1 00:00:05,965 --> 00:00:08,175 {\an8}फ्लाइट टीएफ564 विमान के अंदर की रिकॉर्डिंग 2 00:00:08,259 --> 00:00:12,096 {\an8}-मैं साँस नहीं ले पा रही। -बस पहुँचने ही वाले हैं। घबराओ मत। 3 00:00:12,179 --> 00:00:14,890 {\an8}-इन्हें बैठना होगा। -माफ़ करना। यह उड़ान से डरती है। 4 00:00:14,974 --> 00:00:18,602 {\an8}समझती हूँ। हम नीचे उतर रहे हैं। कृपया बैठ जाइए। 5 00:00:18,686 --> 00:00:20,771 {\an8}-मुझे छुओ मत! -सर। 6 00:00:20,855 --> 00:00:22,982 {\an8}-बेटी, वह मदद करना चाहती है। -दूर रहो। 7 00:00:23,065 --> 00:00:24,442 {\an8}प्लीज़ शांत हो जाइए। 8 00:00:25,025 --> 00:00:27,069 {\an8}हे भगवान। 9 00:00:31,240 --> 00:00:36,078 द पावर 10 00:00:44,503 --> 00:00:45,755 हमें इतना पता है कि 11 00:00:45,921 --> 00:00:48,174 पायलट ने सुबह 5:48 बजे आपदा की खबर दी। 12 00:00:49,550 --> 00:00:51,969 जैसे ही विमान नीचे गिरने लगा, 13 00:00:52,052 --> 00:00:56,056 उन्होंने आपातकालीन लैंडिंग करनी चाही, पर बहुत नीचे आ गए थे। 14 00:00:59,351 --> 00:01:01,896 बहुत लोगों की जान चली गई। 15 00:01:06,317 --> 00:01:08,569 हे राम। क्या इसका कारण पता चला? 16 00:01:08,652 --> 00:01:12,281 पायलट की बातों से लगता है कि कोई इलेक्ट्रिकल खराबी आ गई थी। 17 00:01:16,368 --> 00:01:18,370 धत्। प्रेस। 18 00:01:18,454 --> 00:01:22,333 हमारे मीडिया संपर्क से बात करो। परिवारों को बताने तक नाम छुपाए रखो। 19 00:01:22,416 --> 00:01:26,545 -हमें जल्द एक बयान देना होगा। -चिंता मत करो। मैंने अपने लोग लगा दिए हैं। 20 00:01:27,546 --> 00:01:33,177 -डेनियल। मैं इसे संभाल सकती हूँ। -जानता हूँ, पर तुम घंटों से जाग रही हो। 21 00:01:33,677 --> 00:01:37,681 थोड़ा आराम कर लो। ठीक है? यह सब झमेला मैं देख लूँगा। 22 00:01:37,765 --> 00:01:43,103 तुम बस अपने लोगों का ध्यान रखो। शाबाश। ठीक है। चलो चलें। 23 00:01:45,606 --> 00:01:47,775 गवर्नर, क्या आप कुछ कहना चाहेंगे? 24 00:01:47,942 --> 00:01:52,446 सुनने में मदद लग रहा है, फिर ऐसा क्यों लग रहा है कि फ़ज़ीहत होने वाली है? 25 00:01:52,530 --> 00:01:55,574 क्योंकि डेनियल जैसों को बस दूसरों को सताना आता है। 26 00:01:57,368 --> 00:01:58,202 ठीक है। 27 00:02:05,584 --> 00:02:09,171 नाइजीरिया के बिजली वाले उस वीडियो के बारे में पता है? 28 00:02:10,548 --> 00:02:12,716 क्या इस विमान में कोई किशोरी थी? 29 00:02:12,800 --> 00:02:15,386 बचे लोगों को यू-डब ले गए हैं। चलो पता करें। 30 00:03:11,066 --> 00:03:13,986 सिस्टर ऑफ़ क्राइस्ट कॉन्वेंट 31 00:03:18,449 --> 00:03:21,827 इलेक्ट्रिक लड़कियाँ???? 32 00:03:27,458 --> 00:03:30,586 -हैलो। -टुंडे, मैं सीएनएन से विन सीना। 33 00:03:31,295 --> 00:03:34,173 रुकिए। माफ़ कीजिएगा। क्या आपने सीएनएन कहा? 34 00:03:34,256 --> 00:03:36,967 हाँ। इलेक्ट्रिक लड़कियों वाला आपका वीडियो देखा। 35 00:03:37,051 --> 00:03:40,095 हम आपसे सारे वीडियो खरीद लेंगे और आगे भी काम देते रहेंगे। 36 00:03:43,223 --> 00:03:45,434 पता नहीं मैं क्या कहूँ। 37 00:03:46,810 --> 00:03:50,564 -टुंडे, हम... -माफ़ कीजिएगा। शायद आपने गलत नंबर लगाया है। 38 00:03:51,982 --> 00:03:54,068 तुम्हारी व्यावसायिक परीक्षा कब है? 39 00:03:54,360 --> 00:03:56,278 -तीन हफ़्तों में। -बस तीन हफ़्ते। 40 00:03:56,362 --> 00:03:58,113 -फिर तो बहुत समय है। -नहीं। 41 00:03:58,197 --> 00:04:00,115 तुम्हारे हमउम्र किताब पढ़ते हैं। 42 00:04:00,199 --> 00:04:05,371 पर तुम शहर में घूम-घूमकर बकवास चीज़ें फ़िल्माते हो, और उस बेचारी को... 43 00:04:06,288 --> 00:04:09,792 गाँव जाना पड़ा। लोग कह रहे हैं कि वह एक डायन है। 44 00:04:12,962 --> 00:04:18,550 तुम मुझसे चिढ़ रहे हो? खुद को हीरो समझ रहे हो, शहर का हीरो, है न? 45 00:04:20,010 --> 00:04:24,306 क्या तुम्हें भी अपने अंकल जैसा बनना है, जो ऐयाशी करते-करते मर गया? 46 00:04:25,224 --> 00:04:27,977 अब सच का सामना करने का समय आ गया है। 47 00:04:28,060 --> 00:04:29,853 पत्रकारिता भूल जाओ। 48 00:04:32,523 --> 00:04:33,440 टुंडे। 49 00:04:36,318 --> 00:04:38,445 एनडुडी और उसके परिवार को जीने दो। 50 00:04:40,698 --> 00:04:42,533 पहले ही काफ़ी शर्मिंदा कर चुके। 51 00:05:09,226 --> 00:05:10,227 आज नहीं। 52 00:05:12,104 --> 00:05:13,605 -आज नहीं। -क्या? 53 00:05:14,565 --> 00:05:15,399 कोई लड़की नहीं। 54 00:05:16,483 --> 00:05:18,485 तुम्हारे पापा को मैसेज गया होगा। 55 00:05:21,238 --> 00:05:22,239 बहुत अजीब बात है। 56 00:05:23,907 --> 00:05:24,742 माफ़ करना। 57 00:05:32,249 --> 00:05:33,917 यह तुम क्या कर रहे हो? 58 00:05:36,045 --> 00:05:38,672 -ए। -क्या बकवास है? 59 00:05:38,756 --> 00:05:40,716 -बस में घुसने नहीं दिया? -नहीं। 60 00:05:40,799 --> 00:05:42,676 उसने कहा, "सारी लड़कियाँ उतर जाएँ।" 61 00:05:43,343 --> 00:05:45,763 उसकी कोहनियों से चिंगारियाँ निकल रही थीं। 62 00:05:47,139 --> 00:05:47,973 कोहनियों से? 63 00:05:48,140 --> 00:05:50,350 बस तीन लड़के छोड़कर पूरा बस खाली था। 64 00:05:54,021 --> 00:05:55,898 -बाद में मिलती हूँ। -ठीक है। 65 00:05:55,981 --> 00:05:57,274 -जोस। हैलो। -हैलो। 66 00:05:57,357 --> 00:05:59,568 तुम फिर से कैट के साथ घूम रही हो? 67 00:05:59,651 --> 00:06:03,030 -जानती हो न वह शक्ति उसके पास है? -सच में? 68 00:06:05,741 --> 00:06:07,826 उसे देखा जो अपनी छींक से निकालती है? 69 00:06:07,910 --> 00:06:10,120 -झूठ बोल रही हो। -बाप रे। मज़ेदार है। 70 00:06:10,204 --> 00:06:11,622 बाद में क्या कर रही हो? 71 00:06:11,705 --> 00:06:14,374 कैट के साथ घूमूँगी। शायद तुमसे शुक्रवार को मिलूँगी। 72 00:06:14,917 --> 00:06:16,668 -ठीक है। -हैलो। 73 00:06:17,336 --> 00:06:18,337 -हैलो। -तुम ठीक हो? 74 00:06:18,796 --> 00:06:22,132 बस से उतर गया होता, पर पता ही नहीं था कि हो क्या रहा है? 75 00:06:22,216 --> 00:06:23,717 नहीं, वह आदमी पागल था। 76 00:06:25,344 --> 00:06:27,638 तो मैं सोच रहा था... 77 00:06:28,263 --> 00:06:30,766 बाद में क्या कर रही हो? आज रात घूमने चलें? 78 00:06:31,850 --> 00:06:35,395 -आज रात तो कैट के साथ रहूँगी। माफ़ करना। -शुक्रवार को? 