1 00:00:07,091 --> 00:00:09,593 -दो और चाहिए? -यह ज़बरदस्त था! 2 00:00:33,075 --> 00:00:35,202 रसल, अभी से फ़िनाले हो गया? 3 00:00:35,286 --> 00:00:36,203 हाँ। 4 00:00:36,287 --> 00:00:38,622 एक और एक्ट बाकी था न, लिडिया को क्या हुआ? 5 00:00:38,706 --> 00:00:40,207 लिडिया ओहायो वापस चली गई। 6 00:00:40,291 --> 00:00:41,542 पिछले एक घंटे के अंदर? 7 00:00:41,667 --> 00:00:43,169 ज़िंदगी हैरान कर देती है। 8 00:00:43,252 --> 00:00:44,378 साँप यहाँ छोड़ गई। 9 00:00:44,462 --> 00:00:45,379 और कुत्ता भी। 10 00:00:47,256 --> 00:00:48,174 कोई बात नहीं। 11 00:01:14,575 --> 00:01:16,619 -पर्दा फँस गया है। -होता है। 12 00:01:16,702 --> 00:01:20,122 -हाँ, पर हम क्या करें? -मैं नट-बोल्ट अलग-अलग करता हूँ। 13 00:01:20,206 --> 00:01:22,666 नट, नट के साथ और बोल्ट, बोल्ट के साथ। 14 00:01:22,792 --> 00:01:24,710 तुम कपड़े नहीं उतारती 15 00:01:24,794 --> 00:01:26,128 और सब पर चिल्लाती हो। 16 00:01:26,212 --> 00:01:27,296 यह हमारा काम नहीं है। 17 00:01:27,379 --> 00:01:28,923 ठीक है, मैं यह नहीं... 18 00:01:29,548 --> 00:01:30,466 कोई बात नहीं। 19 00:01:49,151 --> 00:01:51,987 तो इसी के साथ यह शो खत्म होता है। 20 00:01:52,738 --> 00:01:56,909 उम्मीद है आज की शाम आपके लिए यादगार रही। 21 00:01:58,077 --> 00:02:01,372 आप कमाल के दर्शक हैं। सुरक्षित घर जाइए। 22 00:02:03,374 --> 00:02:04,750 वेट्रेस को टिप ज़रूर दें। 23 00:02:04,917 --> 00:02:05,835 वे हथियारबंद हैं! 24 00:02:06,293 --> 00:02:09,255 शुक्रिया और... सच में? 25 00:02:14,718 --> 00:02:17,721 जब मैं बोलूँ, तब धीमा संगीत बजाना होता है। 26 00:02:17,805 --> 00:02:19,557 मुझे क्या पता तुम कब बोलोगी। 27 00:02:19,640 --> 00:02:21,809 अगर मैं स्टेज पर आती हूँ, तो बोलूँगी ही। 28 00:02:21,976 --> 00:02:23,060 तुम्हारी मर्ज़ी। 29 00:02:23,602 --> 00:02:24,520 लिपस्टिक। 30 00:02:32,361 --> 00:02:35,197 बोइज़ी, हमें यहाँ कुछ सुधार करने होंगे। 31 00:02:35,281 --> 00:02:36,240 अच्छा, जैसे क्या? 32 00:02:36,323 --> 00:02:38,534 पर्दा अटक गया, स्पॉट लाइट मुझ पर नहीं थी, 33 00:02:38,617 --> 00:02:40,953 बोलते वक्त संगीत तेज़ था, माइक बंद हो गया। 34 00:02:41,036 --> 00:02:42,663 -यह लिखना चाहोगे? -नहीं। 35 00:02:42,746 --> 00:02:44,790 यह एक बेकार क्लब लगता है। 36 00:02:44,874 --> 00:02:46,333 यह एक बेकार क्लब ही है। 37 00:02:46,417 --> 00:02:47,960 -बोइज़ी। -कल देखेंगे। 38 00:02:48,043 --> 00:02:50,296 -तुम यही कहते रहते हो। -मैं आशावादी हूँ। 39 00:02:50,379 --> 00:02:51,714 ये मुश्किल काम नहीं हैं। 40 00:02:51,797 --> 00:02:53,883 साउंड चेक करके देखो माइक ठीक है क्या। 41 00:02:53,966 --> 00:02:56,302 माइक ठीक है, माइक वाला जगह पर नहीं था। 42 00:02:56,385 --> 00:02:58,304 -पर्दा... -जो माइक संभालता है, 43 00:02:58,387 --> 00:02:59,388 वही पर्दा डालता है। 44 00:02:59,471 --> 00:03:00,848 तो एक और आदमी लाओ। 45 00:03:00,931 --> 00:03:03,183 मैं कोई अफ़सर हूँ जो हर काम के लिए आदमी लाऊँ? 46 00:03:03,267 --> 00:03:06,645 मेरे पास इतने पैसे हैं कि पर्दा डालने के लिए आदमी लाऊँ? 47 00:03:06,729 --> 00:03:07,646 यह क्या करता है? 48 00:03:09,481 --> 00:03:11,775 मुबारक हो, आज से तुम पर्दा संभालोगे। 49 00:03:11,859 --> 00:03:13,193 अब फ़िनाले की बात। 50 00:03:13,277 --> 00:03:15,571 तुम लोगों को पता भी है कि क्या करना है? 51 00:03:15,654 --> 00:03:17,573 -क्या मतलब? -जब तुम स्टेज पर आई, 52 00:03:17,656 --> 00:03:18,866 तुम उलझन में लग रही थी। 53 00:03:18,991 --> 00:03:20,618 -टिली? -मैं बस इसके पीछे आती हूँ। 54 00:03:20,701 --> 00:03:23,662 हमें फ़िनाले और जल्दी करना चाहिए, हम थक जाते हैं। 55 00:03:23,829 --> 00:03:25,497 रिहर्सल से मदद मिलेगी, 56 00:03:25,581 --> 00:03:27,875 अगर एक-दूसरे से टकराना तुम्हारा शौक नहीं है। 57 00:03:27,958 --> 00:03:29,335 नहीं, वह तो हो जाता है। 58 00:03:29,418 --> 00:03:31,295 और तुम? तुमने ब्रा पहन रखी है? 59 00:03:31,378 --> 00:03:32,588 -हाँ। -क्यों? 60 00:03:32,671 --> 00:03:34,465 बिना कपड़ों के नहीं जा सकती। 61 00:03:34,548 --> 00:03:36,300 -पोशाक कहाँ है? -उसका पट्टा टूट गया 62 00:03:36,383 --> 00:03:38,385 और ड्रिबल्स मेरी पेस्टी खा गया। 63 00:03:38,469 --> 00:03:39,929 वह ज़ेल्डा से ठीक करवाती हूँ। 64 00:03:40,012 --> 00:03:42,389 -ज़ेल्डा कौन है? -वह जो गुब्बारे पहनती है 65 00:03:42,473 --> 00:03:43,933 और नाखूनों से फ़ोड़ती है। 66 00:03:44,016 --> 00:03:45,476 धत्, और कड़ा मुकाबला। 67 00:03:46,101 --> 00:03:47,895 अरे, आज रात फ़िल्म देखेंगे। 68 00:03:47,978 --> 00:03:50,189 मुझे फ़िल्म देखना पसंद है। 69 00:03:50,606 --> 00:03:52,191 आज रात फ़िल्म देखने रुकोगी? 70 00:03:52,274 --> 00:03:53,817 नहीं, मुझे कहीं जाना है। 71 00:03:53,943 --> 00:03:55,194 अगली बार, पक्का वादा। 72 00:03:55,819 --> 00:03:58,072 यह सब सुधारना होगा! 73 00:04:00,157 --> 00:04:01,283 -बोइज़ी! -सुन लिया, 74 00:04:01,367 --> 00:04:03,369 उन्होंने सुन लिया, सबने सुन लिया। 75 00:04:06,914 --> 00:04:09,625 द मार्वलस मिसेज़ मेज़ल 76 00:04:10,417 --> 00:04:12,920 -नए दोस्तों के नाम। -और उनकी लाई शराब के नाम। 77 00:04:16,882 --> 00:04:18,968 -बहुत खूब। -खुशी हुई कि हम आखिरकार मिले। 78 00:04:19,051 --> 00:04:20,803 -मुझे भी। -मुझे इस महीने 79 00:04:20,886 --> 00:04:23,931 रात की शिफ़्ट करनी पड़ी। दूसरे डॉक्टरों के परिवार हैं। 80 00:04:24,014 --> 00:04:26,308 देर से ही खाती हूँ। मेरा काम ही ऐसा है। 81 00:04:26,392 --> 00:04:28,018 -यह स्पैनिश है। -काम? 82 00:04:28,102 --> 00:04:30,020 देर से खाने की आदत। एक साल वहाँ था। 83 00:04:30,104 --> 00:04:32,648 दस बजे तक नहीं खाते, बच्चे भी। 84 00:04:32,731 --> 00:04:34,942 स्पेन में रहे हो। बहुत अच्छा लगा होगा न? 85 00:04:35,025 --> 00:04:36,527 और लज़ीज़। वहाँ का स्टेक। 86 00:04:36,610 --> 00:04:39,571 मुझे वहाँ काम के सिलसिले में जाना था, पर नहीं हो पाया। 87 00:04:39,655 --> 00:04:41,740 फिर कभी। स्पेन। 88 00:04:42,324 --> 00:04:45,744 तो तुम कितने वक्त से एल लाडो सुपीरियो एस्टे में रह रही हो? 89 00:04:47,079 --> 00:04:48,998 अपर वेस्ट साइड। स्पैनिश है। 90 00:04:49,081 --> 00:04:51,208 अच्छा। मेरा जन्म यहीं हुआ था। 91 00:04:51,291 --> 00:04:53,377 उसी इमारत में रहती हूँ जहाँ बड़ी हुई हूँ। 92 00:04:53,460 --> 00:04:56,296 यह अच्छा है? 93 00:04:57,172 --> 00:04:59,717 मुस्कान से समझ गई और कैंसर का नाम नहीं लिया, 94 00:04:59,800 --> 00:05:02,177 पर तुम डॉक्टर हो, तो तुम्हारी पिकअप लाइन होगी। 95 00:05:05,639 --> 00:05:07,474 -तुम माहिर हो। -ग्रासियास। 96 00:05:07,975 --> 00:05:09,685 एकदम समय पर। गिलास भर दो, प्लीज़। 97 00:05:09,768 --> 00:05:11,228 -खाना ऑर्डर करेंगे। -ठीक। 98 00:05:11,937 --> 00:05:16,275 हम दोनों के लिए फ़िलेटे मेडो रारा, ई ऊना गार्नीसियोन डे एस्पिनाकास। 99 00:05:17,151 --> 00:05:20,070 मतलब मीडियम रेयर स्टेक और साथ में पालक। 100 00:05:20,154 --> 00:05:21,321 स्पेन में रहता था। 101 00:05:21,572 --> 00:05:23,699 मैं आपका ड्रिंक लेकर आता हूँ। 102 00:05:23,991 --> 00:05:25,409 तो, तुम कॉमेडियन हो? 103 00:05:27,161 --> 00:05:28,787 अरे, अंग्रेज़ी। माफ़ करना, हाँ। 104 00:05:28,871 --> 00:05:29,997 हाँ, कॉमेडियन हूँ। 105 00:05:30,831 --> 00:05:33,709 और तुम्हें ये चुटकुले मिलते कहाँ से हैं? 106 00:05:36,628 --> 00:05:38,338 मैं एक मिनट में आती हूँ। 107 00:05:43,552 --> 00:05:44,887 मैंने गलत टोपी पहनी है। 108 00:05:50,100 --> 00:05:51,268 तुम्हें हैम पसंद है? 109 00:05:52,561 --> 00:05:53,479 नहीं। 110 00:05:55,981 --> 00:05:56,899 स्पैनिश। 111 00:05:57,608 --> 00:05:58,609 तुम मज़ाकिया हो। 112 00:05:59,943 --> 00:06:02,321 -कभी साँडों का मुकाबला देखा है? -मिरियम। 113 00:06:02,404 --> 00:06:04,073 सूज़ी, यहाँ क्या कर रही हो? 114 00:06:04,156 --> 00:06:06,033 माफ़ करना। पर तुम्हारा बेटा बीमार है। 115 00:06:06,116 --> 00:06:07,076 -अरे, नहीं। -हाँ, 116 00:06:07,159 --> 00:06:08,494 बार-बार उल्टी कर रहा है। 117 00:06:08,577 --> 00:06:10,496 कालीन खराब हो गया। डॉक्टर चाहिए। 118 00:06:10,579 --> 00:06:12,956 -माफ़ करना, लियम, जाना होगा। -मैं चलूँ? 119 00:06:13,040 --> 00:06:15,292 -नहीं, डॉक्टर चाहिए। -मैं डॉक्टर ही हूँ। 120 00:06:15,459 --> 00:06:16,919 पर वैसे डॉक्टर नहीं हो। 121 00:06:17,002 --> 00:06:18,629 -बच्चों का डॉक्टर। -वह बड़ा है। 122 00:06:18,712 --> 00:06:19,922 -पाँच साल का है। -ज़रा 123 00:06:20,005 --> 00:06:21,715 -अपने बेटे को संभालोगी? -हाँ। 124 00:06:21,799 --> 00:06:23,300 मुझे इसका बहुत अफ़सोस है। 125 00:06:23,383 --> 00:06:25,511 फिर मिलेंगे। सच में। मुझे फ़ोन करना। 126 00:06:57,209 --> 00:06:59,294 बता देती कि वह डॉक्टर है। 127 00:06:59,378 --> 00:07:00,546 हाँ। माफ़ करना। 128 00:07:01,880 --> 00:07:04,383 पता होता तो कहती कि बच्चे का अपहरण हो गया। 129 00:07:04,550 --> 00:07:06,301 अगली बार ज़रूर बताऊँगी। 130 00:07:06,385 --> 00:07:07,719 कोड की क्या ज़रूरत है? 131 00:07:07,803 --> 00:07:08,887 बस फ़ोन करके कह दो, 132 00:07:08,971 --> 00:07:11,473 "मुझे एक और लल्लू मिल गया, आकर मुझे बचा लो।" 133 00:07:11,557 --> 00:07:13,350 अगर वह अचानक आकर सुन ले, 134 00:07:13,433 --> 00:07:15,060 तो मैं उसे दुखी नहीं करना चाहती। 135 00:07:15,144 --> 00:07:18,397 यह इस महीने की तीसरी बेकार डेट है। 136 00:07:18,480 --> 00:07:21,483 -नाकारा भी मिलते हैं। -आम लोगों को डेट मत करो। 137 00:07:21,567 --> 00:07:23,902 -तो किसे डेट करूँ? -इसी कारोबार से किसी को। 