1 00:00:10,803 --> 00:00:16,684 द बॉयज़ प्रेजेंट्स: डायबॉलिकल 2 00:00:18,811 --> 00:00:20,521 स्टैन एडगर सीईओ वॉट इंटरनेशनल 3 00:00:20,604 --> 00:00:24,567 देवियो और सज्जनो, मंच पर स्वागत कीजिए, 4 00:00:25,609 --> 00:00:29,071 वॉट के अपराध से लड़ने वाले परिवार में 5 00:00:29,155 --> 00:00:32,408 सबसे नए और महान सदस्य का। 6 00:00:33,451 --> 00:00:34,910 द होमलैंडर! 7 00:00:35,327 --> 00:00:37,204 सोल्जर बॉय के बाद से 8 00:00:37,288 --> 00:00:40,374 वॉट को कभी द होमलैंडर की क्षमता वाले 9 00:00:40,458 --> 00:00:44,128 किसी भी सुपरहीरो के साथ काम करके इतनी खुशी नहीं हुई। 10 00:00:48,257 --> 00:00:50,050 हैलो, दोस्तो। 11 00:00:51,302 --> 00:00:54,638 द होमलैंडर! तुमने वॉट से जुड़ने का फ़ैसला क्यों किया? 12 00:00:55,681 --> 00:00:57,099 मैंने... 13 00:01:08,903 --> 00:01:12,406 बताइए, आपने कभी व्हाइटहॉल टाइगर्स का नाम सुना है? 14 00:01:12,490 --> 00:01:14,742 क्या? नहीं? कोई बात नहीं। 15 00:01:15,201 --> 00:01:16,994 बचपन में वह मेरी टीम हुआ करती थी। 16 00:01:17,077 --> 00:01:19,705 तब, मैं दो ही चीज़ें करना चाहता था, 17 00:01:19,789 --> 00:01:22,500 बेसबॉल खेलना, और बेसबॉल खेलना। 18 00:01:23,584 --> 00:01:26,295 हर रात खेत पर अपने पापा के साथ पकड़म-पकड़ाई खेलता, 19 00:01:26,378 --> 00:01:28,047 बड़ी टीमों के सपने देखा करता। 20 00:01:28,172 --> 00:01:30,257 यैंकीज़ स्टेडियम में छक्का मारना। 21 00:01:30,382 --> 00:01:34,220 पर, मुझे सिर्फ़ यैंकीज़ स्टेडियम में जाकर बैठने से तसल्ली करनी पड़ी। 22 00:01:35,554 --> 00:01:39,225 मैं यह कह रहा हूँ कि मेरा बेसबॉल कैरियर कुछ खास सफल नहीं रहा। 23 00:01:39,308 --> 00:01:43,479 पर वॉट? मुझ जैसे के लिए वॉट वह बड़ी टीम है। 24 00:01:43,604 --> 00:01:47,149 अपनी प्रतिभा के इस्तेमाल से दुनिया को एक बेहतर जगह बनाना। 25 00:01:47,233 --> 00:01:51,070 न्यू यॉर्क व्हाइटहॉल के बेसबॉल मैदान से काफ़ी मुश्किल है। 26 00:01:51,153 --> 00:01:54,949 शहर की सभी मुश्किलों का सामना करने के लिए कैसे तैयारी कर रहे हो? 27 00:01:55,032 --> 00:01:56,283 अच्छा सवाल पूछा। 28 00:01:56,367 --> 00:01:59,745 वॉट ने मुझे उससे जोड़ा जिसे मैंने हमेशा अपना आदर्श माना। 29 00:01:59,829 --> 00:02:01,831 मेरा दोस्त और आपका भी, 30 00:02:02,540 --> 00:02:04,083 ब्लैक नोयर। 31 00:02:24,979 --> 00:02:27,356 यह तुम्हारा पहला बड़ा प्रदर्शन होना था। 32 00:02:27,439 --> 00:02:30,776 तुम्हारा बड़ा पल। उसने नोयर को तुम्हारे साथ खड़ा कर दिया? 33 00:02:31,360 --> 00:02:33,737 तुम्हें बहुत नाराज़ होना चाहिए। 34 00:02:33,863 --> 00:02:35,948 अगर नोयर मुझे सिखा सकता है... 35 00:02:36,031 --> 00:02:38,284 नोयर का काम तुम्हें सिखाना नहीं है। 36 00:02:38,367 --> 00:02:41,954 तुम पर नज़र रखना है। ताकि तुम अपनी हद से बाहर न जाओ। 37 00:02:42,037 --> 00:02:45,124 ताकि तुम कोई गड़बड़ न करो जिससे कंपनी को शर्मिंदगी हो। 38 00:02:45,207 --> 00:02:48,502 और गड़बड़ करो तो तुम्हें उनके हवाले करना है। 