1 00:00:06,540 --> 00:00:09,800 बदकिस्मती से, मि. सैंग आज हमारे साथ यहाँ नहीं हो सकते। 2 00:00:10,050 --> 00:00:12,430 उन्हें शैतान ने हमसे छीन लिया। 3 00:00:12,630 --> 00:00:16,120 तुमने कभी विक्टर कुल्ज़र का नाम सुना है? हिलटेक इंडस्ट्रीज़ से? 4 00:00:16,320 --> 00:00:18,250 उसने भी सैंग की तरह अनुबंध किया था, 5 00:00:18,450 --> 00:00:20,670 और दो हफ़्ते बाद उसका सिर धड़ से अलग पाया गया। 6 00:00:20,870 --> 00:00:23,590 तुम्हारी कर्मचारी फ़ाइल। मुझे यह रिकार्ड रूम में मिली। 7 00:00:23,790 --> 00:00:25,880 - हमारे यहाँ रिकार्ड रूम है? - बेशक। 8 00:00:26,080 --> 00:00:29,280 मैं जिस भी कंपनी में सलाहकार था, वहाँ रिकार्ड रूम था। 9 00:00:30,990 --> 00:00:33,760 - वे कहाँ गए? - वे नीचे गिर जाते हैं। 10 00:00:33,960 --> 00:00:37,240 जब तुम गिरना बंद करोगे तो तुम क्या पाना चाहते हो? 11 00:00:38,330 --> 00:00:39,480 वह यह बनाना चाहता है। 12 00:00:39,680 --> 00:00:42,440 दो सालों में सैंग ने मेरी एक भी पेशकश मंज़ूर नहीं की, 13 00:00:42,640 --> 00:00:44,230 फिर पैटॉफ़ आया और दो ही दिन में... 14 00:00:44,430 --> 00:00:46,290 - ममा सैंग को मार दिया। - क्या? 15 00:00:49,090 --> 00:00:50,960 रिकार्ड 16 00:00:59,180 --> 00:01:01,220 हाँ, क्लिक, हाँ। 17 00:01:08,150 --> 00:01:10,190 इस बार तोते की वजह से गिरा। 18 00:01:13,280 --> 00:01:14,240 उसे बहुत पसंद आया। 19 00:01:14,570 --> 00:01:18,730 विमान के यात्री सूची के मुताबिक, ममा सैंग कल रात वापस सियोल चली गईं। 20 00:01:18,920 --> 00:01:21,980 पक्का उसने उन्हें पैसे देकर वापस भेज दिया होगा। 21 00:01:22,180 --> 00:01:24,310 - मैं भी यही करता। - कहाँ? 22 00:01:24,510 --> 00:01:27,230 सपनों की दुनिया में, जहाँ तुम कंपनी चला रहे हो? 23 00:01:27,430 --> 00:01:30,210 ए, थोड़ी तो इज़्ज़त दो। अब मैं एक निर्माता हूँ। 24 00:01:31,050 --> 00:01:32,950 देखो। उसका मन ही नहीं भर रहा है। 25 00:01:33,150 --> 00:01:36,200 तुम्हारे दीवाने ने पहले हफ़्ते में 23 लोगों को निकाल दिया। 26 00:01:36,400 --> 00:01:39,000 पंद्रह और लोगों ने विरोध में इस्तीफ़ा दे दिया। 27 00:01:39,190 --> 00:01:42,370 धत् तेरे की। ख़ैर, कौन-कौन गया? 28 00:01:42,570 --> 00:01:45,460 जिंजर पीट और स्किनी लिप्स, मुझे उनकी बहुत याद आएगी, 29 00:01:45,660 --> 00:01:48,190 पर बाकी के लोगों तो मैं अच्छे से जानता तक नहीं था। 30 00:01:49,610 --> 00:01:52,340 - सोमवार को मिलते हैं। - मुझे कुछ बेहतर मिल गया तब नहीं। 31 00:01:52,540 --> 00:01:56,860 ख़ैर, आज तुम फ़र्श की सफ़ाई कर रही हो, अगले हफ़्ते पकौड़े बनाओगी। 32 00:02:02,700 --> 00:02:04,500 - गुड नाइट, मि. पैटॉफ़। - क्रेग। 33 00:02:07,460 --> 00:02:08,520 तुम जा रहे हो? 34 00:02:08,720 --> 00:02:11,440 सब लोग सप्ताहांत के लिए बाहर जा रहे हैं। 35 00:02:11,640 --> 00:02:14,780 - तुम्हारा कोई इंतज़ाम है? - ख़ास नहीं। पैटी को काम है। 