1 00:00:07,000 --> 00:00:10,280 बदकिस्मती से, मि. सैंग आज हमारे बीच नहीं हैं। 2 00:00:10,480 --> 00:00:14,490 और इसमें मि. सैंग की सभी इच्छाएँ साफ़ तौर पर लिखी हैं। 3 00:00:14,690 --> 00:00:17,080 शुक्रिया। तो तुम कह रही हो कि वह आदमी मटकता हुआ आया 4 00:00:17,280 --> 00:00:20,000 और सैंग को सभी अधिकार उसके हवाले करने के लिए मना लिया? 5 00:00:20,200 --> 00:00:20,920 मैं नहीं मानता। 6 00:00:21,120 --> 00:00:24,770 मेरी दोस्त मिलानी सालों से नशे की लत से जूझ रही थी। 7 00:00:27,770 --> 00:00:28,940 मुझे क्या हो रहा है? 8 00:00:29,440 --> 00:00:32,260 तुम्हें पैनिक अटैक आ रहा है, क्रेग। 9 00:00:32,460 --> 00:00:33,680 हम पागल के कर्मचारी हैं। 10 00:00:33,880 --> 00:00:34,720 आपने मुझसे झूठ कहा। 11 00:00:34,920 --> 00:00:38,480 - जानना था, क्या हम वाकई दोस्त बन सकते हैं। - और? 12 00:00:38,680 --> 00:00:41,910 यह समझ लो कि किसी मुसीबत में मैं तुम पर निर्भर नहीं करने वाला। 13 00:00:45,790 --> 00:00:47,110 फ़्रैंक फ़्लोरेज़। 14 00:00:47,310 --> 00:00:50,550 अगर जानना है कि वह क्या है, तो फ़्रैंक फ़्लोरेज़ को ढूँढो। 15 00:01:21,950 --> 00:01:24,480 - हैलो। - मैं मि. सैंग वू से मिलने आया हूँ। 16 00:01:24,680 --> 00:01:27,120 - आपने अपॉइंटमेंट लिया था? - जी नहीं। 17 00:01:27,960 --> 00:01:32,460 तो, सैंग का नियम है कि वह बिना अपॉइंटमेंट किसी से मुलाकात नहीं करते। 18 00:01:33,420 --> 00:01:35,420 मैं मि. सैंग वू से मिलने आया हूँ। 19 00:01:37,470 --> 00:01:38,840 जैसा कि मैं कह रही थी... 20 00:01:39,470 --> 00:01:41,470 मैं आपके लिए अपॉइंटमेंट तय कर दूँ? 21 00:01:41,890 --> 00:01:44,270 मैं उनके उपलब्ध होने तक इंतज़ार करूँगा। 22 00:02:45,240 --> 00:02:48,750 जनाब? हैलो। हाँ, उन्होंने कहा है कि वह आपको 10 मिनट दे सकते हैं। 23 00:03:13,020 --> 00:03:14,230 हाँ। 24 00:03:17,110 --> 00:03:19,890 गुड आफ़्टरनून, मि. सैंग। मेरा नाम है... 25 00:03:20,090 --> 00:03:22,570 अंग्रेज़ी। मैं अंग्रेज़ी अच्छे से समझता हूँ। 26 00:03:24,330 --> 00:03:26,790 मेरा नाम रीजस पैटॉफ़ है 27 00:03:27,370 --> 00:03:30,920 और मैं बहुत दूर से आपको एक तोहफ़ा देने आया हूँ। 28 00:03:31,540 --> 00:03:34,500 आप जाते वक़्त उसे मेरी असिंस्टेंट को दे सकते हैं। 29 00:03:36,210 --> 00:03:39,590 बदकिस्मती से, वह तोहफ़ा आपके 30 00:03:40,550 --> 00:03:42,050 मरने के बाद ही यहाँ आएगा। 31 00:03:42,680 --> 00:03:44,850 अगर मैं मर गया तो वह मेरे किस काम का? 32 00:03:45,510 --> 00:03:49,060 अगर मैं आपसे यह कहूँ कि वह तोहफ़ा अमर होना है? 33 00:03:56,480 --> 00:03:58,190 आपका सत्र समाप्त कर दिया गया है 34 00:04:15,790 --> 00:04:18,380 द कंसल्टेंट 35 00:04:31,480 --> 00:04:32,710 213 डिलीवरी 36 00:04:32,910 --> 00:04:35,760 तुमने इस सप्ताहांत मुझे पलटकर फ़ोन क्यों नहीं किया? 37 00:04:35,950 --> 00:04:37,690 मैंने करीब दस मैसेज छोड़े थे। 38 00:04:37,940 --> 00:04:39,880 मुझे अपना फ़ोन नंबर, मेरे खाते, 39 00:04:40,080 --> 00:04:42,890 मेरे पासवर्ड और मेरे सिक्योरिटी प्रश्न, सब बदलने पड़े। 40 00:04:43,090 --> 00:04:45,510 सिगरेट पी रही हो? मैं एक कश लगा सकता हूँ? 41 00:04:45,710 --> 00:04:48,980 उसके पास हमारी फ़ाइलें हैं। वे एक छोटे से कमरे में बंद हैं। 42 00:04:49,180 --> 00:04:53,410 वह मेरे माता-पिता का नाम जानता है, उस जिम का भी जहाँ मैं कभी-कभार जाती हूँ। 43 00:04:53,710 --> 00:04:55,080 वह सब कुछ जानता है। 