1 00:00:09,009 --> 00:00:12,596 दरवाज़ा पूरा खुला रखो 2 00:00:14,097 --> 00:00:18,143 जब तक हम धीरे-धीरे साथ-साथ चलते हुए नहीं आते 3 00:00:19,186 --> 00:00:23,148 जब तक हम धीरे-धीरे साथ-साथ चलते हुए नहीं आते 4 00:00:24,399 --> 00:00:28,028 जब तक मैं अपनी दुल्हन के साथ उस दरवाज़े से अंदर नहीं आता 5 00:00:28,111 --> 00:00:29,780 ब्रुकलिन डॉजर्स बधाई हो मार्टी 6 00:00:35,869 --> 00:00:38,705 क्या बार मिट्ज़वाह वाला लड़का हमारे पास स्टेज पर आएगा? 7 00:00:46,046 --> 00:00:48,340 -वह है कहाँ? -मुझे नहीं पता। 8 00:00:51,927 --> 00:00:55,806 मार्टी। मार्टी, मैं हूँ। मुझे पता है तुम अंदर हो। 9 00:00:55,889 --> 00:00:56,974 बाहर आ जाओ। 10 00:00:57,057 --> 00:00:58,559 नहीं। मेरे पेट में दर्द है। 11 00:00:58,642 --> 00:01:01,478 चलो, जो कर रहे हो उसे ख़त्म करो, और फिर हम अंदर चलते हैं। 12 00:01:01,562 --> 00:01:03,272 -तुम होरा भी नहीं देख पाए। -मुझे फ़र्क नहीं पड़ता। 13 00:01:03,355 --> 00:01:05,274 वहाँ बहुत ज़्यादा लोग हैं। वे सब मेरी ओर ही देख रहे हैं। 14 00:01:09,403 --> 00:01:11,280 क्या तुमने उपहारों का ढेर देखा है? 15 00:01:12,406 --> 00:01:15,284 तुम फ़ाउन्टेन पेनों की दुकान खोल सकते हो बशर्ते तुम अगला एक घंटा निकाल लो। 16 00:01:15,367 --> 00:01:18,704 क्यों ना हम ऐसा करें, मोमबत्तियाँ जला लें, थोड़ा केक खा लें, 17 00:01:18,787 --> 00:01:20,914 दादीमाँ फ़्लो के साथ एक डांस कर लें और फिर यहाँ से निकल जाते हैं? 18 00:01:20,998 --> 00:01:24,126 मैं पूरा समय तुम्हारे साथ रहूँगी, वादा करती हूँ। 19 00:01:34,845 --> 00:01:36,763 शानदार। आ जाओ यहाँ। आओ। 20 00:01:39,183 --> 00:01:40,601 ठीक है। सब लोग, मुस्कुराओ। 21 00:01:43,604 --> 00:01:47,524 द श्रिंक नेक्स्ट डोर 22 00:01:48,317 --> 00:01:50,277 वंडरी एवं ब्लूमबर्ग के पॉडकास्ट पर आधारित 23 00:01:57,910 --> 00:01:59,119 जोल, वह बबल गम। 24 00:01:59,203 --> 00:02:00,078 सिनेमा लिंकन स्क्वेयर 25 00:02:00,162 --> 00:02:02,748 वह तुम्हारे पास पहले से ही थी या तुम्हें वह सीट के नीचे चिपकी मिली? 26 00:02:02,831 --> 00:02:03,832 -आ जाओ, जोल। 27 00:02:03,916 --> 00:02:05,876 -हैलो, माँ। -हैलो, बच्चों। 28 00:02:05,959 --> 00:02:07,336 -फ़िल्म कैसी थी? -अच्छी थी। 29 00:02:07,419 --> 00:02:10,088 एक आदमी ने औरत जैसे कपड़े पहने और फिर दूसरे आदमी ने उसे चुम्मा दिया। 30 00:02:10,172 --> 00:02:11,715 -बढ़िया। -हमें मज़ा आया। 31 00:02:11,798 --> 00:02:13,300 -बहुत मज़ा आया, हाँ। -हाँ। 32 00:02:13,383 --> 00:02:14,384 तुम्हारी दोपहर कैसी बीती? 33 00:02:14,468 --> 00:02:16,762 मैं गाड़ी चलाकर शहर के बीच गई, वहाँ मुझे पार्किंग टिकट मिली, 34 00:02:16,845 --> 00:02:20,057 मैंने ट्रैफ़िक पुलिस वाले से 20 मिनट तक बहस की। बहुत आनंद आया। 35 00:02:20,140 --> 00:02:22,601 किसी वयस्क के साथ बिना रोक-टोक के बातचीत। 36 00:02:22,684 --> 00:02:24,186 तो वह शानदार था। 37 00:02:24,853 --> 00:02:26,563 अच्छा। देखो, मुझे जाना है। 38 00:02:27,147 --> 00:02:27,981 इन्होंने खाना खाया? 39 00:02:28,065 --> 00:02:29,900 बिल्कुल खाया। पॉपकॉर्न और जैली स्टिक। 40 00:02:29,983 --> 00:02:31,068 -मार्टी। -मुझे जल्दी जाना है। 41 00:02:31,652 --> 00:02:34,780 रुको। तुम्हारा जन्मदिन। हमें कोई योजना बनानी होगी। 42 00:02:34,863 --> 00:02:38,200 -नहीं। तुम्हें पता है मुझे ताम-झाम पसंद नहीं। -कोई बड़ी पार्टी वगैरह नहीं करेंगे। 43 00:02:38,283 --> 00:02:40,494 जल्दी आ जाना ताकि बच्चे भी शामिल हो पाएँ। 44 00:02:40,577 --> 00:02:42,412 मैं चूल्हे पर कचालू भूनूँगी। 45 00:02:42,496 --> 00:02:44,206 उससे आग लगने का अलार्म बज जाएगा। 46 00:02:45,165 --> 00:02:48,210 वादा करती हूँ किसी को मज़े नहीं करने दूँगी। 47 00:02:48,293 --> 00:02:50,754 -ठीक है? -बढ़िया लग रहा है। अच्छा, मैं आ जाऊँगा। 48 00:02:50,838 --> 00:02:53,257 अरे, तुम वैसे जा कहाँ रहे हो? क्या कोई डे-ट है? 49 00:02:53,340 --> 00:02:54,967 -नहीं। नहीं। -नहीं? 50 00:02:55,050 --> 00:02:57,511 नहीं। मैं डॉ. हर्शकॉफ़ से मिलने जा रहा हूँ। 51 00:02:58,220 --> 00:03:00,264 -फिर से? -हाँ। 52 00:03:01,682 --> 00:03:05,018 मार्टी, यह... मैं बहुत ख़ुश हूँ। 53 00:03:05,102 --> 00:03:06,103 क्या यह काम कर रहा है? 54 00:03:06,186 --> 00:03:07,688 -शायद। अभी पता नहीं। -अच्छा। 55 00:03:07,771 --> 00:03:10,399 मतलब, वह चाहते हैं मैं बताऊँ मैं क्या महसूस करता हूँ, 56 00:03:10,482 --> 00:03:12,192 पर मेरा मुख्य एहसास है मैं कुछ नहीं बताना चाहता। 57 00:03:12,276 --> 00:03:13,527 मार्टी। 58 00:03:14,862 --> 00:03:15,863 देखो ज़रा ख़ुद को। 59 00:03:16,446 --> 00:03:18,365 बस यह बताते रहो कि तुम्हें किन चीज़ों से चिंता होती है। 60 00:03:18,448 --> 00:03:19,449 -ठीक है? -हाँ। 61 00:03:19,533 --> 00:03:21,326 -मुझे तुम पर बहुत गर्व है। -अच्छा। 62 00:03:21,410 --> 00:03:23,036 -आज के लिए धन्यवाद। -बाय। अच्छा। 63 00:03:23,120 --> 00:03:25,122 -मुझे चलना चाहिए। बाय। -तुमसे प्यार करती हूँ। तुम पर गर्व है। 64 00:03:25,205 --> 00:03:26,206 -बाय। -बाय, मार्टी अंकल। 65 00:03:26,290 --> 00:03:28,041 फ़िलिस हमेशा से ज़्यादा मज़बूत रही है। 66 00:03:28,125 --> 00:03:30,836 पर इस पिछले साल में, मेरा मतलब... 67 00:03:30,919 --> 00:03:32,379 उसको बहुत कुछ झेलना पड़ा है। 68 00:03:32,462 --> 00:03:35,382 मेरे पिता की मौत का उस पर गहरा असर पड़ा, और फिर... 69 00:03:36,800 --> 00:03:39,887 उसका तलाक हो रहा है। मुझे उसके लिए बुरा लगता है। 70 00:03:39,970 --> 00:03:41,054 मुझे भी बुरा लगा है। 71 00:03:41,805 --> 00:03:43,223 पर यह उसका सेशन नहीं है। 72 00:03:44,433 --> 00:03:45,434 तुम्हारा है। 73 00:03:47,644 --> 00:03:50,147 माफ़ करना। यह सब मेरे लिए अभी भी नया है। 74 00:03:52,024 --> 00:03:53,483 वैसे, मुझे तुम्हारी कमीज़ बहुत अच्छी लगी। 75 00:03:54,151 --> 00:03:55,777 क्या यह राल्फ़ लॉरेन की है? 76 00:03:56,403 --> 00:03:58,071 लिफ़शिट्ज़। यह उसका असली नाम है। 77 00:03:58,155 --> 00:03:59,323 राल्फ़ लिफ़शिट्ज़। 78 00:03:59,406 --> 00:04:01,825 नहीं। मुझे तो यह पता ही नहीं था। 