209 00:11:50,127 --> 00:11:54,214 और... अगर मैं नहीं बचा... 210 00:11:56,008 --> 00:11:59,511 क्या तुम मुझसे वादा कर सकते हो कि तुम उनका ध्यान रखोगे? 211 00:11:59,595 --> 00:12:01,638 सच में? छोड़ो भी। 212 00:12:01,722 --> 00:12:04,975 देखो, इसे इतना बड़ा बनाने की ज़रूरत नहीं है, अच्छा? 213 00:12:05,058 --> 00:12:07,477 यह बस हर्निया है। अच्छा? यह बस टॉन्सिल निकलवाने जैसा है। 214 00:12:08,020 --> 00:12:11,023 मेरी बेटियों के टॉन्सिल निकाले थे जब वे छोटी थीं, और सब ठीक-ठाक रहा। 215 00:12:11,565 --> 00:12:14,276 हमने "जंगल बुक" देखी और आइसक्रीम और जैली वगैरह खाई। 216 00:12:14,359 --> 00:12:16,361 तुम बिल्कुल ठीक हो जाओगे। वे लोग बहुत काबिल हैं। 217 00:12:16,445 --> 00:12:18,155 और तुम्हारी मछलियों का भी अच्छे से ध्यान रखा जाएगा। 218 00:12:18,780 --> 00:12:21,491 जानता हूँ वे तुम्हारे लिए कितना मायने रखती हैं, तो वे मेरे लिए भी उतना ही मायने रखती हैं। 219 00:12:22,659 --> 00:12:23,744 मैं इसके लिए आभारी हूँ। 220 00:12:24,453 --> 00:12:25,454 इधर आओ। 221 00:12:27,998 --> 00:12:30,209 क्या यह हर्निया है या तुम बस मुझसे मिलकर ख़ुश हो? 222 00:12:32,211 --> 00:12:33,212 छोड़ो भी। 223 00:12:34,671 --> 00:12:35,923 मुझे मज़ाक करना पसंद है। 224 00:12:37,216 --> 00:12:38,634 -ठीक है। -अच्छा। 225 00:12:39,635 --> 00:12:40,636 जल्दी ही बात करते हैं। 226 00:12:43,222 --> 00:12:46,308 अंत में, हमें बस आपके निकटतम संबंधियों का संपर्क विवरण चाहिए। 227 00:12:46,391 --> 00:12:49,144 यह बस एक औपचारिकता है, अगर कोई ज़रूरत पड़ जाए। 228 00:12:49,228 --> 00:12:53,148 माता-पिता? पत्नी? बच्चे? भाई-बहन? कोई भी हो सकता है। 229 00:12:56,860 --> 00:12:58,779 आइक हर्शकॉफ़। 230 00:12:59,404 --> 00:13:04,409 ह-र-श-क-ॉ-फ़। 231 00:13:04,952 --> 00:13:06,787 ठीक है। शुभकामनाएँ। 232 00:14:02,259 --> 00:14:03,927 तुमने बहुत अच्छा किया, मार्टी। 233 00:14:11,101 --> 00:14:12,811 सब ठीक है। आप आरोग्य कक्ष में हैं। 234 00:14:17,733 --> 00:14:18,734 ठीक है। 235 00:14:40,172 --> 00:14:42,424 डॉक्टर ने सीबीसी करने को कहा है। 236 00:14:42,508 --> 00:14:44,551 देखना है कि आपका आयरन का स्तर ठीक हो गया है या नहीं 237 00:14:44,635 --> 00:14:47,054 -और कहीं कोई संक्रमण तो नहीं है। -ठीक है। 238 00:14:47,137 --> 00:14:48,680 -कुछ पूछना चाहते हैं? -हाँ। 239 00:14:49,765 --> 00:14:52,434 -आगंतुकों का समय नौ बजे से पाँच बजे तक है ना? -हाँ। 240 00:14:56,104 --> 00:14:57,397 कैसे हैं आप? 241 00:14:58,065 --> 00:14:59,066 बस ठीक ही है। 242 00:14:59,691 --> 00:15:00,692 एक सवाल पूछना है। 243 00:15:01,193 --> 00:15:03,946 क्या किसी को मिलने आने से पहले कोई स्वीकृति लेनी पड़ती है? 244 00:15:04,029 --> 00:15:05,948 उसके लिए क्या प्रक्रिया है? 245 00:15:06,031 --> 00:15:07,866 क्या कोई लिखित स्वीकृति चाहिए होती है? 246 00:15:08,450 --> 00:15:10,536 कोई मौखिक स्वीकृति? क्योंकि मुझे ख़ुशी होगी... 247 00:15:10,619 --> 00:15:11,912 मैं आपकी दवाईयाँ बढ़ा रही हूँ, ठीक है? 248 00:15:11,995 --> 00:15:15,290 नहीं, नहीं क्योंकि कहीं अगर वह आया तो मैं नहीं चाहता मैं सोया रह जाऊँ। 249 00:15:17,668 --> 00:15:20,254 -सुप्रभात। -सुप्रभात। 250 00:15:20,337 --> 00:15:23,507 मुझे आपसे इस इन्श्योरेंस के विवरण की पुष्टि करनी थी। 251 00:15:23,590 --> 00:15:27,177 क्या ऐसा हो सकता है कि यहाँ मोबाइल का सिगनल न आता हो? 252 00:15:27,261 --> 00:15:29,346 मैं नहीं चाहता कि कहीं कोई मुझसे बात करने की कोशिश करे 253 00:15:29,429 --> 00:15:30,931 और वह न कर पाए। 254 00:15:31,014 --> 00:15:33,600 क्या मैं आपका फ़ोन देख सकता हूँ? 255 00:15:40,107 --> 00:15:41,108 अच्छा। 256 00:15:42,818 --> 00:15:45,279 हैलो? डॉ. आइक? 257 00:15:45,946 --> 00:15:47,281 नहीं, नहीं। यह... 258 00:15:48,574 --> 00:15:50,742 नहीं, यह ग़लत नंबर है। हाँ। 