1
00:00:21,897 --> 00:00:23,607
नहीं, मत जाइए।
2
00:00:25,651 --> 00:00:27,403
मैं जल्द वापस आऊँगी, नन्ही कली।
3
00:00:27,403 --> 00:00:30,322
लेकिन तब तक के लिए,
तुम्हें एक चीज़ जाननी होगी।
4
00:00:33,200 --> 00:00:35,244
वह सुनो, कीलिथ।
5
00:00:37,413 --> 00:00:38,831
तुम्हें सुनाई दे रहा है?
6
00:00:38,831 --> 00:00:40,207
हवा?
7
00:00:40,207 --> 00:00:41,459
तुम्हारी शक्ति।
8
00:00:46,797 --> 00:00:48,507
अब, वह सुनो।
9
00:00:50,426 --> 00:00:52,553
हवा, आग...
10
00:00:53,053 --> 00:00:55,264
और धरती, और पानी।
11
00:01:03,272 --> 00:01:05,983
कभी हाथ मत खींचना। यह लो।
12
00:01:09,069 --> 00:01:10,070
देखा?
13
00:01:10,696 --> 00:01:12,907
लौ हवा के बिना नहीं जल सकती।
14
00:01:12,907 --> 00:01:16,118
और हम वायु अशारी हैं, है न?
15
00:01:16,118 --> 00:01:19,622
हम आग से गुज़रने के लिए बने थे।
16
00:01:19,622 --> 00:01:21,499
आपका हाथ नहीं जल रहा?
17
00:01:21,499 --> 00:01:23,167
तभी जलेगा जब उसे जलाने दोगी।
18
00:01:27,129 --> 00:01:28,756
माँ के जाने का वक़्त हो गया।
19
00:01:28,756 --> 00:01:30,007
मैं आपके साथ चलूँ?
20
00:01:30,591 --> 00:01:32,468
तुम हमेशा मेरे साथ रहोगी।
21
00:01:32,468 --> 00:01:35,179
एक दिन, तुम अपने
ख़ुद के सफ़र के लिए तैयार होगी।
22
00:01:35,596 --> 00:01:37,181
तुम्हें बस ध्यान से सुनना होगा।
23
00:02:56,760 --> 00:03:00,848
द लेजेंड ऑफ़ वॉक्स माकिना
24
00:03:11,650 --> 00:03:13,027
और फिर, साँय!
25
00:03:13,027 --> 00:03:14,403
मैं फिर से ज़िंदा हो गई!
26
00:03:14,403 --> 00:03:16,947
ज़िंदगी का बिल्कुल नया नज़रिया मिलता है।
27
00:03:16,947 --> 00:03:19,700
मैं और समझदार
और बड़प्पन वाली महसूस कर रही हूँ।
28
00:03:20,242 --> 00:03:21,869
तुम्हारा बड़प्पन झलक रहा है।
29
00:03:21,869 --> 00:03:25,915
मैं इसे तारीफ़ के तौर पर लूँगी,
क्योंकि मुझमें इतना बड़प्पन है।
30
00:03:25,915 --> 00:03:27,249
वैक्स समझ जाएगा।
31
00:03:27,249 --> 00:03:28,292
है न, भाई?
32
00:03:28,292 --> 00:03:30,920
बेशक। एक बिल्कुल नया नज़रिया।
33
00:03:33,213 --> 00:03:34,214
कीलिथ?
34
00:03:35,215 --> 00:03:36,675
कीलिथ!
35
00:03:36,675 --> 00:03:37,885
कुछ हुआ है क्या?
36
00:03:37,885 --> 00:03:40,471
नहीं। कुछ नहीं हुआ।
37
00:03:40,930 --> 00:03:44,266
बात यह है कि... हम पाइरा के बहुत करीब हैं।
38
00:03:44,266 --> 00:03:45,768
क्या तुम वहीं से हो?
39
00:03:45,768 --> 00:03:48,062
नहीं, मैं वायु अशारी हूँ।
40
00:03:48,062 --> 00:03:51,774
वहाँ अग्नि अशारी रहते हैं,
जो अग्नि धरातल की रखवाली करते हैं।
41
00:03:51,774 --> 00:03:57,613
मेरी माँ अपने तीर्थ पर जाने के बाद
आख़िरी बार वहाँ ज़िंदा देखी गई थीं।
42
00:03:57,613 --> 00:04:00,115
कीलिथ, मुझे बहुत अफ़सोस है।
43
00:04:00,783 --> 00:04:03,619
अगर हम पाइरा के करीब हैं,
तो हमें वहाँ जाना चाहिए?
