1 00:00:06,000 --> 00:00:07,950 मेरा नाम रीजस पैटॉफ़ है 2 00:00:08,150 --> 00:00:11,490 और मैं बहुत दूर से आपको एक तोहफ़ा देने आया हूँ। 3 00:00:11,690 --> 00:00:14,870 बताओ कि वह कैसा दिखता है। उसका वज़न कितना होगा? 4 00:00:15,070 --> 00:00:17,160 आप वैसे बिल्कुल नहीं हैं जैसा उसने कहा था। 5 00:00:17,360 --> 00:00:19,870 जो मुझे राक्षस मानते हैं, वो मानते रहें। 6 00:00:20,070 --> 00:00:22,210 सैंग की माँ ने कुछ और इंतज़ाम किया है। 7 00:00:22,410 --> 00:00:24,460 - वह कहाँ रुकी हैं? - उन्होंने बताया नहीं। 8 00:00:24,660 --> 00:00:27,170 मार्केंटिंग से कहो कि हम लॉन्च के लिए तैयार हैं। 9 00:00:27,370 --> 00:00:29,260 हम एक हाथी को क्यों नहीं भगाते? 10 00:00:29,460 --> 00:00:31,140 इलेन का सुझाव सबसे बढ़िया लगा। 11 00:00:31,340 --> 00:00:33,300 मेरे पास तुम्हारे लिए एक काम है। 12 00:00:33,500 --> 00:00:35,890 - उसे 30,000 डॉलर चाहिए। - बजट 20,000 डॉलर का है। 13 00:00:36,090 --> 00:00:37,450 - हाथी नहीं मिलेगा। - करना है। 14 00:00:39,240 --> 00:00:41,310 कब करना है? 15 00:00:41,510 --> 00:00:44,360 पैटी, मैं पोमोना गया था, पर जैसा लग रहा है वैसा नहीं है। 16 00:00:44,560 --> 00:00:46,880 मुझे झूठ नहीं बोलना था। मुझे माफ़ कर दो। 17 00:00:48,590 --> 00:00:49,920 अब खाने का वक़्त है। 18 00:02:09,540 --> 00:02:11,250 आपका सत्र समाप्त कर दिया गया है 19 00:02:28,850 --> 00:02:31,440 द कंसल्टेंट 20 00:02:42,120 --> 00:02:45,810 आज सुबह डाउनटाउन एलए की सड़कों पर भयंकर अफ़रा-तफ़री फैल गई। 21 00:02:46,010 --> 00:02:49,190 एक जंगली हाथी के खुले छूटने से फ़ोर्थ स्ट्रीट ठप हो गई। 22 00:02:49,390 --> 00:02:52,590 हमें पता चला है कि जंबो नाम की 35 वर्षीय हथिनी को 23 00:02:52,790 --> 00:02:56,110 कल रास बारस्टो से एक गुज़रने वाले सर्कस से अगवा किया गया था। 24 00:02:56,310 --> 00:02:58,530 फिर उसे आर्ट्स डिस्ट्रिक्ट में छोड़ दिया। 25 00:02:58,730 --> 00:03:03,580 भीड़ का समय शुरू होने से पहले पुलिस और पशु नियंत्रण विभाग उसे हटाने में जुटे। 26 00:03:03,780 --> 00:03:04,500 अगवा की गई हथिनी ने मचाया बवाल 27 00:03:04,700 --> 00:03:07,790 अफ़सोस है कि जंबो की ले जाते वक़्त मौत हो गई। 28 00:03:07,990 --> 00:03:10,810 देखने के लिए शुक्रिया। ख़बरें अभी बाकी हैं... 29 00:03:32,420 --> 00:03:33,960 दरवाज़ा खोलो। 30 00:03:40,800 --> 00:03:43,010 ख़ैर, वह बड़ा कमबख़्त जानवर मारा गया। 31 00:03:44,680 --> 00:03:46,540 अप्रत्याशित परिस्थितियाँ थीं। 32 00:03:46,740 --> 00:03:48,750 मुझे कत्ल के जुर्म में अंदर कर देंगे। 33 00:03:48,950 --> 00:03:49,710 यह कत्ल नहीं है। 34 00:03:49,910 --> 00:03:52,800 लोग हर समय हाथियों को मारते और तस्वीरें पोस्ट करते हैं। 