1
00:00:05,464 --> 00:00:07,717
एफ़एए अभी भी जानकारी इकट्ठा कर रहा है,
2
00:00:07,717 --> 00:00:11,929
पर इस समय ज़ोर दे रहे हैं कि सभी सबूत
मशीनी खराबी की ओर इशारा कर रहे हैं।
3
00:00:11,929 --> 00:00:14,682
वॉशिंगटन की हालिया बजट कटौती,
दक्षिण-पूर्वी
4
00:00:14,682 --> 00:00:18,728
समुद्र तट से लगती बढ़ती कोस्ट गार्ड की
पहरेदारी पर रोक लगा देगी।
5
00:00:18,728 --> 00:00:23,649
इसी के साथ वर्जित चीज़ों की कई सौ
6
00:00:23,733 --> 00:00:25,943
सफल खोज और ज़ब्ती घटनाएँ भी...
7
00:00:28,946 --> 00:00:32,700
तुम्हें उसे वहाँ नहीं छोड़ना चाहिए था।
मरे हुए हाल में।
8
00:00:34,869 --> 00:00:37,788
- हमने 9-1-1 को फ़ोन किया था।
- फिर भी...
9
00:00:37,872 --> 00:00:39,999
हम वहाँ नहीं रुक सकते थे।
10
00:00:39,999 --> 00:00:44,628
मारग्रेव का पुलिस विभाग भ्रष्ट है,
क्या पता, अटलांटा या जॉर्जिया पुलिस भी
11
00:00:44,712 --> 00:00:46,672
क्लाइनर के दम पर चलती हो तो?
12
00:00:46,756 --> 00:00:48,966
मॉली बेथ की मौत बेकार न जाए, उसके लिए,
13
00:00:48,966 --> 00:00:50,509
उसके कातिल को पकड़ना होगा।
14
00:00:50,593 --> 00:00:52,720
अगर हम उनकी गोली का शिकार बन जाएँ या
15
00:00:52,720 --> 00:00:55,598
कत्ल के लिए जेल पहुँच जाएँ तो
यह नहीं कर पाएँगे।
16
00:00:59,393 --> 00:01:00,686
रोकिए।
17
00:01:08,611 --> 00:01:10,488
हम क्या कर रहे हैं?
18
00:01:10,488 --> 00:01:12,615
लंबी कहानी है, अभी आया।
19
00:01:17,495 --> 00:01:20,414
सब ठीक है। यह तुम्हारे साथ क्या कर रहा है?
20
00:01:23,876 --> 00:01:25,211
पट्टा कसा हुआ है।
21
00:01:27,254 --> 00:01:28,631
बहुत हो गया।
22
00:01:30,007 --> 00:01:31,467
आप क्या कर रहे हैं?
23
00:01:31,467 --> 00:01:34,595
कुत्ते ने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा।
24
00:01:34,595 --> 00:01:38,015
- इसके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।
- यहाँ आने से मना किया था!
25
00:01:40,893 --> 00:01:41,727
सच में?
26
00:01:47,107 --> 00:01:48,692
बताओ कि तुम्हें कैसा लगता है।
27
00:01:51,570 --> 00:01:53,489
- चलो, बेटा।
- चलो।
28
00:02:05,167 --> 00:02:07,711
अच्छा, तो अब हम क्या करेंगे?
29
00:02:09,129 --> 00:02:12,800
कुत्ते को किसी शरण स्थान में छोड़ेंगे,
मुझे हबल के यहाँ छोड़ देना।
30
00:02:12,800 --> 00:02:13,801
क्यों?
31
00:02:14,844 --> 00:02:18,514
मेरी पिछली गाड़ी गोली के निशानों से
भरी पड़ी है, मुझे नई चाहिए।
32
00:02:20,558 --> 00:02:23,644
अच्छा, पुलिस स्टेशन की
पार्किंग में मिलेंगे।
33
00:02:27,690 --> 00:02:29,650
ए, तुम ठीक हो?
34
00:02:31,569 --> 00:02:33,696
उसे इसमें शामिल नहीं करना चाहिए था।
35
00:03:09,940 --> 00:03:11,108
यह चलेगी।
36
00:03:23,370 --> 00:03:28,334
रीचर
37
00:04:12,169 --> 00:04:16,674
तुम्हारा मालिक तुम्हारे और तुम्हारे
दोस्तों के लिए इतना चारा क्यों लेता है?
38
00:04:23,847 --> 00:04:25,474
बड़ी मदद की।
39
00:05:04,304 --> 00:05:07,349
{\an8}कमीनी
40
00:05:14,356 --> 00:05:15,691
धत् तेरी।
41
00:05:18,444 --> 00:05:23,741
तो, मैंने कमीने पर एम-80,
चेरी बम, मशाल वगैरह छोड़े।
42
00:05:23,741 --> 00:05:25,743
- बोतल वाले रॉकेट।
- बोतल वाले रॉकेट।
43
00:05:25,743 --> 00:05:28,579
डॉसन ने आग लगाई, हम निकल पड़े।
44
00:05:28,579 --> 00:05:30,497
डाक पेटी फट गई,
45
00:05:30,581 --> 00:05:33,250
चारों ओर जलता हुआ कागज़
और धातु उड़ता दिख रहा था।
46
00:05:33,250 --> 00:05:35,627
छह महीने बाद, हम गैस एन सश पर थे,
47
00:05:35,711 --> 00:05:38,881
और स्लैटरी को पार्किंग में
गिरफ़्तार किया जा रहा था।
48
00:05:38,881 --> 00:05:42,009
जूरी ड्यूटी पर न पहुँचने के लिए
बेंच ने वारंट जारी किया।
49
00:05:42,009 --> 00:05:45,345
डाकपेटी में जूरी द्वारा भेजा बुलावा था।
50
00:05:50,559 --> 00:05:53,645
अंग्रेज़ी साहित्य में मुझे फ़ेल करने का
यही नतीजा होता है।
51
00:06:02,738 --> 00:06:05,032
देखो, जंग का अपराधी आया है।
52
00:06:07,451 --> 00:06:09,495
भूख लगी है तो खाना मंगवाता हूँ,
53
00:06:09,495 --> 00:06:11,538
बेघर लोगों की मदद के लिए।
54
00:06:12,748 --> 00:06:15,375
यह वही है जिसके बारे में
मैं तुम्हें बता रहा था।
55
00:06:16,168 --> 00:06:19,588
तुम और मेरा दोस्त, एमिट,
तुम दोनों में एक बात समान है।
56
00:06:19,588 --> 00:06:21,340
कॉलेज में फ़ुटबॉल खेलते थे।
57
00:06:22,174 --> 00:06:26,386
एमिट तीन सालों तक जॉर्जिया राज्य का
टाइट एंड हुआ करता था।
58
00:06:26,470 --> 00:06:30,808
तुम्हारे रिकार्ड से पता चलता है
कि तुमने फ़ौज के लिए एक मैच खेला था।
59
00:06:32,518 --> 00:06:35,145
क्या हुआ, यार? तुम खेल नहीं पाए?
60
00:06:35,229 --> 00:06:37,481
- उन्होंने मुझे निकाल दिया।
- क्यों?
61
00:06:37,481 --> 00:06:39,274
मैं कुछ ज़्यादा ही हिंसक था।
62
00:06:46,406 --> 00:06:49,868
- तुम हमारे खाने में बाधा डाल रहे हो।
- एक बात बताओ।
63
00:06:50,619 --> 00:06:52,287
तुम किस तरह के आदमी हो?
64
00:06:53,872 --> 00:06:57,084
बेवकूफ़ आदमी? कठोर आदमी?
65
00:06:58,502 --> 00:07:03,799
क्या तुम एक डरे हुए बिगड़ैल लड़के हो
जो पापा के पैसों के पीछे छुपकर बैठा है?
66
00:07:08,053 --> 00:07:09,972
मैंने सिर्फ़ कहने के लिए नहीं कहा।
67
00:07:10,889 --> 00:07:15,269
मैं सच में जानना चाहता हूँ कि कैसा आदमी
अपने से आधी औरत को डराकर खुश होता है।
68
00:07:15,978 --> 00:07:20,232
वह औरत जिसे डराया नहीं जा सकता।
69
00:07:25,654 --> 00:07:27,781
मुझे पता है कि तुम किस तरह के आदमी हो।
70
00:07:29,825 --> 00:07:31,827
तुम्हें काफ़ी कुछ पता है।
71
00:07:33,162 --> 00:07:36,540
तुम्हें पता था कि रॉस्को के साथ
वह होता देख, मैं आऊँगा।
72
00:07:38,250 --> 00:07:41,378
तुम्हें पता था
कि मैं तुम्हारी गाड़ी बाहर देखूँगा।
73
00:07:41,378 --> 00:07:45,507
कामकाज वाली गाड़ी जिसमें
पीपे के अलावा कुछ नहीं था।
74
00:07:46,884 --> 00:07:49,636
और तुम्हें पता था
कि मैं यहाँ आकर पंगा करूँगा
75
00:07:49,720 --> 00:07:52,514
जिसके चलते
शायद मैं मुसीबत में भी पड़ जाऊँगा।
76
00:07:52,598 --> 00:07:55,017
पर पता है कि तुम्हें क्या नहीं पता?