138 00:07:23,986 --> 00:07:25,445 कॉमिक को डेट नहीं करूँगी। 139 00:07:25,696 --> 00:07:28,448 कॉमिक? उनसे तो नाकारा बंदे ही ठीक हैं। 140 00:07:28,532 --> 00:07:29,366 तो कौन? 141 00:07:30,284 --> 00:07:31,201 मुझे नहीं पता। 142 00:07:31,785 --> 00:07:32,953 वेंट्रिलोक्विस्ट? 143 00:07:33,036 --> 00:07:34,705 उसे डेट क्यों करूँगी? 144 00:07:34,788 --> 00:07:37,499 वह खिलौना साथ रखता है। तुम्हारे बच्चे हैं। पसंद आएगा। 145 00:07:37,583 --> 00:07:38,500 मज़ाक कर रही हो। 146 00:07:38,584 --> 00:07:40,836 एक अच्छी शख्सियत होगी। असल में, दो होंगी। 147 00:07:40,919 --> 00:07:42,296 -वेंट्रिलोक्विस्ट? -हाँ। 148 00:07:42,379 --> 00:07:44,423 गोद में कठपुतली लेकर बैठने वाला, 149 00:07:44,506 --> 00:07:46,175 तुम चाहती हो मैं उसे डेट करूँ। 150 00:07:46,258 --> 00:07:48,594 तुम्हें देखकर वेंट्रिलोक्विस्ट याद आता है। 151 00:07:51,513 --> 00:07:53,640 -सुनो, सूज़ी। -क्या, मिरियम? 152 00:07:54,391 --> 00:07:56,643 आखिरी बार किसी से प्यार कब हुआ था? 153 00:07:57,060 --> 00:07:57,978 क्या? 154 00:07:58,145 --> 00:08:00,939 हम मेरे रिश्तों की बात करते हैं, तुम्हारा क्या? 155 00:08:01,023 --> 00:08:02,941 मैंने तुम्हें किसी के साथ नहीं देखा। 156 00:08:03,025 --> 00:08:05,611 -तो? -बस तुम्हारी ज़िंदगी के बारे में जानना है। 157 00:08:05,694 --> 00:08:07,279 बस तुम ही मेरी ज़िंदगी हो। 158 00:08:07,362 --> 00:08:08,989 तुम्हारे बारे में सोचती हूँ, 159 00:08:09,072 --> 00:08:11,825 तुम्हारा इंतज़ार करती हूँ, बेकार डेट से बचाती हूँ। 160 00:08:11,909 --> 00:08:13,452 -तो समय नहीं है। -लेकिन... 161 00:08:13,535 --> 00:08:16,330 जब तुम्हें स्टार बनाकर ज़िम्मेदारी पूरी कर लूँगी, 162 00:08:16,413 --> 00:08:19,541 तब तुमसे पीछा छुड़ाकर कुछ और करूँगी। 163 00:08:19,625 --> 00:08:20,542 ठीक है। 164 00:08:24,338 --> 00:08:25,255 क्या? 165 00:08:26,715 --> 00:08:28,467 शायद तुम्हारे साथ बहुत समय से हूँ, 166 00:08:28,550 --> 00:08:30,469 पर तुमने गलत टोपी ही पहनी है। 167 00:08:33,639 --> 00:08:35,766 दो साल पहले, वर्टिगो बनाई थी, 168 00:08:35,849 --> 00:08:38,602 कमाल थी। पिछले साल नॉर्थ बाइ नॉर्थवेस्ट बनाई, 169 00:08:38,727 --> 00:08:42,064 जिसने फ़सलों के बीच से सैर का मेरा शौक पूरी तरह बर्बाद कर दिया। 170 00:08:42,147 --> 00:08:43,565 मिशन पूरा हुआ। 171 00:08:44,399 --> 00:08:45,984 और अब आपने साइको बनाई है, 172 00:08:46,068 --> 00:08:48,070 और सुना है वह बहुत डरावनी फ़िल्म है। 173 00:08:48,153 --> 00:08:49,780 तो यह बताइए, मिस्टर हिचकॉक, 174 00:08:49,863 --> 00:08:51,573 आप किससे डरते हैं? 175 00:08:51,657 --> 00:08:52,866 उबले अंडों से। 176 00:08:53,992 --> 00:08:57,663 उबले अंडों से? मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी, मुझे लगा आप कहेंगे 177 00:08:57,746 --> 00:08:59,289 मकड़ियों से या पूर्व-पत्नी से। 178 00:08:59,373 --> 00:09:01,124 मुझे उनसे नफ़रत है। 179 00:09:01,583 --> 00:09:04,711 क्या आपको उबले अंडों से नफ़रत नहीं है? 180 00:09:05,003 --> 00:09:07,631 सच कहूँ तो इस बारे में कभी सोचा नहीं। 181 00:09:07,714 --> 00:09:10,384 तो सोचना चाहिए। यह बहुत बड़ी समस्या है। 182 00:09:10,550 --> 00:09:11,677 उससे एक महक आती है, 183 00:09:12,469 --> 00:09:13,679 एहसास ही अलग होता है। 184 00:09:14,513 --> 00:09:18,642 ईथन, अगर तुम्हें सूसू करना है, तो सूसू करके सोने चले जाओ। 185 00:09:18,934 --> 00:09:20,185 मैं ईथन नहीं हूँ। 186 00:09:20,477 --> 00:09:24,481 पापा, अगर आपको सूसू करना है, तो सूसू करके सोने चले जाओ। 187 00:09:24,856 --> 00:09:26,608 मुझे सूसू नहीं करना! 188 00:09:26,984 --> 00:09:29,069 तुमसे बात कर सकता हूँ? 189 00:09:30,153 --> 00:09:31,154 रुकिए। 190 00:09:32,990 --> 00:09:33,865 कितनी रोशनी है। 191 00:09:36,994 --> 00:09:38,036 क्या समय हुआ है? 192 00:09:38,161 --> 00:09:42,124 आधी रात हो गई, और सूज़ी ने ज़ोर से टीवी चला रखा है। 193 00:09:42,457 --> 00:09:45,294 वह सो नहीं पा रही। टीवी से उसे अच्छा लगता है। 194 00:09:45,502 --> 00:09:47,212 उसने नींद की गोलियाँ आज़माई हैं? 195 00:09:47,296 --> 00:09:50,382 तुम्हारी माँ की अलमारी में उनसे एक बक्सा भरा हुआ है। 196 00:09:50,465 --> 00:09:52,426 कहती है उससे अगले दिन चकराई रहती है। 197 00:09:52,509 --> 00:09:54,469 तुम्हारी माँ भी, पर उसे कौन समझाए? 198 00:09:54,553 --> 00:09:56,555 किसने कहा कि दवा से मैं चकरा जाती हूँ? 199 00:09:56,972 --> 00:09:58,682 मैं बस सूज़ी से कह रहा था 200 00:09:59,016 --> 00:10:01,977 कि सूज़ी यहाँ बहुत दिनों से रह रही है। 201 00:10:02,060 --> 00:10:05,022 उसके घर में उसके दोस्त की मौत होने के कारण दुखी है। 202 00:10:05,105 --> 00:10:06,064 माफ़ करना, 203 00:10:06,231 --> 00:10:09,234 पर जब मेरे करीबी दोस्त मोर्डेकाई ग्लिकमैन की मौत 204 00:10:09,318 --> 00:10:13,530 स्क्वॉश खेलते हुए हुई, तो मैं अगली सुबह फिर खेलने पहुँच गया था। 205 00:10:13,905 --> 00:10:16,825 भूल गया कि मोर्डेकाई से मुकाबला है, तो कोई फ़ायदा नहीं हुआ। 206 00:10:16,908 --> 00:10:19,786 -पर तुम बात समझ गई। -वह बहुत दिनों से यहाँ है। 207 00:10:19,870 --> 00:10:22,039 मैंने एशर से कहा था कि वह यहाँ रह सकता है। 208 00:10:22,164 --> 00:10:25,250 मैं उसे किसी घटिया होटल में भेज दूँ क्या? 209 00:10:25,375 --> 00:10:28,295 एशर के लिए जगह है। भीड़ हो जाएगी, पर कोई बात नहीं। 210 00:10:28,378 --> 00:10:29,921 किसी को कुछ चाहिए? 211 00:10:30,339 --> 00:10:32,758 ज़ेल्डा, बहुत देर हो चुकी है, तुम यहाँ क्यों हो? 212 00:10:32,841 --> 00:10:35,093 मिस सूज़ी के पास एक प्लेट और गिलास है। 213 00:10:35,177 --> 00:10:36,928 तो उन्हें धोने के लिए रुक गई। 214 00:10:37,012 --> 00:10:38,972 ज़ेल्डा, मैं सूज़ी की प्लेट धो दूँगी। 215 00:10:39,056 --> 00:10:41,099 -वह मेरा काम है। -फ़र्क नहीं पड़ता। 216 00:10:41,266 --> 00:10:44,978 तो मैं कॉमेडी शो में जाकर चुटकुले सुनाऊँ 217 00:10:45,187 --> 00:10:46,772 तो कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा? 218 00:10:46,980 --> 00:10:48,440 टीवी की आवाज़ ज़्यादा है? 219 00:10:48,815 --> 00:10:51,318 कौन सा टीवी? मैंने नहीं सुना, वह चालू था? 220 00:10:51,401 --> 00:10:53,487 -आवाज़ कम करती हूँ। -ज़रूरत नहीं है। 221 00:10:53,570 --> 00:10:56,114 मैं जल्द ही एक घर ढूँढ़ लूँगी, वादा करती हूँ। 222 00:10:56,198 --> 00:10:58,575 तुम जब तक चाहो, यहाँ रह सकती हो, सूज़ी। 223 00:10:58,658 --> 00:11:01,953 हाँ। हमें खुशी होगी। 224 00:11:02,579 --> 00:11:03,622 गुड नाइट, सूज़ी। 225 00:11:04,581 --> 00:11:06,166 कल सुबह मिलते हैं। 226 00:11:06,458 --> 00:11:07,376 हाँ। 227 00:11:08,835 --> 00:11:10,712 तुम अब तक यहाँ क्या कर रही हो? 228 00:11:16,968 --> 00:11:18,303 -माफ़ करना, एब। -हाँ। 229 00:11:18,387 --> 00:11:21,056 एक आदमी आधे घंटे से बाहर बैठा हुआ है। 230 00:11:21,139 --> 00:11:23,809 आखिरकार हमने पूछा। वह बोला कि वह तुम्हारा दोस्त है। 231 00:11:23,892 --> 00:11:25,310 -मेरा? -फिर बोला, "सुधारो। 232 00:11:25,394 --> 00:11:26,645 एब और मैं दोस्त होते थे। 233 00:11:26,728 --> 00:11:28,605 दोस्त आपकी पीठ में छुरा नहीं घोंपता, 234 00:11:28,688 --> 00:11:31,066 वह भी ज़हर में डूबे जंग लगे छुरे से..." 235 00:11:31,149 --> 00:11:33,110 समझ गया, शुक्रिया, इज़ाबेल। 236 00:11:38,657 --> 00:11:41,201 -एशर। -एब। हैलो। 237 00:11:41,410 --> 00:11:43,036 मुझे बुलाने क्यों नहीं आए? 238 00:11:43,412 --> 00:11:46,164 तुम टाइप कर रहे थे, लगा ज़रूरी काम कर रहे हो। 239 00:11:46,248 --> 00:11:48,750 शायद किसी बीमार रिश्तेदार की बुराई कर रहे थे, 240 00:11:48,834 --> 00:11:52,671 या बेटे की चुगली कर रहे थे 12 साल की उम्र में चॉकलेट चुराने के लिए। 241 00:11:53,463 --> 00:11:56,550 वह छोड़ो। मैंने माइकल केसलर से बात कर ली है 242 00:11:56,633 --> 00:11:59,177 एफ़बीआई से निपटने के लिए, तो शांत हो जाओ, 243 00:11:59,261 --> 00:12:01,430 वह बहुत अच्छा वकील है। सबसे अच्छा। 244 00:12:01,513 --> 00:12:04,057 सैको एंड वेन्ज़ेटी भी ज़बरदस्त थे। 245 00:12:04,141 --> 00:12:07,018 बड़ा अच्छा लगा होगा जब वे बिजली की कुर्सी पर बैठकर 246 00:12:07,102 --> 00:12:08,812 अपना दिमाग पिघलता हुआ देख रहे थे। 247 00:12:08,895 --> 00:12:11,148 मेरा काम खत्म होने वाला है, मेरे साथ चलो। 248 00:12:11,231 --> 00:12:12,566 परेशान नहीं करना चाहता। 249 00:12:12,649 --> 00:12:15,777 विलेज की सैर करना चाहोगे, यहाँ की कोई यादगार ले लेना? 250 00:12:15,861 --> 00:12:19,739 आते वक्त एक कंडोम पर पैर पड़ गया था, वही काफ़ी है। 251 00:12:19,906 --> 00:12:22,534 हाँ, ठीक है। मैं अभी आता हूँ। 252 00:12:22,909 --> 00:12:24,161 कोई जल्दी नहीं है। 253 00:12:27,122 --> 00:12:29,207 फ़ैक्टरी से आते वक्त कॉफ़ी कप थे। 254 00:12:29,291 --> 00:12:31,293 -कटोरी ले लो। -कटोरियाँ नहीं हैं। 255 00:12:31,376 --> 00:12:33,420 कटोरियाँ नहीं हैं? सूप नहीं पीते? 256 00:12:33,503 --> 00:12:34,671 सूप पर भरोसा नहीं है। 257 00:12:34,754 --> 00:12:37,340 खाना कहकर देते हैं पर उससे पेट नहीं भरता। 258 00:12:37,424 --> 00:12:38,550 बस घोटाला लगता है। 259 00:12:40,635 --> 00:12:42,304 -हैलो? -हैलो, जोली। 260 00:12:42,387 --> 00:12:44,473 -हैलो, माँ। -तुम्हारी माँ हूँ, शर्ली। 261 00:12:44,556 --> 00:12:46,266 पता है, माँ। आपने क्यों फ़ोन किया? 262 00:12:46,349 --> 00:12:48,977 बस हाल-चाल पूछना था। नया घर कैसा है? 263 00:12:49,060 --> 00:12:51,438 -बहुत अच्छा है। -हमारी याद बिल्कुल नहीं आती? 264 00:12:51,521 --> 00:12:52,606 क्या काम है, माँ? 