79 00:04:01,909 --> 00:04:03,619 मेरी उससे थोड़ी जान-पहचान है। 80 00:04:03,702 --> 00:04:08,081 किसी यूजेए कार्यक्रम में उसके साथ तस्वीर ली थी। बहुत प्यारा आदमी है। उसकी चीज़ें कालातीत है। 81 00:04:08,165 --> 00:04:09,416 वाक़ई हैं। 82 00:04:09,499 --> 00:04:14,463 पर, मार्टी, तुमने बड़े प्रभावशाली तरीके से फिर से विषय बदल दिया है। 83 00:04:14,963 --> 00:04:15,797 अब, चलो। 84 00:04:16,423 --> 00:04:17,591 अपना ध्यान यहीं रखो। 85 00:04:17,673 --> 00:04:20,969 मैं जानना चाहता हूँ, तुम्हारे पिता की मृत्यु का तुम्हारे ऊपर क्या प्रभाव पड़ा? 86 00:04:21,053 --> 00:04:22,053 मेरे ऊपर? 87 00:04:23,138 --> 00:04:24,973 मतलब, मैं तो ठीक हूँ। 88 00:04:25,057 --> 00:04:26,058 ठीक हो? 89 00:04:27,059 --> 00:04:28,894 तुमने अपने पिता को खोया है, मार्टी। 90 00:04:28,977 --> 00:04:31,855 तुम्हारा ठीक ना होना बिल्कुल जायज़ है। 91 00:04:31,939 --> 00:04:32,940 हाँ। 92 00:04:35,234 --> 00:04:36,944 शायद इतना ठीक नहीं हूँ। 93 00:04:38,028 --> 00:04:43,700 तुम्हें पता है किसी भावना को महसूस करना और उस भावना को कोई नाम दे पाना 94 00:04:44,201 --> 00:04:48,205 तुम्हें कितना सशक्त और स्वतंत्र महसूस करवा सकता है? 95 00:04:55,629 --> 00:04:56,755 मुझे उनकी याद आती है। 96 00:04:56,839 --> 00:04:58,006 ज़रूर आती होगी। 97 00:04:58,549 --> 00:05:02,636 जब मैं इस चीज़ के बारे में सोचता हूँ कि वह अब नहीं रहे, मुझे लगता है... 98 00:05:04,471 --> 00:05:05,472 अच्छा नहीं लगता। 99 00:05:05,556 --> 00:05:08,267 दर्द महसूस करने में कोई शर्म की बात नहीं है, मार्टी। 100 00:05:09,518 --> 00:05:10,978 तुम्हें उनकी याद क्यों आती है? 101 00:05:14,523 --> 00:05:15,649 वह मेरे डैडी थे। 102 00:05:16,275 --> 00:05:17,943 और इसका मतलब है तुम बच्चे थे। 103 00:05:19,278 --> 00:05:20,904 और बच्चा होना अच्छा होता है। 104 00:05:21,405 --> 00:05:22,823 तुम्हें ज़िम्मेदारी उठाने की ज़रूरत नहीं होती। 105 00:05:23,699 --> 00:05:25,450 -फ़ैसले लेने की ज़रूरत नहीं होती। -हाँ। 106 00:05:26,493 --> 00:05:29,496 पर अब तुम्हें मर्द बनना पड़ेगा और इससे डर लगता है। 107 00:05:31,123 --> 00:05:32,124 हाँ। 108 00:05:33,083 --> 00:05:37,421 वह इसलिए क्योंकि हमारे पिता हमारे सामने आदर्श रखते हैं कि मर्द होना क्या होता है। 109 00:05:38,088 --> 00:05:39,423 जब हम उन्हें खो देते हैं, 110 00:05:40,716 --> 00:05:45,804 तो हमें ऐसा लगता है कि उनके साथ हमने मर्दानग़ी की मिसाल भी खो दी है। 111 00:05:47,222 --> 00:05:50,559 हाँ। हाँ, बिल्कुल यही बात है। यही बात है। 112 00:05:50,642 --> 00:05:52,019 मुझे इसके बारे में और बताओ। 113 00:05:54,229 --> 00:05:57,941 हाँ। शायद, अब जब वह चले गए हैं, 114 00:05:58,025 --> 00:06:03,238 मुझे लगता है, सब लोग मेरी ओर देख रहे हैं कि मैं उनकी कमी को पूरा करूँ। 115 00:06:03,322 --> 00:06:04,323 पर... 116 00:06:04,406 --> 00:06:07,326 पर तुम डरते हो कि वे तुम्हें अभी भी एक बच्चा ही समझते हैं 117 00:06:07,409 --> 00:06:09,661 क्योंकि तुम भी ख़ुद को अभी तक बच्चा ही समझते हो। 118 00:06:18,754 --> 00:06:22,966 मुझे लगता है अभी-अभी तुम्हारे साथ वह हुआ जिसे हम हेडश्रिंकर कहते हैं, दिमाग़ की बत्ती जलना। 119 00:06:25,552 --> 00:06:26,970 हे भगवान। 120 00:06:30,557 --> 00:06:31,934 और हमारा समय ख़त्म हो गया है। 121 00:06:33,810 --> 00:06:37,022 मुझे ठीक उस समय सेशन का अंत करना बहुत बुरा लगता है जब हम किसी नतीजे पर पहुँचने वाले होते हैं, 122 00:06:37,856 --> 00:06:39,483 पर डॉक्टर को भी खाना तो खाना है। 123 00:06:42,569 --> 00:06:44,071 वैसे... 124 00:06:44,154 --> 00:06:46,490 आमतौर पर मैं किसी कैफ़े पर जाकर कुछ खा लेता हूँ, 125 00:06:46,573 --> 00:06:50,953 पर अगर तुम साथ आकर यह ख़त्म करना चाहो, 126 00:06:51,828 --> 00:06:53,038 तो आ सकते हो। 127 00:06:53,664 --> 00:06:54,831 -सच में? -हाँ। 128 00:06:54,915 --> 00:06:56,834 मैं... हाँ, मुझे तुमसे उस समय के पैसे लेने पड़ेंगे। 129 00:06:56,917 --> 00:06:58,627 -पर, रहने दो। -नहीं, नहीं। 130 00:06:58,710 --> 00:07:00,087 कोई बात नहीं। 131 00:07:00,170 --> 00:07:03,006 मुझे यह अच्छा लगेगा अगर तुम्हें इससे कोई ऐतराज़ नहीं है। 132 00:07:04,216 --> 00:07:05,092 कोरियन बुफ़े एवं सैंडविच 133 00:07:05,175 --> 00:07:06,510 -तुम 40 के होने वाले हो। -हाँ। 134 00:07:07,427 --> 00:07:11,056 -अपने जन्मदिन पर क्या कर रहे हो? -तुम फ़िलिस जैसी बातें कर रहे हो। 135 00:07:11,765 --> 00:07:13,976 कुछ नहीं। मुझे पार्टियाँ पसंद नहीं हैं। 136 00:07:14,059 --> 00:07:15,227 मुझे उस सबमें मज़ा नहीं आता। 137 00:07:15,978 --> 00:07:17,479 तुम्हारा बार मिट्ज़वाह तो हुआ ही होगा? 138 00:07:17,563 --> 00:07:19,481 हाँ, पर मैंने उसका बहुत सारा हिस्सा देखा नहीं था। 139 00:07:20,107 --> 00:07:23,485 मैं शौचालय में था। मुझे थोड़ी पाचनसंबंधी समस्याएँ हैं। 140 00:07:23,569 --> 00:07:25,821 कभी-कभी मेरी अंदर की आँतें फ़ोन की तार की तरह 141 00:07:25,904 --> 00:07:27,656 -आपस में उलझ जाती हैं। -अच्छा, ऐसा है। 142 00:07:27,739 --> 00:07:30,200 मैं तो होरा भी नहीं देख पाया था। बहुत बुरा दिन था। 143 00:07:33,370 --> 00:07:34,204 डॉक्टर। 144 00:07:35,038 --> 00:07:36,790 यह चिकन खाकर देखो। सबसे बढ़िया है। 145 00:07:37,875 --> 00:07:40,335 तीखा लगता है। मेरा पेट नहीं सहेगा। 146 00:07:40,419 --> 00:07:41,712 तुम बहुत ख़ास चीज़ चूक रहे हो, मार्टी। 147 00:07:42,546 --> 00:07:43,755 पर फिर, 148 00:07:43,839 --> 00:07:46,425 मुझे अंदेशा है तुम काफ़ी चीज़ें चूक जाते हो, क्यों? 149 00:07:46,508 --> 00:07:49,344 क्या तुम्हें लगता है जीवन का लक्ष्य स्वयं को तक़लीफ़ ना होने देना है? 150 00:07:50,179 --> 00:07:52,556 जीवन का लक्ष्य तो जीना है। 151 00:07:53,265 --> 00:07:55,934 तक़लीफ़ पाना तो जीने का हिस्सा है, मेरे दोस्त। 152 00:07:57,227 --> 00:07:59,104 तो, क्या लोगे तुम? 153 00:08:01,106 --> 00:08:01,940 ठीक है। 154 00:08:02,649 --> 00:08:05,152 हाँ। मैं लेना चाहूँगा... 155 00:08:05,652 --> 00:08:12,159 मेरी तहे-दिल से इच्छा है कि तुम मुझे बनाकर दो... हाँ। 