79 00:06:36,396 --> 00:06:39,983 ज़रूर। हाँ। उसे देखा जो अपनी छींक से निकालती है? 80 00:06:40,150 --> 00:06:42,069 -नामुमकिन। -बहुत मज़ेदार है। 81 00:06:44,780 --> 00:06:49,451 ध्यान दें, साउथ सिएटल हाई। पहली पीरियड नहीं होगी। 82 00:06:50,119 --> 00:06:52,663 सभी छात्र अपनी-अपनी क्लास में जाएँ। 83 00:06:53,580 --> 00:06:55,165 ज़रा जल्दी करो! 84 00:06:55,249 --> 00:06:59,419 बढ़िया। ठीक है, बैठ जाओ। सब लोग बैठ जाओ। 85 00:06:59,545 --> 00:07:00,921 सुना कि उसने उसे झटका दिया। 86 00:07:01,171 --> 00:07:02,631 हम इसे खुला रख रहे हैं। 87 00:07:05,384 --> 00:07:07,928 -अच्छा, सब बैठ जाओ। -अजीब बात है। 88 00:07:14,476 --> 00:07:18,522 गवर्नर के दफ़्तर से हमें एक निर्देश मिला है 89 00:07:19,273 --> 00:07:23,569 कि हम उन अफ़वाहों के बारे में कुछ करें जिनमें कहा जा रहा है 90 00:07:23,652 --> 00:07:26,989 कि इस स्कूल की कुछ लड़कियाँ शायद एक समस्या से ग्रस्त हैं। 91 00:07:29,783 --> 00:07:35,747 यह बिजली के अचानक और अप्रत्याशित झटके से संबंधित है। 92 00:07:41,712 --> 00:07:44,590 हम किसी को परेशानी में नहीं डालना चाहते। 93 00:07:45,716 --> 00:07:51,054 हम बस अपने सभी कर्मचारियों और छात्रों की सुरक्षा चाहते हैं। 94 00:07:56,685 --> 00:07:58,645 इसलिए अगर आप में वह शक्ति है, 95 00:08:00,355 --> 00:08:03,400 तो क्या आप सामने आना चाहेंगी? 96 00:08:15,662 --> 00:08:18,832 अगर आप किसी ऐसे को जानते हों, तो हाथ उठा सकते हैं? 97 00:08:18,916 --> 00:08:21,960 -मिस्टर एलिस, चलिए भी। -इसे ख़त्म करते हैं। 98 00:08:29,885 --> 00:08:30,719 हे भगवान। 99 00:08:30,802 --> 00:08:32,930 -टेलर व्हाइट के पास वह शक्ति है। -बकवास। 100 00:08:35,057 --> 00:08:37,684 -आगे आ जाओ, टेलर। -यहाँ बाहर आओ। 101 00:08:39,436 --> 00:08:41,939 पिछले ही हफ़्ते हम अलग हुए थे। क्या मज़ाक है? 102 00:08:44,942 --> 00:08:48,320 -मैं यह कर सकती हूँ। -ऐशली, शुक्रिया। 103 00:08:49,029 --> 00:08:50,489 ब्री डियाज़ कर सकती है। 104 00:08:58,497 --> 00:09:01,333 -एंजेल कहती है, वह कर सकती है। -यह बस मुझसे नाराज़ है। 105 00:09:01,541 --> 00:09:03,460 -यह झूठ है। -मैं कर सकती हूँ। 106 00:09:03,919 --> 00:09:04,878 बाहर। 107 00:09:07,214 --> 00:09:09,675 कैट कोल और जोस क्लीरी-लोपेज़ के पास वह है। 108 00:09:16,390 --> 00:09:17,599 चलो, लड़कियो। 109 00:09:20,560 --> 00:09:21,603 अपने बैग छोड़ दो। 110 00:09:28,485 --> 00:09:29,403 चुगलखोर। 111 00:09:34,116 --> 00:09:38,412 -कोई और? -सर... यह बकवास है। आप यह नहीं कर सकते। 112 00:09:53,844 --> 00:09:56,179 उसे जाने मत दो। गार्ड्स। 113 00:09:56,638 --> 00:09:57,472 रोको उसे। 114 00:09:59,391 --> 00:10:03,395 सामने देखो। चलो। देखने लायक कुछ नहीं है। बढ़ते रहो। 115 00:10:04,104 --> 00:10:05,522 यह सही नहीं हो रहा! 116 00:10:06,023 --> 00:10:08,275 जल्दी करो। चलो। आगे बढ़ो। 117 00:10:09,276 --> 00:10:12,237 छियालीस यात्री, एक विमान परिचारिका। 118 00:10:12,404 --> 00:10:14,531 इस दुर्घटना में इतने ही लोग बच पाए। 119 00:10:14,614 --> 00:10:16,825 -उसे मुझसे दूर नहीं रख सकते। -समझती हूँ। 120 00:10:16,908 --> 00:10:20,871 तुम नहीं समझती। वह 12 साल की है। तुमने उसे बेवजह रोक रखा है। 121 00:10:21,079 --> 00:10:22,789 मुझे उससे अभी मिलना है! 122 00:10:23,165 --> 00:10:27,002 -मिस्टर केली। शांत हो जाइए। -फेड्स यहाँ क्या कर रहे हैं? 123 00:10:27,085 --> 00:10:30,297 -मकेला कहाँ है? -आपकी बेटी ठीक है। 124 00:10:30,380 --> 00:10:34,509 उसका इलाज चल रहा है। अगर वह खतरा साबित नहीं हुई, तो उसे छोड़ दिया जाएगा। 125 00:10:34,593 --> 00:10:35,552 किस बात का खतरा? 126 00:10:35,635 --> 00:10:39,306 विमान-हादसे के लिए यात्रियों ने आपकी बेटी को भी दोषी ठहराया है। 127 00:10:39,389 --> 00:10:41,975 वह 12 साल की बच्ची है, कोई आतंकवादी नहीं! 128 00:10:42,059 --> 00:10:45,270 -क्या यहाँ सब ठीक है? -यह एफबीआई का काम है, मैडम। 129 00:10:45,354 --> 00:10:50,567 मैं मेयर मार्गो क्लीरी-लोपेज़ हूँ। ऐसे हादसे तो एनटीएसबी देखती है। 130 00:10:50,650 --> 00:10:54,154 बशर्ते मैं गलत नहीं हूँ और विमान में कोई अपराध न हुआ हो। 131 00:10:57,574 --> 00:11:01,536 डॉ. शल्ट्ज़ ऑपरेटिंग रूम तीन में आएँ। डॉ. शल्ट्ज़ ओआर 3 में आएँ। 132 00:11:01,828 --> 00:11:03,080 आप कहाँ तैनात थे? 133 00:11:06,416 --> 00:11:07,542 अफ़गानिस्तान। 134 00:11:08,752 --> 00:11:12,589 -आपकी सेवा के लिए धन्यवाद, मिस्टर... -केली। जॉन केली। 135 00:11:14,216 --> 00:11:15,342 क्या हम बैठ जाएँ? 136 00:11:21,681 --> 00:11:24,768 -हाथ कैसा है? -ठीक है। मैं ठीक हूँ। 137 00:11:24,935 --> 00:11:28,188 -मुझे उससे मिलना है, पर ये गधे... -उसका नाम मकेला है? 138 00:11:31,191 --> 00:11:36,363 -वह शायद अभी डरी हुई होगी। -हाँ, समझती हूँ। मेरे भी तीन बच्चे हैं। 139 00:11:39,116 --> 00:11:44,413 देखिए, उसने कुछ गलत नहीं किया। मेरा मतलब, वह ऐसा करना नहीं... 140 00:11:46,665 --> 00:11:51,503 मुझे तो पता भी नहीं कि हुआ क्या था। वह उड़ने से डरती है और वह घबरा गई। 141 00:11:52,921 --> 00:11:55,424 वह अच्छी बच्ची है। किसी को चोट नहीं पहुँचाएगी। 142 00:12:01,096 --> 00:12:03,306 सुनिए। पता करती हूँ क्या चल रहा है। 143 00:12:03,932 --> 00:12:05,934 इस बीच, क्या आप एक एहसान करेंगे? 144 00:12:07,477 --> 00:12:09,396 अगर आपने किसी एजेंट को मारा, 145 00:12:09,479 --> 00:12:12,482 तो आज तो आप पक्का अपनी बेटी से नहीं मिल पाएँगे, 146 00:12:12,607 --> 00:12:15,569 इसलिए मेरे आने तक चुपचाप बैठे रहिए। 147 00:12:15,652 --> 00:12:19,489 -हाँ। आपकी बात मानूँगा। -ठीक है? अच्छा। 148 00:12:21,825 --> 00:12:24,119 हेलेन, मकेला केली से मिलने अंदर जाना है। 149 00:12:24,202 --> 00:12:27,414 ये फेड्स तो उसके बाप को भी मिलने नहीं दे रहे। 150 00:12:27,831 --> 00:12:29,458 अच्छा। तो उनसे बचकर जाएँगे। 151 00:12:33,086 --> 00:12:34,546 हैलो। सब ठीक तो है न? 152 00:12:34,629 --> 00:12:37,507 हाँ। यू-डब में आइसोलेशन के किसी कर्मी को जानते हो? 153 00:12:37,632 --> 00:12:41,178 हादसे में बची एक लड़की से मिलना है, पर फेड्स मिलने नहीं दे रहे। 