1 00:00:20,437 --> 00:00:24,566 पार्क मैडिसन होटल न्यू यॉर्क सिटी 2 00:00:25,526 --> 00:00:30,447 प्रात: 2:06 बजे 3 00:00:36,912 --> 00:00:39,748 केट? तुम यहाँ हो। 4 00:00:41,792 --> 00:00:43,460 तुम्हें सोना चाहिए। 5 00:00:45,045 --> 00:00:49,466 हर एक ग्राहक, मार्टिन। उन्होंने हर एक ग्राहक को हैक कर लिया। 6 00:00:49,550 --> 00:00:51,718 और हमने हर एक ग्राहक से बात कर ली है। 7 00:00:51,802 --> 00:00:53,679 कमबख़्त हमारे साथ ऐसा कर कौन रहा है? 8 00:00:54,388 --> 00:00:55,389 हम इससे उबर जाएँगे। 9 00:00:56,431 --> 00:00:57,432 सच में? 10 00:00:59,268 --> 00:01:00,477 ऐलिस का फ़ोन आया था। 11 00:01:00,561 --> 00:01:02,938 उसने कहा कि हमारी विशेषता लोगों को ख़बरों से दूर रखने की है, 12 00:01:03,021 --> 00:01:05,107 फिर भी कई दिनों से ख़बरों में केवल हम ही हैं। 13 00:01:05,691 --> 00:01:06,775 चिंता करना उसका काम है। 14 00:01:06,859 --> 00:01:08,485 तो फिर उसकी पगार बढ़ानी चाहिए। 15 00:01:12,322 --> 00:01:13,824 वह क्रेस्वेल के बारे में जानना चाहती है। 16 00:01:18,161 --> 00:01:19,454 वह आदमी वही है जो हमने सोचा था। 17 00:01:23,000 --> 00:01:26,920 सस्पिशन 18 00:01:53,071 --> 00:01:54,239 'फ़ॉल्स फ़्लैग' सीरीज़ पर आधारित 19 00:01:54,323 --> 00:01:55,866 रचयिता - अमित कोहेन मरिया फ़ेल्डमैन 20 00:02:24,603 --> 00:02:26,271 चलो। चलो, डोरा। अच्छी बच्ची। 21 00:02:28,482 --> 00:02:30,734 डोरा। डोरा! 22 00:02:31,944 --> 00:02:32,986 रुको! 23 00:02:38,951 --> 00:02:40,244 डोरा। 24 00:02:55,551 --> 00:02:57,678 लिओ न्यूमैन अपहरण मामले में आए 25 00:02:57,761 --> 00:03:01,014 नए मोड़ पर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं दी गई है। 26 00:03:01,515 --> 00:03:05,686 पीआर दिग्गज, कूपर न्यूमैन के ग्राहकों पर समन्वित हैक के बाद, 27 00:03:05,769 --> 00:03:09,273 लिओ की माँ, कैथरीन से "सच बताओ" का आग्रह करने वाले संदेश 28 00:03:09,356 --> 00:03:11,483 अटलांटिक के दोनों किनारों पर डिजिटल बोर्ड 29 00:03:11,567 --> 00:03:13,402 और होर्डिंग पर दिखाई दिए हैं। 30 00:03:13,485 --> 00:03:16,697 एरिक क्रेस्वेल माने जाने वाले व्यक्ति पर भी कोई टिप्पणी नहीं है, 31 00:03:16,780 --> 00:03:20,242 जो एक बार फिर हैकर की सबसे हालिया वीडियो माँग पर नज़र आए। 32 00:03:21,827 --> 00:03:23,704 क्या हमें ठीक समय पता है जब वे लोग संपर्क से बाहर हो गए? 33 00:03:23,787 --> 00:03:25,747 …ऐसा लगता है कि दबाव बनना जारी रहेगा… 34 00:03:25,831 --> 00:03:28,125 नहीं, क्योंकि उन पर निगरानी नहीं हो रही थी। 35 00:03:28,208 --> 00:03:30,294 …और अपहरणकर्ताओं से सीधे बातचीत… 36 00:03:30,377 --> 00:03:33,213 जब तक कि इस मामले पर काम कर रही यूके और अमेरिका की पुलिस को 37 00:03:33,297 --> 00:03:35,174 लिओ को ढूँढने का कोई बड़ा सुराग़ नहीं मिल जाता। 38 00:04:15,088 --> 00:04:17,089 मैं आपको बाद में फ़ोन करता हूँ। अभी हमारे पास केवल डेटाबेस है। 39 00:04:17,173 --> 00:04:19,468 - ठीक है, और कुछ? ठीक है। - बढ़िया है। हाँ, अभी भी यहीं है। 40 00:04:19,551 --> 00:04:20,677 मैं बाद में फ़ोन करता हूँ। 41 00:04:22,095 --> 00:04:24,056 - तुम्हारे पास क्या जानकारी है? - इस बात की पुष्टि 42 00:04:24,139 --> 00:04:26,683 कि पुल के नीचे मिला मरा हुआ आदमी, उसका यूके का ठिकाना वही घर था। 43 00:04:27,476 --> 00:04:28,894 कोई पहचान जिसकी पुष्टि हुई हो? 44 00:04:28,977 --> 00:04:30,187 सैम्युल ब्रोलिन, 45 00:04:30,854 --> 00:04:32,731 पड़ोसियों और सेवा कंपनियों के हिसाब से। 46 00:04:32,814 --> 00:04:35,609 लेकिन उस घर का मालिक एक इज़राइली कंपनी है। 47 00:04:36,443 --> 00:04:39,696 तो, वह बदला हुआ नाम था। तो क्या, वह पड़ोसी और क्या कह रहा है? 48 00:04:40,489 --> 00:04:43,408 - "आप लोग जल्दी क्यों नहीं आए?" - और हम क्यों नहीं गए? 49 00:04:43,492 --> 00:04:46,703 क्योंकि फ़ोन तभी ज़रूरी था जब पते का संबंध हमारी लाश से होता। 50 00:04:47,287 --> 00:04:49,122 लेकिन उसने पहचान की पुष्टि की थी? 51 00:04:49,206 --> 00:04:52,835 टिलसन और मैक्ऐलिस्टर की, हाँ। लेकिन उसने बाकियों को नहीं देखा था। 52 00:04:53,418 --> 00:04:55,712 उन्होंने जब गाड़ी छोड़ी तो उसे जला दिया 53 00:04:55,796 --> 00:04:58,298 लेकिन अपराध स्थल के अधिकारी को ब्रोलिन की गाड़ी और घर में ख़ून मिला है। 54 00:04:58,382 --> 00:04:59,675 हमें पता नहीं कि वह किसका ख़ून है। 55 00:05:01,301 --> 00:05:03,303 वैसे वहाँ पर यहाँ से कहीं ज़्यादा ख़ून है। 56 00:05:03,887 --> 00:05:05,514 यह काफ़ी स्पष्ट है कि यहाँ क्या हुआ था। 57 00:05:05,597 --> 00:05:06,974 अरे, अच्छा? 58 00:05:08,559 --> 00:05:10,686 वे लोग देश से भागने की कोशिश कर रहे थे और कोई गड़बड़ हो गई। 59 00:05:10,769 --> 00:05:12,062 किस सबूत के आधार पर? 60 00:05:12,145 --> 00:05:13,146 पुलिस लाइन इसके आगे न जाएँ 61 00:05:13,230 --> 00:05:15,440 - हम एक हवाई क्षेत्र में हैं। - लेकिन हमें नहीं पता कि वे थे या नहीं। 62 00:05:15,524 --> 00:05:16,942 उनके विमान पर चढ़ने की बोत तो छोड़ ही दो। 63 00:05:17,025 --> 00:05:18,110 भगवान के लिए। वे भाग रहे हैं! 64 00:05:18,193 --> 00:05:20,821 और अगर वे यहाँ थे भी, तो ज़रूरी नहीं कि अपनी मर्ज़ी से थे। 65 00:05:20,904 --> 00:05:23,240 हमें पता है कि टिलसन किसी समय पर मैक्ऐलिस्टर से मिला, 66 00:05:23,323 --> 00:05:25,492 साथ ही यह भी पता है कि मॉनीक अपहरण दल का हिस्सा नहीं थी। 67 00:05:25,576 --> 00:05:26,869 ख़ैर, शायद इसीलिए वह मारी गई। 68 00:05:26,952 --> 00:05:29,705 तुम्हें वाक़ई लगता है कि नैटली थॉम्प्सन इसमें शामिल होगी? 69 00:05:29,788 --> 00:05:31,456 शायद वह झगड़े में हार गई होगी। 70 00:05:31,540 --> 00:05:34,251 मुझे जो सच में लगता है वह यह है कि तुमने इन लोगों को 71 00:05:34,334 --> 00:05:35,335 शुरू से ही कम आँका। 72 00:05:37,212 --> 00:05:38,881 - और तुम्हें भी, शायद। - क्या मतलब? 73 00:05:38,964 --> 00:05:41,383 मैं पहले सेना में थी, स्कॉट। मैंने पहले भी ऐसे ऑपरेशन देखे हैं। 74 00:05:41,466 --> 00:05:44,261 इस अपराध स्थल को साफ़ किया जा चुका है। न खाली कारतूस हैं, न पहियों के निशान। 75 00:05:44,344 --> 00:05:46,597 दीवारों और फ़र्श पर गोलियों के छेद हैं, पर ख़ून नहीं है, 76 00:05:46,680 --> 00:05:48,265 - मॉनीक के ख़ून के अलावा। - तुम कहना क्या चाहती हो? 77 00:05:48,348 --> 00:05:49,892 तुम शुरुआत से ही उन्हें देश से ले जाना चाहते थे 78 00:05:49,975 --> 00:05:51,894 और फिर तुमने मुझे बताए बिना निगरानी हटवा दी। 79 00:05:51,977 --> 00:05:54,938 क्योंकि मुझे पता था कि टिलसन देश छोड़कर जाने की कोशिश करेगा! 