36 00:02:14,980 --> 00:02:18,080 मैं बीयर पीने जाने वाला था, एक-दो घंटे बिताने के लिए। 37 00:02:18,280 --> 00:02:19,510 बीयर पीने? 38 00:02:28,310 --> 00:02:29,730 क्या आप भी चलना चाहेंगे? 39 00:02:30,520 --> 00:02:32,520 मुझे तैयार होने के लिए दस मिनट चाहिए। 40 00:02:39,360 --> 00:02:41,070 आपका सत्र समाप्त कर दिया गया है 41 00:02:58,670 --> 00:03:01,260 द कंसल्टेंट 42 00:03:29,200 --> 00:03:33,210 - मुझे लगा तुम चले गए होगे। - वह मेरे साथ चिंपर्स जाने के लिए चिपक गया। 43 00:03:33,540 --> 00:03:37,860 बॉस के साथ शुक्रवार रात को बीयर पियोगे? समझ रहे हो कि किस आफ़त में पड़ रहे हो? 44 00:03:38,060 --> 00:03:40,550 अच्छे से पेश आ रहा हूँ ताकि वह मेरा गेम बना दे। 45 00:03:43,220 --> 00:03:45,370 - तुम हमारे साथ चलोगी? - नहीं जा सकती। 46 00:03:45,570 --> 00:03:47,500 - मेरी डेट है। - नहीं, ऐसा नहीं है। 47 00:03:47,700 --> 00:03:49,960 हाँ, ऐसा है। वह काम के बाद मुझे लेने आएगा। 48 00:03:50,160 --> 00:03:52,140 क्या? वह कौन है? क्या करता है? 49 00:03:53,100 --> 00:03:54,360 तुम मेरे बाप हो क्या? 50 00:03:55,110 --> 00:03:56,020 मैं तैयार हूँ। 51 00:03:58,070 --> 00:03:58,980 क्रेग। 52 00:04:01,740 --> 00:04:03,200 बस एक जाम की बात है। 53 00:04:03,950 --> 00:04:04,950 मुलाकात अच्छी बीते। 54 00:04:12,870 --> 00:04:14,420 - चीयर्स। - चीयर्स। 55 00:04:31,980 --> 00:04:35,270 तो आप गेमिंग उद्योग का मज़ा ले रहे हैं, मि. पैटॉफ़? 56 00:04:37,560 --> 00:04:41,530 यहाँ आने वाले ग्राहकों में से तुम वास्तव में कितनों से लड़ सकते हो? 57 00:04:42,150 --> 00:04:45,360 - माफ़ करना? - अगर झगड़ा छिड़ जाए तो। 58 00:04:46,620 --> 00:04:49,160 पाँच? छह? 59 00:04:50,620 --> 00:04:53,110 पता नहीं। बस एक दफ़ा बार में हुए झगड़े में था 60 00:04:53,310 --> 00:04:54,710 और उसने बुरा मोड़ ले लिया। 61 00:04:55,420 --> 00:04:57,840 एक-बनाम-एक था, या कइयों से सामना हुआ? 62 00:04:59,750 --> 00:05:03,620 असल में बस दो चीज़ें हुईं, उसने मुझे मारा और मैं ज़मीन पर जाकर गिरा। 63 00:05:03,820 --> 00:05:07,290 - उसने तुम्हें चोट पहुँचाई? - असल में, काफ़ी बुरा हाल था। 64 00:05:07,490 --> 00:05:10,720 मेरे जबड़े का हाल... इसमें तार डलवाना पड़ा था। 65 00:05:13,810 --> 00:05:16,810 क्या मैं झगड़े की वजह पूछ सकता हूँ? 66 00:05:18,440 --> 00:05:21,340 मैं नादान था और मुझे लगा कि मुझे कोई हरा नहीं सकता 67 00:05:21,540 --> 00:05:25,570 और फिर उस बंदे ने समय निकालकर मुझे याद दिलाया कि वह सच नहीं है। 68 00:05:31,910 --> 00:05:37,820 मेरे ख़्याल से मैं उन चार से लड़ सकता हूँ और चुपके से वार करके, 69 00:05:38,020 --> 00:05:40,170 तुम बाकी तीनों को काबू में कर सकते हो। 70 00:05:41,420 --> 00:05:43,320 पर यह बस मर्दों की गप है, है न? 71 00:05:43,520 --> 00:05:46,470 हम वाकई बार में झगड़ा करने का तो नहीं सोच रहे है? 72 00:05:53,720 --> 00:05:55,640 - माफ़ करना, क्रेग। - मुझे लगा... 