1
00:00:17,476 --> 00:00:19,937
व्हाइटस्टोन को तो यहीं होना चाहिए, है न?
2
00:00:19,937 --> 00:00:21,522
यह सही घाटी तो है।
3
00:00:22,606 --> 00:00:23,607
वह कहाँ चला गया?
4
00:00:24,608 --> 00:00:27,153
इस हफ़्ते शहर अपनी जगह क्यों बदल रहे हैं?
5
00:00:44,879 --> 00:00:46,714
शायद उसकी जगह न बदली हो।
6
00:00:56,390 --> 00:00:57,808
ड्रैगन आगे बढ़ रहे हैं।
7
00:00:58,350 --> 00:01:00,770
वे इमॉन और वेस्ट्रन पर कब्ज़ा कर चुके हैं।
8
00:01:00,770 --> 00:01:05,566
अभी के लिए हमारा बचाव डटा हुआ है,
पर गिल्मोर और मुझे जल्द मदद चाहिए होगी।
9
00:01:05,566 --> 00:01:09,069
शहर को छुपाना कोई स्थायी हल नहीं था।
10
00:01:09,069 --> 00:01:10,863
मैं अल्यूरा के लिए नहीं बोल सकता,
11
00:01:10,863 --> 00:01:14,950
पर इस अदृश्यता के जादू को
और कायम नहीं रख सकता।
12
00:01:14,950 --> 00:01:17,369
मैं हमारे हाल से बख़ूबी वाकिफ़ हूँ।
13
00:01:18,037 --> 00:01:22,917
लेकिन अभी के लिए, व्हाइटस्टोन को
छिपाकर रखने से ही इसकी रक्षा हो पाएगी।
14
00:01:22,917 --> 00:01:27,004
ख़ैर, तुम जो भी कर रही हो, कैस,
मुझे ख़ुशी है कि वह काम कर रहा है।
15
00:01:27,922 --> 00:01:30,633
-पर्सी।
-वॉक्स माकिना।
16
00:01:30,633 --> 00:01:33,844
तीन हफ़्तों के बाद,
हमने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी।
17
00:01:33,844 --> 00:01:34,887
तीन हफ़्ते?
18
00:01:35,179 --> 00:01:37,181
हमें गए हुए तो बस तीन दिन हुए हैं।
19
00:01:37,556 --> 00:01:39,558
मुझे फ़े लोक से नफ़रत है।
20
00:01:40,559 --> 00:01:44,271
वैसे, तुम्हारी लौकिक उलझन के बावजूद,
मुझे तुम्हारे लौटने पर राहत हुई।
21
00:01:45,773 --> 00:01:47,483
और वह भी एक नए अंदाज़ में।
22
00:01:48,651 --> 00:01:49,860
कुछ ऐसा ही समझ लो।
23
00:01:49,860 --> 00:01:51,904
तुम्हें भी देखकर ख़ुशी हुई, शॉन।
24
00:01:51,904 --> 00:01:53,948
तो बाकी सब कहाँ हैं?
25
00:01:54,448 --> 00:01:55,741
मज़ेदार किस्सा है।
26
00:01:55,741 --> 00:01:58,035
कह सकते हैं कि वे हमसे बिछड़ गए।
27
00:01:58,786 --> 00:02:01,288
इतना भी मज़ेदार नहीं है।
28
00:02:01,288 --> 00:02:04,667
अंब्रसिल के हमला करने पर
हम बाकी लोगों से अलग हो गए।
29
00:02:04,667 --> 00:02:06,210
वे कहीं भी हो सकते हैं।
30
00:02:06,669 --> 00:02:09,338
मैं तुम्हारे दोस्तों को ढूँढ़ने में
मदद कर सकती हूँ।
31
00:02:10,548 --> 00:02:12,383
जो खोया है, वह मुझे दिखाओ।
32
00:02:13,801 --> 00:02:15,177
अच्छा, वे ज़िंदा हैं।
33
00:02:17,179 --> 00:02:18,681
लेकिन वे लोग कौन हैं?
34
00:02:19,598 --> 00:02:21,517
ग्रॉग तो छुप नहीं रहा है।
35
00:02:21,934 --> 00:02:23,853
क्या वह दुबला हो गया है?
