1
00:00:09,009 --> 00:00:10,761
तुम यह कह रही हो कि मैं...
2
00:00:10,761 --> 00:00:11,721
कि मैं...
3
00:00:11,721 --> 00:00:14,265
तुम यहाँ अपनी बेटी के साथ सोने आए थे।
4
00:00:14,265 --> 00:00:15,891
नहीं। मेरा मतलब...
5
00:00:15,891 --> 00:00:19,019
नहीं। मुझे लगता है कि मैं इसे
इतना आगे नहीं बढ़ने देता।
6
00:00:20,146 --> 00:00:23,107
रुको! मुझे तो तुम्हारे होने का
अंदाज़ा भी नहीं था।
7
00:00:25,317 --> 00:00:29,196
पर देखो, अब जो मुझे पता चल गया,
मैं तुम्हारी आँखें, तुम्हारे कान
8
00:00:29,196 --> 00:00:31,741
और तुम्हारे बाल पहचान सकता हूँ।
9
00:00:32,491 --> 00:00:34,034
बिल्कुल अपनी माँ जैसी हो।
10
00:00:35,536 --> 00:00:37,329
उससे मिलना कभी नहीं भूलूँगा।
11
00:00:44,503 --> 00:00:46,255
वह पहली नज़र का प्यार था।
12
00:00:48,007 --> 00:00:52,470
हमने रात भर संगीत,
गंदे चुटकुलों, हमारी उम्मीदों
13
00:00:52,470 --> 00:00:54,054
और डर के बारे में बात की।
14
00:00:58,893 --> 00:01:02,188
उसके साथ बीते हर पल ने
ख़ुश होने का एक नया तरीका दिखाया।
15
00:01:04,064 --> 00:01:06,567
मैंने अपना पूरा जीवन
सुख की तलाश में बिताया।
16
00:01:07,651 --> 00:01:09,779
कभी नहीं सोचा था कि मुझे प्यार मिलेगा।
17
00:01:12,490 --> 00:01:14,074
उसने मेरा आत्मा को छू लिया।
18
00:01:19,705 --> 00:01:22,249
लेकिन फिर, जैसे ही यह सिलसिला शुरू हुआ,
19
00:01:30,633 --> 00:01:32,343
दुनिया रास्ते में आ गई।
20
00:01:36,472 --> 00:01:39,517
इतने सालों के दौरान,
मैं लेया को कभी भुला नहीं पाया।
21
00:01:41,560 --> 00:01:43,479
हमेशा इस उम्मीद का दामन थामे रहा
22
00:01:44,063 --> 00:01:47,691
कि किसी तरह, कहीं न कहीं,
हमारा प्यार हमेशा जिंदा रहेगा।
23
00:01:50,736 --> 00:01:52,196
वह मेरी माँ नहीं है।
24
00:01:54,406 --> 00:01:56,575
-तुम्हें यकीन है?
-साले कमीने।
25
00:01:56,992 --> 00:01:58,077
रुको।
26
00:01:58,077 --> 00:02:00,412
फ़ीबी। जैनेट। बर्ट?
27
00:03:03,142 --> 00:03:06,687
द लेजेंड ऑफ़ वॉक्स माकिना
28
00:03:07,813 --> 00:03:10,190
क्रिस्टी? क्लैरा? कोरिएंडर?