259 00:15:52,661 --> 00:15:54,246 हाँ। नहीं। ठीक है। 260 00:16:06,633 --> 00:16:08,510 श्री मार्कोविट्ज़? आपसे कोई मिलने आया है। 261 00:16:09,344 --> 00:16:10,345 मुझसे मिलने आया है? 262 00:16:14,641 --> 00:16:16,059 -धन्यवाद। -आपका स्वागत है। 263 00:16:18,395 --> 00:16:19,730 नमस्ते, सर। 264 00:16:19,813 --> 00:16:22,900 मेरे दोस्त और मैं आज बुज़ुर्गों को कुछ पढ़कर सुना रहे हैं। 265 00:16:22,983 --> 00:16:25,194 क्या आप चाहेंगे मैं आपको कुछ पढ़कर सुनाऊँ? 266 00:16:30,115 --> 00:16:32,868 "मैंने यह बार-बार देखा है। 267 00:16:32,951 --> 00:16:36,997 एक आदमी दूसरे आदमी से बात करता है और इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता 268 00:16:37,080 --> 00:16:40,876 अगर वह कुछ सुन या समझ नहीं रहा। 269 00:16:40,959 --> 00:16:45,672 चीज़ यह है, वे बात कर रहे हैं या वे बिना बात किए एक साथ बैठे हैं। 270 00:16:45,756 --> 00:16:48,217 महत्वपूर्ण केवल किसी दूसरे आदमी का साथ होना है।" 271 00:16:48,300 --> 00:16:50,135 तुम यहाँ क्यों आए हो, टर्रेल? 272 00:16:52,054 --> 00:16:54,640 तुम्हें सच में तो मेरी कोई परवाह नहीं है, है ना? 273 00:16:57,684 --> 00:17:01,063 नहीं, आप अच्छे हैं। आप मस्त हैं। 274 00:17:02,147 --> 00:17:03,732 -मैं मस्त हूँ? -हाँ। 275 00:17:03,815 --> 00:17:04,816 नहीं। 276 00:17:05,442 --> 00:17:06,568 मैं मस्त नहीं हूँ। 277 00:17:07,236 --> 00:17:08,529 तुम सच में यहाँ क्यों आए हो? 278 00:17:11,240 --> 00:17:14,326 सच कहूँ, तो मुझे अपने कॉलेज की ऐप में डालने के लिए कुछ चाहिए था। 279 00:17:15,368 --> 00:17:18,163 या मैं यह करता या मुझे बैंड में जाना पड़ता और मुझे बैंड बिल्कुल पसंद नहीं है, तो... 280 00:17:18,247 --> 00:17:19,915 बैंड किसी को पसंद नहीं होता। 281 00:17:24,502 --> 00:17:27,256 चलो, कम से कम तुम सच बोलते हो। 282 00:17:27,339 --> 00:17:28,549 अपना यह गुण कभी न खोना। 283 00:17:32,344 --> 00:17:33,345 तो... 284 00:17:34,263 --> 00:17:36,598 मैं आगे पढ़ता रहूँ, सर, या... 285 00:17:38,475 --> 00:17:40,978 पता है क्या? हाँ। क्यों नहीं? 286 00:17:41,061 --> 00:17:42,271 धन्यवाद, टर्रेल। 287 00:17:45,983 --> 00:17:48,777 "बेशक़, तुम अंधेरा होने तक हॉर्सशूज़ खेल सकते हो, 288 00:17:49,403 --> 00:17:50,863 पर उसके बाद तुम्हें किताबें पढ़नी होंगी। 289 00:17:50,946 --> 00:17:52,197 किताबें बेकार होती हैं। 290 00:17:52,948 --> 00:17:55,784 एक आदमी चाहता है उसके पास कोई हो। 291 00:17:56,493 --> 00:17:58,412 अगर उसके पास कोई भी न हो तो आदमी पागल सा हो जाता है। 292 00:17:59,204 --> 00:18:02,833 कोई फ़र्क नहीं पड़ता वह आदमी कौन है, जब तक वह तुम्हारे साथ है। 293 00:18:03,500 --> 00:18:07,045 मैं बता रहा हूँ, अगर किसी आदमी को अकेलापन सताए, तो वह बीमार पड़ जाता है।" 294 00:18:07,129 --> 00:18:08,922 अब बस करो, टर्रेल। 295 00:18:10,257 --> 00:18:11,341 धन्यवाद। 296 00:18:45,459 --> 00:18:46,710 श्री मार्कोविट्ज़? 297 00:18:48,420 --> 00:18:49,546 श्री मार्कोविट्ज़? 298 00:18:50,464 --> 00:18:52,007 आप नहीं जा सकते। 299 00:18:52,090 --> 00:18:54,468 वापस आइए, सर। 300 00:18:58,764 --> 00:19:02,142 आप कर क्या रहे हैं? श्री मार्कोविट्ज़! 301 00:19:05,103 --> 00:19:06,104 उफ़। 302 00:19:11,902 --> 00:19:16,240 सेंट जेसिआह मेडिकल सेंटर 303 00:19:48,647 --> 00:19:49,982 सब लोग, झुक जाओ! 304 00:19:50,566 --> 00:19:52,818 -कहना मत। सोचना भी मत। -क्या? 305 00:19:52,901 --> 00:19:55,320 -मैं अब तुम्हारे साथ कभी गोल्फ़ नहीं खेलूँगा। -क्यों नहीं? 306 00:19:55,404 --> 00:19:57,823 "क्यों नहीं?" वह गोल्फ़ नहीं था। वह हॉकी ज़्यादा लग रही थी। 307 00:19:57,906 --> 00:19:59,324 मुझे अपनी ज़िंदगी ख़तरे में लग रही थी। 