265 00:12:52,689 --> 00:12:55,108 तुम शुक्रवार रात को कहाँ पर होगे? 266 00:12:55,192 --> 00:12:56,359 -क्लब में। -पक्की बात? 267 00:12:56,443 --> 00:12:57,694 -बिल्कुल। -आठ बजे के करीब? 268 00:12:57,777 --> 00:12:59,237 -क्यों, माँ? -बस ऐसे ही। 269 00:12:59,321 --> 00:13:01,156 -नीला सूट तैयार है? -क्यों, माँ? 270 00:13:01,239 --> 00:13:03,158 क्योंकि तुम उसमें अच्छे लगते हो। 271 00:13:03,241 --> 00:13:05,452 -शुक्रिया, पर... -तुमसे बात करके अच्छा लगा। 272 00:13:05,535 --> 00:13:07,537 शुक्रवार रात को नीला सूट पहनना। 273 00:13:07,621 --> 00:13:08,663 तुमसे प्यार है, 274 00:13:08,788 --> 00:13:10,540 तुम्हारा कमरा यहाँ हमेशा है। 275 00:13:10,624 --> 00:13:12,292 माँ। रुको, माँ। 276 00:13:12,918 --> 00:13:14,461 जब सूप बताता है कि वह खाना है, 277 00:13:14,544 --> 00:13:17,047 तो अक्षरों में बताता है या... 278 00:13:17,130 --> 00:13:19,883 अब तुम्हें मेरे माता-पिता से मिलना चाहिए। 279 00:13:21,259 --> 00:13:22,427 -तुमने सुना? -नहीं। 280 00:13:22,511 --> 00:13:24,804 मैं उन्हें टालता रहा, पर अब वक्त नहीं है। 281 00:13:24,888 --> 00:13:26,890 -नहीं। -हमारे पास कोई चारा नहीं है। 282 00:13:26,973 --> 00:13:28,016 -नहीं। -मे। 283 00:13:28,099 --> 00:13:30,519 -पागल हो गए क्या? -पता है कि अजीब लगेगा। 284 00:13:30,602 --> 00:13:32,103 बहुत बेकार लगेगा। 285 00:13:32,521 --> 00:13:33,939 जोएल, मतलब... 286 00:13:34,397 --> 00:13:36,024 उन्हें कद से फ़र्क नहीं पड़ेगा। 287 00:13:36,107 --> 00:13:38,610 पर इससे पड़ेगा कि उनके ड्राई क्लीनर जैसी हूँ। 288 00:13:38,693 --> 00:13:41,112 माँ किसी ड्राई क्लीनर के पास नहीं जाती। 289 00:13:41,196 --> 00:13:43,156 पता है कि मुझे देखते ही उनके मन में 290 00:13:43,240 --> 00:13:44,699 कितने अजीबो-गरीब शब्द आएँगे? 291 00:13:44,783 --> 00:13:46,368 -नहीं। -मैं बताऊँ? 292 00:13:46,451 --> 00:13:48,537 -नहीं, शुक्रिया। -मैं लिख देती हूँ। 293 00:13:48,620 --> 00:13:50,205 ये शब्द ताउम्र सुने हैं, 294 00:13:50,288 --> 00:13:51,873 इसलिए सूची काफ़ी लंबी होगी। 295 00:13:51,957 --> 00:13:53,833 इससे कोई मदद नहीं मिल रही। मे! 296 00:13:54,793 --> 00:13:55,919 -मे! -रुको। 297 00:13:57,879 --> 00:13:59,673 ठीक है। तुमने बात साबित कर दी। 298 00:14:00,215 --> 00:14:01,424 बेवकूफ़ लगता हूँ? 299 00:14:01,508 --> 00:14:04,135 मुझे पता है कि लोग बहुत कुछ कहते हैं... 300 00:14:04,219 --> 00:14:07,013 -यह मनगढ़ंत है। -नर्सरी में सब मुझे यह बुलाते थे। 301 00:14:07,097 --> 00:14:08,848 मैं अपने माता-पिता को जानता हूँ। 302 00:14:09,224 --> 00:14:11,518 उन्हें अचरज होगा कि तुम चीनी हो। 303 00:14:11,601 --> 00:14:13,812 यकीन मानो, यह बड़ी दिक्कत नहीं होगी। 304 00:14:13,895 --> 00:14:15,188 -नहीं? -तुम्हारा यहूदी 305 00:14:15,272 --> 00:14:16,940 न होना मुसीबत करवा देगा। 306 00:14:17,023 --> 00:14:18,817 किसी बाहरी लड़की के साथ नहीं चाहते। 307 00:14:18,900 --> 00:14:20,860 और चीनी लड़की तो दोगुनी बाहरी है। 308 00:14:20,944 --> 00:14:22,571 तिगुनी, या उससे भी ज़्यादा। 309 00:14:22,654 --> 00:14:24,781 लॉरेंस वेल्क सिंगर्स की तरह। 310 00:14:24,864 --> 00:14:26,366 तो और क्या करें? 311 00:14:26,449 --> 00:14:27,367 हम साथ हैं। 312 00:14:27,659 --> 00:14:29,828 बताना होगा। तुम्हारे घर पर पता है। 313 00:14:29,911 --> 00:14:31,413 हाँ। उन्हें पता है। 314 00:14:31,788 --> 00:14:33,748 पता है जब उन्हें पता चला 315 00:14:33,832 --> 00:14:35,625 तो उन्होंने क्या-क्या शब्द कहे? 316 00:14:35,834 --> 00:14:37,335 मैं लिख देती हूँ। 317 00:14:37,544 --> 00:14:39,296 मुझे और बहुत सारे कागज़ चाहिए। 318 00:14:39,379 --> 00:14:41,256 पता है कि यह क्या हो रहा है? 319 00:14:41,339 --> 00:14:43,550 माँ लड़कियों को मेरे क्लब भेज रही है। 320 00:14:43,633 --> 00:14:46,511 एक शुक्रवार को आएगी, शायद रब्बी को भी भेज देंगी। 321 00:14:46,595 --> 00:14:48,722 शुक्रवार को काम करता है तो बेकार रब्बी है। 322 00:14:48,805 --> 00:14:51,683 -मेरी शादी करवाकर ही मानेंगी। -मैं रखैल बनकर खुश हूँ। 323 00:14:51,766 --> 00:14:53,560 -मैं नहीं हूँ। -तुम मिज के साथ थे। 324 00:14:53,643 --> 00:14:54,894 ए! 325 00:14:55,020 --> 00:14:56,146 -सॉरी। -क्या बकवास है? 326 00:14:56,229 --> 00:14:58,356 पता है। मुझे माफ़ कर दो, पर... 327 00:15:00,650 --> 00:15:01,610 नहीं कर सकती। 328 00:15:02,527 --> 00:15:03,570 नहीं कर सकती। 329 00:15:04,154 --> 00:15:05,030 मे। 330 00:15:06,489 --> 00:15:07,490 मे! 331 00:15:08,783 --> 00:15:10,201 हमें बात करनी होगी। 332 00:15:10,952 --> 00:15:11,870 मे! 333 00:15:13,163 --> 00:15:14,331 तुम भाग नहीं सकती। 334 00:15:14,914 --> 00:15:16,833 -मुझे पता है कहाँ रहती हो। -नहीं जानते। 335 00:15:16,916 --> 00:15:18,501 नहीं जानता। सत्यानाश। 336 00:15:21,755 --> 00:15:23,381 सबसे मज़ेदार बात यह है। 337 00:15:23,465 --> 00:15:25,300 हाँ, यह लाजवाब है। 338 00:15:25,383 --> 00:15:27,844 बस यह बताया है कि तुमने किसी के अंडकोष काटे। 339 00:15:27,927 --> 00:15:29,429 हाँ, हमने अंडकोष काटे। 340 00:15:29,888 --> 00:15:32,015 उसे दूसरे बंदे के मुँह में ठूँस दिया। 341 00:15:32,098 --> 00:15:35,435 और दूसरे के अंडकोष पहले बंदे के मुँह में ठूँस दिए। 342 00:15:35,560 --> 00:15:38,521 जब हम किसी के अंडकोष काटते हैं, 343 00:15:38,605 --> 00:15:40,940 तो उसी के मुँह में ठूँसना होता है। 344 00:15:41,024 --> 00:15:43,777 हमने सोचा, "अब हम क्या करें? अदला-बदली कर दें?" 345 00:15:43,943 --> 00:15:46,321 वह कैसे करें? उनके शरीर अकड़ने लगे थे। 346 00:15:46,404 --> 00:15:47,822 उनके जबड़े अकड़ रहे थे। 347 00:15:47,906 --> 00:15:49,658 तो हम सोच रहे थे क्या करें। 348 00:15:49,741 --> 00:15:52,118 तभी सायरन की आवाज़ आई, और हम भाग गए। 349 00:15:52,202 --> 00:15:54,371 पता है आधी बातें झूठ हैं, फिर भी कमाल है। 350 00:15:54,454 --> 00:15:56,414 हम झूठ नहीं बोलते। 351 00:15:56,498 --> 00:15:59,084 -एक और कोक मिलेगा? -दो ले आना। 352 00:15:59,167 --> 00:16:03,004 यह हमारी ओर से है। तुमसे मिले एक ज़माना हो गया। 353 00:16:03,171 --> 00:16:05,507 -अपने घाव भर रही हूँ। -शाय बाल्डविन, 354 00:16:05,590 --> 00:16:07,967 दिखने में फ़रिश्ता है पर बातें बकवास करता है। 355 00:16:08,051 --> 00:16:09,386 इस बारे में बात नहीं करनी। 356 00:16:09,469 --> 00:16:11,638 वैसे भी वह गुंडा है, तो कुछ नहीं कर सकते। 357 00:16:11,721 --> 00:16:13,682 अभी एक घर ढूँढ़ रही हूँ। 358 00:16:13,765 --> 00:16:16,559 अभी मिज के घर रह रही हूँ। उसके घरवाले पागल कर देंगे। 359 00:16:16,643 --> 00:16:18,853 -कितने पैसे दे सकती हो? -घर के लिए? 360 00:16:18,937 --> 00:16:21,189 ज़्यादा से ज़्यादा एक निकल। 361 00:16:21,272 --> 00:16:23,024 एक निकल का कोई घर पता है? 362 00:16:24,234 --> 00:16:26,695 हाँ, हम मदद कर सकते हैं। 363 00:16:26,778 --> 00:16:27,779 सच में? कैसे? 364 00:16:28,279 --> 00:16:30,281 एक घर पता है। बाद में ले चलेंगे। 365 00:16:30,365 --> 00:16:31,574 बहुत अच्छे। शुक्रिया। 366 00:16:31,658 --> 00:16:35,286 अगर बात बन गई, तो खाने का बिल टैक्स में से कम कर देंगे। 367 00:16:35,829 --> 00:16:36,746 टैक्स। 368 00:17:16,494 --> 00:17:19,664 सातवीं एवेन्यू क्रिस्टोफ़र स्ट्रीट 369 00:17:31,259 --> 00:17:32,343 माफ़ करना। 370 00:17:36,848 --> 00:17:37,766 माफ़ कीजिएगा, सर? 371 00:17:39,184 --> 00:17:40,435 हैलो, मुझे पूछना था... 372 00:17:44,773 --> 00:17:46,524 माफ़ कीजिएगा। 373 00:17:46,900 --> 00:17:47,942 हैलो। माफ़ करना। 374 00:17:48,359 --> 00:17:50,278 क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं? 375 00:17:50,361 --> 00:17:51,488 कैसी मदद? 376 00:17:51,863 --> 00:17:54,532 मैं एक जगह ढूँढ़ रही हूँ, एक बार, 377 00:17:54,949 --> 00:17:56,576 जहाँ मेरे जैसा कोई, 378 00:17:56,868 --> 00:18:01,164 मैं नहीं, एक दोस्त, मेरे जैसे किसी के साथ एक ड्रिंक पी सकता है। 379 00:18:01,372 --> 00:18:02,290 क्या? 380 00:18:02,373 --> 00:18:04,876 ऐसी जगह जहाँ दो महिलाएँ ड्रिंक कर सकें? 381 00:18:05,168 --> 00:18:06,920 -मैं मदद नहीं कर सकता। -ठीक है। 382 00:18:08,505 --> 00:18:11,132 माफ़ कीजिएगा। मैं ऐसा बार ढूँढ़ रही हूँ 383 00:18:11,216 --> 00:18:13,218 जहाँ मेरे जैसी औरतें एक ड्रिंक पी सकें। 384 00:18:13,301 --> 00:18:14,594 या बस महिलाएँ पी सकें, 385 00:18:14,886 --> 00:18:16,679 -जो मेरे जैसी न हों... -पुलिस से हो। 386 00:18:16,763 --> 00:18:18,723 क्या? नहीं, पुलिस वाली नहीं हूँ। 387 00:18:19,349 --> 00:18:20,308 डियोर के कपड़े हैं। 388 00:18:21,184 --> 00:18:22,977 सुनिए, मैं पुलिस वाली नहीं हूँ। 389 00:18:23,520 --> 00:18:24,604 आपराधिक रिकॉर्ड है। 390 00:18:26,481 --> 00:18:28,316 पुलिस वाली नहीं हूँ। बताओ... 391 00:18:28,483 --> 00:18:30,485 हैलो, पुलिस वाली नहीं हूँ। मैं... 392 00:18:30,568 --> 00:18:32,654 हैलो। पुलिस वाली नहीं हूँ। बताएँगे... 393 00:18:32,737 --> 00:18:35,031 हैलो, मैं पुलिस वाली नहीं हूँ। 394 00:18:36,366 --> 00:18:37,408 पुलिस वाली नहीं हूँ। 395 00:18:44,916 --> 00:18:47,460 -तुम्हारा कोई दोस्त है? -क्या कहा? 396 00:18:47,961 --> 00:18:50,880 तुम कोई दोस्त ढूँढ़ रही थी न? 397 00:18:52,048 --> 00:18:54,008 हाँ। ढूँढ़ रही थी। अपने दोस्त को। 398 00:18:54,300 --> 00:18:55,510 जानना चाहती हूँ कि... 399 00:18:55,635 --> 00:18:58,012 मैं दो-तीन जगहें जानता हूँ। 400 00:18:58,096 --> 00:19:00,723 सच में? यह तो बहुत अच्छी बात है। 401 00:19:01,057 --> 00:19:03,268 मेरे खयाल से कोई दोस्त नहीं है? 