1 00:00:12,804 --> 00:00:17,559 रोर 2 00:00:18,435 --> 00:00:22,064 वह औरत जिसे एक बत्तख ने खिलाया 3 00:00:26,985 --> 00:00:28,570 -मॉर्निंग। -मॉर्निंग। 4 00:00:29,488 --> 00:00:30,489 क्रीम चीज़ टमाटर। 5 00:00:31,323 --> 00:00:33,992 बस अगर तुम शादीशुदा न होते और तुम्हारे चार बच्चे न होते, मारिओ। 6 00:00:36,411 --> 00:00:37,412 ठीक है। 7 00:00:37,955 --> 00:00:39,039 धन्यवाद। 8 00:00:39,122 --> 00:00:40,207 कल मिलते हैं। 9 00:00:40,290 --> 00:00:41,291 बाय। 10 00:00:46,338 --> 00:00:49,758 एमसीएटी 11 00:00:49,842 --> 00:00:50,843 अभी भी गर्भवती हो? 12 00:00:51,552 --> 00:00:52,678 तुम क्या कर रही हो? 13 00:00:52,761 --> 00:00:54,054 वही जो हमेशा करती हूँ। 14 00:00:54,137 --> 00:00:56,974 पार्क में पढ़ते हुए शानदार दिन गुज़ार रही हूँ। 15 00:00:57,057 --> 00:00:58,684 तुम मेरे बच्चों को उनके कज़िन कैसे दोगी 16 00:00:58,767 --> 00:01:00,102 अगर तुम हमेशा बेंच पर अकेली होती हो? 17 00:01:00,185 --> 00:01:01,854 मैं अकेली नहीं हूँ। 18 00:01:02,437 --> 00:01:06,108 इतने सारे हसीन मर्दों को देखो। 19 00:01:07,150 --> 00:01:10,362 उस वाले को देखो जिसका हरा सिर है। 20 00:01:11,363 --> 00:01:15,409 पक्का उसका लिंग बहुत बड़ा होगा। जैसे वह लंबा, मुड़ा हुआ। 21 00:01:15,492 --> 00:01:16,493 वह बहुत घटिया है। 22 00:01:17,578 --> 00:01:18,579 तुम किसी डेटिंग ऐप पर तो हो? 23 00:01:18,662 --> 00:01:20,831 मैं हूँ। 24 00:01:21,957 --> 00:01:22,958 और? 25 00:01:23,750 --> 00:01:25,252 अच्छे मर्द बहुत कम हैं। 26 00:01:27,212 --> 00:01:33,969 पिछला वाला बंदा मुझे एक कॉमेडी क्लब ले गया था ताकि मैं उसका स्टैंडअप देख सकूँ। 27 00:01:34,052 --> 00:01:35,053 वह डेट थी। 28 00:01:35,137 --> 00:01:37,973 तुम बस घर लौट आओ। पक्का यहाँ के मर्द बेहतर हैं। 29 00:01:38,682 --> 00:01:42,394 मुझे लगता है कि 30 की उम्र में डेटिंग करने की यही दुखद सच्चाई है। 30 00:01:42,477 --> 00:01:44,188 अगर कोई बंदा अब तक भी एकल है, 31 00:01:44,271 --> 00:01:48,150 मतलब है कि उसमें कोई गड़बड़ी है या फिर उसकी भावनात्मक समस्याएँ हैं। मुझे नहीं पता… 32 00:01:48,233 --> 00:01:49,401 हम डेटिंग की बात क्यों कर रहे हैं? 33 00:01:49,484 --> 00:01:51,153 किसे पड़ी है? मुझे तुम्हारे और बच्चों के बारे में सुनना है। 34 00:01:52,404 --> 00:01:53,530 बच्चे ठीक हैं। वे… 35 00:01:55,532 --> 00:01:56,950 और वह तुम्हारा जवाब था। 36 00:01:57,034 --> 00:01:58,702 बाय। ये रोने लगे हैं। मुझे जाना होगा। बाय। 37 00:02:08,503 --> 00:02:09,505 तुम क्या देख रही हो? 38 00:02:24,102 --> 00:02:25,270 तुम्हें क्या चाहिए? पकी हुई मछली? 39 00:02:25,354 --> 00:02:26,480 ज़रूर। तुम्हारे पास है क्या? 40 00:02:27,606 --> 00:02:29,775 -क्या? -मैं कम पकी पसंद करता हूँ। 41 00:02:32,319 --> 00:02:33,987 कमबख़्त क्या हो रहा है? 42 00:02:34,071 --> 00:02:35,572 वह मज़ाक है। बत्तखें स्टेक नहीं खाते। 43 00:02:35,656 --> 00:02:39,034 हमें करारी ब्रेड भी पसंद नहीं है, बस जानकारी के लिए बताया। 44 00:02:41,411 --> 00:02:42,871 तुम क्या पढ़ रही हो? 45 00:02:44,122 --> 00:02:46,667 एमकैट की तैयारी करने की एक किताब। 46 00:02:48,001 --> 00:02:49,002 यह… 47 00:02:52,005 --> 00:02:54,967 एक परीक्षा की तैयारी करने के लिए है अगर आप… 48 00:02:55,050 --> 00:02:58,846 मुझे पता है एमकैट क्या होते हैं। मैं बत्तख हूँ, बेवकूफ़ नहीं। 49 00:02:59,680 --> 00:03:01,306 तुम कौनसी डॉक्टर बनना चाहती हो? 50 00:03:02,099 --> 00:03:06,353 शायद दिल की डॉक्टर। मेरे पिता दिल की बीमारी से मरे थे। 51 00:03:06,436 --> 00:03:08,272 मैं तुम्हें यह क्यों बता रही हूँ? 52 00:03:08,355 --> 00:03:11,358 तुम्हारे पिता के गुज़र जाने का दुख है। तुम्हारे लिए काफ़ी मुश्किल रहा होगा। 53 00:03:12,609 --> 00:03:14,403 वैसे, मेरा लिंग काफ़ी बड़ा है। 54 00:03:15,696 --> 00:03:16,947 काँटेदार भी है। 55 00:03:18,448 --> 00:03:19,700 क्या? 56 00:03:19,783 --> 00:03:20,868 तुम्हारे सवाल का जवाब दिया बस। 57 00:03:22,494 --> 00:03:23,912 क्या तुम मेरी बात सुन रहे थे? 58 00:03:23,996 --> 00:03:26,456 तुम यहाँ हर दिन आकर जनता के सामने अपनी बहन को वीडियो कॉल लगाती हो। 59 00:03:26,540 --> 00:03:28,333 न सुनना मुश्किल है। 60 00:03:30,043 --> 00:03:31,503 मैं लैरी हूँ। 61 00:03:32,296 --> 00:03:33,297 एलिसा। 62 00:03:33,380 --> 00:03:35,841 तो क्या लगता है तुम्हारी बहन तुम्हारी डेटिंग को लेकर इतनी आसक्त क्यों है? 63 00:03:39,511 --> 00:03:41,180 मुझे लगता है कि वह बस अकेली है। 64 00:03:42,055 --> 00:03:44,725 और वह चाहती है कि हम एक अनुभव साझा करें। 65 00:03:44,808 --> 00:03:47,603 या उसने पितृसत्ता को इतना आंतरिक कर दिया है 66 00:03:47,686 --> 00:03:51,190 कि वह मानती है तुम्हारी एकमात्र क़ीमत पुरुषों के साथ संबंध में है। 67 00:03:54,526 --> 00:03:56,695 तुम नारीवादी बत्तख हो? 68 00:03:56,778 --> 00:03:59,656 ख़ैर, मादा बत्तखों के तालाब में एक नर बत्तख। 69 00:03:59,740 --> 00:04:01,325 तुम्हें लगता है मेरे पास कोई विकल्प था? 