1 00:00:13,222 --> 00:00:14,306 ठीक यहाँ पर? 2 00:00:14,389 --> 00:00:16,350 नहीं। हिलाओ, हिलाओ। 3 00:00:16,433 --> 00:00:20,187 वह सब कुछ जो आप इस पार्टी के बारे में जानना चाहते थे पर पूछने से डरते थे। 4 00:00:20,270 --> 00:00:24,024 सवाल: आइक, तुम तो कभी पत्र नहीं लिखते। आज क्यों लिखा है? 5 00:00:24,107 --> 00:00:26,652 जवाब: तिथि बचा कर रखने के लिए। 6 00:00:26,735 --> 00:00:28,737 सवाल: कौन सी तिथि? 7 00:00:28,820 --> 00:00:32,031 जवाब: शनिवार, 6 जुलाई, 1991। 8 00:00:33,408 --> 00:00:35,410 सवाल: मैं इसे किसलिए बचा कर रखूँ? 9 00:00:35,494 --> 00:00:37,788 जवाब: एक गरमियों की पार्टी के लिए। 10 00:00:39,122 --> 00:00:40,541 सवाल: मैं क्या पहन कर आऊँ? 11 00:00:40,624 --> 00:00:41,625 जंगल जूस 12 00:00:41,708 --> 00:00:43,752 जवाब: पार्टी का थीम है सफ़ारी, 13 00:00:43,836 --> 00:00:46,672 तो जैसे आकर्षक जंगली जानवर आप हैं, वैसे ही कपड़े पहन कर आइए। 14 00:00:48,006 --> 00:00:49,842 सवाल: पर मैं वहाँ पहुँचूँगा कैसे? 15 00:00:50,551 --> 00:00:54,137 जवाब: सब लोग 40वें और 8वें एवेन्यू के दक्षिणपश्चिमी कोने पर पहुँच जाइए। 16 00:00:54,221 --> 00:00:55,806 घर वापस जाने के लिए गाड़ी की चिंता मत कीजिए। 17 00:00:55,889 --> 00:00:58,934 आपको उसी जगह रात के दस बजे उतार दिया जाएगा, 18 00:00:59,017 --> 00:01:00,602 धूप से तप्त, थके हुए और नशे में चूर। 19 00:01:00,686 --> 00:01:03,021 -यह बस आइक की पार्टी के लिए है? -बिल्कुल है। 20 00:01:03,105 --> 00:01:04,105 अच्छा, हाँ। 21 00:01:04,188 --> 00:01:06,191 सवाल: हम पार्टी में क्या करेंगे? 22 00:01:06,275 --> 00:01:07,943 जवाब: हम क्या नहीं करेंगे? 23 00:01:08,026 --> 00:01:09,653 स्विमिंग होगी, चिकन फ़ाइट होंगी 24 00:01:09,736 --> 00:01:12,239 पिंग-पॉंग, लॉन डार्ट, क्रॉके, लिम्बो 25 00:01:12,322 --> 00:01:13,657 और, और भी बहुत कुछ। 26 00:01:13,740 --> 00:01:15,325 जल्दी मिलते हैं। 27 00:01:15,951 --> 00:01:19,872 द श्रिंक नेक्स्ट डोर 28 00:01:20,581 --> 00:01:22,457 वंडरी एवं ब्लूमबर्ग के पॉडकास्ट पर आधारित 29 00:01:34,219 --> 00:01:35,429 समुद्र-तट 30 00:01:39,641 --> 00:01:42,394 मार्टी, वहाँ लाउंज कुरसियों के पास 31 00:01:42,477 --> 00:01:43,478 मल की बू जैसी बदबू कैसी है? 32 00:01:43,562 --> 00:01:47,649 य... यह वही है जैसी बदबू आ रही है। शायद सैप्टिक टैंक भर गया है। 33 00:01:47,733 --> 00:01:50,068 क्या तुम इस बारे में कुछ कर सकते हो, कृपया? 34 00:01:50,152 --> 00:01:51,403 मुझे पता है यह सफ़ारी पार्टी है, 35 00:01:51,486 --> 00:01:53,238 पर मैं नहीं चाहता यहाँ हाथी की लीद जैसी बदबू आए। 36 00:01:53,322 --> 00:01:55,490 -ठीक है। -अरे, अरे। इतना तेज़ नहीं। 37 00:01:55,574 --> 00:01:57,868 सच में, बॉनी? टू-पीस डालोगी? 38 00:01:57,951 --> 00:02:00,287 ये बच्चियाँ हैं। यह कम्बोडिया नहीं है। 39 00:02:00,871 --> 00:02:03,290 -तुम जाकर कपड़े बदलोगी, कृपया? -चलो, लड़कियों। आ जाओ। 40 00:02:03,373 --> 00:02:04,374 रुको ज़रा। रुको। 41 00:02:05,000 --> 00:02:06,335 क्या तुम यह पहन रही हो? 42 00:02:06,418 --> 00:02:08,461 हाँ। क्या यह ज़्यादा हो गया? 43 00:02:09,338 --> 00:02:11,423 ठीक है। यह ठीक है। बस उन्हें ढंग के कपड़े पहना दो। 44 00:02:11,507 --> 00:02:12,508 ठीक है। 45 00:02:13,008 --> 00:02:14,343 डॉ. आइक, सब ठीक-ठाक है? 46 00:02:14,426 --> 00:02:16,720 हाँ, मैं बस... 47 00:02:17,846 --> 00:02:20,224 अगर यह पार्टी स्टीफ़न बाल्डविन की पार्टी जैसी मज़ेदार ना हुई तो? 48 00:02:20,307 --> 00:02:21,934 स्टीफ़न बाल्डविन ने ऐसी पार्टी की थी 49 00:02:22,017 --> 00:02:24,311 जिसके बारे में लोग लंबे समय तक बात करेंगे। 50 00:02:24,394 --> 00:02:25,729 यह तो पक्की बात है। 51 00:02:25,812 --> 00:02:28,982 पर, यहाँ भी हर छोटी चीज़ पर दिए गए ध्यान को देखिए। 52 00:02:29,066 --> 00:02:30,567 यह बहुत बढ़िया पार्टी होगी। 53 00:02:31,151 --> 00:02:32,319 पता नहीं। 54 00:02:32,903 --> 00:02:34,071 अगर कोई आया ही नहीं 55 00:02:34,154 --> 00:02:37,574 और केवल तुम और मैं और यह 45 किलो का मीट ही यहाँ रहा? 56 00:02:37,658 --> 00:02:39,326 मुझे तो फिर भी मज़ेदार ही लगेगा। 57 00:02:44,498 --> 00:02:46,583 मार्कोविट्ज़ 58 00:02:47,751 --> 00:02:49,670 अच्छा समय शुरू होने दो! स्वागत है! 59 00:02:49,753 --> 00:02:52,297 -तुम सबसे शानदार आदमी हो। -नहीं, तुम हो। बस करो। 60 00:02:52,381 --> 00:02:53,507 -कैसे हो तुम? -हैलो, आइक। 61 00:02:53,590 --> 00:02:54,591 -क्या चल रहा है, डेविड? -आइक। 62 00:02:54,675 --> 00:02:56,260 -हैलो, मिरियम। -आइक। 63 00:02:56,343 --> 00:02:58,011 बहुत ख़ुशी हुई तुम आ गईं। तुम्हारी हैट बहुत सुंदर है। 64 00:02:58,095 --> 00:03:00,472 हाँ। ओह। मैं तुम्हारे लिए कुछ लाई हूँ। 65 00:03:00,556 --> 00:03:03,517 -व्हू-हू! पार्टी शुरू हो रही है। -बहुत-बहुत धन्यवाद। हैलो! 66 00:03:04,184 --> 00:03:06,854 पता है इसका नंबर और मेरी माँ के पढ़ने के चश्मे का नंबर एक ही है। 67 00:03:06,937 --> 00:03:09,106 -क्या तुम्हारे पास यह द्विफ़ोकसी है? -हाँ। 68 00:03:09,189 --> 00:03:11,275 -अंदर चलो, मिरियम। मज़े करो। -ठीक है। 69 00:03:11,358 --> 00:03:12,901 हैलो, इज़। कैसी हो? 70 00:03:12,985 --> 00:03:15,445 वैसे, हम वहाँ पर एक गरम पानी का टब लगवा रहे हैं। 71 00:03:15,529 --> 00:03:17,656 हमने म्यूरानो से चीनी मिट्टी की टाइलें मँगवाईं हैं। 72 00:03:17,739 --> 00:03:20,075 इतालवी लोग, उनका काम बहुत बेहतर होता है। मैं सही कह रहा हूँ ना? 73 00:03:20,158 --> 00:03:21,493 हमने साथ वाला घर भी ख़रीद लिया है। 74 00:03:21,577 --> 00:03:23,036 हम इसे पूरी तरह नया बना रहे हैं। 75 00:03:23,120 --> 00:03:25,330 एक गोल्फ़ कोर्स, एक टेनिस कोर्ट 76 00:03:25,414 --> 00:03:27,291 और एक सनडायल बना रहे हैं। 77 00:03:27,374 --> 00:03:30,294 -तुम्हारी और बॉनी की सोच बहुत ऊँची है। -आप बॉनी को जानते ही हैं। उसे मुश्किल काम पसंद हैं। 78 00:03:30,377 --> 00:03:31,712 तभी तो उसने मुझसे शादी की है। 79 00:03:33,005 --> 00:03:35,174 आने के लिए धन्यवाद। आपको यहाँ देख कर बहुत अच्छा लग रहा है। 80 00:03:36,800 --> 00:03:38,468 सोमवार को बैठ कर बात करते हैं। 81 00:03:39,094 --> 00:03:41,638 सिनागॉग के बोर्ड में शायद एक जगह खाली होने वाली है, 82 00:03:41,722 --> 00:03:43,473 और मुझे लगता है तुम उसके लिए बिल्कुल ठीक रहोगे। 83 00:03:44,975 --> 00:03:47,311 -हाँ। -ठीक है। 