1 00:00:29,905 --> 00:00:31,449 तुम्हें चोट तो नहीं पहुँचाई? 2 00:00:31,449 --> 00:00:34,201 नहीं। उन्हें लगा कि मुझे ज़िंदा रखने में फ़ायदा है। 3 00:00:34,201 --> 00:00:35,828 आख़िर ये लोग हैं कौन? 4 00:00:35,828 --> 00:00:37,913 हो सकता है डाकू, या शिकारी? 5 00:00:38,539 --> 00:00:40,499 मुझे भयानक आवाज़ें सुनाई दे रही थीं। 6 00:00:43,252 --> 00:00:45,713 धत् तेरे की। जानने के लिए रुकते नहीं हैं। 7 00:00:54,722 --> 00:00:55,890 जल्दी, यहाँ अंदर चलो। 8 00:01:14,325 --> 00:01:15,201 वैक्स। 9 00:01:20,206 --> 00:01:21,499 नहीं। देखो... 10 00:01:22,666 --> 00:01:23,709 उन्होंने इसे मारा। 11 00:01:32,218 --> 00:01:33,761 तुम्हारे साथ क्या हुआ? 12 00:01:33,761 --> 00:01:35,429 वेक्सालिया, हमें जाना होगा। 13 00:01:35,429 --> 00:01:38,349 यह दर्द में है। इसे दया की ज़रूरत है। 14 00:01:39,725 --> 00:01:43,270 जो भी होता है। वह हमारे क़ाबू से बाहर है। 15 00:01:49,026 --> 00:01:49,944 वेक्स। 16 00:02:02,957 --> 00:02:07,044 कोई बात नहीं। शांत हो जाओ। 17 00:02:07,920 --> 00:02:09,421 अब तुम आराम कर सकती हो। 18 00:02:18,806 --> 00:02:22,685 हे भगवान। यह एक माँ थी? 19 00:02:24,520 --> 00:02:27,314 डरो मत। हम तुम्हें चोट नहीं पहुँचाएँगे। 20 00:02:30,067 --> 00:02:31,193 तुम क्या कर रही हो? 21 00:02:31,193 --> 00:02:32,736 इसे यहाँ छोड़कर नहीं जा सकते। 22 00:02:32,736 --> 00:02:36,323 क्या? नहीं। तुम क्या करोगी, एक भालू को पाल-पोसकर बड़ा करोगी? 23 00:02:36,323 --> 00:02:41,036 कभी-कभी सामने जो आ जाए, उसे अपनाना पड़ता है। उससे लड़ना नहीं चाहिए। 24 00:03:54,610 --> 00:03:58,697 द लेजेंड ऑफ़ वॉक्स माकिना 25 00:04:04,954 --> 00:04:06,205 बहना! 26 00:04:11,335 --> 00:04:13,379 धत् तेरे की। उन्हें वह मिल गया। 27 00:04:17,299 --> 00:04:18,926 पाइक! इसे ठीक करो! 28 00:04:21,470 --> 00:04:22,638 यहाँ... 29 00:04:23,097 --> 00:04:24,431 ठीक करने को कुछ नहीं बचा। 30 00:04:25,641 --> 00:04:28,102 कोई कुछ तो करो! 31 00:04:28,769 --> 00:04:30,479 ज़ी, हम यहाँ खड़े नहीं रह सकते। 32 00:04:32,690 --> 00:04:33,649 मुझे इसे देखने दो! 33 00:04:36,318 --> 00:04:38,445 इसे पुनर्जीवित करने की कोशिश करें? 34 00:04:38,445 --> 00:04:39,863 पुनर्जागरण की रस्म? 35 00:04:39,863 --> 00:04:41,907 मैंने वह पहले कभी नहीं की है। 36 00:04:41,907 --> 00:04:44,326 ज़्यादातर लोगों ने नहीं की। बेहद मुश्किल है। 37 00:04:44,326 --> 00:04:47,579 शरीर के गर्म रहते-रहते करनी होगी। आओ, मेरी मदद करो! 38 00:04:49,373 --> 00:04:50,624 चलो शुरू करें। 39 00:04:53,043 --> 00:04:56,005 ऐसा नहीं हो सकता। उसके साथ कौन था? 40 00:05:08,017 --> 00:05:12,229 अगर यह कामयाब हो गया, तो यह मेरी बहुत कर्ज़दार होगी। 41 00:05:17,693 --> 00:05:19,403 -तंत्र टिक नहीं पा रहा। -चलो भी। 