1 00:00:12,804 --> 00:00:17,559 रोर 2 00:00:18,435 --> 00:00:22,064 वह लड़की जिसे घोड़ों से प्यार था 3 00:00:59,977 --> 00:01:01,186 तुम जल्दी जाग गई। 4 00:01:01,270 --> 00:01:05,399 हाँ। लॉटी परेशान हो रही थी इसलिए मैं उसे घुमाने ले गई। 5 00:01:05,983 --> 00:01:06,984 लॉटी परेशान हो रही थी? 6 00:01:08,527 --> 00:01:09,528 मैंने खाना बनाया। 7 00:01:10,404 --> 00:01:11,446 हाँ, जानती हूँ। 8 00:01:25,127 --> 00:01:27,796 -ए, मैं पूछना चाहता था… -आपको दस्तक देनी चाहिए। 9 00:01:27,880 --> 00:01:29,590 माफ़ करना। मैं भूल जाता हूँ। 10 00:01:29,673 --> 00:01:33,093 मुझे अपनी एकांतता चाहिए। हर कोई अपनी मर्ज़ी से ही घुस आता है। 11 00:01:33,177 --> 00:01:34,428 यहाँ बस हम दोनों ही रहते हैं। 12 00:01:34,511 --> 00:01:36,972 मैंने किसी कारण से पर्दा टाँगा है। मेरी अपनी भी ज़िंदगी है। 13 00:01:37,055 --> 00:01:39,349 मैं नहीं चाहती कि आप हर समय मेरी ज़िंदगी में दख़ल दें। 14 00:01:39,933 --> 00:01:41,810 तुम इन दिनों मुझसे काफ़ी नाराज़ लगती हो, बच्ची। 15 00:01:41,894 --> 00:01:44,104 ऐसा नहीं है। और मैं बच्ची नहीं हूँ। 16 00:01:48,901 --> 00:01:52,821 अगर तुम्हारी माँ यहाँ होती, तो उसे पता होता कि जिन बदलावों से तुम गुज़र रही हो, 17 00:01:52,905 --> 00:01:55,282 -उस बारे में तुमसे कैसे बात करनी है। -हे भगवान। 18 00:01:55,365 --> 00:01:58,660 नहीं… हाँ, उस बारे में भी। 19 00:01:59,244 --> 00:02:01,038 पर इन एहसासों के बारे में भी। 20 00:02:02,122 --> 00:02:04,499 जब मैं तुम्हारी उम्र का था, मुझे भूख लगती भी थी और नहीं भी। 21 00:02:04,583 --> 00:02:08,711 ठीक है। पर माँ को गुज़रे काफ़ी अरसा हो गया है, 22 00:02:08,794 --> 00:02:10,756 तो शायद अब आपको उनके गम से उबर जाना चाहिए। 23 00:02:13,926 --> 00:02:14,927 तुमने सही कहा। 24 00:02:18,305 --> 00:02:22,601 मुझे शहर में कुछ काम है। चलना चाहोगी? पहले की तरह। 25 00:02:22,684 --> 00:02:26,688 -नहीं, मैं यहीं रहना चाहूँगी। -अकेली? 26 00:02:26,772 --> 00:02:28,857 मैं अकेली नहीं हूँ। लॉटी मेरे साथ होगी। 27 00:02:29,858 --> 00:02:32,945 पर उस लड़की का क्या, जो इसी सड़क पर आगे रहती है? 28 00:02:33,612 --> 00:02:35,280 धर्मोपदेशक की बेटी? 29 00:02:35,364 --> 00:02:36,865 वह तुम्हारी दोस्त नहीं है? 30 00:02:37,366 --> 00:02:39,618 हम बचपन में मैदान में भागते रहते थे, 31 00:02:39,701 --> 00:02:41,161 पर इसका यह मतलब नहीं कि हम दोस्त हैं। 32 00:02:41,245 --> 00:02:44,039 ख़ैर, शायद उसे भी घोड़े पसंद हैं। तुम दोनों साथ मिलकर सवारी कर सकती हो। 33 00:02:44,122 --> 00:02:47,501 पक्का मिली को पता भी नहीं होगा कि जनाना जीन क्या होता है। 34 00:02:47,584 --> 00:02:49,086 पर मुझे वह हमेशा से पसंद थी। 35 00:02:49,670 --> 00:02:51,588 वह हमेशा अपनी ही धुन में रहती है, 36 00:02:51,672 --> 00:02:54,258 जो यहाँ की बाकी लड़कियों के बिल्कुल उलटा है। 37 00:02:58,971 --> 00:03:01,056 रात को मिलते हैं, बच्ची। तुमसे प्यार है। 38 00:03:02,516 --> 00:03:03,517 अलविदा। 39 00:03:15,028 --> 00:03:16,029 यह लो। 40 00:03:17,823 --> 00:03:18,824 तुम इतनी सुंदर हो। 41 00:04:19,551 --> 00:04:21,553 सलून 42 00:04:41,532 --> 00:04:43,200 मुझे तुम्हारे लिए खेद है, मिस। 