1 00:00:08,960 --> 00:00:13,200 क्या मैं यह मान लूँ कि तुम्हें मैनेजेरियल सुइट में दफ़्तर नहीं चाहिए? 2 00:00:13,400 --> 00:00:17,540 मैं शायद तुम्हारी मदद कर पाऊँ, इएन। बस यह सब शांत होने के बाद तक। 3 00:00:17,740 --> 00:00:19,790 - फ़्रैंक फ़्लोरेज़? - मुझे कैसे जानते हो? 4 00:00:19,990 --> 00:00:20,890 रीजस पैटॉफ़। 5 00:00:22,940 --> 00:00:24,960 आप वैसे बिल्कुल नहीं जैसा उसने कहा था। 6 00:00:25,160 --> 00:00:28,680 मेरा बहुत हुआ। मुझे तुममें दिलचस्पी है, पैट्रिशिया। 7 00:00:28,870 --> 00:00:32,360 रीजस पैटॉफ़ ने आपसे ठोस सोने का कंकाल बनवाया? 8 00:00:36,280 --> 00:00:37,120 शुक्रिया। 9 00:00:41,450 --> 00:00:43,860 रास्ते में तबियत ख़राब लगने लगी, तो वापस आ गया। 10 00:00:44,060 --> 00:00:45,420 मुझे बता देना चाहिए था। 11 00:00:46,080 --> 00:00:47,420 निजी नंबर हैलो। मैं रीजस हूँ। 12 00:00:48,590 --> 00:00:50,050 हैलो 13 00:00:52,210 --> 00:00:53,530 मुझमें उतरिए। 14 00:00:53,730 --> 00:00:57,510 मुझे पवित्र कीजिए, भगवान। मुझे ढालिए। मुझे अपनी आभा से सराबोर कीजिए। 15 00:00:58,100 --> 00:01:01,460 मेरा उपयोग कीजिए। बुराई की सभी ताक़तों को मुझसे दूर कीजिए। 16 00:01:01,660 --> 00:01:03,750 उनका विनाश कीजिए, उन्हें हराइए, 17 00:01:03,950 --> 00:01:06,520 ताकि मैं स्वस्थ्य रहूँ और नेक काम कर सकूँ। 18 00:01:06,980 --> 00:01:11,340 सभी मंत्रों, जादू टोना, श्राप और बुरी नज़रों से मेरी रक्षा कीजिए, 19 00:01:11,540 --> 00:01:14,970 मुझे घोर संक्रमण, उत्पीड़न और वशीकरण से बचाइए, 20 00:01:15,170 --> 00:01:20,530 मुझे सभी बुराइयों और पाप, जलन, छल और ईर्ष्या से बचाइए। 21 00:01:21,120 --> 00:01:24,400 शारीरिक, मानसिक, नैतिक, 22 00:01:24,600 --> 00:01:27,110 आध्यात्मिक और शैतानी रोगों से। 23 00:01:27,310 --> 00:01:30,990 इन सभी बुराइयों को नर्क में जलाइए, ताकि वे मुझे कभी न छू पाएँ। 24 00:01:31,190 --> 00:01:33,610 मुझे तंग करने वाली सभी शक्तियों को मैं सर्वशक्तिमान 25 00:01:33,810 --> 00:01:36,220 ईश्वर की शक्ति से आज्ञा देता हूँ... 26 00:02:01,490 --> 00:02:05,440 सर्वशक्तिमान ईश्वर की शक्ति, हमारे मसीहा, यीशु के नाम से। 27 00:02:05,640 --> 00:02:07,820 कुँवारी मरियम के माध्यम से मैं उन्हें 28 00:02:08,020 --> 00:02:11,650 मुझे हमेशा के लिए छोड़कर नरक में जाने का आदेश देता हूँ, 29 00:02:11,850 --> 00:02:14,160 जहाँ हमारे स्वर्गदूत उन्हें क़ैद करेंगे 30 00:02:14,350 --> 00:02:17,720 और जहाँ वे कुँवारी मरियम के पैरों तले कुचले जाएँगे। 31 00:02:28,390 --> 00:02:29,810 वह क्या था? 32 00:02:31,360 --> 00:02:32,190 वहाँ कौन है? 33 00:02:39,740 --> 00:02:41,910 हैलो? यह क्या... 34 00:02:43,280 --> 00:02:45,940 पीछे रहो। सब जगह काँच के टुकड़े हैं। 35 00:02:46,140 --> 00:02:47,310 कुछ ग़ायब है क्या? 36 00:02:47,510 --> 00:02:49,290 यहाँ कोई भी कीमती चीज़ है? 37 00:02:49,620 --> 00:02:50,710 हैलो? 38 00:02:52,460 --> 00:02:53,880 धत् तेरे की! 