1 00:00:32,750 --> 00:00:36,291 क्रोनोस नाम के किसी ग्रीक देवता के बारे में सुना है? 2 00:00:41,000 --> 00:00:42,333 उनके पास एक हँसिया थी। 3 00:00:48,250 --> 00:00:50,125 उन्होंने उससे एक गड्ढा खोदा... 4 00:00:53,750 --> 00:00:55,500 ब्रह्माण्ड में एक छेद किया... 5 00:00:58,833 --> 00:01:01,541 स्वर्ग और धरती के बीच में। 6 00:01:03,833 --> 00:01:06,125 इस दुनिया को अगली दुनिया से अलग करने के लिए। 7 00:01:07,833 --> 00:01:09,541 ज्ञात को... 8 00:01:12,916 --> 00:01:14,291 अज्ञात से अलग करने के लिए। 9 00:01:23,750 --> 00:01:26,833 दुनिया को ऐसी ही किसी चीज़ का इंतज़ार था। 10 00:01:27,708 --> 00:01:32,708 आउटर रेंज 11 00:01:48,875 --> 00:01:54,708 तीन दिन पहले 12 00:02:08,041 --> 00:02:09,916 मैंने फिर से वही सपना देखा। 13 00:02:12,416 --> 00:02:14,708 रेबेका अंधेरे में से निकलकर आई। 14 00:02:17,041 --> 00:02:21,208 एमी दौड़कर उसकी बाँहों में समा गई। पेरी भी। 15 00:02:23,166 --> 00:02:24,916 हम सब खुशी के मारे रोने लगे। 16 00:02:27,208 --> 00:02:28,791 मेरा उठने का मन नहीं किया। 17 00:02:40,083 --> 00:02:42,041 रॉयल, पेरी को यह मत बताना। 18 00:02:43,250 --> 00:02:44,500 कभी नहीं बताता। 19 00:04:49,208 --> 00:04:51,916 नहीं। अरे, नहीं। 20 00:04:53,458 --> 00:04:56,708 तलवार वगैरह से भोंकते हैं और... 21 00:05:00,750 --> 00:05:01,958 गुड मॉर्निंग। 22 00:05:02,041 --> 00:05:04,166 -ए, क्या कर रही हो? -कुछ नहीं। 23 00:05:05,333 --> 00:05:06,541 कैसी हो? 24 00:05:07,416 --> 00:05:08,375 क्या? 25 00:05:09,458 --> 00:05:11,583 रेट चाचा से शराबखाने जैसी बू आ रही है। 26 00:05:11,666 --> 00:05:13,791 नहीं! मुझे मेरा बेकन चाहिए! 27 00:05:13,875 --> 00:05:16,333 तुम आखिरी बार कब नहाए थे? और किसके साथ? 28 00:05:16,416 --> 00:05:18,583 -नहीं! -और कॉफ़ी है, माँ? 29 00:05:18,666 --> 00:05:21,208 खुद बना लो। मुझे खुमारी नहीं चढ़ी है। 30 00:05:29,000 --> 00:05:30,375 तुम लोगों ने सुना? 31 00:05:31,333 --> 00:05:32,625 सब ठीक तो है? 32 00:05:36,500 --> 00:05:37,500 हाँ। 33 00:05:38,833 --> 00:05:41,041 -पक्का? -घोड़ों को चारा देने जा रहा हूँ। 34 00:05:41,166 --> 00:05:44,583 जल्दी करो। पाँच मिनट में चर्च के लिए निकलना है। 35 00:05:44,666 --> 00:05:46,791 अभी तो 8:00 भी नहीं बजे। 36 00:05:47,958 --> 00:05:49,791 दादा जी, सुबह के 10:00 बज रहे हैं। 37 00:05:53,083 --> 00:05:54,708 सेल फ़ोन ले लेना चाहिए, पापा। 38 00:05:54,791 --> 00:05:58,541 अच्छा, एमी। यहाँ आओ। हमें देर न हो जाए। 39 00:05:59,375 --> 00:06:00,333 आओ चलें। 40 00:06:14,291 --> 00:06:18,250 कितनी मज़बूत नीव 41 00:06:18,333 --> 00:06:21,500 ईश्वर के संत 42 00:06:21,583 --> 00:06:24,750 आपके यकीन के लिए 43 00:06:24,833 --> 00:06:28,333 उसके नाम में 44 00:06:28,750 --> 00:06:32,125 वह और क्या कह सकता है 45 00:06:32,333 --> 00:06:35,541 सिवाय उसके जो उसने तुमसे कहा 46 00:06:36,000 --> 00:06:39,750 तुम जो उसकी शरण में हो 47 00:06:39,833 --> 00:06:42,625 ईसा को जो जा चुका है 48 00:06:42,708 --> 00:06:44,208 हैलो, दादा जी। 49 00:06:46,333 --> 00:06:48,041 देखिए, मैंने यह आपके लिए बनाई। 50 00:06:49,250 --> 00:06:51,291 शुक्रिया, बेटा। यह क्या है? 51 00:06:51,750 --> 00:06:54,541 उन्होंने स्वर्ग की कल्पना करके तस्वीर बनाने को कहा। 52 00:06:54,666 --> 00:07:00,083 तो, यह मैं हूँ, आप, दादी जी। यह रेट चाचा। 53 00:07:00,583 --> 00:07:03,625 पापा और माँ। साथ में कुछ और लोग हैं। 54 00:07:03,875 --> 00:07:06,583 बहुत प्यारी है, बेटा। शुक्रिया। इसके लिए शुक्रिया। 55 00:07:06,666 --> 00:07:08,166 अब जाकर दादी को ढूँढ़ो। 56 00:07:09,166 --> 00:07:13,166 अच्छा! एमिलिया काउंटी, तैयार हो? 57 00:07:13,333 --> 00:07:18,333 इस सप्ताह के फ़ाइनल में, रेट ऐबट दूसरे स्थान पर है। 58 00:07:18,416 --> 00:07:20,875 बढ़त पाने के लिए और लीडरबोर्ड पर पहला स्थान 59 00:07:20,958 --> 00:07:23,666 हासिल करने के लिए, उसे शानदार सवारी करनी होगी। 60 00:07:23,750 --> 00:07:29,750 उसे उम्मीद है कि अब वह बढ़त बना लेगा, पहला स्थान लेकर मिसाल कायम करेगा। 