154 00:12:41,261 --> 00:12:43,555 हाँ, जानता हूँ। टैश से बात करवाता हूँ। 155 00:12:44,389 --> 00:12:46,266 टैश? तुम्हारी पहली पत्नी? 156 00:12:47,559 --> 00:12:49,186 ज़रूर। यह अच्छा रहेगा। 157 00:13:01,072 --> 00:13:02,365 लैज़रस को होश आ गया। 158 00:13:11,374 --> 00:13:12,250 शुक्र है। 159 00:13:17,672 --> 00:13:21,092 सब ठीक है, बेटी। यहाँ तुम्हें कोई चोट नहीं पहुँचाएगा। 160 00:13:30,227 --> 00:13:34,606 -मैं कहाँ हूँ? -यह सिस्टर्स ऑफ़ क्राइस्ट कॉन्वेंट है। 161 00:13:35,732 --> 00:13:38,735 मैं सिस्टर मरिया हूँ। तुम्हारा नाम क्या है? 162 00:13:40,695 --> 00:13:43,114 -ईव। -अच्छा नाम चुना है। 163 00:13:44,616 --> 00:13:45,867 खाना ताज़ा है। 164 00:13:45,951 --> 00:13:47,452 हम भोजन यहीं उगाते हैं 165 00:13:47,661 --> 00:13:52,165 और बाकी ज़रूरी चीज़ों के लिए समुद्री शैवाल से साबुन बनाकर बेचते हैं, 166 00:13:52,791 --> 00:13:58,213 जिनका उत्पादन तब से बढ़ता ही जा रहा है, जब से हम तुम लोगों को शरण देने लगे हैं। 167 00:13:58,672 --> 00:14:01,508 हर दिन तुम जैसी और लड़कियाँ मिलती ही जा रही हैं। 168 00:14:02,217 --> 00:14:04,636 मुझे जैसी लड़कियाँ? मतलब कैसी लड़कियाँ? 169 00:14:05,595 --> 00:14:07,681 जिन लड़कियों के पास कोई आसरा नहीं। 170 00:14:10,600 --> 00:14:14,688 तुम उनसे जल्दी ही मिलोगी। वे डॉर्मिटरी में हैं। 171 00:14:19,192 --> 00:14:22,988 हमें यह तुम्हारे बैग में मिला। 172 00:14:23,738 --> 00:14:26,157 -आपने मेरा सामान खंगाला? -खंगालना पड़ा। 173 00:14:27,200 --> 00:14:32,747 हम यहाँ ड्रग्स, शराब, हथियार की अनुमति नहीं देते हैं। 174 00:14:36,876 --> 00:14:39,170 क्या तुम आस्तिक हो? 175 00:14:39,963 --> 00:14:43,466 -मैं हर दिन भगवान से बात करती हूँ। -अच्छा? 176 00:14:44,843 --> 00:14:46,219 और वह जवाब देते हैं? 177 00:14:46,469 --> 00:14:50,765 देती हैं। जवाब देती हैं। हमेशा। 178 00:14:51,474 --> 00:14:54,394 ऐसा विश्वास होना कितने सौभाग्य की बात है। 179 00:14:57,188 --> 00:14:59,858 ईव, तुमसे मिलकर खुशी हुई। 180 00:15:00,442 --> 00:15:02,986 उस सड़क पर तुम्हारा मिलना कोई संयोग नहीं था। 181 00:15:04,112 --> 00:15:08,450 तो जब तक चाहो आराम कर लो। 182 00:15:09,284 --> 00:15:10,243 चलती हूँ। 183 00:15:56,873 --> 00:15:58,833 इसे ऐसे ही घूरती रहोगी क्या? 184 00:15:59,584 --> 00:16:01,419 सिस्टर वेरोनिका? सिस्टर वेरोनिका! 185 00:16:01,503 --> 00:16:05,256 ए! क्या तुमने पहले कभी किसी लड़की को मिरगी आते नहीं देखा? 186 00:16:11,930 --> 00:16:16,559 हालाँकि यह काफ़ी चौंकाने वाला है, पर वह वीडियो असली लगता है। 187 00:16:16,810 --> 00:16:21,106 -कइयों को तो यह एक ऐप लगता है। -या टेज़र। मुझे यह टेज़र लगता है। 188 00:16:21,189 --> 00:16:23,733 क्या इसका कारण वीडियो गेम खेलना हो सकता है? 189 00:16:25,235 --> 00:16:27,028 बाद में इलेक्ट्रिक गर्ल्स होक्स 190 00:16:27,112 --> 00:16:31,449 नाम के इस मसले पर हम आपके विचार और विशेषज्ञ विश्लेषण सुनेंगे। 191 00:16:32,325 --> 00:16:34,202 -क्या? -हैलो। ओए। हटो। 192 00:16:34,285 --> 00:16:37,038 ...जानेंगे कि बच्चे हफ़्तों से क्या देख रहे हैं। 193 00:16:37,122 --> 00:16:39,624 हमारे पास दुनिया भर के सबसे नए वीडियो हैं। 194 00:16:42,293 --> 00:16:44,671 क्या यह एक छलावा है? आप तय करें। 195 00:16:45,046 --> 00:16:47,966 कुछ दर्शकों को ये दृश्य विचलित कर सकते हैं। 196 00:16:48,049 --> 00:16:48,883 ध्यान रखें। 197 00:16:58,143 --> 00:16:59,352 हे भगवान। 198 00:17:00,645 --> 00:17:01,646 कमीना। 199 00:17:02,355 --> 00:17:03,273 भागो! 200 00:17:06,317 --> 00:17:07,944 ठीक है। 201 00:17:08,027 --> 00:17:10,196 कोई भी इस विरोध को हिंसा की नज़र से... 202 00:17:10,363 --> 00:17:11,531 ए, सुनो। ज़रा हटोगी? 203 00:17:11,740 --> 00:17:14,159 ...या अमेरिकी पुलिस हार मानने के कगार पर है 204 00:17:14,325 --> 00:17:17,746 और इसे एक अच्छी बात माना जा रहा है। यह बेवकूफ़ी है। 205 00:17:17,912 --> 00:17:19,038 तुम में यह है? 206 00:17:20,582 --> 00:17:23,126 हम सब में है। हम में से ज़्यादातर में। 207 00:17:23,752 --> 00:17:25,086 इसीलिए हम यहाँ हैं। 208 00:17:25,962 --> 00:17:28,882 तो अब यह सबके पास है? सब ख़ास हैं? 209 00:17:29,048 --> 00:17:31,509 इनमें से कोई तुम्हारे बराबर नहीं है, जान। 210 00:17:34,012 --> 00:17:36,306 -दान में कपड़े मिले हैं। -क्या बात है! 211 00:17:36,389 --> 00:17:38,683 -कोई मुझे छुएगा नहीं। -चलो। 212 00:17:44,189 --> 00:17:47,859 लड़कियो, फ़ौरन बाहर आओ। पारिवारिक बैठक है। 213 00:17:50,445 --> 00:17:55,158 हमें पता चला है कि आपने हाल ही में अपनी उंगलियों और चिंगारियों के बारे में 214 00:17:55,825 --> 00:17:57,911 जो बताया है, वह बात 215 00:17:57,994 --> 00:18:01,080 पूरे अमेरिका में फैल रही है, और शायद उससे भी आगे। 216 00:18:01,456 --> 00:18:05,543 और ऐसा लगता है कि यह बदलाव बहुत ही खतरनाक है। 217 00:18:05,627 --> 00:18:09,339 शायद चिकन के साथ जो दुखद घटना हुई और जिसकी मैं दोबारा चर्चा 218 00:18:09,714 --> 00:18:13,635 नहीं करूँगी, उसने दिखा दिया है कि हमारा सामना किस चीज़ से है। 219 00:18:13,718 --> 00:18:16,888 यह हमारी सुरक्षा के लिए है। मेरा एक शब्द और तुम बाहर। 220 00:18:17,555 --> 00:18:20,141 बिजली नहीं। अब काम पर लग जाओ। 221 00:18:22,185 --> 00:18:23,186 जाओ! 222 00:18:24,229 --> 00:18:26,064 चलो। आ जाओ, लड़कियो। 223 00:18:29,150 --> 00:18:34,197 हर वसंत और गर्मियों में हमें एक और हँसमुख लड़का चाहिए होता है 224 00:18:34,531 --> 00:18:38,076 मस्ती कर, लीज़ा, मस्ती कर मस्ती कर, लीज़ा, मस्ती कर 225 00:18:39,118 --> 00:18:42,747 मस्ती कर, लीज़ा, मस्ती कर मस्ती कर, लीज़ा, मस्ती कर 226 00:18:43,957 --> 00:18:47,252 मस्ती कर, लीज़ा, मस्ती कर मस्ती कर, लीज़ा, मस्ती कर 227 00:18:47,919 --> 00:18:51,548 मस्ती कर, लीज़ा, मस्ती कर मस्ती कर, लीज़ा, मस्ती कर 228 00:18:52,465 --> 00:18:55,468 मस्ती कर, लीज़ा, मस्ती कर मस्ती कर, लीज़ा, मस्ती कर 229 00:18:56,386 --> 00:19:00,056 मस्ती कर, लीज़ा, मस्ती कर मस्ती कर, लीज़ा, मस्ती कर 230 00:19:00,932 --> 00:19:04,143 मस्ती कर, लीज़ा, मस्ती कर मस्ती कर, लीज़ा, मस्ती कर 231 00:19:04,811 --> 00:19:06,229 मस्ती कर, लीज़ा, मस्ती कर 232 00:19:06,563 --> 00:19:08,648 क्या यह ज़रूरी है? 