1 00:00:05,041 --> 00:00:06,916 आउटर रेंज पर इससे पहले 2 00:00:07,000 --> 00:00:08,708 आपकी ज़मीन कमाल की है। 3 00:00:08,791 --> 00:00:11,708 यहाँ कोई खास बात है। 4 00:00:12,750 --> 00:00:14,166 धत्! 5 00:00:15,916 --> 00:00:17,875 पश्चिमी चारागाह मेरा होकर रहेगा, 6 00:00:17,958 --> 00:00:20,625 और वायोमिंग राज्य का भी यही कहना है। 7 00:00:20,750 --> 00:00:23,291 -पश्चिम क्यों? -तुम बताओ। 8 00:00:24,208 --> 00:00:26,750 -यह खेत बेचना हो तो क्या लेंगे? -नहीं बेचूँगा। 9 00:00:28,916 --> 00:00:30,916 ...पापा ने तुम्हारी ज़मीन लेनी चाही... 10 00:00:31,833 --> 00:00:34,000 हम तुम्हारा सब कुछ छीन लेंगे। 11 00:00:35,791 --> 00:00:37,208 हे प्रभु, 12 00:00:37,291 --> 00:00:41,541 हम चाहते हैं कि आप हमें रास्ता दिखाएँ क्योंकि हम मुश्किल में हैं। 13 00:00:42,791 --> 00:00:43,833 लाश कहाँ है? 14 00:00:43,916 --> 00:00:46,333 लाश नहीं है, और कुछ और जानने को नहीं है। 15 00:00:46,416 --> 00:00:48,958 यहाँ कुछ हो रहा है। आपसे और मुझसे बढ़कर कुछ। 16 00:00:53,250 --> 00:00:54,875 तुम दो साल पहले मर चुके हो। 17 00:01:04,708 --> 00:01:07,625 पहले कार्बन और पिघले हुए पत्थर का तूफ़ान चला, 18 00:01:09,583 --> 00:01:12,166 और उससे ग्रेनाइट और मिट्टी उत्पन्न हुए। 19 00:01:13,375 --> 00:01:17,291 फिर धरती हिली, फटी और ऊपर चढ़कर आसमान छूने लगी। 20 00:01:18,375 --> 00:01:22,208 और जंगल बढ़े, खत्म हुए और दोबारा कई बार बढ़े। 21 00:01:23,625 --> 00:01:27,500 और लोग बढ़े, खत्म हुए और दोबारा कई बार बढ़े। 22 00:01:28,041 --> 00:01:31,958 तूफ़ान थे, मौसम थे, बाड़े थे और खून था, 23 00:01:32,625 --> 00:01:35,041 हैरत, बदला और पछतावा था। 24 00:01:35,416 --> 00:01:38,208 और धरती और आसमान को कोई फ़र्क नहीं पड़ा। 25 00:01:49,208 --> 00:01:53,375 आउटर रेंज 26 00:02:09,666 --> 00:02:11,000 हैलो। 27 00:02:11,500 --> 00:02:12,541 हैलो। 28 00:02:14,875 --> 00:02:16,041 नींद नहीं आ रही। 29 00:02:18,666 --> 00:02:19,708 आ जाओ। 30 00:02:25,666 --> 00:02:30,791 मैंने तब तक आइसक्रीम नहीं खाई जब तक मैं... 31 00:02:30,875 --> 00:02:35,291 दस साल के थे। हाँ। आपने यह पहले भी हज़ारों बार कहा है। 32 00:02:35,416 --> 00:02:38,166 माफ़ करना। बूढ़े लोग यही करते हैं, है न? 33 00:02:39,125 --> 00:02:40,458 बातें दोहराते रहते हैं। 34 00:02:41,583 --> 00:02:42,916 आप उतने भी बूढ़े नहीं हैं। 35 00:02:44,041 --> 00:02:45,250 हाँ। 36 00:02:50,458 --> 00:02:56,041 उस सुबह, नाश्ते के समय आपके पैर से खून क्यों बह रहा था? 37 00:02:59,875 --> 00:03:03,125 बाड़े से कट गया था। 38 00:03:08,000 --> 00:03:09,541 मुझे यकीन नहीं है। 39 00:03:16,125 --> 00:03:18,000 डी-मनी फिर आपके पास। 40 00:03:18,083 --> 00:03:22,625 और इस बारे में बात करके ऊब गया हूँ, पर बात करनी होगी। 41 00:03:22,708 --> 00:03:25,916 डेन्वर ब्रॉन्कोज़ के लिए क्वार्टरबैक स्थिति पुनः 42 00:03:26,000 --> 00:03:28,833 बहुत खराब दिख रही है। 43 00:03:28,916 --> 00:03:32,041 उसमें यह नहीं होगा। 44 00:03:32,125 --> 00:03:33,333 ईमानदारी दिखाते हैं... 45 00:03:51,125 --> 00:03:52,375 गुड मॉर्निंग, ग्लैडिस। 46 00:03:52,916 --> 00:03:56,375 उस दिन तुमने यह लाने को कहा था, तो यह रहा। 47 00:03:57,500 --> 00:03:58,458 शुक्रिया। 48 00:04:00,750 --> 00:04:02,458 सब ठीक तो है, ग्लैडिस? 49 00:04:08,458 --> 00:04:10,375 अच्छी बात है। 50 00:04:12,958 --> 00:04:17,625 ए, तुमने रेडियो पर याहू वाले डीजे को ब्रॉन्कोज़ के बारे में कहते हुए सुना? 51 00:04:17,875 --> 00:04:20,250 ऐसे बात करता है मानो भविष्य देख सकता हो। 52 00:04:26,041 --> 00:04:28,166 पक्का, सब ठीक है? 53 00:04:28,250 --> 00:04:30,125 ए! अच्छा, हिलना मत। 54 00:04:30,208 --> 00:04:31,625 -उसके पास बंदूक है। -पता है। 55 00:04:32,500 --> 00:04:33,875 फेंक दो। 56 00:04:36,416 --> 00:04:37,833 कोई बात नहीं, संभाल लिया! 57 00:04:38,375 --> 00:04:40,250 छोड़ो मुझे! 58 00:04:40,333 --> 00:04:42,500 -तुम्हारा बाज़ू तोड़ दूँगी। -ज़रूर! 59 00:04:44,458 --> 00:04:46,166 तुम्हारा बाज़ू तोड़ दूँगी! 60 00:04:46,291 --> 00:04:47,500 भाड़ में जाओ! 61 00:04:53,500 --> 00:04:55,208 मैंने तुमसे कहा था न? 62 00:05:00,750 --> 00:05:04,125 यह बकवास है। मैंने उस जगह को लूटा तो नहीं था। 