77
00:07:55,642 --> 00:07:57,477
क्या?
78
00:07:57,561 --> 00:08:00,480
तुम्हें मारने पर जो अहसास होगा।
79
00:08:00,564 --> 00:08:04,610
क्योंकि अगर तुम्हें पता होता
तो वह रंग वाला डिब्बा कभी न लेते।
80
00:08:06,486 --> 00:08:07,654
अच्छा।
81
00:08:09,239 --> 00:08:12,034
तुम्हें रॉस्को कॉनक्लिन के बारे में
कुछ बताता हूँ।
82
00:08:14,661 --> 00:08:16,496
वह कमज़ात...
83
00:08:35,724 --> 00:08:37,851
- छोड़ो!
- तुम मुझे अच्छे नहीं लगते, डॉसन,
84
00:08:37,935 --> 00:08:41,188
- साबित न करना पड़े।
- चाकू गिरा दो, वरना तुम गिरोगे, केजे।
85
00:08:42,105 --> 00:08:43,523
बेटा, गिरा दो।
86
00:08:56,411 --> 00:08:59,122
- यह बात यहीं खत्म नहीं हुई।
- जब भी नाचने का मन हो।
87
00:08:59,206 --> 00:09:03,377
यह आदमी जब से आया है,
चारों ओर हिंसा के अलावा कुछ नहीं है।
88
00:09:03,377 --> 00:09:05,087
अब इसने मेरे बेटे पर हमला किया?
89
00:09:05,087 --> 00:09:09,633
- बहुत हुआ, इसे यहाँ से निकालो।
- जहाँ तक मुझे पता है, आप मेरे मालिक नहीं।
90
00:09:11,051 --> 00:09:15,097
कैप्टन फ़िन्ली, तुम शहर के लड़के हो,
91
00:09:15,097 --> 00:09:17,808
इसलिए शायद तुमने यह कहावत सुनी नहीं,
92
00:09:19,017 --> 00:09:21,853
पर अगर बेकार में पंगा लोगे,
93
00:09:21,937 --> 00:09:23,605
तो कुछ हासिल नहीं होगा।
94
00:09:23,689 --> 00:09:27,693
इसलिए, किसी को चोट लगे,
उससे पहले इसे यहीं खत्म कर दो।
95
00:09:29,111 --> 00:09:31,029
मैंने सब कुछ देखा।
96
00:09:31,488 --> 00:09:33,699
ये बस अपने-आप में बैठे थे,
97
00:09:33,699 --> 00:09:36,743
जब यह बंदा आया
और इसने यहाँ तूफ़ान खड़ा कर दिया।
98
00:09:36,827 --> 00:09:40,330
शुक्रिया, अर्ल, मारग्रेव का
अच्छा नागरिक बनने के लिए।
99
00:09:41,665 --> 00:09:42,916
डिटेक्टिव?
100
00:09:44,751 --> 00:09:46,628
रॉस्को, रीचर को बाहर ले जाओ।
101
00:09:49,506 --> 00:09:51,008
जल्दी मिलेंगे, छोटू।
102
00:10:12,904 --> 00:10:16,575
मॉली बेथ किसी रीचर की परवाह करती थी,
इसलिए मारी गई।
103
00:10:21,496 --> 00:10:22,789
हाँ।
104
00:10:26,626 --> 00:10:27,878
टील है।
105
00:10:29,463 --> 00:10:31,506
चीफ़ टील।
106
00:10:31,590 --> 00:10:32,549
हाँ।
107
00:10:35,093 --> 00:10:36,762
मुझे यह नहीं पता था।
108
00:10:37,804 --> 00:10:40,307
मुझसे चूक हो गई होगी।
109
00:10:42,934 --> 00:10:44,227
क्या?
110
00:10:44,311 --> 00:10:47,397
नहीं, मैंने रपट को
किसी और चीज़ से मिला दिया।
111
00:10:47,481 --> 00:10:49,983
- कमीना, भाड़ में जाओ!
- आराम से। क्या बात है?
112
00:10:50,067 --> 00:10:51,860
- मुझे नौकरी से निकाल दिया!
- क्यों?
113
00:10:51,860 --> 00:10:53,945
जब जो की गाड़ी की रपट आई थी,
114
00:10:54,029 --> 00:10:57,157
मैंने कहा था कि वह नंबर
किसी बदमाश की गाड़ी से मिलता है।
115
00:10:57,157 --> 00:11:01,036
टील ने रपट निकाली और देखा
कि नंबर प्लेट थी ही नहीं।
116
00:11:01,036 --> 00:11:04,373
बोला कि हम किसी पुलिस चीफ़ की हत्या की
तहकीकात कर रहे हैं
117
00:11:04,373 --> 00:11:07,709
और वह लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा
और मुझे निकाल दिया।
118
00:11:07,793 --> 00:11:10,003
आप लोग दफ़्तर ज़्यादा नहीं गए।
119
00:11:10,087 --> 00:11:12,798
वह फ़ाइलें निकालकर
आपका काम देखना शुरू करता है।
120
00:11:12,798 --> 00:11:15,300
- उसे शक हो रहा है।
- मैं उससे बात करूँगा।
121
00:11:15,384 --> 00:11:18,887
- मैं अपनी बंदूक नहीं दूँगी।
- मैं ऐसा नहीं चाहूँगा,
122
00:11:18,887 --> 00:11:22,265
- मुझे उससे बात करने दो, ठीक है?
- यह बकवास है।
123
00:11:22,349 --> 00:11:24,851
और यह? यह क्या दोबारा जेल जाएगा?
124
00:11:24,935 --> 00:11:26,520
क्लाइनर आरोप नहीं लगा रहा।
125
00:11:26,520 --> 00:11:28,438
क्योंकि वह अदालत नहीं जाना चाहता।
126
00:11:28,522 --> 00:11:31,983
मुकदमा चला तो
मैं केजे के गलत चरित्र की बात छेड़ूँगा।
127
00:11:32,067 --> 00:11:35,195
क्लाइनर इंडस्ट्रीज़ के
कर्मचारियों के रिकार्ड और बही-खाते,
128
00:11:35,195 --> 00:11:36,363
वे ऐसा नहीं चाहते।
129
00:11:36,363 --> 00:11:39,074
तो अब हम क्या करेंगे?
मेरा काम अभी भी बाकी है।
130
00:11:39,074 --> 00:11:40,867
जो की कामों की सूची देखते हैं।
131
00:11:40,992 --> 00:11:43,412
उसे मानकर चल रहा था,
हमें भी वही करना चाहिए।
132
00:11:43,412 --> 00:11:45,789
प्रोफ़ेसर अभी भी देश से बाहर हैं,
133
00:11:45,789 --> 00:11:48,375
और नियली मेम्फ़िस के बारे में
पता कर रही है।
134
00:11:48,375 --> 00:11:52,003
- गराज में कुछ नहीं था।
- तो बची ग्रे की फ़ाइलें।
135
00:11:52,087 --> 00:11:54,131
मैंने बताया, उसने कुछ नहीं छोड़ा।
136
00:11:56,049 --> 00:12:00,887
देखा जाए तो, उसने छोड़ा। फ़ाइलें नहीं।
पर तुम्हारे लिए अपना डेज़र्ट ईगल छोड़ गया।
137
00:12:00,971 --> 00:12:04,141
- मरने से एक साल पहले।
- बिल्कुल।
138
00:12:04,141 --> 00:12:06,643
आत्महत्या की सोचने वाले,
कीमती चीज़ें मरने से
139
00:12:06,643 --> 00:12:08,854
ठीक पहले दे जाते हैं, एक साल पहले नहीं।
140
00:12:13,108 --> 00:12:15,527
वह जिस बक्से में आया मुझे वह देखना है।
141
00:12:15,527 --> 00:12:18,738
संभलकर, यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।
142
00:12:27,122 --> 00:12:28,748
खाली।
143
00:12:54,941 --> 00:12:57,235
- साला।
- ज़बान संभालकर।
144
00:13:05,911 --> 00:13:09,873
जब वह मरा, तब उसके घर में
फ़ाइलों की कोई अलमारी या कोई तिजोरी थी?
145
00:13:09,873 --> 00:13:11,458
नहीं। कुछ नहीं।
146
00:13:11,458 --> 00:13:14,711
या कोई दूसरी जगह
जहाँ उसने कोई ज़रूरी चीज़ रखी हो?
147
00:13:14,711 --> 00:13:19,090
ग्रे का सारा समय स्टेशन
और उसके घर पर बीतता था।
148
00:13:19,174 --> 00:13:20,926
यह बात पूरी तरह से सही नहीं है।
149
00:13:20,926 --> 00:13:22,928
जब हम अलाबामा की सराय में थे,
150
00:13:22,928 --> 00:13:24,721
तुम बोले
ग्रे हफ़्ते में बाल कटाता था।
151
00:13:24,721 --> 00:13:25,680
हाँ।
152
00:13:25,805 --> 00:13:29,184
जिस आदमी के इतने कम बाल हों,
वह हर हफ़्ते बाल क्यों कटवाएगा?