39 00:03:16,900 --> 00:03:18,610 आपका सेशन समाप्त कर दिया गया 40 00:03:36,210 --> 00:03:38,800 द कंसल्टेंट 41 00:03:55,230 --> 00:03:57,590 जान, तुम्हें काम के लिए देर हो जाएगी। 42 00:03:57,790 --> 00:04:00,320 डॉ. ग्रांट को फ़ोन करके कह दिया कि मैं बीमार हूँ। 43 00:04:02,740 --> 00:04:04,450 तुम्हें क्या हुआ? 44 00:04:04,910 --> 00:04:07,120 पसीना आ रहा है, खराश हो गई है। 45 00:04:09,330 --> 00:04:11,460 शायद तुम्हारा तीन दिन वाला वायरल पकड़ लिया। 46 00:04:13,290 --> 00:04:15,190 तुम कितने दिन से बीमार हो? 47 00:04:15,390 --> 00:04:16,990 मंगलवार, बुधवार, गुरुवार। 48 00:04:17,190 --> 00:04:20,340 पता है, आज मुझे अपनी तबियत काफ़ी बेहतर लग रही है। 49 00:04:22,510 --> 00:04:23,510 बढ़िया। 50 00:04:24,510 --> 00:04:26,800 तो ज़रा मेरे लिए थोड़ी गर्म चाय ले आओ। 51 00:04:34,480 --> 00:04:40,480 इलेन हेमन रचनात्मक सलाहकार 52 00:05:14,730 --> 00:05:18,210 मि. पैटॉफ़? फोकस ग्रुप से लाइव विश्लेषण आ गए हैं। 53 00:05:18,410 --> 00:05:19,880 आज डेना कहाँ है? 54 00:05:20,080 --> 00:05:21,940 उसका बेटा अस्पताल में है। 55 00:05:25,240 --> 00:05:28,490 30 साल से कम उम्र के पुरुषों के बीच ख़ासतौर पर लोकप्रिय है। 56 00:05:29,320 --> 00:05:31,290 ये आँकड़े। इनका क्या मतलब है? 57 00:05:32,370 --> 00:05:33,690 सक्रिय यूज़र्स की संख्या। 58 00:05:33,890 --> 00:05:36,460 कितनों ने खेला। कितने छोड़ गए। 59 00:05:36,750 --> 00:05:38,070 उन्हें हमारा गेम पसंद है? 60 00:05:38,270 --> 00:05:41,360 संतुष्टि रिपोर्ट दिन के आख़िर तक प्रकाशित हो जाएगी। 61 00:05:41,560 --> 00:05:43,550 टैमी और काई अब भी तुलना कर रहे हैं। 62 00:05:48,180 --> 00:05:51,040 वही फ़ोन कर रहे हैं। शायद कोई नई ख़बर होगी। 63 00:05:51,240 --> 00:05:52,720 फ़ोन उठा लो। 64 00:05:54,680 --> 00:05:55,680 हैलो। 65 00:06:08,610 --> 00:06:12,020 - क्रेग? तुम ठीक हो? - तीन दिन वाला वायरल था। मैं फैला सकता हूँ। 66 00:06:12,220 --> 00:06:13,200 - जूते। - क्या? 67 00:06:14,410 --> 00:06:16,500 नया नियम है। सब पर लागू होगा। 68 00:06:21,340 --> 00:06:24,960 यह किसका सुझाव था? रहने दो। अपने दिमाग़ पर ज़ोर मत डालो। 69 00:06:28,680 --> 00:06:30,140 यह तो लाजवाब है। 70 00:06:33,220 --> 00:06:34,640 यार, तुम ज़िंदा हो। 71 00:06:36,100 --> 00:06:38,040 हाँ। बस तीन दिन वाला वायरल था। 72 00:06:38,240 --> 00:06:39,840 पैरों की बदबू आ रही है। 73 00:06:40,040 --> 00:06:43,470 इस पर शोध हुए हैं। नंगे पाँव काम करने से रचनात्मकता बढ़ती है। 74 00:06:43,670 --> 00:06:46,640 यकीन मानो, पैटॉफ़ यह हमारा काम बढ़ाने के लिए नहीं कर रहा। 75 00:06:46,840 --> 00:06:48,850 अपना दबदबा बनाने के लिए कर रहा है। 76 00:06:49,050 --> 00:06:51,070 वह वहाँ ऊपर ऊनी जूतों में बैठा होगा। 77 00:06:56,370 --> 00:06:57,900 कोई काम क्यों नहीं कर रहा? 78 00:06:58,100 --> 00:07:00,370 हम काम बताए जाने का इंतज़ार कर रहे हैं। 