402 00:19:03,476 --> 00:19:05,270 नहीं, सच में एक दोस्त है। 403 00:19:05,353 --> 00:19:07,397 -अगर तुम कहती हो। -ऐसा है। दोस्त है। 404 00:19:07,730 --> 00:19:09,232 ठीक है। और वह दोस्त 405 00:19:09,983 --> 00:19:11,234 -तुम जैसी है? -मुझ जैसी? 406 00:19:11,359 --> 00:19:13,862 -हाँ। -औरत तो है। 407 00:19:13,987 --> 00:19:16,030 -तुम जैसे कपड़े पहनती है? -मेरे जैसे? 408 00:19:16,614 --> 00:19:18,825 बिल्कुल नहीं। 409 00:19:18,950 --> 00:19:20,451 ऐसा बिल्कुल नहीं है। 410 00:19:22,120 --> 00:19:23,746 माफ़ करना, सोच रही थी 411 00:19:23,872 --> 00:19:27,000 कि वह मेरी नारंगी फूलों वाली ड्रेस में कैसी लगेगी। 412 00:19:28,751 --> 00:19:29,669 क्या बात है। 413 00:19:30,962 --> 00:19:32,213 हे भगवान, कमरबंद। 414 00:19:33,256 --> 00:19:34,924 मतलब अच्छी दोस्त नहीं है। 415 00:19:35,008 --> 00:19:36,092 नहीं, अच्छी दोस्त है। 416 00:19:36,259 --> 00:19:37,135 माफ़ करना। 417 00:19:38,720 --> 00:19:40,597 -सॉरी। बस हो गया। -तुम्हारी याद आई। 418 00:19:40,805 --> 00:19:41,764 तुम कुछ कह रहे थे। 419 00:19:41,848 --> 00:19:44,017 एक नया क्लब है, हाल ही में खुला है। 420 00:19:44,100 --> 00:19:47,729 सुना है कि अलग-अलग कपड़े पहनने वालों को वह जगह पसंद है। 421 00:19:48,021 --> 00:19:49,439 -वह एकदम... -रुको। 422 00:19:52,233 --> 00:19:54,777 आगे बताओ। एतराज़ न हो तो मैं वह लिख लूँ? 423 00:19:54,861 --> 00:19:57,363 तुम्हें बाद में वह कागज़ खाना होगा। 424 00:19:57,947 --> 00:19:58,781 मज़ाक था। 425 00:19:58,948 --> 00:20:00,283 -वह एकदम... -रुको। 426 00:20:00,617 --> 00:20:02,201 तुम पुलिस वाले नहीं हो न? 427 00:20:03,286 --> 00:20:04,621 यह भी डियोर है। 428 00:20:06,956 --> 00:20:09,584 -वह वहाँ नहीं है। -वह वहाँ है, थोड़ा वक्त तो दो। 429 00:20:09,667 --> 00:20:11,920 फ़ोन छह बार बज चुका है पर जवाब नहीं मिला। 430 00:20:12,003 --> 00:20:13,296 माइकल केसलर का ऑफ़िस। 431 00:20:13,379 --> 00:20:15,757 -आखिरकार फ़ोन उठा लिया। -माफ़ कीजिएगा? 432 00:20:15,924 --> 00:20:18,927 हाँ, हैलो, क्या आप सुन पा रही हैं? 433 00:20:19,010 --> 00:20:20,261 अच्छी तरह सुन पा रही हूँ। 434 00:20:20,678 --> 00:20:23,598 हम एब वाइज़मैन और एशर फ़्रीडमैन हैं, माइकल से बात करनी है। 435 00:20:23,681 --> 00:20:25,683 माइकल अभी वापस आ रहे हैं... 436 00:20:27,018 --> 00:20:28,978 -क्या? -यह काम नहीं कर रहा। 437 00:20:29,062 --> 00:20:32,023 -एक बार फिर कहेंगी? -यह काम नहीं कर रहा! 438 00:20:32,106 --> 00:20:33,316 तुमसे नहीं, उससे कहा। 439 00:20:33,399 --> 00:20:35,318 माइकल ऊपर आ रहे हैं। रुकिए। 440 00:20:35,485 --> 00:20:38,738 -अब इंतज़ार करवा रहे हैं। -वह ऊपर आ रहा है। 441 00:20:38,863 --> 00:20:40,114 -माइकल! -क्या? 442 00:20:40,198 --> 00:20:42,408 एब फ़्रीडमैन का फ़ोन है। 443 00:20:42,492 --> 00:20:44,118 उसने नाम में गड़बड़ कर दी। 444 00:20:44,202 --> 00:20:45,912 धत्, रुको, मैं आ रहा हूँ। 445 00:20:45,995 --> 00:20:47,789 बहुत ही पेशेवर लगता है। 446 00:20:48,247 --> 00:20:50,041 वह बिल्ली है? उसके पास बिल्ली है? 447 00:20:50,166 --> 00:20:52,460 -वह आ रहा है? -माइकल आ रहा है। माइकल! 448 00:20:52,543 --> 00:20:54,963 आ रहा हूँ! ज़रा शांति रखो, यार! 449 00:20:55,046 --> 00:20:57,131 आखिर यह सीढ़ी कितनी बड़ी है? 450 00:20:57,215 --> 00:20:58,549 -हैलो। -माइकल। 451 00:20:58,925 --> 00:21:00,843 हम एब वाइज़मैन और एशर फ़्रीडमैन हैं। 452 00:21:00,927 --> 00:21:03,179 -कैसे हो? -मज़े में। तुम्हारी बिल्ली कैसी है? 453 00:21:03,805 --> 00:21:05,473 माइकल, पिछली बार तुमने कहा था 454 00:21:05,598 --> 00:21:09,018 कि तुम एफ़बीआई के ऑफ़िस में किसी से बात करने वाले हो। 455 00:21:09,102 --> 00:21:10,603 क्या तुमने बात की? 456 00:21:10,687 --> 00:21:12,897 हाँ, बात की, और मैं... 457 00:21:14,232 --> 00:21:16,651 एब, क्या तुम जान-बूझकर मुझे परेशान कर रहे हो? 458 00:21:16,734 --> 00:21:19,612 -सुनाई नहीं दिया, माइकल। -हे भगवान। 459 00:21:19,696 --> 00:21:22,573 मैंने कहा मैंने उससे बात की और एक अच्छी खबर है। 460 00:21:22,657 --> 00:21:24,951 उनके पास तुम्हारे खिलाफ़ कुछ नहीं है। 461 00:21:25,034 --> 00:21:26,536 किसी ने तुम्हारा लेख पढ़ा 462 00:21:26,619 --> 00:21:28,579 और नाराज़ होकर शिकायत कर दी। 463 00:21:28,663 --> 00:21:29,622 पर कुछ नहीं होगा। 464 00:21:29,706 --> 00:21:30,957 -सच में? -ज़रा सोचो। 465 00:21:31,040 --> 00:21:33,459 तुमने एक सरकारी इमारत में घुसपैठ की, छोटी गलती, 466 00:21:33,543 --> 00:21:37,171 आग लगाई, थोड़ी बड़ी गलती, ज़्यादा नुकसान नहीं हुआ, चोट नहीं लगी। 467 00:21:37,255 --> 00:21:39,507 उन्होंने इमारत तोड़कर नई इमारत बना दी। 468 00:21:39,590 --> 00:21:41,259 जिसे परवाह थी, वे सब मर गए। 469 00:21:41,342 --> 00:21:43,553 -तो कोई मसला नहीं है। -कोई मसला नहीं। 470 00:21:43,636 --> 00:21:45,722 मिलना चाहते हैं ताकि वह दर्ज हो जाए 471 00:21:45,805 --> 00:21:48,016 पर एफ़बीआई ऑफ़िस में जाना ज़रूरी नहीं। 472 00:21:48,099 --> 00:21:50,643 वे तुमसे मिलने आएँगे और पल भर में काम खत्म। 473 00:21:51,227 --> 00:21:52,061 हे भगवान! 474 00:21:52,145 --> 00:21:54,022 किस्सा पूरी तरह खत्म हो जाएगा? 475 00:21:54,147 --> 00:21:55,732 हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। 476 00:21:56,065 --> 00:21:57,608 -खत्म हो जाएगा। -हमेशा के लिए। 477 00:21:57,692 --> 00:21:59,360 मुझे यकीन नहीं हो रहा! 478 00:21:59,444 --> 00:22:00,778 यह शानदार है। 479 00:22:01,612 --> 00:22:03,156 वह बिल्ली बहुत प्यारी है! 480 00:22:06,909 --> 00:22:08,786 डोरथी ने तुम्हें माफ़ नहीं किया। 481 00:22:08,870 --> 00:22:10,705 डोरथी मुझे जानती भी नहीं थी। 482 00:22:10,788 --> 00:22:13,583 वह तुम्हारी दीवानी थी। तुम यही बोलते थे। 483 00:22:13,666 --> 00:22:17,170 एल्गोक्विन में एक बार वह मेरे पीछे लड़कों के बाथरूम में आई तो थी, 484 00:22:17,295 --> 00:22:18,838 पर टोपी वाली घटना से पहले। 485 00:22:18,921 --> 00:22:21,007 एशर बड़ा ही छबीला नौजवान था। 486 00:22:21,090 --> 00:22:23,885 हाँ, एकदम हट्टा-कट्टा पहलवान था। 487 00:22:23,968 --> 00:22:26,846 जॉनी वाइसमलर के साथ कसरत करता था। वह टारज़न जैसा था। 488 00:22:26,929 --> 00:22:28,806 -है न ज़बरदस्त? -बात पूरी कीजिए, 489 00:22:28,890 --> 00:22:31,184 डोरथी पार्कर की टोपी के साथ क्या हुआ था? 490 00:22:31,267 --> 00:22:33,352 -मैं उस पर बैठ गया था। -हे भगवान। 491 00:22:33,644 --> 00:22:37,440 दूसरी बार राउंड टेबल के दौरान, उनकी बातें सुनीं, वे अच्छा बोले। 492 00:22:37,565 --> 00:22:40,985 एक घंटे बाद, मैं खड़ा हुआ और टोपी मेरे पिछवाड़े पर चिपकी हुई थी। 493 00:22:41,944 --> 00:22:43,821 डोरथी ने मुझे घूरा और बोली, 494 00:22:43,905 --> 00:22:46,574 "एक कविता। आज मैं एक टोपी लेकर आई, 495 00:22:46,949 --> 00:22:49,243 "और अब वह है किसी के पिछवाड़े पर चिपकी।" 496 00:22:50,244 --> 00:22:52,330 क्या-क्या पागलपन हुआ है। 497 00:22:52,413 --> 00:22:54,665 हमारा फ़र्नीचर मूवर्स वाला वह असफल कारोबार 498 00:22:54,749 --> 00:22:56,375 जो बस कुछ ही दिन चला, एशर? 499 00:22:56,876 --> 00:22:59,587 हमें लगा हम एक पियानो हटा सकते हैं। 500 00:22:59,670 --> 00:23:02,048 -पियानो सीढ़ियों से ऊपर ले जाना था। -हे भगवान। 501 00:23:02,131 --> 00:23:03,091 मुझे यह याद है। 502 00:23:03,174 --> 00:23:04,342 उठाने में दो घंटे लगे, 503 00:23:04,425 --> 00:23:06,552 दस सेकंड में वह सीढ़ियों से फिसलते हुए 504 00:23:06,636 --> 00:23:08,930 बैंक स्ट्रीट पर एक गिलहरी पर जा गिरा। 505 00:23:09,013 --> 00:23:10,807 हे भगवान, वह कौन सा साल था? 506 00:23:11,099 --> 00:23:13,101 -1927 का वसंत? -शायद पतझड़ था। 507 00:23:13,226 --> 00:23:16,270 तब मैं कोलंबिया में अपने काम में डूबा रहता था, 508 00:23:16,354 --> 00:23:18,022 -तो 1926 का अंत होना चाहिए। -नहीं। 509 00:23:18,106 --> 00:23:21,567 1927 होना चाहिए। तब रोज़ी और मैं डेट कर रहे थे। 510 00:23:21,651 --> 00:23:24,195 -माफ़ करना? फिर से कहना। -पुरानी बात है। 511 00:23:24,278 --> 00:23:27,198 यह हमारी पहली डेट पर लुईस ब्रुक्स हेयरकट के साथ आई थी। 512 00:23:27,281 --> 00:23:29,700 -याद है? बाल आगे से छोटे थे न? -बदकिस्मती से। 513 00:23:30,034 --> 00:23:31,702 मुझे भी वह हेयरकट याद है। 514 00:23:31,786 --> 00:23:32,954 माफ़ करना, रुको। 515 00:23:33,037 --> 00:23:34,580 आप दोनों डेट करते थे? 516 00:23:34,831 --> 00:23:37,458 -और आपके बाल आगे से छोटे थे? -बहुत पुरानी बात है। 517 00:23:37,542 --> 00:23:38,793 आप कहाँ थे, पापा? 518 00:23:38,876 --> 00:23:41,212 उस वक्त मैं टारज़न को डेट कर रहा था। 519 00:23:42,046 --> 00:23:44,757 रुको। तो यह आप दोनों के डेट करने से पहले की बात है? 520 00:23:44,841 --> 00:23:46,717 -यह उसके बीच की बात है। -बीच की? 521 00:23:46,843 --> 00:23:49,428 -विराम लगा था? -कुछ दिनों के लिए अलग हो गए थे। 522 00:23:49,512 --> 00:23:52,348 -सच में? -मैंने अपने अनाड़ीपन में एक गलती की 523 00:23:52,431 --> 00:23:55,601 और तुम्हारी माँ से कह दिया कि मुझे पीएचडी पर ध्यान देना है। 524 00:23:55,852 --> 00:23:58,396 खूबसूरत रोज़ी साथ हो तो कौन ध्यान लगा सकता है? 525 00:23:58,479 --> 00:23:59,438 बस करो। 526 00:23:59,522 --> 00:24:01,524 हम एक या दो महीने साथ थे न? 527 00:24:01,607 --> 00:24:03,401 -लगभग। -आपको पता था? 528 00:24:03,484 --> 00:24:06,362 मुझे 20 बार बताना पड़ा, पर आखिरकार इसने सुन ही लिया। 529 00:24:06,445 --> 00:24:08,406 तब तक मैं वापस डेलोरेस के साथ था। 