80 00:05:55,022 --> 00:05:59,484 देखो, मैं समझता हूँ कि तुम ख़ुद को ज़िम्मेदार समझती हो, लेकिन मैं एफ़बीआई से हूँ, न कि सीआईए से। 81 00:06:00,110 --> 00:06:03,197 तुम्हें सच में लगता है कि इन लोगों को ज़बरदस्ती उठवाने के लिए मैंने एक गुप्त टीम भेजी? 82 00:06:03,280 --> 00:06:05,115 अगर मैंने भेजी होती, वे लोग घंटों पहले किसी अंधेरी जगह पर होते। 83 00:06:05,199 --> 00:06:06,450 हमारे पास इस सब का समय नहीं है। 84 00:06:06,533 --> 00:06:08,493 वे गाँव के किसी घर में न होते। 85 00:06:08,577 --> 00:06:11,413 उन लोगों ने यह किया है। हमने नहीं! ऐ, हम बात कर रहे हैं! 86 00:06:11,496 --> 00:06:12,664 अब उन्हें ढूँढ लें? 87 00:06:14,750 --> 00:06:17,628 अगला कदम पासपोर्ट लेना है, तो मुझे तस्वीरों की ज़रूरत होगी। 88 00:06:17,711 --> 00:06:20,172 सुनो, क्या मैं खींच सकता हूँ? मैं खींच सकता हूँ। 89 00:06:20,881 --> 00:06:23,133 ख़ैर, शायद हमें इसे भी थोड़ा काम करने देना चाहिए। 90 00:06:23,217 --> 00:06:24,927 अभी भी पक्का नहीं पता कि इसका यहाँ क्या सहयोग है। 91 00:06:25,010 --> 00:06:27,804 ख़ैर, मैं बेइज़्ज़ती नहीं करना चाहता, पर तुमसे बात करना आसान नहीं है। 92 00:06:27,888 --> 00:06:29,348 जबकि मैं लोगों से बात कर सकता हूँ। 93 00:06:29,431 --> 00:06:31,266 लोग मुझसे बात करना पसंद करते हैं। लोग मुझे पसंद करते हैं। 94 00:06:31,350 --> 00:06:33,685 - तुम मुझे पसंद नहीं हो। - तो, तुम इकलौते हो। 95 00:06:34,353 --> 00:06:36,104 क्या कोई इसे पसंद करता है? 96 00:06:36,855 --> 00:06:37,856 हाँ। 97 00:06:39,233 --> 00:06:40,359 हाँ, मैं इसे पसंद करता हूँ। 98 00:06:44,655 --> 00:06:46,073 यह गाड़ी जो हमने चुराई है, किसने ढूँढी थी? 99 00:06:46,156 --> 00:06:49,201 एक बार तस्वीरें खिंचवाने के बाद, तुम तीनों लंदन की अगली ट्रेन में बैठ जाना। 100 00:06:49,284 --> 00:06:52,371 और मुझे सुबह 10:00 बजे तक 80 हज़ार सफ़ेद धन के रूप में चाहिए। 101 00:06:52,454 --> 00:06:55,415 जो ऐप मैंने बताई है, उसके ज़रिए इस नंबर पर निर्देश भेजना। 102 00:06:55,499 --> 00:06:57,709 - सुबह 10:00 बजे तक? - तुम पागल हो? 103 00:06:57,793 --> 00:06:59,711 ऐसे सवाल मत पूछो जिनके जवाब नहीं सुनना चाहते। 104 00:06:59,795 --> 00:07:01,755 - तुमने कूपर न्यूमैन जनसंपर्क को हैक किया था। - हाँ, हफ़्ते लगे थे। 105 00:07:01,839 --> 00:07:03,966 तुम साथ आना चाहते थे। तुम्हें मार्टिन कोपलैंड तक पहुँचना है या नहीं? 106 00:07:07,594 --> 00:07:09,930 - ठीक है। - तो, सोचो कैसे करोगे। दस बजे तक। 107 00:07:10,013 --> 00:07:11,265 मुझे निराश मत करना। 108 00:07:11,348 --> 00:07:14,810 हम बैटरसी पार्क में दोपहर 3:30 बजे मिलेंगे, ठीक है? 109 00:07:14,893 --> 00:07:16,854 - मैं क्या करूँ? - तुम मेरे साथ आ रहे हो। 110 00:07:16,937 --> 00:07:18,689 - क्यों? - क्योंकि मुझे तुम पर भरोसा नहीं है। 111 00:07:19,273 --> 00:07:22,484 अब, तुम सब अपने घरवालों से संपर्क करना चाहोगे। मत करना। 112 00:07:22,568 --> 00:07:25,612 अब तुम जो भी ख़तरा मोल लोगे, वह मुझे भी ख़तरे में डालेगा। तो, जैसा कहा जाए वैसा करना। 113 00:07:25,696 --> 00:07:29,366 वरना किसी न किसी तरह से तुम अपने चाहने वालों को देखने के लिए ज़िंदा नहीं बचोगे। ठीक है? 114 00:07:30,409 --> 00:07:33,787 अब, जब हम लंदन पहुँचेंगे, नए कपड़े लेना, अपने बाल बदलना। 115 00:07:33,871 --> 00:07:37,249 अगर हमें हवाई अड्डा पार करना है, तो हम सबको अलग दिखना होगा। 116 00:07:37,332 --> 00:07:40,460 अब, सब कुछ दोहराओ। जल्दी से। 117 00:07:41,587 --> 00:07:43,839 - हमेशा वैसा आदमी बनो जो भीड़ में मिल जाए। - या औरत। 118 00:07:44,423 --> 00:07:46,842 अलग मत दिखो या अपने किरदार से अलग कुछ मत करो। 119 00:07:49,678 --> 00:07:51,847 जोड़े में रहो। जोड़ों को कम रोका जाता है। 120 00:07:51,930 --> 00:07:53,515 ख़ासकर अगर वे बहस कर रहे हों तो। 121 00:07:54,391 --> 00:07:55,851 हमेशा दिमाग़ में एक लक्ष्य रखो। 122 00:07:55,934 --> 00:07:57,477 कुछ भी करो लेकिन पुलिस से मत भागो। 123 00:07:57,561 --> 00:08:00,522 कहीं भी पहले या आख़िरी मत पहुँचो। तुम्हें याद रखना आसान हो जाएगा। 124 00:08:01,857 --> 00:08:04,818 ऐसा दिखाने की कोशिश करो कि तुम एक बड़े समूह का हिस्सा हो। 125 00:08:04,902 --> 00:08:08,071 किसी से नज़रें मत मिलाओ। न ही बेकार के झगड़ों में पड़ो। 126 00:08:08,155 --> 00:08:11,033 कोई तुमसे सवाल करे, तो सामान्य जवाब दो 127 00:08:11,116 --> 00:08:12,659 और ऐसे किसी को दिमाग़ में रखो जिसे तुम जानते हो। 128 00:08:12,743 --> 00:08:14,077 तुम्हें विस्तृत जानकारियाँ याद रहेंगी। 129 00:08:14,161 --> 00:08:16,038 और हमेशा याद रखो, 130 00:08:16,121 --> 00:08:17,873 हमें लगता है कि लोग हम में दिलचस्पी दिखाते हैं, 131 00:08:17,956 --> 00:08:19,958 लेकिन असल में वे केवल ख़ुद में दिलचस्पी रखते हैं। 132 00:08:20,626 --> 00:08:24,046 तो, सहज बर्ताव करो। अपना तनाव न दिखाने की कोशिश करो। 133 00:08:24,129 --> 00:08:26,465 तुम्हें हैरानी होगी कि तुम किस-किस चीज़ से बचकर निकल सकते हो। 134 00:08:26,965 --> 00:08:30,677 वह सच क्या है जिसकी अपहरणकर्ता माँग कर रहे हैं? 135 00:08:30,761 --> 00:08:33,514 अगर कैथरीन न्यूमैन वह सच जानती हैं, तो वह बता नहीं रही हैं। 136 00:08:33,597 --> 00:08:37,558 सच बताओ आंदोलन के लिए लोकप्रिय समर्थन बढ़ता हुआ दिख रहा है। 137 00:08:37,643 --> 00:08:40,604 कल शाम, एक बेनाम दल ने लंदन अंडरग्राउंड की विज्ञापन स्क्रीनों को 138 00:08:40,687 --> 00:08:42,313 हैक कर लिया। 139 00:08:42,397 --> 00:08:46,360 यह है कुछ घंटे पहले शिकागो में कूपर न्यूमैन के मुख्यालय के बाहर का हाल। 140 00:08:46,443 --> 00:08:50,572 जैसे-जैसे सच बताओ के संदेश की माँग बढ़ती जा रही है, 141 00:08:50,656 --> 00:08:52,074 देश भर में और वास्तव में, 142 00:08:52,157 --> 00:08:55,661 दुनिया भर में भी, 143 00:08:55,744 --> 00:08:57,496 सनसनीखेज़ ख़बर सच बताओ के लिए समर्थन बढ़ता हुआ 144 00:08:57,579 --> 00:09:00,707 बर्बरता। हैकिंग। इन सबको जनता की सहानुभूति कभी नहीं मिलती। 145 00:09:01,375 --> 00:09:04,670 यह बहुत विडंबना है कि वे मास्क पहनकर सच की माँग कर रहे हैं? 146 00:09:04,753 --> 00:09:06,505 ऐलिस का चिंता जताना सही था। 147 00:09:08,006 --> 00:09:10,384 हम दोनों जानते हैं कि यह कितना बुरा दिख रहा है। 148 00:09:10,968 --> 00:09:14,054 सुनो, ऑनलाइन कई सारी सकारात्मक टिप्पणियाँ आई हैं। 149 00:09:14,137 --> 00:09:17,140 मुझे पता है। तुमने केटलिन से कहा कि मुझे दिखाए और उसने मुझे दिखाया। 150 00:09:17,808 --> 00:09:20,686 उसने मुझे यह नहीं बताया कि उनमें से अधिकतर 151 00:09:20,769 --> 00:09:22,479 हमारे लिए ही काम करने वाले लोगों ने लिखे थे। 152 00:09:23,355 --> 00:09:24,439 उसे बताने की ज़रूरत नहीं थी। 