1 00:00:13,514 --> 00:00:14,932 हे भगवान! 2 00:00:16,267 --> 00:00:17,935 -क्या ये स्पेससूट हैं? -हाँ। 3 00:00:18,728 --> 00:00:21,188 करीब दस साल पहले बनाए थे। 4 00:00:24,775 --> 00:00:26,527 इन पर कारीगरी... 5 00:00:26,610 --> 00:00:29,238 हाँ, तुम हैरान हो। मैं बेकार चीजें नहीं बनाता। 6 00:00:29,321 --> 00:00:31,323 आपको इसके बारे में अच्छी जानकारी है। 7 00:00:31,407 --> 00:00:36,620 हाँ, इन चीज़ों को बनाने वाले अजीबोगरीब लोगों का एक ऑनलाइन समुदाय है। 8 00:00:36,704 --> 00:00:39,915 मैं सूट में कभी ऑक्सीजन, हवा के बहाव का 9 00:00:39,999 --> 00:00:42,793 दबाव सही नहीं कर पाया। 10 00:00:43,753 --> 00:00:46,881 सुनिए। मैं भी ऐसे काम कर सकता हूँ। 11 00:00:47,673 --> 00:00:50,968 हाँ, वैसे भी क्या मुसीबत आ सकती है? 12 00:00:52,178 --> 00:00:53,721 तुम्हारा दम घुट सकता है। 13 00:00:54,889 --> 00:00:57,099 यह तो नहीं सोचोगे कि इस सबके पैसे दूँगा। 14 00:00:57,183 --> 00:01:00,519 -चिंता मत कीजिए, मैं दे दूँगा। -अच्छा? 15 00:01:00,603 --> 00:01:02,938 बेरोज़गार होकर भी तुम्हारे पास काफ़ी पैसे हैं। 16 00:01:03,022 --> 00:01:06,275 -मुझे पुरानी नौकरी से पैसा मिला। -"चोट" लगने का? 17 00:01:06,358 --> 00:01:10,404 नहीं, मैं शैम्पेन के बड़े विटामिन कारखाने में इंजीनियर था। 18 00:01:10,488 --> 00:01:14,617 वे मल्टीविटामिन में राइबोफ़्लेविन को लेकर झूठ बोल रहे थे। मैंने खुलासा किया। 19 00:01:14,700 --> 00:01:15,659 माफ़ कीजिए! 20 00:01:17,536 --> 00:01:20,831 मुझे छह टैंक किराए पर लेने हैं। प्रत्येक अस्सी घन फुट का। 21 00:01:20,915 --> 00:01:21,874 चार रेगुलेटर। 22 00:01:21,957 --> 00:01:24,376 -ज़रूर। झील में गोता लगाओगे? -नहीं। 23 00:01:24,460 --> 00:01:26,003 अच्छा? क्या गुफा है? 24 00:01:26,086 --> 00:01:28,255 क्योंकि हमारे पास बढ़िया नए दीपक हैं... 25 00:01:28,339 --> 00:01:30,049 बस टैंक ले आओ, ठीक है? 26 00:01:32,760 --> 00:01:33,761 एक झील है। 27 00:01:38,682 --> 00:01:41,811 नाइट स्काय 28 00:01:45,064 --> 00:01:48,192 ठीक है, हम लगभग पहुँच गए। आखिरकार। 29 00:01:55,032 --> 00:01:57,284 यह प्यारा है। 30 00:01:58,577 --> 00:02:02,998 तुम्हारे पिता को ढूँढ़ना कठिन नहीं होगा। यह जगह बहुत ही छोटी है। 31 00:02:05,084 --> 00:02:06,752 सुंदर पुरानी इमारतें। 32 00:02:08,379 --> 00:02:10,714 फ़्रैंकलिन को यहाँ मज़ा आता। 33 00:02:12,341 --> 00:02:16,178 पता ठीक आगे का है। मुझे लगता है यह शहर के किनारे पर है। 34 00:02:16,720 --> 00:02:17,721 हाँ। 35 00:02:25,187 --> 00:02:28,190 शायद मिस्टर डनलैप ने उन्हें यहीं छोड़ा होगा। 36 00:02:30,776 --> 00:02:32,987 -क्या लगता है, अभी यहाँ होंगे? -पता नहीं। 37 00:02:34,697 --> 00:02:37,157 नेटल हाउस इन बिस्तर और नाश्ता 38 00:02:37,241 --> 00:02:39,660 जगह खाली है 39 00:02:47,585 --> 00:02:49,044 ज़्यादा मत सोचो। 40 00:02:49,128 --> 00:02:50,254 सब ठीक हो जाएगा। 41 00:03:01,348 --> 00:03:05,144 हैलो। नेटल हाउस में स्वागत है। आपको कमरों की ज़रूरत है? 42 00:03:06,395 --> 00:03:07,313 आप कौन हैं? 43 00:03:08,439 --> 00:03:10,983 मैं कौन हूँ? मैं हैना हूँ। यह जगह मेरी है। 44 00:03:11,066 --> 00:03:15,195 नहीं... सच तो यह है कि मैं किसी की तलाश कर रहा हूँ। 45 00:03:22,661 --> 00:03:23,913 तुम गेब को जानते हो? 46 00:03:30,502 --> 00:03:31,629 वह मेरे पिता हैं। 47 00:03:40,387 --> 00:03:42,932 दोपहर में रम और कोक बढ़िया लगती है। 48 00:03:43,682 --> 00:03:46,435 लगता है मैं एक उष्णकटिबंधीय द्वीप पर हूँ। 49 00:03:48,187 --> 00:03:50,189 तुमने अपना क्या नाम बताया? 50 00:03:50,272 --> 00:03:52,942 -मैंने नहीं बताया। -ठीक है। बताना चाहते हो? 51 00:03:54,026 --> 00:03:55,736 -जूड। -जूड। 52 00:03:57,279 --> 00:03:59,323 तुम उसके जैसे ही दिखते हो। 53 00:03:59,406 --> 00:04:01,492 उसकी तरह हसीन भी! भाग्यशाली लड़की। 54 00:04:01,575 --> 00:04:03,243 नहीं, हम बस दोस्त हैं। 55 00:04:03,327 --> 00:04:04,954 मुझे नहीं पता था उसका बेटा है। 56 00:04:05,496 --> 00:04:07,706 मुझे उसके बारे में बहुत कम पता है। 57 00:04:07,790 --> 00:04:09,333 क्या गेब्रियल अभी यहाँ हैं? 58 00:04:09,959 --> 00:04:11,502 तुमसे कुछ सालों की देर हो गई। 59 00:04:12,336 --> 00:04:14,630 माफ़ करना। मुझे गंभीरता से बात करनी चाहिए। 60 00:04:14,713 --> 00:04:15,881 वह कहाँ गए? 61 00:04:15,965 --> 00:04:17,675 पता नहीं। 62 00:04:17,758 --> 00:04:20,970 लेकिन यह देखकर कि उसका बच्चा यहाँ उसे ढूँढ़ रहा है, 63 00:04:21,053 --> 00:04:23,973 जाहिर है, उसे लोगों को बताकर जाने की आदत नहीं थी। 64 00:04:24,932 --> 00:04:30,354 हैना, बहुत ज़रूरी है कि मैं उन्हें ढूँढूँ। कोई भी छोटी बात... 65 00:04:32,815 --> 00:04:35,234 तुम मुझे उदासी और अकेलेपन की याद दिला रहे हो 66 00:04:37,569 --> 00:04:39,238 अगर इससे मदद मिलती है तो। 67 00:04:39,905 --> 00:04:41,573 जैसा कि मैं कह रही थी, यह दस... 68 00:04:42,866 --> 00:04:44,868 धत्, 15 साल पहले की बात है। 69 00:04:46,078 --> 00:04:49,289 मेरी आंटी लिंडा गुज़र गई थीं। 70 00:04:49,373 --> 00:04:50,374 उन्हें शांति मिले। 71 00:04:50,457 --> 00:04:52,501 उन्होंने मेरे लिए यह घर छोड़ा था। 72 00:04:52,584 --> 00:04:56,296 मैंने सोचा इसे एक बीएंडबी में बदल दूँ। क्या कमाल का विचार था। 73 00:04:56,380 --> 00:04:58,465 इस जगह की हालत बुरी थी। 74 00:04:58,549 --> 00:05:01,844 एक दिन दस्तक हुई। एक दाढ़ी वाला पतला आदमी था। 75 00:05:01,927 --> 00:05:04,763 बोला वह शहर में नया है, रहने के लिए जगह चाहिए। 76 00:05:04,847 --> 00:05:08,142 अगर अब तक नहीं समझे, तो वह गेब था। 77 00:05:08,225 --> 00:05:11,353 बहुत काम करना था, इसलिए मैंने कहा कि वह रुक सकता है। 