1
00:00:13,681 --> 00:00:17,017
कहाँ जा रहे हो?
रीचर! रीचर, वापस आओ!
2
00:00:17,560 --> 00:00:19,103
उसे अकेला छोड़ देना चाहिए।
3
00:00:20,062 --> 00:00:24,608
मैं नहीं चाहता कि 114 किलो का आदमी,
कानून से बाहर रहकर शहर को तहस-नहस करे।
4
00:00:26,402 --> 00:00:29,113
उसका पीछा करो,
देखो कि हमारे मामले में खलल न डाले।
5
00:00:29,113 --> 00:00:30,114
मैं ही क्यों?
6
00:00:30,448 --> 00:00:33,242
मुर्दाघर के बाहर,
उसने तुम्हारी बात मानी थी।
7
00:00:34,034 --> 00:00:35,661
और अगर अब न माने तो?
8
00:00:35,828 --> 00:00:37,079
उसे गोली मार देना।
9
00:00:43,043 --> 00:00:46,630
जैक रीचर
10
00:01:11,447 --> 00:01:14,366
सभी उपलब्ध टुकड़ियाँ,
पूरब की तरफ़, 80 नंबर मार्ग पर,
11
00:01:14,450 --> 00:01:16,702
एक गाड़ी है जिसमें कोई नहीं है।
12
00:01:17,453 --> 00:01:21,165
मैं 18 नंबर हूँ, तकरीबन पाँच घंटे पक्का।
13
00:01:21,499 --> 00:01:23,834
अच्छा, 18 नंबर, मैं रास्ता दिखाती हूँ।
14
00:01:25,753 --> 00:01:27,505
दो-चार-सात, लगभग दस घंटे।
15
00:01:39,433 --> 00:01:40,434
धत् तेरी!
16
00:01:42,603 --> 00:01:44,563
यह क्या था? मैं तुमसे टकरा जाती!
17
00:01:44,647 --> 00:01:45,648
बेबीसिटर नहीं चाहिए
18
00:01:45,648 --> 00:01:47,775
मेरी तहकीकात में विघ्न मत डालो।
19
00:01:48,484 --> 00:01:51,737
अच्छा। पहली बात,
यह तुम्हारी तहकीकात नहीं है।
20
00:01:51,821 --> 00:01:55,157
दूसरी, मुझे किसी लंबे-चौड़े
आवारा आदमी की रखवाली नहीं करनी।
21
00:01:55,241 --> 00:01:57,409
तुम्हारे भाई के कातिल को ढूँढ़ रही हूँ।
22
00:01:57,493 --> 00:02:01,413
इसलिए, यह सब छोड़ो और अपना काम करने दो
क्योंकि मुझे वह अच्छे से आता है।
23
00:02:01,497 --> 00:02:05,918
अच्छे से आता होता तो, पुलिस की गाड़ी में
पैदल चलते आदमी का पीछा न करती।
24
00:02:05,918 --> 00:02:10,214
क्या तुम हबल के घर जाकर,
उसका गला घोंटकर, यह पता करना चाहते हो
25
00:02:10,214 --> 00:02:12,466
कि उसने अपराध स्वीकार क्यों किया?
26
00:02:12,550 --> 00:02:13,384
ऐसा ही कुछ।
27
00:02:13,384 --> 00:02:14,760
मैं ऐसा नहीं होने दूँगी।
28
00:02:14,844 --> 00:02:17,388
अब, या तो मैं वहाँ तक
तुम्हारा पीछा कर सकती हूँ,
29
00:02:17,388 --> 00:02:20,850
या फिर जूते न घिसकर गाड़ी में बैठो।
30
00:02:29,233 --> 00:02:30,526
धत्।
31
00:02:39,243 --> 00:02:42,037
आवारा नहीं हूँ।
काम के सिलसिले में घूमना पड़ता है।
32
00:02:44,790 --> 00:02:45,708
जो भी हो।
33
00:02:51,922 --> 00:02:54,592
ऑफ़िसर कॉनक्लिन, मिस्टर रीचर,
प्लीज़ अंदर आइए।
34
00:02:58,387 --> 00:02:59,513
मुझे माफ़ कीजिएगा।
35
00:02:59,597 --> 00:03:01,307
पॉल को लौटने में देर होगी,
36
00:03:01,432 --> 00:03:04,268
पर अब आपको शुक्रिया कहने का
मौका मिला, मिस्टर रीचर।
37
00:03:04,268 --> 00:03:05,769
बस रीचर कहिए।
38
00:03:05,853 --> 00:03:11,483
तो, रीचर, मेरे पति ने बताया कि उस
भयानक जेल में तुमने उसकी हिफ़ाज़त की।
39
00:03:13,277 --> 00:03:14,403
प्लीज़, बैठिए।
40
00:03:18,699 --> 00:03:20,784
आपको पता है कि पॉल कहाँ है?
41
00:03:22,077 --> 00:03:23,704
नहीं, सही-सही नहीं पता।
42
00:03:23,996 --> 00:03:26,498
वह उस गबन वाले मामले से निबट रहा है।
43
00:03:26,582 --> 00:03:28,083
शुक्र है, बेकसूर साबित हुआ।
44
00:03:28,167 --> 00:03:32,129
पॉल को अपराधी के रूप में सोच सकते हैं?
उसने आज तक कोई कानून नहीं तोड़ा।
45
00:03:32,129 --> 00:03:35,007
शायद उसी वजह से आए होंगे।
बैंक वगैरह के मामले में।
46
00:03:35,007 --> 00:03:37,301
नहीं, मेरे भाई की हत्या की गई।
47
00:03:37,301 --> 00:03:42,097
हे भगवान... मुझे...
मुझे समझ नहीं आता कि क्या कहूँ।
48
00:03:42,181 --> 00:03:44,767
यह वही आदमी है जो बड़ी सड़क के पास मिला?
49
00:03:44,767 --> 00:03:45,976
हाँ।
50
00:03:46,602 --> 00:03:49,521
और उसके पास आपके पति का फ़ोन नंबर था।
51
00:03:49,605 --> 00:03:51,607
बात कुछ समझ में नहीं आई। क्यों?
52
00:03:51,607 --> 00:03:53,108
उसी वजह से हम यहाँ आए हैं।
53
00:03:53,192 --> 00:03:56,654
मेरे भाई के पास आपके पति का नंबर क्यों था?
54
00:03:57,488 --> 00:03:59,490
- मुझे कुछ नहीं पता।
- माँ?
55
00:04:01,617 --> 00:04:03,410
साढ़े आठ बज भी गए?
56
00:04:03,494 --> 00:04:05,955
मुझे इन दोनों को सुलाना है।
57
00:04:05,955 --> 00:04:08,874
लड़कियो, ऑफ़िसर कॉनक्लिन
और मिस्टर रीचर से हैलो कहो।
58
00:04:08,958 --> 00:04:12,002
- हैलो, ऑफ़िसर कॉनक्लिन।
- हैलो, मिस्टर रीचर।
59
00:04:12,086 --> 00:04:13,128
हैलो।
60
00:04:13,379 --> 00:04:15,214
बस... रीचर कहो।
61
00:04:15,798 --> 00:04:17,967
यह लूसी और टैली हैं।
62
00:04:17,967 --> 00:04:19,843
तुम लोगों ने अपने दाँत साफ़ किए?
63
00:04:19,927 --> 00:04:20,803
- हाँ।
- हाँ।
64
00:04:20,803 --> 00:04:23,013
तो फिर जाओ। मैं अभी आती हूँ।
65
00:04:23,847 --> 00:04:25,849
टैली तो बड़ी तेज़ी से बढ़ रही है।
66
00:04:25,933 --> 00:04:29,186
हाँ, बिल्कुल। वह जो चश्मा पहनती है।
67
00:04:29,645 --> 00:04:32,356
यकीन करेंगे कि वह लूसी से एक साल छोटी है?
68
00:04:32,940 --> 00:04:34,525
बाथरूम इस्तेमाल कर सकता हूँ?
69
00:04:34,525 --> 00:04:38,362
हाँ, बिल्कुल। रसोई से आगे,
हॉल में बायीं ओर।
70
00:05:32,166 --> 00:05:34,084
ऐसा कुछ होता है।
71
00:05:36,587 --> 00:05:38,881
हमने आपका बहुत समय ज़ाया किया।
72
00:05:38,881 --> 00:05:40,883
आपकी शाम अच्छी हो। रॉस्को।
73
00:05:44,720 --> 00:05:47,222
तो, हम चलते हैं।
74
00:05:47,973 --> 00:05:49,349
- माफ़ी चाहूँगी।
- नहीं।
75
00:05:49,433 --> 00:05:53,145
आपकी शाम अच्छी हो।
समय देने का शुक्रिया और फिर मिलेंगे।
76
00:05:53,145 --> 00:05:54,188
हाँ। गुड नाइट।
77
00:06:02,112 --> 00:06:03,197
तुम एकदम से निकल आए।
78
00:06:03,197 --> 00:06:06,784
दो बातें। एक, उसने कहा,
"टैली वह जो चश्मा पहनती है।
79
00:06:06,784 --> 00:06:08,744
चश्मा ही असली फ़र्क है।
80
00:06:08,744 --> 00:06:11,163
बाकी सब अवस्था की बात थी।
81
00:06:11,163 --> 00:06:14,083
चश्मा पक्के रूप से था।
एक पहनती है, एक नहीं।
82
00:06:14,083 --> 00:06:15,209
तो?
83
00:06:15,209 --> 00:06:18,712
जेल में मुझ पर हमला होने से पहले,
किसी ने मेरी ओर इशारा किया।
84
00:06:18,796 --> 00:06:20,339
मैंने किसी का चश्मा लिया था।
85
00:06:20,339 --> 00:06:22,758
- क्यों?