70 00:04:01,408 --> 00:04:02,784 मर गया! 71 00:04:02,868 --> 00:04:05,621 कमीने, अपने कुत्ते के गले में पट्टा बाँध। संकेत पढ़। 72 00:04:06,747 --> 00:04:07,748 कल इसी समय? 73 00:04:26,850 --> 00:04:28,310 गूगल 74 00:04:28,393 --> 00:04:31,063 बोलती बत्तखें 75 00:04:37,945 --> 00:04:42,199 क्या बत्तखों को बेगल पसंद नहीं होते? 76 00:05:04,221 --> 00:05:08,851 बत्तखों को क्या खाना पसंद होता है? 77 00:05:12,855 --> 00:05:15,816 गैरी! गैरी! 78 00:05:16,859 --> 00:05:19,236 सुनो। हैलो। परेशान करने के लिए माफ़ी चाहता हूँ। 79 00:05:19,319 --> 00:05:20,737 मैं पशु नियंत्रण से हूँ। 80 00:05:20,821 --> 00:05:24,533 क्या तुमने यहाँ बिना पट्टे वाले कैटल कुत्ते को देखा है? 81 00:05:24,616 --> 00:05:26,159 गैरी नाम से बुलाओ तो आ जाता है? 82 00:05:26,243 --> 00:05:30,706 ओह, दरअसल, हाँ। कल देखा था। हालाँकि आज नहीं देखा। 83 00:05:30,789 --> 00:05:32,541 आह, धत्। 84 00:05:33,292 --> 00:05:34,293 बुरा हुआ। 85 00:05:35,502 --> 00:05:37,379 लेकिन, फिर भी शुक्रिया। 86 00:05:39,339 --> 00:05:43,468 बस… बड़ा तूफ़ान आने वाला है, तो, पता है, 87 00:05:43,552 --> 00:05:47,014 मैं सच में उम्मीद कर रहा हूँ कि तूफ़ान आने से पहले उसे ढूँढकर अंदर ले जाऊँ। 88 00:05:47,723 --> 00:05:49,016 मैं भी वही उम्मीद करती हूँ। 89 00:05:49,099 --> 00:05:51,101 मैं उम्मीद करता हूँ कि तुम सुरक्षित रहो। 90 00:05:51,185 --> 00:05:52,519 मैं रहूँगी। 91 00:05:53,312 --> 00:05:54,646 अगर मैं घर के अंदर रहूँगी। 92 00:05:55,564 --> 00:05:56,690 ख़्याल रखना। 93 00:05:57,941 --> 00:05:58,984 पुराना तरीका। 94 00:05:59,067 --> 00:06:01,111 कुत्तों का बहाना करके औरतों से बात करना। 95 00:06:02,613 --> 00:06:03,614 फिर से, हैलो। 96 00:06:03,697 --> 00:06:04,948 तुम लौट आई। 97 00:06:05,032 --> 00:06:06,116 मैं लौट आई। 98 00:06:06,200 --> 00:06:08,160 मतलब, मैं यहाँ रोज़ आती हूँ। 99 00:06:08,243 --> 00:06:12,873 तो… मैं फिर से आ गई। 100 00:06:14,750 --> 00:06:15,959 मैं तुम्हारे लिए कुछ लाई हूँ। 101 00:06:19,171 --> 00:06:22,090 मकई और अंगूर। 102 00:06:22,174 --> 00:06:23,550 क्या तुमने गूगल पर ढूँढा? 103 00:06:24,635 --> 00:06:27,429 नहीं। वह बहुत अजीब होता। 104 00:06:33,352 --> 00:06:34,520 तुम्हारी बहन कैसी है? 105 00:06:35,020 --> 00:06:37,564 ठीक है। बताना मुश्किल है। 106 00:06:38,148 --> 00:06:39,983 कल रात मैंने उसे फ़ोन किया था, 107 00:06:40,067 --> 00:06:42,236 और मुझे प्रीस्कूल पर 30 मिनट की आलोचना सुननी पड़ी। 108 00:06:43,403 --> 00:06:46,615 कभी-कभी मुझे लगता है कि मातृत्व सिर्फ़ सामाजिक रूप से स्वीकृत संकीर्णता है, 109 00:06:46,698 --> 00:06:48,408 लेकिन आप यह किसी से कह नहीं सकते, ज़ाहिर है। 110 00:06:48,492 --> 00:06:49,576 ख़ैर, तुमने अभी-अभी कहा। 111 00:06:50,869 --> 00:06:54,039 हाँ, मुझे नहीं पता कि मैंने क्यों कहा। मुझे मेरी बहन से प्यार है। 112 00:06:54,122 --> 00:06:55,165 वह शानदार है। 113 00:06:55,666 --> 00:06:58,001 सोचने के लिए विचार देता हूँ, चूँकि तुम मुझे खाना खिला रही हो। 114 00:06:58,085 --> 00:06:59,086 ठीक है। 115 00:06:59,169 --> 00:07:01,797 ऐसा लगता है कि तुम विनम्र बनने को लेकर बहुत चिंतित हो। 116 00:07:01,880 --> 00:07:03,924 -मैं नहीं हूँ। -शायद तुम्हें अपने दिल की सुननी चाहिए। 117 00:07:04,007 --> 00:07:05,926 शायद तुम्हारी बहन को केवल ख़ुद से प्यार हो। 118 00:07:06,009 --> 00:07:09,596 वह ख़ुद की और बच्चों की बात करती है। वह कभी भी तुम्हारे बारे में कुछ नहीं पूछती। 119 00:07:09,680 --> 00:07:13,016 अरे, वह सच नहीं है। वह, जैसे, बहुत सारे सवाल पूछती है। 120 00:07:13,100 --> 00:07:14,560 तुम्हारी बेकार डेटिंग ज़िंदगी के बारे में 121 00:07:14,643 --> 00:07:17,855 ताकि वह तुम्हारे मुक़ाबले ख़ुद के बारे में बेहतर महसूस कर सके। 122 00:07:17,938 --> 00:07:19,565 वह किसी और चीज़ के बारे में पूछती है? 123 00:07:21,066 --> 00:07:22,067 वह व्यस्त है। 124 00:07:22,150 --> 00:07:25,571 उससे कहो कि अपने मज़े के लिए तुम्हारी ज़िंदगी में दख़ल देना बंद करे। 125 00:07:28,198 --> 00:07:29,575 कोई और अवलोकन? 126 00:07:29,658 --> 00:07:33,579 हाँ। तुम उस एमकैट की किताब में वही पाठ, जैसे, 20 बार पढ़ चुकी हो, 127 00:07:33,662 --> 00:07:36,874 तो ऐसा लगता है कि तुम्हारा ध्यान कहीं और है 128 00:07:36,957 --> 00:07:39,835 या तुम्हें आजकल पढ़ाई करने का मन नहीं होता। 129 00:07:44,923 --> 00:07:46,466 तुमने आने वाले तूफ़ान के बारे में सुना? 130 00:07:47,509 --> 00:07:49,303 क्या तुमने उसी बंदे का कहा फिर के कह दिया? 131 00:07:52,055 --> 00:07:53,140 वह घटिया था। 132 00:07:53,223 --> 00:07:55,100 -माफ़ कर दो। -नहीं, नहीं। वह प्यारा है। 133 00:07:59,146 --> 00:08:01,106 एक निजी सवाल पूछ सकती हूँ? 134 00:08:01,607 --> 00:08:04,860 बारिश में बत्तखें क्या करती हैं? 135 00:08:04,943 --> 00:08:07,571 वहाँ उन बेवकूफ़ों को बारिश बहुत पसंद है। 136 00:08:07,654 --> 00:08:10,949 मैं आमतौर पर उस बेंच के नीचे छुप जाता हूँ, कोशिश करता हूँ कि सर्दी में जम न जाऊँ। 