36
00:02:24,603 --> 00:02:27,106
ख़ुशी है कि अकेले मैं ही यह नहीं सोच रहा।
37
00:02:27,398 --> 00:02:28,607
अरे, नहीं।
38
00:02:28,983 --> 00:02:30,818
लगता है कि वह वेस्ट्रन में है।
39
00:02:30,818 --> 00:02:31,944
वेस्ट्रन में?
40
00:02:32,611 --> 00:02:36,031
मेरे राजनयिकों ने बताया
कि वहाँ अंब्रसिल का आतंक फैला है।
41
00:02:36,574 --> 00:02:38,701
ज़्यादातर स्थानीय लोग भाग गए या फिर...
42
00:02:42,204 --> 00:02:44,331
फिर तो ग्रॉग बहुत मुसीबत में होगा।
43
00:02:51,964 --> 00:02:53,549
स्ट्रॉन्गजॉ।
44
00:02:54,633 --> 00:02:56,218
सलाम, चाचा।
45
00:03:59,740 --> 00:04:04,286
द लेजेंड ऑफ़ वॉक्स माकिना
46
00:04:05,204 --> 00:04:07,373
मुझे नहीं लगा था कि यह संभव होगा
47
00:04:07,373 --> 00:04:11,627
कि तुम उस लड़के से भी छोटे हो जाओगे,
जिसे मैंने सालों पहले कूटा था।
48
00:04:16,173 --> 00:04:19,009
लगता है कि मैंने
एक मरे हुए आदमी को भड़का दिया।
49
00:04:22,638 --> 00:04:25,265
आपने जो शुरू किया था,
मैं उसे खत्म करने आया हूँ।
50
00:04:25,683 --> 00:04:28,310
कभी ऐसी लड़ाई मत छेड़ो,
जो तुम जीत नहीं सकते।
51
00:04:28,894 --> 00:04:32,439
इतिहास किसी के फ़रसे पर लगे
ख़ून को याद नहीं रखता।
52
00:04:32,898 --> 00:04:35,401
आपको लगता है कि आप इतिहास में अमर रहेंगे?
53
00:04:35,651 --> 00:04:39,530
मैंने सुना कि एक ड्रैगन
टाइटनस्टोन पोर धारण करने वाले
54
00:04:39,530 --> 00:04:42,700
पराक्रमी केवडैक को
55
00:04:42,700 --> 00:04:44,451
उसके घुटनों पर ले आया है।
56
00:04:45,244 --> 00:04:47,162
तो मुझे बताइए, चाचा जी,
57
00:04:47,663 --> 00:04:53,043
आपकी मुरझाई मर्दानगी अब भी आपके पास है
या वह भी ड्रैगन को दे डाली?
58
00:04:56,046 --> 00:04:59,133
जब तक सिर धड़ से जुदा नहीं है,
अपनी बात कह लो।
59
00:05:00,134 --> 00:05:01,218
ठीक है।
60
00:05:01,802 --> 00:05:04,513
मैं इस हर्ड का गौरव वापस लेने आया हूँ।
61
00:05:05,180 --> 00:05:10,644
तो मैं केवडैक को
एक मुकाबले के लिए चुनौती देता हूँ।
62
00:05:16,692 --> 00:05:18,235
मुझे मंज़ूर है।
63
00:05:22,322 --> 00:05:25,159
-मेरे साथ चलो।
-एक चौक बनाओ।
64
00:05:25,159 --> 00:05:26,827
उसके लिए एक अखाड़ा बनाओ।
65
00:05:26,827 --> 00:05:29,621
धत् तेरे की। यकीन नहीं होता
कि वह वहाँ अकेले गया।
66
00:05:29,621 --> 00:05:31,040
हमें कुछ तो करना होगा।
67
00:05:31,040 --> 00:05:32,541
और तुम्हारा क्या सुझाव है?
68
00:05:33,459 --> 00:05:34,418
केली।
69
00:05:34,752 --> 00:05:37,087
मैंने तुमसे यहाँ से जाने को कहा था।
70
00:05:37,087 --> 00:05:38,255
और यह मज़ा छोड़ देती?