- क्योंकि वह अच्छा आदमी नहीं था।
86
00:06:22,758 --> 00:06:25,594
जब बदमाश मेरी ओर आए,
तब भी मैंने पहना हुआ था।
87
00:06:25,594 --> 00:06:28,680
उन्हें साफ़ बताया गया था
कि नए आदमियों को ढूँढ़ना है
88
00:06:28,764 --> 00:06:30,682
और चश्मे वाले को खत्म करना है।
89
00:06:30,766 --> 00:06:33,852
हबल का चश्मा चूर-चूर कर दिया गया,
वह शिकार था, मैं नहीं।
90
00:06:33,936 --> 00:06:36,814
हबल भाग गया है,
या वह अब तक उनके हाथ लग गया होगा।
91
00:06:36,814 --> 00:06:39,566
अच्छा। तुमने कहा था कि दो बातें हैं।
92
00:06:39,650 --> 00:06:44,738
हाँ, यह कोई बीज है क्या? किसी बैंकर के
पार्टी वाले जूतों में क्यों होगा?
93
00:06:44,822 --> 00:06:46,198
तुमने उसकी अलमारी देखी?
94
00:06:46,198 --> 00:06:47,741
बाहरी सामान वाले कमरे में।
95
00:06:49,451 --> 00:06:50,786
एग्रिमोनी कँटीला बीज है।
96
00:06:50,786 --> 00:06:53,789
यह ऊँची घास में उगते हैं।
इन्हें "मुफ़्तखोर" कहते हैं
97
00:06:53,789 --> 00:06:57,584
क्योंकि आपसे चिपट जाते हैं
और साथ हो लेते हैं।
98
00:06:57,668 --> 00:07:00,129
जहाँ मेरे भाई को मारा गया, वहाँ उगते हैं।
99
00:07:08,345 --> 00:07:12,057
यह कोगॉन घास है। मेरे चाचाजी के खेत में
होता था। इस पर कँटीले बीज नहीं होते।
100
00:07:12,141 --> 00:07:15,602
अच्छा। फिर भी किसी वजह से
उसके फीते पर मिला।
101
00:07:17,437 --> 00:07:20,274
बैंक के हॉल में तो
ये कँटीले बीज नहीं होते।
102
00:07:26,155 --> 00:07:28,282
मैंने फ़िन्ली से कहा कि निशानची को
हथियारों की अच्छी समझ थी,
103
00:07:28,282 --> 00:07:31,493
पर बात इससे ज़्यादा थी।
कातिल एक निपुण निशानची था।
104
00:07:31,577 --> 00:07:33,162
तुम्हें ऐसा क्यों लगता है?
105
00:07:33,162 --> 00:07:35,664
दूसरा शिकार व्यक्ति अंधेरे में भाग रहा था।
106
00:07:35,664 --> 00:07:36,957
गन में साइलेंसर था, यानी
107
00:07:36,957 --> 00:07:39,251
पास से मारने में गलती,
पर गोली जानलेवा थी।
108
00:07:43,672 --> 00:07:46,675
जो के पैरों के निशान हैं।
13 नंबर। गड्ढा देख रही हो?
109
00:07:46,675 --> 00:07:48,594
उसने पीछे किसी को आते सुना,
मुड़ने की कोशिश की,
110
00:07:48,594 --> 00:07:50,304
इससे पहले कि कुछ करता,
सिर में दो गोलियाँ लग चुकी थीं।
111
00:07:55,225 --> 00:07:59,062
जो के इंतज़ार में निशानची यहाँ से आया।
112
00:08:00,272 --> 00:08:01,440
जानता था कि आ रहा है।
113
00:08:07,738 --> 00:08:11,742
दो दिन पहले, चाँद तकरीबन
26 डिग्री पश्चिम की ओर रहा होगा।
114
00:08:13,952 --> 00:08:15,787
इस जगह पर अंधेरा रहा होगा।
115
00:08:18,957 --> 00:08:20,209
वह यहाँ पर छुपा।
116
00:08:27,591 --> 00:08:28,467
उसने मज़ा लिया।
117
00:08:31,345 --> 00:08:35,307
पेड़ के पास रहकर, दूर से गोली मारी होती
तो कम खतरा होता।
118
00:08:35,974 --> 00:08:37,601
निशानची पास आना चाहता था।
119
00:08:38,227 --> 00:08:39,645
शायद कोई व्यक्तिगत बात थी।
120
00:08:39,645 --> 00:08:42,397
जब कोई आपको मारे,
तो हमेशा व्यक्तिगत ही होता है।
121
00:08:51,865 --> 00:08:55,577
मुझे जो के बारे में बताओ।
तुम लोग एक-दूसरे के करीब थे?
122
00:09:02,000 --> 00:09:03,252
उसका कोई परिवार था?
123
00:09:03,961 --> 00:09:05,754
क्या काम करता था?
124
00:09:05,754 --> 00:09:09,549
अपनी तहकीकात में आगे बढ़ने के लिए
इधर-उधर की बातें कर रही हो?
125
00:09:09,633 --> 00:09:12,552
मैं उस इंसान से हमदर्दी जता रही हूँ
जिसका भाई मर गया,
126
00:09:12,636 --> 00:09:15,555
पर अब तुम्हें
मेरे सवाल का जवाब देना चाहिए।
127
00:09:15,639 --> 00:09:17,683
जब हम छोटे थे, तब परिवार नहीं था,
128
00:09:17,683 --> 00:09:19,977
वह होमलैंड सिक्यूरिटी में काम करता था।
129
00:09:19,977 --> 00:09:21,186
बड़ी दिलचस्प बात है।
130
00:09:21,270 --> 00:09:24,147
तुम्हें लगता है कि
इसका उसके काम से लेना-देना होगा?
131
00:09:24,231 --> 00:09:28,026
होमलैंड में काफ़ी कुछ आता है।
आतंकवाद, नशा, बंदूकें, सीमा पर अपराध।
132
00:09:28,110 --> 00:09:31,071
- तुम्हारा भाई किस महकमे में था?
- मुझे नहीं पता।
133
00:09:31,947 --> 00:09:33,949
हमारी काफ़ी समय से बात नहीं हुई थी।
134
00:09:35,367 --> 00:09:36,285
क्यों?
135
00:09:38,120 --> 00:09:39,037
समय गुज़र गया।
136
00:09:40,622 --> 00:09:41,665
कहाँ जा रहे हो?
137
00:09:42,040 --> 00:09:42,958
कोई सराय ढूँढ़ने।
138
00:09:43,250 --> 00:09:46,211
- मैं तुम्हें छोड़ दूँगी।
- उसकी ज़रूरत नहीं।
139
00:10:07,816 --> 00:10:09,192
धत्। वही है।
140
00:10:10,610 --> 00:10:14,031
ए, जनाब। यहाँ आओ,
हमें तुमसे कुछ बात करनी है।
141
00:10:14,573 --> 00:10:15,490
नहीं, नहीं करनी।
142
00:10:15,991 --> 00:10:16,950
"नहीं, नहीं करनी।"
143
00:10:17,242 --> 00:10:19,786
ए, यहाँ आओ। हमें बस तुमसे बात करनी है।
144
00:10:20,912 --> 00:10:22,914
सुना कि हत्या के लिए गिरफ़्तार हुए।
145
00:10:23,540 --> 00:10:26,251
हमारे शहर में यह क्या शुरू किया है?
146
00:10:34,217 --> 00:10:36,970
गाड़ी के पास छह-छह की दो पेटियाँ
खाली पड़ी हैं, देर से इंतज़ार कर रहे हो।
147
00:10:37,054 --> 00:10:41,933
क्योंकि शहर में इससे भी अच्छी जगहें हैं,
तो शायद मेरा ही इंतज़ार कर रहे थे।
148
00:10:42,142 --> 00:10:43,018
मैं बताता हूँ।
149
00:10:43,018 --> 00:10:46,897
महँगी गाड़ी में आए अमीरज़ादे ने
मुझे ठिकाने लगाने के 50 डॉलर दिए?
150
00:10:48,357 --> 00:10:49,191
सौ डॉलर।
151
00:10:50,025 --> 00:10:54,321
अच्छा। आज के दिन मैं तुम्हारी
यह घटिया इच्छा पूरी होने नहीं दूँगा।
152
00:10:54,321 --> 00:10:55,322
ए!
153
00:10:56,656 --> 00:10:58,283
हम तुमसे बात कर रहे हैं, यार।
154
00:11:04,581 --> 00:11:06,166
ग्रैहम। बेवकूफ़ कहीं के।
155
00:11:06,416 --> 00:11:09,127
- तुम्हारी पिटाई होने वाली है।
- नहीं।
156
00:11:10,045 --> 00:11:13,006
मैं नशे में धुत्त
तीन बच्चों के हाथ तोड़ूँगा।
157
00:11:13,340 --> 00:11:14,841
हम चार हैं।
158
00:11:14,925 --> 00:11:17,427
एक तुम्हें अस्पताल तक ले जाएगा।
159
00:11:26,353 --> 00:11:28,313
मुझे पता है कि अस्पताल कहाँ है।
160
00:11:35,862 --> 00:11:38,573
मारग्रेव में यह क्या मुसीबत आ गई?
161
00:12:44,931 --> 00:12:48,101
अरे, दोस्त। तुम ठीक हो?
162
00:12:54,858 --> 00:12:55,775
अच्छा बच्चा।
163
00:12:55,859 --> 00:12:58,069
ए, तुम्हारी कुछ मदद कर सकता हूँ?
164
00:12:58,153 --> 00:13:00,655
नहीं। आपके कुत्ते को
थोड़ा पानी पिला रहा हूँ।
165
00:13:00,739 --> 00:13:05,035
अपना कटोरा उल्टा लिया होगा
क्योंकि आज सुबह ही इसे पानी पिलाया।
166
00:13:05,869 --> 00:13:06,786
नहीं पिलाया।
167
00:13:07,245 --> 00:13:08,330
कटोरा एकदम सूखा था।
168
00:13:08,997 --> 00:13:10,457
तुम मुझे झूठा बता रहे हो?
169
00:13:14,211 --> 00:13:15,128
हाँ।
170
00:13:17,672 --> 00:13:20,342
तुम्हें यहाँ से जाना चाहिए।
171
00:13:24,471 --> 00:13:25,388
अच्छा बच्चा।
172
00:13:45,450 --> 00:13:47,035
तुम यहाँ क्या कर रहे हो?
