1 00:00:06,000 --> 00:00:09,990 क्या मैं यह मान लूँ कि तुम्हें मैनेजेरियल सुइट में दफ़्तर नहीं चाहिए? 2 00:00:10,190 --> 00:00:12,410 पर अपनी काबिलियत के बलबूते पर चाहिए। 3 00:00:12,610 --> 00:00:15,200 चलो भी। हम अपस्कर्ट जंगल पर काम क्यों नहीं कर रहे? 4 00:00:15,400 --> 00:00:16,120 वह तैयार हो गया। 5 00:00:16,320 --> 00:00:17,040 कॉम्पवेयर गेम्स मिस्टर सैंग्ज़ जंगल ओडिसी 6 00:00:17,240 --> 00:00:19,120 उसने वह ख़त्म होने तक हमसे काम करवाया। 7 00:00:19,320 --> 00:00:22,590 उसका वजूद नहीं है। रीजस पैटॉफ़ के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। 8 00:00:22,790 --> 00:00:25,050 - वह सेक्स कर रहा था? - उसके चेहरे के साथ। 9 00:00:25,250 --> 00:00:27,270 - यह और किसने देखा? - बस मैंने और इलेन ने। 10 00:00:28,320 --> 00:00:30,090 फिर से मिल-जुल रहे हो? 11 00:00:30,290 --> 00:00:32,390 क्रेग, मैं जानती हूँ तुम परेशान हो, 12 00:00:32,590 --> 00:00:34,220 पर वह तुम्हें मारना नहीं चाहता। 13 00:00:34,420 --> 00:00:37,310 - पैटी कैसी है? - उसे पता चल गया कि मैं पोमोना गया था। 14 00:00:37,510 --> 00:00:39,560 क्रेग की तबियत बेहतर होगी। 15 00:00:39,760 --> 00:00:40,600 तीन दिन का वायरल। 16 00:00:40,800 --> 00:00:42,230 तुमने उसके लिए झूठ क्यों बोला? 17 00:00:42,430 --> 00:00:43,860 रुक जाओ। जान? 18 00:00:44,060 --> 00:00:44,770 रीजस इमेज प्राप्त 19 00:00:44,970 --> 00:00:47,880 - क्या मैंने कुछ किया? - पता नहीं, क्रेग। तुम ही बताओ? 20 00:00:54,130 --> 00:00:56,830 तुम क्या कर रहे हो? क्या पी रहे हो? 21 00:00:57,030 --> 00:00:58,220 यह लो। 22 00:01:03,270 --> 00:01:05,640 माफ़ करना। तुम्हें धक्का लग गया क्या? 23 00:01:07,230 --> 00:01:08,800 क्या तुम नई असिस्टेंट हो? 24 00:01:09,000 --> 00:01:11,570 है न? तुम्हारा नाम जानता हूँ। रुको, मुझे बताना मत। 25 00:01:12,400 --> 00:01:14,050 - हुसैन? - इलेन। 26 00:01:14,250 --> 00:01:17,350 - इलेन! - मैंने अभी सैंग की सहायक का काम संभाला है। 27 00:01:17,550 --> 00:01:20,810 अब तक उसे घमंडी उल्लू के पट्ठे के साथ कैसी निभ रही है? 28 00:01:21,010 --> 00:01:22,230 - सैंग के? - हाँ। 29 00:01:22,430 --> 00:01:24,110 वह ठीक ही है। 30 00:01:24,300 --> 00:01:28,820 - मुझे लगा वह आज रात यहाँ होगा। - नहीं, वह इन चीज़ों में शामिल नहीं होता। 31 00:01:29,020 --> 00:01:32,420 अगर वह आता, तो हम नहीं आते। 32 00:01:37,010 --> 00:01:38,220 एक और शॉट। 33 00:01:42,350 --> 00:01:47,190 - मेरे पास आठ मिनट हैं। - तुम्हें लगता है कि वे काफ़ी होंगे? 34 00:01:49,060 --> 00:01:50,060 किसलिए? 35 00:01:51,400 --> 00:01:53,110 मुझे साथ चलने को मनाने के लिए। 36 00:02:02,830 --> 00:02:04,540 आपका सत्र समाप्त कर दिया गया है 37 00:02:22,140 --> 00:02:24,720 द कंसल्टेंट 38 00:02:48,790 --> 00:02:49,770 शुरू करो। 39 00:02:49,970 --> 00:02:52,860 हर कॉम्पवेयर गेम में रिडीम होने वाले एक हज़ार मुफ़्त कॉइन। 40 00:02:53,060 --> 00:02:55,950 किसी स्टेज पर पहले इंसान को सफ़ारी, जिसका खर्च हम देंगे। 41 00:02:56,150 --> 00:02:57,410 सेलेब्रिटीज़ को यह कहने के 42 00:02:57,610 --> 00:03:00,620 पैसे देंगे कि वे इस गेम की लत का इलाज करा रहे हैं। 43 00:03:00,820 --> 00:03:03,620 मुफ़्त सामान, टी-शर्ट... 44 00:03:03,820 --> 00:03:06,250 गेम के शिकारियों को वेबसाइट पर शर्मिंदा करेंगे। 45 00:03:06,450 --> 00:03:09,840 पशु अधिकार वाले कार्यकर्ताओं से बाहर विरोध और यह माँग करवाएँगे 46 00:03:10,040 --> 00:03:13,190 कि मिस्टर सैंग्ज़ जंगल ओडिसी पर प्रतिबंध लगाया जाए। 