79 00:07:00,750 --> 00:07:03,190 क्या? चलो भी। मैं तीन दिन नहीं था। 80 00:07:03,390 --> 00:07:05,880 हम अपस्कर्ट जंगल पर काम क्यों नहीं कर रहे? 81 00:07:06,210 --> 00:07:07,210 वह तैयार हो गया। 82 00:07:09,220 --> 00:07:10,870 क्या मतलब "वह तैयार हो गया"? 83 00:07:11,070 --> 00:07:14,910 उसने वह ख़त्म होने तक हमसे काम करवाया। कल रात उसे मंज़ूरी दे दी। 84 00:07:15,110 --> 00:07:18,290 हम इतनी मेहनत शायद न करते, पर हमें लगा कि तुम्हें कैंसर है। 85 00:07:18,490 --> 00:07:20,420 वरना तुम क्या विरासत छोड़कर जाते? 86 00:07:20,620 --> 00:07:23,020 तुमने मेरे बिना अपस्कर्ट जंगल पूरा कर लिया? 87 00:07:24,110 --> 00:07:26,230 तुम शायद यह देखना चाहोगे। 88 00:07:46,130 --> 00:07:49,760 कॉम्पवेयर गेम्स मिस्टर सैंग्ज़ जंगल ओडिसी 89 00:08:38,970 --> 00:08:40,040 हैलो, क्रेग। 90 00:08:40,240 --> 00:08:42,680 तुम ठीक तो हो? मैंने सुना कि बहुत बीमार थे। 91 00:08:45,730 --> 00:08:48,190 यहाँ क्या बकवास चल रही है? 92 00:08:53,070 --> 00:08:56,770 तुमने कर दिखाया। अपने लिए छीनकर दफ़्तर ले ही लिया। 93 00:08:56,970 --> 00:08:58,850 - बैठ जाओ। - मैं बैठने नहीं वाला। 94 00:08:59,050 --> 00:09:01,790 असिस्टेंट के पास दूसरी कुर्सी नहीं होनी चाहिए। 95 00:09:04,080 --> 00:09:06,530 यह क्यों नहीं बताया कि मेरे गेम का नाम बदल दिया? 96 00:09:06,730 --> 00:09:09,900 हम शीर्षक में "अपस्कर्ट" के साथ गेम लॉन्च नहीं कर सकते। 97 00:09:10,100 --> 00:09:11,240 क्या यह उसका कहना था? 98 00:09:11,440 --> 00:09:13,700 मुझे याद नहीं है कि यह ख़याल किसका था। 99 00:09:13,900 --> 00:09:17,660 "दर्द का जंगल," "दर्दनाक-टूटा काँच" या कोई और शीर्षक कैसा रहेगा? 100 00:09:17,860 --> 00:09:20,290 क्रेग, वह फोकस ग्रुप को भेज दिया गया है। 101 00:09:20,490 --> 00:09:23,060 भेज भी दिया? तुमने उसका परीक्षण भी कर लिया? 102 00:09:31,650 --> 00:09:33,970 मैं रोज़ समाचार देख रही हूँ। 103 00:09:34,170 --> 00:09:36,950 पोमोना में एक जानलेवा चोरी पर कुछ नहीं दिखाई दिया। 104 00:09:49,000 --> 00:09:52,320 "मैं तुम्हारे ऊपर नसें और माँसपेशियाँ चढ़ाऊँगा 105 00:09:52,520 --> 00:09:54,070 "और तुम्हें चमड़ी से ढक दूँगा। 106 00:09:54,270 --> 00:09:56,910 "तुममें प्राण का संचार करूँगा और तुम जीवित हो जाओगे। 107 00:09:57,110 --> 00:09:59,970 "फिर तुम समझोगे कि मैं स्वामी हूँ।" ऐजेकिएल 37। 108 00:10:01,640 --> 00:10:03,920 तुम पूरे हफ़्ते यही कर रहे थे? 109 00:10:04,120 --> 00:10:06,440 बाइबल के अध्याय याद कर रहे थे? 110 00:10:07,640 --> 00:10:12,070 हाँ। मैंने ऑडियो संस्करण डाउनलोड किया था। यह सब जानते हुए जागा था। 111 00:10:13,190 --> 00:10:15,570 मुझे लगा कि तुम वापस ही नहीं आओगे। 112 00:10:16,030 --> 00:10:18,930 पता चला कि मैं अपने घर में भी सलामत नहीं हूँ। 113 00:10:19,130 --> 00:10:21,620 किसी ने कल रात हमारा आगे का काँच तोड़ दिया। 