44 00:04:58,540 --> 00:05:02,840 प्राप्तकर्ता - आह्न सैंग वू 45 00:05:15,140 --> 00:05:17,100 मि. सैंग वू के लिए डिलीवरी है। 46 00:05:19,570 --> 00:05:20,940 मुझे माफ़ करना। 47 00:05:21,900 --> 00:05:25,030 जब भी उसका नाम सुनती हूँ, उसका भोला चेहरा याद आता है। 48 00:05:30,740 --> 00:05:32,940 हिलटेक कॉर्प, क्या तुम्हें वे याद हैं? 49 00:05:33,140 --> 00:05:34,940 - मॉस्को में कृत्रिम अंग वाले। - हाँ। 50 00:05:35,140 --> 00:05:36,520 मैंने गहरी छानबीन की। 51 00:05:36,720 --> 00:05:40,610 मैंने तुलना की कि पैटॉफ़ के आने से पहले और बाद में उनका बिज़नेस कैसा था। 52 00:05:40,810 --> 00:05:43,070 पहले उनका सालाना टर्नओवर 26 मिलियन डॉलर था। 53 00:05:43,270 --> 00:05:45,240 अब वह 50 मिलियन डॉलर के ऊपर हो गया है। 54 00:05:45,440 --> 00:05:48,160 उसने छह महीनों में उनका उत्पादन लगभग दोगुना कर दिया। 55 00:05:48,360 --> 00:05:51,430 शायद वह अपने काम में बहुत ज़्यादा अच्छा होगा। 56 00:05:52,850 --> 00:05:56,920 अच्छा, मैंने यूँ ही मस्ती में रूस में एम्युटेशन के बारे में पता लगाया। 57 00:05:57,120 --> 00:05:59,260 - सप्ताहांत पर यह किया? - मुझे आज रात एक 58 00:05:59,450 --> 00:06:01,420 धार्मिक सभा में जाना है, तो हिसाब बराबर। 59 00:06:01,620 --> 00:06:05,010 पहले ये देश साल में औसतन डेढ़ लाख विकलांग सर्जरी कर रहा था। 60 00:06:05,210 --> 00:06:08,350 अचानक, हमारा दोस्त पैटॉफ़ हाथ और पैरों के कारोबार से जुड़ता है। 61 00:06:08,550 --> 00:06:11,200 अब विकलांग सर्जरी की संख्या बढ़कर 290,000 हो गई है। 62 00:06:11,620 --> 00:06:12,850 उसने उसे दोगुना कर दिया। 63 00:06:13,050 --> 00:06:15,310 अचानक मजदूरों की दुर्घटनाएँ 64 00:06:15,510 --> 00:06:17,610 दोगुनी हो गईं? कोई मतलब नहीं बनता। 65 00:06:17,810 --> 00:06:21,490 संख्या बढ़ी है। हमें बुनियादी कारणों को ध्यान में रखना होगा। 66 00:06:21,690 --> 00:06:24,380 युद्ध, लैंडमाइन, महामारी। 67 00:06:25,260 --> 00:06:26,870 अच्छा, इस तस्वीर को देखो। 68 00:06:27,070 --> 00:06:28,200 यह मिलानी मोरोज़ोव है। 69 00:06:28,400 --> 00:06:31,250 विक्टर कुल्ज़र के साथ करीबी रूप से काम करती है। 70 00:06:31,440 --> 00:06:34,000 - जिसने सैंग की तरह ही करार साइन किया। - सही। 71 00:06:34,200 --> 00:06:37,480 इस तस्वीर को लेने के तीन महीने बाद, कुल्ज़र की मौत हो गई। 72 00:06:40,730 --> 00:06:42,170 - वह सुंदर है। - अब भी। 73 00:06:42,370 --> 00:06:46,740 पर उसमें कुछ बदलाव आए हैं। नया हाथ, नया पैर, नया जबड़ा। 74 00:06:47,360 --> 00:06:50,510 रुको, तो तुम यह कह रहे हो कि 75 00:06:50,710 --> 00:06:53,640 उसने उसे अपने आधे अंग काटने के लिए मनाया? 76 00:06:53,840 --> 00:06:56,790 हाँ, मि. कुल्ज़र की भलाई की वास्ता देकर। 77 00:07:16,930 --> 00:07:19,290 मैं बहुत व्यस्त हूँ, तो सीधे मुद्दे पर आओ। 78 00:07:19,490 --> 00:07:23,460 - तुम क्या बेच रहे हो? - मैं कोई सेल्समैन नहीं हूँ। 79 00:07:23,660 --> 00:07:26,760 मैं एक सलाहकार के तौर पर अपनी सेवा देना चाहता हूँ। 80 00:07:26,960 --> 00:07:30,110 मुझे कोई सलाहकार नहीं चाहिए। अपने आसपास देखो, दादा जी, 81 00:07:30,570 --> 00:07:31,820 काम बढ़िया चल रहा है। 82 00:07:32,490 --> 00:07:35,160 इसका बिल्कुल उल्टा है, मि. सैंग। 83 00:07:36,200 --> 00:07:40,870 मैंने कॉम्पवेयर के खाते और बही की समीक्षा करने की गुस्ताखी की। 84 00:07:42,960 --> 00:07:46,670 आप केवल अगले चार महीनों तक अपने कर्मचारियों को वेतन दे पाएँगे। 