308 00:19:59,408 --> 00:20:01,994 तुमने गरम पानी के टब में जाकर देखा है? तुम्हें जाना चाहिए। 309 00:20:02,536 --> 00:20:04,872 -उससे तो तुम भी नहीं चूक सकते। -मुझे तो... 310 00:20:07,749 --> 00:20:09,084 तुमने सनडायल देखा? 311 00:20:09,168 --> 00:20:11,044 -नहीं। -नहीं? नहीं? वह देखो। 312 00:20:11,753 --> 00:20:13,422 छत्तीस फ़ीट ऊँचा। 313 00:20:13,505 --> 00:20:17,259 और पता है, इसे लगाने के लिए, मुझे एक पेड़ काटना पड़ा और इसे क्रेन से लगवाना पड़ा। 314 00:20:17,926 --> 00:20:18,969 -शानदार। -है ना? 315 00:20:19,052 --> 00:20:21,346 -पता है अभी क्या समय हुआ है? -नहीं। 316 00:20:22,139 --> 00:20:23,140 कॉकटेल का समय है। 317 00:20:23,223 --> 00:20:24,725 यह जानने के लिए सनडायल की ज़रूरत नहीं है। 318 00:20:25,559 --> 00:20:26,768 हाँ, नहीं है। 319 00:20:27,728 --> 00:20:29,479 बिल्कुल ज़रूरत नहीं है। 320 00:20:30,397 --> 00:20:32,274 क्या आपने वह विशाल शतरंज खेली है? 321 00:20:32,858 --> 00:20:34,902 जाइए, जाकर थोड़ी विशाल शतरंज खेल कर देखिए। 322 00:20:36,278 --> 00:20:40,532 मार्टी, मेरी जान, तुम ऐसे क्यों तैयार हो? 323 00:20:40,616 --> 00:20:41,992 यह कोई औपचारिक पार्टी नहीं है। 324 00:20:43,285 --> 00:20:44,328 मुझे तुमसे बात करनी है। 325 00:20:45,370 --> 00:20:48,999 ओह, हाँ। ज़रूर। अरे, चलो आओ। चलो... 326 00:20:50,709 --> 00:20:52,794 मार्टी, तुम तो पीछे से बिल्कुल नंगे हो। 327 00:20:56,089 --> 00:20:57,633 लो। यह लो। अच्छा। 328 00:20:57,716 --> 00:21:00,219 -ठीक है। -वह कौन है? 329 00:21:00,969 --> 00:21:04,097 वह शेफ़ पीट है। मैंने उसे पार्टी के लिए काम पर रखा है। 330 00:21:04,181 --> 00:21:06,850 वह केविन बेकन और कीरा सेजविक के यहाँ खाना बनाता था। 331 00:21:06,934 --> 00:21:09,061 वह अच्छा है, पर मार्टी मार्कोविट्ज़ जैसा तो कोई नहीं है। 332 00:21:10,229 --> 00:21:11,230 ठीक है। 333 00:21:12,272 --> 00:21:13,273 क्या हुआ? 334 00:21:16,235 --> 00:21:18,779 पिछले तीन दशकों से... 335 00:21:20,572 --> 00:21:23,659 मैंने अपना जीवन तुम्हें समर्पित किया हुआ है। 336 00:21:23,742 --> 00:21:26,870 हर सप्ताहांत, हर छुट्टी, सब कुछ। 337 00:21:27,996 --> 00:21:30,707 और तुम अपनी व्यस्त दिनचर्या में से चार दिन में भी 338 00:21:30,791 --> 00:21:33,794 इतना भी समय नहीं निकाल सके कि मुझे आकर मिल लो? 339 00:21:34,503 --> 00:21:35,504 मुझे फ़ोन कर लो? 340 00:21:36,255 --> 00:21:40,425 मेरी ज़िंदगी के सबसे ख़ौफ़नाक समय के दौरान आकर एक बार देख लो मैं कैसा हूँ? 341 00:21:42,302 --> 00:21:44,721 अच्छा, मुझे पता है उन्होंने तुम्हें बहुत सी नशीली दवाईयाँ दी होंगी, मार्टी, 342 00:21:44,805 --> 00:21:47,224 और तुम कमज़ोर दिल के हो तो मुझे लगता है तुम पर इसका गहरा असर पड़ा है। 343 00:21:47,307 --> 00:21:49,726 मुझे समझ नहीं... तुम चाहते थे कि मैं, क्या, जैली और आइसक्रीम लेकर 344 00:21:49,810 --> 00:21:51,645 अस्पताल में आऊँ, 345 00:21:51,728 --> 00:21:53,897 -और तुम्हारे साथ बैठ कर "जंगल बुक" देखूँ? -क्यों? 346 00:21:55,148 --> 00:21:56,358 तुम क्यों नहीं आए? 347 00:21:58,235 --> 00:21:59,653 मुझे लगा था हम एक परिवार हैं। 348 00:22:01,864 --> 00:22:03,198 तुम गंभीरता से कह रहे हो? 349 00:22:03,282 --> 00:22:05,450 मार्टी, मुझे चिंता हो रही है कि तुम वाक़ई गंभीर हो। 350 00:22:06,076 --> 00:22:08,245 तुम्हें यह जानना होगा। तुम्हें यह सुनना होगा। 351 00:22:08,328 --> 00:22:11,582 मैं तुम्हारे लिए कुछ भी करूँगा। कुछ भी। 352 00:22:11,665 --> 00:22:13,876 जैसे ही तुमने मुझे अपने ऑपरेशन के बारे में बताया, 353 00:22:13,959 --> 00:22:17,171 मैंने अगले ही दिन एनवाइयू लैंगॉन में अपने जान-पहचान वालों से संपर्क किया। 354 00:22:17,254 --> 00:22:18,589 मैंने उन्हें बताया कि हम एक ही परिवार के हैं। 355 00:22:18,672 --> 00:22:21,425 तुम्हारे हस्पताल का बिस्तर, तुम्हारा निजी कमरा। 