156 00:08:12,242 --> 00:08:16,246 हाँ। चलो मुझे सफ़ेद ब्रेड पर पनीर लगा दो। 157 00:08:16,330 --> 00:08:19,458 सूखा, और एक सलाद का पत्ता डाल देना। 158 00:08:19,541 --> 00:08:21,543 नहीं, नहीं। चलो ऐसा करें... 159 00:08:21,627 --> 00:08:25,005 टमाटर के बारे में क्या ख़्याल है? ब्राउन ब्रेड पर टमाटर लगा लें, शायद? 160 00:08:25,881 --> 00:08:26,924 तुम्हारा क्या ख़्याल है? 161 00:08:27,007 --> 00:08:28,842 मेरे ख़्याल में तुम्हें कुछ ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए 162 00:08:28,926 --> 00:08:30,385 और कोई फ़ैसला करना चाहिए। 163 00:08:30,469 --> 00:08:32,429 कोई भी सैंडविच चुनो, अच्छा? 164 00:08:32,513 --> 00:08:34,056 चलो। बस जो मुँह से निकलता है, कह डालो। 165 00:08:34,556 --> 00:08:37,726 चुनो। क्या लेना चाहोगे? कुछ भी। 166 00:08:38,268 --> 00:08:39,645 -सोचो मत। -पनीर! 167 00:08:39,727 --> 00:08:41,313 ऐसे। कर लिया। हो गया। 168 00:08:41,395 --> 00:08:43,023 पनीर सैंडविच, एकदम फीका। 169 00:08:43,857 --> 00:08:47,986 मुझे यह साफ़ पता चल रहा है, मार्टी, कि इकलौता लाडला बेटा होने के कारण 170 00:08:48,779 --> 00:08:51,365 तुम्हें बच्चों की तरह रखा गया है। तुम्हें बड़ा होने की ज़रूरत नहीं पड़ी। 171 00:08:51,949 --> 00:08:52,950 इसने तुम्हें रोक कर रखा है। 172 00:08:54,952 --> 00:08:58,455 तुम सही हो। तुम बिल्कुल सही हो। 173 00:08:58,539 --> 00:09:01,708 पर अब नहीं। अब अपनी ज़िंदगी की कमान संभालो। 174 00:09:03,585 --> 00:09:06,296 अपने कर्मचारियों को और दुनिया को दिखा दो, बॉस कौन है। 175 00:09:07,422 --> 00:09:09,466 अपने अधिकार-क्षेत्र के शासक बनो। 176 00:09:14,763 --> 00:09:15,973 तुम क्या देख रहे हो? 177 00:09:18,350 --> 00:09:19,810 मेरा एक नया मरीज़ है। 178 00:09:19,893 --> 00:09:23,355 उसने आज मुझे कुछ ऐसा याद दिला दिया जिसके बारे में मैंने लंबे समय से नहीं सोचा है। 179 00:09:25,399 --> 00:09:27,317 -इस लड़के को देखो। -हे भगवान। 180 00:09:27,401 --> 00:09:30,529 क्या यह तुम्हारा बार मिट्ज़वाह है? तुम कितने प्यारे थे। 181 00:09:31,029 --> 00:09:32,030 प्यारा? 182 00:09:32,990 --> 00:09:34,533 देखो मैं कितना दुखी लग रहा हूँ। 183 00:09:34,616 --> 00:09:37,536 -वह सस्ता सा सूट। -क्या यह क्लिप करने वाली टाई है? 184 00:09:39,663 --> 00:09:41,081 सब लोग अमीर घरों में पैदा नहीं होते। 185 00:09:41,582 --> 00:09:44,585 मैं यह नहीं कह रही। मुझे बस भूल गया था कि ऐसी टाईयाँ भी होती थीं। 186 00:09:44,668 --> 00:09:49,590 मैं चाहता था वह एक बड़ा सा समारोह हो, जिसे धूमधाम से मनाया जाए। 187 00:09:50,382 --> 00:09:51,383 ऐसा कुछ नहीं हुआ। 188 00:09:52,968 --> 00:09:54,344 कोई पार्टी तक भी नहीं हुई। 189 00:09:55,179 --> 00:09:57,055 तुम्हें ये तस्वीरें कहाँ से मिलीं? 190 00:09:58,015 --> 00:09:59,808 हॉल की अलमारी से ढूँढ कर निकाली हैं। 191 00:10:01,393 --> 00:10:05,772 लगता है मैंने शायद इन्हें बहुत लंबे समय से नहीं देखा है। 192 00:10:06,398 --> 00:10:08,025 मुझे लगता है तुम बहुत मासूम लग रहे हो। 193 00:10:09,067 --> 00:10:10,068 बस करो। 194 00:10:10,569 --> 00:10:13,197 और मुझे अफ़सोस है तुम्हारे माता-पिता ने तुम्हें ख़ास महसूस नहीं करवाया। 195 00:10:14,907 --> 00:10:15,908 कोई बात नहीं। 196 00:10:17,159 --> 00:10:18,368 उनके पास इसके लिए पैसे नहीं थे। 197 00:10:19,578 --> 00:10:21,872 और सच कहूँ तो, उन्हें ऐसा करना आता भी नहीं होगा। 198 00:10:25,042 --> 00:10:27,127 मैं तुम्हें ख़ास महसूस करवाना चाहूँगी। 199 00:10:29,046 --> 00:10:30,130 ऐसा है क्या? 200 00:10:30,214 --> 00:10:31,924 बिल्कुल ऐसा ही है। 201 00:10:34,426 --> 00:10:36,178 मुझे लगता है मेरे मुँह से प्याज़ की बू आ रही होगी। 202 00:10:38,931 --> 00:10:41,391 हाँ। ठीक है। 203 00:11:08,585 --> 00:11:09,753 वाह, नए कपड़े तो देखो। 204 00:11:11,255 --> 00:11:15,092 ओह, हाँ। यह लिफ़शिट्ज़ की है। 205 00:11:15,175 --> 00:11:17,886 -उसका असली नाम यही है। -बहुत आकर्षक लग रहे हो। 206 00:11:17,970 --> 00:11:20,055 क्या सब लोग यहाँ आएँगे? 207 00:11:21,306 --> 00:11:23,058 अभी। कृपया? 208 00:11:24,685 --> 00:11:28,397 यह मेरा काम है कि मैं कार्यक्षेत्र के लक्ष्य निर्धारित कर 209 00:11:29,064 --> 00:11:33,068 आपका, अपने सहकर्मियों का मार्गदर्शन करके उन्हें सफल परिणामों की ओर अग्रसर करूँ। 210 00:11:33,151 --> 00:11:34,361 इस उद्देश्य के मद्दे-नज़र, 211 00:11:34,444 --> 00:11:37,114 मैं कुछ नियम बना रहा हूँ 212 00:11:37,197 --> 00:11:40,993 जिनकी मदद से हमारी पूरी टीम अपना सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन... 213 00:11:42,160 --> 00:11:43,161 कर पाएगी। 214 00:11:45,706 --> 00:11:48,417 काम सुबह ठीक नौ बजे शुरू होगा। 215 00:11:49,251 --> 00:11:50,252 हाँ। यह अच्छा है। 216 00:11:54,298 --> 00:11:56,508 कॉपियर मशीन के आसपास झुँड बनाकर 217 00:11:56,592 --> 00:11:58,677 कोई चर्चा नहीं होगी कि "फ़ाल्कन क्रेस्ट" में क्या हुआ था। 218 00:12:00,596 --> 00:12:05,475 खाने का समय 36 मिनट होगा। माफ़ करना, 30 मिनट। 219 00:12:05,559 --> 00:12:10,522 मेरा शून्य छः की तरह लग रहा था। इसलिए मैंने ग़लत पढ़ लिया। 220 00:12:10,606 --> 00:12:13,775 -माफ़ करना। घर में गड़बड़ चल रही थी। -हैलो, फ़िलिस। सुप्रभात। 221 00:12:15,652 --> 00:12:17,112 मुझे नहीं पता था आज स्टाफ़ की मीटिंग है। 222 00:12:18,030 --> 00:12:19,489 पता होता तो कोई फ़र्क पड़ता? 223 00:12:19,573 --> 00:12:20,782 क्या मतलब? 224 00:12:20,866 --> 00:12:22,868 क्या तुम्हें बिना कारण भी समय पर नहीं आना चाहिए? 225 00:12:25,746 --> 00:12:27,164 अच्छा, अगर तुम्हें जानना ही है, 226 00:12:27,998 --> 00:12:31,084 जोल ने आज बाल हटाने वाली क्रीम से अपने सिर में शैंपू कर लिया। 227 00:12:31,168 --> 00:12:34,004 तो मेरा आठ साल का बच्चा अब अनुपम खेर जैसा लग रहा है। 228 00:12:34,087 --> 00:12:36,798 तो आधा घंटा देर से आने के लिए मुझे खरी-खोटी मत सुनाओ, धन्यवाद। 229 00:12:37,299 --> 00:12:39,259 इसे क्या हो गया है? हे भगवान। 230 00:12:41,637 --> 00:12:43,305 दिन की क्या शुरुआत हुई है। 