85 00:07:50,840 --> 00:07:53,160 - तुम हो कौन? - रीजस पैटॉफ़। 86 00:07:53,360 --> 00:07:56,330 मैंने हमारे परिचय के दौरान साफ़-साफ़ बताया था। 87 00:07:56,530 --> 00:08:00,180 इस बार अपने मोबाइल में यह बात लिख लीजिए। 88 00:08:07,190 --> 00:08:11,680 अपने कर्मचारियों को ज़्यादा इनाम देते हैं और अपने उत्पाद को कम आँकते हैं। 89 00:08:11,880 --> 00:08:16,200 लोग आपकी उम्र, जाति और भोलेपन का फ़ायदा उठाते हैं। 90 00:08:16,830 --> 00:08:19,160 बैंक आपको एक कौड़ी नहीं देने वाले। 91 00:08:20,040 --> 00:08:24,860 जब आपके निवेशकों को इस मुश्किल स्थिति के बारे में पता चलेगा, 92 00:08:25,060 --> 00:08:27,500 वे आपके बदले कोई काबिल इंसान ले आएँगे। 93 00:08:27,920 --> 00:08:32,200 ये तथ्य भले ही सुनने में बुरे लगें, 94 00:08:32,400 --> 00:08:34,130 पर आप जानते हैं कि यह सब सच है। 95 00:08:36,090 --> 00:08:37,710 कोई मुझसे इस तरह बात नहीं करता। 96 00:08:37,900 --> 00:08:40,420 तीन रात पहले, आप अपने 19वीं मंज़िल के 97 00:08:40,620 --> 00:08:43,690 छज्जे पर खड़े होकर रो रहे थे और वहाँ से कूदना चाहते थे। 98 00:08:44,810 --> 00:08:47,940 मैं आपसे यह सवाल पूछना चाहूँगा, मि. सैंग। 99 00:08:48,940 --> 00:08:50,150 आपको किस चीज़ ने रोका? 100 00:08:52,440 --> 00:08:53,640 तुम्हें यह कैसे पता? 101 00:08:53,840 --> 00:08:56,770 आपको इस इकलौती बात ने उस कगार से कूदने से रोका 102 00:08:56,970 --> 00:08:59,640 कि आप अपनी ही विरासत को झुठला देंगे। 103 00:08:59,840 --> 00:09:01,830 यह डर कि कोई आपको याद नहीं रखेगा। 104 00:09:03,710 --> 00:09:05,750 देख सकता हूँ कि आप परेशान हैं, 105 00:09:06,000 --> 00:09:09,490 मैं थोड़ी देर बाहर जाता हूँ, ताकि आप ख़ुद को संभाल सकें। 106 00:09:09,690 --> 00:09:10,460 नहीं। 107 00:09:11,380 --> 00:09:12,380 रुको। 108 00:09:21,930 --> 00:09:24,960 - मैं पूरी मेहनत करता हूँ। - और समस्याएँ बढ़ती जाती हैं। 109 00:09:25,160 --> 00:09:29,440 - मुझे एक बेहतरीन खेल बनाना होगा। - पर दुआ खाली जाती है। 110 00:09:30,770 --> 00:09:36,030 मेरी सेवाओं को काम में लाइए, मि. सैंग, तो आपकी सभी चिंताएँ दूर हो जाएँगी। 111 00:09:41,540 --> 00:09:42,690 कब से काम शुरू करोगे? 112 00:09:42,890 --> 00:09:45,620 बदकिस्मती से, आपके जाने के बाद ही कर पाऊँगा। 113 00:09:46,540 --> 00:09:49,400 - जाने के? - क्या मैंने यह बात स्पष्ट नहीं की? 114 00:09:49,600 --> 00:09:52,820 माफ़ कीजिए। आप मेरे आज के तीसरे ग्राहक हैं 115 00:09:53,020 --> 00:09:55,370 और कभी-कभी बातचीत धुँधली हो जाती है। 116 00:09:55,570 --> 00:09:59,010 मेरा अनुबंध आपके मरने पर ही शुरू होगा। 117 00:10:48,230 --> 00:10:49,270 मैं ठीक हूँ। 118 00:10:49,600 --> 00:10:52,010 ख़ुद को अंदर बंद कर लिया और बाहर नहीं आ रहा। 119 00:10:52,210 --> 00:10:54,300 उसने कभी फ़्रैंक फ़्लोरेज़ का ज़िक्र किया? 120 00:10:54,500 --> 00:10:56,510 "ज़", भी हो सकता है, या "स" भी। 121 00:10:56,710 --> 00:10:57,550 नहीं। 122 00:10:57,750 --> 00:10:59,260 उस रूसी गुड़िया ने कहा था 123 00:10:59,460 --> 00:11:02,770 कि पैटॉफ़ के बारे में जानना है, तो फ़्रैंक फ़्लोरेज़ को ढूँढ़ूँ। 124 00:11:02,970 --> 00:11:04,520 तुमने पहले क्यों नहीं बताया? 125 00:11:04,720 --> 00:11:07,190 हाउ मैनी ऑफ़ मी के मुताबिक, "ज़" वाले 32 लोग हैं 126 00:11:07,390 --> 00:11:08,730 और "स" वाले 1100। 127 00:11:08,930 --> 00:11:13,110 इसे और कम करने की कोशिश कर रहा हूँ। विकलांग फ़्रैंक फ़्लोरेज़ पर कुछ न मिला। 