84 00:03:50,480 --> 00:03:51,481 मार्टी। 85 00:03:51,565 --> 00:03:52,649 हम सफल हो गए। 86 00:03:52,733 --> 00:03:55,027 लगता है लोगों को बहुत मज़ा आ रहा है। 87 00:03:55,110 --> 00:03:56,153 हम दोनों की टीम शानदार है, हँ? 88 00:03:56,236 --> 00:03:59,323 मैं थोड़ा डिप लेने आया था। डिप के बारे में मैं भूल ही गया था। 89 00:03:59,406 --> 00:04:00,532 डिप किसे पसंद नहीं होता? 90 00:04:01,116 --> 00:04:03,243 पर मैं नहीं चाहता तुम पूरा दिन खाना पकाते रहो। 91 00:04:03,327 --> 00:04:05,954 मैं चाहता हूँ तुम भी आराम से बैठकर मज़े करो। 92 00:04:06,038 --> 00:04:07,289 मुझे खाना पकाना पसंद है। यह अच्छा होता है। 93 00:04:07,372 --> 00:04:09,166 जैसी तुम्हारी इच्छा, बॉस। 94 00:04:09,666 --> 00:04:10,709 ओह, वैसे। 95 00:04:10,792 --> 00:04:11,877 मैं सोच रहा था। 96 00:04:11,960 --> 00:04:14,296 क्यों ना बार्बेक्यू को थोड़ा पीछे कर दें 97 00:04:14,379 --> 00:04:16,130 ताकि तुम्हें ज़्यादा जगह मिल जाए। 98 00:04:16,214 --> 00:04:18,257 मैं नहीं चाहता लोग तुम्हारे सिर पर ही चढ़े रहें। 99 00:04:18,341 --> 00:04:20,344 एक होशियार आदमी को काम करते हुए परेशान नहीं करना चाहिए। 100 00:04:20,427 --> 00:04:22,930 नहीं। यह अच्छा विचार है। 101 00:04:23,013 --> 00:04:24,515 हाँ। हाँ, थोड़ी जगह मिल जाएगी। 102 00:04:24,598 --> 00:04:27,267 ठीक है। मैं देख लेता हूँ सबके पास पीने को कुछ है ना। 103 00:04:27,351 --> 00:04:29,561 और मैंने कहा, "मुझे परवाह नहीं अगर यह श्रमिक दिवस से पहले है। 104 00:04:29,645 --> 00:04:32,147 तुम्हें यह टाँगें कभी सफ़ेद पैंट में नज़र नहीं आएँगी।" 105 00:04:34,358 --> 00:04:35,359 टैब 106 00:04:35,442 --> 00:04:36,944 -यह लीजिए। -धन्यवाद। 107 00:04:40,280 --> 00:04:42,074 वह तो बहुत ही अलग था। 108 00:04:42,866 --> 00:04:45,035 -अरे! -हैलो, आइक! 109 00:04:46,245 --> 00:04:48,247 -क्या? -कुछ नहीं। 110 00:04:48,330 --> 00:04:49,748 -मैं आऊँ वहाँ? -नहीं। 111 00:04:52,417 --> 00:04:53,418 अरे! 112 00:05:17,276 --> 00:05:19,736 अगर तुम उनके आगे झुकते रहोगे, तो तुम्हें पता है वे क्या करेंगे। 113 00:05:19,820 --> 00:05:21,572 -उनके आगे झुकता रहूँगा। हाँ। -यही सच है। 114 00:05:21,655 --> 00:05:25,450 यह "उनके जन्मदिन पर केक ख़रीदने" की परंपरा हाथ से निकल गई है। 115 00:05:25,534 --> 00:05:26,994 तुमने कैथी की बात सुनी थी? 116 00:05:27,077 --> 00:05:29,079 "मेरे लिए रेड वेल्वेट। रेड वेल्वेट।" 117 00:05:29,162 --> 00:05:30,414 क्या है यह। 118 00:05:30,497 --> 00:05:32,374 तुमने कोई बेकरी नहीं खोली हुई, मार्टी। यह एक व्यवसाय है। 119 00:05:32,457 --> 00:05:35,335 नहीं, मैं जानता हूँ। कैथी कई बार ऐसी चीज़ों में थोड़ी बेकाबू हो जाती है। 120 00:05:39,381 --> 00:05:40,382 तो... 121 00:05:41,967 --> 00:05:43,135 वह काफ़ी शानदार रहा, हँ? 122 00:05:45,095 --> 00:05:46,805 -क्या शानदार था? -पार्टी, मार्टी। 123 00:05:46,889 --> 00:05:48,390 -ओह। हाँ। -है ना? 124 00:05:48,473 --> 00:05:50,434 हाँ, मतलब, वैसे, बहुत मेहनत करनी पड़ी। 125 00:05:51,476 --> 00:05:54,104 -पर हाँ। -हमें पूल के पास कुछ बत्तियाँ वगैरह लगानी होंगी। 126 00:05:54,188 --> 00:05:55,939 आठ बजे तक तो वहाँ घुप्प अंधेरा हो गया था। 127 00:05:56,023 --> 00:05:57,941 मुझे तो लग रहा है मेरा कंधा टूट गया है, 128 00:05:58,025 --> 00:06:00,485 गीले तौलियों का ढेर मशीन से लाते-ले जाते। 129 00:06:00,569 --> 00:06:02,196 लोगों को पूल बहुत अच्छा लगा। उन्हें वह पसंद आया। 130 00:06:02,279 --> 00:06:04,031 मैंने सोडे की इतनी बोतलें खोलीं, 131 00:06:04,114 --> 00:06:06,366 कि मैं... मैं अपनी मुट्ठी बंद नहीं कर पा रहा। 132 00:06:06,450 --> 00:06:08,744 हम... हम अगली बार लड़ियाँ टाँग सकते हैं। 133 00:06:08,827 --> 00:06:09,953 अगली बार? 134 00:06:12,122 --> 00:06:13,957 -यह फिर से होगा? -ज़रूर। 135 00:06:15,000 --> 00:06:16,376 मा... अभी तो शुरुआत हुई है। 136 00:06:17,794 --> 00:06:19,129 क्य... मार्टी। 137 00:06:19,213 --> 00:06:21,298 ये पार्टियाँ हमारे लिए बहुत अच्छी रहेंगी। 138 00:06:21,381 --> 00:06:23,967 ये व्यवसाय के लिए बहुत अच्छी हैं। संपर्क बढ़ाने के लिए बहुत अच्छी हैं। 139 00:06:25,469 --> 00:06:27,804 क्यों? तुम्हें मज़ा नहीं आया? 140 00:06:27,888 --> 00:06:29,097 नहीं, मुझे... मुझे अच्छी लगी। हाँ। 141 00:06:29,181 --> 00:06:30,516 वह अच्छी थी। हाँ, शायद। 142 00:06:31,308 --> 00:06:33,101 क्या हुआ? तुम्हें क्या परेशान कर रहा है? 143 00:06:33,185 --> 00:06:35,229 मुझे पार्टी वगैरह का ख़ास शौक़ नहीं है। 144 00:06:35,729 --> 00:06:39,399 मैं... मैं वहाँ किसी को जानता नहीं था। मुझे... मुझे समझ नहीं आया किससे क्या बात करूँ। 145 00:06:39,483 --> 00:06:42,653 मुझे लगता है तुम ख़ुद को यही कहानी सुना कर बहलाते हो। 146 00:06:42,736 --> 00:06:44,029 मैंने तुम्हें पार्टी करते हुए देखा है, मार्टी। 147 00:06:44,112 --> 00:06:47,241 और मुझे नहीं पता तुम्हें कैसे बताऊँ, पर तुम काफ़ी मज़ेदार हो। 148 00:06:48,492 --> 00:06:50,077 नहीं। नहीं, मैं मज़ेदार नहीं हूँ। 149 00:06:51,870 --> 00:06:54,373 ठीक है, चलो, मुझे कुछ सूझा है। 150 00:06:54,456 --> 00:06:56,291 क्यों ना हम यह दोबारा करके देखें? 151 00:06:56,375 --> 00:06:57,668 हम एक और पार्टी करेंगे, 152 00:06:57,751 --> 00:07:01,839 और हम इसे तुम्हारे लिए कुछ संपर्क बनाने के अवसर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। 153 00:07:03,257 --> 00:07:06,218 वहाँ कुछ बहुत लाजवाब लोग आए थे, मार्टी। लाजवाब। 154 00:07:06,301 --> 00:07:08,095 मैं बहुत शरमीला हूँ। 155 00:07:08,178 --> 00:07:11,390 -अरे, यह "शरमीला" होने की बातें बस करो। -और... नहीं। 156 00:07:11,473 --> 00:07:14,351 मैं तुम्हें मज़े करना सिखाऊँगा। 157 00:07:16,854 --> 00:07:18,564 ठीक है? यह सुनने में कैसा लग रहा है? 158 00:07:19,565 --> 00:07:21,817 यह सिर क्या हिला रहे हो? 159 00:07:21,900 --> 00:07:23,485 -ठीक है। -ठीक है? 160 00:07:23,569 --> 00:07:25,904 -हाँ। हाँ। -अच्छा। ठीक है। अच्छी बात है। 161 00:07:27,447 --> 00:07:28,866 वैसे, 162 00:07:28,949 --> 00:07:30,242 मैं तुम्हारे लिए कुछ लाया था। 163 00:07:35,747 --> 00:07:36,915 वाह। 164 00:07:38,166 --> 00:07:40,085 -मछली। -कोय मछली, सही नाम से बुलाएँ तो। 165 00:07:40,169 --> 00:07:42,296 -अच्छा, धन्यवाद। -तुम्हारा स्वागत है। 