63 00:05:04,208 --> 00:05:07,625 तुम्हें बता दूँ, तभी उसे "लूट की कोशिश" कहते हैं। 64 00:05:07,708 --> 00:05:11,208 तुम लोगों को असली मुसीबत पर ध्यान देना चाहिए। 65 00:05:11,291 --> 00:05:12,750 और वह क्या है? 66 00:05:12,875 --> 00:05:16,666 लोग बस... यूँ ही! गायब हो रहे हैं। 67 00:05:17,500 --> 00:05:22,625 तकरीबन छह महीने पहले मेरा कज़िन अचानक गायब हो गया। 68 00:05:22,833 --> 00:05:25,041 छह सेकेंड के लिए। 69 00:05:26,000 --> 00:05:30,250 वह सामने था, फिर गायब हो गया। 70 00:05:32,333 --> 00:05:35,916 क्या तुम्हारी तरह वह भी नशे का शौकीन था? 71 00:05:36,000 --> 00:05:37,208 नहीं। 72 00:05:37,791 --> 00:05:41,041 और मैंने सुना है कि टिलरसन खेत पर कोई बंदा था, 73 00:05:42,041 --> 00:05:46,333 वह भी गायब हो गया। पिछले हफ़्ते ही। ट्रेवर जैसा कोई नाम था। 74 00:05:48,000 --> 00:05:49,416 बताने के लिए शुक्रिया। 75 00:05:51,250 --> 00:05:52,458 गुड मॉर्निंग। 76 00:05:52,541 --> 00:05:55,625 ज़रा इस बंदे की रपट लिखोगे। इसका हाथ संभालकर। 77 00:05:55,708 --> 00:05:57,375 और यह गायब न होने पाए। 78 00:05:57,458 --> 00:05:58,458 गुड मॉर्निंग। 79 00:05:58,541 --> 00:06:01,791 पेट्रोल पंप पर तुम्हारी बहादुरी सुनी। बहुत अच्छे। 80 00:06:01,916 --> 00:06:03,041 मॉर्निंग। शुक्रिया। 81 00:06:03,125 --> 00:06:06,375 लूक टिलरसन को फ़ोन करो। पता करो क्या ट्रेवर की कोई खबर है। 82 00:06:06,458 --> 00:06:07,750 करूँगा। और... 83 00:06:07,833 --> 00:06:10,083 लैब में फ़ोन करके बकल का पता करो। 84 00:06:10,166 --> 00:06:12,333 समझ गया। खैर, ट्रूडी कोल... 85 00:06:12,416 --> 00:06:15,875 उन्होंने दर्जनों पुलिसवालों को अपने कुत्ते का पीछा करते देखा, 86 00:06:15,958 --> 00:06:19,708 जो अपने मुँह में चीफ़ का छाता लिए उनकी ओर दौड़ रहा था। 87 00:06:19,791 --> 00:06:23,500 मतलब, मेरी के-9 योजना थोड़ी अलग है, पर ज़रूरी है। 88 00:06:23,583 --> 00:06:26,708 वाबैंग में लैंडर पुलिस चीफ़ आए हैं। 89 00:06:26,791 --> 00:06:28,583 जॉय, तुमसे मिलकर अच्छा लगा। 90 00:06:28,833 --> 00:06:32,208 क्या कहते हैं? ट्रूडी की के-9 योजना मेरे मुकाबले कैसी है? 91 00:06:34,875 --> 00:06:39,083 चलिए भी, आप जवाब दे सकते हैं। यह देश अभी भी आज़ाद है, ज़रा सा। 92 00:06:40,583 --> 00:06:42,458 दोनों काफ़ी अच्छी हैं। 93 00:06:43,166 --> 00:06:46,333 सुना? मार्क को मेरी योजना ज़्यादा पसंद है। शुक्रिया। 94 00:06:46,625 --> 00:06:48,458 थोड़ी बात कर सकता हूँ, जॉय? 95 00:06:48,791 --> 00:06:49,875 छोड़ो भी, ट्रूडी, 96 00:06:49,958 --> 00:06:54,208 यह पहली बार नहीं हो रहा कि ट्रेवर गायब हुआ हो। 97 00:06:54,333 --> 00:06:57,125 बिल्कुल। पर ऐसा है कि पिट बार के बाद 98 00:06:57,208 --> 00:06:59,458 लूक और बिली ऐबट परिवार के घर गए थे। 99 00:06:59,541 --> 00:07:02,375 इस मामले में लूक को जो लगता है, मुझे वह पता है। 100 00:07:02,458 --> 00:07:06,416 अब, अगर तुम लैंडर में ट्रेवर को तलाशना चाहते हो, तो ज़रूर ढूँढ़ो। 101 00:07:06,500 --> 00:07:09,000 मुझे खबर देते रहना। मैं भी देती रहूँगी। 102 00:07:09,625 --> 00:07:11,291 और बुरा मत मानना, ठीक है? 103 00:07:11,916 --> 00:07:15,583 मेरे जीतने के बाद, तुम्हारे साथ काम करने का इंतज़ार रहेगा। 104 00:07:19,875 --> 00:07:21,416 जैसी तुम्हारी मर्ज़ी। 105 00:07:21,916 --> 00:07:24,000 मेरे लिए आसान हो जाता है। 106 00:07:24,666 --> 00:07:26,083 तुम अपना खयाल रखना, जॉय। 107 00:07:36,000 --> 00:07:37,750 ट्रूडी तो लड़की का नाम होता है। 108 00:07:41,291 --> 00:07:44,291 चार दिन, पापा। चार दिन हो चुके हैं। 109 00:07:44,416 --> 00:07:48,416 फ़ोन कंपनी ने बताया कि उस रात के बाद उसके फ़ोन से कोई कॉल नहीं की गई। 110 00:07:48,500 --> 00:07:50,750 क्रेडिट कार्ड कंपनी को फ़ोन किया... 111 00:07:50,833 --> 00:07:52,458 ट्रेवर बच्चा नहीं है, लूक। 112 00:07:52,541 --> 00:07:56,083 इसलिए, ज़रा परेशान होना बंद करो, ठीक है? 113 00:07:58,791 --> 00:08:00,750 लूक का परेशान होना सही है, पापा। 114 00:08:02,250 --> 00:08:03,625 कुछ ठीक नहीं लग रहा। 115 00:08:08,083 --> 00:08:10,750 तो रॉयल को उसके पश्चिम चारागाह का प्रस्ताव दो। 