530 00:24:08,489 --> 00:24:12,201 मेरी पहली बीवी। मैं एब और रोज़ी जितना खुशकिस्मत नहीं था, यह तो है। 531 00:24:12,285 --> 00:24:14,495 मैं एक और बोतल वाइन लाता हूँ। 532 00:24:14,579 --> 00:24:17,874 फिर मुझे टारज़न के साथ अपने चक्कर के बारे में बताइएगा। 533 00:24:17,957 --> 00:24:21,627 वह 1920 का दशक बेहद अजीब था। हर कोई हर किसी को डेट करता था। 534 00:24:21,711 --> 00:24:23,796 कैरल जॉन के साथ थी, जो मार्था के साथ था, 535 00:24:23,880 --> 00:24:26,549 जो एबिगेल के साथ थी, किसी का कोई ठिकाना न था। 536 00:24:26,632 --> 00:24:27,842 यह तो पक्की बात है। 537 00:24:28,551 --> 00:24:31,470 -बाद में डेलोरेस ने किससे शादी की? -जॉन बैरिमोर। 538 00:24:31,554 --> 00:24:33,848 -पता था कोई मशहूर आदमी है। -सच में? 539 00:24:33,931 --> 00:24:36,017 मैं शादी में गया था। जॉनी से ज़्यादा पी। 540 00:24:36,100 --> 00:24:37,101 वह शादी कैसी थी? 541 00:24:37,185 --> 00:24:38,436 बड़ी, आलीशान। 542 00:24:38,686 --> 00:24:41,355 फिर उनका तलाक हो गया और एक डॉक्टर से शादी कर ली। 543 00:24:41,439 --> 00:24:42,607 अपने डॉक्टर से? 544 00:24:42,690 --> 00:24:44,734 लगता है बंदे ने जो देखा, उसे पसंद आया। 545 00:24:45,610 --> 00:24:47,445 आखिरी बोतल। 546 00:24:47,528 --> 00:24:50,448 फिर रोज़ के शेरी के खज़ाने पर सेंध मारेंगे। 547 00:24:50,907 --> 00:24:52,992 मैं शायद अपनी ट्रेन टिकट बदलकर 548 00:24:53,075 --> 00:24:55,411 एक-दो दिन और रुक जाऊँ, अगर कोई एतराज़ न हो। 549 00:24:55,494 --> 00:24:57,163 -मुझे एतराज़ नहीं है। -ज़रूर। 550 00:24:57,246 --> 00:24:59,665 मैं विलेज की कुछ जगहों पर जाना चाहता हूँ, 551 00:24:59,749 --> 00:25:01,918 पुराने अड्डों पर। एक अरसा हो गया है। 552 00:25:02,001 --> 00:25:03,211 कुछ चीज़ें बदल गई हैं। 553 00:25:05,880 --> 00:25:06,964 यह जगह है? 554 00:25:07,048 --> 00:25:08,132 यही जगह है। 555 00:25:08,216 --> 00:25:09,884 -काफ़ी बड़ी है। -बड़ी और हवादार। 556 00:25:09,967 --> 00:25:11,135 थोड़ी सफ़ाई करनी होगी। 557 00:25:11,219 --> 00:25:12,845 पर गंदगी पर ध्यान मत दो। 558 00:25:13,095 --> 00:25:15,014 उत्तर का खुला नज़ारा है, 559 00:25:15,181 --> 00:25:16,474 शानदार नज़ारा है, 560 00:25:16,724 --> 00:25:18,893 सबवे की नौ पटरियाँ ठीक हमारे नीचे हैं, 561 00:25:18,976 --> 00:25:20,686 इसलिए आना-जाना आसान है। 562 00:25:20,770 --> 00:25:23,356 इस मंज़िल पर अच्छे लोग हैं। अगर वे कुछ देख लें, 563 00:25:23,439 --> 00:25:25,524 -तो कुछ नहीं बोलते। -यह कौन सी जगह है? 564 00:25:25,608 --> 00:25:26,734 यहाँ पहले क्या था? 565 00:25:26,817 --> 00:25:31,113 हम इसे उस घर की तरह इस्तेमाल करते हैं जहाँ सुरक्षित महसूस हो। 566 00:25:31,906 --> 00:25:34,617 -मतलब यह एक सेफ़ हाउस था? -ऐसा ही कुछ था। 567 00:25:34,825 --> 00:25:37,745 -यहाँ खून का धब्बा है। -वह बंदा यहाँ सुरक्षित नहीं था। 568 00:25:37,828 --> 00:25:39,622 एक अच्छे से कालीन से ढक देंगे। 569 00:25:39,705 --> 00:25:42,041 यह जगह तुम्हारे लिए एकदम सही है। 570 00:25:42,124 --> 00:25:43,668 मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं। 571 00:25:43,751 --> 00:25:46,212 हमें पता है तुम्हारा हाथ कितना तंग है। 572 00:25:46,295 --> 00:25:49,131 यह यहाँ खाली पड़ा गंदा हो रहा है। इस्तेमाल कर लो। 573 00:25:49,215 --> 00:25:51,425 मुझे नहीं पता इतनी जगह का क्या करूँ। 574 00:25:51,509 --> 00:25:53,469 मैं अकेली हूँ और कभी घर पर नहीं रहती। 575 00:25:53,552 --> 00:25:54,887 एक और टेबल ले आना, 576 00:25:54,971 --> 00:25:58,808 एक सोफ़ा, पीछे के कमरे में एक मर्फ़ी बेड, एक पौधा। 577 00:25:59,100 --> 00:26:01,811 यहाँ एक अच्छी सी मेज़ रखना, उस पर कॉफ़ी रखना, 578 00:26:01,894 --> 00:26:05,273 डोनट रखना, दरवाज़े पर अपना नाम लगाना। 579 00:26:05,690 --> 00:26:08,276 -मेरा नाम? -सूज़ी मायरसन एंड असोसिएट्स। 580 00:26:09,777 --> 00:26:11,612 सूज़ी मायरसन एंड असोसिएट्स। 581 00:26:12,029 --> 00:26:14,865 एक ही जगह घर और दफ़्तर। काम बढ़ाने का मौका है। 582 00:26:14,949 --> 00:26:16,200 अपना कारोबार शुरू करो। 583 00:26:16,659 --> 00:26:20,037 -यहीं रहो, यहीं काम करो। -और अपनी कमाई बढ़ाओ। 584 00:26:20,121 --> 00:26:22,707 हमें किराया बाद में दे देना 585 00:26:22,790 --> 00:26:24,875 जब तुम्हारा काम जम जाए और पैसे कमाने लगो। 586 00:26:24,959 --> 00:26:26,794 हमें सूज़ी मायरसन एंड असोसिएट्स का 587 00:26:26,877 --> 00:26:28,504 जलवा दिखाओ। 588 00:26:28,587 --> 00:26:29,630 हाँ। 589 00:26:30,047 --> 00:26:32,466 यह ठीक लग रहा है? यह करके दिखाओगी? 590 00:26:33,134 --> 00:26:34,885 -हाँ, ज़रूर। -बहुत अच्छे। 591 00:26:35,303 --> 00:26:36,429 सबके लिए अच्छा है। 592 00:26:36,846 --> 00:26:38,973 सूज़ी मायरसन एंड असोसिएट्स। 593 00:26:40,558 --> 00:26:42,184 वहाँ बहुत काम करना पड़ेगा 594 00:26:42,268 --> 00:26:44,770 और सौ के बाद मैंने चूहे गिनने बंद कर दिए। 595 00:26:44,854 --> 00:26:46,689 लेकिन लिफ़्ट काम करती है, 596 00:26:46,772 --> 00:26:48,024 वहाँ एक बाथरूम है, 597 00:26:48,107 --> 00:26:50,901 और क्या मैंने बताया कि नज़ारा कितना ज़बरदस्त है? 598 00:26:50,985 --> 00:26:52,403 यहाँ के पते समझ नहीं आ रहे? 599 00:26:52,778 --> 00:26:54,822 नज़ारा ही दिल जीत लेता है। 600 00:26:54,905 --> 00:26:56,532 मैं केवल रात को मीटिंग रखूँगी 601 00:26:56,615 --> 00:26:59,577 ताकि जब क्लाइंट आएँ तो वे यह नज़ारा देखें। 602 00:26:59,660 --> 00:27:01,537 -आगे निकल आए क्या? -वे वहाँ खड़े होकर 603 00:27:01,620 --> 00:27:04,832 वह नज़ारा देख रहे होंगे और मैं आकर कहूँगी, "वह देखा? 604 00:27:04,915 --> 00:27:06,876 "करार पर दस्तखत करो और सब तुम्हारा।" 605 00:27:06,959 --> 00:27:09,211 ऐसी दलालों वाली आवाज़ में नहीं बोलूँगी, 606 00:27:09,295 --> 00:27:11,213 पर ज़रा देखना वह जगह कैसी है। 607 00:27:11,297 --> 00:27:13,215 -पहुँच गए। -कमाल का नज़ारा है। 608 00:27:13,883 --> 00:27:17,178 मुझे वहाँ फ़ोन लगाना पड़ेगा और ऑफ़िस का सामान लाना होगा। 609 00:27:17,261 --> 00:27:19,764 बहुत सारी पेंसिल। पता नहीं उनका क्या करूँगी 610 00:27:19,847 --> 00:27:21,349 पर मैं उन्हें तैयार रखूँगी। 611 00:27:21,432 --> 00:27:22,391 देखो, टेबल। 612 00:27:22,475 --> 00:27:25,770 मुझे पेपर क्लिप और फ़ाइल कवर भी लाने चाहिए। 613 00:27:25,853 --> 00:27:27,772 बहुत सारी फ़ाइलें होंगी। 614 00:27:27,855 --> 00:27:31,233 एक टाइपराइटर होना चाहिए। दो टाइपराइटर, गलत होगा क्या? 615 00:27:31,317 --> 00:27:33,652 पहले एक लूँगी, फिर देखेंगे। 616 00:27:33,736 --> 00:27:36,197 मैं जमकर टाइप करूँगी। 617 00:27:36,280 --> 00:27:37,907 व्हिस्की, बिना बर्फ़ के। दो। 618 00:27:38,074 --> 00:27:41,243 एक सेक्रेटरी चाहिए क्या? हैरी के पास तीन हैं। 619 00:27:41,327 --> 00:27:43,871 सफल तभी होते हैं जब दो आम सी लड़कियाँ 620 00:27:43,954 --> 00:27:46,207 ऑफ़िस के बाहर बैठी हों और सब जानती हों। 621 00:27:46,290 --> 00:27:47,792 -एक ड्रिंक पीते हैं। -ठीक है। 622 00:27:49,710 --> 00:27:51,629 कहना होगा कि मैं... 623 00:27:52,421 --> 00:27:54,048 भाड़ में जाए! मैं बहुत खुश हूँ। 624 00:27:54,131 --> 00:27:56,384 लो, मैंने कह दिया। जो चाहे कर लो। 625 00:28:07,770 --> 00:28:08,896 यह कौन सी जगह है? 626 00:28:08,979 --> 00:28:10,064 नई जगह है। 627 00:28:10,856 --> 00:28:11,982 -क्या तुम... -क्या? 628 00:28:12,441 --> 00:28:15,152 -मुझे लेस्बियन बार में लाई हो? -मज़ेदार है न? 629 00:28:15,736 --> 00:28:17,905 -क्या बकवास है? -क्या बकवास है, क्या? 630 00:28:17,988 --> 00:28:20,032 मैंने अभी ज़ोर से कहा "जो चाहे कर लो"! 631 00:28:20,116 --> 00:28:20,950 तुम नाराज़ हो? 632 00:28:21,450 --> 00:28:22,868 तुमने ऐसा क्यों किया? 633 00:28:23,119 --> 00:28:26,288 मैंने सोचा आज़माकर देखते हैं। मतलब, क्या पता... 634 00:28:26,455 --> 00:28:27,957 अपने बारे में कुछ नहीं बताती। 635 00:28:28,040 --> 00:28:29,458 इससे तुम्हारा कोई मतलब नहीं। 636 00:28:29,542 --> 00:28:33,504 हाँ, पर हम हमेशा साथ रहते हैं और मैंने सोचा कि कोशिश करके देख लूँ... 637 00:28:33,587 --> 00:28:35,089 -मुझे फ़र्क नहीं पड़ता। -क्या? 638 00:28:35,256 --> 00:28:37,341 बस बता रही हूँ कि मुझे फ़र्क नहीं पड़ता। 639 00:28:37,550 --> 00:28:38,801 फ़र्क नहीं पड़ता? 640 00:28:38,884 --> 00:28:41,470 नहीं। तुम जैसी भी बनना चाहो, 641 00:28:41,554 --> 00:28:43,514 मुझे कोई एतराज़ नहीं है। 642 00:28:43,597 --> 00:28:45,933 इजाज़त देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। 643 00:28:46,016 --> 00:28:48,185 -वह मतलब नहीं... -बाथरूम जा सकती हूँ? 644 00:28:48,269 --> 00:28:50,354 क्या जिम से निकलने के लिए मुझे नोट चाहिए? 645 00:28:50,438 --> 00:28:52,231 बस तुम मुझे कुछ भी बता सकती हो। 646 00:28:52,314 --> 00:28:53,941 हे भगवान, मिरियम। 647 00:28:54,650 --> 00:28:56,026 इसके बारे में सुना कहाँ? 648 00:28:56,110 --> 00:28:57,528 क्रिस्टोफ़र स्ट्रीट जाकर 649 00:28:57,611 --> 00:28:59,572 फूल लगाए बंदों से पूछा 650 00:28:59,655 --> 00:29:01,031 कि लेस्बियन बार कहाँ है? 651 00:29:01,115 --> 00:29:04,910 नहीं। इतनी बारीकी से नहीं पूछा था। 652 00:29:04,994 --> 00:29:08,330 सोचा मुझे यहाँ लाओगी, मैं यह सब देखकर खुश हो जाऊँगी? 653 00:29:08,414 --> 00:29:10,082 बस एक विकल्प देना चाहती थी। 654 00:29:10,666 --> 00:29:13,794 कोई योजना नहीं थी, बस सोचा आकर माहौल देख लेते हैं। 655 00:29:13,878 --> 00:29:15,671 माहौल? यह विलेज है। 656 00:29:15,838 --> 00:29:18,507 यहीं रहती हूँ। पता है लेस्बियन बार कहाँ है। 657 00:29:18,591 --> 00:29:20,718 तीन तो पास के इलाकों में ही हैं। 