42 00:05:19,862 --> 00:05:22,239 नहीं, यह काम नहीं कर रहा! 43 00:05:22,239 --> 00:05:24,283 क्योंकि हम उनके मंदिर के अंदर हैं! 44 00:05:24,700 --> 00:05:27,036 यह मेट्रन ऑफ़ रेवन्स की जागीर है। 45 00:05:27,036 --> 00:05:28,871 वह बहुत शक्तिशाली हैं! 46 00:05:28,871 --> 00:05:30,998 यहाँ हमारे देवताओं की कोई साख नहीं है। 47 00:05:31,874 --> 00:05:33,917 क्या हम वेक्स को कहीं और ले जा सकते हैं? 48 00:05:33,917 --> 00:05:36,795 हम एक झील के नीचे हैं। कहीं और कहाँ जाएँगे? 49 00:05:36,795 --> 00:05:39,089 कोई और जड़ी-बूटी तो ज़रूर होगी! 50 00:05:39,089 --> 00:05:41,633 वह काम की नहीं है। यह जा चुकी है। 51 00:05:57,524 --> 00:06:00,235 मुझे नहीं पता। मुझे इसकी बहुत समझ नहीं है। 52 00:06:02,780 --> 00:06:05,157 यह काम क्यों नहीं कर रहा? तुम हार नहीं मान सकती। 53 00:06:14,666 --> 00:06:15,542 नहीं। 54 00:06:20,047 --> 00:06:21,048 वेक्स। 55 00:06:21,048 --> 00:06:23,092 नहीं, होश में आओ। 56 00:06:23,092 --> 00:06:24,093 क्या हो रहा है? 57 00:06:24,093 --> 00:06:27,262 -हे भगवान! -नहीं, प्लीज़! 58 00:06:33,560 --> 00:06:35,729 तुम... 59 00:06:35,729 --> 00:06:38,440 क्या? नहीं। 60 00:06:42,736 --> 00:06:45,614 उसके बदले मेरी जान ले लो, कमीनी रेवन! 61 00:07:19,189 --> 00:07:21,275 मुझे बेहद अफ़सोस है। 62 00:07:26,947 --> 00:07:27,823 आराम से। 63 00:07:27,823 --> 00:07:28,782 धत् तेरे की। 64 00:07:28,782 --> 00:07:32,744 एवरलाइट का शुक्र है! यकीन नहीं होता कि तुमने वह कर दिखाया। 65 00:07:32,744 --> 00:07:35,080 बाप रे बाप! मैं कमाल हूँ। 66 00:07:39,126 --> 00:07:42,129 -क्या हुआ था? -मैंने कवच को छुआ। 67 00:07:42,963 --> 00:07:44,631 और फिर तुम... 68 00:07:45,757 --> 00:07:47,801 -तुम्हारी जान चली गई। -ग्रॉग! 69 00:07:47,801 --> 00:07:50,929 -नहीं। मतलब, वाकई मर गई थी। -हाँ, बहुत अजीब था। 70 00:07:50,929 --> 00:07:54,266 हम मुड़े और तुम वहाँ बिल्कुल निस्तेज पड़ी हुई थी। 71 00:07:54,266 --> 00:07:56,518 वेक्सालिया, वह एक हादसा था। 72 00:07:56,518 --> 00:07:57,603 ख़ैर। 73 00:07:59,855 --> 00:08:00,731 बाप रे बाप! 74 00:08:01,773 --> 00:08:03,525 तुमने इसकी जान बचाई। 75 00:08:04,276 --> 00:08:05,402 शुक्रिया। 76 00:08:06,153 --> 00:08:10,365 ख़ैर, हाँ। हाँ, बेशक। मतलब, मान लेते हैं, कि तुम पर मेरा कर्ज़ रहा। 77 00:08:11,325 --> 00:08:12,910 ठीक है। 78 00:08:12,910 --> 00:08:14,703 हाँ, मुँह की गंध अच्छी है। 79 00:08:16,413 --> 00:08:19,499 लेकिन अगर मैं मर गई थी, तो कैसे... 80 00:08:30,344 --> 00:08:31,345 वैक्स! 81 00:08:31,803 --> 00:08:35,807 अवशेष! कब? तुमने वह पहन कैसे रखा है? 82 00:08:35,807 --> 00:08:39,102 मैं... मैं नहीं जानता। 83 00:08:44,691 --> 00:08:46,360 मैं डर गया कि तुम्हें खो दिया है। 84 00:08:48,278 --> 00:08:49,655 तुम ठीक तो हो, वैक्स? 85 00:08:50,280 --> 00:08:52,950 हाँ, ठीक हूँ। मैं बहुत भावुक हो गया था। 