71
00:05:38,255 --> 00:05:41,175
हर्ड मुकाबले के नियम कुछ इस तरह हैं।
72
00:05:43,052 --> 00:05:46,472
जब दोनों में से कोई मर जाएगा,
लड़ाई तभी ख़त्म होगी।
73
00:05:47,639 --> 00:05:49,058
नियम ख़त्म।
74
00:05:49,808 --> 00:05:53,729
बहुत अच्छे। क्योंकि मैं
इससे ज़्यादा नियम याद नहीं रख पाऊँगा।
75
00:05:54,521 --> 00:05:57,566
तुम आज कौन सा हथियार लाए हो, भतीजे?
76
00:05:59,777 --> 00:06:00,736
बेड़ा गर्क।
77
00:06:01,361 --> 00:06:04,239
इस समय मेरे पास कोई हथियार नहीं है।
78
00:06:04,239 --> 00:06:05,741
आप तो समझते ही होंगे।
79
00:06:07,576 --> 00:06:08,994
बहुत ख़ूब।
80
00:06:14,041 --> 00:06:15,584
दिखाइए आप में कितना दम है।
81
00:06:45,197 --> 00:06:46,532
हमें वहाँ जाना होगा।
82
00:06:48,242 --> 00:06:49,743
तुम्हें यहीं पर रहना चाहिए।
83
00:06:49,743 --> 00:06:51,912
तुम्हें आँखों से ओझल नहीं होने दूँगी।
84
00:06:53,831 --> 00:06:54,748
ठीक है।
85
00:07:04,675 --> 00:07:06,552
यहाँ क्या चल रहा है?
86
00:07:08,512 --> 00:07:10,472
उन्हें धर लो! उन्हें पकड़ो!
87
00:07:12,349 --> 00:07:13,308
केली!
88
00:07:14,768 --> 00:07:16,395
नहीं! उन्हें छोड़ दो!
89
00:07:31,702 --> 00:07:34,413
खुद को मरते हुए
देखने के लिए दोस्तों को बुलाया?
90
00:07:35,038 --> 00:07:37,875
ये मेरे दोस्त से कहीं बढ़कर हैं।
91
00:07:38,458 --> 00:07:40,460
तुम मज़ाक कर रहे हो, है न?
92
00:08:05,485 --> 00:08:07,154
तुम यहाँ आओ।
93
00:08:08,739 --> 00:08:10,240
मुझे पता होना चाहिए था।
94
00:08:10,657 --> 00:08:14,703
तुम्हारे दिल में हमेशा से इन
छुटंके लोगों के लिए हमदर्दी थी।
95
00:08:20,834 --> 00:08:23,795
इस कमीनी का
सिर कुचलते हुए कौन देखना चाहता है?
96
00:08:23,795 --> 00:08:25,172
नहीं!
97
00:08:25,547 --> 00:08:27,716
यह लड़ाई तुम्हारे और मेरे बीच है!
98
00:08:27,716 --> 00:08:29,885
तुम इसकी वजह हो, ग्रॉग।
99
00:08:29,885 --> 00:08:35,140
जिस पल तुमने इस शहर में कदम रखा,
अपने दोस्तों की मौत को बुलावा दिया।
100
00:08:36,266 --> 00:08:37,434
दोस्त!
101
00:08:40,687 --> 00:08:41,897
पाइक!
102
00:08:46,193 --> 00:08:48,695
ग्रॉग स्ट्रॉन्गजॉ।
103
00:08:51,031 --> 00:08:53,617
तुम्हारी ताक़त कहाँ से आती है?
104
00:08:55,869 --> 00:08:59,248
तुम्हारी ताक़त कहाँ से आती है?
105
00:08:59,748 --> 00:09:02,209
क्या? कैसी ताक़त?
106
00:09:02,584 --> 00:09:05,045
तुम देख नहीं सकते कि मैं कितना कमज़ोर हूँ?
107
00:09:06,213 --> 00:09:10,467
तुम्हारी ताक़त कहाँ से आती है?
108
00:09:12,177 --> 00:09:13,428
ग्रॉग!
109
00:09:16,598 --> 00:09:18,016
मुझे तुम्हारी ज़रूरत है।
110
00:09:20,852 --> 00:09:21,895
मुझे
111
00:09:23,272 --> 00:09:24,523
अब
112
00:09:25,816 --> 00:09:26,817
बहुत ज़ोर से
113
00:09:27,609 --> 00:09:33,240
गुस्सा आ रहा है!
114
00:09:50,090 --> 00:09:54,219
फिर कभी मेरे दोस्तों को हाथ मत लगाना!