43 00:04:44,451 --> 00:04:47,621 मैं सारे विवरण बताकर तुम्हें उदास नहीं करूँगा, 44 00:04:47,704 --> 00:04:51,750 पर तुम्हारे पिता को श्री साइलस मैकॉल को काफ़ी पैसे लौटाने थे। 45 00:04:51,834 --> 00:04:54,253 और जब श्री मैकॉल ने वह पैसे माँगे, 46 00:04:54,336 --> 00:04:56,004 तुम्हारे पिता ने पिस्तौल निकाल ली। 47 00:04:57,256 --> 00:05:01,552 इसलिए श्री मैकॉल ने उन्हें गोली मार दी। आत्मरक्षा में, जो न्यायसंगत है। 48 00:05:05,973 --> 00:05:07,808 उनका घोड़ा कहाँ है? 49 00:05:08,600 --> 00:05:09,852 वह घोड़े पर शहर में आए थे, है न? 50 00:05:09,935 --> 00:05:14,189 घोड़े अक्सर भाग जाते हैं, मिस। पर मैं सूचना फैला दूँगा। 51 00:05:15,399 --> 00:05:17,860 मुझे बता देना अगर तुम्हें लाश को घर ले जाने में मदद चाहिए। 52 00:06:46,281 --> 00:06:49,493 धन्य हैं वे जो शोक मनाते हैं, क्योंकि… क्योंकि उन्हें शांति मिलेगी। 53 00:06:49,576 --> 00:06:51,203 यह सही समय नहीं है, मिली। 54 00:06:52,663 --> 00:06:54,248 मुझे तुम्हारे पिता के लिए खेद है। 55 00:06:54,331 --> 00:06:55,832 मुझे भी। 56 00:06:55,916 --> 00:07:00,629 पर मैं बता दूँ, मैं किसी दिन स्वर्ग में दोबारा उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूँ। 57 00:07:00,712 --> 00:07:01,547 सच में? 58 00:07:02,548 --> 00:07:05,092 तुम मेरे पिताजी से स्वर्ग में मिलने के लिए उत्सुक हो? 59 00:07:05,175 --> 00:07:06,176 हाँ। 60 00:07:06,552 --> 00:07:08,679 भले ही तुमने पृथ्वी में कभी उनके साथ समय नहीं बिताया? 61 00:07:09,179 --> 00:07:10,556 क्योंकि, वह काफ़ी वयस्क थे। 62 00:07:12,307 --> 00:07:14,226 -तुमने उनके कपड़े पहने हैं। -हाँ। 63 00:07:15,018 --> 00:07:17,145 क्या यह शोक मनाने की प्रक्रिया का हिस्सा है? 64 00:07:17,229 --> 00:07:19,731 नहीं। मैं किसी काम से शहर जा रही हूँ। 65 00:07:21,817 --> 00:07:23,861 तो, तुमने भेस बदल रखा है? 66 00:07:25,279 --> 00:07:26,280 कुछ वैसा ही। 67 00:07:27,406 --> 00:07:29,992 जब भी मैं थोड़ी उदास होती हूँ, तो मैं वर्जिल्स अपोथकेरी में जाती हूँ। 68 00:07:30,075 --> 00:07:31,827 मैं हमेशा तुरंत खिल उठती हूँ। 69 00:07:31,910 --> 00:07:33,579 मैं वर्जिल्स में नहीं जाऊँगी। 70 00:07:33,662 --> 00:07:36,540 मैं सलून में जाऊँगी उस कायर साइलस मैकॉल को गोली मारने। 71 00:07:39,001 --> 00:07:41,879 -रुको, क्या… अभी? -हाँ। 72 00:07:41,962 --> 00:07:43,922 पक्का तुमने सही साइलस को चुना है? 73 00:07:44,006 --> 00:07:46,717 क्योंकि… एक साइलस एम. हैं, मैरी के पिता, 74 00:07:46,800 --> 00:07:50,679 -और फिर एक साइलस एफ़. हैं, पर्ल के पिता… -मिली। चुप रहो। 75 00:07:52,264 --> 00:07:54,725 चलो, लॉटी। चलो चलें। चलो। 76 00:07:56,518 --> 00:07:57,519 -शाबाश। -जेन। 77 00:07:58,645 --> 00:07:59,646 जेन, रुको। 78 00:08:01,565 --> 00:08:02,649 रुको, जेन! 79 00:08:10,616 --> 00:08:13,577 -क्या तुमने मुझपर बिस्कुट फेंका? -मैं तुम्हारे साथ चलूँगी। 80 00:08:13,660 --> 00:08:15,412 तुम मेरे साथ क्यों चलना चाहोगी? 81 00:08:15,495 --> 00:08:18,290 क्योंकि तुम्हें अभी एक दोस्त की ज़रूरत है। 82 00:08:18,373 --> 00:08:19,833 हम दोस्त नहीं हैं। 83 00:08:19,917 --> 00:08:21,043 हम दोस्त हुआ करते थे। 84 00:08:21,752 --> 00:08:25,714 और तुम उन बालों और वेस्ट के कारण बेहद विमूढ़ लग रही हो। 