78 00:05:13,897 --> 00:05:15,858 मैं कुछ अनुचित नहीं कहना चाहती, 79 00:05:15,941 --> 00:05:18,652 पर गेब और मैं दोस्त से कहीं और बढ़कर थे। 80 00:05:20,029 --> 00:05:23,782 रोमांस उपन्यासों में कुशल सहायक मर्दों के होने का कारण होता है। 81 00:05:25,743 --> 00:05:27,161 इस पर अपनी नज़र रखना। 82 00:05:28,746 --> 00:05:32,791 पर आख़िरकार, मुझे यह एहसास हुआ कि गेब चला जाएगा। 83 00:05:33,709 --> 00:05:35,794 और फिर एक दिन वह गायब हो गया। 84 00:05:38,964 --> 00:05:41,175 और तुम्हें पता नहीं कि वह कहाँ गए? 85 00:05:41,258 --> 00:05:42,593 तुम मुझे बताओ, दोस्त। 86 00:05:42,676 --> 00:05:45,262 उसने तो तकिए पर एक बाल भी नहीं छोड़ा। 87 00:05:50,768 --> 00:05:53,145 मैं पूछना भूल गई कि तुम सब कहाँ से हो। 88 00:05:53,228 --> 00:05:56,607 -इलेनॉय। हम जिस शहर से हैं... -वह बहुत दूर है। 89 00:05:56,690 --> 00:06:00,569 जूड, अगर तुम्हारे पिता यहाँ नहीं हैं, तो शायद हमें वापस चलना चाहिए। 90 00:06:00,652 --> 00:06:02,696 इलेनॉय? वह तो बहुत दूर है! 91 00:06:02,780 --> 00:06:06,408 तुम सब रात रुकोगे, है न? यहाँ पर मुझे अकेलापन लगता है। 92 00:06:06,492 --> 00:06:09,870 ऐसा कर सकते हैं? बहुत देर से कार चला रहे हैं। 93 00:06:09,953 --> 00:06:12,456 मान जाओ! गेब के बारे में और कहानियाँ सुनाऊँगी। 94 00:06:15,542 --> 00:06:16,752 बस एक रात की बात है। 95 00:06:19,254 --> 00:06:20,255 हाँ। ज़रूर। 96 00:06:25,844 --> 00:06:29,723 तुम्हें याद है हमें रोंडा और जेरी के बारबेक्यू में जाना है? 97 00:06:29,807 --> 00:06:32,351 धत्, जान, मैं नहीं जा सकता। माफ़ करना। 98 00:06:32,434 --> 00:06:35,062 फ़्रैंकलिन की मदद करनी है। पर तुम्हें जाना चाहिए। 99 00:06:35,145 --> 00:06:38,440 ऐसा क्या ज़रूरी काम है जो आज ही फ़्रैंकलिन के साथ करना है? 100 00:06:40,359 --> 00:06:41,360 मैं बता नहीं सकता। 101 00:06:42,694 --> 00:06:45,531 ठीक है, तुम्हें पता है यह कितना अजीब लगता है? 102 00:06:45,614 --> 00:06:48,534 मुझे लगा तुम साथ में समय बिताते हो, पूल खेलते हो। 103 00:06:48,617 --> 00:06:50,702 यही करते हैं। या यही करते थे। 104 00:06:50,786 --> 00:06:52,454 पर अब बात कुछ और है। 105 00:06:53,789 --> 00:06:54,873 बड़ी बात है, नाइन। 106 00:06:56,458 --> 00:06:58,877 मेरा मतलब, बहुत लाजवाब बात है। 107 00:07:04,800 --> 00:07:05,634 ठीक है। 108 00:07:06,718 --> 00:07:07,928 क्या? 109 00:07:08,011 --> 00:07:11,515 तुम कभी दोस्ती नहीं कर रहे थे। तुम दोस्ती नहीं कर रहे हो। 110 00:07:11,598 --> 00:07:14,852 तुम चुनाव के बाद सीधे किसी नई योजना में लग गए। 111 00:07:14,935 --> 00:07:18,438 नहीं। दोनों अलग बातें हैं। वैसे भी यह बस बारबेक्यू ही तो है। 112 00:07:18,522 --> 00:07:20,149 मेरे बिना ज़्यादा मज़ा आएगा। 113 00:07:20,232 --> 00:07:22,568 -मेरी ओर से रॉन्डा, लैरी को हैलो कहना। -जेरी। 114 00:07:23,652 --> 00:07:25,279 नाम रॉन्डा और जेरी हैं। 115 00:07:25,362 --> 00:07:27,698 हाँ। जेरी। 116 00:07:27,781 --> 00:07:28,657 मैंने ग़लत कहा। 117 00:07:30,450 --> 00:07:32,786 मैंने शैम्पेन के सब लोगों को छोड़ दिया। 118 00:07:34,538 --> 00:07:37,916 मेरा परिवार। मेरे दोस्त। और जो हो सकता है मैं कर रही हूँ। 119 00:07:38,000 --> 00:07:39,168 पर यह आसान नहीं है। 120 00:07:39,251 --> 00:07:41,628 तुम जता रही हो कि जो हुआ, वह मेरी ग़लती थी। 121 00:07:41,712 --> 00:07:45,757 लोगों की नौकरी चली गई। एक औरत ने सुपरमार्केट में मुझ पर थूका। 122 00:07:45,841 --> 00:07:48,468 सही बात के लिए आवाज़ उठाने की एक कीमत होती है। 123 00:07:48,552 --> 00:07:53,015 और दवाई की दुकान के बाहर खड़े होकर नगर परिषद को भ्रष्ट कहने की भी। 124 00:07:53,098 --> 00:07:54,850 यह बहुत ही अपमानजनक है! 125 00:07:59,771 --> 00:08:00,814 हे भगवान। 126 00:08:01,857 --> 00:08:02,816 क्या? 127 00:08:04,568 --> 00:08:06,737 तो तुमने किया था, है न? 128 00:08:09,364 --> 00:08:10,616 काउंटी को फ़ोन किया। 129 00:08:13,285 --> 00:08:16,705 तुमने उनसे कहा कि मैंने फ़्रैंकलिन के जाली दस्तख़त बनाए। 130 00:08:21,251 --> 00:08:23,128 मैं फिर घर से नहीं निकाली जाऊँगी। 131 00:08:24,213 --> 00:08:26,006 फिर से शर्मिंदा नहीं होऊँगी। 132 00:08:27,799 --> 00:08:30,385 उन्होंने कहा कि अगर तुम बात वापस लेते हो... 133 00:08:33,555 --> 00:08:35,140 जब से मुझे याद है, 134 00:08:36,350 --> 00:08:38,685 लोग हमेशा मुझे ऐसा आदमी कहते हैं जो 135 00:08:40,103 --> 00:08:42,731 बक-बक करता है और बड़ी-बड़ी बातें करता है 136 00:08:43,982 --> 00:08:45,192 और नाकाम रहता है। 137 00:08:47,402 --> 00:08:49,738 तुम भी, मेरी अपनी पत्नी। 138 00:08:49,821 --> 00:08:52,783 -मैं ऐसा नहीं सोचती। -झूठ बोलने की ज़रूरत नहीं है। 139 00:08:56,912 --> 00:08:59,039 मैं तुम्हारी पहली पसंद नहीं था। 140 00:09:03,919 --> 00:09:05,337 पर तुमने मुझसे हाँ कहा। 141 00:09:07,839 --> 00:09:09,466 और तुम्हें निराश नहीं करूँगा। 142 00:09:13,512 --> 00:09:14,721 मैं अनोखा बनूँगा। 143 00:09:18,767 --> 00:09:19,810 तुम देखना। 144 00:09:21,520 --> 00:09:23,522 तुम अनोखा क्यों बनना चाहते हो? 145 00:09:26,525 --> 00:09:28,151 तुम जो हो वही नहीं रह सकते? 146 00:09:40,998 --> 00:09:43,125 लापता 147 00:09:46,545 --> 00:09:50,465 फ़ार्न्सवर्थ टाउन स्क्वायर 148 00:09:50,549 --> 00:09:52,509 मैं यहाँ क्यों रुकूँ? 149 00:09:53,302 --> 00:09:55,137 किसी को तो वैन की निगरानी करनी है। 150 00:09:55,887 --> 00:09:57,639 हमें बस निक को फ़ोन करना चाहिए। 151 00:09:57,723 --> 00:09:59,683 अगर वह यहाँ होता, तो हमें यह समस्या नहीं होती। 152 00:09:59,766 --> 00:10:01,810 नहीं, और भी बड़ी समस्या होती। 153 00:10:05,564 --> 00:10:07,816 वह इतना ख़तरनाक नहीं लगता। 154 00:10:08,442 --> 00:10:09,568 दरअसल, वह अच्छा है। 