173
00:13:47,035 --> 00:13:48,286
हबल के घर जाने से पहले,
174
00:13:48,370 --> 00:13:52,499
आकर देखना चाहता था
अगर जो का मामला कुछ आगे बढ़ा हो।
175
00:13:52,499 --> 00:13:54,918
एक और हत्या हुई है।
176
00:13:54,918 --> 00:13:56,086
पुलिस चीफ़ मॉरिसन।
177
00:13:58,213 --> 00:14:00,048
पहले बता दूँ, यह मैंने नहीं किया।
178
00:14:00,048 --> 00:14:02,801
- पता है।
- रात भर मेरा पीछा कर रही थी क्या?
179
00:14:13,478 --> 00:14:16,606
कल रात तुम मेरे साथ
हर जगह जाने को तैयार थी।
180
00:14:32,622 --> 00:14:33,623
कैप्टन।
181
00:14:33,707 --> 00:14:37,335
उन्होंने चीफ़ के साथ क्या किया?
बेकर बताने को राज़ी नहीं है।
182
00:14:37,419 --> 00:14:40,922
तमाशा देखने वालों को दूर रखना, ठीक है?
183
00:14:44,384 --> 00:14:45,385
हाँ, सर।
184
00:14:50,056 --> 00:14:51,391
यह यहाँ क्या कर रहा है?
185
00:14:51,391 --> 00:14:55,437
आपने इस पर नज़र रखने को कहा।
देखिए। यह यहाँ है।
186
00:14:56,146 --> 00:14:59,441
बॉस्टन में पहले कभी मौका ए वारदात पर
ऐसा नज़ारा नहीं देखा,
187
00:14:59,441 --> 00:15:01,401
और मैंने वहाँ बहुत कुछ देखा है।
188
00:15:01,985 --> 00:15:03,403
उन्हें दीवार पर टाँगा गया?
189
00:15:04,904 --> 00:15:06,239
तुम्हें कैसे पता चला?
190
00:15:09,743 --> 00:15:10,660
ए।
191
00:15:20,962 --> 00:15:23,632
चेहरे पर कई घाव नज़र आ रहे हैं।
192
00:15:23,632 --> 00:15:27,010
फ़र्श पर जितना खून बहा है, उसे देखते हुए,
193
00:15:27,010 --> 00:15:30,096
मेरा अनुमान है कि शरीर के अंदर
और काफ़ी घाव होंगे।
194
00:15:30,180 --> 00:15:32,140
ये घाव ज़्यादा गहरे नहीं लगते
195
00:15:32,140 --> 00:15:34,351
और शायद किसी ब्लेड से दिए गए हैं,
196
00:15:34,351 --> 00:15:38,355
यानी मारने की बजाय,
तकलीफ़ पहुँचाने के लिए दिए गए थे।
197
00:15:38,355 --> 00:15:41,691
पुलिस चीफ़
एड्वर्ड मॉरिसन की प्रारंभिक जाँच।
198
00:15:41,775 --> 00:15:45,737
मरने वाले को दोनों तरफ़ छह कीलों से
दीवार पर टाँगा गया, जिनमें से दो
199
00:15:45,737 --> 00:15:49,616
कुहनी की हड्डी और
बाँह के सामने की बाहरी हड्डी में से थीं।
200
00:15:49,616 --> 00:15:50,867
हे भगवान।
201
00:15:50,867 --> 00:15:53,995
और बाएँ गाल पर एक घाव।
202
00:15:54,454 --> 00:15:55,538
कोई निशान?
203
00:15:55,622 --> 00:15:59,542
मैं सवाल पूछूँगा। जैसे कि यह।
कीलों के बारे में कैसे पता चला?
204
00:15:59,626 --> 00:16:01,795
यहाँ भी, इतनी जल्दी खबर नहीं फैलती।
205
00:16:01,795 --> 00:16:03,588
सातवीं और आठवीं पसली के बीच में।
206
00:16:03,672 --> 00:16:08,343
उन्होंने रबड़ के जूते और दस्ताने पहने थे।
उस इंसान की तरह जिसने मेरे भाई को मारा।
207
00:16:08,343 --> 00:16:11,805
- तुम्हें ऐसा क्यों लगता है?
- मेरे भाई को तीन लोगों ने मारा।
208
00:16:11,805 --> 00:16:16,184
- इनके साथ ऐसा करने वाले चार तो रहे होंगे।
- इसके अंडकोष काट दिए गए हैं।
209
00:16:16,518 --> 00:16:18,520
पेशेवर तरीके से पेश आओ, जैस्पर।
210
00:16:18,520 --> 00:16:21,356
कमज़ोर दिमाग
और चरित्र का इंसान ही गाली देगा।
211
00:16:21,356 --> 00:16:23,525
माफ़ कीजिए, यह सब मेरे लिए नया है।
212
00:16:23,525 --> 00:16:28,863
ऐसा नज़ारा कम ही देखने को मिलता है।
इनका अंडकोष कहाँ है?
213
00:16:29,114 --> 00:16:30,115
इनके पेट में।
214
00:16:34,452 --> 00:16:37,038
शवपरीक्षा के दौरान मिल जाएगा।
215
00:16:37,706 --> 00:16:39,791
अच्छा, रीचर। बाहर चलो।
216
00:16:47,674 --> 00:16:50,301
अब और खेल नहीं। तुम्हें यह सब कैसे पता है?
217
00:16:50,385 --> 00:16:54,723
हबल के मालिकों ने कहा था कि अगर उसने
मुसीबत खड़ी की, तो उसका यही हाल करेंगे।
218
00:16:54,723 --> 00:16:57,267
तुमने कहा था कि हबल ने कुछ नहीं बताया।
219
00:16:57,267 --> 00:16:58,309
मैंने झूठ कहा था।
220
00:16:58,393 --> 00:17:03,231
मेरे भाई को पुलिस पर भरोसा नहीं था, इसलिए
आने की वजह नहीं बताई, मैं क्यों बताऊँ?
221
00:17:03,231 --> 00:17:06,776
कभी सोचा कि उसने इसलिए मदद नहीं माँगी
क्योंकि माँग नहीं पाया?
222
00:17:06,860 --> 00:17:09,821
- शायद वह भ्रष्ट था।
- बात पूरी करने से पहले ज़रा सोचिए।
223
00:17:09,821 --> 00:17:12,657
कहीं मेरा हाथ न चल जाए।
224
00:17:12,741 --> 00:17:16,161
जो भ्रष्ट नहीं था,
जैसा कि अंदर लटक रहा नमूना था।
225
00:17:16,161 --> 00:17:21,249
यानी मॉरिसन उन्हीं कातिलों के साथ
काम करते थे जिनके साथ हबल उलझा हुआ है?
226
00:17:21,249 --> 00:17:24,878
यह या फिर हमने एक बड़ा इत्तेफ़ाक
दीवार पर लटकता देखा।
227
00:17:24,878 --> 00:17:28,173
मुझे जानना है कि मारग्रेव पीडी में
और कौन इसमें शामिल है।
228
00:17:28,173 --> 00:17:29,841
स्टीवनसन संदेहजनक लगता है
229
00:17:29,841 --> 00:17:32,719
और बेकर मेरे साथ बाथरूम नहीं गया।
230
00:17:32,719 --> 00:17:36,014
वह बाथरूम जिसमें खिड़की है।
मुझ पर हत्या को लेकर शक था।
231
00:17:36,014 --> 00:17:39,476
उसे पता था कि तुमने वह नहीं किया।
यानी उसे असलियत का पता है।
232
00:17:39,476 --> 00:17:41,936
बताना चाहोगे कि और कौन भ्रष्ट है?
233
00:17:42,020 --> 00:17:45,523
रॉस्को ने मुझे जेल से बाहर निकाला,
इसलिए वह तो नहीं हो सकती,
234
00:17:45,607 --> 00:17:47,317
पर आप कुछ छुपा रहे हैं।
235
00:17:47,317 --> 00:17:51,404
बॉस्टन का कोई अश्वेत पुलिसवाला
जिसके पास 20 साल की पेंशन है,
236
00:17:51,488 --> 00:17:54,741
दक्षिण के पिछड़े हुए इलाके के
एक शहर में क्या कर रहा है?
237
00:17:54,741 --> 00:17:56,993
मॉरिसन के बाद, अगले उम्मीदवार आप हैं?
238
00:17:56,993 --> 00:18:00,663
मेयर टील ने खुद को
कार्यकारी चीफ़ नियुक्त कर लिया है।
239
00:18:00,747 --> 00:18:04,209
- कब से?
- आज सुबह। आपको वही बताने आई हूँ।
240
00:18:04,209 --> 00:18:07,170
जो भी इसे चला रहा है,
मॉरिसन उसके कब्ज़े में था।
241
00:18:07,170 --> 00:18:10,799
चीफ़ की कुर्सी पर बैठने वाला
उनके दल का हिस्सा होगा।
242
00:18:10,799 --> 00:18:13,343
और आपको छोड़, वे टील तक पहुँच गए।
243
00:18:13,343 --> 00:18:16,513
तो, शायद इसका यह मतलब है
कि वह भ्रष्ट है, और आप ठीक हैं।
244
00:18:16,513 --> 00:18:20,058
और तुम्हारे विश्वास मत से बढ़कर
मेरे लिए कुछ नहीं है।
245
00:18:21,142 --> 00:18:22,685
पर शायद तुम ठीक कह रहे हो।
246
00:18:23,895 --> 00:18:26,147
कम से कम पता है कि कौन भरोसे के लायक है।
247
00:18:26,898 --> 00:18:29,150
एफ़बीआई में अपने दोस्त को फ़ोन करता हूँ।
248
00:18:29,234 --> 00:18:31,986
टील ने राज्य या फ़ेडरल पुलिस को
दूर रखने को कहा।
249
00:18:32,070 --> 00:18:35,657
बाहर वाले अन्वेषक
असली आदमी पर पर्दा डाल देंगे।
250
00:18:35,657 --> 00:18:38,618
हम उन्हें यह सोचने देंगे
कि सब उनके नियंत्रण में है।
251
00:18:38,618 --> 00:18:40,245
"हम" का सवाल ही नहीं उठता।
252
00:18:42,413 --> 00:18:46,501
गलत कदम उठाने के चलते मॉरिसन की जान गई,
मुझ पर हत्या का दोष न लगाना,
253
00:18:46,501 --> 00:18:50,755
हबल का ज़िंदा बचकर आना, पर जिस तरह
हत्याएँ हुईं, उनसे एक संदेश मिलता है।
254
00:18:50,839 --> 00:18:52,966
"पंगा मत लो और हमसे मत उलझो।"
255
00:18:52,966 --> 00:18:55,051
आपको लगता है कि अकेले कर पाएँगे?