85 00:08:25,797 --> 00:08:28,592 अगर मर्द की तरह बदला लेना है, तो मर्दों की तरह कपड़े पहनने होंगे। 86 00:08:28,675 --> 00:08:31,512 या एक विकल्प यह भी है कि बदला मत लो। 87 00:08:32,221 --> 00:08:35,015 मिली, मैं नहीं चाहती कि तुम रास्ते भर बाइबल से उद्धरण सुनाते हुए मेरे साथ चलो, 88 00:08:35,097 --> 00:08:36,850 या मुझे रोकने की कोशिश करो। 89 00:08:37,643 --> 00:08:40,979 बाइबल। वह क्या है, कोई किताब? 90 00:09:00,582 --> 00:09:02,584 तुमने ऐसी घुड़सवारी करना कैसे सीखी? 91 00:09:04,211 --> 00:09:05,963 हमें शेरिफ़ को हमारी योजना बतानी चाहिए। 92 00:09:06,046 --> 00:09:07,714 उसे पहले से पता है और उसे कोई परवाह नहीं है। 93 00:09:08,215 --> 00:09:10,926 ख़ैर, किसी को उन्हें पूरी कहानी समझानी चाहिए। 94 00:09:11,009 --> 00:09:13,554 कि मैरी के पिता पागल हो गए हैं और उन्हें जेल में डाल देना चाहिए, 95 00:09:13,637 --> 00:09:15,305 ताकि वह अपने पापों के लिए पश्चाताप कर सकें। 96 00:09:15,389 --> 00:09:18,934 और फिर तुम और मैं चर्च जा सकते हैं और जो तुम सोच रही हो, 97 00:09:19,017 --> 00:09:21,812 वह सोचने के लिए माफ़ी माँग सकते हैं। 98 00:09:21,895 --> 00:09:23,230 अगर तुम अब भी वही सोच रही हो तो। 99 00:09:23,313 --> 00:09:24,982 क्या तुम हमेशा से इतनी बकबक करती हो? 100 00:09:25,065 --> 00:09:28,902 हाँ। तुम हमेशा से ही शक्तिशाली और शांत थी। 101 00:09:28,986 --> 00:09:31,613 स्कूल में बच्चे सोचते थे कि तुम गूंगी हो, याद है? 102 00:09:33,866 --> 00:09:35,284 -हैलो। -ठीक है। 103 00:09:36,910 --> 00:09:38,120 सुप्रभात, मिली। 104 00:09:38,203 --> 00:09:39,538 मुझे तुम्हारा चश्मा अच्छा लगा। 105 00:09:40,289 --> 00:09:41,498 धन्यवाद, एलेनॉर। 106 00:09:41,582 --> 00:09:44,042 -यह नवीनतम तकनीक है… -वे तुम्हारा मज़ाक उड़ा रहे हैं। 107 00:09:45,836 --> 00:09:48,380 रुको, जेन, नहीं। कृपया ऐसा मत करो। 108 00:09:48,964 --> 00:09:50,757 तुम जीवन भर पछताओगी। 109 00:09:50,841 --> 00:09:53,427 यह तुम्हारी आत्मा पर एक दाग़ होगा। 110 00:09:53,510 --> 00:09:56,138 यह बचकाना और बुरा है, और तुम्हें कभी मेरे या हमारे सारे परिचितों के साथ 111 00:09:56,221 --> 00:09:57,931 स्वर्ग में जगह नहीं मिलेगी। 112 00:09:58,765 --> 00:10:00,225 और, शायद वे तुम्हें फाँसी भी दे देंगे। 113 00:10:03,312 --> 00:10:05,397 यहीं रुको। मेरे घोड़े पर नज़र रखना। 114 00:10:10,903 --> 00:10:14,031 मैं साइलस मैकॉल को ढूँढ रहा हूँ। वह इस जगह का मालिक है, है न? 115 00:10:17,075 --> 00:10:19,995 -हाँ, पर वह यहाँ नहीं है। -तो कहाँ है? 116 00:10:20,078 --> 00:10:22,539 पता नहीं। वह मुझे बताकर नहीं जाता है। 117 00:10:28,003 --> 00:10:31,006 वह यह नहीं करना चाहता था, ईश्वर। उसे माफ़ कर दें! हम सभी को माफ़ कर दें! 118 00:10:34,635 --> 00:10:37,095 -क्या हुआ? -मैंने तुम्हें बाहर रुकने को कहा था। 119 00:10:37,971 --> 00:10:39,890 तुम धर्मोपदेशक की बेटी हो न? 120 00:10:41,141 --> 00:10:42,226 हाँ। 121 00:10:44,311 --> 00:10:47,606 पिताजी से कहना कि मुझे खेद है कि मैं चर्च नहीं आ रहा हूँ। 122 00:10:47,689 --> 00:10:49,650 मैं हाल ही में काफ़ी व्यस्त था और मैं… 123 00:10:49,733 --> 00:10:51,902 यहाँ से जाते ही मैं संदेश पहुँचा दूँगी। 124 00:10:51,985 --> 00:10:53,487 और हम अभी यहाँ से जाएँगे। 125 00:10:53,570 --> 00:10:54,947 जाने से पहले, साइलस कहाँ है? 