153
00:13:31,561 --> 00:13:36,441
ग्रे ने मुझसे कहा था कि
तुम्हारे अलावा यह और किसी को न दूँ।
154
00:13:36,525 --> 00:13:41,071
यह भी कहा कि अगर तुम कभी इसकी तलाश में आओ,
155
00:13:41,071 --> 00:13:45,367
वह तुम्हें बताना चाहता था कि
उसे अपनी बेटी पर गर्व है।
156
00:14:16,856 --> 00:14:18,483
वह मेरे लिए डेज़ी छोड़ गए।
157
00:14:23,363 --> 00:14:25,448
पशुओं की नीलामी की रसीदें बताती हैं
158
00:14:25,532 --> 00:14:28,577
कि क्लाइनर के पास 116 पशु हैं,
सब एक बार में खरीदे थे।
159
00:14:28,577 --> 00:14:30,996
हे भगवान, फिर वही गायों वाली बात।
160
00:14:30,996 --> 00:14:34,040
अजीब सी संख्या है। कौन 116 पशु खरीदता है?
161
00:14:34,124 --> 00:14:37,419
- आप एक खेप में लेते हैं, 20, 50, 100।
- क्या कहना चाहते हो?
162
00:14:37,419 --> 00:14:39,796
पता नहीं। बस...
163
00:14:39,796 --> 00:14:42,340
कुछ... ज़्यादा ही पशुओं का चारा लगता है।
164
00:14:43,049 --> 00:14:44,467
वैसे, था तो सही।
165
00:14:45,051 --> 00:14:46,177
यह बताओ।
166
00:14:46,261 --> 00:14:48,930
एक पारिवारिक खेत
व्यावसायिक खेत कब बनता है?
167
00:14:49,014 --> 00:14:50,515
कितना बड़ा होना चाहिए?
168
00:14:50,599 --> 00:14:52,976
- यह कोई सुराग नहीं।
- ज़रा सोचो।
169
00:14:55,020 --> 00:14:56,062
मुझे नहीं पता।
170
00:14:56,146 --> 00:14:59,608
मुझे याद है कि जब मेरे चाचाजी के पास
120 पशु इकट्ठा हो गए थे,
171
00:14:59,608 --> 00:15:01,651
राज्य में दर्ज कराना पड़ा था। क्यों?
172
00:15:01,735 --> 00:15:03,445
तो, क्लाइनर 116 पर ही रुक गया।
173
00:15:03,445 --> 00:15:06,990
उस संख्या से कम
जब राज्य की ओर से कोई जाँच नहीं होगी।
174
00:15:06,990 --> 00:15:09,284
- उसके काम की।
- किस काम की?
175
00:15:09,284 --> 00:15:13,538
उसके पास गायें और पशु हैं
जिनकी संख्या उतनी बड़ी नहीं, बात खत्म करो।
176
00:15:13,622 --> 00:15:17,083
- पता है क्या बड़ा था?
- अगर तुमने पशुओं के चारे का नाम लिया,
177
00:15:17,167 --> 00:15:20,503
तो मैं खुद तुम्हारा गला काट दूँगी।
178
00:15:20,587 --> 00:15:22,839
टमाटर और मेयो।
179
00:15:24,257 --> 00:15:28,261
मुझे लगा कि आप लोगों को भूख लगी होगी।
180
00:15:28,345 --> 00:15:30,597
- शुक्रिया, सर।
- शुक्रिया।
181
00:15:31,514 --> 00:15:35,018
आपके पास कोई खाना या सलाद तो नहीं होगा न?
182
00:15:35,018 --> 00:15:38,813
मैंने मेयो के साथ, टमाटर का सलाद,
183
00:15:38,897 --> 00:15:42,317
पाव के दो टुकड़ों के बीच में डालकर
आपके सामने रखा है।
184
00:15:43,568 --> 00:15:44,903
शुक्रिया।
185
00:15:51,242 --> 00:15:54,204
ग्रे के काम करने के तरीके को लेकर
तुमने सच ही कहा था।
186
00:15:54,204 --> 00:15:56,081
बहुत ही बारीकी से है।
187
00:15:56,081 --> 00:15:58,833
क्लाइनर फ़ाइल की
हर कर विवरणी की जाँच की थी।
188
00:15:58,917 --> 00:16:01,169
खातों की बारीकी से छानबीन।
189
00:16:01,169 --> 00:16:05,048
पैसा बाहर जा रहा था,
पर वह आने वाली रकम से मेल नहीं खाता।
190
00:16:05,048 --> 00:16:07,676
उसे इतना दान कैसे मिल सकता है
191
00:16:07,676 --> 00:16:11,930
जबकि वह पूरी तरह से जॉर्जिया के
एक छोटे से शहर के कारोबारों और
192
00:16:11,930 --> 00:16:14,015
- समूहों को देता है?
- उसे नहीं मिलता।
193
00:16:14,099 --> 00:16:17,519
अगर खुद नोट छाप सके
तो उसे दान की ज़रूरत नहीं।
194
00:16:17,519 --> 00:16:21,147
उसने सब के मुँह पर ताला लगा रखा है।
यह बीमे के बराबर है।
195
00:16:21,815 --> 00:16:25,360
अगर मारग्रेव की जनता को
क्लाइनर में कोई ऐसी-वैसी बात नज़र आए,
196
00:16:25,360 --> 00:16:28,863
अगर वे जूरी बिठाएँ, या फिर सवाल भी उठाएँ,
197
00:16:28,947 --> 00:16:32,450
क्लाइनर पूंजी से,
क्लाइनर उनकी वफ़ादारी खरीद चुका है।
198
00:16:32,534 --> 00:16:37,247
तो, क्लाइनर मारग्रेव और उसकी जनता का
मालिक है। वह सब को उंगलियों पर नचा रहा है।
199
00:16:37,247 --> 00:16:39,958
- इन फ़ाइलों से उस पर मुकदमा चला सकते हैं?
- नहीं।
200
00:16:39,958 --> 00:16:42,377
कर विवरणी पहुँच से बाहर हैं।
201
00:16:42,961 --> 00:16:45,213
खोखली संख्याएँ जो कार्रवाई दिखाती हैं।
202
00:16:45,213 --> 00:16:48,842
यहाँ पर, प्रकट रूप से कानूनी
धर्मार्थ अंशदान।
203
00:16:48,842 --> 00:16:52,512
पर हमें ठोस सबूत की ज़रूरत है
और वह हमारे पास नहीं है।
204
00:16:52,512 --> 00:16:55,932
यह सब करने के लिए इतनी जगहें छोड़,
मारग्रेव ही क्यों?
205
00:16:57,058 --> 00:16:59,060
खत्म होते शहरों की कमी नहीं है।
206
00:17:03,940 --> 00:17:04,983
मैं वजह दिखाता हूँ।
207
00:17:09,738 --> 00:17:11,573
तुम क्या कर रहे हो?
208
00:17:12,782 --> 00:17:16,411
मारग्रेव जहाँ पर स्थित है,
वह वितरण के लिए एकदम सही है।
209
00:17:16,411 --> 00:17:19,831
राज्य की हाईवे वाली प्रमुख सड़कें
यहीं से निकलती हैं।
210
00:17:19,831 --> 00:17:23,877
क्लाइनर के ट्रक अधिकांश सफ़र तक,
फ़ेडरल पुलिस से बचे रहेंगे,
211
00:17:23,877 --> 00:17:27,464
ज़्यादा ट्रैफ़िक वाले हाईवे पर,
पुलिस की नज़रों से दूर।
212
00:17:27,464 --> 00:17:30,842
एक पुख्ता और सोचे-समझे काम को
लोगों की नज़रों से दूर रखना था।
213
00:17:30,842 --> 00:17:33,178
अच्छा। समझ गई।
214
00:17:33,762 --> 00:17:36,306
पर वह अचानक से
चारों ओर लाशें क्यों बिछाएगा?
215
00:17:36,306 --> 00:17:39,476
एक सीक्रेट सर्विस एजेंट उसके काम की
तहकीकात कर रहा था,
216
00:17:39,476 --> 00:17:40,935
उसे रास्ते से हटा दिया।
217
00:17:41,019 --> 00:17:44,481
फिर पुलिस चीफ़ की हत्या करवा दी,
एक और को मारने की कोशिश की,
218
00:17:44,481 --> 00:17:47,400
फिर वह उस एजेंट के
गैरफ़ौजी भाई के पीछे पड़ गया?
219
00:17:47,484 --> 00:17:50,069
यह अपनी गलतियों को
कुछ ज़्यादा सुधारना हुआ।
220
00:17:54,073 --> 00:17:58,411
कोस्ट गार्ड वाली नाकेबंदी। कई दिनों से
खबरों में इसकी चर्चा हो रही है।
221
00:17:58,495 --> 00:18:02,624
एक साल से यू.एस. में
नकली नोट आने बंद हो गए हैं।
222
00:18:02,624 --> 00:18:05,460
विदेशों में नकली नोटों की भरमार लगी है,
223
00:18:05,460 --> 00:18:08,338
जिसके चलते इस पूरे मामले का
पर्दाफ़ाश होने का डर है।
224
00:18:08,338 --> 00:18:10,882
और क्लाइनर के यहाँ आपूर्ति की कमी है।
225
00:18:10,882 --> 00:18:14,093
उसके खरीददार नोटों के लिए बैठे हैं
जो वह दे नहीं पा रहा
226
00:18:14,177 --> 00:18:16,971
और ऐसे लोग निराश हो जाएँ तो
अच्छा नहीं होता।
227
00:18:17,055 --> 00:18:18,598
तुम उसका क्या करोगे?