116 00:08:11,791 --> 00:08:12,708 प्रस्ताव? 117 00:08:12,791 --> 00:08:15,916 निर्धारक हमारे हक में निर्णय देगा, उसे पैसे दिए हैं। 118 00:08:16,000 --> 00:08:18,916 -उसे प्रस्ताव क्यों... -एक मिलियन का प्रस्ताव दो। 119 00:08:19,000 --> 00:08:21,541 एक मिलियन डॉलर? अगले महीने सुनवाई है। 120 00:08:21,666 --> 00:08:23,291 सुनवाई। 121 00:08:23,458 --> 00:08:27,375 पता है किन जानवरों को सबसे अच्छा सुनाई देता है? चमगादड़ और कीट। 122 00:08:28,458 --> 00:08:32,166 दीवारों और एक-दूसरे से आवाज़ टकराते हैं। एकोलोकेशन। 123 00:08:32,250 --> 00:08:35,541 उसी तरह संभोग भी करते हैं। अल्ट्रासॉनिक यौन संचार। 124 00:08:39,416 --> 00:08:43,000 कमाल के जीव होते हैं। कमाल के। 125 00:08:47,958 --> 00:08:51,500 कुछ नहीं। तुम्हें कुछ भी सुनाई नहीं देगा उस... 126 00:08:55,000 --> 00:08:58,833 धत्! बिली, उन्हें क्या कहते हैं? 127 00:09:03,416 --> 00:09:05,625 -मेगाफ़ोन? -हाँ। 128 00:09:11,416 --> 00:09:12,875 उसे प्रस्ताव दो। 129 00:09:21,833 --> 00:09:23,541 मुझे वह ज़मीन चाहिए। 130 00:09:27,250 --> 00:09:28,333 क्यों? 131 00:09:30,291 --> 00:09:33,791 हे भगवान! तुम बिल्कुल अपनी माँ की तरह बात कर रहे हो। 132 00:09:35,083 --> 00:09:39,500 बिली, कैरल से कहो कि मेरे लिए क्लामाटो बनाए। अपने भाई को साथ ले जाओ। 133 00:09:57,458 --> 00:10:01,958 उस कमीने को अपने बेटे से बढ़कर किसी चारागाह की परवाह है। 134 00:10:02,041 --> 00:10:03,750 उन्हें कुछ तो महसूस हो रहा होगा। 135 00:10:06,958 --> 00:10:08,375 माफ़ करना, लूक। 136 00:10:10,375 --> 00:10:12,208 मैं उसे कोई प्रस्ताव नहीं दूँगा। 137 00:12:08,458 --> 00:12:10,291 हैलो। कोई मदद करूँ? 138 00:12:13,041 --> 00:12:17,416 माफ़ कीजिए। हैलो। मैं ऑटम रिवर्स की दवा लेने आई हूँ। 139 00:12:17,500 --> 00:12:20,041 लमोट्रीजीन। फ़ोन किया होगा। 140 00:12:20,125 --> 00:12:21,500 हूँ। मेरे पास है। 141 00:12:21,583 --> 00:12:24,500 क्या तुमने पहले ली है, क्योंकि अगर नहीं ली तो मुझे... 142 00:12:24,583 --> 00:12:27,583 पहली बार लमोट्रीजीन नहीं ले रही। खुद को संभालना है। 143 00:12:27,666 --> 00:12:31,083 वाबैंग ड्रग्स 144 00:12:42,708 --> 00:12:44,083 द हैंडसम गैंबलर 145 00:12:48,625 --> 00:12:51,291 अच्छा, रॉयल ऐबट यहाँ हैं क्या? 146 00:12:51,375 --> 00:12:53,250 मैंने बाहर उनकी गाड़ी देखी। 147 00:12:54,833 --> 00:12:57,708 मैं पेरी ऐबट हूँ। रॉयल मेरे पिता हैं। 148 00:12:58,125 --> 00:13:02,250 हैलो। मैं ऑटम हूँ। मैंने तुम्हारी ज़मीन पर शिविर लगाया है। 149 00:13:03,708 --> 00:13:09,000 अच्छा। हाँ। मेरे पापा ने तुम्हारे बारे में बताया था। 150 00:13:09,666 --> 00:13:13,125 भरी दोपहर में बीयर पीने के लिए बड़ी अच्छी जगह है। 151 00:13:13,208 --> 00:13:14,500 बिल्कुल सही कहा। 152 00:13:17,458 --> 00:13:19,833 -जो यह ले रहा है, वही लूँगी। -अभी आ रहा है। 153 00:13:19,916 --> 00:13:21,083 तो... 154 00:13:24,166 --> 00:13:27,875 वहाँ, हमारी ज़मीन पर कब तक रहने का इरादा है? 155 00:13:29,958 --> 00:13:32,291 पक्का नहीं पता। कम से कम, अभी तक तो नहीं। 156 00:13:32,416 --> 00:13:33,458 क्यों? 157 00:13:34,750 --> 00:13:36,583 अपने इशारे का इंतज़ार कर रही हूँ। 158 00:13:39,833 --> 00:13:41,875 ऐसा है... 159 00:13:43,916 --> 00:13:45,333 ऐसा है... 160 00:13:47,291 --> 00:13:50,416 -मेरा परिवार... -तुम्हारी शादी को कितना समय हो गया? 161 00:13:54,166 --> 00:13:56,291 मैंने तुम्हारी उंगली पर अँगूठी देखी। 162 00:13:59,791 --> 00:14:01,208 दस साल से थोड़ा ज़्यादा। 163 00:14:03,000 --> 00:14:04,500 यह तो कमाल की बात है। 164 00:14:08,625 --> 00:14:11,958 मेरी पत्नी लापता है। 165 00:14:13,625 --> 00:14:15,375 नौ महीनों से। 166 00:14:17,833 --> 00:14:19,500 किसी को कुछ नहीं पता। 167 00:14:28,416 --> 00:14:30,416 पेरी, मुझे तुमको कुछ बताना है। 168 00:14:33,916 --> 00:14:37,666 मुझे काफ़ी समय तक ऐसा लगा कि किसी अंधेरे कमरे में हूँ। 169 00:14:38,125 --> 00:14:41,875 दीवारों को छूकर बत्ती का स्विच ढूँढ़ने की कोशिश की, 170 00:14:42,166 --> 00:14:47,416 और आपको ऐसा लगने लगता है कि शायद कोई स्विच है ही नहीं। 171 00:14:48,541 --> 00:14:49,708 पर फिर... 172 00:14:53,958 --> 00:14:55,333 मिल जाता है। 173 00:14:59,333 --> 00:15:01,958 तुमसे बात करके बड़ा अच्छा लगा, पेरी। 