47 00:03:15,440 --> 00:03:18,440 हम एक हाथी को चिड़ियाघर से क्यों नहीं भगाते? 48 00:03:29,160 --> 00:03:30,960 इलेन का सुझाव सबसे बढ़िया लगा। 49 00:03:48,560 --> 00:03:50,680 पोमोना में क्या है? पैटी 50 00:04:52,120 --> 00:04:54,830 डेना ने कहा आप मुझसे मिलना चाहते हैं, मि. पैटॉफ़? 51 00:04:58,250 --> 00:05:03,050 मैं तुम्हारे सुझाव के बारे में सोच रहा था, इलेन। 52 00:05:05,760 --> 00:05:07,850 कौन सा सुझाव? 53 00:05:08,260 --> 00:05:13,080 हाथी को चिड़ियाघर से भागना, उसका पूरे शहर में बेलगाम घूमना। 54 00:05:13,280 --> 00:05:17,000 वह मिस्टर सैंग्ज़ जंगल ओडिसी की ओर काफ़ी ध्यान आकर्षित करेगा। 55 00:05:17,200 --> 00:05:18,380 बेशक करेगा। 56 00:05:18,580 --> 00:05:21,320 बस अफ़सोस की बात है कि हम ऐसा कर नहीं सकते। 57 00:05:27,280 --> 00:05:30,990 वह बस विचार-विमर्श था, मि. पैटॉफ़। 58 00:05:32,330 --> 00:05:34,000 बिना किसी सीमाओं का। 59 00:05:34,620 --> 00:05:38,820 यह बेहद अहम है कि यह गेम व्यावसायिक रूप से सफल रहे, है न? 60 00:05:39,020 --> 00:05:43,300 बेशक, तभी हम वह मुमकिन करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 61 00:05:45,840 --> 00:05:47,680 तुम्हारा सुझाव अच्छा था, इलेन। 62 00:05:49,300 --> 00:05:51,510 अब मैं तुमसे उसे सच बनाने को कह रहा हूँ। 63 00:05:54,430 --> 00:05:58,560 आप चाहते हैं कि मैं डाउनटाउन एलए में एक जंगली हाथी खुला छोड़ दूँ? 64 00:06:02,440 --> 00:06:05,680 मुझे यकीन है कि ऐसी चीज़ के खिलाफ़ ठोस नियम होंगे। 65 00:06:05,880 --> 00:06:06,860 निश्चित रूप से। 66 00:06:07,450 --> 00:06:09,620 नैतिक लिहाज़ भी। 67 00:06:10,490 --> 00:06:13,830 पर यह जोखिम उठाने लायक है। तुम इससे सहमत नहीं हो? 68 00:06:18,040 --> 00:06:22,070 शायद मैं इसकी संभावना का विश्लेषण कर सकती हूँ... 69 00:06:22,270 --> 00:06:24,380 कॉम्पवेयर को एक नेता की ज़रूरत है। 70 00:06:25,260 --> 00:06:28,220 कोई ऐसा जो मि. सैंग से मिले बोझ को उठाने में मदद करेगा। 71 00:06:33,100 --> 00:06:35,520 मैं हमेशा तो यहाँ नहीं रहूँगा, इलेन। 72 00:06:37,140 --> 00:06:38,890 मैं केवल सलाहकार हूँ। 73 00:06:43,150 --> 00:06:46,360 किसी ऐसे को जानते हो जो जानवरों के साथ काम करता हो? 74 00:06:46,900 --> 00:06:51,060 मैंने एक लड़की को डेट किया था जिसने गर्मियों में कुत्तों को टहलाया था। 75 00:06:51,260 --> 00:06:53,180 बारिश होने पर उससे अजीब बू आती थी। 76 00:06:53,380 --> 00:06:56,230 मुझे गेम को बेचने के लिए एक पब्लिसिटी स्टंट बनाना है। 77 00:06:56,430 --> 00:06:59,270 अगर तुमने "फ़्लैश मॉब" कहा, तो मैं अपने बाल नोंच लूँगा। 78 00:06:59,470 --> 00:07:02,690 वह चाहते है कि मैं डाउनटाउन के बीचोंबीच एक जंगली हाथी छोड़ूँ। 79 00:07:02,890 --> 00:07:04,670 क्या? यह किसका बेतुका सुझाव था? 80 00:07:05,340 --> 00:07:06,570 मुझे याद नहीं है। 81 00:07:06,770 --> 00:07:09,030 वह हर जगह हगेगा और गाड़ियाँ तोड़ेगा। 82 00:07:09,230 --> 00:07:10,620 यह काम मेरे मत्थे आ गया है। 83 00:07:10,820 --> 00:07:13,200 तुम यह वाकई करने की सोच रही हो? 84 00:07:13,400 --> 00:07:15,930 क्यों? तुम्हें नहीं लगता मैं कर सकती हूँ? 85 00:07:19,600 --> 00:07:20,690 यह कॉल लेनी होगी। 86 00:07:24,940 --> 00:07:26,780 पैटी, तुम कहाँ हो? 87 00:07:31,320 --> 00:07:32,610 कुछ तो बोलो। 88 00:07:36,990 --> 00:07:39,120 हम बात कर सकते हैं? मैं समझा सकता हूँ। 89 00:07:41,080 --> 00:07:44,330 हाँ, मैं पोमोना गया था, पर जैसा लग रहा है वैसा नहीं है। 