1
00:00:15,391 --> 00:00:17,560
- पता है कि तुम डरी हुई हो, पर...
- डरी?
2
00:00:17,560 --> 00:00:20,479
जब किसी को मारने की कोशिश की जाए...
3
00:00:20,563 --> 00:00:23,482
पता है मुझे एफ़बीआई और
सीआईए में नौकरी मिली थी?
4
00:00:23,566 --> 00:00:27,403
आईक्यू में 99 प्रतिशत मिले,
पर मनोविज्ञान में 80 प्रतिशत।
5
00:00:27,403 --> 00:00:30,906
वजह जानना चाहते हो, घटिया कमीने इंसान?
6
00:00:30,990 --> 00:00:32,867
लोगों को समझने की क्षमता?
7
00:00:33,868 --> 00:00:37,621
मुझसे बकवास बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती।
8
00:00:38,581 --> 00:00:43,085
और यह... और यह बकवास है!
9
00:00:43,753 --> 00:00:45,629
तुम्हें लगता है कि मैं डर गई हूँ?
10
00:00:45,713 --> 00:00:47,465
मैं डरी नहीं हूँ। नाराज़ हूँ।
11
00:00:47,465 --> 00:00:50,342
वे मेरे घर में घुसे
जो मेरे पैसों से बना है,
12
00:00:50,426 --> 00:00:52,094
मेरे परिवार के बनाए शहर में
13
00:00:52,178 --> 00:00:54,180
क्योंकि उन्हें लगता है कि बच जाएँगे।
14
00:00:57,641 --> 00:00:58,893
तुम्हें बंदूक चाहिए?
15
00:01:01,896 --> 00:01:02,813
ठीक है।
16
00:01:11,697 --> 00:01:14,241
ग्रे ने कुछ साल पहले, मुझे यह दी थी।
17
00:01:14,325 --> 00:01:18,078
परिवार में ही रखना चाहता था,
और मेरे अलावा परिवार में कोई नहीं था।
18
00:01:18,162 --> 00:01:20,372
यह कोई हल्का-फुल्का हथियार नहीं।
19
00:01:22,082 --> 00:01:24,335
यहाँ लोगों को पता है कि मेरे पास यह है।
20
00:01:24,335 --> 00:01:26,420
गलत इस्तेमाल किया तो मुझ पर दोष आएगा।
21
00:01:29,089 --> 00:01:30,424
गलत इस्तेमाल मत करना।
22
00:01:32,051 --> 00:01:34,136
मैं इसे कुछ नहीं होने दूँगा।
23
00:01:49,443 --> 00:01:51,821
तुम्हारे घर पर खतरा है। सामान बाँध लो।
24
00:01:58,452 --> 00:01:59,328
फ़िन्ली?
25
00:01:59,328 --> 00:02:01,914
जो के साथ जो लाश मिली,
उसकी शिनाख्त हुई है।
26
00:02:01,914 --> 00:02:03,499
हमें मुर्दाघर पहुँचना होगा।
27
00:02:15,177 --> 00:02:16,262
मज़ाक कर रहे हो?
28
00:02:16,262 --> 00:02:18,472
मैंने तुम्हें इसे संभालकर चलाने को कहा।
29
00:02:18,556 --> 00:02:21,392
जो हथियार एक बार चलाकर न देखा जाए,
उस पर भरोसा न करो।
30
00:02:28,107 --> 00:02:33,028
'रीचर'
31
00:02:48,377 --> 00:02:50,212
तुम दोनों मामले पर काम कर रहे थे?
32
00:02:50,296 --> 00:02:51,797
सुबह-सुबह?
33
00:02:51,881 --> 00:02:54,466
- हम शहर लौट रहे थे।
- कहाँ से?
34
00:02:55,217 --> 00:02:58,345
अलाबामा। बार देर से बंद हुआ,
सड़क पर पानी भर गया था।
35
00:02:58,929 --> 00:03:00,681
तुम इसे पीने के लिए ले गई?
36
00:03:01,473 --> 00:03:03,893
मैंने तुम्हें जो कहा था,
यह उसका उल्टा हुआ न?
37
00:03:03,893 --> 00:03:05,019
अच्छा हुआ जो ले गई।
38
00:03:05,019 --> 00:03:07,813
मॉरिसन परिवार का हत्यारा
कल रात हमें मारने आया।
39
00:03:07,897 --> 00:03:09,356
घर में घुसा, धमकी छोड़ गया।
40
00:03:09,440 --> 00:03:12,401
अगर मैं अकेली होती, तो न जाने क्या होता।
41
00:03:12,401 --> 00:03:14,236
वे तुम्हारे घर में आए?
42
00:03:14,320 --> 00:03:17,281
मैं ठीक हूँ। देखना है
कि जैस्पर हमें क्या बताता है।
43
00:03:19,116 --> 00:03:21,785
घबराइए मत। मैं उस पर नज़र रखे था।
44
00:03:26,790 --> 00:03:30,753
यह लीजिए। आप लीजिए।
माफ़ कीजिए। नहीं पता था कि आप आएँगे।
45
00:03:30,753 --> 00:03:34,131
हमें निशान मिलने पर,
हमने आदमी की पूरी जाँच करवाई।
46
00:03:34,131 --> 00:03:37,843
उसका नाम पीट जॉबलिंग है।
साउथफ़्रेट शिपिंग के लिए ट्रक चलाता था,
47
00:03:37,927 --> 00:03:40,262
सही भी है, मुझे जो नतीजे मिले,
48
00:03:40,346 --> 00:03:44,099
उनसे उसके खून और टिशू में
कुछ ज़्यादा ही हाइड्रोजन सल्फ़ाइड मिला।
49
00:03:44,183 --> 00:03:47,019
ज़िंदगी सड़क पर ही गुज़री,
कैटलिटिक कनवर्टर सूँघते।
50
00:03:47,019 --> 00:03:49,146
तैंतालीस, शादीशुदा, अटलांटा में घर।
51
00:03:49,146 --> 00:03:53,442
वैसे रिकार्ड साफ़ है, सिवाय 2018 के
जैकसनविल ट्रैफ़िक अतिक्रमण के लिए
52
00:03:53,442 --> 00:03:55,694
जिसने गलत आचरण का रूप लिया।
53
00:03:55,778 --> 00:03:58,739
ज़ैकरायस पेरेज़ एलएलपी वकील था।
अपराध साबित नहीं हुआ।
54
00:03:58,739 --> 00:04:00,282
ज़ैकरायस पेरेज़। यह रहा।
55
00:04:01,700 --> 00:04:02,701
काफ़ी आलीशान है।
56
00:04:02,785 --> 00:04:05,704
ट्रक चालकों को बचाने वाली फ़र्म
तो नहीं लगती।
57
00:04:05,788 --> 00:04:06,956
शुक्रिया, जैस्पर।
58
00:04:06,956 --> 00:04:10,000
उम्मीद है कि
जल्दी तुमसे मिलना नहीं पड़ेगा।
59
00:04:10,084 --> 00:04:11,293
हाँ।
60
00:04:13,921 --> 00:04:16,548
- डीसी का नंबर है।
- सीक्रेट सर्विस।
61
00:04:16,632 --> 00:04:17,466
हैलो।
62
00:04:17,466 --> 00:04:20,302
ऑफ़िसर कॉनक्लिन,
मैं मॉली बेथ गॉर्डन बोल रही हूँ,
63
00:04:20,386 --> 00:04:22,721
सीक्रेट सर्विस में प्रशासन अफ़सर।
64
00:04:22,805 --> 00:04:25,641
जो को लेकर आपका संदेश मिला।
उसके साथ काम करती हूँ।
65
00:04:25,641 --> 00:04:27,851
- हैलो, मॉली बेथ।
- जो!
66
00:04:29,061 --> 00:04:31,355
शुक्र है! फ़ोन का जवाब क्यों नहीं दिया?
67
00:04:31,355 --> 00:04:32,439
चिंता हो रही थी।
68
00:04:35,567 --> 00:04:38,153
मिस गॉर्डन, मैं जैक रीचर बोल रहा हूँ।
69
00:04:39,113 --> 00:04:40,072
जो का भाई।
70
00:04:41,782 --> 00:04:42,950
जो मर चुका है।
71
00:04:44,535 --> 00:04:45,619
नहीं।
72
00:04:47,204 --> 00:04:48,580
नहीं, आप गलत कह रहे हैं।
73
00:04:48,664 --> 00:04:49,623
गलत नहीं कह रहा।
74
00:04:52,710 --> 00:04:53,752
कैसे?
75
00:04:55,838 --> 00:04:57,089
उसकी हत्या कर दी गई।
76
00:04:57,756 --> 00:05:00,342
शायद उसके काम का
उसकी मौत से लेना-देना है।
77
00:05:00,426 --> 00:05:03,220
आपको पता है कि
जो मारग्रेव, जॉर्जिया क्यों आया था?
78
00:05:03,220 --> 00:05:04,888
मुझे नहीं पता। वह...
79
00:05:05,806 --> 00:05:07,891
वह कोई खुफ़िया तहकीकात कर रहा था।
80
00:05:07,975 --> 00:05:09,476
मुझे बारीकी में कुछ नहीं पता।
81
00:05:10,978 --> 00:05:11,937
हे भगवान।
82
00:05:18,152 --> 00:05:20,821
मुझे पता है कि
यह जवाब देने का सही समय नहीं है,
83
00:05:20,821 --> 00:05:22,281
पर हमें आपकी मदद चाहिए।
84
00:05:22,281 --> 00:05:25,325
सीक्रेट सर्विस में जो किस दर्जे पर था?