228
00:18:18,598 --> 00:18:21,518
शायद कोई उससे कुछ खतरनाक
और महँगा खरीदना चाहता है।
229
00:18:21,518 --> 00:18:22,560
जैसे सूटकेस बम।
230
00:18:22,644 --> 00:18:26,231
{\an8}उनके पास उतना पैसा नहीं है,
इसलिए वे खुद ही छाप रहे हैं।
231
00:18:26,231 --> 00:18:30,902
{\an8}या यू.एस. अर्थव्यवस्था को कमज़ोर करना
चाहते हैं या उस देश को जो यू.एस. के
232
00:18:30,902 --> 00:18:33,363
नोटों से चलता है,
जैसे कि पनामा जहाँ से हर साल
233
00:18:33,363 --> 00:18:35,698
बड़ी मात्रा में कारोबार होता है।
234
00:18:35,782 --> 00:18:37,492
उनके ऐसा करने की वजह जो भी हो।
235
00:18:37,492 --> 00:18:41,204
इस सब का पता तब लगा सकते हैं
जब जो के कातिल मारे जाएँगे।
236
00:18:41,204 --> 00:18:44,874
ग्रे ने आत्महत्या नहीं की।
उन्होंने उन्हें मार डाला।
237
00:18:50,380 --> 00:18:52,131
मैं उससे बात करता हूँ।
238
00:19:17,782 --> 00:19:19,659
मुझे नहीं करना। मैं नहीं जाऊँगा।
239
00:19:19,659 --> 00:19:21,661
तुम दोनों करोगे,
240
00:19:21,661 --> 00:19:25,290
रविवार के दिन
अच्छे से तैयार होकर वहाँ जाओगे।
241
00:19:25,290 --> 00:19:27,792
तुम्हें कुछ कहने का हक नहीं बनता।
242
00:19:28,710 --> 00:19:31,379
इससे पहले कि ग्रेस तुम्हारा कान काटे,
चुपचाप बैठो।
243
00:19:32,046 --> 00:19:34,340
हो गया, क्या कहते हो?
244
00:19:51,024 --> 00:19:52,650
सर, मैडम।
245
00:20:00,658 --> 00:20:01,993
जो।
246
00:20:06,205 --> 00:20:10,168
जो हुआ, उसके लिए सच में माफ़ी चाहता हूँ।
मेरे किए का कोई बहाना नहीं है।
247
00:20:10,168 --> 00:20:13,755
उम्मीद है कि तुम मुझे माफ़ कर पाओगे,
न कर पाओ तो मैं समझता हूँ।
248
00:20:14,464 --> 00:20:16,090
तुम्हारी बारी, रीचर।
249
00:20:18,343 --> 00:20:19,260
नहीं।
250
00:20:19,344 --> 00:20:22,847
हमारे आने के बाद से,
तुम हर बार कर्टिस से लड़ते रहे।
251
00:20:22,931 --> 00:20:25,183
- माफ़ी माँगो।
- नहीं।
252
00:20:25,183 --> 00:20:27,185
मेरे बेटे को देखो।
253
00:20:27,602 --> 00:20:30,521
तुम माफ़ी तक नहीं माँग सकते?
254
00:20:39,739 --> 00:20:40,740
मुझे अफ़सोस है।
255
00:20:42,700 --> 00:20:46,329
मुझे अफ़सोस है कि इसके चेहरे का
बायां हिस्सा दायें जैसा नहीं है।
256
00:20:59,926 --> 00:21:02,095
कमीने उनके क्रियाकर्म पर बोले थे।
257
00:21:02,095 --> 00:21:03,012
रॉस्को।
258
00:21:03,096 --> 00:21:06,891
तुम्हें अपने शहर को बचाना है,
ग्रे का बदला लेना है, उसका फ़ायदा उठाओ।
259
00:21:06,975 --> 00:21:10,186
बुरे लोगों को अंजाम भुगतना होगा,
माफ़ी नहीं माँगूँगा।
260
00:21:13,439 --> 00:21:14,399
नियली।
261
00:21:18,069 --> 00:21:18,945
समझ गया।
262
00:21:21,489 --> 00:21:22,657
उसने क्या कहा?
263
00:21:22,824 --> 00:21:26,828
बोली कि उसे 10:00 बजे खाना खाना था,
पर 6:00 बजे खा लिया।
264
00:21:26,828 --> 00:21:28,413
इसका क्या मतलब है?
265
00:21:28,413 --> 00:21:31,499
दस-छह एमपी रेडियो कोड है
कि "आम कपड़ों में पुलिस भेजो।"
266
00:21:31,499 --> 00:21:36,254
यानी उसे कुछ ज़रूरी मिला है
और वह खुलकर बात नहीं कर पा रही।
267
00:21:36,254 --> 00:21:39,340
और वह मुझे गैरफ़ौजी समझ रही है।
268
00:21:39,424 --> 00:21:41,217
वह शेर को उकसाना चाहती है।
269
00:21:41,217 --> 00:21:43,845
यूँ एक-दो दिनों के लिए
मेम्फ़िस नहीं जा सकता।
270
00:21:43,845 --> 00:21:47,056
- टील को शक हो जाएगा।
- आपको वैसे भी नहीं आना चाहिए।
271
00:21:47,140 --> 00:21:49,392
नियली को नए लोगों से मिलना पसंद नहीं।
272
00:21:49,392 --> 00:21:51,602
तुम उसे ढूँढ़ोगे कैसे?
273
00:21:51,686 --> 00:21:53,396
उसमें परेशानी नहीं होगी।
274
00:21:55,773 --> 00:21:58,109
निजता के लिए पर्यटन स्थल पर नहीं जाएगी।
275
00:21:59,068 --> 00:22:01,487
यानी बील स्ट्रीट पर कोई भी जगह नहीं।
276
00:22:02,196 --> 00:22:04,365
और विश्वविद्यालय के आस-पास भी।
277
00:22:04,449 --> 00:22:07,368
कॉलेज छात्रों से अधिक उम्र के लोग
अलग नज़र आएँगे।
278
00:22:08,578 --> 00:22:11,372
नियली का बचपन गरीबी में गुज़रा,
संभलकर खर्च करती है।
279
00:22:11,456 --> 00:22:14,125
वह किसी आलीशान जगह पर नहीं रहेगी।
280
00:22:14,625 --> 00:22:16,878
किसी किफ़ायती होटल में रहेगी
जहाँ छूट मिले।
281
00:22:16,878 --> 00:22:20,631
जो शहर के बीच में कहीं मिलेगा,
सरकारी परिवहन के करीब।
282
00:22:25,887 --> 00:22:28,264
जहाँ पास में कोई किफ़ायती खाने वाली जगह हो
283
00:22:28,264 --> 00:22:30,224
और कोई चेन रेस्तरां न हो।
284
00:22:44,280 --> 00:22:45,740
शुक्रिया।
285
00:22:47,033 --> 00:22:49,035
कैसा चल रहा है, लंबू?
286
00:22:49,744 --> 00:22:50,912
नियली?
287
00:22:51,537 --> 00:22:53,039
पता था, तुम्हें ढूँढ़ लूँगा।
288
00:22:53,873 --> 00:22:56,793
क्यों नहीं? मैंने तुम्हें ढूँढ़ निकाला।
289
00:22:56,793 --> 00:22:59,212
स्पेशल इन्वेस्टीगेटर्स में दस साल एकसाथ,
290
00:22:59,212 --> 00:23:01,214
मुझे पता है कि तुम कैसे सोचते हो।
291
00:23:01,214 --> 00:23:03,841
लगा कि मैं शहर के बीच आऊँगी,
पर्यटकों से दूर,
292
00:23:03,925 --> 00:23:06,552
सस्ता होटल ढूँढ़ूँगी,
आने-जाने का बंदोबस्त होगा,
293
00:23:06,636 --> 00:23:08,387
किसी ढंग के रेस्तरां के पास में।
294
00:23:09,055 --> 00:23:12,683
और मुझे पता है कि सुबह की उड़ान के बाद,
जहाँ खाना नहीं दिया जाता,
295
00:23:12,767 --> 00:23:15,770
लंबू सीधे खाने वाले हॉल की ओर जाएगा।
296
00:23:15,770 --> 00:23:18,648
और तुम्हें पता था
किसी सस्ते रेस्तरां में आऊँगा।
297
00:23:18,648 --> 00:23:20,149
इसका बोर्ड सबसे बड़ा है।
298
00:23:21,192 --> 00:23:24,946
तुम्हें समझना उतना भी मुश्किल नहीं।
और मुझे कोको पफ़्स चाहिए थे।
299
00:23:24,946 --> 00:23:27,698
तो तुम सड़क के उस पार नहीं रहती?