126 00:10:55,989 --> 00:10:57,115 तुम्हें यह जानकारी देने की ज़रूरत नहीं है। 127 00:10:57,199 --> 00:10:58,408 बताओ। 128 00:10:58,492 --> 00:11:02,329 वह यहाँ से लगभग 20 मील उत्तर में शिकार पर गया है। 129 00:11:02,913 --> 00:11:04,331 ट्रबलसम रिवर के बग़ल में। 130 00:11:05,040 --> 00:11:06,917 पर मैं होता, तो अकेले उससे भिड़ने नहीं जाता। 131 00:11:07,000 --> 00:11:09,586 वह पिस्तौल चलाने में माहिर है और साथ ही बेहद गुस्सैल भी। 132 00:11:10,379 --> 00:11:13,257 -वह 80 यार्ड दूर से मक्खी पर निशाना लगा सकता है। -क्यों? 133 00:11:13,757 --> 00:11:14,758 क्या, "क्यों"? 134 00:11:14,842 --> 00:11:17,511 वह ऐसा क्यों करेगा? मक्खी को गोली क्यों मरेगा। 135 00:11:18,136 --> 00:11:19,137 हम ये ले जा रहे हैं। 136 00:11:19,221 --> 00:11:21,682 वह… वह जानकारी देने की सज़ा के रूप में। 137 00:11:41,952 --> 00:11:43,620 हम क्या करने वाले हैं? 138 00:11:44,621 --> 00:11:47,207 हम वापस घर नहीं लौट सकते। अब हम डाकू हैं। 139 00:11:48,083 --> 00:11:51,170 तुम वापस लौट सकती हो। पक्का तुम्हारे माता-पिता समझ जाएँगे। 140 00:11:51,837 --> 00:11:52,963 तुम मज़ाक कर रही हो? 141 00:11:53,589 --> 00:11:57,301 तुम जानती हो वे क्या करेंगे जब उन्हें पता चलेगा कि मैंने एक सलून में डाका डाला? 142 00:11:57,801 --> 00:12:01,555 सलून में डाका मैंने डाला। तुम मेरी अनिच्छित साथी थी। 143 00:12:05,100 --> 00:12:07,853 ख़ैर, अगर मैं घर लौटी, 144 00:12:07,936 --> 00:12:11,356 तो… तो मुझे मेरे सात भाई और बहनों की देखभाल करनी होगी। 145 00:12:11,440 --> 00:12:14,526 मुझे खाना पकाने और सफ़ाई करने 146 00:12:14,610 --> 00:12:16,278 और चर्च बनाने में मदद करनी होगी। 147 00:12:17,988 --> 00:12:19,656 मुझे एक पति ढूँढना होगा। 148 00:12:19,740 --> 00:12:21,366 मुझे लगा था कि तुम यीशु के प्रति समर्पित हो। 149 00:12:23,243 --> 00:12:25,329 ठीक है। ठीक है, ठीक है, ठीक है। 150 00:12:26,580 --> 00:12:28,874 आज रात, हम यहीं रुकेंगे। कैंपिंग करेंगे, विचार करेंगे। 151 00:12:28,957 --> 00:12:30,501 और फिर सुबह को, 152 00:12:30,584 --> 00:12:33,253 हम कहेंगे कि हमारा अपहरण हुआ था और/या हम पर भूत चढ़ा था। 153 00:12:34,129 --> 00:12:35,756 तुम जो मर्ज़ी कह सकती हो। 154 00:12:36,256 --> 00:12:38,759 पर मैं ट्रबलसम रिवर जाऊँगी और उस कमीने को मार डालूँगी। 155 00:12:38,842 --> 00:12:41,178 तुमने सुना नहीं उस बारमेन ने कहा था कि साइलस मक्खियों पर निशाना लगा सकता है? 156 00:12:41,261 --> 00:12:43,013 तो, यह अच्छा है कि मैं कोई मक्खी नहीं हूँ। 157 00:12:48,977 --> 00:12:51,146 जेन। वह शराब है। 158 00:12:53,190 --> 00:12:54,566 अरे, धत् तेरी की, सच में? 159 00:12:55,859 --> 00:12:57,152 मुझे लगा था कि यह पंच है। 160 00:12:57,778 --> 00:12:59,238 क्या तुमने पहले कभी पी थी? 161 00:12:59,947 --> 00:13:00,948 नहीं। 162 00:13:02,157 --> 00:13:03,158 -तुमने? -बेशक़, नहीं। 163 00:13:04,451 --> 00:13:08,372 शराब तुम्हें वैश्या या डायन बना देती है। कभी-कभी दोनों बना देती है। 164 00:13:08,956 --> 00:13:10,541 -तुम्हें जिज्ञासा नहीं है? -नहीं। 165 00:13:35,399 --> 00:13:39,486 क्या यह अजीब नहीं है कि लड़कियाँ बचपन में 166 00:13:39,570 --> 00:13:42,614 घोड़ों से आसक्त होती हैं? 