29
00:03:10,190 --> 00:03:12,192
मुझे लगता है कि वह नाम क से शुरू है।
30
00:03:12,192 --> 00:03:15,696
उनका नाम सिबिल था।
और तुमने उन्हें इस्तेमाल करके छोड़ दिया।
31
00:03:16,155 --> 00:03:18,657
बस बिस्तर गर्म करने के लिए
एक और औरत समझकर।
32
00:03:20,075 --> 00:03:21,285
माँ ने मुझे अकेले पाला।
33
00:03:21,952 --> 00:03:23,954
हमारा पेट पालने के लिए संघर्ष किया।
34
00:03:24,705 --> 00:03:25,956
वह बेहतर की हक़दार थीं।
35
00:03:26,332 --> 00:03:28,083
पर बदले में, उन्हें तुम मिले।
36
00:03:28,459 --> 00:03:31,462
एक ख़ुदगर्ज़ बौना,
जिसे उनका नाम तक याद नहीं है।
37
00:03:33,380 --> 00:03:34,882
मैं सचमुच बहुत बुरा हूँ।
38
00:03:34,882 --> 00:03:36,425
मेरे साथ यह नाटक मत करो।
39
00:03:36,425 --> 00:03:37,801
नहीं, यह सच है।
40
00:03:38,886 --> 00:03:43,641
मैंने ज़िंदगी भर ग़लतियाँ कीं
और मुझे नहीं पता कि मैं ऐसा क्यों हूँ।
41
00:03:44,391 --> 00:03:48,312
पर तुम्हें न जानने की बात को लेकर
मेरा दिल टुकड़े-टुकड़े हो रहा है।
42
00:03:49,813 --> 00:03:51,815
तो आगे बढ़ो, मुझे मार डालो।
43
00:03:53,817 --> 00:03:56,570
मैं विरोध नहीं करूँगा। तुम इसकी हक़दार हो।
44
00:04:05,371 --> 00:04:06,372
नहीं।
45
00:04:07,331 --> 00:04:08,248
नहीं।
46
00:04:09,458 --> 00:04:11,752
यह तुम्हें फिर से भागने में मदद करना होगा।
47
00:04:15,714 --> 00:04:17,508
तो तुम्हें मारने से भी बदतर करूँगी।
48
00:04:17,967 --> 00:04:19,677
तुम्हें इस बोझ के साथ बख्श दूँगी।
49
00:04:20,386 --> 00:04:21,553
अब यह तुम्हारा है...
50
00:04:22,554 --> 00:04:23,472
पापा।
51
00:04:24,640 --> 00:04:25,557
केली, रुको।
52
00:04:26,600 --> 00:04:27,726
अगर तुम बस...
53
00:04:33,816 --> 00:04:34,984
कमबख़्त तलवार।
54
00:04:35,693 --> 00:04:38,320
प्लीज़, मुझे बस...
55
00:04:42,074 --> 00:04:43,117
-चीयर्स।
-चीयर्स।
56
00:04:53,544 --> 00:04:57,589
ग्रॉग, तुम्हारे प्याले पर
"बस जानवरों के सेवन के लिए" क्यों लिखा है?
57
00:04:58,215 --> 00:04:59,133
मुझे नहीं पता।
58
00:05:01,093 --> 00:05:03,220
लेकिन मुझे एक और जाम चाहिए होगा।
59
00:05:03,220 --> 00:05:05,848
-तो मैंने कहा, "तुम बेशक..."
-मेरे लिए?
60
00:05:05,848 --> 00:05:06,890
शुक्रिया।
61
00:05:06,890 --> 00:05:08,767
ए। वह मेरा है।
62
00:05:08,767 --> 00:05:10,978
अच्छा, भाई। हमारे लिए शराब लाई हूँ।
63
00:05:46,472 --> 00:05:47,473
यह क्या बला है?
64
00:05:53,145 --> 00:05:56,023
-बचाओ, सूरमा।
-हमें इस दुनिया से आज़ाद करो।
65
00:05:56,023 --> 00:05:59,276
कृपा करके हमें परलोक का रास्ता दिखाओ।
66
00:06:16,251 --> 00:06:18,670
आखिर तुम्हें मुझसे क्या चाहिए?
67
00:06:26,512 --> 00:06:27,596
वह देख रही है।
68
00:06:38,107 --> 00:06:39,483
कितनी अजीब रात है, है न?
69
00:06:40,567 --> 00:06:41,568
जो भुलाई न जा सके।
70
00:06:42,861 --> 00:06:44,154
क्या तुमने कभी...
71
00:06:44,947 --> 00:06:46,532
यह बेवकूफ़ी है, रहने दो।
72
00:06:47,282 --> 00:06:48,575
नहीं, बोलो।
73
00:06:49,159 --> 00:06:49,993
ख़ैर...
74
00:06:50,702 --> 00:06:55,541
क्या कभी तुम्हारी ज़िंदगी बदली है
और तुम्हें यह पता न हो कि आगे क्या होगा?
75
00:06:57,042 --> 00:07:01,588
जब से हम सब साथ हैं?