658 00:29:20,801 --> 00:29:23,929 दो घर आगे जाओ, तो बंदे एक-दूसरे के साथ लगे पड़े हैं। 659 00:29:24,013 --> 00:29:25,890 यह मेरा शहर है, मैं सब जानती हूँ। 660 00:29:25,973 --> 00:29:28,309 तुम हमेशा अकेली रहती हो। हमेशा। 661 00:29:28,642 --> 00:29:29,935 तो क्या हुआ! 662 00:29:30,019 --> 00:29:33,314 -मैं नहीं चाहती तुम अकेली रहो। -उसकी चिंता मुझे करने दो। 663 00:29:33,397 --> 00:29:35,649 मैं तुम्हें खुश देखना चाहती हूँ। 664 00:29:37,359 --> 00:29:39,737 -अच्छा है, ड्रिंक के पैसे दे देना। -सूज़ी। 665 00:29:40,362 --> 00:29:45,034 अभी मेरा ध्यान एक ही चीज़ पर है। सूज़ी मायरसन एंड असोसिएट्स, बस। 666 00:29:45,117 --> 00:29:47,244 तुम्हारी मैनेजर, बस तुम्हारी मैनेजर नहीं, 667 00:29:47,328 --> 00:29:50,414 एक मैनेजर बनने पर, अच्छी मैनेजर बनने पर। समझी तुम? 668 00:29:50,498 --> 00:29:52,750 -हाँ, पर... -मेरे पास एक कमाल का नज़ारा है! 669 00:29:57,296 --> 00:29:58,130 लानत है। 670 00:29:59,507 --> 00:30:02,426 मैं पैसे नहीं लौटा सकता, मैंने वे खर्च कर दिए। 671 00:30:02,510 --> 00:30:03,594 क्या पियोगी? 672 00:30:03,677 --> 00:30:04,762 मैं बस यहाँ पर... 673 00:30:05,513 --> 00:30:08,724 ए! तुम एक कमज़ोर को मार रहे हो। 674 00:30:09,266 --> 00:30:10,267 तीन में से दो जवाब। 675 00:30:10,351 --> 00:30:11,185 चुप रहो! 676 00:30:11,268 --> 00:30:15,606 सूज़ी मायरसन एंड असोसिएट्स में स्वागत है, नज़ारा पसंद आएगा। अब चलो! 677 00:30:23,113 --> 00:30:26,575 मित्सी, तुम्हारी बारी है, तो अपना पिछवाड़ा वहाँ ले जाओ। 678 00:30:28,994 --> 00:30:30,079 -ए। -हाँ? 679 00:30:30,162 --> 00:30:31,622 -दस्तक देकर आया करो। -क्या? 680 00:30:31,705 --> 00:30:34,124 अब से तुम यूँ ही घुसे चले नहीं आओगे, 681 00:30:34,208 --> 00:30:36,126 दस्तक देकर ही अंदर आओगे। 682 00:30:36,210 --> 00:30:38,546 यह ड्रेसिंग रूम केवल महिलाओं के लिए है। 683 00:30:38,629 --> 00:30:40,089 तुम एक मर्द हो, है न? 684 00:30:40,381 --> 00:30:41,674 हाँ। मैं मर्द हूँ। 685 00:30:41,757 --> 00:30:43,175 मर्द दरवाज़ा खटखटाते हैं। 686 00:30:43,259 --> 00:30:44,260 मैं क्लब चलाता हूँ। 687 00:30:44,343 --> 00:30:46,470 तुम थियेटर चलाते हो और हम ड्रेसिंग रूम। 688 00:30:46,554 --> 00:30:48,597 पिछवाड़ा शरीर से जुड़ा होता है, 689 00:30:48,681 --> 00:30:50,724 तो "मित्सी, तुम्हारी बारी है," काफ़ी है। 690 00:30:50,808 --> 00:30:53,060 वह जाएगी, तो पिछवाड़ा भी चला जाएगा, समझे? 691 00:30:53,185 --> 00:30:55,980 बहुत अच्छे। तो दोहराते हैं। तुम लड़के हो। 692 00:30:56,480 --> 00:30:58,023 -लड़के? -दस्तक देते हैं। 693 00:30:58,107 --> 00:30:59,733 एक बार आज़माकर देखते हैं। 694 00:31:01,569 --> 00:31:05,281 अगर चाहते हो कि ये सुनें, तो ज़ोर से, पर कोशिश अच्छी की। ठीक है? 695 00:31:05,364 --> 00:31:07,074 -ठीक है। -ठीक है? 696 00:31:07,157 --> 00:31:09,034 इसने हमें "महिलाएँ" बुलाया? 697 00:31:09,118 --> 00:31:09,994 बहुत खूब। बाय। 698 00:31:15,624 --> 00:31:16,792 बाय। 699 00:31:29,763 --> 00:31:32,474 सूज़ी, मैंने बोइज़ी को ड्रेसिंग रूम से निकाल दिया। 700 00:31:32,558 --> 00:31:34,184 खटखटाने का नियम बनाया है। 701 00:31:34,268 --> 00:31:36,604 खटखटाओ वरना लड़कियों को खटक जाओगे। 702 00:31:36,687 --> 00:31:38,564 पता है, स्टेज पर बोलना चाहिए, पर... 703 00:31:38,647 --> 00:31:39,940 -वेतन का दिन। -क्या? 704 00:31:40,024 --> 00:31:42,234 -वेतन का दिन। -धत्, तुम दोनों हो। 705 00:31:42,318 --> 00:31:44,570 -पैसे वाली दराज़ खोलने का दिन। -ठीक है। 706 00:31:44,695 --> 00:31:47,197 -मेरे पैसे मुझे दे दो। -समझ गया। 707 00:31:47,281 --> 00:31:48,782 ऊपर वाली दराज़। दाईं ओर। 708 00:31:48,866 --> 00:31:51,035 -पता है वह कहाँ है। -चाबियों के नीचे। 709 00:31:51,160 --> 00:31:53,746 वह मेरी दराज़ है, मुझे पता है उसमें क्या है। 710 00:31:54,872 --> 00:31:57,041 तुम्हें पता होगा ये किस-किसी की चाबी है। 711 00:31:57,124 --> 00:31:59,418 वैसे, मुझे तब तक पैसे देने की ज़रूरत नहीं है 712 00:31:59,501 --> 00:32:02,630 जब तक वह आज का आखिरी सेट नहीं कर लेती, पर मैं भला हूँ। 713 00:32:02,713 --> 00:32:05,841 आपके साथ काम करके अच्छा लगा, महाराज। 714 00:32:06,675 --> 00:32:09,178 ज़रा मुझसे बात करोगी? मुझे तुमसे... 715 00:32:09,261 --> 00:32:10,638 -लो। -शुक्रिया। 716 00:32:11,430 --> 00:32:13,682 सूज़ी, प्लीज़। सूज़ी, रुको! 717 00:32:14,350 --> 00:32:15,434 सूज़ी, बस... 718 00:32:17,686 --> 00:32:18,646 धत्। 719 00:32:19,980 --> 00:32:21,774 तुम्हारी बारी है, मेज़ल। अपना... 720 00:32:22,191 --> 00:32:25,486 अपने पीछे वाली चीज़ ले जाओ, जाओ... 721 00:32:43,128 --> 00:32:45,130 -ओय! -अब बोलने वाली हो? 722 00:32:45,214 --> 00:32:47,132 हाँ। सोचा क्यों न बोल ही लूँ। 723 00:32:51,053 --> 00:32:53,138 मित्सी के लिए फिर से तालियाँ हो जाएँ! 724 00:33:00,437 --> 00:33:01,814 दोस्तो, मुझे कुछ पूछना है। 725 00:33:02,147 --> 00:33:04,525 क्या तुम्हारी बीवियों को पता है कि यहाँ आए हो? 726 00:33:08,320 --> 00:33:09,530 तो एक खबर सुन लो। 727 00:33:10,072 --> 00:33:11,073 उन सबको पता है। 728 00:33:11,865 --> 00:33:12,991 कैसे पता चला? 729 00:33:13,283 --> 00:33:14,576 लॉन्ड्री। 730 00:33:14,785 --> 00:33:17,454 क्योंकि लॉन्ड्री में सारा कच्चा-चिट्ठा होता है। 731 00:33:17,538 --> 00:33:21,667 तुम्हारी शर्ट उठाते ही, उन्हें लूसी, तुम्हारी सेक्रेटरी की महक मिल जाती है। 732 00:33:22,167 --> 00:33:25,170 घुड़दौड़ की, दोस्तों के साथ, लूसी के साथ पिए सिगार की 733 00:33:25,254 --> 00:33:26,630 महक मिल जाती है। 734 00:33:27,506 --> 00:33:29,967 और इस जगह की महक तो यकीनन मिल जाती है। 735 00:33:31,051 --> 00:33:34,179 और तुम्हारे सोने के बाद, वे तुम्हारी पैंट की जेब देखती हैं। 736 00:33:34,263 --> 00:33:35,681 वे सब कुछ जानती हैं। 737 00:33:35,889 --> 00:33:38,809 वे बस दिखावा करती हैं कि वे नहीं जानतीं। और ऐसा क्यों? 738 00:33:39,268 --> 00:33:42,479 क्योंकि उनकी भी अपनी गुप्त ज़िंदगी है। 739 00:33:43,647 --> 00:33:46,567 तुम्हें लगता है अपनी बीवी के बारे में सब जानते हो? 740 00:33:46,650 --> 00:33:50,112 तुम्हारी बीवी दिन भर घर पर अकेली रहती है। 741 00:33:50,195 --> 00:33:52,614 पता है और कौन दिनभर तुम्हारे घर के पास रहता है? 742 00:33:52,948 --> 00:33:53,824 दूधवाला। 743 00:33:54,533 --> 00:33:55,451 डाकिया। 744 00:33:56,076 --> 00:33:56,994 मरम्मत वाला। 745 00:33:57,786 --> 00:33:58,787 सेल्समैन। 746 00:33:59,705 --> 00:34:02,124 पता है कितनी चीज़ें बेचने लोग आते हैं? 747 00:34:02,207 --> 00:34:04,710 एक दिन घर पहुँचे तो देखा नया वैक्यूम क्लीनर रखा है। 748 00:34:05,127 --> 00:34:07,337 सुबह तक तो पुराना वाला काम कर रहा था, 749 00:34:07,421 --> 00:34:09,757 पर फिर, डिंग-डॉन्ग, "हैलो, मैं बाँका छबीला हूँ। 750 00:34:11,091 --> 00:34:13,343 "आप मुश्किल जगहों तक पहुँचना चाहेंगी? 751 00:34:13,427 --> 00:34:16,805 "मेरे पास एक लंबी चीज़ है जो आपको बहुत पसंद आएगी।" 752 00:34:16,889 --> 00:34:20,184 तुम्हें यहाँ खड़े होने के पैसे देता हूँ? ग्राहक। ड्रिंक। जाओ! 753 00:34:20,350 --> 00:34:23,395 और तुम चाहोगे कि उसकी वह गुप्त ज़िंदगी हो। सच में। 754 00:34:23,562 --> 00:34:26,231 वरना तुम्हारे बारे में सब जानने के बाद 755 00:34:26,315 --> 00:34:28,692 वे तन्हा रातें यह सोचते हुए बिताती, 756 00:34:28,776 --> 00:34:33,113 "यह तकिया कितनी देर इसके मुँह पर रखने से इसकी साँसें बंद होंगी?" 757 00:34:33,197 --> 00:34:35,157 उसका जवाब मैं बता देती हूँ। तीन मिनट। 758 00:34:35,282 --> 00:34:37,034 ढाई मिनट अगर वह सिगरेट पीता है। 759 00:34:38,994 --> 00:34:41,079 अब जिगर थामकर बैठो, दोस्तो, 760 00:34:41,163 --> 00:34:45,709 क्योंकि अब आ रही है हमारी रोरिंग 20 की हीरोइन! 761 00:34:50,088 --> 00:34:51,131 बचो। 762 00:34:57,471 --> 00:35:00,098 वाह, तुम लगभग मर्द कॉमिक जितनी ही मज़ेदार हो। 763 00:35:01,391 --> 00:35:03,519 -यह भी ठीक करेंगे। -धत् तेरे की। 764 00:35:06,188 --> 00:35:08,982 हमारे यहाँ आकर यह करने का शुक्रिया, एजेंट वेबर। 765 00:35:09,066 --> 00:35:10,067 हाँ, शुक्रिया। 766 00:35:10,150 --> 00:35:12,903 छह ब्लॉक दूर ही रहता हूँ, तो पैदल घर जा सकता हूँ। 767 00:35:13,028 --> 00:35:13,862 बहुत अच्छे। 768 00:35:13,946 --> 00:35:17,157 क्या आप लोग कुछ और लेंगे? कॉफ़ी, चाय? 769 00:35:17,241 --> 00:35:19,660 वह बनने तक मैं जा चुका हूँगा, पर शुक्रिया। 770 00:35:19,743 --> 00:35:21,286 हाँ, शुक्रिया, रोज़ी। 771 00:35:22,371 --> 00:35:25,207 मैं आप दोनों को याद दिला दूँ कि आपने शपथ ली है। 772 00:35:25,290 --> 00:35:26,166 बिल्कुल। 773 00:35:29,503 --> 00:35:31,046 एब "समझ गया" कह रहा है। 774 00:35:31,588 --> 00:35:32,798 तो आगे बढ़ते हैं। 775 00:35:32,923 --> 00:35:36,176 कुछ साल पहले एक घटना हुई थी जो हमारी फ़ाइल में दर्ज है। 776 00:35:36,301 --> 00:35:38,053 ज़रा संभलकर, वह पुराना किस्सा है। 777 00:35:39,054 --> 00:35:42,683 और मिस्टर वाइज़मैन ने हाल में द विलेज वॉइस में इसके बारे में लिखा 778 00:35:42,766 --> 00:35:44,560 जिससे आप दोनों पर इल्ज़ाम लगा। 779 00:35:44,643 --> 00:35:47,729 पर मैं यह देखने आया हूँ कि इस मसले को खत्म कैसे करें। 780 00:35:47,813 --> 00:35:49,022 -मिस्टर केसलर? -शुक्रिया। 781 00:35:49,106 --> 00:35:53,151 रिकॉर्ड के लिए, ये एक बीते ज़माने के दो नौजवान कार्यकर्ता हैं, 782 00:35:53,235 --> 00:35:54,319 देशभक्त, 783 00:35:54,403 --> 00:35:57,155 जो बिन-बुलाए एक सरकारी इमारत में गए, 784 00:35:57,239 --> 00:35:59,032 थोड़ी-बहुत शैतानी की, 785 00:35:59,157 --> 00:36:00,951 और बिना किसी नुकसान के चले गए। 