174 00:15:03,916 --> 00:15:05,833 मेरी तरफ़ से पापा को हैलो कहना। 175 00:15:35,625 --> 00:15:38,041 हैलो, एमी। तुम्हें छोड़ दूँ? 176 00:15:59,500 --> 00:16:00,666 चाहिए? 177 00:16:01,750 --> 00:16:03,208 नहीं। शुक्रिया। 178 00:16:15,458 --> 00:16:17,875 शायद ट्रेवर तुम्हारी माँ के साथ कहीं है। 179 00:16:21,750 --> 00:16:23,166 क्या मतलब? 180 00:16:34,875 --> 00:16:38,000 तुम कहते हो कि आज़ादी चाहिए 181 00:16:39,958 --> 00:16:43,541 तुम्हें रोकने वाला मैं कौन होता हूँ 182 00:16:47,166 --> 00:16:53,125 तुम्हें वही करना चाहिए जो तुम्हारा दिल कहे 183 00:16:54,291 --> 00:16:58,583 पर आस-पास ध्यान से सुनो 184 00:16:58,875 --> 00:17:01,333 अपनी तनहाई को 185 00:17:01,458 --> 00:17:04,250 जैसे दिल की धड़कन तुम्हें पागल कर जाती है 186 00:17:08,250 --> 00:17:10,041 मिसेज़ ऐबट! 187 00:17:10,125 --> 00:17:11,791 रुकिए। अरे, आप यह भूल गईं। 188 00:17:11,875 --> 00:17:13,333 -शुक्रिया। -आपका स्वागत है। 189 00:17:23,833 --> 00:17:25,083 रेबेका? 190 00:17:44,333 --> 00:17:45,458 धत्। 191 00:17:45,833 --> 00:17:47,125 आप ठीक तो हैं? 192 00:17:47,583 --> 00:17:48,833 हाँ, ठीक हूँ। 193 00:17:50,041 --> 00:17:50,875 धत्! 194 00:17:53,500 --> 00:17:55,833 -पक्का ठीक हैं? -हाँ, पक्का। 195 00:17:56,750 --> 00:17:59,250 आज रात की सवारी को लेकर अपनी परवाह करो। 196 00:17:59,375 --> 00:18:01,833 तुम्हारा आखिरी मौका है। समझदारी से काम लेना। 197 00:18:01,916 --> 00:18:02,958 समझदारी से? 198 00:18:03,291 --> 00:18:05,041 -क्या कहा? -और आप? 199 00:18:05,375 --> 00:18:07,541 बिना किसी वजह के पशुओं को हटाना। 200 00:18:07,625 --> 00:18:09,750 माफ़ करना, अब तुम फ़ैसले लोगे? 201 00:18:09,833 --> 00:18:11,666 -पेरी का क्या? -उसका क्या? 202 00:18:12,208 --> 00:18:16,458 कह दो, रेट। क्योंकि अगर तुम्हें उसके या तुम्हारी माँ के सामने कहते सुना... 203 00:18:16,541 --> 00:18:19,791 हाँ, पेरी के दिल को ठेस नहीं पहुँचा सकते, इतना नाज़ुक जो है। 204 00:18:21,625 --> 00:18:22,791 बोल लिया? 205 00:18:25,625 --> 00:18:27,250 तुम्हारा भाई नाज़ुक नहीं है। 206 00:18:28,375 --> 00:18:30,208 तुम और वह बस अलग हो। 207 00:18:31,916 --> 00:18:33,625 तुम मेरे जैसे हो। 208 00:18:51,375 --> 00:18:52,333 हैलो। 209 00:18:53,666 --> 00:18:54,875 तैयार हो? 210 00:18:56,500 --> 00:18:59,500 मैं रेट के लिए प्रार्थना कर रही थी। 211 00:19:00,000 --> 00:19:01,166 आज रात के लिए। 212 00:19:02,458 --> 00:19:06,375 कर नहीं पाई। पहले ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ। 213 00:19:11,708 --> 00:19:12,666 अच्छा। 214 00:19:14,500 --> 00:19:16,333 मैंने जो कहा, तुमने सुना? 215 00:19:17,291 --> 00:19:19,458 -माफ़ करना। -"माफ़ करना"? 216 00:19:21,708 --> 00:19:24,583 भगवान को लेकर तुमने बहुत पहले अपना मन बना लिया होगा, 217 00:19:24,666 --> 00:19:28,000 पर क्या यह मुमकिन है कि तुम यह न समझो कि मेरे लिए... 218 00:19:29,958 --> 00:19:33,708 आज बाज़ार गई थी और मुझे लगा कि मैंने रेबेका को देखा। 219 00:19:35,583 --> 00:19:38,833 ज़ाहिर है, वह नहीं थी, पर यह... सब कुछ। 220 00:19:39,458 --> 00:19:42,041 यह सब... मुझे ऐसा लगता है... 221 00:19:45,833 --> 00:19:47,625 क्या चाहती हो, मैं क्या कहूँ? 222 00:20:14,958 --> 00:20:18,958 यहाँ आते समय मैंने रिकार्डो ऑलिवरेस की बेटी मरिया को देखा। 223 00:20:20,000 --> 00:20:21,416 वह शहर लौट आई है, हाँ? 224 00:20:22,583 --> 00:20:24,041 हाँ, शायद। 225 00:20:24,666 --> 00:20:26,083 शायद? 226 00:20:27,166 --> 00:20:30,166 जब तुम्हारी माँ देखती थी, तब मैं बेहतर सवारी करता था। 227 00:20:31,250 --> 00:20:33,125 लगता कि अगर मैं जीत जाऊँ, तो... 228 00:20:33,250 --> 00:20:35,583 -हे भगवान। बस कीजिए। -क्या? 229 00:20:38,416 --> 00:20:39,666 कमाल का नज़ारा है। 230 00:20:40,250 --> 00:20:43,083 एमिलिया काउंटी के महान घुड़सवारों की दो पीढ़ियाँ। 231 00:20:44,000 --> 00:20:46,958 माफ़ कीजिए, रॉयल, मैं रेट से कुछ बात कर सकती हूँ? 232 00:20:47,291 --> 00:20:49,958 -सवारी के बाद नहीं हो सकती? -हाँ... 233 00:20:50,041 --> 00:20:51,458 ट्रेवर के बारे में है। 