1 00:00:05,423 --> 00:00:08,426 स्टीवनसन परिवार 2 00:00:10,594 --> 00:00:13,389 {\an8}मैंने कभी नहीं सोचा था कि मारग्रेव में डर लगेगा। 3 00:00:13,389 --> 00:00:15,307 कोई सुराग नहीं मिला? 4 00:00:16,350 --> 00:00:17,768 ढंग का कुछ भी नहीं। 5 00:00:18,853 --> 00:00:22,815 हमसे जो तहकीकात करने को कहा गया है, वह सही तरीका नहीं लगता। 6 00:00:23,733 --> 00:00:25,443 इस बारे में फ़िन्ली से बात हुई? 7 00:00:26,485 --> 00:00:29,488 जब भी आस-पास होता है, मुझे अपने करीब आने नहीं देता। 8 00:00:29,572 --> 00:00:32,408 जबसे रॉस्को ने टील को मुक्का मारा, वह दिखा नहीं। 9 00:00:32,408 --> 00:00:34,660 मैं और बेकर अब अकेले हैं। 10 00:00:34,744 --> 00:00:38,456 आज फिर से पॉल को फ़ोन करने की कोशिश की। चार्ली को भी। 11 00:00:41,459 --> 00:00:42,918 वे जवाब नहीं देंगे। 12 00:00:43,878 --> 00:00:46,839 वे या तो लापता हैं या फिर उससे भी बड़ी कोई बात होगी। 13 00:00:48,758 --> 00:00:51,177 मुझे लगता है कि हमें यहाँ से चले जाना चाहिए। 14 00:00:51,177 --> 00:00:54,346 तुम लोग इसे हल कर भी लो, तो मिस्टर क्लाइनर की मौत के बाद, 15 00:00:54,430 --> 00:00:57,975 यह शहर वैसा ही बन जाएगा जैसा कि पहले था। 16 00:00:58,642 --> 00:01:00,853 टूपलो जाएँ तो माँ-बाप को अच्छा लगेगा। 17 00:01:00,853 --> 00:01:05,524 पता है। और बहुत जल्द मुफ़्त में बच्चे का खयाल रखने वाला कोई चाहिए होगा। 18 00:01:07,318 --> 00:01:10,446 - हम लोगों को कब बता सकते हैं? - बहुत जल्द। 19 00:01:34,094 --> 00:01:39,016 रीचर 20 00:01:47,358 --> 00:01:52,029 {\an8}अटलांटा, जॉर्जिया 21 00:01:54,949 --> 00:01:58,869 {\an8}मेरे बच्चे न्यूयॉर्क गए और मुझे बस यह बेकार की टी-शर्ट मिली 22 00:01:58,953 --> 00:02:00,079 {\an8}टैक्सी। 23 00:02:00,830 --> 00:02:02,373 यहाँ! हैलो। 24 00:02:13,634 --> 00:02:16,095 जर्मनी। एक नया रोमांच, है न? 25 00:02:16,095 --> 00:02:18,264 यह कोई रोमांच नहीं है। 26 00:02:18,264 --> 00:02:22,434 - यह सज़ा है। जर्मनी बेकार की जगह है। - इस बार अलग होगा। 27 00:02:25,020 --> 00:02:27,565 मेरे बेटों को देखो। कितने परेशान से लग रहे हो। 28 00:02:27,565 --> 00:02:31,485 अच्छे लोगों को सज़ा पाते देखना, बुरे लोगों को जो चाहिए, वह मिलना, 29 00:02:31,569 --> 00:02:33,070 और तुम इसकी वजह नहीं समझ रहे। 30 00:02:33,070 --> 00:02:37,116 मैं तुम्हें एक बात बताऊँगी जिसे अभी ठीक से समझ नहीं पाओगे, 31 00:02:37,116 --> 00:02:39,952 पर शायद एक दिन समझ में आएगी, जब तुम बड़े हो जाओगे। 32 00:02:40,995 --> 00:02:44,415 जो, तुम्हें दुनिया भर की मुश्किलें हल करने की ज़रूरत नहीं है। 33 00:02:44,415 --> 00:02:46,625 कुछ को हल कर लो, उतना ही काफ़ी है। 34 00:02:46,709 --> 00:02:51,297 और रीचर, तुममें अपनी उम्र के तीन लड़कों की ताकत है। 35 00:02:51,297 --> 00:02:53,507 तुम इस ताकत का क्या करोगे? 36 00:02:57,261 --> 00:02:59,471 तुम वही करोगे जो सही है। 37 00:03:30,878 --> 00:03:32,004 कपड़े अच्छे हैं। 38 00:03:32,004 --> 00:03:34,548 मेरे दूसरे कपड़ों पर खून लगा है। 39 00:03:34,632 --> 00:03:37,676 थोड़ा-बहुत मेरा अपना था। चाकू। बंदूक। 40 00:03:38,886 --> 00:03:39,887 बीच वाली जगह खोलो। 41 00:03:48,062 --> 00:03:51,607 - तो, न्यूयॉर्क में तुम्हें क्या पता चला? - कागज़ ही असली है। 42 00:03:51,607 --> 00:03:53,901 स्याही मिल जाती है, प्लेटें बन जाती हैं। 43 00:03:53,901 --> 00:03:56,737 नोटों के लिए सही कागज़ का मिलना ही मुश्किल है। 44 00:03:56,737 --> 00:03:59,281 - और? - देश में एक ही जगह थी 45 00:03:59,365 --> 00:04:03,535 जहाँ कागज़ बनता था और जो ने उसे पूरी तरह से बंद करा दिया था। हाँ, अगर... 46 00:04:04,161 --> 00:04:06,789 - अगर वह बंद न करा पाया। - अगर वह बंद न करा पाया। 47 00:04:07,915 --> 00:04:11,210 अंदर शायद कोई भ्रष्ट रहा होगा जिसका जो को पता नहीं चला। 48 00:04:11,210 --> 00:04:13,963 हबल करंसी का काम देखता था, नकदी संभालता था, 49 00:04:13,963 --> 00:04:17,800 सप्लायर के वहाँ किसी के साथ काम करता होगा जिसकी पोल खुल गई होगी। 50 00:04:17,800 --> 00:04:19,885 अच्छा। कुछ और? 51 00:04:19,969 --> 00:04:22,429 एक और वेनेज़ुएला वाले से सामना हुआ। 52 00:04:22,513 --> 00:04:24,306 क्या हुआ? 53 00:04:24,390 --> 00:04:26,225 मैंने उसे लटका दिया। 54 00:04:29,812 --> 00:04:33,023 गाड़ी की मरम्मत वाली दुकान पर ले चलो। बेंट्ली लेनी है। 55 00:04:34,566 --> 00:04:38,946 पहले मुझे कहीं और रुकना है। तुम्हें गाड़ी में ही रहना होगा। 