137 00:08:11,033 --> 00:08:12,034 मैं शिकायत नहीं कर रहा। 138 00:08:29,968 --> 00:08:31,053 तुम मुझे घर ले जाओगी? 139 00:08:32,804 --> 00:08:34,806 ऐनी 140 00:08:37,893 --> 00:08:39,977 -वाह। -माफ़ करना। 141 00:08:40,062 --> 00:08:41,230 आपका वोट क़ीमती है 142 00:08:41,313 --> 00:08:44,733 मेरे यहाँ ज़्यादा लोग नहीं आते हैं। 143 00:08:44,816 --> 00:08:46,610 नहीं, मुझे यह माहौल अच्छा लगा। 144 00:08:46,693 --> 00:08:49,446 चिट्ठियों का छोटा सा ढेर, कपड़ों का छोटा सा ढेर, 145 00:08:49,530 --> 00:08:52,616 जूतों का छोटा सा ढेर, तारों का का छोटा सा ढेर। 146 00:08:52,699 --> 00:08:59,248 मेरा सिद्धांत है कि होस्टल का कमरा और सस्ते होटल का कमरा मिला दो तो ऐसा लगेगा। 147 00:08:59,331 --> 00:09:00,624 चलो भी। यह आकर्षक है। 148 00:09:00,707 --> 00:09:03,544 मतलब, मुझे कोई फ़्लैट में आमंत्रित नहीं करता है। 149 00:09:03,627 --> 00:09:06,421 बस मैंने इस जगह को अच्छा बनाने के लिए कुछ नहीं किया। 150 00:09:06,505 --> 00:09:08,924 मैंने एक महीने तक सोचा कि मैं एक दीवार पर अलग रंग करूँगी, 151 00:09:09,007 --> 00:09:11,301 लेकिन फिर मैंने बेंजमिन मूर की वेबसाइट देखी 152 00:09:12,386 --> 00:09:14,304 और वाक़ई भावुक हो गई। 153 00:09:14,388 --> 00:09:18,392 चलो भी। शुरुआत करो। रंग-बिरंगी ज़िंदगी के मौक़े तलाशो, जान। 154 00:09:19,893 --> 00:09:23,480 शायद तुम "प्रॉपर्टी ब्रदर्स" के बिछड़े हुए तीसरे भाई हो। 155 00:09:23,564 --> 00:09:25,274 "प्रॉपर्टी ब्रदर्स" कौन हैं? 156 00:09:25,858 --> 00:09:27,818 मैं इन लोगों को देखना बंद नहीं कर पा रहा हूँ। 157 00:09:27,901 --> 00:09:28,902 मुझे पता है! 158 00:09:29,486 --> 00:09:32,865 देखो, उन लोगों ने उस बेकार सी रसोई को बेहतर कर दिया। अच्छा काम किया। 159 00:09:33,448 --> 00:09:36,952 दस रुपए की शर्त लगाती हूँ, पति रोने लगेगा। 160 00:09:37,035 --> 00:09:39,288 मेरे पास पैसे नहीं हैं, लेकिन मान लेते हैं, तो शर्त पक्की। 161 00:09:41,790 --> 00:09:43,375 अरे, धत्। 162 00:09:43,458 --> 00:09:45,294 नहीं, यह एक फ़ॉर्मूला है। 163 00:09:45,377 --> 00:09:48,922 वह… वह मर्दाना, शक्की पति एकदम भावुक हो जाता है 164 00:09:49,006 --> 00:09:50,549 जब वे उसका चमड़े वाला सोफ़ा हटाकर 165 00:09:50,632 --> 00:09:54,720 उसकी जगह परिवार की तस्वीर और हिस्सों वाला सोफ़ा लगा देते हैं। 166 00:09:54,803 --> 00:09:57,598 वाह। तुम्हें सब पता है। 167 00:09:58,807 --> 00:10:01,101 मुझे बहुत विशिष्ट ज्ञान है। 168 00:10:04,479 --> 00:10:05,814 तुम्हें कुछ मीठा खाना है? 169 00:10:05,898 --> 00:10:10,444 मैं मना नहीं कर रहा। यह बहुत शानदार है। 170 00:10:12,029 --> 00:10:14,823 मतलब, तुम वाक़ई शानदार हो। 171 00:10:18,285 --> 00:10:22,414 तुम यह उन सभी लड़कियों से कहते हो जो अपनी साइकिल की टोकरी में तुम्हारा अपहरण करती हैं। 172 00:10:27,169 --> 00:10:29,796 तुम पक्का नहाने के टब में सोना चाहते हो? 173 00:10:29,880 --> 00:10:32,341 क्यों? तुम मुझे अपने बिस्तर में सोने का आमंत्रण दे रही हो? 174 00:10:33,133 --> 00:10:35,552 मैं कमीना हूँ, बदज़ात नहीं हूँ। 175 00:10:38,680 --> 00:10:39,848 तुम्हें कितना गर्म चाहिए? 176 00:10:40,807 --> 00:10:41,808 कमरे के तापमान जितना। 177 00:10:42,476 --> 00:10:44,603 तो मुझे पता है कि तुम्हें चीज़ों का ढेर पसंद है, 178 00:10:44,686 --> 00:10:47,648 लेकिन हर जगह पोस्टर क्यों हैं? 179 00:10:49,483 --> 00:10:52,986 मैंने एक राजनीतिक अभियान पर काम किया था। 180 00:10:53,070 --> 00:10:56,323 मैं यहाँ रहने आ गई, और… 181 00:10:57,824 --> 00:10:59,618 मुझे नहीं पता अगर तुम राजनीति के बारे में जानते हो। 182 00:10:59,701 --> 00:11:02,913 जब आप वोट नहीं कर सकते तो राजनीति में शामिल होना मुश्किल है। 183 00:11:02,996 --> 00:11:06,625 हम असल में उसी पर काम कर रहे थे। कितने लोग वोट देने आते हैं। 184 00:11:08,043 --> 00:11:12,214 ख़ैर। मेरा उम्मीदवार हार गया था, 185 00:11:12,297 --> 00:11:17,094 और अब मैं यहाँ डेन्वर में फँस गई हूँ, अपनी ज़िंदगी पटरी पर वापस लाने की कोशिश कर रही हूँ। 186 00:11:18,053 --> 00:11:19,680 -और क्या वह कोशिश क़ामयाब हुई? -क्या? 187 00:11:19,763 --> 00:11:21,223 खालीपन भरने की। 188 00:11:23,350 --> 00:11:27,104 नहीं। लेकिन कुछ समय के लिए मेरा ध्यान भटक गया था। 189 00:11:28,397 --> 00:11:29,815 जैसे कोई पंथ से जुड़ गई हूँ। 190 00:11:29,898 --> 00:11:33,402 ओह, लेकिन फिर तुमने सोचा, "राजनीति जाए भाड़ में! मैं डॉक्टर बनना चाहती हूँ।" 191 00:11:34,152 --> 00:11:36,905 ओह, क्या यह स्किट्सोफ़्रेनिक लगता है? 192 00:11:36,989 --> 00:11:39,491 नहीं, नहीं। बस लगता है कि तुम एक सफर पर हो। 193 00:11:39,575 --> 00:11:41,785 मुझे लगता है कि नीतियाँ बनाने के बजाय 194 00:11:41,869 --> 00:11:44,705 एक डॉक्टर बनकर मैं ज़्यादा लोगों की मदद कर सकती हूँ। 195 00:11:44,788 --> 00:11:47,374 ख़ैर, यह तुम्हारा बहुत ही अन्य-निर्देशित स्वभाव है। 196 00:11:48,542 --> 00:11:49,543 वह क्या होता है? 