61 00:07:47,458 --> 00:07:48,625 शाबाश, रेट! 62 00:07:52,291 --> 00:07:53,583 एमिलिया काउंटी घुड़सवारी 63 00:08:07,000 --> 00:08:08,958 काफ़ी नहीं था। आगे नहीं बढ़ पा रहा। 64 00:08:09,041 --> 00:08:12,291 नहीं, तुम ठीक थे। वह साँड काफ़ी समय से ठीक से नहीं दौड़ रहा। 65 00:08:12,833 --> 00:08:14,916 ए, अगली बार कर पाओगे। 66 00:08:15,125 --> 00:08:17,458 हाँ, वह साँड बड़ा बेकार था, रेट। 67 00:08:17,541 --> 00:08:18,833 -अच्छा। -आराम से, एमी। 68 00:08:18,916 --> 00:08:20,375 दादा जी ने कहा, मैंने नहीं! 69 00:08:20,791 --> 00:08:22,125 घर पर मिलेंगे। 70 00:08:23,416 --> 00:08:25,125 -फिर मिलेंगे। -बाय। 71 00:08:36,041 --> 00:08:38,541 अब सीधे बिस्तर पर। हमारे पास सुबह 4-एच हैं। 72 00:08:38,625 --> 00:08:40,875 एक कहानी थी न... उसे क्या कहते हैं? 73 00:08:40,958 --> 00:08:42,458 द स्ट्रैन्ज़र। 74 00:08:51,833 --> 00:08:54,208 मुझे बताएँगी कि आप और दादा जी कैसे मिले? 75 00:08:56,083 --> 00:08:57,958 मैं तुम्हें वह कहानी बता चुकी हूँ। 76 00:08:58,291 --> 00:09:01,583 पता है, पर... फिर से बताइए। 77 00:09:02,583 --> 00:09:06,833 हमारी मुलाकात बहुत-बहुत समय पहले हुई। 78 00:09:07,541 --> 00:09:09,291 दादा जी का बचपन बहुत कठिन था। 79 00:09:10,083 --> 00:09:13,166 उन्हें पता ही नहीं चला कि उनके असली माता-पिता कौन थे। 80 00:09:13,250 --> 00:09:17,208 एक दिन कुछ हुआ जिसके चलते वह भाग गए। 81 00:09:17,291 --> 00:09:19,125 कहते हैं कि उन्हें याद नहीं। 82 00:09:19,500 --> 00:09:25,041 पर वह मेरे परिवार को मिले। जब खेत में आए तो तुम्हारे जितने छोटे थे। 83 00:09:27,375 --> 00:09:30,166 लगता है मैं जीवन भर से उनका इंतज़ार कर रही थी। 84 00:09:48,333 --> 00:09:49,416 शांत हो जाओ। 85 00:11:17,208 --> 00:11:18,541 हैलो। 86 00:11:21,166 --> 00:11:24,750 हैलो। 87 00:11:26,958 --> 00:11:29,083 तुम्हें भी महसूस हो रहा है, है न, यार? 88 00:11:29,166 --> 00:11:31,750 तुम्हें भी महसूस हो रहा है, है न, दोस्त? 89 00:11:33,791 --> 00:11:35,083 तुम्हें महसूस होता है। 90 00:11:37,416 --> 00:11:38,750 मुझे सुनाई दे रहा है। 91 00:11:49,750 --> 00:11:50,708 हैलो। 92 00:11:50,791 --> 00:11:52,250 कुछ होने वाला है। 93 00:11:54,083 --> 00:11:55,875 कुछ हो रहा है। 94 00:11:56,750 --> 00:12:00,166 वेन। तुम हो क्या? तुमने पी रखी है? 95 00:12:00,875 --> 00:12:02,125 नहीं तो। 96 00:12:04,750 --> 00:12:06,958 -कौन था? -वेन। 97 00:12:07,291 --> 00:12:08,375 बड़बड़ा रहा था। 98 00:12:34,666 --> 00:12:36,333 सिर्फ़ 279 का हिसाब मिला। 99 00:12:36,416 --> 00:12:37,750 उन्हें दोबारा गिनो। 100 00:12:37,833 --> 00:12:38,875 मैंने दो बार गिना। 101 00:12:40,041 --> 00:12:42,125 शायद फिर से दक्षिण वाला बाड़ा होगा? 102 00:12:42,208 --> 00:12:43,750 मैंने देखा, वह ठीक है। 103 00:12:43,833 --> 00:12:45,416 धत् तेरे की, पक्का? 104 00:12:48,333 --> 00:12:49,208 अच्छा। 105 00:12:53,125 --> 00:12:54,666 -दो गायब हैं। -क्या? 106 00:12:54,750 --> 00:12:57,000 -तुमने वह... -दक्षिण वाला बाड़ा ठीक है। 107 00:12:57,416 --> 00:12:58,500 रेट कहाँ है? 108 00:12:58,583 --> 00:13:00,208 लाख टके का सवाल है। 109 00:13:00,333 --> 00:13:03,166 उसके कमरे में देखती, पर क्या पता वहाँ और कौन मिले। 110 00:13:07,291 --> 00:13:08,708 -हैलो। -हैलो। 111 00:13:09,541 --> 00:13:12,625 अगर लगता है कि अपनी ज़िम्मेदारियों से भाग सकते हो, 112 00:13:12,708 --> 00:13:16,333 तो तुम गलत सोच रहे हो। तैयार हो जाओ, बाड़े देखने चलना है। 113 00:13:20,500 --> 00:13:21,458 तुम्हारी दोस्त है? 114 00:13:23,166 --> 00:13:24,375 मुझे तो याद नहीं है। 115 00:13:25,125 --> 00:13:26,541 मैं कोई मदद कर सकता हूँ? 116 00:13:26,625 --> 00:13:28,333 हे भगवान, वही उम्मीद करती हूँ। 117 00:13:28,500 --> 00:13:30,541 मैं ऐबट खेत ढूँढ़ रही हूँ। 118 00:13:31,666 --> 00:13:32,875 आस-पास कहीं है? 119 00:13:33,166 --> 00:13:35,000 हाँ, तुम वहीं हो। वह मेरा है। 120 00:13:35,250 --> 00:13:37,291 कहाँ से आई हो, बोल्डर? मिज़ूला? 121 00:13:37,791 --> 00:13:42,250 बोल्डर। कैसे पता चला? बालों के चलते? 