153 00:09:25,440 --> 00:09:28,443 हम यहाँ जंग लड़ रहे हैं, केट। जंग वाली रणनीतियाँ ही लागू होंगी। 154 00:09:29,111 --> 00:09:30,320 मैं समझती हूँ। 155 00:09:30,404 --> 00:09:34,783 तुम आईओपी एनर्जी को फ़ोन कर रहे थे। तो, एमी ने क्या कहा? 156 00:09:34,867 --> 00:09:36,827 कि वह केवल तुमसे बात करेगी। 157 00:09:36,910 --> 00:09:39,705 ख़ैर, मैं न्यू यॉर्क से नहीं जाने वाली। लिओ के बिना नहीं। 158 00:09:39,788 --> 00:09:41,832 अगर वह मुझसे मिलना चाहती है, तो वह यहाँ आ सकती है। 159 00:09:41,915 --> 00:09:43,458 वह आज दोपहर पहुँच रही है। 160 00:09:46,420 --> 00:09:48,881 अगर क्रेस्वेल ज़िंदा है भी, 161 00:09:49,381 --> 00:09:52,426 तो वह पिछले 25 सालों से छुपे रहने में कामयाब रहा है। 162 00:09:52,509 --> 00:09:54,052 उसके शोध पत्र का क्या? 163 00:09:54,136 --> 00:09:56,054 कोई उस लेख तक नहीं पहुँच सकता। 164 00:09:56,972 --> 00:09:57,973 कोई भी नहीं। 165 00:09:58,056 --> 00:10:01,226 तुम्हें मुझ पर भरोसा रखना होगा, केट। इन सबसे सालों पहले निपट लिया गया था। 166 00:10:04,188 --> 00:10:08,150 अगर उसे ढूँढा जा सकता है, तो हमें पहले वहाँ पहुँचना होगा। 167 00:10:26,460 --> 00:10:28,420 तो तुमने यह काम कैसे शुरू किया? 168 00:10:28,504 --> 00:10:30,214 मतलब, मुझे पता है कि तुम सेना में थे, लेकिन क्या, 169 00:10:30,297 --> 00:10:32,883 तुम सेना में थे या पैरामिलिट्री? या… 170 00:10:41,683 --> 00:10:43,977 क्या तुम मुझे कम से कम यह बता सकते हो हम किस स्टेशन पर उतरेंगे? 171 00:10:44,061 --> 00:10:45,562 मैं संकेत चिह्नों पर ध्यान रखूँगा। 172 00:10:47,648 --> 00:10:48,649 नहीं? ठीक है। 173 00:11:00,661 --> 00:11:01,995 सुनो, शॉन। 174 00:11:03,205 --> 00:11:06,750 मेरे डैड मुझसे नफ़रत करते हैं, लेकिन मैं अपनी माँ के बहुत क़रीब हूँ 175 00:11:06,834 --> 00:11:09,086 और जाने से पहले मैं उन्हें बताना चाहूँगा कि मैं ठीक हूँ। 176 00:11:09,169 --> 00:11:12,589 - तो क्या मैं ऐसा कर… - बात करना बंद करो वरना तुम्हें गोली मार दूँगा। 177 00:11:21,849 --> 00:11:23,350 रूबेन को स्पीकर पर डालो। 178 00:11:27,896 --> 00:11:29,314 - सर? - तुम कहाँ हो? 179 00:11:29,398 --> 00:11:32,067 वापस बेस पर जा रही हूँ। अपराध स्थल पूरी तरह साफ़ था। 180 00:11:32,150 --> 00:11:34,987 मुझे गाँव वाले घर की फ़ॉरेंसिक जाँच मिली है। 181 00:11:35,070 --> 00:11:37,072 सारे पाँच संदिग्धों के उँगलियों के निशान मिले हैं। 182 00:11:38,115 --> 00:11:39,575 आप स्पीकर पर हैं, सर। 183 00:11:40,409 --> 00:11:41,702 हैलो, मैं स्कॉट बोल रहा हूँ। 184 00:11:41,785 --> 00:11:44,454 हैलो, स्कॉट। दो लोगों के ख़ून के निशान भी मिले हैं। 185 00:11:44,538 --> 00:11:46,915 एक मॉनीक थॉम्प्सन के और दूसरे ऐडी वॉकर के। 186 00:11:48,292 --> 00:11:51,712 ख़ैर, हम अस्पतालों की जाँच कर रहे हैं। उस घर के मालिक के बारे में कुछ और पता चला? 187 00:11:51,795 --> 00:11:53,964 दुनिया भर की एजेंसियों को जाँच के लिए कह दिया है। 188 00:11:54,047 --> 00:11:56,800 लेकिन हमारी प्राथमिकता उन पाँच संदिग्धों को ढूँढना होनी चाहिए। 189 00:11:56,884 --> 00:11:58,969 मैं सहमत हूँ। संपर्क करते रहना। 190 00:12:02,431 --> 00:12:04,433 ख़ैर, अगर वे साथ हैं, तो उनका पता लगाना आसान हो जाएगा। 191 00:12:05,058 --> 00:12:07,686 उतना नहीं जितना उन्हें निगरानी में रखा होता, तब आसान होता। 192 00:12:13,483 --> 00:12:16,278 अब हम डिडकट पार्कवे पर पहुँच रहे हैं। 193 00:12:16,361 --> 00:12:18,780 यहाँ पर हेरेफ़र्ड, 194 00:12:18,864 --> 00:12:20,991 बैनबरी और ऑक्सफ़र्ड की सेवाओं के लिए बदलें। 195 00:12:21,074 --> 00:12:22,075 सच बताओ 196 00:12:22,659 --> 00:12:23,911 अगर आप यहाँ से जा रहे हैं… 197 00:12:24,620 --> 00:12:26,038 कैसा चल रहा है? 198 00:12:26,121 --> 00:12:28,665 ठीक है। मैं ऑफ़शोर खाते पर पहुँच गया हूँ। मेरे पास पैसा आ गया है। 199 00:12:29,750 --> 00:12:30,959 अब मुश्किल हिस्सा करना होगा। 200 00:12:32,753 --> 00:12:34,129 क्या बकवास है? 201 00:12:36,423 --> 00:12:37,633 वह क्या कर रही है? 202 00:12:43,889 --> 00:12:46,350 एएनपीआर ने इसे लंदन के बाहर कुछ मील दूर पकड़ा। 203 00:12:46,433 --> 00:12:49,228 - अगले चेकपॉइंट से पहले फ़ोन बंद कर दिया गया। - वह टिलसन हो सकता है। 204 00:12:50,604 --> 00:12:52,856 लेकिन क्या वह मैक्ऐलिस्टर है? 205 00:12:52,940 --> 00:12:54,066 यक़ीन से नहीं कह सकते। 206 00:12:54,149 --> 00:12:56,109 हम इस गाड़ी को पूरे लंदन में ढूँढ रहे हैं, 207 00:12:56,193 --> 00:12:58,654 साथ ही हथियार लैस अधिकारी गलियों को छान रहे हैं। 208 00:12:59,821 --> 00:13:01,698 उनका अलग-अलग हो जाना समझ आता है। 209 00:13:01,782 --> 00:13:04,493 - हमने हवाई अड्डों पर निगरानी रखी है? - और निजी हवाई क्षेत्रों पर। 210 00:13:04,576 --> 00:13:06,995 वे पकड़े जाए बिना देश से बाहर नहीं निकल पाएँगे। 211 00:13:08,789 --> 00:13:11,708 इतने अच्छे पाँच पासपोर्ट इतनी जल्दी कैसे मिलते हैं? 212 00:13:11,792 --> 00:13:13,794 पैसे दो तो सब मिलता है। 213 00:13:13,877 --> 00:13:15,295 आदेश हमें निराश नहीं करेगा। 214 00:13:15,379 --> 00:13:17,673 जब कंप्यूटर की बात आती है, तो मैंने उससे अच्छा कोई और नहीं देखा है। वह… 215 00:13:17,756 --> 00:13:20,801 ये लोग ख़तरनाक हैं, तो मैं चाहता हूँ अब तुम चुप रहो। 216 00:13:20,884 --> 00:13:23,136 - ठीक है। हाँ। मैं वह कर सकता हूँ। - मतलब, मुँह बंद। 217 00:13:23,220 --> 00:13:25,722 हाँ, मैं पूरी तरह से समझता हूँ। मैं बस सोच रहा था कि हम कहाँ… 218 00:13:25,806 --> 00:13:26,932 क्या तुम… 219 00:13:27,015 --> 00:13:28,016 हाँ। 220 00:13:35,190 --> 00:13:36,900 तुम ज़रूर हताश होंगे। 221 00:13:41,738 --> 00:13:43,031 तुम्हारे साथ यह कौन है? 222 00:13:43,907 --> 00:13:45,492 यह कौन है? 223 00:13:45,576 --> 00:13:46,827 कोई नहीं। इसकी चिंता मत करो। 224 00:13:58,755 --> 00:13:59,882 फ़ोन नहीं। 225 00:14:02,676 --> 00:14:04,011 ठीक है। 226 00:14:11,685 --> 00:14:13,520 बीस हज़ार पाउंड। शायद तुम इसीलिए यहाँ आए हो। 227 00:14:13,604 --> 00:14:17,149 मैं अपना उधार चुकाने आया हूँ, साथ ही और पैसे लाया हूँ। मुझे ख़रीदारी करनी है। 228 00:14:40,964 --> 00:14:43,258 इसका कहना है कि ये उधार के सारे पैसे लाया है। 229 00:14:43,342 --> 00:14:47,429 इसे पाँच यूके पासपोर्ट भी चाहिए जिन पर अमेरिका जाने की अनुमति हो। 230 00:14:47,513 --> 00:14:49,598 साथ ही स्टर्लिंग और डॉलर में सफ़ेद नकद। 231 00:14:51,183 --> 00:14:55,437 अगर एक ट्रैकर हो तो मुझे वह भी चाहिए। और ये सब मुझे एक घंटे के अंदर चाहिए। 