786 00:36:01,034 --> 00:36:02,536 -ये तथ्य हैं। -रुकिए, 787 00:36:02,619 --> 00:36:03,996 चूँकि हमने शपथ ली है, 788 00:36:04,454 --> 00:36:06,957 किसी को नुकसान नहीं पहुँचा, सिवाय एक कीड़े के... 789 00:36:07,040 --> 00:36:08,208 उसका बैंड बज गया था। 790 00:36:12,087 --> 00:36:15,841 यह एकदम साफ़ मामला लग रहा है। कोई नुकसान नहीं, कोई गड़बड़ नहीं। 791 00:36:16,091 --> 00:36:19,261 मुझे डीसी को खबर करने के लिए काफ़ी जानकारी मिल गई... 792 00:36:19,344 --> 00:36:21,221 एशर इमारत में गया था। 793 00:36:21,305 --> 00:36:22,681 माफ़ कीजिए, क्या कहा आपने? 794 00:36:23,015 --> 00:36:25,934 एशर इमारत में गया था। मैं... 795 00:36:26,518 --> 00:36:28,020 अंदर नहीं गया था। 796 00:36:28,145 --> 00:36:29,146 मैं बाहर ही था। 797 00:36:29,271 --> 00:36:31,189 मामले की हर बारीकी बताकर 798 00:36:31,273 --> 00:36:32,649 इसे खींचो मत। 799 00:36:32,733 --> 00:36:33,901 मैंने शपथ ली है, तो, 800 00:36:34,192 --> 00:36:36,820 सब साफ़ बता रहा हूँ। एशर इमारत में गया था। 801 00:36:36,904 --> 00:36:39,031 एशर ने आग लगाई, एशर ने आगजनी की। 802 00:36:39,114 --> 00:36:41,158 -देखिए... -यह क्या कर रहे हो? 803 00:36:41,241 --> 00:36:43,327 एफ़बीआई को बता रहा हूँ क्या हुआ था। 804 00:36:43,577 --> 00:36:45,287 तुम इमारत में गए थे। 805 00:36:45,370 --> 00:36:48,373 और तुम बाहर नज़र रख रहे थे, तो तुम भी उतने ही गुनहगार हो। 806 00:36:48,457 --> 00:36:51,168 मुझे नहीं पता था कि यह आग लगाने वाला है। 807 00:36:51,251 --> 00:36:52,210 यह लिख लीजिए। 808 00:36:52,294 --> 00:36:54,046 तो मेरे अंदर जाने की क्या वजह लगी? 809 00:36:54,129 --> 00:36:56,048 हार्डिंग की तस्वीर निहारने? 810 00:36:56,131 --> 00:36:58,508 अरे। सुनो। बस करो। 811 00:36:58,967 --> 00:37:01,720 पुराने दोस्त। पुराने, चिड़चिड़े दोस्त। 812 00:37:01,803 --> 00:37:04,556 इसने 1923 में स्टॉक एक्सचेंज में भी तोड़-फोड़ की थी। 813 00:37:04,640 --> 00:37:06,642 -उसकी शिकायत दर्ज है? -क्या बकवास है? 814 00:37:06,725 --> 00:37:09,353 इसने किया था, मैंने नहीं। यह भी लिख लीजिए। 815 00:37:09,436 --> 00:37:11,146 -मुझे एक पेन चाहिए। -नहीं चाहिए। 816 00:37:11,229 --> 00:37:13,523 और क्या हम अकेले में बात कर सकते हैं? 817 00:37:13,607 --> 00:37:16,068 मैं कुछ जानकारी दे सकता हूँ जिससे मदद मिलेगी। 818 00:37:16,151 --> 00:37:17,527 क्या मैं पेन लेकर आऊँ? 819 00:37:17,611 --> 00:37:18,987 पेन मत लाना। 820 00:37:26,244 --> 00:37:27,162 क्यों? 821 00:37:27,537 --> 00:37:28,497 क्यों? 822 00:37:28,580 --> 00:37:30,832 चिल्लाने की आवाज़ें सुनीं, क्या हुआ? 823 00:37:30,916 --> 00:37:32,501 तुम लोग कितने समय तक साथ थे? 824 00:37:32,584 --> 00:37:35,379 -यह क्या बोल रहे हो? -तुम और रोज़ी कब तक साथ थे? 825 00:37:35,462 --> 00:37:38,674 नहीं। यह मत कहना कि इसलिए ये हरकतें कर रहे हो। 826 00:37:38,757 --> 00:37:42,552 बस यह जानना है कि मेरी बीवी और मेरा जिगरी दोस्त कितने समय तक साथ थे। 827 00:37:42,636 --> 00:37:44,388 मैंने बताया था कि एशर के साथ हूँ। 828 00:37:44,471 --> 00:37:47,891 -नहीं बताया। -बताया था। कम से कम 20 बार। 829 00:37:48,058 --> 00:37:51,019 रोज़, मानता हूँ कि कभी-कभी तुम्हारी बात नहीं सुनता, 830 00:37:51,103 --> 00:37:53,897 पर तब मैं सुन रहा था 831 00:37:53,981 --> 00:37:56,858 जब तुमने नहीं बताया कि मेरे दोस्त संग मस्ती कर रही हो। 832 00:37:56,942 --> 00:37:58,068 -एब। -माफ़ करना। 833 00:37:58,694 --> 00:38:00,779 तुम एफ़बीआई से मेरी शिकायत कर रहे हो 834 00:38:00,862 --> 00:38:03,323 क्योंकि रोज़ी और मैं कुछ डेट पर गए? 835 00:38:03,407 --> 00:38:06,034 उस दिन तो दो महीने कहा था। कितने दिन साथ थे? 836 00:38:06,118 --> 00:38:08,787 वह 35 साल पुरानी बात है, क्या फ़र्क पड़ता है? 837 00:38:08,912 --> 00:38:10,122 और तुम कह रही थी, 838 00:38:10,205 --> 00:38:12,666 "यह बड़ा ही छबीला नौजवान था।" क्या तुम 839 00:38:12,791 --> 00:38:15,752 -और कुछ बताना चाहोगी? -एब, बेतुकी बातें कर रहे हो। 840 00:38:15,919 --> 00:38:17,838 तुमने इसके शरीर को कहाँ छुआ? 841 00:38:17,921 --> 00:38:18,797 -एब। -क्या? 842 00:38:18,880 --> 00:38:21,425 कहाँ पर? क्योंकि मैं वहाँ निशानदेही कर दूँगा। 843 00:38:21,550 --> 00:38:23,343 मैं वहाँ कभी हाथ नहीं लगाऊँगा। 844 00:38:23,427 --> 00:38:24,511 क्या बकवास कर रहे हो? 845 00:38:24,594 --> 00:38:28,557 मेरे पास कभी न मिटने वाला चॉक है। 846 00:38:29,391 --> 00:38:31,351 -एब। -बहुत हो गई तुम दोनों की बकवास! 847 00:38:31,435 --> 00:38:32,352 एब। 848 00:38:34,146 --> 00:38:36,606 तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है! 849 00:38:36,690 --> 00:38:39,234 -एब। -उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया? 850 00:38:39,317 --> 00:38:42,696 एब, याद है न कि तुमने मुझसे रिश्ता तोड़ा था? 851 00:38:42,779 --> 00:38:44,573 रोज़, तुम्हें याद है न 852 00:38:44,740 --> 00:38:46,783 कि मैं पीएचडी कर रहा था, 853 00:38:46,908 --> 00:38:49,119 और तुमसे कहा था कि वह पूरा होने के बाद, 854 00:38:49,202 --> 00:38:50,495 शायद मैं लौट आऊँ। 855 00:38:50,620 --> 00:38:53,206 मैंने अपनी बात सीधी और साफ़-साफ़ कही थी। 856 00:38:53,790 --> 00:38:57,586 एशर, मुझे इसका अफ़सोस है। एब एकदम गलत कर रहा है। 857 00:38:58,295 --> 00:38:59,504 लो, यह बाहर आ गया। 858 00:39:00,130 --> 00:39:01,715 मैं डेलोरेस के साथ सो सकता था। 859 00:39:01,798 --> 00:39:02,966 -क्या? -हाँ। 860 00:39:03,050 --> 00:39:06,887 जब तुम और रोज़ और उसके लुईस ब्रुक्स बेशर्म बाल रंगरलियाँ मना रहे थे, 861 00:39:06,970 --> 00:39:09,848 डेलोरेस ने साफ़ कहा था कि वह मेरे साथ सोने को बेताब है। 862 00:39:09,973 --> 00:39:13,602 डेलोरेस सबके साथ सोना चाहती थी, एब! 863 00:39:14,311 --> 00:39:16,480 यूजीन ओ'नील, एरन कोपलैंड, 864 00:39:16,605 --> 00:39:19,066 टारज़न, जोसेफ़ीन बेकर। 865 00:39:20,525 --> 00:39:21,359 हे भगवान। 866 00:39:21,777 --> 00:39:22,694 क्या? 867 00:39:23,653 --> 00:39:25,447 एक नाटक के लिए आइडिया आया है। 868 00:39:25,614 --> 00:39:26,531 क्या? 869 00:39:26,823 --> 00:39:29,826 बीस साल में पहली बार इतना अच्छा आइडिया आया है। 870 00:39:30,327 --> 00:39:32,871 मुझे सब दिख रहा है। पूरा नाटक साफ़ दिख रहा है। 871 00:39:33,246 --> 00:39:34,664 मुझे यह लिखना है। 872 00:39:34,748 --> 00:39:37,250 एशर, इस पर नाटक मत लिखो। 873 00:39:37,334 --> 00:39:39,419 -मुझे एक पेन चाहिए। -पेन मत लाना! 874 00:39:40,504 --> 00:39:41,338 भाड़ में जाओ। 875 00:39:41,713 --> 00:39:43,715 अगर तुमने पेन लेकर नाटक लिखा, 876 00:39:43,799 --> 00:39:47,052 तो मैं वॉइस में लेख लिखकर उसे तबाह कर दूँगा। सच में। 877 00:39:47,135 --> 00:39:48,512 मुझे कोई शक नहीं है। 878 00:39:48,720 --> 00:39:50,055 बाय, एब। 879 00:39:50,931 --> 00:39:52,974 एक आखिरी सलाह एक लेखक से दूसरे को। 880 00:39:53,058 --> 00:39:56,019 तुम "काफ़ी" बहुत बोलते हो और "ज्योंकि" बकवास शब्द है। 881 00:39:56,103 --> 00:39:58,188 भाड़ में जाओ, अब फ़ोन मत करना और प्लीज़, 882 00:39:58,271 --> 00:40:00,398 अपनी वह अजीब चॉक फेंक देना। 883 00:40:00,482 --> 00:40:01,316 रोज़ी। 884 00:40:03,193 --> 00:40:04,111 बाय। 885 00:40:05,195 --> 00:40:07,364 तुम्हारा लुईस ब्रुक्स हेयरकट मस्त था! 886 00:40:07,447 --> 00:40:10,826 खबरदार जो रोज़ी से कहा कि उसका वह हेयरकट अच्छा था। एशर! 887 00:40:11,034 --> 00:40:11,952 एशर! 888 00:40:20,293 --> 00:40:22,129 इसलिए मुझे स्टडी की ज़रूरत है। 889 00:40:23,588 --> 00:40:25,757 क्योंकि मेरे पास जाने की कोई जगह नहीं। 890 00:40:42,899 --> 00:40:44,151 जल्दी वापस मत आना! 891 00:40:44,234 --> 00:40:46,945 टेबल नंबर छह वाले को एक गिलास में अंगूठी चाहिए। 892 00:40:47,028 --> 00:40:47,863 बहुत अच्छे। 893 00:40:47,946 --> 00:40:49,698 उसने दो दी हैं। चाहता है हम चुनें। 894 00:40:49,781 --> 00:40:52,284 हम किसी बंदे के लिए अंगूठी कैसे चुनें... 895 00:40:52,367 --> 00:40:54,077 मुझे यह वाली पसंद है। 896 00:40:54,161 --> 00:40:55,412 मेरी भी पहली पसंद यही है। 897 00:40:55,495 --> 00:40:57,455 क्या इससे उसकी उंगली मोटी लगेगी? 898 00:40:57,539 --> 00:40:59,833 नाशपाती के आकार से लम्बाई बढ़ती है। 899 00:40:59,916 --> 00:41:01,585 यार, यह बहुत चमकीली है। 900 00:41:01,668 --> 00:41:03,587 यह नया बंदा मुझे नहीं जानता! 901 00:41:03,670 --> 00:41:04,671 अंदर आने दो, हैल। 902 00:41:05,547 --> 00:41:07,507 -कोई भी चलेगी। -बहुत दबाव है। 903 00:41:07,591 --> 00:41:09,009 -हैलो, मिज। -हैलो, आर्च। 904 00:41:09,092 --> 00:41:10,510 -एक ड्रिंक पियोगी? -हाँ। 905 00:41:10,927 --> 00:41:13,221 -जैतून के साथ मार्टीनी? -मुझे जानते हो। 906 00:41:13,305 --> 00:41:14,222 काश ऐसा होता। 907 00:41:14,806 --> 00:41:17,559 वे कब तक गाएँगे? मैं कुछ चीज़ें आज़माना चाहती हूँ। 908 00:41:17,642 --> 00:41:19,853 -अच्छा? -स्ट्रिप क्लब के लिए बना रही हूँ 909 00:41:19,936 --> 00:41:21,104 पर पता नहीं वह कैसा है, 910 00:41:21,188 --> 00:41:22,731 यहाँ गड़बड़ करूँगी तो चलेगा। 911 00:41:22,814 --> 00:41:24,441 -शुक्रिया। -तुम्हारा स्वागत है। 912 00:41:24,524 --> 00:41:26,902 रुको। क्या तुमने स्ट्रिप क्लब कहा? 913 00:41:27,402 --> 00:41:29,613 -हाँ। -स्ट्रिप क्लब में काम कर रही हो? 914 00:41:29,696 --> 00:41:31,823 -हाँ। तुम नहीं जानते थे? -नहीं। 915 00:41:32,240 --> 00:41:34,159 -ईथन ने बताया नहीं? -वह क्यों बताएगा? 