166 00:07:43,630 --> 00:07:46,383 -इसका मैं क्या करूँगा? -तुम यक़ीनन कुछ ना कुछ सोच लोगे। 167 00:07:49,469 --> 00:07:51,096 मेरे विचार में, हम एक तालाब बना सकते हैं। 168 00:07:51,180 --> 00:07:52,431 हैम्प्टन्स में, मेरा मतलब है। 169 00:07:53,015 --> 00:07:56,643 यह बहुत बढ़िया विचार है। बहुत ही बढ़िया। 170 00:07:56,727 --> 00:07:58,979 यह तुम्हारे लिए एक अच्छा काम रहेगा। 171 00:07:59,062 --> 00:08:00,856 -धन्यवाद। -यह कहने की ज़रूरत नहीं। 172 00:08:01,607 --> 00:08:03,192 अच्छा, ठीक है। 173 00:08:03,275 --> 00:08:05,986 -यह सीधा मेरी ओर देख रहा है। -वाक़ई। शायद तुम इसे पसंद आए। 174 00:08:06,069 --> 00:08:07,988 हाँ। आशा तो यही है। 175 00:08:31,094 --> 00:08:35,515 एक साल बाद 176 00:08:45,150 --> 00:08:47,277 अच्छा, मिल-जुल कर रहना, तुम लोग। 177 00:08:47,361 --> 00:08:49,029 एडम, शैतानी मत करना। 178 00:08:57,579 --> 00:09:01,041 हर्शकॉफ़ 179 00:09:09,091 --> 00:09:10,884 "सर्वेज़ास" संभल कर पीना। 180 00:09:10,968 --> 00:09:13,679 माफ़ करना। मैं मज़ाक कर रहा हूँ। पार्टी का मज़ा लो, दोस्तों। 181 00:09:13,762 --> 00:09:16,640 -ग्रासियास। धन्यवाद। -ओह, हाँ। 182 00:09:17,099 --> 00:09:18,892 मिरियम। तो तुम नोरीन से मिल ली हो। 183 00:09:18,976 --> 00:09:20,143 हाँ। 184 00:09:20,227 --> 00:09:23,856 बहुत अच्छे। जैसा कि वोहाका में कहते हैं... 185 00:09:23,939 --> 00:09:25,232 लख़ायम। 186 00:09:25,315 --> 00:09:26,358 चियर्स। 187 00:09:29,152 --> 00:09:31,822 मैं देख रहा हूँ, हमारा शेफ़ काफ़ी मेहनत कर रहा है। 188 00:09:32,656 --> 00:09:33,699 ओह, हाँ। 189 00:09:34,366 --> 00:09:35,784 वह देखने में अच्छा लगता है। 190 00:09:35,868 --> 00:09:37,077 ओह, मार्टी। 191 00:09:38,120 --> 00:09:39,496 वह थोड़ा शरमीला है, पर... 192 00:09:41,540 --> 00:09:45,711 ख़ैर, मैं तुम्हें रोकना नहीं चाहूँगा, अगर तुम, मतलब, चाहती हो... 193 00:09:45,794 --> 00:09:48,172 हाँ, मैं जाकर उससे बात करती हूँ। 194 00:09:48,255 --> 00:09:49,423 ठीक है। 195 00:09:53,177 --> 00:09:57,055 -ग्रिल मास्टर ख़ुद लगे हुए हैं। -कौन? मैं? 196 00:09:58,682 --> 00:10:01,435 -मिरियम। -ओह, हाँ। बिल्कुल। 197 00:10:01,518 --> 00:10:03,645 -हाँ। जो शिवा में थी। -हाँ। 198 00:10:03,729 --> 00:10:06,982 -और आइक के वेटिंग रूम में भी, है ना? -वहाँ भी। 199 00:10:07,691 --> 00:10:10,110 ख़ैर, आइक ने कहा तुम सबसे अच्छा खाना बनाते हो। 200 00:10:10,194 --> 00:10:13,488 किसी दिन मैं वह कबाब बनाने की विधि पूछने वाली हूँ। 201 00:10:13,572 --> 00:10:15,991 राज़ यह है कि सीखों पर पहले तेल लगा लो। 202 00:10:16,617 --> 00:10:19,494 उससे मीट अंदर से बाहर की ओर पकता है। 203 00:10:19,578 --> 00:10:21,038 अब मैं ख़ुद को ही ऊबा रहा हूँ। 204 00:10:21,121 --> 00:10:22,998 नहीं! बिल्कुल नहीं। 205 00:10:23,665 --> 00:10:25,125 दिलचस्प। 206 00:10:27,002 --> 00:10:30,005 तो क्या तुमने अपनी माँ को फ़्लोरिडा के लिए ना कहा? 207 00:10:31,965 --> 00:10:34,718 वाह, तुम्हारी याददाश्त बहुत तेज़ है। 208 00:10:34,801 --> 00:10:37,429 मुझे माफ़ करना। मुझे... मुझे... मुझे यह नहीं... 209 00:10:37,513 --> 00:10:39,097 नहीं! नहीं, नहीं। नहीं, कोई बात नहीं। 210 00:10:39,181 --> 00:10:41,099 हममें से कुछ लोग हैं यहाँ, है ना? 211 00:10:42,518 --> 00:10:44,311 -क्या तुम जेनिफ़र से मिले हो? -नहीं। 212 00:10:44,394 --> 00:10:45,604 उसके पास काफ़ी पैतृक संपत्ति है। 213 00:10:45,687 --> 00:10:48,023 न्यूयॉर्क सिटी बैले के बोर्ड में है। इस तरह की चीज़ें। 214 00:10:48,106 --> 00:10:50,359 जो भी है, वह बहुत लंबे समय से आइक के साथ है। 215 00:10:50,442 --> 00:10:53,654 तुम्हें आइक के एक फ़िल्म-स्टार मरीज़ के बारे में भी पता होगा? 216 00:10:53,737 --> 00:10:55,113 शायद नहीं। 217 00:10:56,156 --> 00:10:57,741 -ठीक है, मुझे नहीं बताना चाहिए। -ठीक है। 218 00:10:57,824 --> 00:10:59,576 उसके नाम की तुकबंदी "मायनेथ माल्ट्रो" के साथ बैठती है। 219 00:10:59,660 --> 00:11:02,454 आइक ने उसका तो ज़िक्र किया था, हाँ। अँ-हँ। 220 00:11:02,538 --> 00:11:05,123 -काफ़ी लोग हैं, मुझे लगता है। -हाँ, हाँ। 221 00:11:06,708 --> 00:11:09,795 मुझे एक और ट्रे ले आनी चाहिए। 222 00:11:11,755 --> 00:11:14,883 अब मुझे समझ आया जूलिया चाइल्ड्स को कैसा लगता होगा। 223 00:11:14,967 --> 00:11:17,219 सिवाय उस अजीब लहज़े और... 224 00:11:17,302 --> 00:11:18,762 उ... उन... उन उन्नत उरोजों के। 225 00:11:21,515 --> 00:11:27,020 हँ। किसे पता था कि मेमने के गोश्त के कबाब मेहमानों के सबसे पसंदीदा हैं? 226 00:11:28,188 --> 00:11:31,108 मुझे लगता है वह जो धनिया मैंने उन पर लगाया, उसके कारण है। 227 00:11:33,110 --> 00:11:36,071 माफ़ करना। क्या आप जानते हैं शौचालय कहाँ है? 228 00:11:36,154 --> 00:11:38,073 हाँ, बिल्कुल। 229 00:11:38,156 --> 00:11:40,784 वह हॉल में आगे जाकर है, बाईं ओर, दूसरा दरवाज़ा। 230 00:11:40,868 --> 00:11:42,452 फ़्लश ज़रा धीरे चलता है। 231 00:11:42,536 --> 00:11:44,496 चेतावनी के लिए धन्यवाद। 232 00:11:46,248 --> 00:11:48,625 क्या यह फ़ेरा फ़ॉसेट है? 233 00:11:48,709 --> 00:11:50,502 वही है। अच्छी है ना? 234 00:11:50,586 --> 00:11:52,337 आइक उन्हें टैम्पा की एक फ़्लाइट में मिला था। 235 00:11:52,421 --> 00:11:54,631 -अरे, वाह। -हाँ, वह बहुत सुंदर है। 236 00:11:56,049 --> 00:11:57,342 हे भगवान। 237 00:11:57,426 --> 00:11:59,803 आइक बचपन में कितना प्यारा था। 238 00:11:59,887 --> 00:12:02,639 दरअसल, वह मैं हूँ। 239 00:12:03,223 --> 00:12:04,641 मेरे माता-पिता और बहन के साथ। 240 00:12:04,725 --> 00:12:05,809 सच में? 241 00:12:06,435 --> 00:12:08,645 हँ। त... तो तुम आइक को बचपन से जानते हो। 242 00:12:10,397 --> 00:12:12,191 तो तुम दोनों रिश्तेदार हो। 243 00:12:12,274 --> 00:12:13,442 न... नहीं, ऐसा नहीं है। 244 00:12:14,943 --> 00:12:16,153 पर... 245 00:12:16,236 --> 00:12:18,822 त... तुम आइक और बॉनी के साथ यहाँ रहते हो? 246 00:12:18,906 --> 00:12:21,366 हाँ। हाँ, हाँ। 247 00:12:21,450 --> 00:12:24,786 यह बहुत सुंदर घर है। 248 00:12:24,870 --> 00:12:27,331 हर्शकॉफ़ परिवार के पास यह कब से है? क्या तुम्हें पता है? 249 00:12:27,414 --> 00:12:31,043 वह, सच कहूँ तो, 250 00:12:31,126 --> 00:12:34,922 यह... यह 50 के दशक से... मेरे परिवार का घर है। 251 00:12:35,005 --> 00:12:37,174 हाँ। यहाँ बहुत सी अच्छी यादें हैं। 