155 00:10:09,651 --> 00:10:11,403 शक्ल धोखा दे सकती है। 156 00:10:11,486 --> 00:10:12,904 लेकिन आप कैसे जानती हैं कि वह बुरा है? 157 00:10:13,655 --> 00:10:14,614 क्योंकि उन्होंने मुझे बताया। 158 00:10:15,949 --> 00:10:17,951 और आपने बस मान लिया? 159 00:10:19,494 --> 00:10:20,704 हाँ। 160 00:10:21,121 --> 00:10:22,581 पता है इसे क्या कहते हैं? 161 00:10:23,081 --> 00:10:24,249 इसे कहते हैं विश्वास। 162 00:10:24,958 --> 00:10:26,960 उसके बिना, किसी भी बात का क्या मतलब हुआ? 163 00:10:29,338 --> 00:10:30,756 -नमस्ते, मिस। -नमस्ते। 164 00:10:31,214 --> 00:10:32,758 -यह आपकी वैन है? -हाँ। 165 00:10:32,841 --> 00:10:36,178 -कोई समस्या? -यहाँ खड़ी नहीं कर सकतीं। देख रही हैं? 166 00:10:36,261 --> 00:10:38,096 आरक्षित पार्किंग 167 00:10:38,180 --> 00:10:39,806 इस देश में कमबख्त पार्किंग... 168 00:10:39,890 --> 00:10:41,558 बाहर से हैं, है न? 169 00:10:41,641 --> 00:10:43,185 -हाँ। -नेवार्क। 170 00:10:43,268 --> 00:10:47,522 -मैं वहाँ कभी नहीं गया। -मैं अपनी बेटी के साथ सफ़र कर रही हूँ। 171 00:10:47,606 --> 00:10:49,066 अच्छा? 172 00:10:49,149 --> 00:10:50,275 फ़ार्न्सवर्थ तक? 173 00:10:52,402 --> 00:10:53,695 माँ। 174 00:10:53,779 --> 00:10:55,155 मेरी ओर देखिए। बात करना शुरू कीजिए। 175 00:10:55,238 --> 00:10:56,281 क्या? 176 00:10:56,365 --> 00:10:59,618 बस ऐसा कीजिए! कुछ भी कहिए! उसे समझ में नहीं आता! 177 00:11:00,327 --> 00:11:01,745 ओहायो में खाना बहुत बुरा था। 178 00:11:01,828 --> 00:11:03,121 यह बढ़िया है! 179 00:11:03,205 --> 00:11:04,081 माफ़ करना। 180 00:11:04,164 --> 00:11:05,791 इसलिए मुझे तुमसे डर लगता है! 181 00:11:05,874 --> 00:11:07,209 यही वह लड़की है जो एक लड़के को छुपाकर घर लाई! 182 00:11:07,292 --> 00:11:08,418 पुलिसवाले को देखो। वह परेशान हो रहा है। 183 00:11:08,502 --> 00:11:10,337 -माफ़ कीजिए, पता नहीं... -बस एक मिनट। 184 00:11:10,420 --> 00:11:12,714 आप क्या कर रही हैं... 185 00:11:12,798 --> 00:11:14,174 मैं आपकी झूठी बातों से थक गई हूँ। 186 00:11:14,257 --> 00:11:16,301 आप मुझे यहाँ एक पोर्टल से लाईं... 187 00:11:16,385 --> 00:11:17,886 माफ़ कीजिए। ये किशोर बच्चे। 188 00:11:17,969 --> 00:11:19,137 -माफ़ कीजिए। -ठीक है। 189 00:11:19,221 --> 00:11:22,724 लगता है आप व्यस्त हैं। बस वैन हटा दें। 190 00:11:22,808 --> 00:11:24,976 ठीक है। शुक्रिया। और माफ़ कीजिए। 191 00:11:28,980 --> 00:11:30,273 धन्यवाद। 192 00:11:30,899 --> 00:11:31,983 कोई बात नहीं। 193 00:11:33,610 --> 00:11:34,903 यह कितनी अजीब हरकत थी, है न? 194 00:11:42,661 --> 00:11:45,247 हैलो, मैं फ़्रैंकलिन। मैं अभी उपलब्ध नहीं हूँ, 195 00:11:45,330 --> 00:11:49,960 लेकिन अगर आप संदेश और अपना फ़ोन नंबर छोड़ते हैं, तो मैं आपको वापस फ़ोन करूँगा। 196 00:11:50,043 --> 00:11:53,588 हैलो, फ़्रैंकलिन। फिर से मैं बोल रही हूँ। आइरीन। 197 00:11:54,214 --> 00:11:56,425 अभी यहीं हूँ। बिस्तर और नाश्ते वाली जगह पर। 198 00:11:58,093 --> 00:12:01,430 हम यहाँ ठहर रहे हैं। पर कल वापस लौट आएँगे। 199 00:12:02,973 --> 00:12:05,142 उम्मीद है तुम खाना खा रहे होगे। 200 00:12:05,225 --> 00:12:09,146 फ़्रीज़र में खाना है। बस उसे गर्म कर लेना। 201 00:12:09,229 --> 00:12:13,150 पर इस बार कांटे और छुरी को निकालना मत भूलना। 202 00:12:14,860 --> 00:12:20,574 फ़ोन सेवा यहाँ अच्छी नहीं है, पर अगर यह मिलता है, तो मुझे फ़ोन करना। 203 00:12:23,160 --> 00:12:24,161 तुम याद आ रहे हो। 204 00:12:25,954 --> 00:12:26,913 अलविदा। 205 00:12:37,382 --> 00:12:38,508 हैलो। 206 00:12:39,134 --> 00:12:40,260 फ़ोन कर लिया? 207 00:12:40,343 --> 00:12:42,304 क्या यहाँ कोई और है? 208 00:12:42,387 --> 00:12:44,181 नहीं। बस हम हैं। 209 00:12:45,307 --> 00:12:47,893 मुझे लगा मैंने पीछे किसी को बोलते सुना। 210 00:12:48,852 --> 00:12:51,563 पुराना घर है। काश कह सकती कि भूत होगा। 211 00:12:51,646 --> 00:12:52,981 लेकिन ऐसा नहीं है। 212 00:12:53,064 --> 00:12:54,274 या ऐसा है? 213 00:12:55,901 --> 00:12:59,321 हैना हमें बता रही थी कि उसने मछली पकड़ने वाली नाव पर काम किया। 214 00:12:59,404 --> 00:13:01,281 मैं तो ऐसा कभी न करूँ। 215 00:13:01,364 --> 00:13:04,034 अच्छे पैसे मिले। हमारे लिए और जाम बनाओ। 216 00:13:04,117 --> 00:13:06,703 -नीचे बार में रम है। -ठीक है। 217 00:13:10,373 --> 00:13:11,374 जूड। 218 00:13:15,337 --> 00:13:20,467 तुम हैना के बारे में क्या सोचते हो? तुम्हें नहीं लगता वह थोड़ी अजीब है? 219 00:13:21,092 --> 00:13:22,385 मुझे नहीं पता। 220 00:13:22,469 --> 00:13:24,179 मैं उस पर भरोसा करना चाहता हूँ। 221 00:13:24,262 --> 00:13:27,098 करना चाहते हो, या करते हो? 222 00:13:28,308 --> 00:13:29,935 वह ख़तरनाक नहीं लगती। 223 00:13:30,977 --> 00:13:33,271 अगर सच बोल रही है, तो पापा उसे पसंद करते थे। 224 00:13:33,355 --> 00:13:37,317 -इस बात के मायने होने चाहिए। -तुम तो अपने पिता को जानते भी नहीं। 225 00:13:39,653 --> 00:13:40,570 मुझे माफ़ करना। 226 00:13:40,654 --> 00:13:42,781 -क्या आप मुझसे नाराज़ हैं? -नहीं। 227 00:13:42,864 --> 00:13:43,865 बस... 228 00:13:44,449 --> 00:13:48,578 फ़्रैंकलिन घर पर अकेला है, इसी बात की चिंता हो रही है। 229 00:13:49,538 --> 00:13:50,497 मुझे माफ़ करना। 230 00:13:53,750 --> 00:13:54,668 हैलो। 231 00:13:54,751 --> 00:13:55,919 सब ठीक है? 232 00:13:56,836 --> 00:13:58,421 हाँ। ठीक है। 233 00:13:58,505 --> 00:14:03,468 पर मुझे लगता है मैं ऊपर जाकर लेट जाऊँगी। 234 00:14:03,552 --> 00:14:06,555 -हाँ, ठीक है। मैं मदद करती हूँ। -नहीं, मैं ठीक हूँ। 235 00:14:12,394 --> 00:14:16,147 -उन पर बहुत गुज़र रही है। -नहीं, मेरे साथ वह हमेशा ऐसी ही होती हैं। 