232 00:14:58,190 --> 00:14:59,733 मैंने कहा था कि मैं लौटकर आऊँगा, मसूद। 233 00:15:00,692 --> 00:15:02,152 तुम कमीने धोखेबाज़। 234 00:15:07,908 --> 00:15:10,536 - तुम क्या कर रहे हो? - मैं एक खेत बना रहा हूँ। 235 00:15:10,619 --> 00:15:11,620 तुम… 236 00:15:12,871 --> 00:15:14,748 तुम जानते हो हमारे पास पैसा भेजने के लिए कितना समय है, आदेश, 237 00:15:14,831 --> 00:15:16,250 और तुम गेम खेल रहे हो। 238 00:15:16,333 --> 00:15:19,169 नहीं। मुझे बाज़ार तक पहुँचने के लिए एक खेत बनाना होगा। 239 00:15:20,337 --> 00:15:21,588 तुम क्या बात कर रहे हो? 240 00:15:23,006 --> 00:15:24,007 ठीक है। 241 00:15:24,633 --> 00:15:26,677 तो मैं इस गेम में तुम्हारा पैसा डाल रहा हूँ। 242 00:15:26,760 --> 00:15:31,974 मैं इन-गेम क्रेडिट खरीदता हूँ, फिर खाते का विवरण किसी और को हस्तांतरित करता हूँ, 243 00:15:32,057 --> 00:15:34,643 और वे उन क्रेडिट को सफ़ेद धन के लिए ऑनलाइन बेचते हैं। 244 00:15:34,726 --> 00:15:37,646 लेकिन पहले, मुझे एक खेत बनाना होगा। 245 00:15:39,898 --> 00:15:43,193 मैं सोच रही हूँ कि तुम अभी जो कर रहे हो वह ग़ैर-कानूनी है। 246 00:15:44,444 --> 00:15:49,157 नैटली, इस ट्रेन पर हमारा बिताया हर पल हमें और दोषी बना रहा है। 247 00:15:49,741 --> 00:15:53,161 तुम वह समझती हो, है न? हम और गहरे फँसते जा रहे हैं। 248 00:15:53,245 --> 00:15:56,707 अब, ऐसी संभावना है कि हमने अभी तक जो किया लोग उसे शायद समझ जाएँ, 249 00:15:56,790 --> 00:15:59,251 लेकिन काले धन को वैध बनाना? 250 00:15:59,960 --> 00:16:02,171 अमेरिका जाना? हम क्या सोच रहे थे? 251 00:16:05,299 --> 00:16:07,134 देखो तो हम किस पर भरोसा कर रहे हैं। 252 00:16:08,302 --> 00:16:10,637 ऐडी कहता है, "शॉन तुम्हें मारने का ख़तरा नहीं उठा सकता। 253 00:16:10,721 --> 00:16:13,515 तुमने सीएनपीआर को हैक किया था। तुम ख़ुद भी अपनी क़ाबिलियत नहीं जानते। 254 00:16:13,599 --> 00:16:16,810 तुम "स्टार वॉर्स" के आर2-डी2 की तरह हो जो शहज़ादी लीया के होलोग्राम को लिए घूमता है। 255 00:16:16,894 --> 00:16:19,146 तुम मारे जाने के लिए बहुत क़ीमती हो।" लेकिन मैं क़ीमती नहीं बनना चाहता। 256 00:16:19,229 --> 00:16:20,856 कम से कम एक रोबोट की तरह नहीं। 257 00:16:20,939 --> 00:16:24,651 मैं एख सफल कारोबारी बनना चाहता हूँ। एक पिता, एक पति। 258 00:16:26,528 --> 00:16:29,448 तुम्हें न्यू यॉर्क जाने के बारे में अभी तय करने की ज़रूरत नहीं है, आदेश। 259 00:16:30,449 --> 00:16:33,493 लेकिन तुम्हें वह पैसा शॉन तक पहुँचाना होगा। अभी। 260 00:16:44,546 --> 00:16:46,465 धत्। सिग्नल चला गया। 261 00:16:46,548 --> 00:16:47,799 खेद है, देवियों और सज्जनों। 262 00:16:47,883 --> 00:16:49,760 कुछ समय के लिए धीरे चलेगा। 263 00:16:49,843 --> 00:16:53,180 जैसे ही मुझे कोई बताएगा, मैं आपको बता दूँगा कि क्या हो रहा है। 264 00:16:53,514 --> 00:16:57,226 प्राकृतिक इतिहास का ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय संग्रहालय 265 00:17:38,350 --> 00:17:40,018 क्या उसने तुमसे सुरक्षित शब्द बुलवाया? 266 00:17:40,102 --> 00:17:41,228 हाँ, उसने कहा। 267 00:17:41,311 --> 00:17:42,563 धन्यवाद। 268 00:17:43,397 --> 00:17:45,190 - मैं एक कप चाय लेकर आती हूँ, ठीक है? - ठीक है, हाँ। 269 00:17:45,274 --> 00:17:46,400 यहाँ आओ। 270 00:17:51,029 --> 00:17:53,240 आप… अलग लग रही हैं। 271 00:17:54,491 --> 00:17:56,368 नहीं। तुम्हारी बुरी क़िस्मत। अभी भी मैं ही हूँ। 272 00:17:58,245 --> 00:18:01,123 वह काफ़ी गालियाँ देती है। मुझे वह पसंद है। 273 00:18:01,206 --> 00:18:03,000 मैं जानती हूँ। हैदर बढ़िया है। 274 00:18:06,670 --> 00:18:07,754 तुम घबराई हुई हो। 275 00:18:10,215 --> 00:18:11,758 आपके बारे में हर जगह ख़बरें फैली हुई हैं। 276 00:18:13,302 --> 00:18:14,344 मुझे पता है। 277 00:18:15,345 --> 00:18:16,346 क्या वह सब सच है? 278 00:18:21,101 --> 00:18:22,102 कुछ। 279 00:18:23,353 --> 00:18:25,022 लेकिन मैं तुम्हें नहीं बताऊँगी किस ख़बर पर भरोसा करना है। 280 00:18:26,064 --> 00:18:27,649 मैं बस आपके साथ कुछ बुरा नहीं होने देना चाहती। 281 00:18:30,277 --> 00:18:31,653 तस्वीरें बेकार हैं… 282 00:18:32,154 --> 00:18:33,488 माफ़ करना, क्या कहा? 283 00:18:33,572 --> 00:18:35,908 यह कह रहा है कि उसे पक्का नहीं पता यह जोख़िम उठाने लायक़ है या नहीं। 284 00:18:36,241 --> 00:18:37,659 पाँच हज़ार और… 285 00:18:38,994 --> 00:18:41,955 हमें 10,000 और चाहिए होंगे। कुल मिलाकर 75,000 हो गए। 286 00:18:42,039 --> 00:18:45,667 और इस बार हमें पैसे मिलने से पहले तुम्हें कुछ नहीं मिलेगा। तुम्हारे पास पैसे हैं? 287 00:18:49,505 --> 00:18:50,923 वर्तमान खाता 37.50 पाउंड 288 00:18:51,590 --> 00:18:53,926 - कोई दिक्कत? - कोई दिक्कत नहीं है। नहीं। 289 00:18:54,009 --> 00:18:56,595 बस कुछ मिनट और चाहिए। इतनी सी बात है। 290 00:18:58,722 --> 00:19:00,599 - मुझे कहीं जाना होगा। - कितने दिनों के लिए? 291 00:19:01,308 --> 00:19:03,977 मुझे नहीं पता। उम्मीद करती हूँ ज़्यादा दिनों के लिए नहीं। 292 00:19:04,061 --> 00:19:05,229 कहाँ पर? 293 00:19:06,271 --> 00:19:10,400 मैं तुम्हें नहीं बता सकती। लेकिन मैं चाहती हूँ कि तुम एक बात याद रखो। 294 00:19:10,484 --> 00:19:13,612 चाहे जो भी हो, चाहे कोई कुछ भी कहे… 295 00:19:15,697 --> 00:19:18,575 तुम मेरी ज़िंदगी की सबसे अच्छी चीज़ हो, डेज़ी ड्यूक। 296 00:19:19,910 --> 00:19:21,203 बस… 297 00:19:21,286 --> 00:19:23,121 बस ख़ुद जैसी बनी रहना। ठीक है? 298 00:19:26,792 --> 00:19:28,544 डरने की कोई बात नहीं है। 299 00:19:32,005 --> 00:19:34,967 मैं चाहती हूँ कि आप मुझसे बस एक वादा करें। कि आप जहाँ भी जाएँगी… 300 00:19:38,804 --> 00:19:40,264 आप मेरे लिए स्नोग्लोब लेकर नहीं आएँगी। 301 00:19:42,641 --> 00:19:43,642 ठीक है। 302 00:19:48,981 --> 00:19:49,982 ठीक है। 303 00:19:50,607 --> 00:19:52,693 मुझे तुमसे बहुत प्यार है। 304 00:19:56,071 --> 00:19:58,615 ठीक है, अपने दोस्तों के पास वापस जाओ। और डैड से एक शब्द भी मत कहना। 305 00:19:58,699 --> 00:19:59,700 ठीक है। 306 00:20:02,411 --> 00:20:03,537 धन्यवाद। 307 00:20:26,727 --> 00:20:27,561 कोई पैसा है ही नहीं… 308 00:20:27,644 --> 00:20:28,687 हमें पता है कि यह झूठा है… 309 00:20:28,770 --> 00:20:30,522 और इसका चेहरा ख़बरों में छाया हुआ है! 310 00:20:30,606 --> 00:20:32,316 अंग्रेज़ी सीखना अच्छा चल रहा है, मसूद? 311 00:20:33,483 --> 00:20:35,152 इसे चिंता है कि लोगों ने तुम्हें यहाँ आते हुए देखा होगा। 312 00:20:35,235 --> 00:20:36,612 किसी ने नहीं देखा। 313 00:20:37,487 --> 00:20:39,114 इस पर कोई इनाम है क्या? 314 00:20:39,448 --> 00:20:40,741 देखो। 