115
00:09:57,431 --> 00:09:59,474
कितनी प्यारी बात है।
116
00:09:59,933 --> 00:10:03,186
नन्हे ग्रॉग में अभी लड़ने का दम बाकी है।
117
00:10:10,193 --> 00:10:11,403
धत् तेरे की।
118
00:10:11,403 --> 00:10:13,864
लगता है कि मुझमें भी दम है।
119
00:10:48,065 --> 00:10:49,858
कुछ भी नहीं बदला, ग्रॉग।
120
00:10:50,734 --> 00:10:54,696
आज भी वही दब्बू कायर हो,
जो रोकर भाग खड़ा हुआ था।
121
00:10:57,074 --> 00:11:00,077
तुमने कैसे सोच लिया कि तुम मुझे रोक पाओगे?
122
00:11:01,995 --> 00:11:03,038
दोस्त।
123
00:11:03,789 --> 00:11:04,998
तुमने क्या कहा?
124
00:11:07,125 --> 00:11:11,463
मेरी ताक़त मेरे दोस्तों से आती है।
125
00:11:23,475 --> 00:11:25,227
बहुत दुख की बात है, ग्रॉग।
126
00:11:25,602 --> 00:11:27,270
वे तुम्हें बचा नहीं पाए।
127
00:11:27,729 --> 00:11:30,232
हाँ। पर बात यह है
128
00:11:31,024 --> 00:11:32,651
कि मेरे पास और भी हैं।
129
00:11:33,235 --> 00:11:34,861
वॉक्स माकिना।
130
00:11:36,488 --> 00:11:37,906
आओ मचाएँ
131
00:11:38,782 --> 00:11:41,159
दंगल!
132
00:11:43,203 --> 00:11:44,955
स्कैनलैन का हाथ!
133
00:11:45,914 --> 00:11:47,124
उसकी बात सुनी न?
134
00:11:58,135 --> 00:11:59,719
उन्हें लहूलुहान कर दो!
135
00:14:24,823 --> 00:14:27,409
यह तो वाकई कमाल है।
136
00:14:32,914 --> 00:14:36,710
हर्ड ऑफ़ स्टॉर्म्स, इन कमज़ोर निकम्मों को
137
00:14:36,710 --> 00:14:38,545
तुम पर हावी मत होने दो।
138
00:14:40,171 --> 00:14:41,881
इसे ख़त्म करो।
139
00:14:47,053 --> 00:14:48,805
यह तो ठीक नहीं हो रहा है।
140
00:15:05,238 --> 00:15:06,114
बेटा।
141
00:15:06,448 --> 00:15:07,616
पिता जी।
142
00:15:10,493 --> 00:15:11,828
दुआ है कि यह काम कर जाए।
143
00:15:16,291 --> 00:15:18,585
चलो, ट्रिंकेट, मुझे थोड़ी जगह चाहिए।
144
00:15:21,379 --> 00:15:24,174
ग्रॉग। कुछ मज़ेदार करना चाहते हो?
145
00:15:24,174 --> 00:15:25,300
हाँ, बिल्कुल!
146
00:15:31,139 --> 00:15:32,766
उसे दिखा दो कि तुम कौन हो।
147
00:15:36,019 --> 00:15:39,981
स्ट्रॉन्गजॉ!
148
00:16:14,974 --> 00:16:15,892
ग्रॉग!
149
00:16:16,810 --> 00:16:18,770
नहीं।
150
00:16:29,864 --> 00:16:31,408
हैलो, दोस्त।
151
00:16:33,118 --> 00:16:35,203
उतरने के अंदाज़ पर काम करना होगा।
152
00:17:04,315 --> 00:17:07,736
स्ट्रॉन्गजॉ। स्ट्रॉन्गजॉ।
153
00:17:08,236 --> 00:17:12,699
स्ट्रॉन्गजॉ। स्ट्रॉन्गजॉ।
154
00:17:23,001 --> 00:17:24,502
हर्ड ऑफ़ स्टॉर्म्स।
155
00:17:26,379 --> 00:17:27,380
यह ख़त्म हो चुका।
156
00:17:29,048 --> 00:17:30,592
केवडैक ख़त्म हो गया।
157
00:17:31,676 --> 00:17:33,428
अब तुम आज़ाद हो।
158
00:17:34,804 --> 00:17:36,139
तो क्या हुआ, कज़िन?