167 00:13:45,325 --> 00:13:47,578 फिर जब वे बड़ी होती हैं, उन्हें बच्चों के साथ 168 00:13:47,661 --> 00:13:49,746 रसोई में रहना पड़ता है। 169 00:13:50,956 --> 00:13:53,500 हाँ, यह अजीब है। 170 00:13:57,296 --> 00:14:00,007 पर तुम नहीं। तुम्हें अब भी घोड़े पसंद हैं। 171 00:14:01,049 --> 00:14:02,384 हाँ। 172 00:14:05,345 --> 00:14:08,974 मुझे वे डरावने लगते हैं। 173 00:14:09,975 --> 00:14:12,227 तुम्हें बस उनसे जुड़ना सीखना चाहिए। 174 00:14:16,315 --> 00:14:17,316 तुम नाचना चाहोगी? 175 00:14:18,275 --> 00:14:20,027 नहीं। मुझे नहीं नाचना। 176 00:14:23,697 --> 00:14:26,950 हाँ, तुम अब भी शोक मना रही हो। 177 00:14:27,951 --> 00:14:29,828 तुम इसलिए नहीं नाच रही क्योंकि तुम उदास हो? 178 00:14:30,746 --> 00:14:33,874 मुझे नाचना पसंद नहीं है। मुझे घुड़सवारी पसंद है। 179 00:14:35,375 --> 00:14:36,376 बस इतनी सी बात है। 180 00:14:42,049 --> 00:14:45,427 मुझे नाचने की अनुमति नहीं है। 181 00:14:46,303 --> 00:14:47,804 क्योंकि… 182 00:14:53,143 --> 00:14:54,645 इसका शैतान से कोई संबंध है। 183 00:14:54,728 --> 00:14:56,271 मुझे याद नहीं है। 184 00:14:58,440 --> 00:15:01,235 पर, कभी-कभी, 185 00:15:01,902 --> 00:15:04,655 मैं अपनी माँ की हूपस्कर्ट पहनती हूँ। 186 00:15:04,738 --> 00:15:08,867 और मैं नाचती हूँ और नचनिया होने का ढोंग करती हूँ। 187 00:15:10,536 --> 00:15:14,248 यानी अच्छी नचनिया होने का जो कोई बुरा काम नहीं करती है। 188 00:15:14,331 --> 00:15:16,250 आओ। आओ, तुम्हें कोशिश करनी चाहिए। 189 00:15:16,333 --> 00:15:17,668 चलो। आओ। 190 00:15:20,629 --> 00:15:21,839 पैर ऊपर। 191 00:15:25,217 --> 00:15:29,388 या… या फिर जंपिंग डांस भी कर सकती हो। 192 00:15:30,055 --> 00:15:31,640 शायद तुम्हें यह पसंद आएगा। 193 00:16:19,396 --> 00:16:21,273 धत् तेरी की। 194 00:16:50,302 --> 00:16:51,553 चलो, लॉटी। 195 00:17:22,542 --> 00:17:24,127 मुझे पता है कि तुम अंदर हो, मैकॉल! 196 00:18:09,173 --> 00:18:10,716 मेरे पास बंदूक है। 197 00:18:10,799 --> 00:18:12,342 गोली मत चलना। हम निदोर्ष हैं। 198 00:18:13,969 --> 00:18:14,970 यह वही है। 199 00:18:17,181 --> 00:18:20,184 मिली? तुम यहाँ क्या कर रही हो? 200 00:18:20,267 --> 00:18:21,768 मैं यहाँ क्या कर रही हूँ? 201 00:18:22,561 --> 00:18:24,104 तुमने मुझे मरने के लिए छोड़ दिया था। 202 00:18:24,188 --> 00:18:26,481 शुक्र है कि मैं ओल्ड डॉक हेनरी से मिली। 203 00:18:26,565 --> 00:18:29,318 मैं नदी के उस पार चिकित्सा करता हूँ। 204 00:18:29,401 --> 00:18:31,862 मेरे पिताजी और मैं कभी-कभी इनके साथ ईश्वर का संदेश पहुँचाते हुए 205 00:18:31,945 --> 00:18:34,781 -दौरे पर जाते हैं। -मुझे लगा था कि वह मूर्ख है। 206 00:18:34,865 --> 00:18:35,866 एक सेकंड। 207 00:18:37,534 --> 00:18:39,578 -तुमने मुझे मरने के लिए छोड़ दिया था। -मैं तुम्हें लेने आने वाली थी। 208 00:18:39,661 --> 00:18:40,787 बिल्कुल झूठ। 209 00:18:40,871 --> 00:18:42,873 यह उसी समय जैसा था जब तुम स्कूल के बाद लायल थॉमस के साथ 210 00:18:42,956 --> 00:18:44,291 सिगार पीने के लिए मुझे अकेला छोड़ गई थी। 211 00:18:44,374 --> 00:18:45,417 यह तुम्हारे बारे में नहीं है। 