356 00:22:21,508 --> 00:22:23,510 तुम्हें क्या लगता है वह सब किसने किया था? वह मैंने किया था। 357 00:22:27,222 --> 00:22:29,683 मुझे यक़ीन नहीं हो रहा कि तुम्हें लगा मैं कुछ नहीं करूँगा। 358 00:22:29,766 --> 00:22:32,728 इतने सालों के बाद, क्या तुम मेरे बारे में यही सोचते हो? 359 00:22:32,811 --> 00:22:35,731 मुझे बस हैरानी हुई कि तुम मिलने नहीं आए। 360 00:22:37,232 --> 00:22:40,986 तुमने मुझे आने के लिए क्यों नहीं कहा? मैं... तुम्हें क्या मैं इतना घटिया लगता हूँ? 361 00:22:41,069 --> 00:22:43,488 तुम्हें क्या लगा मैं नहीं आऊँगा और... ज़रूर आऊँगा। तुमने यह क्यों नहीं कहा, 362 00:22:43,572 --> 00:22:47,618 "आइक, मुझे बहुत अच्छा लगेगा अगर तुम आओगे?" मैं अब किसी के मन के अंदर तो नहीं झाँक सकता। 363 00:22:47,701 --> 00:22:49,995 -ख़ैर, तो क्यों... -तुम कह रहे हो कि तुम मेरे साथ 364 00:22:50,078 --> 00:22:51,496 पिछले तीन दशक से हो। 365 00:22:51,580 --> 00:22:53,248 तो मैं भी तो यही कह सकता हूँ। 366 00:22:53,332 --> 00:22:57,211 तुम्हारे माता-पिता की मौत के बाद, जब डैबी और तुम्हारी बहन ने तुम्हारा लहू चूसने की कोशिश की, 367 00:22:57,294 --> 00:22:58,462 तो वहाँ कौन था? 368 00:22:58,545 --> 00:23:00,839 और जब तुम एएफ़सी को बढ़ाना और फैलाना चाहते थे? 369 00:23:00,923 --> 00:23:02,591 वह अवसर तुम्हें किसने दिलवाया? 370 00:23:02,674 --> 00:23:04,343 जब तुम्हें दिल का दौरा पड़ा था, 371 00:23:04,426 --> 00:23:08,347 किसने तुम्हें उठाया था और एम्बुलेंस में तुम्हारा हाथ पकड़ कर रखा था? 372 00:23:09,890 --> 00:23:11,225 किसने तुम्हारी जान बचाई थी? 373 00:23:14,686 --> 00:23:15,687 मार्टी... 374 00:23:17,898 --> 00:23:19,274 यह होती है निष्ठा। 375 00:23:20,275 --> 00:23:21,693 यह होता है प्यार। 376 00:23:21,777 --> 00:23:24,530 मैं तुम्हारे लिए कुछ भी कर सकता हूँ। तुम मेरे आदमी हो। 377 00:23:24,613 --> 00:23:27,282 मैं तुम्हारे लिए हमेशा मौजूद रहूँगा। 378 00:23:30,244 --> 00:23:31,870 तुम बिल्कुल ठीक कह रहे हो। 379 00:23:33,288 --> 00:23:34,456 मुझे माफ़ कर दो। 380 00:23:34,540 --> 00:23:36,834 -मुझे माफ़ कर दो। -इधर आओ, पागल। 381 00:23:36,917 --> 00:23:38,877 आओ... आओ... 382 00:23:40,128 --> 00:23:43,340 मार्टी, मैं तुमसे प्यार करता हूँ। तुम मेरे भाई हो। 383 00:23:45,092 --> 00:23:46,093 तुम मेरी बात सुन रहे हो? 384 00:23:46,927 --> 00:23:48,178 -सुन रहे हो? -हाँ। 385 00:23:48,929 --> 00:23:49,930 अच्छी बात है। 386 00:23:51,181 --> 00:23:54,184 अब यह घटिया कपड़े बदल कर आओ और मुझे पूल के पास मिलो, हँ? 387 00:23:54,268 --> 00:23:55,686 ठीक है। 388 00:23:56,436 --> 00:23:57,437 ठीक है। 389 00:23:58,438 --> 00:24:01,441 बैंक में पैसा। तैयार? कूदो। 390 00:24:01,525 --> 00:24:02,526 उसने लगभग कर ही लिया। 391 00:24:05,946 --> 00:24:07,114 तुमने अभी-अभी सौ डॉलर बनाए। 392 00:24:14,538 --> 00:24:16,164 ...क्योंकि तुम्हारी माँ ने हमेशा तुम्हें घर के अंदर बंद रखा। 393 00:24:17,499 --> 00:24:19,585 वहाँ अंदर चलते हैं, ठीक है? वहाँ एयर-कंडीशनर लगा हुआ है। 394 00:24:19,668 --> 00:24:21,962 वहाँ ढेरों फ़िल्में पड़ी हैं, सभी अकादमी पुरस्कार विजेता। 395 00:24:22,045 --> 00:24:23,630 बॉची गेंदों से बचकर। 396 00:24:26,258 --> 00:24:27,634 -हैलो, जान। -हैलो। 397 00:24:27,718 --> 00:24:29,178 मज़े कर रही हो? 398 00:24:29,261 --> 00:24:31,013 -अँ-हँ। -ओह, बढ़िया। 399 00:24:31,096 --> 00:24:33,307 अगर तुम यह संदेश अपने चेहरे को भेज दो? 400 00:24:33,390 --> 00:24:34,474 क्या? 401 00:24:34,558 --> 00:24:36,476 अच्छा होगा अगर अपने हाव-भाव 402 00:24:36,560 --> 00:24:39,771 कुछ ऐसे बना लो जिनसे थोड़ी प्रसन्नता प्रकट हो। 403 00:24:39,855 --> 00:24:41,815 -भाड़ में जाओ, आइक। -छोड़ो भी। 