35 00:03:53,000 --> 00:03:56,550 नहीं, भाड़ में जाए। मैं मामला शांत होने तक सैन पेड्रो जा रहा हूँ। 36 00:03:56,750 --> 00:03:57,820 दस हज़ार कहाँ हैं? 37 00:04:06,450 --> 00:04:12,460 टेरोडैक्टिल रोबोटिक्स 38 00:04:53,160 --> 00:04:54,160 जी हाँ? 39 00:04:56,830 --> 00:04:57,990 आप कौन हैं? 40 00:04:58,190 --> 00:05:03,300 मैं रीजस पैटॉफ़ हूँ और मैं बहुत दूर से आपको एक तोहफ़ा देने आया हूँ। 41 00:05:07,680 --> 00:05:09,580 जंबो हथिनी 42 00:05:09,780 --> 00:05:12,680 ओम शांति जंबो 43 00:05:44,920 --> 00:05:50,140 क्या तुम आज रात आ रहे हो? इलेन 44 00:06:31,100 --> 00:06:36,810 फ्रंट एंड ट्रैफिक लोड (सत्र) नए उपयोगकर्ता 45 00:06:58,500 --> 00:07:01,500 - अरे, बधाई हो, दोस्त। - क्या तुम इससे ख़ुश हो? 46 00:07:25,070 --> 00:07:26,440 तुम पैटॉफ़ हो? 47 00:07:27,360 --> 00:07:31,240 मैं? नहीं। मैं तो बस एक कामचोर हूँ। 48 00:07:36,330 --> 00:07:40,160 मेरी अभी पेट्रीस से औपचारिक मुलाकात हुई। कितना ख़ास बंदा है। 49 00:07:41,330 --> 00:07:43,280 वह पैसे मिलने तक नहीं जाएगा। 50 00:07:43,480 --> 00:07:45,490 हाँ। वह कमीना कहाँ गया? 51 00:07:45,690 --> 00:07:49,780 वह सुबह से ग़ायब है और मेरे फ़ोन का जवाब भी नहीं दे रहा। 52 00:07:49,980 --> 00:07:53,800 मैंने कुछ देर पहले उसके लिए संदेश लिखा था। मैंने वह कहाँ रख दिया? 53 00:07:54,850 --> 00:07:55,680 हाँ। 54 00:07:57,560 --> 00:08:00,100 जहन्नुम में जाओ 55 00:08:00,980 --> 00:08:03,840 पहले ही दिन हम दस लाख यूज़र्स तक पहुँच रहे हैं। 56 00:08:04,040 --> 00:08:05,670 तुमने एक लोकप्रिय गेम बनाया। 57 00:08:05,870 --> 00:08:08,050 तुम वाकई इसे ठोकर मारकर जाना चाहते हो? 58 00:08:08,250 --> 00:08:10,690 तुम दफ़्तर की पार्टी के दौरान काम कर रही हो? 59 00:08:12,400 --> 00:08:14,780 अपना रेज़्यूमे ठीक कर रही हूँ। 60 00:08:15,450 --> 00:08:19,790 क्वाला में एक पद खुलने वाला है। विकास की कार्यकारी वाइस-प्रेसिडेंट। 61 00:08:20,450 --> 00:08:24,290 खतरे में पड़े वन्यजीवों को मारने के अनुभव का ज़िक्र करना मत भूलना। 62 00:08:25,670 --> 00:08:30,280 अगर मुझे कहीं घुसने का अवसर मिल गया, तो तुम्हारी लिए भी नौकरी ढूँढ लूँगी। 63 00:08:30,480 --> 00:08:32,380 कोई मुझे इसके बाद नौकरी नहीं देगा। 64 00:08:33,180 --> 00:08:34,990 तुम एक प्रतिभाशाली कोडर हो, क्रेग। 65 00:08:35,190 --> 00:08:37,680 तुम्हें बस ख़ुद पर यकीन करना होगा। 66 00:08:39,100 --> 00:08:41,960 पीछा करने वाला सॉफ्टवेयर याद है जो डेमो में लगाया था? 67 00:08:42,160 --> 00:08:43,590 पैटॉफ़ के संपर्क पाने के लिए? 68 00:08:43,790 --> 00:08:46,050 हाँ, वह कभी कोड से हटा ही नहीं पाया। 69 00:08:46,250 --> 00:08:49,510 हमारे सर्वरों के पास इस समय करीब दस लाख उपकरणों का डेटा है। 