73 00:05:56,140 --> 00:05:57,420 बस पहेलियाँ बूझ रहा हूँ। 74 00:05:57,620 --> 00:05:59,940 हमेशा दिमाग़ में कोई-न-कोई घटना सोचता रहता हूँ। 75 00:06:00,810 --> 00:06:02,930 आपको अपनी बीयर पीनी चाहिए 76 00:06:03,130 --> 00:06:05,850 और दिमाग के घोड़ों को धीमा करना चाहिए, है न? 77 00:06:06,040 --> 00:06:07,700 हाँ। चलो अपनी बीयर का आनंद लें। 78 00:06:13,330 --> 00:06:15,560 कुछ समय पहले एक रिश्ते का ज़िक्र किया था। 79 00:06:15,760 --> 00:06:18,650 हाँ, पैटी, मेरी मंगेतर। 80 00:06:18,850 --> 00:06:21,190 हम सितंबर में समारोह रखेंगे। 81 00:06:21,390 --> 00:06:24,820 शादी के बंधन में बंधेंगे। करीब सौ-डेढ़ सौ लोगों को बुलाएँगे। 82 00:06:25,020 --> 00:06:28,180 - आपका क्या? आपका कोई परिवार है या... - चर्च में शादी होगी? 83 00:06:29,300 --> 00:06:33,580 हाँ, वही तो मसला है क्योंकि पैटी कैथोलिक है और मैं नहीं हूँ। 84 00:06:33,780 --> 00:06:36,290 मैं निन्टेंडो चर्च में ज़्यादा यकीन करता हूँ। 85 00:06:36,490 --> 00:06:39,500 लेकिन उसकी पसंद की जगह पर शादी करने के लिए, 86 00:06:39,700 --> 00:06:43,720 मुझे कैथोलिक धर्म अपनाना होगा, जो एक लंबी प्रक्रिया है। 87 00:06:43,920 --> 00:06:47,110 तो, तुम एक कैथोलिक के लिए ऐसा करने के बारे में सोचोगे? 88 00:06:47,610 --> 00:06:51,950 पैटी के लिए? हाँ। बस एक-दो महीने पट्टी पढ़ाएँगे, फिर सब ठीक हो जाएगा। 89 00:06:53,240 --> 00:06:54,580 अब ये दिलचस्प हो रहा है। 90 00:07:03,460 --> 00:07:05,710 पता है क्या? असल में मुझे... 91 00:07:06,760 --> 00:07:10,080 - मुझे जाना होगा। - मुलाकात ख़त्म हो गई? हमारी बीयर का क्या? 92 00:07:10,280 --> 00:07:13,660 पैटी... वह... पता नहीं उसके पास चाबियाँ हैं या नहीं, 93 00:07:13,860 --> 00:07:17,000 और मुझे वहाँ मोहल्ले में उसे अकेला छोड़ने की चिंता हो रही है। 94 00:07:17,200 --> 00:07:19,790 तुम्हारे कैथोलिक धर्म को अपनाने पर ज़ोर देने वाली औरत 95 00:07:19,990 --> 00:07:22,350 तुमसे दरवाज़ा खोलने की उम्मीद भी करती है? 96 00:07:24,060 --> 00:07:26,440 बार में झगड़ा करने से तो अच्छा ही है। 97 00:07:28,740 --> 00:07:31,660 मुझे पता था कि हमारी बातचीत मज़ेदार होगी, क्रेग। 98 00:07:32,700 --> 00:07:35,770 अब, ये बीयर ख़त्म करते हैं और अगली जगह चलते हैं। 99 00:07:35,970 --> 00:07:38,600 अगली जगह? असल में, इस सप्ताहांत मुझे काम है, 100 00:07:38,800 --> 00:07:40,650 तो मेरे ख़्याल से मुझे चलना चाहिए। 101 00:07:40,850 --> 00:07:43,780 तुम दरियादिली दिखाकर मुझे यहाँ एक जाम के लिए लेकर आए, 102 00:07:43,980 --> 00:07:46,630 तो अब बदले में मुझे तुम्हें कहीं ले जाने दो। 103 00:08:00,980 --> 00:08:03,880 डेट वाला लड़का थोड़ी देर हो जाएगी। मुझे एक घंटा दोगी? 104 00:08:04,080 --> 00:08:04,900 ज़रूर 105 00:08:28,960 --> 00:08:32,840 रिकार्ड 106 00:08:47,190 --> 00:08:48,770 हम ज़्यादा दूर नहीं जा रहे। 