114 00:10:22,870 --> 00:10:24,730 तुम एक बुरे इलाके में रहते हो। 115 00:10:24,930 --> 00:10:27,440 उन तीन नकाबपोश आदमियों का क्या? 116 00:10:27,640 --> 00:10:32,340 पता नहीं। वे शायद कोई बंदूकधारी चोर होंगे जिन्होंने ग़लत दुकान चुनी। 117 00:10:33,840 --> 00:10:37,010 क्रेग, मैं जानती हूँ यह परेशान करने वाली बात है, 118 00:10:37,720 --> 00:10:39,890 पर वह तुम्हें मारने की कोशिश नहीं कर रहा। 119 00:11:08,160 --> 00:11:10,730 तुमने इसमें वज़न सहनशीलता बदली? 120 00:11:10,930 --> 00:11:11,730 नहीं। 121 00:11:11,930 --> 00:11:14,740 क्या तुम मुझे समझा सकते हो कि एक साँप और एक बंदर 122 00:11:14,940 --> 00:11:17,870 कैसे मिलकर तीन इंच मोटे टेम्पर्ड ग्लास को तोड़ सकते हैं? 123 00:11:18,060 --> 00:11:20,160 पैटॉफ़ इसे और बेतरतीब बनाना चाहता था। 124 00:11:20,360 --> 00:11:22,140 - बेतरतीब? - मज़ेदार। 125 00:11:25,560 --> 00:11:29,230 बिना रणनीति वाले खेल में क्या मज़ा? 126 00:11:38,990 --> 00:11:40,140 तुम थोड़ा जल्दी करोगे? 127 00:11:40,340 --> 00:11:41,610 मेरा एक जूता खो गया है। 128 00:11:48,950 --> 00:11:50,040 वह भाड़ में जाए! 129 00:12:00,130 --> 00:12:02,410 ये क्या हैं? किसी जोकर के जूते? 130 00:12:02,610 --> 00:12:05,850 इनकी मेटल की एड़ियाँ हैं। ऐसे जूते किसके पास होते हैं? 131 00:12:08,770 --> 00:12:10,420 - पैटी कैसी है? - मुझसे ख़फ़ा है। 132 00:12:10,620 --> 00:12:12,500 उसे पता चल गया कि मैं पोमोना गया था। 133 00:12:12,700 --> 00:12:15,210 - कैसे? - वह मेरे ईमेल पढ़ रही होगी। 134 00:12:15,410 --> 00:12:16,770 मेरी ऊबर की रसीद देख ली। 135 00:12:17,770 --> 00:12:21,140 - तुमने उसे बताया कि क्या हुआ था? - मैंने, मैंने सब नकार दिया। 136 00:12:21,340 --> 00:12:23,820 उससे कहा कि मेरा ऊबर अकाउंट हैक हो गया। 137 00:12:24,780 --> 00:12:27,850 - तुमने सच क्यों नहीं बोला? - वह पागलपन लगता। 138 00:12:28,050 --> 00:12:31,770 जब मैंने शादी के लिए हाथ माँगा था, तो वादा किया था कि कोशिश करूँगा, 139 00:12:31,970 --> 00:12:33,900 काम पर जाऊँगा, कैथोलिक बनूँगा, 140 00:12:34,100 --> 00:12:36,840 नशा नहीं करूँगा और उसकी पसंद की ये सब बकवास चीज़ें। 141 00:12:37,710 --> 00:12:39,300 क्रेग के लिए! 142 00:12:39,840 --> 00:12:42,870 ए, वह ले आओगी या बहुत ऊँचे पद वाली हो गई हो? 143 00:12:43,070 --> 00:12:44,890 मैं पैटी से बात करना चाहता हूँ। 144 00:13:00,860 --> 00:13:02,740 क्रेग 145 00:13:14,460 --> 00:13:17,170 फोकस ग्रुप की संतुष्टि रिपोर्ट। 146 00:13:17,960 --> 00:13:19,610 माफ़ी चाहूँगी कि इतनी देर से आई। 147 00:13:19,810 --> 00:13:21,570 आपके लिए कॉपी निकाल ली है। 148 00:13:21,770 --> 00:13:23,090 वे क्या कह रहे हैं? 149 00:13:23,670 --> 00:13:27,120 "दिलकश और लत लगाने वाले" से लेकर "उबाऊ और यह बकवास है" तक। 150 00:13:27,320 --> 00:13:28,120 यह आम है। 151 00:13:28,320 --> 00:13:31,830 एस्केप फ्रॉम लेप्रकॉन आइलैंड भी नापसंद किया, पर सबसे लाभकारी रहा। 