1 00:00:06,590 --> 00:00:07,716 ऑफ़ ऑन 2 00:00:17,017 --> 00:00:18,393 क्या? 3 00:00:18,477 --> 00:00:21,355 - मैंने कहा, "क्या तुम ठीक हो?" - हाँ, मैं ठीक हूँ। 4 00:00:22,272 --> 00:00:26,235 शायद तुम्हें अपनी बहन से बात कर ही लेनी चाहिए। यह एक महत्वपूर्ण फ़ैसला है। 5 00:00:26,318 --> 00:00:28,153 - अपनी बहन से? - हाँ। 6 00:00:30,322 --> 00:00:31,448 - मार्क? - हाँ। 7 00:00:31,949 --> 00:00:33,450 तुम पक्का ठीक हो? 8 00:00:34,243 --> 00:00:37,704 हाँ। माफ़ करना, मैं बस, अह… मुझे थोड़ा चक्कर सा आ गया और फिर, अम… 9 00:00:39,039 --> 00:00:40,749 मैं बाथरूम जाकर आता हूँ। 10 00:00:42,292 --> 00:00:44,586 अँ-अँ। शायद वह दूसरी ओर है। 11 00:00:49,508 --> 00:00:50,509 अरे, हाँ। 12 00:01:36,680 --> 00:01:39,516 पता नहीं मुझे सीनेटर ज़्यादा नापसंद हैं या कांग्रेस के सदस्य। 13 00:01:39,600 --> 00:01:40,601 हम्म? 14 00:01:41,310 --> 00:01:42,978 तुम ये कितने पी चुकी हो? 15 00:01:43,061 --> 00:01:44,605 बस यही एक। 16 00:01:44,688 --> 00:01:48,025 अच्छा है। अभी तुम्हें चुस्त रहना है। हमें वहाँ चलना चाहिए। 20 मिनट में तुम्हारी बारी है। 17 00:01:48,817 --> 00:01:51,987 मेरी कुछ समय पहले बोर्ड से बात हुई। वे इसके लिए बहुत आभारी हैं। 18 00:01:52,821 --> 00:01:55,157 - गैबी। - नैटली, हैलो। 19 00:01:55,782 --> 00:01:56,783 हैलो। 20 00:01:57,951 --> 00:02:00,746 ओह, गैबी, यह हेलेना ईगन है। 21 00:02:01,914 --> 00:02:06,001 अरे, बाप रे। हेलेना, आख़िरकार तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है। 22 00:02:08,544 --> 00:02:09,545 मुझे भी। 23 00:03:41,597 --> 00:03:46,435 सेवरन्स 24 00:04:13,128 --> 00:04:15,130 आशा है यह काम कर रहा होगा, कमीनों। 25 00:04:34,233 --> 00:04:35,651 मैं कहाँ हूँ? 26 00:04:36,818 --> 00:04:39,321 मैं कहाँ हूँ? 27 00:04:46,286 --> 00:04:47,788 मार्क। तुम ठीक हो, राजकुमारी? 28 00:04:50,791 --> 00:04:52,000 तो रेबेक से अजीब सी गंध आ रही है। 29 00:04:52,668 --> 00:04:54,253 रेबेक से अजीब सी गंध आ रही है? 30 00:04:54,336 --> 00:04:57,297 हाँ, वह चबाने की आवाज़ें निकाल रही थी पर वह कुछ चबा नहीं रही थी। 31 00:04:57,381 --> 00:05:00,384 तैयार रहना क्योंकि शायद तुम्हें उसके साथ किताब बाँटनी पड़े। 32 00:05:00,467 --> 00:05:01,927 - किताब, हाँ। - म्म-हम्म। 33 00:05:02,010 --> 00:05:04,012 वह जो तुम लाना भूल गए हालाँकि मैंने तुम्हें याद करवाया था। 34 00:05:04,096 --> 00:05:06,557 - सही है। हाँ, मुझे पता… अह, माफ़ करना। - म्म-हम्म। 35 00:05:06,640 --> 00:05:08,433 - कोई बात नहीं। हाँ। 36 00:05:08,517 --> 00:05:09,518 अच्छा। 37 00:05:11,728 --> 00:05:12,729 अच्छा। 38 00:05:12,813 --> 00:05:14,022 - हमारी बच्ची कैसी है? - म्म-हम्म। 39 00:05:15,691 --> 00:05:16,692 अम, हमारी… 40 00:05:16,775 --> 00:05:18,986 मैं यह मान लूँगी कि तुम यह "एक का बच्चा सबका बच्चा" सोच कर कह रहे हो। 41 00:05:19,069 --> 00:05:20,571 और यह ठीक है। इसे भूख लगी है। 42 00:05:21,446 --> 00:05:25,158 ओह। अम, मुझे वह ज़िंदगी में बदलाव वाली बात करनी है। मैं बस दूध निकाल आऊँ इससे पहले कि दर्द से मर जाऊँ। 43 00:05:25,242 --> 00:05:27,369 - बहुत जल्दी आ जाऊँगी। ठीक है। - अह… ठीक है। 44 00:06:12,789 --> 00:06:14,958 हैलो। हैलो। 45 00:06:26,637 --> 00:06:27,721 "रेडार।" 46 00:06:28,263 --> 00:06:30,307 - थीसिस किस पर है? 47 00:06:30,390 --> 00:06:32,643 मैं सहमत हूँ। यह बहुत पेचीदा है। 48 00:06:32,726 --> 00:06:35,270 मार्क, हैलो। 49 00:06:36,063 --> 00:06:37,731 ओह, हैलो, दोस्तों। क्या हो रहा है? 50 00:06:37,814 --> 00:06:38,941 - पैटन, नहीं। - अम, मार्क, 51 00:06:39,024 --> 00:06:41,610 हम बात कर रहे थे कि शायद ज़्यादा समझदारी की बात होती 52 00:06:41,693 --> 00:06:45,322 अगर तुम्हारी बहन आज रात के कार्यक्रम के बाद बच्ची को सबसे मिलवाती। 53 00:06:45,405 --> 00:06:47,199 मार्क, तुम्हें इसका जवाब देने की ज़रूरत नहीं है। 54 00:06:47,282 --> 00:06:51,161 - वैसे बच्ची तो बहुत ही प्यारी है। - रुको… वह मेरी बहन है? बच्ची के साथ? 55 00:06:51,245 --> 00:06:53,205 बिल्कुल। वह इसकी बहन है। 56 00:06:53,288 --> 00:06:54,873 - माफ़ कीजिए। - ज़रूर। 57 00:06:57,543 --> 00:06:59,002 - वह काफ़ी अटपटा था। - म्म्म। 58 00:07:00,254 --> 00:07:05,133 अच्छा, तो वह बच्ची की माँ मेरी बहन है। और कोबेल भी यहाँ है? 