56 00:04:42,616 --> 00:04:46,620 मिस्टर क्लाइनर के मारग्रेव में ज़्यादा रिश्तेदार नहीं थे, 57 00:04:46,704 --> 00:04:48,872 बस उनका बेटा, भतीजा। 58 00:04:48,956 --> 00:04:52,459 पर मैं ऐसा मानता हूँ कि पूरा शहर उनका रिश्तेदार था। 59 00:04:52,543 --> 00:04:56,171 मुझे पता है कि उन्होंने हमें अपना समझा। 60 00:04:56,255 --> 00:05:00,801 "ईमानदार लोग खत्म हो जाते हैं, और कोई इसे दिल से नहीं लगाता। 61 00:05:01,927 --> 00:05:04,138 "सच्चे लोगों को छीन लिया जाता है, 62 00:05:04,972 --> 00:05:10,853 "और कोई नहीं समझता कि ईमानदार लोगों को बुलाया जाता है ताकि वे बुराई से बचे रहें। 63 00:05:12,813 --> 00:05:16,442 "जो सच्चाई के रास्ते पर चलते हैं, उन्हें शांति नसीब होती है, 64 00:05:19,445 --> 00:05:22,573 "मृत्यु के बाद उन्हें चैन मिलता है।" 65 00:05:56,523 --> 00:06:00,027 - तुम क्या कर रहे हो? - सम्मान देने आया हूँ। 66 00:06:00,027 --> 00:06:02,654 अच्छा? पता है, मुझे क्या लगता है? 67 00:06:04,031 --> 00:06:05,616 यह कि तुमने उन्हें मारा। 68 00:06:07,659 --> 00:06:11,288 जिस तरह तुमने उन्हें चीर डाला, अगर मैं तुम्हें चीर डालूँ तो? 69 00:06:15,584 --> 00:06:18,796 पहली बात, मैं तुम्हारे चाचा को सम्मान देने नहीं आया क्योंकि 70 00:06:18,796 --> 00:06:20,672 मैंने कभी उसका सम्मान नहीं किया। 71 00:06:21,507 --> 00:06:23,884 पर इस शहर के लोग उसे बड़ा मानते थे, इसलिए 72 00:06:23,884 --> 00:06:26,929 चीफ़ डिटेक्टिव के नाते, मारग्रेव को सम्मान देने आया हूँ। 73 00:06:28,138 --> 00:06:34,103 दूसरी बात, ज़रा पीछे हो जाओ, बेटे, वरना इस कब्र में दो क्लाइनर की लाशें होंगी। 74 00:06:37,231 --> 00:06:38,899 तुमसे बाद में मिलूँगा, फ़िन्ली। 75 00:06:56,500 --> 00:06:58,043 शायद अच्छा ही रहा। 76 00:06:58,877 --> 00:06:59,753 चुप रहो। 77 00:07:02,589 --> 00:07:04,258 गाड़ी लेने के लिए चलते हैं। 78 00:07:10,556 --> 00:07:12,808 हाल ही में, रॉस्को ने आपको फ़ोन किया? 79 00:07:12,808 --> 00:07:15,561 नहीं, पर आज पिकार्ड का फ़ोन आना चाहिए। 80 00:07:27,156 --> 00:07:31,326 हैलो, बेंट्ली वाले। माफ़ करना, यार, पर तुम्हें वापस दोपहर को आना होगा। 81 00:07:31,410 --> 00:07:33,954 अभी भी दो खिड़कियों को काला करना बाकी है। 82 00:07:33,954 --> 00:07:34,955 अच्छी बात है। 83 00:07:34,955 --> 00:07:36,582 उसे अधूरा ही ले जाना चाहते हो? 84 00:07:36,582 --> 00:07:39,501 सिर्फ़ रॉक स्टार लोगों को चारों खिड़कियाँ काली चाहिए। 85 00:07:39,585 --> 00:07:41,003 मैं पूरे पैसे दूँगा। 86 00:07:45,215 --> 00:07:47,885 जैसी तुम्हारी मर्ज़ी, यार, मैं गाड़ी लाता हूँ। 87 00:07:47,885 --> 00:07:50,888 टिम, जहाँ तेल गिरा है, वहाँ बुरादा डाल दो। 88 00:07:53,056 --> 00:07:56,268 तुम्हें जालसाज़ी वाला पैसा खर्च करने में एतराज़ नहीं है। 89 00:07:56,268 --> 00:07:58,103 तुम्हें कुछ चाहिए? 90 00:07:58,187 --> 00:08:00,814 जीन्स और हॉल एन्ड ओट्स समारोह की टिकटें? 91 00:08:08,530 --> 00:08:10,282 हाँ, कप्तान फ़िन्ली बोल रहा हूँ। 92 00:08:15,120 --> 00:08:17,206 बुरादा 93 00:08:21,919 --> 00:08:23,462 अच्छा, मैं अभी पहुँचता हूँ। 94 00:08:27,758 --> 00:08:29,176 क्या बात है? 95 00:08:43,899 --> 00:08:46,193 हमें हमारे सवाल का जवाब मिल गया। 96 00:08:49,154 --> 00:08:50,656 किस सवाल का? 97 00:08:50,656 --> 00:08:53,367 क्या स्टीवनसन भ्रष्ट था? ज़रूर उसका कोई हाथ होगा 98 00:08:53,367 --> 00:08:55,661 जो उसके साथ भी मॉरिसन परिवार जैसा हुआ। 99 00:08:55,661 --> 00:08:57,287 यह वैसा नहीं है। 100 00:08:57,371 --> 00:09:00,374 मॉरिसन को जिस तरह मारा गया, कातिल कुछ कहना चाहता था। 101 00:09:01,416 --> 00:09:03,627 - यह अलग है। - कैसे? 102 00:09:03,627 --> 00:09:06,255 इसके अंडकोष नहीं काटे। 103 00:09:06,755 --> 00:09:09,216 - मैंने सबसे पहले वही देखा। - बिल्कुल। 104 00:09:09,216 --> 00:09:12,970 वे नहीं चाहते थे कि स्टीवनसन को सदमा पहुँचे। उसे होश में चाहते थे। 105 00:09:12,970 --> 00:09:14,972 चाहते थे कि वह देखे। 106 00:09:14,972 --> 00:09:16,598 टेप, शीशे... 107 00:09:16,682 --> 00:09:19,059 उसके सामने उसकी पत्नी को तकलीफ़ पहुँचाई। 108 00:09:19,059 --> 00:09:22,479 और वह जिधर भी देखता, उसे हर तरफ़ दिखाई देता। हे भगवान। 109 00:09:22,479 --> 00:09:24,648 वे कोई जानकारी हासिल करना चाहते थे। 110 00:09:25,565 --> 00:09:27,693 यानी स्टीवनसन का इसमें हाथ नहीं था। 