44
00:04:03,619 --> 00:04:07,539
मैं जाना तो चाहता हूँ, पर टैल'डोरे के लोग
हम पर निर्भर कर रहे हैं।
45
00:04:08,082 --> 00:04:09,416
नहीं, तुम सही कह रहे हो।
46
00:04:09,416 --> 00:04:11,543
कोई बात नहीं, मेरा वह मतलब नहीं...
47
00:04:11,543 --> 00:04:13,337
मैं और लकड़ी लेकर आती हूँ।
48
00:04:17,257 --> 00:04:19,468
ग्रॉग कितनी देर से गया है?
49
00:04:19,468 --> 00:04:21,887
पेट साफ़ होने में इतना वक़्त तो नहीं लगता।
50
00:04:21,887 --> 00:04:24,181
हम ग्रॉग की बात कर रहे हैं।
51
00:04:24,598 --> 00:04:26,141
मैं जाकर उसे देखता हूँ।
52
00:04:26,141 --> 00:04:28,102
यह लो, आग के लिए।
53
00:04:40,447 --> 00:04:41,824
क्रेवन एज?
54
00:04:43,659 --> 00:04:44,743
हाँ?
55
00:04:44,743 --> 00:04:47,037
ओह, अच्छा, तुम यहाँ हो।
56
00:04:47,037 --> 00:04:49,581
मैं भूखा हूँ।
57
00:04:49,581 --> 00:04:51,542
हाँ, ख़ून के।
58
00:04:51,542 --> 00:04:54,545
तुम्हें खिलाने के लिए
लोगों को चीरने में मज़ा आता है।
59
00:04:54,545 --> 00:04:57,423
उनके चिथड़े उड़ रहे होते हैं,
वह सपने जैसा होता है।
60
00:04:57,423 --> 00:05:02,511
पर क्या मैं पूछ सकता हूँ,
तुम्हारा पेट कभी भरेगा?
61
00:05:03,012 --> 00:05:05,848
ग्रॉग, तुम अपनी पॉटी से बात कर रहे हो?
62
00:05:05,848 --> 00:05:08,475
हाँ, बस अपना दबदबा कायम कर रहा हूँ।
63
00:05:08,475 --> 00:05:10,394
क्या तुम मेरे लिए एक धुन बजाओगे?
64
00:05:10,394 --> 00:05:13,689
असल में, मैं नहीं चाहता
कि कोई मुझे हगते हुए सुन ले।
65
00:05:14,732 --> 00:05:16,775
ज़रूर, हाँ, राग पाखाना।
66
00:05:16,775 --> 00:05:19,403
मैंने पूरी ज़िंदगी
इसी का रियाज़ तो किया है।
67
00:05:24,116 --> 00:05:25,159
अच्छा, तो,
68
00:05:25,909 --> 00:05:26,952
मैं कहाँ पर था?
69
00:05:26,952 --> 00:05:28,454
आवाज़ तेज़ है या नहीं?
70
00:05:28,454 --> 00:05:29,997
हाँ, यह बढ़िया है!
71
00:05:29,997 --> 00:05:35,711
तो, मैं यह जानना चाहता हूँ
कि इससे तुम्हें क्या मिलेगा?
72
00:05:35,711 --> 00:05:38,881
तुम्हारे दुश्मनों का लहू मेरी भूख मिटाएगा।
73
00:05:39,298 --> 00:05:41,592
उनकी ताक़त तुम्हारी ताक़त बन जाएगी।
74
00:05:41,592 --> 00:05:44,136
यही हमारा सौदा है।
75
00:05:44,136 --> 00:05:49,349
अच्छा? जब तुम्हें चलाता हूँ तो मेरे
डोले-शोले निकल आते हैं, पर ऐसा लगता है...
76
00:05:49,349 --> 00:05:50,684
वह मायने नहीं रखता।
77
00:05:51,602 --> 00:05:53,437
बस यह मायने रखता है...
78
00:05:55,147 --> 00:05:55,981
माफ़ करना।
79
00:05:57,274 --> 00:05:59,818
मैं हमेशा भूखा रहता हूँ।
80
00:06:01,612 --> 00:06:04,656
यार, मुझे तुम्हारे हाल से हमदर्दी है।
81
00:06:47,866 --> 00:06:49,827
नहीं! मुझे अकेला छोड़ दो!
82
00:06:53,789 --> 00:06:56,041
वैक्स, तुम ठीक तो हो?