रोज़। बदलाव तो दुनिया का दस्तूर है।
76
00:07:02,339 --> 00:07:04,341
मेरा जवाब हमेशा भागना होता है।
77
00:07:04,591 --> 00:07:08,929
मुझे यह लगने लगा है, हाँ, ज़िंदगी में
सबसे बदतर चीज़ें डर की वजह से होती हैं,
78
00:07:09,263 --> 00:07:11,223
लेकिन शायद सबसे अच्छी चीज़ें भी।
79
00:07:12,391 --> 00:07:14,977
इस नाटक में आप अपनी भूमिका नहीं चुन पाते,
80
00:07:14,977 --> 00:07:17,187
पर एक सच्चा कलाकार समर्पित होता है।
81
00:07:20,149 --> 00:07:22,151
माफ़ करना, यह मददगार नहीं है।
82
00:07:22,943 --> 00:07:25,737
तुम कह रहे हो
कि डर को हमें रोकने नहीं दे सकते?
83
00:07:26,280 --> 00:07:27,322
शायद यही कह रहा हूँ।
84
00:07:28,574 --> 00:07:29,575
गोता लगाओ।
85
00:07:35,289 --> 00:07:38,834
वेस्ट्रन पूरी तरह खाली हो चुका है, थोरडैक।
86
00:07:38,834 --> 00:07:42,337
फिर तुम मेरा सोना लेकर क्यों नहीं आए?
87
00:07:42,629 --> 00:07:45,048
अभी एक और चीज़ हासिल करनी बाकी है।
88
00:07:45,299 --> 00:07:46,842
एक और अवशेष।
89
00:07:46,842 --> 00:07:49,094
इससे भी ज़्यादा शक्तिशाली।
90
00:07:49,094 --> 00:07:51,054
ध्यान भटकाने का नया ज़रिया।
91
00:07:51,054 --> 00:07:54,349
मेरे राजा, मैं विश्वास दिलाता हूँ
कि आपके उत्थान तक
92
00:07:54,349 --> 00:07:58,061
सब कुछ आप तक पहुँचा दिया जाएगा।
93
00:07:58,061 --> 00:08:02,316
अंब्रसिल, अगर इसके कारण
तुम्हें एक भी दिन की देरी हुई,
94
00:08:02,316 --> 00:08:06,111
तो तुम्हारी चमड़ी जलेगी।
95
00:08:13,660 --> 00:08:16,079
वह तुम्हारी ताक़त को ठीक से नहीं समझता।
96
00:08:16,079 --> 00:08:19,958
उन दस्तानों के मिलने पर, तुम्हें
थोरडैक के आगे गिड़गिड़ाना नहीं पड़ेगा।
97
00:08:20,459 --> 00:08:22,586
एक आख़िरी वसूली,
98
00:08:23,003 --> 00:08:26,757
फिर मैं इस शहर को पिघलाकर
इसके मलबे में से उन्हें निकालूँगा।
99
00:08:26,757 --> 00:08:30,719
तुम्हें सिंहासन मिलेगा, और मुझे साधन।
100
00:08:32,721 --> 00:08:34,765
सौदा तो सौदा होता है।
101
00:08:40,604 --> 00:08:42,022
यह अच्छा होना चाहिए।
102
00:08:42,981 --> 00:08:46,151
मंडली जाने को तैयार हो
तो मुझे बता दीजिएगा, डॉ. ड्रैन्ज़ल।
103
00:08:46,151 --> 00:08:48,278
इस जगह से जल्द से जल्द छुटकारा चाहिए।
104
00:08:48,278 --> 00:08:50,197
जल्द ही तैयार हो जाएगी, केली।
105
00:08:52,199 --> 00:08:53,784
थोड़ा कम मज़े किया करो।
106
00:08:53,784 --> 00:08:55,786
लग रहा है कि तुम ज़रा भी नहीं सोए।
107
00:08:56,286 --> 00:08:59,748
ए, पाइक, मुझे तुमसे
पुरोहितों वाली एक सलाह मिल सकती है?
108
00:09:00,999 --> 00:09:03,085
शौक से। क्या बात है?