236 00:14:28,201 --> 00:14:30,203 ए। क्या तुमने उनका फ़ोन सुना? 237 00:14:30,287 --> 00:14:34,583 हाँ, बस अपने पति के लिए एक प्यारा संदेश था। पर इसे सुनो। 238 00:14:35,542 --> 00:14:38,169 हैलो, मैं फ़्रैंकलिन। मैं अभी उपलब्ध नहीं हूँ, 239 00:14:38,253 --> 00:14:42,632 मगर आप अगर संदेश और अपना फोन नंबर छोड़ते हैं, तो मैं आपको वापस फ़ोन करूँगा। 240 00:14:43,800 --> 00:14:47,220 यह सिक्कों वाला आदमी है। ये सब वही लोग हैं। 241 00:14:48,013 --> 00:14:49,180 अब मुझ पर यकीन हुआ? 242 00:14:49,264 --> 00:14:52,267 मैंने हमेशा किया। बस हैरान हूँ कि आखिरकार यह हो रहा है। 243 00:14:52,350 --> 00:14:54,519 -हाँ। -और वे तुम्हारे पास आए। 244 00:14:54,603 --> 00:14:58,356 -क्या कोई शक हो रहा है? -तुम्हें लगता है वे बेवकूफ़ बना रहे हैं? 245 00:14:59,899 --> 00:15:01,526 मुझे नहीं पता क्या सोचूँ। 246 00:15:02,360 --> 00:15:04,362 पर जो भी हो, हमने संपर्क बना लिया। 247 00:15:04,446 --> 00:15:05,488 हाँ। 248 00:15:06,615 --> 00:15:07,866 मुझे वापस ऊपर जाना चाहिए। 249 00:15:07,949 --> 00:15:08,992 ठीक है। 250 00:15:09,075 --> 00:15:10,493 -यह पागलपन है। -हाँ। 251 00:15:28,803 --> 00:15:30,096 यह थोड़ा तंग है। 252 00:15:30,680 --> 00:15:33,099 हाँ, इसे तुम्हारे लिए नहीं बनाया था। 253 00:15:35,310 --> 00:15:37,896 तुम्हारी पत्नी के खयाल से अभी क्या कर रहे हो? 254 00:15:37,979 --> 00:15:39,648 वह कुछ नहीं जानती। 255 00:15:39,731 --> 00:15:41,858 अगर जानती भी, तो भी परवाह नहीं करती। 256 00:15:42,776 --> 00:15:44,611 मैं होता, तो इस पर यकीन न करता। 257 00:15:45,320 --> 00:15:47,572 -आइरीन को पता है मैं इस ग्रह पर गया? -नहीं! 258 00:15:48,657 --> 00:15:51,034 नहीं। और हम बताएँगे भी नहीं। 259 00:15:51,660 --> 00:15:55,455 चुप रहेंगे। यह हमारा काम है। पत्नियों को नहीं बताएँगे। 260 00:15:56,998 --> 00:15:58,958 -ठीक है। चलो करते हैं। -हाँ। 261 00:16:03,963 --> 00:16:05,465 मुझे यह करने दो। 262 00:16:05,548 --> 00:16:06,508 हो गया? 263 00:16:08,051 --> 00:16:09,719 -ठीक है। मैं तैयार हूँ। -ठीक है। 264 00:16:12,263 --> 00:16:15,058 हाँ। यह काम कर रहा है। दबाव बना रहा है। 265 00:16:18,687 --> 00:16:19,729 बायरन? 266 00:16:20,605 --> 00:16:21,690 ए, बायरन? 267 00:16:25,694 --> 00:16:27,278 -बायरन! -बेवकूफ़ बनाया! 268 00:16:30,865 --> 00:16:32,617 आपके चेहरे पर वह भाव। 269 00:16:32,701 --> 00:16:35,537 अरे, यह काम करता है। मैंने आपसे कहा है। 270 00:16:36,413 --> 00:16:37,497 हम ऐसा करेंगे, यार। 271 00:16:38,498 --> 00:16:39,916 हम वहाँ जाएँगे। 272 00:16:47,340 --> 00:16:48,508 और तुम? 273 00:16:50,093 --> 00:16:51,094 क्या कहानी है? 274 00:16:54,472 --> 00:16:55,682 मेरी कोई कहानी नहीं है। 275 00:16:57,851 --> 00:16:58,935 ज़रूर है। 276 00:16:59,936 --> 00:17:02,814 सबकी कहानी होती है। तुम कहाँ से हो? 277 00:17:07,444 --> 00:17:08,445 इधर-उधर से। 278 00:17:11,573 --> 00:17:13,950 इन भले लोगों से कैसे दोस्ती हुई? 279 00:17:18,371 --> 00:17:19,789 किस्मत अच्छी थी। 280 00:17:21,499 --> 00:17:24,878 तुम्हारा बाकी परिवार जानता है तुम अपने पिता को खोज रहे हो? 281 00:17:30,091 --> 00:17:32,093 हाँ। हाँ, एक तरह से। 282 00:17:35,263 --> 00:17:37,515 संकोची। तुम उसके जैसे ही हो। 283 00:17:42,020 --> 00:17:44,898 यह सुनने में अजीब लगेगा, पर... 284 00:17:47,317 --> 00:17:51,863 मुझे हमेशा लगता था कि गेब किसी अजीब काम में... 285 00:17:54,282 --> 00:17:55,241 शामिल था। 286 00:18:00,371 --> 00:18:01,998 आपका इससे क्या मतलब है? 287 00:18:03,875 --> 00:18:05,794 कि वह कुछ छुपा रहा था। 288 00:18:08,046 --> 00:18:09,422 कुछ ख़तरनाक। 289 00:18:18,139 --> 00:18:20,850 या शायद उसे मुझसे खेल खेलना पसंद था। क्या पता। 290 00:18:28,608 --> 00:18:30,318 यह उसका पसंदीदा कमरा था। 291 00:18:31,277 --> 00:18:34,280 वह यहाँ पढ़ने के लिए घंटों ग़ायब रहता था। 292 00:18:36,366 --> 00:18:38,868 शायद उसकी कुछ किताबें अभी भी ताक पर हैं। 293 00:18:41,663 --> 00:18:43,081 यह आपके लिए अजीब रहा होगा। 294 00:18:44,582 --> 00:18:46,000 यह मज़ेदार है। 295 00:18:46,668 --> 00:18:48,837 यह दिखाता है कि दुनिया कितनी छोटी है, है न? 296 00:18:50,296 --> 00:18:51,172 गुड नाइट! 297 00:19:08,982 --> 00:19:13,903 द काउंट ऑफ़ मॉन्टे क्रिस्टो डुमास 298 00:20:17,842 --> 00:20:20,511 दादी माँ? आप ठीक तो हैं? क्या आप गिर गईं? 299 00:20:22,430 --> 00:20:24,057 माफ़ करना, तुम्हें जगा दिया। 300 00:20:24,140 --> 00:20:27,018 मुझे नींद नहीं आई, मैंने किताब के लिए हाथ बढ़ाया 301 00:20:27,101 --> 00:20:29,062 और फिर यह पूरा पलटकर गिर गया। 302 00:20:29,145 --> 00:20:32,732 -मैं मदद करती हूँ। -नहीं। मैं कर लूँगी। मैं बस... 303 00:20:32,815 --> 00:20:34,108 जाओ सो जाओ। 304 00:20:34,192 --> 00:20:39,030 -मुझे थोड़ी देर रुकने दीजिए। -नहीं। मैं ठीक हूँ। मैं संभाल सकती हूँ। 305 00:20:39,113 --> 00:20:40,323 बस जाओ। 306 00:20:42,283 --> 00:20:43,952 आप मुझे पसंद क्यों नहीं करतीं? 307 00:20:48,289 --> 00:20:49,666 डेनीस! 308 00:20:49,749 --> 00:20:52,293 बेवकूफ़ी की बात मत करो। तुम मेरी पोती हो। 309 00:20:52,377 --> 00:20:53,628 तुमसे प्यार करती हूँ। 310 00:20:55,088 --> 00:20:57,423 किसी को पसंद किए बिना उससे प्यार कर सकते हैं। 311 00:20:57,507 --> 00:20:59,717 मैं तुम्हें पसंद भी करती हूँ। 312 00:21:02,345 --> 00:21:03,596 मुझे ऐसा नहीं लगता। 313 00:21:06,516 --> 00:21:07,475 नहीं? 314 00:21:08,101 --> 00:21:11,270 नहीं। मुझे लगता है आप हमेशा मुझे दूर करती रहती हैं। 315 00:21:13,064 --> 00:21:14,399 बात बस अभी की नहीं है। 