1 00:00:05,965 --> 00:00:07,967 इस एपिसोड में खुद को नुकसान पहुँचाने का एक वाकया है। 2 00:00:08,050 --> 00:00:09,927 दर्शक अपने विवेक से काम लें। 3 00:00:10,136 --> 00:00:12,179 अब तक... 4 00:00:12,430 --> 00:00:14,390 दुनिया को एक क्रांति की ज़रूरत है। 5 00:00:15,266 --> 00:00:17,184 और तुम उसकी आवाज़ बनोगी। 6 00:00:17,351 --> 00:00:20,354 मुझे वह कुछ ठीक नहीं लग रही। वह मुसीबत खड़ी करेगी। 7 00:00:20,438 --> 00:00:23,107 यही है, जान। यही तुम्हारा परिवार है। 8 00:00:23,482 --> 00:00:26,861 ईव, तुम मेरी छत के नीचे बिजली इस्तेमाल नहीं कर सकती। 9 00:00:27,111 --> 00:00:29,321 आप नहीं बताएँगी कि हमें क्या करना चाहिए। 10 00:00:31,782 --> 00:00:35,661 मैं इंटरसेक्स हूँ। शायद इसीलिए मैं यह कर सकता हूँ। 11 00:00:36,120 --> 00:00:40,374 मेरी माँ स्केन वाले लोगों को बचाने के लिए अपनी जान खतरे में डाल रही हैं। 12 00:00:40,458 --> 00:00:42,501 -तुमने अपनी छुपा रखी थी। -बहस नहीं करनी। 13 00:00:45,296 --> 00:00:47,089 -यह क्या है? -यह आधा है। 14 00:00:48,883 --> 00:00:50,718 -इसे झटका दो। -देना नहीं चाहती। 15 00:00:51,093 --> 00:00:52,928 सब औरतों को निकाल दिया गया। 16 00:00:53,137 --> 00:00:54,597 पर तुम्हें रख सकती हूँ। 17 00:00:56,056 --> 00:00:57,349 हिलना मत। 18 00:00:57,725 --> 00:00:58,559 यह मुझे दो। 19 00:01:01,979 --> 00:01:04,064 मैंने कहा बैठ जाओ! 20 00:01:18,287 --> 00:01:21,290 -कीमत क्या है? -हर बार 20 पाउंड। केवल नकद। 21 00:01:29,840 --> 00:01:31,967 तुम सबको इसे इस्तेमाल करना सीखना है? 22 00:01:32,384 --> 00:01:34,011 -तुम रॉक्सी हो न? -हाँ। 23 00:01:34,637 --> 00:01:35,513 बीस क्विड। 24 00:01:39,141 --> 00:01:40,392 वीडियो तो कमाल के हैं। 25 00:01:43,771 --> 00:01:46,023 जब तुमने उसके हैंडलबार से चिंगारी... 26 00:01:46,190 --> 00:01:47,566 एक ने पैसे नहीं दिए। 27 00:01:49,860 --> 00:01:50,820 किसने? 28 00:01:52,822 --> 00:01:54,657 किएरा, क्या कर रही हो? चलो भी। 29 00:01:59,119 --> 00:02:00,287 यह बहुत महँगा है। 30 00:02:00,496 --> 00:02:03,457 ठीक है। तो फिर? तुम लोग क्या जानना चाहती हो? 31 00:02:06,252 --> 00:02:08,254 ठीक है। 32 00:02:25,020 --> 00:02:26,939 अच्छा, तुम। हाँ, इधर आओ। 33 00:02:27,064 --> 00:02:28,607 ओए। इधर आओ। 34 00:02:30,401 --> 00:02:31,318 उस कूड़ेदान पर। 35 00:02:44,206 --> 00:02:46,458 नहीं। क्या कर रही हो? उस पर बिजली छोड़ो। 36 00:02:46,667 --> 00:02:49,670 शक्ति मेरे पास है, पर इस्तेमाल करना नहीं आता। 37 00:02:51,255 --> 00:02:53,507 ठीक है। यह एक हुक फेंकने जैसा है। 38 00:02:53,591 --> 00:02:56,343 जैसे जब आप मुक्का मारते हैं। भीतर से। 39 00:02:57,136 --> 00:02:58,554 तुममें से कोई कभी लड़ा है? 40 00:02:59,889 --> 00:03:01,223 एक असली लड़ाई। 41 00:03:02,850 --> 00:03:04,894 मैंने असली लड़ाई की है। चुप रहो। 42 00:03:04,977 --> 00:03:09,398 ठीक है। तो आँखों से निशाना लगाना है, पर वार दिल से करना है। 43 00:03:19,700 --> 00:03:21,327 ठीक है। तुम। तो फिर आओ। 44 00:03:25,748 --> 00:03:27,833 फिर कोशिश करो, पर कम शक्ति के साथ। 45 00:03:28,500 --> 00:03:29,376 ध्यान लगाओ। 46 00:03:33,964 --> 00:03:35,341 बाकी सब भूल जाओ। 47 00:03:36,383 --> 00:03:37,384 किससे नफ़रत है? 48 00:03:50,606 --> 00:03:52,024 मुझे शक्ति मिल गई। 49 00:03:53,359 --> 00:03:58,197 द पावर 50 00:03:59,615 --> 00:04:02,660 मृतक की पहचान 26 वर्षीय पॉल जॉर्डन के रूप में हुई है, 51 00:04:02,743 --> 00:04:04,620 प्यूजेट रिज का एक डॉग वॉकर। 52 00:04:04,828 --> 00:04:07,665 जॉर्डन ने सोशल मीडिया पर विचलित करने वाले मैसेज डाले 53 00:04:07,748 --> 00:04:12,044 और संदेह है कि उसने सिएटल की मेयर मार्गो क्लेअरी-लोपेज़ को नफ़रत भरे संदेश भेजे। 54 00:04:14,838 --> 00:04:16,590 माना जाता है कि अपनी मौत से 55 00:04:16,674 --> 00:04:19,343 कुछ दिनों पहले जॉर्डन अर्बनडॉक्स नाम के 56 00:04:19,426 --> 00:04:23,305 एक रहस्यमय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का खुलकर समर्थन करता था। 57 00:04:23,472 --> 00:04:26,266 जहाँ एक तरफ़ अर्बनडॉक्स की पहचान अब भी अज्ञात है, 58 00:04:26,350 --> 00:04:29,228 वहीं ईओडी पर उसके रुख के कारण देश भर में लड़कियों 59 00:04:29,311 --> 00:04:31,605 और औरतों के खिलाफ़ अपराध बढ़े हैं। 60 00:04:31,772 --> 00:04:35,901 हर जगह कमज़ोर दिमाग वाले अपने मकसद को आगे बढ़ाने का बहाना ढूँढते रहते हैं। 61 00:04:36,527 --> 00:04:38,654 असली ताकत की बात कर रहा हूँ। 62 00:04:39,405 --> 00:04:42,533 इन लड़कियों को लड़ना नहीं आता। वे बुलेटप्रूफ नहीं हैं। 63 00:04:43,158 --> 00:04:47,037 तुम खुद को ईव कहती हो, तो अपने गार्डन ऑफ़ ईडन को बचाओ। 64 00:04:54,044 --> 00:04:56,839 {\an8}ऐसे कई राज्यों में गिरफ़्तारियों की खबरें मिली हैं, 65 00:04:56,964 --> 00:04:59,717 {\an8}जहाँ शायद अर्बनडॉक्स ने लाखों... 