86 00:08:55,369 --> 00:08:57,120 कैश, उन्हें वह कवच मिल गया। 87 00:08:57,788 --> 00:08:58,664 ए! 88 00:08:59,581 --> 00:09:01,875 तुम दोनों हमें छोड़कर चले गए थे। वह क्या था? 89 00:09:01,875 --> 00:09:06,088 नहीं। हम छोड़कर नहीं गए थे, बस तुम्हें ढूँढ़ नहीं पाए। और कुछ नहीं। 90 00:09:08,423 --> 00:09:10,926 हाँ, मतलब, अगर हमें धोखा देकर भागना ही था, 91 00:09:10,926 --> 00:09:12,970 मैं तुम्हारी दोस्त की मदद क्यों करता? 92 00:09:15,055 --> 00:09:17,599 -सही कहा। -वैसे, तुम्हारा स्वागत है। 93 00:09:17,599 --> 00:09:19,393 अब, क्या हम चलें? 94 00:09:19,393 --> 00:09:21,103 ओह, हाँ, ज़रूर। 95 00:09:21,103 --> 00:09:24,022 -तुम ही आगे चलो। -हाँ, अब सावधान रहना। 96 00:09:24,439 --> 00:09:25,649 शुक्रिया, पर्सी। 97 00:09:27,943 --> 00:09:29,027 मेट्रन। 98 00:09:30,988 --> 00:09:32,698 मैंने अभी क्या कर डाला? 99 00:09:35,909 --> 00:09:38,829 हम यहाँ टेक के काम से आए हैं, दोस्त बनाने नहीं। 100 00:09:38,829 --> 00:09:40,163 मैं और क्या करता? 101 00:09:40,163 --> 00:09:41,373 उसे मरने देता? 102 00:09:41,373 --> 00:09:44,668 मुझे भी अच्छा नहीं लगा, पर वह अवशेष उन्हें हमसे पहले मिल गया। 103 00:09:44,668 --> 00:09:48,964 फिर हम वह वापस ले लेंगे। हमें बस अपनी अगली चाल सोचनी होगी। 104 00:09:50,841 --> 00:09:52,676 करीब रहना, दोस्तो। 105 00:09:52,676 --> 00:09:55,429 मुझे लगता है हमें आगे के जाल पर नज़र रखनी चाहिए। 106 00:09:55,429 --> 00:09:57,806 पक्का ग्रॉग ने आते वक़्त सब तोड़ दिए होंगे। 107 00:09:57,806 --> 00:09:59,474 तुम्हारा स्वागत है। 108 00:09:59,891 --> 00:10:03,270 मुझे भी तुमसे प्यार है, ट्रिंकेट, मगर हमें सबके साथ चलना होगा। 109 00:10:11,862 --> 00:10:14,281 क्या यह कोई आपदा है? 110 00:10:32,507 --> 00:10:34,343 हे भगवान। 111 00:10:35,802 --> 00:10:37,596 क्या तुम सब यह देख रहे हो? 112 00:10:42,601 --> 00:10:44,269 स्फिंक्स का साथी। 113 00:10:58,450 --> 00:10:59,534 कदम बचाकर चलो। 114 00:11:01,411 --> 00:11:03,914 ज़ी, अब छोड़ो भी। हम हार गए। 115 00:11:03,914 --> 00:11:05,374 नहीं, अभी तक नहीं हारे हैं। 116 00:11:06,875 --> 00:11:09,586 वे यूँ टेक की संपत्ति लेकर जा नहीं सकते। 117 00:11:11,338 --> 00:11:13,757 उन्हें पता भी न होगा कि अवशेष का क्या करना है। 118 00:11:13,757 --> 00:11:14,883 हैलो? 119 00:11:15,801 --> 00:11:17,427 क्या हमने उन्हें फिर से खो दिया? 120 00:11:19,596 --> 00:11:22,057 रुको, क्या तुम उन्हें मार डालोगी? 121 00:11:22,391 --> 00:11:24,518 तुम बहुत ज़्यादा चिंता करते हो, जान। 122 00:11:25,018 --> 00:11:30,023 अगर वे उस कवच के काबिल हैं, तो यह उनके लिए बाएँ हाथ का खेल होगा। 123 00:11:47,707 --> 00:11:49,459 वह क्या है? 124 00:11:50,293 --> 00:11:51,378 धत् तेरे की। 