85
00:05:25,409 --> 00:05:26,952
क्या? वह...
86
00:05:27,036 --> 00:05:28,454
वह निदेशक था।
87
00:05:28,454 --> 00:05:31,832
वह ऑफ़िस ऑफ़ द इनवेस्टीगेशन्स
का निदेशक था।
88
00:05:31,832 --> 00:05:33,167
आपको यह नहीं पता था?
89
00:05:35,502 --> 00:05:38,630
नहीं, हमारी कुछ समय से बातचीत नहीं हुई थी।
90
00:05:39,298 --> 00:05:41,300
- उसके नीचे कोई काम कर रहा था?
- नहीं।
91
00:05:42,259 --> 00:05:43,302
नहीं।
92
00:05:44,178 --> 00:05:46,764
नहीं। अपना मौजूदा मामला
वह खुद संभाल रहा था।
93
00:05:46,764 --> 00:05:48,307
किसी को उसका पता नहीं था।
94
00:05:48,307 --> 00:05:49,308
आपको पता था।
95
00:05:50,893 --> 00:05:52,102
हम करीब थे।
96
00:05:53,520 --> 00:05:55,898
मॉली बेथ, मैं ऑफ़िसर कॉनक्लिन बोल रही हूँ।
97
00:05:55,898 --> 00:05:58,025
माफ़ कीजिए, बात लगभग खत्म हो चुकी है।
98
00:05:58,025 --> 00:06:01,987
ओआई का कोई खास महकमा था,
जिसका नेतृत्व जो कर रहा था?
99
00:06:02,071 --> 00:06:03,781
हाँ। वह चलाता है...
100
00:06:04,823 --> 00:06:07,534
वह पुरानी चीज़ों की
जालसाज़ी का महकमा चलाता था।
101
00:06:11,121 --> 00:06:15,334
एजेंट गॉर्डन, मैं कैप्टन फ़िन्ली हूँ,
चीफ़ डिटेक्टिव मारग्रेव पीडी।
102
00:06:15,334 --> 00:06:18,629
मारग्रेव में क्या जालसाज़ी होने की रपट थी?
103
00:06:18,629 --> 00:06:21,423
प्लीज़, हम इस बारे में
फिर कभी बात कर सकते हैं?
104
00:06:21,507 --> 00:06:23,175
मुझे पता है कि यह मुश्किल है,
105
00:06:23,175 --> 00:06:26,136
आपको ऐसी खबर देने के बाद
यह करना अच्छा नहीं लग रहा,
106
00:06:26,220 --> 00:06:27,554
पर आप ही हमारा सुराग हैं।
107
00:06:28,514 --> 00:06:30,641
उस मामले में जिसके लिए जो की जान गई।
108
00:06:30,641 --> 00:06:31,767
अच्छा।
109
00:06:35,354 --> 00:06:40,567
जो ने मुझसे कहा था कि उसने कुछ समय पहले,
जालसाज़ी को पूरी तरह से खत्म कर दिया था।
110
00:06:41,401 --> 00:06:43,362
उसने कुछ प्रणालियाँ लागू की थीं,
111
00:06:43,362 --> 00:06:46,406
ऐसा बंदोबस्त किया कि चाहे कोई भी बात हो,
वह पकड़ी जाती।
112
00:06:46,490 --> 00:06:49,034
वह अंतरराष्ट्रीय सामान पर नज़र रख रहा था।
113
00:06:49,118 --> 00:06:51,203
- जैसे दक्षिण अमरीका?
- मुझे नहीं पता।
114
00:06:53,622 --> 00:06:55,833
आपके लिए उसकी फ़ाइलें निकलवा सकती हूँ।
115
00:06:55,833 --> 00:06:58,127
शुक्रिया। केवल हार्ड कॉपी।
116
00:06:58,127 --> 00:07:00,796
- डिजिटल रूप से पता न चले।
- क्यों?
117
00:07:00,796 --> 00:07:03,632
जो कुछ भी जो कर रहा था,
उसके लिए लोगों को मारा गया।
118
00:07:03,632 --> 00:07:05,425
नहीं चाहता कि आप तक बात पहुँचे।
119
00:07:05,509 --> 00:07:08,762
- हमें चुपचाप रहना होगा।
- उसके ऊपर वालों को न बताऊँ?
120
00:07:08,846 --> 00:07:09,847
बिल्कुल नहीं।
121
00:07:10,514 --> 00:07:12,391
सीक्रेट सर्विस भरोसे के लायक नहीं?
122
00:07:13,058 --> 00:07:14,935
जो ने किसी वजह से इसे छुपाकर रखा।
123
00:07:15,727 --> 00:07:18,313
मुझे अपने भाई की सूझ-बूझ पर भरोसा है।
आपको है?
124
00:07:18,397 --> 00:07:19,898
- हाँ। -अच्छी बात है।
125
00:07:19,982 --> 00:07:23,235
जब तक सब ठीक से समझ में नहीं आता,
किसी को नहीं बताएँगे।
126
00:07:23,235 --> 00:07:24,403
अच्छा।
127
00:07:25,112 --> 00:07:27,531
नकल तैयार करने में एक-दो दिन लग जाएँगे।
128
00:07:27,531 --> 00:07:29,116
कोई बात नहीं।
129
00:07:31,785 --> 00:07:33,370
आपकी आवाज़ उसी के जैसी है।
130
00:07:37,082 --> 00:07:38,375
जल्दी बात होगी।
131
00:07:42,796 --> 00:07:44,923
जालसाज़ी वाला अंदाज़ा सही निकला।
132
00:07:45,007 --> 00:07:46,884
मुझे बंदूकें या लड़कियाँ लगा।
133
00:07:46,884 --> 00:07:49,178
सब कुछ पैसे के इर्द-गिर्द घूमता है।
134
00:07:49,178 --> 00:07:51,346
जालसाज़ी करने वाले दलाल नहीं रखते।
135
00:07:51,430 --> 00:07:53,473
पर नकली पैसे के लिए इतने सारे कत्ल?
136
00:07:54,224 --> 00:07:57,686
लोग 20 डॉलर के लिए मार देते हैं।
अनगिनत पैसे के लिए तो बिल्कुल।
137
00:07:57,686 --> 00:07:59,688
हाँ, हमने मॉरिसन परिवार को देखा।
138
00:07:59,688 --> 00:08:00,939
यह इत्तिफ़ाक नहीं कि
139
00:08:01,023 --> 00:08:04,276
हबल अटलांटा में ऐक्सिस फ़ाइनैन्शियल में
करंसी मैनेजर था।
140
00:08:04,276 --> 00:08:05,777
देखते हैं कहाँ काम करता था।
141
00:08:05,861 --> 00:08:09,406
वहाँ जाकर बिल्ला दिखाया तो
लोग वकीलों को लाकर खड़ा कर देंगे।
142
00:08:09,406 --> 00:08:11,783
दफ़्तर के बाद, कुछ मुकदमों का पता लगाऊँगा।
143
00:08:11,867 --> 00:08:14,620
मैं चाहता हूँ कि
तुम वर्दी पहनकर स्टेशन पहुँचो,
144
00:08:14,620 --> 00:08:17,748
मॉरिसन को मारने वाले
बदमाशों को ढूँढ़ने का नाटक करो।
145
00:08:17,748 --> 00:08:18,707
माफ़ कीजिए, क्या?
146
00:08:18,707 --> 00:08:22,044
टील को नहीं पता कि हमें उस पर शक है,
अभी उसी का खेल खेलेंगे।
147
00:08:22,044 --> 00:08:25,130
तुम्हारे घर का बताऊँगा,
कि तुम उन्हें पकड़ना चाहती हो।
148
00:08:25,214 --> 00:08:27,799
तो टील को मालिक की तरह
अपनी छड़ी घुमाते देखूँगी?
149
00:08:27,883 --> 00:08:31,094
- आप क्या करेंगे?
- मैं जेल के पहरेदार से मिलने जाऊँगा।
150
00:08:31,178 --> 00:08:32,554
उसका पता मिला।
151
00:08:32,638 --> 00:08:34,723
- अगले प्रांत में है।
- मैं चलूँगा।
152
00:08:34,723 --> 00:08:36,850
क्योंकि पिछली बार सब इतना अच्छा रहा?
153
00:08:36,934 --> 00:08:39,228
नहीं, तुम ज़ैकरायस पेरेज़ के यहाँ जाओ।
154
00:08:39,228 --> 00:08:41,104
जॉबलिंग की गिरफ़्तारी का पता लगाओ।
155
00:08:41,188 --> 00:08:42,773
काम?
156
00:08:42,773 --> 00:08:44,608
आपने कहा था कि पेशे, हाव-भाव,
157
00:08:44,608 --> 00:08:47,277
या जीवन शैली से,
अब मैं पुलिसवाला नहीं रहा?