90 00:07:45,790 --> 00:07:48,590 मुझे तुमसे झूठ नहीं कहना चाहिए था। मुझसे भूल हो गई। 91 00:07:49,090 --> 00:07:50,340 मैं बेहद माफ़ी चाहता हूँ। 92 00:07:54,340 --> 00:07:55,600 पैटी? 93 00:07:57,100 --> 00:07:58,220 पैटी? 94 00:08:00,980 --> 00:08:01,890 पैटी? 95 00:08:07,690 --> 00:08:11,240 - तुम ठीक हो? - सच कबूल लिया। मेरे पास बस वही बचा है। 96 00:08:32,090 --> 00:08:33,590 - हैलो। - हैलो। 97 00:08:34,300 --> 00:08:37,300 मुझे लगा हम हमेशा संपर्क में रहेंगे। 98 00:08:43,480 --> 00:08:44,520 ठीक है। 99 00:08:45,060 --> 00:08:46,840 नींबू पानी के साथ एक पैड थाई, 100 00:08:47,040 --> 00:08:50,860 और एक वीगन पीली करी जिसमें कुछ गुड़हल जैसा पड़ा है। 101 00:08:52,070 --> 00:08:55,450 - क्या मैं वह सही से कह रही हूँ? गुड़र-हल? - मेज़ पर रख दो। 102 00:08:59,080 --> 00:09:00,620 क्या कोई और आने वाला है? 103 00:09:01,450 --> 00:09:02,290 नहीं। 104 00:09:11,170 --> 00:09:13,570 हाथी वाली बात आगे बढ़ गई। 105 00:09:13,770 --> 00:09:16,260 - तुमने अभी तक लंच खाया? - नहीं। 106 00:09:21,430 --> 00:09:23,730 - मैं ऑफर नहीं कर रहा था। - ठीक है। 107 00:09:33,940 --> 00:09:34,990 तुम्हारा हाथी? 108 00:09:35,610 --> 00:09:39,680 यहाँ से एक सर्कस गुज़र रहा है जिसमें 35 साल की जंबो नाम की हथिनी है। 109 00:09:39,880 --> 00:09:43,770 यहाँ सर्कस वैध नहीं हैं, पर वे फिर भी छोटे शहरों में प्रदर्शन कर रहे हैं। 110 00:09:43,970 --> 00:09:48,710 और मैं सोच रही थी, कि जब उसे ट्रक में डाल रहे होंगे, तो हम उसे इधर ले आएँगे। 111 00:09:50,380 --> 00:09:52,200 - क्या वह चोरी हुई? - आज़ाद करना। 112 00:09:52,400 --> 00:09:55,820 और बचाव में हम यह कह सकते हैं कि यह जंबो की भलाई के लिए था। 113 00:09:56,020 --> 00:10:00,700 मुश्किल काम है कि किसी को उसे पकड़कर आज़ाद करना होगा। 114 00:10:00,900 --> 00:10:03,720 उसके लिए, मुझे पैसे चाहिए होंगे। 115 00:10:04,390 --> 00:10:06,000 - कितने? - अभी तक पता नहीं है, 116 00:10:06,200 --> 00:10:10,860 पर मैं आज दोपहर में किसी से मिल रही हूँ और उसके सामने यह सुझाव पेश करूँगी। 117 00:10:11,270 --> 00:10:13,900 - क्या वह भरोसेमंद है? - कुछ मायनों में। 118 00:10:16,280 --> 00:10:18,950 पूरा खुलासा। वह मेरा पूर्व प्रेमी है। 119 00:10:21,370 --> 00:10:22,740 रिश्ता क्यों टूटा? 120 00:10:25,450 --> 00:10:30,880 वह ऐसी चीज़ों में उलझ रहा था जो मेरे करियर के रास्ते से अलग थीं। 121 00:10:31,840 --> 00:10:35,260 पेट्रीस ऐसा आदमी है जो पैसों के लिए कुछ भी करेगा। 122 00:10:36,260 --> 00:10:39,030 अगर कोई यह काम कर सकता है, तो वो सिर्फ वही है। 123 00:10:39,230 --> 00:10:41,430 ख़ैर, फिर तो मैं उससे मिलना चाहूँगा। 124 00:10:42,470 --> 00:10:44,810 मुझे लगा मैं यह संभाल रही हूँ। 125 00:10:46,100 --> 00:10:46,930 तुम ही संभालोगी। 126 00:10:48,690 --> 00:10:51,560 ख़ैर, तो मुझे एक कीमत बताइए और मुझ पर छोड़ दीजिए। 127 00:10:55,480 --> 00:10:56,780 बीस हज़ार डॉलर। 128 00:11:07,910 --> 00:11:11,330 अज्ञात कॉलर 129 00:11:13,250 --> 00:11:15,590 - हैलो? - हैलो, आप क्रेग बोल रहे हैं? 130 00:11:16,630 --> 00:11:18,450 हाँ। आप कौन हैं? 131 00:11:18,650 --> 00:11:20,880 मैं डॉ ग्रांट हूँ। पैटी के साथ काम करता हूँ। 132 00:11:22,090 --> 00:11:22,930 हाँ। 133 00:11:25,060 --> 00:11:26,250 आप कैसे हैं? 134 00:11:26,450 --> 00:11:30,380 मैं उसका फ़ोन मिला रहा था, पर कोई जवाब नहीं मिला। 