66 00:04:59,800 --> 00:05:01,635 तुम्हें वैसी शक्ति चाहिए। 67 00:05:13,939 --> 00:05:14,773 हे भगवान। 68 00:05:14,857 --> 00:05:18,277 -तुम्हारे साथ तो पूरा दल-बल है। -मैं उनके बिना कहीं नहीं जा सकती। 69 00:05:18,360 --> 00:05:20,779 स्कूल आने के लिए पापा से झगड़ना पड़ा। 70 00:05:20,863 --> 00:05:24,283 धत्। मैंने खबर देखी थी। उस सनकी ने खुद को आग लगा ली? 71 00:05:24,491 --> 00:05:26,493 -क्या तुम सच में ठीक हो? -ठीक हूँ। 72 00:05:26,577 --> 00:05:28,912 बस लोग मुझे घूरना बंद कर दें। 73 00:05:29,163 --> 00:05:31,040 जो हुआ, बहुत बुरा हुआ। 74 00:05:31,123 --> 00:05:35,544 तुम थोड़ी मशहूर हो गई हो। तुम्हारी माँ अगली राष्ट्रपति बनेंगी। मुझे यही लगता है। 75 00:05:35,627 --> 00:05:36,754 रायन को देखा है? 76 00:05:37,463 --> 00:05:41,133 नहीं। वह कल भी नहीं आया था। क्या तुम्हारे बीच कोई झगड़ा हुआ? 77 00:05:52,853 --> 00:05:54,188 जलो, मेरी जान, जलो। 78 00:05:55,814 --> 00:05:57,691 बोलने की आज़ादी! मुझे छुओ मत! 79 00:05:57,775 --> 00:06:00,569 -मेरे पापा तुम पर मुकदमा करेंगे। छोड़! -चलो उनको बुलाए। 80 00:06:00,652 --> 00:06:02,321 -हाँ। चले जाओ। -चलो। 81 00:06:02,404 --> 00:06:04,740 -तुम ठीक हो? -हाँ, मैं ठीक हूँ। 82 00:06:29,098 --> 00:06:32,518 मिस्टर ब्लीज़, टुंडे ओजो। 83 00:06:37,106 --> 00:06:38,023 बैठो। 84 00:06:40,442 --> 00:06:42,486 कार्पेथिया में स्वागत है, टुंडे ओजो। 85 00:06:44,696 --> 00:06:47,491 तुम रियाध वाले अपने वीडियो से मशहूर बन गए। 86 00:06:48,450 --> 00:06:49,284 हाँ। 87 00:06:50,744 --> 00:06:53,080 सही समय पर, सही जगह था। बस किस्मत थी। 88 00:06:53,330 --> 00:06:56,792 किसी को ऐसी जगह भेजना है, जहाँ औरतें मर्दों पर भारी हैं। 89 00:07:00,796 --> 00:07:02,339 पारखी नज़र रखते हो, टुंडे। 90 00:07:03,006 --> 00:07:04,800 शायद यह एक हुनर भी बन सकता है। 91 00:07:06,885 --> 00:07:10,514 और शायद लड़कियों को रिझाना भी जानते हो? 92 00:07:10,597 --> 00:07:11,473 कह सकते हैं। 93 00:07:13,892 --> 00:07:16,687 उत्तर में एक तहखाने से कुछ औरतें भाग निकली हैं, 94 00:07:16,895 --> 00:07:18,689 जो पता नहीं कब से बंदी थीं। 95 00:07:18,856 --> 00:07:21,984 -डरी हुई लगती हैं। -गलत। गुस्से में हैं और दल बढ़ा रही हैं। 96 00:07:22,192 --> 00:07:25,195 यह भावी नेता लगती है। 97 00:07:27,531 --> 00:07:28,949 इसका नाम "ज़ोया" है। 98 00:07:29,825 --> 00:07:32,828 तुम वहाँ जाकर उनकी अगली योजना पता करो 99 00:07:32,911 --> 00:07:34,288 और इस ज़ोया से मिलो। 100 00:07:34,371 --> 00:07:37,749 -खुद क्यों नहीं जाते? -मुझे मोस्कलेव का इंटरव्यू लेना है। 101 00:07:39,459 --> 00:07:41,044 सब कुछ तेज़ी से बदल रहा है। 102 00:07:41,128 --> 00:07:43,755 जो चीज़ इन औरतों के पास है, वह पेट्रोल से कम नहीं। 103 00:07:43,839 --> 00:07:45,966 कोई न कोई इससे पैसे कमाना चाहेगा। 104 00:07:46,425 --> 00:07:48,302 -एक जंग होगी। -जंग? 105 00:07:49,344 --> 00:07:53,015 नहीं। यह ईओडी चीज़ों को बदल देगी। 106 00:07:54,141 --> 00:07:56,351 औरतों का खुद को आज़ाद करना, कमान संभालना। 107 00:07:56,435 --> 00:07:58,562 वे चीज़ों को बेहतर ढंग से संभालेंगी। 108 00:07:58,729 --> 00:08:00,606 जैसे सैनिकों को टैंकों में भूनना? 109 00:08:03,233 --> 00:08:06,695 क्या कहते हो, टुंडे? जो शुरू किया, उसे खत्म करना है? 110 00:08:13,452 --> 00:08:16,121 कार्पेथिया मानव तस्करी की दुनिया की राजधानी है। 111 00:08:17,664 --> 00:08:21,627 यहाँ कई शहरों के तहखानों और शापित इमारतों में पड़ाव बने हुए हैं, 112 00:08:22,502 --> 00:08:24,922 ऐसे शहर जहाँ सबको पता था कि क्या चल रहा है, 113 00:08:25,339 --> 00:08:29,593 पर उन्होंने चुप रहने या ज़िंदा रहने के लिए आँखें फेर लीं या रिश्वत ले ली। 114 00:08:30,260 --> 00:08:34,348 अब औरतें आज़ाद हो रही हैं और ऐसे शहरों को जलाकर ख़ाक कर रही हैं। 115 00:09:04,336 --> 00:09:05,212 शरणार्थी। 116 00:09:06,004 --> 00:09:08,298 उन खूनी डायनों से बच निकलने वाले मर्द। 117 00:09:24,773 --> 00:09:25,649 आज़माओ। 118 00:09:49,131 --> 00:09:52,092 सड़क पर सावधान रहना। औरतें मर्दों को कार से खींच रही हैं। 119 00:09:53,135 --> 00:09:54,678 वे बंदी नहीं बनातीं। 120 00:09:57,389 --> 00:09:58,932 उत्तर में क्या काम है? 121 00:10:01,059 --> 00:10:02,060 मैं पत्रकार हूँ। 122 00:10:04,730 --> 00:10:06,857 ज़ोया नाम की औरत की तलाश है। 123 00:10:11,111 --> 00:10:13,655 खुद को "जनरल ज़ोया" कहती है। 124 00:10:14,740 --> 00:10:15,782 मुक्त हुई वेश्या। 125 00:10:16,450 --> 00:10:19,786 वेश्यावृत्ति से निजात पाकर खुद को क्रांतिकारी समझने लगी है। 126 00:10:24,374 --> 00:10:25,334 उसने क्या कहा? 127 00:10:26,126 --> 00:10:27,377 "उसे गोली मार देना।" 128 00:10:55,655 --> 00:10:59,451 मॉस्को सभी औरतों के लिए एक टैग सिस्टम जारी करने वाला है। 