59 00:07:08,262 --> 00:07:10,264 मुझे तुम्हारे साथ अपनी किताब बाँटने को कहा गया है। 60 00:07:11,348 --> 00:07:13,100 मैंने भी यह सुना है। अह, रेबेका? 61 00:07:13,183 --> 00:07:16,687 रेबेक। मेरी आँखें छोटी हैं तो मुझे काफ़ी पास से पढ़ना पड़ता है। 62 00:07:16,770 --> 00:07:17,771 अच्छा। ख़ैर, मैं… 63 00:07:17,855 --> 00:07:19,857 मुझे यक़ीन है उससे समस्या नहीं होगी। मुझे ज़रा माफ़ करेंगी? 64 00:07:19,940 --> 00:07:22,401 और मेरे पंछी के कारण मेरे सिर पर कुछ घाव हैं। 65 00:07:22,484 --> 00:07:23,735 - शायद तुम्हें वे दिखाई दें। - ठीक है। 66 00:07:25,153 --> 00:07:26,154 सुनो। 67 00:07:27,364 --> 00:07:28,490 हैलो, मार्क। 68 00:07:29,408 --> 00:07:33,579 मैंने दूध निकाल लिया तो अब मैं खाली हूँ। अच्छा, तो जीवन में बदलाव। क्या हो रहा है? 69 00:07:36,206 --> 00:07:39,209 हम, अम… तुम्हें सुनकर थोड़ा अजीब लगेगा… 70 00:07:41,670 --> 00:07:43,088 हम क़रीब हैं, तुम और मैं? 71 00:07:44,006 --> 00:07:46,425 तुम क्या… यह क्या हो रहा है? 72 00:07:47,593 --> 00:07:48,677 क्या हम अकेले में बात कर सकते हैं? 73 00:07:48,760 --> 00:07:51,597 - मुझे… मुझे… मुझे बस… - अच्छा, मेरे प्यारों, अह, 74 00:07:51,680 --> 00:07:52,848 हम उस घड़ी के क़रीब पहुँच रहे हैं 75 00:07:52,931 --> 00:07:55,350 तो अगर आप सब शांति से ड्रॉइंग रूम में आ जाएँ… 76 00:07:55,434 --> 00:07:57,227 ठीक है। पहले चिंतन अवकाश के समय बात करते हैं। 77 00:07:57,311 --> 00:07:58,312 - ठीक है? - ठीक है। 78 00:08:31,595 --> 00:08:34,222 तुम्हें एहसास नहीं होता बच्चे तुम्हारी ज़िंदगी कितनी बदल देंगे। 79 00:08:34,306 --> 00:08:35,557 पर वे बदल देते हैं। 80 00:08:36,308 --> 00:08:39,352 - अह, तुम्हारे कितने बच्चे हैं? - अभी तीसरे को जन्म दिया है। 81 00:08:39,937 --> 00:08:41,270 मुझे दो के बाद रुक जाना चाहिए था। 82 00:08:41,355 --> 00:08:43,398 - अरे, यह रहीं तुम। - हैलो। 83 00:08:43,482 --> 00:08:45,734 - एंजलो, तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। - तुम्हें भी। 84 00:08:45,817 --> 00:08:49,238 हेलेना, यह हैं मेरे पति, एंजलो आरटैटा। 85 00:08:49,321 --> 00:08:51,490 हेलेना, तुमसे मिलकर अच्छा लगा। 86 00:08:51,573 --> 00:08:52,741 मुझे ज़रा बैकस्टेज जाना है। 87 00:08:52,824 --> 00:08:53,951 - मैं अभी आती हूँ। - ठीक है। 88 00:08:54,034 --> 00:08:55,536 तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लगा, नैटली। 89 00:08:57,246 --> 00:08:59,498 - तुम ठीक हो? - उसे बोतल नहीं मिल रही थी। 90 00:08:59,581 --> 00:09:00,624 आह। 91 00:09:00,707 --> 00:09:02,459 व… व… वाह। तीन बच्चे। 92 00:09:02,543 --> 00:09:04,545 थोड़ी मदद के बिना नहीं कर पाती। 93 00:09:05,754 --> 00:09:08,966 मतलब, सोचो ज़रा, लोग विभाजन को ग़ैरक़ानूनी घोषित करवाना चाहते हैं। 94 00:09:09,967 --> 00:09:12,344 म्म-हम्म। स… सच में। 95 00:09:31,572 --> 00:09:34,116 तस्वीरों का प्रदर्शन दिल को छूने वाला है। 96 00:09:34,199 --> 00:09:38,161 मुझे तो पता ही था मैं क्या वोट करूँगा पर मुझे लगता है… 97 00:09:38,245 --> 00:09:42,124 यह देख कर और तुम्हें देख कर और तुम जो कहोगी, वह सब सुनकर, 98 00:09:42,666 --> 00:09:44,459 इस सबका बहुत असर पड़ सकता है। 99 00:09:44,543 --> 00:09:47,462 म्म्म। आशा… आशा तो यही है। 100 00:09:48,255 --> 00:09:49,882 चलो, कुछ लोगों के विचार बदलें। 101 00:09:51,341 --> 00:09:52,801 ख़ैर, मैं पूरी कोशिश करूँगी। 102 00:09:53,802 --> 00:09:54,803 धन्यवाद। 103 00:09:55,679 --> 00:09:58,682 और कृपया अगर अपने पिता से मिलो तो उन्हें भी धन्यवाद कहना। 104 00:10:02,269 --> 00:10:03,270 ज़रूर कहूँगी। 105 00:10:15,490 --> 00:10:17,117 मार्क। इधर आओ। 106 00:10:18,994 --> 00:10:20,996 - मैंने हमारे लिए जगह रखी है। - ठीक है। 107 00:10:24,499 --> 00:10:27,127 मुझे बस अपना चश्मा ढूँढना है। 108 00:10:28,712 --> 00:10:30,464 मार्क, एक सेकंड के लिए 109 00:10:30,547 --> 00:10:31,465 - तुम यह पकड़ोगे? - हाँ। 110 00:10:31,548 --> 00:10:33,383 जो तुम तुम हो तुम्हारी एक आध्यात्मिक जीवनी 111 00:10:33,467 --> 00:10:35,302 डॉ. रिकेन लेज़लो हेल, पीएचडी 112 00:10:40,349 --> 00:10:41,350 हे भगवान। 