315 00:20:42,993 --> 00:20:45,662 इन्हें पहचानना मुश्किल हो जाए, ऐसा कर दो। 316 00:20:46,205 --> 00:20:48,665 रुको! रुको! पैसा आ रहा है, कसम से। 317 00:20:49,291 --> 00:20:50,417 हमें बस आधा घंटा दीजिए। 318 00:20:51,210 --> 00:20:52,377 बस आधा घंटा दीजिए। 319 00:20:55,589 --> 00:20:56,590 अली। 320 00:21:02,054 --> 00:21:03,430 तुम दोनों मेरे पीछे आओ। 321 00:21:12,731 --> 00:21:13,815 यहीं इंतज़ार करो। 322 00:21:24,159 --> 00:21:26,578 ऐ, दोस्त, सुनो, वहाँ पर मैं… मैं… 323 00:21:27,287 --> 00:21:29,206 कमबख़्त तुम हो कौन? 324 00:21:29,289 --> 00:21:32,209 - मैं तुम्हें पहले ही बता चुका हूँ। - किस तरह का छात्र ईरानी भाषा बोलता है? 325 00:21:32,292 --> 00:21:33,877 भाषा का छात्र। 326 00:21:33,961 --> 00:21:35,587 तुमने कहा था कि तुम इतिहास पढ़ रहे हो। 327 00:21:35,671 --> 00:21:39,216 मेरी पुरानी गर्लफ़्रेंड पूर्वी अध्ययन कर रही थी। मुझे दर्द हो रहा है। 328 00:21:39,299 --> 00:21:41,468 हाँ। तो तुम्हारी गर्लफ़्रेंड ने तुम्हें ईरानी भाषा सिखाई, है न? 329 00:21:41,552 --> 00:21:43,554 हाँ। असल में यह फ़ारसी है। 330 00:21:43,637 --> 00:21:45,389 मैंने हमें 30 मिनट दिलवा दिए। 331 00:21:45,472 --> 00:21:46,807 मैंने हमें 30 मिनट दिलवा दिए। 332 00:21:51,103 --> 00:21:53,272 तुम्हें अब भी नहीं पता कि मेरा क्या सहयोग है? 333 00:22:01,572 --> 00:22:03,866 तुम्हें क्या लगता है कि पैसा क्यों नहीं आया? 334 00:22:03,949 --> 00:22:06,577 शायद उसके पास पैसा था ही नहीं। शायद वे पुलिस के पास चले गए हों। 335 00:22:06,660 --> 00:22:08,787 पुलिस के… नहीं, उन्होंने ऐसा नहीं किया होगा। 336 00:22:11,832 --> 00:22:14,501 - अब भी वाई-फ़ाई नहीं है? - प्लीज़ मुझसे वह पूछना बंद करो। प्लीज़। 337 00:22:19,464 --> 00:22:20,465 मैं सोच रहा था… 338 00:22:21,842 --> 00:22:25,012 जब हम पैसा भेज देंगे, अगर हमने भेजे… 339 00:22:26,763 --> 00:22:28,223 तो वास्तव में उसे हमारी ज़रूरत नहीं होगी, है न? 340 00:22:29,850 --> 00:22:33,353 देवियों और सज्जनों, आज की सेवा में देरी के लिए खेद है। 341 00:22:33,437 --> 00:22:38,483 हम जल्द ही हमारे आख़िरी गंतव्य, लंदन पैडिंगटन में पहुँच जाएँगे। 342 00:22:44,198 --> 00:22:45,240 सिग्नल आ गया। 343 00:23:10,432 --> 00:23:11,808 तो? 344 00:23:11,892 --> 00:23:13,185 तुम्हारे पास पैसा आ गया? 345 00:23:13,268 --> 00:23:15,145 अभी तक नहीं। आ रहा है। 346 00:23:18,315 --> 00:23:19,149 रुको! रुको! 347 00:23:19,233 --> 00:23:20,359 रुको! आपका फ़ोन था क्या? 348 00:23:20,442 --> 00:23:21,318 आपका फ़ोन था क्या? 349 00:23:22,861 --> 00:23:23,695 आपका फ़ोन बजा क्या? 350 00:23:26,156 --> 00:23:27,324 शॉन, फ़ोन देखो। 351 00:23:28,992 --> 00:23:30,035 फ़ोन देखो। 352 00:23:35,707 --> 00:23:37,292 - आ गया। - मुझे दिखाओ। 353 00:23:38,961 --> 00:23:40,212 वर्तमान खाता राशि 80,037.50 पाउंड 354 00:23:40,796 --> 00:23:41,797 पैसा आ गया है। 355 00:23:49,638 --> 00:23:51,974 अगर तुम्हें अपनी माँ को फ़ोन करना है, तो यहाँ इनके पास एक बर्नर फ़ोन होगा। 356 00:23:52,057 --> 00:23:53,225 जल्दी बात करना, ठीक है? 357 00:23:57,104 --> 00:23:58,397 एक और चीज़। 358 00:23:58,480 --> 00:24:02,317 कुछ गली छोड़कर एक गाड़ी खड़ी है। मुझे उसके बदले में कुछ छोटा चाहिए। 359 00:24:05,320 --> 00:24:07,823 अगर आपको कुछ ऐसा दिखे जो सही नहीं लगता है, 360 00:24:07,906 --> 00:24:09,241 तो स्टाफ़ के सदस्य से बात करें 361 00:24:09,324 --> 00:24:14,246 या ब्रिटिश यातायात पुलिस को 61016 फ़ोन करें। 362 00:24:14,329 --> 00:24:17,165 देखिए, कहिए, बात ख़त्म। 363 00:24:19,793 --> 00:24:22,212 हमारे प्रस्थान बोर्डों के साथ तकनीकी मुद्दों के कारण 364 00:24:22,296 --> 00:24:24,506 आज हुई बाधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं। 365 00:24:24,590 --> 00:24:27,176 कृपया आगे की घोषणाओं को सुनें। 366 00:24:27,259 --> 00:24:28,886 नेटवर्क रेल की ओर से… 367 00:24:28,969 --> 00:24:30,137 सच बताओ कैथरीन 368 00:24:30,220 --> 00:24:32,723 …हम किसी भी असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं। 369 00:25:18,352 --> 00:25:19,728 बैठ जाओ। 370 00:25:24,399 --> 00:25:25,817 हाँ। 371 00:25:33,450 --> 00:25:35,869 - क्रेस्वेल की कोई ख़बर? - उसकी हाल की स्थिति पर कुछ नहीं है। 372 00:25:37,538 --> 00:25:40,040 लेकिन चोपड़ा और मैक्ऐलिस्टर को कई लोगों ने देखा, 373 00:25:40,123 --> 00:25:41,333 पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। 374 00:25:41,416 --> 00:25:42,543 अधिकारी सभी की जाँच कर रहे हैं। 375 00:25:42,626 --> 00:25:44,753 - और गाड़ी और टिलसन? - अभी तक नहीं मिला है। 376 00:25:45,420 --> 00:25:46,421 - मैम? - हाँ? 377 00:25:46,505 --> 00:25:49,716 - लिडिया थॉम्प्सन रिसेप्शन पर हैं। - उन्हें ख़बर दे दी गई है, है न? 378 00:25:50,551 --> 00:25:52,803 वह आप से सुनना चाहती हैं। उनका कहना है कि यह आपकी ज़िम्मेदारी है। 379 00:25:54,680 --> 00:25:58,225 - अभी हम व्यस्त हैं। - क्या मैं उन्हें यह कहूँ? 380 00:26:10,445 --> 00:26:11,572 हैलो? 381 00:26:12,072 --> 00:26:14,074 जो, मैं बोल रही हूँ। 382 00:26:15,534 --> 00:26:16,702 अम, ठीक है, मुझे पता है कि तुम कहते हो 383 00:26:16,785 --> 00:26:20,205 मैं तुम्हारी कभी नहीं सुनती, लेकिन क़ानून के हिसाब से, 384 00:26:20,289 --> 00:26:23,333 मेरे क़ानूनी प्रतिनिधि के फ़ोन को रिकॉर्ड नहीं किया जा सकता है, है न? 385 00:26:24,001 --> 00:26:25,127 सही कहा। 386 00:26:26,170 --> 00:26:29,506 ठीक है। मैं चाहती हूँ तुम मॉम से कहो 387 00:26:29,590 --> 00:26:31,800 कि वह मुझे आधे घंटे में डैड के घर आकर मिलें। 388 00:26:31,884 --> 00:26:32,885 एनसीए राष्ट्रीय अपराध एजेंसी 389 00:26:32,968 --> 00:26:36,263 प्लीज़, जो। इसके बाद मैं तुमसे कभी कुछ नहीं कहूँगी। 390 00:26:37,598 --> 00:26:38,849 मुझे माफ़ कर देना। 391 00:27:00,454 --> 00:27:04,458 तो जब सारे चोर चले गए, अली बाबा… 392 00:27:04,541 --> 00:27:08,462 तो बहुत धीरे से, अली बाबा गुफ़ा की तरफ़ गए। 393 00:27:10,756 --> 00:27:12,174 लेकिन दरवाज़ा हिला ही नहीं। 394 00:27:12,257 --> 00:27:15,010 उन्होंने अपने हाथों से दरवाज़े को हिलाने की कोशिश की, लेकिन वह हिला ही नहीं। 395 00:27:17,262 --> 00:27:20,682 वे जादुई शब्द। वे जादुई शब्द थे, "खुल जा सिम-सिम।" 396 00:27:22,392 --> 00:27:25,938 और उन्हें बहुत धीरे-धीरे चलना पड़ा, क्योंकि… 397 00:27:28,148 --> 00:27:30,275 बहुत ज़्यादा अंधेरा था। 398 00:27:30,359 --> 00:27:33,028 उन्हें सावधानी से धीरे-धीरे चलना पड़ा… 399 00:27:35,447 --> 00:27:37,407 - तुम यहाँ नहीं हो सकते हो। - मुझे तुमसे मिलना था। 