197 00:11:49,626 --> 00:11:52,212 इसका मतलब है कि तुम दूसरे लोगों के बारे में बहुत सोचती हो, 198 00:11:52,296 --> 00:11:54,590 यहाँ तक कि अपनी ख़ुशियों को भी नुकसान पहुँचा सकती हो, 199 00:11:54,673 --> 00:11:56,091 मुझे तो यही लगता है। 200 00:11:58,719 --> 00:12:00,179 क्या तुम हमेशा इतने अनुभवी होते हो? 201 00:12:00,262 --> 00:12:02,806 सच कहूँ तो, यह एक प्रतिभा है और अभिशाप भी है। 202 00:12:04,725 --> 00:12:06,185 नहीं, यह काफ़ी नया है। 203 00:12:07,811 --> 00:12:09,980 मैं इतनी सारी डेट पर जाती हूँ। 204 00:12:10,063 --> 00:12:16,862 और मैं मजाक नहीं कर रही हूँ, ये लोग या तो उबाऊ, सतही सवाल पूछते हैं 205 00:12:16,945 --> 00:12:18,780 या फिर ये लोग ख़ुद के बारे में बात करते हैं। 206 00:12:18,864 --> 00:12:20,866 मतलब, बातचीत जैसा कुछ नहीं होता है। 207 00:12:20,949 --> 00:12:22,367 मुझे उसमें मज़ा नहीं आता। 208 00:12:24,953 --> 00:12:28,373 क्या तुम्हें कभी ऐसा लगता है, जैसे… 209 00:12:30,667 --> 00:12:31,919 क्या यह मेरी वजह से है? 210 00:12:33,086 --> 00:12:35,464 क्योंकि मैं जिन बंदों के साथ डेट पर जाती हूँ, 211 00:12:35,547 --> 00:12:39,301 वे सब्ज़ी बाज़ार के सड़े हुए फल लगते हैं, 212 00:12:39,384 --> 00:12:40,928 जैसे कि वे स्पष्ट रूप से दोषपूर्ण हैं। 213 00:12:43,472 --> 00:12:44,848 लेकिन फिर मुझे लगता है… 214 00:12:47,267 --> 00:12:52,773 "रुको, क्या दोष मुझ में है और मैं बस देख नहीं पा रही हूँ?" 215 00:12:53,357 --> 00:12:56,318 मुझे जो लगता है, तुम में कोई समस्या नहीं हैं। 216 00:12:58,487 --> 00:12:59,530 ख़ैर, तुम मुझे जानते नहीं हो। 217 00:13:00,322 --> 00:13:04,201 मुझे पता है कि तुम एक मस्त बंदी हो जो जितना सोचती है, उससे ज़्यादा की हक़दार है। 218 00:13:10,916 --> 00:13:12,751 मुझे लगता है कि यह तैयार है। 219 00:13:16,880 --> 00:13:19,132 अच्छा है, क्योंकि इस सीट पर मैं जम रहा हूँ। 220 00:13:25,138 --> 00:13:27,307 ख़ैर, क्यों न तुम मेरी मदद कर दो? 221 00:13:56,044 --> 00:13:58,172 अरे, घटिया कहीं के! 222 00:13:59,339 --> 00:14:00,799 भिगो दिया। 223 00:14:02,801 --> 00:14:03,802 सुनो, अंदर आना चाहोगी? 224 00:14:05,262 --> 00:14:06,388 पता है, गर्म होने के लिए। 225 00:14:09,016 --> 00:14:12,769 -मैंने कपड़े नहीं पहने होंगे। -मैंने कपड़े नहीं पहने हुए। तुम पाखंडी हो। 226 00:15:36,395 --> 00:15:37,604 पक्का मैं मदद नहीं कर सकता? 227 00:15:38,313 --> 00:15:40,941 नहीं, मैंने तुमसे कहा था कि यह सरप्राइज़ है! 228 00:15:56,164 --> 00:15:57,332 यह वह सब है 229 00:15:57,416 --> 00:16:01,295 जो हमने हमारी पहले डेट पर खाया था जिसके बारे में हमें पता नहीं था कि वह डेट थी। 230 00:16:02,129 --> 00:16:03,380 बस उनका थोड़ा महंगा संस्करण है। 231 00:16:03,463 --> 00:16:05,048 जैसे, बेगल के बजाय… 232 00:16:07,050 --> 00:16:09,178 …मैंने ये नमकीन ब्रेड बनाई। 233 00:16:09,261 --> 00:16:10,345 मैं यह क्यों खाऊँगा? 234 00:16:13,640 --> 00:16:14,641 मज़ाक नहीं कर रहा। 235 00:16:16,643 --> 00:16:17,728 रुको, क्या? 236 00:16:17,811 --> 00:16:20,731 मुझे तुम्हें कितनी बार बताना पड़ेगा कि मैं ब्रेड नहीं खाता? 237 00:16:20,814 --> 00:16:23,066 मुझे लगा कि तुम केवल बेगल नहीं खाते। 238 00:16:23,150 --> 00:16:25,736 नहीं, सभी तरह की ब्रेड। किसी भी बत्तख को ब्रेड पसंद नहीं होती। 239 00:16:25,819 --> 00:16:28,280 तुम्हें कभी भी बत्तख को ब्रेड नहीं खिलानी चाहिए। 240 00:16:28,363 --> 00:16:31,450 असल में, यह हमारे पेट में फूल कर हमें मार सकती है। 241 00:16:31,533 --> 00:16:34,745 शायद वह तुम्हें गूगल पर नहीं मिला होगा। 242 00:16:35,537 --> 00:16:36,538 -लैरी। -क्या? 243 00:16:38,665 --> 00:16:40,000 -बात क्या है? -कोई बात नहीं है। 244 00:16:40,083 --> 00:16:41,084 बस सच्चाई बता रहा हूँ। 245 00:16:42,753 --> 00:16:47,007 और तुम ख़ुद भी थोड़ा कम खा सकती हो। बस कह रहा हूँ। 246 00:17:00,604 --> 00:17:01,605 ऐ। 247 00:17:02,606 --> 00:17:03,607 ऐ। 248 00:17:05,901 --> 00:17:06,902 मैं कमीना हूँ। 249 00:17:08,069 --> 00:17:09,070 बिल्कुल। 250 00:17:10,280 --> 00:17:11,281 क्या मैं… 251 00:17:16,954 --> 00:17:19,705 तुम मेरी ज़िंदगी की सबसे अच्छी चीज़ हो। 252 00:17:20,915 --> 00:17:23,417 और ज़ाहिर है कि मैं तुम्हें खोने से डर रहा हूँ। 253 00:17:24,294 --> 00:17:28,882 तो ज़ाहिर है, मैंने ख़ुद ही सब बिगाड़ दिया। और इसके लिए ख़ुद से नफ़रत करता हूँ। 254 00:17:32,594 --> 00:17:33,762 लेकिन मैं तुमसे प्यार करता हूँ। 255 00:17:37,349 --> 00:17:38,725 -तुम करते हो? -हाँ, बिल्कुल करता हूँ। 256 00:17:38,809 --> 00:17:40,686 इसीलिए मैं इतना अजीब बर्ताव कर रहा हूँ। 257 00:17:45,190 --> 00:17:46,441 तुम्हें काफ़ी गुस्सा आता है। 258 00:17:46,525 --> 00:17:48,110 तुमने मेरे पिता का गुस्सा नहीं देखा। 259 00:17:49,653 --> 00:17:50,654 मुझे गुस्सा पसंद नहीं। 260 00:17:50,737 --> 00:17:51,738 मैं उत्कर्ष नहीं हूँ। 261 00:17:52,739 --> 00:17:56,577 मैं आवेग में आ जाता हूँ जिस पर… मैं क़ाबू नहीं कर पाता, 262 00:17:56,660 --> 00:17:59,329 शायद मेरे ख़ून में है, 263 00:17:59,413 --> 00:18:02,666 लेकन मैं… मैं… मैं सुधरने की कोशिश करूँगा, ठीक है? तुम्हारे लिए। 