122 00:13:44,208 --> 00:13:46,750 सब कुछ से। किसी ने तुम्हें भेजा है? 123 00:13:47,541 --> 00:13:52,375 शहर में कोई बंदा है जिसने बताया कि आप संरक्षण में रुचि रखते हैं, 124 00:13:53,000 --> 00:13:55,291 अपनी ज़मीन को टिकाऊ रखते हैं, यही सब। 125 00:13:55,458 --> 00:13:57,208 अच्छा। बेघर हो? 126 00:13:57,583 --> 00:13:58,666 नहीं तो। 127 00:13:58,833 --> 00:14:00,000 तो फिर तुम क्या हो? 128 00:14:00,083 --> 00:14:01,250 मैं एक कवयित्री हूँ। 129 00:14:01,333 --> 00:14:03,291 -तुम कवयित्री हो? -कवयित्री हूँ। 130 00:14:03,791 --> 00:14:05,791 हम कविताएँ नहीं खरीदते। 131 00:14:06,208 --> 00:14:07,750 अच्छा है, बेच भी नहीं रही। 132 00:14:09,000 --> 00:14:10,791 तो फिर यहाँ क्या काम है? 133 00:14:12,500 --> 00:14:15,875 शांति, ज्ञान, प्रेरणा के लिए। 134 00:14:16,500 --> 00:14:20,500 मज़ाक कर रही हूँ। सच कहूँ तो, मुझे शिविर लगाने के लिए कोई जगह चाहिए। 135 00:14:20,583 --> 00:14:22,000 थोड़े दिनों के लिए। 136 00:14:22,541 --> 00:14:25,333 हमारा खेत पर्यटकों के लिए नहीं, हमारे यहाँ पशु हैं। 137 00:14:25,791 --> 00:14:27,000 मुझे पता है। 138 00:14:30,791 --> 00:14:32,166 मैं पैसे दे सकती हूँ। 139 00:14:33,458 --> 00:14:35,375 लीजिए। पता है कि आपको ज़रूरत है। 140 00:14:35,458 --> 00:14:37,041 तुम्हें यह कैसे पता? 141 00:14:37,125 --> 00:14:39,625 चलिए भी, यह एक परिवार का खेत है, और... 142 00:14:44,083 --> 00:14:46,708 क्या कहते हैं? मुझे बस शिविर लगाना है। 143 00:14:52,583 --> 00:14:53,833 ठीक है। 144 00:14:54,916 --> 00:14:59,000 पश्चिमी चारागाह पर शिविर लगा लो। लाल निशान वाला बाड़ा देखना। 145 00:14:59,083 --> 00:15:01,458 पानी के लिए तबेले में एक नल है। 146 00:15:01,541 --> 00:15:03,291 बाप रे, शुक्रिया, सर। 147 00:15:03,375 --> 00:15:05,166 हाँ, रॉयल। सिर्फ़ रॉयल। 148 00:15:05,541 --> 00:15:06,791 मैं ऑटम हूँ। 149 00:15:12,541 --> 00:15:14,208 आपसे मिलकर अच्छा लगा। 150 00:15:21,375 --> 00:15:23,875 किसके पास इतना पैसा होकर भी गाड़ी नहीं होगी? 151 00:15:24,875 --> 00:15:25,958 उसके पास। 152 00:15:26,583 --> 00:15:29,625 चलो, अभी भी दो गाएँ लापता हैं। 153 00:16:10,166 --> 00:16:13,625 मैं तुम्हें देखता हूँ तुम मुझे 154 00:16:13,833 --> 00:16:14,958 लड़को। 155 00:16:15,500 --> 00:16:17,083 पापा का ऑपरेशन कैसा रहा? 156 00:16:17,166 --> 00:16:19,541 ठीक था, शुक्रिया। हम आना चाहते थे क्योंकि... 157 00:16:19,666 --> 00:16:22,083 घर गए थे, सिसिलिया ने बताया कि कुछ लापता हैं? 158 00:16:22,166 --> 00:16:24,291 हम उन्हें ढूँढ़ लेंगे। शुक्रिया। 159 00:16:25,000 --> 00:16:26,500 आपके लिए क्या कर सकते हैं? 160 00:16:26,625 --> 00:16:28,958 हमें लगा कि खुद आकर बताना सही होगा... 161 00:16:29,041 --> 00:16:30,666 आप डेढ़ किलोमीटर आगे आ गए। 162 00:16:30,750 --> 00:16:32,750 बाड़ा हटाने के लिए 30 दिन का समय है। 163 00:16:32,833 --> 00:16:35,958 वरना 80,000 डॉलर का जुर्माना और हम अदालत जाएँगे। 164 00:16:36,625 --> 00:16:40,250 अच्छा। असल बात क्या है? पानी का अधिकार? खुदाई का? 165 00:16:40,333 --> 00:16:41,916 काम की बात है। 166 00:16:42,000 --> 00:16:43,791 सरासर बकवास है, तुम भी जानते हो। 167 00:16:43,875 --> 00:16:46,000 सच कहूँगा, मैं भी कुछ समझा नहीं। 168 00:16:46,083 --> 00:16:47,958 पर मेरे पापा में कोई जोश जाग उठा। 169 00:16:48,416 --> 00:16:50,375 -अगर उनसे बात करनी है... -नहीं। 170 00:16:50,500 --> 00:16:52,333 कोई समझौता नहीं होगा, लूक। 171 00:16:52,416 --> 00:16:55,083 यह काउंटी निर्धारक की चिट्ठी है, 172 00:16:55,166 --> 00:16:58,166 और सच तो यह है कि तुम्हें ज़मीन छोड़नी होगी। 173 00:17:01,083 --> 00:17:02,208 बिली! 174 00:17:02,666 --> 00:17:03,958 यह चोरी करना नहीं है। 175 00:17:04,125 --> 00:17:05,458 यह पूरी तरह से वैध है। 176 00:17:05,500 --> 00:17:06,458 बिली! 177 00:17:06,500 --> 00:17:10,250 -अपने पापा से बात करके देखता हूँ। -अपना मुँह बंद रखोगे? 178 00:17:10,333 --> 00:17:12,875 पता है कि आपके पूरे परिवार ने बहुत कुछ झेला। 