316 00:21:15,441 --> 00:21:16,859 जब मैं छोटी थी, तब से। 317 00:21:20,738 --> 00:21:21,781 मैंने ऐसा किया? 318 00:21:26,661 --> 00:21:29,038 समझ में नहीं आता। ऐसा मेरी माँ के कारण है? 319 00:21:30,623 --> 00:21:32,041 या मेरे अश्वेत होने के कारण? 320 00:21:32,125 --> 00:21:35,545 बिल्कुल नहीं! तुम ऐसा सोच भी कैसे सकती हो? 321 00:21:35,628 --> 00:21:37,755 लगता है आप मेरा प्यार नहीं चाहतीं। 322 00:21:37,839 --> 00:21:38,923 मैं चाहती हूँ! 323 00:21:41,009 --> 00:21:42,844 मैं तुम्हारा प्यार चाहती हूँ। 324 00:21:43,386 --> 00:21:44,971 तो फिर क्या बात है? 325 00:21:58,693 --> 00:22:01,612 तुम अपने पिता के बिना बड़ी हुई। 326 00:22:02,947 --> 00:22:04,198 मेरे कारण। 327 00:22:05,324 --> 00:22:06,868 उसे सुरक्षित रखने की 328 00:22:08,619 --> 00:22:10,496 ज़िम्मेदारी मेरी थी। 329 00:22:10,580 --> 00:22:11,914 और मैं ऐसा नहीं कर सकी। 330 00:22:16,044 --> 00:22:17,712 तुम्हारे प्यार के काबिल नहीं। 331 00:22:21,841 --> 00:22:23,217 दादी माँ, 332 00:22:23,301 --> 00:22:24,969 नहीं, वह बीमार थे। 333 00:22:26,763 --> 00:22:30,183 वह बीमार थे। जो हो सकता था आपने और दादा जी ने वह सब किया। 334 00:22:33,186 --> 00:22:34,812 मैं और कर सकती थी। 335 00:22:39,108 --> 00:22:40,777 मुझे और करना चाहिए था। 336 00:22:45,865 --> 00:22:46,908 मुझे माफ़ कर दो। 337 00:23:01,756 --> 00:23:03,174 दिल से माफ़ी चाहती हूँ। 338 00:23:08,346 --> 00:23:10,556 -तुमसे प्यार है। -मुझे भी आपसे प्यार है। 339 00:23:26,155 --> 00:23:27,740 तुम यहाँ क्या कर रहे हो? 340 00:23:31,577 --> 00:23:32,954 काम पर होना चाहिए न? 341 00:23:34,956 --> 00:23:36,457 हैरानी है कि यह टूटा नहीं। 342 00:23:38,376 --> 00:23:39,669 सब ठीक है? 343 00:23:43,506 --> 00:23:44,924 काम पर बात नहीं बनी। 344 00:23:46,968 --> 00:23:48,052 माइकल। 345 00:23:48,136 --> 00:23:49,512 कसम से, हर सुबह 346 00:23:49,595 --> 00:23:54,225 कार में बैठकर मैं इधर-उधर गाड़ी चलाता फिरता था। 347 00:23:54,308 --> 00:23:55,226 पूरे दिन। 348 00:23:57,061 --> 00:23:58,938 पता चला कि उन्हें यह पसंद नहीं। 349 00:24:02,525 --> 00:24:03,734 क्या लेस्ली जानती है? 350 00:24:08,906 --> 00:24:12,076 शायद आप अपने स्कूल में किसी से नौकरी की बात कर सकती हैं? 351 00:24:12,160 --> 00:24:16,038 -मैं कैंटीन साफ़ कर सकता हूँ, जो भी हो। -मैं ऐसा नहीं कर सकती। 352 00:24:17,623 --> 00:24:19,417 क्यों? मुझ पर भरोसा नहीं है? 353 00:24:20,501 --> 00:24:22,170 यह काम नहीं करेगा, माइकल। 354 00:24:23,254 --> 00:24:26,591 शायद बहुत साल पहले ठीक होता, पर अब नहीं। 355 00:24:31,345 --> 00:24:35,683 मुझे लगता है तुमने मुझे थका दिया है। 356 00:24:38,144 --> 00:24:39,604 हाँ, शायद यही किया है। 357 00:24:41,898 --> 00:24:44,317 माइकल, अब तुम एक पिता हो। 358 00:24:45,026 --> 00:24:47,278 तुम्हारे घर में एक सुंदर, छोटी लड़की है। 359 00:24:48,529 --> 00:24:50,615 वह तुम पर निर्भर है। 360 00:24:50,698 --> 00:24:52,074 माँ, आपको पता है कि मैं 361 00:24:53,618 --> 00:24:54,660 कोशिश कर रहा हूँ। 362 00:24:54,744 --> 00:24:56,579 तुम्हें और कोशिश करनी होगी। 363 00:24:57,705 --> 00:25:02,376 जितनी कोशिश से बात बन जाए, उतनी करनी होगी। 364 00:25:03,836 --> 00:25:07,381 हमने तुम्हें बहुत कुछ दिया है। 365 00:25:08,049 --> 00:25:09,217 बहुत सारे मौके दिए। 366 00:25:09,300 --> 00:25:12,762 लेस्ली ने भी। पर तुम बस... 367 00:25:13,888 --> 00:25:15,097 सब बर्बाद कर देते हो। 368 00:25:17,058 --> 00:25:18,059 मुझे पता है। 369 00:25:18,809 --> 00:25:20,144 पता है तुम जूझते हो। 370 00:25:21,854 --> 00:25:23,105 पता है कि यह कठिन है। 371 00:25:24,607 --> 00:25:26,525 पर कभी न कभी तो तुम्हें 372 00:25:27,610 --> 00:25:31,113 अपने जीवन की ज़िम्मेदारी खुद उठानी होगी। 373 00:25:39,455 --> 00:25:40,373 हाँ। 374 00:25:42,124 --> 00:25:43,209 हाँ, सही कह रही हैं। 375 00:25:52,176 --> 00:25:53,177 आप सही कह रही हैं। 376 00:26:02,436 --> 00:26:04,021 -हैलो, पिताजी। -हैलो, यार। 377 00:26:08,150 --> 00:26:10,945 दिन की शुरुआत करने के लिए यह अच्छा सरप्राइज़ है। 378 00:26:12,863 --> 00:26:14,198 तुम्हें एक कप कॉफ़ी दूँ? 379 00:26:14,282 --> 00:26:17,660 नहीं, मैं ठीक हूँ। बस गुज़र रहा था, रस्सी वाला पुराना झूला देखा, 380 00:26:17,743 --> 00:26:19,078 तो सोचा क्या बात है। 381 00:26:19,161 --> 00:26:22,498 जब मैंने वह झूला लगाया था, तो यह पेड़ आकार में आधा था। 382 00:26:23,374 --> 00:26:25,501 समय आगे बढ़ता रहता है, है न? 383 00:26:25,584 --> 00:26:29,297 हाँ। अब मुझे भी जाना होगा। मुझे देर हो गई है। 384 00:26:33,134 --> 00:26:34,135 आपको प्यार करता हूँ। 385 00:26:39,432 --> 00:26:40,349 माँ। 386 00:26:43,311 --> 00:26:45,313 शुक्रवार रात खाने के लिए आओगे न? 387 00:26:47,523 --> 00:26:48,441 ज़रूर। 388 00:26:53,029 --> 00:26:54,030 तब मिलते हैं। 389 00:27:53,631 --> 00:27:56,300 अपने जीवन के सबसे अहम दिन के लिए तैयार हैं? 390 00:27:57,802 --> 00:27:59,762 क्या तुम्हें एक सलाह दे सकता हूँ? 391 00:27:59,845 --> 00:28:01,472 ज़रूर। सूट के बारे में? 392 00:28:02,348 --> 00:28:03,682 नहीं। यह इस सबके 393 00:28:04,892 --> 00:28:06,143 बारे में नहीं है। 394 00:28:08,020 --> 00:28:12,983 जिस बारे में तुम कल रात बात कर रहे थे। तुम्हारे और जेनीन के बारे में। 395 00:28:13,359 --> 00:28:16,570 धत्, फ़्रैंक। क्या आप मेरे शादी के सलाहकार हैं? 396 00:28:16,654 --> 00:28:18,614 ए, हर बात मज़ाक नहीं होती। 397 00:28:18,697 --> 00:28:23,202 अगर किसी के साथ जीवन बिताना चुनते हो, तो उसे गंभीरता से निभाओ। 398 00:28:25,371 --> 00:28:27,373 ठीक है। तो क्या बात है? 