83
00:06:56,041 --> 00:06:58,627
माफ़ करना। शायद मेरी आँख लग गई थी।
84
00:06:58,877 --> 00:07:00,712
मुझे लगा कि मैंने ड्रैगन देखे हैं।
85
00:07:00,712 --> 00:07:02,047
क्या अब मैं पहरा दूँ?
86
00:07:02,047 --> 00:07:03,966
नहीं, तुम आराम करो।
87
00:07:04,591 --> 00:07:06,426
मुझे ज़रा अपने पैर फैलाने हैं।
88
00:07:14,768 --> 00:07:18,105
सत्यानाश, चलो भी।
यह उतर क्यों नहीं रहा है?
89
00:07:33,996 --> 00:07:35,330
मेरे साथ गाओ, दोस्तो।
90
00:07:35,330 --> 00:07:39,334
रास्ता, रास्ता, हम हैं रास्ते पर
91
00:07:39,334 --> 00:07:43,547
अच्छा है कि तुम और मैं नहीं है बेवकूफ़
92
00:07:43,547 --> 00:07:45,507
हम हैं रास्ते पर
93
00:07:45,507 --> 00:07:47,050
-हाँ!
-ग्रॉग!
94
00:07:47,593 --> 00:07:48,552
माफ़ करना।
95
00:07:48,552 --> 00:07:50,554
बस ध्यान रखा करो, मेरे महामानव।
96
00:07:51,180 --> 00:07:52,222
बेहतर लग रहा है?
97
00:07:52,931 --> 00:07:54,683
वहाँ पहुँचकर बेहतर हो जाऊँगा।
98
00:08:03,358 --> 00:08:04,359
अरे, स्कैनलैन?
99
00:08:04,610 --> 00:08:06,737
तुम्हें ये जादुई शब्द और मंत्र आते हैं।
100
00:08:06,737 --> 00:08:08,572
ज़रा इसे एक नज़र देख लोगे?
101
00:08:09,239 --> 00:08:10,657
क्या, तुमने वह लकड़ी रखी थी?
102
00:08:12,618 --> 00:08:13,702
वोलैंटियर।
103
00:08:15,454 --> 00:08:19,333
हाय राम। तुमने क्या किया...
तुमने वह कैसे किया? तुमने क्या कहा?
104
00:08:19,333 --> 00:08:21,627
वर्टूना? विरिडियन? विलासमय?
105
00:08:22,920 --> 00:08:23,754
वासना।
106
00:08:24,421 --> 00:08:25,380
कमीना कहीं का।
107
00:08:25,631 --> 00:08:27,382
ठीक है। यह कैसा रहेगा?
108
00:08:27,382 --> 00:08:29,968
एक एहसान के बदले
तुम्हें वह जादुई शब्द बताऊँगा।
109
00:08:30,344 --> 00:08:31,386
कैसा एहसान?
110
00:08:31,887 --> 00:08:34,264
हाँ, यही तो बात है।
मैं तुम्हें नहीं बताऊँगा।
111
00:08:34,264 --> 00:08:35,474
भरोसा करना होगा।
112
00:08:36,433 --> 00:08:39,228
मैंने तुमसे ज़्यादा भरोसेमंद
तिलचट्टे देखे हैं।
113
00:08:40,020 --> 00:08:41,188
वोलैंटियर।
114
00:08:41,897 --> 00:08:43,482
स्कैनलैन! तुम उड़ रहे हो!
115
00:08:45,234 --> 00:08:46,860
वेक्स, तुम्हें यह देखना चाहिए!
116
00:08:46,860 --> 00:08:49,988
तुम्हें इसे ख़ुद अनुभव करना होगा...
117
00:08:50,739 --> 00:08:52,282
यह समझने के लिए कि...
118
00:08:52,491 --> 00:08:53,659
क्या...
119
00:08:56,536 --> 00:08:57,371
स्कैनलैन!
120
00:08:57,371 --> 00:08:58,872
मैं देवताओं की कसम खाती हूँ,
121
00:08:58,872 --> 00:09:01,708
मैं तुम्हारी झाँट से
तुम्हारी सारंगी के तार बनाऊँगी।
122
00:09:01,708 --> 00:09:03,669
हमारे पास इसके लिए वक़्त नहीं है!