404 00:24:41,899 --> 00:24:44,026 मैं मज़ाक कर रहा हूँ। तुम बहुत अच्छी लग रही हो। 405 00:24:44,109 --> 00:24:46,278 मुझे चिंता हो रही है। मार्टी के साथ क्या चल रहा है? 406 00:24:46,361 --> 00:24:47,696 क्या? कुछ नहीं। वह ठीक है। 407 00:24:48,280 --> 00:24:50,490 हाँ, वह ऑपरेशन के बाद थोड़ा बावला सा हो गया है, पर वैसे ठीक है। 408 00:24:50,574 --> 00:24:52,409 नहीं, वह ठीक नहीं लग रहा। 409 00:24:52,492 --> 00:24:55,245 शायद हमें यह पार्टी ख़त्म करके उसे आराम करने देना चाहिए। 410 00:24:55,329 --> 00:24:58,582 पार्टी ख़त्म कर दें? क्या, तुम्हारा दिमाग़ ख़राब है? लीज़ा रिन्ना अभी-अभी यहाँ पहुँची है। 411 00:24:58,665 --> 00:25:00,209 उसे खाने के लिए कुछ ला दें? 412 00:25:00,292 --> 00:25:03,504 हाँ, ज़रूर। मुझे नहीं पता। तुम्हें लगता है तो। पर हम में से एक को इस पार्टी की मेज़बानी करनी पड़ेगी। 413 00:25:03,587 --> 00:25:04,880 मैं जानती हूँ, पर समझ नहीं आ रहा। 414 00:25:04,963 --> 00:25:08,175 मुझे लगता है हमें यह सब बंद करके सबको घर भेज देना चाहिए। वह ठीक नहीं है। 415 00:25:08,258 --> 00:25:09,593 क्या हो तुम, मज़ा ख़त्म करने वाली पुलिस? 416 00:25:10,177 --> 00:25:12,471 ख़ैर, बेतुकी बातें मत करो, बॉनी। अच्छा? 417 00:25:12,554 --> 00:25:15,057 मेरे पास पहले ही एक बेतुकी पत्नी है। उसका नाम है मार्टी मार्कोविट्ज़। 418 00:25:15,140 --> 00:25:16,600 तुम्हें मुझे यह बताने की ज़रूरत नहीं है। 419 00:25:27,319 --> 00:25:29,655 स्टू, उस पत्थर से दूर हटो। 420 00:25:29,738 --> 00:25:31,949 तुम हमेशा उस गोल दायरे में फँस जाते हो। 421 00:25:35,160 --> 00:25:36,828 तो, तुम लोगों को मेरी याद आई? 422 00:25:41,250 --> 00:25:42,960 ख़ैर, मुझे भी तुम्हारी याद आई। 423 00:25:43,710 --> 00:25:45,337 तुम लोग बहुत अच्छे हो। 424 00:25:46,547 --> 00:25:48,048 एडम कहाँ है? उसकी बीमारी कैसी है? 425 00:25:49,299 --> 00:25:51,176 स्टू, एडम कहाँ है? 426 00:25:55,305 --> 00:25:56,306 कहाँ... 427 00:25:57,474 --> 00:25:58,475 कहाँ है वह? 428 00:25:59,726 --> 00:26:00,769 एडम? 429 00:26:01,937 --> 00:26:03,146 एडम? 430 00:26:05,190 --> 00:26:07,401 वह है कहाँ? एड... 431 00:26:09,236 --> 00:26:10,237 क्या? 432 00:26:16,702 --> 00:26:18,245 ओह, नहीं। एडम। 433 00:26:18,328 --> 00:26:19,329 एडम। 434 00:26:25,794 --> 00:26:27,588 साला मछलियों का हत्यारा। 435 00:26:31,008 --> 00:26:32,718 "भाई," मेरे जूते से। 436 00:26:39,683 --> 00:26:42,269 मुझे माफ़ कर दो। मुझे माफ़ कर दो। 437 00:26:43,228 --> 00:26:44,855 मुझे बहुत अफ़सोस है। 438 00:26:51,236 --> 00:26:54,406 -लीज़ा। आइक हर्शकॉफ़। -हैलो। 439 00:26:54,489 --> 00:26:56,033 आने के लिए धन्यवाद। 440 00:26:56,116 --> 00:26:57,743 -आप हमेशा की तरह बहुत सुंदर लग रही हैं। -धन्यवाद। 441 00:26:57,826 --> 00:27:00,245 -आपको बुरा तो नहीं लगेगा अगर हम तस्वीर लें? -अच्छा। तो कौन सा बटन... 442 00:27:00,329 --> 00:27:01,622 -ऊपर है। -मैंने ग़लत बटन दबा दिया। 443 00:27:01,705 --> 00:27:03,957 -मैं जाकर अपना चश्मा ले आऊँ? -नहीं। नहीं। वह... कोई बात नहीं। 444 00:27:04,041 --> 00:27:05,375 अरे, अरे! आना। इधर आना। 445 00:27:05,459 --> 00:27:06,752 धन्यवाद। 446 00:27:06,835 --> 00:27:08,670 इधर आना। हमारी एक तस्वीर खींच दो। 447 00:27:10,881 --> 00:27:14,468 -आपको मज़ा आ रहा है? -बिल्कुल आ रहा है। शानदार। बहुत अच्छा घर है। 448 00:27:14,551 --> 00:27:15,719 धन्यवाद। 449 00:27:15,802 --> 00:27:17,596 -सफलता। -बढ़िया। 450 00:27:17,679 --> 00:27:18,847 मैं आपको कुछ गायें दिखाता हूँ। 451 00:27:18,931 --> 00:27:20,474 मैंने शहर में एक गैलरी से ली हैं। 452 00:27:20,557 --> 00:27:22,392 -अच्छा। -वे बहुत मज़ेदार हैं। 453 00:27:22,476 --> 00:27:24,144 यहाँ से ये गीले तौलिये उठा लो, अच्छा? 