159
00:17:37,474 --> 00:17:38,975
अब से तुम सरदार हो।
160
00:17:40,226 --> 00:17:43,146
ज़ैन्रोर, बहुत अरसा हो गया।
161
00:17:44,439 --> 00:17:45,857
बेड़ियों में क्यों बँधे हो?
162
00:17:47,358 --> 00:17:51,029
मैं भी आख़िरकार तुम्हारी तरह
पिता जी का विरोध किया था।
163
00:17:51,613 --> 00:17:52,864
मैंने उसकी कीमत चुकाई।
164
00:17:55,784 --> 00:17:57,202
जो करना है, वह करो।
165
00:18:04,793 --> 00:18:08,213
एक समय पर तुम मेरे लिए भाई जैसे थे।
166
00:18:10,882 --> 00:18:15,094
और देख सकता हूँ कि तुममें वह करने की
ताक़त है, जो तुम्हारे पिता में नहीं थी,
167
00:18:15,553 --> 00:18:17,263
गरिमा से साथ नेतृत्व करना।
168
00:18:17,806 --> 00:18:19,182
जिसके कारण,
169
00:18:19,974 --> 00:18:22,352
आज से ज़ैन्रोर
170
00:18:23,061 --> 00:18:26,606
हर्ड ऑफ़ स्टॉर्म्स का थंडरलॉर्ड होगा।
171
00:18:32,070 --> 00:18:33,071
मैं?
172
00:18:33,822 --> 00:18:35,907
लेकिन तुम क्या करोगे?
173
00:18:36,533 --> 00:18:37,450
कुछ नहीं।
174
00:18:37,450 --> 00:18:38,868
शायद एक ड्रैगन को मारूँ।
175
00:18:39,786 --> 00:18:41,079
मेरे साथ हाथ मिलाओगे?
176
00:18:55,677 --> 00:18:57,512
मैंने तुम्हें लगभग मार ही डाला था।
177
00:18:57,512 --> 00:19:00,056
पता है। डर के मारे पतलून गीली हो गई थी।
178
00:19:01,099 --> 00:19:02,016
मेरी भी।
179
00:19:04,894 --> 00:19:07,146
जश्न मनाने के लिए एक धुन बजाओ।
180
00:19:08,481 --> 00:19:11,568
ठीक है। एक पुराना,
लेकिन सदाबहार गीत सुनाता हूँ।
181
00:19:12,360 --> 00:19:15,655
केवडैक के अंत और एक नई शुरुआत के नाम।
182
00:19:16,114 --> 00:19:17,156
लड़को।
183
00:19:19,617 --> 00:19:22,036
मुझे मिली एक प्यारी हसीना
184
00:19:24,414 --> 00:19:30,253
फिर वेक्स और वैक्स अपने पिता से मिले
और हाँ, मुलाकात बहुत ही अजीब थी।
185
00:19:30,253 --> 00:19:32,964
और वगैरह-वगैरह। अब हम यहाँ हैं।
186
00:19:32,964 --> 00:19:34,966
रुको। अवशेष का क्या हुआ?
187
00:19:34,966 --> 00:19:36,384
क्या बहुत मुश्किल से मिला?
188
00:19:36,384 --> 00:19:37,302
नहीं।
189
00:19:37,302 --> 00:19:39,053
नहीं, आसानी से मिल गया।
190
00:19:42,432 --> 00:19:43,433
बेहद आसानी से।
191
00:20:04,037 --> 00:20:05,455
अरे, सुनो।
192
00:20:05,914 --> 00:20:08,333
मैं सोच रही थी और...
193
00:20:10,376 --> 00:20:12,712
क्या तुम मेरे साथ डांस करना चाहोगे।
194
00:20:13,463 --> 00:20:14,714
आज नहीं।
195
00:20:15,423 --> 00:20:16,966
किसी और दिन।
196
00:20:18,676 --> 00:20:19,761
ठीक है।
197
00:20:21,512 --> 00:20:22,513
अभी मन नहीं है।
198
00:20:26,976 --> 00:20:28,853
मैंने बहुत ज़्यादा बोल दिया?