158
00:08:47,361 --> 00:08:48,987
मेरा उतावलापन नज़र आता है।
159
00:08:49,071 --> 00:08:51,073
समझदारी से काम लेना, कानून मत तोड़ना,
160
00:08:51,073 --> 00:08:54,034
और वादा करो कि
किसी दूसरी जेल में नहीं पहुँचोगे।
161
00:08:55,577 --> 00:08:56,495
नहीं।
162
00:08:58,664 --> 00:09:02,167
मैं बस चाहता हूँ कि यह सब खत्म हो
और यह शहर से निकले।
163
00:09:07,297 --> 00:09:08,590
ऑफ़िसर कॉनक्लिन।
164
00:09:10,509 --> 00:09:11,885
पूरा समय ड्यूटी नहीं करती?
165
00:09:11,969 --> 00:09:13,387
मुर्दाघर पर थी, मरने वाले
166
00:09:13,387 --> 00:09:15,681
दूसरे आदमी की जानकारी ले रही थी।
167
00:09:15,681 --> 00:09:17,516
मैंने साफ़ निर्देश दिया था।
168
00:09:17,849 --> 00:09:22,354
उन लाशों से ज़्यादा, मरनेवाली साथी
और उसकी पत्नी को अहमियत दी जाए।
169
00:09:22,354 --> 00:09:25,232
एक पुलिसवाला मर चुका है,
और एक और मर सकता था।
170
00:09:25,232 --> 00:09:28,068
- तुम ठीक हो?
- हाँ, सर।
171
00:09:28,068 --> 00:09:31,905
अगर मैं घर पर होती, तो अपने साथ
उनमें से कुछ कमीनों को ले मरती।
172
00:09:31,989 --> 00:09:33,532
यह हुई न बात, बेटा।
173
00:09:33,532 --> 00:09:36,076
अगर कोई मारग्रेव के बेहतरीन को
मारना चाहता है,
174
00:09:36,076 --> 00:09:38,120
तो उसे लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा।
175
00:09:38,120 --> 00:09:40,956
मैं चाहता हूँ कि तुम इन लोगों पर ध्यान दो।
176
00:09:40,956 --> 00:09:44,501
{\an8}मॉरिसन ने इन हिंसक अपराधियों को
कैद करने में मदद की थी।
177
00:09:44,501 --> 00:09:45,836
{\an8}खतरनाक तरीके से हमला,
178
00:09:46,670 --> 00:09:48,046
{\an8}घरेलू मार-पीट,
179
00:09:48,130 --> 00:09:50,549
हथियारों के साथ चोरी। बुरे आदमी थे।
180
00:09:51,216 --> 00:09:52,217
समझ गई।
181
00:09:52,301 --> 00:09:55,554
मैं पूरे प्रांत में चोरी की गई गाड़ियों की
छानबीन कर रही हूँ।
182
00:09:55,554 --> 00:09:58,140
अगर कोई पुराना अपराधी
किसी पुलिसवाले के घर जाता
183
00:09:58,140 --> 00:10:01,601
- तो अपनी गाड़ी से जाने का खतरा न उठाता।
- अच्छी सोच है।
184
00:10:01,685 --> 00:10:02,894
तुम मुझे खबर देती रहना।
185
00:10:14,990 --> 00:10:16,116
रॉस्को।
186
00:10:17,326 --> 00:10:20,329
- आज सुबह तुम फ़िन्ली के साथ थी?
- हाँ।
187
00:10:20,996 --> 00:10:23,498
और कोई तुम्हें मारने आया था?
188
00:10:23,582 --> 00:10:26,418
लगता तो ऐसा ही है।
मॉरिसन से भी संबंध हो सकता है।
189
00:10:26,418 --> 00:10:29,004
या फिर घटिया मज़ाक करने वाले
कुछ किशोर बच्चे।
190
00:10:29,004 --> 00:10:30,172
हाँ।
191
00:10:31,131 --> 00:10:33,925
मेरी कज़न चार्ली अपना फ़ोन नहीं उठा रही।
192
00:10:34,009 --> 00:10:37,012
न ही पॉल। पूरा परिवार गायब सा हो गया है।
193
00:10:37,429 --> 00:10:40,057
तुम्हें कुछ पता है जो मुझे नहीं पता?
194
00:10:40,057 --> 00:10:41,099
नहीं।
195
00:10:42,434 --> 00:10:44,061
- तुम्हें पता है?
- नहीं।
196
00:10:44,770 --> 00:10:47,230
समझने की कोशिश कर रहा हूँ
कि क्या हो रहा है।
197
00:10:47,314 --> 00:10:48,940
हाँ, मैं भी।
198
00:10:49,024 --> 00:10:53,028
मुझे कुछ पता नहीं चला,
इसलिए पुराने बदमाशों की छानबीन करूँगी,
199
00:10:53,028 --> 00:10:54,446
जैसा कि टील ने कहा।
200
00:10:54,446 --> 00:10:57,282
तुम्हें सच में लगता है
कि यही सही तरीका है?
201
00:10:57,908 --> 00:10:59,034
बिल्कुल।
202
00:10:59,785 --> 00:11:01,078
अब टील ही हमारे बॉस हैं।
203
00:11:03,830 --> 00:11:05,082
और फ़िन्ली?
204
00:11:05,082 --> 00:11:07,084
उसे कुछ पता हो सकता है?
205
00:11:07,084 --> 00:11:11,254
मुझे नहीं लगता। मारग्रेव में हर कोई
अभी भी उन्हें नया समझता है।
206
00:11:11,338 --> 00:11:15,300
हाँ। पूरे शहर में दहशत का माहौल है।
207
00:11:16,301 --> 00:11:18,428
समझ नहीं आता कि अपनी पत्नी से क्या कहूँ।
208
00:11:18,512 --> 00:11:21,098
यह रीचर सभी से ऐसे भिड़ रहा है...
209
00:11:21,098 --> 00:11:22,182
स्टीवनसन?
210
00:11:22,849 --> 00:11:23,934
ज़रा बात करनी है।
211
00:11:24,976 --> 00:11:26,019
हाँ, सर।
212
00:12:09,104 --> 00:12:10,439
मिस्टर स्पाइवी?
213
00:12:14,818 --> 00:12:16,236
टैनर स्पाइवी?
214
00:12:29,749 --> 00:12:30,876
मिस्टर स्पाइवी?
215
00:13:22,344 --> 00:13:27,849
कॉल लॉग
क्लाइनर...
216
00:13:30,685 --> 00:13:31,770
ऑल्टन पुलिस।
217
00:13:33,104 --> 00:13:35,273
तुम गलत शहर में चोरी करने चले आए।
218
00:13:35,357 --> 00:13:36,525
रुको।
219
00:13:38,568 --> 00:13:40,529
घाव एकदम ताज़ा लगते हैं।
220
00:13:40,529 --> 00:13:42,113
अभी भी दर्द है?
221
00:13:42,197 --> 00:13:43,156
थोड़ा सा।
222
00:13:45,158 --> 00:13:47,077
दुर्घटना कुछ दिन पहले ही हुई।
223
00:13:50,288 --> 00:13:53,291
सच कहूँ तो, मिस्टर डॉयल...
224
00:13:54,334 --> 00:13:56,836
माफ़ कीजिए। आपने अपना नाम क्या बताया?
225
00:13:56,920 --> 00:13:57,879
ब्रायन।
226
00:13:59,339 --> 00:14:02,634
सच कहूँ तो, यहाँ हम
गाड़ियों के बीमे वाले मामले नहीं संभालते।
227
00:14:02,634 --> 00:14:05,053
छोटे-मोटे वकील इन्हें संभालते हैं।
228
00:14:05,053 --> 00:14:08,223
पर होम डीपो के पास ढेर सारा पैसा है,
229
00:14:08,223 --> 00:14:11,226
और मैं चाहता हूँ
कि मेरा भी थोड़ा-बहुत फ़ायदा हो, और
230
00:14:11,226 --> 00:14:13,270
आपको जो मुआवज़ा मिलना चाहिए, वह मिले।
231
00:14:13,270 --> 00:14:15,564
तो, शुरू से बताओ।
232
00:14:16,314 --> 00:14:18,984
सामान वाला ट्रक तुमसे कब टकराया?
233
00:14:18,984 --> 00:14:20,193
कोई ट्रक नहीं था।
234
00:14:20,277 --> 00:14:22,571
झूठी कहानी बनाई ताकि तुम मुझसे मिलो।
235
00:14:22,571 --> 00:14:24,739
मुझे पीट जॉबलिंग वाली फ़ाइल दो।
236
00:14:25,657 --> 00:14:26,491
क्या कहा?
237
00:14:26,575 --> 00:14:28,994
जिसका ट्रैफ़िक अतिक्रमण
और गलत आचरण के लिए,
238
00:14:28,994 --> 00:14:30,870
तुमने प्रतिनिधित्व किया था।
239
00:14:31,705 --> 00:14:34,416
उसकी फ़ाइल। लाओ।
240
00:14:35,083 --> 00:14:39,087
पता नहीं कि तुम कौन सा खेल खेल रहे हो,
पर मेरे दफ़्तर से निकल जाओ।
241
00:14:39,087 --> 00:14:40,463
नहीं।
242
00:14:40,547 --> 00:14:43,174
क्या कहा? तुम खुद को क्या समझते हो?
243
00:14:43,258 --> 00:14:45,594
नाराज़ खानाबदोश
जिसके पास खोने को कुछ नहीं।
244
00:14:45,594 --> 00:14:47,345
तुम गिरफ़्तार होना चाहते हो?