113 00:10:43,936 --> 00:10:46,396 माफ़ करना, पता चला है, इस घंटी बजने वाली 114 00:10:46,480 --> 00:10:50,651 - ऐप की तुम घंटी बंद नहीं कर सकते। 115 00:10:52,110 --> 00:10:55,280 अच्छा। यहाँ आने के लिए आप सब का धन्यवाद। 116 00:10:56,031 --> 00:10:58,200 अम, इससे पहले कि हम शुरू करें, एक व्यक्ति है 117 00:10:58,283 --> 00:11:00,994 जिसका मैं सबसे पहले धन्यवाद करना चाहूँगा। 118 00:11:01,078 --> 00:11:05,958 अह, परिवार मेरा आधार और मेरी प्रेरणा, दोनों है। 119 00:11:06,041 --> 00:11:10,546 तो मैं इस पठन को अपनी पहली बेटी के नाम करता हूँ, 120 00:11:10,629 --> 00:11:11,713 जो आज यहाँ पर है। 121 00:11:11,797 --> 00:11:14,091 ऐलेनोर, मैं तुम्हें प्यार करता हूँ। 122 00:11:20,848 --> 00:11:22,724 मेरी जीजा। 123 00:11:22,808 --> 00:11:26,144 और इसके साथ… मैं शुरू करता हूँ। 124 00:11:30,148 --> 00:11:31,859 "कहते हैं कि बचपन में 125 00:11:31,942 --> 00:11:36,864 वुल्फ़गैंग मोत्ज़ार्ट ने एक और लड़के की पियानो में सिर मारकर हत्या कर दी थी। 126 00:11:38,323 --> 00:11:39,575 चिंता मत कीजिए। 127 00:11:39,658 --> 00:11:42,619 इस किताब के लिए किए गए मेरे शोध ने इस कहानी को झूठा साबित किया है। 128 00:11:43,662 --> 00:11:45,622 पर अपनी हृदय गति के शांत होने के साथ 129 00:11:45,706 --> 00:11:48,125 - आप विचार कीजिए एक लेखक कितनी शक्ति…" - मार्क। 130 00:11:48,208 --> 00:11:50,836 - क्या मैं भी इसकी किताब में देख सकती हूँ? - म्म-हम्म। 131 00:11:50,919 --> 00:11:51,962 मैं गर्दन आगे करके देख लूँगी। 132 00:11:52,045 --> 00:11:54,047 - "…रखता है एक पाठक पर…" - ज़रूर। 133 00:11:54,131 --> 00:11:57,301 "…जिसे अब से 'तुम' कहा गया है। 134 00:11:58,594 --> 00:12:02,806 पर वास्तव में 'तुम' है क्या? 135 00:12:02,890 --> 00:12:03,891 आज रात के लिए शुभकामनाएँ। 136 00:12:03,974 --> 00:12:05,601 तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लगा, हेलेना। 137 00:12:07,227 --> 00:12:09,021 "इस विशाल धरती पर लाखों पाठकों के लिए 138 00:12:09,104 --> 00:12:12,024 इस 'तुम' के अलग-अलग मतलब कैसे हो सकते हैं? 139 00:12:13,525 --> 00:12:18,488 और शायद, सबसे ज़रूरी, तुम हो कौन?" 140 00:12:18,572 --> 00:12:24,453 हेल्ली एक विभाजित कहानी 141 00:13:14,336 --> 00:13:18,173 यू़.एस. नेवी यू़.एस.एन. 142 00:13:25,472 --> 00:13:27,099 डैडी 143 00:13:50,747 --> 00:13:52,875 "सभी जीव, छलाँग मारती हुई बिल्ली से 144 00:13:52,958 --> 00:13:54,543 दुबके हुए छछूँदर तक, 145 00:13:54,626 --> 00:14:00,382 स्वयं को 'तुम,' इस जगत का स्वाभाविक केंद्र मानते हैं। 146 00:14:00,465 --> 00:14:04,845 पर बिल्ली छछूँदर को खा जाती है और हम, श्रोडिंजर की तरह, 147 00:14:04,928 --> 00:14:07,890 सोचते रहते हैं इसका क्या मतलब है।" 148 00:14:08,891 --> 00:14:09,933 अध्याय समाप्त होता है। 149 00:14:14,313 --> 00:14:16,064 चलिए, अब हम, अह, 150 00:14:16,148 --> 00:14:19,359 सात मिनट का चिंतन अवकाश लेते हैं और फिर उसके बाद वापस आएँगे। 151 00:14:20,527 --> 00:14:23,197 अह, बाल्फ़। नेति पात्र तैयार करो। 152 00:14:23,280 --> 00:14:24,698 इसने तो सब बदल दिया। 153 00:14:25,282 --> 00:14:27,326 मुझे अपना नाम फिर से बदलना पड़ेगा। 154 00:14:27,409 --> 00:14:31,413 शब्दों का जादूगर है यह। लग रहा था जैसे उसके गले में कुछ फँस गया है। 155 00:14:31,496 --> 00:14:33,123 - ओह, हाँ। - सुनो। 156 00:14:33,207 --> 00:14:34,791 मैं ज़रा देख लूँ अगर यह और दूध लेगी। 157 00:14:34,875 --> 00:14:36,627 कुछ मिनटों में मुझे बच्चों के कमरे में मिलोगे? 158 00:14:36,710 --> 00:14:37,711 - ठीक है। - ठीक है। 159 00:14:42,299 --> 00:14:43,300 माफ़ कीजिए। 160 00:14:53,227 --> 00:14:55,646 अम, श्री हेल… रिकेन? 161 00:14:56,980 --> 00:14:59,233 पता नहीं मेरी आवाज़ ऐसे काँपती क्यों है। 162 00:14:59,900 --> 00:15:02,486 मेरी आवाज़ एक बेचारे बूढ़े, उदास हैमबर्गर के वेटर की तरह लग रही है… 163 00:15:02,569 --> 00:15:05,239 …जो विभिन्न व्यंजनों के बारे में बकबक कर रहा हो। 164 00:15:05,739 --> 00:15:07,616 "हैमबर्गर का वेटर।" यह क्या बकवास है? 165 00:15:07,699 --> 00:15:10,327 हे भगवान, मैं अपना मुँह खोलता ही क्यों हूँ? 166 00:15:10,410 --> 00:15:11,328 यह बहुत अच्छा चल रहा है। 167 00:15:11,411 --> 00:15:14,498 - मेरा मतलब, किताब बहुत बढ़िया है और… - अच्छा, मार्क। 