109
00:09:03,543 --> 00:09:04,753
ठीक है।
110
00:09:04,753 --> 00:09:08,090
मान लो कि तुम्हें पता चले
कि तुम्हारा एक पिल्ला था,
111
00:09:08,090 --> 00:09:12,469
और तुमने उस पिल्ले के साथ
सोने की कोशिश की थी।
112
00:09:14,179 --> 00:09:17,099
हे भगवान, कह दो कि यह कोई उपमा है।
113
00:09:17,099 --> 00:09:19,559
अच्छा। मेरी बात सुनो।
114
00:09:19,559 --> 00:09:24,314
अगर हमें एक ड्रैगन से टक्कर लेनी है,
तो हमें एक बढ़िया योजना चाहिए।
115
00:09:26,233 --> 00:09:29,861
तो क्या तुम्हारे पास वह योजना है?
116
00:09:29,861 --> 00:09:31,154
मेरे पास क्या है?
117
00:09:31,154 --> 00:09:33,198
शायद मैं मदद कर सकता हूँ।
118
00:09:33,198 --> 00:09:36,493
पहली बात, एक ड्रैगन के पास
हवा में होने का फ़ायदा होता है,
119
00:09:36,493 --> 00:09:38,662
तो यह अहम है कि उसे ज़मीन पर रखें।
120
00:09:38,662 --> 00:09:42,416
मैं सोच रहा था कि हम गर्शा के
विरोधी बलों का नियम इस्तेमाल करें
121
00:09:42,416 --> 00:09:45,460
और ऐसा जाल बिछाएँ,
जो दुश्मन ही सक्रिय कर सके।
122
00:09:45,460 --> 00:09:47,879
ज़ाहिर है, कुछ सुरक्षा साधन चाहिए होंगे,
123
00:09:47,879 --> 00:09:50,340
पर अगर हमारे पास सही चीज़ें हुईं...
124
00:09:50,340 --> 00:09:52,301
तो यह इस तरह किया जा सकता है।
125
00:10:08,066 --> 00:10:09,735
तुम बाहर आ सकती हो, वेक्स।
126
00:10:09,735 --> 00:10:11,445
पहले ही तुम्हारी आहट सुन ली।
127
00:10:13,405 --> 00:10:14,823
इतना इतराओ मत।
128
00:10:15,282 --> 00:10:17,242
मैं वह शोर नहीं कर रही थी।
129
00:10:19,369 --> 00:10:20,287
हैलो।
130
00:10:21,872 --> 00:10:23,081
तुम दोनों शातिर हो।
131
00:10:23,081 --> 00:10:24,541
मैं वाकई इतना शोर करती हूँ?
132
00:10:24,958 --> 00:10:27,627
तो, हमें बताओगे कि छुपकर कहाँ जा रहे हो?
133
00:10:28,920 --> 00:10:30,422
मेट्रेन ऑफ़ रेवन्स।
134
00:10:31,048 --> 00:10:33,717
वह मेरे ज़हन में गूँज रही है,
मुझे पुकार रही है।
135
00:10:34,551 --> 00:10:36,470
तो सोचा कि उसका जवाब दूँगा।
136
00:10:36,928 --> 00:10:38,138
हम साथ चलेंगे।
137
00:10:38,930 --> 00:10:40,474
मैंने तुम्हें इस हाल में डाला।
138
00:10:40,474 --> 00:10:42,434
किसी ने मुझे इसमें नहीं डाला।
139
00:10:43,226 --> 00:10:46,021
और मुझे ये जवाब अकेले हासिल करने होंगे।
140
00:10:47,314 --> 00:10:49,149
मुझसे दूर मत जाओ।
141
00:11:06,249 --> 00:11:07,376
कोई है?
142
00:11:10,087 --> 00:11:11,004
कितना अजीब है।
143
00:11:20,764 --> 00:11:25,685
मतलब, मेट्रेन के चेलों के बारे में
मैंने जो भी सुना है, वह बेहद डरावना है।
144
00:11:25,685 --> 00:11:28,313
वे ज़ुल्म ढाते हैं, भूखा मारते हैं,
145
00:11:28,313 --> 00:11:31,525
रस्म के नाम पर कोड़े बरसाते हैं,
एनिमा देते हैं और...