256
00:18:55,051 --> 00:18:57,846
आप अकेले नहीं कर सकते।
हमें मिलकर इसे करना होगा।
257
00:18:57,846 --> 00:19:01,891
अगर आपको यह समझ नहीं आता,
तो मैं खुद जो के कातिल को ढूँढ़ निकालूँगा।
258
00:19:04,811 --> 00:19:08,231
वाह। टील ने तुरंत टाउन हॉल की
बैठक बुलाई है।
259
00:19:08,231 --> 00:19:09,816
उनसे संभलकर रहिएगा।
260
00:19:09,816 --> 00:19:13,945
चैन और शांति के लिए दक्षिण में आया,
और अब चार लाशें मिली हैं।
261
00:19:13,945 --> 00:19:19,534
पाँच। हबल, शायद। अगर पुलिसवाले का
यह हाल करते हैं तो बैंकर का क्यों नहीं?
262
00:19:21,119 --> 00:19:23,997
- रॉस्को।
- मैं अभी वहाँ जा रही हूँ।
263
00:19:27,584 --> 00:19:31,546
मुझे लगा कि पॉल होगा,
इसलिए दरवाज़ा खुला छोड़ दिया था।
264
00:19:31,546 --> 00:19:32,797
वह घर नहीं लौटा?
265
00:19:32,881 --> 00:19:37,260
उसने बताया कि बैंक वाला झमेला
सुलझाने के लिए कुछ लोगों से बात करनी थी।
266
00:19:37,260 --> 00:19:39,971
जब मैं उठी,
तो पता चला कि वह घर ही नहीं लौटा।
267
00:19:39,971 --> 00:19:42,056
उसका फ़ोन वॉइसमेल पर जा रहा है।
268
00:19:42,140 --> 00:19:46,185
देखिए मैं... मैं यूजीए कॉलेज के
पहले साल से पॉल के साथ हूँ,
269
00:19:46,269 --> 00:19:48,688
ऐसा कभी नहीं हुआ कि वह घर न लौटा हो।
270
00:19:49,814 --> 00:19:51,816
अच्छा। ठीक है, एक मिनट रुकिए।
271
00:19:54,527 --> 00:19:57,530
मेरे पास हथियार है, मैं रुकूँगी,
तुम फ़िन्ली को ढूँढ़ो।
272
00:19:57,614 --> 00:20:02,035
उन्हें पता होगा कि इनका क्या करना है,
पर उन्हें हिफ़ाज़त की ज़रूरत है।
273
00:20:03,244 --> 00:20:04,370
मुझे आपकी गाड़ी चाहिए।
274
00:20:08,333 --> 00:20:10,919
ऐक्सिस फ़ाइनैन्शियल
ऑगस्टा गॉल्फ़ आउटिंग - 2018
275
00:20:15,882 --> 00:20:19,594
अगर 6'5" से कम का कोई यहाँ आता दिखे
तो उसे गोली मार देना।
276
00:20:19,594 --> 00:20:20,678
फ़िन्ली 5'8" के हैं।
277
00:20:20,762 --> 00:20:22,680
- हाँ।
- तुम यह चाकू ले जा रहे हो?
278
00:20:22,764 --> 00:20:23,890
अपनी गन देना चाहती हो?
279
00:20:26,434 --> 00:20:27,310
मुझे भी यही लगा।
280
00:20:29,312 --> 00:20:33,316
इन अपराधों के पीछे जिस इंसान या
इंसानों का हाथ है, उन्हें ढूँढ़कर रहेंगे,
281
00:20:34,567 --> 00:20:37,987
और हम उन्हें कानून की
कड़ी से कड़ी सज़ा सुनाएँगे।
282
00:20:38,738 --> 00:20:43,242
अगर वे पुलिसवालों को उनके ही घरों में
मार रहे हैं, तो हमारे लिए कितना खतरा है?
283
00:20:43,326 --> 00:20:45,995
कोई खतरा नहीं है, क्योंकि आज के दिन,
284
00:20:46,079 --> 00:20:49,207
शहर के संविधान द्वारा मुझे जो
अधिकार दिए गए हैं, उनके तहत
285
00:20:49,207 --> 00:20:52,210
मैंने खुद को पुलिस चीफ़ नियुक्त किया है।
286
00:20:52,210 --> 00:20:57,465
और जब तक अपराधी सलाखों के पीछे नहीं होंगे
और उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा
287
00:20:57,465 --> 00:21:00,218
नहीं सुनाई जाएगी, मैं तब तक नहीं सोऊँगा।
288
00:21:03,012 --> 00:21:06,432
पर आप भला कानून लागू करने के बारे में
क्या जानते हैं?
289
00:21:06,516 --> 00:21:10,228
हमें असली पुलिस चीफ़ और
असली चीफ़ डिटेक्टिव की ज़रूरत है!
290
00:21:10,228 --> 00:21:12,355
शायद यह आपकी बात कर रहा है।
291
00:21:12,355 --> 00:21:17,276
बुरा मत मानिएगा, पर कोई यैंकी पुलिसवाला
मारग्रेव के बारे में क्या जानता है?
292
00:21:17,360 --> 00:21:22,115
हमने 20 सालों से कोई कत्ल होता नहीं देखा,
और अब चार हो चुके हैं। चार! दो दिनों में।
293
00:21:22,115 --> 00:21:25,576
मारग्रेव में कोई सीरियल किलर है या नहीं?
294
00:21:25,660 --> 00:21:27,620
ये हत्याएँ आपस में जुड़ी नहीं हैं।
295
00:21:27,704 --> 00:21:30,581
आपने रेस्तरां में
जो जानवर गिरफ़्तार किया था?
296
00:21:30,665 --> 00:21:32,125
यह तुम्हारी बात कर रही है।
297
00:21:32,125 --> 00:21:34,836
इसके शहर में आते ही लोग मरने लगते हैं?
298
00:21:34,836 --> 00:21:38,464
आपने इसे जेल भेजा था, इसे छोड़ा क्यों?
299
00:21:41,426 --> 00:21:42,427
शांति!
300
00:21:43,011 --> 00:21:47,015
सभी लोग सुनें। मेहरबानी कीजिए।
शांत हो जाइए। बैठ जाइए।
301
00:21:47,682 --> 00:21:48,599
बैठ जाइए।
302
00:21:49,600 --> 00:21:53,938
आप सब डरे हुए हैं, पर मिस्टर रीचर को
निर्दोष साबित करने वाले ठोस सबूत हैं।
303
00:21:54,772 --> 00:21:56,941
और जो नहीं जानते, उन्हें बता दूँ
304
00:21:57,025 --> 00:22:00,653
मरने वालों में से एक आदमी
मिस्टर रीचर का भाई, जोसेफ़ था।
305
00:22:00,737 --> 00:22:05,450
तो, यहाँ हम सब की तरह,
वह भी इन कातिलों का पता लगाना चाहते हैं।
306
00:22:07,660 --> 00:22:13,416
पता है, पाँच साल पहले, जब मैंने
क्लाइनर इंडस्ट्रीज़ का काम यहाँ शुरू किया,
307
00:22:13,416 --> 00:22:16,169
मारग्रेव का बुरा हाल था।
308
00:22:16,919 --> 00:22:20,840
टूटा-फूटा था। बड़ी सड़क पर
लकड़ी के तख्ते लगे हुए थे, है न?
309
00:22:20,840 --> 00:22:25,887
पर मैंने खुद से कहा
कि ये लोग दोबारा खड़े हो सकते हैं, है न?
310
00:22:25,887 --> 00:22:28,222
जो कुछ भी झेल सकते हैं।
311
00:22:28,765 --> 00:22:31,017
मुझे हमारी पुलिस पर भरोसा है।
312
00:22:31,017 --> 00:22:33,978
चीफ़ डिटेक्टिव फ़िन्ली पर भरोसा है,
313
00:22:34,062 --> 00:22:37,648
हमारे नए पुलिस चीफ़, मेयर टील पर भरोसा है।
314
00:22:38,816 --> 00:22:42,945
और यह पता लगाने के लिए कि
इन घिनौने कामों के पीछे किसका हाथ है,
315
00:22:43,029 --> 00:22:47,241
जो भी पैसा चाहिए, जो भी साधन चाहिए,
मैं वादा करता हूँ कि वह सब दूँगा।
316
00:22:48,534 --> 00:22:49,535
अपनी ज़बान देता हूँ।
317
00:23:05,551 --> 00:23:09,138
मेयर टील। कुछ बात कर सकता हूँ?
318
00:23:11,099 --> 00:23:12,725
अब चीफ़ टील हूँ, कैप्टन।
319
00:23:13,101 --> 00:23:14,477
बिल्कुल, गलती हो गई।
320
00:23:14,477 --> 00:23:18,773
आपको बताना चाहता हूँ कि दोनों मौका ए
वारदात से फ़ोरेंसिक को आपस में मिलाकर
321
00:23:18,773 --> 00:23:21,943
- पैटर्न जानने की कोशिश करूँगा।
- पैटर्न?
322
00:23:21,943 --> 00:23:24,987
शहर से बाहर का कोई आदमी
जो किसी के साथ धोखा कर रहा था,
323
00:23:25,071 --> 00:23:27,448
मॉरिसन का उनसे क्या वास्ता हो सकता है?
324
00:23:27,532 --> 00:23:30,451
- यही...
- इन हत्याओं का आपस में कोई संबंध नहीं है।
325
00:23:30,535 --> 00:23:34,831
अपने पेशे के दौरान, मॉरिसन ने
अनगिनत अपराधियों को गिरफ़्तार किया।
326
00:23:34,831 --> 00:23:39,502
पुराना रिकॉर्ड छानों और उसने जिन बड़े से
बड़े कमीनों को पकड़ा था, उनका पता लगाओ
327
00:23:39,502 --> 00:23:43,131
जो उसके बाद रिहा किए गए
या पैरोल पर छोड़े गए, बीच में जो भी हुआ।
328
00:23:43,131 --> 00:23:48,553
तभी उसके कातिल को ढूँढ़ पाओगे।
यही तुम्हारा आदेश है। समझे, कैप्टन?