129 00:11:00,118 --> 00:11:02,037 पूरे देश में? इसका खर्च तो... 130 00:11:02,120 --> 00:11:05,540 करोड़ों में होगा। फिर भी उन सबको रखने के लिए 131 00:11:05,624 --> 00:11:07,250 जेलों के खर्च से सस्ता होगा। 132 00:11:08,418 --> 00:11:11,088 यह टैग बिजली इस्तेमाल होने की सूचना देता है 133 00:11:11,421 --> 00:11:13,840 और उसे इस्तेमाल करने वाली का पता बताता है। 134 00:11:14,383 --> 00:11:15,467 जान। 135 00:11:16,843 --> 00:11:18,387 तुम्हारे लिए गहना खरीदा है। 136 00:11:31,066 --> 00:11:31,900 पैर। 137 00:11:58,552 --> 00:12:00,804 अब जाकर अपने कमरे में खाओ। 138 00:12:11,690 --> 00:12:13,733 चलो। खुल भी जाओ। 139 00:12:22,492 --> 00:12:23,618 तुम क्या कर रही हो? 140 00:12:24,286 --> 00:12:27,289 हे भगवान। मुझे लगा कोई सिस्टर आ गई। 141 00:12:28,748 --> 00:12:32,419 -चोरी-छुपे क्यों घुसना? -सिस्टर वेरोनिका ने मेरा फ़ोन छीन लिया। 142 00:12:33,670 --> 00:12:35,964 दो दिनों से राईली से बात नहीं कर पाई। 143 00:12:36,548 --> 00:12:38,300 उसे देखने का वही एक ज़रिया है। 144 00:12:38,800 --> 00:12:42,179 वह तीन साल की है। उसे नहीं पता कि माँ उससे दूर क्यों है। 145 00:12:42,262 --> 00:12:44,014 उसे लगेगा मैंने उसे छोड़ दिया। 146 00:12:47,934 --> 00:12:49,186 अरे। नहीं, सब ठीक है। 147 00:12:51,646 --> 00:12:54,441 अरे, रोना बंद करो। सब ठीक है। 148 00:12:56,610 --> 00:12:58,737 सुनो। रोना बंद करो। ठीक है? 149 00:12:59,446 --> 00:13:02,741 तुम राईली से बात करोगी। तुम राईली से अभी बात करोगी। 150 00:13:03,241 --> 00:13:04,201 ठीक है? 151 00:13:06,328 --> 00:13:07,621 ठीक है। बढ़िया। 152 00:13:08,121 --> 00:13:12,000 तुम्हें इसे भड़कने देना होगा, जैसे पानी खौलता है। 153 00:13:12,626 --> 00:13:18,507 और ज़िंदगी में अपने साथ हुई हर बुरी घटना के बारे में सोचो। 154 00:13:19,508 --> 00:13:22,093 वह दर्द तुम्हारे सीने में है और वह भड़क रहा है। 155 00:13:22,677 --> 00:13:23,720 अच्छा। 156 00:13:25,764 --> 00:13:28,934 अब उसे पूरा बाहर निकल जाने दो। 157 00:13:35,941 --> 00:13:38,652 -तुम कमाल हो। -यह तुमने किया, तो... 158 00:13:46,952 --> 00:13:47,994 हैलो, बेटी। 159 00:13:48,495 --> 00:13:50,705 माँ ने तुम्हें बहुत याद किया। 160 00:13:50,789 --> 00:13:52,207 हैलो, माँ। 161 00:13:54,084 --> 00:13:56,503 यह मेरी बेटी है। खूबसूरत है न? 162 00:13:56,586 --> 00:13:58,380 राईली, माँ की सहेली को हैलो बोलो। 163 00:13:58,463 --> 00:14:00,006 -हैलो। -हैलो । 164 00:14:06,137 --> 00:14:09,432 हाथ कैसा है, राईली-बेयर? जलने का ज़ख्म काफ़ी भर गया है। 165 00:14:10,016 --> 00:14:11,810 माँ चोट नहीं पहुँचाना चाहती थी। 166 00:14:14,896 --> 00:14:15,772 बैब्स। 167 00:14:17,566 --> 00:14:19,067 -यह क्या है? -किराया। 168 00:14:21,903 --> 00:14:25,115 हाँ। एक ऐसा घर चलाने के लिए बहुत पैसे लगते हैं। 169 00:14:25,615 --> 00:14:28,785 -शुक्रिया तो नहीं कहूँगी, पर... -शायद अच्छा महसूस करो। 170 00:14:29,995 --> 00:14:34,165 नहीं। क्योंकि तुम कितने भी पैसों से अपने किए की भरपाई नहीं कर सकतीं। 171 00:14:36,543 --> 00:14:37,502 रॉक्स? 172 00:14:53,184 --> 00:14:56,146 अंदर आओ, बेटी। तुम लेस्टर स्प्रिंक को तो जानती हो। 173 00:14:56,229 --> 00:14:59,649 सालों से परिवार की देखभाल कर रहे हैं। यह रॉक्सी है, सबसे छोटी। 174 00:15:00,692 --> 00:15:03,445 बैठ जाओ। मेरी वसीयत की बात चल रही है। 175 00:15:08,074 --> 00:15:11,661 तो, मंक एंड संस को हमेशा से 176 00:15:13,163 --> 00:15:15,373 तीन हिस्सों में बाँटा जाना था। 177 00:15:16,082 --> 00:15:19,961 पर टेरी नहीं रहा, तो मुझे तय करना है कि तीसरा हिस्सा किसे जाए। 178 00:15:20,045 --> 00:15:21,338 यह तय हो चुका है। 179 00:15:21,421 --> 00:15:24,549 मेरा और लिएट का बच्चा होने वाला है। हमें और सुरक्षा चाहिए। 180 00:15:27,302 --> 00:15:30,472 -तुम्हें क्या लगता है, डैरेल? -जैसा आप कहें, पापा। 181 00:15:32,557 --> 00:15:33,725 जैसा हूँ, खुश हूँ। 182 00:15:33,808 --> 00:15:38,021 बस रिकी और टेरी साथ काम करते थे, तो उसका हिस्सा रिकी को मिलना चाहिए। 183 00:15:38,188 --> 00:15:41,733 जानता हूँ क्या बात हुई थी, जान। पर दुनिया बदल रही है न? 184 00:15:41,816 --> 00:15:45,737 दस सालों बाद शायद किसी महिला को शीर्ष पर न देखना अजीब लगे। 185 00:15:49,616 --> 00:15:52,661 कागज़ी कार्रवाई की कोई जल्दबाज़ी नहीं है। 186 00:15:52,827 --> 00:15:56,706 बढ़िया, क्योंकि हस्ताक्षर करने से पहले देखना है कि मेरी सबसे बड़ी 187 00:15:57,332 --> 00:15:59,542 और छोटी संतानें साथ कैसे काम करती हैं। 188 00:16:00,293 --> 00:16:01,961 एकदम बकवास फ़ैसला है। 189 00:16:16,768 --> 00:16:19,062 धत्। 190 00:16:34,077 --> 00:16:35,662 हैलो। मैं कुछ नहीं करूँगा। 191 00:16:35,954 --> 00:16:37,372 मैं एक पत्रकार हूँ। 