245
00:14:47,429 --> 00:14:49,097
अभी जॉबलिंग की फ़ाइल निकालो।
246
00:14:49,764 --> 00:14:52,976
मैं एक फ़ोन करके
तुम्हारी ज़िंदगी बर्बाद कर दूँगा।
247
00:14:52,976 --> 00:14:55,312
एक फ़ोन से तुम्हारी ज़िंदगी खत्म कर दूँगा।
248
00:15:02,777 --> 00:15:04,154
जॉबलिंग की फ़ाइल निकालो।
249
00:15:07,365 --> 00:15:08,825
छापो।
250
00:15:12,370 --> 00:15:13,830
स्टेपल करो।
251
00:15:14,664 --> 00:15:15,957
थोड़ा आगे।
252
00:15:17,876 --> 00:15:18,877
यह हुई न बात।
253
00:15:22,088 --> 00:15:23,340
शुक्रिया।
254
00:15:28,011 --> 00:15:30,680
मेरा असली नाम पता करने की कोशिश मत करना।
255
00:15:30,764 --> 00:15:34,142
कोई मुसीबत खड़ी की तो सोचोगे कि
गला घोंटकर ही मार दिया होता।
256
00:15:47,781 --> 00:15:48,948
सुनो, यार।
257
00:15:49,032 --> 00:15:51,284
हमें बताना चाहिए था कि तुम पुलिसवाले हो।
258
00:15:52,077 --> 00:15:54,287
जब कोई दबोच ले, तब बताना मुश्किल होता है।
259
00:16:08,843 --> 00:16:10,970
और उससे फ़र्क नहीं पड़ना चाहिए।
260
00:16:21,439 --> 00:16:22,315
हे भगवान।
261
00:16:23,858 --> 00:16:27,153
- तुम में से कौन से कमीने ने यह किया?
- हमें लगा कि चोर है।
262
00:16:27,237 --> 00:16:31,366
- कितने चोर सूट पहनकर घूमते हैं?
- देखकर लगा कि वहाँ का रहने वाला नहीं है।
263
00:16:31,366 --> 00:16:34,994
- तुम कहीं मज़ाक तो नहीं कर रहे?
- ए, जाने दो।
264
00:16:35,078 --> 00:16:36,579
इससे बड़ी लड़ाई लड़नी है।
265
00:16:36,663 --> 00:16:37,706
चलो।
266
00:16:39,040 --> 00:16:40,917
चलो।
267
00:16:46,506 --> 00:16:50,051
कमज़ोर दिमाग
और चरित्र का इंसान ही गाली देगा,
268
00:16:51,469 --> 00:16:53,596
पर अच्छा लगा जो तुम मुझे बचाने आई।
269
00:16:54,597 --> 00:16:57,350
- बिल्कुल।
- रीचर से बात हुई?
270
00:16:58,226 --> 00:17:01,020
मैं उससे जोलीन के यहाँ मिल रही हूँ।
उसे कुछ मिला है।
271
00:17:01,104 --> 00:17:03,356
अच्छी बात है, क्योंकि मुझे भी मिला।
272
00:17:21,875 --> 00:17:23,585
पुलिसवालों ने या आम जनता ने?
273
00:17:23,585 --> 00:17:25,420
बस दक्षिणी आवभगत है।
274
00:17:26,796 --> 00:17:30,091
- कानूनी फ़र्म में कैसा रहा?
- जो चाहिए था, सब मिल गया।
275
00:17:30,175 --> 00:17:31,217
कैसे?
276
00:17:31,885 --> 00:17:34,345
बस फ़ोन का इस्तेमाल किया।
277
00:17:36,055 --> 00:17:39,142
दो तली हुई मुर्गी, तली हुई भिंडी, पसलियाँ,
278
00:17:39,142 --> 00:17:42,187
साथ में साग, फलियाँ,
मुर्गी की तरी वाले चावल,
279
00:17:42,187 --> 00:17:45,982
पनीर, और आड़ू। छाछ के साथ
मुर्गी वाला सैंडविच और भाजी।
280
00:17:45,982 --> 00:17:49,611
और आपके लिए पालक का सलाद। साथ में चटनी।
281
00:17:49,611 --> 00:17:51,821
- शुक्रिया।
- शुक्रिया।
282
00:17:52,781 --> 00:17:54,491
मुझे यह मंगवाकर शर्म आ रही है।
283
00:17:54,491 --> 00:17:57,035
यह सब खाकर भी ऐसे कैसे दिखते हो?
284
00:17:57,035 --> 00:17:58,077
ऐसे।
285
00:18:02,540 --> 00:18:04,667
तो, रॉस्को ने बताया कि तुम्हें कुछ मिला।
286
00:18:06,169 --> 00:18:08,713
ट्रक चलाने वाले का मालिक,
साउथफ़्रेट शिपिंग?
287
00:18:08,797 --> 00:18:10,965
वे क्लाइनर इंडस्ट्रीज़ का काम करते थे।
288
00:18:11,049 --> 00:18:15,261
जब ट्रक चलाने वाला मुसीबत में फँस गया,
क्लाइनर ने कानूनी फ़ीस भरी थी।
289
00:18:15,345 --> 00:18:17,430
फिर तो मुझे जो मिला, और दिलचस्प है।
290
00:18:17,514 --> 00:18:19,808
- क्या मिला?
- मैंने स्पाइवी के घर की तलाशी ली।
291
00:18:19,808 --> 00:18:23,645
लगता है कि वह शहर छोड़कर भाग गया,
पर उसने क्लाइनर को कई फ़ोन किए थे।
292
00:18:23,645 --> 00:18:27,190
- सभी इशारे क्लाइनर की ओर हैं।
- मारग्रेव का सरपरस्त।
293
00:18:27,190 --> 00:18:30,193
- लगता है कि वह जालसाज़ी कर रहा होगा?
- क्या पता?
294
00:18:30,193 --> 00:18:33,571
उसके पास
इस पैमाने का कुछ करने लायक साधन हैं।
295
00:18:33,655 --> 00:18:36,866
जालसाज़ी कर रहा होगा,
शायद उसी के चलते साधन हैं।
296
00:18:36,950 --> 00:18:39,077
हबल के बैंक का इस सब से क्या लेना-देना?
297
00:18:39,077 --> 00:18:40,411
पक्का नहीं पता।
298
00:18:41,204 --> 00:18:44,123
मैं क्लाइनर के बारे में
जानने की कोशिश करूँगा।
299
00:18:44,207 --> 00:18:45,333
खाते समय
300
00:18:45,333 --> 00:18:48,336
तुम यह नहीं कह सकते कि
चौथे संशोधन का उल्लंघन करोगे।
301
00:18:48,962 --> 00:18:51,506
हाँ, कह सकता हूँ।
दोबारा ऐसा करते देखना चाहेंगे?
302
00:18:51,506 --> 00:18:52,465
रीचर।
303
00:18:52,549 --> 00:18:54,884
पता नहीं कि क्या मिलेगा।
304
00:18:54,968 --> 00:18:56,845
शायद सभी इशारे क्लाइनर की ओर हैं।
305
00:18:56,845 --> 00:18:59,931
किसी न किसी को तो काँटों पर चलना ही होगा।
306
00:18:59,931 --> 00:19:02,809
गैरकानूनी तरीके से मिले सबूत अमान्य होंगे
307
00:19:02,809 --> 00:19:06,229
और यह तहकीकात जारी रखना मुश्किल हो जाएगा।
308
00:19:06,229 --> 00:19:09,899
स्पाइवी के घर की तलाशी के लिए
वारंट निकलवाते समय मार पड़ी?
309
00:19:09,983 --> 00:19:13,653
जिस आदमी के पास कत्ल से संबंधित
जानकारी हो सकती है, वह गायब हो गया।
310
00:19:13,653 --> 00:19:16,531
उसने मेरे फ़ोन का जवाब नहीं दिया,
इसलिए उसके घर गया।
311
00:19:16,531 --> 00:19:19,117
भरी दोपहर में वहाँ जाने पर भी
फ़ायदा नहीं हुआ
312
00:19:19,117 --> 00:19:21,244
और न ही वह काम पर गया।
313
00:19:21,244 --> 00:19:24,330
मेरे पास ठोस सुराग था
कि वह खतरे में हो सकता है।
314
00:19:24,414 --> 00:19:27,709
अत्यावश्यक परिस्थिति में
वारंट की ज़रूरत नहीं होती।
315
00:19:27,709 --> 00:19:29,085
अत्यावश्यक परिस्थिति।
316
00:19:30,044 --> 00:19:32,964
- यह बकवास है।
- शायद, पर यही कानून है।
317
00:19:32,964 --> 00:19:34,132
अच्छा, ठीक है।
318
00:19:35,383 --> 00:19:39,345
ज़बरदस्ती क्लाइनर के दफ़्तर में
नहीं घुसूँगा। जाकर उससे बात करूँगा।
319
00:19:39,429 --> 00:19:40,471
मैं चलूँगा।
320
00:19:40,555 --> 00:19:43,558
इतने ताकतवर आदमी के साथ,
किसी को दिमाग ठंडा रखना होगा।
321
00:19:43,558 --> 00:19:46,895
मैं सब कुछ समझ रही हूँ,
पर अगर आप अदब से पेश नहीं आ सकते,
322
00:19:46,895 --> 00:19:50,023
तो दोनों को हाथ पकड़वाकर,
ज़मीन पर बिठा दूँगी।
323
00:19:52,734 --> 00:19:54,986
अच्छा। खा लो या साफ़ करो।
324
00:19:56,112 --> 00:19:57,530
जोलीन तुम्हारी माँ नहीं है।
325
00:20:00,116 --> 00:20:03,202
मुझे भाड़े की गाड़ियों का
पता लगाना है। बाय।
326
00:20:08,333 --> 00:20:10,043
मैं पसलियाँ अपने साथ ले जाऊँगा।
327
00:20:16,633 --> 00:20:17,800
तुम्हें भूख लगी है?