128 00:11:13,310 --> 00:11:14,530 किसी भी वर्तनी के साथ। 129 00:11:14,730 --> 00:11:17,340 तुमने बताया नहीं कि शुक्रवार रात कैसी रही। 130 00:11:20,300 --> 00:11:24,460 बस यह कह लो कि उसने हद से गुज़रकर मुझे मेरी औकात दिखा दी। 131 00:11:24,650 --> 00:11:26,350 पैटी की इस बारे में क्या राय है? 132 00:11:27,600 --> 00:11:29,840 - मैंने उसे कुछ नहीं बताया। - क्यों? 133 00:11:30,030 --> 00:11:32,500 उसे लगेगा कि मैं काम से जी चुरा रहा हूँ। 134 00:11:32,700 --> 00:11:34,800 - ऐसा है क्या? - नहीं। यह आदमी... 135 00:11:35,000 --> 00:11:37,690 - वह नहीं है जो दिखाता हूँ। - डेनीस डेलिलो! 136 00:11:41,530 --> 00:11:43,910 डेनीस डेलिलो। 137 00:11:47,700 --> 00:11:49,910 अब, तुममें से एक डेनीस डेलिलो होगी। 138 00:11:54,840 --> 00:11:56,090 बहुत ख़ूब। 139 00:11:57,170 --> 00:11:59,050 यह नाम जाना-पहचाना क्यों लगता है? 140 00:12:14,730 --> 00:12:15,730 अंदर आ जाओ। 141 00:12:19,900 --> 00:12:21,430 - मि. पैटॉफ़? - हाँ। 142 00:12:21,630 --> 00:12:25,450 - आप डेनीस को ढूँढ़ रहे थे? - डेलिलो। 143 00:12:25,820 --> 00:12:30,940 वह यहीं पर है। उस पर हर महीने 5,256 डॉलर खर्च करते हैं 144 00:12:31,140 --> 00:12:34,460 और उसका उत्पादन शून्य के बराबर है। 145 00:12:34,790 --> 00:12:36,280 शायद वह कोई भूत हो? 146 00:12:36,480 --> 00:12:39,240 डेनीस जनवरी से लंबे समय की बीमार चल रही है। 147 00:12:39,440 --> 00:12:40,780 और वह उसे वेतन देता रहा? 148 00:12:40,980 --> 00:12:43,660 हाँ, भेदभाव के मुकदमे से बचने के लिए। 149 00:12:43,860 --> 00:12:45,680 - उसे क्या परेशानी है? - तनाव। 150 00:12:48,680 --> 00:12:51,810 - डेज़ी हॉयट? - एलर्जी। 151 00:12:54,350 --> 00:12:57,190 - डिलन गैरेटी? - अज्ञात मानसिक रोग की परेशानी। 152 00:13:01,780 --> 00:13:03,720 मैं मरे हुए को बुरा-भला नहीं कहना चाहता 153 00:13:03,920 --> 00:13:06,430 पर सैंग को धंधे की बिल्कुल भी समझ नहीं थी। 154 00:13:06,630 --> 00:13:10,100 मेरे ख़्याल से उसका रुझान ज़्यादातर रचनात्मक था 155 00:13:10,300 --> 00:13:12,080 और वह केवल 20 साल का था। 156 00:13:13,160 --> 00:13:16,190 स्थिति मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा गंभीर है। 157 00:13:16,390 --> 00:13:20,700 अगर अभी लागत कम करने के कदम न उठाए, अगले छह हफ़्ते से ज़्यादा चल नहीं पाएँगे। 158 00:13:20,900 --> 00:13:22,070 छह हफ़्ते? 159 00:13:22,270 --> 00:13:25,590 अगर हमने बाकी सारे खर्चे काट भी दिए, तो शायद दो महीने। 160 00:13:30,850 --> 00:13:33,130 ए, किसका वज़न ज़्यादा होगा? 161 00:13:33,320 --> 00:13:35,420 तीन लकड़बग्घों का या एक बड़े गोरिल्ला का? 162 00:13:35,620 --> 00:13:37,880 इसके लॉन्च में कितना वक़्त लगेगा? 163 00:13:38,080 --> 00:13:39,970 कोई इसे ठीक से बेच नहीं पाएगा। 164 00:13:40,160 --> 00:13:42,590 - और अगर कर पाए तो? - तीन महीने। 165 00:13:42,790 --> 00:13:45,570 ख़ैर, तो तुम्हें सप्ताहांत पर काम करना होगा, हीरो। 166 00:13:45,950 --> 00:13:48,930 बस छह हफ़्ते हैं, उसके बाद किसी को वेतन नहीं मिलेगा। 167 00:13:49,130 --> 00:13:52,690 रुको। क्या? पैटॉफ़ ने कहा कि कंपनी बंद होने तक केवल छह हफ़्ते हैं? 168 00:13:52,890 --> 00:13:53,600 अभी-अभी। 169 00:13:53,800 --> 00:13:56,400 मुझे उसकी कही एक बात पर यकीन नहीं है। 170 00:13:56,600 --> 00:13:58,710 दिख नहीं रहा? यह एक और इम्तिहान है। 171 00:14:00,670 --> 00:14:03,920 ए, राउल। अपस्कर्ट जंगल से सबसे ज़्यादा मिलता-जुलता कुछ है? 