454 00:27:24,228 --> 00:27:26,605 इस ओर। बहुत ही सुंदर चीज़ है। 455 00:27:40,619 --> 00:27:44,039 अरे। अरे, मार्टी। तुम ठीक हो? 456 00:27:46,708 --> 00:27:47,918 क्या तुम्हें दर्द हो रहा है? 457 00:27:49,753 --> 00:27:51,004 वह... तुम्हें पता है ना। 458 00:27:52,005 --> 00:27:53,006 हाँ। 459 00:27:55,092 --> 00:27:56,510 तुम्हारे लिए कुछ ले आऊँ? 460 00:27:58,053 --> 00:27:59,054 मेरी अब बस हो गई है। 461 00:27:59,763 --> 00:28:01,098 क्या? 462 00:28:03,183 --> 00:28:04,726 मैं यह नहीं कर सकता। 463 00:28:05,769 --> 00:28:06,979 मैंने कोशिश की, बॉनी। 464 00:28:07,062 --> 00:28:08,689 बहुत लंबे समय तक। 465 00:29:16,965 --> 00:29:17,966 तुम्हें कुछ चाहिए? 466 00:29:18,050 --> 00:29:20,177 मेरी नींद की दवाई बाथरूम में रह गई। 467 00:29:24,014 --> 00:29:25,474 तुम क्या देख रहे हो? 468 00:29:26,099 --> 00:29:27,976 लगता है, सदियों तक याद रखी जाने वाली पार्टी हुई आज। 469 00:29:29,770 --> 00:29:31,730 सारा लॉन बुरी तरह बिखरा पड़ा है। 470 00:29:31,813 --> 00:29:36,068 तुम्हारे दोस्तों के साथ आठ घंटे तक खुली बार कोई अच्छा मेल नहीं है। 471 00:29:36,151 --> 00:29:37,528 -मैं यह नहीं कर... -हमारे दोस्त। 472 00:29:37,611 --> 00:29:38,612 तुम्हारे दोस्त। 473 00:29:38,695 --> 00:29:41,949 मार्टी को बहुत काम करना पड़ेगा। वह कल यह कर लेगा। मैं सब संभाल लूँगा। 474 00:29:42,032 --> 00:29:45,494 हाँ। मुझे यह अच्छा विचार नहीं लग रहा। वह अभी हस्पताल से आया है। 475 00:29:45,577 --> 00:29:47,788 वह इतने दिन से बिस्तर में पड़ा था। बहुत ऊब गया था, 476 00:29:48,288 --> 00:29:49,623 वहाँ से निकलने के लिए बेचैन था। 477 00:29:50,749 --> 00:29:52,709 उसे यह अच्छा लगता है। 478 00:29:52,793 --> 00:29:54,044 यह उसके लिए उपचार की तरह है। 479 00:29:58,382 --> 00:30:01,051 अब मैं क्या कर सकता हूँ अगर उसके पसंदीदा काम से 480 00:30:01,134 --> 00:30:02,427 कभी-कभी हमारी मदद हो जाती है। 481 00:30:04,346 --> 00:30:06,223 क्या तुमने सुना कि जेकब... 482 00:30:40,174 --> 00:30:41,925 अच्छे से सोना, दोस्त। 483 00:30:43,594 --> 00:30:45,512 मुझे अफ़सोस है मैं तुम्हारी रक्षा नहीं कर पाया। 484 00:31:56,750 --> 00:32:00,754 वह इसलिए क्योंकि ऐसा ही है, क्लेयर। यह तुम्हारी निजता में दख़ल देना है। 485 00:32:01,672 --> 00:32:03,465 अब हम यह करेंगे। तुम तैयार हो? 486 00:32:04,466 --> 00:32:06,260 -तुम तैयार हो? ठीक है। -हाँ। 487 00:32:07,511 --> 00:32:10,013 तुम फ़ेसबुक पर अपने माता-पिता को ब्लॉक कर दोगी। 488 00:32:10,722 --> 00:32:12,140 अब कोई वॉल पोस्ट नहीं डालोगी। 489 00:32:12,224 --> 00:32:15,227 -कोई पोक नहीं। कोई टैग नहीं। -सच में? मैं... 490 00:32:15,310 --> 00:32:17,855 हाँ, सच में। वे ज़हरीले लोग हैं, 491 00:32:17,938 --> 00:32:21,275 और उन्हें यह समझना होगा कि अगर वे तुम्हारा फ़ायदा उठाते हैं 492 00:32:21,358 --> 00:32:22,609 तो उन्हें उसके अंजाम भुगतने होंगे। 493 00:32:22,693 --> 00:32:26,488 हाँ। शायद आप सही कह रहे हैं। है ना? हाँ। 494 00:32:26,572 --> 00:32:28,365 -धन्यवाद, डॉ. हर्शकॉफ़। -मेरा धन्यवाद मत करो। 495 00:32:28,448 --> 00:32:29,658 यह तो मेरा काम है। 496 00:32:31,702 --> 00:32:34,413 और... हाँ, दुर्भाग्यवश हमारा समय ख़त्म हो गया है। 497 00:32:34,496 --> 00:32:36,498 बल्कि कुछ मिनट ज़्यादा ही हो गए हैं। 498 00:32:36,582 --> 00:32:38,166 पर... देखो। 499 00:32:39,001 --> 00:32:42,546 मुझे इस हफ़्ते फ़ोन कर लेना अगर तुम कुछ और बार मिलना चाहो तो। 500 00:32:43,755 --> 00:32:45,591 यह एक बड़ा कदम है। 501 00:32:45,674 --> 00:32:49,636 और मुझे लगता है तुम्हें मुझसे कुछ और बार मिलना पड़ेगा ताकि मैं इसमें तुम्हारी मदद कर पाऊँ। 502 00:32:49,720 --> 00:32:51,263 ठीक है। धन्यवाद। 503 00:32:51,346 --> 00:32:53,557 -हमेशा की तरह, तुम्हें मिलकर अच्छा लगा, क्लेयर। -हाँ। 