329
00:23:48,553 --> 00:23:52,431
- और सड़क के पास जो लाशें मिलीं?
- पुलिस अफ़सर को दीवार पर टाँगा गया!
330
00:23:54,809 --> 00:23:57,728
उसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
331
00:23:57,812 --> 00:24:01,315
या फिर मैसाचुसेट्स में
अलग तरीके से काम करते थे?
332
00:24:03,025 --> 00:24:04,569
समझ गया।
333
00:24:14,704 --> 00:24:18,332
टील मॉरिसन की हत्या को
बदले का रूप देना चाहता है।
334
00:24:18,416 --> 00:24:21,752
- मुझे चक्कर में फँसा दिया।
- कहा था कि वह भ्रष्ट है।
335
00:24:21,836 --> 00:24:26,632
कमज़ोरी कड़वी लग सकती है,
और यह एक आम बात है।
336
00:24:26,716 --> 00:24:28,759
पता है, कौन कमज़ोर नहीं है?
337
00:24:28,843 --> 00:24:29,802
क्लाइनर।
338
00:24:32,763 --> 00:24:35,016
तुम्हें षड्यंत्र के अलावा कुछ नहीं सूझता?
339
00:24:35,016 --> 00:24:39,979
जिनके पास इतनी दौलत और ताकत होती है,
वे साधु नहीं होते। उसकी छानबीन करनी होगी।
340
00:24:39,979 --> 00:24:42,231
चाहते हो कि यह शहर तुमसे और नफ़रत करे?
341
00:24:42,315 --> 00:24:47,403
मॉरिसन की पुरानी फ़ाइलों में छुपे कमीनों
के अलावा किसी की छानबीन नहीं कर पाऊँगा।
342
00:24:47,403 --> 00:24:50,406
नहीं, आप वही करने का नाटक करेंगे।
रॉस्को भी।
343
00:24:50,406 --> 00:24:54,493
असली छानबीन के दौरान, हमें बचाते रहिए।
जैसे जो की भाड़े वाली गाड़ी।
344
00:24:54,577 --> 00:24:57,496
ज़रूर कोई तो होगी,
पर मौका ए वारदात पर नहीं थी।
345
00:24:57,580 --> 00:24:59,665
अब तुम बताओगे कि हमें क्या करना है।
346
00:24:59,749 --> 00:25:04,253
हाँ, और अगला काम हबल और उसके परिवार को
लेकर है। उन्हें हिफ़ाज़त की ज़रूरत है।
347
00:25:04,337 --> 00:25:06,172
अगर हबल अब तक मर चुका हो, तब भी।
348
00:25:06,172 --> 00:25:10,384
अगर ये लोग बेचैन होने लगे, सोचने लगे
कि शायद चार्ली को कुछ पता हो तो...
349
00:25:10,468 --> 00:25:11,677
मैं समझ गया।
350
00:25:11,761 --> 00:25:14,931
मैं पहले जिस एफ़बीआई दोस्त से
बात करना चाहता था।
351
00:25:14,931 --> 00:25:19,435
उसका नाम पिकार्ड है। अटलांटा
फ़ील्ड ऑफ़िस। तैयारी करके फ़ोन करूँगा।
352
00:25:19,435 --> 00:25:21,562
- मेरे पास फ़ोन नहीं है।
- ले लो।
353
00:25:22,146 --> 00:25:23,439
पिकार्ड भरोसे के लायक है?
354
00:25:24,106 --> 00:25:27,693
सालों से उसे जानता हूँ।
उसने मुझे सबसे अच्छी सलाह दी।
355
00:25:28,736 --> 00:25:30,529
"मारग्रेव वाली नौकरी मत लेना।"
356
00:25:36,369 --> 00:25:40,373
मिस्टर रीचर? मैं आपकी गिरफ़्तारी के लिए
माफ़ी माँगना चाहूँगा।
357
00:25:41,207 --> 00:25:43,125
आपके भाई के बारे में सुनकर दुख हुआ।
358
00:25:43,793 --> 00:25:47,672
दुख की बात है जब ऐसी उम्र में
किसी को यूँ मार दिया जाए।
359
00:25:47,672 --> 00:25:51,050
पर यकीन मानिए, हम कातिल को ढूँढ़कर रहेंगे।
360
00:25:52,009 --> 00:25:55,221
आपको तहकीकात के बारे में
खबर देते रहने की खुशी होगी,
361
00:25:55,221 --> 00:25:58,557
बस जाने से पहले, अपना पता वगैरह दे जाइएगा।
362
00:25:58,641 --> 00:25:59,642
मैं नहीं जाऊँगा।
363
00:25:59,642 --> 00:26:02,895
मुझे लगा था कि आप बस यहाँ से गुज़र रहे थे।
364
00:26:02,979 --> 00:26:06,399
आपको गलत लगा।
मुझे लगा कि कुछ समय रुकना चाहिए।
365
00:26:06,399 --> 00:26:08,859
मारग्रेव बड़ा अच्छा शहर है।
366
00:26:10,945 --> 00:26:12,071
हुआ करता था।
367
00:26:13,447 --> 00:26:15,032
हाल ही में नहीं रहा।
368
00:26:25,710 --> 00:26:28,838
तुम्हारे भाई के बारे में सुना।
भगवान उस पर कृपा करे
369
00:26:29,714 --> 00:26:31,924
और प्लास्टिक के डब्बे में बंद करके रखे।
370
00:26:33,634 --> 00:26:37,596
- अपराधी को सज़ा देना चाहते हो?
- सज़ा देना। न्याय। बदला।
371
00:26:38,597 --> 00:26:40,224
पूरे दल को ढूँढ़ रहा हूँ।
372
00:26:41,517 --> 00:26:43,644
शायद तुम अकेले नहीं हो।
373
00:26:44,020 --> 00:26:45,229
- मतलब?
- मतलब यह
374
00:26:45,313 --> 00:26:50,318
कि शहर में स्पैनिश बोलने वाले
तुम्हारे कोई दोस्त तो नहीं होंगे, है न?
375
00:26:50,318 --> 00:26:51,944
- नहीं।
- समझ में आता है,
376
00:26:52,028 --> 00:26:57,533
क्योंकि दो लोग तुम्हारे बारे में पूछते हुए
मेरी दुकान पर आए थे जो दोस्त नहीं लगे।
377
00:26:57,533 --> 00:26:59,702
संभलकर रहना, मिस्टर रीचर।
378
00:26:59,702 --> 00:27:02,455
आपको मेरी चिंता है, मिस्टर मोज़्ली?
379
00:27:02,455 --> 00:27:04,707
अपने हिसाब-किताब की चिंता है।
380
00:27:05,791 --> 00:27:09,420
शहर छोड़कर जाने से पहले,
दोबारा हजामत करवाने की ज़रूरत हो सकती है।
381
00:27:09,420 --> 00:27:10,713
सच कहा।
382
00:27:11,422 --> 00:27:13,382
मेरे पति को रीचर पर भरोसा था।
383
00:27:14,175 --> 00:27:15,468
वह अच्छा इंसान है?
384
00:27:19,263 --> 00:27:20,473
मुझे लगता है।
385
00:27:21,891 --> 00:27:24,226
अभी हम पूरे यकीन से तो
कुछ भी नहीं कह सकते,
386
00:27:25,227 --> 00:27:27,897
पर कुछ बुरा हो रहा है
और रीचर हमारी मदद कर सकता है।
387
00:27:29,315 --> 00:27:30,358
मैं लौट आया।
388
00:27:30,858 --> 00:27:31,984
हम यहाँ हैं।
389
00:27:33,903 --> 00:27:35,613
खाने-पीने का सामान ले लीजिए।
बच्चों के बैग तैयार कर लीजिए।
390
00:27:35,613 --> 00:27:36,822
हम कहाँ जा रहे हैं?
391
00:27:36,906 --> 00:27:40,409
फ़िन्ली का फ़ोन आया था,
पिकार्ड नामक एफ़बीआई एजेंट आ रहा है।
392
00:27:40,493 --> 00:27:45,247
वह आपकी हिफ़ाज़त करेगा।
मैंने एक बर्नर फ़ोन खरीदा है। यह रहा नंबर।
393
00:27:45,331 --> 00:27:48,084
तुम दोनों के साथ रहेंगे
तो महफ़ूज़ महसूस करेंगे।
394
00:27:48,084 --> 00:27:49,752
हमें मामले पर काम करना है।
395
00:27:49,752 --> 00:27:54,090
पिकार्ड आपकी हिफ़ाज़त करेगा।
आपके पति होते तो यही चाहते।
396
00:27:54,090 --> 00:27:57,718
उनका ज़िक्र भूत काल में क्यों कर रहे हो?
397
00:28:03,557 --> 00:28:07,395
मानकर चलना होगा कि पॉल मर चुका है।
जेल में उसे मारने की कोशिश की गई।
398
00:28:07,395 --> 00:28:09,397
मॉरिसन और उसकी पत्नी को मार डाला।
399
00:28:09,397 --> 00:28:12,274
पूरी संभावना है उन्होंने उसे भी मार डाला।
400
00:28:12,358 --> 00:28:16,570
बाद में अफ़सोस करने का समय मिलेगा,
आपको अपने बच्चों के बारे में सोचना होगा।
401
00:28:16,654 --> 00:28:19,865
आपको सामान बाँधना होगा। ठीक है?
402
00:28:21,283 --> 00:28:22,827
- चार्ली?
- अच्छा।
403
00:28:30,126 --> 00:28:31,544
पिकार्ड का इंतज़ार करता हूँ।
404
00:28:54,108 --> 00:28:59,822
नाचो, नाचो...
405
00:29:02,867 --> 00:29:07,580
अच्छा, श्रीमान भविष्यवक्ता,
बिली को नाचते रहना चाहिए?
406
00:29:08,789 --> 00:29:11,667
- सभी संकेत हाँ बताते हैं।
- चलो, यार!