172 00:14:04,340 --> 00:14:07,080 यह एक तरह से कैची क्यूबी है, पर अंतरिक्ष में नहीं। 173 00:14:07,280 --> 00:14:10,660 और उस खटारा को फिर से नया बनाने में कितना वक़्त लगेगा? 174 00:14:10,860 --> 00:14:11,910 ग्राफिक्स का काम है। 175 00:14:12,110 --> 00:14:15,210 आर्ट विभाग काम पर लग जाए तो कल तक प्रारूप तैयार हो जाएगा। 176 00:14:15,410 --> 00:14:16,730 आज रात का लक्ष्य रखो। 177 00:14:17,560 --> 00:14:19,340 तुम उससे कॉम्पवेयर को बचाओगे? 178 00:14:19,540 --> 00:14:23,900 एक दिलचस्प तथ्य, तीन लकड़बग्घों का वज़न एक बड़े गोरिल्ला के बराबर होता है। 179 00:14:25,490 --> 00:14:26,740 हे भगवान। 180 00:14:34,040 --> 00:14:37,710 एक पिंग पॉन्ग टेबल की बोली जीती थी। उन्होंने नकद लेकर आने को कहा। 181 00:14:49,880 --> 00:14:52,050 आपके पास जीवन बीमा तो होगा, है न? 182 00:14:53,180 --> 00:14:55,970 - बेशक है। - तो यह कैसे अलग है? 183 00:14:57,390 --> 00:14:59,840 अकाल मृत्यु की स्थिति में, 184 00:15:00,040 --> 00:15:04,230 आपने अपनी विरासत सुरक्षित रखने के लिए क्या प्रावधान बनाए हैं? 185 00:15:07,190 --> 00:15:09,320 - कोई भी नहीं। - तो, अब सही समय है। 186 00:15:10,450 --> 00:15:14,430 मि. सैंग, मेरे मार्गदर्शन में, लोग आपकी पूजा करेंगे। 187 00:15:14,630 --> 00:15:16,910 एक दिन, वे आपके सामने घुटने टेकेंगे। 188 00:15:22,210 --> 00:15:23,650 मुझे टीम से बात करनी चाहिए। 189 00:15:23,850 --> 00:15:27,280 आपकी टीम ही आपकी इस हालत की जड़ है। 190 00:15:27,480 --> 00:15:31,660 आह्न सैंग वू ने अपने मन की बात सुनना कब बंद कर दिया? 191 00:15:31,860 --> 00:15:34,260 कोई मुझे नहीं बता सकता कि क्या करना है, तुम भी। 192 00:15:36,510 --> 00:15:40,640 आपने अपने छोटे से जीवन में कितना कुछ हासिल किया है। 193 00:15:41,850 --> 00:15:44,770 सोचिए कि मरकर कितना कुछ हासिल कर पाएँगे। 194 00:16:35,660 --> 00:16:39,790 - क्रेग। उसने ताले बदल दिए। - क्या? 195 00:16:41,290 --> 00:16:45,400 रिकार्ड रूम के। मैं अभी फ़्रैंक फ़्लोरेज़ की फ़ाइल देखने गई थी। 196 00:16:45,600 --> 00:16:47,240 तुम्हारे पास अब भी उसकी चाबी है? 197 00:16:47,440 --> 00:16:50,860 दूसरी बनवा ली थी और शनिवार को ही असली वाली वापस दराज़ में रख दी। 198 00:16:51,060 --> 00:16:54,030 और जासूस हसीना ने इस तजुर्बे से क्या सीखा? 199 00:16:54,230 --> 00:16:56,500 - कि वह जानता है कि कोई वहाँ गया था? - हाँ। 200 00:16:56,690 --> 00:16:59,080 तुम्हें भी उसी तरह आज़मा रहा है जैसा कि मुझे। 201 00:16:59,280 --> 00:17:01,350 तुम दोनों के बीच हुआ क्या? 202 00:17:02,520 --> 00:17:05,340 बताया न, मैंने बहुत पी ली थी और फिर मैं घर चला गया। 203 00:17:05,540 --> 00:17:07,920 अच्छा, अगर मैं उसे हॉट योगा क्लास ले जाती 204 00:17:08,120 --> 00:17:11,440 और उसके बाद हम कॉफ़ी पीने जाते, तो तुम उत्सुक नहीं होते? 205 00:17:13,860 --> 00:17:17,100 उसने मुझसे कुछ ऐसा करवाने की कोशिश की जो मैं नहीं करना चाहता था। 206 00:17:17,300 --> 00:17:22,040 कुछ सेक्स से संबंधित नहीं। बस कुछ बहुत ही बुरा। 207 00:17:24,040 --> 00:17:26,020 - क्या तुमने वह किया? - क्या? 208 00:17:26,220 --> 00:17:28,000 वह चीज़ जो उसने करने को कहा। 209 00:17:29,880 --> 00:17:30,880 नहीं। 210 00:17:32,670 --> 00:17:33,590 अच्छी बात है। 211 00:17:35,130 --> 00:17:36,180 शुक्रिया। 212 00:17:48,060 --> 00:17:48,980 अंदर आ जाओ। 213 00:17:51,820 --> 00:17:52,820 मि. पैटॉफ़? 