39 00:02:48,586 --> 00:02:53,090 और तुम्हें लगता है कि नोयर तुम्हें पहले स्थान पर चाहता है? 40 00:02:53,591 --> 00:02:54,842 बिलकुल नहीं। 41 00:02:56,510 --> 00:02:58,095 मंच पर जाकर... 42 00:02:58,178 --> 00:03:01,265 वे सब लोग जो तुम्हारे जैसा वनना चाहते हैं, 43 00:03:01,557 --> 00:03:04,476 या तुम्हारे साथ रहना या सोना चाहते हैं। 44 00:03:04,977 --> 00:03:06,312 अच्छा लगा, है न? 45 00:03:06,812 --> 00:03:07,813 हाँ। 46 00:03:07,897 --> 00:03:11,275 मैं तुम्हें उसी भविष्य के लिए तैयार कर रही हूँ। 47 00:03:11,775 --> 00:03:13,861 उसे कबूल कर लो। 48 00:03:13,944 --> 00:03:17,364 किसी हत्यारे गूंगे सिरफिरे को अपने आड़े आने मत देना। 49 00:03:22,494 --> 00:03:24,204 हमें 'द' हटा देना चाहिए। 50 00:03:24,288 --> 00:03:26,290 सिर्फ़ "होमलैंडर" ज़्यादा ठीक है। 51 00:03:36,967 --> 00:03:38,260 एक जमा एक हुए दो 52 00:03:38,344 --> 00:03:41,805 खुद को केमिकल लिबरेशन फ़्रंट कहने वाले एक ग्रुप ने 53 00:03:41,889 --> 00:03:45,643 स्टैटन आइलैंड के क्रूज़ केमिकल कारखाने में आठ लोग बंधक बनाए हैं। 54 00:03:45,726 --> 00:03:49,897 सभी बंधक क्रूज़ केमिकल के मैनेजर और प्रबंधक बताए जाते हैं। 55 00:03:49,980 --> 00:03:52,441 सीएलएफ़ ने एक घंटे पहले यह फुटेज भी जारी की। 56 00:03:52,816 --> 00:03:56,320 हम यह नहीं करना चाहते थे, पर क्रूज़ ने कोई चारा नहीं छोड़ा। 57 00:03:56,403 --> 00:04:01,367 उनका छोड़ा हुआ ज़हर हमारे स्कूलों, पार्कों, हमारे घरों सब जगह घुस रहा है। 58 00:04:01,450 --> 00:04:02,701 और इसका नतीजा यह है। 59 00:04:02,785 --> 00:04:04,870 जब तक वे इस कैंसर की फैक्ट्री को 60 00:04:04,954 --> 00:04:06,956 बंद नहीं करते, हम कहीं नहीं जाएँगे! 61 00:04:07,039 --> 00:04:08,040 मैं पहुँच गया। 62 00:04:08,123 --> 00:04:11,877 वहीं रुको। ब्लैक नोयर रास्ते में है। 14 मिनटों में पहुँचेगा। 63 00:04:12,628 --> 00:04:16,090 किसी हत्यारे गूंगे सिरफिरे को अपने आड़े आने मत देना। 64 00:04:16,882 --> 00:04:19,843 इन बंधकों के पास 14 मिनट नहीं हैं। मैं अंदर जा रहा हूँ। 65 00:04:19,927 --> 00:04:21,095 रुको। होमलैंड... 66 00:04:31,480 --> 00:04:32,940 माफ़ कीजिए, मैडम? 67 00:04:37,319 --> 00:04:40,698 माफ़ कीजिए, अधिकारियों के आने तक, आपको यहीं रहना होगा। 68 00:04:41,615 --> 00:04:42,992 ओह! मेरा दम घुट रहा है। 69 00:04:43,075 --> 00:04:44,076 कुछ नहीं होगा। 70 00:04:44,159 --> 00:04:48,539 तुमने मेरी छाती पर धातु का पाइप लपेट दिया! तुम्हें हुआ क्या है? 71 00:04:48,622 --> 00:04:50,541 टेड! मदद करो! 72 00:04:50,624 --> 00:04:52,042 -लिज़? ठीक हो? -मदद करो! 73 00:04:53,794 --> 00:04:57,339 धत्! हे भगवान, तुमने मेरी नाक तोड़ डाली। 74 00:04:57,423 --> 00:05:00,092 और अफ़सोस, आपने कानून तोड़ा है, जनाब। 75 00:05:00,592 --> 00:05:01,593 भाड़ में जाओ, 76 00:05:02,261 --> 00:05:04,471 जोकरों जैसे कपड़े पहनने वाले कमीने! 77 00:05:05,514 --> 00:05:07,057 टेड। तुम लिज़ का पता करोगे? 78 00:05:07,141 --> 00:05:09,435 वह जवाब नहीं दे रही। टेड? 79 00:05:11,353 --> 00:05:14,398 धत्! लगता है यहाँ कोई है! हमें तैयार होना होगा। 