400 00:27:37,491 --> 00:27:41,828 मेरे पास ख़ुशक़िस्मती से अब भी यह नौकरी है। उन्होंने हम सब पर नज़र रखी हुई है। 401 00:27:42,371 --> 00:27:44,706 एनसीए को भी मालूम नहीं होगा कि आज पुस्तकालय आने का दिन है। 402 00:27:44,790 --> 00:27:46,959 हर तरह के लोग मुझे फ़ोन कर रहे हैं। 403 00:27:48,669 --> 00:27:50,003 क्या इसीलिए तुम मेरा नाम नहीं लगा रही हो? 404 00:27:51,004 --> 00:27:53,131 सहायक शिक्षक सोनिया कपूर साउथॉल पुस्तकालय 405 00:27:54,925 --> 00:27:58,720 आदेश, तुम कितने अलग दिख रहे हो। 406 00:27:59,304 --> 00:28:00,430 सुनो। 407 00:28:01,807 --> 00:28:04,184 चाहे जो भी हो, मैं चाहता हूँ कि तुम यह बात जानो। 408 00:28:06,812 --> 00:28:09,439 तुम्हें यह जानना ही चाहिए। 409 00:28:11,567 --> 00:28:13,068 यह झूठ नहीं है। 410 00:28:14,403 --> 00:28:17,322 मेरा और तुम्हारा रिश्ता। यह हमेशा सच था। अब भी है। 411 00:28:19,449 --> 00:28:21,159 मैं अब भी मैं हूँ, सोन। 412 00:28:21,660 --> 00:28:23,287 मैं अब भी मैं हूँ। 413 00:28:23,787 --> 00:28:24,997 और मैं अब भी तुमसे प्यार करता हूँ। 414 00:28:30,252 --> 00:28:33,005 यहाँ तुम्हें कहना चाहिए कि तुम भी मुझसे प्यार करती हो। 415 00:28:33,630 --> 00:28:36,466 और कि हमें साथ में भाग जाना चाहिए। अभी। 416 00:28:40,762 --> 00:28:42,347 मैंने तुम पर भरोसा किया था, आदेश। 417 00:28:43,473 --> 00:28:44,600 और मैंने तुमसे प्यार किया था। 418 00:28:47,352 --> 00:28:48,770 अब मुझे तुम पर भरोसा नहीं है। 419 00:29:39,655 --> 00:29:41,281 कार्ल एंटनी थॉम्प्सन की याद में 420 00:29:42,449 --> 00:29:44,535 लिडिया के प्यारे पति और नैटली और मॉनीक के पिता 421 00:29:44,618 --> 00:29:45,619 सदा हमारे दिल में बसते हैं 422 00:29:58,507 --> 00:30:01,009 देखिए, पक्का वह सुरक्षित होगी। वे लोग अभी उसे ला रहे होंगे। 423 00:30:21,989 --> 00:30:25,868 मिसेज़ थॉम्प्सन, आपको इतनी देर इंतज़ार करवाने के लिए माफ़ी चाहूँगी। 424 00:30:27,202 --> 00:30:28,912 जो ने कहा कि शायद आपको नैटली मिल गई है? 425 00:30:30,038 --> 00:30:33,750 माफ़ कीजिए, पर नहीं। हम अब भी उसे ढूँढने की कोशिश कर रहे हैं। 426 00:30:38,422 --> 00:30:40,424 मुझे मॉनीक के लिए बहुत दुख है। 427 00:30:40,924 --> 00:30:42,176 हम दोनों को है। 428 00:30:46,972 --> 00:30:52,269 पार्क मैडिसन होटल 429 00:30:52,352 --> 00:30:53,604 15 माला बी सीढ़ियाँ 430 00:30:54,104 --> 00:30:55,689 पक्का तुम नहीं चाहती कि मैं तुम्हारे साथ आऊँ? 431 00:30:55,772 --> 00:30:59,526 अगर हम दोनों गए तो उसे लगेगा कि हम चिंतित हैं। मैं ठीक रहूँगी। 432 00:31:05,199 --> 00:31:06,533 झूठ से बढ़कर सच 433 00:31:06,617 --> 00:31:10,746 सच बताओ! सच बताओ! सच बताओ! 434 00:31:10,829 --> 00:31:12,915 अब और झूठ नहीं 435 00:31:23,050 --> 00:31:24,676 सच मायने रखता है 436 00:31:46,114 --> 00:31:47,282 एमी। 437 00:31:48,700 --> 00:31:50,744 न्यू यॉर्क का ट्रैफ़िक। माफ़ करना। 438 00:31:51,286 --> 00:31:54,540 जो हालात हैं, उन्हें देखकर तुम्हारे थोड़े से समय के लिए भी मैं आभारी हूँ। 439 00:31:54,623 --> 00:31:58,627 तुम्हारे लिए मेरे पास हमेशा समय होगा। दोस्ताना चेहरा देखना अच्छा लगा। 440 00:32:06,218 --> 00:32:08,053 मेरे तीन बच्चे और गोद लिए हुए बच्चे हैं, 441 00:32:08,136 --> 00:32:10,264 और मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि अभी तुम पर क्या बीत रही होगी। 442 00:32:10,347 --> 00:32:12,975 मैं तुम पर और दबाव नहीं डालना चाहती। 443 00:32:13,058 --> 00:32:16,144 - लेकिन तुम चिंतित हो। मैं समझती हूँ। - तुम जानती हो कि डैडी बीमार हैं। 444 00:32:16,228 --> 00:32:18,438 तुम जानती हो कि वह मुझे कितने पसंद हैं। 445 00:32:18,522 --> 00:32:22,568 मैं अभिमानी नहीं लगना चाहती, लेकिन मैंने हमेशा उसके प्रति सुरक्षात्मक महसूस किया है। 446 00:32:22,651 --> 00:32:23,652 तुम दोनों के प्रति। 447 00:32:25,028 --> 00:32:27,030 मैं तुमसे ईर्ष्या किया करती थी। 448 00:32:27,781 --> 00:32:30,409 मुझे लगता था कि डैडी को तुम जैसी बेटी की अभिलाषा थी। 449 00:32:30,492 --> 00:32:33,453 मुझे पता है कि चार्ली को तुम पर बहुत गर्व है। 450 00:32:34,037 --> 00:32:36,707 पता है, मैंने सुना है कि सीईओ हमेशा अपनी नौकरी को 451 00:32:36,790 --> 00:32:38,375 तेल के कुएँ खोदने जितना मुश्किल बताते हैं। 452 00:32:38,458 --> 00:32:42,254 और तुम, बिल्कुल वही कर रही हो। 453 00:32:43,088 --> 00:32:45,215 लेकिन सारे राज़ तो तुम्हें पता हैं। 454 00:32:47,551 --> 00:32:50,262 मैं सच में उम्मीद कर रही थी कि यह राजदूत की नौकरी के बारे में हो। 455 00:32:50,345 --> 00:32:51,638 एरिक क्रेस्वेल कौन है? 456 00:32:51,722 --> 00:32:53,182 मेरे पास सारे जवाब नहीं हैं, एमी। 457 00:32:53,265 --> 00:32:57,477 लेकिन तुम जानती हो कि यह कितना बुरा हो सकता है। अब मैं कोई छोटी बच्ची नहीं हूँ। 458 00:32:57,978 --> 00:32:59,730 चार्ली ने तुम्हें कितना बताया है? 459 00:32:59,813 --> 00:33:02,274 जब मैंने आईओपी एनर्जी का कार्यभार संभाला था, डैडी ने स्पष्ट कहा था 460 00:33:02,357 --> 00:33:05,652 कि वह मुझे उतना ही बताएँगे जितना कंपनी को आगे ले जाने के लिए ज़रूरी होगा। 461 00:33:05,736 --> 00:33:08,655 इस तरह हम स्वीकार्य इनकार को बनाए रख सकते हैं। 462 00:33:09,489 --> 00:33:11,158 पता नहीं उन्हें यह सलाह कहाँ से मिली। 463 00:33:12,993 --> 00:33:15,746 मुझे इतना पता है कि किसी भी हालत में सच को बाहर आने की 464 00:33:15,829 --> 00:33:17,581 अनुमति नहीं दी जा सकती। 465 00:33:17,664 --> 00:33:19,499 तो फिर जो जानने लायक है, तुम वह सब जानती हो। 466 00:33:20,083 --> 00:33:24,213 मैंने इस कारोबार को स्वच्छ ऊर्जा में बदलने में अपनी ज़िंदगी लगा दी है, कैथरीन। 467 00:33:24,296 --> 00:33:25,756 अक्षय, नैतिक अभ्यास। 468 00:33:25,839 --> 00:33:28,342 अब हम बुरे लोग बनने का जोख़िम नहीं उठा सकते हैं। 469 00:33:30,552 --> 00:33:32,638 डैडी तुम्हारे पहले ग्राहक थे। 470 00:33:33,180 --> 00:33:35,057 मुझे यह याद दिलाने की ज़रूरत नहीं कि मैं उनकी कर्ज़दार हूँ। 471 00:33:35,140 --> 00:33:39,770 और मुझे यह पता है कि तुम कितनी वफ़ादार हो, लेकिन यह भी पता है कि लिओ तुम्हारे लिए क्या मायने रखता है। 472 00:33:42,439 --> 00:33:44,608 चार्ली से कहना कि चिंता न करें। 473 00:33:45,317 --> 00:33:48,403 हम एरिक क्रेस्वेल और लिओ को ढूँढ निकालेंगे। 474 00:33:48,487 --> 00:33:51,365 हम इस स्थिति पर क़ाबू पा लेंगे। वही हमारा काम है। 475 00:33:53,992 --> 00:33:55,077 मुझे उम्मीद है। 476 00:34:06,129 --> 00:34:08,130 तुमने क्यों चुना कि हमें कहाँ से ख़रीदारी करनी है? 