264 00:18:05,586 --> 00:18:10,007 क्या मैं तुम्हारे साथ बैठ सकता हूँ? मैं बस… मैं… मैं तुम्हारे क़रीब होना चाहता हूँ। 265 00:18:19,183 --> 00:18:20,184 यह अच्छा है। 266 00:18:24,605 --> 00:18:27,232 -माफ़ करना। लिली का फ़ोन है। -तुम उठा सकती हो। 267 00:18:33,238 --> 00:18:34,239 क्या तुम नाराज़ नहीं हो? 268 00:18:35,365 --> 00:18:37,451 क्योंकि यह बालकनी एक महल है। 269 00:18:37,534 --> 00:18:38,619 और तुम मेरी रानी हो। 270 00:18:40,537 --> 00:18:41,997 तुम क्या सोच रही हो? तुम… धत् तेरे की। 271 00:18:42,080 --> 00:18:43,749 तुम मुझे वापस पार्क में ले जाना चाहती हो। मुझे पता था। 272 00:18:44,333 --> 00:18:46,043 शायद हमें यहाँ बहता पानी चाहिए होगा। 273 00:18:46,960 --> 00:18:51,548 जैसे छोटा सा फव्वारा। जैसे बुलबुले। कुछ सुकून देने वाला। 274 00:18:52,424 --> 00:18:53,550 अरे, हाँ, बिल्कुल। 275 00:19:12,319 --> 00:19:13,612 तुम कहाँ थी? 276 00:19:13,695 --> 00:19:15,239 तुमको भी हैलो। 277 00:19:15,948 --> 00:19:18,992 तुमने, जैसे, पिछले पूरे हफ़्ते मेरा फ़ोन नहीं उठाया। अगर मैं जन्म दे रही होती तो? 278 00:19:19,660 --> 00:19:22,663 -हे, भगवान। मैंने उस बारे में सोचा ही नहीं। -तुम ठीक हो? 279 00:19:22,746 --> 00:19:24,289 मैं ठीक हूँ। मैं… 280 00:19:27,709 --> 00:19:28,710 मैं किसी से मिली। 281 00:19:28,794 --> 00:19:31,255 हे, भगवान। वह कमाल की बात है। 282 00:19:32,089 --> 00:19:33,090 क्या वह कमाल की बात है? 283 00:19:33,173 --> 00:19:35,676 हाँ, है और वह भी कमाल का है। 284 00:19:35,759 --> 00:19:37,177 यह बस… 285 00:19:38,679 --> 00:19:40,097 अभी शुरुआत है, 286 00:19:40,180 --> 00:19:41,181 और… 287 00:19:43,267 --> 00:19:44,268 …वह पेचीदा है। 288 00:19:44,351 --> 00:19:46,520 -क्या वह शादीशुदा है? -नहीं। 289 00:19:46,603 --> 00:19:47,604 भगवान। 290 00:19:49,940 --> 00:19:51,400 मुझे नहीं पता कि क्या मैं सच में… 291 00:19:51,483 --> 00:19:54,444 नहीं। ठीक है, ठीक है। अभी शुरुआत है। यह नया है। मैं समझती हूँ। 292 00:19:54,528 --> 00:19:56,280 बस जान लो कि मैं तुम्हारे लिए ख़ुश हूँ। 293 00:19:56,363 --> 00:19:58,740 और बेहतर होगा उसे पता हो वह कितना क़िस्मतवाला है वरना उसे लात मारनी पड़ेगी। 294 00:19:58,824 --> 00:19:59,825 शुक्रिया, लिल। 295 00:19:59,908 --> 00:20:02,578 अब आपके गर्भाशय ग्रीवा की जाँच करने वाली हूँ। 296 00:20:02,661 --> 00:20:04,496 -वह कौन है? तुम कहाँ हो? -मैं डॉक्टर के यहाँ हूँ, 297 00:20:04,580 --> 00:20:07,040 देख रही हूँ कि यह भारी बच्चा मेरी योनि से निकल पाएगा। 298 00:20:07,124 --> 00:20:08,792 जाओ। हम बाद में बात कर सकते हैं। 299 00:20:18,594 --> 00:20:19,887 लैरी? 300 00:20:28,812 --> 00:20:29,980 ओह, हैलो। 301 00:20:30,063 --> 00:20:31,190 क्या बकवास है? 302 00:20:31,273 --> 00:20:32,649 तुमने कहा था कि तुम जल्दी आ जाओगी। 303 00:20:32,733 --> 00:20:34,484 मैं कुछ ही घंटों के लिए गई थी। 304 00:20:34,568 --> 00:20:36,695 शायद हम दोनों की "जल्दी" की परिभाषा अलग-अलग है। 305 00:20:36,778 --> 00:20:41,200 तुमने मेरे पूरे फ़्लैट में पॉटी कर दी। 306 00:20:41,283 --> 00:20:43,368 तुमने पीछे का दरवाज़ा बंद कर दिया था, तो मैं बाहर नहीं जा सका। 307 00:20:43,452 --> 00:20:44,453 मैं क्या करता? 308 00:20:44,536 --> 00:20:47,539 क्या? नहीं, रुको। इसका दोष मुझ पर मत लगाओ। 309 00:20:47,623 --> 00:20:49,208 मैं दोष नहीं लगा रहा। मैं बस कह रहा हूँ। 310 00:20:50,709 --> 00:20:52,377 तुम कमीने हो। 311 00:20:52,961 --> 00:20:54,421 और तुम्हें मेरे बारे में वह पसंद है। 312 00:20:55,005 --> 00:20:57,925 तुमने मेरी एमकैट की किताब पर भी पॉटी की। 313 00:20:58,008 --> 00:21:01,094 मैंने हर चीज़ पर पॉटी की। मतलब, मैं इसे पढ़ने नहीं वाला। 314 00:21:01,178 --> 00:21:04,681 ओह, मैं… मैं इसे पढ़ रही हूँ? क्या मैं पागल हूँ? 315 00:21:05,516 --> 00:21:07,017 इसका कोई मतलब नहीं है? 316 00:21:07,100 --> 00:21:09,436 ऐ, तुमने कहा, मैंने नहीं। 317 00:21:13,482 --> 00:21:14,525 सुनो। 318 00:21:17,319 --> 00:21:18,529 हम क्या कर रहे हैं? 319 00:21:18,612 --> 00:21:19,613 तुम क्या कह रही हो? 320 00:21:19,696 --> 00:21:21,323 यह रिश्ता नकारात्मक है। 321 00:21:21,406 --> 00:21:24,493 सकारात्मकता की किसको पड़ी है? सकारात्मक उबाऊ होता है। 322 00:21:24,576 --> 00:21:26,245 सकारात्मक से इतनी थकान नहीं होती। 323 00:21:27,746 --> 00:21:28,747 यह थका रहा है। 324 00:21:29,706 --> 00:21:30,707 क्या तुम्हें मुझ पर विश्वास है? 325 00:21:32,835 --> 00:21:37,005 -अभी, सच कहूँ तो, नहीं है। -ठीक बात है। 326 00:21:39,424 --> 00:21:40,467 क्यों? 327 00:21:40,968 --> 00:21:42,803 ख़ैर, मैं कुछ करना चाहता हूँ और अगर वह काम नहीं किया 328 00:21:42,886 --> 00:21:44,137 तो मुझसे फिर कभी बात मत करना। 329 00:21:44,221 --> 00:21:45,222 ठीक है? 330 00:21:45,305 --> 00:21:48,517 लेकिन मुझ पर कम से कम अगले एक घंटे भरोसा करना होगा। 