199
00:20:28,853 --> 00:20:30,730
मुझे लगा कि मैं मस्त लग रही थी।
200
00:20:30,730 --> 00:20:32,398
केली, यहाँ मंच पर आओ।
201
00:20:32,774 --> 00:20:34,817
मिली एक छोरे से जो था पसंद मुझे
202
00:20:34,817 --> 00:20:36,569
तक-धिना-धिन
203
00:20:36,569 --> 00:20:38,821
पर बिस्तर में बुझा न पाया प्यास मेरी
204
00:20:38,821 --> 00:20:40,615
तक-धिना-धिन
205
00:20:40,615 --> 00:20:43,660
उसने बहुत की कोशिश
पर मैं रह गई प्यासी
206
00:20:43,660 --> 00:20:46,496
अच्छा। हमें अंबिलिकल को ख़त्म करना होगा।
207
00:20:46,496 --> 00:20:47,789
अंब्रसिल को।
208
00:20:47,789 --> 00:20:49,707
धत् तेरे की। उसे भी।
209
00:20:49,707 --> 00:20:51,209
लेकिन यही हमारा मौका है।
210
00:20:51,209 --> 00:20:53,336
हर्ड हमारे साथ है।
211
00:20:54,295 --> 00:20:56,589
मैं हिसाब बराबर करने के लिए बेताब था।
212
00:20:56,589 --> 00:21:01,177
शायद वक़्त आ गया है कि कॉन्क्लेव को
हर्ड ऑफ़ स्टॉर्म्स का ताकत का एहसास हो।
213
00:21:01,719 --> 00:21:04,138
-गौरव के नाम।
-ख़ून के नाम।
214
00:21:12,397 --> 00:21:16,442
वह शैतानी ड्रैगन हर दूसरे दिन
वसूली के लिए शहर आता है।
215
00:21:16,442 --> 00:21:19,153
वह एक जाल बिछाने के लिए सही अवसर होगा।
216
00:21:19,153 --> 00:21:22,907
तुमने जाल बिछाने की बात कही।
तो मैं कुछ चित्रकारी कर सकता हूँ,
217
00:21:22,907 --> 00:21:25,785
सही उत्तोलन और संतुलन देख सकता हूँ।
218
00:21:27,286 --> 00:21:28,454
हर्ड के साथियो।
219
00:21:30,790 --> 00:21:33,167
मुझे पता है कि हम फिर से
आज़ाद होना चाहते हैं।
220
00:21:33,918 --> 00:21:37,880
पर हमें एक और दिन के लिए
वेस्ट्रन में अपना डेरा जमाना होगा।
221
00:21:38,506 --> 00:21:44,303
भोर होते ही, हम उस ड्रैगन की खाल उधेड़कर
अपनी तलवारों को उसके ख़ून से नहलाएँगे।
222
00:21:46,139 --> 00:21:48,599
शायद हमें उससे थोड़ा ज़्यादा वक़्त चाहिए।
223
00:21:48,599 --> 00:21:52,020
मेरे यंत्रों में कई साज़
और पेचीदा हिस्से होते हैं।
224
00:21:52,020 --> 00:21:53,646
और शराब भी तो पीनी है।
225
00:21:53,646 --> 00:21:56,065
हमें शराब पीने के लिए और वक़्त चाहिए।
226
00:21:56,065 --> 00:21:58,526
कल दोपहर,
अपनी तलवारों को ख़ून से नहलाएँगे।
227
00:21:58,526 --> 00:22:00,737
भोर में, हम योजना बनाएँगे।
228
00:22:00,737 --> 00:22:03,489
रुको, हमें सुबह-सुबह उठना होगा?
229
00:22:05,450 --> 00:22:08,286
रहने दो। हम समय के बारे में
बाद में चर्चा करेंगे।
230
00:22:08,786 --> 00:22:11,581
जब एहसास हैं जागते
और बेक़रारी का हो आलम
231
00:22:11,581 --> 00:22:12,874
तभी मौका है कि
232
00:22:12,874 --> 00:22:14,709
-जकड़ लो
-पकड़ लो
233
00:22:14,709 --> 00:22:19,338
और रुला दो गंजे को
234
00:22:24,677 --> 00:22:27,180
हमारा तालमेल बढ़िया बैठता है।
235
00:22:27,889 --> 00:22:29,724
एक बार और दोहराना चाहोगी?
236
00:22:29,724 --> 00:22:31,768
दरअसल, मुझे थोड़ा आराम करना है।
237
00:22:32,310 --> 00:22:33,603
मेरे साथ ऊपर चलोगे?