328
00:20:21,971 --> 00:20:23,723
रीचर, तुम क्या कर रहे हो?
329
00:20:23,723 --> 00:20:25,600
मालिक इसका खयाल नहीं रखता।
330
00:20:26,517 --> 00:20:27,852
इसे पानी भी नहीं देता।
331
00:20:29,270 --> 00:20:31,022
यहाँ क्या हो रहा है?
332
00:20:31,856 --> 00:20:33,066
यह आपका कुत्ता है, सर?
333
00:20:33,066 --> 00:20:34,901
हाँ, मेरे चाचाजी का था।
334
00:20:34,901 --> 00:20:38,363
कुछ हफ़्ते पहले मारे गए।
इसे लाना नहीं चाहता था, पर ले आया।
335
00:20:38,363 --> 00:20:39,405
इसे?
336
00:20:40,156 --> 00:20:41,115
इसका नाम क्या है?
337
00:20:41,199 --> 00:20:42,951
खेत में रहता था। नाम नहीं था।
338
00:20:42,951 --> 00:20:45,912
उस दिन मैंने तुम्हें
मेरे घर से दूर रहने को कहा था।
339
00:20:45,912 --> 00:20:48,373
जानवर की ठीक से देखरेख न करना दुराचार है।
340
00:20:48,373 --> 00:20:51,501
पाँच सौ डॉलर का जुर्माना,
दस दिनों तक की कैद।
341
00:20:51,501 --> 00:20:55,463
इस शहर में कितना कुछ हो रहा है
और आपको एक कुत्ते की पड़ी है।
342
00:20:55,463 --> 00:20:57,632
बॉस्टन की पुलिस इसी तरह काम करती है?
343
00:20:59,509 --> 00:21:02,261
मुझे दोबारा आकर
आपको तलब न करना पड़े, सर।
344
00:21:03,763 --> 00:21:05,139
रीचर, चलो।
345
00:21:47,724 --> 00:21:49,434
एक भी सुरक्षा कैमरा नहीं है।
346
00:21:52,979 --> 00:21:56,274
यहाँ जो भी हो रहा है,
शायद क्लाइनर उसका रिकार्ड नहीं चाहता।
347
00:21:56,274 --> 00:21:58,234
कैप्टन फ़िन्ली, यहाँ।
348
00:22:01,529 --> 00:22:02,905
इस तरफ़ चलिए।
349
00:22:02,989 --> 00:22:04,907
मिस्टर क्लाइनर इंतज़ार कर रहे हैं।
350
00:22:07,201 --> 00:22:10,204
वहाँ जानवरों का ढेर सारा चारा था।
351
00:22:10,288 --> 00:22:12,915
यह दक्षिण है। यहाँ काफ़ी गाएँ होती हैं।
352
00:22:19,881 --> 00:22:21,549
मैं बात करूँगा।
353
00:22:21,549 --> 00:22:23,843
अच्छी बात है। मुझे बात करना पसंद नहीं।
354
00:22:28,806 --> 00:22:30,516
हुनरमंद निशानचियों का परिवार।
355
00:22:32,351 --> 00:22:33,853
यहाँ आ जाइए।
356
00:22:39,692 --> 00:22:41,444
पता नहीं अगर मदद कर सकता हूँ।
357
00:22:41,444 --> 00:22:46,115
रेस्तरां से जो अफ़वाहें पता चलती हैं,
वहीं से सभी कत्लों के बारे में पता चला,
358
00:22:46,199 --> 00:22:48,576
जोकि हमें पता है कि भरोसे के लायक नहीं।
359
00:22:49,410 --> 00:22:52,497
टैनर स्पाइवी, जो अब लापता है,
360
00:22:52,497 --> 00:22:56,084
पिछले तीन दिनों में,
उसने कई बार आपकी कंपनी को फ़ोन किया।
361
00:22:56,084 --> 00:22:57,919
मरने वाला एक और आदमी, पीट जॉबलिंग,
362
00:22:57,919 --> 00:23:00,797
वह पहले क्लाइनर इंडस्ट्रीज़ के
ट्रक चलाया करता था।
363
00:23:00,797 --> 00:23:02,757
जिसके साथ हमारा कान्ट्रेक्ट है।
364
00:23:02,757 --> 00:23:04,258
भले ही ऐसा है,
365
00:23:04,342 --> 00:23:07,470
एक छोटे ट्रैफ़िक अतिक्रमण के लिए
आपने कानूनी फ़ीस दी थी,
366
00:23:07,470 --> 00:23:09,472
जिसमें बात गलत आचरण तक पहुँच गई थी।
367
00:23:09,472 --> 00:23:13,601
एतराज़ न हो तो, हम बस जानना चाहते हैं
कि आपके इन लोगों से
368
00:23:13,601 --> 00:23:15,228
क्या संबंध हैं।
369
00:23:15,228 --> 00:23:16,437
नहीं।
370
00:23:18,231 --> 00:23:23,611
और जहाँ तक मिस्टर जॉबलिंग की बात है,
मेरा सामान देश के हर कोने में जाता है।
371
00:23:24,278 --> 00:23:25,947
ट्रक चालक तेज़ी से चलाते हैं
372
00:23:25,947 --> 00:23:28,533
और जमकर एनर्जी ड्रिंक पीते हैं।
373
00:23:28,908 --> 00:23:32,203
मेरा काम है कि वकीलों को तैयार रखूँ
ताकि चालकों को
374
00:23:32,203 --> 00:23:36,290
मुसीबत से निकाला जाए
और कारोबार में कोई रुकावट न आए।
375
00:23:36,874 --> 00:23:39,877
रही मिस्टर स्पाइवी की बात,
उसने मेरे यहाँ फ़ोन किया था?
376
00:23:39,961 --> 00:23:43,172
हमारा एक आम नंबर है
जिसके कई अलग-अलग महकमे हैं।
377
00:23:43,256 --> 00:23:46,551
शायद मिस्टर स्पाइवी का
लदाई वाले महकमे में कोई दोस्त हो।
378
00:23:46,551 --> 00:23:50,138
शायद काम के बाद
पीने के लिए मिलना चाहते हों।
379
00:23:50,138 --> 00:23:51,139
शायद।
380
00:23:51,806 --> 00:23:54,559
या फिर शायद वह किसी और कारण से
फ़ोन कर रहा था।
381
00:23:55,434 --> 00:23:57,436
मुझे पता है कि आप अपना काम कर रहे हैं
382
00:23:57,520 --> 00:24:01,816
और यह भी पता है कि आप अपने भाई की
मौत से जुड़े सवालों के जवाब पाना चाहते हैं
383
00:24:03,109 --> 00:24:04,902
पर अगर मैं खुलकर बताऊँ तो,
384
00:24:04,986 --> 00:24:08,990
इस शहर के लिए इतना कुछ करने,
और इस पर इतना पैसा लगाने के बाद,
385
00:24:08,990 --> 00:24:11,868
अपमानित महसूस कर रहा हूँ
कि मुझ पर शक है।
386
00:24:11,868 --> 00:24:13,161
कुछ ज़्यादा ही।
387
00:24:13,161 --> 00:24:16,330
मेरा इरादा आपका अपमान करने का नहीं था,
मिस्टर क्लाइनर।
388
00:24:17,456 --> 00:24:18,457
कोई बात नहीं।
389
00:24:21,794 --> 00:24:26,007
मुझे पता है कि जो भी हो रहा है,
उसे लेकर आप बहुत तनाव में हैं।
390
00:24:26,007 --> 00:24:30,178
मैं यही चाहता हूँ कि मैं अपने तरीके से
अपनी तहकीकात करूँ,
391
00:24:30,178 --> 00:24:34,098
और इस समय इसका मतलब वह पता करना है
जो शायद आपको पता हो या न पता हो।
392
00:24:35,141 --> 00:24:39,520
मुझे पता है कि आपको यहाँ टिकने में
मुश्किल हुई है, कैप्टन।
393
00:24:39,604 --> 00:24:40,855
न जाने क्या वजह होगी।
394
00:24:42,190 --> 00:24:44,525
शायद इसलिए कि आप उत्तर से हैं।
395
00:24:45,234 --> 00:24:48,154
या फिर आपकी अनोखी शिक्षा के चलते।
396
00:24:50,031 --> 00:24:51,782
या फिर कोई और वजह होगी?
397
00:24:55,578 --> 00:24:56,913
खैर,
398
00:24:56,913 --> 00:24:59,624
आप मारग्रेव की जनता को
399
00:24:59,624 --> 00:25:03,211
खुश नहीं कर पाए हैं।
400
00:25:04,086 --> 00:25:05,963
इस शहर के लोग,
401
00:25:06,047 --> 00:25:10,092
बाकी पुलिस अफ़सर, वे आपकी मदद करना
चाहते हैं और साथ काम करना चाहते हैं।
402
00:25:10,176 --> 00:25:11,719
उन्होंने खुद मुझे यह बताया।
403
00:25:11,719 --> 00:25:14,138
हम सब चाहते हैं कि न्याय हो।
404
00:25:15,139 --> 00:25:20,645
पर अगर आप बिना सबूत के,
परिकल्पनाओ पर आगे बढ़ रहे हैं, तो नहीं।
405
00:25:21,479 --> 00:25:23,272
एक अच्छी सलाह दूँ?