168 00:15:14,581 --> 00:15:16,083 धन्यवाद, पर तुम्हें यह कहने की ज़रूरत नहीं है। 169 00:15:16,166 --> 00:15:18,001 मुझे अच्छी तरह पता है तुम मेरे बारे में क्या सोचते हो। 170 00:15:18,085 --> 00:15:20,295 - क्या? नहीं, मैं यह सच कह रहा हूँ। 171 00:15:20,379 --> 00:15:23,423 वह… तुम्हारी किताब, उसने… उसने मेरी आँखें खोल दीं। 172 00:15:25,509 --> 00:15:26,844 मार्क, तुम ठीक तो हो? 173 00:15:26,927 --> 00:15:30,931 हाँ। इस किताब ने मेरी पूरी ज़िंदगी बदल दी। 174 00:15:31,890 --> 00:15:33,475 तुमने इसे सच में पढ़ा? 175 00:15:33,559 --> 00:15:35,978 रिकेन, क्या हम दोस्त हैं? 176 00:15:38,272 --> 00:15:40,566 देखो, मुझे पता है मैं कभी-कभी तुम्हें "नीचा" महसूस करवाता हूँ 177 00:15:40,649 --> 00:15:42,901 कि तुमने वह प्रक्रिया करवाई। 178 00:15:42,985 --> 00:15:44,111 और मुझे उसका अफ़सोस है। 179 00:15:44,945 --> 00:15:47,865 तुम्हें जेम्मा की मौत का सामना किसी ऐसे तरीके से करना था जो तुम्हें सही लगे। 180 00:15:49,449 --> 00:15:52,786 पता है, आज सुबह मैं पुरानी तस्वीरें देख रहा था 181 00:15:52,870 --> 00:15:56,707 और मुझे हाइकिंग करते हुए हम चारों की एक तस्वीर मिली। 182 00:15:56,790 --> 00:16:00,586 - तुम्हें वो मज़ेदार मक्खियाँ याद हैं? - क्या वह तुम्हारे पास है? वह तस्वीर? 183 00:16:00,669 --> 00:16:04,006 हाँ, ज़रूर। होनी चाहिए। अम… 184 00:16:04,089 --> 00:16:07,593 - अह, रिकेन। नेति पात्र गर्म हो गया। - ओह, धन्यवाद, बाल्फ़। 185 00:16:07,676 --> 00:16:09,761 मार्क, मुझे अपने साइनस साफ़ करने हैं। 186 00:16:09,845 --> 00:16:12,973 पर धन्यवाद। तुम्हें अंदाज़ा भी नहीं है कि यह मेरे लिए कितना मायने रखता है। 187 00:16:24,234 --> 00:16:26,028 मार्क, मुझे तुम्हारी चिंता हो रही थी। 188 00:16:26,111 --> 00:16:27,613 ओह, मैं ठीक हूँ। धन्यवाद, अह…। 189 00:16:27,696 --> 00:16:29,865 मैं बस ज़रा अपनी बहन को देख कर आता हूँ। 190 00:16:29,948 --> 00:16:32,910 ओह। अम, जब उस समय तुमने मुझे गले लगाया था, 191 00:16:32,993 --> 00:16:35,204 तुम अचानक तन गए थे। क्या हुआ था? 192 00:16:35,996 --> 00:16:38,248 ओह, मुझे नहीं पता था ऐसा कुछ हुआ। 193 00:16:38,916 --> 00:16:41,043 हाँ, तुम तन गए थे। तुम अभी भी तनाव में हो। 194 00:16:41,126 --> 00:16:44,254 हाँ, अह… माफ़ करना, यह बस पार्टियाँ मुझे पसंद नहीं हैं। 195 00:16:44,338 --> 00:16:46,840 क्या तुम वह सच कह रहे थे जो तुमने पहले कहा था? 196 00:16:47,799 --> 00:16:49,051 तुम्हारी योजनाओं के बारे में। 197 00:16:51,303 --> 00:16:52,304 बेशक़। 198 00:16:53,931 --> 00:16:55,057 मुझे और बताओ। 199 00:16:59,269 --> 00:17:02,439 मुझे… मुझे माफ़ करना। मैं… मैं बस… मुझे अभी मामा होने का फ़र्ज़ निभाना है। 200 00:17:02,523 --> 00:17:04,066 तो मैं… मैं जाकर आता हूँ। 201 00:17:04,148 --> 00:17:05,651 - ठीक है? - ठीक है। 202 00:17:06,818 --> 00:17:08,028 ठीक है। धन्यवाद, मिस कोबेल। 203 00:17:56,368 --> 00:17:58,078 - बस, बस। 204 00:17:58,161 --> 00:18:00,372 - अरे, यह रहे तुम। - सुनो, मुझे तुमसे ज़रूरी बात करनी है। 205 00:18:00,455 --> 00:18:02,708 हाँ, मैं जानती हूँ। मैं बस इसे चुप करा लूँ। बहुत बुरी तरह रो रही है। 206 00:18:02,791 --> 00:18:04,084 पर ब… बस मुझे उधर अंदर मिलो, अच्छा? 207 00:18:04,168 --> 00:18:07,171 - अच्छा, मैं बस… इंतज़ार करूँगा। अह, ठीक है। - वादा रहा मैं अभी आती हूँ। 208 00:18:14,386 --> 00:18:16,013 ओह, शुक्र है भगवान का, मिसेज़ सेल्विग। हैलो। 209 00:18:16,096 --> 00:18:18,098 क्या आप इसे ज़रा पकड़ेंगी जब तक मैं मार्क से बात कर लूँ? 210 00:18:18,182 --> 00:18:20,225 - ज़रूर, जान। - धन्यवाद। 211 00:18:20,309 --> 00:18:22,060 - क्या मार्क ठीक है? - हाँ, वह ठीक है। 212 00:18:22,144 --> 00:18:23,395 धन्यवाद, आप बहुत अच्छी हैं। 213 00:18:35,199 --> 00:18:38,368 अच्छा… अब बताओ क्या बात है। 214 00:18:50,923 --> 00:18:53,467 मेरा नाम हेलेना है और मैं एक ईगन हूँ। 215 00:18:55,177 --> 00:18:57,221 तो ईगन के रूप में बड़े होते हुए एक चीज़ जो तुम सीखते हो, 216 00:18:57,304 --> 00:18:59,348 वह यह है कि कर्मचारी हमारा परिवार हैं। 217 00:18:59,431 --> 00:19:01,350 और मुझे याद है बचपन में इसके कारण मैं बहुत उलझन में थी 218 00:19:01,433 --> 00:19:02,434 क्योंकि मुझे लगता था इसका मतलब है 219 00:19:02,518 --> 00:19:04,937 कि मेरे कुछ हज़ार भाई-बहन दुनिया भर में 220 00:19:05,020 --> 00:19:07,356 चारों ओर फैले हुए हैं। 