233 00:19:08,857 --> 00:19:12,193 सही कारण का पता चल जाने तक यह बस सावधानी के लिए है। 234 00:19:12,277 --> 00:19:14,904 अफ़वाहें तो बहुत हैं, पर जवाब नहीं। 235 00:19:14,988 --> 00:19:19,033 हाँ। तो आप और रॉब डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स में मिले थे? 236 00:19:19,367 --> 00:19:23,329 हाँ। डॉक्टरी करने के ठीक बाद कंबोडिया में छह महीने तक। 237 00:19:23,496 --> 00:19:27,333 उस दौरे ने उसका जीवन और चिकित्सा के प्रति उसकी सोच बदल दी। 238 00:19:28,418 --> 00:19:31,546 हाँ, मेरी भी। इससे आप चीज़ों को ढंग से समझने लगते हैं। 239 00:19:33,089 --> 00:19:37,135 ठीक है। एजेंट हर 20 मिनट में जाँच करते हैं, तो समय का ध्यान रखना। 240 00:19:37,886 --> 00:19:39,554 -फिर से शुक्रिया। -कोई बात नहीं। 241 00:19:49,439 --> 00:19:50,273 मकेला? 242 00:19:56,279 --> 00:20:00,950 हैलो। मैं मार्गो हूँ। मैं सिएटल की मेयर हूँ। 243 00:20:01,159 --> 00:20:04,662 -मुझे पापा से मिलना है। -मैंने उनसे बात की। वह ऊपर हैं। 244 00:20:05,663 --> 00:20:08,082 उनसे मिलने क्यों नहीं देते? मैं मुसीबत में हूँ? 245 00:20:08,166 --> 00:20:10,209 नहीं। कोई किसी मुसीबत में नहीं है। 246 00:20:10,752 --> 00:20:14,130 मैं बस यह जानने आई हूँ कि हुआ क्या था। 247 00:20:15,340 --> 00:20:17,634 उनसे कह चुकी कि मैंने कुछ नहीं किया। 248 00:20:17,717 --> 00:20:21,721 मुझे बस जहाज़ हिलने पर अच्छा नहीं लगता। लगता है जैसे मैं मर जाऊँगी। 249 00:20:23,222 --> 00:20:26,184 मेरी बेटी जोस को भी उड़ने से डर लगता था। 250 00:20:29,437 --> 00:20:32,315 कुछ याद है कि आखिर हुआ क्या था? 251 00:20:35,526 --> 00:20:38,780 इससे मामले को सुलझाने में मदद मिलेगी और तुम घर जा पाओगी। 252 00:20:45,328 --> 00:20:46,204 मेरे हाथ। 253 00:20:48,039 --> 00:20:50,541 कुछ दिन पहले उनमें दर्द होने लगा। 254 00:20:50,833 --> 00:20:55,088 जैसे ड्रायर में रखे कपड़ों को छूने पर झटका लगता है? 255 00:20:56,089 --> 00:20:58,341 मैं उस उड़ान को लेकर घबराई हुई थी, 256 00:20:59,217 --> 00:21:01,761 तो मेरे पापा ने सोने के लिए बेनाड्रिल दिया। 257 00:21:02,971 --> 00:21:07,600 फिर जहाज़ हिलने लगा। मैं जाग गई और बहुत डर गई। 258 00:21:07,684 --> 00:21:11,646 दम घुटने लगा था और एक औरत मुझे बेल्ट पहनने के लिए कहने लगी। 259 00:21:11,729 --> 00:21:12,981 विमान परिचारिका? 260 00:21:14,732 --> 00:21:17,652 तब मेरे हाथ में फिर से दर्द होने लगा 261 00:21:18,152 --> 00:21:20,863 और उसने बेल्ट लगाने के लिए अपना हाथ बढ़ाया। 262 00:21:22,031 --> 00:21:25,118 अचानक कंबल में आग लग गई। 263 00:21:26,327 --> 00:21:30,707 सब चिल्लाने लगे। सब कुछ बिखरने लगा, फिर जहाज़... 264 00:21:32,583 --> 00:21:35,169 मैं किसी को चोट नहीं पहुँचाना चाहती थी। 265 00:21:35,795 --> 00:21:37,880 -बेटी... -पता नहीं मैंने क्या किया। 266 00:21:38,006 --> 00:21:40,925 कोई बात नहीं। हम इसे सुलझा लेंगे। सब ठीक है। 267 00:21:42,051 --> 00:21:42,885 कोई बात नहीं। 268 00:21:43,011 --> 00:21:47,015 -क्या उस औरत से कह देंगी कि मुझे अफ़सोस है? -किससे? विमान परिचारिका से? 269 00:21:49,308 --> 00:21:50,435 शायद उन्हें चोट लगी। 270 00:21:52,562 --> 00:21:54,939 लगा कि बच्ची बेल्ट नहीं लगाना चाहती। 271 00:21:55,523 --> 00:21:58,609 फिर लगा कि उसे दौरा पड़ रहा है, तो मैंने उसे थाम लिया। 272 00:21:59,235 --> 00:22:02,113 मैं नहीं चाहती थी कि उसके सिर पर चोट लगे। 273 00:22:02,196 --> 00:22:05,241 क्या आपने वह देखा था? कि कंबल में आग कैसे लगी? 274 00:22:05,366 --> 00:22:08,286 नहीं। मैंने कुछ नहीं देखा। सब बहुत जल्दी हुआ था। 275 00:22:08,786 --> 00:22:11,998 वह मुझे धक्का देकर दूर कर रही थी और उसके हाथ यहाँ थे। 276 00:22:12,457 --> 00:22:15,043 फिर अचानक मुझे एक झटका सा लगा। 277 00:22:16,294 --> 00:22:20,965 बहुत तेज़ दर्द हुआ और फिर सारा दर्द गायब हो गया। 278 00:22:21,966 --> 00:22:23,926 बहुत अच्छा महसूस होने लगा। 279 00:22:37,899 --> 00:22:42,695 मैं समझा नहीं सकती। शायद उससे वह चीज़ मुझमें भी आ गई। 280 00:22:46,365 --> 00:22:48,701 शायद हम दोनों ने मिलकर जहाज़ को गिराया। 281 00:22:50,995 --> 00:22:52,705 चलिए, मेयर। बहुत हुआ। 282 00:23:02,423 --> 00:23:05,176 यह कमरा बस अनुमति प्राप्त कर्मियों के लिए है। 283 00:23:05,259 --> 00:23:07,845 बाप रे। रॉब, यकीन नहीं करोगे कि मैंने अभी... 284 00:23:07,929 --> 00:23:10,515 हमें फ़ौरन जोस के स्कूल पहुँचना होगा। 285 00:23:10,598 --> 00:23:12,809 क्या? बात क्या है? 286 00:23:15,269 --> 00:23:17,355 यहाँ जल्दी आने के लिए शुक्रिया। 287 00:23:17,438 --> 00:23:19,398 -पता है आप बहुत व्यस्त हैं... -जोस। 288 00:23:20,942 --> 00:23:23,694 -जोसेलिन क्लीरी-लोपेज़! -जोस! 289 00:23:23,861 --> 00:23:25,905 -हे भगवान। -जोस? 290 00:23:25,988 --> 00:23:29,075 -माँ, मैं यहाँ हूँ। -हे भगवान! 291 00:23:29,242 --> 00:23:32,787 -हे राम। तुम ठीक तो हो, बेटी? -आखिर यहाँ चल क्या रहा है? 292 00:23:33,246 --> 00:23:34,539 -ठीक हूँ। -हे भगवान। 293 00:23:34,622 --> 00:23:37,375 आप यहाँ कैसे? मुझे लगा बस पापा आएँगे। 294 00:23:38,126 --> 00:23:39,877 पर हम दोनों ही चिंतित थे। 295 00:23:41,629 --> 00:23:43,089 आपकी माँ को मदद करनी होगी। 296 00:23:43,673 --> 00:23:45,299 उन्हें हमारी मदद करनी होगी। 297 00:23:45,675 --> 00:23:47,051 तुम क्या कर रहे हो, जो? 298 00:23:47,760 --> 00:23:51,472 हमारे घर आए हो, खाना खाए हो। हमारे बच्चों से जानवरों जैसा रवैया? 299 00:23:51,764 --> 00:23:54,517 बात क्या है? पागल हो गए हो? इंसानियत भूल गए? 300 00:23:54,600 --> 00:23:57,436 -इनको संभालना ज़रूरी था। -हे भगवान। 301 00:23:57,520 --> 00:24:01,274 उस चीज़ को खोलो, वरना मैं उसी से तुम्हारा गला दबा दूँगा! 302 00:24:01,357 --> 00:24:03,234 -सुना तुमने? -हाँ। 303 00:24:10,408 --> 00:24:14,662 अगले एक घंटे में अगर ये सारी लड़कियाँ अपने माँ-बाप के पास घर पर नहीं हुईं, 304 00:24:14,745 --> 00:24:16,164 तो बड़ी मुसीबत में पड़ोगे। 