231 00:12:43,388 --> 00:12:44,723 -हे भगवान। -फ़िलिस का इंतज़ार है। 232 00:12:44,806 --> 00:12:46,683 बस अपना बैग रख रही हूँ, धन्यवाद। 233 00:12:46,767 --> 00:12:48,936 -जैसे ही वह बैठ जाएगी। -थोड़ी संवेदना दिखाओगे, मार्टी। 234 00:12:49,645 --> 00:12:50,646 मेरा बेटा गंजा हो गया है। 235 00:12:50,729 --> 00:12:53,732 शायद तुम्हें अपनी बाल हटाने वाली क्रीम अलमारी में बंद करके रखनी चाहिए। 236 00:12:53,815 --> 00:12:56,235 -इतनी नुक़्ता-चीनी बंद करो, मार्टी। -तुम्हारा इंतज़ार है, फ़िलिस। 237 00:13:01,198 --> 00:13:03,116 -तुमने कल रात "फ़ाल्कन क्रेस्ट" देखा था? -मैं... 238 00:13:03,200 --> 00:13:04,368 -मुझसे इंतज़ार नहीं हो रहा। -फ़िलिस! 239 00:13:04,451 --> 00:13:05,911 -कितना मर्मस्पर्शी... -मैं... 240 00:13:07,538 --> 00:13:10,749 मुझे तुम्हें थोड़ी डाँट लगानी ही पड़ेगी, अच्छा? 241 00:13:11,416 --> 00:13:13,794 मैं कुछ नियम बनाने की कोशिश कर रहा हूँ। 242 00:13:14,419 --> 00:13:16,046 अच्छा। ठीक है। 243 00:13:16,880 --> 00:13:18,173 कृपया। 244 00:13:20,092 --> 00:13:22,594 जिनमें सबसे ज़रूरी है... 245 00:13:23,929 --> 00:13:24,930 माफ़ करना। 246 00:13:25,514 --> 00:13:29,184 सबसे ज़रूरी है, काम पर, 247 00:13:30,394 --> 00:13:31,395 हम... 248 00:13:33,188 --> 00:13:34,565 काम की जगह पर, हम काम करेंगे। 249 00:13:34,648 --> 00:13:38,110 अच्छा। तो इसका मतलब है कोई निजी बातचीत नहीं होगी। 250 00:13:38,193 --> 00:13:39,611 फ़ोन पर कोई गप्पें नहीं मारी जाएँगी। 251 00:13:39,695 --> 00:13:43,240 मार्टी। डॉ. हर्शकॉफ़ का फ़ोन है। 252 00:13:43,782 --> 00:13:44,950 उनका फ़ोन है? 253 00:13:45,492 --> 00:13:49,580 अच्छा। ख़ैर, ऐसा है। तकनीकी तौर पर यह... 254 00:13:49,663 --> 00:13:51,373 यह काम से संबंधित है। तो... 255 00:13:51,456 --> 00:13:53,250 उन्होंने कहा कुछ निजी बात करनी है। 256 00:13:53,333 --> 00:13:57,129 बेहतर होगा तुम उन्हें बाद में फ़ोन करने के लिए कहो। 257 00:13:57,212 --> 00:13:59,214 सही है। ठीक है। 258 00:13:59,298 --> 00:14:03,093 इस एक अवसर पर, वैयक्तिक विशेषाधिकार के नाते, 259 00:14:03,177 --> 00:14:06,722 मुझे इन सभी पूर्व वर्णित प्रतिबंधों से छूट प्राप्त है 260 00:14:06,805 --> 00:14:11,018 क्योंकि तकनीकी तौर पर यह नियम तब तक लागू नहीं होंगे 261 00:14:11,602 --> 00:14:13,979 जब तक यह मीटिंग स्थगित नहीं होगी। 262 00:14:14,062 --> 00:14:17,024 तो, इस बात के साथ, यह मीटिंग स्थगित होती है। 263 00:14:17,107 --> 00:14:19,735 नहीं। मीटिंग कुछ समय के लिए रोकी जाती है। 264 00:14:27,034 --> 00:14:28,410 शह और मात। 265 00:14:29,912 --> 00:14:30,913 लीरॉय। 266 00:14:30,996 --> 00:14:33,582 प्यादे को कभी कम मत समझो, यार। 267 00:14:35,542 --> 00:14:36,960 लो वह आ गया। हैलो! 268 00:14:37,044 --> 00:14:39,421 -अरे, लीरॉय, बुरा ना मानो तो... धन्यवाद। -मुझे बुरा नहीं लगेगा। 269 00:14:39,505 --> 00:14:40,506 बैठो। 270 00:14:42,466 --> 00:14:43,467 ज़रूर। 271 00:14:44,510 --> 00:14:45,844 -आने के लिए धन्यवाद। -हाँ। 272 00:14:46,345 --> 00:14:49,097 -आशा है मैंने तुम्हारे काम में कोई अड़चन नहीं डाली। -नहीं। कोई बात नहीं। 273 00:14:49,806 --> 00:14:50,933 सब ठीक है ना? 274 00:14:51,016 --> 00:14:52,684 सब बहुत बढ़िया है। 275 00:14:54,102 --> 00:14:55,854 मैं तुम्हारे बारे में सोच रहा था, मार्टी। 276 00:14:57,105 --> 00:14:58,565 तुम मेरे बारे में सोच रहे थे? 277 00:14:58,649 --> 00:15:02,152 तुम्हारा जन्मदिन आने वाला है, और मेरे पास तुम्हारे लिए एक बहुत शानदार विचार है। 278 00:15:02,236 --> 00:15:05,656 तुम अपने जीवन का नियंत्रण अपने हाथ में लेना, एक नया आदमी बनना चाहते हो ना? 279 00:15:05,739 --> 00:15:07,115 जीवन का नया अध्याय शुरू करना, है ना? 280 00:15:07,199 --> 00:15:08,200 अँ-हँ। 281 00:15:08,283 --> 00:15:11,870 मुझे लगता है तुम्हें इस महत्वपूर्ण क्षण को यादगार बनाना चाहिए। 282 00:15:12,412 --> 00:15:16,792 मुझे लगता है तुम्हें अपने लिए एक दूसरा बार मिट्ज़वाह करना चाहिए। 283 00:15:17,584 --> 00:15:19,127 -क्या? -एक अगला भाग। 284 00:15:19,211 --> 00:15:20,838 वही खेल एक बार फिर। 285 00:15:20,921 --> 00:15:22,297 रॉकी रिंग में दोबारा आया था। 286 00:15:22,798 --> 00:15:24,258 तुम बीमाह पर वापस जाओगे। 287 00:15:25,551 --> 00:15:26,844 -मुझे समझ नहीं आ रहा। -पर इस बारे में सोचो। 288 00:15:26,927 --> 00:15:28,595 तुम पहले वाले के असर से अब तक उबरे नहीं हो। 289 00:15:29,346 --> 00:15:31,223 तुम्हारा एक हिस्सा अभी भी उस शौचालय में अटका हुआ है 290 00:15:31,306 --> 00:15:33,016 जहाँ तुम्हारी अंतड़ियाँ कुलबुला रही हैं। 291 00:15:33,100 --> 00:15:35,561 यह एक और मौका हो सकता है। 292 00:15:35,644 --> 00:15:38,522 उसे फिर से करो। तुम्हारा 40वाँ जन्मदिन मनाने का सबसे बढ़िया तरीका। 293 00:15:38,605 --> 00:15:39,606 अँ-हँ। 294 00:15:40,732 --> 00:15:41,733 दिलचस्प। 295 00:15:42,901 --> 00:15:44,152 -तुम्हें बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। -नहीं। 296 00:15:44,903 --> 00:15:47,823 सोच कर देखो। यह एक असली यादगार उत्सव रहेगा। 297 00:15:48,490 --> 00:15:52,077 तुम्हारे इस नए स्वरूप, इस नए तुम का एलान करने का एक तरीका। 298 00:15:52,160 --> 00:15:54,121 मैं बता रहा हूँ, मुझे यह विचार बहुत पसंद आया है। 299 00:15:54,204 --> 00:15:56,415 मैं अकृतज्ञ नहीं लगना चाहता, 300 00:15:57,541 --> 00:15:58,542 पर क्या मैं इस बारे में सोच सकता हूँ? 301 00:15:59,334 --> 00:16:02,296 बेशक़। मैं कोई... मैं तुम्हारे साथ कोई ज़बरदस्ती नहीं करूँगा। 302 00:16:02,963 --> 00:16:03,797 यह निर्णय तुम्हारा होगा। 303 00:16:07,384 --> 00:16:08,594 मुझे जाना है। 304 00:16:09,511 --> 00:16:10,596 सेशन में मिलते हैं। 305 00:16:10,679 --> 00:16:12,181 तुम्हारा दिन अच्छा बीते, मार्टी। 306 00:16:12,681 --> 00:16:14,474 और जो भी निर्णय लो, मुझे बता देना। 307 00:16:39,708 --> 00:16:42,211 -अरे। मुझे ऊपर आने देने के लिए धन्यवाद। -मुझे पता था तुम आओगे। 308 00:16:42,294 --> 00:16:44,129 -क्या मतलब? -वह बरताव तुम्हारे जैसा बिल्कुल नहीं था। 