152 00:13:32,030 --> 00:13:34,750 हर समय सभी लोगों को ख़ुश नहीं किया जा सकता। 153 00:13:34,950 --> 00:13:39,260 नहीं। आपकी इसे मार्केंटिंग में भेजने की अनुमति से पहले मुझे कुछ फ़ोन करने होंगे। 154 00:13:39,460 --> 00:13:40,690 कल शनिवार है। 155 00:13:41,190 --> 00:13:44,010 चीज़ों को आगे बढ़ाए रखने के लिए एक-दो घंटे को 156 00:13:44,210 --> 00:13:45,990 आने का सोच रही थी। 157 00:13:48,700 --> 00:13:51,080 क्रेग की तबियत बेहतर होगी। 158 00:13:54,660 --> 00:13:59,440 - मैंने उसे तुम्हारे दफ़्तर में जाते देखा। - तीन दिन का वायरल था। 159 00:13:59,640 --> 00:14:02,050 आज कल कई लोगों को हो रहा है। 160 00:14:06,300 --> 00:14:08,010 तुम उसके लिए झूठ क्यों बोलती हो? 161 00:14:17,230 --> 00:14:18,520 मैं झूठ नहीं बोल रही। 162 00:14:19,940 --> 00:14:21,230 मतलब, मैं नहीं बोलती... 163 00:14:26,860 --> 00:14:30,160 - क्रेग के जीवन में मुश्किलें चल रही हैं। - पैटी के साथ? 164 00:14:32,780 --> 00:14:35,190 मैंने उससे थोड़ी देर ही बात की थी, 165 00:14:35,390 --> 00:14:40,000 पर मुझे ऐसा लगा कि यह शादी नहीं होने वाली। 166 00:14:41,460 --> 00:14:43,000 तुम्हारी क्या राय है, इलेन? 167 00:14:44,840 --> 00:14:49,550 मेरे हिसाब से यह मसला उन्हें आपस में हल करना चाहिए। 168 00:14:52,220 --> 00:14:53,470 तुम सही कह रही हो। 169 00:14:54,060 --> 00:14:57,390 उन्हें अपने जज़्बातों को समझने के लिए कुछ समय दूर रहना चाहिए। 170 00:15:00,480 --> 00:15:03,760 तो हम क्रेग को अभी थोड़ी मोहलत दे सकते हैं? 171 00:15:03,960 --> 00:15:07,820 बेशक। दोस्त इसीलिए तो होते हैं। 172 00:15:08,650 --> 00:15:09,530 ठीक है। 173 00:15:14,910 --> 00:15:19,000 - इलेन? - हाँ, मि. पैटॉफ़। 174 00:15:22,380 --> 00:15:23,380 तुम्हारा कंप्यूटर? 175 00:15:43,940 --> 00:15:46,570 - तुम्हारे लिए कम मसाला डाला। - शुक्रिया, जान। 176 00:15:54,200 --> 00:15:58,370 हे ईश्वर, हमें आशीर्वाद दें, और इस भोजन को भी जो हमें आपकी उदारता से मिला है। 177 00:15:59,080 --> 00:16:02,000 हमें सुरक्षित, एकजुट और मज़बूत रखने के लिए धन्यवाद। 178 00:16:02,500 --> 00:16:03,500 आमीन। 179 00:16:06,630 --> 00:16:07,670 आमीन। 180 00:16:10,340 --> 00:16:12,130 भूत भगाना क्या होता है? 181 00:16:12,680 --> 00:16:16,390 क्या वह असलियत में होता है या उसे बस टीवी में दिखाया जाता है? 182 00:16:17,220 --> 00:16:22,230 कभी-कभी भूत-बाधा के मामलों में चर्च हस्तक्षेप करता है। 183 00:16:23,230 --> 00:16:25,270 चाहे वे असली हों या काल्पनिक। 184 00:16:26,060 --> 00:16:29,720 - आपने कभी किया है? - मैंने ख़ुद? 185 00:16:29,920 --> 00:16:31,050 हाँ। 186 00:16:31,250 --> 00:16:32,950 कभी मुझसे कहा नहीं गया। 187 00:16:34,780 --> 00:16:36,700 तुमसे सच कहूँ तो, क्रेग, 188 00:16:37,740 --> 00:16:40,120 मुझे इस बात का थोड़ा अफ़सोस है। 189 00:16:41,870 --> 00:16:45,610 - तुम्हें लगता है कि तुम पर कुछ... - नहीं, मुझ पर नहीं। 