305 00:24:16,706 --> 00:24:20,042 -हाँ। -सब ठीक हो जाएगा, ठीक है? 306 00:24:20,168 --> 00:24:21,043 ठीक है। 307 00:24:36,100 --> 00:24:39,770 कुछ लड़कियाँ इससे निशाना लगा सकती हैं या इसे काबू कर सकती हैं। 308 00:24:41,647 --> 00:24:45,568 जैसे उन्हें पता होता है कि कहाँ और कितनी ज़ोर से वार करना है। 309 00:24:49,363 --> 00:24:51,824 -ठीक है। -लेकिन मेरी... 310 00:24:53,784 --> 00:24:55,453 मेरी शक्ति वैसे काम नहीं करती। 311 00:24:56,537 --> 00:24:58,247 अच्छा। तो कैसे काम करती है? 312 00:25:15,264 --> 00:25:17,475 -देखा? -अरे। 313 00:26:09,443 --> 00:26:10,278 यह? 314 00:26:14,031 --> 00:26:17,410 पता है, यहाँ कॉन्वेंट में यह सब बहुत ही अजीब चल रहा है। 315 00:26:17,493 --> 00:26:20,579 तुम बहुत बुरी हालत में थी। सड़क पर मरने ही वाली थी। 316 00:26:20,663 --> 00:26:24,208 क्या तुम्हें यह पता है? तुम्हें एक डॉक्टर को दिखाना होगा। 317 00:26:24,917 --> 00:26:28,587 लेकिन शुक्रवार को तूफ़ान आने वाला है, तो तब तक हमें रुकना होगा। 318 00:26:28,671 --> 00:26:30,798 कुछ समय तक न कोई आएगा, न जाएगा। 319 00:26:33,592 --> 00:26:34,593 मैं जा सकती हूँ? 320 00:26:35,678 --> 00:26:39,557 अगर दोपहर तक निकल जाओ तो। उसके बाद हम सारे दरवाज़े बंद कर देंगे। 321 00:26:42,268 --> 00:26:45,730 तुम्हें दफ़्तर जाकर पहचान वाली फॉर्म भरनी होगी। 322 00:26:45,813 --> 00:26:50,109 -हर लड़की का ब्यौरा दर्ज़ होना चाहिए। -नहीं, जान। कोई दस्तावेज़ नहीं। 323 00:26:51,485 --> 00:26:55,281 -जूते मिलते ही मैं चली जाऊँगी। -हमें कोई एतराज़ नहीं। 324 00:27:09,837 --> 00:27:11,047 ज़्यादा कुछ नहीं मिलेगा। 325 00:27:13,341 --> 00:27:14,842 हमने सादगी की शपथ ली है। 326 00:27:25,978 --> 00:27:29,690 सिस्टर मोनिका, भटके हुए बच्चों की संरक्षक संत। 327 00:27:32,068 --> 00:27:36,030 बैठो, ईव। मैं कोई मुसीबत नहीं चाहती। 328 00:27:36,364 --> 00:27:39,075 कोई पुलिस नहीं। बस बातचीत। 329 00:27:46,540 --> 00:27:52,505 सिस्टर वेरोनिका सख्ती ज़रूर करती है, पर सच मानो, वह एक भली औरत है। 330 00:27:53,631 --> 00:27:55,549 उसने कई कारनामे किए हैं। 331 00:27:57,885 --> 00:28:01,097 विद्रोही ननों का कैरोलाइना कोस्ट पर जमघट 332 00:28:01,263 --> 00:28:02,932 {\an8}एड्स : हमें अनुसंधान चाहिए। उन्माद नहीं! 333 00:28:03,015 --> 00:28:05,476 समलैंगिकों के लिए मानव अधिकार 334 00:28:06,185 --> 00:28:08,646 ये कैथोलिक कारनामे तो नहीं लगते। 335 00:28:08,729 --> 00:28:11,857 सही कहा। हम दिल से नन हैं। 336 00:28:13,025 --> 00:28:17,446 हम दिल से सिस्टर्स ऑफ़ क्राइस्ट हैं, पर चर्च में नहीं। 337 00:28:19,407 --> 00:28:23,285 जब मैं छोटी थी, मैंने तय किया कि मैं अपना सच जिऊँगी। 338 00:28:25,663 --> 00:28:29,625 मैंने अपने परिवार को बताया, "मैं ऐसी ही हूँ। 339 00:28:32,002 --> 00:28:36,340 "मैं एक महिला हूँ, वह मर्द नहीं जो आप चाहते हैं कि मैं मानूँ।" 340 00:28:37,800 --> 00:28:39,927 मुझसे सब ने मुँह फेर लिया। 341 00:28:40,803 --> 00:28:43,806 परिवार चला गया। नौकरी चली गई। 342 00:28:45,975 --> 00:28:47,268 मैं सड़क पर आ गई 343 00:28:49,979 --> 00:28:51,772 और मैं वेरोनिका को मिल गई 344 00:28:53,566 --> 00:28:54,900 और उसने राह दिखाई। 345 00:28:56,444 --> 00:29:01,991 पर वह दया दिखाने के लिए उसे चर्च से बेदखल कर दिया गया। 346 00:29:05,411 --> 00:29:09,874 यहाँ मौजूद सभी औरतें बेदखल की हुई हैं, 347 00:29:10,749 --> 00:29:15,379 {\an8}जो न्याय के लिए खड़ी हुईं, कमज़ोरों के लिए खड़ी हुईं। 348 00:29:16,005 --> 00:29:20,676 अगर वह लोगों के लिए खड़ी होती हैं, तो बिजली के खिलाफ़ क्यों खड़ी हैं? 349 00:29:20,759 --> 00:29:22,428 वेरोनिका एक क्रांतिकारी है, 350 00:29:24,096 --> 00:29:27,975 पर यह शक्ति आस्था पर चोट है। 351 00:29:28,767 --> 00:29:34,482 और उसे चिंता है। उसे पता है कि बदलाव के कुछ नतीजे भुगतने होते हैं। 352 00:29:36,609 --> 00:29:39,862 धैर्य रखो और यहीं रहो। 353 00:29:42,615 --> 00:29:45,242 विद्रोही नन और भटकी हुई लड़कियाँ। 354 00:29:45,826 --> 00:29:48,954 देखा? मैंने कहा था कि तुम्हारी एक जगह है। 355 00:29:54,168 --> 00:29:56,086 अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट 356 00:29:56,170 --> 00:29:58,380 मतलब, क्या यह मुमकिन है? 357 00:29:58,464 --> 00:30:01,717 शायद इसे किसी और को दिया जा सकता है। शायद उसने किसी को छुआ हो। 358 00:30:01,800 --> 00:30:04,345 क्या यह कोई वायरस है? आखिर यह बला है क्या? 359 00:30:04,553 --> 00:30:07,264 बच्चे इसे पोस्ट कर रहे हैं, सब इसे छलावा कह रहे हैं। 360 00:30:07,348 --> 00:30:10,017 आग लगी और बिजली गुल हो गई। डैंडन को कहा था। 361 00:30:10,100 --> 00:30:11,018 तुमने कहा था। 362 00:30:11,310 --> 00:30:14,647 उफ़। यकीन नहीं हो रहा कि यह हमारी बेटी के साथ हो रहा है। 363 00:30:17,525 --> 00:30:19,360 उसे कुछ नहीं होगा। 364 00:30:19,443 --> 00:30:24,698 नहीं। जहाज़ वाली उस लड़की को परग्रही की तरह बंद करके उस पर परीक्षण किए जा रहे थे। 365 00:30:25,282 --> 00:30:29,119 यह ठीक नहीं कि दुनिया हमारी बेटी को लैब के चूहे की तरह इस्तेमाल करे। 366 00:30:29,203 --> 00:30:32,122 -मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा। -कैसे पता? 367 00:30:32,206 --> 00:30:35,000 अगर हाई स्कूल में 50 हैं, तो मेरा अनुमान कहता है 368 00:30:35,084 --> 00:30:38,212 कि ऐसा लाखों लड़कियों के साथ हो रहा होगा। 369 00:30:38,295 --> 00:30:40,589 हमें चुपचाप उसका इलाज करवाना होगा। 370 00:30:40,673 --> 00:30:43,384 उस थेरेपिस्ट से बात करोगे जिससे मैटी मिला था? 371 00:30:43,467 --> 00:30:46,845 -उसका नाम? डॉक्टर... -बात फैलने से पहले हेलेन को बताती हूँ। 372 00:30:48,472 --> 00:30:51,976 -बात कैसे फैलेगी? -हम इसे हमेशा राज़ नहीं रख सकते, रॉब। 373 00:30:52,059 --> 00:30:54,311 -इस पर राजनीति होगी। -ऐसा मत करो। 374 00:30:54,395 --> 00:30:55,229 क्या? 375 00:30:55,312 --> 00:30:57,481 सिएटल की मेयर की तरह बात मत करो। 376 00:30:57,565 --> 00:31:01,110 -मैं दुश्मन नहीं हूँ। -सच में, तुम्हें लहज़े पर बहस करनी है? 