1 00:00:10,428 --> 00:00:11,429 आइरीन। 2 00:00:12,805 --> 00:00:15,933 -यह रहा। -कम से कम, तुम्हारी लाठी तो ले आने दो। 3 00:00:17,017 --> 00:00:18,394 ज़्यादा जोश में मत आओ। 4 00:00:19,186 --> 00:00:21,355 डॉक्टर ने वही करने को कहा है। 5 00:00:28,571 --> 00:00:30,406 तुमने नाचने वाले जूते पहन लिए? 6 00:00:32,032 --> 00:00:34,493 तुम्हें पता है मैं घर में जूते नहीं पहनता। 7 00:00:50,593 --> 00:00:52,553 हम आखिरी बार कब नाचे थे? 8 00:00:53,929 --> 00:00:55,014 काफ़ी समय हो गया। 9 00:01:51,070 --> 00:01:53,239 हैरान हूँ कि पुरानी गाड़ी चालू हो गई। 10 00:01:55,199 --> 00:01:58,118 -तुम्हारे लाइसेंस की मियाद पूरी हो गई है। -अच्छा? 11 00:02:01,747 --> 00:02:04,124 तो फिर मुझे डीएमवी जाना होगा। 12 00:02:06,043 --> 00:02:07,044 और तुम? 13 00:02:09,088 --> 00:02:13,175 बस थोड़ा गाड़ी चलाना सीख रहा था। और इसने बड़े आराम से सीख लिया। 14 00:02:15,094 --> 00:02:16,929 आइरीन कमाल की गुरु हैं। 15 00:02:17,012 --> 00:02:19,598 अब तुम्हें मुझको हर जगह ले जाना नहीं पड़ेगा। 16 00:02:21,225 --> 00:02:23,269 मुझे आज़ादी की कमी महसूस होती थी। 17 00:02:25,855 --> 00:02:27,815 आज़ाद होकर कहाँ गई? 18 00:02:28,649 --> 00:02:32,653 शहर में घूमने। हमें जूड के पिता के बारे में कुछ नए सुराग मिले। 19 00:02:32,736 --> 00:02:35,823 बिल डनलैप नामक किसी स्थानीय बंदे से उनकी झड़प हो गई थी। 20 00:02:35,906 --> 00:02:38,367 तुम दोनों होम्स और वॉटसन जैसे हो। 21 00:02:41,996 --> 00:02:46,834 मुझे कारखाने में कुछ काम है। मैं उस पर लगता हूँ। 22 00:02:47,710 --> 00:02:48,794 खाने का शुक्रिया। 23 00:03:08,188 --> 00:03:09,231 नामुराद रकून। 24 00:03:23,579 --> 00:03:26,165 फ़्रैंकलिन 25 00:03:35,424 --> 00:03:37,384 "प्यारे फ़्रैंकलिन। 26 00:03:37,468 --> 00:03:39,970 "सबसे पहले, मैं माफ़ी माँगना चाहती हूँ। 27 00:03:40,054 --> 00:03:42,181 "मेरा इरादा तुम्हें ठेस पहुँचाना नहीं है। 28 00:03:42,264 --> 00:03:45,142 "बस इतना है कि मुझे और इंतज़ार नहीं करना।" 29 00:03:47,186 --> 00:03:50,940 बहुत-बहुत शुक्रिया, मिस्टर डनलैप। तभी मुलाकात होगी। 30 00:03:51,941 --> 00:03:53,859 अच्छा। बाय। 31 00:03:55,402 --> 00:03:56,779 बिल जूनियर था, 32 00:03:56,862 --> 00:03:59,823 और उसने बताया कि उसके पिता आखिरी वक्त तक 33 00:03:59,907 --> 00:04:01,241 नर्सिंग होम में ही रहे। 34 00:04:03,827 --> 00:04:06,038 -शांड्रा झूठ नहीं बोल रही थी। -नहीं। 35 00:04:06,121 --> 00:04:09,583 वह अभी भी शहर में काम करता है, और बोला कि हम उससे मिल सकते हैं। 36 00:04:12,920 --> 00:04:13,796 कल? 37 00:04:13,879 --> 00:04:15,172 हाँ। कल। 38 00:04:16,674 --> 00:04:19,343 एक रात के लिए मुश्किल में पड़े बिना 39 00:04:19,426 --> 00:04:21,387 रह सकते हो? 