406
00:25:24,023 --> 00:25:26,275
आप जिन सबूतों का पीछा कर रहे हैं,
407
00:25:26,943 --> 00:25:30,446
इससे आपका और मेरा,
दोनों का वक्त ज़ाया होगा।
408
00:25:32,740 --> 00:25:33,824
इसे छोड़ दीजिए।
409
00:25:39,538 --> 00:25:41,082
होरेशियो फ़िन्ली।
410
00:25:42,792 --> 00:25:44,085
क्या कहा?
411
00:25:46,295 --> 00:25:50,132
मेरे पिता का नाम। होरेशियो फ़िन्ली।
412
00:25:51,342 --> 00:25:54,470
आपको लगता होगा कि आप शहर में
हर किसी के बाप हैं,
413
00:25:55,179 --> 00:25:56,389
पर मेरे बाप नहीं हैं।
414
00:25:57,348 --> 00:26:00,893
आप नहीं बता सकते कि
कौन से सुराग का पीछा करना है और कैसे।
415
00:26:00,977 --> 00:26:03,980
तो, अगर मैं आपको अच्छी सलाह दूँ,
416
00:26:05,106 --> 00:26:07,900
अगर आप मेरे पुलिस बल से बात करते रहे,
417
00:26:07,984 --> 00:26:10,278
किसी भी तरह से तहकीकात में बाधा डाली,
418
00:26:11,737 --> 00:26:13,281
मैं आपके मुँह में हाथ घुसाकर
419
00:26:13,281 --> 00:26:16,367
आपका कलेजा अंदर से निकाल लाऊँगा।
420
00:26:23,040 --> 00:26:25,668
शायद अब आप लोगों को जाना चाहिए।
421
00:26:40,182 --> 00:26:44,353
पता है, कमज़ोर दिमाग
और चरित्र का इंसान ही गाली देगा।
422
00:26:45,521 --> 00:26:46,647
चुप रहो।
423
00:26:54,238 --> 00:26:57,950
"तुम मेरे बाप नहीं हो।
होरेशियो फ़िन्ली मेरे बाप हैं।"
424
00:27:02,330 --> 00:27:03,622
थोड़ा शांत हो जाओ।
425
00:27:04,874 --> 00:27:06,334
तुमने सही किया।
426
00:27:07,418 --> 00:27:08,669
क्लाइनर कमीना है।
427
00:27:10,504 --> 00:27:13,174
कमीनों को पता होना चाहिए
कि सज़ा भी हो सकती है।
428
00:27:16,844 --> 00:27:18,512
चाहे जो हो जाए, रोना मत।
429
00:27:22,099 --> 00:27:22,933
रोना मत।
430
00:27:23,017 --> 00:27:26,562
चाहे जितना भी डरो या परेशान हो।
तुम्हारे आँसू नहीं दिखने चाहिए।
431
00:27:31,067 --> 00:27:32,234
लड़को।
432
00:27:34,528 --> 00:27:36,072
मैं मुद्दे पर आता हूँ।
433
00:27:37,031 --> 00:27:39,075
हम अभी अस्पताल से आए हैं।
434
00:27:39,742 --> 00:27:42,661
कर्टिस बिशप को इसके साथ चेहरे पर मारा गया।
435
00:27:42,745 --> 00:27:44,455
उसकी गाल की हड्डी टूट गई थी।
436
00:27:45,039 --> 00:27:46,999
उसका ऑपरेशन करना पड़ा, टाँके लगे।
437
00:27:47,666 --> 00:27:49,627
यह एक संगीन अपराध है।
438
00:27:49,627 --> 00:27:52,588
कर्टिस के घर के सामने साइकिल के छाप मिले।
439
00:27:52,588 --> 00:27:54,173
पता है वे कहाँ आते मिले?
440
00:27:55,091 --> 00:27:57,343
ठीक वहाँ। तुम्हारी साइकिल के पास, जो।
441
00:28:00,429 --> 00:28:01,806
जो, यह काम तुमने किया?
442
00:28:14,151 --> 00:28:15,611
सभी संकेत हाँ बताते हैं।
443
00:28:26,038 --> 00:28:27,957
आपको अपने घर पर खतरा है।
444
00:28:29,458 --> 00:28:32,670
कुछ समय मारग्रेव के बाहर
सरायों में रहना होगा।
445
00:28:32,670 --> 00:28:33,796
चीफ़ डिटेक्टिव हूँ।
446
00:28:33,796 --> 00:28:37,550
मॉरिसन चीफ़ ऑफ़ पुलिस था
और उसके अंडकोष उसके पेट में है।
447
00:28:37,550 --> 00:28:41,262
क्लाइनर जानता है कि उस पर शक है।
नहीं पता कि कौन भरोसे के लायक है।
448
00:28:41,262 --> 00:28:44,765
सराय, नकद पैसा, नकली नाम,
थोड़ा-बहुत सामान लेकर चलिए।
449
00:28:46,517 --> 00:28:48,060
मतलब तुम्हारी तरह जिऊँ?
450
00:28:50,646 --> 00:28:51,814
आपको आदत पड़ जाएगी।
451
00:29:10,040 --> 00:29:11,125
वह पीछे हैं।
452
00:29:11,125 --> 00:29:13,502
क्या कर रहे हैं, ऊन का पजामा रख रहे हैं?
453
00:29:13,586 --> 00:29:14,628
शायद।
454
00:29:14,712 --> 00:29:15,796
हे भगवान!
455
00:29:16,589 --> 00:29:19,842
समझ नहीं आता कि यह जगह
ज़्यादा निराशाजनक है या मॉरिसन का घर।
456
00:29:19,842 --> 00:29:22,511
तुमने कहा था कि
तुम्हारा परिवार खेती करता था?
457
00:29:22,595 --> 00:29:23,762
हाँ।
458
00:29:23,846 --> 00:29:27,016
चारे से भरा ट्रक
कितने पशुओं का पेट भर सकता है?
459
00:29:27,016 --> 00:29:29,185
काफ़ी का। क्यों?
460
00:29:29,185 --> 00:29:32,438
क्लाइनर के अड्डे पर कितने पशु होंगे?
461
00:29:32,438 --> 00:29:35,691
उसके उत्तर वाले क्षेत्र के पास से
गुज़रते समय देखती हूँ।
462
00:29:35,691 --> 00:29:38,194
लगभग सौ।
उतनी बड़ी ज़मीन के मुताबिक कुछ नहीं।
463
00:29:38,194 --> 00:29:40,029
मैं फिर से पूछती हूँ। क्यों?
464
00:29:40,029 --> 00:29:41,739
पता नहीं।
465
00:29:41,739 --> 00:29:44,074
आज काफ़ी सारा चारा आया था।
466
00:29:44,158 --> 00:29:46,952
संगठित काम है। पहली बार का काम नहीं लगा।
467
00:29:47,036 --> 00:29:49,455
ऐसा तो नहीं कि वह खेती का कारोबार करता है।
468
00:29:49,455 --> 00:29:52,041
यह जॉर्जिया है। कई लोगों के पास गाएँ हैं।
469
00:29:53,042 --> 00:29:54,210
मैंने भी यही सुना है।
470
00:29:54,210 --> 00:29:55,878
- हैलो।
- हैलो।
471
00:29:55,878 --> 00:29:59,048
आपको यहाँ एक साल हो गया?
सजावट कौन कर रहा है, यह?
472
00:30:01,342 --> 00:30:03,344
फ़र्नीचर खरीदने का समय नहीं मिला।
473
00:30:04,220 --> 00:30:05,721
- निकलने को तैयार हो?
- हाँ।
474
00:30:05,721 --> 00:30:08,557
हिकरी के बाहर एक सराय है
जहाँ हम रह सकते हैं।
475
00:30:08,641 --> 00:30:10,017
पचासी नंबर से तीसरा निकास।
476
00:30:11,060 --> 00:30:15,105
रीचर, मैं बस चाहता हूँ
कि दोनों की सोच एक हो
477
00:30:15,189 --> 00:30:18,567
क्योंकि बात-बात में
तुम्हारा हाथ चल जाता है।
478
00:30:18,651 --> 00:30:19,818
मैं कुछ खाकर आती हूँ।
479
00:30:19,902 --> 00:30:22,905
क्लाइनर का इस सब से
शायद लेना-देना हो सकता है,
480
00:30:22,905 --> 00:30:25,407
उसका यह मतलब नहीं कि उसे मार डालो।
481
00:30:25,491 --> 00:30:27,409
- कोई बात नहीं।
- सच?