234 00:20:51,541 --> 00:20:54,833 क्या उसका पता चल गया? कहाँ, वेगस में? 235 00:20:54,916 --> 00:20:57,750 बुरा न मानें तो, मुझे बस रेट से बात करनी है। 236 00:21:00,000 --> 00:21:01,375 सवारी करने जा रहा है। 237 00:21:01,500 --> 00:21:05,833 और अच्छे से करेगा। पिछली बार जो बूढ़ा बैल मिला, तब किस्मत ने साथ नहीं दिया। 238 00:21:06,375 --> 00:21:08,000 अधिक समय नहीं लूँगी, सच में। 239 00:21:11,125 --> 00:21:12,375 तो, ठीक है। 240 00:21:15,875 --> 00:21:17,166 तुम्हें ठीक लग रहा है? 241 00:21:18,125 --> 00:21:19,125 हाँ। 242 00:21:20,083 --> 00:21:21,000 अच्छी बात है। 243 00:21:30,375 --> 00:21:32,041 -ठीक है। -अच्छा। 244 00:21:41,250 --> 00:21:42,625 क्या बात है? 245 00:21:43,291 --> 00:21:46,625 पिट बार की पार्किंग वाली जगह पर ट्रेवर की बेल्ट का बकल मिला। 246 00:21:46,708 --> 00:21:50,916 उस पर खून लगा था। हमने जाँच की और पता चला कि वह तुम्हारा खून था। 247 00:21:51,666 --> 00:21:55,416 क्या? यह... मतलब, यह कैसे... 248 00:21:55,500 --> 00:21:59,041 नशे में गाड़ी चलाने की वजह से सिस्टम में तुम्हारा डीएनए था। 249 00:21:59,500 --> 00:22:01,791 कुछ पता है बकल पर तुम्हारा खून कैसे था? 250 00:22:04,666 --> 00:22:06,375 समझ में नहीं आता कि क्या कहूँ। 251 00:22:07,125 --> 00:22:12,500 सच में। मतलब, उस रात मैं वहाँ था, पर इसके अलावा और कुछ नहीं। 252 00:22:14,000 --> 00:22:15,041 ठीक है। 253 00:22:15,708 --> 00:22:16,833 शुक्रिया। 254 00:22:17,750 --> 00:22:18,958 सवारी के लिए शुभकामना। 255 00:22:32,666 --> 00:22:34,666 उन्हें ट्रेवर की बेल्ट का बकल मिल गया। 256 00:22:34,750 --> 00:22:36,125 उस पर मेरा खून था। 257 00:22:45,083 --> 00:22:48,416 ठीक है, दोस्तो, वाबैंग के अ रेट ऐबट के लिए सुनते हैं। 258 00:22:48,500 --> 00:22:52,458 अब चौथे स्थान पर। अपनी तीसरी और अंतिम सवारी के लिए तैयार। 259 00:22:52,583 --> 00:22:55,500 -आज रात पहली जगह के लिए तैयार। -शाबाश, रेट चाचा! 260 00:22:57,833 --> 00:22:59,208 शाबाश, रेट। 261 00:22:59,291 --> 00:23:02,833 उसमें कुछ खास है। लगता है उसकी उम्र भर उसे देखा है। 262 00:23:06,458 --> 00:23:08,875 -सब ठीक है? -हाँ। 263 00:23:14,208 --> 00:23:15,500 ठीक हो? 264 00:23:37,916 --> 00:23:38,750 ठीक है। 265 00:23:54,625 --> 00:23:56,000 पकड़े रखो! 266 00:23:58,750 --> 00:24:00,291 पकड़ लिया! छोड़ना मत! 267 00:24:10,958 --> 00:24:12,250 चौथा आर. ऐबट 80.0 268 00:24:12,333 --> 00:24:13,333 पहला आर. ऐबट 82.5 269 00:24:15,416 --> 00:24:18,625 शानदार अंक, 82.5। 270 00:24:22,041 --> 00:24:23,458 यह हुई न बात! 271 00:24:35,208 --> 00:24:36,916 ग्रैजुएशन की पढ़ाई क्यों छोड़ी? 272 00:24:37,000 --> 00:24:41,208 उतना ध्यान नहीं था जितना कि होना चाहिए था या कम से कम जैसे कॉलेज में थी। 273 00:24:41,291 --> 00:24:44,000 इतना तो है कि मेरी माँ मुझे छोड़ने वाली नहीं। 274 00:24:44,083 --> 00:24:46,458 उन्हें लगता है हर समय पीछे पड़ी रहेंगी, 275 00:24:46,541 --> 00:24:48,083 तो मैं दोबारा दाखिला ले लूँगी। 276 00:24:48,208 --> 00:24:51,541 मुझे ऐसा लगता है कि तुम जहाँ हो, वहीं रहना चाहिए। 277 00:24:51,958 --> 00:24:53,041 सच? 278 00:24:53,125 --> 00:24:55,166 मैं तुम्हारी इस बात से सहमत नहीं। 279 00:24:55,250 --> 00:24:57,250 धीरे-धीरे हो जाओगी। 280 00:24:57,791 --> 00:24:59,500 हमें दो और मिलेंगे, प्लीज़? 281 00:25:01,208 --> 00:25:02,416 यह क्या है? 282 00:25:03,125 --> 00:25:06,625 दर्द की दवा। बैल की सवारी करने वाले का सबसे अच्छा साथी। 283 00:25:07,291 --> 00:25:10,083 ज़रूर। तुम्हें संभलकर लेनी चाहिए। 284 00:25:10,333 --> 00:25:13,375 हाँ। मुझे पता है। 285 00:25:22,166 --> 00:25:26,291 हाई स्कूल में तुम मुझे कभी घुमाने क्यों नहीं ले गए? या कभी भी? 286 00:25:28,416 --> 00:25:30,416 मुझे लगा कि तुम मना कर दोगी। 287 00:25:31,125 --> 00:25:32,250 मैं मना नहीं करती। 288 00:25:41,416 --> 00:25:43,041 मेरे साथ नाचना चाहोगी? 289 00:25:44,041 --> 00:25:45,416 तुम सच में नाच लेते हो? 290 00:25:45,750 --> 00:25:47,833 मैं नशे में नहीं हूँ। 291 00:25:48,083 --> 00:25:50,625 नहीं, मतलब ज़रा भी नाचना आता है? होश में भी? 292 00:25:51,458 --> 00:25:53,208 होश में तो बिल्कुल नहीं हूँ। 