111 00:09:28,151 --> 00:09:30,946 डॉसन ने ट्रक की छत पर छेद देख लिया होगा, 112 00:09:30,946 --> 00:09:32,823 उसे पता था कि हम सच के करीब हैं। 113 00:09:32,823 --> 00:09:36,743 हम सब लापता थे, इसलिए हमारे बाद जिससे पता चल सकता था, उसके पीछे गए। 114 00:09:36,827 --> 00:09:38,829 स्टीवनसन और हबल रिश्तेदार थे। 115 00:09:38,829 --> 00:09:41,373 उसे रॉस्को, आपसे और मुझसे बात करते देखा। 116 00:09:41,373 --> 00:09:45,752 हमें लगा कि उनके साथ काम कर रहा था और उन्हें लगा कि हमारे साथ काम कर रहा था। 117 00:09:45,836 --> 00:09:49,214 अगर हम उसे अपने साथ शामिल कर लेते, तो शायद दोनों को बचा पाते। 118 00:09:50,465 --> 00:09:51,341 तीनों को। 119 00:09:54,011 --> 00:09:56,305 फ़िन्ली, रीचर, कुछ बात करनी है। 120 00:10:11,028 --> 00:10:12,070 आपको क्या चाहिए? 121 00:10:14,197 --> 00:10:15,574 मैं तुम्हें निकाल रहा हूँ। 122 00:10:16,825 --> 00:10:17,909 किस आधार पर? 123 00:10:17,993 --> 00:10:19,578 अपना काम ठीक से नहीं कर रहे। 124 00:10:19,578 --> 00:10:21,663 इससे पहले कि तुम मानो कि यह काम 125 00:10:21,747 --> 00:10:24,041 तुम्हारे लिए बड़ा है, कितनों को मरना होगा? 126 00:10:24,041 --> 00:10:27,252 तुम एक पुलिसवाली को नहीं संभाल सके जिसने मुझ पर हमला किया। 127 00:10:27,336 --> 00:10:29,254 यह शहर हद से ज़्यादा भ्रष्ट है, 128 00:10:29,338 --> 00:10:31,965 और जो पुलिसवाला अभी आया है, उसे मजबूर कर रहे हैं? 129 00:10:32,049 --> 00:10:33,425 तुम पर एहसान कर रहा हूँ। 130 00:10:33,425 --> 00:10:35,844 इससे पहले कि तुम्हारे साथ और गलत हो, 131 00:10:35,844 --> 00:10:38,972 चले जाओ, शायद तुम्हें चपरासी की नौकरी मिल जाए। 132 00:10:39,056 --> 00:10:41,350 स्टेशन वापस जाओ, अपना सामान इकट्ठा करो, 133 00:10:41,350 --> 00:10:44,394 जाते समय अपनी बंदूक और बिल्ला मेरी मेज़ पर छोड़ जाना। 134 00:10:45,187 --> 00:10:47,689 और तुम, तुम पुलिसवाले नहीं हो। 135 00:10:48,482 --> 00:10:51,485 मौका ए वारदात से चले जाओ वरना गिरफ़्तार कर लूँगा। 136 00:10:51,485 --> 00:10:54,905 आज एक अच्छे आदमी को दफ़नाया और दूसरे की विक्षत लाश देखी, 137 00:10:54,905 --> 00:10:57,366 उसकी पत्नी की भी। मेरी परीक्षा मत लो। 138 00:10:57,366 --> 00:11:00,243 मुझे वॉरबर्टन काउंटी को फ़ोन करना है, 139 00:11:00,327 --> 00:11:02,496 ताकि वे ढंग के पुलिसवालों को भेजें। 140 00:11:06,500 --> 00:11:09,961 तो एक और हत्या किए बगैर, मुझसे पीछा छुड़वा लेगा। 141 00:11:10,045 --> 00:11:12,172 अब सबूत हमारी पहुँच से बाहर होंगे। 142 00:11:12,172 --> 00:11:15,509 जाँच होने के बाद, शायद जैस्पर से कुछ पता चले। 143 00:11:15,509 --> 00:11:16,635 ए। 144 00:11:16,635 --> 00:11:19,513 मुझे स्टीवनसन के माँ-बाप को सब बताना होगा। 145 00:11:19,513 --> 00:11:23,100 पुलिसवाला न सही, पर वह मेरे नीचे काम करता था। 146 00:11:23,100 --> 00:11:25,018 मुझे उनसे आँखें मिलाकर 147 00:11:25,102 --> 00:11:28,188 उन्हें बताना होगा कि उनका बेटा और बहू नहीं रहे। 148 00:11:28,188 --> 00:11:29,523 और पोता या पोती भी। 149 00:11:31,024 --> 00:11:31,983 हाँ। 150 00:11:32,901 --> 00:11:36,029 मुझे पता है कि तुम नाराज़ हो। मैं भी हूँ। 151 00:11:36,947 --> 00:11:39,241 पर मेरे पीछे, कोई बेवकूफ़ी मत कर बैठना। 152 00:11:39,241 --> 00:11:42,202 जो सोचा है, वह करो। देखो कि हबल के घर क्या मिलता है। 153 00:11:43,120 --> 00:11:44,037 हाँ। 154 00:11:44,121 --> 00:11:47,165 पहले, मारग्रेव के आखिरी पुलिसवाले को खाने पर ले जाऊँगा। 155 00:11:56,550 --> 00:11:58,176 तुमने कुछ नहीं खाया। 156 00:11:59,136 --> 00:12:00,804 भूख नहीं है। 157 00:12:01,638 --> 00:12:03,682 स्टीवनसन को लेकर नाराज़ नहीं हो? 158 00:12:05,058 --> 00:12:07,477 यह कैसी बात हुई? 159 00:12:08,854 --> 00:12:11,523 उस बच्चे को तब से जानता था जब वह अखबार बाँटता था। 160 00:12:12,566 --> 00:12:15,944 मेरी मौसी ने उसकी पत्नी को हाई स्कूल में गाना सिखाया, बहुत... 161 00:12:16,820 --> 00:12:17,821 बहुत क्या? 162 00:12:19,656 --> 00:12:22,242 रोने से उन्हें कोई फ़ायदा नहीं होगा। 163 00:12:22,868 --> 00:12:27,038 उनका सम्मान करना है तो कातिल का पता लगाना होगा और उसे खत्म करना होगा। 164 00:12:29,332 --> 00:12:33,170 स्टीवनसन ने किसी को जेल में डालकर, उससे दुश्मनी मोल ली होगी? 165 00:12:33,170 --> 00:12:35,422 जैसा टील को मॉरिसन के बारे में लगता है? 166 00:12:36,798 --> 00:12:38,133 शायद तुम्हें यह नहीं लगता। 167 00:12:38,133 --> 00:12:39,926 टील की सोच बेकार है। 