40 00:04:22,471 --> 00:04:24,264 मैं पूरी कोशिश करूँगा। 41 00:04:24,932 --> 00:04:26,475 अच्छी बात है। 42 00:05:04,888 --> 00:05:08,684 मैंने तुम्हें ऊपर आते नहीं देखा। कारखाने का काम खत्म हो गया? 43 00:05:11,770 --> 00:05:14,565 आज तुम्हारे साथ नाचकर बहुत मज़ा आया। 44 00:05:17,818 --> 00:05:18,902 क्या बात है? 45 00:05:41,216 --> 00:05:43,010 मुझे इस समय यहाँ नहीं रहना। 46 00:05:57,399 --> 00:05:58,317 धत्। 47 00:06:11,872 --> 00:06:12,873 हैलो। 48 00:06:14,500 --> 00:06:17,961 तुम्हें कुछ पता है तुम हमारे साथ क्या कर रहे हो? 49 00:06:19,713 --> 00:06:21,173 कितना दर्द दे रहे हो? 50 00:06:23,759 --> 00:06:25,385 आप क्या कह रहे हैं? 51 00:06:27,846 --> 00:06:30,390 तुम्हारे आने से पहले हम ठीक थे। 52 00:06:37,147 --> 00:06:38,148 आपको यकीन है? 53 00:06:59,086 --> 00:07:02,631 नाइट स्काय 54 00:07:03,132 --> 00:07:08,345 जगह खाली है 55 00:07:20,524 --> 00:07:21,817 हमें एक कमरा चाहिए। 56 00:07:22,651 --> 00:07:26,572 -पूरी रात के लिए या घंटे के हिसाब से? -पूरी रात के लिए। दो कमरे। 57 00:07:27,698 --> 00:07:30,075 एक के 85 डॉलर, कर अलग से। 58 00:07:31,493 --> 00:07:34,746 काफ़ी महँगा है। हम गाड़ी में सो सकते थे। 59 00:07:41,336 --> 00:07:42,462 यह रही तुम्हारी वाली। 60 00:07:43,213 --> 00:07:46,258 और यह मेरी वाली की नकल, 61 00:07:47,426 --> 00:07:49,303 अगर कोई आपात स्थिति हो तो। 62 00:07:49,887 --> 00:07:50,888 नहीं, शुक्रिया। 63 00:07:54,474 --> 00:07:55,475 चलो। 64 00:08:00,647 --> 00:08:04,568 स्काईलाइन होटल 65 00:08:05,903 --> 00:08:06,904 कुछ ढंग का है? 66 00:08:07,571 --> 00:08:08,447 नहीं। 67 00:08:09,823 --> 00:08:11,033 पर देखिए! 68 00:08:11,116 --> 00:08:12,743 अलमारी में काफ़ी मुफ़्त के जूते हैं! 69 00:08:13,577 --> 00:08:16,079 उन्हें मत पहनो, टोनी। बहुत ही घटिया हैं। 70 00:08:17,998 --> 00:08:20,667 बाहर चलकर कुछ मज़ेदार करें? 71 00:08:20,751 --> 00:08:21,752 नहीं। 72 00:08:21,835 --> 00:08:24,546 मैंने इंटरनेट पर देखा कि यहाँ करने लायक बहुत कुछ है। 73 00:08:24,630 --> 00:08:28,133 एक मॉल है, जिसमें तीस रेस्तराँ हैं। 74 00:08:28,926 --> 00:08:31,553 आज रात नहीं। वापस जाते समय हम थोड़ा घूम-फिर लेंगे। 75 00:08:34,681 --> 00:08:37,559 देखो! गॉडज़िला! तुम्हें यह वाली पसंद है। 76 00:08:38,685 --> 00:08:40,145 मेरा मन नहीं है। 77 00:08:44,650 --> 00:08:45,651 माँ। 78 00:08:46,860 --> 00:08:48,528 निक ने गाड़ी में बंदूकें क्यों रखी हैं? 79 00:08:50,030 --> 00:08:52,741 मुझे नहीं पता। पर सभी अमरीकियों के पास बंदूकें होती हैं। 80 00:08:53,325 --> 00:08:54,743 निक अहम दिखना चाहता है। 81 00:08:56,411 --> 00:08:57,955 उसने बताया कि मेरे पापा को जानता था। 