125 00:11:56,133 --> 00:11:57,926 क्या वह तब से वहीं पर था? 126 00:12:07,436 --> 00:12:09,438 साले कमीने। 127 00:12:09,438 --> 00:12:11,314 बाकी जाल की तरह नहीं लग रहा है। 128 00:12:16,611 --> 00:12:20,031 -बढ़िया। हमने उसे नाराज़ कर दिया। -हमारा अक्सर ऐसा असर होता है। 129 00:12:25,162 --> 00:12:26,163 बकवास। 130 00:12:26,163 --> 00:12:28,582 मैंने तुम्हें बचा लिया। अरे, नहीं बचा पाई! 131 00:12:37,174 --> 00:12:39,843 मुझे अजीब लग रहा है। 132 00:12:41,845 --> 00:12:42,679 ग्रॉग? 133 00:12:43,430 --> 00:12:46,057 वह मरा नहीं है। शायद हक्का-बक्का हो गया है। 134 00:12:46,057 --> 00:12:48,477 हक्का-बक्का हो गया है। वाकई? 135 00:12:51,771 --> 00:12:52,731 धत् तेरे की। 136 00:12:53,398 --> 00:12:54,816 ज़रा शांत हो जाओगे? 137 00:12:54,816 --> 00:12:57,652 जैसे ही वे जम जाएँगे, मैं झट से कवच चुरा लूँगी, 138 00:12:57,652 --> 00:13:01,239 तुम अपने नए दोस्तों को आज़ाद कर देना और हम यहाँ से निकल लेंगे। 139 00:13:03,325 --> 00:13:04,784 यह क्या... 140 00:13:14,878 --> 00:13:15,837 पर्वान। 141 00:13:37,526 --> 00:13:38,485 चलो। 142 00:13:39,778 --> 00:13:41,154 सत्यानाश। वह हर जगह है। 143 00:13:45,742 --> 00:13:46,993 चलो, कीज़, देखता हूँ। 144 00:13:46,993 --> 00:13:48,745 उसे रोको! 145 00:13:55,669 --> 00:13:56,711 कुछ काम नहीं कर रहा। 146 00:14:08,932 --> 00:14:13,061 यह क़ाबू से बाहर हो रहा है। मैं इसका हिस्सा नहीं बन सकता। हरगिज़ नहीं! 147 00:14:14,104 --> 00:14:16,940 तो तुम उनके लिए स्लेयर्स टेक से विश्वासघात करोगे। 148 00:14:23,822 --> 00:14:24,823 लानत है, कैश। 149 00:14:35,750 --> 00:14:36,668 नज़रें ऊपर! 150 00:14:38,670 --> 00:14:40,046 तुम लोग कहाँ पर थे? 151 00:14:40,046 --> 00:14:41,798 बस जल्दी से कुछ खाने गए थे। 152 00:14:44,467 --> 00:14:46,428 अहम बात यह है कि अब हम यहाँ हैं। 153 00:14:47,345 --> 00:14:49,014 उसे लॉकेट में वापस डालती हूँ। 154 00:14:52,434 --> 00:14:53,685 बचाकर! 155 00:14:55,812 --> 00:14:59,482 वह तो तुम्हें पकड़ रहा था और मैं नहीं... 156 00:14:59,482 --> 00:15:01,526 ज़ी! नहीं! 157 00:15:17,000 --> 00:15:18,877 कोई शिकंजे वाला चुटकुला नहीं कहोगे? 158 00:15:19,461 --> 00:15:20,378 बहुत आसान होगा। 159 00:15:27,052 --> 00:15:28,219 पाइक, मेरा हाथ थामो! 160 00:15:32,140 --> 00:15:35,018 मैंने तुम्हारा हाथ थाम लिया! इसे छोड़ना मत... 161 00:16:15,600 --> 00:16:16,476 ट्रिंकेट। 162 00:16:42,252 --> 00:16:43,336 वेक्स! 163 00:16:43,962 --> 00:16:45,046 जो भी होता है... 164 00:16:47,882 --> 00:16:49,300 वह हमारे क़ाबू से बाहर है। 165 00:17:15,869 --> 00:17:17,996 नए सूरमा की जय हो। 166 00:18:16,054 --> 00:18:18,097 ख़ैर, वापस स्वागत है। 167 00:18:18,097 --> 00:18:19,224 मेरी बहन? 168 00:18:19,599 --> 00:18:20,725 केवल हम ही हैं। 