192 00:16:38,957 --> 00:16:40,834 एक पत्रकार, ठीक है? 193 00:16:41,292 --> 00:16:44,295 -यह डेरियस का जासूस हो सकता है। -डेरियस मर गया। 194 00:16:45,130 --> 00:16:46,256 क्या उसने पीछा किया? 195 00:16:46,464 --> 00:16:49,592 वे फिर हम पर हमला नहीं करेंगे, उनका गाँव जलाने के बाद नहीं। 196 00:16:49,884 --> 00:16:51,594 तुम पक्का नहीं कह सकतीं। 197 00:16:52,429 --> 00:16:53,722 इसे वापस भेज दो। 198 00:16:56,349 --> 00:16:57,183 नहीं। 199 00:16:58,810 --> 00:17:00,353 हाँ? ठीक है। 200 00:17:03,440 --> 00:17:04,274 -अकेले? -हाँ। 201 00:17:04,399 --> 00:17:05,275 तुम कौन हो? 202 00:17:06,776 --> 00:17:09,195 मेरा नाम टुंडे है। टुंडे ओजो। 203 00:17:09,404 --> 00:17:11,531 मैं एक पत्रकार हूँ। सीएनएन से। 204 00:17:11,740 --> 00:17:13,283 -कोई पहचान पत्र? -नहीं। 205 00:17:13,366 --> 00:17:16,161 -नहीं। मेरी वेबसाइट पर देख सकती... -कोई हथियार? 206 00:17:16,953 --> 00:17:18,037 नहीं। 207 00:17:21,833 --> 00:17:24,002 अच्छा, सुनो। मैं समझा सकता हूँ। 208 00:17:30,175 --> 00:17:31,885 क्या बात है? क्या हो रहा है? 209 00:17:36,097 --> 00:17:36,931 जल्दी चलो। 210 00:17:38,475 --> 00:17:40,268 -अच्छा। -हिलना मत। 211 00:19:34,465 --> 00:19:35,967 लड़की हुई है। 212 00:20:29,312 --> 00:20:31,814 मैडम, मैं आपके बाल बनाने आई हूँ। 213 00:20:32,148 --> 00:20:32,982 आ जाओ। 214 00:20:37,862 --> 00:20:38,988 कहाँ रहती हो? 215 00:20:40,031 --> 00:20:41,282 बोटानिका डे जोस। 216 00:20:42,784 --> 00:20:43,993 तुम्हारा घर सुंदर है? 217 00:20:44,619 --> 00:20:47,372 नहीं, मैडम। पर किराया कम है। 218 00:20:47,664 --> 00:20:48,498 अच्छा। 219 00:20:50,667 --> 00:20:51,834 अकेली रहती हो? 220 00:20:53,795 --> 00:20:56,965 -मेरे साथ छह और औरतें रहती हैं। -छह? 221 00:20:58,299 --> 00:21:00,677 चलो, कम से कम घर दूर तो नहीं है। 222 00:21:00,760 --> 00:21:02,637 जब ट्राम चल रही हो, मैडम। 223 00:21:02,971 --> 00:21:05,223 -ज़्यादातर दिन पैदल आती हूँ। -पैदल? 224 00:21:07,558 --> 00:21:08,518 पैदल। 225 00:21:18,903 --> 00:21:20,863 क्या आज बाल कटवाएँगी, मैडम? 226 00:21:22,615 --> 00:21:25,326 नहीं। उससे कुछ बेहतर सोचा है। 227 00:21:28,329 --> 00:21:30,081 हम ज़िंदगी की अदला-बदली करेंगे। 228 00:22:47,909 --> 00:22:50,453 -माफ़ कीजिएगा। मैं... -खूबसूरत लग रही हो। 229 00:23:01,047 --> 00:23:02,548 यहाँ अकेलापन लगता होगा। 230 00:23:03,966 --> 00:23:05,176 सच तो यह है कि अपने 231 00:23:06,594 --> 00:23:09,263 भाई को वापस पाने के लिए मैं यह दौलत छोड़ देती। 232 00:23:11,891 --> 00:23:13,059 हमें वह मिल गया। 233 00:23:14,310 --> 00:23:15,812 बत्ज़ोरिग जेल में है। 234 00:23:17,230 --> 00:23:18,731 वह अपराधी नहीं है। 235 00:23:18,815 --> 00:23:22,401 वह बस घूस नहीं दे पाया, तो उसे पाँच साल की जेल हो गई। 236 00:23:30,243 --> 00:23:31,327 उम्मीद थी 237 00:23:33,246 --> 00:23:34,080 कि शायद 238 00:23:35,623 --> 00:23:37,542 आप राष्ट्रपति से बात करें? 239 00:23:41,295 --> 00:23:42,755 मेरी एक बहन है। 240 00:23:45,007 --> 00:23:46,801 उसे आप पर बहुत गर्व होगा ना। 241 00:24:50,406 --> 00:24:52,658 ओए। 242 00:24:53,910 --> 00:24:55,995 -बात मैं करूँगा। -पापा ने सबको भेजा है। 243 00:24:56,078 --> 00:24:58,164 यह ऐसे नहीं होता। हमारा एक तरीका था। 244 00:24:58,247 --> 00:25:01,000 मैं धंधा देखता था। डैरेल और टेरी मेरी सुनते थे। 245 00:25:01,125 --> 00:25:02,627 मैं किसी की नहीं सुनती। 246 00:25:03,211 --> 00:25:05,880 पता है न पापा बेवकूफ़ बना रहे हैं? 247 00:25:06,172 --> 00:25:08,424 यह जो भी है, बस हफ़्ते भर के लिए है। 248 00:25:09,425 --> 00:25:11,928 मैं सबसे बड़ा हूँ। वह जानते हैं काम कैसे होता है। 249 00:25:13,221 --> 00:25:15,681 -प्रिमरोज़ एक अहम सप्लायर है। -पता है। 250 00:25:15,765 --> 00:25:17,975 बढ़िया। काम तो नहीं बिगाड़ोगी न? 251 00:25:18,392 --> 00:25:20,561 हम बिक्री मंजूर कराने आए हैं। बस। 252 00:25:23,231 --> 00:25:28,819 ओए, रॉक्सी। प्लीज़ रिकी को बात करने देना। वह यही करता है। 253 00:25:34,408 --> 00:25:37,286 यह घर कभी डेविड हैसेलहॉफ का हुआ करता था। 254 00:25:38,162 --> 00:25:39,789 -सच में? -सच में। 255 00:25:41,374 --> 00:25:43,668 पूल के लिए हर समय लाइफ़गार्ड रखता था। 256 00:25:47,129 --> 00:25:49,507 आवासीय सड़क पर नशे में धुत्त सैकड़ों लड़कियों के आने से एक किशोर को लगा करंट 257 00:25:55,346 --> 00:25:56,514 हैलो। सूखा रखना। 258 00:25:57,223 --> 00:25:59,475 प्रिमरोज़, मेरे यार। 259 00:25:59,558 --> 00:26:01,519 -रिकी, मेरे बच्चे। -अरसा हो गया। 260 00:26:02,144 --> 00:26:04,939 लिएट कैसी है? शादी शानदार थी। 261 00:26:05,022 --> 00:26:06,816 हाँ। वह ठीक है। उसने प्यार भेजा है। 