212 00:18:45,501 --> 00:18:48,420 यही समस्या है। मैं यहाँ तुम्हारे लिए अपनी जान जोखिम में डाल रही हूँ 213 00:18:48,504 --> 00:18:50,797 और तुम इतनी आत्मलीन हो कि मेरी परवाह भी नहीं है। 214 00:18:51,882 --> 00:18:53,884 -तुमने साथ चलने का फ़ैसला किया था। -क्योंकि तुम पागलपन कर रही थी। 215 00:18:53,967 --> 00:18:55,385 -मैं गुस्से में हूँ। -तो? 216 00:18:56,345 --> 00:18:58,639 क्या सभी गुस्सैल लोगों को अन्य लोगों पर गोलियाँ चलाते फिरना चाहिए? 217 00:18:59,556 --> 00:19:02,017 -शायद। -तुमने धन्यवाद भी नहीं कहा। 218 00:19:02,100 --> 00:19:04,728 तुम्हें मैकॉल के ठिकाने का पता भी न चलता अगर मैं साथ नहीं होती। 219 00:19:04,811 --> 00:19:08,190 तो यही बात है। तुम्हें सराहना चाहिए? 220 00:19:08,774 --> 00:19:10,108 -शायद। -ठीक है। 221 00:19:11,318 --> 00:19:12,528 धन्यवाद, मिली। 222 00:19:12,611 --> 00:19:15,489 अपने ख़ुद की ज़िंदगी से इतना ऊबने और अकेली होने के लिए धन्यवाद 223 00:19:15,572 --> 00:19:17,074 कि तुम मेरे साथ चिपकी हुई हो। 224 00:19:17,783 --> 00:19:20,786 -यह कड़वे शब्द थे। -मेरे पास शिष्टता के लिए समय नहीं है। 225 00:19:20,869 --> 00:19:23,997 मेरे पिताजी का घोड़ा वहीं है। देखा? 226 00:19:24,081 --> 00:19:26,667 और उस पर वह जीन है जो वह मुझे देने वाले थे। 227 00:19:27,167 --> 00:19:28,544 तो मैं उनका घोड़ा वापस लूँगी, 228 00:19:28,627 --> 00:19:31,213 उनका जीन वापस लूँगी और मैं यहीं इंतज़ार करुँगी 229 00:19:31,296 --> 00:19:32,339 जब तक साइलस मैकॉल वापस नहीं लौटता 230 00:19:32,422 --> 00:19:34,383 और मैं उसके आँखों के बीच गोली मारूँगी। 231 00:19:34,883 --> 00:19:36,051 तो तुम नज़ारा देख सकती हो… 232 00:19:37,386 --> 00:19:39,346 या उस बूढ़े को उठाकर यहाँ से निकल सकती हो। 233 00:19:39,930 --> 00:19:40,931 उठाकर? 234 00:19:47,896 --> 00:19:52,025 ठीक है, डॉक। वह नहीं आएगी। चलो चलें। 235 00:19:57,239 --> 00:19:59,074 -क्या हो रहा है? -पता नहीं। 236 00:20:06,206 --> 00:20:07,374 वह मर गए। 237 00:20:08,625 --> 00:20:09,960 हम क्या करें? 238 00:20:11,003 --> 00:20:14,006 कुछ नहीं। बूढ़ा प्राकृतिक कारणों से मरा। 239 00:20:14,089 --> 00:20:16,550 वह एक अच्छे ईसाई हैं। इन्हें उचित रूप से दफ़नाना होगा। 240 00:20:17,050 --> 00:20:18,886 -इन्हें उठाने में मदद करो। -मेरे पास समय नहीं है। 241 00:20:18,969 --> 00:20:20,429 इन्हें उठाने में मदद करो, वरना मैं चिल्लाऊँगी! 242 00:20:27,728 --> 00:20:30,397 कभी-कभी औरत पूरी तरह से पागल हो जाती है। 243 00:20:31,607 --> 00:20:33,150 -जाओ छुपो। -इस लाश का क्या? 244 00:20:33,233 --> 00:20:35,444 हाँ, पर फिर भी मैंने उसके साथ संभोग किया। 245 00:20:37,237 --> 00:20:38,280 कौन हो तुम? 246 00:20:43,535 --> 00:20:44,620 अपना काम बताओ। 247 00:20:50,626 --> 00:20:55,255 अरे, शुक्र है आप यहाँ हो। हे भगवान। अरे, भगवान का शुक्र है। 248 00:20:55,339 --> 00:20:58,175 हम बहुत डरे हुए थे, पर अब आप साहसी, शक्तिशाली मर्द यहाँ आ गए हो। 249 00:20:59,301 --> 00:21:00,552 क्या मैं तुम दोनों को जानता हूँ? 250 00:21:01,637 --> 00:21:05,307 नहीं। मेरा नाम सैडी है। यह मेरा भाई क्लेटन है। 251 00:21:06,099 --> 00:21:09,770 हम चर्च से घर लौट रहे थे जब, बैम! डाकुओं ने हमारा अपहरण कर लिया। 252 00:21:12,189 --> 00:21:13,273 यह सच है? 253 00:21:17,569 --> 00:21:18,570 हाँ। 