168 00:12:41,136 --> 00:12:43,555 - खाना बाँध दूँ? - प्लीज़। 169 00:12:43,555 --> 00:12:45,265 आड़ू की पेस्ट्री, जान। 170 00:12:45,265 --> 00:12:46,683 और तुम, बेटा? 171 00:12:46,683 --> 00:12:48,643 - शायद... - पेस्ट्री के अलावा कुछ भी। 172 00:12:48,727 --> 00:12:51,313 ऑफ़िसर बेकर ने हमारा आखिरी टुकड़ा ले लिया। 173 00:12:51,313 --> 00:12:53,398 देर की तो मौका हाथ से जाता है, रीचर। 174 00:12:53,482 --> 00:12:55,984 सबसे अच्छी आड़ू की पेस्ट्री यहीं मिलती है। 175 00:12:55,984 --> 00:12:57,694 मैंने सुना है। 176 00:12:57,694 --> 00:12:59,696 मुझे कुछ नहीं चाहिए, शुक्रिया। 177 00:13:00,739 --> 00:13:02,908 अगर तुम्हें लगता है कि टील गलत है, 178 00:13:02,908 --> 00:13:05,827 क्या लगता है, इन लोगों को कौन मार रहा है? 179 00:13:05,911 --> 00:13:09,164 - तुम मुझे क्यों बता रहे हो? - दूसरा सवाल पहले। 180 00:13:12,918 --> 00:13:15,212 मारग्रेव में और कोई भरोसे के लायक नहीं। 181 00:13:15,212 --> 00:13:18,215 तुमने ठीक कहा। तुम्हें ऐसा क्यों लगता है? 182 00:13:18,215 --> 00:13:22,552 मॉरिसन, क्लाइनर और स्टीवनसन, सभी को बड़े नाटकीय तरीके से मारा गया। 183 00:13:22,636 --> 00:13:26,640 कोई कुछ संदेश भेजना चाहता था। गड़बड़ करने पर यही होता है। 184 00:13:26,640 --> 00:13:28,934 वे रॉस्को के पीछे भी गए थे। 185 00:13:28,934 --> 00:13:33,104 पर पता है, वे किसके पीछे नहीं गए? वे तुम्हारे पीछे नहीं गए। 186 00:13:33,188 --> 00:13:35,148 मतलब तुम्हारा इसमें कोई हाथ नहीं है। 187 00:13:36,233 --> 00:13:37,817 पर शायद तुम्हारा हाथ हो। 188 00:13:37,901 --> 00:13:41,071 यह सब तुम्हारे आने के बाद हुआ, है न? 189 00:13:41,071 --> 00:13:42,906 मैं तुम पर भरोसा क्यों करूँ? 190 00:13:42,906 --> 00:13:45,367 अब तुम्हारा पहला सवाल उठता है। 191 00:13:45,367 --> 00:13:49,829 इन लोगों को कौन मार रहा है? क्लाइनर की हत्या के समय, मैं मेम्फ़िस में था, 192 00:13:49,913 --> 00:13:53,458 स्टीवनसन के समय न्यूयॉर्क, जब वे रॉस्को के पीछे गए, अलाबामा में, 193 00:13:53,542 --> 00:13:55,669 जॉबलिंग और मेरे भाई के समय फ़्लोरिडा में। 194 00:13:55,669 --> 00:13:58,380 बस कंपनी और एफ़एए रिकार्ड पुष्टि करते हैं। 195 00:13:58,380 --> 00:14:01,299 मेरा सबूत ठोस है। खुद देख सकते हो। 196 00:14:03,009 --> 00:14:06,721 मैं वह देख चुका हूँ। बाहरवालों पर नज़र रखता हूँ। 197 00:14:07,764 --> 00:14:08,640 अच्छा? 198 00:14:09,933 --> 00:14:13,311 हम दोनों को पता है कि मारग्रेव में, मैं अकेला बाहरवाला नहीं। 199 00:14:16,606 --> 00:14:18,608 अपने दोस्त, फ़िन्ली की बात कर रहे हो। 200 00:14:19,234 --> 00:14:20,777 वह मेरा दोस्त नहीं है। 201 00:14:21,778 --> 00:14:24,489 उसके ज़रिए जो के कातिल को ढूँढ़ रहा हूँ। 202 00:14:25,073 --> 00:14:28,952 पर मुझे खयाल आया, यह मामला भ्रष्ट पुलिसवालों का है। 203 00:14:28,952 --> 00:14:32,872 तुम भ्रष्ट नहीं हो। हत्याओं के बाद ही टील चीफ़ बना। 204 00:14:32,956 --> 00:14:34,499 फ़िन्ली ही बचता है। 205 00:14:34,583 --> 00:14:37,419 जब सभी हत्याएँ हुईं, वह मारग्रेव में था। 206 00:14:37,419 --> 00:14:41,172 जब भी मैं शहर से बाहर जाता हूँ और वह अकेला होता है, कोई और मरता है। 207 00:14:43,717 --> 00:14:45,343 सुनो, बेकर। 208 00:14:45,427 --> 00:14:49,431 जैसे ही वह स्टेशन में आया, मुझे तुम दोनों की आपसी रंजिश महसूस हुई। 209 00:14:49,431 --> 00:14:52,100 फ़िन्ली में कुछ तो अजीब है। तुमने महसूस किया। 210 00:14:55,270 --> 00:14:56,646 बिल्कुल महसूस किया। 211 00:14:57,731 --> 00:15:01,776 एक बचे-खुचे खाने की थैली, एक टुकड़ा जन्नत का। 212 00:15:02,861 --> 00:15:06,197 - और कुछ चाहिए तो मुझे बताना। - शुक्रिया। 213 00:15:07,157 --> 00:15:09,826 इस सब के पीछे फ़िन्ली है और मैं साबित करके रहूँगा। 214 00:15:09,826 --> 00:15:13,788 ज़रा सोचो, उसे मेरे भाई के जूते में हबल का फ़ोन नंबर मिलता है, 215 00:15:13,872 --> 00:15:16,499 फिर हबल घबराकर हत्या का अपराध स्वीकार कर लेता है? 216 00:15:16,583 --> 00:15:18,251 बकवास लगता है। 217 00:15:20,128 --> 00:15:24,007 कोई तो वजह होगी कि फ़िन्ली चाहता था कि जो की हत्या का दोष हबल पर आए। 218 00:15:24,007 --> 00:15:26,593 आज रात मैं चोरी से हबल के घर में घुसूँगा 219 00:15:27,677 --> 00:15:30,305 और मैं घर को तहस-नहस कर दूँगा 220 00:15:30,305 --> 00:15:34,184 जब तक मुझे ऐसा कुछ नहीं मिलता जो हबल को फ़िन्ली से जोड़े। 221 00:15:36,019 --> 00:15:37,020 अच्छी बात है। 