504 00:33:00,147 --> 00:33:02,649 अरे, मार्टी। तुम्हें देर हो गई है। ग्यारह बज कर 20 मिनट हो गए हैं। 505 00:33:03,358 --> 00:33:07,112 और... बस पक्का करना चाहता था सब ठीक है। 506 00:33:07,196 --> 00:33:09,156 तुम ट्रैफ़िक में फँस गए हो क्या? 507 00:33:09,823 --> 00:33:12,201 आज की हमारी मुलाकात तय है। आशा है तुम जल्दी आ जाओगे। 508 00:33:26,840 --> 00:33:29,176 पैंतीसवें और सातवें एवेन्यू के कोने पर। और पाँचवें एवेन्यू से मत जाना। 509 00:33:29,259 --> 00:33:30,719 -वहाँ बहुत ट्रैफ़िक होता है। -समझ गया। 510 00:33:30,802 --> 00:33:32,638 मुझे लैक्चर देने में बहुत दिलचस्पी है। 511 00:33:32,721 --> 00:33:33,805 मुझे यात्रा करना पसंद है। 512 00:33:35,307 --> 00:33:37,768 मेरे ख़्याल से, ज़रूर। अच्छा, हाँ। हम इसके बारे में तब बात करेंगे। 513 00:33:37,851 --> 00:33:41,939 बढ़िया। और हमें अगली सर्दियों में स्टो आने के आपके निमंत्रण को स्वीकार करके ख़ुशी होगी। 514 00:33:43,440 --> 00:33:44,441 बढ़िया लगता है। 515 00:33:45,859 --> 00:33:47,361 ख़ैर, वहाँ... हाँ। 516 00:33:48,946 --> 00:33:50,364 डेनिस, मैं तुम्हें बाद में फ़ोन करता हूँ। 517 00:34:05,462 --> 00:34:07,172 एएफ़सी। मैं आपकी क्या मदद कर सकती हूँ? 518 00:34:07,256 --> 00:34:08,966 मुझे मार्टी से बात करनी है, कृपया। 519 00:34:10,467 --> 00:34:14,721 मार्टी अभी... अभी बात नहीं कर सकता, पर अगर आप संदेश देना चाहें तो दे दीजिए। 520 00:34:14,804 --> 00:34:17,014 -मुझे मार्टी से बात करनी है। -हाँ। 521 00:34:17,099 --> 00:34:19,309 ज़रूर। मैं उसे आपको फ़ोन करने को कह दूँगी। 522 00:34:26,440 --> 00:34:28,985 क्यों? हे भगवान! इस समय पर पुल से कौन जाता है, हँ? 523 00:34:29,069 --> 00:34:32,572 इस गति से चलते रहे, तो हम वहाँ सैबथ तक ही पहुँचेंगे। ओह, लानत है! लानत है! 524 00:34:40,706 --> 00:34:41,873 किराए की टैक्सी 525 00:34:41,956 --> 00:34:42,958 धन्यवाद। 526 00:35:12,779 --> 00:35:15,365 -और मैं इसे फेंकना नहीं चाहता। -इसे देखो। नहीं, नहीं। 527 00:35:15,449 --> 00:35:18,785 -क्योंकि मुझे पता है यह एकदम नया है। -हैलो, कैथी। 528 00:35:18,869 --> 00:35:23,332 तुम्हें मिलकर अच्छा लगा। कृपया, मुझे बताओगी मार्टी कहाँ है? 529 00:35:28,545 --> 00:35:30,964 छोड़ो। मैं उसे ख़ुद ही ढूँढ लूँगा। 530 00:35:44,186 --> 00:35:45,979 -कैसे हो? -हैलो, मार्टी। 531 00:35:46,063 --> 00:35:47,147 तुम्हें देखकर अच्छा लगा। 532 00:35:48,106 --> 00:35:49,107 क्या... 533 00:35:50,150 --> 00:35:51,151 क्या हो रहा है? 534 00:35:51,235 --> 00:35:53,987 -कुछ नहीं। बस, सामान खोल रहे हैं। -वह मैं देख सकता हूँ। 535 00:35:54,071 --> 00:35:56,156 इस कार्डबोर्ड से मेरे हाथों पर कट लग गए हैं। देखा? 536 00:35:58,116 --> 00:36:00,410 -इसमें तो बहुत दर्द हो रहा होगा। -हाँ। हाँ, थोड़ा सा। 537 00:36:01,453 --> 00:36:04,706 ब्रूस, कृपया हमें कुछ देर अकेला छोड़ दोगे? 538 00:36:18,720 --> 00:36:20,097 क्या... 539 00:36:21,056 --> 00:36:22,391 क्या हो रहा है? 540 00:36:23,851 --> 00:36:25,018 क्या हो रहा है? 541 00:36:26,353 --> 00:36:27,354 ऐसा है, मार्टी... 542 00:36:28,939 --> 00:36:30,816 बहुत कुछ चल रहा है। 543 00:36:30,899 --> 00:36:33,277 पहली चीज़, तुम वहाँ से यहाँ कब आए? 544 00:36:33,360 --> 00:36:34,820 कुछ दिन पहले। 545 00:36:35,946 --> 00:36:38,073 पर तुम्हें पता था हम वह जगह छोड़ने वाले हैं। 546 00:36:38,156 --> 00:36:39,199 हमें छोड़नी ही पड़नी थी। 547 00:36:39,783 --> 00:36:41,201 शहर का किराया हमारा भट्ठा बिठा रहा था। 548 00:36:41,285 --> 00:36:44,538 मुझे लगा हमने तय किया था हम शहर नहीं छोड़ेंगे। 549 00:36:45,372 --> 00:36:46,373 ख़ैर, 550 00:36:47,374 --> 00:36:50,919 मुझे पता है तुमने तय किया था कि तुम शहर छोड़ना नहीं चाहते। 