254 00:21:19,655 --> 00:21:20,656 वह लाश किसकी है? 255 00:21:21,657 --> 00:21:22,950 डाकुओं में से एक की। 256 00:21:23,951 --> 00:21:25,160 वह बूढ़ा लगता है। 257 00:21:27,287 --> 00:21:29,081 शायद आपके आने से वह डर गया। 258 00:21:29,164 --> 00:21:31,041 जैसे ही उसने आपकी आवाज़ें सुनी, वह ज़मीन पर गिर गया। 259 00:21:31,124 --> 00:21:33,710 फिर बाकी डाकू इन जंगलों में भाग गए। 260 00:21:43,512 --> 00:21:44,888 बेहतर होगा तुम अंदर आओ। 261 00:22:23,177 --> 00:22:26,680 माफ़ करना। मुझे एहसास नहीं हुआ कि मैं कितनी भूखी थी। 262 00:22:28,849 --> 00:22:30,517 वह इतना शांत क्यों है? 263 00:22:30,601 --> 00:22:33,854 आप जानते ही हो लड़के कैसे होते हैं। वे भावनाएँ ज़ाहिर नहीं करते हैं। 264 00:22:33,937 --> 00:22:38,483 मैं हमेशा उससे कहती हूँ, "तुम्हें भावनाएँ ज़ाहिर करनी चाहिए। चाहे जो भी तुम्हारे दिल में हो। 265 00:22:38,567 --> 00:22:41,904 चाहे वह कितना ही भद्दा क्यों न हो। वरना तुम्हारा दम घुटेगा।" 266 00:22:42,613 --> 00:22:46,450 कुछ पुरुष शक्ति और संकल्प ज़ाहिर करने के लिए शांत रहते हैं। 267 00:22:47,034 --> 00:22:49,870 पर मैं नहीं। मैं पूरी तरह ज़ाहिर करता हूँ। 268 00:22:54,583 --> 00:22:57,336 बाहर वह घोड़ा तुम्हारा है? भूरा वाला? 269 00:22:57,836 --> 00:23:00,297 हाँ। क्यों? 270 00:23:01,215 --> 00:23:02,883 वह बूढ़ा लगता है। 271 00:23:02,966 --> 00:23:04,510 वह बेकार घोड़ा है। 272 00:23:05,010 --> 00:23:09,223 शायद मैं वह अपनी बेटी को दे दूँगा। उसे घोड़े पसंद हैं। 273 00:23:15,145 --> 00:23:17,356 -यानी मैरी को? -धत् तेरी की, मिली। हटो। 274 00:23:18,899 --> 00:23:19,900 तुम उसे जानती हो? 275 00:23:21,068 --> 00:23:24,321 हम साथ स्कूल गए थे। इसलिए हम यहाँ आए हैं। 276 00:23:25,072 --> 00:23:26,114 क्या उसने तुम्हें यहाँ भेजा? 277 00:23:26,865 --> 00:23:29,451 हाँ। वह चाहती थी कि हम आपको एक संदेश पहुँचाएँ। 278 00:23:30,577 --> 00:23:33,080 हम काफ़ी अरसे से संपर्क में नहीं हैं। 279 00:23:36,542 --> 00:23:38,919 हमें पता है। उसे इसका दुःख है। 280 00:23:56,061 --> 00:23:58,146 क्या वह इस मनमुटाव के लिए मुझे दोषी समझती है? 281 00:23:59,606 --> 00:24:00,941 हाँ। 282 00:24:01,567 --> 00:24:03,527 उसने कहा, वह आपको इतना नीच होने के बावजूद माफ़ कर सकती है, 283 00:24:03,610 --> 00:24:07,906 पर इतने लापरवाह पिता होने के लिए नहीं। 284 00:24:10,701 --> 00:24:13,412 क्या वह इसलिए अब भी डिडलिंग डोराज़ के यहाँ काम कर रही है? 285 00:24:13,495 --> 00:24:16,206 शायद। उसने यह भी कहा कि… 286 00:24:17,708 --> 00:24:19,751 वह आपसे निराश है। 287 00:24:20,878 --> 00:24:22,838 क्योंकि आप लोगों का ख़ून करते फिरते हैं। 288 00:24:22,921 --> 00:24:26,258 क्योंकि आपको अच्छा पिता बनने के बजाय लोगों में खौफ़ भरने की ज़्यादा परवाह है। 289 00:24:27,843 --> 00:24:30,846 पर, मर्द… मर्द ऐसा ही होता है। 290 00:24:33,140 --> 00:24:34,516 मर्द यही करते हैं। 291 00:24:37,060 --> 00:24:39,938 क्या सभी मर्द अपने भाई की पत्नी के साथ सोते हैं? 292 00:24:43,483 --> 00:24:44,693 तुम्हें इस बारे में कैसे पता? 293 00:24:46,987 --> 00:24:50,032 मुझे पर दोष मत डालिए। मैं तो बस दूत हूँ। 294 00:24:51,200 --> 00:24:53,911 मैरी… मुझे वह याद है। 