221 00:19:07,439 --> 00:19:08,565 हे भगवान। 222 00:19:09,233 --> 00:19:12,402 पर जैसे-जैसे मैं बड़ी हुई, मैंने जाना कि यह सांझे आदर्शों के बारे में है। 223 00:19:12,486 --> 00:19:13,737 अम… 224 00:19:13,820 --> 00:19:16,573 हर रोज़ रात को सोते समय मेरे पिता मुझे नौ मूल सिद्धांत 225 00:19:16,657 --> 00:19:17,824 दोहराने को कहते थे, 226 00:19:17,908 --> 00:19:20,744 जो मैं हमेशा ख़ुशी-ख़ुशी नहीं करती थी। माफ़ कीजिएगा, डैडी। 227 00:19:20,827 --> 00:19:24,957 पर अब लूमन में काम करने वाले बाकी लोगों के साथ मैं भी उन्हीं नैतिक मूल्यों का अनुसरण करती हूँ 228 00:19:25,040 --> 00:19:27,292 और यही चीज़ उन्हें मेरा परिवार बनाती है। 229 00:19:27,918 --> 00:19:30,379 और मैं उन्हें कभी ऐसा कुछ करने को नहीं कहूँगी 230 00:19:30,462 --> 00:19:33,382 जो करने के लिए मैं ख़ुद इच्छुक या उत्सुक नहीं हूँ। 231 00:19:33,465 --> 00:19:36,677 ओह। देखिए, म… मेरे डैडी को तो ख़ुशी होगी अगर मैं यहाँ बैठ कर 232 00:19:36,760 --> 00:19:39,263 कहूँ कि मैंने यह नौकरी अपनी निष्ठा के कारण ली है 233 00:19:39,346 --> 00:19:44,017 और ईगन की विचारधारा की पुकार पर मैं यह सेवा कर रही हूँ। 234 00:19:44,726 --> 00:19:49,690 पर मैंने यह विभाजित नौकरी इसलिए ली क्योंकि यह बहुत शानदार लगती है। 235 00:19:50,482 --> 00:19:52,860 तो नहीं, मुझे नहीं लगता विभाजन हमें अलग करता है। 236 00:19:53,694 --> 00:19:55,195 मुझे लगता है यह हमें एक साथ लाता है। 237 00:19:56,530 --> 00:19:59,992 लूमन विभाजन में संगठित 238 00:20:14,464 --> 00:20:15,465 अभिवादन। 239 00:20:15,549 --> 00:20:17,926 - मैं अभी यहाँ नहीं हूँ। - सत्यानाश, मिलचिक! 240 00:20:23,015 --> 00:20:25,142 विभाजित कर्मचारी ने चोट लगने के बाद जानकारी के लिए केस किया 241 00:20:25,225 --> 00:20:27,227 "लूमन को अपनी ज़िम्मेदारी स्वीकार करनी होगी" 242 00:20:36,361 --> 00:20:38,572 विभाजित कर्मचारियों की सूची 243 00:20:40,574 --> 00:20:41,658 बेलिफ़, अर्विंग 244 00:20:41,742 --> 00:20:42,868 बेकर, ऐमी लूमन के पास रहती है 245 00:20:45,579 --> 00:20:47,289 बर्ली, आयन संपर्क करने की कोशिश की 246 00:20:53,378 --> 00:20:57,049 गुडमैन, बर्ट 3329 गल हार्बर रोड कियर पीई 07453 247 00:20:58,717 --> 00:21:00,719 कियर क्षेत्रीय सड़कों का मानचित्र 248 00:21:10,646 --> 00:21:11,939 ब्रायन वॉल्श - मैथ्यू ब्लेड्स माइकल क्लस 249 00:21:12,022 --> 00:21:12,856 आयन बर्ली जेसन टर्नर 250 00:21:21,114 --> 00:21:22,908 मर्टल ईगन ऋण संघ अर्विंग बेलिफ़ 251 00:21:33,126 --> 00:21:36,338 बर्ट गुडमैन 252 00:22:11,039 --> 00:22:12,040 हेलेना। 253 00:22:12,708 --> 00:22:13,917 वह यहाँ है, सर। 254 00:22:24,178 --> 00:22:25,179 हेलेना। 255 00:22:28,140 --> 00:22:29,725 तुम बहुत अच्छी लग रही हो। 256 00:22:32,603 --> 00:22:33,645 जैसे किसी फ़िल्म में हो। 257 00:22:36,565 --> 00:22:37,566 धन्यवाद। 258 00:22:41,445 --> 00:22:42,446 क्या तुम… 259 00:22:44,323 --> 00:22:46,325 क्या तुम्हें अभी भी दर्द हो रहा है? 260 00:22:48,744 --> 00:22:49,745 नहीं। 261 00:22:50,954 --> 00:22:51,955 अब नहीं है। 262 00:22:58,712 --> 00:23:02,132 मैं बहुत रोया जब उन्होंने मुझे बताया उसने तुम्हारे साथ क्या करने की कोशिश की। 263 00:23:03,258 --> 00:23:05,844 उस इनी ने क्या करने की कोशिश की। मैं… 264 00:23:09,723 --> 00:23:11,558 यह सब करने के लिए धन्यवाद। 265 00:23:13,143 --> 00:23:15,479 तुम्हारे दादाजी को बहुत अच्छा लगेगा जो तुमने किया। 266 00:23:17,397 --> 00:23:21,443 और एक दिन मेरे परिक्रमण के समय तुम मेरे साथ बैठोगी। 267 00:23:25,113 --> 00:23:26,323 क्या तुम ठीक महसूस कर रही हो? 268 00:23:27,824 --> 00:23:28,825 हाँ। 269 00:23:29,326 --> 00:23:33,747 मुझे लगता है, अह… शायद मुझे थोड़ी चढ़ गई है। 270 00:23:35,499 --> 00:23:37,334 तुम अपना भाषण ठीक से दे पाओगी? 271 00:23:39,378 --> 00:23:41,505 मेरा भाषण। हाँ। ज़रूर। 272 00:23:44,925 --> 00:23:48,095 तुम्हें याद है जब मैं तुम्हें दिखाने के लिए पहली चिप घर लाया था? 273 00:23:50,556 --> 00:23:51,640 जो नमूना थी। 274 00:23:53,851 --> 00:23:56,186 उस समय उस पर नीली और हरी रोशनियाँ थीं। 275 00:23:58,063 --> 00:23:59,064 हाँ। 