146
00:11:31,525 --> 00:11:33,110
कीलिथ, बस करो।
147
00:11:34,945 --> 00:11:37,322
जब घबराती हूँ, तो बोलना बंद नहीं कर पाती।
148
00:11:38,073 --> 00:11:40,867
वह इन दिनों बहुत कटा-कटा सा रहता है।
149
00:11:42,577 --> 00:11:44,621
मैं जानती हूँ कि तुम उसे चाहती हो।
150
00:11:47,249 --> 00:11:52,587
हाँ। हमें इसके बारे में आज या कभी भी
बात करने की ज़रूरत नहीं है, सच में।
151
00:11:52,879 --> 00:11:57,926
मैं अपने भाई को जानती हूँ
और जानती हूँ कि वह तुम्हारी परवाह करता है।
152
00:11:58,885 --> 00:11:59,886
तुम्हें ऐसा लगता है?
153
00:12:00,887 --> 00:12:01,972
मतलब, हो सकता है।
154
00:12:01,972 --> 00:12:06,184
लेकिन इस सबसे जूझने के बीच,
क्या यह मायने भी रखता है?
155
00:12:11,815 --> 00:12:13,316
यह हमेशा मायने रखता है।
156
00:12:15,318 --> 00:12:17,362
वेक्स, मैं क्या करूँ?
157
00:12:21,491 --> 00:12:22,951
उसे दूर मत जाने दो।
158
00:12:32,127 --> 00:12:33,920
मेरी समझ में नहीं आ रहा।
159
00:12:36,047 --> 00:12:37,048
मैं कहाँ...
160
00:12:44,848 --> 00:12:48,518
अगर हमारे बीच कोई वचन है,
तो मैं उसे निभाने आया हूँ।
161
00:12:49,561 --> 00:12:51,313
आप मुझसे क्या चाहती हैं?
162
00:13:15,462 --> 00:13:16,713
गोता लगाओ।
163
00:14:08,223 --> 00:14:09,724
सूरमा।
164
00:14:18,567 --> 00:14:20,110
वैक्सिल्डैन।
165
00:14:21,861 --> 00:14:24,322
आख़िरकार, तुम आ ही गए।
166
00:14:25,115 --> 00:14:26,408
मेरी बहन ज़िंदा है।
167
00:14:26,992 --> 00:14:28,910
मैं उसका कर्ज़ चुकाकर रहूँगा।
168
00:14:29,911 --> 00:14:31,162
आपको क्या चाहिए?
169
00:14:31,871 --> 00:14:32,914
मेरा जीवन?
170
00:14:33,957 --> 00:14:35,041
मेरी आत्मा?
171
00:14:35,834 --> 00:14:37,752
या मुझे आपकी कठपुतली बनना होगा?
172
00:14:38,378 --> 00:14:42,215
किस्मत के धागे कठपुतली के तार नहीं होते।
173
00:14:43,550 --> 00:14:46,595
वे ज़िंदगी को किस्मत से जोड़ते हैं।
174
00:14:49,014 --> 00:14:51,266
तुम्हें किस्मत ने छुआ है,
175
00:14:51,266 --> 00:14:55,729
तुम उन धागों को अपने आसपास
देख सकते हो और उन्हें मोड़ सकते हो।
176
00:14:56,813 --> 00:15:01,818
अपने लक्ष्य की पूर्णता को समझो, सूरमा।
177
00:15:02,611 --> 00:15:05,405
सभी जीवित प्राणी एक अनुभव साझा करते हैं...
178
00:15:06,323 --> 00:15:07,282
और वह है मौत।
179
00:15:07,866 --> 00:15:10,910
तुम्हारी माँ, तुम्हारी बहन और तुम भी।
180
00:15:11,703 --> 00:15:15,123
जब आत्मा
एक नए उद्देश्य की ओर कदम बढ़ाती है
181
00:15:15,123 --> 00:15:18,918
तो हमें उस ख़ूबसूरत पल को संजोना होगा।
182
00:15:20,003 --> 00:15:24,132
वे आत्मा जो मुझे दिख रही थीं।
आप चाहती हैं मैं उनका मार्गदर्शन करूँ?