331 00:21:51,645 --> 00:21:52,938 -ठीक है। -अच्छा है। 332 00:21:53,021 --> 00:21:54,815 अपनी पैंट उतारो और लेट जाओ। 333 00:21:57,234 --> 00:21:58,235 अभी? 334 00:21:59,611 --> 00:22:01,446 -फ़र्श पर? -ख़ैर, वह साफ़ है। 335 00:22:02,322 --> 00:22:03,448 है न? 336 00:22:04,074 --> 00:22:05,784 तुमने सबके लिए इतना कुछ किया है। 337 00:22:05,868 --> 00:22:07,160 तुमने मेरे लिए इतना कुछ किया है। 338 00:22:07,244 --> 00:22:10,163 तो मैं बस, मैं तुम्हारे लिए कुछ करना चाहता हूँ। 339 00:22:38,233 --> 00:22:39,234 क्या? 340 00:22:47,492 --> 00:22:48,577 हे, भगवान। 341 00:23:03,008 --> 00:23:04,593 हे, भगवान! 342 00:23:04,676 --> 00:23:05,928 हे, भगवान! 343 00:23:24,071 --> 00:23:25,906 अरे, धत् तेरे की! 344 00:23:34,998 --> 00:23:35,999 धत्। 345 00:23:38,001 --> 00:23:39,002 धत्! 346 00:23:41,296 --> 00:23:43,549 धत्। धत्। 347 00:23:51,682 --> 00:23:53,183 -क्या मुझे बहुत देर हो गई? -सच में पूछ रही हो? 348 00:23:53,267 --> 00:23:55,936 प्लीज़! मैंने एक बचकानी ग़लती कर दी। 349 00:23:56,019 --> 00:23:58,522 हाँ। मैं माफ़ी चाहता हूँ। तुम्हें नवंबर के लिए फिर से रजिस्टर करना होगा। 350 00:23:58,605 --> 00:24:00,566 रुकिए। वह… वह तीन महीने बाद है। 351 00:24:01,191 --> 00:24:02,776 किसे पता अगर मैं तब तक… 352 00:24:05,612 --> 00:24:06,655 तुम ठीक हो? 353 00:24:14,955 --> 00:24:17,374 ऐ। आज तुम्हारी परीक्षा थी न? 354 00:24:18,584 --> 00:24:19,585 कैसी रही? 355 00:24:21,753 --> 00:24:23,338 -नहीं हुई। -क्या हुआ? 356 00:24:28,135 --> 00:24:29,386 मैं भूल गई। 357 00:24:32,055 --> 00:24:33,307 मैं एमकैट के बारे में भूल गई। 358 00:24:33,390 --> 00:24:34,391 तुम… क्या? 359 00:24:36,101 --> 00:24:37,853 महीनों की पढ़ाई के बाद… 360 00:24:40,105 --> 00:24:41,940 मैंने सब बर्बाद कर दिया। 361 00:24:42,024 --> 00:24:44,067 जान, मुझे दुख है। 362 00:24:44,151 --> 00:24:45,152 अरे, नहीं। 363 00:24:45,777 --> 00:24:47,070 शायद यह एक तरह का वरदान है। 364 00:24:47,154 --> 00:24:48,197 ऐसा कैसे? 365 00:24:48,280 --> 00:24:51,158 ख़ैर, अब तुम्हारे पास यह जानने का समय है 366 00:24:51,241 --> 00:24:53,911 कि तुम सच में क्या करना चाहती हो। 367 00:24:55,454 --> 00:24:56,663 मैं डॉक्टर बनना चाहती हूँ। 368 00:24:56,747 --> 00:24:59,458 ख़ैर, तुमने सोचा था कि तुम राजनीति में भी जाना चाहती हो। 369 00:24:59,541 --> 00:25:02,836 तुम अपना मन कई बार बदलती है। उसमें कोई बुराई नहीं है। 370 00:25:03,504 --> 00:25:05,339 मुझे कहीं छुप जाने का मन कर रहा है। 371 00:25:05,422 --> 00:25:09,134 ख़ैर, मैं भी तुम्हारे साथ आकर छुप जाऊँगा, ठीक है? 372 00:25:12,179 --> 00:25:13,931 तुमने खान मंगवा भी लिया? 373 00:25:19,728 --> 00:25:20,771 हैलो? 374 00:25:21,939 --> 00:25:25,150 हे, भगवान। तुमने एक महीने से मुझे फ़ोन नहीं किया, न ही संदेश का जवाब भेजा! 375 00:25:25,234 --> 00:25:26,235 मुझे लगा तुम मर गई हो! 376 00:25:26,318 --> 00:25:27,528 तुम यहाँ क्या कर रही हो? 377 00:25:27,611 --> 00:25:29,404 मैं गर्भवती हूँ 378 00:25:29,488 --> 00:25:32,282 और इतनी गर्मी में मैं पूरा दिन गाड़ी चलाकर आई 379 00:25:32,366 --> 00:25:34,368 ताकि पता कर सकूँ कि तुम्हें हो क्या गया है। 380 00:25:34,868 --> 00:25:36,537 अब मुझे अंदर आने दो… और बस… 381 00:25:36,620 --> 00:25:37,996 और मुझे एक गिलास पानी दे दो। 382 00:25:38,080 --> 00:25:40,499 बस… बस रुको। मैं नीचे आती हूँ। 383 00:25:40,582 --> 00:25:41,917 -मुझे एक सेकंड दो। -क्या वह वहाँ है? 384 00:25:42,000 --> 00:25:43,669 नहीं। मैं नीचे आ रही हूँ। एक सेकंड। 385 00:25:48,340 --> 00:25:49,716 मैं कुछ घंटों के लिए बाहर जा रही हूँ। 386 00:25:49,800 --> 00:25:52,886 तुम्हें पता है कि जब तुम इतनी देर के लिए बाहर जाती हो, तो मुझे चिंता होने लगती है। 387 00:25:53,804 --> 00:25:55,514 मेरी बहन नीचे है 388 00:25:56,807 --> 00:25:58,225 और मैं उसे अंदर नहीं आने दे सकती, तो मैं… 389 00:25:58,308 --> 00:25:59,309 क्यों नहीं? 390 00:26:00,936 --> 00:26:03,397 ऐ! क्यों नही? 391 00:26:11,822 --> 00:26:13,866 तुम अपनी बहन को पसंद भी नहीं करती। 392 00:26:14,491 --> 00:26:15,492 वह सच नहीं है। 393 00:26:15,576 --> 00:26:17,911 ख़ुद से झूठ मत बोलो। इसीलिए तुम यहाँ रहने आ गई। 394 00:26:17,995 --> 00:26:20,581 उससे और उसकी आलोचना से दूर रहने के लिए। 395 00:26:30,507 --> 00:26:32,426 मैं बस घर से बाहर निकलने की कोशिश कर रही हूँ। 396 00:26:34,928 --> 00:26:37,222 तो अब तुम मुझे अनदेखा कर रही हो। 397 00:26:37,306 --> 00:26:39,099 मैं तुम्हारे लिए खाना गर्म कर दूँगी। 398 00:26:39,183 --> 00:26:41,059 -बेवकूफ़ बनने का नाटक मत करो। -मैं नहीं कर रही। 399 00:26:41,143 --> 00:26:42,561 बेवकूफ़ कमीनी। 400 00:26:46,106 --> 00:26:47,858 -वह मज़ाकिया नहीं है। -मैं मज़ाक नही कर रहा। 401 00:26:48,442 --> 00:26:50,694 -मुझे गाली मत दो। -तो फिर गाली खाने जैसा काम मत करो। 402 00:26:53,238 --> 00:26:54,823 मैं थोड़ी देर के लिए बाहर जा रही हूँ। 