123
00:09:03,669 --> 00:09:07,089
यारो, वहाँ एक ज्वालामुखी है,
और वह वेक्स से ज़्यादा आगबबूला है।
124
00:09:07,464 --> 00:09:10,509
क्या? वह ज्वालामुखी तो निष्क्रिय था।
125
00:09:11,551 --> 00:09:12,844
अच्छा? ख़ैर, ऐसा नहीं है।
126
00:09:13,303 --> 00:09:16,139
नहीं! अग्नि धरातल की दरार वहाँ है।
127
00:09:16,139 --> 00:09:18,058
अगर वह फट रहा है, तो पाइरा...
128
00:09:19,351 --> 00:09:21,270
अग्नि अशारी संकट में हो सकते हैं।
129
00:09:21,270 --> 00:09:23,981
फिर उन्हें उससे ख़ुद ही निपटना होगा।
130
00:09:24,189 --> 00:09:27,943
मुझे माफ़ करो, कीलिथ।
पर ओसीसा के निर्देश बिल्कुल साफ़ थे।
131
00:09:29,111 --> 00:09:29,945
वेक्स?
132
00:09:36,326 --> 00:09:37,536
कीलिथ!
133
00:09:38,996 --> 00:09:42,541
अगर तुम्हारे पास उड़ने वाली झाड़ी होती
तो तुम उसके पीछे चले जाते।
134
00:09:42,833 --> 00:09:45,002
पूरा टैल'डोरे ख़तरे में है।
135
00:09:45,002 --> 00:09:48,171
हर बार किसी को मुसीबत में देखकर
रास्ते से भटक नहीं सकते।
136
00:09:48,171 --> 00:09:51,967
"कोई मुसीबत में" नहीं है। वे उसके लोग हैं।
137
00:09:51,967 --> 00:09:55,429
भाई, कीलिथ हमारी मदद करने के लिए
सब छोड़कर आ जाती।
138
00:09:55,846 --> 00:09:57,055
ख़ासकर तुम्हारी।
139
00:10:15,282 --> 00:10:16,325
बचाओ!
140
00:10:28,712 --> 00:10:31,131
डरो मत। अपने परिवार के पास जाओ।
141
00:10:31,131 --> 00:10:32,632
शुक्रिया।
142
00:10:33,633 --> 00:10:34,760
माँ!
143
00:10:35,969 --> 00:10:37,179
पाइरा।
144
00:10:41,641 --> 00:10:42,642
क्या तुम ठीक हो?
145
00:10:44,144 --> 00:10:45,437
अभी और भी आ रहे हैं।
146
00:10:45,437 --> 00:10:47,230
-हमें मदद की ज़रूरत है।
-पापा?
147
00:10:48,231 --> 00:10:49,232
कीलिथ?
148
00:10:52,027 --> 00:10:54,071
पता नहीं था कि आपसे फिर कब मिलूँगी।
149
00:10:54,071 --> 00:10:55,864
विश्वास नहीं हो रहा यहाँ हो।
150
00:10:55,864 --> 00:10:58,200
तुम अपने तीर्थ के लिए आई होगी?
151
00:10:59,368 --> 00:11:02,496
मैं... पाइरा का यह हश्र किसने किया?
152
00:11:02,496 --> 00:11:03,955
कितने लोग मर गए।
153
00:11:03,955 --> 00:11:06,541
अग्नि धरातल जाने वाली दरार
चीरकर खोल दी गई।
154
00:11:06,541 --> 00:11:09,920
यह तो नामुमकिन है।
वह कई पीढ़ियों से सुरक्षित थी।
155
00:11:09,920 --> 00:11:13,507
वह एक ड्रैगन की करतूत थी।
उसने हमारे लोगों की हत्या कर डाली।
156
00:11:15,550 --> 00:11:17,302
तुम्हें सर्कोनास याद है?
157
00:11:17,511 --> 00:11:20,222
बेशक। हवाएँ आपकी
रक्षा करती हैं, हेडमास्टर।
158
00:11:20,722 --> 00:11:22,474
और तुम्हारी भी, कीलिथ।
159
00:11:22,474 --> 00:11:24,643
मैं जितना जल्दी हो सका आ गया,
160
00:11:24,643 --> 00:11:27,312
पर तब तक हमारे भाई
और बहनें ख़त्म हो चुके थे।
161
00:11:29,689 --> 00:11:32,317
अगर हमने जल्द ही दरार को बंद न किया,
162
00:11:32,317 --> 00:11:37,072
तो अग्नि रियासत हमारी रियासत को निगलकर
हमेशा के लिए खुल जाएगी।
163
00:11:38,532 --> 00:11:40,992
कीलिथ, तुम्हें मेरे साथ चलना होगा।
164
00:11:42,327 --> 00:11:44,913
आमतौर पर, लोडस्टोन्स कपाट को बंद रखते हैं।
165
00:11:44,913 --> 00:11:48,667
लेकिन जब ड्रैगन ने उन्हें तबाह किया,
तो दरार चीरती हुई खुल गई।
166
00:11:48,667 --> 00:11:51,128
वे राक्षस सैलाब की तरह आते जा रहे हैं
167
00:11:51,128 --> 00:11:53,672
और हमारे फ़ायरटेमर्स उनसे निपट रहे हैं।
168
00:11:54,256 --> 00:11:55,757
हम दरार को बंद कैसे करेंगे?