169 00:18:21,184 --> 00:18:24,187 मुझे माफ़ कर दो। हम नहीं चाहते थे कि ऐसा कुछ हो, कसम से। 170 00:18:24,187 --> 00:18:26,564 बाद में माफ़ी माँगना। मेरे दोस्तों को बचाओ। 171 00:18:28,817 --> 00:18:29,692 वह रहा बवाल। 172 00:18:44,582 --> 00:18:45,708 मैं छुड़ाता हूँ। 173 00:18:53,049 --> 00:18:54,259 क्या वह वैक्स है? 174 00:18:54,926 --> 00:18:56,344 वह यह सब कैसे कर रहा है? 175 00:18:56,344 --> 00:18:58,972 अवशेष। उसी की वजह से ऐसा हुआ होगा। 176 00:19:00,598 --> 00:19:01,432 भाई। 177 00:19:36,134 --> 00:19:37,302 अरे, वाह। 178 00:19:39,554 --> 00:19:42,765 तुम दोनों उस जीव के आने से ठीक पहले ग़ायब हो गए थे। 179 00:19:42,765 --> 00:19:46,227 हालात हाथ से निकल गए थे। कुछ ग़लतियाँ हो गईं। 180 00:19:46,227 --> 00:19:48,813 ग़लती। हाँ, वाकई? तुम्हें लगता है? 181 00:19:50,148 --> 00:19:54,861 देखो, टेक ओसीसा के रहस्यों की कई दशकों से रक्षा करता आया है। 182 00:19:54,861 --> 00:19:57,697 हम अवशेष को ग़लत हाथों में नहीं पड़ने दे सकते थे। 183 00:19:57,697 --> 00:20:01,326 लेकिन... ज़ाहिर है कि तुम काबिल हो। 184 00:20:01,326 --> 00:20:03,995 सुनो, हम शौक से पूरी दोपहर माफ़ी माँग सकते हैं। 185 00:20:03,995 --> 00:20:06,873 पर अगर तुम डूबना नहीं चाहते, तो यहाँ से निकलना होगा। 186 00:20:06,873 --> 00:20:08,541 ज़ी के पीछे जाओ। 187 00:20:20,678 --> 00:20:22,096 मैंने बहुत पानी निगल लिया। 188 00:20:29,395 --> 00:20:30,438 मैं... 189 00:20:30,980 --> 00:20:33,024 मैं माफ़ी माँगना चाहता हूँ। 190 00:20:33,983 --> 00:20:35,485 मुझसे लापरवाही हुई। 191 00:20:35,485 --> 00:20:37,862 कभी-कभी हम बहुत जल्दी में आगे बढ़ जाते हैं। 192 00:20:37,862 --> 00:20:39,656 मुझे इस वक़्त कुछ नहीं सुनना। 193 00:20:39,656 --> 00:20:42,367 मैंने जल्दबाज़ी की और वेक्स की जान जाते बची। 194 00:20:42,367 --> 00:20:44,786 नहीं, उसकी जान चली गई थी। 195 00:20:44,786 --> 00:20:47,580 मुझे नहीं पता कि मैं क्या अलग तरह से करता, पर... 196 00:20:49,540 --> 00:20:50,458 सही! 197 00:20:50,875 --> 00:20:51,834 बातचीत बढ़िया रही। 198 00:20:53,002 --> 00:20:54,963 यह मत कहना कि फिर धोखा देकर भाग रहे हो। 199 00:20:54,963 --> 00:20:56,422 हमने तुम्हें ग़लत समझा। 200 00:20:57,048 --> 00:20:59,801 तुम लोगों के बीच जो है वह कम ही मिलता है, यकीन करो। 201 00:21:00,301 --> 00:21:02,220 ओसीसा जानती है कि वह क्या कर रही है। 202 00:21:02,220 --> 00:21:04,305 और, सुनो, 203 00:21:04,722 --> 00:21:06,808 जो हुआ, यह उसकी भरपाई तो नहीं करेगा। 204 00:21:06,808 --> 00:21:08,726 लेकिन मैं चाहती हूँ तुम यह रखो। 205 00:21:09,769 --> 00:21:11,437 तुम्हें आगे ज़रूरत पड़ सकती है। 206 00:21:12,188 --> 00:21:16,985 यह एक जीव को एक छोटी सी तह में सुरक्षित रखता है, जब तक उसकी ज़रूरत न पड़े। 