214 00:17:56,610 --> 00:18:01,580 - कुछ ज़रूरी बात है? - लगभग पाँच लाख डॉलर की बात है। 215 00:18:03,870 --> 00:18:06,520 मुझे नहीं पता कि यह कंपनी की संपत्ति है या नहीं, 216 00:18:06,720 --> 00:18:10,110 - पर पिछले साल, सैंग ने एक नाव खरीदी थी। - वह डूब गई। 217 00:18:10,310 --> 00:18:12,650 हाँ। चेक लिखते वक़्त उसे यह बात पता नहीं थी। 218 00:18:12,850 --> 00:18:17,340 पता नहीं कि वह बचाई जा सकती है या नहीं, पर शायद उसके बदले कुछ पैसे मिल जाए। 219 00:18:18,430 --> 00:18:22,060 मि. सैंग जल्दबाज़ी में काम करते थे। ऐसे लोग जल्दी बेवकूफ़ बनते हैं। 220 00:18:22,970 --> 00:18:25,640 क्या तुम भी जल्दबाज़ी में काम करती हो, इलेन? 221 00:18:26,890 --> 00:18:29,850 इस पर मैं बाद में बात करूंगी, मि. पैटॉफ़। 222 00:18:34,570 --> 00:18:36,600 अपस्कर्ट जंगल 223 00:18:36,790 --> 00:18:38,310 राउल, अभी तक काम हुआ? 224 00:18:38,500 --> 00:18:39,680 हाँ, हो गया। 225 00:18:39,880 --> 00:18:42,060 तुम पक्का इन्हें साझा करना चाहते हो? 226 00:18:42,260 --> 00:18:44,200 भरोसा करो, यह बहुत बढ़िया है। 227 00:19:10,020 --> 00:19:11,020 अंदर आ जाओ। 228 00:19:13,110 --> 00:19:16,730 मि. पैटॉफ़, अभी बात करने का सही समय है? 229 00:19:18,240 --> 00:19:20,780 जल्द ही हम सबका समय ख़त्म हो जाएगा। 230 00:19:22,120 --> 00:19:27,120 हाँ। मैंने सुना कि हम थोड़ी मुश्किल में हैं। 231 00:19:28,040 --> 00:19:30,190 मेरे पास कुछ है जो शायद काम आ जाए। 232 00:19:30,390 --> 00:19:31,830 एक और डूबी हुई नाव? 233 00:19:32,920 --> 00:19:35,450 वह गेम जो आपको पसंद आया था, अपस्कर्ट जंगल? 234 00:19:35,650 --> 00:19:39,870 अगर हम उसमें अपने सारे साधन लगा दें, तो महीने के आख़िर तक तैयार कर सकते हैं। 235 00:19:40,070 --> 00:19:43,220 उसकी बढ़िया मार्केटिंग की तो जल्द मुनाफ़ा भी कमा लेंगे। 236 00:19:44,470 --> 00:19:46,620 - इतनी जल्दी? - आपके लिए प्रारूप बनाया है। 237 00:19:46,820 --> 00:19:48,770 पुराने को नया बनाया, पर ढाँचा मज़बूत है। 238 00:19:51,520 --> 00:19:55,010 पता है क्या? अगर चाहें तो आपके फ़ोन में डाल देता हूँ। 239 00:19:55,210 --> 00:19:59,010 इसे जब चाहे देख सकते हैं। नहाते समय, टॉयलेट में बैठे हुए। 240 00:19:59,210 --> 00:20:02,030 आपको बस एक स्थानीय सर्वर और "गो" बटन चाहिए होगा। 241 00:20:09,830 --> 00:20:12,620 शुक्रवार को साथ जाम पीकर बहुत मज़ा आया, क्रेग। 242 00:20:13,170 --> 00:20:14,830 मुझे बुलाने के लिए शुक्रिया। 243 00:20:17,250 --> 00:20:18,110 आप जब चाहें। 244 00:20:18,310 --> 00:20:22,990 उम्मीद है कि मेरे इम्तिहान की नाटकीयता से तुम डर नहीं गए होगे। 245 00:20:23,190 --> 00:20:26,330 मैं? नहीं। मैंने बस खाली पेट कुछ ज़्यादा ही पी ली थी। 246 00:20:26,530 --> 00:20:27,810 तो यह बात थी? 247 00:20:31,230 --> 00:20:33,550 आपको आपकी दोस्त मिली? 248 00:20:33,740 --> 00:20:36,720 मुझे खेद है कि मिलानी का अंत ख़ुशहाल नहीं होने वाला। 249 00:20:36,910 --> 00:20:41,530 उसके साथ ऐसे दुर्भाग्य का सिलसिला हुआ है जिसकी कल्पना भी नहीं कर पाओगे। 250 00:20:41,990 --> 00:20:42,990 मैं समझ सकता हूँ। 251 00:20:43,780 --> 00:20:46,910 एक लाल बटन है जिस पर सीडब्ल्यू लिखा है। आप खेल सकते हैं। 252 00:20:47,450 --> 00:20:50,950 - मैं शॉर्टकट ले सकता हूँ? - वही बढ़िया रास्ता होता है। 253 00:21:19,270 --> 00:21:22,470 कोई एडवांस नहीं चाहिए। मुनाफ़े में कोई हिस्सेदारी नहीं। 254 00:21:22,670 --> 00:21:24,760 तुम तो ख़ुद को वेतन भी नहीं दे रहे। 