403 00:26:56,158 --> 00:26:58,285 जब मैं जाऊँ तो हर चीज़ पर पॉटी मर कर देना। 404 00:26:58,368 --> 00:26:59,703 क्या बकवास है? 405 00:27:04,875 --> 00:27:05,876 मेरा ख़ून बह रहा है। 406 00:27:05,959 --> 00:27:07,336 माफ़ करना कि तुमने ख़ुद को काट लिया। 407 00:27:07,920 --> 00:27:08,921 तुमने मुझे काटा। 408 00:27:09,004 --> 00:27:10,631 माफ़ करना कि तुम इसे ऐसे देखती हो। 409 00:27:14,635 --> 00:27:16,386 प्याज़ के पराठे अच्छे दिख रहे हैं। 410 00:27:18,222 --> 00:27:19,223 तुम्हारे चेहरे को क्या हुआ? 411 00:27:21,183 --> 00:27:22,184 क्या? 412 00:27:25,145 --> 00:27:26,647 मैंने ख़ुद को काट लिया। 413 00:27:27,481 --> 00:27:29,858 बहन, क्या हम छोड़ी देर बाद सोच सकते हैं कि खाने में क्या ऑर्डर करना है? 414 00:27:30,526 --> 00:27:31,818 मुझे तुम्हारी सच में चिंता हो रही है। 415 00:27:31,902 --> 00:27:34,404 मैंने तुमसे कहा कि मैं ठीक हूँ। मेरी माँ बनने की कोशिश मत करो। 416 00:27:35,030 --> 00:27:36,865 देखो, मैं ख़ुश हूँ कि तुम्हें कोई मिल गया। 417 00:27:36,949 --> 00:27:38,909 लेकिन एक अच्छा प्रेमी तुम्हें अपने मन की करने से नहीं रोकता। 418 00:27:38,992 --> 00:27:40,744 वह मुझे अपने मन की करने से नहीं रोक रहा, लिली। 419 00:27:42,829 --> 00:27:46,750 वह मुझे तुमसे दूर रख रहा है और वह मेरे लिए बेहतर रहा है। 420 00:27:47,876 --> 00:27:50,504 तुम हमेशा मुझ पर डेट करने का दबाव डालती हो। 421 00:27:51,672 --> 00:27:53,215 और भविष्य के बारे में पूछती हो। 422 00:27:53,298 --> 00:27:55,676 मैं बस चाहती हूँ तुम पता लगाओ कि तुम्हें किससे ख़ुशी मिलती है। 423 00:27:55,759 --> 00:27:57,803 लेकिन देखो, तुमने अभी जैसे यह कहा। 424 00:27:58,303 --> 00:27:59,721 शायद मैं ख़ुश हूँ। 425 00:27:59,805 --> 00:28:01,974 ख़ैर, अच्छा है। किसी को तो ख़ुश होना चाहिए। 426 00:28:02,891 --> 00:28:04,101 तुम ख़ुश नहीं हो? 427 00:28:04,184 --> 00:28:06,103 बिल्कुल नहीं। 428 00:28:06,687 --> 00:28:09,231 यह बच्चा ग़लती से हो गया। 429 00:28:09,314 --> 00:28:11,942 मतलब, एंड्रू और मैं कभी-कबार सेक्स करते हैं, तो यह काफ़ी चौंकाने वाला था। 430 00:28:12,025 --> 00:28:15,070 और जो भी है, यह बच्चा आएगा और मैं इससे प्यार करूँगी। 431 00:28:15,153 --> 00:28:17,364 लेकिन मैं सच में वज़न कम करने का सोच रही थी। 432 00:28:17,447 --> 00:28:18,574 और अपनी ज़िंदगी जीने का। 433 00:28:22,536 --> 00:28:23,745 मैंने एमकैट छोड़ दिया। 434 00:28:23,829 --> 00:28:24,913 क्या? क्यों? 435 00:28:25,497 --> 00:28:27,749 मुझे नहीं लगता कि मैं डॉक्टर बन पाऊँगी। 436 00:28:27,833 --> 00:28:29,084 तुम क्या बात कर रही हो? 437 00:28:29,168 --> 00:28:31,879 मैं हर समय अपना मन बदलती रहती हूँ। 438 00:28:32,921 --> 00:28:35,465 मैंने हमेशा अपने चुनावों पर सवाल उठाती रहती हूँ। 439 00:28:36,216 --> 00:28:37,551 मैं तो ख़ुद का भी ख़्याल नहीं रख पाती। 440 00:28:37,634 --> 00:28:40,053 तो मैं दूसरों का ख़्याल रख पाऊँगी, यह मैंने सोचा भी कैसे? 441 00:28:40,137 --> 00:28:41,763 क्या? नहीं, वह पागलपन है। 442 00:28:42,264 --> 00:28:44,349 मेरी नज़र में तुम सबसे समझदार, सबका ख़्याल रखने वाली शख़्स हो। 443 00:28:44,433 --> 00:28:47,227 जब डैड बीमार थे, तुम पूरी प्रक्रिया में उनके साथ थी, 444 00:28:47,311 --> 00:28:49,771 सारे सही सवाल पूछती थीं, मुझसे कहीं ज़्यादा। 445 00:28:49,855 --> 00:28:52,274 क्योंकि मैं अकेली थी और उनके साथ रहने की मुझे आदत हो गई थी। 446 00:28:52,357 --> 00:28:54,985 नहीं। क्योंकि तुम अच्छी इंसान हो। 447 00:28:56,111 --> 00:28:58,030 तुम शानदार इंसान हो। 448 00:28:58,655 --> 00:28:59,907 क्या उसने तुम्हारे दिमाग़ में यह विचार डाला? 449 00:29:04,703 --> 00:29:06,496 देखो, अगर वह बंदा तुम्हें ख़ुद को बेमानी महसूस करवा रहा है, 450 00:29:06,580 --> 00:29:09,499 तो भगवान कमस, मैं वहाँ आकर उसका ख़ून कर दूँगी 451 00:29:09,583 --> 00:29:12,252 और फिर वह इस गर्भवती को जेल में डाल सकते हैं। मैं मज़ाक नहीं कर रही। 452 00:29:20,344 --> 00:29:21,762 नहीं। चलो खाना मंगवाते हैं। 453 00:29:29,770 --> 00:29:32,439 ख़ैर, गाड़ी चलते समय बच्चा पैदा करने की तैयारी मत करने लगना। 454 00:29:32,523 --> 00:29:34,441 ख़ैर, अगर वैसा हुआ, तो वह तुम्हारी ग़लती होगी। 455 00:29:36,485 --> 00:29:37,486 मैं तुमसे प्यार करती हूँ। 456 00:29:38,612 --> 00:29:39,696 अपना फ़ोन उठाना। 457 00:29:43,283 --> 00:29:45,285 द ग्रेट वॉल रेस्तराँ 458 00:30:06,723 --> 00:30:07,891 आने के लिए बहुत शुक्रिया… 459 00:30:07,975 --> 00:30:10,018 -एलिसा? -…मुझे नहीं पता था कि और किसे बुलाऊँ। 460 00:30:16,608 --> 00:30:18,694 ऐ, छोटे दोस्त। 461 00:30:19,236 --> 00:30:22,447 यह दाढ़ी वाला राक्षस यहाँ क्यों आया है? तुम्हें किसने आने दिया? 462 00:30:23,782 --> 00:30:25,951 अरे वाह, कोई बहुत गुस्से में है। 463 00:30:26,034 --> 00:30:28,120 चिंता मत करो। मैं तुम्हें चोट नहीं पहुँचाऊँगा। 