262 00:26:07,775 --> 00:26:09,819 डैरेल, स्कूल कैसा चल रहा है? 263 00:26:09,902 --> 00:26:12,071 -बढ़िया। -ऑक्सफ़ोर्ड जाने की तैयारी है? 264 00:26:12,154 --> 00:26:14,699 नहीं, कैम्ब्रिज, यार, अगर मुसीबत से दूर रहा। 265 00:26:14,782 --> 00:26:17,326 लानत है। शरीफ़ बनना है क्या? 266 00:26:17,410 --> 00:26:18,452 हाँ, उम्मीद है। 267 00:26:19,245 --> 00:26:20,079 क्या? 268 00:26:21,080 --> 00:26:22,623 टेरी के लिए मुझे अफ़सोस है। 269 00:26:22,999 --> 00:26:24,959 वह लड़का दिल से भला था। 270 00:26:25,251 --> 00:26:27,420 -शुक्रिया, प्रिमरोज़। -हाँ, धन्यवाद। 271 00:26:28,838 --> 00:26:30,965 तो फिर यह कौन है? 272 00:26:31,048 --> 00:26:32,758 -हमारी बहन है। -सौतेली बहन। 273 00:26:34,010 --> 00:26:35,011 रॉक्स। 274 00:26:35,761 --> 00:26:39,307 रॉक्सी मंक। तुम्हारे बारे में सुना है। 275 00:26:41,976 --> 00:26:43,519 अपने बाप जैसी। 276 00:26:43,769 --> 00:26:45,271 सावधान रहना, रिकी। 277 00:26:45,980 --> 00:26:47,857 तुम्हारी माँ के साथ बुरा हुआ। 278 00:26:48,316 --> 00:26:51,986 उम्मीद है उन गुंडों को भेजने वाला कमीना पापी पकड़ा जाए। 279 00:26:52,361 --> 00:26:56,073 ग्लोरिया। मेरे दोस्त जो भी पीना चाहें, वह ले आओ। 280 00:26:57,575 --> 00:27:00,536 मैं और तुम्हारे पिता इन पत्थरों की बात कर रहे थे। 281 00:27:01,078 --> 00:27:04,165 जैसा कि देख सकते हो, इनमें कोई खामी नहीं है। 282 00:27:04,623 --> 00:27:08,127 ये कुछ और नगीने, जो शायद उसे पसंद आ जाएँ। 283 00:27:12,340 --> 00:27:15,885 -लड़कियाँ। -हाँ। उन्हें तैरना पसंद है। 284 00:27:25,019 --> 00:27:26,187 ठीक है, डेविड? 285 00:27:29,190 --> 00:27:30,191 तुम कौन हो? 286 00:27:30,274 --> 00:27:33,319 बर्नी मंक की बेटी, उस दिन हम मिले थे। क्या कर रहे हो? 287 00:27:33,694 --> 00:27:37,114 -क्या लग रहा है? -यही कि तुम पर मेरे पिता का उधार है। 288 00:27:37,198 --> 00:27:39,658 और तुम उनके सप्लायर के साथ मज़े कर रहे हो। 289 00:27:39,742 --> 00:27:42,036 बर्नी यह सुनकर खुश नहीं होंगे। 290 00:27:42,661 --> 00:27:44,914 -निकलो। भाड़ में जाओ। -क्या कहा? 291 00:27:46,457 --> 00:27:47,666 भगवान के लिए। 292 00:27:50,544 --> 00:27:53,214 पिछली बार यह करने की इसकी हिम्मत नहीं हुई थी। 293 00:27:53,547 --> 00:27:55,049 तो फिर आ जाओ। 294 00:27:58,177 --> 00:27:59,011 ओए। 295 00:28:02,473 --> 00:28:03,307 भाड़ में जाए। 296 00:28:03,766 --> 00:28:06,060 -क्या चाहिए? -मेरे पापा के पैसे। 297 00:28:07,228 --> 00:28:09,980 -अभी तो मेरे पास नहीं हैं न? -कल सुबह, नौ बजे। 298 00:28:10,064 --> 00:28:13,484 तुम बर्नी मंक के दरवाज़े पर उनका पूरा उधार चुकाने आओगे। 299 00:28:14,276 --> 00:28:16,862 बकवास। तुम यहाँ आकर इस तरह... 300 00:28:19,573 --> 00:28:20,699 -यह क्या? -रॉक्स। 301 00:28:21,242 --> 00:28:22,952 कल सुबह, नौ बजे। 302 00:28:24,245 --> 00:28:26,414 -नहीं। -यह तुम्हारी अंतिम चेतावनी है। 303 00:28:26,747 --> 00:28:27,581 नहीं। 304 00:28:38,884 --> 00:28:41,429 हे ईश्वर! डेविड। 305 00:28:41,720 --> 00:28:43,431 तुमने मेरे पूल में हग दिया। 306 00:29:07,329 --> 00:29:08,789 -यह क्या? -क्या हुआ? 307 00:29:09,373 --> 00:29:12,918 -होशियार लड़की। पानी सुचालक होता है। -मेरे पैर में गुदगुदी हुई। 308 00:29:15,713 --> 00:29:16,755 फिर से हुआ! 309 00:29:17,590 --> 00:29:19,967 करंट मारने के लिए छूने की ज़रूरत नहीं। 310 00:29:20,050 --> 00:29:22,344 हे भगवान। शांत रहो। शायद कोई मछली होगी। 311 00:29:22,845 --> 00:29:24,763 सब ठीक है। शायद कोई मछली है। 312 00:29:24,847 --> 00:29:26,765 -वह मछली नहीं थी। -मछली ही थी। 313 00:29:26,849 --> 00:29:28,142 वह कोई साँप था। 314 00:29:28,225 --> 00:29:30,978 -कोई साँप नहीं था। -वह साँप ही था। 315 00:29:31,061 --> 00:29:34,315 -इन्हें बताओ कि समंदर में साँप नहीं होते। -तुम यहाँ नई हो। 316 00:29:35,232 --> 00:29:37,818 हाँ। यह जीन है। वे अभी अलाबामा से आए हैं। 317 00:29:40,237 --> 00:29:42,072 अलाबामा में कहाँ से? 318 00:29:43,199 --> 00:29:44,158 गंटर्सविल। 319 00:29:46,660 --> 00:29:47,828 क्या हम पहले मिले हैं? 320 00:29:49,205 --> 00:29:50,831 मुझे नहीं लगता। 321 00:29:51,707 --> 00:29:53,250 जानी-पहचानी लगती हो। 322 00:29:55,961 --> 00:29:58,631 ईव चमत्कार करती है। असली चमत्कार। 323 00:29:59,131 --> 00:30:02,092 -इसने एक पंछी को ज़िंदा कर दिया। -हाँ। मुझे ठीक कर दिया। 324 00:30:02,176 --> 00:30:05,596 बचपन से मुझे मिरगी आती थी। ईव ने मुझ पर अपने हाथ रखे... 325 00:30:05,679 --> 00:30:09,642 -फिर एक महीने से मिरगी नहीं आई। -यह सब अपनी बिजली से कर लेती हो? 326 00:30:11,143 --> 00:30:12,311 ईश्वर की मदद से। 327 00:30:13,187 --> 00:30:14,563 ईव ईश्वर से बात करती है। 328 00:30:15,648 --> 00:30:17,066 यह कहती है, रब एक औरत है। 