255 00:21:24,960 --> 00:21:26,560 - इससे तुम्हें क्या मिलेगा? - प्लीज़। 256 00:21:26,760 --> 00:21:29,830 मेरी चिंता मत कीजिए, मि. सैंग। 257 00:21:30,120 --> 00:21:31,700 मुझे इनाम मिल जाता है। 258 00:21:33,660 --> 00:21:35,080 मेरे पास खोने को क्या है? 259 00:21:45,090 --> 00:21:49,330 - तो हमारा सौदा पूरा हुआ। - मेरे एक पैसा भी नहीं लगा। 260 00:21:49,530 --> 00:21:53,850 पैसा तो फिलहाल आपके पास है ही नहीं तो लगेगा क्या, सर। 261 00:21:55,480 --> 00:21:58,420 तो शायद हम दोबारा कभी नहीं मिलेंगे। 262 00:21:58,620 --> 00:21:59,760 हम नहीं मिलेंगे। 263 00:21:59,960 --> 00:22:04,280 पर आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा और मैं दो हफ़्ते में लौटूँगा। 264 00:22:05,650 --> 00:22:07,530 - दो हफ़्ते में? - काम शुरू करने के लिए। 265 00:22:08,240 --> 00:22:09,660 बहुत कुछ करना है। 266 00:22:11,280 --> 00:22:13,900 - पर तुमने कहा था... - मैं जल्दी शुरू कर सकता हूँ। 267 00:22:14,100 --> 00:22:17,580 पर वह फ़ैसला आपको अपने लिए लेना होगा। 268 00:22:19,880 --> 00:22:25,160 मेरे एक ग्राहक ने हर नथुने में एक-एक पेंसिल डाली 269 00:22:25,360 --> 00:22:29,220 और फिर मेज़ के ऊपर अपना थोबड़ा ज़ोर से पटक दिया। 270 00:22:30,140 --> 00:22:32,970 बेहद अनोखी चीज़ थी। काफ़ी बहादुरी का काम था। 271 00:22:35,930 --> 00:22:38,980 आप तो पेंसिल इस्तेमाल नहीं करते होंगे। 272 00:22:40,400 --> 00:22:42,320 मैं मरने नहीं वाला। 273 00:22:48,610 --> 00:22:51,820 मैंने यह चीज़ शुरुआत में ही साफ़ कर दी थी। 274 00:22:52,120 --> 00:22:55,060 मेरे हस्तक्षेप के बिना, आज से कुछ महीनों बाद, 275 00:22:55,260 --> 00:22:58,770 न तो कॉम्पवेयर होगा और न ही मि. सैंग। 276 00:22:58,970 --> 00:23:01,420 यह अभी होगा, वरना कभी नहीं। 277 00:23:04,800 --> 00:23:06,510 कोई और तरीका ज़रूर होगा। 278 00:23:07,470 --> 00:23:08,530 मैं कुछ भी करूँगा। 279 00:23:08,730 --> 00:23:12,750 शांत हो जाइए, मि. सैंग। यह अंत नहीं है। 280 00:23:12,950 --> 00:23:14,210 यह तो शुरुआत है। 281 00:23:14,410 --> 00:23:18,020 अनुबंध पर दस्तख़त हो चुके हैं, आपकी विरासत अब महफ़ूज़ है। 282 00:23:19,230 --> 00:23:21,440 अब आपको कुछ भी रोक नहीं सकता। 283 00:23:24,020 --> 00:23:28,570 क्या आप चाहते हैं कि मैं आपकी तरफ़ से इंतज़ाम कर दूँ? 284 00:23:30,320 --> 00:23:31,260 इंतज़ाम? 285 00:23:31,460 --> 00:23:34,910 मेरे 93 फ़ीसदी ग्राहक पूरी जानकारी नहीं पसंद करते हैं। 286 00:23:36,120 --> 00:23:38,540 क्या मैं आपके लिए बुकिंग कर दूँ? 287 00:23:47,550 --> 00:23:52,240 इस सेवा के लिए मैं एक छोटा सा शुल्क लेता हूँ। 288 00:23:52,440 --> 00:23:55,050 यह मेरा थोड़ा ज़्यादा समय ले लेता है। 289 00:23:57,600 --> 00:24:00,590 - कितना? - आपके खातों का ऐसा हाल है 290 00:24:00,780 --> 00:24:03,300 कि आपसे पैसे लेने में मुझे बुरा लगेगा। 291 00:24:03,500 --> 00:24:08,280 पर शायद आपके पास मेरी कीमत चुकाने का कोई और तरीका है? 292 00:24:11,150 --> 00:24:13,070 - यीशु का शरीर। - आमीन। 293 00:24:18,120 --> 00:24:19,450 यीशु का शरीर। 294 00:24:41,430 --> 00:24:44,590 - हैलो। - हैलो, तुम बाय कहे बिना चली गई थी। 295 00:24:44,790 --> 00:24:47,400 तुम व्यस्त दिख रहे थे। मैं 6:00 बजे निकल आई। 296 00:24:47,860 --> 00:24:49,050 तुम घर भी पहुँच गई? 297 00:24:49,250 --> 00:24:52,860 मैं बाहर डिनर के लिए आई हूँ। मैंने शुक्रवार वाली मुलाकात आज रख ली। 298 00:24:53,490 --> 00:24:54,430 कैसी जा रही है? 