222 00:15:38,313 --> 00:15:41,816 कुछ मिले तो, सीधे मेरे पास लेकर आना। 223 00:15:41,900 --> 00:15:43,360 ज़रूर। 224 00:15:44,027 --> 00:15:45,403 तुम्हें मेरा ठिकाना पता है। 225 00:15:46,738 --> 00:15:47,864 बिल्कुल। 226 00:16:30,782 --> 00:16:31,783 शिकार पर जा रहे हो? 227 00:16:32,659 --> 00:16:34,869 - हाँ। - और कुछ चाहिए? 228 00:16:34,953 --> 00:16:38,581 - हिरणों की नकल करने वाले यंत्र आए हैं। - हिरण का शिकार नहीं करना। 229 00:16:40,250 --> 00:16:42,168 मुझे वह डंडा देना। 230 00:17:45,523 --> 00:17:47,108 {\an8}चौकसी और चेतावनी ज़बरदस्त तूफ़ान की चौकसी 231 00:17:47,192 --> 00:17:48,735 {\an8}अटलांटिक तूफ़ान का मौसम। 232 00:17:48,735 --> 00:17:52,030 {\an8}इस साल, अभी तक शांति बनी रही, 233 00:17:52,030 --> 00:17:54,115 पर शायद अब यह बदलने वाला है। 234 00:17:54,199 --> 00:17:58,161 हरीकेन हंटर विमान आज दो अलग मकसद के लिए निकले हैं... 235 00:18:43,915 --> 00:18:48,461 {\an8}टूपलो, मिसीसिपी 236 00:19:36,593 --> 00:19:40,346 मिस्टर और मिसेज़ स्टीवनसन, मैं ऑस्कर फ़िन्ली हूँ। 237 00:19:41,514 --> 00:19:43,016 आपके बेटे के साथ काम करता था। 238 00:20:35,735 --> 00:20:40,239 अभी-अभी लग्रेंज, करोल्टन, मैनचेस्टर, मारग्रेव, पीचट्री सिटी, वुडलैंड, 239 00:20:40,323 --> 00:20:44,285 ग्रीनविल और ज़ैबुलन के लिए आकस्मिक बाढ़ की चेतावनी दी गई है। 240 00:20:44,369 --> 00:20:46,829 बड़े मेकन इलाके पर अभी भी नज़र रखी जा रही है, 241 00:20:46,913 --> 00:20:51,459 पर जैसे ही बारिश तीन इंच प्रति घंटे के हिसाब से पड़ने लगेगी, यह बदल सकता है। 242 00:21:20,655 --> 00:21:22,198 शहरी इलाके के हिस्सों में। 243 00:21:22,198 --> 00:21:26,160 कुछ निचले इलाकों के डूबने की, हमें खबरें आ रही हैं। 244 00:21:26,244 --> 00:21:29,038 इस बात का ध्यान रखिए, खासकर अंधेरे में। 245 00:21:29,122 --> 00:21:34,002 यह बताना मुश्किल है कि यह जलभराव और बहता हुआ पानी दरअसल कितना गहरा है... 246 00:21:58,192 --> 00:22:03,031 वॉरबर्टन काउंटी से एक दर्शक ने तहखाने में पानी भरने का एक वीडियो भेजा है। 247 00:22:03,031 --> 00:22:05,783 उसका कहना है कि पानी निकालने का पंप ठीक से... 248 00:22:54,707 --> 00:22:56,501 जाकर देख कि उसे क्या चाहिए। 249 00:23:21,192 --> 00:23:24,278 अंदर रहिए। बिजली से खतरा है। 250 00:23:24,362 --> 00:23:28,741 सुरक्षित स्थान जैसे कि घर, दफ़्तर, सख्त छत वाली गाड़ियाँ 251 00:23:28,825 --> 00:23:30,868 अगर खिड़कियाँ ऊपर चढ़ाई हों। 252 00:23:30,952 --> 00:23:33,496 अगर आप बाहर कहीं फँसे हों, 253 00:23:33,496 --> 00:23:37,625 तो ऊँची जगहों से दूर रहिए, किसी अकेले पेड़ के नीचे जाकर खड़े न हों... 254 00:23:57,228 --> 00:23:59,105 इसके अलावा लग्रेंज, डग्लसविल, 255 00:23:59,105 --> 00:24:02,275 करोल्टन, मैनचेस्टर, मारग्रेव, पीचट्री सिटी, वुडलैंड, 256 00:24:02,275 --> 00:24:05,361 फ़्रैंकलिंग, जंक्शन सिटी, यूनियन, वेस्टन, हैमिल्टन, 257 00:24:05,361 --> 00:24:08,281 ऑर्चर्ड हिल, ग्रीनविल, और ज़ैबुलन, 258 00:24:08,281 --> 00:24:12,535 साथ ही बड़े मेकन इलाके के लिए आकस्मिक बाढ़ की चेतावनी दी गई है। 259 00:24:12,535 --> 00:24:16,455 अब हम आई-75 के पूरब वाले और कई इलाकों को जोड़ रहे हैं। 260 00:28:00,846 --> 00:28:04,850 जॉबलिंग का गराज ग्रे की क्लाइनर वाली फ़ाइल 261 00:28:08,687 --> 00:28:13,234 {\an8}अटलांटा, जॉर्जिया 262 00:28:21,867 --> 00:28:22,910 रीचर। 263 00:28:22,910 --> 00:28:24,495 मुझे समझ में आ गया। 264 00:28:24,495 --> 00:28:27,248 मुझे पता है कि वे पैसा कैसे छाप रहे हैं। 265 00:28:27,248 --> 00:28:28,999 क्या? कैसे? 266 00:28:29,083 --> 00:28:32,294 कोलंबिया वाली प्रोफ़ेसर ने बताया था कि कागज़ ही असली है। 267 00:28:32,378 --> 00:28:35,798 जो कभी समझ नहीं पाया कि उन्हें कागज़ कहाँ से मिलता है। 268 00:28:35,798 --> 00:28:39,051 मैं दुनिया भर में घूमा हूँ, कई तरह की मुद्राएँ देखी हैं। 269 00:28:39,135 --> 00:28:41,887 यूएस के नोटों की खासियत क्या है, पता है? 270 00:28:41,971 --> 00:28:43,764 सभी नोट एक ही आकार के होते हैं। 271 00:28:43,848 --> 00:28:47,601 डॉलर नोट की स्याही मिटा दो तो, कोरा कागज़ रह जाएगा जिस पर किसी भी 272 00:28:47,685 --> 00:28:49,311 मूल्य का नोट छाप सकते हैं। 273 00:28:49,395 --> 00:28:51,355 हबल करंसी संभालने में माहिर था। 274 00:28:51,439 --> 00:28:54,191 वह क्लाइनर को भारी मात्रा में एक डॉलर के नोट दिलाता 275 00:28:54,275 --> 00:28:57,111 जो उन उद्योगों से मिलते थे जो आमदनी छुपाना चाहते थे। 