377 00:31:01,318 --> 00:31:04,488 -तुम्हें यही करना है? -मैं उस पर बहस नहीं कर रहा। 378 00:31:04,738 --> 00:31:06,115 -शुक्रिया। -अरे! 379 00:31:07,825 --> 00:31:09,660 इलेक्ट्रिक ईल एक अनोखा जीव है, 380 00:31:09,743 --> 00:31:12,162 जो बिजली का घातक झटका दे सकता है। 381 00:31:12,413 --> 00:31:15,249 -तुम्हारा बिछड़ा हुआ परिवार। -नाम "ईल" है, पर... 382 00:31:15,332 --> 00:31:18,711 -वापस दो। टीवी मैं देख रही थी। -बेचारी मम्मी और पापा। 383 00:31:19,378 --> 00:31:22,381 लगता है जैसे उनकी दुलारी को ईल से एसटीडी हो गई। 384 00:31:22,464 --> 00:31:24,883 -एसटीडी क्या होता है? -वापस दो। 385 00:31:25,134 --> 00:31:26,510 -मैटी। -क्या कर रही हो? 386 00:31:26,594 --> 00:31:27,469 छोड़ो। 387 00:31:31,015 --> 00:31:34,226 -यह क्या हुआ? -मैटी। क्या तुम ठीक हो? 388 00:31:34,435 --> 00:31:35,603 जोस! क्या बात है? 389 00:31:35,686 --> 00:31:38,939 जानबूझकर नहीं किया। गलती से हुआ। मैंने तो रिमोट पकड़ा था। 390 00:31:39,023 --> 00:31:40,733 मैटी। मुझे उसे देखने दो। 391 00:31:41,233 --> 00:31:43,569 मुझे देखने दो। दिखाओ। 392 00:31:43,652 --> 00:31:45,904 -वह ठीक तो है न? -उसकी आँख को क्या हुआ? 393 00:31:45,988 --> 00:31:49,408 मार्गो, फ्रैंक को बुलाओ। इसे अस्पताल ले जाना होगा। 394 00:31:49,867 --> 00:31:53,120 -यह गलती से हो गया। -सब ठीक हो जाएगा। 395 00:31:53,203 --> 00:31:54,705 सब ठीक हो जाएगा। घबराओ मत। 396 00:32:53,180 --> 00:32:54,223 चलो भी, एनडुडी। 397 00:33:01,271 --> 00:33:04,608 -तुम यहाँ क्या कर रहे हो? -अरे, मुझे बस बात करनी है। 398 00:33:05,025 --> 00:33:06,944 -प्लीज़... -मैं नहीं आ सकती। 399 00:33:18,455 --> 00:33:23,377 तुम्हें यहाँ नहीं होना चाहिए। मेरी दादी ने हमें साथ देख लिया, तो हम गए काम से। 400 00:33:23,460 --> 00:33:25,003 मुझे पता है। बस... 401 00:33:27,548 --> 00:33:31,093 एनडुडी, मुझे माफ़ कर दो। 402 00:33:31,969 --> 00:33:34,680 -मुझे माफ़ कर दो। मुझे बस... -बस क्या? 403 00:33:36,014 --> 00:33:38,225 मुझे बस तुमसे मिलना था। 404 00:33:57,911 --> 00:33:59,580 सीएनएन की नौकरी मिली है। 405 00:34:04,042 --> 00:34:06,420 -रुको। एनडुडी... -तुमसे बहुत गुस्सा हूँ। 406 00:34:09,423 --> 00:34:13,761 टुंडे, वह मेरी खबर थी। वह मैंने खोजा था। 407 00:34:15,179 --> 00:34:16,805 तुम आना भी नहीं चाहते थे। 408 00:34:19,183 --> 00:34:21,143 तुम अडुनोला से नैन लड़ा रहे थे। 409 00:34:22,811 --> 00:34:25,439 किसी धंधे के बारे में झूठी बातें बनाते हो। 410 00:34:27,983 --> 00:34:29,526 और फिर तुमने मेरा चेहरा 411 00:34:31,361 --> 00:34:34,239 पूरी दुनिया के देखने के लिए इंटरनेट पर डाल दिया। 412 00:34:37,117 --> 00:34:41,038 और अब तुम यहाँ मुझसे सलाह लेने आए हो। 413 00:34:43,123 --> 00:34:46,001 -क्योंकि मैं तुम्हारे लिए मज़ाक हूँ न? -नहीं, एनडुडी। 414 00:34:47,711 --> 00:34:52,674 तो सुनो मेरी सलाह। कभी तो कुछ ऐसा करो जिस पर तुम्हें यकीन हो। 415 00:34:58,597 --> 00:34:59,723 मर्द बनो, टुंडे। 416 00:35:09,399 --> 00:35:13,570 एनडुडी, पता नहीं मैं क्या करना चाहता हूँ। 417 00:35:19,284 --> 00:35:20,661 वह मेरी समस्या नहीं है। 418 00:35:27,167 --> 00:35:28,001 एनडुडी। 419 00:35:30,003 --> 00:35:32,798 एनडुडी। अंदर चलो। 420 00:35:37,094 --> 00:35:40,305 तुम यहाँ रात के इस समय क्या कर रहे हो? 421 00:35:41,098 --> 00:35:41,932 अब जाओ! 422 00:36:25,976 --> 00:36:29,313 तुम ऐसे ही चले जाओगे? मम्मी-पापा बहुत नाराज़ होंगे। 423 00:36:29,396 --> 00:36:31,815 ज़िंदगी में ऐसा मौका बस एक बार आता है। 424 00:36:31,899 --> 00:36:34,693 सीएनएन ने बुलाया है। अपनी पत्रकारिता करने को कहा है। 425 00:36:34,776 --> 00:36:37,446 पत्रकारिता? यार, तुम वीडियो सेल्फी लेते हो। 426 00:36:37,529 --> 00:36:41,700 जहाँ दूसरे पत्रकार नहीं जा सकते या बात कर सकते, वहाँ मैं कर सकता हूँ। 427 00:36:41,783 --> 00:36:44,620 पापा तुम्हें कभी घर वापस नहीं आने देंगे। 428 00:36:44,953 --> 00:36:46,705 स्कूल नहीं जाते, काम नहीं करते। 429 00:36:46,788 --> 00:36:49,124 यह सब वह चाहते हैं। और मेरी चाहत? 430 00:36:51,001 --> 00:36:53,629 डामी, एनडुडी सही कहती है। मुझे मर्द बनना होगा। 431 00:36:54,546 --> 00:36:56,048 यहाँ ज़िंदगी ज़ाया कर रहा हूँ। 432 00:36:56,590 --> 00:36:59,426 बिना मन की पढ़ाई पर समय ज़ाया कर रहा हूँ। 433 00:36:59,635 --> 00:37:02,638 काम जो सह नहीं पाता, लड़कियाँ जिनकी परवाह नहीं है। 434 00:37:05,015 --> 00:37:09,186 तुम्हारी ज़्यादातर बातें समझ रहा हूँ। लेकिन लड़कियाँ? 435 00:37:10,020 --> 00:37:13,649 -वे इतनी बुरी नहीं हैं। -डामी, यह शक्ति फैल रही है। 436 00:37:14,358 --> 00:37:17,110 यहाँ नाइजीरिया में हालात बदलने वाले हैं, 437 00:37:17,194 --> 00:37:20,030 पर दुनिया का तो हम सोच भी नहीं सकते। 438 00:37:20,322 --> 00:37:24,576 यह छोटी बात नहीं है। डामी, अल्लाह मुझे मेरी राह दिखा रहा है। 439 00:37:27,162 --> 00:37:28,372 यही मेरी तकदीर है। 440 00:37:31,291 --> 00:37:33,210 -आँख के बहुत करीब। -ए, जोस। 441 00:37:33,710 --> 00:37:34,544 कृपया हमारे स्तनों की जाँच करें 442 00:37:34,628 --> 00:37:35,712 मेरे स्तन पसंद हैं? 443 00:37:35,796 --> 00:37:38,173 हमारे बच्चों को तो जानती हो। लड़ते रहते हैं। 444 00:37:38,256 --> 00:37:39,091 अच्छा, जो भी हो। 445 00:37:44,096 --> 00:37:45,472 हाँ, मुझे पता है। 446 00:37:46,598 --> 00:37:48,725 जान, डॉक्टर को रिपोर्ट मिल गई है। 447 00:37:50,352 --> 00:37:52,562 अच्छी खबर है। वह जल्द प्रतिक्रिया करता है। 448 00:37:53,146 --> 00:37:56,441 उसकी पलकें जल्द बंद हो गईं, इसलिए बस त्वचा जली है। 449 00:37:56,817 --> 00:38:00,821 -भगवान का शुक्र है। -लेकिन... लगता है कोई "लेकिन" है। 450 00:38:01,446 --> 00:38:02,823 उसकी आँखें ठीक रहेंगी, 451 00:38:02,906 --> 00:38:07,160 पर तसल्ली के लिए आप किसी प्लास्टिक सर्जन से मिल लीजिए। 452 00:38:07,828 --> 00:38:09,454 शायद चोट का निशान रह जाए। 453 00:38:11,456 --> 00:38:12,499 अरे, यार। 454 00:38:13,625 --> 00:38:15,877 -ठीक है। बहुत-बहुत धन्यवाद। -धन्यवाद। 