329 00:30:17,358 --> 00:30:19,443 अच्छा, बुरा मत मानना। 330 00:30:20,236 --> 00:30:22,196 मैं धर्म को नहीं मानती। 331 00:30:24,031 --> 00:30:26,200 मेरे पापा एक प्रीचर थे, तो... 332 00:30:27,868 --> 00:30:30,955 जीन, ईव सच में ऐसा करती है। हम सब ने देखा है। 333 00:30:31,121 --> 00:30:33,707 कोई बात नहीं। पहले मैं भी ऐसी ही थी। 334 00:30:33,832 --> 00:30:36,669 मेरे पालक माता-पिता हर रविवार को मुझे चर्च ले जाते थे। 335 00:30:37,211 --> 00:30:38,629 मैं नास्तिक थी। 336 00:30:40,839 --> 00:30:42,007 पर इसे देखो। 337 00:30:45,302 --> 00:30:48,597 अगर यह ईश्वर का सबूत नहीं है, तो और क्या है? 338 00:31:03,028 --> 00:31:03,862 ईव! 339 00:31:06,156 --> 00:31:07,408 ज़रा इसे समझाओगी? 340 00:31:09,076 --> 00:31:10,411 दरवाज़े की कुंडी लगती है। 341 00:31:12,788 --> 00:31:16,542 ईव, अगर यहाँ रहना है, तो नियम क्यों तोड़ती रहती हो? 342 00:31:17,042 --> 00:31:19,378 क्योंकि इन नियमों का कोई मतलब नहीं बनता, 343 00:31:19,461 --> 00:31:21,922 आपके अनमोल बाइबिल में लिखे किस्सों की तरह। 344 00:31:22,923 --> 00:31:24,341 कुँवारियों का माँ बनना? 345 00:31:24,425 --> 00:31:26,218 पानी से शराब बना देना? 346 00:31:26,302 --> 00:31:28,262 वह ईश्वर की करनी, पर यह शक्ति नहीं? 347 00:31:30,264 --> 00:31:34,018 उन किस्सों पर विश्वास है क्योंकि वह सब ईश्वर का सच है, 348 00:31:34,476 --> 00:31:36,478 आइडाहो की ईव जोंस। 349 00:31:37,688 --> 00:31:40,858 मैं सच को देखते ही जान जाती हूँ और तुम बस एक झूठ हो। 350 00:31:40,941 --> 00:31:42,234 ऐसे नहीं, वेरोनिका। 351 00:31:42,484 --> 00:31:44,945 तुम जो पहचान बताती हो, उसका वजूद ही नहीं। 352 00:31:45,613 --> 00:31:48,657 तुम्हारा नाम, तुम्हारा पता, तुम्हारे माता-पिता, 353 00:31:49,074 --> 00:31:51,452 तुमने हमें जो भी बताया है, सब झूठ है। 354 00:31:53,120 --> 00:31:54,496 मैं तुमसे डरती नहीं। 355 00:31:55,247 --> 00:31:59,501 पता करूँगी तुम कौन हो और जहाँ से हो, वहीं भेज दूँगी। 356 00:32:15,392 --> 00:32:18,479 मुझे पता है कि तुम कैसी लड़की हो, एलिसन। 357 00:32:37,539 --> 00:32:41,669 वह सही कहती हैं। मैं धोखेबाज़ हूँ। मैं खूनी हूँ। 358 00:32:42,503 --> 00:32:45,339 वे मुझे बाहर निकाल देंगे, मुझे वापस भेज देंगे। 359 00:32:45,422 --> 00:32:49,093 अगर इस जगह को मुट्ठी में कर लो और उन्हें भरोसे में ले लो, तब नहीं। 360 00:32:49,551 --> 00:32:51,387 भरोसा मतलब ताकत। 361 00:33:12,700 --> 00:33:15,744 ठीक है। पहले तो आपको सही से मुक्का मारना सीखना होगा। 362 00:33:15,828 --> 00:33:18,997 अँगूठा मुट्ठी से बाहर, जोड़ों के नीचे, ताकि वह बचा रहे। 363 00:33:19,081 --> 00:33:22,084 पहले दो जोड़ों को बाजू की सीध में लाना है। देखा? 364 00:33:22,418 --> 00:33:25,879 सीधी रेखा। इसी से वार करना है। अनामिका या छोटी उँगली से नहीं। 365 00:33:26,839 --> 00:33:28,966 और नीचे मारना है। धड़ पर। 366 00:33:29,174 --> 00:33:33,679 फ़िल्मों में चेहरे पर मारते हैं। अगर हाथ तुड़वाना हो, तो आज़मा सकते हैं। 367 00:33:33,846 --> 00:33:36,390 सीने पर मारना है, कूल्हों को घुमाते हुए। 368 00:33:36,515 --> 00:33:37,599 छोटे और तेज़ मुक्के। 369 00:33:38,308 --> 00:33:40,936 छोटे और तेज़ मुक्के। एक के बाद एक। 370 00:33:42,479 --> 00:33:44,064 आग लगा दो, दोस्तो। 371 00:33:53,282 --> 00:33:54,116 जलो। 372 00:34:07,004 --> 00:34:09,339 जोस। 373 00:34:22,186 --> 00:34:23,645 यार, यह क्या है? 374 00:34:55,928 --> 00:34:57,221 तुम क्या कर रहे हो? 375 00:35:00,557 --> 00:35:02,017 हाँ, तो मैंने... 376 00:35:02,351 --> 00:35:06,188 माफ़ करना। मैंने सोचा नहीं कि दिल बनाने के बाद क्या करना है। 377 00:35:09,191 --> 00:35:11,568 मैंने सुना कि उस आदमी के साथ 378 00:35:12,486 --> 00:35:13,445 क्या हुआ। 379 00:35:15,989 --> 00:35:18,408 काश मैं तुम्हारे साथ वहाँ होता, 380 00:35:19,576 --> 00:35:21,787 क्योंकि जो लोग तुमसे नफ़रत करते हैं, 381 00:35:22,663 --> 00:35:25,791 वे अभी तो नहीं जानते, पर वे मुझसे भी नफ़रत करते हैं। 382 00:35:28,335 --> 00:35:32,756 और जो तुम्हें चोट पहुँचाना चाहते हैं, वे मुझे भी चोट पहुँचाना चाहते हैं। 383 00:35:34,758 --> 00:35:37,386 और मैं तुम्हें बताना चाहता हूँ कि मैं 384 00:35:38,220 --> 00:35:39,596 तुम्हारे साथ हूँ, जोस। 385 00:35:43,642 --> 00:35:44,601 मैं साथ हूँ। 386 00:35:54,570 --> 00:35:55,654 मैं भी साथ हूँ। 387 00:37:03,555 --> 00:37:05,933 सीएनएन में कोई यूरोपीय पत्रकार नहीं है? 388 00:37:06,892 --> 00:37:08,101 मैं संवाददाता हूँ। 389 00:37:10,938 --> 00:37:12,522 औरतों को तुम पसंद हो। 390 00:37:18,695 --> 00:37:20,906 यहाँ आया, ताकि आपकी कहानी सुना सकूँ। 391 00:37:24,701 --> 00:37:26,244 यौन दासता का अंत। 392 00:37:27,955 --> 00:37:28,789 एक बात बताओ। 