70 00:08:49,710 --> 00:08:52,820 यह पता चला, तो मुझे बीस साल के लिए जेल में डाल देंगे। 71 00:08:55,110 --> 00:08:56,280 बैंड बजेगा। 72 00:09:02,330 --> 00:09:04,000 बधाई हो! 1,000,000 सक्रिय यूज़र 73 00:09:23,350 --> 00:09:26,940 मि. पैटॉफ़, आप पूरे दिन कहाँ थे? 74 00:09:27,270 --> 00:09:29,020 मुझे किसी से मिलने जाना था। 75 00:09:30,230 --> 00:09:32,940 मेरा दोस्त जिसे हमने वह काम करने के लिए रखा था? 76 00:09:33,400 --> 00:09:36,910 वह यहाँ है। उसे बाकी के 10,000 डॉलर चाहिए। 77 00:09:39,320 --> 00:09:40,530 वे खर्च हो गए। 78 00:09:42,790 --> 00:09:43,870 खर्च हो गए? 79 00:09:44,410 --> 00:09:45,710 इस पार्टी पर। 80 00:09:46,080 --> 00:09:47,710 यह पैटी-कैश का आइटम था। 81 00:09:48,670 --> 00:09:51,840 बड़े झींगे पर ही 700 डॉलर खर्च हो गए। तुमने अभी तक खाया? 82 00:09:54,300 --> 00:09:56,130 पेट्रीस यहाँ पैसे लेने आया है। 83 00:09:57,590 --> 00:10:01,640 अगर ख़बरों की माने तो वह हथिनी मर गई, है न? 84 00:10:02,180 --> 00:10:03,890 यह हमारी ग़लती नहीं थी। 85 00:10:04,220 --> 00:10:08,050 उन्होंने उसे ख़ूब ट्रैंक्विलाइज़र मारे। उसका दिल संभाल न सका। 86 00:10:08,240 --> 00:10:09,150 जो भी हुआ हो। 87 00:10:13,440 --> 00:10:17,570 मि. पेट्रीस के साथ हमारा समझौता अमान्य हो चुका है। 88 00:10:18,570 --> 00:10:23,350 मि. पैटॉफ़, मैं पेट्रीस को जानती हूँ और वह बहुत जल्दी आगबबूला हो जाता है। 89 00:10:23,550 --> 00:10:25,810 इससे ज़रूर उसके गुस्से की चिंगारी भड़केगी। 90 00:10:26,010 --> 00:10:27,500 वह हिंसक हो जाएगा? 91 00:10:28,620 --> 00:10:30,130 इसे खारिज नहीं कर सकती। 92 00:10:32,000 --> 00:10:34,550 रणनीति बनाने के लिए एक मिनट से कम समय है। 93 00:10:35,880 --> 00:10:37,380 इसका हल क्या है? 94 00:10:37,760 --> 00:10:39,120 मुझे नहीं पता। 95 00:10:39,320 --> 00:10:41,410 वह डरा हुआ और हताश है। 96 00:10:41,610 --> 00:10:44,600 - वह शायद आधे पर मान जाए। - हमारे पास आधे भी नहीं हैं। 97 00:10:54,440 --> 00:10:56,680 शाबाश मि. सैंग! 98 00:10:56,880 --> 00:10:59,560 अगर हम उसे पैसे नहीं दे सकते और वह गुस्सैल है, 99 00:10:59,750 --> 00:11:01,110 तो और क्या चारा बचा? 100 00:11:12,420 --> 00:11:15,550 हम उसे सुबह तक रुकने के 15,000 डॉलर दे सकते हैं। 101 00:11:16,840 --> 00:11:21,010 पेट्रीस इतना लालची है कि मान जाएगा। उससे हमें थोड़ा वक़्त मिल जाएगा। 102 00:11:21,340 --> 00:11:22,890 जिसका हम क्या करेंगे? 103 00:11:24,760 --> 00:11:27,290 पुलिस को एक संदिग्ध का नाम देंगे। 104 00:11:27,490 --> 00:11:29,060 एक गुमनाम सुराग। 105 00:11:29,680 --> 00:11:32,760 वह पैरोल पर है। एक चूक और वह वापस अंदर हो जाएगा। 106 00:11:32,950 --> 00:11:34,560 जहाँ से वह वसूली नहीं कर पाएगा। 