169
00:11:55,757 --> 00:11:59,594
ख़ुद आग की लपटों को काबू में करके।
हम दोनों।
170
00:12:01,346 --> 00:12:02,931
पापा, पता नहीं कि मुझसे...
171
00:12:02,931 --> 00:12:06,017
हम ख़ुशकिस्मत हैं कि तुम आ गई।
तुम अपने तीर्थ पर थी।
172
00:12:06,017 --> 00:12:09,187
आग पर तुम्हारी महारत
हमसे कहीं ज़्यादा होगी।
173
00:12:10,522 --> 00:12:11,731
काश ऐसा होता।
174
00:12:11,731 --> 00:12:14,151
फ़ायरटेमर्स को हमारा जादू चाहिए।
175
00:12:18,155 --> 00:12:19,573
ये और कमीने आ गए!
176
00:12:19,573 --> 00:12:21,116
मैं मदद लेकर आया हूँ।
177
00:12:21,908 --> 00:12:23,910
मुझे यकीन नहीं हो रहा। कीलिथ?
178
00:12:24,202 --> 00:12:26,663
कीमा! अल्यूरा!
179
00:12:29,124 --> 00:12:30,667
लेकिन तुम लोग तो मर गए थे?
180
00:12:30,667 --> 00:12:33,920
हम पूरी तरह ज़िंदा हैं।
तुम्हारा बाकी का दल कहाँ है?
181
00:12:37,424 --> 00:12:38,758
हे भगवान।
182
00:12:39,259 --> 00:12:40,719
यहाँ एक नरसंहार हुआ था।
183
00:12:41,094 --> 00:12:42,721
किसी को कीलिथ दिख रही है?
184
00:12:46,141 --> 00:12:47,225
ओह, हाँ।
185
00:12:47,726 --> 00:12:49,728
पता है आग से किस तरह लड़ते हैं?
186
00:12:50,145 --> 00:12:51,104
आग से?
187
00:12:51,104 --> 00:12:52,147
मुझसे।
188
00:12:54,149 --> 00:12:55,775
ट्रिंकेट, काम पर लग जाओ।
189
00:12:59,237 --> 00:13:01,490
स्कैनलैन! कोई ख़बर?
190
00:13:01,490 --> 00:13:03,909
उस एहसान के लिए हाँ कह दो, और वह तुम्हारी!
191
00:13:03,909 --> 00:13:06,495
काश तुम लावा में गिर जाओ, उल्लू के पट्ठे!
192
00:13:06,495 --> 00:13:07,996
ख़ैर, तुमने न भी नहीं कहा।
193
00:13:08,538 --> 00:13:11,500
चलो बढ़ाएँ गर्मी
194
00:13:13,376 --> 00:13:14,419
स्कैनलैन।
195
00:13:14,419 --> 00:13:18,131
कीलिथ, अगर तुम्हारे दोस्तों को ले आएँ,
तो तुम थोड़ा समय दिला सकती हो?
196
00:13:18,131 --> 00:13:20,759
मतलब, हम कोशिश तो कर ही सकते हैं।
197
00:13:22,844 --> 00:13:24,346
कोई आ रहा है!
198
00:13:26,890 --> 00:13:28,308
-वह बढ़ रहा है...
-रुको।
199
00:13:33,647 --> 00:13:37,359
मैं भूखा हूँ। मुझे लहू दो।
200
00:13:37,359 --> 00:13:39,069
ख़ैर, मैं कोशिश तो कर रहा हूँ।
201
00:13:39,069 --> 00:13:41,905
लेकिन ये सारे कमबख्त अंदर से खोखले हैं।
202
00:13:41,905 --> 00:13:43,657
तुमने क्या कहा, दोस्त?
203
00:13:43,657 --> 00:13:46,618
मुझे ढोकला बहुत पसंद है!