183
00:15:25,133 --> 00:15:27,344
हाँ, एक मायने में।
184
00:15:27,927 --> 00:15:31,890
जीवन और मृत्यु के बीच की
पवित्रता की रक्षा करना ही
185
00:15:31,890 --> 00:15:34,434
हमारा मकसद है।
186
00:15:34,809 --> 00:15:36,311
तुम्हारा मकसद।
187
00:15:37,020 --> 00:15:40,148
क्या तुम इस दायित्व को स्वीकार करते हो?
188
00:15:40,523 --> 00:15:42,192
मेरे पास और कोई चारा है?
189
00:15:43,485 --> 00:15:44,653
मुझे स्वीकार है।
190
00:15:45,862 --> 00:15:48,365
तुम मरने से डरते हो?
191
00:15:48,782 --> 00:15:51,242
-बेशक डरता हूँ।
-मत डरो।
192
00:15:51,868 --> 00:15:54,579
मैं तुम्हें लंबे समय से देख रही हूँ।
193
00:15:55,830 --> 00:15:58,750
अपनी किस्मत की ओर बेतहाशा खिंचे चले आए हो,
194
00:15:59,376 --> 00:16:00,752
जैसे कि शमा की ओर परवाना।
195
00:16:01,920 --> 00:16:04,297
मेरे प्यारे सूरमा,
196
00:16:04,756 --> 00:16:07,384
डरने के लिए बहुत कुछ है,
197
00:16:07,384 --> 00:16:08,802
लेकिन मौत से मत डरना।
198
00:16:09,094 --> 00:16:11,888
क्योंकि वही जीवन को अर्थ देती है।
199
00:16:39,249 --> 00:16:42,460
वह हमेशा से आसपास थी, है न?
200
00:16:51,261 --> 00:16:52,137
वैक्स।
201
00:16:52,137 --> 00:16:54,931
हमें तुम्हारी कितनी चिंता हो रही...
यह क्या है?
202
00:16:54,931 --> 00:16:57,308
मैं ठीक हूँ। मैं बिल्कुल ठीक हूँ।
203
00:16:57,308 --> 00:16:59,978
तुम ठीक नहीं हो। यह किसका ख़ून है।
204
00:16:59,978 --> 00:17:01,771
मैंने उसे देखा।
205
00:17:01,771 --> 00:17:04,566
जिस राह पर हम हैं, वह सही है।
206
00:17:04,566 --> 00:17:05,942
और वह देख रही है।
207
00:17:06,609 --> 00:17:08,236
-पर...
-चलो वापस चलें।
208
00:17:08,737 --> 00:17:10,363
मैं रास्ते में समझाऊँगा।
209
00:17:10,363 --> 00:17:11,364
ठीक है।
210
00:17:15,869 --> 00:17:19,914
और इसलिए, दबाव लगाने से
क्रॉस पोस्ट की कॉइल सक्रिय हो जाएँगी,
211
00:17:19,914 --> 00:17:24,210
जो, फंदे के तनाव बनाने वाले
पेंच के साथ, अवरोध बनाएगा,
212
00:17:24,210 --> 00:17:26,421
और निशाने को बेस प्लेट से बाँध देगा।
213
00:17:26,421 --> 00:17:28,256
बेहद सादगी भरा।
214
00:17:31,509 --> 00:17:32,719
क्या?
215
00:17:33,094 --> 00:17:37,098
तुम्हें यहाँ खोदना होगा।
216
00:17:42,645 --> 00:17:45,064
खुदाई इसका अहम हिस्सा नहीं है।
217
00:17:45,064 --> 00:17:48,276
यह लो, ध्यान दो कि किस तरह यह फंदा...
218
00:17:49,486 --> 00:17:51,112
धत् तेरे की!
219
00:17:52,363 --> 00:17:54,532
यह ज़्यादा होशियार नहीं है, है न?
220
00:17:54,949 --> 00:17:55,825
ग्रॉग।
221
00:17:56,534 --> 00:17:58,369
अब यह तुम्हारा है।
222
00:17:59,162 --> 00:18:00,955
केवडैक का खूनी फ़रसा?
223
00:18:02,499 --> 00:18:05,585
दुआ करता हूँ तुम इसका इस्तेमाल
मेरे पिता से बेहतर करोगे।
224
00:18:07,837 --> 00:18:09,047
क्या तुम बात करते हो?