482
00:30:27,493 --> 00:30:30,329
फ़ेडरल एजेंट, पुलिसवाला,
और आम लोग मारे जा चुके हैं।
483
00:30:30,329 --> 00:30:32,998
यह कोई छोटा-मोटा काम नहीं।
यह बहुत बड़ा काम है।
484
00:30:33,082 --> 00:30:35,626
मैंने एक सिर काटा तो,
उसकी जगह दो आ जाएँगे।
485
00:30:35,626 --> 00:30:37,795
वैसा करने से जो को न्याय नहीं मिलेगा।
486
00:30:37,795 --> 00:30:41,382
इस काम का पर्दाफ़ाश करूँगा,
फिर उसे पूरी तरह से खत्म कर दूँगा,
487
00:30:41,382 --> 00:30:44,802
और उसमें समय लगता है जो मेरे पास काफ़ी है।
488
00:30:44,802 --> 00:30:47,930
क्लाइनर को खत्म करना आखिरी काम है,
पहला नहीं।
489
00:30:47,930 --> 00:30:50,766
- मान लूँगा कि मैंने यह सुना नहीं।
- जो भी हो।
490
00:30:50,766 --> 00:30:56,272
अच्छा। तो इस समय तीन सुराग हैं,
हबल, जॉबलिंग, स्पाइवी।
491
00:30:56,272 --> 00:30:58,899
स्पाइवी भाग गया,
हबल की पत्नी को कुछ नहीं पता,
492
00:30:58,983 --> 00:31:00,359
जॉबलिंग की पत्नी को?
493
00:31:00,359 --> 00:31:02,945
देर हो चुकी है, पर कल पूछताछ कर सकती हूँ।
494
00:31:02,945 --> 00:31:05,072
हाँ, पर स्पाइवी के पास ही जवाब है।
495
00:31:05,072 --> 00:31:08,075
अगर वह बता दे कि किसने पैसे दिए,
तो सब पता चल जाएगा।
496
00:31:08,075 --> 00:31:09,118
मैं उसे ढूँढूँगा।
497
00:31:09,118 --> 00:31:10,286
अभी?
498
00:31:10,286 --> 00:31:12,871
वह मुझसे कहीं भी मिल सकता था।
ब्लू कैट चुना।
499
00:31:12,955 --> 00:31:15,749
अपनी पसंद की जगह चुनी।
शायद अकसर वहाँ जाता होगा।
500
00:31:15,833 --> 00:31:18,711
वहाँ आने वाले बाकी लोगों को पता होगा
कि कहाँ छुपा है।
501
00:31:18,711 --> 00:31:20,629
दोनों में से कोई साथ नहीं आएगा।
502
00:31:20,713 --> 00:31:23,048
दोनों पुलिसवाले लगते हैं।
503
00:31:23,132 --> 00:31:26,385
- हिकरी में मिलूँगा।
- मैं भी आपसे वहीं मिलूँगी।
504
00:31:26,385 --> 00:31:28,846
मुझे अपना कुछ सामान खरीदना है।
505
00:31:28,846 --> 00:31:31,223
पता नहीं कि यह ऐसे कैसे रहता है।
506
00:31:31,307 --> 00:31:34,143
हाँ। मुझे भी रुकना है। रॉस्को।
507
00:31:36,937 --> 00:31:39,523
- संभलकर रहना।
- बचकर रहिएगा।
508
00:31:39,607 --> 00:31:40,774
अच्छे से पेश आइए
509
00:31:40,858 --> 00:31:42,860
और बहुत जल्द आपके दोस्त बन जाएँगे।
510
00:31:55,748 --> 00:31:56,832
सामने से हटो।
511
00:31:58,167 --> 00:32:00,794
आजकल उस रीचर के साथ बड़ा घूमती हो।
512
00:32:00,878 --> 00:32:06,133
उसने तुम्हें अपने बारे में सब बताया
या फिर ज़्यादा बातें नहीं होतीं?
513
00:32:06,133 --> 00:32:09,219
माँ ने सिखाया
कि पीछा करने से लड़की खुश हो जाती है?
514
00:32:09,303 --> 00:32:13,057
अगर तुम मेरे साथ चलती तो यह नौबत न आती,
515
00:32:13,057 --> 00:32:18,062
पर फिर कोई बाहर वाला चला आया,
फिर पता चला कि तुम दोनों पक्के दोस्त हो।
516
00:32:18,062 --> 00:32:20,939
पाँच साल पहले,
क्लाइनर बाहरवाले थे। अब हटो।
517
00:32:21,690 --> 00:32:25,194
अगर तुम इतने करीब हो,
तो तुम्हें बगदाद के बारे में बताया होगा।
518
00:32:25,194 --> 00:32:30,282
उन आम लोगों के बारे में जिन्हें उसने मारा,
कैसे अपनी पहुँच के चलते बच गया।
519
00:32:30,366 --> 00:32:32,743
आरोप हट गए,
पर कोई भी बात पीछा नहीं छोड़ती।
520
00:32:32,743 --> 00:32:34,203
आज-कल तो नहीं।
521
00:32:34,203 --> 00:32:35,996
जैक रीचर हत्यारा है।
522
00:32:38,207 --> 00:32:40,167
अगर तुमने मुझे गाड़ी में बैठने न दिया,
523
00:32:40,167 --> 00:32:42,836
तो गाड़ी के सामने ले जाकर
हथकड़ी लगा दूँगी।
524
00:32:45,089 --> 00:32:46,507
शायद मुझे अच्छा लगेगा।
525
00:32:58,602 --> 00:33:02,648
ए, तुम पर मेरी नज़र रहेगी, रॉस्को।
526
00:33:02,648 --> 00:33:04,274
मैं तुम्हारी परवाह करता हूँ।
527
00:33:29,174 --> 00:33:30,300
खींचो।
528
00:33:32,886 --> 00:33:34,054
वह रही।
529
00:33:35,264 --> 00:33:37,349
- अच्छा निशाना लगाया।
- बिल्कुल।
530
00:33:37,433 --> 00:33:39,977
टस्कन भूकंप भी इतना ज़बरदस्त नहीं था।
531
00:33:40,561 --> 00:33:41,687
मैं स्टीव विलियम्स।
532
00:33:41,687 --> 00:33:42,813
ऐक्सिस फ़ाइनैन्शियल टीम निर्माण, सपनों के
निर्माण पर स्वागत, प्रायोजकों का शुक्रिया
533
00:33:42,813 --> 00:33:46,275
तुम लोगों की पार्टी
चार्ल्सटन शाखा से अच्छी है।
534
00:33:47,234 --> 00:33:49,445
डेबी शेन। तुम चार्ल्सटन से हो?
535
00:33:50,070 --> 00:33:52,072
वह कमीना टॉम स्लोन कैसा है?
536
00:33:52,156 --> 00:33:55,033
अभी भी पहले जैसा कमीना है।
537
00:33:55,117 --> 00:33:57,244
हाँ। सुनकर हैरानी नहीं हुई।
538
00:33:57,244 --> 00:33:58,454
खींचो।
539
00:34:00,539 --> 00:34:02,249
ऐसे किया जाता है।
540
00:34:02,249 --> 00:34:04,585
याद दिलाना कि कभी तुमसे पंगा न लूँ।
541
00:34:05,586 --> 00:34:08,130
तो, तुम अटलांटा में कैसे, स्टीव?
542
00:34:08,130 --> 00:34:09,465
दादीमाँ का देहांत हो गया।
543
00:34:10,299 --> 00:34:12,426
क्रियाकर्म के बीच कुछ काम भी निबटाने हैं,
544
00:34:12,426 --> 00:34:13,969
तुम्हारे दफ़्तर में जाना था,
545
00:34:13,969 --> 00:34:18,432
पर फ़ोन करने पर बताया कि तुम दफ़्तर बंद कर
यहाँ चली आई, इसलिए मैं भी आ गया।
546
00:34:18,432 --> 00:34:19,516
खींचो।
547
00:34:20,517 --> 00:34:23,812
दादीमाँ का सुनकर दुख हुआ,
पर पता है किससे फ़ायदा होता है?
548
00:34:23,896 --> 00:34:25,105
निशानेबाज़ी से।
549
00:34:25,189 --> 00:34:26,648
बंदूकों से घबराहट होती है।
550
00:34:27,691 --> 00:34:32,529
पर तुम मुझे अटलांटा के
ऐक्सिस के बारे में बता सकती हो।
551
00:34:32,613 --> 00:34:34,948
सोच रहा हूँ कि ज़िंदगी कितनी छोटी है,
552
00:34:35,032 --> 00:34:38,243
शायद मुझे कुछ करना चाहिए,
दफ़्तर बदलने चाहिए।
553
00:34:38,327 --> 00:34:42,539
काम के हिसाब से अच्छी जगह है।
लोग अच्छे हैं। तुम कौन से महकमे में हो?
554
00:34:42,623 --> 00:34:43,874
हिसाब-किताब में।
555
00:34:43,874 --> 00:34:47,085
शुरू में करंसी खरीदने बेचने का काम
संभालना चाहता था।
556
00:34:47,169 --> 00:34:48,921
सोच रहा था कि दोबारा कर पाऊँ।
557
00:34:48,921 --> 00:34:51,590
हमारी शाखा में वह करना मुश्किल होगा।
558
00:34:51,590 --> 00:34:53,425
एक बंदा था जो वह सब संभालता था,
559
00:34:53,509 --> 00:34:57,179
पर एक साल पहले वह छोड़ गया,
और हमने महकमा बंद कर दिया।
560
00:34:57,179 --> 00:35:00,557
विशिष्ट किस्म का काम है।
ज़्यादा लोग नहीं करते, इसलिए...
561
00:35:00,641 --> 00:35:04,770
तुम्हारा जो करंसी मैनेजर था,
उसका क्या नाम बताया?