107 00:11:35,320 --> 00:11:38,760 उसे टैग किया गया है। उसे ढूँढने में उन्हें देर नहीं लगेगी। 108 00:11:38,960 --> 00:11:41,740 तुम्हारे कदम की वजह से कानूनी तौर पर फँस सकते हैं? 109 00:11:43,950 --> 00:11:46,020 उसका नाम हमारे नाम के आगे नहीं टिकेगा। 110 00:11:46,220 --> 00:11:50,120 सबसे बदतर यह होगा कि हमें और पब्लिसिटी मिलेगी। 111 00:11:52,580 --> 00:11:55,290 ये आसान फ़ैसले नहीं हैं, इलेन। 112 00:11:59,880 --> 00:12:04,010 कुर्बानियाँ मुश्किल होती हैं, पर असरदार भी। 113 00:12:19,400 --> 00:12:22,240 वह शिकारी जिसने उस जानवर को मार गिराया। 114 00:12:23,070 --> 00:12:27,450 आपके साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य था, मि. पेट्रीस। 115 00:12:27,990 --> 00:12:29,270 मेरे पैसे कहाँ हैं? 116 00:12:29,470 --> 00:12:32,310 सीधा और दोटूक बोलते हो। मुझे यह ख़ासियत पसंद आई। 117 00:12:32,510 --> 00:12:34,400 पर एक मिनट के लिए मेरी बात सुन लो। 118 00:12:34,600 --> 00:12:36,860 मैंने आज तक किसी हाथी को मरते नहीं देखा। 119 00:12:37,060 --> 00:12:39,840 क्या वे मरते समय चिल्लाते हैं? 120 00:12:41,170 --> 00:12:43,720 मैंने पिंजरा खोला और वहाँ से निकल लिया। 121 00:12:44,090 --> 00:12:46,090 जब मैं वहाँ से गया, तो वह ज़िंदा था। 122 00:12:46,640 --> 00:12:47,970 जंग में तो जानें जाती हैं। 123 00:12:53,390 --> 00:12:54,940 तुम मेरा हाथ छोड़ोगे? 124 00:12:56,350 --> 00:13:00,050 व्यापार में, आप हाथ मिलाकर अपने प्रतिद्वंद्वी का आकलन करते हैं। 125 00:13:00,250 --> 00:13:04,280 जो पहले हाथ छोड़ेगा वह हमेशा दूसरे के अधीन रहेगा। 126 00:13:06,070 --> 00:13:10,270 इसके बाद इस हाथ में जो अगली चीज़ डालोगे, वे होंगे 10,000 डॉलर, समझे? 127 00:13:10,470 --> 00:13:12,020 इलेन पैसों का इंतज़ाम कर रही है 128 00:13:12,220 --> 00:13:15,620 और साथ में कॉम्पवेयर में तुम्हारे दोस्तों की ओर से एक इनाम भी। 129 00:13:17,460 --> 00:13:20,420 जब तक इंतज़ार कर रहे हैं, एक काम में मेरी मदद करोगे? 130 00:13:28,010 --> 00:13:30,000 क्रेग, आओ हमारे साथ खेलो। 131 00:13:30,200 --> 00:13:32,810 - क्या तुम ठीक हो? - हाँ, बस... 132 00:13:35,350 --> 00:13:36,440 पीछे हटो। 133 00:13:41,070 --> 00:13:43,470 और कोशिश करें 134 00:13:43,670 --> 00:13:46,860 हाय, क्रेग। मैं भी "अच्छे प्रयास" तक पहुँच गई थी। 135 00:13:49,160 --> 00:13:50,280 ओह, हा-हा। 136 00:14:09,050 --> 00:14:11,050 कभी एयरलॉक में जाकर गाँजा फूँका है? 137 00:14:12,060 --> 00:14:14,580 जब सैंग था तो हम हर समय करते थे। 138 00:14:14,780 --> 00:14:18,600 - अगर कोई अंदर आ गया तो? - मैं दरवाज़ा लॉक कर दूँगा। चलो। 139 00:14:28,910 --> 00:14:31,030 हम दूसरे दरवाज़े से छिपकर बाहर निकल जाएँगे। 140 00:14:38,500 --> 00:14:42,170 मैं परसूँगा और तुम लेते रहना। 