276 00:28:57,111 --> 00:29:01,657 अल्पावधि ऋण देने वाले, कसीनो, अप्रवासी मुहल्लों से चेन वाली दुकानें। 277 00:29:01,657 --> 00:29:05,453 हर जगह से एक डॉलर के नोट मारग्रेव भेजे जाते। 278 00:29:05,453 --> 00:29:09,582 एक भी नोट गायब हुआ तो तुम्हारा हाथ काटकर अलग कर दूँगा। 279 00:29:09,582 --> 00:29:12,918 क्लाइनर ने कागज़ को नुकसान पहुँचाए बिना, स्याही मिटाने का 280 00:29:13,002 --> 00:29:14,587 कोई उपाय निकाला होगा। 281 00:29:14,587 --> 00:29:18,090 इससे पैदा हुए कचरे ने चेस्टर, मिसीसिपी को बर्बाद कर दिया। 282 00:29:18,174 --> 00:29:20,259 ईपीए एजेंट की हत्या समझ में आती है। 283 00:29:20,259 --> 00:29:23,512 जालसाज़ी वाला काम छुपाया, ऐसा करना समझ में आता है। 284 00:29:23,596 --> 00:29:26,474 क्लाइनर ने उसे दूसरे तरीके से छुपाया। पशुओं का चारा। 285 00:29:27,641 --> 00:29:29,143 तुम मज़ाक कर रहे हो। 286 00:29:29,143 --> 00:29:32,396 पता है, गिरे हुए तेल पर, लोग बुरादा क्यों डालते हैं? 287 00:29:32,480 --> 00:29:34,398 उसमें डायटमी मिट्टी होती है। 288 00:29:34,482 --> 00:29:39,195 कचरा सोखने वाला पदार्थ जो कई चीज़ों में पाया जाता है, कीटनाशक, पूल फ़िल्टर... 289 00:29:39,195 --> 00:29:41,739 - जानवरों का चारा। -बिल्कुल सही। 290 00:29:41,739 --> 00:29:45,117 भारी मात्रा में डीई मंगवाता तो लोगों को शक हो जाता। 291 00:29:45,201 --> 00:29:48,245 अगर पशु हों, और चारा मंगवाओ तो कोई मुड़कर नहीं देखता। 292 00:29:48,329 --> 00:29:52,291 उसे पीसकर रसायनिक कचरे को साफ़ करने में इस्तेमाल किया जा सकता है। 293 00:29:52,291 --> 00:29:55,294 उसे नदी में फेंकने से पकड़े जाते... 294 00:29:55,294 --> 00:29:58,589 इसलिए चारे के नीचे दबा दो, जहाँ झूठ छुपाने लायक पशु हों, 295 00:29:58,589 --> 00:30:00,966 पर इतने भी नहीं कि निरीक्षक आ पहुँचें। 296 00:30:01,050 --> 00:30:04,762 वह ट्रक भर-भरकर चारा खरीद रहा था। उसका काम काफ़ी फैला हुआ होगा। 297 00:30:04,762 --> 00:30:09,642 शायद कुछ दर्ज़न लोग उसके लिए काम करते थे, जिन्हें पैसे और धमकियाँ देकर रखा था। 298 00:30:09,642 --> 00:30:12,811 नोटों की सफ़ाई के बाद, उन्हें सुखाया और छापा जाता। 299 00:30:12,895 --> 00:30:15,231 एक तरफ़, फिर दूसरी तरफ़। 300 00:30:15,940 --> 00:30:18,984 वे पुराने वाले सौ-सौ के नोट छापते थे, 1990 से पहले वाले, 301 00:30:19,068 --> 00:30:22,947 ताकि वह चुंबकीय सुरक्षा पट्टी न बनानी पड़े जो आज इस्तेमाल होती है। 302 00:30:22,947 --> 00:30:27,618 सौ-सौ के नए नोटों को पुराना रूप दिया जाता है ताकि किसी को शक न हो। 303 00:30:27,618 --> 00:30:30,496 उसके बाद ट्रकों में भरकर फ़्लोरिडा ले जाया जाता है, 304 00:30:30,496 --> 00:30:33,415 जहाँ वे वेनेज़ुएला तक का अपना आखिरी सफ़र तय करते हैं। 305 00:30:33,499 --> 00:30:37,503 यह बस एक सोच है। इसे फ़ेडरल पुलिस तक पहुँचाने के लिए, ठोस सबूत चाहिए। 306 00:30:37,503 --> 00:30:40,548 जेब में जो सौ-सौ के कुछ नोट हैं, उनसे ज़्यादा चाहिए। 307 00:30:40,548 --> 00:30:44,718 हमें नकली नोट चाहिए जिनका संबंध क्लाइनर की कंपनी से दिखा सकें। 308 00:30:44,802 --> 00:30:48,055 जो ने अपनी सूची में जॉबलिंग का गराज एक कारण से लिखा था। 309 00:30:48,055 --> 00:30:50,849 उसने अपने घर में कहीं पर कुछ पैसा छुपाकर रखा होगा। 310 00:30:50,933 --> 00:30:54,144 उसकी पत्नी ने हमें गराज दिखाया था। बक्सों में कुछ नहीं है। 311 00:30:54,228 --> 00:30:57,773 - मैं वापस जाकर, घर को छान मारूँगा। - फ़िन्ली को साथ ले जाना। 312 00:30:57,773 --> 00:31:00,192 ले जाऊँगा। तुम्हारे वहाँ सब कैसा चल रहा है? 313 00:31:00,276 --> 00:31:02,486 यहाँ थोड़ा-बहुत रोमांच अनुभव किया। 314 00:31:02,570 --> 00:31:03,946 - तुम ठीक हो? -हाँ। 315 00:31:03,946 --> 00:31:07,157 हाँ, अब ठीक हैं। पिकार्ड के घर पर हैं। 316 00:31:07,241 --> 00:31:10,244 चार्ली और बच्चे सो रहे हैं। मैं पहले निगरानी रख रही हूँ। 317 00:31:10,244 --> 00:31:13,414 कुछ ही देर में शायद पिकार्ड संभालेगा। 318 00:31:13,414 --> 00:31:16,292 थोड़ा आराम कर लो। मैं फ़िन्ली को बता दूँगा। 319 00:31:17,209 --> 00:31:18,460 पहले भी फ़ोन किया था? 320 00:31:19,878 --> 00:31:21,046 हाँ। 321 00:31:21,130 --> 00:31:23,340 मैं बस चाहता था... 322 00:31:25,217 --> 00:31:26,969 मुझे भी बातें करने का मन करता है। 323 00:31:28,512 --> 00:31:29,972 गुड नाइट, रॉस्को। 324 00:31:33,601 --> 00:31:34,810 सब ठीक है? 