464 00:30:28,203 --> 00:30:32,082 अगर इस नीचा दिखाने वाले मूर्ख को लगता है कि यह मुझसे ज़्यादा समझदार है… 465 00:30:32,165 --> 00:30:35,836 एलिसा? जान? एलिसा। तुम बेवकूफ़ भद्दी कमीनी हो। 466 00:30:35,919 --> 00:30:38,338 क्या यह… क्या यह तुम्हारा विचार था? गद्दार वेश्या! 467 00:30:38,422 --> 00:30:39,965 यह काफ़ी बोलता है। 468 00:30:40,048 --> 00:30:41,508 ठीक है, गधे, मुझसे दूर हट। 469 00:30:41,592 --> 00:30:42,593 -ठीक है। -एलिसा? 470 00:30:42,676 --> 00:30:44,845 यहाँ पर। हाँ! 471 00:30:45,345 --> 00:30:46,555 ठीक है। 472 00:30:47,931 --> 00:30:51,768 सब हो गया। चलता हूँ। 473 00:30:51,852 --> 00:30:54,188 मैं नहीं जा रहा। यह… यह मेरा फ़्लैट है। 474 00:30:54,271 --> 00:30:56,690 एलिसा, मैं तुम्हें मार डालूँगा! 475 00:31:02,070 --> 00:31:04,615 पशु नियंत्रण 476 00:31:04,698 --> 00:31:06,700 -हैलो। -हैलो। 477 00:31:07,659 --> 00:31:09,119 फिर से शुक्रिया। 478 00:31:09,203 --> 00:31:11,455 अरे, हाँ। यह मेरा काम है। 479 00:31:13,165 --> 00:31:16,502 हे, भगवान। मैं माफ़ी चाहती हूँ। क्या मुझे तुम्हें भुगतान करना था? 480 00:31:16,585 --> 00:31:19,296 नहीं। मैं एक नगरपालिका सेवक हूँ। सरकार मुझे भुगतान करती है। 481 00:31:20,464 --> 00:31:23,926 मैं बस देखना चाहता था कि तुम ठीक हो। 482 00:31:24,009 --> 00:31:26,428 तुम अंदर काफ़ी डरी हुई लग रही थी। 483 00:31:28,138 --> 00:31:29,139 हाँ। 484 00:31:33,894 --> 00:31:36,146 उस बत्तख के साथ रहना मुश्किल था। 485 00:31:36,230 --> 00:31:38,524 अरे, हाँ। 486 00:31:38,607 --> 00:31:42,819 वे एक अजीब तरह के आक्रामक जानवर हैं। 487 00:31:42,903 --> 00:31:45,197 आपको लगता है कि वे बड़े प्यारे और मुलायम होंगे, 488 00:31:45,280 --> 00:31:48,200 लेकिन असल में वे बहुत कमीने होते हैं। 489 00:31:48,283 --> 00:31:50,327 ख़ासकर नर। 490 00:31:50,869 --> 00:31:52,955 मैं हैरान हूँ कि तुम उसे इतने दिन सह पाई। 491 00:31:53,872 --> 00:31:55,874 यह चौंकाने वाला है कि आप क्या-क्या सहन कर सकते हैं। 492 00:31:57,167 --> 00:32:00,379 क्या तुमने वह लेख पढ़ा जो शायद "द न्यू यॉर्कर" में आया था? 493 00:32:00,462 --> 00:32:04,216 वह बत्तख संभोग और पितृसत्ता के बारे में था। 494 00:32:04,299 --> 00:32:07,719 उसमें सच में हैरान करने वाली चीज़ें लिखी थीं। 495 00:32:09,555 --> 00:32:11,974 माफ़ करना। मैं कोई अजीब इंसान नहीं हूँ। सच में। 496 00:32:12,057 --> 00:32:15,602 मुझे बस विज्ञान में बहुत दिलचस्पी है। 497 00:32:17,104 --> 00:32:18,188 -तुम्हें भी? -हाँ। 498 00:32:18,272 --> 00:32:19,273 क्या? 499 00:32:19,356 --> 00:32:20,816 -पता है, हाँ। -ठीक है! देखो, हाँ। 500 00:32:20,899 --> 00:32:22,067 तुम एमकैट कब ले रही हो? 501 00:32:22,150 --> 00:32:24,361 ख़ैर, तो कुछ महीनों में, 502 00:32:24,444 --> 00:32:27,614 और मैं, जैसे, फिर से पढ़ाई में मन लगाने की कोशिश कर रही हूँ। 503 00:32:28,907 --> 00:32:30,826 तुम्हें पार्क तक लिफ़्ट चाहिए क्या? 504 00:32:30,909 --> 00:32:32,119 मुझे वैसे भी उस कमीने को 505 00:32:32,202 --> 00:32:33,579 -वापस तालाब में छोड़ना पड़ेगा। तो… -नहीं। नहीं। 506 00:32:35,080 --> 00:32:37,040 उसे तो देखो, है न? 507 00:32:37,124 --> 00:32:40,878 हाँ, मुझे लगता है कि… मुझे लोगों के आस-पास रहना होगा। 508 00:32:41,795 --> 00:32:43,338 तो मैं जाकर एक कैफ़े ढूँढने वाली हूँ। 509 00:32:43,422 --> 00:32:46,508 ख़़ैर, अगर इस सब के बाद तुम्हें कोई पालतू जानवर चाहिए हो, तो एक कुत्ता लेना। 510 00:32:46,592 --> 00:32:47,968 मैं दो कुत्तों को बचाया और गोद लिया। 511 00:32:48,051 --> 00:32:51,221 गवर्नर… असल में, उसे "गवनर" बुलाते हैं… 512 00:32:51,305 --> 00:32:53,807 और ऐक्सल फ़ोली, और वे सबसे अच्छे हैं। 513 00:32:56,685 --> 00:32:57,728 मुझे नहीं लगता 514 00:32:58,395 --> 00:33:01,190 कि इस समय मैं एक और जीवित चीज़ का ख़्याल रखना चाहती हूँ। 515 00:33:03,609 --> 00:33:05,027 केवल, पता है, मेरे सिवाय। 516 00:33:06,737 --> 00:33:11,700 ख़ैर, अगर किसी जानवर के साथ मुसीबत में पड़ जाओ, 517 00:33:11,783 --> 00:33:13,619 तुम जानती हो मुझे कहाँ ढूँढना है। 518 00:33:15,996 --> 00:33:19,791 या, दरअसल, अगर कभी साथ पीने का मन करे। 519 00:33:23,545 --> 00:33:25,631 तो मेरा अभी-अभी रिश्ता टूटा है, 520 00:33:27,049 --> 00:33:28,717 जैसे, बस पाँच सेकंड पहले। 521 00:33:28,800 --> 00:33:30,511 नहीं, मैं समझ गया। काफ़ी जल्दी हो जाएगा। 522 00:33:31,428 --> 00:33:33,764 कोई बात नहीं। ठीक है, तो… 523 00:33:38,477 --> 00:33:40,562 सुनो, शायद, वैसे, 524 00:33:40,646 --> 00:33:43,774 क्या मैं तुम्हें कुछ महीनों बाद फ़ोन कर सकता हूँ? 525 00:33:44,441 --> 00:33:46,735 जैसे, एमकैट परीक्षा के बाद? 526 00:33:47,277 --> 00:33:50,197 जब तक कि, पता नहीं, तुम उस समय तक किसी अच्छे डॉक्टर से न मिली हो। 527 00:33:52,533 --> 00:33:54,952 ख़ैर, मुझे किसी अच्छे डॉक्टर से मिलने की ज़रूरत नहीं है। 528 00:33:55,953 --> 00:33:58,539 क्योंकि मैं ही अच्छी डॉक्टर हूँ। 529 00:34:25,315 --> 00:34:27,234 सेसिलिआ अहर्न की पुस्तक पर आधारित 530 00:35:31,298 --> 00:35:33,300 उप-शीर्षक अनुवादक: पी. सौरभ बी.