107 00:09:10,460 --> 00:09:11,380 दस दबाना। 108 00:09:14,970 --> 00:09:16,240 सबसे ऊपरी मंज़िल? 109 00:09:16,440 --> 00:09:19,890 तुम्हें ऊँचाई से डर तो नहीं लगता, क्रेग? 110 00:09:21,350 --> 00:09:22,470 मुझे नहीं लगता, बॉस। 111 00:09:31,480 --> 00:09:32,610 स्वागत है, सज्जनो। 112 00:09:35,280 --> 00:09:36,530 यह आपके मेहमान हैं? 113 00:09:37,610 --> 00:09:38,620 बेशक। 114 00:09:42,870 --> 00:09:44,450 कच्छे के अलावा सब कपड़े उतारो। 115 00:09:45,710 --> 00:09:46,770 क्या? 116 00:09:46,970 --> 00:09:50,340 मेरी ग़लती है, मुझे पहले बताना चाहिए था। यहाँ ड्रेस कोड है। 117 00:09:56,720 --> 00:10:00,350 कहीं तुम यह तो नहीं सोचते कि नियम तुम्हारे लिए नहीं बने, क्रेग? 118 00:10:25,290 --> 00:10:30,250 मुझे किसी को सलाम कहना है। हमारे लिए बार पर जाम मँगवाओ। 119 00:10:48,310 --> 00:10:50,000 ए, टैप पर क्या मिलेगा? 120 00:10:50,200 --> 00:10:51,100 कोई एक रंग चुनिए। 121 00:10:54,440 --> 00:10:55,780 दो नीले वाले देना। 122 00:11:15,630 --> 00:11:16,410 ए, शुक्रिया। 123 00:11:16,600 --> 00:11:20,130 मेरे ख़्याल से हमें हिसाब लिखना पड़ेगा। तो... 124 00:11:45,740 --> 00:11:47,700 तुम यहाँ नए लगते हो, है न? 125 00:11:50,330 --> 00:11:53,570 इतना साफ़ समझ आ रहा है? मैं यहाँ अपने बॉस के साथ आया। 126 00:11:53,770 --> 00:11:55,820 शायद वह के यहाँ सदस्य होंगे। 127 00:11:56,020 --> 00:11:57,130 तुम क्या करते हो? 128 00:11:58,840 --> 00:11:59,840 मैं क्या करता हूँ? 129 00:12:00,300 --> 00:12:01,780 मैं कोड लिखता हूँ... 130 00:12:01,980 --> 00:12:05,390 नहीं, मैं वीडियो गेम की रचना और निर्माण करता हूँ। 131 00:12:07,260 --> 00:12:08,850 मिलानी। 132 00:12:10,600 --> 00:12:12,460 यह मेरा प्रिय दोस्त, क्रेग है। 133 00:12:12,660 --> 00:12:14,770 हैलो, मिलानी। मैं क्रेग हूँ। 134 00:12:17,570 --> 00:12:22,150 इसकी मंगनी हो चुकी है। यह उसके लिए अपना धर्म छोड़ रहा है। 135 00:12:23,030 --> 00:12:26,100 सच कहूँ तो, मैं कभी किसी धर्म का पालन ही नहीं करता था। 136 00:12:26,300 --> 00:12:27,980 तुम उससे कहाँ मिले थे, क्रेग? 137 00:12:28,180 --> 00:12:29,240 काम पर? 138 00:12:29,580 --> 00:12:32,250 ज़्यादातर रिश्ते काम पर ही शुरू होते हैं, है न? 139 00:12:33,370 --> 00:12:35,030 वह कोई मज़ेदार कहानी नहीं है। 140 00:12:35,230 --> 00:12:38,820 मैं ऑपरेशन करवा रहा था और वह वहाँ की अटेंडिंग नर्स थी। 141 00:12:39,020 --> 00:12:40,670 उसने क्या निकाला? 142 00:12:41,550 --> 00:12:43,080 एक बिनाइन फैटी गाँठ थी। 143 00:12:43,270 --> 00:12:46,540 मेरे कंधे के पीछे थी। लगभग एक गोल्फ़ बॉल के आकार की थी। 144 00:12:46,740 --> 00:12:47,790 कितना रोमांटिक है। 145 00:12:47,990 --> 00:12:51,680 जहाँ भी जाओ अपने प्रियतम का एक अंश हमेशा साथ रखना। 146 00:12:54,690 --> 00:12:57,020 पता नहीं उसने रखा था कि नहीं, पर... 147 00:13:01,650 --> 00:13:04,700 मैं बाथरूम जा रहा हूँ। आप दोनों को बातें करनी होगी। 