393 00:37:32,584 --> 00:37:34,252 तब तुम जैसे लोग कहाँ थे, 394 00:37:35,128 --> 00:37:38,256 जब मेरे हाथों से बिजली नहीं निकलती थी? 395 00:37:42,970 --> 00:37:43,804 बात खत्म। 396 00:37:44,179 --> 00:37:47,265 नहीं, रुकिए। मैंने नाइजीरिया से ईओडी का पहला वीडियो डाला था। 397 00:37:47,349 --> 00:37:50,602 मैं सऊदी गया, मैं रियाध गया। वहाँ विरोध को फ़िल्माया। 398 00:37:50,686 --> 00:37:54,272 उन औरतों के लिए जान जोखिम में डाली। मैं यह करना चाहता हूँ। 399 00:37:55,232 --> 00:37:56,274 मुझे करना होगा। 400 00:38:00,070 --> 00:38:01,655 यौन दासता का अंत। 401 00:38:04,408 --> 00:38:05,742 गधे की बात सुन रही हो? 402 00:38:08,453 --> 00:38:09,454 कितना? 403 00:38:11,081 --> 00:38:15,293 पैसे? हाँ, पैसे दे सकता हूँ, पर इससे आपको एक आवाज़ मिलेगी। 404 00:38:15,377 --> 00:38:17,087 इससे तुम मशहूर बनोगे। 405 00:38:18,213 --> 00:38:20,048 इसमें मेरा क्या फ़ायदा? 406 00:38:21,758 --> 00:38:22,759 आपको क्या चाहिए? 407 00:38:24,553 --> 00:38:26,388 मुझे अपनी बहन से मिलना है। 408 00:38:28,223 --> 00:38:29,307 ठीक है। 409 00:38:30,517 --> 00:38:32,352 -वह कहाँ है? -महल में। 410 00:38:33,562 --> 00:38:34,938 वह वहाँ काम करती है? 411 00:38:36,189 --> 00:38:37,232 वह वहाँ रहती है। 412 00:38:41,862 --> 00:38:46,908 भले ही तातियाना उतनी ही बिगड़ैल है, जितना उसका पति मोटा है, पर वह मेरी बहन है। 413 00:38:48,243 --> 00:38:49,745 जानना है कि क्या उसे परवाह है। 414 00:39:29,951 --> 00:39:31,870 मुझे एक आवाज़ देना चाहते हो? 415 00:39:33,413 --> 00:39:37,876 मैंने आठ अलग-अलग भाषाओं में "बचाओ" कहना सीखा है। 416 00:39:41,421 --> 00:39:44,049 जिन-जिन देशों में मुझे भेजा गया, वहाँ मेरे सिर को 417 00:39:45,217 --> 00:39:47,427 बिस्तर में और ज़ोर से दबाया गया। 418 00:39:52,015 --> 00:39:55,769 जो शांति की माँग करते हैं, अक्सर वही सबसे पहले दर्द देते हैं। 419 00:39:56,812 --> 00:39:58,647 सब हमारी पीड़ा जानते थे। 420 00:40:00,148 --> 00:40:02,067 तुम सबको बताने के लिए नहीं, 421 00:40:03,610 --> 00:40:06,905 यह याद दिलाने के लिए लिख रहे हो कि वे कितने सुरक्षित हैं। 422 00:40:13,870 --> 00:40:15,622 मैं तुम्हें इंटरव्यू दूँगी। 423 00:40:18,083 --> 00:40:20,669 लेकिन मैं उन्हें शांति नहीं दूँगी। 424 00:40:23,630 --> 00:40:26,633 मेरी बहन से कहना, एक बड़ा बदलाव आ रहा है 425 00:40:28,009 --> 00:40:29,845 और उसे कोई एक पक्ष चुनना होगा। 426 00:40:44,359 --> 00:40:49,990 सुनो, जान। चमत्कार भले ही नकली हों, पर तुम नकली नहीं हो। 427 00:40:50,574 --> 00:40:55,078 जैसे तुम उन्हें ठीक करती हो, उनमें एहसास जगाती हो, वह सच है। 428 00:40:56,204 --> 00:40:58,748 जैसे तुम उनमें आस्था जगाती हो, 429 00:40:59,833 --> 00:41:01,084 वह सच है। 430 00:41:02,127 --> 00:41:04,337 तुम जैसी लड़कियों के लिए कभी कोई ईश्वर न था। 431 00:41:06,047 --> 00:41:07,465 उन जैसी लड़कियों के लिए। 432 00:41:10,302 --> 00:41:12,721 पर तुम एक नया धर्म बना सकती हो, 433 00:41:13,763 --> 00:41:16,099 जिसकी बुनियाद झूठे चमत्कार नहीं, 434 00:41:18,101 --> 00:41:19,978 बल्कि असली शक्ति होगी। 435 00:41:23,481 --> 00:41:26,860 तुम एक क्रांति की आवाज़ हो। 436 00:41:27,235 --> 00:41:29,529 तुम्हारा समय आ गया है। 437 00:41:42,834 --> 00:41:46,171 -सवाना। -कहाँ चली गई, सवाना? 438 00:41:46,254 --> 00:41:48,006 -सवाना, तुम कहाँ हो? -सवाना। 439 00:41:48,089 --> 00:41:49,716 -सवाना! -तुम कहाँ हो? 440 00:41:49,799 --> 00:41:52,385 सवाना। 441 00:41:53,595 --> 00:41:54,429 सवाना। 442 00:41:54,596 --> 00:41:56,932 -सवाना, चलो भी। सवाना। -तुम कहाँ हो? 443 00:41:57,015 --> 00:41:59,309 -रुको। क्या बात है? -क्या वह अंदर है? 444 00:41:59,392 --> 00:42:00,977 -रुको। -वह मिल नहीं रही। 445 00:42:01,061 --> 00:42:03,188 सवाना मिल नहीं रही। वह गायब है। 446 00:42:03,271 --> 00:42:07,692 बाथरूम में एक चाकू पड़ा था। पूरे फ़र्श पर खून बिखरा था। 447 00:42:07,776 --> 00:42:09,653 खून? चाकू? हमें उसे ढूँढना होगा। 448 00:42:09,736 --> 00:42:11,988 वेरोनिका अंदर बुला रही हैं। यह खतरनाक है। 449 00:42:12,072 --> 00:42:14,282 हम हार नहीं मानेंगे। उसे ढूँढना होगा। 450 00:42:14,574 --> 00:42:16,701 -हम समंदर तक जाएँगे। -ठीक है। 451 00:42:17,494 --> 00:42:19,913 -आ रही हूँ। -अभी अंदर जाओ। हम देख लेंगे। 452 00:42:20,330 --> 00:42:22,582 सवाना। 453 00:42:24,042 --> 00:42:25,919 सवाना! 454 00:42:26,294 --> 00:42:27,921 सवाना। 455 00:42:43,687 --> 00:42:46,064 सवाना। 456 00:43:00,745 --> 00:43:02,622 छोड़ो मुझे। हटो। 457 00:43:03,123 --> 00:43:06,167 -नहीं। -मुझे छोड़ दो। 458 00:43:07,294 --> 00:43:10,297 प्लीज़ मुझे छोड़ दो। 459 00:43:10,630 --> 00:43:13,800 प्लीज़ मुझे छोड़ दो। 460 00:43:20,265 --> 00:43:22,267 इसे सिस्टर वेरोनिका से छिपाना होगा। 