135 00:11:30,580 --> 00:11:34,090 वह शुक्रवार को बीमार थी, पर बोली थी कि आज वापस आएगी। 136 00:11:34,290 --> 00:11:36,590 उसे सर्दी-ज़ुकाम हो गया, जो आजकल फैला है। 137 00:11:36,790 --> 00:11:39,050 वह सो गई होगी और फ़ोन करना भूल गई होगी। 138 00:11:39,250 --> 00:11:41,470 - जब तक कि वह ठीक है। - वह ठीक हो जाएगी। 139 00:11:41,670 --> 00:11:43,770 जब वह ठीक हो जाएगी तो फ़ोन करने को कहूँगा। 140 00:11:43,970 --> 00:11:45,370 - शुक्रिया, क्रेग। - ज़रूर। 141 00:11:59,970 --> 00:12:02,260 बॉस का फ़ोन आया। तुम्हारी चिंता कर रहा था। 142 00:12:13,020 --> 00:12:15,230 भाड़ में जाओ पैटी 143 00:12:48,640 --> 00:12:49,720 हैलो। 144 00:12:51,220 --> 00:12:52,730 आने के लिए शुक्रिया। 145 00:12:53,560 --> 00:12:55,350 - तुम कैसी हो? - अच्छी हूँ। 146 00:12:56,350 --> 00:12:57,270 बढ़िया हूँ। 147 00:12:59,230 --> 00:13:01,090 मेरे साथ मेरे दफ़्तर क्यों नहीं आते? 148 00:13:01,290 --> 00:13:05,280 - अब तुम्हारा दफ़्तर भी है? - हाँ, यहाँ बहुत कुछ बदल गया है। 149 00:13:17,250 --> 00:13:19,570 मुझे याद है जब तुमने यहाँ शुरुआत की थी। 150 00:13:19,770 --> 00:13:24,010 - तुम एक असिस्टेंट थी? - अब रचनात्मक सलाहकार हूँ। 151 00:13:25,220 --> 00:13:27,620 मैंने सुना तुम्हारे बॉस की मौत हो गई? 152 00:13:27,820 --> 00:13:28,890 सैंग। 153 00:13:29,800 --> 00:13:31,100 बहुत बड़ा बवाल था। 154 00:13:32,310 --> 00:13:34,140 लेकिन अब नया मैनेजमेंट आ गया है। 155 00:13:37,650 --> 00:13:38,860 तो... 156 00:13:40,770 --> 00:13:41,980 मुझे फ़ोन क्यों किया? 157 00:13:43,190 --> 00:13:45,680 मेरे पास तुम्हारे लिए एक काम का प्रस्ताव है। 158 00:13:45,880 --> 00:13:46,910 दफ़्तर का काम? 159 00:13:47,660 --> 00:13:49,700 जी नहीं। शुक्रिया। 160 00:13:49,950 --> 00:13:54,370 मैंने तुम्हारी काबलियत के हिसाब से तुम्हारे लिए एक काम सोचा है। 161 00:13:55,250 --> 00:14:00,320 ऐसा नहीं कि तुमने झूठ बोला, पर तुमने झूठ को छुपाने के लिए झूठ बोला। 162 00:14:00,520 --> 00:14:03,300 हाँ। मुझे तो अब याद भी नहीं है। 163 00:14:07,510 --> 00:14:10,510 क्या... तुम्हारी स्थिति क्या है? 164 00:14:10,970 --> 00:14:14,430 ज़्यादातर आदमी सीधे पूछते हैं क्या मैं लेस्बियन हूँ। 165 00:14:22,520 --> 00:14:24,360 फिर से बताना, तुम यहाँ कब से हो? 166 00:14:24,900 --> 00:14:28,410 चलो देखते हैं। मैं यहाँ दो हफ़्ते तक थी, 167 00:14:29,450 --> 00:14:32,810 और फिर उस बच्चे ने बॉस को गोली मार दी। 168 00:14:33,010 --> 00:14:36,270 फिर केटामाइन की कम ख़ुराक पर थी, तो समय का अंदाज़ा नहीं रहा 169 00:14:36,470 --> 00:14:39,080 और अब मैं वापस आ गई हूँ। 170 00:14:43,040 --> 00:14:45,090 शायद कुल मिलाकर एक महीने से। 171 00:14:47,130 --> 00:14:48,220 बहुत लंबा हो गया? 172 00:14:50,050 --> 00:14:51,260 किसलिए? 173 00:14:52,140 --> 00:14:55,520 मैंने सुना है तुम्हें नई लड़कियों के साथ सोने की आदत है। 174 00:15:04,070 --> 00:15:07,470 - तुम चाहती हो मैं एक हाथी चुराऊँ? - वह गंदगी में जी रही है। 175 00:15:07,670 --> 00:15:12,060 - हम उसे एक बेहतर जीवन देंगे। - तुम्हें जानवरों की परवाह कब से होने लगी? 176 00:15:12,260 --> 00:15:14,950 ठीक है। मैं तुम्हें सच बताती हूँ। 177 00:15:16,450 --> 00:15:18,580 यह मेरे लिए बहुत अच्छा हो सकता है। 178 00:15:19,040 --> 00:15:22,210 मुझे तरक्की मिल सकती है, मैं और पैसे कमा सकती हूँ। 179 00:15:23,290 --> 00:15:25,420 तुम चाहते हो कि मैं कामयाब हूँ, न? 180 00:15:28,840 --> 00:15:31,910 हाथी बड़े होते हैं। वो नहीं करते जो आप उनसे कहते हैं। 