551 00:36:51,712 --> 00:36:55,966 पर मैंने तय किया कि अगर कंपनी को डूबने से बचाना है तो हमें वहाँ से जाना ही होगा। 552 00:36:56,049 --> 00:36:58,177 और चूँकि यह मेरी कंपनी है, 553 00:36:59,303 --> 00:37:00,554 मैंने तय किया... 554 00:37:02,055 --> 00:37:03,098 कि... 555 00:37:04,558 --> 00:37:07,352 कि, कि यही फ़ैसला लिया जाएगा। तो हाँ, हम यहाँ आ गए। 556 00:37:07,436 --> 00:37:09,646 और यह जगह अच्छी है। 557 00:37:09,730 --> 00:37:11,857 -कितनी खुली जगह है और रोशनी कितनी है। -हाँ। 558 00:37:11,940 --> 00:37:14,109 नहीं। यह तो अमरीका का वेनिस है। 559 00:37:14,193 --> 00:37:15,736 क्या हम तुम्हारे दफ़्तर में बात कर सकते हैं, कृपया? 560 00:37:15,819 --> 00:37:17,112 उस बारे में। 561 00:37:18,906 --> 00:37:22,242 अब हमारे कोई निजी दफ़्तर नहीं हैं। 562 00:37:22,326 --> 00:37:26,872 हाँ, अब... अब सब कुछ खुले में होगा। 563 00:37:26,955 --> 00:37:28,040 ओह, मार्टी। 564 00:37:29,958 --> 00:37:32,878 यह बहुत... दुःख की बात है। 565 00:37:32,961 --> 00:37:34,922 -क्यों? -तुम। 566 00:37:36,089 --> 00:37:37,090 यह सब। 567 00:37:38,842 --> 00:37:41,178 तुम्हारी हालत एकदम से बिगड़ गई है। 568 00:37:41,261 --> 00:37:43,847 तुम ठीक तरह नहीं सोच रहे हो, मार्टी। 569 00:37:44,765 --> 00:37:46,558 मैं तुम्हारा भला चाहता हूँ। 570 00:37:46,642 --> 00:37:50,229 और मुझे तुम्हें ऐसे ख़ुद का नुकसान करते हुए देखकर तक़लीफ़ हो रही है। 571 00:37:50,312 --> 00:37:51,605 -ऐसी बात है? -हाँ, ऐसी बात है। 572 00:37:51,688 --> 00:37:53,565 ऐसी ही बात है। 573 00:37:54,107 --> 00:37:57,653 तुम्हें पता है मैंने अभी जीडब्ल्यू पुल पर दो घंटे बिताए हैं, अच्छा? 574 00:37:57,736 --> 00:38:01,406 साले जॉर्ज वॉशिंगटन को ख़ुद को हडसन पार करने में इतना समय नहीं लगा होगा। 575 00:38:01,490 --> 00:38:02,407 डेलावेयर। 576 00:38:03,534 --> 00:38:05,744 -क्या? -उसने डेलावेयर पार की थी। 577 00:38:05,827 --> 00:38:07,120 वह... वह है नदी पार करने की मशहूर कहानी। 578 00:38:07,204 --> 00:38:08,455 -मुझे पता है। -उसने डेलावेयर पार की थी। 579 00:38:08,539 --> 00:38:10,958 वह राष्ट्रपति था, मार्टी। उसने बहुत नदियाँ पार की थीं। 580 00:38:11,041 --> 00:38:13,752 तुम्हें क्या लगता है, वह मैनहैट्टन ही कैसे पहुँचा था, हँ? 581 00:38:13,836 --> 00:38:15,504 -क्या, उसने क्या पाथ ट्रेन ली थी? -अच्छा। 582 00:38:15,587 --> 00:38:18,590 मैं तुम्हें एक बात बता दूँ। यह व्यवस्था, यह जारी नहीं रखी जा सकती। 583 00:38:19,216 --> 00:38:20,592 यह बिल्कुल जारी नहीं रखी जा सकती! 584 00:38:21,802 --> 00:38:23,804 तुम्हें क्या लगता है मैं एएफ़सी की मदद कैसे कर पाऊँगा 585 00:38:23,887 --> 00:38:26,974 अगर मैं कछुए की चाल से यहाँ आने में ही दो घंटे बरबाद कर दूँगा, हँ? 586 00:38:27,057 --> 00:38:29,309 यह तो, मतलब, पैसे की बरबादी है, मार्टी। 587 00:38:30,185 --> 00:38:31,770 यह तुम्हारे पैसे की बरबादी है। 588 00:38:38,902 --> 00:38:39,903 तो फिर मत आओ। 589 00:38:44,616 --> 00:38:45,617 क्या कहा तुमने? 590 00:38:50,247 --> 00:38:51,748 अगर इसमें इतना झंझट है, 591 00:38:53,500 --> 00:38:54,835 तो शायद तुम्हें नहीं आना चाहिए। 592 00:38:58,714 --> 00:38:59,798 मार्टी... 593 00:39:01,633 --> 00:39:03,343 -क्या तुम मुझे निकाल रहे हो? -नहीं। 594 00:39:03,427 --> 00:39:05,721 नहीं। नहीं, बिल्कुल नहीं। 595 00:39:05,804 --> 00:39:08,515 अच्छा है। अच्छा है, क्योंकि मैं... 596 00:39:08,599 --> 00:39:10,767 पर नॉर्मन होरोविट्ज़ निकाल रहा है। 597 00:39:37,878 --> 00:39:40,589 -हाँ! हाँ, मार्टी। हाँ! -मार्टी! 598 00:39:41,465 --> 00:39:42,799 यह हुई ना बात, मार्टी। 599 00:39:44,510 --> 00:39:45,511 मार्टी! 600 00:39:57,940 --> 00:39:58,941 धन्यवाद। 601 00:41:54,348 --> 00:41:56,350 उपशीर्षक अनुवादक: मृणाल अग्रवाल