179 00:17:12,958 --> 00:17:15,041 जैसा कि मैंने कहा, बस काम की बात है। 180 00:17:15,500 --> 00:17:17,250 लूक, चलो! 181 00:17:26,416 --> 00:17:27,583 यह वैध है? 182 00:17:28,125 --> 00:17:29,250 लगता तो है। 183 00:17:29,333 --> 00:17:31,000 मैं वकील को फ़ोन करूँ? 184 00:17:31,208 --> 00:17:32,583 मैं देख लूँगा। 185 00:17:33,250 --> 00:17:36,875 बूढ़े वेन के दिमाग में या तो कुछ चल रहा है या पागल हो गया है। 186 00:17:37,458 --> 00:17:39,125 चलो, उन दोनों को ढूँढ़ते हैं। 187 00:17:40,375 --> 00:17:44,708 रेट, तुम उत्तर की ओर जाओ। पेरी, दक्षिण। मैं पश्चिम की ओर जाता हूँ। 188 00:22:02,333 --> 00:22:05,541 एमिलिया काउंटी शेरिफ़ 189 00:22:16,916 --> 00:22:18,125 जॉय आई है। 190 00:22:34,166 --> 00:22:35,416 हैलो, रॉयल। 191 00:22:41,250 --> 00:22:42,416 हैलो कहो। 192 00:22:43,208 --> 00:22:44,375 हैलो, जॉय। 193 00:22:46,666 --> 00:22:50,416 जॉय का कहना है कि एफ़बीआई रेबेका की तलाश बंद कर रहा है। 194 00:22:51,083 --> 00:22:55,000 मैंने उनसे बात करके, जितना हो सके पता करने की कोशिश की, पर... 195 00:22:55,083 --> 00:22:56,000 अब क्यों? 196 00:22:56,166 --> 00:22:57,791 अब क्यों उम्मीद छोड़ रहे हैं? 197 00:22:58,291 --> 00:22:59,583 नौ महीने का समय पूरा हुआ। 198 00:22:59,708 --> 00:23:02,833 अगर वह खुद गई हो, तो इसकी प्राथमिकता घट जाती है। 199 00:23:03,250 --> 00:23:06,833 उन्हें कितनी बार बताना होगा कि वह एमी को छोड़कर कभी नहीं जाएगी। 200 00:23:06,916 --> 00:23:07,875 मुझे पता है। 201 00:23:07,958 --> 00:23:10,875 रेबेका ने तुम्हें जो आखिरी बात कही... 202 00:23:10,958 --> 00:23:14,500 मैं इसका जवाब दे चुका हूँ। तुम्हें लगता है कुछ छुपा रहा हूँ? 203 00:23:14,583 --> 00:23:16,958 -हम कुछ नहीं छुपा रहे। -बस मदद कर रहा हूँ। 204 00:23:17,041 --> 00:23:18,791 -मदद नहीं हो रही। -लड़को, बस। 205 00:23:18,875 --> 00:23:20,791 मुझे पता है। यह तुम भी जानते हो। 206 00:23:22,041 --> 00:23:24,000 ए। पेरी, मेरी तरफ़ देखो। 207 00:23:27,291 --> 00:23:28,625 पता है यह बहुत मुश्किल है। 208 00:23:29,833 --> 00:23:33,041 मैं उम्मीद नहीं छोड़ूँगी। दोस्त की तरह बात कर रही हूँ। 209 00:23:33,125 --> 00:23:35,166 अपने परिवार का खयाल रखना। 210 00:23:47,333 --> 00:23:50,333 हे प्रभु, हमारी ज़मीन के लिए आपका शुक्रिया। 211 00:23:51,000 --> 00:23:52,666 सेहत के लिए शुक्रिया। 212 00:23:52,750 --> 00:23:55,166 दादी जी और दादा जी के लिए शुक्रिया। 213 00:23:55,250 --> 00:23:57,166 रेट चाचा के लिए शुक्रिया। 214 00:23:57,666 --> 00:24:00,541 और प्लीज़ माँ को घर वापस ले आइए। आमीन। 215 00:24:01,625 --> 00:24:02,625 आमीन। 216 00:25:26,583 --> 00:25:30,041 वायोमिंग राज्य एमिलिया काउंटी निर्धारक का दफ़्तर 217 00:25:38,166 --> 00:25:40,250 यह क्या बकवास है? 218 00:25:42,041 --> 00:25:43,458 धत्! 219 00:26:20,541 --> 00:26:21,375 गुड मॉर्निंग। 220 00:26:23,500 --> 00:26:25,708 -भूख लगी है? -नहीं, शुक्रिया। 221 00:26:26,541 --> 00:26:28,083 यहाँ सब ठीक है? 222 00:26:28,458 --> 00:26:29,500 सब बढ़िया है। 223 00:26:30,250 --> 00:26:32,333 आपकी ज़मीन कमाल की है। 224 00:26:32,458 --> 00:26:36,000 यहाँ कोई खास बात है। 225 00:26:36,416 --> 00:26:37,500 हाँ। 226 00:26:39,416 --> 00:26:41,250 आप यहाँ बस बातें करने आए हैं? 227 00:26:41,791 --> 00:26:43,458 नहीं। मैं बस... 228 00:26:44,458 --> 00:26:48,791 एक काम करना, इस जगह और खाड़ी के बीच में ही रहना, ठीक है? 229 00:26:49,583 --> 00:26:51,833 मैंने पश्चिमी चारागाह कहा था, पर... 230 00:26:53,583 --> 00:26:55,416 किसी को पता है तुम यहाँ हो? 231 00:26:55,541 --> 00:26:58,041 फ़ोन का नेटवर्क नहीं है। अगर कुछ हुआ... 232 00:26:58,125 --> 00:26:59,333 मुझे कुछ नहीं होगा। 233 00:27:00,458 --> 00:27:01,416 ठीक है। 234 00:27:01,708 --> 00:27:03,083 इतना यकीन कैसे है? 235 00:27:03,541 --> 00:27:04,750 मैं सुरक्षित रहूँगी। 236 00:27:05,291 --> 00:27:09,083 दुनिया अपने तरीके से ही चलती है। चिंता की कोई बात नहीं है। 237 00:27:09,208 --> 00:27:11,625 अगर दुनिया बुरी निकली तो? 