82 00:09:00,499 --> 00:09:01,917 उसे तुमसे उस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। 83 00:09:03,919 --> 00:09:04,962 आपने ठीक कहा। 84 00:09:06,046 --> 00:09:07,047 आपको करनी चाहिए। 85 00:09:08,173 --> 00:09:09,174 टोनी। 86 00:09:09,800 --> 00:09:12,094 तुमने कभी सोचा है कि किसी कारण से तुमसे बातें छुपाती हूँ? 87 00:09:12,177 --> 00:09:13,637 कि मैं तुम्हें किसी चीज़ से बचा रही हूँ? 88 00:09:14,554 --> 00:09:20,018 इस सब से पहले मैं चाहती थी कि तुम्हारी एक आम ज़िंदगी हो। 89 00:09:20,102 --> 00:09:21,770 आम ज़िंदगी? 90 00:09:22,479 --> 00:09:25,524 मैं 15 साल की हूँ और मेरी माँ मेरी इकलौती सहेली हैं। यह कैसी ज़िंदगी है? 91 00:09:25,607 --> 00:09:28,026 छोड़ो भी। और ऐना? 92 00:09:28,110 --> 00:09:31,113 जब से आपने उसे घर आने से मना किया, हम उतने सालों से दोस्त नहीं रहे। 93 00:09:31,780 --> 00:09:33,824 तुम उस लड़के की बात कर रही हो, जो चर्च में था? 94 00:09:33,907 --> 00:09:36,576 ऐसे पेश क्यों आती हैं, जैसे यह ज़रूरी नहीं है? 95 00:09:37,244 --> 00:09:41,832 मुझे क्या बस घर पर रहना चाहिए? न दोस्त, न नौकरी, कुछ नहीं? 96 00:09:42,499 --> 00:09:44,334 कोई पागल ही ऐसा करने को कहेगा! 97 00:09:45,419 --> 00:09:46,420 मेरे जैसा? 98 00:09:50,882 --> 00:09:51,925 आप कहाँ जा रही हैं? 99 00:09:52,009 --> 00:09:55,846 वेंडिंग मशीन के पास। वापस आकर हम गॉडज़िला देखेंगे। 100 00:10:03,478 --> 00:10:05,480 प्लांटर्स शहद वाली भुनी मूँगफली 101 00:10:05,564 --> 00:10:08,150 रेड वाइन्स 102 00:10:08,233 --> 00:10:09,443 चीज़ 103 00:10:20,078 --> 00:10:22,497 ...और प्राचीन पिरामिड... 104 00:10:22,581 --> 00:10:24,916 सिर्फ़ हम और पृथ्वी नहीं है। 105 00:10:25,000 --> 00:10:27,919 हाँ, वे हैं। वे बहुत सी जगहों में हैं। 106 00:10:28,003 --> 00:10:31,631 -ब्रह्माण्ड है। -एक ग्रह है? सच में बाह्य अंतरिक्ष? 107 00:10:31,715 --> 00:10:33,467 -बिल्कुल। -निक! 108 00:10:37,095 --> 00:10:38,638 स्टेला, तुम आ गई। 109 00:10:38,722 --> 00:10:40,807 -तुम क्या कर रहे हो? -मैं और जीना... 110 00:10:40,891 --> 00:10:41,767 मेरा नाम नीना है। 111 00:10:41,850 --> 00:10:44,603 माफ़ करना। एक-दूसरे को जानने की कोशिश कर रहे हैं। 112 00:10:46,146 --> 00:10:48,357 -मेट्स की प्रशंसक है। -शाबाश, मेट्स। 113 00:10:51,109 --> 00:10:53,528 तुम। उठो। 114 00:10:53,612 --> 00:10:55,072 -तमीज़ से पेश आओ। -चुप रहो। 115 00:10:56,490 --> 00:10:57,699 कितने? 116 00:10:57,783 --> 00:10:58,784 दो सौ। 117 00:11:07,876 --> 00:11:08,919 शुक्रिया। 118 00:11:10,921 --> 00:11:12,381 मुझे लगा कि प्यार था। 119 00:11:13,673 --> 00:11:14,883 तुम्हें मज़ाक लगता है। 120 00:11:16,676 --> 00:11:20,013 वह कुछ नहीं कहेगी। 121 00:11:20,097 --> 00:11:22,599 अगर कह भी दे, तो कोई उसका यकीन नहीं करेगा। 