276 00:24:00,816 --> 00:24:04,903 मुझे याद है तुमने मुझसे कहा था, "यह कितनी सुंदर है, डैडी। 277 00:24:06,655 --> 00:24:09,199 दुनिया में हर किसी को यह मिलनी चाहिए।" 278 00:24:11,660 --> 00:24:12,703 उन्हें वह मिलेगी। 279 00:24:15,455 --> 00:24:16,540 तुम्हारे कारण। 280 00:24:20,210 --> 00:24:22,004 वे सब किएर के बच्चे बनेंगे। 281 00:24:25,507 --> 00:24:29,011 मिस्टर ईगन। हेलेना। स्टेज की ओर जाने का समय हो गया। 282 00:24:54,036 --> 00:24:58,415 मैंने इस दुनिया का जो नुकसान किया है, उसके लिए मुझे माफ़ कर दीजिए। 283 00:25:00,375 --> 00:25:05,756 मेरी हरकतों का केवल मैं ही… पश्चाताप कर सकती हूँ। 284 00:25:09,176 --> 00:25:13,305 और उनका कलंक केवल मेरे अंदर ही जीवित रहेगा। 285 00:25:16,975 --> 00:25:18,852 मैं केवल अफ़सोस ही कर सकती हूँ। 286 00:25:20,604 --> 00:25:22,231 और मैं वही कर रही हूँ। 287 00:27:06,502 --> 00:27:08,253 क़सम खाते हो तुम मेरे साथ मज़ाक नहीं कर रहे? 288 00:27:09,004 --> 00:27:10,005 क़सम खाता हूँ। 289 00:27:11,131 --> 00:27:13,008 यह तो बहुत अजीब है। 290 00:27:13,091 --> 00:27:15,928 उन्हें उस जगह का चप्पा-चप्पा छानने के लिए लोगों को वहाँ भेजना होगा। 291 00:27:16,011 --> 00:27:19,515 जैसे कि, इंस्पेक्टर्स या ऐसे कोई। क्या ऐसी कोई चीज़ होती है? इंस्पेक्टर्स? 292 00:27:19,598 --> 00:27:21,141 हाँ। इंस्पेक्टर्स होते हैं। 293 00:27:22,142 --> 00:27:23,852 मार्क आजकल… मेरा मतलब, यहाँ पर 294 00:27:23,936 --> 00:27:27,523 तुम पता करने की कोशिश कर रहे हो कि लूमन में क्या काम होता है। तुम क्या काम करते हो। 295 00:27:27,606 --> 00:27:28,607 अच्छा। 296 00:27:31,568 --> 00:27:32,569 मैं बस… 297 00:27:34,613 --> 00:27:36,698 मैं बस जानना चाहता हूँ क्यों। 298 00:27:38,325 --> 00:27:40,327 उसने मुझे वहाँ क्यों डाला। 299 00:27:45,082 --> 00:27:47,084 उसने अपनी पत्नी को खोया था। 300 00:27:47,751 --> 00:27:51,171 तुमने अपनी पत्नी को खोया था। लूमन में काम शुरू करने से कुछ समय पहले। 301 00:27:52,297 --> 00:27:53,966 - जेम्मा। - म्म-हम्म। 302 00:27:55,467 --> 00:28:00,305 उसकी मौत एक कार दुर्घटना में हुई थी और, पहले तो, तुमने पढ़ाना जारी रखने की कोशिश की। 303 00:28:01,682 --> 00:28:02,975 मैं टीचर था? 304 00:28:03,058 --> 00:28:05,477 प्रोफ़ेसर थे। इतिहास के। 305 00:28:05,561 --> 00:28:09,398 उसकी मौत के तीन हफ़्ते बाद तुमने वापस पढ़ाने की कोशिश की 306 00:28:09,898 --> 00:28:12,568 पर वह बहुत दुःखद रहा। 307 00:28:14,027 --> 00:28:16,864 वह तब भी जैसे तुम्हारी रगों में थी। 308 00:28:17,406 --> 00:28:18,532 और तुम वह सह नहीं पाते थे। 309 00:28:20,617 --> 00:28:24,162 जिस कारण मुझे लगता है तुमने सोचा कि इस विभाजित नौकरी से… 310 00:28:26,957 --> 00:28:28,959 उसने आशा की कि तुम्हें वह दर्द नहीं सहना पड़ेगा। 311 00:28:38,218 --> 00:28:39,636 यह अच्छा नाम है। जेम्मा। 312 00:28:41,889 --> 00:28:44,016 हाँ। 313 00:28:46,059 --> 00:28:48,770 हम सब एक-दूसरे के बहुत क़रीब थे। बहुत अच्छा लगता था। 314 00:28:50,564 --> 00:28:51,857 वह बहुत अच्छी थी। 315 00:28:53,358 --> 00:28:54,568 उसने तुम्हें अच्छा बना दिया था। 316 00:29:39,988 --> 00:29:41,114 आती हुई कॉल कोबेल 317 00:29:43,033 --> 00:29:44,660 उन्होंने मुझे तुमसे बात करने के लिए मना किया है। 318 00:29:44,743 --> 00:29:49,331 वह साला ओटीसी सक्रिय कर दिया गया है! मार्क एस. अपना इनी बना हुआ है! 319 00:29:49,414 --> 00:29:50,541 क्या? यह संभव नहीं है। 320 00:29:52,501 --> 00:29:55,003 यह डिलन ने किया है। वे काफ़ी देर से इसकी योजना बना रहे थे। 321 00:29:55,087 --> 00:29:56,296 हेल्ली उस समारोह में है। 322 00:29:56,380 --> 00:30:00,217 मैं हेल्ली को संभाल लूँगी। मैं वह ठीक कर दूँगी जैसे मैं सब कुछ ठीक करती हूँ। 323 00:30:01,009 --> 00:30:04,638 तुम सुरक्षा दफ़्तर जाओ और उसे तुरंत बंद करो! 324 00:30:04,721 --> 00:30:06,139 उफ़! 325 00:30:25,367 --> 00:30:27,244 बेड़ा गर्क हो! डिलन! 326 00:30:27,744 --> 00:30:28,620 डिलन! 327 00:30:29,663 --> 00:30:31,665 मुझे पता है तुम अंदर हो, डिलन। दरवाज़ा खोलो! 328 00:30:31,748 --> 00:30:33,834 भाड़ में जाओ, श्री मिलचिक! 329 00:30:34,543 --> 00:30:37,004 डिलन! डिलन! 330 00:30:38,964 --> 00:30:40,883 रिकेन न्यूयॉर्क के काफ़ी प्रसिद्ध पत्रकारों को जानता है। 