461 00:43:24,227 --> 00:43:26,271 -यहाँ। यहाँ लिटा दो। हाँ। -यहाँ? अच्छा। 462 00:43:26,521 --> 00:43:27,522 धीरे से। 463 00:43:33,111 --> 00:43:34,571 ठीक है। 464 00:43:36,698 --> 00:43:38,491 मुझे मेरी बच्ची से अलग रखा जाएगा। 465 00:43:40,952 --> 00:43:44,998 मेरी माँ में ईओडी जग गया और अब वे राईली को किसी और को दे रहे हैं। 466 00:43:45,081 --> 00:43:47,584 अच्छा, देखो। हम राईली को ले आएँगे, ठीक है? 467 00:43:47,667 --> 00:43:50,128 पर हम यह तुम्हारे बिना नहीं कर सकते। ठीक? 468 00:43:51,004 --> 00:43:53,506 -मुझे इस शक्ति से छुटकारा चाहिए। -रुको। 469 00:43:53,590 --> 00:43:55,508 मुझे इस चीज़ से छुटकारा चाहिए। 470 00:43:55,592 --> 00:43:59,095 -मुझे यह नहीं चाहिए। -मेरी तरफ़ देखो! बस करो! 471 00:43:59,637 --> 00:44:01,473 बस करो, ठीक है? ऐसा मत कहो। 472 00:44:01,723 --> 00:44:06,269 प्लीज़। प्लीज़ ऐसा मत कहो। प्लीज़। सच कहती हूँ, यह बेहतर होता जाता है। 473 00:44:06,353 --> 00:44:10,565 मैं सच कहती हूँ। यह बेहतर हो जाएगा। ठीक है? 474 00:44:10,732 --> 00:44:13,026 सच कहती हूँ। मैं हूँ न। 475 00:44:14,694 --> 00:44:15,612 मैं हूँ न। 476 00:44:28,333 --> 00:44:32,545 मैं करीब सात साल की थी, जब पता चला कि मैं लड़की हूँ। इसका मतलब पता है? 477 00:44:33,296 --> 00:44:35,006 तब तक मैं एक बच्ची थी। 478 00:44:35,799 --> 00:44:38,802 फिर अचानक मैं एक लड़की बन गई और उसका मतलब समझ आ गया। 479 00:44:40,136 --> 00:44:42,013 मतलब मैं कमज़ोर गुट में थी। 480 00:44:42,764 --> 00:44:45,266 दुनिया बता देती है कि हम कमज़ोर गुट में हैं। 481 00:44:46,601 --> 00:44:49,771 इसी कारण से एक बार मैंने बहुत गोलियाँ खा ली थीं। 482 00:44:50,730 --> 00:44:55,235 मेरी कुछ तस्वीरें फैल गईं, जिनमें मैं स्कूल में नंगी घूम रही थी। 483 00:44:56,736 --> 00:44:59,114 और मैंने सोचा, "मैंने बहुत सह लिया।" 484 00:44:59,948 --> 00:45:00,824 फिर क्या हुआ? 485 00:45:01,533 --> 00:45:04,285 पड़ोसी ने मुझे बरामदे में पाकर 911 पर फ़ोन किया। 486 00:45:06,162 --> 00:45:09,666 जब नौ साल की थी, माँ को बताया कि चाचा ने मेरे साथ क्या किया। 487 00:45:11,084 --> 00:45:13,795 वह इतनी गुस्सा हो गईं कि मुझे कई तमाचे मारे। 488 00:45:15,422 --> 00:45:18,383 माँ ने कहा चाचा का बचपन बुरा बीता था, उनकी गलती नहीं है 489 00:45:18,466 --> 00:45:20,677 और मुझे उनके बारे में ऐसा नहीं कहना चाहिए। 490 00:45:22,929 --> 00:45:25,849 इसलिए मैंने फिर कभी किसी से कुछ नहीं कहा। 491 00:45:29,436 --> 00:45:31,438 उनका विश्वास जगाना होगा। 492 00:45:41,448 --> 00:45:42,949 उनका विश्वास तुम खुद पर जगाओ। 493 00:45:56,171 --> 00:45:58,381 उनको दिखाओ कि तुम ईश्वर की एक माध्यम हो। 494 00:46:05,597 --> 00:46:06,806 तुम कहाँ जा रही हो? 495 00:46:08,016 --> 00:46:09,017 मेरे पीछे आओ। 496 00:46:15,315 --> 00:46:16,149 यहाँ। 497 00:46:22,113 --> 00:46:25,783 करंट मारने के लिए छूने की ज़रूरत नहीं। 498 00:46:35,126 --> 00:46:38,254 हम जैसी लड़कियों के लिए कभी कोई ईश्वर नहीं था। 499 00:46:44,886 --> 00:46:46,554 वे कहते हैं, हम कुछ नहीं हैं। 500 00:46:48,014 --> 00:46:50,808 हम गिड़गिड़ाते हैं, घिघियाते हैं, मुस्कुराते हैं। 501 00:46:51,559 --> 00:46:55,021 हम चुप रहते हैं, क्योंकि लगता है कि इससे हम सुरक्षित रहेंगे। 502 00:46:55,605 --> 00:46:59,359 पर हम चाहे जितने भी जतन कर लें, कुछ कमी रह ही जाती है। 503 00:46:59,651 --> 00:47:02,612 किसी न किसी मापदंड पर हम खरे नहीं उतरते 504 00:47:03,238 --> 00:47:05,073 और वे हमें शर्मिंदा करते हैं। 505 00:47:05,365 --> 00:47:08,618 और इस पूरे समय हमारी बात का कोई महत्व नहीं था। 506 00:47:08,701 --> 00:47:10,578 वे हमारी सुनते नहीं थे। 507 00:47:11,663 --> 00:47:14,624 पर अब दुनिया सुनेगी। 508 00:47:16,834 --> 00:47:19,587 हमारा समय आ गया है। 509 00:47:28,179 --> 00:47:30,431 -मेरे पैर उखड़ गए। -शायद ईश्वर ने किया। 510 00:49:51,698 --> 00:49:53,700 आगे... 511 00:49:54,784 --> 00:49:56,119 इसके लिए बस एक मौका है। 512 00:49:56,411 --> 00:49:59,706 ज़ोया नाम की औरत विद्रोहियों की नेता है। ज़ोया की बेटी हुई है। 513 00:50:00,415 --> 00:50:02,291 धत्। इसे किसने पोस्ट किया? 514 00:50:02,834 --> 00:50:06,129 और आएँगी। उन्हें जानना है कि वीडियो में वह लड़की कौन है। 515 00:50:06,629 --> 00:50:08,172 तो फिर मुझे ढूँढ कमीनी। 516 00:50:08,256 --> 00:50:09,132 ठीक है, कमीनी। 517 00:50:09,215 --> 00:50:11,676 परिवार मतलब चीज़ों को नज़रअंदाज़ करना। चलो भी। 518 00:50:11,759 --> 00:50:15,263 -इस परिवार में नहीं रहना। -तुम नहीं जानते कि तुमने क्या किया। 519 00:50:15,805 --> 00:50:16,681 मार दूँगी! 520 00:50:17,849 --> 00:50:18,850 संवाद अनुवादक श्रेय रवि 521 00:50:18,933 --> 00:50:19,934 रचनात्मक पर्यवेक्षक दिनेश शाकुल