477 00:34:10,175 --> 00:34:11,385 मैं भद्दा दिख रहा हूँ। 478 00:34:15,222 --> 00:34:17,139 नैट, सुनो, नैट। 479 00:34:18,100 --> 00:34:19,726 मैंने तो तुम्हें पहचाना ही नहीं। 480 00:34:19,810 --> 00:34:21,186 हमें वही करना था, है न? 481 00:34:23,522 --> 00:34:25,357 - तुम कहाँ गई थी? - ख़रीदारी करने। 482 00:34:26,567 --> 00:34:27,818 तुम? 483 00:34:28,485 --> 00:34:29,820 वही करने। 484 00:34:31,237 --> 00:34:32,822 मुझे लगा नहीं था कि तुम आओगे। 485 00:34:33,657 --> 00:34:36,368 मैं आर2-डी2 हूँ। तुम्हें मेरी ज़रूरत है। 486 00:34:39,996 --> 00:34:42,081 - टारा नज़र आई क्या? - नहीं। 487 00:34:45,002 --> 00:34:47,504 ठीक है, तो चूँकि मुझे कपड़े नहीं चुनने दिए गए, 488 00:34:47,588 --> 00:34:49,630 कम से कम तुम यह तो बता सकते हो कि हम यहाँ क्यों हैं? 489 00:34:49,715 --> 00:34:51,550 इस पार्क में सुरक्षा कैमरा नहीं हैं। 490 00:34:51,632 --> 00:34:53,217 इसीलिए मैंने यह जगह चुनी। 491 00:35:00,225 --> 00:35:01,602 तुम ठीक हो? 492 00:35:01,685 --> 00:35:04,354 - मुझे इस बारे में बात नहीं करनी। - तुमने कंप्यूटर फेंक दिया? 493 00:35:05,230 --> 00:35:06,356 क्या तुम्हें बस यही कहना है? 494 00:35:07,357 --> 00:35:09,193 तुम्हें पता है कि इसे वह पैसा लेने के लिए क्या करना पड़ा? 495 00:35:09,276 --> 00:35:10,986 कमबख़्त इसने एक खेत बनाया। 496 00:35:12,154 --> 00:35:15,240 मैंने कहा था 10 बजे। तो दूसरी कहाँ है? 497 00:35:15,824 --> 00:35:18,368 पता नहीं। वह लंदन पहुँचने से पहले ही ट्रेन से उतर गई थी। 498 00:35:19,995 --> 00:35:22,497 ठीक है, तो जल्दी से यह कर लेते हैं। मेज़ के नीचे। 499 00:35:22,998 --> 00:35:25,584 पासपोर्ट, टिकटें, नकद। 500 00:35:25,667 --> 00:35:27,794 इससे एक सस्ते होटल में रात गुज़ारना। 501 00:35:27,878 --> 00:35:29,254 अलग-अलग विमान में जाना। 502 00:35:29,755 --> 00:35:32,883 हम कल सुबह 10:00 बजे मिलेंगे, पूर्वी मानक समय। 503 00:35:34,259 --> 00:35:36,094 वॉशिंगटन स्क्वायर पार्क। 504 00:35:36,178 --> 00:35:37,721 मैं रेकाविक के ज़रिए जा रहा हूँ? 505 00:35:37,804 --> 00:35:41,058 हम तीन अलग-अलग रूट से, तीन अलग-अलग हवाई अड्डों से जा रहे हैं। 506 00:35:41,141 --> 00:35:42,643 वह आ गई। 507 00:35:43,769 --> 00:35:46,063 वाह। क्या तुम में से कोई भी समय पर कोई काम करता है? 508 00:35:46,146 --> 00:35:48,524 टारा, तुम कहाँ थी? 509 00:35:48,607 --> 00:35:50,025 तुम दोनों को जाना चाहिए। 510 00:36:00,410 --> 00:36:02,204 मुझे मत बताओ, मैं तुम्हारे साथ हूँ। 511 00:36:03,497 --> 00:36:05,290 मुझे तुमसे बात करनी है। 512 00:36:05,374 --> 00:36:08,001 टहल कर आओ। नज़रों के सामने रहना। 513 00:36:12,464 --> 00:36:14,925 ब्लैक कॉफ़ी प्लीज़। क्या… 514 00:36:15,676 --> 00:36:17,678 मैं तुम्हें ख़ुद बताने आई हूँ, ताकि तुम मुझ पर यक़ीन करो 515 00:36:17,761 --> 00:36:19,179 जब मैं कहूँ कि मैं तुम्हें धोखा नहीं दूँगी। 516 00:36:23,225 --> 00:36:25,018 मैं तुम्हारे साथ नहीं चल सकती। 517 00:36:27,354 --> 00:36:28,355 डेज़ी कैसी है? 518 00:36:30,691 --> 00:36:32,943 - तुम्हें पता था कि मैं जाऊँगी। - हाँ, मुझे पता था कि तुम सब जाओगे। 519 00:36:33,026 --> 00:36:34,903 मैं बस सुनिश्चित करना चाहता था कि तुम लोग सावधान रहो। 520 00:36:36,947 --> 00:36:38,574 मुझे लगा था कि मैं कर लूँगी। 521 00:36:39,867 --> 00:36:41,660 मुझे लगा था कि मुझमें उसे छोड़कर जाने की ताक़त है… 522 00:36:44,413 --> 00:36:47,791 जब मैं सात साल का था, मेरे पिता को नक़ाबपोश आदमी ले गए थे 523 00:36:48,625 --> 00:36:51,211 जिन्होंने कहा कि मेरे पिता ब्रिटिशों के ख़बरी थे। 524 00:36:52,462 --> 00:36:54,464 और उन्होंने उन्हें विकल्प दिया। 525 00:36:55,465 --> 00:36:57,259 स्वीकार कर लो और घुटने पर गोली खाओ। 526 00:36:57,342 --> 00:36:59,094 या फिर इनकार करो और मरो। 527 00:37:01,638 --> 00:37:02,806 उन्होंने इनकार किया। 528 00:37:02,890 --> 00:37:07,686 मैंने बहुत लंबे समय तक उन्हें उसका दोष दिया। 529 00:37:09,271 --> 00:37:11,690 जब तक कि मुझे एहसास हुआ कि वह मेरे लिए उदाहरण स्थापित कर रहे थे। 530 00:37:12,274 --> 00:37:15,110 जब आप एक बच्चे को वह दे दो, तो कुछ और देने की ज़रूरत नहीं होती। 531 00:37:17,696 --> 00:37:20,824 यहाँ तक कि अगर आपकी माँ यह तय कर ले कि वह और नहीं जी सकती। 532 00:37:22,784 --> 00:37:24,119 उन्होंने ख़ुदक़ुशी की थी। 533 00:37:24,786 --> 00:37:26,330 तुम्हारा क्या हुआ? 534 00:37:26,413 --> 00:37:28,332 मैं अपने दादाजी के साथ रहा। 535 00:37:29,166 --> 00:37:31,585 जब तक कि मैं सेना में भर्ती न हो गया, ब्रिटिश सेना में 536 00:37:31,668 --> 00:37:33,378 और मैंने दोनों के लिए बदला लिया। 537 00:37:35,088 --> 00:37:38,550 और मैंने अपना ख़ुद का उदाहरण स्थापित किया। 538 00:37:42,012 --> 00:37:44,556 उस छात्र पर नज़र रखने के लिए भी मुझे तुम्हारी ज़रूरत है। 539 00:37:48,393 --> 00:37:50,687 मैं हवाई अड्डे पर तुम्हारे लिए कुछ कपड़े खरीद दूँगा। 540 00:37:59,571 --> 00:38:01,240 सेंट्रल लंदन के लिए ट्रेनें 541 00:38:12,251 --> 00:38:16,296 लंदन शहर हवाई अड्डा 542 00:38:56,211 --> 00:38:58,005 - हमें वापस काम पर लगना चाहिए। - हाँ। 543 00:39:00,632 --> 00:39:01,633 धन्यवाद। 544 00:39:03,802 --> 00:39:05,429 सुनो, तुम्हारी ड्यूटी कहाँ पर थी? 545 00:39:06,180 --> 00:39:07,598 - क्या? - वहाँ हवाई क्षेत्र में, 546 00:39:07,681 --> 00:39:08,974 तुमने कहा था कि तुम पहले सेना में थी? 547 00:39:10,058 --> 00:39:13,103 रॉयल मिलिट्री पुलिस। ख़ास जाँच विभाग। 548 00:39:13,812 --> 00:39:16,315 मैं बता सकता हूँ कि तुम्हें ऐसा कई बार करना पड़ा था। 549 00:39:16,398 --> 00:39:17,900 तुमने काफ़ी अच्छे से संभाला। 550 00:39:18,817 --> 00:39:21,278 मैं चिंता किया करती थी कि मुझे यह करने की आदत पड़ जाएगी, 551 00:39:22,237 --> 00:39:23,530 लेकिन कभी नहीं पड़ी। 552 00:39:23,614 --> 00:39:26,325 नहीं। आख़िरी बार जब मुझे यह करना पड़ा था, तब मुझे एक माँ को बताना पड़ा 553 00:39:26,408 --> 00:39:28,493 कि उनका 12 साल का बेटा कभी घर नहीं लौटेगा। 554 00:39:29,494 --> 00:39:30,662 क्या वह डेन्वर केस था? 555 00:39:31,872 --> 00:39:33,874 तुम्हारे आने से पहले मैंने वह पढ़ा था। 556 00:39:35,792 --> 00:39:37,586 तो, अब समझ आया तुम मुझ पर भरोसा क्यों नहीं करती। 557 00:39:37,669 --> 00:39:41,381 - नहीं। नहीं। - हाँ, वह मेरी ग़लती थी। हमने बंदे को पकड़ लिया था। 558 00:39:42,591 --> 00:39:44,218 और मैंने उसे जाने दिया। 559 00:39:45,219 --> 00:39:46,345 मुझे माफ़ करना। 