122 00:11:24,059 --> 00:11:27,145 -मैं बस मस्ती कर रहा था। -तुम मस्ती नहीं कर सकते। 123 00:11:28,271 --> 00:11:30,774 क्योंकि जब मस्ती करते हो, तो लोग मरते हैं। 124 00:11:33,110 --> 00:11:34,194 जैसे तुम्हारा भाई। 125 00:11:36,071 --> 00:11:37,572 तुमने क्या सीखा है? 126 00:11:37,656 --> 00:11:38,740 कुछ नहीं। 127 00:11:43,495 --> 00:11:46,289 सुबह उठकर सबसे पहले उसी के बारे में सोचता हूँ। 128 00:11:51,336 --> 00:11:52,879 उसी का चेहरा पहले दिखता है। 129 00:11:56,383 --> 00:11:57,426 वह कुछ नहीं? 130 00:11:58,260 --> 00:12:01,179 तुम किसी को भाषण नहीं दे सकती, स्टेला। 131 00:12:01,263 --> 00:12:03,807 तुम्हारी बेटी तुम्हारे बारे में कुछ नहीं जानती। 132 00:12:03,890 --> 00:12:05,851 तुमने जो कुछ हासिल किया है। 133 00:12:07,018 --> 00:12:08,812 मुझे तुमको लाना ही नहीं चाहिए था। 134 00:12:08,895 --> 00:12:11,398 तुम खुशकिस्मत हो कि मुझे लेकर आई। 135 00:12:11,481 --> 00:12:14,192 तुम कुछ नहीं कर पाती। 136 00:12:16,486 --> 00:12:19,698 एपी को अपनी नन्ही बच्ची पर बहुत गर्व होता, है न? 137 00:12:21,491 --> 00:12:22,492 भाड़ में जाओ! 138 00:12:23,452 --> 00:12:24,327 माँ। 139 00:12:24,411 --> 00:12:25,287 -क्या? -क्या हुआ? 140 00:12:25,370 --> 00:12:26,455 हमारे कमरे में चलो। 141 00:12:26,538 --> 00:12:28,748 -निक मुसीबत में है? -निक हमेशा मुसीबत में होता है। 142 00:12:29,541 --> 00:12:30,667 मैं हमारे लिए रेड वाइन्स लाई हूँ। 143 00:12:30,750 --> 00:12:32,085 उनका स्वाद प्लास्टिक जैसा होता है। 144 00:12:32,169 --> 00:12:33,295 तो फिर, मैं खा लूँगी। 145 00:13:21,468 --> 00:13:22,802 कहीं जा रही हो? 146 00:13:24,054 --> 00:13:25,639 इस समय कुछ खास खुला नहीं होगा। 147 00:13:27,849 --> 00:13:29,851 मैं बस घूमकर देखना चाहती थी। 148 00:13:32,229 --> 00:13:33,480 पार्किंग वाली जगह में? 149 00:13:34,606 --> 00:13:36,441 वह सच में तुम्हें कैद करके रखती है। 150 00:13:40,237 --> 00:13:42,822 सोचकर अजीब लगता है कि सब ऊपर है। 151 00:13:44,866 --> 00:13:45,867 क्या है? 152 00:13:51,456 --> 00:13:52,457 तो, टोनी। 153 00:13:54,334 --> 00:13:56,962 वहाँ नीचे मौज-मस्ती के लिए क्या करती हो? 154 00:13:57,671 --> 00:14:01,007 मौज-मस्ती? वह मुझे कुछ नहीं करने देतीं। 155 00:14:03,552 --> 00:14:04,970 माँ काफ़ी मुश्किल में हैं। 156 00:14:07,389 --> 00:14:09,099 तुम अब बच्ची नहीं हो। 157 00:14:10,600 --> 00:14:12,143 उसमें इतना बुरा क्या है? 158 00:14:14,145 --> 00:14:15,397 उसके पास बस तुम ही हो। 159 00:14:19,693 --> 00:14:21,194 वह तुम्हें खोने से डरती है। 160 00:14:22,571 --> 00:14:23,989 इसलिए मुझसे झूठ बोलती हैं? 161 00:14:25,365 --> 00:14:27,033 दो दिन पहले तक, 162 00:14:27,117 --> 00:14:31,037 मुझे तो पता भी नहीं था कि वह चीज़ है। 