204
00:13:47,827 --> 00:13:48,662
क्या?
205
00:13:48,662 --> 00:13:50,580
धत्, मैं काफ़ी ज्वलनशील हूँ!
206
00:14:04,719 --> 00:14:05,554
ए!
207
00:14:06,221 --> 00:14:07,264
रुको, क्या?
208
00:14:07,597 --> 00:14:09,891
साली अल्यूरा वाइसोरेन!
209
00:14:10,225 --> 00:14:13,061
यह पूरा नाम नहीं है,
पर मैं भी तुम्हें देखकर ख़ुश हुई।
210
00:14:13,061 --> 00:14:15,605
जल्दी, कीलिथ और
उसके पिता को मदद चाहिए।
211
00:14:17,732 --> 00:14:20,193
तुम यहाँ कैसे हो?
इमॉन में, हमने देखा था...
212
00:14:20,193 --> 00:14:21,820
अल्यूरा ने हमारी जान बचाई।
213
00:14:24,447 --> 00:14:27,409
जब मीनार गिरी, तो इसने
आख़िरी मौके पर हमें निकाल लिया।
214
00:14:28,660 --> 00:14:29,744
मैं तो काँप रही थी।
215
00:14:29,744 --> 00:14:33,415
हम जानते थे कि अगर थोरडैक आज़ाद है,
मतलब कि दरार खुली है।
216
00:14:33,415 --> 00:14:35,875
रुको, थोरडैक पाइरा होकर आया था?
217
00:14:35,875 --> 00:14:37,752
तुम्हें कैसे पता चला कि वह है?
218
00:14:38,128 --> 00:14:40,547
क्योंकि उसके भागने की वजह हम ही थे।
219
00:14:41,548 --> 00:14:46,052
सालों पहले, कीमा और मैंने तुम जैसे
दल के साथ थोरडैक से जंग लड़ी थी।
220
00:14:50,849 --> 00:14:52,601
लेकिन हम उसकी बराबरी न कर पाए।
221
00:14:54,060 --> 00:14:58,064
हताशा में आकर, हमने एक प्राचीन
कलाकृति का सहारा लिया,
222
00:14:58,607 --> 00:14:59,983
जिसका नाम था सोल एंकर,
223
00:15:00,859 --> 00:15:02,611
और तय किया कि उसे उससे बाँध देंगे।
224
00:15:02,611 --> 00:15:06,531
एक आर्केन टेदर की तरह, उसने थोरडैक को
अग्नि धरातल में खींच लिया...
225
00:15:09,743 --> 00:15:11,786
उसे वहाँ हमेशा के लिए क़ैद करते हुए।
226
00:15:12,912 --> 00:15:14,331
हमें तो ऐसा ही लगा था।
227
00:15:19,127 --> 00:15:20,670
चलो। पास रहना।
228
00:15:23,673 --> 00:15:25,634
अच्छा, कीलिथ, वह पल आ गया।
229
00:15:25,634 --> 00:15:27,552
नहीं, मैं... मैं नहीं कर पाऊँगी।
230
00:15:27,552 --> 00:15:29,054
बेशक, कर लोगी।
231
00:15:29,054 --> 00:15:33,308
तुम अपनी माँ जितनी शक्तिशाली हो,
शायद उससे ज़्यादा भी।
232
00:15:44,361 --> 00:15:45,236
अब।
233
00:16:02,504 --> 00:16:04,798
हाँ! बहुत अच्छे, कीलिथ।
234
00:16:07,509 --> 00:16:08,426
ओह, नहीं।
235
00:16:15,642 --> 00:16:16,768
सावधान!
236
00:16:19,396 --> 00:16:20,313
देखकर!
237
00:16:24,651 --> 00:16:26,069
हाय! यह चौड़ा हो रहा है!
238
00:16:36,246 --> 00:16:37,706
मैं भूखा हूँ!
239
00:16:38,164 --> 00:16:40,834
क्या? उनमें ख़ून है ही नहीं!
240
00:16:40,834 --> 00:16:43,753
तो मेरे लिए ढूँढ़कर लाओ। अभी!
241
00:16:48,216 --> 00:16:49,676
मुझे ऊँचाई पर जाना होगा!
242
00:16:49,676 --> 00:16:51,761
अच्छा, ठीक है। वह वोलैंटियर है!
243
00:16:51,761 --> 00:16:52,846
वोलैंटियर?
244
00:16:57,142 --> 00:16:58,435
यह हुई न बात!