148 00:13:07,780 --> 00:13:09,370 वापस आते वक़्त तीन और लेते आना। 149 00:13:11,450 --> 00:13:12,450 सही है। 150 00:13:26,800 --> 00:13:28,080 ए, कैसा रहा? 151 00:13:28,280 --> 00:13:31,120 वह कृत्रिम अंगों वाली कंपनी का क्या नाम था? 152 00:13:31,320 --> 00:13:33,630 हिलटेक। पैटॉफ़ का उनके सीईओ के साथ करार था। 153 00:13:33,830 --> 00:13:35,630 सैंग के डील पर दस्तख़त करने से पहले। 154 00:13:35,830 --> 00:13:38,550 मेरे ख़्याल से उसने उनका थोड़ा माल भेजा होगा। 155 00:13:38,750 --> 00:13:40,320 यहाँ एक औरत है... 156 00:13:40,820 --> 00:13:43,840 मेलनी या मैलोरी? धत्, मुझे उसका नाम नहीं याद आ रहा। 157 00:13:44,040 --> 00:13:45,760 - मैं पूछूँगा... - रुको, धीरे बोलो। 158 00:13:45,960 --> 00:13:48,160 - तुम कहाँ हो? - मुझे नहीं पता। 159 00:13:50,580 --> 00:13:53,440 यह जगह बहुत नीली और सुंदर है। 160 00:13:53,640 --> 00:13:55,860 मतलब, यहाँ हर कोई बेहद ख़ूबसूरत है। 161 00:13:56,060 --> 00:13:59,030 - सब के सब सवा सेर हैं। - क्या तुमने पी रखी है? 162 00:13:59,230 --> 00:14:03,820 एक बीयर पी और नीले जाम का एक घूँट, ठीक? क्या बड़ी बात है? ख़ैर, वह उसे जानती है। 163 00:14:04,020 --> 00:14:06,870 यह मेलोडी। धत्, यह भी उसका नाम नहीं है। 164 00:14:07,070 --> 00:14:08,240 वह कैसी है? 165 00:14:08,440 --> 00:14:11,710 मैं कहना चाहूँगा बोलने वाला पुतला, पर शायद नहीं कहना चाहिए। 166 00:14:11,900 --> 00:14:14,930 मैं उसे पटाने की कोशिश करूँगा, देखना हूँ क्या पता चलता है। 167 00:14:16,940 --> 00:14:20,440 - ठीक है, तुमसे भी प्यार है। - क्रेग। सावधान रहना। 168 00:14:24,400 --> 00:14:25,400 ए। 169 00:14:57,810 --> 00:14:59,520 आपकी दोस्त चली गई क्या? 170 00:15:00,400 --> 00:15:01,840 शायद हमें यह मानना होगा 171 00:15:02,040 --> 00:15:05,230 कि हम यहाँ के सबसे हसीन मर्द नहीं हैं, क्रेग। 172 00:15:22,460 --> 00:15:27,420 तो, सलाहकार के पेशे में बहुत पैसा होगा, कि आप ऐसी जगहों पर आते हैं, हाँ? 173 00:15:28,210 --> 00:15:32,660 मैं एक साधारण सेवा प्रदान करता हूँ, अपने ग्राहकों के हित के लिए काम करता हूँ। 174 00:15:32,860 --> 00:15:34,910 उसके बदले, मुझे अच्छा मुआवज़ा मिलता है। 175 00:15:35,110 --> 00:15:38,930 सैंग को किसकी ज़रूरत थी? और पैसे की या और लाइक्स की? 176 00:15:48,190 --> 00:15:51,530 खेद है कि मुझे तुम्हें थोड़ी देर के लिए छोड़कर जाना होगा। 177 00:15:52,410 --> 00:15:55,530 एक दोस्त की मदद करने का वादा किया था। जल्द आ जाऊँगा। 178 00:15:57,290 --> 00:16:00,080 हालाँकि, अगर मुझे मदद मिले... 179 00:16:04,380 --> 00:16:05,790 आप चाहते हैं कि मैं चलूँ? 180 00:16:06,920 --> 00:16:09,590 मुझे तुम्हारा साथ बेहद पसंद आ रहा है, क्रेग। 181 00:16:13,840 --> 00:16:14,840 इसे रोके क्यों? 182 00:16:37,580 --> 00:16:40,060 रुको। मेरे कपड़े। 