407
00:29:11,667 --> 00:29:15,087
नाचो, नाचो...
408
00:29:15,171 --> 00:29:16,088
ए!
409
00:29:20,885 --> 00:29:23,137
तुम लोगों को नाचने के लिए साथी चाहिए?
410
00:29:23,137 --> 00:29:25,431
तुम हम सब के साथ नाच पाओगे?
411
00:29:28,642 --> 00:29:29,560
देखते हैं।
412
00:29:31,729 --> 00:29:34,064
बिली के पापा हैं। चलो!
413
00:30:08,766 --> 00:30:11,435
हमें निकलना होगा। अब यहाँ खतरा है।
414
00:30:11,519 --> 00:30:14,230
- चलो। अभी!
- मैं तैयार नहीं हूँ।
415
00:30:14,980 --> 00:30:18,234
लड़कियो! लूसी, आकर अपना बैग ले लो।
416
00:30:21,654 --> 00:30:23,739
अच्छा, ज़रूरत का सारा सामान ले लिया?
417
00:30:25,741 --> 00:30:28,285
ए। आराम से।
418
00:30:29,495 --> 00:30:30,412
मैं पिकार्ड हूँ।
419
00:30:36,043 --> 00:30:38,045
बंदूक नीचे करोगे?
420
00:30:44,343 --> 00:30:46,011
कहा था, अपने लिए बंदूक चाहिए।
421
00:30:48,430 --> 00:30:49,640
मैं बैग लेकर आता हूँ।
422
00:30:50,099 --> 00:30:52,309
अच्छा। चलो, लड़कियो। चलो।
423
00:30:52,810 --> 00:30:54,270
अंदर घुसो।
424
00:30:55,479 --> 00:30:57,523
लो, लूसी की पेटी लगाने में मदद करो।
425
00:30:58,774 --> 00:31:00,025
- बाप रे।
- अच्छा।
426
00:31:00,276 --> 00:31:01,443
यह हमारे बीच की बात है।
427
00:31:01,527 --> 00:31:04,863
परिवार की हिफ़ाज़त का
बंदोबस्त करने में समय लगता है।
428
00:31:04,947 --> 00:31:07,533
फ़िन्ली ने कहा कि
एफ़बीआई को शामिल नहीं कर सकता,
429
00:31:07,533 --> 00:31:10,786
तो कुछ दिनों की छुट्टी लेकर,
मैं खुद इन पर नज़र रखूँगा।
430
00:31:10,786 --> 00:31:13,747
मेरे लिए किसी तरह की
कोई मुसीबत नहीं होनी चाहिए।
431
00:31:13,831 --> 00:31:15,874
यह मेरे पेशे का सवाल है।
432
00:31:15,958 --> 00:31:18,419
फ़िन्ली और मैं करीब हैं, पर उतने भी नहीं।
433
00:31:18,419 --> 00:31:20,963
- आपको कोई मुसीबत नहीं आएगी।
- वही अच्छा होगा।
434
00:31:24,967 --> 00:31:27,094
मैंने उससे यह नौकरी लेने से मना किया था।
435
00:31:32,600 --> 00:31:34,059
अब, हमें काम पर लगना है।
436
00:31:34,143 --> 00:31:37,062
पता करती हूँ कि
जो होमलैंड में क्या काम करता था।
437
00:31:37,146 --> 00:31:40,024
तुम्हें यह काम चुपचाप करना होगा।
टील पीछे पड़ा है।
438
00:31:40,024 --> 00:31:42,234
- फ़िन्ली तुम्हें बताएँगे।
- अच्छा। और तुम?
439
00:31:42,318 --> 00:31:44,737
मैं उस पहरेदार,
स्पाइवी से मिलने जा रहा हूँ।
440
00:31:44,737 --> 00:31:49,074
जिसने उसे पैसे दिए, शायद वही यह सब
कर रहा है। स्पाइवी से ही सब पता चलेगा।
441
00:31:49,158 --> 00:31:50,826
वह तुम्हें कुछ नहीं बताएगा।
442
00:31:51,785 --> 00:31:52,995
पूछने पर निर्भर करता है।
443
00:32:02,129 --> 00:32:04,798
टैनर स्पाइवी?
चीफ़ डिटेक्टिव फ़िन्ली, मारग्रेव पीडी।
444
00:32:04,882 --> 00:32:06,842
जैक रीचर की तरफ़ से फ़ोन कर रहा हूँ।
445
00:32:07,509 --> 00:32:08,927
हाँ, वह बहुत गुस्से में है।
446
00:32:09,011 --> 00:32:13,515
उसने कहा कि तुम्हारी जेल में उसे
तंग किया गया और अब मुकदमा चला रहा है।
447
00:32:13,599 --> 00:32:17,353
वह तुम्हारा कैदी था, और इसके चलते
मैं अपनी नौकरी नहीं खो सकता।
448
00:32:17,353 --> 00:32:19,438
हम कहीं मिल सकते हैं?
449
00:32:19,438 --> 00:32:23,484
इससे पहले कि वकील लोग अपना काम शुरू करें,
पूरी बात को ठीक से समझ लें?
450
00:32:26,278 --> 00:32:27,488
अच्छा।
451
00:32:29,657 --> 00:32:31,116
तुमसे वहीं मिलूँगा, कमीने।
452
00:32:41,377 --> 00:32:42,294
हैलो, स्पाइवी।
453
00:32:43,379 --> 00:32:44,922
देखो तो कौन आया है।
454
00:32:46,090 --> 00:32:50,803
पता है, मैं कभी डिटेक्टिव फ़िन्ली से
नहीं मिला, पर उनके बारे में बहुत सुना है,
455
00:32:50,803 --> 00:32:55,557
और फ़ोन पर तुम्हारी आवाज़
बॉस्टन से आए अश्वेत आदमी जैसी तो नहीं लगी।
456
00:32:55,641 --> 00:32:59,520
समझ गया था कि तुम मुझे फँसा रहे हो,
इसलिए सोचा कि एहसान चुका दिया जाए।
457
00:33:04,942 --> 00:33:08,112
तुम्हें जेल में ही
उनके हाथों मर जाना चाहिए था।
458
00:33:08,112 --> 00:33:10,572
काफ़ी कम दर्द होता।
459
00:33:11,156 --> 00:33:12,032
अलविदा।
460
00:33:20,082 --> 00:33:20,999
चलो।
461
00:33:27,297 --> 00:33:32,761
नहीं। यह बहुत छोटी है। तकलीफ़देह होगी।
462
00:33:32,845 --> 00:33:35,305
पेट में लगी गोली से
कम तकलीफ़देह होगी, बेवकूफ़।
463
00:33:35,389 --> 00:33:38,308
समझदारी यही होगी कि मुझे यहीं गोली मार दो,
464
00:33:38,392 --> 00:33:40,310
पर वह तुमने अभी तक नहीं किया।
465
00:33:40,394 --> 00:33:44,189
भरे हुए शराबखाने के बाहर गोली चलाकर
लोगों का ध्यान नहीं खींचना चाहते,
466
00:33:44,273 --> 00:33:46,275
या मुझे मालिक के पास
ले जाने को कहा है
467
00:33:46,275 --> 00:33:47,860
ताकि जान सके मुझे क्या पता है।
468
00:33:50,154 --> 00:33:54,450
जो भी हो, इसका यह मतलब है कि
मेरे कुछ करने पर, तुम हिचकिचाओगे।
469
00:33:55,159 --> 00:33:58,537
और पता है न, केटो ने
हिचकिचाने के बारे में क्या कहा था?
470
00:33:59,580 --> 00:34:00,831
"जो भी हिचकिचाएगा..."
471
00:34:10,090 --> 00:34:11,800
कमीने, मैं तुझे काट डालूँगा।
472
00:34:42,498 --> 00:34:45,292
वहीं रुक जाओ! माइक-7 है।
473
00:34:45,292 --> 00:34:50,422
मुझे ब्लू कैट पर मदद चाहिए! दौड़ते हुए
संदिग्ध का पीछा कर रहा हूँ! दूसरा भाग गया।
474
00:34:56,261 --> 00:34:59,807
अच्छा। हाँ। शुक्रिया। बाय।
475
00:35:00,849 --> 00:35:03,811
एविस और हर्ट्ज़, दोनों ने यह पुष्टि की है
कि पूरे राज्य में कोई लापता
476
00:35:03,811 --> 00:35:05,312
भाड़े की गाड़ी नहीं मिली।
477
00:35:05,312 --> 00:35:08,273
और कितनों के जवाब आने बाकी हैं? छह?
478
00:35:08,357 --> 00:35:10,442
सिर्फ़ अटलांटा हवाई अड्डे में...
479
00:35:14,112 --> 00:35:15,739
जैसे सोचा था, वैसा नहीं हुआ।
480
00:35:17,366 --> 00:35:18,408
वैसे...
481
00:35:20,786 --> 00:35:23,121
यह अलग है। तुम्हें टाँके लगाने होंगे।
482
00:35:23,413 --> 00:35:24,581
नहीं, नहीं चाहिए।
483
00:35:26,959 --> 00:35:29,294
ठीक है। तो सुपरग्लू ही ठीक है।
484
00:35:30,045 --> 00:35:32,673
अभी-अभी जॉर्जिया राज्य पुलिस से बात हुई।
485
00:35:32,673 --> 00:35:36,093
ब्लू कैट वाली लड़ाई में शामिल
कोई भी पकड़ा नहीं गया।
486
00:35:36,093 --> 00:35:38,220
उनसे पूछताछ कर पाते तो अच्छा होता।
487
00:35:38,220 --> 00:35:41,682
अगली बार इस तरह का काम
अकेले मत करने बैठना।
488
00:35:41,682 --> 00:35:46,144
- कहा था "हमारे साथ" काम कर सकते हो।
- वह झांसे में नहीं आया तो मेरी गलती नहीं।
489
00:35:46,228 --> 00:35:49,690
मैंने जी-तोड़ कोशिश की, फिर भी
आप जैसी आवाज़ नहीं निकाल पाया।
490
00:35:49,690 --> 00:35:52,693
तुम्हें वॉरबर्टन भेजा जा चुका है,
491
00:35:52,693 --> 00:35:56,780
स्थानीय लोगों को तुमने मारा-पीटा,
और पार्किंग में कुछ गुंडों से भिड़े...