238 00:27:12,250 --> 00:27:13,333 बुरी मतलब? 239 00:27:13,750 --> 00:27:15,916 जैसे तुमने अपने इस तीतर का हाल किया। 240 00:27:19,625 --> 00:27:21,541 इस खेत को बेचना हो तो क्या लेंगे? 241 00:27:22,208 --> 00:27:23,375 मैं नहीं बेचूँगा। 242 00:27:24,333 --> 00:27:26,041 मुझे लगा था आप यही कहेंगे। 243 00:27:26,708 --> 00:27:29,625 जहाँ तक मुझे पता है, कभी न कभी तो बेचना ही पड़ेगा। 244 00:27:29,708 --> 00:27:31,125 मेरी पत्नी से जाकर कहो। 245 00:27:31,208 --> 00:27:34,958 सौ सालों से उसके परिवार में है, कभी किसी को बेचने का नहीं सोचा। 246 00:27:35,041 --> 00:27:36,208 आपकी पत्नी को लगता है। 247 00:27:37,625 --> 00:27:38,583 और आपको? 248 00:27:41,250 --> 00:27:42,875 चलिए भी, क्या कीमत होगी? 249 00:27:44,583 --> 00:27:45,666 पाँच मिलियन? 250 00:27:47,000 --> 00:27:47,833 छह? 251 00:27:48,416 --> 00:27:50,208 ऐसे बोल रही हो मानो पैसे हों। 252 00:27:51,208 --> 00:27:52,375 शायद हैं। 253 00:27:53,125 --> 00:27:54,083 साबित करो। 254 00:27:57,750 --> 00:28:00,458 लड़की को राज़ छुपाकर रखने चाहिए, है न? 255 00:28:01,875 --> 00:28:03,375 अगर आप अदला-बदली करना न चाहें। 256 00:28:07,250 --> 00:28:09,791 कोई राज़ हैं जिनकी अदला-बदली करना चाहोगे, रॉयल? 257 00:28:14,083 --> 00:28:16,000 जब भी मन हो, मैं यहीं मिलूँगी। 258 00:28:50,666 --> 00:28:53,125 अरे, यार, माफ़ करना। मेरा इरादा... 259 00:28:53,500 --> 00:28:56,958 मुझे पता है तुमने सब बता दिया और मेरा इरादा तुम्हें... 260 00:28:57,041 --> 00:29:01,125 हम सब समझने की कोशिश कर रहे हैं। 261 00:29:11,083 --> 00:29:13,333 ए, मैं एक ड्रिंक पीने जाऊँ? 262 00:29:13,500 --> 00:29:14,500 तुम भी चलोगे? 263 00:29:20,625 --> 00:29:24,208 अगर मैंने इसके लिए पिछले दस साल गँवा दिए हों तो? 264 00:29:24,916 --> 00:29:27,541 मेरी उम्र में, तुम्हारी पत्नी थी और बच्ची भी। 265 00:29:28,083 --> 00:29:31,125 यह दलदल है, अगली बार और अच्छे से सवारी करना। 266 00:29:31,625 --> 00:29:36,458 खतरा मोल लो और अफ़सोस मत करो, इतना ही कहूँगा। 267 00:29:37,333 --> 00:29:38,458 हाँ। 268 00:29:39,791 --> 00:29:42,708 पर मुझे लगता है कि हमें इस टकीला का अफ़सोस होगा। 269 00:29:52,666 --> 00:29:55,083 -चार शॉट। -अच्छा, टकीला के चार शॉट। 270 00:29:55,291 --> 00:29:56,833 मरिया यहाँ क्या कर रही है? 271 00:29:57,166 --> 00:29:58,833 मुझे नहीं पता। 272 00:30:01,166 --> 00:30:02,291 क्या? 273 00:30:02,750 --> 00:30:03,916 क्या? 274 00:30:04,375 --> 00:30:05,500 क्या? 275 00:30:06,208 --> 00:30:09,500 तुम 16 साल की उम्र से इस लड़की से प्यार करते आए हो। 276 00:30:09,583 --> 00:30:12,833 मुझे समझ नहीं आता कि तुम उससे मिले क्यों नहीं। 277 00:30:12,916 --> 00:30:14,250 -मिल सकता हूँ। -अच्छा? 278 00:30:14,333 --> 00:30:17,875 उसका प्रेमी था, उसने कॉलेज में पढ़ाई की। मैं यहीं रहा। 279 00:30:17,958 --> 00:30:22,166 हिम्मत करके उसके साथ नाचने से पहले कितने बहाने बनाओगे? 280 00:30:22,250 --> 00:30:23,583 उठो! 281 00:30:23,666 --> 00:30:26,958 चलो, घुड़सवारी करने वाले कमीने! उठो भी! 282 00:30:27,416 --> 00:30:29,250 जाकर लड़की से बात करो! चलो! 283 00:30:33,000 --> 00:30:35,250 रंग में भंग करने वाले। लड़कियों की रात है। 284 00:30:58,083 --> 00:31:00,291 रॉयल, तुम अंदर हो? 285 00:31:01,250 --> 00:31:02,833 ज़रा रुकना। 286 00:31:37,875 --> 00:31:41,458 मुझे लगता है रेबेका छोड़कर चली गई है। हमेशा के लिए। 287 00:31:44,000 --> 00:31:47,125 समझ में नहीं आता कि पेरी से क्या कहूँ। या फिर एमी से। 288 00:31:54,458 --> 00:31:56,333 यह भी भगवान की मर्ज़ी है? 289 00:32:03,875 --> 00:32:05,875 -तुम यह मानते हो? -नहीं। 290 00:32:18,166 --> 00:32:19,208 मुझे नहीं पता। 291 00:32:36,333 --> 00:32:41,750 ऐसा है... हमें ठेस पहुँची है, उसका यह मतलब नहीं कि भगवान नहीं है। 292 00:32:48,375 --> 00:32:52,208 हम कुछ नहीं कर सकते। हमें यह स्वीकार करना होगा। 293 00:32:54,708 --> 00:32:56,416 सब ठीक है। हाँ। 294 00:33:04,250 --> 00:33:05,500 नहीं, ठीक नहीं है। 295 00:33:30,166 --> 00:33:34,625 मैं वही तो कह रहा हूँ। हम उन शहरी लड़कों की बराबरी नहीं कर सकते। 