225
00:18:11,007 --> 00:18:12,133
कुछ नहीं कह रहा।
226
00:18:15,053 --> 00:18:16,262
मुझे मंज़ूर है।
227
00:18:17,222 --> 00:18:18,264
गाड़ी तैयार है।
228
00:18:18,807 --> 00:18:19,808
केली, मैं...
229
00:18:20,141 --> 00:18:21,100
देखो।
230
00:18:21,726 --> 00:18:23,770
चाहो तो मुझसे बात मत करो। ठीक है?
231
00:18:23,770 --> 00:18:27,649
इतना कहना चाहता था कि मैं बदल सकता हूँ।
अब किसी कोठे पर नहीं जाऊँगा।
232
00:18:28,316 --> 00:18:33,071
हाँ, जानता हूँ यह बहुत घिनौनी बात है,
पर यह मेरे लिए एक बड़ा कदम है। मैं...
233
00:18:35,114 --> 00:18:37,283
रुको। मुझे बताओगी कि कहाँ जा रही हो?
234
00:18:37,283 --> 00:18:40,411
इन ड्रैगन से जितनी दूर जा पाऊँ।
शायद आंक'हरेल।
235
00:18:40,411 --> 00:18:41,412
मारकेट में?
236
00:18:42,664 --> 00:18:43,665
तुम्हें क्या परवाह?
237
00:18:44,749 --> 00:18:47,710
देखो, मुझे हमेशा से एक कमी महसूस हुई है
238
00:18:47,710 --> 00:18:49,587
और शायद वह तुम ही हो।
239
00:18:49,587 --> 00:18:53,466
मुझे एहसास है कि मैं अच्छा पिता नहीं हूँ,
पर बनने की कोशिश कर सकता हूँ।
240
00:18:53,967 --> 00:18:58,429
तुम्हारी तमाम ग़लतियों के बाद,
तुम्हें बहुत कुछ ठीक करना होगा।
241
00:18:59,430 --> 00:19:01,599
कम से कम यह वापस लेती जाओ।
242
00:19:01,599 --> 00:19:03,601
मुझे तुमसे कुछ नहीं चाहिए।
243
00:19:10,191 --> 00:19:11,192
सब तैयार हैं?
244
00:19:12,485 --> 00:19:14,988
चलो, एक ड्रैगन का विनाश करते हैं।
245
00:19:30,169 --> 00:19:34,340
बीस विशालकाय योद्धा,
तीन अवशेष और पर्सी का एक फंदा।
246
00:19:34,340 --> 00:19:36,593
क्यों लग रहा है कि यह काफ़ी नहीं है?
247
00:19:36,593 --> 00:19:39,178
जब तक अंब्रसिल
उस प्रेशर प्लेट पर पैर रखेगा,
248
00:19:40,597 --> 00:19:41,681
तब तक यह काम करेगा।
249
00:19:42,432 --> 00:19:47,061
-और अगर काम न किया तो?
-बहुत बड़ी आफ़त आ जाएगी।
250
00:20:11,169 --> 00:20:14,130
उनकी अब तक की सबसे छोटी पेशगी।
251
00:20:14,505 --> 00:20:18,259
अक्लमंद हो कि आज अपना चेहरा नहीं दिखा रहे।
252
00:20:36,402 --> 00:20:37,403
धत् तेरे की।
253
00:20:50,667 --> 00:20:51,751
दागो!
254
00:20:57,423 --> 00:20:59,926
उस ड्रैगन को नीचे रखो!
255
00:21:03,012 --> 00:21:05,306
तुम्हारे चेहरे पर बिजली का वार
256
00:21:10,770 --> 00:21:11,896
कहीं जा रहे हो?
257
00:21:23,491 --> 00:21:26,452
पीछे मत हटो!
हमने उसे वहीं रखा है जहाँ हम...
258
00:21:37,422 --> 00:21:40,341
मेरी ताक़त को काबू में नहीं किया जा सकता।
259
00:21:46,472 --> 00:21:47,473
यह तो नई चीज़ है।
260
00:21:49,308 --> 00:21:51,227
-वह कहाँ गया?
-मुझे कुछ नहीं दिख रहा।
261
00:21:51,227 --> 00:21:53,604
-मुझे वह नहीं दिख रहा।
-ख़ून के लिए!