252 00:12:37,257 --> 00:12:39,510 -ओह, तुम्हारे परिवार का। -हाँ। हाँ, हाँ। 253 00:12:39,593 --> 00:12:41,136 रुको। यह तुम्हारा घर है? 254 00:12:42,012 --> 00:12:43,847 वह, मेरा... मेरा मतलब है, यह हमारा घर है। 255 00:12:44,723 --> 00:12:46,850 हाँ, काग़ज़ पर एक नाम है। 256 00:12:46,934 --> 00:12:48,852 पर फिर, यह तो कोई ख़ास इन्सान ही समझ सकता है 257 00:12:48,936 --> 00:12:50,437 कि किस जगह का क्या बनाया जा सकता है, 258 00:12:50,521 --> 00:12:52,606 और व... वह आइक... और बॉनी हैं। 259 00:12:53,398 --> 00:12:55,359 मैं तो बस विचारों को अंजाम देता हूँ। 260 00:12:55,442 --> 00:12:57,986 तो यह... यह... यह पूरी तरह मिल-जुल कर किया गया काम है। 261 00:13:01,573 --> 00:13:03,450 पर यह दिलचस्प है। 262 00:13:03,534 --> 00:13:06,537 -बाईं ओर, दूसरा दरवाज़ा? -हाँ, बाईं ओर, दूसरा दरवाज़ा। 263 00:13:06,620 --> 00:13:09,623 -ठीक है। समझ गई। -हैंडल को ज़ोर... ज़ोर से दबाना। 264 00:13:22,845 --> 00:13:23,887 तो... 265 00:13:25,556 --> 00:13:27,015 क्या मैं तुमसे एक सवाल पूछ सकता हूँ? 266 00:13:27,683 --> 00:13:28,809 बिल्कुल। 267 00:13:39,278 --> 00:13:40,696 क्यों... 268 00:13:42,155 --> 00:13:46,159 ...तुमने जान-बूझ कर नोरीन को बताया कि हैम्प्टन वाला घर तुम्हारा है? 269 00:13:46,243 --> 00:13:47,244 क्या? 270 00:13:48,871 --> 00:13:50,622 नहीं, मुझे... मुझे नहीं पता... 271 00:13:51,290 --> 00:13:52,499 मुझे नहीं पता नोरीन कौन है। 272 00:13:52,583 --> 00:13:53,667 वह पार्टी में थी। 273 00:13:53,750 --> 00:13:55,711 थोड़ी मोटी, लाल बालों वाली। 274 00:13:56,879 --> 00:13:59,506 मुझे याद नहीं पड़ता मैंने ऐसा किसी को कहा। 275 00:14:00,674 --> 00:14:03,760 ख़ैर, तुमने कहा था। उसी ने मुझे बताया। 276 00:14:04,636 --> 00:14:08,056 पर मुझे दिलचस्पी इस बात में है कि तुमने ऐसा क्यों कहा। 277 00:14:08,140 --> 00:14:10,851 सच में, मुझे... मुझे याद नहीं पड़ता मैंने ऐसा किसी से कहा था। 278 00:14:10,934 --> 00:14:15,480 यह सुन कर मुझे थोड़ी निराशा हुई क्योंकि अब मुझे पता है तुम झूठ बोल रहे हो। 279 00:14:16,565 --> 00:14:18,400 नोरीन ने वह बातचीत रिकॉर्ड की थी। 280 00:14:19,693 --> 00:14:21,361 उसने रिकॉर्ड की थी? 281 00:14:22,404 --> 00:14:24,156 बेशक़ उसने नहीं की। 282 00:14:24,239 --> 00:14:27,242 तुम्हारे आत्मसम्मान के साथ क्या चल रहा है, मार्टी? 283 00:14:28,118 --> 00:14:29,828 यह चीज़ों पर अधिकार जमाने की ज़रूरत क्यों महसूस हुई? 284 00:14:29,912 --> 00:14:32,372 यह शोभा नहीं देता। 285 00:14:32,456 --> 00:14:37,920 जिस चीज़ से तुम्हें लगता है तुम बड़े दिखोगे, उसके कारण बल्कि तुम छोटे लग रहे हो। 286 00:14:38,003 --> 00:14:40,547 अब, नोरीन, उसे समझ नहीं आ रहा वह क्या सोचे। 287 00:14:40,631 --> 00:14:42,090 और उसे... उसे चिंता हो रही है। 288 00:14:42,633 --> 00:14:44,176 उसे चिंता हो रही है कि तुम भ्रमित हो। 289 00:14:44,259 --> 00:14:45,469 और मैं और बॉनी भी चिंतित हैं। 290 00:14:45,552 --> 00:14:47,930 मैं नहीं हूँ और मेरा... मेरा किसी को भ्रमित करने का कोई इरादा नहीं था। 291 00:14:48,013 --> 00:14:50,307 मैं बस... मैं बहुत ज़्यादा... 292 00:14:50,390 --> 00:14:52,100 ...चकराया हुआ हूँ। 293 00:14:52,184 --> 00:14:54,603 मुझे बिल्कुल समझ नहीं आ रहा, मार्ट... मार्टी। 294 00:14:54,686 --> 00:14:58,190 मैं... क्य... मेरा मतलब, तुमने ऐसी चीज़ कही क्यों? 295 00:14:58,273 --> 00:14:59,274 सच में। 296 00:14:59,858 --> 00:15:01,777 यह पार्टियाँ करने का सुझाव तो मेरा है, है ना? 297 00:15:01,860 --> 00:15:03,153 हाँ। 298 00:15:03,237 --> 00:15:07,157 मैं ही ये सभी थीम सो... सोचता हूँ। मैं ही सभी निमंत्रण-पत्र लिखता हूँ। 299 00:15:07,241 --> 00:15:09,034 -मैं ही मेज़बान हूँ। -तुम ही हो। 300 00:15:10,202 --> 00:15:12,579 लोग वहाँ मज़े करने आते हैं। 301 00:15:12,663 --> 00:15:15,374 मज़े करने और आराम करने। 302 00:15:15,457 --> 00:15:19,503 -तुम्हारी बीमारियों को... झेलने नहीं। -मुझे माफ़ कर दो। 303 00:15:19,586 --> 00:15:22,089 मेरा मतलब, ऐसी क्या बड़ी बात हो गई अगर वे सोचते हैं वह मेरा घर है, हँ? 304 00:15:22,172 --> 00:15:23,632 किसे परवाह है वह किसका घर है।? 305 00:15:23,715 --> 00:15:24,716 मैं सहमत हूँ, पूरी तरह। 306 00:15:24,800 --> 00:15:27,094 बल्कि, मैंने... मैंने नोरीन से बाद में कहा कि... 307 00:15:27,177 --> 00:15:30,138 क्या तुम चाहते हो कि लोग हमारी पार्टियों में आकर मज़े करें 308 00:15:30,222 --> 00:15:31,890 या तुम चाहते हो वे असहज महसूस करें? 309 00:15:31,974 --> 00:15:34,434 नहीं, मैं चाहता... मैं चाहता हूँ वे मज़े करें। 310 00:15:35,435 --> 00:15:37,771 क्या तुम लोगों को अपना फ़ायदा उठाने के लिए आमंत्रित करना चाहते हो? 311 00:15:37,855 --> 00:15:40,065 जैसे डैबी ने किया था? 312 00:15:40,148 --> 00:15:41,316 जैसे फ़िलिस ने किया था? 313 00:15:41,817 --> 00:15:43,861 कैथी करती है, कुछ हद तक? 314 00:15:43,944 --> 00:15:45,320 नहीं। बिल्कुल नहीं। 315 00:15:46,196 --> 00:15:47,447 मुझे लगा था नहीं चाहते होगे। 316 00:15:49,908 --> 00:15:51,410 तुम जानते हो मैं यह तुम्हारे लिए कर रहा हूँ। 317 00:15:53,161 --> 00:15:54,955 तुम्हारी सुरक्षा के लिए। 318 00:15:55,789 --> 00:15:57,332 हमें कोई फ़र्क नहीं पड़ता। 319 00:15:57,416 --> 00:15:59,877 पर... हम तुम्हारा ख़्याल रख रहे हैं। 320 00:15:59,960 --> 00:16:01,712 मैं जानता हूँ। 321 00:16:01,795 --> 00:16:04,673 तो कोशिश करो, ऐसी चीज़ें ना कहो, ठीक है? 322 00:16:04,756 --> 00:16:05,966 ठीक है। 323 00:16:07,259 --> 00:16:09,136 एक बार फिर, मुझे... मुझे बहुत अफ़सोस है। 324 00:16:09,219 --> 00:16:11,722 और कृपया, बॉनी से भी मेरी ओर से माफ़ी माँग लेना। 325 00:16:11,805 --> 00:16:13,974 मार्टी, मैं बॉनी से कह देता। 326 00:16:14,057 --> 00:16:17,186 पर मुझे डर है अगर मैंने बॉनी से इसका ज़िक्र किया 327 00:16:17,269 --> 00:16:19,938 तो वह फिर से परेशान हो जाएगी। 328 00:16:26,695 --> 00:16:27,821 अब... 329 00:16:30,157 --> 00:16:31,992 पता है मैं हमारे अगले थीम के बारे में क्या सोच रहा हूँ? 330 00:16:34,203 --> 00:16:35,954 तख़्ते पर चलने के लिए कौन तैयार है? 331 00:16:36,038 --> 00:16:37,831 -मैं! -शानदार। 332 00:16:37,915 --> 00:16:39,833 -अरे हो, कप्तान। -इस ओर आओ, दोस्त। 333 00:16:43,045 --> 00:16:44,963 तुम, लोगों के सामने जाने से डर रहे हो? 