190 00:16:45,810 --> 00:16:48,460 बस मेरे दफ़्तर में एक आदमी है। 191 00:16:49,500 --> 00:16:52,170 मुझे नहीं पता कि उसके अंदर क्या चल रहा है। 192 00:16:52,630 --> 00:16:58,350 और मेरे ज़हन में बड़े अजीबोगरीब ख़्याल आने लगे हैं। 193 00:16:59,810 --> 00:17:04,270 कभी-कभी हम अपनी नाकामयाबियों को सही ठहराने के लिए 194 00:17:04,810 --> 00:17:06,560 एक दुश्मन बना लेते हैं। 195 00:17:07,980 --> 00:17:10,650 यह कैथोलिक धर्म बड़ा कठोर होता है, है न? 196 00:17:12,440 --> 00:17:14,320 तुम वास्तव में यहाँ क्यों आए हो? 197 00:17:17,450 --> 00:17:21,750 पहले तो इसलिए आया था ताकि मैं पैटी से शादी कर सकूँ। 198 00:17:23,330 --> 00:17:26,270 अब... इस वक़्त, 199 00:17:26,470 --> 00:17:30,420 शायद मैं यहाँ केवल ज़िंदा बचे रहने के लिए आया हूँ। 200 00:17:33,090 --> 00:17:34,340 तुम्हारा दुश्मन कौन है? 201 00:17:36,890 --> 00:17:40,310 वह शाओ कान है, वह डॉन्की कॉन्ग है। 202 00:17:41,180 --> 00:17:45,230 कभी-कभी वह बाउज़र बन जाता है। माफ़ करना, जानता हूँ ये समझ नहीं आएँगे। 203 00:17:57,860 --> 00:17:58,950 वह बॉस है। 204 00:18:00,070 --> 00:18:01,240 इससे ज़्यादा कुछ नहीं। 205 00:18:03,580 --> 00:18:06,920 और मुझे उसे घर नहीं ले जाना चाहिए, 206 00:18:07,710 --> 00:18:12,050 पर वह जब मन चाहे अंदर घुस आता है। 207 00:18:14,130 --> 00:18:15,300 क्या कर सकते हैं? 208 00:18:19,260 --> 00:18:21,100 पता है, सब कुछ उसी के हाथ में है। 209 00:19:21,490 --> 00:19:22,910 धत् तेरे की। 210 00:19:47,810 --> 00:19:49,060 हैलो, नौजवान। 211 00:19:53,770 --> 00:19:54,810 मैं बैठ सकता हूँ? 212 00:20:02,910 --> 00:20:04,870 तुम्हारे साथ एक खेल खेलना चाहूँगा। 213 00:20:12,500 --> 00:20:14,000 मुझे फ़ोन की इजाज़त नहीं है। 214 00:20:17,880 --> 00:20:20,590 उसका नाम है मिस्टर सैंग्ज़ जंगल ओडिसी। 215 00:20:23,380 --> 00:20:25,300 कोई तुमसे नाराज़ नहीं होगा। 216 00:20:33,100 --> 00:20:36,940 कॉम्पवेयर गेम्स मिस्टर सैंग्ज़ जंगल ओडिसी 217 00:20:51,700 --> 00:20:53,370 तुम अपने शब्दों में बताओ... 218 00:20:54,620 --> 00:20:57,790 कि यह गेम तुम्हें कैसा महसूस कराता है। 219 00:21:15,020 --> 00:21:16,020 लेवल 300 पूरा! 220 00:21:17,810 --> 00:21:18,590 लेवल 310 शुरू करें 221 00:21:18,790 --> 00:21:21,360 लेवल 310 शुरू 222 00:21:45,840 --> 00:21:48,410 हैलो, कॉम्पवेयर से इलेन बोल रही हूँ। 223 00:21:48,610 --> 00:21:50,160 तुम टैन हो, है न? 224 00:21:50,360 --> 00:21:51,680 टैंग, स्वाद की तरह। 225 00:21:52,720 --> 00:21:57,560 माफ़ करना, जानती हूँ शनिवार की सुबह है, तो तुम्हारा ज़्यादा वक़्त नहीं लूँगी। 226 00:21:58,150 --> 00:22:02,840 मैंने आज इसलिए फ़ोन किया क्योंकि तुम्हारे गेमप्ले में एक असामान्य पैटर्न दिखा। 227 00:22:03,040 --> 00:22:05,930 इसमें लिखा है कि तुमने मिस्टर सैंग्ज़ जंगल ओडिसी 228 00:22:06,130 --> 00:22:08,600 सात घंटे और 11 मिनट तक नौ बार खेला, 229 00:22:08,800 --> 00:22:11,600 और हमारे डेटा के मुताबिक तुम लेवल 316 पर रुक गईं। 