325 00:31:36,437 --> 00:31:37,771 ठीक से ज़्यादा अच्छा है। 326 00:31:37,855 --> 00:31:41,066 मुझे लगता है कि रीचर ने पूरी गुत्थी सुलझा ली। 327 00:31:50,075 --> 00:31:51,160 रीचर। 328 00:31:51,160 --> 00:31:54,788 मुझसे पीट जॉबलिंग के घर पर मिलो। हम यह मामला हल करने वाले हैं। 329 00:31:57,499 --> 00:31:58,917 इतनी जल्दी नहीं। 330 00:32:03,881 --> 00:32:05,799 - एक समस्या है। - क्या बात है? 331 00:32:05,883 --> 00:32:06,884 तीन हत्यारे हैं। 332 00:32:06,884 --> 00:32:10,638 एक सराय के दफ़्तर की ओर जा रहा है, शायद मेरे कमरे का पता लगाने। 333 00:32:10,638 --> 00:32:12,765 उसमें समय नहीं लगेगा। और बाकी दो? 334 00:32:13,807 --> 00:32:17,519 बाहर खड़े हैं, डरावने लग रहे हैं। ये मुझ तक कैसे पहुँच गए? 335 00:32:17,603 --> 00:32:20,773 टील आपको पसंद नहीं करता, पर आपको अच्छी तरह जानता है। 336 00:32:20,773 --> 00:32:23,400 जो मरने वाले पुलिसवाले के माँ-बाप का सामना करे। 337 00:32:23,484 --> 00:32:25,319 मैंने नकली नाम से कमरा लिया है। 338 00:32:25,319 --> 00:32:28,072 अपनी गाड़ी तो एकदम सामने खड़ी नहीं की न? 339 00:32:32,743 --> 00:32:33,702 बिल्कुल नहीं। 340 00:32:33,786 --> 00:32:35,204 अच्छा। ध्यान से सुनिए। 341 00:32:35,204 --> 00:32:38,082 अब तुम यह कहोगे, "वे तुम्हें उठाने वाले हैं"? 342 00:32:38,082 --> 00:32:41,835 मैं कहूँगा कि वे आपको मारने वाले हैं, यदि आप मेरे मुताबिक न चले। 343 00:32:41,919 --> 00:32:43,379 आपके पास बंदूक है? 344 00:32:46,340 --> 00:32:49,885 हाँ, हिफ़ाज़त के लिए जो दूसरी वाली है। .32 स्नबनोज़। 345 00:32:49,885 --> 00:32:52,388 मदद के लिए चिल्लाने से अच्छी है। मुश्किल से। 346 00:32:52,388 --> 00:32:54,098 बताइए कि क्या दिख रहा है। 347 00:32:57,309 --> 00:33:00,020 मुश्किल में हूँ। सामने के दरवाज़े से नहीं जा सकता। 348 00:33:00,104 --> 00:33:02,690 तो खुद का दरवाज़ा बनाइए। टीवी तेज़ कर दीजिए। 349 00:33:04,817 --> 00:33:06,318 {\an8}कैवेंडिश, बंदूक गिरा दो। 350 00:33:07,653 --> 00:33:10,989 - आखिरी कमरे से कितने दूर हैं? - बीच में एक कमरा है। 351 00:33:11,073 --> 00:33:13,784 अच्छा। सराय की बनावट के बारे में बताइए। 352 00:33:13,784 --> 00:33:18,414 सस्ती। एक मंज़िल वाली। शायद 60 के बाद या 70 के शुरुआती ज़माने की है। 353 00:33:18,414 --> 00:33:21,667 सस्ते पत्थर से बनी। हर ढाँचे में 24 इंच की दूरी है। 354 00:33:21,667 --> 00:33:24,086 - छोटा चाकू है? - मैं बॉय स्काउट हूँ क्या? 355 00:33:24,086 --> 00:33:27,172 अच्छा। अलमारी में से डंडा निकालिए। 356 00:33:27,256 --> 00:33:28,924 वह कानून की तरफ़ है। 357 00:33:28,924 --> 00:33:31,385 यह बदमाश कोल्बी पर कब्ज़ा करने वाला था। 358 00:33:31,385 --> 00:33:34,471 -उसने हत्या का अपराध स्वीकार किया। - हमने चोरी से सुना। 359 00:33:38,475 --> 00:33:39,935 मुझे जल्दी करना होगा। 360 00:33:39,935 --> 00:33:42,896 - कभी कूल-एड का विज्ञापन देखा है? - मज़ाक कर रहे हो। 361 00:33:45,524 --> 00:33:46,817 शुक्रिया। 362 00:33:46,817 --> 00:33:48,610 यह लो, डॉक। 363 00:33:48,694 --> 00:33:49,987 जबतक इन्हें बाँधता हूँ। 364 00:33:49,987 --> 00:33:54,074 हाँ। उम्मीद है कि वे कुछ करें, खासकर यह। 365 00:33:57,035 --> 00:33:59,288 - यह क्या? - पुलिसवाला हूँ। 911 को फ़ोन करो। 366 00:34:10,591 --> 00:34:13,510 याद रखना, लड़को, मैं अभी जेल नहीं गया। 367 00:34:13,594 --> 00:34:16,513 चुप रहो। मुँह चलाने से बात बन रही है। 368 00:34:38,410 --> 00:34:40,204 उसने टायर फाड़ डाले। भागो! 369 00:34:47,127 --> 00:34:48,462 मदद का शुक्रिया। 370 00:34:48,462 --> 00:34:51,757 कोई बात नहीं, फ़िन्ली। जॉबलिंग के वहाँ मिलते हैं। 371 00:34:51,757 --> 00:34:53,509 सुबह तक पहुँच जाऊँगा। 372 00:35:00,724 --> 00:35:01,809 अच्छा। 373 00:35:03,143 --> 00:35:04,269 शुक्रिया, चीफ़। 374 00:35:05,729 --> 00:35:09,107 जहाँ तक इन्हें लगता है, जलने के समय, अंदर कोई नहीं था। 375 00:35:09,191 --> 00:35:11,568 पड़ोसी ने बताया कि जूडी कुछ दिन पहले चली गई। 376 00:35:11,652 --> 00:35:13,362 चीफ़ को लगता है, किसी ने आग लगाई। 377 00:35:13,362 --> 00:35:16,573 शायद उसी समय लगी होगी जब उन लोगों ने मेरा पीछा किया। 378 00:35:16,657 --> 00:35:18,033 सफ़ाया करने में लगे हैं। 379 00:35:18,033 --> 00:35:20,410 उन्हें फँसाने लायक सब कुछ खत्म हो चुका है। 380 00:35:20,494 --> 00:35:24,164 कल रात हबल के घर पर जो हुआ, उससे डर गए हैं। 