181 00:15:32,110 --> 00:15:34,250 वह पहले से ही एक ट्रक में लदी होगी। 182 00:15:34,450 --> 00:15:38,580 तुम्हें बस वह गाड़ी चुरानी होगी, उसे 280 मील दूर चलाकर ले जाना होगा 183 00:15:38,780 --> 00:15:40,100 और पिंजरा खोलना होगा। 184 00:15:43,480 --> 00:15:44,630 कितने? 185 00:15:44,830 --> 00:15:47,430 - उसे 30,000 डॉलर चाहिए। - बजट 20,000 डॉलर का है। 186 00:15:47,630 --> 00:15:51,280 वह बोला कि उसे मदद के लिए दो आदमी चाहिए और उन्हें भी पैसे देने होंगे। 187 00:15:55,240 --> 00:15:56,080 बैठो। 188 00:16:07,130 --> 00:16:09,010 तुम दोनों कैसे मिले थे? 189 00:16:09,840 --> 00:16:13,120 मुझे नहीं पता कि इसका बजट से क्या वास्ता है। 190 00:16:13,320 --> 00:16:17,310 अगर किसी के बारे में सब कुछ पता न हो तो कभी उससे सौदा मत करो। 191 00:16:24,650 --> 00:16:27,720 हम एक खाने के ठेले का बाहर एक कतार में खड़े थे। 192 00:16:27,920 --> 00:16:29,150 डॉजर्स गेम के दौरान। 193 00:16:30,400 --> 00:16:31,860 वह दिलकश था। 194 00:16:39,080 --> 00:16:40,410 शराब की भी भूमिका थी? 195 00:16:42,040 --> 00:16:46,920 ख़ासतौर पर तो नहीं, पर उससे मदद मिली थी। 196 00:16:48,750 --> 00:16:51,090 हम साढ़े चार महीने साथ थे। 197 00:16:52,550 --> 00:16:53,380 वह बहुत... 198 00:16:55,510 --> 00:16:56,340 रोमांचक था। 199 00:16:57,050 --> 00:16:57,890 हाँ। 200 00:16:58,970 --> 00:17:01,810 मुझे पता नहीं होता था कि वह कब फ़ोन करेगा या आएगा... 201 00:17:03,810 --> 00:17:06,480 तो उसके आने पर मैं ख़ुशी से पागल हो जाती थी। 202 00:17:09,320 --> 00:17:11,320 उसने मुझे करीब सौ बार रुलाया होगा। 203 00:17:16,610 --> 00:17:18,370 पेट्रीस मेरे जीवन की बड़ी ग़लती थी। 204 00:17:20,370 --> 00:17:23,040 ज़ाहिर है, हम सबको एक ग़लती करने की इजाज़त है। 205 00:17:31,000 --> 00:17:34,880 शुक्रिया, इलेन, मुझसे इतना खुलकर बात करने के लिए। 206 00:17:37,470 --> 00:17:41,390 - तो 30,000 डॉलर पर तय कर सकते हैं? - नहीं, हम 20,000 डॉलर ही देंगे। 207 00:17:42,020 --> 00:17:45,310 पर कम से कम अब तुम्हें उससे सौदा करना आ गया होगा। 208 00:18:40,620 --> 00:18:43,490 तुम कभी वहाँ नहीं होते थे जहाँ मुझे लगता था। 209 00:18:44,620 --> 00:18:48,190 अगर मैं यहाँ होता, तो दिन भर गाँजा पीता और गेम खेलता। 210 00:18:48,390 --> 00:18:50,500 हाँ। तुम अकेले ऐसे नहीं होते। 211 00:18:52,290 --> 00:18:55,860 देखो, मैं 20,000 डॉलर से ज़्यादा नहीं दे पाऊँगी। 212 00:18:56,060 --> 00:18:58,740 फिर तो तुम्हें हाथी नहीं मिल पाएगा। 213 00:18:58,940 --> 00:19:01,390 तुम यूँ मुँह मोड़कर नहीं जा सकते, पेट्रीस। 214 00:19:04,140 --> 00:19:05,140 तुम्हें लगता है? 215 00:19:07,520 --> 00:19:11,550 मेरी सबसे बड़ी ग़लती थी यह सोचना कि मैं तुम्हें बदल सकती हूँ। 216 00:19:11,750 --> 00:19:12,610 काबू कर सकती हूँ। 217 00:19:13,520 --> 00:19:15,050 मैं अल्हड़ और भोली थी। 218 00:19:15,250 --> 00:19:18,260 तुम्हें बस जिम जाने और दोस्तों के साथ घूमने से मतलब था। 219 00:19:18,460 --> 00:19:22,820 और अब मैं यह बात समझती हूँ। 20,000 डॉलर तुम्हारा सपना ज़िंदा रखेंगे। 220 00:19:25,790 --> 00:19:28,230 - यह कब करना है? - गुरुवार को। 221 00:19:28,430 --> 00:19:30,070 मैं एक कार्यक्रम तैयार करती हूँ। 222 00:19:30,260 --> 00:19:33,280 तुम्हें बस वहाँ होना होगा जहाँ मैं बताऊँ, जब मैं बताऊँ। 