309 00:16:44,213 --> 00:16:45,297 क्या कह रही हो तुम? 310 00:16:45,380 --> 00:16:47,591 मुझे पता है तुम यहाँ आज के लिए मुझसे माफ़ी माँगने आए हो। 311 00:16:47,674 --> 00:16:48,675 किस चीज़ के लिए? 312 00:16:48,759 --> 00:16:52,221 पूरे दफ़्तर के सामने मुझसे इतनी बद्तमीज़ी से बात करने के लिए। 313 00:16:52,304 --> 00:16:54,056 मुझे अफ़सोस है अगर तुम्हें लगा मैंने बद्तमीज़ी की, 314 00:16:54,139 --> 00:16:55,474 पर मैं नियंत्रण अपने हाथ में ले रहा हूँ। 315 00:16:55,557 --> 00:16:57,267 अपने अधिकार-क्षेत्र का शासक बनने की कोशिश कर रहा हूँ। 316 00:16:57,351 --> 00:17:00,270 तुम्हारा अधिकार-क्षेत्र? समझ गई। 317 00:17:00,979 --> 00:17:02,064 हाँ। 318 00:17:02,147 --> 00:17:06,484 तो, लगता है थैरेपी वाक़ई काम कर रही है, हँ? 319 00:17:06,568 --> 00:17:09,112 -कर रही है। वाक़ई कर रही है। -ठीक है। 320 00:17:09,195 --> 00:17:12,074 और डॉ. आइक को कुछ सूझा है। 321 00:17:12,156 --> 00:17:16,036 -अब उनका नाम यह हो गया है? डॉ. आइक? -हाँ। 322 00:17:16,118 --> 00:17:19,665 पहले तो, यह विचार बहुत अजीब लगा, पर सुनो ज़रा। 323 00:17:20,499 --> 00:17:23,210 डॉ. आइक चाहते हैं कि अपने 40वें जन्मदिन पर... 324 00:17:25,712 --> 00:17:27,214 मुझे अपना बार मिट्ज़वाह करना चाहिए। 325 00:17:30,843 --> 00:17:33,095 -तुम्हारा बार मिट्ज़वाह हो चुका है। -हाँ। 326 00:17:33,178 --> 00:17:34,638 एक दूसरा बार मिट्ज़वाह। 327 00:17:43,814 --> 00:17:45,732 पहले वाले में क्या बुराई थी? 328 00:17:46,316 --> 00:17:47,860 वह बहुत बुरा दिन था, याद है? 329 00:17:47,943 --> 00:17:49,778 मैंने अपना हैफ़तोराह गड़बड़ कर लिया था, 330 00:17:49,862 --> 00:17:52,155 और मैं जाकर शौचालय में छिप गया था। 331 00:17:52,239 --> 00:17:54,324 पर माँ और डैडी को तुम पर बहुत गर्व हुआ था। 332 00:17:54,408 --> 00:17:56,243 वे... वह उनके लिए कितना मायने रखता था। 333 00:17:56,326 --> 00:17:58,203 जानता हूँ। पर... 334 00:18:00,664 --> 00:18:02,040 ख़ैर... 335 00:18:04,334 --> 00:18:10,132 वैसे, यह डॉक्टर थोड़ा लीक से हटकर लगता है, हँ? 336 00:18:10,215 --> 00:18:12,050 हाँ, शायद। 337 00:18:15,470 --> 00:18:19,433 पर बात यह है, वह बहुत परवाह करता है। 338 00:18:20,309 --> 00:18:22,477 और मेरे बारे में उसने जो भी कहा है, वह सब सही है। 339 00:18:23,103 --> 00:18:24,479 मेरा मतलब, वह मुझे सच में जानता है। 340 00:18:24,563 --> 00:18:28,567 वह मुझे समझता है और थैरेपी काम कर रही है। 341 00:18:29,234 --> 00:18:32,070 मुझे पता है ये बस शब्द हैं और ये बस भावनाएँ वगैरह हैं, 342 00:18:32,154 --> 00:18:35,449 पर जब तुम उन्हें ऊँचा बोलते हो, वह सही कहता है, इससे तुम सशक्त बनते हो। 343 00:18:35,532 --> 00:18:36,700 यह तुम्हें स्वतंत्र महसूस करवाता है। 344 00:18:38,243 --> 00:18:39,286 इससे बहुत चैन मिलता है। 345 00:18:39,369 --> 00:18:40,370 तुम समझ रही हो? 346 00:18:40,454 --> 00:18:45,292 और मैं ऐसी चीज़ें महसूस कर रहा हूँ और कर रहा हूँ जो मैंने... मैंने कभी नहीं... 347 00:18:47,711 --> 00:18:50,547 बात यह है कि उसकी हर सलाह मेरे लिए एकदम सही साबित हुई है 348 00:18:50,631 --> 00:18:54,801 और अगर उसे लगता है मुझे यह करना चाहिए तो शायद मुझे यह करना चाहिए। 349 00:18:55,385 --> 00:18:56,386 मार्टी। 350 00:18:58,972 --> 00:19:01,141 मैं तुम्हारे लिए बहुत ख़ुश हूँ। 351 00:19:02,559 --> 00:19:03,685 सच में बहुत ख़ुश हूँ। 352 00:19:07,147 --> 00:19:08,273 पर तुम्हें ऐसे नहीं... 353 00:19:09,149 --> 00:19:11,360 तुम्हें ऐसे जल्दबाज़ी करने की ज़रूरत नहीं है। 354 00:19:11,443 --> 00:19:12,819 क्यों नहीं? यह बहुत उत्तेजक है। 355 00:19:12,903 --> 00:19:15,739 मैं इसके लिए तैयार हूँ। मैं सच में तैयार हूँ। मैं... 356 00:19:15,822 --> 00:19:16,823 मार्टी। 357 00:19:17,407 --> 00:19:20,077 क्या यह इसलिए है क्योंकि तुम 40 वर्ष के होने वाले हो? 358 00:19:20,160 --> 00:19:21,370 नहीं। 359 00:19:21,453 --> 00:19:24,623 अधेड़ उम्र के संकट काल से निपटने के और भी तरीके हैं। 360 00:19:24,706 --> 00:19:27,042 तुम एक कॉर्वेट खरीद सकते हो? 361 00:19:27,125 --> 00:19:30,546 सच में, किसी वेश्या से संबंध बना लो। कोई तुम्हारे बारे में राय नहीं बनाएगा। 362 00:19:32,714 --> 00:19:34,007 मुझे अच्छा महसूस हो रहा है, फ़िलिस। 363 00:19:36,093 --> 00:19:37,386 क्या तुम मेरे लिए ख़ुश नहीं हो? 364 00:19:37,469 --> 00:19:39,805 निस्संदेह मैं हूँ। 365 00:19:39,888 --> 00:19:43,016 मैंने बहुत लंबे समय से ख़ुद को इतना जीवंत महसूस नहीं किया है। 366 00:19:43,851 --> 00:19:44,852 शायद यह अच्छा हो सकता है। 367 00:19:44,935 --> 00:19:46,937 और हम इसे एक साथ करेंगे, ठीक है ना? 368 00:19:47,020 --> 00:19:48,105 एक परिवार के रूप में। 369 00:19:53,193 --> 00:19:57,406 पर हमने इसे एक परिवार के रूप में ही किया था, 370 00:19:57,990 --> 00:19:59,408 जब तुम 13 साल के थे। 371 00:20:00,158 --> 00:20:02,202 इस बार अलग होगा। 372 00:20:04,037 --> 00:20:05,581 इस बार ज़्यादा अच्छा होगा। 373 00:20:23,557 --> 00:20:24,892 हाँ, मेरा यक़ीन करो, मिरियम। 374 00:20:25,392 --> 00:20:28,478 फ़्लोरिडा के लिए मना कर दो। वहाँ मत जाओ। अपनी बात पर डटी रहो। 375 00:20:28,562 --> 00:20:30,230 तुम्हारी माँ को इसका सामना करना ही पड़ेगा। 376 00:20:30,731 --> 00:20:32,900 ठीक है। धन्यवाद। 377 00:20:34,860 --> 00:20:36,445 -हैलो। -हैलो। 378 00:20:36,528 --> 00:20:37,529 आज जल्दी आ गए। 379 00:20:41,116 --> 00:20:44,494 तो, मैंने उसके बारे में सोचा, और मैं वह करना चाहूँगा। 380 00:20:45,412 --> 00:20:46,455 यह तो बहुत बढ़िया ख़बर है। 381 00:20:46,538 --> 00:20:49,166 मुझे सच में लगता है यह मेरे लिए अच्छा हो सकता है और, वह, 382 00:20:49,249 --> 00:20:50,792 मेरी बहन सहमत नहीं है, पर... 383 00:20:50,876 --> 00:20:52,753 पर वह मान जाएगी। 384 00:20:52,836 --> 00:20:55,005 बस एक ही समस्या है, मेरा जन्मदिन तीन सप्ताह में है 385 00:20:55,088 --> 00:20:56,840 और मुझे नहीं लगता मेरा मंदिर मुझे इसके लिए समय दे पाएगा। 386 00:20:56,924 --> 00:20:59,301 कोई चिंता की बात नहीं। मैं अपने मंदिर से बात कर चुका हूँ। 