230 00:22:11,800 --> 00:22:15,160 हाँ, वे सात घंटे और ग्यारह मिनट जो मुझे वापस नहीं मिलने वाले। 231 00:22:15,460 --> 00:22:17,830 तो तुम लेवल 316 से निराश हुईं? 232 00:22:18,170 --> 00:22:21,320 देखो, मैं सोने के अंडे के लिए दौड़ती हूँ, हाथी गिर जाता है, 233 00:22:21,520 --> 00:22:24,660 हर बार खेल से बाहर हो जाती हूँ। 234 00:22:24,860 --> 00:22:27,830 इतना गुस्सा आया कि आँगन की खिड़की पर अपना थोबड़ा दे मारा। 235 00:22:28,030 --> 00:22:28,870 टैंग से एक स्टार। 236 00:22:29,070 --> 00:22:29,840 कॉल समाप्त 237 00:22:48,320 --> 00:22:51,520 मैंने आज तक जो भी गेम खेला है, हर एक गेम पूरा किया है। 238 00:22:51,720 --> 00:22:54,690 तो तुम लेवल 316 पर रुक गए? 239 00:22:54,890 --> 00:22:56,910 मैं रुका नहीं। वह अटक गया। 240 00:23:00,250 --> 00:23:02,210 काइल, तुम्हारे हाथ को क्या हुआ? 241 00:23:03,290 --> 00:23:04,710 मैंने खिड़की पर मुक्का मारा। 242 00:23:09,090 --> 00:23:12,430 - गेम की वजह से? - उस कमबख़्त हाथी की वजह से। 243 00:23:36,040 --> 00:23:37,620 रीजस इमेज प्राप्त 244 00:24:14,370 --> 00:24:16,160 साले कमीने। 245 00:24:20,830 --> 00:24:22,020 डेना, तुम यहाँ क्यों आईं? 246 00:24:22,220 --> 00:24:25,380 उन्हें कुरकुरे बिस्कुट चाहिए थे। बोले घर के बने होने चाहिए। 247 00:24:27,420 --> 00:24:30,340 मैं गाड़ी में तीन खा भी गई। कोई रोककर दिखाओ। 248 00:24:31,420 --> 00:24:33,550 तुम्हारा बेटा कैसा है? टेरी? 249 00:24:33,970 --> 00:24:34,890 टिमी। 250 00:24:36,390 --> 00:24:39,000 हाँ, उसे टाँके लगे। वह ठीक हो जाएगा। 251 00:24:39,200 --> 00:24:41,600 यह चमत्कार है कि उसकी कोई नस नहीं कटी। 252 00:24:43,850 --> 00:24:44,900 क्या हुआ था? 253 00:24:46,980 --> 00:24:50,090 वह आपे से बाहर हो गया और हम उसे शांत नहीं कर पाए। 254 00:24:50,290 --> 00:24:52,950 उसने बाथरूम की खिड़की पर अपना हाथ दे मारा। 255 00:24:54,860 --> 00:24:57,520 पता नहीं कि उसे यह नहीं दिखा कि खिड़की खुली नहीं थी। 256 00:24:57,720 --> 00:24:59,830 टिम डैरियस की तरह कुशल नहीं है। 257 00:25:00,910 --> 00:25:03,660 डेना, क्या टिमी तुम्हारे फ़ोन पर गेम खेलता है? 258 00:25:04,870 --> 00:25:07,880 वही तो उसे हमें लात मारने से रोकता है। 259 00:25:13,590 --> 00:25:15,050 तुम कुरकुरा बिस्कुट नहीं हो। 260 00:25:22,680 --> 00:25:26,900 मैंने ख़ूब सारा मैदा और चिकनाई डाली है, मि. पैटॉफ़। 261 00:25:27,270 --> 00:25:31,480 अगर सब के सब खाएँगे तो दिल का थोड़ा ध्यान रखिएगा। 262 00:25:33,190 --> 00:25:35,260 इस सप्ताहांत कुछ और है? 263 00:25:35,460 --> 00:25:37,410 अब तुम्हारी ज़रूरत नहीं है। 264 00:25:40,530 --> 00:25:42,650 मि. पैटॉफ़, एक मुसीबत खड़ी हो गई है। 265 00:25:42,850 --> 00:25:44,980 मैं फोकस ग्रुप से लगातार संपर्क में थी 266 00:25:45,180 --> 00:25:47,460 और कोई लेवल 316 को पार नहीं कर पा रहा। 