238
00:22:38,691 --> 00:22:43,029
और फिर, मैंने हम सबको गाय का भेस पहनाया।
239
00:22:44,113 --> 00:22:46,908
जानता हूँ। कमाल की तरकीब है। है न?
240
00:22:46,908 --> 00:22:51,162
मुझे बताओ, स्कैनलैन शॉर्टहॉल्ट,
सारे लोगों में तुमने ही
241
00:22:51,162 --> 00:22:55,208
अत्याचारियों को गद्दी से हटाने
और ड्रैगनों को मारने की राह क्यों चुनी?
242
00:22:55,208 --> 00:23:00,254
पता है, एक मनोरंजक की ज़िंदगी
बहुत सारा रोमांच, आज़ादी
243
00:23:00,254 --> 00:23:03,925
और खोज लेकर आती है।
244
00:23:03,925 --> 00:23:05,384
यह तो मज़ेदार लगता है।
245
00:23:05,968 --> 00:23:08,137
लेकिन पता है इससे मज़ेदार क्या है?
246
00:23:09,180 --> 00:23:11,307
बंधन। मुझे पसंद है।
247
00:23:12,016 --> 00:23:15,144
साथ ही, अगर मन हो,
तो मुझे डैडी भी बुला सकती हो।
248
00:23:15,144 --> 00:23:18,481
मैं यह बहुत समय से करना चाहती थी।
249
00:23:20,191 --> 00:23:22,485
क्या तुम्हें यह महसूस हो रहा है?
250
00:23:22,485 --> 00:23:25,238
यह आकर्षण है। जो हमारे बीच है।
251
00:23:25,238 --> 00:23:27,490
हमारे बीच कुछ तो ज़रूर है।
252
00:23:28,074 --> 00:23:30,743
तो, मुझे अपने बारे में बताओ,
253
00:23:30,743 --> 00:23:34,247
हसीन केली, जिसकी आँखें
सूरज जैसी दमकती हैं।
254
00:23:34,664 --> 00:23:37,125
दरअसल, मैं तुमसे ज़्यादा अलग नहीं हूँ।
255
00:23:37,834 --> 00:23:40,670
मैं काइमल में बड़ी हुई,
लेकिन कई शहर बदलती रही।
256
00:23:41,087 --> 00:23:44,215
मेरा माँ ने मेरी पढ़ाई पर
अपनी सारी बचत लगा दी।
257
00:23:45,800 --> 00:23:50,138
-अच्छा? माँ बेमिसाल होती हैं।
-मेरी तो यकीनन थी।
258
00:23:50,888 --> 00:23:55,935
पता है, डॉ. ड्रैन्ज़ल ने तुम्हारे बारे में
कई किस्से सुनाए थे, स्कैनलैन शॉर्टहॉल्ट।
259
00:23:56,310 --> 00:24:00,106
हाँ, मुझे हैरत नहीं हो रही।
वह बंदा मेरा दीवाना लग रहा था।
260
00:24:00,106 --> 00:24:03,526
लेकिन उसकी
ज़्यादातर कहानियाँ मैं अपनी माँ से
261
00:24:04,277 --> 00:24:05,444
पहले ही सुन चुकी थी।
262
00:24:07,029 --> 00:24:07,989
तुम...
263
00:24:08,698 --> 00:24:10,533
उन्हें तुम पर बहुत नाज़ होगा?
264
00:24:13,911 --> 00:24:15,037
हाँ।
265
00:24:15,663 --> 00:24:17,957
हाँ, उन्हें नाज़ होता।
266
00:24:19,250 --> 00:24:22,003
कि मैं उस चिकनी-चुपड़ी बातें
करने वाले शैतान से मिली,
267
00:24:22,003 --> 00:24:25,423
जो उन्हें झूठे वादों से फँसाकर
नौ-दो-ग्यारह हो गया।
268
00:24:26,090 --> 00:24:28,467
और उन्हें बस एक गाने के साथ
अकेला छोड़ गया।
269
00:24:29,135 --> 00:24:30,052
और मेरे।
270
00:24:30,469 --> 00:24:33,514
रुको। मैं वाकई डैडी हूँ?
271
00:25:17,099 --> 00:25:19,101
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला
272
00:25:19,101 --> 00:25:21,187
{\an8}रचनात्मक पर्यवेक्षकअशोक बक्षी