245
00:17:06,609 --> 00:17:08,069
हम नियंत्रण खो रहे हैं।
246
00:17:08,069 --> 00:17:09,904
सब लोग यहाँ आओ!
247
00:17:13,241 --> 00:17:14,284
एक साथ!
248
00:17:25,378 --> 00:17:26,421
पापा!
249
00:17:28,798 --> 00:17:29,758
पाइक!
250
00:17:29,758 --> 00:17:32,218
ओह, नहीं! मैं उन्हें देखती हूँ।
251
00:17:34,095 --> 00:17:36,181
मुझे माफ़ कर दीजिए, पापा।
252
00:17:36,514 --> 00:17:40,018
सच तो यह है,
मैंने अपनी परीक्षा पास नहीं की है।
253
00:17:40,018 --> 00:17:43,646
मुझे... मुझे बहुत डर है
कि मैं तैयार नहीं हूँ।
254
00:17:51,196 --> 00:17:53,823
नन्ही कली, सुनो।
255
00:18:00,455 --> 00:18:01,623
सुनो।
256
00:18:07,045 --> 00:18:09,255
तुम्हारे पीछे! वेक्स!
257
00:18:13,384 --> 00:18:15,428
अपनी शक्ति को सुनो।
258
00:18:25,688 --> 00:18:29,526
मैं कीलिथ हूँ, वायु अशारी,
259
00:18:29,526 --> 00:18:31,820
जैसे कि मेरी माँ हुआ करती थीं।
260
00:18:38,159 --> 00:18:39,619
कीलिथ, तुम क्या कर रही हो?
261
00:18:43,915 --> 00:18:44,874
कीलिथ?
262
00:18:50,630 --> 00:18:53,216
मैं आग से गुज़रने के लिए बनी थी।
263
00:18:54,676 --> 00:18:55,844
कीलिथ!
264
00:19:13,361 --> 00:19:15,154
अग्नि धरातल।
265
00:19:17,198 --> 00:19:18,908
जल रहा है!
266
00:19:21,160 --> 00:19:22,954
तभी अगर मैं जलने दूँगी।
267
00:19:31,337 --> 00:19:32,755
मुझे सुनाई दे रही है।
268
00:20:22,263 --> 00:20:23,389
कीलिथ!
269
00:20:25,475 --> 00:20:26,643
नहीं!
270
00:20:48,915 --> 00:20:51,459
मेरी बच्ची, मुझे लगा...
271
00:20:51,459 --> 00:20:52,794
मैं ठीक हूँ, पापा।
272
00:20:54,253 --> 00:20:55,380
-क्या?
-कीलिथ!
273
00:20:55,380 --> 00:20:59,175
-कीलिथ, तुम ठीक हो!
-हे भगवान! तुम सलामत हो!
274
00:20:59,175 --> 00:21:01,970
-बाप रे, तुमने कमाल कर दिया!
-मेरा धड़कन रुक गई थी!
275
00:21:04,597 --> 00:21:06,641
शायद तुम्हें इसकी ज़रूरत होगी।
276
00:21:16,651 --> 00:21:18,861
वायु अशारी की कीलिथ,
277
00:21:19,696 --> 00:21:22,949
आज के दिन से, तुम पर पाइरा का आशीर्वाद है।
278
00:21:23,741 --> 00:21:27,203
तुम्हारी जल और धरती की परीक्षा
तीर्थ पर इंतज़ार कर रही है।
279
00:21:27,203 --> 00:21:31,124
लेकिन आज से, यह जान लो
कि तुमने अग्नि पर महारत हासिल कर ली।
280
00:21:31,124 --> 00:21:32,917
शुक्रिया, फ़्लेमस्पीकर।
281
00:21:33,918 --> 00:21:36,504
और तुम्हारे सफ़र के लिए एक चेतावनी।
282
00:21:37,338 --> 00:21:41,968
थोरडैक किसी ऐसे की मदद से भाग निकला
जो हमारा साथी बनने का ढोंग कर रहा था।
283
00:21:41,968 --> 00:21:44,137
यह देखना कि किस पर विश्वास कर रही हो,
284
00:21:45,138 --> 00:21:47,140
और उनके असली इरादों को समझना।
285
00:21:48,307 --> 00:21:50,184
मुझे इन पर आँख मूँदकर विश्वास है।
286
00:21:54,063 --> 00:21:57,233
बढ़िया दिख रही हो।
हमें बताओगी कि वह कैसे किया?