455 00:38:16,086 --> 00:38:19,131 डॉ. स्टीवंस कृपया आईसीयू पहुँचे। 456 00:38:19,214 --> 00:38:22,426 कोई बात नहीं। सब ठीक हो जाएगा। 457 00:38:22,509 --> 00:38:25,470 आजकल स्किन ग्राफ्ट से बहुत कुछ कर सकते हैं। 458 00:38:25,637 --> 00:38:28,015 -सच में, वह ठीक हो जाएगा। -हाँ। 459 00:38:34,021 --> 00:38:38,692 जान, ज़रा रुकना। मैं अभी आया। टैश, तुम कैसी हो? 460 00:38:38,775 --> 00:38:40,569 -हैलो। -कैसी हो? मिले समय हो गया। 461 00:38:40,652 --> 00:38:41,778 हाँ। अच्छे दिख रहे हो। 462 00:38:58,295 --> 00:38:59,463 तुमसे गलती से हुआ। 463 00:39:01,089 --> 00:39:03,592 -मुझे पता है कि वह हादसा था। -बंद कीजिए। 464 00:39:05,343 --> 00:39:06,386 क्या बंद करूँ? 465 00:39:08,180 --> 00:39:11,308 दिखावा बंद कीजिए कि हम करीब हैं और आप अच्छी माँ हैं। 466 00:39:11,475 --> 00:39:13,435 मैं दिखावा नहीं कर रही। 467 00:39:13,518 --> 00:39:16,271 एक साल में आज पहली बार हमने इतना समय साथ गुज़ारा। 468 00:39:17,230 --> 00:39:20,108 वह भी इसलिए कि मैं आपके आदर्श जीवन पर एक बोझ हूँ। 469 00:39:21,068 --> 00:39:24,738 जोस, यह सच नहीं है। मैं तुमसे प्यार करती हूँ। 470 00:39:26,907 --> 00:39:30,035 अफ़सोस है कि मैं ज़्यादा समय नहीं दे पाती। 471 00:39:30,869 --> 00:39:33,246 लगा तुम मेरे साथ समय नहीं बिताना चाहती। 472 00:39:34,539 --> 00:39:35,373 क्या? 473 00:39:37,417 --> 00:39:40,754 हे भगवान। वह मेरे बारे में क्यों बात कर रहे हैं? 474 00:39:41,838 --> 00:39:44,674 जोस। चलो। चलो कुछ जवाब ढूँढें। 475 00:40:09,282 --> 00:40:13,662 जान, वह ठीक है। वे हर दिन ऐसा दर्जनों बार करते हैं। चलो भी। 476 00:40:15,580 --> 00:40:19,084 जोस, जितना हो सके स्थिर रहना, ठीक है? 477 00:40:25,924 --> 00:40:29,261 -माँ? पापा! -उसे अभी बाहर निकालो। 478 00:40:30,178 --> 00:40:31,012 माँ! 479 00:40:40,063 --> 00:40:41,898 -ज़रा इसे फिर से चलाओगी? -हाँ। 480 00:40:49,030 --> 00:40:52,075 -तो क्या वह ठीक है? -इसे देखो। 481 00:40:57,497 --> 00:40:59,624 -यह क्या है? -वह देख रही हो? 482 00:41:00,000 --> 00:41:03,503 यह उनके हाथों से नहीं निकलता। यह वहाँ से निकलता है। 483 00:41:03,587 --> 00:41:06,965 मैंने देश भर के सहकर्मियों से सुना था। पर देखा नहीं था। 484 00:41:07,132 --> 00:41:09,759 कुछ केस आए थे, जले के निशान वाली लड़कियाँ। 485 00:41:10,969 --> 00:41:15,473 ठीक है। तो जब जोस का स्कैन हो रहा था, तब उससे चिंगारियाँ निकलीं। 486 00:41:15,557 --> 00:41:18,977 उससे मशीन उड़ गई, पर उससे हमें यह सुंदर सी साफ़ तस्वीर मिली। 487 00:41:19,060 --> 00:41:22,772 धारीदार माँसपेशियाँ, और वह गर्दन के पास यहाँ इन-इन बिंदुओं पर 488 00:41:22,856 --> 00:41:25,066 रीढ़ की हड्डी की नसों से जुड़ा है। 489 00:41:25,358 --> 00:41:28,153 क्या वे पेसमेकर कोशिकाएँ हैं, साइनोआट्रियल नोड की तरह? 490 00:41:28,236 --> 00:41:31,364 -इससे विद्युत स्पंदन की बात समझ आती है। -आम भाषा में। 491 00:41:35,952 --> 00:41:38,580 -यह एक अंग है। -यह एक नया अंग है। 492 00:41:38,788 --> 00:41:40,707 हाँ। जो बिजली पैदा करता है। 493 00:41:42,876 --> 00:41:46,213 यह तो यकीन से परे है। 494 00:41:46,338 --> 00:41:50,342 नहीं, ऐसा नहीं है। दिल, आँखें, दिमाग, सब बिजली पैदा करते हैं। 495 00:41:50,425 --> 00:41:54,763 -पर उन अंगों से अलग, यह बस वही करता है। -यह कहाँ से आया? 496 00:41:54,846 --> 00:41:58,058 अगर यह एक लड़की में होता, तो मैं इसे संयोगवश बदलाव कहता। 497 00:41:58,141 --> 00:42:02,270 हाँ, कुदरत अजीब कारनामे करती है, पर यहाँ लाखों लड़कियों की बात है। 498 00:42:02,354 --> 00:42:06,066 यह कोई आनुवंशिक उलट-फेर हो सकता है। 499 00:42:06,608 --> 00:42:09,736 कुछ ऐसा जो पहले तो निष्क्रिय था, पर अब जाकर... 500 00:42:09,819 --> 00:42:11,196 पर वह ऐसा क्यों करेगा? 501 00:42:11,279 --> 00:42:13,531 पर्यावरण का असर होगा, है न? 502 00:42:13,615 --> 00:42:17,202 -प्रदूषण, दूषित मिट्टी, तनाव के कारक। -जीने की कोशिश। 503 00:42:17,953 --> 00:42:18,787 हाँ। 504 00:42:20,163 --> 00:42:22,249 हे भगवान। तो, रुको। 505 00:42:22,332 --> 00:42:27,587 तुम्हारा मतलब है कि या तो हमारी वजह से लड़कियों के साथ ऐसा हुआ, 506 00:42:29,631 --> 00:42:32,050 या उनकी ज़रूरत ने इसका विकास किया। 507 00:42:45,146 --> 00:42:49,067 हैलो। यह डैन का निजी नंबर है। संदेश छोड़ दें या सहायक से बात करें। 508 00:42:56,408 --> 00:42:59,911 क्या बकवास है, मार्गो? पता भी है कि समय क्या हुआ है? 509 00:42:59,995 --> 00:43:01,162 यह उत्पीड़न है। 510 00:43:01,288 --> 00:43:04,416 यह एक अंग है। लड़कियों में एक नया अंग बन रहा है। 511 00:43:04,499 --> 00:43:08,003 वे विकसित हो रही हैं। वह बिजली, वह सारी आग, वह विमान हादसा। 512 00:43:08,086 --> 00:43:11,298 हमने कुछ नहीं किया। हमें और संसाधन लगाने चाहिए थे। 513 00:43:11,381 --> 00:43:14,634 -शांत हो जाओ, ठीक है? साँस लो। -शांत होने के लिए मत कहो। 514 00:43:15,427 --> 00:43:16,886 यह संक्रामक हो सकता है। 515 00:43:16,970 --> 00:43:19,431 संक्रामक कैसे हो सकता है? तुमने कहा विकास है। 516 00:43:19,514 --> 00:43:22,392 ठीक है, वह जहाज़ वाली लड़की, मकेला केली, 517 00:43:23,143 --> 00:43:26,021 उसने यह शक्ति एक विमान परिचारिका में भी डाल दी। 518 00:43:27,480 --> 00:43:28,773 तुम्हें कैसे पता? 519 00:43:29,983 --> 00:43:32,402 बशर्ते तुमने एफबीआई जाँच में दखल न दी हो। 520 00:43:34,154 --> 00:43:37,699 कमीने कहीं के। तुम यह जानते थे और मुझे बताया तक नहीं? 521 00:43:37,782 --> 00:43:39,034 लोगों को नहीं बताया? 522 00:43:39,117 --> 00:43:42,329 गुप्त जानकारी साझा करना मेरा दायित्व नहीं है। 523 00:43:42,787 --> 00:43:44,289 इसे गुप्त किसने बनाया? 524 00:43:44,372 --> 00:43:47,417 वाशिंगटन में हमसे कहीं ज़्यादा होशियार लोग बैठे हैं, 525 00:43:47,500 --> 00:43:48,793 जो सब कुछ तय करते हैं। 526 00:43:48,877 --> 00:43:51,713 कोई भी अधूरी तैयारी के साथ लोगों को डराना नहीं चाहता। 527 00:43:51,796 --> 00:43:53,465 जवाब मिलने तक इंतज़ार करेंगे। 528 00:43:53,548 --> 00:43:57,385 नहीं। तुम अपने सीनेट अभियान के लिए धन जमा करने में लगे हो 529 00:43:57,469 --> 00:43:59,471 और इससे उसमें अड़चन पड़ सकती है। 