141 00:14:47,340 --> 00:14:49,740 तुम मुझे बहुत दिलचस्प लगे, मि. पेट्रीस। 142 00:14:49,940 --> 00:14:54,330 मुझे इलेन से बस इतना पता चला कि तुम 20,000 डॉलर के लिए हाथी चुरा सकते हो, 143 00:14:54,530 --> 00:14:55,640 लेकिन मुझे और बताओ। 144 00:14:56,560 --> 00:14:58,980 वह तुमसे 50,000 डॉलर में क्या करवा सकती है? 145 00:14:59,890 --> 00:15:02,980 - एक लाख डॉलर में। - मैं इलेन के लिए काम नहीं करता। 146 00:15:03,820 --> 00:15:05,900 मुझे सीधे बात करना पसंद है। 147 00:15:06,690 --> 00:15:08,110 निश्चिंत रहो। 148 00:15:08,740 --> 00:15:12,640 जब वह किसी इंसान की जान लेने के लिए तुमसे कीमत का मोलभाव करेगी, 149 00:15:12,840 --> 00:15:15,160 तो जान जाओगे कि वह मेरी ओर से है। 150 00:15:16,450 --> 00:15:19,410 इलेन कभी किसी ऐसी चीज़ में नहीं उलझेगी। 151 00:15:23,710 --> 00:15:27,340 तुम्हें आश्चर्य होगा कि वह क्या करने का बूता रखती है। 152 00:15:34,260 --> 00:15:35,540 मेरे पीछे पुलिस पड़ी है। 153 00:15:35,740 --> 00:15:38,130 मैं इतनी नकदी के साथ पकड़ा नहीं जाना चाहता। 154 00:15:38,320 --> 00:15:40,190 तुम जा रहे हो? इतनी जल्दी? 155 00:15:41,600 --> 00:15:43,940 मैं सुबह वापस आऊँगा। पैसे तैयार रखना। 156 00:15:50,700 --> 00:15:51,820 मैं जीता। 157 00:16:14,590 --> 00:16:15,850 सुनो, इलेन। 158 00:16:16,970 --> 00:16:18,370 मैं पहले कुछ सोच रहा था। 159 00:16:18,570 --> 00:16:21,520 शायद अब सही वक़्त आ गया है कि मुझे वह वापस दे दो। 160 00:16:22,440 --> 00:16:24,340 - क्या? - मेरा दफ़्तर। 161 00:16:24,540 --> 00:16:25,810 मुझे अब वह वापस चाहिए। 162 00:16:27,980 --> 00:16:29,650 पता है क्या, इएन... 163 00:16:30,990 --> 00:16:33,030 क्यों न उसे मुझसे लेने की जुर्रत करो? 164 00:17:16,910 --> 00:17:19,120 मुझे इन अजीब नमूनों की याद आएगी। 165 00:17:20,950 --> 00:17:23,250 - तुम नौकरी नहीं छोड़ रहे। - कौन कहता है? 166 00:17:23,710 --> 00:17:26,620 वह इंसान जिसने तुम्हारे मुँह से यह 3,000 बार सुना है। 167 00:17:45,190 --> 00:17:47,190 अच्छा। मैं टैक्सी मंगाने जा रहा हूँ। 168 00:17:49,270 --> 00:17:50,400 मैं गाड़ी चला लूँगी। 169 00:17:57,240 --> 00:17:58,160 क्या हम... 170 00:17:59,870 --> 00:18:04,330 क्या हम उस केक का एक बड़ा सा टुकड़ा लेकर मेरे घर चलें? 171 00:18:07,080 --> 00:18:08,420 हम मेरे घर जा सकते हैं। 172 00:18:11,590 --> 00:18:12,880 वैली में? 173 00:18:15,170 --> 00:18:17,970 तुम सेक्स और केक के लिए तीस मिनट दूर नहीं जा सकते? 174 00:18:28,350 --> 00:18:30,270 नया मैसेज पैटी 175 00:18:31,980 --> 00:18:33,800 कोई नहीं। पढ़ लो। 176 00:18:34,000 --> 00:18:34,900 हाँ... 177 00:18:37,400 --> 00:18:39,700 मेरी उससे दो दिन से बात नहीं हुई है। 178 00:18:44,870 --> 00:18:45,950 अच्छा। 