300
00:23:27,782 --> 00:23:30,326
बस भी करो। फ़ोर सीज़न्स।
301
00:23:32,203 --> 00:23:35,164
मैं अब गैरसरकारी क्षेत्र में हूँ,
मेरे पास पैसा है।
302
00:23:36,165 --> 00:23:37,250
अच्छा।
303
00:23:38,417 --> 00:23:41,379
- चलो। रास्ते में बताऊँगी।
- मैंने खाया नहीं।
304
00:23:42,713 --> 00:23:45,550
कचौड़ियाँ लाई हूँ।
रास्ते में खाते-खाते चलना।
305
00:23:48,719 --> 00:23:50,179
काफ़ी खुली जगह है।
306
00:23:51,597 --> 00:23:54,058
अगर किसी के पास माइक हो तो हमें दिख जाएगा।
307
00:23:54,142 --> 00:23:56,227
- खुलकर बात कर सकते हैं।
- ठीक है।
308
00:23:56,227 --> 00:23:58,187
तुम्हें एक लड़की की ज़रूरत है।
309
00:23:59,605 --> 00:24:01,899
तुम मामले के बारे में कह रहे हो?
310
00:24:01,983 --> 00:24:05,278
भाई की कामों की सूची में जो
जेडबल्यू था, वह ईपीए अन्वेषक था
311
00:24:05,278 --> 00:24:07,655
- जिसका नाम जिमी डुप्री विल्क्स है।
- था।
312
00:24:07,655 --> 00:24:10,366
उसे घर में गोली मार दी गई।
मृतक फ़ेडरल एजेंट।
313
00:24:10,366 --> 00:24:11,909
तो एफ़बीआई ने दखल दिया?
314
00:24:11,993 --> 00:24:14,787
बताया गया कि
कोई आम चोरी थी जो सफल नहीं हुई।
315
00:24:14,871 --> 00:24:16,831
तुम्हें लगता है कि वे गलत हैं।
316
00:24:16,831 --> 00:24:20,668
छोटे कैलिबर की बंदूक से हत्या की गई,
नौ मिलिमीटर वाली, सबसॉनिक।
317
00:24:20,668 --> 00:24:24,088
चोर साइलेंसर इस्तेमाल नहीं करते।
अधिकांश बंदूकें नहीं रखते।
318
00:24:24,172 --> 00:24:26,966
और, चोर चीज़ें चुराते हैं।
319
00:24:26,966 --> 00:24:29,427
- कुछ चोरी नहीं हुआ।
- हाँ।
320
00:24:29,427 --> 00:24:31,137
एक और अजीब बात।
321
00:24:31,137 --> 00:24:34,724
लाश का मार-मारकर कीमा बनाया गया था,
मरने के बाद।
322
00:24:34,724 --> 00:24:36,934
ऐसा कम ही देखने को मिलता है।
323
00:24:37,018 --> 00:24:39,228
तुम्हें जो लगता है, उससे ज़्यादा होता है।
324
00:24:39,312 --> 00:24:40,229
मतलब?
325
00:24:41,439 --> 00:24:43,941
उन्होंने मेरे भाई के साथ यही किया।
326
00:24:44,734 --> 00:24:45,735
धत्।
327
00:24:47,236 --> 00:24:50,239
तुम बहुत से लोगों को मारने वाले हो, है न?
328
00:24:50,823 --> 00:24:52,283
शुरू कर दिया है।
329
00:24:55,620 --> 00:25:00,249
तुम्हें पता होना चाहिए
कि ऐसा सिर्फ़ मुझे नहीं लगा।
330
00:25:00,333 --> 00:25:03,294
मेम्फ़िस के पुलिसवाले,
ओकॉइन को विल्क्स वाला मामला
331
00:25:03,294 --> 00:25:06,047
सौंपा गया और एफ़बीआई से पहले,
वह जाँच कर रहा था।
332
00:25:06,047 --> 00:25:08,466
उसकी शुरुआती रपट में उसके शक का ज़िक्र था।
333
00:25:08,466 --> 00:25:10,509
इसलिए तुमने उसका पता लगाया।
334
00:25:10,593 --> 00:25:14,805
उसने कहा कि उसे पाँच सालों से इंतज़ार था
कि इस मामले में कोई तो फ़ोन करेगा।
335
00:25:14,889 --> 00:25:16,933
हम किसी खबरी से मिलेंगे,
336
00:25:16,933 --> 00:25:20,728
छोटा-मोटा हत्यारा जो शायद जानता हो
कि विल्क्स की सुपारी किसने दी थी।
337
00:25:20,728 --> 00:25:23,272
ईपीए अन्वेषकों को
वैसे निशाना नहीं बनाया जाता।
338
00:25:23,356 --> 00:25:27,068
- वह कहाँ नाक घुसा रहा था?
- अपने रिकार्ड के लिए फ़ॉइल दरख्वास्त की।
339
00:25:27,068 --> 00:25:30,696
मिसिसिपी में प्रदूषण फैलाने वाले
ज़हरीले पदार्थ देख रहा था।
340
00:25:30,780 --> 00:25:31,739
स्रोत?
341
00:25:31,739 --> 00:25:36,619
विल्क्स की रपट के पहले दो खंडों में
प्रदूषण के फैलाव के बारे में बताया गया है
342
00:25:36,619 --> 00:25:41,457
और तीसरा खंड,
जो स्रोत से संबंधित है, वह गायब है।
343
00:25:41,457 --> 00:25:44,669
मैं बताता हूँ। ईपीए उसे ढूँढ़ नहीं पा रहा।
344
00:25:44,669 --> 00:25:48,297
बिल्कुल ही गायब है।
मानो वे पन्ने कभी लिखे ही नहीं गए।
345
00:25:48,381 --> 00:25:52,385
पर प्रदूषण का असर सबसे ज़्यादा
चेस्टर, आर्कनसा में हुआ।
346
00:25:52,385 --> 00:25:53,761
तो हमें वहीं जाना है।
347
00:25:56,889 --> 00:25:58,307
रीचर।
348
00:25:58,391 --> 00:26:01,227
फ़ेडरल एजेंसी से फ़ाइलें गायब कर दी गईं।
349
00:26:01,227 --> 00:26:04,563
किसी छोटे अफ़सर को नहीं ढूँढ़ रहे
जिसने सार्जन्ट को मारा।
350
00:26:04,647 --> 00:26:07,775
इन लोगों की पहुँच है
और ये कत्ल करने से घबराते नहीं।
351
00:26:09,777 --> 00:26:11,779
अगर तुम्हें कुछ हो गया तो,
352
00:26:11,779 --> 00:26:16,033
दो दोस्तों को खोने जैसा होगा,
तुम्हारा आकार देखते हुए।
353
00:26:23,749 --> 00:26:25,543
एक बात बताओ।
354
00:26:25,543 --> 00:26:30,673
मैं जिसे कातिल समझ रहा हूँ, अगर वह
ज़रूरत से ज़्यादा जानवरों का चारा खरीदे,
355
00:26:30,673 --> 00:26:34,218
तो क्या तुम्हें उसका इस सब से
कोई संबंध नज़र आएगा?
356
00:26:34,302 --> 00:26:36,637
एक बार में तो नहीं लगता।
357
00:26:38,889 --> 00:26:41,183
पर, हद से ज़्यादा जानवरों का चारा हो तो।
358
00:26:43,060 --> 00:26:45,021
इसलिए तुम मुझे अच्छी लगती हो, नियली।
359
00:26:49,150 --> 00:26:51,652
तुम इतने लंबे क्यों हो?
360
00:26:52,194 --> 00:26:53,446
आनुवंशिकी।
361
00:26:56,324 --> 00:26:57,783
कचौड़ियाँ?
362
00:27:00,786 --> 00:27:04,123
नहीं, नहीं, तुम मुझे पकड़ नहीं सकते, नहीं
363
00:27:04,123 --> 00:27:07,793
नहीं। धत् तेरी।
364
00:27:09,003 --> 00:27:11,005
- रॉस्को।
- मैंने दखल दिया क्या?
365
00:27:11,005 --> 00:27:15,593
नहीं, मैं एक डॉक्टरी जाँच खत्म कर रहा था,
366
00:27:15,593 --> 00:27:17,511
तुम्हारी क्या मदद कर सकता हूँ?
367
00:27:17,595 --> 00:27:20,222
- यह मत कहना कि एक और हत्या हुई है।
- शायद।
368
00:27:20,306 --> 00:27:21,932
"नहीं" ज़्यादा अच्छा होता।
369
00:27:23,642 --> 00:27:25,478
जब ऑफ़िसर ग्रे की मौत हुई,
370
00:27:25,478 --> 00:27:30,232
याद है कि ताबूत बनानेवाले ने कहा था कि
एक चीरे पर मेकअप और पुट्टी लगानी पड़ी थी,
371
00:27:30,316 --> 00:27:33,986
क्योंकि उन्होंने इतनी पी रखी थी
कि कुर्सी पर चढ़ते समय गिर पड़े थे,
372
00:27:34,070 --> 00:27:37,782
- रस्सी वगैरह को लेकर?
- काफ़ी गहरी चोट लगी थी।
373
00:27:37,782 --> 00:27:41,118
ऐसा लग रहा था कि
कुर्सी के कोने से टकराए थे।
374
00:27:41,202 --> 00:27:44,747
- तुम उसे निकाल सकते हो?