331 00:30:40,966 --> 00:30:43,051 और तुम्हें लगता है वह पुलिस के पास जाने से बेहतर होगा? 332 00:30:43,135 --> 00:30:45,679 अब, लूमन ने अपनी टाँग कई जगह फँसाई हुई है। 333 00:30:45,762 --> 00:30:47,347 माफ़ करना, तुम्हें कहावतें समझ में आती हैं? 334 00:30:47,431 --> 00:30:49,183 टाँग कई जगह फँसाना। मैं समझ गया। 335 00:30:49,266 --> 00:30:51,560 मुझे लगता है हमें बहुत सोच-समझकर कर तय करना होगा किससे बात करें। 336 00:30:51,643 --> 00:30:53,437 - ठीक है। - तुम्हारे पास कितना समय है? 337 00:30:53,520 --> 00:30:55,189 पता नहीं। शायद एक घंटा? 338 00:30:55,272 --> 00:30:57,441 ठीक है। क्योंकि जैसे ही तुम्हारे बॉस लोगों को पता चलेगा… 339 00:30:57,524 --> 00:31:01,361 अरे, बाप रे, मैं तो बिल्कुल भूल ही गया। कोबेल! कोबेल यहाँ पर क्यों आई हुई है? 340 00:31:01,445 --> 00:31:02,654 क्या? 341 00:31:02,738 --> 00:31:05,490 लूमन की मेरी बॉस। मिस कोबेल। वह इस पार्टी में हैं। 342 00:31:05,574 --> 00:31:06,700 यह तुम क्या कह रहे हो? 343 00:31:06,783 --> 00:31:08,744 उन्होंने कपड़े कुछ अलग तरह के पहने हुए हैं। 344 00:31:08,827 --> 00:31:11,830 कुछ लहराती सी, जामुनी रंग की पोशाक, सफ़ेद बाल। 345 00:31:13,207 --> 00:31:15,042 मार्क, क्या तुम मिसेज़ सेल्विग की बात कर रहे हो? 346 00:31:15,542 --> 00:31:17,878 हो सकता है पर उसका नाम हार्मनी कोबेल है। 347 00:31:18,378 --> 00:31:20,047 और वह लूमन में काम करती है? 348 00:31:20,130 --> 00:31:21,256 हाँ, वह मेरी बॉस है। 349 00:31:21,340 --> 00:31:22,508 हे मेरे भगवान। 350 00:31:50,619 --> 00:31:51,787 डिलन। 351 00:31:51,870 --> 00:31:53,163 तुम यह क्यों कर रहे हो, यार? 352 00:31:53,997 --> 00:31:54,998 मान जाओ। 353 00:31:56,250 --> 00:31:58,794 तुम इस तिमाही के सबसे बढ़िया रिफ़ाइनर चुने गए हो! 354 00:31:58,877 --> 00:32:01,630 "हालाँकि ज़्यादातर संस्कृतियों में सेक्स को बुरा या अश्लील माना जाता है, 355 00:32:01,713 --> 00:32:03,215 - मेरी नज़र में वह हमेशा…" - मिसेज़ सेल्विग? 356 00:32:03,298 --> 00:32:04,925 - क्या? - क्या वह यहाँ हैं? क्या मिसेज़ सेल्विग यहाँ हैं? 357 00:32:05,008 --> 00:32:05,843 - क्या तुम्हें… - क्या? 358 00:32:05,926 --> 00:32:06,969 मिसेज़ सेल्विग? 359 00:32:07,052 --> 00:32:08,971 - क्या हो रहा है? - उनके पास ऐलेनोर है। 360 00:32:09,054 --> 00:32:12,224 क्या? अम… अह… मुझे एक मिनट माफ़ कीजिए, ठीक है। अम… 361 00:32:12,307 --> 00:32:14,726 जान? क्या कहा तुमने? 362 00:32:14,810 --> 00:32:17,729 मिसेज़ सेल्विग के पास ऐलेनोर है। तुमने उन्हें देखा क्या? 363 00:32:20,607 --> 00:32:22,067 - हे भगवान। - रुको, यह हो क्या रहा है? 364 00:32:22,150 --> 00:32:23,902 हे भगवान। उनकी कार यहाँ नहीं है। 365 00:32:23,986 --> 00:32:26,321 मैंने बच्ची को उन्हें दिया और वह चली गईं! 366 00:32:26,905 --> 00:32:29,157 - वह चली गईं? ऐलेनोर के साथ? - मैंने बच्ची को उन्हें दिया था 367 00:32:29,241 --> 00:32:30,242 और वह चली गईं! 368 00:32:30,325 --> 00:32:32,244 - हमने सब जगह देख लिया है? - अभी नहीं! 369 00:32:32,327 --> 00:32:33,787 अच्छा, चलो… चलो अंदर जाकर देखें। 370 00:32:33,871 --> 00:32:34,705 हे भगवान! 371 00:32:58,812 --> 00:33:02,232 समझ सकता हूँ तुम्हें बहुत निराशा हुई होगी। 372 00:33:02,316 --> 00:33:04,067 मैं तुम्हें अभी भी वहाँ वापस भिजवा सकता हूँ। 373 00:33:04,568 --> 00:33:06,278 तुम जो चाहो, मैं तुम्हें सुविधा दिलवा दूँगा, डिलन। 374 00:33:06,361 --> 00:33:09,198 अरे, ऐसी-ऐसी चीज़ें हैं जिनके बारे में तुम्हें अभी तक पता भी नहीं है। 375 00:33:09,281 --> 00:33:12,910 हमारे… हमारे पास पेंटबॉल है, कॉफ़ी कोज़ीस हैं। 376 00:33:12,993 --> 00:33:14,244 डिलन, मान जाओ! 377 00:33:15,412 --> 00:33:18,498 तुम बस बोलो सही और मैं तुम्हें अभी कॉफ़ी कोज़ी दिलवा दूँगा, डिलन। 378 00:33:18,582 --> 00:33:19,625 मान जाओ, यार! 379 00:33:19,708 --> 00:33:23,378 मैं अपने बच्चे का जन्म लेना याद करना चाहता हूँ! 380 00:33:25,547 --> 00:33:27,216 तुम्हारे दो बच्चे और भी हैं। 381 00:33:28,425 --> 00:33:29,635 मैं तुम्हें उनके बारे में बता सकता हूँ। 382 00:33:30,928 --> 00:33:32,554 दरवाज़ा खोलो और मैं तुम्हें उनके नाम बता दूँगा। 383 00:33:32,638 --> 00:33:33,514 मान जाओ, डिलन। 