399 00:28:29,625 --> 00:28:33,587 तुम दोनों जवान हो। 400 00:28:35,589 --> 00:28:38,634 और हालात बढ़िया नहीं हैं, पता है। पर कब ऐसा होता है? 401 00:28:38,717 --> 00:28:41,637 तुम इंसान हो, है न? हम परिपूर्ण नहीं होते। 402 00:28:44,265 --> 00:28:46,767 पर तुम्हें इसे कायम रखने का तरीका खोजना होगा। 403 00:28:49,061 --> 00:28:50,896 जो प्यार दे, उसे प्यार करो। 404 00:28:53,524 --> 00:28:58,612 यही जीवन है। यही मायने रखता है। 405 00:29:00,281 --> 00:29:01,282 परिवार। 406 00:29:04,326 --> 00:29:05,286 ठीक है, फ़्रैंक। 407 00:29:07,163 --> 00:29:08,038 ज़रूर। 408 00:29:12,251 --> 00:29:13,127 पर बाद में। 409 00:29:27,391 --> 00:29:28,476 चलिए, फ़्रैंक। 410 00:29:29,351 --> 00:29:30,352 मैं आ रहा हूँ। 411 00:29:33,272 --> 00:29:35,191 तो तुम नहीं आ रही हो? 412 00:29:35,941 --> 00:29:37,902 सारा दिन गाड़ी चलाकर पोस्टर लगाने के लिए? 413 00:29:37,985 --> 00:29:39,862 नहीं, शुक्रिया। मैं यहाँ रहना पसंद करूँगी। 414 00:29:39,945 --> 00:29:42,656 इसके अलावा, यहाँ रूम सर्विस है, पूल है। हर चीज़ है। 415 00:29:42,740 --> 00:29:44,700 तुम्हारा मतलब है तुम सारा दिन अपने फ़ोन पर लगी रहोगी। 416 00:29:45,618 --> 00:29:47,745 मैं देख रही हूँ कि इस शहर में लोग क्या पोस्ट करते हैं। 417 00:29:48,829 --> 00:29:51,415 वे सच में हाई स्कूल बेसबॉल टीम से प्यार करते हैं। 418 00:29:54,210 --> 00:29:55,794 नहीं हो सकता। वही है। 419 00:29:57,171 --> 00:29:59,423 लेकिन जूड कैपेला गाने वाला है। 420 00:29:59,507 --> 00:30:02,301 जूड के लिए तालियाँ बजाएँ! चलो, जूड! ठीक है! 421 00:30:03,594 --> 00:30:04,803 देखिए। 422 00:30:06,055 --> 00:30:07,139 यह वही स्वधर्मत्यागी है। है न? 423 00:30:08,265 --> 00:30:09,475 यह कहाँ से है? 424 00:30:09,558 --> 00:30:12,686 किसी बार से। जे... स्प्रैट्स? 425 00:30:13,354 --> 00:30:14,355 चलें? 426 00:30:14,438 --> 00:30:16,607 नहीं। तुम यहाँ रहोगी। मैं अकेली जा रही हूँ। 427 00:30:16,690 --> 00:30:19,193 मैं समझी नहीं। मुझे लगा आप चाहती थीं कि मैं आऊँ? 428 00:30:19,777 --> 00:30:21,445 अगर आप मुझे यहाँ रहने पर मजबूर करती हैं, तो मैं कैसे सीखूँगी? 429 00:30:21,529 --> 00:30:24,949 हम अब बहुत करीब हैं। यह ख़तरनाक है। 430 00:30:26,158 --> 00:30:27,618 मैं आपके साथ जाना चाहती हूँ। 431 00:30:27,701 --> 00:30:29,787 तुम इसका हिस्सा बनना चाहती हो? 432 00:30:29,870 --> 00:30:30,788 हाँ। 433 00:30:30,871 --> 00:30:32,915 -तुम कोई भूमिका निभाना चाहती हो? -हाँ! 434 00:30:32,998 --> 00:30:35,960 ठीक है! इसका मतलब है मेरे आदेशों का पालन करना। 435 00:30:53,561 --> 00:30:54,979 -हैलो? -निक? 436 00:30:56,647 --> 00:30:57,898 मैं बोल रही हूँ। 437 00:30:57,982 --> 00:30:58,857 टोनी? 438 00:30:58,941 --> 00:31:01,944 जे स्प्रैट्स बार एंड टैप 439 00:31:12,913 --> 00:31:14,206 हैलो, तीन बजे खुलेगा। 440 00:31:14,290 --> 00:31:15,291 हाँ। 441 00:31:16,125 --> 00:31:17,459 मैं इसे ढूँढ़ रही हूँ। 442 00:31:21,714 --> 00:31:24,425 उसे मदद की ज़रूरत है और मैंने सुना कि वह यहाँ था। 443 00:31:25,009 --> 00:31:28,178 -हाँ। एक रात आया था। अजीब आदमी है। -हाँ। 444 00:31:29,471 --> 00:31:31,974 -पता है वह कहाँ रह रहा है? -नहीं। 445 00:31:33,475 --> 00:31:34,977 कुछ भी? 446 00:31:35,060 --> 00:31:35,978 प्लीज़? 447 00:31:37,479 --> 00:31:40,482 रुकिए। लगता है वह कुछ छोड़ गया। मेरे पास हो सकता है। 448 00:31:40,566 --> 00:31:41,400 शुक्रिया। 449 00:31:50,534 --> 00:31:52,411 वह इस पते की तलाश में था। 450 00:31:54,663 --> 00:31:55,539 शुक्रिया। 451 00:32:26,028 --> 00:32:28,405 -कोई बेचने वाला नहीं चाहिए। -माफ़ कीजिए, मिस। 452 00:32:29,198 --> 00:32:32,368 मुझे इस आदमी को ढूँढ़ना है। वह बहुत बीमार है। 453 00:32:32,451 --> 00:32:34,870 और मैंने सुना है कि वह आपको ढूँढ रहा था। 454 00:32:38,415 --> 00:32:40,709 हाँ। मैंने इसे यहाँ देखा है। 455 00:32:41,418 --> 00:32:42,503 कहाँ? 456 00:32:44,797 --> 00:32:46,256 क्या कोई इनाम है? 457 00:32:47,257 --> 00:32:48,300 इनाम? 458 00:32:49,009 --> 00:32:51,136 मैं कह रही हूँ उसे मदद की ज़रूरत है। 459 00:32:51,220 --> 00:32:52,262 मुझे भी। 460 00:32:54,640 --> 00:32:55,599 कितना? 461 00:32:56,475 --> 00:32:58,310 तीन हज़ार ठीक लगता है। 462 00:33:01,271 --> 00:33:04,233 -हैलो, मिस न्यूबरी! -हैलो, जेरेमी। चलाते रहो। 463 00:33:07,194 --> 00:33:11,323 देखिए, मेरे जीवन में कुछ बुरी चीज़ें हुई हैं, ठीक है? 464 00:33:12,324 --> 00:33:15,828 नौकरी नहीं है। पहले का कर चुकाना है। मैं अपना घर खो सकती हूँ। 465 00:33:15,911 --> 00:33:17,788 मुझे बकवास का पता तुरंत लग जाता है, 466 00:33:17,871 --> 00:33:21,125 इसलिए उस आदमी की मदद करने वाली बात मुझे मत बताओ। 467 00:33:21,208 --> 00:33:24,128 अगर जानना चाहती हो वह कहाँ है, तो 3,000 डॉलर लगेंगे। 468 00:33:24,795 --> 00:33:26,004 मेरा नंबर उस पर है। 469 00:33:30,718 --> 00:33:32,511 आप मिस न्यूबरी की दोस्त हैं? 470 00:33:32,594 --> 00:33:34,596 -नहीं। -मुझे भी यही लगा। 471 00:33:34,680 --> 00:33:36,557 उनके कोई दोस्त नहीं हैं। 472 00:33:36,640 --> 00:33:38,058 इसलिए मैं हैलो कहता हूँ। 473 00:33:39,518 --> 00:33:40,477 बाय। 474 00:33:46,233 --> 00:33:47,943 घर पर बना हुआ ग्रेनोला। 475 00:33:48,026 --> 00:33:49,987 हम इसे अपने सब मेहमानों को देते हैं। 476 00:33:50,821 --> 00:33:51,822 शुक्रिया, हैना। 477 00:33:51,905 --> 00:33:53,407 -कोई बात नहीं। -शुक्रिया। 478 00:33:55,576 --> 00:33:56,577 शुक्रिया। 479 00:33:57,619 --> 00:34:00,247 माफ़ करना कि गेब को लेकर और मदद नहीं कर सकी। 480 00:34:03,167 --> 00:34:06,170 पर मैं कहना चाहती थी कि हार मत मानना। 