530 00:43:59,554 --> 00:44:02,223 डेनियल, यह किसी भी अभियान से बहुत बड़ा है। 531 00:44:02,474 --> 00:44:05,852 हमें माता-पिता को और अपनी बच्चियों को तैयार करना है। 532 00:44:05,935 --> 00:44:07,937 उन्हें इस बारे में पता होना चाहिए। 533 00:44:08,021 --> 00:44:11,775 पता है न संदेशवाहक के साथ क्या होता है? कोविड का समय याद है? 534 00:44:11,858 --> 00:44:14,652 मैं गुस्सैल भीड़ का कोप भाजन नहीं बनूँगा। 535 00:44:14,736 --> 00:44:16,988 हम डीसी के फ़ैसले का इंतज़ार करेंगे। 536 00:44:17,072 --> 00:44:21,159 तब तक हम खुद पर संयम रखेंगे और अपने एहसासों को दबाए रखेंगे। 537 00:44:21,618 --> 00:44:25,872 जब हीरो बनने की बात आती है, तब तुम कैमरे के सामने कूद पड़ते हो। 538 00:44:25,955 --> 00:44:28,249 पर जब लोगों को दिलासा देना हो, 539 00:44:28,333 --> 00:44:31,878 जब लोगों की बेचैनी और उनका अकेलापन दूर करना हो, 540 00:44:32,253 --> 00:44:33,755 तब तुम कायर बन जाते हो। 541 00:44:34,672 --> 00:44:36,674 मेरा खेल मत बिगाड़ना, मार्गो। 542 00:44:37,592 --> 00:44:40,512 -सच कह रहा हूँ। -अच्छा? मैं भी सच ही कह रही हूँ। 543 00:44:44,182 --> 00:44:46,935 -यह बस एक छलावा है। -यह एक छलावा है। 544 00:44:47,018 --> 00:44:49,938 यह झूठी खबर है। 545 00:44:50,021 --> 00:44:53,066 हम जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं, पर यह छलावा लगता है। 546 00:44:53,149 --> 00:44:55,026 अब बस। शुक्रिया। 547 00:44:55,944 --> 00:44:56,861 शुक्रिया। 548 00:44:59,406 --> 00:45:01,449 -तैयार? -और तुम? 549 00:45:04,411 --> 00:45:08,331 तुम्हारी इतनी मेहनत के बाद तुमसे यह सब करवाने का अफ़सोस है। 550 00:45:08,957 --> 00:45:13,586 तुमने इसी का तो वादा किया था, जब हम एक साथ इस राह पर निकले थे। 551 00:45:14,295 --> 00:45:17,382 इस राजनीति की अजीब दुनिया में मैं और तुम। 552 00:45:17,674 --> 00:45:21,511 हम खबरों में छा जाएँगे, क्योंकि हम सही काम करने जा रहे हैं। 553 00:45:23,847 --> 00:45:27,809 -यह अजीब तो है। -चलो इसे जलाकर राख कर दें। 554 00:45:27,892 --> 00:45:30,603 यार। मैं शानदार पॉपकॉर्न लाई हूँ। 555 00:45:34,107 --> 00:45:34,941 ठीक है। 556 00:45:53,084 --> 00:45:54,043 गुड मॉर्निंग। 557 00:45:55,587 --> 00:46:00,049 हमारे इस खूबसूरत शहर का यह एक बहुत व्यस्त और तनावपूर्ण सप्ताह रहा है। 558 00:46:00,300 --> 00:46:03,511 जानती हूँ आप में से बहुत से लोग अफ़वाहों और स्कूलों की 559 00:46:03,595 --> 00:46:05,305 घटनाओं को लेकर चिंतित हैं। 560 00:46:05,388 --> 00:46:09,767 लगता है कि सत्ता में बैठे लोग इसे बस एक छलावा बता रहे हैं। 561 00:46:10,894 --> 00:46:13,521 आँखों-देखी और कानों-सुनी बात को झुठला रहे हैं। 562 00:46:15,273 --> 00:46:20,195 खैर, यह कोई छलावा नहीं है। 563 00:46:23,239 --> 00:46:28,369 मैं यहाँ आपसे मेयर होने के नाते बात करने आई हूँ। और एक माँ होने के नाते भी। 564 00:46:28,828 --> 00:46:32,832 मेरी दो खूबसूरत बेटियाँ हैं और मुझे आपके बारे में तो नहीं पता, 565 00:46:32,916 --> 00:46:37,128 {\an8}पर मुझे गवारा नहीं कि जो मेरी बच्चियों के शरीर में हो रहा है, 566 00:46:37,212 --> 00:46:39,714 {\an8}उसके बारे में राजनेता कोई फ़ैसला लें। 567 00:46:40,215 --> 00:46:44,260 अतीत गवाह है कि तब क्या होता है, जब हम महिलाओं को नहीं बताया जाता 568 00:46:44,344 --> 00:46:46,429 कि हमारे शरीर में क्या हो रहा है। 569 00:46:46,513 --> 00:46:51,893 हम सब ने शर्मिंदगी और बेचैनी के उस कुचक्र को देखा है 570 00:46:52,769 --> 00:46:53,937 या महसूस किया है। 571 00:46:54,854 --> 00:47:00,401 झोला-छाप डॉक्टरों के हाथों गर्भपात, असहाय बच्चियों से जबरन बच्चे पैदा करवाना। 572 00:47:00,485 --> 00:47:02,820 सामने आने से डरतीं बलात्कार पीड़िताएँ 573 00:47:03,154 --> 00:47:05,865 और प्रसव के बाद अवसादग्रस्त माँओं की चुप्पी। 574 00:47:06,407 --> 00:47:08,618 अब बर्दाश्त करना बंद कीजिए। 575 00:47:10,912 --> 00:47:12,914 तो अब तक हम यह जानते हैं। 576 00:47:14,707 --> 00:47:18,753 किशोरियों को प्रभावित करने वाली बिजली किसी वायरस की देन नहीं है। 577 00:47:18,836 --> 00:47:20,797 क्या उसने बताया था वह ऐसा करेगी? 578 00:47:23,383 --> 00:47:26,844 डॉक्टरों को युवतियों के गले के नीचे 579 00:47:26,928 --> 00:47:28,805 एक नया अंग मिला है। 580 00:47:28,888 --> 00:47:31,849 यह 12-19 साल की लड़कियों में कुदरती तौर पर उभरता है 581 00:47:32,058 --> 00:47:34,561 और शायद यह क्षमता हस्तांतरित की जा सकती है। 582 00:47:34,644 --> 00:47:39,357 यह अंग कुछ हद तक दिल के विद्युत स्पंदनों की नकल करता हुआ लगता है। 583 00:47:39,816 --> 00:47:41,776 पता नहीं यह क्यों विकसित हुआ है। 584 00:47:41,859 --> 00:47:46,823 हम इसकी शक्ति की सीमा या उद्देश्य से अनजान हैं। 585 00:47:47,615 --> 00:47:51,869 आने वाले महीनों में हम सब मिलकर इन्हीं सवालों का सामना करेंगे। 586 00:47:54,080 --> 00:47:57,584 जिस दुनिया को हम जानते हैं, शायद वह हमेशा के लिए बदल जाएगी। 587 00:48:02,130 --> 00:48:04,007 ...बिजली का उत्पादन... 588 00:48:04,090 --> 00:48:07,260 -...रस्सी जैसे अंग की रचना... -...हज़ारों इलेक्ट्रोसाइट्स। 589 00:48:07,343 --> 00:48:10,263 कोशिकाएँ जो बिजली पैदा करके उसे छोड़ सकती हैं। 590 00:48:10,346 --> 00:48:13,725 जिसने 12-19 साल की लड़कियों को प्रभावित किया है। 591 00:48:13,808 --> 00:48:15,768 सौभाग्य से, बस लड़कियाँ। 592 00:48:15,935 --> 00:48:21,274 ऐसा अंग हमने पहले बस एक इलेक्ट्रिक मछली में देखा है। 593 00:48:21,524 --> 00:48:25,737 यह बस एक... मतलब... जारी रखिए। 594 00:48:25,820 --> 00:48:27,947 इन लड़कियों का साथ देना ज़रूरी है। 595 00:48:28,031 --> 00:48:31,492 ज़रूरत पड़े तो कैद कर लिया जाए। 596 00:48:31,576 --> 00:48:33,578 मौत की सज़ा। 597 00:48:33,661 --> 00:48:34,954 बेहोशी की दवा। 598 00:48:35,246 --> 00:48:36,623 सैन्य कानून लागू करना। 599 00:48:36,706 --> 00:48:38,416 हमें कुछ करना होगा। 600 00:50:52,800 --> 00:50:54,802 संवाद अनुवादक श्रेय रवि 601 00:50:54,886 --> 00:50:56,888 रचनात्मक पर्यवेक्षक दिनेश शाकुल