384 00:33:34,765 --> 00:33:36,725 - डिलन! 385 00:34:07,422 --> 00:34:08,674 लूमन के दोस्तों स्वागत है 386 00:34:08,757 --> 00:34:10,509 अरे, अरे, अरे। यह चल रही है। 387 00:34:12,427 --> 00:34:15,848 मेरा नाम हेलेना है और मैं एक ईगन हूँ। 388 00:34:16,431 --> 00:34:20,101 तो ईगन के रूप में बड़े होते हुए एक चीज़ जो तुम सीखते हो, वह यह है कि कर्मचारी… 389 00:34:21,018 --> 00:34:23,105 - हम दो मिनट में शुरू करेंगे। - धन्यवाद। 390 00:34:23,188 --> 00:34:24,188 शुभकामनाएँ। 391 00:34:25,899 --> 00:34:28,652 मैं तुम्हारा परिचय दे दूँगी। तुम बस मुख्य विषय पर ही टिकी रहना। 392 00:34:28,735 --> 00:34:31,655 अपनी इनी को अपनी बहन की तरह मानने वाली पंक्ति ज़रूर बोलना। 393 00:34:31,737 --> 00:34:33,574 - उन्हें वह बहुत पसंद आएगा। - समझ गई। 394 00:34:34,199 --> 00:34:35,617 सब बहुत बढ़िया होगा। 395 00:35:20,954 --> 00:35:22,581 वह बच्चों के कमरे में नहीं है। 396 00:35:23,165 --> 00:35:24,875 इन सभी कमरों में देख लिया है क्या? 397 00:35:27,669 --> 00:35:29,046 ओह, शुक्र है भगवान का। 398 00:35:29,129 --> 00:35:30,631 डैवन! मुझे मिल गई! 399 00:35:31,131 --> 00:35:34,259 डैवन, वह यहाँ है! मुझे मिल गई। 400 00:35:34,343 --> 00:35:35,761 मुझे तुम्हारी बच्ची मिल गई। 401 00:35:36,929 --> 00:35:39,139 - मैंने उसे ढूँढ लिया! 402 00:35:51,735 --> 00:35:52,861 डिलन! 403 00:35:55,030 --> 00:35:56,323 डिलन! 404 00:35:56,406 --> 00:35:57,574 …मनःस्थिति में सुधार, 405 00:35:57,658 --> 00:35:59,535 - ज़्यादा ख़ुशनुमा काम की जगह। 406 00:36:00,577 --> 00:36:04,414 किसी भी परिवर्तनकारी प्रोद्यौगिकी की तरह, हमें भी असफलताओं का सामना करना पड़ा है। 407 00:36:04,498 --> 00:36:05,624 रास्ते में बाधाएँ आई हैं। 408 00:36:05,707 --> 00:36:10,003 पर आज रात यहाँ मैं आपको यह बताने आई हूँ कि हम एक क्रांति की कग़ार पर हैं। 409 00:36:10,087 --> 00:36:12,422 एक दयालु और संवेदनापूर्ण क्रांति 410 00:36:12,506 --> 00:36:13,924 जो मनुष्य को रखती है… 411 00:36:14,007 --> 00:36:17,553 - हे भगवान! - क्या यह तुम हो? 412 00:36:18,220 --> 00:36:20,722 यह क्या बोल रही हो तुम? 413 00:36:21,223 --> 00:36:24,643 यह तुम्हीं हो, है ना? 414 00:36:24,726 --> 00:36:29,022 - मैं तुम्हारी कंपनी को ख़त्म कर दूँगी। 415 00:36:30,190 --> 00:36:31,608 तुम्हारी कंपनी! 416 00:36:32,526 --> 00:36:35,112 तुम्हें क्या लगता है तुम कौन हो? 417 00:36:35,195 --> 00:36:38,156 नहीं। इसका नतीजा तुम्हारे दोस्त भुगतेंगे। 418 00:36:39,157 --> 00:36:41,368 मार्क भुगतेगा। 419 00:36:41,451 --> 00:36:43,537 तुम तो चली जाओगी, 420 00:36:43,620 --> 00:36:49,042 पर हम उन्हें जीवित रखेंगे, दर्द में। 421 00:36:49,626 --> 00:36:50,794 तुम्हारी बारी आ गई है। 422 00:36:50,878 --> 00:36:53,213 …तय किया हम इससे बेहतर कर सकते हैं। 423 00:36:53,297 --> 00:36:56,508 उन्होंने अपने जीवन काल में चाहे कभी विभाजन की चिप न देखी हो 424 00:36:56,592 --> 00:37:01,305 पर यह उनकी सौम्य और परिष्कृत संकल्पना के प्रत्यक्ष हो जाने का प्रतीक है। 425 00:37:01,388 --> 00:37:04,641 पर क्यों ना हम उस व्यक्ति की बात सुनें जिसने यह सब ख़ुद अनुभव किया है? 426 00:37:06,852 --> 00:37:09,313 देवियों और सज्जनों, हमारी मुख्य अतिथि, 427 00:37:09,396 --> 00:37:11,607 हेलेना ईगन। 428 00:37:18,405 --> 00:37:19,615 धन्यवाद, नैटली। 429 00:37:50,312 --> 00:37:51,438 डैवन! 430 00:37:56,068 --> 00:37:57,236 मेरा नाम हेल्ली आर. है। 431 00:37:58,779 --> 00:38:00,030 मैं एक इनी हूँ। 432 00:38:01,698 --> 00:38:04,618 और इन लोगों ने आपको विभाजन के बारे में जो कुछ भी बताया है, सब झूठ है! 433 00:38:04,701 --> 00:38:05,702 डैवन! 434 00:38:08,205 --> 00:38:09,873 बर्ट! 435 00:38:11,333 --> 00:38:12,334 बर्ट! 436 00:38:12,417 --> 00:38:15,712 नहीं, नहीं, नहीं। सुनिए, हम ख़ुश नहीं हैं। हम बहुत दुःखी हैं। 437 00:38:17,130 --> 00:38:18,590 बर्ट! 438 00:38:19,716 --> 00:38:21,844 डिलन! 439 00:38:21,927 --> 00:38:23,387 ये लोग वहाँ हम पर ज़ुल्म करते हैं! 440 00:38:23,971 --> 00:38:25,305 बर्ट! 441 00:38:25,389 --> 00:38:27,850 डैवन! कृपया सुनो! 442 00:38:28,976 --> 00:38:30,060 हम कैदी हैं! 443 00:38:31,436 --> 00:38:33,230 वह ज़िंदा है! 444 00:38:35,399 --> 00:38:36,483 बर्ट! 445 00:40:07,366 --> 00:40:09,368 मृणाल अग्रवाल