183 00:16:40,260 --> 00:16:41,450 हम वापस आएँगे। 184 00:16:42,790 --> 00:16:45,130 आगे बैठना। मैंने ड्राइवर को घर भेज दिया। 185 00:16:54,970 --> 00:16:57,120 हम यह क्या एहसान करने जा रहे हैं? 186 00:16:57,320 --> 00:16:58,220 एक डिलीवरी है। 187 00:17:04,020 --> 00:17:07,110 यह क्या बकवास है? 188 00:17:07,360 --> 00:17:09,070 कमबख्त क्या बकवास चल रही है? 189 00:17:09,320 --> 00:17:10,480 वह कौन है? 190 00:17:11,480 --> 00:17:12,610 छूना मत! 191 00:17:15,910 --> 00:17:18,140 - कार रोको। - मैं यह नहीं कर सकता, क्रेग। 192 00:17:18,340 --> 00:17:19,640 हमें उसकी मदद करनी होगी। 193 00:17:19,840 --> 00:17:21,540 मुझे नहीं लगता कि यह उचित है। 194 00:17:27,000 --> 00:17:28,650 मुझे क्या हो रहा है? 195 00:17:28,850 --> 00:17:31,530 तुम्हें पैनिक अटैक आ रहा है, क्रेग। 196 00:17:31,730 --> 00:17:33,870 प्लीज़ कार रोक दीजिए! 197 00:17:34,070 --> 00:17:36,590 - कार रोको। - उससे तुम्हें फ़ायदा नहीं होगा। 198 00:17:37,550 --> 00:17:41,720 पता है, इसे तुमको नहीं, तुम्हें इसे काबू में करना चाहिए। 199 00:17:43,680 --> 00:17:46,190 कमबख़्त कार को रोको! कार रोको! 200 00:18:27,480 --> 00:18:28,650 यह लो। 201 00:18:30,810 --> 00:18:31,770 अब बेहतर हो? 202 00:19:27,000 --> 00:19:28,450 गाना सुनना चाहोगे? 203 00:19:28,750 --> 00:19:31,790 मैंने अभी तक पूछा नहीं, तुम्हारी रुचि किसमें है? 204 00:19:33,540 --> 00:19:35,090 पीछे तुम ठीक तो हो? 205 00:19:35,800 --> 00:19:39,340 मेरे ख़्याल से उसके मुँह पर टेप लगा होगा और ऊपर... 206 00:19:40,220 --> 00:19:43,120 ऊपर क्या है? चादर या मेज़पोश? 207 00:19:43,320 --> 00:19:45,870 हमें देखना होगा कि वह ठीक से साँस तो ले रहा है। 208 00:19:46,070 --> 00:19:47,620 अंदर उसका दम घुट सकता है। 209 00:19:47,820 --> 00:19:51,690 पर अगर चादर हटा दी, तो वह देख लेगा कि हम उसे कहाँ ले जा रहे हैं। 210 00:19:52,190 --> 00:19:53,940 हम उसे कहाँ ले जा रहे हैं? 211 00:19:56,440 --> 00:19:57,440 एक नाव पर? 212 00:19:57,690 --> 00:20:01,260 सर, यहाँ जो भी हो रहा है मुझे वह मंज़ूर नहीं है। 213 00:20:01,460 --> 00:20:04,680 पता नहीं आपको क्यों लगा कि मैं इसमें शामिल होना चाहूँगा। 214 00:20:04,880 --> 00:20:07,980 सच कहूँ तो, क्रेग, ग़लती पूरी तरह मेरी नहीं है, 215 00:20:08,180 --> 00:20:10,710 पर हम दोनों की बराबर ग़लती है। 216 00:20:11,960 --> 00:20:13,500 क्या? आपका क्या मतलब है? 217 00:20:13,920 --> 00:20:15,530 जब मैंने तुमसे मदद करने को कहा, 218 00:20:15,730 --> 00:20:18,860 तो तुमने अपनी पैनिक अटैक की बीमारी का ज़िक्र नहीं किया था। 219 00:20:19,060 --> 00:20:21,470 मुझे पैनिक अटैक की बीमारी नहीं है। 220 00:20:27,060 --> 00:20:28,220 वह कैसा दिख रहा था? 221 00:20:29,890 --> 00:20:30,810 कौन? 222 00:20:31,890 --> 00:20:34,850 क्या उसका शरीर गर्म था? मि. सैंग का? 