223 00:19:33,480 --> 00:19:35,420 क्या तुममें यह करने का बूता है, पेट्रीस? 224 00:19:39,510 --> 00:19:42,390 - मैं बैंक जा रहा हूँ, डेना। - ठीक है, मिस्टर पी। 225 00:20:17,300 --> 00:20:19,210 तुम किस पर काम कर रहे हो, क्रेग? 226 00:20:19,670 --> 00:20:20,720 कुछ नहीं है। 227 00:20:24,680 --> 00:20:26,720 मि. सैंग का अगला कारनामा। 228 00:20:39,400 --> 00:20:40,650 धत् तेरे की। 229 00:20:50,910 --> 00:20:53,860 मेरा ब्लड शुगर स्तर या तो गिर रहा है या बढ़ रहा है। 230 00:20:54,060 --> 00:20:55,920 मुझे अब पता भी नहीं चलता। 231 00:20:56,830 --> 00:21:00,050 वह नाश्ता खाने की वजह से होगा। 232 00:21:00,880 --> 00:21:03,630 काम पर नशा करने के लिए मुझे नौकरी से निकालोगी? 233 00:21:04,220 --> 00:21:05,790 मैं तुम्हारी बॉस नहीं हूँ। 234 00:21:05,990 --> 00:21:08,680 अरे, यार, एक हफ़्ते रुक जाओ। कुछ भी हो सकता है। 235 00:21:14,140 --> 00:21:17,710 थोड़ी देर पहले तुम्हारा पूर्व प्रेमी आया था? उसका नाम क्या था? 236 00:21:17,910 --> 00:21:18,860 पैट्रिक? 237 00:21:19,730 --> 00:21:22,440 - पेट्रीस। - पेट्रीस। 238 00:21:23,110 --> 00:21:25,280 तुम लोग खाने पर भी मिलने लगे? 239 00:21:27,240 --> 00:21:29,280 बस ऐसे ही मिल रहे थे। 240 00:21:31,660 --> 00:21:33,900 तुम फिर से अगले दो महीनों तक 241 00:21:34,100 --> 00:21:37,630 दफ़्तर में गुमसुम सी, रोती हुई तो नहीं घूमने वाली, है न? 242 00:21:39,040 --> 00:21:41,860 - मैंने ऐसा नहीं किया था। - ए, मैं हमेशा से सोचता था... 243 00:21:42,060 --> 00:21:43,880 क्या उसे कभी पता चला? 244 00:21:44,880 --> 00:21:45,930 पता है न? 245 00:21:49,470 --> 00:21:53,040 मुझे बहुत दुख है कि तुम्हारे और पैटी के बीच इतनी परेशानियाँ हैं, 246 00:21:53,240 --> 00:21:55,140 पर उसे दफ़्तर में मत लेकर आओ। 247 00:22:07,660 --> 00:22:08,990 मि. पैटॉफ़। 248 00:22:10,240 --> 00:22:11,660 ...एक हज़ार। 249 00:22:12,910 --> 00:22:14,160 बस इतने ही हैं? 250 00:22:17,420 --> 00:22:20,110 - दस हज़ार डॉलर। - हमने बीस हज़ार डॉलर कहे थे। 251 00:22:20,310 --> 00:22:23,360 आधे अभी और आधे हाथी के मिलने के बाद। 252 00:22:23,560 --> 00:22:26,740 यह तय नहीं हुआ था। पेट्रीस आज शाम जा रहा है। 253 00:22:26,940 --> 00:22:29,950 - वह बीस हज़ार की उम्मीद कर रहा है। - हाँ, पर तुमने जो 254 00:22:30,150 --> 00:22:33,370 पेट्रीस के चरित्र के बारे में बताया, वह भरोसे लायक नहीं है। 255 00:22:33,570 --> 00:22:34,810 मैं पेट्रीस को जानती हूँ। 256 00:22:35,180 --> 00:22:36,840 उसकी इतनी भी परीक्षा नहीं लीजिए। 257 00:22:37,030 --> 00:22:39,420 वह आधे पैसे स्वीकार नहीं करेगा। 258 00:22:39,620 --> 00:22:42,400 फिर तो तुम्हें उसे कुछ और लालच देना होगा। 259 00:22:44,730 --> 00:22:45,720 माफ़ कीजिए? 260 00:22:45,920 --> 00:22:47,820 उस आदमी के साथ रिश्ता रह चुका है। 261 00:22:48,240 --> 00:22:51,520 तुम एक वक़्त पर एक-दूसरे के प्रति आकर्षित थे। 262 00:22:51,720 --> 00:22:53,330 उनमें से कोई भी एहसास बाकी है? 263 00:22:55,080 --> 00:22:58,820 मि. पैटॉफ़, आप इसके बाद जो कहने वाले हैं बेहतर होगा कि वह 264 00:22:59,010 --> 00:23:00,790 बहुत सोच-समझकर कहें। 265 00:23:01,670 --> 00:23:02,790 बेशक। 266 00:23:03,710 --> 00:23:05,880 अगर मैं होता, तो उसके साथ सोता। 267 00:23:07,050 --> 00:23:10,130 पर जैसा कि तुम याद दिलाती रहती हूँ, अब तुम बॉस हो। 268 00:23:12,140 --> 00:23:13,390 मैं ऐसे काम नहीं करती। 269 00:23:14,470 --> 00:23:17,210 तो हम किसी और विकल्प के बारे में दिमाग लड़ाएँ? 