387 00:20:59,384 --> 00:21:00,969 -तुमने कर ली है? -हाँ। 388 00:21:01,470 --> 00:21:03,972 मुझे लग रहा था कि तुम इसके लिए मान जाओगे। 389 00:21:04,056 --> 00:21:05,682 मैं अपने रब्बी के क़रीब हूँ, 390 00:21:05,766 --> 00:21:08,810 और कुछ साल पहले उनके मुश्किल समय के दौरान मैंने उनकी मदद की थी। 391 00:21:08,894 --> 00:21:10,103 उन्हें इसे संभव बना कर ख़ुशी होगी। 392 00:21:10,187 --> 00:21:13,565 उन्होंने उस दिन पहले ही किसी का बार मिट्ज़वाह निर्धारित किया हुआ है, तो दोनों इकट्ठे हो सकते हैं। 393 00:21:13,649 --> 00:21:16,235 वाह। मुझे समझ नहीं आ रहा क्या कहूँ। 394 00:21:16,318 --> 00:21:18,654 कहो तुम ख़ूब अभ्यास करोगे और बहुत बढ़िया प्रदर्शन करोगे। 395 00:21:18,737 --> 00:21:21,949 मैं कुछ दोस्तों को बुला लूँगा। उससे जगह थोड़ी भर जाएगी। 396 00:21:55,732 --> 00:21:57,025 रब्बी। 397 00:21:57,109 --> 00:21:58,235 फ़िलिस, हैलो। 398 00:21:58,318 --> 00:22:00,279 क्या मैं आपसे एक मिनट बात कर सकती हूँ? 399 00:22:00,362 --> 00:22:01,363 ज़रूर, अंदर आओ। 400 00:22:01,446 --> 00:22:04,032 मैं अपनी सिस्टरहुड मीटिंग के लिए जा रही थी, 401 00:22:04,116 --> 00:22:07,578 और आपसे बस एक पल बात करना चाहती थी। 402 00:22:07,661 --> 00:22:08,912 तुम्हें देखकर अच्छा लगा। 403 00:22:10,372 --> 00:22:14,334 मैं इस बार मिट्ज़वाह के बारे में आपसे बात करना चाहती थी। 404 00:22:15,460 --> 00:22:16,837 मैं इस बारे में आपके विचार जानना चाहती थी। 405 00:22:16,920 --> 00:22:21,425 क्योंकि मुझे लगता है, यह मेरे माता-पिता और उनकी याद को अपमानित करता है। 406 00:22:22,551 --> 00:22:23,719 कौन सा बार मिट्ज़वाह? 407 00:22:27,139 --> 00:22:28,432 मार्टी का बार मिट्ज़वाह। 408 00:22:30,559 --> 00:22:31,852 -तुम्हारा भाई, मार्टी? -हाँ। 409 00:22:31,935 --> 00:22:35,147 उसके 40वें जन्मदिन के लिए यह अजीब सा विचार। 410 00:22:35,856 --> 00:22:39,484 माफ़ करना, मुझे नहीं पता तुम क्या बात कर रही हो। 411 00:22:39,985 --> 00:22:42,404 -तुम शुरू करो। -मैंने इसके बारे में पहले कुछ नहीं सुना। 412 00:22:43,405 --> 00:22:44,948 तो मुझे और बताओ। 413 00:22:45,032 --> 00:22:46,450 कलीसिया। 414 00:22:50,996 --> 00:22:53,540 ठीक है, मार्टी। शुरू करो, कोशिश करके देखो। 415 00:23:00,464 --> 00:23:01,465 माफ़ करना। 416 00:23:03,050 --> 00:23:04,426 अच्छा, ठीक कर लेंगे। 417 00:23:04,510 --> 00:23:05,761 बहुत अच्छे। 418 00:23:05,844 --> 00:23:07,137 ऐमिली, तुम्हारी बारी। 419 00:23:24,780 --> 00:23:25,781 कैसा चल रहा है यहाँ? 420 00:23:25,864 --> 00:23:28,242 बहुत बढ़िया। मार्टी बहुत मेहनत कर रहा है। 421 00:23:28,325 --> 00:23:29,993 अच्छा होगा करे। मुझे शर्मिंदा मत करना, मार्टी। 422 00:23:30,077 --> 00:23:31,537 मेरे बहुत से दोस्त आ रहे हैं। 423 00:23:32,329 --> 00:23:33,372 कोशिश करूँगा शर्मिंदा ना करूँ। 424 00:23:34,540 --> 00:23:37,167 मैं उस बड़े दिन की अंतिम तैयारियाँ कर रहा हूँ। 425 00:23:37,251 --> 00:23:41,463 रब्बी, मैं अभी भी आलियाह के क्रम का इंतज़ार कर रहा हूँ। 426 00:23:41,547 --> 00:23:43,257 आप वह मुझे भिजवा देंगे? 427 00:23:43,340 --> 00:23:44,633 -बिल्कुल। -ठीक है। 428 00:23:44,716 --> 00:23:46,468 मुझे बॉलरूम की बिजली की जाँच करनी है। 429 00:23:46,552 --> 00:23:49,346 मैं एक बहुत शानदार डीजे को जानता हूँ जो पार्टी में संगीत बजा सकता है। 430 00:23:49,429 --> 00:23:52,724 अगर तुम्हें उसके पैसे देने से कोई एतराज़ ना हो। 431 00:23:53,934 --> 00:23:55,185 जो भी तुम चाहो, डॉक। 432 00:23:56,395 --> 00:23:58,730 बढ़िया। ठीक है। कुछ देर में मिलता हूँ। 433 00:23:58,814 --> 00:24:00,983 रुकना, आइज़ैक, मुझे एक मिनट बात करनी है। 434 00:24:01,984 --> 00:24:04,486 बच्चों, तुम बहुत बढ़िया कर रहे हो। करते रहो। एक साथ अभ्यास करो। 435 00:24:07,990 --> 00:24:11,869 मुझे मैडिसन कलीसिया से रब्बी गोल्डबर्ग का फ़ोन आया था, 436 00:24:11,952 --> 00:24:13,537 -तुम्हारे बारे में। -मेरे बारे में? 437 00:24:13,620 --> 00:24:15,998 दरअसल, वह किसी फ़िलिस शपिरो के हेतु था। 438 00:24:16,081 --> 00:24:17,082 तुम्हें पता है वह कौन है? 439 00:24:17,833 --> 00:24:20,419 -मुझे नहीं पता। -मुझे लगता है वह मार्टी की बहन है। 440 00:24:23,714 --> 00:24:25,465 वह क्या जानना चाहती थी? 441 00:24:25,549 --> 00:24:28,635 तुम्हारे बारे में। हमारे मंदिर में तुम्हारी प्रतिष्ठा के बारे में जानना चाहती थी। 442 00:24:28,719 --> 00:24:31,555 और क्या तुमने पहले कभी किसी मरीज़ के लिए बार मिट्ज़वाह करवाया है। 443 00:24:32,097 --> 00:24:33,682 मुझे नहीं पता था मार्टी तुम्हारा मरीज़ है। 444 00:24:33,765 --> 00:24:35,475 मुझे लगा वह केवल तुम्हारा दोस्त है। 445 00:24:36,351 --> 00:24:40,105 हाँ, मार्टी... मार्टी मेरा एक मरीज़ है। 446 00:24:41,064 --> 00:24:44,151 और यह जो हम उसके लिए कर रहे हैं, जो आप उसके लिए कर रहे हैं, 447 00:24:45,110 --> 00:24:46,820 यह एक "उपचारात्मक-मिट्ज़वाह" है। 448 00:24:47,654 --> 00:24:54,578 इस आदमी का 13वाँ जन्मदिन सारी ज़िंदगी इसके आगे बढ़ने में बाधा बना रहा है। 449 00:24:59,124 --> 00:25:00,751 तुमने कितने लोगों को बुलाया है? 450 00:25:02,836 --> 00:25:03,879 बहुत सारे। मतलब... 451 00:25:03,962 --> 00:25:05,506 तुम्हें ठीक संख्या पता है? 452 00:25:06,256 --> 00:25:07,799 शायद सौ के क़रीब। 453 00:25:07,883 --> 00:25:08,884 वाह। 454 00:25:08,967 --> 00:25:10,219 आपने? 455 00:25:11,053 --> 00:25:13,514 हाँ। मुझे लगता है... मतलब... देखते हैं। 456 00:25:15,140 --> 00:25:17,518 -लोग काफ़ी व्यस्त रहते हैं। -हाँ। 457 00:25:17,601 --> 00:25:18,602 ...वह मेरे साथ है। 458 00:25:18,685 --> 00:25:19,686 भगवान उससे प्यार करते हैं। 459 00:25:20,354 --> 00:25:21,855 उन्होंने तुम्हें यह ख़ुद बताया है? 460 00:25:27,110 --> 00:25:29,029 ठीक है। चलो अब गाएँ... 461 00:25:39,456 --> 00:25:40,457 मार्टी। 462 00:25:41,250 --> 00:25:42,584 -हैलो। -एक मिनट रुक सकते हो? 463 00:25:43,418 --> 00:25:44,586 ज़रूर। क्या बात है? 464 00:25:48,173 --> 00:25:49,216 बैठो। 465 00:25:50,801 --> 00:25:51,844 ठीक है। 