492
00:35:56,864 --> 00:36:00,284
वे गुंडे नहीं थे। शायद फ़ौजी थे
या पहले फ़ौज में रह चुके थे।
493
00:36:00,284 --> 00:36:02,619
- दक्षिण अमरीकी।
- तुम यह कैसे बता सकते हो?
494
00:36:02,703 --> 00:36:05,205
मुझे उन्हें मारने में दस सेकेंड लगते।
495
00:36:05,289 --> 00:36:07,332
कैसे पता कि दक्षिण अमरीकी फौजी थे?
496
00:36:07,416 --> 00:36:09,459
स्पैनिश बोल रहे थे, ग्लॉक 17 थीं
497
00:36:09,543 --> 00:36:10,919
और एक ने जो तरीका अपनाया,
498
00:36:11,003 --> 00:36:12,713
रेसी नामक मार्शल आर्ट था।
499
00:36:12,713 --> 00:36:15,841
दक्षिण अमरीकी विशेष बल के अलावा
कोई उसका इस्तेमाल नहीं करता।
500
00:36:17,801 --> 00:36:19,845
और, अगर वह न होते,
तो दस सेकेंड में उन्हें खत्म कर देता।
501
00:36:19,845 --> 00:36:22,973
इसमें दक्षिण अमरीकी फ़ौज का हाथ क्यों होगा?
502
00:36:22,973 --> 00:36:24,057
मुझे नहीं पता।
503
00:36:24,141 --> 00:36:25,893
मारग्रेव में कभी ऐसे किसी को देखा है?
504
00:36:25,893 --> 00:36:27,352
तुम्हारे आने से पहले नहीं।
505
00:36:27,436 --> 00:36:30,147
तो वे भाड़े के हैं।
किसी के कहने पर कर रहे हैं।
506
00:36:30,147 --> 00:36:31,148
हो गया।
507
00:36:31,148 --> 00:36:33,483
कुछ समझ नहीं आता कि यहाँ क्या हो रहा है।
508
00:36:33,567 --> 00:36:37,905
अगर तुम दक्षिण अमरीकी फ़ौज और स्पाइवी के
बारे में बोल चुके तो मैं कहना चाहूँगी।
509
00:36:37,905 --> 00:36:41,241
जो सीक्रेट सर्विसेज़ विभाग के लिए
काम कर रहा था।
510
00:36:41,325 --> 00:36:44,077
- क्या कर रहा था?
- यह किसी ने नहीं बताया, लेकिन...
511
00:36:44,161 --> 00:36:48,874
वे डाक की हेरफेर से लेकर
राष्ट्रपति की हिफ़ाज़त तक सब करते हैं।
512
00:36:48,874 --> 00:36:52,461
तुम्हारा भाई किसी भी चीज़ में
शामिल हो सकता था।
513
00:36:52,461 --> 00:36:55,756
जालसाज़ी?
हबल करंसी खरीदने बेचने में माहिर था।
514
00:36:55,756 --> 00:36:58,508
पैसा हर अपराध की जड़ होता है।
515
00:36:58,592 --> 00:37:02,429
नशा, बंदूकें, इंसानों की तस्करी,
सब कुछ पैसे के इर्द-गिर्द घूमता है।
516
00:37:02,429 --> 00:37:05,933
मैंने तहकीकात दफ़्तर के यहाँ
वॉइसमेल छोड़ा है।
517
00:37:05,933 --> 00:37:10,437
जब लोग औरों के काम में ताक-झाँक करें
जोकि वे नहीं चाहते, तो चोट पहुँचती है।
518
00:37:10,437 --> 00:37:13,106
शायद जो तुम्हारी तरह अन्वेषक था।
519
00:37:13,190 --> 00:37:14,107
अच्छा तर्क लगाया।
520
00:37:16,443 --> 00:37:19,363
- शुक्रिया, डॉक्टर।
- अब तुम कहाँ चले?
521
00:37:19,363 --> 00:37:21,990
होमलैंड सिक्यूरिटी का फ़ोन कल ही आएगा, और
522
00:37:22,074 --> 00:37:24,493
स्पाइवी को बात बिगड़ने का पता चला होगा।
523
00:37:24,493 --> 00:37:27,371
क्योंकि उसके मालिक
गड़बड़ करने पर जान ले लेते हैं,
524
00:37:27,371 --> 00:37:31,249
मुझे लगता है कि वह कहीं भाग गया होगा।
मैं उसके घर की तलाशी लूँगा।
525
00:37:31,333 --> 00:37:33,669
जेल के पहरेदार का पता खुलेआम नहीं मिलेगा,
526
00:37:33,669 --> 00:37:35,963
और दफ़्तर सुबह ही खुलेंगे।
527
00:37:35,963 --> 00:37:38,882
मैं पता लगाकर, खुद इस मामले को संभालूँगा।
528
00:37:38,966 --> 00:37:41,885
तुम जाकर थोड़ा आराम कर लो।
529
00:37:43,220 --> 00:37:45,430
- मैं बीयर पीने जा रहा हूँ।
- बिल्कुल नहीं।
530
00:37:45,514 --> 00:37:47,349
तुमने टाउन हॉल में लोगों को देखा,
531
00:37:47,349 --> 00:37:50,268
वे फ़्रैंकेन्स्टाइन की तरह
तुम्हारे पीछे पड़ जाएँगे।
532
00:37:50,352 --> 00:37:52,354
फ़्रैंकेन्स्टाइन डॉक्टर था।
533
00:37:52,354 --> 00:37:56,316
फ़्रैंकेन्स्टाइन के शैतान के पीछे भागे थे।
हर छोटी बात मायने रखती है।
534
00:37:57,985 --> 00:37:59,736
तुम अपनी सराय पर वापस जाओगे।
535
00:38:00,570 --> 00:38:04,574
मैं शराबखाने में जाकर बैठूँगा,
बीयर लूँगा, और इस सब के बारे में सोचूँगा।
536
00:38:04,658 --> 00:38:09,579
फिर तुम्हें किसी की बात पसंद नहीं आएगी
और उसका सिर फोड़ डालोगे। दोबारा।
537
00:38:09,663 --> 00:38:10,914
यह नहीं होगा।
538
00:38:10,998 --> 00:38:14,251
तुम अभी अपनी सराय जाकर
बिस्तर पर सो सकते हो,
539
00:38:14,251 --> 00:38:18,213
या आवारा घूमने के लिए गिरफ़्तार कर लूँ
और तुम मेरी जेल में सो सकते हो।
540
00:38:18,213 --> 00:38:20,841
यह आवारा नहीं है,
काम के सिलसिले में घूम रहा है।
541
00:38:22,175 --> 00:38:23,176
क्या?
542
00:38:32,060 --> 00:38:35,397
इसका पीछा करती रहो।
देखना कि सीधे सराय वापस जाए।
543
00:38:48,076 --> 00:38:53,123
ए। मैं समझती हूँ। पिछले कुछ दिनों में,
तुमने एक भाई खोया और चार लड़ाइयाँ हुईं।
544
00:38:53,123 --> 00:38:55,584
तुम्हें शराब की सख्त ज़रूरत है।
545
00:39:00,464 --> 00:39:03,842
सीमा पार, अलाबामा में एक छोटा सा क्लब है।
546
00:39:04,426 --> 00:39:07,804
वहाँ तुम्हें कोई नहीं जानता।
ठंडी बीयर, मस्त गाने।
547
00:39:09,097 --> 00:39:11,099
पर तुम्हें अदब से पेश आना होगा।
548
00:39:13,351 --> 00:39:16,438
शायद तुम्हारी पसंद के
ब्लूज़ गाने भी सुनाएँ।
549
00:39:19,566 --> 00:39:20,484
अच्छा।
550
00:39:21,401 --> 00:39:22,611
मेरे साथ मेरे घर चलो।
551
00:39:22,611 --> 00:39:25,697
वर्दी बदलकर कुछ और पहन लूँ,
552
00:39:25,781 --> 00:39:30,077
और हमें पेट्रोल पंप जाना होगा, और
तुम्हारे लिए साफ़-सुथरी कमीज़ लेनी होगी।
553
00:39:31,328 --> 00:39:34,831
आप डबल्यूजीयूटी को सुन रहे हैं,
ब्लूज़ जो आपके होश उड़ा दें।
554
00:39:34,915 --> 00:39:38,627
सीफ़स और विगिन्स का "पुलिस डॉग ब्लूज़"
सुनिए, जिसे असल में मरहूम,
555
00:39:38,627 --> 00:39:40,670
महान ब्लाइंड ब्लेक ने रिकार्ड किया।
556
00:39:40,754 --> 00:39:43,215
ए, यह वही है न जो तुम्हें पसंद है? ब्लेक?
557
00:39:44,091 --> 00:39:44,925
हाँ।
558
00:39:47,511 --> 00:39:48,470
अच्छा है।
559
00:40:08,406 --> 00:40:09,324
शुक्रिया।
560
00:40:12,327 --> 00:40:13,578
घुमाकर नहीं खुलेगा।
561
00:40:19,793 --> 00:40:20,710
दिखावा कर रहे हो।
562
00:40:34,599 --> 00:40:35,892
पहले से ठीक लग रहा है?
563
00:40:36,685 --> 00:40:38,436
बुरा भी नहीं लग रहा।
564
00:40:40,272 --> 00:40:42,065
शुरुआत अच्छी है, है न?
565
00:40:51,116 --> 00:40:52,701
पैट्सी के गाने बजा रहे हैं।
566
00:40:52,701 --> 00:40:54,995
- उसका मतलब समझते हो?
- नहीं।
567
00:40:56,580 --> 00:40:59,082
मतलब हमें नाचना होगा। यही कानून है।
568
00:41:00,292 --> 00:41:01,209
नाचना नहीं आता।
569
00:41:01,293 --> 00:41:05,005
तुम कह रहे हो कि तुम्हारी माँ ने
अपने बेटों को नाचना नहीं सिखाया?