179 00:18:47,120 --> 00:18:50,000 या तो किसी ने उसका फ़ोन ले लिया, या वह जापानी सीख गई। 180 00:18:51,380 --> 00:18:53,960 वह कोरियन है। उसका अनुवाद करो। 181 00:19:00,220 --> 00:19:01,930 प्लीज़ जल्दी और पैसा भेजो 182 00:19:03,430 --> 00:19:04,970 फ़ोन का ठिकाना पता लगा सकोगे? 183 00:19:07,270 --> 00:19:10,770 नहीं। मैंने अपनी मंगेतर के फ़ोन पर ट्रैकिंग उपकरण नहीं लगाया। 184 00:19:13,270 --> 00:19:14,860 क्या उसने गेम डाउनलोड किया था? 185 00:19:32,880 --> 00:19:38,880 मिस्टर फ़ेन्स कॉस्टूयम रेंटल एंड सेल्स 186 00:19:49,640 --> 00:19:51,840 रुको। वह यहाँ आगे की तरफ़ है। 187 00:19:52,040 --> 00:19:53,420 वे अब भी खेल रहे हैं? 188 00:19:53,620 --> 00:19:56,480 लोगों को सच में यह वाहियात गेम पसंद होगा। 189 00:20:17,840 --> 00:20:19,010 यहाँ नीचे। 190 00:20:27,060 --> 00:20:28,010 ममा सैंग? 191 00:20:29,560 --> 00:20:31,520 रचनात्मक सलाहकार? 192 00:20:32,230 --> 00:20:33,940 इलेन हेमन। 193 00:20:35,520 --> 00:20:36,860 आप यहाँ क्या कर रही है? 194 00:20:37,730 --> 00:20:40,110 मिस्टर सैंग्ज़ जंगल ओडिसी। 195 00:20:41,070 --> 00:20:42,280 वह अब भी ज़िंदा है। 196 00:20:44,070 --> 00:20:46,820 क्या आपने हमें पैसे की माँग करते हुए संदेश भेजा? 197 00:20:48,160 --> 00:20:49,270 रीजस को। 198 00:20:49,470 --> 00:20:51,980 हाँ। वह बहुत बड़े दिल वाला है। 199 00:20:52,180 --> 00:20:54,150 उसने मुझे रहने की एक जगह दी। 200 00:20:54,350 --> 00:20:56,040 उसने मुझे अंग्रेज़ी सिखाई। 201 00:20:56,790 --> 00:20:58,290 मुझे मेरा पहला फ़ोन दिया। 202 00:21:01,460 --> 00:21:03,220 पैटॉफ़ ने आपको यह फ़ोन दिया? 203 00:21:19,900 --> 00:21:20,980 ए! 204 00:21:21,820 --> 00:21:23,150 वह कहाँ है? 205 00:21:23,650 --> 00:21:28,280 पैट्रिशिया मेरे जाने से पहले छोटे प्रशासनिक कामों में मेरी मदद कर रही है। 206 00:21:29,240 --> 00:21:33,080 क्या तुम जानते हो कि वह एक मिनट में 57 शब्द टाइप कर लेती है? 207 00:21:33,660 --> 00:21:36,210 उसने मेरा काफ़ी समय बचा लिया। 208 00:21:36,580 --> 00:21:37,920 रिकार्ड रूम। 209 00:21:39,460 --> 00:21:40,860 उसे ढूँढो। 210 00:21:41,060 --> 00:21:42,460 मैं इससे निपटता हूँ। 211 00:21:44,470 --> 00:21:45,590 क्रेग... 212 00:21:47,180 --> 00:21:48,970 तुम इस काम की हिम्मत नहीं रखते। 213 00:22:11,700 --> 00:22:12,620 पैटी? 214 00:22:18,370 --> 00:22:19,790 तुम यहाँ क्या कर रही हो? 215 00:22:26,170 --> 00:22:28,990 पैटी ने मुझे बेहद अहम जानकारी दी, क्रेग। 216 00:22:29,190 --> 00:22:32,220 मैं उसके बिना तुम्हारी फ़ाइल पूरी न कर पाता। 217 00:22:33,640 --> 00:22:35,560 उसने तुम्हारी कमज़ोरी देखी है। 218 00:22:36,600 --> 00:22:37,890 तुम्हारा विश्वासघात। 