296 00:33:35,333 --> 00:33:38,166 पापा जो ये पुराने ज़माने की... 297 00:33:38,250 --> 00:33:40,708 देखो, उनके लिए परिवार और ज़मीन 298 00:33:40,791 --> 00:33:44,166 हमेशा पैसों से ज़्यादा अहमियत रखेंगे। 299 00:33:45,375 --> 00:33:47,458 उन्हें बस एक ही तरीका आता है। 300 00:33:49,083 --> 00:33:50,250 हाँ। 301 00:33:50,875 --> 00:33:53,666 और उस तरह उन्हें पूरे खेत की कीमत चुकानी पड़ेगी। 302 00:33:55,208 --> 00:33:58,250 -अगर हमने दस साल पहले बेचा होता... -अरे, यार। 303 00:33:59,166 --> 00:34:00,166 ए। 304 00:34:01,958 --> 00:34:04,041 -मुझसे एक वादा करो। -हाँ? 305 00:34:05,750 --> 00:34:08,125 घुड़सवारी मत छोड़ना। 306 00:34:09,041 --> 00:34:11,166 अच्छा, एक बात बताता हूँ... 307 00:34:11,291 --> 00:34:14,208 अगर तुम आगे बढ़ने की सोचो तो मैं साँड की सवारी करूँगा। 308 00:34:14,291 --> 00:34:16,875 आगे बढ़ना। किस चीज़ से? 309 00:34:17,416 --> 00:34:20,083 पेरी, चलो भी। रेबेका से। 310 00:34:28,666 --> 00:34:32,500 धत्, यार, मुझे माफ़ करना। मैंने पी रखी है। यह... 311 00:34:33,666 --> 00:34:35,958 मैंने ऐसा कहकर बेवकूफ़ी की। 312 00:34:44,541 --> 00:34:47,291 लगता है अब मुझमें और हिम्मत नहीं रही। 313 00:34:47,375 --> 00:34:50,750 नहीं। ए, मेरी बात सुनो। 314 00:34:51,208 --> 00:34:54,458 तुम ठीक हो जाओगे। अच्छा? 315 00:34:56,458 --> 00:34:58,333 एमी भी। भरोसा रखो। 316 00:35:01,333 --> 00:35:04,250 ए, तुम ठीक हो? बाहर जाना चाहते हो? 317 00:35:05,000 --> 00:35:09,958 अच्छा। जाकर उल्टी करो, फिर अंदर आना, हम अपनी बीयर खत्म करेंगे। 318 00:35:17,458 --> 00:35:19,041 ए, तुम ठीक तो हो? 319 00:35:21,166 --> 00:35:24,458 कमीने कहीं के! यह क्या कर दिया? 320 00:35:24,541 --> 00:35:26,708 मैं अंदर जा रही हूँ। 321 00:35:27,000 --> 00:35:29,583 तुझे क्या हुआ है, साले? 322 00:35:30,625 --> 00:35:32,208 दो बीयर दीजिएगा। 323 00:35:34,000 --> 00:35:35,083 तुम्हें धोखा हुआ। 324 00:35:36,000 --> 00:35:36,958 क्या कहा? 325 00:35:37,041 --> 00:35:40,916 जिसने तुम्हें उस साँड पर बिठाया, उसने धोखा किया। उतने बुरे नहीं हो। 326 00:35:41,833 --> 00:35:44,500 हाँ, अगर पाँच सालों में तुम बेकार नहीं हुए तो। 327 00:35:46,666 --> 00:35:48,625 मैं तुम्हें वहाँ देखकर हैरान था। 328 00:35:48,708 --> 00:35:52,750 पढ़ाई का क्या हुआ? मुझे लगा था कि जानवरों की डॉक्टर वगैरह बनोगी। 329 00:35:52,833 --> 00:35:56,625 मैं थक गई। वह और घर की भी याद आती थी। 330 00:35:56,958 --> 00:35:58,333 तुम्हें यह जगह याद आती थी? 331 00:35:58,416 --> 00:36:01,500 कुछ-कुछ। हाँ, मतलब, और भी बातें थीं। 332 00:36:03,875 --> 00:36:06,833 और तुम? तुम वह खेत छोड़ोगे? 333 00:36:07,291 --> 00:36:09,375 नहीं। दरअसल, नहीं। 334 00:36:09,500 --> 00:36:12,500 तुमने कहा था कि सबसे पहले तुम भाग जाओगे। 335 00:36:17,666 --> 00:36:19,500 लो। मेरी तरफ़ से। 336 00:36:20,333 --> 00:36:22,125 तुम्हारे दोस्त के लिए नहीं है? 337 00:36:22,208 --> 00:36:24,458 ट्रेवर? नहीं। 338 00:36:26,041 --> 00:36:27,625 और वह मेरा दोस्त नहीं है। 339 00:36:29,541 --> 00:36:30,791 क्या तुम... 340 00:36:32,500 --> 00:36:33,916 क्या तुम... 341 00:36:35,083 --> 00:36:36,625 धत् तेरे की। एक सेकेंड। 342 00:36:38,000 --> 00:36:41,041 शांत हो जाओ। अंदर जाकर लूक को ढूँढ़ो। 343 00:36:41,125 --> 00:36:42,333 -लूक को ढूँढ़ूँ? -ए। 344 00:36:42,416 --> 00:36:45,208 भाड़ में जा, साले! तो ज़रा मुझे समझाओ। 345 00:36:45,291 --> 00:36:48,375 -उसे हाथ लगाया तो छोड़ूँगा नहीं। -अच्छा? 346 00:36:48,750 --> 00:36:52,875 जिस तरह से साँड की सवारी करते हो, अगर उसी तरह से लड़ते हो, तो मैं जीतूँगा। 347 00:37:20,208 --> 00:37:22,333 एक बात सच-सच बताऊँ? 348 00:37:24,125 --> 00:37:26,500 मुझमें ऐसी कोई खास बात नहीं है, 349 00:37:27,500 --> 00:37:30,583 पर तुम्हें उसके जैसा कमीना कभी देखने को नहीं मिलेगा। 350 00:37:32,166 --> 00:37:33,833 मैं गाड़ी लेकर आता हूँ। 351 00:37:39,541 --> 00:37:40,541 लड़को। 352 00:37:54,083 --> 00:37:55,291 चलो। आओ। 