- हाँ। अच्छा।
375
00:27:49,168 --> 00:27:51,045
यह रही।
376
00:28:02,848 --> 00:28:08,354
- तुम्हें जो चाहिए, मैं ढूँढ़ दूँ?
- नहीं। शुक्रिया। मैं ठीक हूँ।
377
00:28:13,109 --> 00:28:14,068
अच्छा।
378
00:28:15,611 --> 00:28:19,198
इसके बजाय कि उनका सिर
किसी चीज़ से टकराया हो,
379
00:28:19,198 --> 00:28:21,617
ऐसा मुमकिन है कि सिर पर आकर कुछ लगा हो?
380
00:28:22,785 --> 00:28:26,414
- शायद उन्हें मारा गया हो?
- हाँ। मैं यही कहना चाहती हूँ।
381
00:28:26,414 --> 00:28:27,790
शायद।
382
00:28:27,790 --> 00:28:31,168
घाव दिखने में एक जैसा लगेगा,
383
00:28:31,252 --> 00:28:33,629
पर मैंने घाव को उस तरह से कभी नहीं देखा।
384
00:28:33,629 --> 00:28:35,965
- देख सकते हो? अब?
- अच्छा।
385
00:28:35,965 --> 00:28:38,843
पूरा ज़ूम करता हूँ,
देखूँ क्या पता चलता है।
386
00:28:42,721 --> 00:28:43,764
यह रहा।
387
00:28:45,683 --> 00:28:47,476
बड़ी दिलचस्प बात है।
388
00:28:47,560 --> 00:28:50,187
अगर सूजी हुई त्वचा के पास चमक बढ़ाकर देखें,
389
00:28:50,271 --> 00:28:53,899
खासकर सिर की चोट के पास,
जहाँ से काफ़ी खून बहा हो,
390
00:28:53,983 --> 00:28:55,985
वहाँ छोटे-छोटे चीरे नज़र आते हैं,
391
00:28:55,985 --> 00:28:59,572
जिनसे अकसर पता चलता है कि
किस चीज़ से चोट लगी होगी।
392
00:28:59,572 --> 00:29:01,574
इसलिए मैं थोड़ा और ज़ूम करता हूँ।
393
00:29:05,411 --> 00:29:08,914
हीरे जैसा लगता है, है न?
394
00:29:11,959 --> 00:29:13,335
हाँ।
395
00:29:16,630 --> 00:29:18,382
बिल्कुल वही लगता है।
396
00:29:23,929 --> 00:29:25,723
प्राकृतिक राज्य आर्कनसा में स्वागत है
397
00:29:25,723 --> 00:29:27,600
हिफ़ाज़त के लिए पेटी बाँधे रहिए
398
00:29:37,276 --> 00:29:39,904
नदी के बारे में
आपसे कुछ सवाल पूछ सकते हैं?
399
00:29:39,904 --> 00:29:43,240
मेरे पास लाइसेंस नहीं है
और न ही जुर्माना भरूँगा।
400
00:29:43,991 --> 00:29:46,118
लाइसेंस को लेकर बात नहीं है।
401
00:29:47,286 --> 00:29:49,205
अच्छा? सरकारी लगते हो।
402
00:29:50,331 --> 00:29:53,250
सूझ-बूझ अच्छी है,
पर आप जहाँ मर्ज़ी मछली पकड़ें।
403
00:29:53,334 --> 00:29:54,627
अच्छी बात है।
404
00:29:58,964 --> 00:30:02,843
वहाँ एक खाली तेल का पीपा है, ढक्कन।
405
00:30:02,927 --> 00:30:05,804
तेल का पीपा नदी से ज़्यादा साफ़ है।
406
00:30:07,056 --> 00:30:09,016
उसी वजह से हम यहाँ आए हैं।
407
00:30:09,016 --> 00:30:12,186
यह जानने कि चेस्टर में नदी का क्या हुआ।
408
00:30:12,978 --> 00:30:15,689
क्लैरन केमिकल ने अपना कमाल दिखाया।
409
00:30:15,773 --> 00:30:18,901
ऊपर की तरफ़ ढेर सारा कचरा फेंका
जो नीचे चला आया,
410
00:30:18,901 --> 00:30:20,819
अब गंदगी के अलावा कुछ नहीं बचा।
411
00:30:20,903 --> 00:30:22,655
क्लैरन कौन है?
412
00:30:22,655 --> 00:30:28,536
कुछ अमीर व्यापारी लोग
जो टिड्डी की तरह हमारे शहर को खा गए।
413
00:30:28,536 --> 00:30:32,623
उनका जानवरों के चारे से कुछ लेना-देना है?
उसके उत्पादन से, बिक्री से?
414
00:30:32,623 --> 00:30:37,211
मैंने क्लैरन केमिकल कहा,
क्लैरन ग्रेन एन्ड सीड नहीं।
415
00:30:39,588 --> 00:30:42,591
- आप कहाँ जा रहे हैं?
- बेकार की बातें कर रहे हो।
416
00:30:42,675 --> 00:30:44,426
मेरे सवाल अभी भी खत्म नहीं हुए।
417
00:30:46,887 --> 00:30:51,308
तुम पहले आदमी नहीं हो जो
यहाँ बहती नदी के बारे में पूछ रहे हो।
418
00:30:51,392 --> 00:30:54,103
सालों पहले ईपीए का कोई आदमी यहाँ आया था,
बोला कि
419
00:30:54,103 --> 00:30:56,855
जगह के चलते,
यहाँ ज़हरीले पदार्थ जमा हो जाते हैं।
420
00:30:56,939 --> 00:30:59,108
झींगों और कैटफ़िश को खत्म कर देते हैं।
421
00:30:59,108 --> 00:31:00,776
उसने कहा कि सफ़ाई करवाएगा,
422
00:31:00,776 --> 00:31:03,529
क्योंकि अब कोई यहाँ से कमाई नहीं कर सकता।
423
00:31:03,529 --> 00:31:06,824
- पता है, उसने क्या किया?
- कुछ नहीं। पता है क्यों?
424
00:31:06,824 --> 00:31:09,118
- नहीं।
- उसे मार दिया गया।
425
00:31:10,327 --> 00:31:14,164
हाँ, इस शहर के साथ भी वही हुआ।
426
00:31:17,501 --> 00:31:19,461
नदी बेकार है तो मछली क्यों पकड़ना?
427
00:31:19,545 --> 00:31:21,797
मैं यहाँ और क्या कर सकता हूँ?
428
00:31:25,843 --> 00:31:28,721
तो, क्लैरन केमिकल का
सालों पहले कारोबार बंद हो गया,
429
00:31:28,721 --> 00:31:31,140
दिवाला नहीं निकला, बस उसे बंद कर दिया।
430
00:31:31,140 --> 00:31:34,852
- पर उसकी एक मूल कंपनी थी।
- क्लाइनर इंडस्ट्रीज़।
431
00:31:34,852 --> 00:31:38,564
लगता है कि चेस्टर को नष्ट करने के बाद,
क्लाइनर मारग्रेव चला आया।
432
00:31:38,564 --> 00:31:41,317
जो पहला फ़ेडरल एजेंट नहीं था
जिसे उसने मारा।
433
00:31:41,317 --> 00:31:44,820
प्रदूषण का पर्दाफ़ाश होने से पहले,
उसने विल्क्स को भी मारा।
434
00:31:44,820 --> 00:31:47,448
- बस साबित नहीं कर सकता।
- कौन कहता है?
435
00:31:47,990 --> 00:31:50,951
ओकॉइन का मैसेज आया है,
उसका खबरी मिलने को तैयार है।
436
00:31:57,625 --> 00:32:00,252
मिस कॉनक्लिन, अपना मेज़ खाली करने आई हो?
437
00:32:00,336 --> 00:32:03,297
कमीने कहीं के! साले!
438
00:32:03,297 --> 00:32:06,091
- मैं तुझे मार डालूँगी! मैं...
- ए!
439
00:32:06,175 --> 00:32:08,302
मैं तुझे मार डालूँगी!
440
00:32:08,302 --> 00:32:11,055
- कुछ करो, फ़िन्ली!
- एक शब्द नहीं, चुप!
441
00:32:11,180 --> 00:32:13,807
तुम मेयर साहब को संभालो,
मैं इसे देखता हूँ।
442
00:32:13,891 --> 00:32:15,517
चलो।
443
00:32:15,601 --> 00:32:18,437
- कमीने कहीं के! तू मरेगा!
- लीजिए, बॉस।
444
00:32:18,437 --> 00:32:21,190
मेरे पास रुमाल है, कमीने।
445
00:32:22,024 --> 00:32:24,318
तुम्हें हुआ क्या है?