219 00:22:38,850 --> 00:22:42,150 उसने उसे हर पन्ने पर, अपने शब्दों में उड़ेल डाला। 220 00:23:00,960 --> 00:23:02,440 हमें जाना होगा। 221 00:23:02,640 --> 00:23:05,050 मि. पैटॉफ़ को ये पाँच बजे तक चाहिए। 222 00:23:08,340 --> 00:23:09,970 उसने तुम्हारे साथ क्या किया? 223 00:23:13,810 --> 00:23:14,850 इलेन? 224 00:23:23,690 --> 00:23:26,650 तुम्हें पैनिक अटैक आ रहा है, क्रेग। 225 00:23:27,820 --> 00:23:28,820 मेरे साथ साँस लो। 226 00:23:29,990 --> 00:23:30,990 अंदर। 227 00:23:32,620 --> 00:23:35,080 बाहर। 228 00:23:36,240 --> 00:23:37,200 अंदर। 229 00:23:39,330 --> 00:23:41,920 बाहर। 230 00:23:44,040 --> 00:23:45,000 अंदर। 231 00:23:47,170 --> 00:23:49,050 अंदर। 232 00:23:49,470 --> 00:23:51,760 मेरा वज़न 73 किलो है। 233 00:23:53,430 --> 00:23:55,370 तुम्हारा क्या, मि. पैटॉफ़? 234 00:23:55,570 --> 00:23:58,330 हमारा जौहरी दोस्त बड़ी कपोल कल्पनाओं वाला था। 235 00:23:58,530 --> 00:24:00,730 उसने बहुत ज़्यादा धुआँ अंदर ले लिया। 236 00:24:01,390 --> 00:24:03,810 तुमने कितनी ज़िंदगियाँ बर्बाद कीं? 237 00:24:05,310 --> 00:24:07,260 तुमने कितने करियर तबाह किए? 238 00:24:07,460 --> 00:24:10,890 कुछ लोग तनाव में कामयाबी तक पहुँचते हैं, कुछ टूट जाते हैं। 239 00:24:11,090 --> 00:24:13,320 तुम्हारा तो पता ही है, है न, क्रेग? 240 00:24:20,000 --> 00:24:22,670 पैटी, मेरी तरफ़ देखो। 241 00:24:23,460 --> 00:24:24,980 तुम उसके लिए काम नहीं करती। 242 00:24:25,180 --> 00:24:26,420 हममें से कोई नहीं करता। 243 00:24:26,880 --> 00:24:28,300 वह सिर्फ़ एक सलाहकार है। 244 00:24:31,880 --> 00:24:33,220 क्रेग कहाँ है? 245 00:24:34,510 --> 00:24:37,430 वह यहीं है। वह तुम्हें बचाने आया है। 246 00:24:58,950 --> 00:25:00,540 तुम हो कौन? 247 00:25:01,660 --> 00:25:02,960 सलाहकार। 248 00:25:03,500 --> 00:25:06,070 परिभाषा के तौर पर, वह जो परामर्श करके 249 00:25:06,270 --> 00:25:08,860 विज्ञान या व्यवसाय के किसी विशेष क्षेत्र में 250 00:25:09,060 --> 00:25:11,280 पेशेवर या विशेषज्ञ सलाह प्रदान करना है, 251 00:25:11,480 --> 00:25:13,470 किसी संस्था या किसी व्यक्ति को। 252 00:25:19,220 --> 00:25:21,370 तुम यह भी नहीं जानते कि हम क्या करते हैं। 253 00:25:21,570 --> 00:25:22,880 उससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता। 254 00:25:23,080 --> 00:25:26,310 मेरा काम है ग़ौर करना, काम व्यवस्थित करना और सुधार लाना। 255 00:25:28,060 --> 00:25:31,780 मेरे लक्ष्य पूरे होते ही, मेरी लागत वसूल हो जाती है। 256 00:25:32,820 --> 00:25:33,900 लागत? 257 00:25:38,700 --> 00:25:40,990 यह असली दुनिया है, क्रेग। 258 00:25:42,120 --> 00:25:46,080 लोग ज़ख्मी होते हैं, घबराते हैं और नाकामयाब होते हैं। 