353 00:38:06,458 --> 00:38:07,833 कमीना कहीं का। 354 00:38:09,916 --> 00:38:13,958 जब मेरे पापा ने तुम्हारी ज़मीन लेनी चाही, तब तुम लोगों के लिए बुरा लगा, 355 00:38:14,083 --> 00:38:15,791 पर अब मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता। 356 00:38:15,875 --> 00:38:20,541 हम तुम्हारा सब कुछ छीन लेंगे। तुम्हारी पूरी दुनिया गायब होकर रह जाएगी, 357 00:38:20,625 --> 00:38:22,250 तुम्हारी पत्नी की तरह। 358 00:38:24,458 --> 00:38:27,625 यह मानने में शर्म आती है कि उसे तुमसे बेहतर मर्द मिल गया? 359 00:38:27,791 --> 00:38:30,750 या फिर उसने समझदारी दिखाते हुए तुम्हें छोड़... 360 00:40:08,291 --> 00:40:09,583 पेरी। 361 00:40:10,791 --> 00:40:14,041 बताओ मुझे क्या करना है। ठीक है? 362 00:40:17,333 --> 00:40:21,583 अगर दो घंटे गाड़ी चलाकर अस्पताल जाना है, तो तुम्हें मुझको बताना होगा। 363 00:40:21,666 --> 00:40:25,000 अगर शेरिफ़ से मिलना चाहते हो, तो तुम्हें मुझको बताना होगा। 364 00:40:31,458 --> 00:40:32,500 पेरी! 365 00:41:52,750 --> 00:41:54,083 यह क्या है? 366 00:42:18,708 --> 00:42:20,000 इसके भाइयों को पता है? 367 00:42:20,083 --> 00:42:22,125 नहीं। वे नशे में थे। 368 00:42:23,208 --> 00:42:26,541 हमें लगा अगर इसे इसके घर ले जाएँ तो... 369 00:42:26,625 --> 00:42:28,083 इसे यहाँ क्यों लाए? 370 00:42:44,708 --> 00:42:45,625 अच्छा। 371 00:42:47,916 --> 00:42:49,000 इसे ठीक करते हैं। 372 00:42:53,125 --> 00:42:54,750 आप शेरिफ़ को फ़ोन नहीं करेंगे? 373 00:42:54,833 --> 00:42:58,000 देखिए, मैंने गड़बड़ की, समझे? यह आपकी समस्या नहीं है। 374 00:42:58,083 --> 00:43:01,250 हमने फ़ोन घुमाया, तो सिर्फ़ तुम नहीं, दोनों जेल जाओगे। 375 00:43:01,875 --> 00:43:03,208 समझ रहे हो न? 376 00:43:04,958 --> 00:43:06,041 इसे उतारो। 377 00:43:08,666 --> 00:43:11,000 मैं और तुम्हारा भाई कुछ सोचेंगे। 378 00:43:11,083 --> 00:43:13,083 कोई फ़ोन करे, तो मत उठाना। 379 00:43:13,291 --> 00:43:17,083 तुम्हारी माँ उठ जाए, तो कुछ मत कहना। आई बात समझ में? 380 00:43:22,875 --> 00:43:25,583 देखो, इससे बचने का कोई रास्ता नहीं है। 381 00:43:25,666 --> 00:43:27,541 तुम्हारे भाई ने बहुत कुछ झेला है। 382 00:43:27,625 --> 00:43:29,875 एमी को हरगिज़ अपना पिता खोने नहीं दूँगा। 383 00:43:29,958 --> 00:43:31,000 मानते हो? 384 00:43:31,500 --> 00:43:35,125 हाँ, पर मेरे लिए क्या मतलब है? मैं अकेला इसका ज़िम्मेदार बनूँगा? 385 00:43:35,250 --> 00:43:37,041 मैं किसी को नहीं खोऊँगा। 386 00:43:40,250 --> 00:43:41,750 तो हम क्या करेंगे? 387 00:43:49,500 --> 00:43:52,708 तुम्हें कमीज़ें जलानी होंगी और गाड़ी साफ़ करनी होगी। 388 00:43:52,875 --> 00:43:54,625 लाश को मैं संभाल लूँगा। 389 00:43:54,708 --> 00:43:56,333 आप क्या करेंगे? 390 00:43:56,416 --> 00:43:59,666 मेरे वापस लौटने तक तबेले में रुकना। समझे? 391 00:43:59,750 --> 00:44:02,333 मेरे वापस आने पर, हम किसी से ज़िक्र नहीं करेंगे। 392 00:44:05,291 --> 00:44:06,916 ए, तुमने ट्रेवर को देखा है? 393 00:45:04,958 --> 00:45:06,333 वह क्या है? 394 00:45:06,750 --> 00:45:07,958 सो जाओ। 395 00:45:08,416 --> 00:45:09,625 कौन है? 396 00:45:36,250 --> 00:45:37,458 हैलो। 397 00:45:37,541 --> 00:45:39,041 क्या बात है? यह सब क्या है? 398 00:45:39,166 --> 00:45:40,375 तुम्हारा भाई घर पर है? 399 00:45:40,750 --> 00:45:41,875 क्यों? 400 00:45:42,041 --> 00:45:43,500 तुम लोग अभी घर आए हो? 401 00:45:45,041 --> 00:45:49,250 मैं तकरीबन एक घंटे पहले लौटा। क्यों, क्या बात है? 402 00:45:50,708 --> 00:45:52,041 हैलो, एमी। 403 00:45:52,583 --> 00:45:54,208 जाकर सो जाओ, बेटा। 404 00:45:54,416 --> 00:45:55,958 मुझे पानी चाहिए। 405 00:45:56,583 --> 00:45:58,041 रेट कहाँ है? 406 00:46:07,916 --> 00:46:09,458 हम अंदर आ सकते हैं? 407 00:46:09,666 --> 00:46:11,791 -नहीं। -मैं दोबारा पूछता हूँ। 408 00:46:12,291 --> 00:46:13,791 रेट कहाँ है? 409 00:46:15,458 --> 00:46:16,666 वह यहाँ नहीं है। 410 00:46:16,791 --> 00:46:17,958 तो फिर कहाँ है? 411 00:46:19,666 --> 00:46:20,583 मुझे नहीं पता। 