262
00:21:56,899 --> 00:21:58,192
सत्यानाश। धत् तेरे की।
263
00:22:00,653 --> 00:22:01,529
धत्।
264
00:22:02,113 --> 00:22:03,448
वोलैंटियर।
265
00:22:10,413 --> 00:22:11,998
कीलिथ!
266
00:22:16,335 --> 00:22:17,545
कुछ काम नहीं कर रहा।
267
00:22:17,545 --> 00:22:19,422
टाइनटनस्टोन पोर इस्तेमाल करो।
268
00:22:19,630 --> 00:22:21,132
ठीक है। चलो यह करते हैं।
269
00:22:33,686 --> 00:22:36,355
जिसे देख नहीं सकते, उसे मार नहीं सकते।
270
00:22:39,108 --> 00:22:41,569
लेकिन मैं तुम्हें देख सकता हूँ।
271
00:22:45,782 --> 00:22:46,657
स्कैनलैन।
272
00:22:50,078 --> 00:22:52,038
तुम मरना चाहते हो क्या?
273
00:22:52,038 --> 00:22:54,999
माफ़ करना, मैं बस...
मुझे ख़ुद को साबित करना है।
274
00:22:54,999 --> 00:22:56,250
तुम्हें?
275
00:22:56,501 --> 00:22:59,420
मुझे पता चला कि मैं
मेट्रेन ऑफ़ रेवन्स का सूरमा हूँ।
276
00:22:59,420 --> 00:23:01,005
मुझे पता चला कि मैं पिता हूँ।
277
00:23:02,298 --> 00:23:03,216
तुम जीते।
278
00:23:05,885 --> 00:23:08,554
देखो, मेरे पास एक तरकीब है,
पर वह काफ़ी अजीब है।
279
00:23:08,554 --> 00:23:10,098
वही सबसे अच्छी होती हैं।
280
00:23:10,098 --> 00:23:12,475
हमें उस ड्रैगन के अंदर घुसना होगा।
281
00:23:12,475 --> 00:23:13,643
अंदर?
282
00:23:13,643 --> 00:23:16,562
-तेज़ाब भरे मुँह के अंदर? हरगिज़ नहीं।
-एक रास्ता है।
283
00:23:17,230 --> 00:23:18,606
पीछे से।
284
00:23:22,610 --> 00:23:23,528
मिल गया।
285
00:23:35,832 --> 00:23:37,083
वे कहाँ जा रहे हैं?
286
00:23:37,708 --> 00:23:39,460
स्कैनलैन का हाथ
287
00:23:46,467 --> 00:23:47,552
हे भगवान।
288
00:23:54,100 --> 00:23:56,310
मुझे लगा नहीं था कि यह काम करेगा।
289
00:23:56,310 --> 00:23:57,937
इसे नहीं करना चाहिए था।
290
00:24:01,732 --> 00:24:04,777
अच्छा। अब देखते हैं
कि यह कमीना कैसे उड़ता है।
291
00:24:08,406 --> 00:24:11,534
तुम तब जाओगे
जब स्कैनलैन शॉर्टहॉल्ट जाने को कहेगा।
292
00:24:15,163 --> 00:24:18,040
वह ज़मीन पर गिर गया!
अपनी पूरी ताक़त से वार करो!
293
00:24:25,548 --> 00:24:26,382
तैयार हो?
294
00:24:38,144 --> 00:24:40,730
तुम मुझे काबू में नहीं कर सकते।
295
00:24:40,730 --> 00:24:42,732
तुम ऐसा नहीं कर पाओगे।
296
00:24:50,573 --> 00:24:51,574
स्कैनलैन।
297
00:24:53,910 --> 00:24:55,494
नाकारा कहीं के।
298
00:24:55,494 --> 00:24:59,999
मेरे पास तुम्हारा अवशेष है
और मैं उन सबको हासिल करके रहूँगा।
299
00:25:02,376 --> 00:25:04,086
हम उसे जाने नहीं दे सकते।
300
00:25:15,306 --> 00:25:16,307
धत् तेरे की।
301
00:26:00,601 --> 00:26:02,603
द्वारा अनुवादित श्रुति शुक्ला
302
00:26:02,603 --> 00:26:04,689
{\an8}रचनात्मक पर्यवेक्षक
अशोक बक्षी