481 00:34:08,380 --> 00:34:11,341 और जब वह तुम्हें मिल जाए, तो मेरी ओर से हैलो कहना। 482 00:34:14,178 --> 00:34:15,095 मैं वादा करता हूँ। 483 00:34:43,499 --> 00:34:44,750 वह अभी-अभी निकले हैं। 484 00:34:45,793 --> 00:34:47,085 हाँ, वे दिख रहे हैं। 485 00:35:12,444 --> 00:35:14,863 क्यों न हम फिर से सूट की जाँच कर लें, 486 00:35:14,947 --> 00:35:16,615 सुरक्षित रहने के लिए? 487 00:35:17,825 --> 00:35:20,035 आप चिंता करने वाले नहीं लगते थे। 488 00:35:20,118 --> 00:35:24,623 बेवकूफ़ी करके इस उम्र तक नहीं पहुँचा हूँ। 489 00:35:25,332 --> 00:35:29,336 यह वह आदमी कह रहा है, जो अंतरिक्ष में एक हज़ार बार टेलीपोर्ट हुआ। 490 00:35:31,505 --> 00:35:33,298 सुनो, यार, हम जा रहे हैं। 491 00:35:33,382 --> 00:35:35,342 मानवता को इसकी ज़रूरत है। 492 00:35:35,425 --> 00:35:36,301 मानवता को? 493 00:35:37,427 --> 00:35:39,346 मानवता को कोई दिक्कत नहीं है। 494 00:35:39,429 --> 00:35:41,265 आप कौन से ग्रह पर रहते हैं? 495 00:35:46,728 --> 00:35:47,771 ठीक है। 496 00:35:49,940 --> 00:35:51,108 ए, बायरन। 497 00:35:54,278 --> 00:35:55,153 हाँ? 498 00:35:56,405 --> 00:35:57,447 मैं नहीं जा रहा। 499 00:36:03,579 --> 00:36:04,496 माफ़ करना। 500 00:36:06,206 --> 00:36:07,833 ठीक। मैं समझ सकता हूँ। 501 00:36:09,376 --> 00:36:12,170 -यह डरपोक लोगों के लिए नहीं है। -नहीं, मैं डरता नहीं। 502 00:36:16,508 --> 00:36:18,260 मैं आइरीन के बिना नहीं जाना चाहता। 503 00:36:20,012 --> 00:36:20,929 नहीं जा सकता। 504 00:36:24,516 --> 00:36:25,517 पर मैं जा सकता हूँ। 505 00:36:44,369 --> 00:36:48,582 अगर कुछ हुआ, हालाँकि कुछ नहीं होगा, 506 00:36:49,499 --> 00:36:52,419 तो मैं चाहता हूँ आप दुनिया को बताएँ कि मैंने कुछ किया। 507 00:36:54,713 --> 00:36:57,257 शायद तुम्हें भी नहीं जाना चाहिए। 508 00:36:57,341 --> 00:37:00,177 यह बेवकूफ़ी भरा काम लगने लगा है। 509 00:37:00,260 --> 00:37:02,971 यह सबसे कम बेवकूफ़ी भरी बात है, जो मैंने की है। 510 00:37:42,678 --> 00:37:43,887 यह कारगर होगा। 511 00:38:08,120 --> 00:38:09,621 क्या तुम मुझे सुन सकते हो? 512 00:38:28,974 --> 00:38:30,350 कैसा लगा रहा है? 513 00:38:34,688 --> 00:38:36,023 लाजवाब है। 514 00:38:37,691 --> 00:38:39,192 फ़्रैंक, यह लाजवाब है! 515 00:38:40,736 --> 00:38:42,654 काश आप इसे देख पाते, फ़्रैंक। 516 00:38:43,989 --> 00:38:46,533 लग रहा है कि मैं स्वर्ग में हूँ। 517 00:38:47,868 --> 00:38:49,202 उम्मीद है कि ऐसा नहीं है। 518 00:38:51,288 --> 00:38:52,831 मैं वहाँ नीचे जाना चाहता हूँ। 519 00:38:52,914 --> 00:38:54,499 ठीक है, मत... 520 00:38:55,375 --> 00:38:57,252 बस बहुत दूर मत जाना। 521 00:39:00,380 --> 00:39:01,465 नहीं, मैं बस... 522 00:39:02,549 --> 00:39:03,717 बस नीचे 523 00:39:04,968 --> 00:39:06,636 आना चाहता हूँ, 524 00:39:06,720 --> 00:39:08,096 बस थोड़ा सा और। 525 00:39:12,350 --> 00:39:13,393 हे भगवान! 526 00:39:14,144 --> 00:39:15,729 -क्या... -क्या? 527 00:39:15,812 --> 00:39:17,481 बायरन, तुम ठीक तो हो? 528 00:39:18,106 --> 00:39:18,940 यह बहुत ही... 529 00:39:19,983 --> 00:39:21,568 बहुत ही अजीब है, फ़्रैंक। 530 00:39:22,402 --> 00:39:24,946 क्या है? तुम्हें क्या दिख रहा है? 531 00:39:27,657 --> 00:39:30,077 मुझे यहाँ फ़र्नीचर दिख रहा है। 532 00:39:31,036 --> 00:39:32,621 बायरन, वापस आ जाओ। 533 00:39:33,246 --> 00:39:34,289 वापस आ जाओ। 534 00:39:36,583 --> 00:39:40,212 मैं लगभग पहुँच गया। मैं वहाँ पहुँच रहा हूँ। देख सकता हूँ... 535 00:39:41,129 --> 00:39:42,005 यार। 536 00:39:43,006 --> 00:39:47,302 बायरन, लाइन खराब हो गई है। मैं तुम्हें सुन नहीं सकता। वापस आ जाओ। 537 00:39:49,096 --> 00:39:50,055 हे भगवान। 538 00:39:51,056 --> 00:39:53,058 फ़्रैंक, आप यकीन नहीं करेंगे! 539 00:39:54,226 --> 00:39:55,268 फ़्रैंक! 540 00:39:56,228 --> 00:39:57,187 धत् तेरे की। 541 00:39:58,021 --> 00:39:59,022 बायरन? 542 00:40:01,775 --> 00:40:04,653 बायरन, मैं तुम्हें देख और सुन नहीं सकता। 543 00:40:04,736 --> 00:40:06,655 बायरन, वापस आ जाओ। 544 00:40:11,076 --> 00:40:12,119 बायरन? 545 00:40:13,328 --> 00:40:14,329 बायरन? 546 00:40:16,790 --> 00:40:18,250 क्या तुम मुझे सुन सकते हो? 547 00:40:24,589 --> 00:40:26,716 बायरन? वापस आ जाओ, यार। प्लीज़। 548 00:40:28,301 --> 00:40:29,553 सत्यानाश। 549 00:40:49,614 --> 00:40:51,992 द रोज़फ़िंच होटल 550 00:40:52,075 --> 00:40:53,827 सेलेस्टियल ड्रेपरी 551 00:41:06,381 --> 00:41:08,425 निक की नाक ठीक हो रही है। 552 00:41:11,094 --> 00:41:13,263 मुझे तुमसे यह उम्मीद नहीं थी, स्टेला। 553 00:41:14,973 --> 00:41:16,808 तुम्हारे पिता बहुत निराश होंगे। 554 00:41:18,393 --> 00:41:22,063 स्वधर्मत्यागी यहाँ है। मुझे लगता है मैं उसे ढूँढ़ सकती हूँ। 555 00:41:22,147 --> 00:41:23,940 मुझे लगता है से क्या मतलब है? 556 00:41:24,024 --> 00:41:27,652 एक औरत है। वह बता सकती है कि वह कहाँ है। पर वह पैसा चाहती है। 557 00:41:29,613 --> 00:41:31,031 किसे परवाह है क्या चाहती है? 558 00:41:31,865 --> 00:41:33,825 वह शामिल नहीं है। मैं बता सकती हूँ। 559 00:41:34,576 --> 00:41:36,036 उसे पैसे देना आसान है। 560 00:41:37,120 --> 00:41:38,079 पैसे देना? 561 00:41:40,290 --> 00:41:41,541 अच्छा? 562 00:41:45,462 --> 00:41:48,215 ज़रा देखो तो क्या हो रहा है। 563 00:41:54,721 --> 00:41:58,016 मुझे लगता है हमारा साहसिक कारनामा अब खत्म हुआ। 564 00:41:58,099 --> 00:42:00,227 थोड़ी निराशा लग रही है। 565 00:42:04,397 --> 00:42:07,108 जूड, तुम अंदर चले जाओ। 566 00:42:07,192 --> 00:42:09,027 डेनीस से अकेले में बात करनी है। 567 00:42:11,947 --> 00:42:13,114 -शुक्रिया। -ठीक है। 