334 00:16:45,047 --> 00:16:48,217 -"थर-थर काँप रहा हूँ।" तुम यह कहना चाहोगे? -तुम्हें कुछ कहना है? 335 00:16:48,300 --> 00:16:53,764 -नहीं, वह सुबह से यह कह रहा है। नहीं... -शायद वह इस बार यह कर लेगा। 336 00:16:53,847 --> 00:16:57,851 लगता है तुम्हारी बैटरी बदलने वाली है। हाँ, तुम्हारी बैटरी बदलने वाली है। 337 00:16:57,935 --> 00:16:59,978 "थर-थर काँप रहा हूँ।" 338 00:17:00,062 --> 00:17:01,438 मुझे नहीं लगता यह होगा। 339 00:17:09,488 --> 00:17:11,531 -और खाना। -मेरी अब बस हो गई है। 340 00:17:11,615 --> 00:17:14,992 -नहीं, मैं मेहमानों के लिए कह रहा था। -मुझे पता है तुम क्या कह रहे थे। 341 00:17:16,578 --> 00:17:17,954 तुम ठीक हो? 342 00:17:18,497 --> 00:17:20,832 तुम कुछ पानी या सोडा लोगी? 343 00:17:20,915 --> 00:17:22,626 मुझे मेरे पति की कमी ख़लती है। 344 00:17:24,127 --> 00:17:25,628 मैं तुम्हारे लिए सोडा लाता हूँ। 345 00:17:25,712 --> 00:17:28,257 -मुझे याद कराना। पैरिए लोगी या पैलेग्रिनो? -मुझे कुछ नहीं चाहिए। 346 00:17:28,339 --> 00:17:30,926 मेरे पास दोनों हैं। मैं तुम्हें पैरिए देता हूँ। हाँ। 347 00:17:31,009 --> 00:17:33,595 शायद मैंने कहीं पढ़ा था इसमें कम सोडियम है। 348 00:17:33,679 --> 00:17:36,557 और यह थोड़ा अजीब लगेगा, पर जब मैं पैलेग्रिनो पीता हूँ, 349 00:17:36,640 --> 00:17:39,768 तो कभी-कभी मेरी प्यास बढ़ जाती है, अगर यह बात मान सको। 350 00:17:39,852 --> 00:17:42,229 -यह लो। -धन्यवाद। 351 00:17:43,188 --> 00:17:45,732 तुम्हें याद है पहली बार जब हम सब यहाँ इकट्ठे आए थे? 352 00:17:45,816 --> 00:17:48,318 केवल हम? वह कितना अच्छा था। 353 00:17:48,402 --> 00:17:49,611 यहाँ सब कुछ कितना शांत था। 354 00:17:51,780 --> 00:17:52,823 मुझे याद है। 355 00:17:53,615 --> 00:17:56,118 हाँ, बहुत शांत था। 356 00:17:59,079 --> 00:18:00,497 सब ठीक है। 357 00:18:00,581 --> 00:18:01,999 मुझे माफ़ कर दो। 358 00:18:02,082 --> 00:18:05,544 नहीं। कोई बात नहीं। सब ठीक है। हाँ। 359 00:18:05,627 --> 00:18:06,920 ठीक है। 360 00:18:07,004 --> 00:18:11,049 अच्छा, मुझे बस... मुझे शायद और कबाब लेकर 361 00:18:11,133 --> 00:18:12,885 बाहर जाना चाहिए। 362 00:18:12,968 --> 00:18:14,720 -हाँ। ठीक है। -लोग इंतज़ार कर रहे हैं। 363 00:18:14,803 --> 00:18:16,722 -माफ़ करना, मार्टी। -नहीं, नहीं। 364 00:18:17,514 --> 00:18:19,183 यहाँ शीतल पेय भी पड़े हैं। 365 00:18:20,809 --> 00:18:22,978 -ठीक है। धन्यवाद। -ठीक है। 366 00:18:45,584 --> 00:18:48,045 -पूल वॉलीबॉल खेलना चाहोगी? -आइक, बहुत ठंड है। 367 00:18:48,128 --> 00:18:50,130 क्या तुम्हारे पास एक और तौलिया होगा? 368 00:18:50,214 --> 00:18:52,382 या, शायद, कोई हल्का सा कंबल वगैरह? 369 00:18:52,966 --> 00:18:57,429 तुम... नहीं... मैं बॉनी से पूछता हूँ। 370 00:18:59,556 --> 00:19:02,100 अरे, आइक। आज शाम को बस कितने बजे निकलेगी? 371 00:19:02,184 --> 00:19:04,102 मेरा आज के लिए हो गया है। 372 00:19:04,186 --> 00:19:07,689 आर्थर, कुछ पीने को लो। यह पार्टी चल रही है। 373 00:19:08,607 --> 00:19:10,734 आह, क्या फ़र्क पड़ता है। 374 00:19:10,817 --> 00:19:12,736 मैं अंग्रेज़ी चाय ले लूँगा। 375 00:19:12,819 --> 00:19:13,820 चाय? 376 00:19:15,030 --> 00:19:16,323 उसमें कुछ डालना चाहोगे? 377 00:19:16,865 --> 00:19:18,951 थोड़ा गरम दूध अच्छा रहेगा। 378 00:19:21,912 --> 00:19:23,705 पीएच लेवल अच्छा है। 379 00:19:24,915 --> 00:19:26,208 यह लो। 380 00:19:27,584 --> 00:19:28,627 हो जाओ शुरू। 381 00:19:29,503 --> 00:19:32,548 ठीक है। हाँ। सबके लिए बहुत है। 382 00:19:32,631 --> 00:19:34,967 ओह, क्या कर रहे हो, दोस्त। सबसे बाँट कर खाना चाहिए। 383 00:19:35,050 --> 00:19:37,344 यह मत करो। 384 00:19:37,427 --> 00:19:38,720 यह रहे तुम। 385 00:19:38,804 --> 00:19:43,475 लगता है तुम्हारा इक्थियोफ़ीरीयस मल्टिफ़िलियस आख़िरकार ठीक हो रहा है। 386 00:19:43,559 --> 00:19:46,520 वे दवाई की बूँदें काम कर रही हैं। शाबाश। 387 00:19:47,020 --> 00:19:49,147 देखो ज़रा ख़ुद को। तुम्हारे शल्क कितने सुंदर हैं। 388 00:19:49,231 --> 00:19:50,858 तुम किससे बातें कर रहे हो? 389 00:19:50,941 --> 00:19:52,651 ओह, तुमने मुझे डरा दिया। 390 00:19:53,193 --> 00:19:54,778 तुम मछलियों से बातें कर रहे हो? 391 00:19:56,613 --> 00:19:57,865 हाँ, यही लगता है। 392 00:20:00,492 --> 00:20:01,785 अरे, सोचो ज़रा कौन... 393 00:20:03,078 --> 00:20:05,831 सोचो किसे मंदिर का उपाध्यक्ष बनने के लिए मनोनीत किया गया है। 394 00:20:06,915 --> 00:20:09,418 वाह, बधाई हो। 395 00:20:09,501 --> 00:20:11,378 तुम पार्टी में वापस क्यों नहीं आ जाते? 396 00:20:12,004 --> 00:20:14,173 लॉस ऐंजेल्स से आया माइकल का दोस्त उस समय के बारे में बताने वाला है 397 00:20:14,256 --> 00:20:17,217 जब वह "कोच" वाले क्रेग टी. नेल्सन के साथ हाइकिंग पर गया था। 398 00:20:17,301 --> 00:20:18,969 ओह, हाँ, जो "कोच" में था। हाँ। 399 00:20:19,803 --> 00:20:23,056 नहीं, हाँ, मैं थोड़ी देर में आता हूँ। मुझे वैसे भी कबाब पलटने हैं। 400 00:20:28,520 --> 00:20:30,898 पता है क्या, मार्टी, 401 00:20:32,024 --> 00:20:34,484 यह पार्टियाँ हमारे लिए हैं। 402 00:20:34,568 --> 00:20:35,694 हम दोनों के लिए। 403 00:20:36,445 --> 00:20:41,700 मुझे मज़ा नहीं आएगा अगर तुम मेरे साथ नहीं होगे। 404 00:20:44,620 --> 00:20:46,455 हालाँकि यह कोई ख़ास पार्टी वैसे भी नहीं है। 405 00:20:49,958 --> 00:20:51,168 यह लो। 406 00:20:51,251 --> 00:20:52,794 नहीं, धन्यवाद। 407 00:20:52,878 --> 00:20:55,047 मेरी एसिडिटी काफ़ी बढ़ गई है। 408 00:20:55,130 --> 00:20:57,007 ओह, छोड़ो भी, एक ही बीयर तो है। 409 00:20:57,883 --> 00:20:58,884 हमारे नाम। 410 00:21:00,260 --> 00:21:01,345 ठीक है। 411 00:21:07,643 --> 00:21:09,645 -तरो-ताज़ा कर दिया। -चलो, पी लो। 412 00:21:09,728 --> 00:21:12,606 -एक पूरी घूँट भरो। -वह पूरी घूँट ही थी। 413 00:21:12,689 --> 00:21:15,192 नहीं, पियो भी। हमें पार्टी वाला मार्टी चाहिए। 414 00:21:15,275 --> 00:21:16,276 जनता यही चाहती है। 415 00:21:16,360 --> 00:21:19,279 पार्टी वाले मार्टी के सिर में दर्द है, अच्छा? शायद धूप के कारण है। 416 00:21:21,615 --> 00:21:23,534 तुम्हें पता है यह हमारे काम का हिस्सा है, मार्टी। 417 00:21:23,617 --> 00:21:26,245 मैं चाहता हूँ तुम आज़ाद हो जाओ। 418 00:21:26,328 --> 00:21:27,788 दिन-दूनी, रात चौगुनी तरक्की करो। 