295 00:24:55,913 --> 00:24:57,873 यह वही नहीं थी जो हर शुक्रवार को स्कूल के पीछे 296 00:24:57,956 --> 00:25:01,084 -जज के बेटे के साथ संभोग करती थी? -हाँ। हाँ, शायद। 297 00:25:01,585 --> 00:25:06,089 वह कामोत्तेजना में इतनी चिल्लाती थी। वह पूरे क्लास को सुनाई देता था। 298 00:25:06,673 --> 00:25:10,302 वह गणित में अच्छी थी, वह अपना व्यवसाय भी चला सकती थी। 299 00:25:10,385 --> 00:25:12,638 -ख़ैर, शायद वह अच्छी थी। -बस करो! 300 00:25:13,847 --> 00:25:16,767 कृपया बस… बस करो। 301 00:25:21,897 --> 00:25:23,190 मैरी से कहो मुझे माफ़ कर दे। 302 00:25:25,234 --> 00:25:26,985 मुझे पता है मैं निकम्मा हूँ। 303 00:25:29,321 --> 00:25:31,698 पर कृपया, मैं अनुरोध करता हूँ, बस उसे घर लौट आने को कहो। 304 00:25:34,868 --> 00:25:35,869 मैं अनुरोध करता हूँ। 305 00:25:37,996 --> 00:25:39,373 यह दर्द… 306 00:25:41,750 --> 00:25:42,876 भगवान। 307 00:25:42,960 --> 00:25:45,796 काश कोई मेरे सिर में गोली दाग़ दे। 308 00:25:51,802 --> 00:25:52,845 माफ़ करना। 309 00:25:53,762 --> 00:25:54,930 हम ऐसा नहीं कर सकते। 310 00:25:55,013 --> 00:25:56,056 अरे, कृपया। 311 00:25:58,141 --> 00:25:59,184 कृपया, तुम्हें कहना होगा। 312 00:26:03,522 --> 00:26:08,318 मैरी को माफ़ी में दिलचस्पी नहीं है। वह बेकार है। 313 00:26:10,487 --> 00:26:13,240 तुम्हारी अंतहीन पीड़ा ही काफ़ी है। 314 00:26:16,910 --> 00:26:20,747 पर हम वह घोड़ा उसके पास ले जा सकते हैं। भूरा वाला। 315 00:26:22,916 --> 00:26:26,962 पता नहीं वह स्वीकार करेगी या नहीं, पर हम कोशिश कर सकते हैं। 316 00:26:31,592 --> 00:26:34,303 तुम्हें कैसे पता कि वह अपने भाई की पत्नी के साथ सोया था? 317 00:26:35,053 --> 00:26:36,471 मेरे पिताजी धर्मोपदेशक हैं। 318 00:26:36,555 --> 00:26:38,640 लोग उनके साथ कई तरह की जानकारियाँ साझा करते हैं। 319 00:26:39,808 --> 00:26:41,435 मदद के लिए धन्यवाद, मिली। 320 00:26:42,686 --> 00:26:44,271 -तुम उसे भीख माँगते हुए देखना चाहती थी। -हाँ। 321 00:26:44,354 --> 00:26:46,356 और पक्का वह तुम्हें मार देता। 322 00:26:46,857 --> 00:26:48,525 और तुम मेरी सबसे अच्छी दोस्त हो। 323 00:26:54,865 --> 00:26:56,033 मैं लॉटी पर सवार हूँगी। 324 00:26:58,327 --> 00:26:59,494 तुम मेरे पिताजी के घोड़े पर सवार हो सकती हो। 325 00:27:02,456 --> 00:27:05,125 नहीं। जेन, मुझे… मुझे घुड़सवारी नहीं आती है। 326 00:27:05,209 --> 00:27:07,294 यह आसान है। मैं तुम्हें सिखा सकती हूँ। 327 00:27:14,676 --> 00:27:15,677 तैयार हो? 328 00:27:27,773 --> 00:27:29,483 जीन पर सवारी करना ज़्यादा आसान है। 329 00:27:29,566 --> 00:27:30,567 तुम बातें कर रही हो। 330 00:27:30,651 --> 00:27:32,402 मैं सवारी करते हुए बातें कर सकती हूँ। 331 00:27:32,486 --> 00:27:34,530 हाँ, वह लड़की कह रही है जो घोड़ों से डरती थी। 332 00:27:34,613 --> 00:27:37,324 -चलो, चलो चलें। -मैं अभी भी डरी हुई हूँ। 333 00:27:37,866 --> 00:27:39,910 हमें भावनात्मक रूप से पीड़ा देने के लिए और मर्द ढूँढने चाहिए। 334 00:27:39,993 --> 00:27:41,537 चलो, मिली। साथ रहने की कोशिश करो। 335 00:27:41,620 --> 00:27:45,165 कोशिश कर रही हूँ। अगर मैं गिर गई तो? क्या घोड़े से गिरना संभव है? 336 00:27:51,421 --> 00:27:53,340 सेसिलिआ अहर्न की किताब पर आधारित 337 00:28:57,446 --> 00:28:59,448 उप-शीर्षक अनुवादक: मून कलिता