570
00:41:05,005 --> 00:41:06,006
सिखाया था।
571
00:41:06,006 --> 00:41:09,801
जब लोगों को नाचने को कहता हूँ,
तो उससे पहले काफ़ी मार-पीट होती है।
572
00:41:10,218 --> 00:41:15,765
अच्छा है कि इस बार मैं कह रही हूँ।
चलो, फ़्रैंकेन्स्टाइन के शैतान।
573
00:42:34,469 --> 00:42:35,845
तुम्हारी जैकेट नहीं चाहिए।
574
00:42:37,973 --> 00:42:40,141
अब चलो भी, यार।
575
00:42:53,697 --> 00:42:55,490
मेरी जैकेट ले लेनी चाहिए थी।
576
00:42:56,950 --> 00:42:58,285
मैं कोई बच्ची नहीं हूँ।
577
00:43:04,749 --> 00:43:06,126
यह देखो।
578
00:43:09,963 --> 00:43:13,174
ए, शांति रखो, यार। हम मारग्रेव से दूर हैं।
579
00:43:13,258 --> 00:43:16,052
उतने भी दूर नहीं हैं।
जब "अभी" कहूँ, तब झुक जाना।
580
00:43:44,372 --> 00:43:45,457
क्या बात है?
581
00:43:45,457 --> 00:43:50,003
बड़ी सड़क से पूरब को जाती सड़क पर
पानी जम गया है। आज कोई आगे नहीं जा पाएगा।
582
00:43:56,051 --> 00:43:57,677
पास में कोई सराय है?
583
00:44:07,312 --> 00:44:10,357
माफ़ करना, मेरी गाड़ी में
तुम्हारे नाप का कुछ नहीं था।
584
00:44:11,191 --> 00:44:15,153
कह सकती थी कि तिरपाल या सर्कस का तंबू है।
585
00:44:15,820 --> 00:44:19,657
अजीब बात है।
मुझे वेंडिंग मशीन से एक नमूना मिला।
586
00:44:23,286 --> 00:44:26,039
- हमेशा इतना ढंग का खाना खाते हो?
- भूख लगी थी।
587
00:44:26,039 --> 00:44:29,209
मुझे लगा कि
देर से कमरे में खाना नहीं देंगे।
588
00:44:30,377 --> 00:44:31,586
अरे, हाँ।
589
00:44:31,961 --> 00:44:34,005
सीधे क्लार्क बार उठा लिया।
590
00:44:34,714 --> 00:44:36,091
यही सबसे अच्छे होते हैं।
591
00:44:36,674 --> 00:44:40,637
बचपन में, जिस भी अड्डे पर रहा,
हर दुकान पर मिल जाते थे।
592
00:44:40,637 --> 00:44:45,392
हम जहाँ भी होते, जो और मुझे
क्लार्क बार हमेशा मिल जाते थे।
593
00:44:48,603 --> 00:44:51,398
- आधा चाहिए?
- नहीं। मुझे ज़ैगनट ज़्यादा पसंद है।
594
00:44:51,398 --> 00:44:52,941
ज़ैगनट किसी को पसंद नहीं।
595
00:44:53,608 --> 00:44:55,985
- क्या कहा?
- अभी क्या खा रही हो?
596
00:44:56,194 --> 00:44:57,487
मुझे स्वाद पढ़कर सुनाओ।
597
00:44:58,947 --> 00:45:00,281
ज़ोर से।
598
00:45:00,573 --> 00:45:02,242
"तीखा केजन क्रॉटेटर।"
599
00:45:03,034 --> 00:45:05,453
देखो। मेरे लिए क्लार्क बार ही चलेगा।
600
00:45:11,751 --> 00:45:13,420
तुम नीचे ठीक हो?
601
00:45:14,629 --> 00:45:16,214
इससे बदतर जगहों में सोया हूँ।
602
00:45:19,134 --> 00:45:20,260
काफ़ी घूमे-फिरे हो?
603
00:45:21,886 --> 00:45:23,721
मैं कभी मारग्रेव से बाहर नहीं गई।
604
00:45:25,265 --> 00:45:26,891
कभी मन ही नहीं किया।
605
00:45:28,435 --> 00:45:31,229
जब से इस शहर का निर्माण हुआ,
मेरा परिवार यहीं पर था।
606
00:45:32,063 --> 00:45:32,981
टील परिवार की तरह।
607
00:45:33,815 --> 00:45:35,233
भाड़ में जाएँ टील।
608
00:45:35,650 --> 00:45:39,487
कॉनक्लिन परिवार ने यह शहर खड़ा किया,
टील परिवार ने लूटा। कैस्पर टील ने
609
00:45:40,238 --> 00:45:44,200
रेलमार्ग वालों से दोस्ती कर ली।
किसानों से उनकी ज़मीनें छीन लीं
610
00:45:44,284 --> 00:45:46,661
और उनके खेतों के बीच में पटरियाँ बिछा दीं।
611
00:45:46,661 --> 00:45:48,830
मारग्रेव में अभी भी परिवार वाले हैं?
612
00:45:49,581 --> 00:45:53,334
जब छोटी थी, तभी मेरे माँ-बाप गुज़र गए,
पर मेरे पास ग्रे था।
613
00:45:54,002 --> 00:45:54,961
ग्रे?
614
00:45:55,128 --> 00:45:57,213
फ़िन्ली से पहले, उनकी जगह मैं थी।
615
00:45:59,132 --> 00:46:00,842
माँ-बाप के सबसे अच्छे दोस्त थे।
616
00:46:04,554 --> 00:46:05,472
हमेशा...
617
00:46:06,639 --> 00:46:09,100
मेरा खयाल रखते थे, दूसरे पिता की तरह।
618
00:46:09,184 --> 00:46:12,103
पुलिस की नौकरी के बारे में सब कुछ सिखाया।
619
00:46:12,187 --> 00:46:16,608
कैसे मामला सुलझाना है,
अपने लेख और फ़ाइलें सजाकर रखो।
620
00:46:17,233 --> 00:46:22,155
मैंने उनसे बढ़कर
कोई नकचढ़ा इंसान नहीं देखा।
621
00:46:23,156 --> 00:46:25,742
मतलब, उनके सिर पर दो बाल थे,
622
00:46:25,742 --> 00:46:29,329
फिर भी हफ़्ते में एक बार
मोज़्ली से उन्हें कटवाने जाया करते।
623
00:46:30,830 --> 00:46:32,624
पर उनकी ज़िंदगी में भी अंधेरा था।
624
00:46:35,084 --> 00:46:37,795
वह बहुत उदास रहते थे।
625
00:46:38,880 --> 00:46:41,883
कभी शादी नहीं की। बच्चे नहीं थे। पीते थे।
626
00:46:44,219 --> 00:46:48,097
तकरीबन एक साल पहले,
गराज के कुंडे से खुद को लटका लिया था।
627
00:46:49,349 --> 00:46:50,558
सुनकर दुख हुआ।
628
00:46:51,851 --> 00:46:54,020
हमेशा मुझे जन्मदिन पर डेज़ी दिया करते।
629
00:46:56,189 --> 00:47:00,443
मुझे डेज़ी सबसे ज़्यादा पसंद हैं।
तुम बताओ।
630
00:47:01,361 --> 00:47:02,529
स्नैपड्रैगन।
631
00:47:04,239 --> 00:47:05,782
अच्छा नाम, जल्दी से मरते नहीं।
632
00:47:07,283 --> 00:47:08,159
हाँ।
633
00:47:08,576 --> 00:47:10,870
हाँ। मैं भी ऐसे किसी को जानती हूँ।
634
00:47:11,913 --> 00:47:14,499
नहीं, मैं यह नहीं पूछ रही थी, मैं तो...
635
00:47:15,124 --> 00:47:18,336
अगर तुम्हारे परिवार में कोई है।
जिसके बारे नहीं जानती।
636
00:47:18,336 --> 00:47:21,214
नहीं। बस एक जो ही बचा था।
637
00:47:25,927 --> 00:47:28,846
कुछ दिन पहले, शराबखाने में जाकर अगर
ब्लाइंड ब्लेक का वह गाना न सुना होता,
638
00:47:28,930 --> 00:47:31,474
तो शायद मुझे यह जानने में
सालों लग जाते कि वह मर चुका है।
639
00:47:33,935 --> 00:47:34,769
खैर,
640
00:47:35,228 --> 00:47:37,146
इन हालात के बावजूद,
641
00:47:40,441 --> 00:47:42,318
तुमसे मिलकर अच्छा लगा।
642
00:47:43,820 --> 00:47:45,572
मुझे भी तुमसे मिलकर अच्छा लगा।
643
00:47:47,031 --> 00:47:48,449
गुड नाइट, रीचर।
644
00:47:53,246 --> 00:47:54,539
गुड नाइट, रॉस्को।
645
00:48:29,741 --> 00:48:32,660
काम शुरू करने से पहले,
मुझे ढंग का नाश्ता चाहिए।
646
00:48:32,744 --> 00:48:34,245
ज़ैगनट से बात नहीं बनेगी।
647
00:48:34,329 --> 00:48:36,331
तुम्हें क्लार्क बार खाना चाहिए था।
648
00:48:36,914 --> 00:48:37,832
हाँ।
649
00:49:21,292 --> 00:49:22,210
कोई नहीं है।
650
00:49:25,004 --> 00:49:25,963
कोई नहीं है।
651
00:49:27,090 --> 00:49:30,385
जब वे अंदर आए,
तो फूलों वाली जगह में से आए।
652
00:49:30,385 --> 00:49:31,511
रबड़ के जूते।
653
00:49:33,471 --> 00:49:34,722
मुझे मारने आए थे?
654
00:49:34,806 --> 00:49:38,726
शायद मेरे लिए आए होंगे।
मेरी गाड़ी सामने खड़ी थी।
655
00:49:47,151 --> 00:49:50,655
जल्दी मिलेंगे
656
00:49:50,655 --> 00:49:52,740
शायद वे दोबारा आना चाहते हैं।
657
00:49:52,824 --> 00:49:54,492
सच में बंदूक की ज़रूरत पड़ेगी।
658
00:51:41,015 --> 00:51:43,017
संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम
659
00:51:43,017 --> 00:51:45,102
रचनात्मक पर्यवेक्षक
जनक कविरत्न