560 00:39:46,428 --> 00:39:49,348 मेरा मतलब है कि जब मैं तुमसे कहता हूँ मॉनीक की मौत की ज़िम्मेदारी तुम्हारी नहीं है, 561 00:39:49,431 --> 00:39:51,308 तो मुझे पता है कि मैं क्या कह रहा हूँ। 562 00:39:54,228 --> 00:39:56,021 स्कॉट, मुझे तुम्हें कुछ बताना है। 563 00:39:56,939 --> 00:39:58,148 माफ़ करना। 564 00:39:59,650 --> 00:40:00,776 आदेश चोपड़ा। 565 00:40:01,360 --> 00:40:02,945 लंदन स्टैनस्टेड हवाई अड्डे पर स्वागत है 566 00:40:03,028 --> 00:40:06,365 वाह, उसने काफ़ी अच्छे से रूप बदला है। लेकिन यह पक्का वही है, है न? 567 00:40:06,448 --> 00:40:07,533 हाँ। 568 00:40:08,158 --> 00:40:09,535 स्टैनस्टैड। 569 00:40:10,035 --> 00:40:13,038 तो, अगर यह विमान में बैठ रहा है, इसका मतलब सारे के सारे विमान में बैठ रहे हैं। 570 00:40:13,830 --> 00:40:15,374 तुम यह कैसे करना चाहती हो? 571 00:40:16,959 --> 00:40:18,293 क्या? 572 00:40:18,377 --> 00:40:20,170 मॉम, मैं अभी बात नहीं कर सकता 573 00:40:20,254 --> 00:40:22,965 लेकिन मैं आपको बताना चाहता था कि चिंता की कोई बात नहीं है। 574 00:40:23,048 --> 00:40:24,049 मैं ठीक हूँ। 575 00:40:24,967 --> 00:40:27,469 मैं कुछ दोस्तों के साथ जा रहा हूँ, तो हो सकता है कुछ समय के लिए बात न कर पाऊँ। 576 00:40:27,553 --> 00:40:30,055 लेकिन मैं संपर्क में रहूँगा। भरोसा रखिए। ठीक है? 577 00:40:30,556 --> 00:40:31,849 आपसे प्यार है। बाय। 578 00:40:32,516 --> 00:40:35,727 वह… ऐडी वॉकर था। 579 00:40:37,938 --> 00:40:40,274 असली नाम लिअम मैक्केना है। 580 00:40:40,357 --> 00:40:41,650 कॉलर मैक्केना, लिअम 581 00:40:41,733 --> 00:40:43,277 हमने उसे ड्रग दस्ते से नौकरी पर रखा। 582 00:40:44,027 --> 00:40:47,781 उसमें क़ाबिलियत है, लेकिन अनुभव कम है। अभी तक छोटे-मोटे काम ही किए हैं, 583 00:40:47,865 --> 00:40:50,325 पर मुझे लगता है कि इस काम के लिए एकदम सही है। 584 00:40:50,409 --> 00:40:52,744 - लगभग हो गया। - उसका काम है इस गैंग में घुसना, 585 00:40:52,828 --> 00:40:56,707 पता करना कि उनमें से कौन अपहरण में शामिल है और शायद हमें लिओ तक लेकर जाना। 586 00:40:59,293 --> 00:41:02,504 तुमने इतना सब नाटक किया? उसकी गिरफ़्तारी? तुम्हारा साक्षात्कार? 587 00:41:04,590 --> 00:41:06,133 और तुम्हें मुझ पर भरोसा नहीं था कि मुझे बता सको? 588 00:41:06,216 --> 00:41:08,969 उसका संदेश उसी समय आया जब लिडिया थॉम्प्सन आई थी। 589 00:41:10,053 --> 00:41:12,556 उसके पास एक फ़ोन है, लेकिन ज़ाहिर है कि उस पर नज़र रखी जा रही है। 590 00:41:12,639 --> 00:41:15,809 संदेश में वह हमें बता रहा है कि स्थिति उसके नियंत्रण में है, कि यह काम कर रहा है। 591 00:41:16,685 --> 00:41:19,646 लेकिन हमारे जोख़िम मूल्यांकन में अंतर्राष्ट्रीय यात्रा शामिल नहीं थी। 592 00:41:20,147 --> 00:41:22,316 जैसे ही वे लोग उड़ान भरते हैं, वे एनसीए के न्यायाधिकार से बाहर चले जाएँगे। 593 00:41:23,734 --> 00:41:25,360 तो अगर हम उन्हें जाने देते हैं… 594 00:41:26,028 --> 00:41:27,070 अगर हम उन्हें जाने देते हैं? 595 00:41:27,654 --> 00:41:29,156 यह फैसला तुम्हारा होना चाहिए। 596 00:41:31,325 --> 00:41:33,327 सुरक्षा के लिए तैयार रहें 597 00:41:33,410 --> 00:41:37,372 कृपया पासपोर्ट दीजिए। बोर्डिंग पास। 598 00:41:54,264 --> 00:41:55,265 पासपोर्ट। 599 00:42:27,464 --> 00:42:28,799 ठीक है। समझ गया। 600 00:42:37,891 --> 00:42:40,310 अच्छा, रुको। मैं ज़रा ठीक से समझ लूँ। 601 00:42:41,019 --> 00:42:44,773 हमने चार संभावित अपहरणकर्ताओं की पहचान की है, जो शायद आतंकवादी भी हो सकते हैं, 602 00:42:45,482 --> 00:42:48,193 जिसमें से एक के बारे में पता है कि वह कई हत्याएँ कर चुका है, 603 00:42:48,277 --> 00:42:50,654 जिनको तुमने जानते हुए यूके से निकलने दिया, 604 00:42:50,737 --> 00:42:52,406 और अव वे सारे अमेरिकी हवाई अड्डे की तरफ़ आ रहे हैं। 605 00:42:52,489 --> 00:42:55,200 और उनके उतरने के बाद हमें उन्हें भागने देना है। 606 00:42:55,784 --> 00:42:57,870 लेकिन मुझे चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि 607 00:42:57,953 --> 00:43:00,080 उनके हाथ के सामानों में तुमने ट्रैकर लगा दिया है और उनके साथ एक बंदा है 608 00:43:00,163 --> 00:43:02,708 जिसे केवल एक साल का अनुभव है 609 00:43:02,791 --> 00:43:05,169 और उसके पास एक मोबाइल फ़ोन है जिसे तभी ट्रैक किया जा सकता है 610 00:43:05,252 --> 00:43:06,962 जब उसे चालू किया जाए। 611 00:43:07,045 --> 00:43:08,463 मुझसे कुछ छूट तो नहीं गया? 612 00:43:09,173 --> 00:43:12,384 हाँ, असल में। टिलसन पहले से ही शक़ कर रहा होगा। 613 00:43:12,885 --> 00:43:15,262 उसे आम निगरानी में रखा जाए, तो उसे तुरंत शक़ हो जाएगा। 614 00:43:15,345 --> 00:43:18,348 - स्कॉट, यहाँ मेरी मदद करो। - हम जानते हैं इसमें जोख़िम हैं, सर। 615 00:43:18,432 --> 00:43:20,100 ऐसा जिससे लोगों की नैकरियाँ जा सकती हैं। 616 00:43:20,184 --> 00:43:23,020 लेकिन यह देखिए कि वे क्या जोख़िम उठा रहे हैं। वापस क्यों जा रहे हैं? 617 00:43:23,520 --> 00:43:26,064 हम जानते हैं कि वे बेवकूफ़ नहीं हैं, तो ज़रूर कोई वजह होगी। 618 00:43:26,148 --> 00:43:29,735 अब, हम उन्हें उठा सकते हैं। बिल्कुल। लेकिन उससे हम लिओ के क़रीब नहीं पहुँचेंगे। 619 00:43:29,818 --> 00:43:30,861 भगवान के लिए। 620 00:43:30,944 --> 00:43:34,156 मुझे पता है कि लंदन के मुकाबले न्यू यॉर्क में सार्वजनिक कैमरे कम हैं 621 00:43:34,239 --> 00:43:36,325 जिनसे हम उन्हें देख सकते हैं, लेकिन हम उन सब पर निगरानी रखेंगे। 622 00:43:36,408 --> 00:43:39,161 और, सर, हमें जानना है कि वे लोग कहाँ जा रहे हैं। 623 00:43:58,430 --> 00:43:59,681 थोड़ी हवा खाने आया था। 624 00:44:00,933 --> 00:44:02,267 हाँ, मैं भी। 625 00:45:11,503 --> 00:45:13,714 दो अंक और जमाल ब्राउन के लिए आसान शॉट। 626 00:45:13,797 --> 00:45:15,757 इस हाफ़ में दूसरा शॉट। 627 00:45:16,717 --> 00:45:18,051 पैरोसी ने ब्रैडले को दिया। 628 00:45:18,135 --> 00:45:20,470 ब्रैडले ने वापस पैरोसी को दिया। वहाँ एक को बॉल फेंकी जा सकती है। 629 00:45:20,554 --> 00:45:23,724 पीछे से एक शॉट आ रहा है। सीधे अंदर, नहीं देखो। 630 00:45:23,807 --> 00:45:25,767 सीधे अंदर फेंका है, 14 नंबर ने। 631 00:45:25,851 --> 00:45:27,853 मॉरीस विल्सन। शानदार खेल। 632 00:45:27,936 --> 00:45:32,274 58-56 आइसबर्ग्स। और फिर बॉल सीधे अंदर। 633 00:45:32,357 --> 00:45:34,026 तुम उसके साथ सोना चाहोगे या मैं सो जाऊँ? 634 00:45:34,109 --> 00:45:35,277 तुम आराम से उसके पास सो जाओ। 635 00:46:22,157 --> 00:46:23,700 सुबह मिलते हैं। 636 00:46:26,495 --> 00:46:28,080 कल का दिन अहम है। 637 00:48:11,308 --> 00:48:12,476 सब तैयार है? 638 00:49:19,501 --> 00:49:21,503 उप-शीर्षक अनुवादक: पी. सौरभ बी.