270 00:23:17,410 --> 00:23:19,140 क्या मैं अलार्म घड़ी लेकर आऊँ? 271 00:23:19,600 --> 00:23:22,900 मैं ख़ुद को नीचे गिराए बिना भी जो चाहे वह पा सकती हूँ। 272 00:23:24,230 --> 00:23:26,530 मि. सैंग के पैसे की मदद से। 273 00:23:33,120 --> 00:23:35,980 वह उसका असली नाम भी नहीं है। तुम्हें यह पता था? 274 00:23:36,180 --> 00:23:37,770 अब भी काम के बारे में बात? 275 00:23:37,970 --> 00:23:40,150 जानना नहीं चाहतीं कि तुम्हारा बॉस कौन है? 276 00:23:40,350 --> 00:23:44,440 वह युद्ध अपराधों का दोषी हो सकता है एफ़बीआई की वांछित सूची में हो सकता है। 277 00:23:44,640 --> 00:23:46,340 वह मेरे अंकल मोंटी जैसा दिखता है। 278 00:23:49,010 --> 00:23:50,680 - चीयर्स। - चीयर्स। 279 00:23:53,470 --> 00:23:55,080 तुम जानते हो वह कहाँ रहता है? 280 00:23:55,280 --> 00:23:57,180 - तुम्हारे अंकल मोंटी? - पैटॉफ़। 281 00:23:58,640 --> 00:24:00,710 मुझे नहीं पता। वह कभी घर ही नहीं जाता। 282 00:24:00,910 --> 00:24:02,960 अच्छा। पर वह कहीं तो रहता ही होगा। 283 00:24:03,160 --> 00:24:04,860 वह हमेशा साफ़ शर्ट पहने होता है। 284 00:24:05,860 --> 00:24:07,650 उससे ताज़ी ख़ुशबू आती है। 285 00:24:09,530 --> 00:24:11,200 यह तो सच है। 286 00:24:35,930 --> 00:24:37,140 तुम्हारी कोई डेट है? 287 00:24:40,520 --> 00:24:42,020 क्लाइंट से मिलने जाना है। 288 00:24:43,190 --> 00:24:46,690 एक सलाह, ज़रूरत से ज़्यादा कोशिश मत करना। 289 00:25:07,590 --> 00:25:09,920 - गुड नाइट, इलेन। - गुड नाइट। 290 00:25:22,480 --> 00:25:24,040 हम खाना मंगा रहे हैं या नहीं? 291 00:25:24,240 --> 00:25:26,550 शायद उसका घर हॉलीवुड हिल्स में है। 292 00:25:26,750 --> 00:25:30,090 यह देख रही हो? वह रोज़ एक ही रास्ते से आता-जाता है। 293 00:25:30,290 --> 00:25:32,510 बॉस के फ़ोन को ट्रैक कर रहे हो? 294 00:25:32,710 --> 00:25:35,660 पीछा करने वाला सॉफ्टवेयर लगाया। उसे इल्म भी नहीं है। 295 00:25:41,450 --> 00:25:44,210 तुमने इतनी तो नहीं पी ली कि गाड़ी न चला पाओ? 296 00:26:04,480 --> 00:26:05,600 तुम एक घंटा देर से आए। 297 00:26:13,400 --> 00:26:14,610 यहाँ सिर्फ़ तुम हो? 298 00:26:15,610 --> 00:26:16,610 हम अकेले हैं। 299 00:26:16,990 --> 00:26:18,410 क्या तुम पैसे लेकर आईं? 300 00:26:19,200 --> 00:26:22,120 आओ थोड़ी देर बैठो। चलो बातें करते हैं। 301 00:26:24,040 --> 00:26:25,410 तो तुम्हारी बहन कैसी है? 302 00:26:26,410 --> 00:26:27,770 मुझे वह हमेशा से पसंद थी। 303 00:26:27,970 --> 00:26:29,830 इस पतझड़ उसका दूसरा बच्चा होगा। 304 00:26:31,670 --> 00:26:32,800 तुम्हारा क्या? 305 00:26:34,670 --> 00:26:36,840 अभी किसी के साथ हो? 306 00:26:38,010 --> 00:26:39,640 केवल एक के साथ तो नहीं। 307 00:26:40,590 --> 00:26:43,510 - तुम? - जब मौका मिलता है मस्ती कर लेती हूँ। 308 00:26:47,100 --> 00:26:48,810 क्या यह मेरे पैसे हैं? 309 00:26:53,230 --> 00:26:54,430 इसमें 10,000 डॉलर हैं। 310 00:26:54,630 --> 00:26:57,740 बाकी के 10,000 डॉलर जंबो के शहर पहुँचने पर मिलेंगे। 311 00:26:59,360 --> 00:27:01,200 मेरे साथ चाल चल रही हो, जान? 312 00:27:08,710 --> 00:27:09,980 हम कहाँ हैं? 313 00:27:10,180 --> 00:27:12,920 मुझे नहीं पता। मैं भी तुम्हारे वाला नक्शा देख रहा हूँ। 314 00:27:13,420 --> 00:27:16,240 - यहाँ कुछ नहीं है। - रुको, गाड़ी रोको। 315 00:27:16,440 --> 00:27:17,740 - यहाँ? - हाँ। 316 00:27:17,940 --> 00:27:18,840 ठीक है। 317 00:27:29,600 --> 00:27:30,690 यही वह जगह है। 