419 00:21:31,166 --> 00:21:32,835 यह हुई ना बात। ओह, हाँ। 420 00:21:32,918 --> 00:21:35,587 पार्टी वाला मार्टी। पार्टी वाला मार्टी! 421 00:21:35,671 --> 00:21:39,383 हाँ! हाँ! यह आ गया! 422 00:21:39,466 --> 00:21:41,426 शाबाश। 423 00:21:42,803 --> 00:21:43,804 हे भगवान। 424 00:21:43,887 --> 00:21:46,807 -यह शानदार है। यह लो। -क्या? ओह। 425 00:21:46,890 --> 00:21:50,561 अब तुम मज़े कर सकते हो। अब तुम शांत होकर ख़ुद को आज़ाद महसूस करोगे। 426 00:21:52,271 --> 00:21:54,731 ज़रा इस जगह को देखो। 427 00:21:55,315 --> 00:21:57,776 पता है मुझे क्या लगता है कि यह पार्टी सच में कैसे शुरू होगी? 428 00:21:57,860 --> 00:21:59,820 -क्या? -अगर सब लोग कपड़े पहने हुए ही 429 00:21:59,903 --> 00:22:00,904 पूल में कूद जाएँ। 430 00:22:00,988 --> 00:22:03,407 सोच सकते हो कैसा होगा? 431 00:22:03,490 --> 00:22:06,410 -वह तो बहुत... हाँ। -तुम्हें यह शुरू करवाना चाहिए। 432 00:22:06,493 --> 00:22:07,578 -मुझे? -हाँ! 433 00:22:07,661 --> 00:22:10,289 -मुझे ठीक नहीं लग रहा। नहीं। -मुझे लग रहा है! हाँ। 434 00:22:10,372 --> 00:22:12,082 इधर आओ। मिरियम को देखो। 435 00:22:15,669 --> 00:22:17,671 तुम बस जाकर उसे धक्का दे दो। 436 00:22:18,505 --> 00:22:20,591 -क्या... पूल में? -उसे बहुत अच्छा लगेगा। 437 00:22:20,674 --> 00:22:23,093 -वह ख़ुद ही इतनी शरारती है। -सच में? मुझे यह नहीं पता था। 438 00:22:23,177 --> 00:22:26,972 अगर तुम्हें पता होता उसने कैसी-कैसी शरारतें की हैं, सच में... 439 00:22:27,055 --> 00:22:28,557 उसे शरारतें पसंद हैं, हँ? 440 00:22:28,640 --> 00:22:31,143 उसे तो यह बहुत मज़ाकिया लगेगा। वैसे भी, वह तुम्हें पसंद करती है। 441 00:22:32,060 --> 00:22:34,730 पार्टी वाला मार्टी। पार्टी वाला मार्टी। 442 00:22:34,813 --> 00:22:38,400 पार्टी वाला मार्टी। पार्टी वाला... 443 00:22:44,948 --> 00:22:46,158 अरे, मिरियम। 444 00:22:46,241 --> 00:22:47,534 ओह, हैलो, मार्टी। 445 00:22:47,618 --> 00:22:49,620 अरे, कहाँ थे तुम? 446 00:22:57,461 --> 00:22:59,046 तुम कर क्या रहे हो? 447 00:22:59,129 --> 00:23:00,839 मुझे माफ़ कर दो। 448 00:23:00,923 --> 00:23:02,716 मुझे लगा अच्छा मज़ाक रहेगा! 449 00:23:02,799 --> 00:23:04,426 यह कैसा मज़ाक है, मार्टी? 450 00:23:04,510 --> 00:23:06,553 -यह पागलपन था। -तुम्हें हुआ क्या है? 451 00:23:07,554 --> 00:23:09,056 -तुम ठीक हो? -नहीं। 452 00:23:11,642 --> 00:23:14,394 तुम क्या पागल हो? तुम... 453 00:23:15,187 --> 00:23:16,980 शायद मैं अपने होश खो बैठा था। 454 00:23:17,648 --> 00:23:19,650 आइक ने मुझे कुछ बीयर पिला दी थीं। 455 00:23:19,733 --> 00:23:21,527 वह... रुको, मार्टी। नहीं। 456 00:23:21,610 --> 00:23:24,279 मैंने तो यह कहा था कि सब तैरने जाएँगे तो मज़ा आएगा। 457 00:23:24,363 --> 00:23:26,323 मैंने यह नहीं कहा था इसे धक्का दे दो। 458 00:23:26,406 --> 00:23:28,825 देखो, मुझे बहुत अफ़सोस है। इसने कुछ ग़लत समझ लिया। 459 00:23:28,909 --> 00:23:32,204 मैं आमतौर पर पीता नहीं हूँ। अब मैंने इतनी शराब पी ली। 460 00:23:32,287 --> 00:23:34,623 ख़ैर, पता है क्या, मार्टी। मेरे पास तुम्हारे लिए सूचना है। 461 00:23:34,706 --> 00:23:37,334 तुम ठीक हो। वह बिना शराब की बीयर थी। 462 00:23:37,417 --> 00:23:39,002 -क्या? -हाँ। 463 00:23:39,545 --> 00:23:43,090 तुमने ऐसा क्यों किया? तुमने ऐसा क्यों... 464 00:23:43,173 --> 00:23:47,386 क्योंकि पार्टी वाला मार्टी यहाँ, तुम्हारे अंदर है। तुम्हें बस उसे आज़ाद करना है। 465 00:23:47,469 --> 00:23:50,848 अब, मानता हूँ, यह थोड़ा ज़्यादा हो गया। 466 00:23:50,931 --> 00:23:53,684 हाँ, यह काम अभी चल रहा है। तुम जाकर उसका ध्यान रखो। 467 00:23:56,645 --> 00:24:00,315 यहाँ पार्टी चल रही है। पूल सबके लिए खुला है। 468 00:24:00,399 --> 00:24:02,484 मिरियम, देखो, मुझे माफ़ कर दो।चलो... 469 00:24:02,568 --> 00:24:04,736 तुम बस चले जाओ, मार्टी। मुझे तुम्हारी मदद नहीं चाहिए। 470 00:24:04,820 --> 00:24:06,238 अरे, नहीं, तुम तो रो रही हो। 471 00:24:06,321 --> 00:24:08,824 -कोई बात नहीं। यह तुम्हारी ग़लती नहीं है, अच्छा? -मेरी ही ग़लती है। 472 00:24:08,907 --> 00:24:10,742 नहीं, तुम्हारी नहीं है। यह आइक की ग़लती है, अच्छा? 473 00:24:10,826 --> 00:24:13,704 उसने तुम्हें यह करने के लिए उकसाया। मुझे नहीं पता तुमने उसकी बात क्यों सुनी, पर... 474 00:24:15,372 --> 00:24:17,040 ...यह तुम्हारी ग़लती नहीं है। 475 00:24:18,250 --> 00:24:21,712 हे भगवान। पता है, मैं तो इस बेकार पार्टी में आना भी नहीं चाहती थी। 476 00:24:21,795 --> 00:24:23,839 मुझे आना नहीं चाहिए था। मुझे पता होना चाहिए था यहाँ क्या होगा। 477 00:24:23,922 --> 00:24:26,049 तुम्हें नहीं पता था मैं तुम्हें पूल में धक्का दूँगा। 478 00:24:26,133 --> 00:24:27,718 नहीं, मुझे वह नहीं पता था। 479 00:24:30,012 --> 00:24:32,556 पर मुझे यह पता था कि आइक कमीना है। 480 00:24:32,639 --> 00:24:35,058 और मुझे पता है मैं अब उसे सहन नहीं कर सकती। मेरी बस हो गई है! 481 00:24:38,854 --> 00:24:40,480 तुम्हें पता है मेरी माँ की मृत्यु हो गई? 482 00:24:40,564 --> 00:24:42,065 मुझे बहुत अफ़सोस है। 483 00:24:42,149 --> 00:24:44,359 कोई बात नहीं। उन्हें गए बरसों बीत गए। 484 00:24:44,443 --> 00:24:47,905 पर मेरी माँ मर गईं, और आइक ने मुझे राज़ी कर लिया था कि मैं उनसे बात ना करूँ। 485 00:24:47,988 --> 00:24:50,115 उनसे बात करना बिल्कुल बंद कर दूँ। 486 00:24:50,199 --> 00:24:51,825 उनसे सब संबंध तोड़ लूँ। 487 00:24:54,828 --> 00:24:57,039 तो मैं उन्हें कभी अलविदा भी नहीं कह पाई। 488 00:24:59,833 --> 00:25:01,460 मेरी अपनी माँ, मैं बस... 489 00:25:02,419 --> 00:25:04,755 ऐसा साला कौन करता है? कौन करता है ऐसा? 490 00:25:07,424 --> 00:25:10,385 -तुम चलकर कोई सूखे कपड़े पहन लो। -ठीक है। 491 00:25:11,011 --> 00:25:12,804 -आओ। -ठीक है। 492 00:25:14,640 --> 00:25:16,600 यह मेरी नई ड्रेस थी! 493 00:25:16,683 --> 00:25:19,478 मुझे माफ़ कर दो। मैं बस... 494 00:25:22,439 --> 00:25:24,233 मिरियम, तुम ठीक हो अंदर? 495 00:25:28,195 --> 00:25:29,821 मुझे नहीं लगता मुझे हैट की ज़रूरत है। 496 00:25:29,905 --> 00:25:33,033 शायद ज़रूरत पड़ जाए। इसे पहनकर अच्छा लगेगा, तुम्हारी आँखों में धूप नहीं लगेगी। 497 00:25:33,116 --> 00:25:35,452 तुम्हें पहन कर देखना चाहिए। 