223 00:20:38,480 --> 00:20:41,930 मुझे पता है कि यह अजीब लग रहा होगा, पर मैं वादा करता हूँ। 224 00:20:42,130 --> 00:20:44,310 मैं किसी को कुछ भी नहीं बताऊँगा। 225 00:20:44,510 --> 00:20:45,910 एक दोस्त दूसरे दोस्त से। 226 00:20:47,160 --> 00:20:49,910 तुमने उसकी आत्मा को कमरे से निकलते महसूस किया? 227 00:20:55,210 --> 00:20:58,500 मि. पैटॉफ़, सर, क्या आप प्लीज़ कार रोकेंगे? प्लीज़। 228 00:20:59,750 --> 00:21:02,420 मैं यह नहीं कर सकता। हम एक पुल पर हैं। 229 00:21:10,220 --> 00:21:12,630 इससे पहले कि मैं वह बताऊँ जो बताने जा रहा हूँ, 230 00:21:12,830 --> 00:21:15,520 तुम्हें वादा करना होगा कि तुम फिर नहीं घबराओगे। 231 00:21:18,310 --> 00:21:19,360 मैं कोशिश करूँगा। 232 00:21:20,730 --> 00:21:22,940 जो हमारा पीछे वाला यात्री है 233 00:21:23,280 --> 00:21:26,660 हमारे साम्राज्य के नेता की मौत के लिए ज़िम्मेदार हैं। 234 00:21:28,160 --> 00:21:30,700 वह बच्चा? आपने उस बच्चे को अगवा किया? 235 00:21:50,180 --> 00:21:55,690 हेमन, इलेन 236 00:22:04,070 --> 00:22:07,660 ठीक है। जो भी करने का सोच रहे हैं, वह मत कीजिए। 237 00:22:08,570 --> 00:22:11,030 तुम्हें ग्लव बॉक्स में एक चाकू मिलेगा। 238 00:22:12,740 --> 00:22:15,250 - ज़रा खोलकर देखना। - मुझे उसके अंदर नहीं देखना। 239 00:22:15,660 --> 00:22:19,820 मैं तुम्हें याद दिला दूँ कि हम सैंग के हित के लिए काम करते हैं। 240 00:22:20,020 --> 00:22:21,030 सैंग मर चुका है। 241 00:22:21,230 --> 00:22:23,820 फिर तो बदला लेना उसके हित में होगा। 242 00:22:24,020 --> 00:22:25,990 - नहीं? - उसे पता नहीं था कि क्या कर रहा है। 243 00:22:26,190 --> 00:22:28,370 एक बच्चे को ज़िम्मेदार नहीं ठहरा सकते। 244 00:22:28,570 --> 00:22:31,510 तो फिर किसको? किसको ज़िम्मेदार ठहराएँ, क्रेग? 245 00:22:31,850 --> 00:22:35,170 उसके माँ-बाप, स्कूल, उसे तंग करने वालों या सामाजिक दबाव को, 246 00:22:35,370 --> 00:22:37,560 या फिर चीनी या बुरी हवा को, या... 247 00:22:41,230 --> 00:22:42,150 हमें। 248 00:22:43,860 --> 00:22:47,030 हम मि. सैंग की मौत के लिए ज़िम्मेदार हैं? 249 00:22:47,700 --> 00:22:49,970 मतलब, हमने गोली तो नहीं चलाई थी, 250 00:22:50,170 --> 00:22:53,700 पर हाँ, हमने उसे बंदूक तो थमाई थी। 251 00:22:58,040 --> 00:23:00,250 हम इस पुल पर कब से हैं? 252 00:23:05,880 --> 00:23:08,300 तुम्हारी साँसें बहुत तेज़ चल रही हैं, क्रेग। 253 00:23:08,590 --> 00:23:09,720 अच्छा? 254 00:23:11,470 --> 00:23:13,970 तुम्हें इन आशंकाओं का सामना करना होगा। 255 00:23:15,180 --> 00:23:16,790 मुझे इस पुल से उतरना है। 256 00:23:16,990 --> 00:23:19,960 वह क्रेग कहाँ गया जिसने उस गुंडे से पंगा लिया था? 257 00:23:20,160 --> 00:23:23,270 - उसने मेरा जबड़ा तोड़ दिया था। - पर तुमने उसका सामना किया। 258 00:23:24,110 --> 00:23:27,400 जैसे कि तुम इसका सामना करोगे। अब, मेरे साथ साँस लो। 259 00:23:28,860 --> 00:23:29,780 अंदर। 