318 00:27:31,940 --> 00:27:34,110 वह रोज़ इसी जगह पर आता है। 319 00:27:34,400 --> 00:27:36,190 क्या बकवास है? हम कहाँ हैं? 320 00:27:38,110 --> 00:27:39,150 यार। 321 00:27:48,910 --> 00:27:51,580 यह तो मेरे अपार्टमेंट जितना बड़ा है। 322 00:28:17,480 --> 00:28:18,690 क्या बकवास है? 323 00:28:21,570 --> 00:28:25,830 वह अलबेला कमीना इतनी दूर हगने के लिए आता है? 324 00:28:26,450 --> 00:28:27,280 क्या? 325 00:28:27,740 --> 00:28:28,740 क्या यह मज़ाक... 326 00:28:46,300 --> 00:28:48,710 अपने बॉस से कहो कि पूरे बीस हज़ार देने होंगे 327 00:28:48,910 --> 00:28:50,170 वरना यह काम नहीं होगा। 328 00:28:50,370 --> 00:28:53,710 उसकी ज़रूरत नहीं है। मैं इसे जैसे चाहे वैसे संभाल सकती हूँ। 329 00:28:53,910 --> 00:28:56,190 तुम अब भी नाराज़ हो कि मैंने रिश्ता तोड़ा था। 330 00:28:56,980 --> 00:28:58,610 मुझे तो कुछ और ही याद है। 331 00:29:07,030 --> 00:29:09,700 देखो, पेट्रीस। 332 00:29:15,080 --> 00:29:18,340 सुनो, तुम यह पैसे लोगे 333 00:29:18,790 --> 00:29:21,920 और वह काम उसी तरह करोगे जैसे मैंने कहा था। 334 00:29:22,800 --> 00:29:24,630 और जानते हो मैं यह कैसे जानती हूँ? 335 00:29:25,800 --> 00:29:27,600 क्योंकि तुम मुझ पर भरोसा करते हो। 336 00:29:28,680 --> 00:29:30,010 मैंने कभी झूठ नहीं बोला। 337 00:29:31,640 --> 00:29:33,230 तुमसे कभी बेवफ़ाई नहीं की। 338 00:29:35,900 --> 00:29:37,150 तो सौदा पक्का? 339 00:29:44,490 --> 00:29:46,610 एक जाम पीते हुए इस बारे में बात करते हैं। 340 00:29:48,320 --> 00:29:49,450 देखते हैं क्या होगा। 341 00:29:54,620 --> 00:29:56,370 तुम हमेशा से मुझ पर मरती थी। 342 00:29:58,040 --> 00:30:00,090 देख सकता हूँ कि तुम्हें वह हाथी चाहिए। 343 00:30:01,960 --> 00:30:05,220 एक जाम और वह मैं ख़रीदूँगी। 344 00:30:43,960 --> 00:30:45,010 क्या हुआ? 345 00:30:46,420 --> 00:30:47,880 मुझे उल्टी आ रही ही। 346 00:30:50,590 --> 00:30:52,560 तुमने कितनी पी ली? 347 00:30:52,970 --> 00:30:55,810 पता नहीं। तीन या पाँच जाम। 348 00:30:57,140 --> 00:30:58,480 थोड़े में चढ़ जाती है। 349 00:31:02,020 --> 00:31:04,070 मुझे नहीं लगता कि वह वापस आएगी। 350 00:31:05,150 --> 00:31:06,860 तुम्हें कैसा महसूस हो रहा है? 351 00:31:08,280 --> 00:31:09,450 इस वक़्त... 352 00:31:11,320 --> 00:31:12,620 ऐसा कि सब भाड़ में जाएँ। 353 00:31:13,120 --> 00:31:15,480 शादी भाड़ में जाए, यीशु भाड़ में जाए। 354 00:31:15,680 --> 00:31:18,540 "किसी को ख़ुश करने के लिए ख़ुद को बदलना" भाड़ में जाए। 355 00:31:19,870 --> 00:31:22,000 सब भाड़ में जाए, पता है। 356 00:31:24,920 --> 00:31:27,870 उल्टी करने से पहले एक बाल्टी रख लो और सोने की कोशिश करो। 357 00:31:28,070 --> 00:31:29,740 ए, रुको। इलेन, रुक जाओ। 358 00:31:29,940 --> 00:31:33,100 मैं पूछना भूल ही गया। तुम्हें वह हाथी मिला? 359 00:31:36,560 --> 00:31:38,830 शुक्रवार सुबह सबसे पहला काम होगा। 360 00:31:39,030 --> 00:31:42,770 जंबो फ़ोर्थ स्ट्रीट पर हमारे बिलबोर्ड के नीचे टहल रही होगी। 361 00:31:43,770 --> 00:31:45,610 तुमने यह कैसे मुमकिन किया? 362 00:31:48,400 --> 00:31:50,900 मुझे ज़रूरत पड़ने पर मनाना आता है। 363 00:31:54,620 --> 00:31:55,530 गुड नाइट। 364 00:31:58,620 --> 00:31:59,540 गुड नाइट। 365 00:32:50,880 --> 00:32:51,920 अब खाने का वक़्त है। 366 00:33:49,610 --> 00:33:51,550 संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला 367 00:33:51,750 --> 00:33:53,690 रचनात्मक पर्यवेक्षक दिनेश शाकुल