267 00:25:48,000 --> 00:25:49,420 यह एक मुश्किल गेम है। 268 00:25:49,960 --> 00:25:53,740 मेरे ख़्याल से कोई गड़बड़ है और हमें परीक्षण के लिए समय चाहिए। 269 00:25:53,940 --> 00:25:56,260 ज़रूरत पड़े तो उन्हें... 270 00:25:57,390 --> 00:25:58,390 हमेशा के लिए... 271 00:25:59,390 --> 00:26:01,080 कोशिश करते रहना होगा। 272 00:26:01,280 --> 00:26:03,420 वे कुढ़ रहे हैं, गुस्सा हो रहे हैं। 273 00:26:03,620 --> 00:26:06,600 कुछ मामलों में, हमारे यूज़र्स ने ख़ुद को चोट भी पहुँचाई। 274 00:26:07,520 --> 00:26:10,970 डेना के बेटे के साथ यही हुआ। उसने गेम डाउनलोड किया, 275 00:26:11,170 --> 00:26:14,180 उसके बेटे ने गेम खेला, वह अस्पताल पहुँच गया। 276 00:26:14,380 --> 00:26:16,030 यह नामुमकिन है। 277 00:26:17,410 --> 00:26:21,740 आप एक भूलभुलैया पार करते हैं, आपको इनाम मिलता है, आप आगे बढ़ते हैं। 278 00:26:22,450 --> 00:26:25,450 एक मासूम सा, बच्चों का खेल है। इसमें क्या बुराई है? 279 00:26:26,460 --> 00:26:28,210 हमें लॉन्च को आगे करना होगा। 280 00:26:28,670 --> 00:26:34,240 अगर हमने अभी लॉन्च न किया, तो मि. सैंग और कॉम्पवेयर का अस्तित्व मिट जाएगा। 281 00:26:34,440 --> 00:26:40,050 मैंने यूज़र प्रतिक्रिया को पढ़ा है और वे सकारात्मक की ओर झुक रही हैं। 282 00:26:43,060 --> 00:26:45,770 मार्केंटिंग से कहो कि हम लॉन्च के लिए तैयार हैं। 283 00:26:55,940 --> 00:27:01,200 "मिस्टर सैंग्ज़ जंगल ओडिसी जैसा बेमिसाल गेम मैंने आज तक नहीं खेला।" 284 00:27:01,490 --> 00:27:03,740 ओहायो की ब्रियोनी के शब्द हैं, मेरे नहीं। 285 00:27:19,930 --> 00:27:22,140 धत्! यह गेम भाड़ में जाए। 286 00:27:26,520 --> 00:27:27,630 तुम बाहर जा रही हो? 287 00:27:27,830 --> 00:27:32,440 - कुछ काम निपटाने हैं। - पर मुझे लगा कि तुम बीमार हो। 288 00:27:34,650 --> 00:27:35,690 क्या तुम नाराज़ हो? 289 00:27:36,230 --> 00:27:40,490 - बस हवा खानी है। बाहर जाना है। - रुक जाओ। जान? 290 00:27:41,660 --> 00:27:42,910 क्या मैंने कुछ किया? 291 00:27:45,030 --> 00:27:46,740 पता नहीं, क्रेग। तुम ही बताओ? 292 00:27:50,370 --> 00:27:51,290 पैटी। 293 00:28:05,550 --> 00:28:09,100 अंदर इनके खिलने के लिए ज़्यादा कुदरती रोशनी नहीं है। 294 00:28:09,980 --> 00:28:12,250 सप्ताहांत को, मैं हमेशा सारे पौधे लेकर 295 00:28:12,450 --> 00:28:14,550 उन्हें आर्ट विभाग की खिड़की पर रख देता हूँ। 296 00:28:14,750 --> 00:28:17,190 हैरियट को इनमें से सबसे धूप वाली जगह मिली है। 297 00:28:22,910 --> 00:28:23,910 शुक्रिया। 298 00:28:25,570 --> 00:28:28,870 हम धूप में ही खिल सकते हैं, इलेन। 299 00:29:24,720 --> 00:29:27,550 आप हार गए! 300 00:30:13,430 --> 00:30:15,770 रीजस पैटॉफ़ 301 00:31:24,710 --> 00:31:26,660 संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला 302 00:31:26,860 --> 00:31:28,800 रचनात्मक पर्यवेक्षक दिनेश शाकुल