293 00:25:56,583 --> 00:25:57,500 माफ़ करना। 294 00:25:57,708 --> 00:26:01,541 ए। कहाँ चले, दोस्त? तुम्हें माफ़ी माँगनी चाहिए। 295 00:26:01,666 --> 00:26:03,083 कोई बात नहीं। मैं ठीक हूँ। 296 00:26:03,166 --> 00:26:06,750 एक काम करो, बेटा, बैठ जाओ। मैंने उससे कहा न कि माफ़ करना। 297 00:26:06,916 --> 00:26:08,333 दोबारा कहो। 298 00:26:08,416 --> 00:26:10,166 बात को दोहराना अच्छा नहीं लगता। 299 00:26:10,708 --> 00:26:11,916 तो इसे बदल देते हैं। 300 00:26:14,375 --> 00:26:17,916 ज़रा रुको। रुक जाओ। ए। 301 00:26:20,500 --> 00:26:21,666 तुम ठीक हो? 302 00:26:21,750 --> 00:26:23,166 मेरा प्रभाव पड़ा? 303 00:26:25,666 --> 00:26:26,875 घर चलते हैं। 304 00:26:28,833 --> 00:26:30,666 -चलो। -घर चलते हैं। 305 00:26:33,791 --> 00:26:36,958 जो भी हो, मैं उस बंदे को पीट डालता। 306 00:26:37,083 --> 00:26:38,750 हाँ, सभी को दिखाई दे रहा था। 307 00:26:39,666 --> 00:26:41,083 कल फ़ोन करूँगा? 308 00:26:41,166 --> 00:26:42,333 द हैंडसम गैंबलर 309 00:27:10,250 --> 00:27:12,541 अच्छा। रुको, रुको। 310 00:27:16,125 --> 00:27:17,375 गुडनाइट, रेट। 311 00:27:20,166 --> 00:27:21,083 अच्छा। 312 00:27:27,916 --> 00:27:29,250 -बाय। -बाय। 313 00:27:53,250 --> 00:27:54,458 क्या बकवास है? 314 00:27:57,583 --> 00:27:59,250 मेरी गाड़ी पर पेशाब कर रहे हो। 315 00:27:59,916 --> 00:28:03,416 धत्। माफ़ करना, मुझे पता नहीं चला। 316 00:28:03,500 --> 00:28:05,208 तो फिर, पेशाब करना बंद करो। 317 00:28:09,250 --> 00:28:12,375 एक बार शुरू हो जाओ तो रोकना उतना आसान नहीं होता। 318 00:28:12,916 --> 00:28:14,291 तुम्हें यह मज़ाक लगता है? 319 00:28:14,875 --> 00:28:16,791 चलो भी, थोड़ा तो है। 320 00:28:19,500 --> 00:28:22,541 मुझे कल सुबह फ़्रैंक हार्लन से जाकर मिलना है। 321 00:28:22,625 --> 00:28:24,291 बाप रे। किस बारे में? 322 00:28:24,375 --> 00:28:28,916 एमिलिया काउंटी में शेरिफ़ बनने के लिए चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के तलवे चाटने पड़ते हैं। 323 00:28:29,708 --> 00:28:32,458 तुम्हें लगता है शेरिफ़ बनी तो नई मेज़ दिलाएँगे? 324 00:28:41,291 --> 00:28:42,500 हैलो। 325 00:28:42,958 --> 00:28:45,000 आज रात बड़ा जश्न मनाया, है न? 326 00:28:47,125 --> 00:28:49,833 जिसके लिए मार्क की गाड़ी पर पेशाब करना ज़रूरी था? 327 00:28:50,708 --> 00:28:52,125 गलती से हो गया। 328 00:28:52,375 --> 00:28:54,291 बहुत बेवकूफ़ी का काम था। 329 00:28:56,333 --> 00:28:59,583 पर तुमने इतनी अच्छी सवारी की, इसलिए इसे जाने देती हूँ। 330 00:29:00,833 --> 00:29:02,666 तुमने किसी को बुलाया है? 331 00:29:05,875 --> 00:29:06,875 हाँ। 332 00:29:25,958 --> 00:29:27,583 तो, ऐसा है, रेट। 333 00:29:27,875 --> 00:29:32,583 कल से, हम हर उस इंसान से बात करेंगे, जो उस रात पिट बार में था। 334 00:29:33,500 --> 00:29:35,333 और मेरी कही इस बात का यकीन मानो 335 00:29:35,416 --> 00:29:38,458 कि अगर तुम्हारी याददाश्त ताज़ा होती है, 336 00:29:38,541 --> 00:29:42,833 तो उसका इस समय ताज़ा होना कहीं ज़्यादा अच्छा होगा। 337 00:29:44,083 --> 00:29:45,625 क्योंकि यकीन मानो, 338 00:29:46,750 --> 00:29:50,208 जो भी हुआ, वह पता ज़रूर चल जाएगा। 339 00:29:51,625 --> 00:29:54,833 हमेशा पता चल जाता है। हर बार। 340 00:30:00,083 --> 00:30:01,083 अच्छा। 341 00:30:04,083 --> 00:30:05,333 अच्छा, रेट। 342 00:30:07,458 --> 00:30:08,958 अच्छा, देखिए। 343 00:30:12,666 --> 00:30:16,166 पार्किंग वाली जगह में मेरा और ट्रेवर का झगड़ा हुआ था। 344 00:30:17,625 --> 00:30:21,541 उसने पी रखी थी, बक रहा था। मैंने उसकी नाक पर मारा और खून निकल गया, बस। 345 00:30:21,625 --> 00:30:25,500 जब मैं वापस बार में जा रहा था, तो वह खड़ा होकर मुझ पर चिल्ला रहा था। 346 00:30:28,083 --> 00:30:29,791 बस यही हुआ था। 347 00:30:32,708 --> 00:30:35,125 तो फिर एक बार में क्यों नहीं बताया? 348 00:30:36,083 --> 00:30:39,208 क्योंकि लूक शुरू से इसे लेकर पागलों की तरह पेश आ रहा है। 349 00:30:39,333 --> 00:30:43,250 उसने आपको बताया कि हमारे घर आया था, गाड़ी से हमारा बाड़ा तोड़कर निकला? 350 00:30:43,416 --> 00:30:45,000 मुझे आपको बताना चाहिए था। 351 00:30:53,125 --> 00:30:54,291 रॉयल आए हैं। 