916 00:41:34,242 --> 00:41:36,161 -उससे कहा था। -पाँच साल के बेटे से कहा 917 00:41:36,244 --> 00:41:37,537 स्ट्रिप क्लब जाती हो? 918 00:41:37,621 --> 00:41:39,539 -वह भूल गया? -हाँ, वह भूल गया। 919 00:41:39,623 --> 00:41:40,832 शुक्र है वह भूल गया। 920 00:41:40,916 --> 00:41:43,251 नहीं चाहता वह वहाँ तुम्हारी कल्पना करे। 921 00:41:43,335 --> 00:41:45,253 मैंने उसके सामने कोई एक्ट नहीं किया। 922 00:41:45,337 --> 00:41:46,796 -स्ट्रिप क्लब। -एमसी हूँ। 923 00:41:46,880 --> 00:41:48,256 तुम्हारे करियर का क्या? 924 00:41:48,340 --> 00:41:50,884 क्या मतलब? यह मेरे करियर का हिस्सा है। 925 00:41:51,092 --> 00:41:52,510 -ठीक। -क्या? 926 00:41:52,844 --> 00:41:54,471 मैं कुछ नहीं कहूँगा। 927 00:41:54,554 --> 00:41:57,724 तो ऐसा मत कहो, क्योंकि इस तरह तो तुम कह रहे हो। 928 00:41:57,807 --> 00:41:59,976 यह काम एक कदम पीछे लेने जैसा है। 929 00:42:00,060 --> 00:42:02,354 कई मशहूर लोगों ने वहाँ से शुरुआत की है। 930 00:42:02,437 --> 00:42:05,148 लेनी ने वहाँ काम किया था। तुम दिखाने ले गए थे। 931 00:42:05,232 --> 00:42:07,150 शाय बाल्डविन के लिए ओपनिंग की थी। 932 00:42:07,275 --> 00:42:08,193 -तो? -तो, 933 00:42:08,276 --> 00:42:10,987 स्ट्रिप क्लब में कोई उसे अहमियत देगा क्या? 934 00:42:11,321 --> 00:42:13,949 -क्या तुमने सूज़ी से बात की? -नहीं, क्यों? 935 00:42:14,157 --> 00:42:16,368 क्योंकि तुम भी वही सब कह रहे हो। 936 00:42:16,451 --> 00:42:17,994 शायद सूज़ी सही कह रही है। 937 00:42:18,078 --> 00:42:19,663 उसे अपनी मैनेजर बना लो। 938 00:42:20,705 --> 00:42:21,581 एक मिनट। 939 00:42:23,917 --> 00:42:25,126 -मे। -हैलो। 940 00:42:26,628 --> 00:42:28,880 -"क्या हाल है, डॉक?" -माफ़ करना, क्या मैं... 941 00:42:29,547 --> 00:42:31,800 बस स्टेज पर थोड़ा वक्त माँग रही हूँ। 942 00:42:33,051 --> 00:42:34,177 -कसम से। -ठीक है। 943 00:42:34,636 --> 00:42:37,055 जोएल की माँ तुम्हें मिलाने की कोशिश कर रही है? 944 00:42:37,138 --> 00:42:38,265 नहीं, बिल्कुल नहीं। 945 00:42:38,556 --> 00:42:40,642 -फट से जवाब आ गया। -मेरा मतलब... 946 00:42:40,725 --> 00:42:43,103 मैं तुम्हारे ऑफ़िस में हूँ, तो... 947 00:42:44,688 --> 00:42:45,981 "अभी बस इतना ही, दोस्तो।" 948 00:42:52,320 --> 00:42:53,571 वह क्या था? 949 00:42:53,738 --> 00:42:56,199 क्या? लूनी ट्यून्स के डायलॉग तुमने शुरू किए। 950 00:42:56,574 --> 00:42:58,868 शर्ली वाली बात के बारे में बोल रही हूँ। 951 00:42:58,952 --> 00:43:00,870 -स्टेज पर दस मिनट चाहिए? -हाँ। 952 00:43:00,954 --> 00:43:03,373 इतना खराब शो मत करना कि सब चले जाएँ। 953 00:43:03,456 --> 00:43:04,708 गारंटी नहीं दे सकती। 954 00:43:08,044 --> 00:43:10,547 -उसने हाँ कह दिया! -मुबारक हो, आर्च। 955 00:43:16,177 --> 00:43:18,722 -मैं यहाँ कब से हूँ? -तीन दिन से। 956 00:43:18,972 --> 00:43:20,515 -मुझे जाना चाहिए। -ठीक है। 957 00:43:20,890 --> 00:43:21,766 हिल नहीं सकता। 958 00:43:22,309 --> 00:43:25,145 उल्टी करो, नशा उतारो और सो जाओ। कल शुरुआत करेंगे। 959 00:43:26,104 --> 00:43:29,899 एक कार्ड लो, अगर मेरा अंदाज़ा सही हुआ तो मेरे लिए एक ड्रिंक खरीदोगे। 960 00:43:36,239 --> 00:43:37,741 काँच बदलो। 961 00:43:38,366 --> 00:43:40,076 बोर्ड बदलो। 962 00:43:40,535 --> 00:43:41,953 पाइप बदलो। 963 00:43:44,497 --> 00:43:46,207 नल बदलो। 964 00:43:48,710 --> 00:43:50,587 टॉयलेट सीट बदलो। 965 00:43:57,177 --> 00:44:01,056 हे भगवान। टॉयलेट बदलो। 966 00:44:10,106 --> 00:44:12,317 मुझे माफ़ कर दो - मिरियम 967 00:44:12,400 --> 00:44:13,318 वह मुझे जानती है। 968 00:44:23,119 --> 00:44:24,037 धत्। 969 00:44:28,249 --> 00:44:30,502 -धत्। -तुम्हें भी हैलो। 970 00:44:30,752 --> 00:44:32,212 काम कर रही हूँ, सोफ़ी। 971 00:44:33,296 --> 00:44:34,547 तुम्हें एक ऑफ़िस मिल गया। 972 00:44:35,799 --> 00:44:38,218 -दरवाज़ा बंद करने की कोशिश की। -ठीक कर रही हूँ। 973 00:44:38,301 --> 00:44:41,304 बस इतना कह रही हूँ कि मैंने बंद करने की कोशिश की थी, 974 00:44:41,721 --> 00:44:42,722 पर नाकाम रही, 975 00:44:42,806 --> 00:44:44,808 क्योंकि यह एकदम टूटा हुआ है 976 00:44:44,891 --> 00:44:46,059 और भद्दा है। 977 00:44:47,060 --> 00:44:49,687 -एक नया टेबल भी लो। -तुम्हें क्या चाहिए? 978 00:44:50,271 --> 00:44:51,648 कोई कुर्सी नहीं है। 979 00:44:52,023 --> 00:44:54,317 कुर्सी नहीं है, इसलिए बैठ नहीं सकती। 980 00:44:55,402 --> 00:44:57,112 तुम्हें परवाह ही नहीं है। 981 00:45:02,826 --> 00:45:05,912 इसे पकड़ लेती हूँ ताकि बाहर जाते वक्त तुम पर न गिरे। 982 00:45:06,454 --> 00:45:08,331 तीस साल में पहली बार, 983 00:45:08,998 --> 00:45:10,542 मुझे काम नहीं मिल रहा है। 984 00:45:10,625 --> 00:45:13,378 इस देश में कोई अब मुझे बुक नहीं कर रहा। 985 00:45:13,461 --> 00:45:14,462 फ़ीनिक्स भी नहीं। 986 00:45:15,255 --> 00:45:16,923 हालाँकि दोबारा उस रास्ते 987 00:45:17,090 --> 00:45:18,508 जाने का सोच भी नहीं सकती। 988 00:45:19,050 --> 00:45:21,010 बहुत तंगी में जी रही हूँ। 989 00:45:21,094 --> 00:45:24,305 मतलब, मेरे खर्चे मेरी कमाई से ज़्यादा हैं। 990 00:45:24,389 --> 00:45:26,099 मुझे "तंगी" का मतलब पता है। 991 00:45:26,182 --> 00:45:28,852 तुम इतनी चुपचाप खड़ी हो कि मुझे समझ नहीं आया। 992 00:45:29,769 --> 00:45:32,897 मेरे बिज़नेस मैनेजर ने मुझे अपनी जीवनशैली बदलने को कहा। 993 00:45:33,773 --> 00:45:34,941 फिर उसने काम छोड़ दिया। 994 00:45:35,316 --> 00:45:36,568 यह बदलाव आया है। 995 00:45:37,777 --> 00:45:41,781 मेरे कुत्ते डिब्बाबंद खाना नहीं खाते, हालाँकि वह बुरा नहीं है। 996 00:45:41,865 --> 00:45:43,658 तुम क्या चाहती हो, लूसील? 997 00:45:44,576 --> 00:45:47,620 जानना नहीं कि मुझे कैसे पता कुत्ते का खाना बुरा नहीं है? 998 00:45:47,704 --> 00:45:48,538 नहीं। 999 00:45:49,831 --> 00:45:52,000 एक बिल्कुल नया एनबीसी गेम शो है। 1000 00:45:52,417 --> 00:45:54,043 उन्हें एक मेज़बान की तलाश है, 1001 00:45:54,127 --> 00:45:57,380 मुझे वह चाहिए। मेरे लिए सही है। वह बखूबी कर सकती हूँ। 1002 00:45:58,423 --> 00:46:00,049 पर वे मिलना भी नहीं चाहते। 1003 00:46:00,133 --> 00:46:02,635 मैं ऑडिशन दूँगी, टेस्ट दूँगी, जो वे चाहें। 1004 00:46:02,719 --> 00:46:04,637 पर वे आज़माना भी नहीं चाहते। 1005 00:46:04,721 --> 00:46:07,932 मैंने हैरी को सौ फ़ोन किए होंगे, पर फ़ोन ही नहीं उठाता। 1006 00:46:08,183 --> 00:46:10,018 मैं एक बार उसके ऑफ़िस भी गई। 1007 00:46:10,101 --> 00:46:12,729 बोले गोल्फ़ खेलने जा रहा है। पर बारिश हो रही थी। 1008 00:46:12,937 --> 00:46:15,273 वह मेरे बगल से निकला। वे झूठ बोल रहे थे। 1009 00:46:15,648 --> 00:46:18,234 बहुत बुरी बात है। जैसे काम न देने की साज़िश हो। 1010 00:46:18,985 --> 00:46:21,446 -हाँ। -यह अच्छा नहीं लगता, है न? 1011 00:46:21,696 --> 00:46:22,614 नहीं। 1012 00:46:22,906 --> 00:46:24,157 बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। 1013 00:46:24,449 --> 00:46:27,327 माफ़ करना, सोफ़, पर हमारे रास्ते जुदा हो गए हैं। 1014 00:46:27,410 --> 00:46:29,412 तुम्हारा रास्ता एक ओर और मेरा दूसरी ओर। 1015 00:46:29,496 --> 00:46:31,331 मुझे "जुदा" का मतलब पता है। 1016 00:46:31,414 --> 00:46:34,501 ठीक है, क्योंकि हमारे रास्ते जुदा हो गए हैं, 1017 00:46:34,626 --> 00:46:36,211 तो बेहतर होगा कि हम, 1018 00:46:36,336 --> 00:46:39,881 तुम और मैं, हम जुदा ही रहें। 1019 00:46:39,964 --> 00:46:41,466 तुमने बात ठीक से खत्म नहीं की। 1020 00:46:41,591 --> 00:46:43,593 भाड़ में जाओ। टेबल ठीक करने जा रही हूँ। 1021 00:46:44,093 --> 00:46:46,012 अगर मैं माफ़ी माँग लूँ तो? 1022 00:46:46,095 --> 00:46:48,640 पहले ही बहुत काम है, तुम्हें नहीं संभाल सकती। 1023 00:46:48,723 --> 00:46:51,309 तुम मेरा शो ब्रॉडवे पर ले गई थी। 1024 00:46:51,434 --> 00:46:53,269 किसी और ने यह कोशिश भी नहीं की। 1025 00:46:53,353 --> 00:46:55,230 मुझे उस गेम शो का अफ़सोस है। 1026 00:46:55,313 --> 00:46:57,315 पता नहीं मैं क्या कर सकती हूँ। 1027 00:46:59,734 --> 00:47:02,153 अगर कोई रास्ता निकाल लो, 1028 00:47:03,279 --> 00:47:04,531 तो मैं एहसानमंद रहूँगी। 1029 00:47:09,244 --> 00:47:11,120 क्या डॉस तुम्हें घर ले जाएगा? 1030 00:47:11,829 --> 00:47:12,872 डॉस चला गया। 1031 00:47:15,250 --> 00:47:16,167 धत्! 1032 00:47:26,719 --> 00:47:27,679 ए! 1033 00:47:29,180 --> 00:47:30,557 अगर तुम्हारी मदद करती हूँ, 1034 00:47:30,640 --> 00:47:32,308 तो मेरा नंबर मिटा देना। 1035 00:47:32,392 --> 00:47:33,268 वादा करती हूँ। 1036 00:47:35,937 --> 00:47:37,272 ज़रा देखो तो। 1037 00:47:44,112 --> 00:47:45,071 तुम्हें... 1038 00:47:50,535 --> 00:47:53,079 क्या बात है! 1039 00:47:53,997 --> 00:47:55,832 मेरा दिमाग खराब है क्या? 1040 00:49:00,855 --> 00:49:02,690 इसी के साथ शो खत्म होता है। 1041 00:49:02,774 --> 00:49:05,485 उम्मीद है आज की शाम आपके लिए यादगार रही। 1042 00:49:05,568 --> 00:49:07,278 आप कमाल के दर्शक हैं। 1043 00:49:07,362 --> 00:49:11,115 सुरक्षित घर जाइए। और वेट्रेस को टिप ज़रूर दें, वे हथियारबंद हैं। 1044 00:49:11,199 --> 00:49:14,410 मैं मिसेज़ मेज़ल हूँ। शुक्रिया और गुड नाइट! 1045 00:49:19,624 --> 00:49:20,541 लाजवाब! 1046 00:49:27,715 --> 00:49:29,342 ए, मिज नीचे गिर गई। 1047 00:49:29,967 --> 00:49:30,927 जान-बूझकर? 1048 00:49:31,344 --> 00:49:33,346 -तुमने उसे धक्का दिया? -बिल्कुल नहीं। 1049 00:52:04,705 --> 00:52:06,707 संवाद अनुवादक शीला सिजिन मैथ्यूज़ 1050 00:52:06,791 --> 00:52:08,793 रचनात्मक पर्यवेक्षक जनक कविरत्न