498 00:25:38,539 --> 00:25:41,708 मुझे बुरा लग रहा है मैंने सारे फ़र्श पर पानी फैला दिया है। कोई पोंछा होगा क्या? 499 00:25:41,792 --> 00:25:44,419 मैं नौकरानी का कमरा ऐसे गंदा करके नहीं जाना चाहती। 500 00:25:44,503 --> 00:25:46,713 ओह, यह नौकरानी का कमरा नहीं है। मेरा है। 501 00:25:47,214 --> 00:25:48,382 क्या? 502 00:25:50,175 --> 00:25:51,385 हाँ। 503 00:25:52,010 --> 00:25:54,179 तुम यहाँ सोते हो? 504 00:25:54,888 --> 00:25:56,181 मैं यहाँ सोता हूँ। 505 00:25:56,265 --> 00:25:59,434 यह मेरा बिस्तर है। ये मेरे शंख हैं। 506 00:25:59,518 --> 00:26:01,854 मेरा सैंडपाइपर पक्षी का चित्र है। वह मेरा फ़्रिज पड़ा है। 507 00:26:03,105 --> 00:26:06,275 -तुम पार्टी में वापस जाना चाहोगी? -कोई ख़ास इच्छा तो नहीं है। 508 00:26:08,694 --> 00:26:11,029 उस आदमी में ऐसा क्या है, है ना? 509 00:26:11,113 --> 00:26:14,241 वह... वह पेचीदा है। 510 00:26:15,576 --> 00:26:16,869 पर वह परवाह करता है। 511 00:26:18,245 --> 00:26:19,454 मैं भी ऐसा ही सोचती थी। 512 00:26:20,664 --> 00:26:23,417 मैं सोचा करती थी कि उसे मेरी परवाह है। 513 00:26:24,668 --> 00:26:27,546 वह मेरा सब कुछ था। पता है मैं उसे सच में प्यार करती थी? 514 00:26:28,589 --> 00:26:30,048 पर उसने मेरा दिल तोड़ दिया। 515 00:26:30,132 --> 00:26:33,260 क्योंकि उसे... मेरी बिल्कुल परवाह नहीं है। 516 00:26:33,343 --> 00:26:35,012 उसे हममें से किसी की परवाह नहीं है। 517 00:26:35,095 --> 00:26:38,223 मुझे नहीं पता कि तुम दोनों का संबंध कैसा था, 518 00:26:39,433 --> 00:26:41,310 पर हमारे बीच, अलग चीज़ है, अच्छा? 519 00:26:41,810 --> 00:26:44,146 मैं तुम्हें यक़ीन दिलाता हूँ, वह मेरी परवाह करता है। 520 00:26:44,229 --> 00:26:46,523 वह मुझसे प्यार करता है। उसने मेरी ज़िंदगी बदल दी। 521 00:26:47,024 --> 00:26:49,401 -वह मेरा सबसे अच्छा दोस्त है। -तुम्हें समझ आ रहा है तुम क्या कह रहे हो? 522 00:26:49,484 --> 00:26:52,070 अपने-आप को ढूँढने का सफ़र आसान नहीं होता, मिरियम। 523 00:26:52,154 --> 00:26:54,323 पर अपनी समस्याओं का दोष आइक के सिर मत डालो। 524 00:26:54,406 --> 00:26:56,283 आइक ने मुझे बचाया है। तुम समझ रही हो? 525 00:26:56,366 --> 00:26:59,536 मेरी ज़िंदगी मुझ पर उसका ऋण है। आइक के बिना मैं अब तक मर चुका होता। 526 00:26:59,620 --> 00:27:01,079 शत प्रतिशत मर चुका होता। 527 00:27:02,664 --> 00:27:04,041 मेरा कण-कण उसका आभारी है। 528 00:27:04,124 --> 00:27:05,250 बाप रे। 529 00:27:06,627 --> 00:27:07,794 तुम तो गहरे फँसे हुए हो, हँ? 530 00:27:07,878 --> 00:27:09,379 यहाँ सब कुछ ठीक है? 531 00:27:09,463 --> 00:27:10,923 -ओह, हाँ। -हाँ। 532 00:27:11,006 --> 00:27:14,801 बस कुछ सूखे कपड़े ढूँढने में मिरियम की मदद कर रहा था। 533 00:27:17,846 --> 00:27:19,431 हरे रंग में तुम अच्छी लग रही हो, मिरियम। 534 00:27:20,724 --> 00:27:21,642 धन्यवाद। 535 00:27:21,725 --> 00:27:24,895 बीच में आ धमकने के लिए माफ़ करना। जान, कार्ल तुम्हारे साथ युगल गीत गाना चाहता है। 536 00:27:24,978 --> 00:27:27,439 अरे, नहीं। अब यह मत कहना तुमने कैरिओके मशीन निकाल ली है। 537 00:27:27,523 --> 00:27:28,982 मैं अपना किया स्वाकीर करती हूँ। 538 00:27:29,066 --> 00:27:32,694 वह निकल गई है, चालू है, और "फ़ाइट फ़ॉर युअर राइट टू पार्टी" गाने के लिए तैयार है। 539 00:27:32,778 --> 00:27:34,029 ओह, मुझे गाना ही पड़ेगा? 540 00:27:34,112 --> 00:27:37,032 वह हमें न्यूयॉर्क सिटी बैले की पहली रात में लेकर जा रहा है, अच्छा? 541 00:27:37,115 --> 00:27:39,451 -जीवन में कुछ भी मुफ़्त नहीं मिलता। -हाँ, यह तो सही है। 542 00:27:39,535 --> 00:27:42,162 अच्छा, इधर आओ। ओह, क्या तुम दोनों गाना गाना चाहोगे? 543 00:27:42,246 --> 00:27:45,040 दरअसल, पता है क्या, मार्टी? तुम्हें मेरे लिए कुछ लाना होगा, ठीक है? 544 00:27:45,123 --> 00:27:47,334 हमारे पास नींबू ख़त्म हो गए हैं और लोगों को मार्गरीटा पीनी होंगी। 545 00:27:47,417 --> 00:27:49,795 -क्या तुम संभाल लोगे? -मैं अभी ले आता हूँ। 546 00:27:49,878 --> 00:27:51,672 धन्यवाद, मार्टी। चलो, चलो। 547 00:28:07,688 --> 00:28:09,773 फ़ोर्स्टर फ़ार्म्स 548 00:28:20,617 --> 00:28:22,619 मार्टी? मार्टी मार्कोविट्ज़? 549 00:28:23,412 --> 00:28:25,247 जी हाँ, श्रीमती ज़िकरमन। 550 00:28:25,330 --> 00:28:27,374 मुझे लगा तुम यहाँ से चले गए हो। 551 00:28:27,457 --> 00:28:29,293 नहीं। नहीं। 552 00:28:29,835 --> 00:28:31,628 ओह। ख़ैर, मैं... 553 00:28:31,712 --> 00:28:34,089 मेलबॉक्स पर कोई और नाम था, 554 00:28:34,173 --> 00:28:36,133 और मुझे लगा तुम बिना विदा लिए चले गए हो। 555 00:28:36,216 --> 00:28:38,844 नहीं, मैं अभी भी यहीं हूँ। हाँ। 556 00:28:38,927 --> 00:28:42,806 ओह, अच्छा। तो... क्या कर रहे हो आजकल? 557 00:28:42,890 --> 00:28:45,350 फ़िलिस कैसी है? 558 00:28:45,434 --> 00:28:48,145 ओह, मैंने सुना नैन्सी के बेटी हुई है। 559 00:28:48,228 --> 00:28:51,815 -तुम तो बहुत ख़ुश होगे। -सच में? 560 00:28:51,899 --> 00:28:55,152 हाँ, मुझे बच्चे के जन्म का संदेश मिला था। कितना प्यारा नाम है। 561 00:28:57,154 --> 00:28:58,405 और जोल कैसा है? 562 00:29:02,492 --> 00:29:05,329 -तुम ठीक हो? -हाँ। नहीं, मैं ठीक हूँ। 563 00:29:05,412 --> 00:29:07,998 मैं बस यहाँ कुछ ज़रूरी चीज़ें लेने आया था। 564 00:29:08,749 --> 00:29:09,750 कुछ नींबू चाहिए थे। 565 00:29:09,833 --> 00:29:11,627 तुम कुछ ढीले लग रहे हो। 566 00:29:11,710 --> 00:29:13,420 थोड़ा थका हुआ हूँ, शायद। हाँ। 567 00:29:13,504 --> 00:29:16,673 चलो, तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। 568 00:29:16,757 --> 00:29:18,509 -हाँ, मुझे भी। हाँ। -हाँ। 569 00:29:18,592 --> 00:29:20,719 मैं तुम्हें काफ़ी याद करती रही हूँ। 570 00:29:20,802 --> 00:29:23,430 -ओह? -तो मुझे ख़ुशी है तुम ठीक हो। 571 00:29:23,514 --> 00:29:24,515 हाँ। 572 00:29:25,432 --> 00:29:30,604 सुनो, अगली बार फ़िलिस और बच्चे आएँ तो उन्हें हमारे घर लेकर आना। 573 00:29:30,687 --> 00:29:32,814 हम सब पुरानी यादें ताज़ा करेंगे। बहुत मज़ा आएगा। 574 00:29:32,898 --> 00:29:35,859 मैं उन्हें कई सालों से मिली नहीं हूँ, तो करने के लिए ढेर सारी बातें होंगी। 575 00:29:36,443 --> 00:29:38,904 -अच्छा, चलो... -अच्छा। 576 00:29:38,987 --> 00:29:41,323 -चलो, तुमसे मिलकर अच्छा लगा। फिर मिलते हैं। -हाँ। ओह। 577 00:29:42,157 --> 00:29:44,326 -ठीक है। 