299 00:24:54,630 --> 00:24:58,350 अगर मज़ा न आ रहा हो, तो तुम बस "पाइनऐपल" कह सकती हो। 300 00:24:58,550 --> 00:25:02,080 उसने बिल मँगवाया और बाथरूम चला गया। 301 00:25:02,960 --> 00:25:05,080 क्या मर्द है। तुमसे बिल भरवाना चाहता है। 302 00:25:05,500 --> 00:25:06,820 वे बंदे मस्त होते हैं। 303 00:25:07,020 --> 00:25:07,940 तुम्हें क्या चाहिए? 304 00:25:08,140 --> 00:25:11,610 तो, मि.लाखों-में-एक, फ़्रैंक फ़्लोरेज़ शायद मुझे मिल गए। 305 00:25:11,810 --> 00:25:14,370 - या उसका नंबर तो मिल ही गया। - कैसे? 306 00:25:14,570 --> 00:25:17,160 मैंने पैटॉफ़ के फ़ोन में जासूसी सॉफ़्टवेयर लगाया। 307 00:25:17,360 --> 00:25:18,500 उसे अंदाज़ा नहीं है। 308 00:25:18,700 --> 00:25:20,420 जैसे ही उसने डेमो चलाया, 309 00:25:20,610 --> 00:25:23,170 मैंने उसके फ़ोन से कॉन्टैक्ट फाइल निकाली, 310 00:25:23,370 --> 00:25:27,090 और फ़्लोरेज़ का नाम मिल गया। हालिया गतिविधि नहीं थी, पर नंबर मिल गया। 311 00:25:27,290 --> 00:25:28,800 - उसे फ़ोन किया? - अभी नहीं। 312 00:25:29,000 --> 00:25:31,930 मैं कर सकता हूँ। पर एक औरत की आवाज़ से कम डर लगेगा। 313 00:25:32,130 --> 00:25:35,470 हम उसके बारे में कुछ नहीं जानते और उसे डराना नहीं चाहेंगे। 314 00:25:35,670 --> 00:25:39,280 मुझे उसकी जानकारी भेज दो और मैं कल उसे फ़ोन करूँगी। 315 00:25:40,910 --> 00:25:44,690 - शुक्रिया। - ए, हम जो कर रहे हैं वह ठीक तो है न? 316 00:25:44,890 --> 00:25:46,150 उसकी जासूसी करना? 317 00:25:46,350 --> 00:25:48,190 बस उसकी जानकारी की जाँच कर रहे हैं, 318 00:25:48,390 --> 00:25:51,840 और अगर वह सही है, तो शायद कॉम्पवेयर को पैटॉफ़ की ही ज़रूरत है। 319 00:25:52,800 --> 00:25:55,910 और शायद सैंग ने उसे नौकरी देकर अच्छा काम किया है। 320 00:25:56,110 --> 00:25:58,010 उसे पता तो नहीं चलेगा न? 321 00:25:59,890 --> 00:26:01,100 पाइनऐपल। 322 00:26:02,640 --> 00:26:03,600 हैलो। 323 00:27:51,920 --> 00:27:52,960 धीरे से। 324 00:29:16,670 --> 00:29:20,070 ए! तुमने उसे अभी तक फ़ोन किया? 325 00:29:20,270 --> 00:29:23,950 - मैं क्या हूँ? तुम्हारी सहायक नहीं हूँ। - मेरी रचनात्मक सलाहकार हो। 326 00:29:24,150 --> 00:29:27,290 पोमोना में फ़्रैंक की गहनों की दुकान है, बस इतना पता चला। 327 00:29:27,490 --> 00:29:28,870 पैटॉफ़ उसे कैसे जानता है? 328 00:29:29,070 --> 00:29:33,420 मैंने यह फ़ोन पर नहीं पूछा। हमें वहाँ जाकर उससे मिलना होगा। 329 00:29:33,620 --> 00:29:36,210 वह इस सप्ताहांत नहीं कर सकता। मुझे चर्च जाना है। 330 00:29:36,410 --> 00:29:39,720 - मैं यह अकेले नहीं करूँगी। - ठीक है। मैं कुछ सोच लूँगा। 331 00:29:39,920 --> 00:29:41,130 यीशु क्षमा करते हैं, है न? 332 00:29:41,330 --> 00:29:45,470 तुमने सुना कि उसने कल रात पूरे दफ़्तर को डेमो लिंक भेजा था? 333 00:29:45,670 --> 00:29:49,350 - बहुत अच्छे। तुमने बहुत मेहनत भी की थी। - उसमें जासूसी सॉफ्टवेयर है। 334 00:29:49,550 --> 00:29:51,990 मैं सुबह उठा तो सबके उपकरणों में प्रवेश मिल गया। 335 00:29:52,750 --> 00:29:53,860 तो उसे डिलीट कर दो। 336 00:29:54,050 --> 00:29:57,710 भगवान का शुक्र है कि तुम्हें साइबर क्राइम की इतनी बारीक समझ है। 337 00:30:27,280 --> 00:30:30,120 मि. सैंग तूफ़ान में हम सबका मार्गदर्शन करेंगे। 338 00:31:40,560 --> 00:31:42,510 संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला 339 00:31:42,700 --> 00:31:44,650 रचनात्मक पर्यवेक्षक दिनेश शाकुल