446
00:32:24,318 --> 00:32:28,322
उन्हें शक हो गया था,
पर अब उन्हें पता है कि तुम कुछ जानती हो।
447
00:32:28,322 --> 00:32:31,033
मुझे पता है कि
उस बुड्ढे कमीने ने ग्रे को मारा।
448
00:32:31,033 --> 00:32:33,452
तुम्हारी गिरफ़्तारी के लिए
फ़ोन कर रहा होगा।
449
00:32:33,452 --> 00:32:35,245
तुम्हें हिरासत में ले लिया गया,
450
00:32:35,329 --> 00:32:38,916
उसके बाद तुम्हें मार डालेंगे,
जैसा कि उन्होंने रीचर के साथ किया।
451
00:32:40,918 --> 00:32:45,381
अपने दोस्त की तरह,
तुम आठ फ़ुट, 130 किलो की नहीं हो।
452
00:32:47,174 --> 00:32:48,842
शहर से बाहर ले जाना होगा।
453
00:32:49,885 --> 00:32:52,429
अब तुम मारग्रेव में नहीं रह सकती।
454
00:32:59,228 --> 00:33:02,189
रीचर, यह ऑफ़िसर ओकॉइन हैं।
455
00:33:02,189 --> 00:33:04,149
यह मेरा साथी, रिबिडो।
456
00:33:05,984 --> 00:33:09,196
- नहीं, शुक्रिया।
- इसे दूरी बनाकर रहना पसंद है।
457
00:33:10,531 --> 00:33:13,367
हम जिससे मिलने वाले हैं,
वह कोई छोटा-मोटा हत्यारा है,
458
00:33:13,367 --> 00:33:15,285
अपनी औकात अच्छे से समझता है।
459
00:33:15,369 --> 00:33:18,956
फ़ेडरल पुलिसवाले को मारने वालों में
से नहीं, पर बात करने को तैयार है।
460
00:33:19,081 --> 00:33:20,249
उसे यह क्यों जँचेगा?
461
00:33:20,249 --> 00:33:24,628
वह एक भरोसेमंद खबरी है,
ताकि ऊपर की कमाई होती रहे।
462
00:33:24,712 --> 00:33:26,338
हमें यह करने की क्या ज़रूरत है?
463
00:33:27,005 --> 00:33:30,676
यह मामला बंद हो चुका है।
हमारे परिवार हैं। यह सब छोड़ो।
464
00:33:30,676 --> 00:33:31,927
मैं नहीं छोड़ सकता।
465
00:33:32,469 --> 00:33:37,099
इस झमेले के चलते एक फ़ेडरल एजेंट मारा गया।
यह हमारी जान से बढ़कर नहीं है।
466
00:33:37,099 --> 00:33:41,019
अगर यह मेरे भाई की जान से बढ़कर था,
तो तुम्हारी जान से भी बढ़कर है।
467
00:33:41,645 --> 00:33:43,105
यार, यह...
468
00:33:45,149 --> 00:33:47,401
उसकी चिंता मत करो।
469
00:33:47,401 --> 00:33:50,571
अगर तुमसे नाराज़ हो जाए, तो चिंता करना।
470
00:34:00,956 --> 00:34:02,875
मैं चेक-इन करूँगा।
471
00:34:02,875 --> 00:34:06,044
इस तरह, अगर कोई किसी सिरफिरी
गोरी लड़की की तलाश में आए,
472
00:34:06,128 --> 00:34:09,256
जिसका दाहिना हाथ बहुत चलता है,
तो उन्हें पता नहीं चलेगा।
473
00:34:09,256 --> 00:34:12,509
- कब तक?
- जब तक समझ न लूँ कि तुम्हारा क्या करना है।
474
00:34:12,593 --> 00:34:14,845
- मुझे नहीं रोक सकते।
- तुमने खुद यह किया।
475
00:34:14,845 --> 00:34:17,639
मुझे नौकरी से निकाल दिया गया,
अब आप मेरे बॉस नहीं।
476
00:34:17,723 --> 00:34:22,102
मैं तुम्हारे बॉस के नाते नहीं,
दोस्त के नाते कर रहा हूँ।
477
00:34:22,895 --> 00:34:25,272
अब, चुपचाप बैठो। मैं पाँच मिनटों में आया।
478
00:34:36,033 --> 00:34:37,701
पिकार्ड, क्या बात है?
479
00:34:44,124 --> 00:34:45,584
इससे पहले कि मैं कुछ कहूँ,
480
00:34:45,584 --> 00:34:48,212
मुझे कैसे पता कि
मैं मुसीबत में नहीं पड़ूँगा?
481
00:34:48,212 --> 00:34:50,714
यह कोई औपचारिक तहकीकात नहीं है।
482
00:34:50,798 --> 00:34:53,675
जहाँ तक एमपीडी की बात है,
हम यहाँ आए भी नहीं।
483
00:34:53,759 --> 00:34:57,304
- वादा करता हूँ, तुम्हारे पीछे नहीं आऊँगा।
- अच्छा? और यह?
484
00:34:57,304 --> 00:34:59,056
मुझे तुमसे कोई मतलब नहीं।
485
00:35:01,433 --> 00:35:02,726
अच्छा।
486
00:35:02,810 --> 00:35:05,103
जब किसी बुरे आदमी का किसी दूसरे आदमी से
487
00:35:05,229 --> 00:35:07,648
पंगा हो, तो वे मुझे फ़ोन करते हैं।
488
00:35:07,648 --> 00:35:11,276
मैं ऐसा कोई काम नहीं करता
जिसकी चर्चा हो और
489
00:35:11,360 --> 00:35:14,822
पुलिसवालों के साथ तो
बिल्कुल पंगा नहीं लेता, समझ रहे हो?
490
00:35:14,822 --> 00:35:17,574
अगर तुम पुलिसवालों को नहीं मारते,
कौन मारता है?
491
00:35:17,658 --> 00:35:20,494
- शहर से बाहर का कोई प्रतिभाशाली आदमी।
- कोई नाम।
492
00:35:20,494 --> 00:35:23,997
मुझे यह तो नहीं पता
कि उसका असली नाम क्या है,
493
00:35:24,081 --> 00:35:26,542
पर लोग उसे
"द वाइकिंग" के नाम से जानते हैं।
494
00:35:26,542 --> 00:35:28,460
बस?
495
00:35:28,544 --> 00:35:30,003
मुझे इतना ही पता है।
496
00:35:30,087 --> 00:35:32,840
अगर वाइकिंग मिल गया,
तो निशानची भी मिल जाएगा।
497
00:35:32,840 --> 00:35:36,760
अब, इजाज़त हो तो,
मैं ज़रा ठुमके लगाने जा रहा हूँ,
498
00:35:36,844 --> 00:35:41,598
और कोई भी स्वाभिमानी नंगी डांसर उस मेज़ पर
नहीं आएगी जिस पर दो पुलिसवाले, यह लड़की,
499
00:35:41,682 --> 00:35:43,892
और एक नाराज़ दानव बैठा हो। फिर मिलूँगा।
500
00:35:48,856 --> 00:35:51,233
आ जाओ। नहीं!
501
00:35:56,905 --> 00:35:58,323
- ए।
- मैंने कहा, नहीं।
502
00:36:04,037 --> 00:36:06,623
जब कोई औरत छूने से मना करे,
503
00:36:06,707 --> 00:36:08,417
तो वह नहीं चाहती कि कोई छुए।
504
00:36:12,004 --> 00:36:13,589
तुम्हें हक है।
505
00:36:15,632 --> 00:36:17,092
अब हम चल सकते हैं।
506
00:36:27,269 --> 00:36:29,187
बड़े अच्छे हाथ-पैर चलाए।
507
00:36:30,355 --> 00:36:32,733
जिसने मुझे सिखाया, उससे अच्छा था।
508
00:36:39,656 --> 00:36:40,699
हाँ?
509
00:36:40,699 --> 00:36:42,993
रीचर, कुछ हुआ है।
510
00:36:42,993 --> 00:36:45,454
रॉस्को ने टील के सिर पर मुक्के मारे।
511
00:36:45,454 --> 00:36:46,538
अच्छी बात है।
512
00:36:46,622 --> 00:36:49,041
अच्छी बात नहीं है, अब उसे तलाशा जा रहा है।
513
00:36:49,041 --> 00:36:53,253
फ़ोन पर पता चला कि टील रॉस्को के नाम का
वारंट निकलवाना चाहता है।
514
00:36:53,337 --> 00:36:54,630
स्टीवनसन भरोसे लायक नहीं।
515
00:36:54,630 --> 00:36:57,174
उसे बताया कि वह निकाले जाने से नाराज़ थी
516
00:36:57,174 --> 00:37:00,135
और मेरी गाड़ी में से निकलकर भाग गई।
517
00:37:00,135 --> 00:37:02,220
-रॉस्को?
- मैं यहीं हूँ।
518
00:37:05,682 --> 00:37:07,559
माफ़ करना। मैं बस...
519
00:37:08,727 --> 00:37:11,855
- खुद पर काबू नहीं रहा।
- माफ़ी नहीं माँगनी है, याद है न?
520
00:37:11,939 --> 00:37:14,232
- तुम्हें शहर से निकलना होगा।
- निकल चुकी।
521
00:37:14,316 --> 00:37:17,527
एक सराय में हैं पर इससे अच्छा उपाय है।
522
00:37:17,611 --> 00:37:20,614
पिकार्ड का फ़ोन आया था,
बोला कि अगर चार्ली और बच्चों का
523
00:37:20,614 --> 00:37:24,576
खयाल रखने के लिए कोई न मिला
तो अपनी नौकरी गंवा बैठेगा,
524
00:37:24,660 --> 00:37:27,788
- इसलिए मैं वहाँ जा रही हूँ।
- ऊन में लिपटे तूफ़ान का क्या?