207 00:21:17,485 --> 00:21:18,319 अब यह तुम्हारा। 208 00:21:18,319 --> 00:21:21,072 और मेरे स्लेयर्स टेक के कर्ज़े का क्या? 209 00:21:21,072 --> 00:21:22,407 कौन सा कर्ज़? 210 00:21:24,242 --> 00:21:26,119 मैं कहती कि अपना ध्यान रखना, 211 00:21:26,119 --> 00:21:29,288 लेकिन वह चीज़ तो तुम लोगों को बख़ूबी करनी आती है। 212 00:21:29,288 --> 00:21:33,918 हमारी चिंता मत करो, जान। तुम्हें अभी और ऊँचे पर्वतों का सामना करना है। 213 00:21:34,335 --> 00:21:35,712 -ए! -क्या? 214 00:21:35,712 --> 00:21:37,797 क्या सींगवाली मुझे जाते हुए देख रही है? 215 00:21:37,797 --> 00:21:39,465 बेशक, जानेमन। 216 00:21:40,049 --> 00:21:41,676 मेरा पिछवाड़ा वाकई कमाल का है। 217 00:21:43,261 --> 00:21:45,304 उसने इसमें एक जीव रखा था। 218 00:21:47,432 --> 00:21:49,600 पता है कौन इसमें बहुत अच्छे से समा जाएगा? 219 00:21:50,226 --> 00:21:51,102 मैं! 220 00:21:52,061 --> 00:21:54,689 तुम्हें ख़तरे से दूर रखने का तरीका ढूँढ़ना होगा। 221 00:21:55,064 --> 00:21:56,399 क्या कहते हो, ट्रिंकेट? 222 00:21:57,191 --> 00:22:00,111 चलो, कोशिश तो करके देखो। शायद मज़ा आ जाए। 223 00:22:01,446 --> 00:22:02,947 यह क्या... 224 00:22:05,116 --> 00:22:06,075 ट्रिंकेट! 225 00:22:06,743 --> 00:22:08,077 इसके बाद मैं! 226 00:22:09,037 --> 00:22:11,497 यह तो बेहद मज़ेदार था! 227 00:22:21,674 --> 00:22:22,800 हैलो। 228 00:22:25,678 --> 00:22:26,679 कोई है? 229 00:22:59,879 --> 00:23:00,755 क्या है? 230 00:23:01,047 --> 00:23:03,299 मक़बरे के बाद से अजीब बर्ताव कर रहे हो। 231 00:23:03,299 --> 00:23:04,300 अच्छा? 232 00:23:05,510 --> 00:23:06,552 वहाँ क्या हुआ था? 233 00:23:07,053 --> 00:23:08,179 मुझे नहीं पता। 234 00:23:08,179 --> 00:23:09,680 झूठ मत बोलो कि नहीं जानते। 235 00:23:09,680 --> 00:23:13,893 मैंने कुछ देखा, पर... मुझे नहीं पता कि उसका क्या मतलब है। 236 00:23:15,019 --> 00:23:16,687 जब तुम ज़मीन पर लेटी हुई थी, 237 00:23:17,313 --> 00:23:19,816 मेट्रन ऑफ़ रेवन्स को तुम्हें लेने आते हुए देखा। 238 00:23:20,691 --> 00:23:22,860 मैंने विनती की कि बदले में मुझे ले जाए। 239 00:23:23,528 --> 00:23:24,445 मुझे करना ही पड़ा। 240 00:23:25,446 --> 00:23:27,573 पर मुझे नहीं पता कि मेरे साथ क्या होगा, 241 00:23:28,616 --> 00:23:29,826 हममें से किसी के साथ भी। 242 00:23:30,868 --> 00:23:31,786 भाई, 243 00:23:32,620 --> 00:23:35,206 इस सबका जो भी मतलब हो, हम कुछ न कुछ सोच लेंगे। 244 00:23:36,874 --> 00:23:38,042 कुछ नहीं बदला है। 245 00:23:41,087 --> 00:23:42,463 सब कुछ बदल चुका है। 246 00:23:54,976 --> 00:23:56,561 वेस्टरन 247 00:24:47,403 --> 00:24:49,405 संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला 248 00:24:49,405 --> 00:24:51,490 {\an8}रचनात्मक पर्यवेक्षक अशोक बक्षी