562
00:35:04,770 --> 00:35:05,813
नाम नहीं बताया।
563
00:35:06,563 --> 00:35:08,398
पर उसका नाम पॉल हबल था।
564
00:35:08,482 --> 00:35:10,692
तो यह हबल एक साल पहले बैंक छोड़ गया?
565
00:35:10,776 --> 00:35:14,112
हाँ। बस दो हफ़्ते की सूचना पर छोड़ गया।
566
00:35:14,196 --> 00:35:16,323
मुझसे पूछो तो, यह बहुत गलत था।
567
00:35:16,323 --> 00:35:19,451
कुल मिलाकर, हम अब करंसी का काम नहीं करते।
568
00:35:20,285 --> 00:35:21,286
खींचो।
569
00:35:26,124 --> 00:35:27,209
संभलकर।
570
00:35:28,252 --> 00:35:30,963
शादी की अंगूठी ज़मीन पर गिरे तो
भीड़ लग जाती है।
571
00:35:31,839 --> 00:35:33,841
- अच्छा? कौन कहता है?
- कानून।
572
00:35:34,591 --> 00:35:37,511
फ़ाइंडर्स बनाम कीपर्स वाला मशहूर मामला।
कभी सुना नहीं?
573
00:35:38,512 --> 00:35:40,138
नहीं, मैडम। मैंने नहीं सुना।
574
00:35:41,390 --> 00:35:43,058
तुम यहाँ के रहने वाले नहीं हो।
575
00:35:43,058 --> 00:35:45,978
"मैडम" मेसन-डिक्सन के उत्तर का लगता है।
576
00:35:47,312 --> 00:35:50,065
- बॉस्टन।
- नहीं।
577
00:35:51,400 --> 00:35:54,528
तुम पेट्रियट्स का ज़िक्र न करो तो
मैं रुकूँगी।
578
00:35:54,528 --> 00:35:57,948
समझ नहीं आता कि
फ़ैल्कन ने सुपर बोल में कमाल कैसे दिखाया।
579
00:35:57,948 --> 00:36:01,618
- वह तो 28-20 पर था। गोल में मारकर।
- मैंने कहने को मना किया।
580
00:36:02,536 --> 00:36:03,745
अच्छा। मेरी गलती है।
581
00:36:09,001 --> 00:36:11,461
तो, तुम क्या करते हो?
582
00:36:13,005 --> 00:36:14,631
खास कुछ नहीं।
583
00:36:14,715 --> 00:36:16,341
हाल ही में तो नहीं।
584
00:36:17,134 --> 00:36:18,260
रहस्यमय।
585
00:36:19,177 --> 00:36:20,429
रहस्यमय अच्छा होता है।
586
00:36:22,014 --> 00:36:22,890
माफ़ करना।
587
00:36:23,640 --> 00:36:25,183
मैं पुलिस महकमे में हूँ।
588
00:36:26,518 --> 00:36:29,271
और उसी के चलते तुम यहाँ आए?
589
00:36:31,106 --> 00:36:34,651
एक ऐसे मामले पर काम कर रहा हूँ
जो सुलझने का नाम नहीं ले रहा।
590
00:36:35,485 --> 00:36:39,531
उस नौसिखिए के साथ जिस पर भरोसा कर सकता हूँ
और वरिष्ठ जिस पर नहीं कर सकता।
591
00:36:39,615 --> 00:36:41,783
समझदारी से काम करने के लिए तो नहीं।
592
00:36:41,867 --> 00:36:43,243
तुम्हारा दिल क्या कहता है?
593
00:36:43,911 --> 00:36:45,412
कि खतरनाक जगह छोड़ दूँ।
594
00:36:46,204 --> 00:36:47,748
तो फिर रुके क्यों हो?
595
00:36:51,919 --> 00:36:54,838
एक हम ही हैं जो सब कुछ ठीक करना चाहते हैं।
596
00:36:55,672 --> 00:36:57,174
वजह तो अच्छी लगती है।
597
00:37:01,762 --> 00:37:03,639
मेरे सवाल परेशान कर रहे हैं क्या?
598
00:37:06,099 --> 00:37:07,059
नहीं।
599
00:37:08,268 --> 00:37:11,063
मुझे बातें करना अच्छे से नहीं आता,
600
00:37:11,813 --> 00:37:12,856
पर अब करूँगा।
601
00:37:14,733 --> 00:37:16,318
तुम कहाँ से हो?
602
00:37:16,318 --> 00:37:17,778
मैं मैरिएटा से हूँ,
603
00:37:18,654 --> 00:37:23,158
कॉस्मेटिक्स का काम करती हूँ,
और मेरी कमाल की सूझ-बूझ है।
604
00:37:24,910 --> 00:37:27,704
और मेरी सूझ-बूझ बताती है
कि तुम अच्छे इंसान हो,
605
00:37:27,788 --> 00:37:30,415
तो क्यों न पास में कोई दूसरा बार देखें?
606
00:37:31,208 --> 00:37:33,585
जहाँ पूल टेबल हों और शराब सस्ती हो।
607
00:37:34,461 --> 00:37:38,382
शायद कहीं कोने में अंधेरा हो
और देखेंगे कि आगे क्या होता है?
608
00:37:40,634 --> 00:37:42,177
मैं शादीशुदा हूँ, याद है?
609
00:37:44,680 --> 00:37:45,639
मैं भी।
610
00:37:45,639 --> 00:37:47,891
पर जब किसी की शादी ठीक-ठाक चल रही हो,
611
00:37:47,975 --> 00:37:51,478
वह सराय की बार में उसे उतारकर
दुनिया को दिखाता नहीं फिरता।
612
00:37:52,437 --> 00:37:53,438
दिल खुश कर दिया,
613
00:37:55,524 --> 00:37:56,733
और तुम भी अच्छी हो,
614
00:37:57,985 --> 00:37:59,111
बहुत अच्छी हो...
615
00:38:01,738 --> 00:38:03,323
पर मैं वैसा आदमी नहीं।
616
00:38:08,036 --> 00:38:08,996
अच्छा।
617
00:38:11,039 --> 00:38:13,166
लड़की कोशिश करे तो कोई हर्ज नहीं।
618
00:38:15,961 --> 00:38:17,671
शुभकामनाएँ, ऑफ़िसर।
619
00:38:56,918 --> 00:38:58,170
दो डॉलर का नोट?
620
00:38:59,546 --> 00:39:03,383
राज्य-कोष उन्हें डाक घर को दे देता है,
इसलिए डाकियों के पास होते हैं।
621
00:39:03,467 --> 00:39:04,926
जनता को वो पसंद नहीं।
622
00:39:05,010 --> 00:39:09,097
जुआ खेलने वाले रेस ट्रैक पर शर्त लगाते हैं
और उन्हें वे मिलते हैं।
623
00:39:09,181 --> 00:39:10,348
डाक वाली थैली नहीं है।
624
00:39:10,432 --> 00:39:14,728
जितने कमाते हो, उससे ज़्यादा जुए में
उड़ाते हो और तुम्हें पैसों की ज़रूरत है।
625
00:39:14,728 --> 00:39:16,063
तुमने सही कहा।
626
00:39:18,607 --> 00:39:20,025
टैनर स्पाइवी को जानते हो?
627
00:39:20,984 --> 00:39:22,319
वह यहाँ अकसर आया करता था।
628
00:39:23,320 --> 00:39:25,781
यह तुम्हें कुछ नहीं बताएगा।
629
00:39:26,281 --> 00:39:30,160
स्पाइवी मेरा दोस्त है, और किसी को
उसके बारे में जानने की ज़रूरत नहीं।
630
00:39:31,244 --> 00:39:32,662
किसी दूसरे बार में जाओ।
631
00:39:34,372 --> 00:39:35,248
मुक्केबाज़ हो।
632
00:39:36,333 --> 00:39:37,250
खब्बू।
633
00:39:37,334 --> 00:39:38,460
गोल्डन ग्लव्ज़।
634
00:39:39,127 --> 00:39:42,506
मुक्केबाज़ी का पता है न,
कुछ ज़्यादा ही नियम हैं।
635
00:39:49,137 --> 00:39:49,971
स्पाइवी कहाँ है?
636
00:39:50,055 --> 00:39:52,682
कुछ स्पैनिश बंदों के साथ,
शहर से चला गया, यार।
637
00:39:52,766 --> 00:39:53,892
बड़ी जल्दी में निकला।
638
00:39:54,810 --> 00:39:55,894
बस इतना ही पता है।
639
00:41:26,193 --> 00:41:27,611
चलो।
640
00:41:28,737 --> 00:41:29,613
अच्छा।
641
00:41:40,707 --> 00:41:42,834
हाँ। करीब रहना।
642
00:41:42,918 --> 00:41:44,461
उतना भी करीब नहीं।
643
00:41:50,300 --> 00:41:51,885
यह लो।
644
00:41:51,885 --> 00:41:53,470
मेरे साथ रहना, यार।
645
00:42:00,060 --> 00:42:02,479
वह सड़क से उतर गया। दाहिनी ओर।
646
00:42:36,054 --> 00:42:38,431
आगे, दाहिनी ओर।
647
00:44:26,164 --> 00:44:27,874
हैलो, स्पाइवी।
648
00:44:30,085 --> 00:44:31,044
धत्।
649
00:46:16,065 --> 00:46:18,067
संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम
650
00:46:18,151 --> 00:46:20,153
रचनात्मक पर्यवेक्षक
जनक कविरत्न