287
00:21:57,233 --> 00:21:58,651
जब आग ने मुझे घेर लिया,
288
00:21:58,651 --> 00:22:01,863
तो मैं धरातलों के बीच का
नाता महसूस कर पा रही थी।
289
00:22:01,863 --> 00:22:04,115
धरातलों के बीच की यात्रा।
290
00:22:04,115 --> 00:22:06,909
काफ़ी काम आ सकती है। तुम फिर से कर पाओगी?
291
00:22:06,909 --> 00:22:08,995
यह जानने का बस एक ही तरीका है।
292
00:22:10,371 --> 00:22:14,083
मेरी प्यारी कीलिथ के लिए
तुमसे बेहतर साथी नहीं मिल सकते थे।
293
00:22:15,168 --> 00:22:18,921
हमारे फिर मिलने तक,
कृपया एक-दूसरे का ख़्याल रखना।
294
00:22:20,298 --> 00:22:21,883
ख़ासकर उसका।
295
00:22:24,719 --> 00:22:26,471
ए, तुम दोनों हमारे साथ चलोगी?
296
00:22:26,471 --> 00:22:29,182
पुराने दिनों की तरह
तूफ़ान सी मैदान में उतरोगी?
297
00:22:30,016 --> 00:22:31,267
अफ़सोस है कि नहीं।
298
00:22:31,267 --> 00:22:33,686
हम पाइरा को फिर से बनाने में मदद करेंगे,
299
00:22:33,686 --> 00:22:37,482
फिर व्हाइटस्टोन जाएँगे
ताकि यह मोहतरमा ठीक हो सके।
300
00:22:39,233 --> 00:22:41,819
साथ ही, हमें देखना होगा
कि सिन्गॉर्न को क्या हुआ।
301
00:22:41,819 --> 00:22:44,614
ड्रैगन्स के पहुँचने पर
पूरा शहर खाली हो गया।
302
00:22:44,614 --> 00:22:47,408
एल्व्स। डरपोक कहीं के।
303
00:22:50,745 --> 00:22:52,121
ओए, स्कैनलैन!
304
00:22:53,331 --> 00:22:56,542
पहले के लिए शुक्रिया।
तुमने बहुत दरियादिली दिखाई।
305
00:22:56,542 --> 00:22:59,754
तो मैं और क्या करता,
तुम्हें मरने देता? फिर से?
306
00:22:59,754 --> 00:23:01,923
और अब जो मुझमें इतना बड़प्पन है,
307
00:23:01,923 --> 00:23:04,008
मैं तुम्हारी शर्त स्वीकार करती हूँ।
308
00:23:04,008 --> 00:23:07,470
आज से मुझ पर तुम्हारा एक एहसान रहा,
309
00:23:07,470 --> 00:23:09,931
जो तुम अपने चुने समय पर
चुकाने को कह सकते हो।
310
00:23:11,057 --> 00:23:13,184
यह काफ़ी मज़ेदार होगा।
311
00:23:13,184 --> 00:23:15,603
ट्रिंकेट, सौदा पक्का कर दोगे?
312
00:23:20,233 --> 00:23:21,234
चलो भी!
313
00:23:22,360 --> 00:23:23,444
इस भालू से नफ़रत है।
314
00:23:31,953 --> 00:23:33,204
यहाँ वापस आओ।
315
00:23:38,835 --> 00:23:41,170
कीड़े!
316
00:23:49,887 --> 00:23:54,475
हाँ, यह सोना देखकर मैं ख़ुश हुआ।
317
00:23:55,226 --> 00:23:56,894
अभी के लिए।
318
00:23:56,894 --> 00:23:59,939
और हर्ड शुल्क देता रहेगा।
319
00:23:59,939 --> 00:24:01,649
अभी के लिए।
320
00:24:01,649 --> 00:24:03,651
हमेशा के लिए।
321
00:24:04,443 --> 00:24:07,405
क्रोमा कॉन्क्लेव के शासन में
322
00:24:07,405 --> 00:24:11,159
सारे देश डर से थर-थर काँपेंगे।
323
00:24:11,159 --> 00:24:14,453
ऐसा शासन जो बदकिस्मती से कुछ ही दिन चलेगा,
324
00:24:15,079 --> 00:24:16,581
जब तक कि
325
00:24:17,248 --> 00:24:19,834
आपने मेरी बात पर ग़ौर नहीं किया।
326
00:25:06,505 --> 00:25:08,507
द्वारा अनुवादित श्रुति शुक्ला
327
00:25:08,507 --> 00:25:10,593
{\an8}रचनात्मक पर्यवेक्षकअशोक बक्षी