260 00:23:32,410 --> 00:23:34,450 बाहर। 261 00:23:38,120 --> 00:23:39,120 अंदर। 262 00:23:42,080 --> 00:23:45,630 हमें पेट्रोल भराने के लिए रुकने को कहा जा रहा है। 263 00:25:01,620 --> 00:25:03,660 इलेन बोल रही हूँ। संदेश छोड़ दें। 264 00:25:25,810 --> 00:25:27,310 मैं यह नहीं चाहता था। 265 00:25:28,610 --> 00:25:30,980 जो भी होगा, मैं चाहता हूँ कि तुम यह जान लो। 266 00:26:07,310 --> 00:26:08,310 क्या बकवास है? 267 00:26:12,230 --> 00:26:13,530 हम कहाँ हैं? 268 00:26:14,610 --> 00:26:15,650 हम कहाँ हैं? 269 00:26:16,780 --> 00:26:19,200 हम लॉन्ग बीच में हैं। 270 00:26:23,950 --> 00:26:25,200 फ़्रैंक फ़्लोरेज़। 271 00:26:25,540 --> 00:26:29,080 अगर जानना है कि वह क्या है, तो फ़्रैंक फ़्लोरेज़ को ढूँढो। 272 00:26:46,600 --> 00:26:50,940 मेरी दोस्त मिलानी सालों से नशे की लत से जूझ रही थी। 273 00:26:51,980 --> 00:26:54,760 मैं उसे मॉस्को के नशामुक्ति केंद्र में छोड़कर आया था, 274 00:26:54,960 --> 00:26:56,820 पर किसी तरह वह यहाँ आ पहुँची। 275 00:26:58,650 --> 00:27:00,450 मेरा मकसद था उसे घर भेजना, 276 00:27:00,990 --> 00:27:02,450 उसका इलाज पूरा कराना। 277 00:27:03,530 --> 00:27:05,940 बेशक, मुझे पता था कि वह विरोध करेगी। 278 00:27:06,140 --> 00:27:07,290 नशेड़ी यही करते हैं। 279 00:27:08,710 --> 00:27:11,280 पर अब तुम्हारी करतूतों के चलते, 280 00:27:11,480 --> 00:27:15,630 मिलानी लॉन्ग बीच की सड़कों पर अकेली ड्रग्स की तलाश में घूम रही होगी। 281 00:27:17,130 --> 00:27:18,220 आपने मुझसे झूठ बोला। 282 00:27:20,050 --> 00:27:23,910 मि. सैंग के लिए तुम्हारी वफ़ादारी की परीक्षा लेना चाहता था। 283 00:27:24,110 --> 00:27:27,220 यह जानने के लिए कि हम सच में दोस्त बन सकते हैं। 284 00:27:29,480 --> 00:27:30,560 और? 285 00:27:37,030 --> 00:27:41,660 समझ लो कि किसी मुसीबत में मैं तुम पर निर्भर नहीं करने वाला। 286 00:27:59,880 --> 00:28:00,880 तुम अच्छे लग रहे हो। 287 00:28:02,970 --> 00:28:04,970 पहले तुम्हें कभी यह पहने नहीं देखा। 288 00:28:07,100 --> 00:28:08,390 किसी ने उधार दिया था। 289 00:28:10,600 --> 00:28:11,540 रात अच्छी थी? 290 00:28:11,740 --> 00:28:15,190 हाँ, बस एक-दो बीयर पीं। मैं तुम्हें जगाना नहीं चाहता था। 291 00:28:15,770 --> 00:28:17,340 तुम यह सोमवार को पहनना। 292 00:28:17,540 --> 00:28:21,450 - सोमवार को। - चर्च के लिए। हम फादर स्टोलन से मिलेंगे। 293 00:28:23,780 --> 00:28:26,530 हम तुम्हें एक भले कैथोलिक लड़के में बदल देंगे। 294 00:29:29,930 --> 00:29:33,390 क्रेग हॉर्न 295 00:29:57,710 --> 00:29:59,790 इलेन बोल रही हूँ। संदेश छोड़ दें। 296 00:30:01,250 --> 00:30:04,170 हम एक पागल के लिए काम कर रहे हैं। मुझे फ़ोन करो। 297 00:31:54,200 --> 00:31:56,140 संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला 298 00:31:56,340 --> 00:31:58,290 रचनात्मक पर्यवेक्षक दिनेश शाकुल