466 00:25:55,305 --> 00:25:58,308 तुम्हारी बहन का नाम फ़िलिस है ना? फ़िलिस शपिरो? 467 00:25:59,017 --> 00:26:00,060 हाँ। क्यों? 468 00:26:01,395 --> 00:26:02,729 वह किस तरह की इन्सान है, मार्टी? 469 00:26:04,439 --> 00:26:07,276 मुझे याद है तुमने ज़िक्र किया था आजकल उसका कुछ कठिन समय चल रहा है, 470 00:26:07,359 --> 00:26:09,278 पर क्या उसका किसी तरह का कोई गुप्त उद्देश्य है? 471 00:26:10,904 --> 00:26:12,197 मैं समझा नहीं। 472 00:26:12,281 --> 00:26:13,740 क्या उसे कभी कोई मानसिक बीमारी हुई है? 473 00:26:13,824 --> 00:26:16,243 क्या किसी तरह के रासायनिक असंतुलन के लिए उसका कभी इलाज हुआ है? 474 00:26:16,326 --> 00:26:17,411 -ऐसा कुछ हुआ है कभी? -नहीं। 475 00:26:17,494 --> 00:26:20,873 मैं सावधान करने के साथ उसे बस समझने की कोशिश कर रहा हूँ। 476 00:26:20,956 --> 00:26:23,667 मेरी मनश्चिकित्सक ख़तरे की घंटी बज रही है। 477 00:26:23,750 --> 00:26:25,878 क्यों? क्या मतलब है तुम्हारा? 478 00:26:25,961 --> 00:26:29,006 पता चला है वह मेरे बारे में पूछताछ कर रही है। 479 00:26:30,299 --> 00:26:34,178 मंदिर फ़ोन करके मेरी प्रतिष्ठा के बारे में पूछा, यह देखने के लिए कि मैं भरोसे के लायक हूँ या नहीं। 480 00:26:34,261 --> 00:26:37,014 -क्या? -मेरे, डॉ. आइज़ैक हर्शकॉफ़ के बारे में, 481 00:26:37,097 --> 00:26:39,016 जो एनवाइयू मेडिकल स्कूल के बोर्ड का सदस्य है। 482 00:26:39,099 --> 00:26:41,393 हे भगवान। डॉ. हर्शकॉफ़, मुझे समझ नहीं आ रहा मैं क्या कहूँ। 483 00:26:41,476 --> 00:26:46,523 एक डॉक्टर होने के नाते, हम सबसे पहले किसी का बुरा ना करने की शपथ लेते हैं। 484 00:26:46,607 --> 00:26:50,527 यह शपथ मैंने हमेशा बहुत गंभीरता से ली है और आज भी लेता हूँ। 485 00:26:50,611 --> 00:26:54,865 तो जब कोई मेरे चरित्र पर सवाल उठाता है, मुझे तक़लीफ़ होती है। 486 00:26:55,532 --> 00:26:58,410 -बहुत तक़लीफ़ होती है। -मुझे अफ़सोस है। मुझे माफ़ कर दीजिए... 487 00:26:58,493 --> 00:27:02,164 मेरे पास मेरी प्रतिष्ठा के अलावा कुछ नहीं है। मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की है। 488 00:27:02,247 --> 00:27:04,124 -किसी से भी पूछ लो। कोई उँगली नहीं उठा सकता। -हाँ, जानता हूँ। 489 00:27:04,208 --> 00:27:06,001 आप सबसे अच्छे हैं। 490 00:27:06,084 --> 00:27:07,252 मुझे चिंता हो रही है, मार्टी। 491 00:27:07,336 --> 00:27:09,671 मुझे चिंता हो रही है कि यह बहन तुम्हारा भला नहीं चाहती। 492 00:27:09,755 --> 00:27:13,008 पर उसी ने तो मुझे थैरेपी लेने के लिए कहा था। 493 00:27:13,091 --> 00:27:16,094 जानता हूँ पर क्या वह सच में चाहती है कि तुम्हारा विकास हो और तुम बदलो, 494 00:27:16,178 --> 00:27:18,514 या वह तुम्हें एक ही समय में कैद रखना चाहती है? 495 00:27:19,056 --> 00:27:21,934 ऐसे लोग ख़ुद कुछ काम नहीं करना चाहते। 496 00:27:22,017 --> 00:27:24,770 तो जब वे दूसरों को विकास करते देखते हैं, उन्हें अपने लिए ख़तरा महसूस होता है। 497 00:27:24,853 --> 00:27:28,857 -पर मुझे लगता है वह मेरा भला चाहती है। -तो फिर वह इसे नाकाम क्यों करना चाहती है? 498 00:27:30,817 --> 00:27:36,615 मार्टी, जो मैं हूँ और जो मैं करता हूँ, भरोसा ही उसका आधार है। 499 00:27:36,698 --> 00:27:37,991 होना ही पड़ेगा। 500 00:27:38,075 --> 00:27:43,747 बिना भरोसे के, मैं कुछ नहीं हूँ। बिना भरोसे के, हमारे पास कुछ नहीं है। 501 00:27:48,252 --> 00:27:51,296 मुझे तुम पर भरोसा है। मुझे तुम पर पूरा भरोसा है। 502 00:27:52,506 --> 00:27:54,716 मैं उससे बात करूँगा। सच में करूँगा। उससे बात करूँगा। 503 00:27:54,800 --> 00:27:55,884 वादा करता हूँ। 504 00:28:12,067 --> 00:28:13,902 बस भी करो, डैनियल। 505 00:28:13,986 --> 00:28:16,238 नहीं, मुझसे बात मत करो अपने अपर वेस्ट... 506 00:28:17,698 --> 00:28:18,949 मुझे तुमसे बात करनी है। 507 00:28:19,032 --> 00:28:20,617 -यह क्या कर रहे हो? -अभी। 508 00:28:22,536 --> 00:28:25,789 अगर यह तुम्हारा कोई "काम पर हम काम करते हैं" वाला भाषण है, 509 00:28:25,873 --> 00:28:27,040 मैं नहीं सुन... 510 00:28:27,124 --> 00:28:28,917 -अभी वह नहीं सुन सकती। -तुमने उसके रब्बी को फ़ोन किया? 511 00:28:29,001 --> 00:28:30,169 -क्या? -डॉ. आइक। 512 00:28:30,252 --> 00:28:31,253 तुमने उसके रब्बी को फ़ोन किया। 513 00:28:31,336 --> 00:28:33,881 तुम उसकी जासूसी क्यों करती फिर रही हो? 514 00:28:33,964 --> 00:28:35,716 तुम इसलिए इतने परेशान हो? 515 00:28:35,799 --> 00:28:39,761 मैं... मार्टी, मैं जासूसी नहीं कर रही। मैं तुम्हारा ध्यान रख रही हूँ। 516 00:28:39,845 --> 00:28:42,931 तुमने मुझे शर्मिंदा किया, फ़िलिस। उसे बहुत बुरा लगा। 517 00:28:43,015 --> 00:28:45,976 ख़ैर, मुझे उसकी परवाह नहीं है, मार्टी। मैं तुम्हारी परवाह करती हूँ। 518 00:28:46,059 --> 00:28:47,060 परवाह करती हो? सच में? 519 00:28:47,144 --> 00:28:49,855 मैं तुम्हारी बहन हूँ। मेरा काम ही यही है। 520 00:28:51,982 --> 00:28:54,026 मार्टी, एक मिनट ज़रा रुक कर सोचो। 521 00:28:54,109 --> 00:28:56,361 क्या... "रोशनी की ओर भागो, कैरल ऐन।" 522 00:28:56,445 --> 00:28:57,988 तुम पागलों की तरह बात कर रहे हो। 523 00:28:58,071 --> 00:29:00,949 तुम्हें सच में नहीं लगता कि एक थेरेपिस्ट के लिए 524 00:29:01,033 --> 00:29:02,576 ऐसी सलाह देना अजीब है? 525 00:29:05,871 --> 00:29:07,456 वह मेरी मदद करने की कोशिश कर रहा है। 526 00:29:07,539 --> 00:29:08,957 पर उसने एक सीमा लांघी है। 527 00:29:09,041 --> 00:29:10,709 कौन कहता है? तुम? 528 00:29:11,335 --> 00:29:12,544 मैं बताता हूँ मुझे क्या लगता है। 529 00:29:12,628 --> 00:29:17,382 मुझे लगता है तुम्हें दिख रहा है मैं बदल रहा हूँ और इससे तुम्हें अपने लिए ख़तरा महसूस हो रहा है। 530 00:29:18,509 --> 00:29:20,385 यह तुम्हें लग रहा है? या उसे? 531 00:29:20,469 --> 00:29:22,513 तुमने मुझे यह करने के लिए कहा था, फ़िलिस! 532 00:29:22,596 --> 00:29:26,808 मैंने तुम्हें किसी से बात करने के लिए कहा था, अपना 13वाँ जन्मदिन फिर से मनाने के लिए नहीं कहा था। 533 00:29:28,310 --> 00:29:29,978 ख़ैर, मैं यह कर रहा हूँ। ठीक है? 534 00:29:31,104 --> 00:29:32,105 ठीक है। 