381 00:35:24,248 --> 00:35:25,415 क्या हुआ? 382 00:35:25,499 --> 00:35:28,001 मैंने डॉसन क्लाइनर और चार और लोगों को मारा। 383 00:35:29,586 --> 00:35:32,089 अच्छा। तो, अब हमारे पास कुछ नहीं बचा। 384 00:35:32,089 --> 00:35:35,551 शुक्र है कि जब यह किया, मिसेज़ जॉबलिंग यहाँ नहीं थी। 385 00:35:36,093 --> 00:35:37,678 वह मिसेज़ जॉबलिंग नहीं थी। 386 00:35:38,929 --> 00:35:41,181 जूडी ने पीट का उपनाम नहीं लिया। 387 00:35:41,932 --> 00:35:45,769 कैसे जो ने जॉबलिंग का गराज लिखा। "एस" के बाद संबोधन चिह्न लगाया है। 388 00:35:45,853 --> 00:35:47,271 बहुवचन संबंधवाचक। 389 00:35:47,271 --> 00:35:50,232 जो का मतलब दो जॉबलिंग वाले घर से था। 390 00:35:50,232 --> 00:35:51,483 उसके माँ-बाप का घर। 391 00:35:51,567 --> 00:35:54,736 - मैं बार-बार कहता हूँ... - हर छोटी बात मायने रखती है। चलो। 392 00:35:56,697 --> 00:35:59,950 अगर लगता है कि पीट ने यहाँ कुछ छुपाया, तो देख सकते हो। 393 00:35:59,950 --> 00:36:03,996 - जो जहाँ मिले, उसे वहीं रख देना। - ज़रूर, मैडम। शुक्रिया। 394 00:36:07,416 --> 00:36:10,919 पिछली बार जब तुम यहाँ आए थे, तब तुम्हें उसकी मौत का पता था? 395 00:36:11,003 --> 00:36:12,129 हाँ, मैडम। 396 00:36:13,130 --> 00:36:14,214 पता था। 397 00:36:15,257 --> 00:36:16,800 तुमने हमें बताया क्यों नहीं? 398 00:36:18,719 --> 00:36:20,387 आप लोग मुझे नेक लगे। 399 00:36:21,763 --> 00:36:23,181 मेरी हिम्मत नहीं हुई। 400 00:36:33,609 --> 00:36:36,737 इतने सामान में हमें कैसे कुछ मिलेगा? 401 00:36:36,737 --> 00:36:39,823 उसी वजह से जॉबलिंग ने उसे यहाँ छुपाया। 402 00:36:39,907 --> 00:36:41,283 सामान के साथ छुपा दो, 403 00:36:41,283 --> 00:36:43,827 ताकि अलग से दिखाई न दें। 404 00:36:45,621 --> 00:36:47,831 मैं अपने पटाखे इसी तरह छुपाया करता था। 405 00:36:47,915 --> 00:36:50,167 माँ-बाप को बच्चों का कुछ पता नहीं चलता। 406 00:36:51,543 --> 00:36:53,712 हमें पता है कि हम क्या ढूँढ़ रहे हैं। 407 00:36:53,712 --> 00:36:56,757 ऐसे बक्से जो रॉस्को और मैंने उसके घर पर देखे थे। 408 00:36:59,134 --> 00:37:00,969 {\an8}क्लाइनर इंडस्ट्रीज़ 409 00:37:03,305 --> 00:37:04,348 {\an8}ऐसे? 410 00:37:21,073 --> 00:37:24,952 पिकार्ड को फ़ोन कीजिए। कहिए कि जहाँ हमने जैगुआर छोड़ी थी, वहीं मिले। 411 00:37:24,952 --> 00:37:29,331 क्लाइनर फ़ाउंडेशन और टील को बर्बाद करने लायक सबूत मिल गया। 412 00:37:29,331 --> 00:37:31,959 इसे बेंट्ली में डालकर वहीं आपसे मिलूँगा। 413 00:37:31,959 --> 00:37:33,669 हमने उन्हें पकड़ लिया, है न? 414 00:37:34,503 --> 00:37:35,712 बिल्कुल। 415 00:37:42,594 --> 00:37:44,429 मारग्रेव 10 मील 416 00:37:46,056 --> 00:37:47,015 नियली। 417 00:37:47,933 --> 00:37:51,436 उस ईपीए एजेंट को जिस हत्यारे ने मारा था, उसका कुछ पता चला है। 418 00:37:51,520 --> 00:37:52,354 बताओ। 419 00:37:52,354 --> 00:37:54,690 निट्मो नामक एफ़बीआई एजेंट का मामला था। 420 00:37:54,690 --> 00:37:57,484 - जिसने तहकीकात के बिना मामला बंद कर दिया? - हाँ। 421 00:37:57,484 --> 00:37:59,820 कहा कि चोरी के समय गड़बड़ हुई। 422 00:37:59,820 --> 00:38:01,363 निट्मो के बारे में पता किया। 423 00:38:01,363 --> 00:38:05,784 -महंगा घर था, महंगी गाड़ी थी। - मॉरिसन और जॉबलिंग की तरह। 424 00:38:05,784 --> 00:38:07,953 हैसियत से बढ़कर ज़िंदगी। 425 00:38:07,953 --> 00:38:10,247 उसके पहचान पत्र वाले बिल्ले की एक नकल है। 426 00:38:10,247 --> 00:38:14,167 कद 6'3", 100 किलो वज़न, भूरे बाल, नीली आँखें। 427 00:38:14,251 --> 00:38:16,586 शायद लोग उसी को "द वाइकिंग" कहते होंगे। 428 00:38:17,337 --> 00:38:20,424 हमारे ईपीए एजेंट को मारने वाले हत्यारे का उपनाम। 429 00:38:20,424 --> 00:38:21,842 मामला सुलझ रहा है, पर 430 00:38:21,842 --> 00:38:24,428 निट्मो के बारे में भूत काल में बात कर रही हो। 431 00:38:24,428 --> 00:38:26,888 क्योंकि तीन साल पहले, कैंसर के चलते मर गया। 432 00:38:26,972 --> 00:38:30,517 उसका पुराना साथी अभी भी कार्यालय में है। उससे पूछताछ कर सकते हैं। 433 00:38:30,517 --> 00:38:33,270 अटलांटा फ़ील्ड दफ़्तर में काम करता है। नाम... 434 00:38:34,563 --> 00:38:35,439 पिकार्ड। 435 00:38:37,065 --> 00:38:39,943 - तुम्हें कैसे पता चला? - अनुमान लगाया। 436 00:38:42,863 --> 00:38:44,072 मुझे जाना है, नियली। 437 00:40:31,513 --> 00:40:33,515 संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम 438 00:40:33,515 --> 00:40:35,600 रचनात्मक पर्यवेक्षक जनक कविरत्न