412 00:46:22,000 --> 00:46:23,916 उसकी गाड़ी सामने नहीं है। 413 00:46:26,458 --> 00:46:29,375 हाँ। तो फिर मुझे नहीं पता। 414 00:46:30,541 --> 00:46:31,916 तुमने ट्रेवर को कहीं देखा? 415 00:46:32,500 --> 00:46:33,916 बार से निकलने के बाद नहीं। 416 00:46:42,750 --> 00:46:44,791 पापा, मुझे प्यास लगी है। 417 00:46:45,541 --> 00:46:47,083 रुको, बेटा। 418 00:46:47,583 --> 00:46:48,541 ए। 419 00:46:49,875 --> 00:46:51,708 तुम अंदर नहीं आओगे। 420 00:46:54,750 --> 00:46:56,500 तुम्हारे हाथ को क्या हुआ? 421 00:46:57,416 --> 00:46:58,958 घोड़ा इस पर चढ़ गया था। 422 00:47:01,541 --> 00:47:03,666 अच्छा, हमारे साथ ज़रा बाहर आओगे? 423 00:47:05,208 --> 00:47:06,541 बस देखना चाहते हैं। 424 00:47:07,083 --> 00:47:10,041 पापा, पानी। प्लीज़? 425 00:47:45,958 --> 00:47:47,000 शुक्रिया। 426 00:47:47,291 --> 00:47:48,916 -हैलो। -हैलो। 427 00:47:49,375 --> 00:47:52,166 आप इसे सुला देंगी, मुझे... 428 00:47:52,250 --> 00:47:54,958 -दरवाज़े पर कौन है? -चिंता मत कीजिए। मैं देख लूँगा। 429 00:47:55,333 --> 00:47:59,625 दादी जी तुम्हें सुला देंगी, मैं ज़रा बाहर जाकर आता हूँ। 430 00:47:59,708 --> 00:48:01,000 -ठीक है? -ठीक है। 431 00:48:02,125 --> 00:48:03,416 आ जाओ, बेटा। 432 00:48:06,833 --> 00:48:08,583 लूक, सुबह के 1:00 बज रहे हैं। 433 00:48:12,666 --> 00:48:15,916 देखो, मुझे नहीं पता कि तुम यहाँ क्या ढूँढ़ रहे हो। 434 00:48:22,375 --> 00:48:23,791 लूक, चलो भी। 435 00:48:26,958 --> 00:48:29,291 -इन्हें खोलोगे? -तुम्हें क्या लगता है... 436 00:48:29,375 --> 00:48:31,125 तुम बस दरवाजा खोल दो। 437 00:48:31,208 --> 00:48:34,958 अगर रेट अंदर है तो नशे में है, इतना बता सकता हूँ। 438 00:48:42,708 --> 00:48:46,333 घर जाकर दूसरी तरफ़ की चाबियाँ लेकर आता हूँ। 439 00:48:47,750 --> 00:48:48,875 नहीं। 440 00:48:51,416 --> 00:48:53,583 शायद हम इसे अभी खोलेंगे। 441 00:49:01,000 --> 00:49:03,583 यार, अब बस भी करो। 442 00:49:18,250 --> 00:49:20,875 लूक, ज़रा यह देखो। 443 00:49:27,333 --> 00:49:29,458 शायद कोई घोड़े पर निकला है। 444 00:49:29,833 --> 00:49:32,583 क्या? नहीं, बेवकूफ़, यह पहले का है। 445 00:49:34,916 --> 00:49:36,625 मुझे तो काफ़ी ताज़ा लगता है। 446 00:50:16,125 --> 00:50:17,833 टिली! 447 00:52:22,541 --> 00:52:24,416 यह क्या है, रॉयल? 448 00:52:31,333 --> 00:52:32,750 मुझे नहीं पता कि क्या है। 449 00:52:35,333 --> 00:52:37,166 आपको कुछ तो पता होगा। 450 00:52:37,291 --> 00:52:39,708 वरना आप इसके अंदर लाश क्यों फेंकेंगे? 451 00:52:49,875 --> 00:52:52,000 ग्रीक भगवान क्रोनोस के बारे में सुना है? 452 00:52:54,250 --> 00:52:55,250 क्या? 453 00:52:55,333 --> 00:52:58,458 वह हर सभ्यता में, 454 00:52:58,541 --> 00:53:02,875 यहाँ-वहाँ हर जगह अवतरित हुए। 455 00:53:03,791 --> 00:53:07,916 उनके पास हमेशा एक... दरांती रहती थी। 456 00:53:11,000 --> 00:53:12,083 क्या कह रही हो? 457 00:53:12,208 --> 00:53:17,458 उन्होंने उस दरांती से एक गड्ढा खोदा, ब्रह्माण्ड में एक छेद, 458 00:53:17,541 --> 00:53:22,833 स्वर्ग और धरती के बीच में, इस दुनिया को अगली दुनिया से अलग करने के लिए। 459 00:53:23,000 --> 00:53:27,583 ज्ञात को अज्ञात से अलग करने के लिए। 460 00:53:28,708 --> 00:53:34,000 उसी तरह क्रोनोस, मतलब समय का जन्म हुआ... यह घटनाक्रम है। 461 00:53:41,083 --> 00:53:42,916 इसके बारे में और किसे पता है? 462 00:53:49,041 --> 00:53:50,250 किसी को नहीं। 463 00:53:53,375 --> 00:53:54,416 वाकई? 464 00:53:56,291 --> 00:53:57,458 हाँ। 465 00:54:04,041 --> 00:54:05,708 मैं किसी को नहीं बताऊँगी। 466 00:54:08,500 --> 00:54:09,333 सुनो। 467 00:54:09,833 --> 00:54:11,625 मैं किसी को नहीं बताऊँगी। 468 00:54:12,375 --> 00:54:14,666 यह राज़ हमारे बीच ही रहेगा। 469 00:54:17,708 --> 00:54:18,583 वादा? 470 00:54:23,416 --> 00:54:26,875 दुनिया को ऐसी ही किसी चीज़ का इंतज़ार था। 471 00:56:31,125 --> 00:56:33,125 संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम 472 00:56:33,208 --> 00:56:35,208 रचनात्मक पर्यवेक्षक रवीन्द्र शंकर शुक्ल