535 00:29:33,148 --> 00:29:34,691 जो भी है, मार्टी। ठीक है। 536 00:29:34,775 --> 00:29:37,611 और अगर तुम मेरा समर्थन नहीं कर सकतीं, तो आना भी मत। 537 00:29:39,029 --> 00:29:40,822 तो अब तुम वास्तव में 13 साल के हो गए हो। 538 00:29:40,906 --> 00:29:42,699 अगर तुम्हें इसमें यक़ीन नहीं है, तो मैं नहीं चाहता तुम वहाँ आओ। 539 00:29:42,783 --> 00:29:44,868 -तुम चाहते हो मैं तुमसे झूठ बोलूँ? -नहीं। 540 00:29:46,495 --> 00:29:49,122 मुझे इसमें यक़ीन नहीं है। मुझे लगता है यह बचकाना है। 541 00:29:49,748 --> 00:29:51,083 -बचकाना? -मुझे ऐसा ही लगता है। 542 00:29:51,166 --> 00:29:52,459 -अच्छा है। ठीक है। -ठीक है। 543 00:29:52,543 --> 00:29:54,211 तो फिर मत आना, अच्छा? 544 00:29:54,294 --> 00:29:57,214 अगर तुम्हारा विचार बदल भी जाए, तो भी मत आना। 545 00:29:57,297 --> 00:29:58,298 मार्टी। 546 00:29:59,132 --> 00:30:00,133 ठीक है! 547 00:30:01,385 --> 00:30:03,679 आज कितना ख़ास दिन है। 548 00:30:04,304 --> 00:30:06,557 हमारे बी'ने मिट्ज़वाह में स्वागत है। 549 00:30:06,640 --> 00:30:10,477 और उसके सभी परिवार के सदस्यों और दोस्तों का स्वागत है जो आज ऐमिली को 550 00:30:10,561 --> 00:30:15,899 एक संपूर्ण यहूदी वयस्क के तौर पर अपना जीवन शुरू करते हुए देखेंगे। 551 00:30:16,650 --> 00:30:17,651 और मार्टी का स्वागत है। 552 00:30:18,986 --> 00:30:23,407 मार्टी, जो ऐसा करना जारी रखेगा। 553 00:30:27,411 --> 00:30:29,079 पहला आलियाह। 554 00:33:22,503 --> 00:33:23,504 क्या बात है! 555 00:33:27,966 --> 00:33:28,800 हाँ। 556 00:33:28,884 --> 00:33:29,885 बधाई हो। 557 00:33:30,928 --> 00:33:32,596 बधाई हो, बधाई हो। 558 00:33:33,472 --> 00:33:35,307 -बधाई हो। चलो जश्न मनाएँ। 559 00:33:35,390 --> 00:33:36,558 -हाँ। -हाँ। 560 00:33:41,605 --> 00:33:45,567 मैं मार्टी के बार मिट्ज़वाह पर जम कर नाचा 561 00:34:03,085 --> 00:34:04,670 हाँ! सही है! 562 00:34:13,469 --> 00:34:15,597 बार मिट्ज़वाह वाले लड़के से कुछ कहना चाहोगे? 563 00:34:17,349 --> 00:34:20,268 वह, मैं ही हूँ बार मिट्ज़वाह वाला लड़का, 564 00:34:20,351 --> 00:34:23,105 -पर अगर मुझे कुछ कहना होता तो मैं... -माफ़ करना, मैं... 565 00:34:23,188 --> 00:34:24,188 अरे, बधाई हो। 566 00:34:34,824 --> 00:34:35,826 फ़िलिस। 567 00:34:41,164 --> 00:34:42,623 माफ़ करना, मार्टी? 568 00:34:43,833 --> 00:34:45,627 मैं बॉनी हूँ। आइक की पत्नी। 569 00:34:45,710 --> 00:34:48,880 बॉनी! अरे, बाप रे। हैलो। 570 00:34:48,964 --> 00:34:50,132 -हैलो। -हैलो। 571 00:34:50,799 --> 00:34:54,928 वह, मैंने तुम्हें अकेले खड़े देखा और मुझे भी पार्टियों की आदत नहीं है। 572 00:34:55,012 --> 00:34:57,054 तुम्हें मिलकर बहुत ख़ुशी हुई। 573 00:34:57,890 --> 00:35:00,184 तुम्हारा पति। क्या शानदार आदमी है। 574 00:35:00,267 --> 00:35:03,228 बहुत शानदार आदमी है, हाँ। 575 00:35:03,312 --> 00:35:05,647 ज़रूरी नहीं अच्छा डांसर भी हो। 576 00:35:06,231 --> 00:35:08,984 मैंने उसे अपनी शादी के बाद आज इतने मज़े करते देखा है। 577 00:35:09,735 --> 00:35:13,113 वह सच में मज़ा कर रहा है। उसके बहुत ढेर सारे दोस्त हैं। 578 00:35:13,197 --> 00:35:14,865 हाँ, बहुत हैं। 579 00:35:15,699 --> 00:35:18,035 समय आ गया है! 580 00:35:23,040 --> 00:35:26,877 हवा नागीला, हवा नागीला 581 00:35:26,960 --> 00:35:30,923 हवा नागीला वे-निस्मेखा 582 00:35:31,006 --> 00:35:34,843 हवा नागीला, हवा नागीला 583 00:35:35,427 --> 00:35:36,803 उधर जाओ, मार्टी! 584 00:35:37,304 --> 00:35:38,347 मार्टी? 585 00:35:38,847 --> 00:35:41,850 हवा नेरन्नेना, हवा नेरन्नेना 586 00:35:52,194 --> 00:35:54,238 मार्टी। मार्टी, क्या हुआ? 587 00:35:55,113 --> 00:35:56,365 मुझे शौचालय जाना है। 588 00:35:56,448 --> 00:35:58,825 -हम सब बाहर तुम्हारा इंतज़ार कर रहे हैं। -हाँ, मैं जानता हूँ। 589 00:35:58,909 --> 00:36:00,327 मुझे बस जाना... 590 00:36:02,287 --> 00:36:03,288 मेरे पेट में दर्द हो रहा है। 591 00:36:03,872 --> 00:36:04,873 मार्टी। 592 00:36:06,041 --> 00:36:08,502 यह बस हो गया है, मार्ट... मुश्किल हिस्सा ख़त्म हो गया है। 593 00:36:08,585 --> 00:36:11,421 -अब मज़े करने का समय है। -मैं जानता हूँ। बस... 594 00:36:15,467 --> 00:36:19,346 मार्टी। मुझे नहीं लगता यह समस्याएँ असली हैं। 595 00:36:19,429 --> 00:36:23,058 नहीं, यह असली है। हाँ। बहुत बुरा दर्द उठा है। 596 00:36:23,141 --> 00:36:24,893 मैं अब तुम्हें कई हफ़्तों से जानता हूँ, 597 00:36:24,977 --> 00:36:28,480 और मैंने ऐसा कुछ नहीं देखा जिससे लगे कि तुम्हें पाचनसंबंधी समस्याएँ हैं। 598 00:36:29,731 --> 00:36:33,402 आज मैं तुम्हें एक ऐसे झूठ से मुक्ति दिलाता हूँ जिसे तुम और तुम्हारी बहन समेत 599 00:36:33,485 --> 00:36:36,029 सब लोगों ने पिछले 30 साल से सच बना रखा है। 600 00:36:36,780 --> 00:36:38,782 तुम्हें कुछ नहीं हुआ है। 601 00:36:39,575 --> 00:36:41,785 छोटे बच्चों को पाचनसंबंधी समस्याएँ होती हैं। 602 00:36:41,869 --> 00:36:44,288 असली मर्द सब बरदाश्त करते हैं। 603 00:36:44,872 --> 00:36:46,123 अब, आ जाओ। 604 00:36:47,624 --> 00:36:48,709 समय आ गया है। 605 00:36:58,719 --> 00:36:59,720 ख़ैर... 606 00:37:03,432 --> 00:37:04,433 मैं तुम्हारे अंकल की तरफ़ से बोलूँगी 607 00:37:04,516 --> 00:37:07,227 जब मैं कह रही हूँ कि उनको अफ़सोस है वह आज यहाँ नहीं आ पाए। 608 00:37:12,191 --> 00:37:13,400 बहुत, बहुत अफ़सोस है। 609 00:37:20,199 --> 00:37:21,825 पर यही तो परिवार होता है ना, हँ? 610 00:37:24,328 --> 00:37:27,372 परिवार उन लोगों का समूह होता है जिनकी माफ़ी तुम्हारे ऊपर उधार होती है। 611 00:38:08,080 --> 00:38:12,334 कभी-कभी जिन लोगों से हम प्यार करते हैं, वे ऐसी चीज़ें करते हैं जिनसे हम सहमत नहीं होते। 612 00:38:13,335 --> 00:38:15,754 कभी-कभी वे बहुत घटियापन करते हैं। 613 00:38:15,838 --> 00:38:16,922 मेरी भाषा के लिए मुझे माफ़ करना। 614 00:38:19,466 --> 00:38:20,467 अब चलो, हम खाएँ। 615 00:38:23,095 --> 00:38:27,432 एक, दो, तीन। 616 00:40:34,059 --> 00:40:36,061 उपशीर्षक अनुवादक: मृणाल अग्रवाल