259 00:26:05,640 --> 00:26:07,270 तुम हीरो नहीं हो। 260 00:26:08,310 --> 00:26:09,940 तुम्हें तो हीरोइन भी नहीं मिली। 261 00:26:38,260 --> 00:26:39,260 हे भगवान। 262 00:27:27,270 --> 00:27:32,100 फ़ायर अलार्म 263 00:28:42,550 --> 00:28:44,080 - इलेन हेमन? - जी हाँ। 264 00:28:44,280 --> 00:28:46,040 हम पेट्रीस एंडर्सन के साथ 265 00:28:46,240 --> 00:28:48,850 आपके रिश्ते के बारे में कुछ सवाल पूछना चाहेंगे। 266 00:28:51,100 --> 00:28:55,100 क्या मैंने पेट्रीस को एक हाथी चुराने के लिए 10,000 डॉलर दिए? 267 00:28:58,070 --> 00:28:59,650 मैं बस रचनात्मक सलाहकार हूँ। 268 00:29:01,110 --> 00:29:04,820 नई भर्तियाँ मेरे बॉस, मि. पैटॉफ़ की ज़िम्मेदारियों में आती हैं। 269 00:29:06,240 --> 00:29:07,740 रीजस पैटॉफ़। 270 00:29:11,160 --> 00:29:14,040 मैं बॉस कह रही हूँ, पर वह एक सलाहकार हैं। 271 00:29:17,130 --> 00:29:19,150 - हैलो। - हैलो। 272 00:29:19,350 --> 00:29:21,590 उनके पास कोई अधिकार नहीं है। 273 00:29:22,800 --> 00:29:24,840 उन्हें नहीं पता कि हम क्या करते हैं। 274 00:29:28,600 --> 00:29:30,350 वह कोई कमीशन नहीं लेते। 275 00:29:31,060 --> 00:29:35,230 वह बस एक दिन आए और बागडोर संभाल ली। 276 00:30:47,470 --> 00:30:51,350 इलेन हेमन 277 00:31:05,320 --> 00:31:08,650 रिकार्ड 278 00:31:20,920 --> 00:31:23,670 हॉर्न, क्रेग 279 00:31:48,570 --> 00:31:50,200 उन्होंने हमें ऊपर उठाया। 280 00:31:51,450 --> 00:31:52,780 हमें प्रेरित किया। 281 00:31:54,410 --> 00:31:56,120 उन्होंने हमारे तरीके बदल दिए। 282 00:31:57,750 --> 00:32:00,500 हम सबको दिखाया कि हम क्या कर कर सकते हैं। 283 00:32:41,660 --> 00:32:44,750 मैं रीजस पैटॉफ़ के बारे में बस इतना बता सकती हूँ कि... 284 00:32:50,510 --> 00:32:51,880 वह नतीजे दिलाते हैं। 285 00:33:08,360 --> 00:33:09,480 कॉम्पवेयर मिस्टर सैंग्ज़ जंगल ओडिसी 286 00:33:09,730 --> 00:33:12,240 स्तर 316 शुरू करें 287 00:33:17,620 --> 00:33:22,730 रोबोटिक्स कंपनी, टेरोडैक्टिल के शेयर्स ने कल अपनी 22 प्रतिशत कीमत खो दी। 288 00:33:22,930 --> 00:33:25,520 यह गिरावट कंपनी की संस्थापक, रेबेका हुड की 289 00:33:25,720 --> 00:33:27,820 आत्महत्या के तुरंत बाद आई है। 290 00:33:28,020 --> 00:33:30,490 हुड ने 2018 में अपने गैरेज में इसकी शुरुआत की... 291 00:33:30,690 --> 00:33:31,950 टेरोडैक्टिल शेयर्स गिरे 292 00:33:32,150 --> 00:33:33,700 ...एक क्राउडफंडिंग अभियान से। 293 00:33:33,900 --> 00:33:36,800 उनका सपना था पहला ह्यूमनॉइड कार्यबल स्थापित करना। 294 00:33:49,860 --> 00:33:53,860 खेल ख़त्म! 295 00:34:42,700 --> 00:34:44,650 संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला 296 00:34:44,850 --> 00:34:46,790 रचनात्मक पर्यवेक्षक दिनेश शाकुल