80 00:05:14,481 --> 00:05:16,150 मुझे नहीं मरना। 81 00:05:16,233 --> 00:05:18,485 -मुझे नहीं मरना। -धत्। यह लो। 82 00:05:18,569 --> 00:05:21,780 प्लीज़। हम बस यहाँ काम करते हैं। हम फ़ैसले नहीं लेते। 83 00:05:32,499 --> 00:05:33,417 क्या? 84 00:05:35,419 --> 00:05:38,297 मेरा नाम द... मेरा नाम होमलैंडर है। 85 00:05:38,380 --> 00:05:39,923 मैं चोट पहुँचाने नहीं आया। 86 00:05:40,007 --> 00:05:42,051 पास मत आना। हम इसे मार देंगे। 87 00:05:43,302 --> 00:05:44,344 आराम से, दोस्त। 88 00:05:44,428 --> 00:05:46,805 मैं समझता हूँ कि तुम नाराज़ हो, पर यह, 89 00:05:46,889 --> 00:05:49,975 पर इस हिंसा से बदलाव नहीं आने वाला। 90 00:05:50,100 --> 00:05:52,644 इसलिए, हथियार नीचे रख दो और हम बात करते हैं। 91 00:05:52,728 --> 00:05:54,354 पीछे रहो। आगाह कर रहा हूँ! 92 00:05:54,438 --> 00:05:57,149 भाड़ में जा, कमीने कहीं के! 93 00:06:05,699 --> 00:06:07,451 हिंसा से कोई हल नहीं निकलता। 94 00:06:07,534 --> 00:06:09,453 अगर तुम शांतिपूर्वक आगे आओगे तो, 95 00:06:09,536 --> 00:06:12,122 वादा है कि तुम्हारी बात ऊपर तक पहुंचा दूंगा। 96 00:06:12,706 --> 00:06:15,626 अगर तुम यहाँ से नहीं गए, तो मैं इसे मार दूँगा! 97 00:06:15,751 --> 00:06:19,254 नहीं, पर अब तुम्हारी बंदूक किसी काम की नहीं। सब खत्म है। 98 00:06:19,338 --> 00:06:21,757 मैंने घोड़ा दबाया तो इसका सिर फट जाएगा। 99 00:06:21,840 --> 00:06:23,926 इसलिए, पीछे रहो! 100 00:06:25,135 --> 00:06:26,553 पता है, दोस्त, 101 00:06:26,637 --> 00:06:30,724 जब तापमान 260 डिग्री सेल्सियस हो तब बंदूक पकड़े रहना मुश्किल होता है। 102 00:06:31,558 --> 00:06:33,769 नहीं! बेवकूफ़! यह फट जाएगी... 103 00:06:45,447 --> 00:06:48,992 तुम्हें ऐसा नहीं करना था। 104 00:06:49,076 --> 00:06:50,202 यह तुमने किया! 105 00:06:50,285 --> 00:06:53,038 बंदूक को गर्म करने पर क्या होता है, 106 00:06:53,122 --> 00:06:54,206 कमीने इंसान! 107 00:06:54,289 --> 00:06:56,458 मुझे नहीं पता था। 108 00:06:56,542 --> 00:06:58,418 हम किसी को कुछ नहीं करने वाले थे। 109 00:06:58,502 --> 00:07:01,046 हम ज़िंदगियाँ बचाना चाहते थे। 110 00:07:01,171 --> 00:07:02,798 धत्, मेरा हाथ। 111 00:07:02,881 --> 00:07:05,384 तुम किस तरह के सुपरहीरो हो? 112 00:07:10,973 --> 00:07:14,351 नहीं! रुक जाओ। मुझे सोचना है। 113 00:07:14,726 --> 00:07:18,105 तुम लोग बहुत शोर मचा रहे हो और मुझे सोचना है। 114 00:07:18,188 --> 00:07:20,274 तुम फ़ासीवादी हत्यारे हो और... 115 00:07:20,357 --> 00:07:21,525 चुप रहो! 116 00:07:26,822 --> 00:07:29,575 नहीं! रुको! डरो नहीं। 117 00:07:29,658 --> 00:07:31,994 यह इनकी गलती है। ये लोग बुरे हैं। 118 00:07:32,286 --> 00:07:34,663 मैं तो हीरो हूँ। तुम मुझे चाहते हो। 119 00:07:34,955 --> 00:07:36,582 तुम शैतान हो! 120 00:07:58,854 --> 00:08:01,815 नहीं। ओह, नहीं। धत्। 121 00:08:08,906 --> 00:08:12,451 हे भगवान! ओह, प्लीज़। हे भगवान। 