568 00:42:18,328 --> 00:42:20,538 मेरे साथ पिछवाड़े में चलो। 569 00:42:20,622 --> 00:42:22,374 मैं तुम्हें कुछ दिखाऊँगी। 570 00:42:38,306 --> 00:42:39,266 फ़्रैंकलिन? 571 00:42:44,729 --> 00:42:45,981 तुम्हें कुछ मिला? 572 00:42:50,819 --> 00:42:51,778 नहीं। 573 00:42:55,824 --> 00:42:57,284 यहाँ सब कुछ कैसा रहा? 574 00:43:01,454 --> 00:43:02,706 बताने लायक कुछ नहीं है। 575 00:44:18,281 --> 00:44:20,075 दादा जी ने इसे बनाया? 576 00:44:20,158 --> 00:44:21,659 तहख़ाना, हाँ। 577 00:44:23,161 --> 00:44:24,371 लेकिन बाकी सब नहीं। 578 00:44:25,538 --> 00:44:26,956 "सितारों की ओर।" 579 00:44:28,291 --> 00:44:31,127 पहले तो हमें लगा कि यह बम के लिए बंकर है, 580 00:44:31,211 --> 00:44:32,295 पर ऐसा नहीं है। 581 00:44:33,088 --> 00:44:34,130 यह क्या है? 582 00:44:35,048 --> 00:44:37,384 इसे क्या कहें, अभी भी मुझे पता नहीं। 583 00:44:51,481 --> 00:44:55,068 -दादी माँ, डर लग रहा है। यह क्या है? -बस मेरे पास बैठ जाओ। 584 00:45:00,698 --> 00:45:04,702 तुम्हारे पिता के मरने के कुछ दिन बाद हमें यह मिला। 585 00:45:06,079 --> 00:45:08,623 कहीं न कहीं मैं पूरी तरह से उलझ गई थी। 586 00:45:09,791 --> 00:45:12,001 और माइकल को खोना, और मैं... 587 00:45:13,837 --> 00:45:15,004 मैंने सोचा... 588 00:45:16,172 --> 00:45:18,049 कि यह सब जुड़ा होगा। 589 00:45:19,342 --> 00:45:21,761 लेकिन इसका उनसे क्या लेना-देना है? 590 00:45:23,221 --> 00:45:27,142 अब मुझे लगता है कि शायद कुछ भी नहीं। 591 00:45:33,982 --> 00:45:35,984 डेनीस, तुम्हें जो बताने जा रही हूँ, 592 00:45:37,652 --> 00:45:38,987 उस पर यकीन करना कठिन है। 593 00:45:40,530 --> 00:45:41,948 लेकिन यह सच है। 594 00:45:45,952 --> 00:45:48,288 अगर तुम उस घेरे के अंदर कदम रखो, 595 00:45:49,706 --> 00:45:51,207 तो दरवाज़ें बंद हो जाएँगे। 596 00:45:52,417 --> 00:45:53,751 बत्ती जल जाएगी। 597 00:45:55,628 --> 00:45:56,504 और तुम्हें 598 00:45:58,298 --> 00:46:03,553 बहुत ही अजीब महसूस होगा। 599 00:46:07,056 --> 00:46:08,558 फिर दरवाज़े खुलेंगे। 600 00:46:10,977 --> 00:46:12,812 और तुम किसी और ग्रह पर होओगी। 601 00:46:14,647 --> 00:46:16,774 मुझे लगता है आपके सिर पर चोट लग गई। 602 00:46:16,858 --> 00:46:18,276 आपकी बातें समझ से परे हैं। 603 00:46:20,612 --> 00:46:21,529 कोई बात नहीं। 604 00:46:33,541 --> 00:46:34,626 माइकल के बाद 605 00:46:37,045 --> 00:46:38,129 काफ़ी मुश्किल था। 606 00:46:40,089 --> 00:46:41,007 बस जिंदा रहना... 607 00:46:42,342 --> 00:46:43,676 मुश्किल था। 608 00:46:47,138 --> 00:46:48,890 और फिर मुझे यह मिला और मैंने 609 00:46:49,641 --> 00:46:51,351 सोचा कि शायद यह मेरी मदद कर पाए। 610 00:46:52,519 --> 00:46:53,686 और अब, मैं समझ गई 611 00:46:55,939 --> 00:46:57,941 कि इस पूरे समय मुझे तुम्हारी मदद... 612 00:46:58,024 --> 00:47:00,902 -मैं दादा जी को लाती हूँ। -...करनी चाहिए थी। नहीं। 613 00:47:00,985 --> 00:47:02,320 वह जानता है, जान। 614 00:47:04,489 --> 00:47:07,033 हम दोनों तुम्हें इससे बचाना चाहते थे। 615 00:47:11,955 --> 00:47:14,374 -फिर जूड आया... -जूड? 616 00:47:16,793 --> 00:47:17,710 हाँ। 617 00:47:19,170 --> 00:47:20,797 वह यहाँ ऐसे ही आया। 618 00:47:22,507 --> 00:47:23,550 न, वह नहीं आया। 619 00:47:25,718 --> 00:47:27,011 क्या उसने आपसे ऐसा कहा? 620 00:47:27,845 --> 00:47:31,266 डेनीस, वह मुझे मिला था। 621 00:47:32,976 --> 00:47:33,893 यहाँ। 622 00:47:35,520 --> 00:47:36,396 नहीं। 623 00:47:39,357 --> 00:47:40,775 नहीं, ऐसा नहीं हुआ। 624 00:47:42,694 --> 00:47:44,195 यह सच नहीं है। 625 00:47:44,279 --> 00:47:45,405 हाँ, सच है। 626 00:47:45,488 --> 00:47:46,656 यही सच है। 627 00:47:52,870 --> 00:47:54,080 आपने मुझसे झूठ बोला। 628 00:47:57,125 --> 00:47:58,126 आप सबने। 629 00:48:34,954 --> 00:48:36,789 ये लोग कौन हैं? 630 00:48:36,873 --> 00:48:38,082 इसकी चिंता मत करो। 631 00:48:45,673 --> 00:48:46,674 चलो। खोलो। 632 00:48:51,095 --> 00:48:52,347 यह क्या है? 633 00:48:53,890 --> 00:48:55,016 मैंने नकद कहा था। 634 00:48:56,184 --> 00:48:58,478 मैंने बहुत साफ़ कहा था। मैं... नोट। 635 00:48:59,312 --> 00:49:00,772 सिक्के नहीं। 636 00:49:00,855 --> 00:49:04,025 -ऐसे मेरे पास बहुत हैं। -वह सोना है। 637 00:49:04,859 --> 00:49:07,028 उनकी क़ीमत 3,000 डॉलर से अधिक है। 638 00:49:07,612 --> 00:49:11,032 अच्छा, फिर इन्हें बेचो और मेरे लिए नकद लाओ। 639 00:49:11,532 --> 00:49:14,327 मैंने साफ़ कहा था। सौदा यह नहीं था। 640 00:49:15,912 --> 00:49:17,372 स्वधर्मत्यागी कहाँ है? 641 00:49:17,872 --> 00:49:19,040 क्या? 642 00:49:25,296 --> 00:49:26,214 माँ, उन्हें रोकिए! 643 00:49:28,049 --> 00:49:29,801 -वह कहाँ है? -मैं... वह... 644 00:49:31,052 --> 00:49:32,679 वह यॉर्क के यहाँ है। वह... 645 00:49:34,514 --> 00:49:38,226 वह देख-रेख करने वाला है। यह पोस्ट रोड से आगे है। 646 00:49:38,851 --> 00:49:41,354 मुझे बस इतना ही पता है, कसम खाती हूँ। 647 00:49:43,022 --> 00:49:44,107 देखा? 648 00:49:46,859 --> 00:49:48,403 यह इतना कठिन नहीं था। 649 00:49:58,121 --> 00:49:59,455 तुमने ऐसा क्यों किया? 650 00:50:00,748 --> 00:50:01,874 उसने हमें बता दिया था! 651 00:50:08,089 --> 00:50:09,340 तुम कमज़ोर हो गई हो। 652 00:50:16,764 --> 00:50:18,182 हम इसे ठीक करेंगे। 653 00:50:20,184 --> 00:50:21,436 तुम्हारे फ़ायदे के लिए। 654 00:50:43,124 --> 00:50:44,375 सब ठीक हो जाएगा। 655 00:50:47,712 --> 00:50:49,046 मैं वादा करती हूँ। 656 00:52:46,205 --> 00:52:48,207 संवाद अनुवादक नीति रे 657 00:52:48,291 --> 00:52:50,293 रचनात्मक पर्यवेक्षक रवीन्द्र शंकर शुक्ल