352 00:30:55,375 --> 00:30:56,750 उन्हें बाहर रुकने को कहो। 353 00:31:03,666 --> 00:31:06,291 किसी और ने यह झगड़ा देखा था? 354 00:31:08,083 --> 00:31:10,291 तुम दोनों के साथ पार्किंग में और कोई था? 355 00:31:14,916 --> 00:31:15,958 नहीं। 356 00:31:17,791 --> 00:31:19,541 नहीं, बस मैं और ट्रेव थे। 357 00:31:27,041 --> 00:31:29,208 यहीं रुकिए। जॉय रेट को ला रही हैं। 358 00:31:54,583 --> 00:31:56,750 बंदी रिहाई फ़ार्म ऐबट, रेट 359 00:32:12,708 --> 00:32:14,250 -हैलो, रॉयल। -जॉय। 360 00:32:14,916 --> 00:32:16,041 आप इसे ले जा सकते हैं। 361 00:32:16,625 --> 00:32:17,791 मेरी किस्मत अच्छी है। 362 00:32:18,708 --> 00:32:19,666 चलो। 363 00:32:32,708 --> 00:32:34,750 मैं तुम्हें कुछ बताना चाहता हूँ। 364 00:32:36,250 --> 00:32:38,333 पर तुम्हें यह बात अपने तक रखनी होगी। 365 00:32:40,416 --> 00:32:41,416 ठीक है। 366 00:32:45,250 --> 00:32:51,041 मैं हमेशा तुमसे और बाकी सब से यही कहा कि मेरे माँ-बाप बचपन में ही गुज़र गए थे। 367 00:32:54,166 --> 00:32:55,791 यह पूरा सच नहीं है। 368 00:32:56,625 --> 00:32:59,500 मेरे पापा गुज़र गए थे। पर मेरी माँ नहीं। 369 00:33:01,500 --> 00:33:06,166 मेरे पापा के जाने के बाद मैं बहुत परेशान था। 370 00:33:09,166 --> 00:33:12,000 और वहाँ से चला गया, भाग गया। 371 00:33:13,625 --> 00:33:15,333 कभी लौटकर नहीं गया। 372 00:33:18,166 --> 00:33:20,041 कभी अपनी माँ को नहीं देखा। 373 00:33:22,625 --> 00:33:23,958 या अपनी बहन को। 374 00:33:27,333 --> 00:33:28,875 मेरी एक बहन थी। 375 00:33:31,833 --> 00:33:33,125 छोटी बहन। 376 00:33:39,500 --> 00:33:41,458 दोनों में से किसी को फिर नहीं देखा। 377 00:35:06,875 --> 00:35:09,208 तो, यह मेरा भाषण है। 378 00:35:10,166 --> 00:35:11,541 क्या? 379 00:35:11,625 --> 00:35:13,208 शेरिफ़ के ओहदे के लिए। 380 00:35:14,083 --> 00:35:18,000 पता है कि आपने हमेशा बर्ट का साथ दिया, उम्मीद है कि मेरा भी साथ देंगे। 381 00:35:26,916 --> 00:35:30,791 पिछले हफ़्ते, मेरा एक आदमी 382 00:35:31,250 --> 00:35:36,916 मेरी जगह के दक्षिण वाले किनारे पर था, पहाड़ से तकरीबन आधा किलोमीटर आगे। 383 00:35:38,458 --> 00:35:42,875 वहाँ कुछ गुफ़ाएँ हैं। 384 00:35:43,833 --> 00:35:46,791 खैर, वह वहाँ होता है 385 00:35:47,625 --> 00:35:50,250 और उसे एक अजीब सी आवाज़ सुनाई देती है। 386 00:35:51,666 --> 00:35:53,208 जैसे किसी जानवर की। 387 00:35:55,083 --> 00:35:56,791 तो, वह देखने के लिए आगे बढ़ा 388 00:35:58,458 --> 00:36:00,583 और उसे एक गड़गड़ाहट सुनाई देती है। 389 00:36:06,000 --> 00:36:09,833 वह उनमें से एक गुफ़ा से ही आ रही है। 390 00:36:12,750 --> 00:36:15,583 तो, वह अपनी टॉर्च निकालता है, अंदर जाता है। 391 00:36:16,750 --> 00:36:21,250 वह और आगे तक रोशनी मारता है 392 00:36:22,833 --> 00:36:24,375 और वह देखता है... 393 00:36:25,458 --> 00:36:26,375 क्या? 394 00:36:27,416 --> 00:36:28,791 मैस्टडॉन। 395 00:36:30,000 --> 00:36:34,375 प्रागैतिहासिक हाथी। 396 00:36:35,833 --> 00:36:40,875 देर प्लियोसीन से लेकर अपने अंत तक, जब तक वे लुप्त नहीं हो गए, 397 00:36:41,041 --> 00:36:43,333 इसी इलाके में बसते थे। 398 00:36:43,416 --> 00:36:45,291 ये सभी युग हैं। 399 00:36:45,916 --> 00:36:49,875 और यह पहली बार भी नहीं है कि एक-आध यहाँ देखा गया हो। 400 00:36:49,958 --> 00:36:52,458 जंगली जानवर पकड़ने वालों को अक्सर दिखाई देते। 401 00:36:52,541 --> 00:36:55,625 और शिकारियों और इंडियन की 402 00:36:56,000 --> 00:36:59,625 ढेर सारी कहानियाँ हैं कि उन्होंने कई बार देखा। 403 00:37:02,541 --> 00:37:06,958 तो, अगर तुम शेरिफ़ बनोगी, 404 00:37:09,416 --> 00:37:12,125 तो उस बारे में क्या करोगी? 405 00:37:43,000 --> 00:37:48,958 तो, मैं सोच रहा था कि क्या हम नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। 406 00:37:51,666 --> 00:37:54,583 बिल्कुल। मुझे अच्छा लगेगा। 407 00:37:57,041 --> 00:38:00,250 उस रात, अनाज के गोदाम में, 408 00:38:00,333 --> 00:38:04,583 तुमने कहा था कि तुम्हें नौ साल से पहले की कोई भी बात याद नहीं। 409 00:38:05,208 --> 00:38:06,333 क्यों? 410 00:38:07,000 --> 00:38:09,791 बचपन में मैं एक दुर्घटना का शिकार हुई थी। 