525
00:37:28,413 --> 00:37:31,083
मुझे लगता है कि हमें कुछ और करना होगा।
526
00:37:31,083 --> 00:37:33,919
ग्रे की फ़ाइलों में
हमें सब कुछ नहीं मिला, है न?
527
00:37:33,919 --> 00:37:36,755
पता है किसकी फ़ाइलों में मिलेगा?
क्लाइनर की।
528
00:37:36,755 --> 00:37:38,757
दफ़्तर के बाद, वहाँ जाना होगा,
529
00:37:38,757 --> 00:37:41,134
देखूँ अगर कोई सबूत हाथ लगता है।
530
00:37:41,218 --> 00:37:43,261
कोई सुरक्षा कैमरे नहीं हैं, याद है?
531
00:37:43,345 --> 00:37:46,306
पुलिसवाले गैरकानूनी तरीके से
छानबीन करेंगे?
532
00:37:46,390 --> 00:37:47,975
मुश्किल वक्त है।
533
00:37:47,975 --> 00:37:50,644
वैसे भी, मैं किसी की जान नहीं ले रहा।
534
00:37:50,644 --> 00:37:52,062
तुम्हें कुछ नहीं होगा।
535
00:37:52,854 --> 00:37:54,648
वहाँ सब कैसा चल रहा है?
536
00:37:54,648 --> 00:37:57,567
एक निशानची का पता चला है
जिसने ईपीए एजेंट को मारा था
537
00:37:57,651 --> 00:37:59,152
जो क्लाइनर के पीछे गया था।
538
00:37:59,236 --> 00:38:02,030
बहुत जल्द मैं उसे पकड़ लूँगा।
539
00:38:02,114 --> 00:38:02,990
ए।
540
00:38:04,116 --> 00:38:07,619
वादा करो कि मेरे बिना टील को नहीं मारोगे।
541
00:38:07,703 --> 00:38:10,622
जब समय आएगा,
मैं उसे पकड़ूँगा, तुम उसे मारना।
542
00:38:13,417 --> 00:38:14,543
खैर,
543
00:38:16,086 --> 00:38:19,506
कुछ समय तुमसे दूर रहूँगी।
544
00:38:20,757 --> 00:38:21,717
शायद नहीं।
545
00:38:23,802 --> 00:38:27,055
-बाय, रीचर।
- बाय, रॉस्को।
546
00:38:32,686 --> 00:38:34,021
वह तुम्हें अच्छी लगती है।
547
00:38:35,897 --> 00:38:38,608
कैसे पता कि रॉस्को औरत का नाम है?
548
00:38:38,692 --> 00:38:40,944
जिस तरह तुमने उसका नाम लिया।
549
00:38:41,028 --> 00:38:43,363
मैंने सामान्य तरीके से उसका नाम लिया।
550
00:38:43,947 --> 00:38:45,782
- सामान्य तरीके से लिया।
- हाँ।
551
00:38:45,866 --> 00:38:47,367
बताओ, कैसे कहा।
552
00:38:47,451 --> 00:38:50,537
सीमा पर, उपनाम डेटाबेस में
वाइकिंग को ढूँढ़ेंगे,
553
00:38:50,537 --> 00:38:52,748
देखें कि क्या मिलता है।
554
00:38:52,748 --> 00:38:55,459
इसके पीछे जो लोग हैं, उनकी पहुँच है,
555
00:38:55,459 --> 00:38:57,878
तुम यूँ ही नहीं घुस सकते।
556
00:38:57,878 --> 00:39:00,213
- नहीं, नहीं घुस सकते।
- क्या कर रहे हो, यार?
557
00:39:00,297 --> 00:39:02,883
- रिबिडो, रुको।
- इसे मारो, ओकॉइन।
558
00:39:02,883 --> 00:39:05,886
- बंदूक नीचे उतारो।
- इसे मारना होगा।
559
00:39:05,886 --> 00:39:08,472
- वे मेरे परिवार को सताएँगे।
- गोली चलाओ।
560
00:39:08,472 --> 00:39:11,725
- बंदूक निकालो और गोली चलाओ!
- यह करने की ज़रूरत नहीं है!
561
00:39:11,725 --> 00:39:14,019
- मारो!
- यह करने की ज़रूरत नहीं हैं!
562
00:39:14,019 --> 00:39:16,730
- मुझे माफ़ करना।
- नहीं। रुको...
563
00:39:22,944 --> 00:39:24,362
मुझे माफ़ करना।
564
00:39:26,740 --> 00:39:28,658
मुझे माफ़ करना।
565
00:39:28,742 --> 00:39:31,078
मैं जंगल में रोकूँगा,
566
00:39:31,078 --> 00:39:34,915
दरवाज़ा खोलूँगा,
जल्दी से तुम दोनों को मार दूँगा। अच्छा।
567
00:39:34,915 --> 00:39:37,626
सच में, एकदम निशाने पर मारूँगा,
जल्दी मरोगे।
568
00:39:47,094 --> 00:39:48,845
हे भगवान!
569
00:39:48,929 --> 00:39:50,555
धत्!
570
00:40:04,486 --> 00:40:06,488
ए!
571
00:40:06,488 --> 00:40:08,615
मुझे यहाँ से निकालो, प्लीज़, मदद करो!
572
00:40:08,615 --> 00:40:11,284
- तुम्हें किसने धमकाया?
- मुझे नहीं पता।
573
00:40:11,368 --> 00:40:13,829
- मुझे नाम बताओ!
- इसे बताओ!
574
00:40:13,829 --> 00:40:18,708
मुझे नहीं पता, एक अलग लहजा था,
बस इतना ही पता है। प्लीज़।
575
00:40:20,836 --> 00:40:22,420
प्लीज़ मुझे बाहर निकालो।
576
00:40:22,504 --> 00:40:23,797
प्लीज़।
577
00:40:25,799 --> 00:40:28,343
मेरी दोस्त और मैं बाहर निकल रहे हैं।
578
00:40:28,343 --> 00:40:30,762
तुम्हें साथ ले जा सकता हूँ,
पर अगर ऐसा हुआ,
579
00:40:30,846 --> 00:40:33,640
तुम जेल जाओगे,
और वे तुम्हें अंदर मार देंगे।
580
00:40:34,599 --> 00:40:38,228
वे तुम्हारे परिवार के पीछे आएँगे
और तुम जानते हो कि आगे क्या होगा।
581
00:40:38,228 --> 00:40:39,729
तुम्हारी मर्ज़ी है।
582
00:40:44,359 --> 00:40:47,696
हे परम पिता परमेश्वर,
583
00:40:47,696 --> 00:40:50,574
तुम्हारी हम पर कृपा है...
584
00:40:50,574 --> 00:40:52,159
गहरी साँस लो।
585
00:41:32,324 --> 00:41:36,494
स्पेशल इन्वेस्टीगेटर्स के साथ
कोई पंगा नहीं लेता।
586
00:41:36,578 --> 00:41:40,874
स्पेशल इन्वेस्टीगेटर्स के साथ
कोई पंगा नहीं लेता।
587
00:41:46,963 --> 00:41:48,381
यह पहनकर देखो।
588
00:42:02,354 --> 00:42:03,563
अब क्या करना है?
589
00:42:04,940 --> 00:42:08,985
अगर क्लाइनर ने पुलिसवाले को मजबूर किया,
तो उसी ने वाइकिंग को काम सौंपा।
590
00:42:09,069 --> 00:42:11,905
आज रात फ़िन्ली चोरी से
क्लाइनर के दफ़्तर में घुसेगा।
591
00:42:11,905 --> 00:42:14,824
शायद कोई ज़रूरी बात सामने आए।
592
00:42:14,908 --> 00:42:17,035
मैं वापस मारग्रेव जा रहा हूँ।
593
00:42:25,919 --> 00:42:27,295
मज़ाक ही है।
594
00:42:32,550 --> 00:42:37,138
जब तुमने मदद करने की बात की थी,
यह उससे कुछ ज़्यादा ही हो गया।
595
00:42:37,222 --> 00:42:38,848
एक काम करो, यहाँ से चली जाओ।
596
00:42:38,932 --> 00:42:42,227
उनसे जिन्होंने तुम्हारे भाई को मारा
और हमें मारना चाहा?
597
00:42:42,227 --> 00:42:43,478
दरख्वास्त नहीं कर रहा।
598
00:42:43,478 --> 00:42:46,648
और तुम अब मेरे कमान अधिकारी नहीं रहे।
599
00:42:46,648 --> 00:42:51,528
मैं मेम्फ़िस वापस जा रही हूँ, देखूँ
कि वाइकिंग के बारे में क्या पता चलता है।
600
00:42:51,528 --> 00:42:54,239
कुछ पता चलने पर तुम्हें फ़ोन करूँगी।
601
00:42:58,076 --> 00:43:01,454
- संभलकर रहना, बॉस।
- तुम भी।
602
00:45:46,828 --> 00:45:49,747
शायद इस सब के पीछे
तुम्हारा हाथ नहीं है, क्लाइनर?
603
00:47:35,979 --> 00:47:37,981
संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम
604
00:47:37,981 --> 00:47:40,066
रचनात्मक पर्यवेक्षक जनक कविरत्न