578 00:29:44,409 --> 00:29:45,702 -बाय-बाय। -हाँ। 579 00:30:29,413 --> 00:30:32,082 पैचॉग 19 न्यूयॉर्क 61 580 00:30:45,095 --> 00:30:48,182 कृपया, रुको! मैं... 581 00:30:48,265 --> 00:30:50,976 -माफ़ करना। रुको। ज़रा सा इंतज़ार करना। -क्या है यह? 582 00:30:51,059 --> 00:30:52,102 ध्यान से गाड़ी चलाओ। 583 00:31:02,237 --> 00:31:05,032 लानत है! 584 00:31:08,327 --> 00:31:09,286 बेवकूफ़ आदमी! 585 00:31:25,552 --> 00:31:27,137 तुम कहाँ जा रहे हो, मार्टी? 586 00:31:28,847 --> 00:31:30,349 वापस आ जाओ, बेटा। 587 00:31:30,432 --> 00:31:32,351 एक चम्मच माँ के नाम का। 588 00:31:33,894 --> 00:31:35,103 आ जाओ। 589 00:31:36,647 --> 00:31:41,318 यह हुई ना बात। यह है मेरा राजा बेटा। शाबाश। 590 00:32:42,880 --> 00:32:44,214 तुम कैसे हो, दोस्त? 591 00:32:45,090 --> 00:32:47,426 तुम... तुम ठीक हो? 592 00:32:47,509 --> 00:32:50,846 कोई दर्द की गोली लोगे? कुछ पानी वगैरह या कुछ और... 593 00:32:51,930 --> 00:32:53,974 पता है, मैं तुम्हें कब से ढूँढ रहा हूँ। यह... 594 00:32:54,057 --> 00:32:55,684 लोग तुम्हारे बारे में पूछ रहे थे। 595 00:33:09,907 --> 00:33:11,116 हैलो, दोस्त। 596 00:33:14,578 --> 00:33:15,996 मुझे इनके नाम बताओ। 597 00:33:16,580 --> 00:33:17,831 सच में? 598 00:33:21,043 --> 00:33:23,378 वह स्टू है। और वह ईथन है। 599 00:33:23,879 --> 00:33:26,423 वह सैस है जो उस तरफ़ के... सारे पौधे खा रही है। 600 00:33:26,507 --> 00:33:27,799 और वह कैथरीन है। 601 00:33:27,883 --> 00:33:29,843 वह थोड़ी शरमीली है। 602 00:33:29,927 --> 00:33:31,929 उसकी ओर ज़्यादा देर तक मत देखो। 603 00:33:32,012 --> 00:33:36,099 और वह एडम है। आजकल उसकी तबियत थोड़ी ठीक नहीं चल रही। 604 00:33:38,519 --> 00:33:40,270 ये ख़ुशकिस्मत हैं कि इनके पास तुम हो। 605 00:33:42,147 --> 00:33:43,190 यह लगता है तुम्हें? 606 00:33:43,774 --> 00:33:45,067 यह मैं जानता हूँ। 607 00:33:49,947 --> 00:33:53,408 तो, तुम्हारी अगली योजना क्या है? अगला क्या बड़ा काम करना की सोच रहे हो तुम? 608 00:33:54,493 --> 00:33:59,456 पता नहीं। मैं सोच रहा था... कुछ मधुमक्खियाँ पाल लूँ। 609 00:33:59,540 --> 00:34:00,916 यह तो बहुत बढ़िया होगा। 610 00:34:07,256 --> 00:34:09,882 मैं सोच रहा हूँ आज रात को ही शहर वापस चला जाऊँ। 611 00:34:09,967 --> 00:34:11,260 तुम पक्का जाना चाहते हो? 612 00:34:12,344 --> 00:34:13,971 हाँ, मेरी तबियत बहुत अच्छी नहीं है। 613 00:34:15,013 --> 00:34:17,516 ठीक है। अच्छा नहीं लग रहा, पर... 614 00:34:19,851 --> 00:34:22,563 नहीं। ज़रूर। 615 00:34:31,822 --> 00:34:33,657 ओह, सुनो, मार्टी, 616 00:34:34,658 --> 00:34:37,202 अगर तुम आज रात शहर वापस जा रहे हो, 617 00:34:38,161 --> 00:34:39,246 तो क्या मेरा एक काम कर दोगे? 618 00:34:40,496 --> 00:34:41,748 हाँ, ज़रूर। 619 00:34:49,339 --> 00:34:53,051 मैं चाहती हूँ तुम मुझे दिखाओ 620 00:34:55,137 --> 00:34:58,056 मैं प्यार को महसूस करना चाहती हूँ 621 00:35:01,393 --> 00:35:06,148 मुझे पता है तुम मुझे दिखा सकते हो 622 00:35:07,858 --> 00:35:09,860 ओह 623 00:35:11,862 --> 00:35:13,864 -यह क्या हुआ? -इंजन गरम हो गया है। 624 00:35:17,492 --> 00:35:18,952 -हम फँस गए? -मदद बुलाओ। 625 00:35:19,036 --> 00:35:20,996 फँस गए? क्या? 626 00:35:21,079 --> 00:35:24,625 -मेरे मोबाइल में सिगनल नहीं है। -किसी के मोबाइल में सिगनल है? 627 00:35:24,708 --> 00:35:26,210 सिगनल बिल्कुल नहीं है? 628 00:35:26,293 --> 00:35:28,587 ठीक है, दोस्तों। शांत हो जाओ। सब ठीक हो जाएगा। 629 00:35:28,670 --> 00:35:31,673 थोड़ा आगे जाकर इस सड़क पर एक पेट्रोल पंप है। 630 00:35:31,757 --> 00:35:36,220 मैं चल कर उधर जाता हूँ और मदद के लिए फ़ोन कर देता हूँ, ठीक है? 631 00:35:36,303 --> 00:35:38,222 कुछ नज़र आ रहा है? 632 00:35:38,305 --> 00:35:40,224 -मिरियम? -क्या? 633 00:35:40,307 --> 00:35:44,269 क्या तुम... क्या तुम मेरे साथ चलोगी? 634 00:35:44,353 --> 00:35:46,355 मुझे लगता है मुझे तुमसे माफ़ी माँगनी चाहिए। 635 00:35:51,443 --> 00:35:52,736 तुम ख़ुशकिस्मत हो मुझे शौचालय जाना है। 636 00:35:53,779 --> 00:35:54,863 धन्यवाद। 637 00:35:58,116 --> 00:36:01,537 यह इस मिट्टी का ध्यान रखना। 638 00:36:02,120 --> 00:36:04,456 -धन्यवाद। -यह ठीक है। 639 00:36:06,542 --> 00:36:09,211 मैं बस कहना चाहता था कि... 640 00:36:09,294 --> 00:36:13,215 मुझे अफ़सोस है उस समय जो मुझे गुस्सा आ गया। 641 00:36:14,466 --> 00:36:16,802 कोई बात नहीं। मैं समझती हूँ। 642 00:36:17,302 --> 00:36:18,720 नहीं, यह ठीक नहीं है। 643 00:36:18,804 --> 00:36:21,932 लगता है तुमने किसी दुखती रग को छू लिया होगा, 644 00:36:22,015 --> 00:36:24,017 पर मुझे इस तरह चिल्लाना नहीं चाहिए था। 645 00:36:26,478 --> 00:36:28,230 सब ठीक है। सच में। 646 00:36:29,773 --> 00:36:31,692 इस तरह की सच्चाई सुनना मुश्किल होता है। 647 00:36:34,361 --> 00:36:38,240 मेरा मतलब, मैं... मैं ख़ुद भी अभी भी इससे जूझ रही हूँ। 648 00:36:39,700 --> 00:36:42,244 सोचती रहती हूँ कि मेरी ज़िंदगी कैसी होती अगर... 649 00:36:43,203 --> 00:36:44,955 मैं उससे कभी मिली ही ना होती, समझ रहे हो? 650 00:36:45,998 --> 00:36:46,999 हाँ। 651 00:36:47,082 --> 00:36:50,127 स्नैक शॉप - स्मोक ब्रेक 652 00:36:53,380 --> 00:36:54,756 मैं शौचालय होकर आती हूँ। 653 00:36:54,840 --> 00:36:56,341 -हाँ, ज़रूर। -ठीक है। 654 00:37:24,703 --> 00:37:25,704 धन्यवाद। 655 00:37:32,044 --> 00:37:33,212 मार्टी? 656 00:37:36,215 --> 00:37:38,884 मार्टी? 657 00:37:54,566 --> 00:37:56,151 -हैलो? -हैलो, मिरियम। 658 00:37:56,818 --> 00:37:59,905 मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अब से मैं तुम्हारा थेरेपिस्ट नहीं रहूँगा। 659 00:37:59,988 --> 00:38:02,407 अब मुझे नहीं लगता कि यह एक स्वस्थ संबंध है। 660 00:38:02,950 --> 00:38:05,410 मुझे लगता है तुम एक बहुत ज़हरीली व्यक्ति हो, 661 00:38:05,494 --> 00:38:07,412 और मैं अब तुमसे कभी बात नहीं करना चाहता। 662 00:38:07,496 --> 00:38:08,497 -आइक! -अलविदा। 663 00:38:09,081 --> 00:38:11,041 आइक, यह क्या हो रहा है? 664 00:39:04,636 --> 00:39:05,971 धन्यवाद, माइक। 665 00:39:06,054 --> 00:39:09,099 मुझे पता है वह थोड़ा अजीब था। 666 00:39:13,437 --> 00:39:15,647 मुझसे फिर कभी ऐसा घटिया काम करने को मत कहना। 667 00:41:29,907 --> 00:41:31,909 उपशीर्षक अनुवादक: मृणाल अग्रवाल