411 00:38:10,458 --> 00:38:15,208 जैकसन के एक अस्पताल में होश आया। मुझे अपने नाम के अलावा और कुछ याद नहीं था। 412 00:38:19,541 --> 00:38:21,416 मुझे उस गड्ढे में क्यों धकेला? 413 00:38:24,083 --> 00:38:25,875 शायद मैं 414 00:38:28,041 --> 00:38:30,666 देखना चाहती थी कि क्या होता है। 415 00:38:42,916 --> 00:38:44,416 मुझे माफ़ कीजिए, रॉयल। 416 00:38:47,666 --> 00:38:51,250 मुझे खुशी है कि आप लौट आए। सच में। 417 00:38:56,083 --> 00:38:58,458 तुम्हें मुझसे एक वादा करना होगा। 418 00:38:59,750 --> 00:39:03,416 इस बारे में तुम किसी से कुछ नहीं कहोगी। 419 00:39:04,250 --> 00:39:06,375 उस गड्ढे, पूरे वाकये के बारे में भी। 420 00:39:08,000 --> 00:39:12,583 और तुम मेरे परिवार से दूर रहोगी। उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। 421 00:39:13,750 --> 00:39:16,833 अगर तुम यह कर सको, तो यहाँ रह सकती हो। 422 00:39:20,125 --> 00:39:23,041 बड़ी मेहरबानी। सच में। 423 00:39:24,458 --> 00:39:26,458 पर मेरे लिए इतना काफ़ी नहीं है। 424 00:39:27,708 --> 00:39:30,041 मुझे जानना है कि अंदर आपके साथ क्या हुआ। 425 00:39:30,125 --> 00:39:31,458 मेरी बात सुनो, ठीक है? 426 00:39:31,875 --> 00:39:33,708 क्योंकि यही सच है। 427 00:39:33,791 --> 00:39:36,583 इसे छेड़ना या पूछना ठीक नहीं है... 428 00:39:36,666 --> 00:39:38,166 क्यों नहीं? 429 00:39:41,250 --> 00:39:42,458 आप कहाँ गए थे? 430 00:39:43,750 --> 00:39:45,000 आपने क्या देखा? 431 00:39:45,083 --> 00:39:46,416 मैंने इस जगह को देखा। 432 00:39:46,500 --> 00:39:47,416 और? 433 00:39:47,500 --> 00:39:49,041 -यह अलग थी। -कैसे? 434 00:39:54,458 --> 00:39:55,541 कोई और समय था। 435 00:39:58,375 --> 00:39:59,458 क्या मतलब? 436 00:40:06,375 --> 00:40:07,708 अतीत था। 437 00:40:12,125 --> 00:40:13,541 या भविष्य। 438 00:40:15,041 --> 00:40:16,958 धत् तेरे की। 439 00:40:18,125 --> 00:40:20,041 हे भगवान, रॉयल। 440 00:40:21,750 --> 00:40:24,458 आपने समय में सफ़र किया? 441 00:40:27,250 --> 00:40:28,541 आपने मुझे देखा? 442 00:40:38,333 --> 00:40:42,625 जो देखा, उसके बारे में मुँह मत खोलना और तुम रह सकती हो। 443 00:40:44,375 --> 00:40:47,541 और हम पूरे वाकये के बारे में बातें करते रहेंगे। 444 00:40:48,625 --> 00:40:50,208 मैं वादा करता हूँ। 445 00:40:53,416 --> 00:40:54,583 ठीक है, रॉयल। 446 00:40:55,166 --> 00:40:56,125 ठीक है। 447 00:41:07,291 --> 00:41:08,583 मैस्टडॉन। 448 00:41:20,333 --> 00:41:21,541 कोई गड़बड़ है? 449 00:41:26,083 --> 00:41:27,041 नहीं। 450 00:41:32,583 --> 00:41:33,583 यह क्या... 451 00:41:38,958 --> 00:41:41,000 हे ईश्वर हमें दर्शन दें 452 00:41:42,666 --> 00:41:44,333 सैर के लिए जा रही हूँ, दादी। 453 00:41:49,166 --> 00:41:51,000 फ़्रैंक के साथ मुलाकात कैसी रही? 454 00:41:51,250 --> 00:41:53,125 ठीक थी। अजीब थी। 455 00:41:53,333 --> 00:41:54,875 हाँ। मेरी भी। 456 00:41:55,000 --> 00:41:57,666 यकीन नहीं करेंगी। लोगों के फ़ोन आ रहे हैं 457 00:41:57,750 --> 00:41:59,916 कि उन्होंने एक पहाड़ को गायब होते देखा। 458 00:42:00,250 --> 00:42:01,166 क्या? 459 00:42:01,250 --> 00:42:02,208 जॉय! 460 00:42:03,041 --> 00:42:04,458 हमें बात करनी है। 461 00:42:11,625 --> 00:42:13,166 उस बकल पर किसका खून है? 462 00:42:13,291 --> 00:42:15,416 -हम अभी भी रुके हैं... -बकवास। 463 00:42:15,500 --> 00:42:18,000 मुझे पता है कि रेट ऐबट का है। आपको भी पता है। 464 00:42:50,625 --> 00:42:53,166 मुझे ट्रेवर दिख गया। पहाड़ पर। 465 00:42:53,875 --> 00:42:55,833 रास्ते पर। शायद वह मर चुका है। 466 00:43:02,083 --> 00:43:03,708 किस बात के लिए गिरफ़्तार करूँ? 467 00:43:04,333 --> 00:43:07,083 हम तहकीकात कर रहे हैं और यह बकल... 468 00:43:10,791 --> 00:43:13,000 हद है, वह रेट का ही खून है! 469 00:43:16,583 --> 00:43:18,250 जॉय, रॉयल बोल रहा हूँ। 470 00:43:19,416 --> 00:43:21,625 एमी सैर के लिए गई थी। उसे ट्रेवर मिला। 471 00:43:22,875 --> 00:43:23,916 वह मर चुका है। 472 00:43:25,708 --> 00:43:26,708 क्या हुआ? 473 00:45:38,541 --> 00:45:40,541 संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम 474 00:45:40,625 --> 00:45:42,625 रचनात्मक पर्यवेक्षक रवीन्द्र शंकर शुक्ल