122 00:08:12,534 --> 00:08:15,412 नहीं। इन्होंने मुझे मजबूर किया। 123 00:08:15,829 --> 00:08:18,665 मैं नहीं चाहता था, पर इन्होंने मुझे मजबूर किया। 124 00:08:25,339 --> 00:08:29,509 मैं समझाता हूँ, ठीक है? इनके पास बंदूकें थीं, और... 125 00:08:29,593 --> 00:08:31,595 इसने हर किसी को मार डाला! 126 00:08:31,678 --> 00:08:34,473 इसने हर किसी की हत्या की! 127 00:08:34,765 --> 00:08:36,058 -नहीं! तुम... -मदद करो! 128 00:08:36,141 --> 00:08:38,018 तुम समझ नहीं रही। 129 00:08:38,852 --> 00:08:40,604 यह एकदम सही है, है न? 130 00:08:40,729 --> 00:08:43,315 तुम इसी के ज़रिए मुझसे पीछा छुड़ाओगे, है न? 131 00:08:43,523 --> 00:08:45,776 वॉट के अव्वल हीरो बने रहोगे। 132 00:08:45,859 --> 00:08:47,194 एक बात कहूँ? 133 00:08:47,694 --> 00:08:49,279 यह नहीं होगा। 134 00:08:49,613 --> 00:08:53,242 मैं तुम्हें या किसी और को मुझसे अपना भविष्य छीनने नहीं... 135 00:08:57,371 --> 00:08:58,997 यहाँ आओ! 136 00:09:03,877 --> 00:09:07,297 मैंने एक गलती की। उसके लिए मुझे फाँसी पर चढ़ा दोगे? 137 00:09:14,304 --> 00:09:16,306 तुम मुकाबला नहीं करना चाहते, है न? 138 00:09:16,515 --> 00:09:19,643 पर एक बात सच है। यह मुकाबला है ही नहीं, है न? 139 00:09:24,106 --> 00:09:26,942 तुम्हारा समय खत्म हुआ, नोयर। अब मेरी बारी है। 140 00:09:27,234 --> 00:09:29,569 मैंने बड़ी मेहनत से इसे हासिल किया है। 141 00:09:46,712 --> 00:09:48,338 जब से... हे भगवान! धत्! 142 00:10:05,022 --> 00:10:07,482 धत्! 143 00:10:48,523 --> 00:10:49,733 उनके पास एक बम था। 144 00:10:49,816 --> 00:10:52,903 मैंने उसे अपने शरीर से ढका, पर धमाका ज़ोरदार था। 145 00:10:53,278 --> 00:10:54,780 हमने मलबे में ढूँढ़ा, 146 00:10:54,905 --> 00:10:58,033 पर अफ़सोस, हमारे अलावा और कोई नहीं बचा। 147 00:10:58,241 --> 00:11:00,535 मैंने आपको निराश किया। आप सभी को। 148 00:11:00,660 --> 00:11:03,997 नहीं। तुम क्या... तुमने हमारे लिए अपनी जान जोखिम में डाली। 149 00:11:04,081 --> 00:11:06,124 हम तुम्हारे आभारी हैं। 150 00:11:09,711 --> 00:11:12,339 शुक्रिया। पर... 151 00:11:12,422 --> 00:11:16,051 वे बेचारे बंधक। वही असली हीरो थे। 152 00:11:17,677 --> 00:11:21,473 मैंने तुम्हारे लिए ऐसा नहीं सोचा था, 153 00:11:21,848 --> 00:11:23,266 पर तुमने अच्छे से संभाला। 154 00:11:23,433 --> 00:11:27,521 मानो या न मानो, सबके मरने के बावजूद, तुम्हारी रेटिंग आसमान छू रही है। 155 00:11:27,729 --> 00:11:29,398 वाह। अच्छी बात है। 156 00:11:30,774 --> 00:11:33,193 तुमने नोयर के बारे में गलत कहा था। 157 00:11:33,276 --> 00:11:34,111 अच्छा? 158 00:11:34,236 --> 00:11:36,530 उसके पास मुझे सिखाने के लिए कुछ तो था। 159 00:11:45,414 --> 00:11:46,331 द डायनामाइट एंटरटेंमेंट कॉमिक बुक सीरीज़ 'द बॉयज़' पर आधारित 160 00:11:46,415 --> 00:11:47,374 लेखक: गार्थ एनिस 161 00:12:40,802 --> 00:12:42,804 संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम 162 00:12:42,888 --> 00:12:44,890 रचनात्मक पर्यवेक्षक दिनेश शकुली