163 00:14:31,121 --> 00:14:32,664 या फिर तुम या यह सब। 164 00:14:33,999 --> 00:14:35,875 मैं उसकी इस बात से सहमत नहीं। 165 00:14:38,378 --> 00:14:39,838 मुझसे ढंग से पेश आते हो। 166 00:14:43,758 --> 00:14:46,595 हम एक जैसे हैं, हमें एक-दूसरे का साथ देना होगा। 167 00:14:50,974 --> 00:14:52,350 एक सिगरेट मिल सकती है? 168 00:14:54,060 --> 00:14:55,061 ज़्यादा ज़ोर मत दो। 169 00:15:07,032 --> 00:15:08,033 आइरीन? 170 00:15:09,367 --> 00:15:10,368 जूड? 171 00:15:11,244 --> 00:15:12,120 हैलो। 172 00:15:13,496 --> 00:15:15,290 मैंने आपके लिए चाय बनाई है। 173 00:15:15,790 --> 00:15:16,791 शुक्रिया। 174 00:15:17,542 --> 00:15:21,087 मैं सोच रहा था क्या आज हम चलकर मिस्टर डनलैप से मिल लें। 175 00:15:24,049 --> 00:15:28,678 मुझे माफ़ करना, जूड। आज मेरी तबियत कुछ ठीक नहीं लग रही। 176 00:15:29,846 --> 00:15:31,056 पर तुम्हें जाना चाहिए। 177 00:15:31,139 --> 00:15:34,809 ज़रूरत हो, तो फ़्रिज पर टैक्सी सेवा का नंबर है। 178 00:15:36,686 --> 00:15:37,729 ठीक है। 179 00:15:41,316 --> 00:15:42,400 अच्छा, 180 00:15:44,944 --> 00:15:46,446 कल रात क्या हुआ? 181 00:15:47,280 --> 00:15:49,115 कोई बड़ी बात नहीं है। 182 00:15:50,367 --> 00:15:54,788 शादियों में कभी-कभी ऐसा होता है। उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। 183 00:16:00,835 --> 00:16:02,420 उनके लिए बहुत मुश्किल होगा। 184 00:16:04,714 --> 00:16:08,259 आप में इतना सुधार आ रहा है। चल रही हैं और गाड़ी चला रही हैं। 185 00:16:08,343 --> 00:16:09,344 हाँ। 186 00:16:12,597 --> 00:16:16,059 शायद उन्हें इस बात की आदत पड़ गई है कि आप उन पर निर्भर हों। 187 00:16:18,061 --> 00:16:19,270 मुझे उसकी ज़रूरत है। 188 00:16:21,064 --> 00:16:22,482 मुझे हमेशा ज़रूरत रहेगी। 189 00:16:25,360 --> 00:16:26,736 और उसे भी मेरी ज़रूरत है। 190 00:16:31,116 --> 00:16:33,034 लूसी, वहाँ से निकलो! चलो! 191 00:16:33,118 --> 00:16:34,285 निकलो। 192 00:16:35,412 --> 00:16:37,747 माफ़ करना। बहुत परेशान करती है। 193 00:16:37,831 --> 00:16:38,998 हाँ। 194 00:16:41,000 --> 00:16:43,628 उम्मीद है कि सोफ़ा ठीक-ठाक था। 195 00:16:43,712 --> 00:16:44,587 हाँ। 196 00:16:50,009 --> 00:16:52,804 मुझे घूरते रहोगे? कुत्ते जैसे हो। 197 00:16:52,887 --> 00:16:54,222 आपको कुछ दिखाना चाहता हूँ। 198 00:16:55,265 --> 00:16:57,100 हैलो, मिस्टर यॉर्क। 199 00:16:57,183 --> 00:16:58,852 आप नाश्ता लेना चाहेंगे? 200 00:16:59,602 --> 00:17:01,354 नहीं। शुक्रिया, मुझे नहीं चाहिए। 201 00:17:02,856 --> 00:17:04,816 पक्का? मैंने कचौड़ियाँ बनाई हैं। 202 00:17:06,109 --> 00:17:06,985 शुक्रिया। 203 00:17:07,652 --> 00:17:08,528 शुक्रिया, जान। 204 00:17:14,451 --> 00:17:17,954 -इन्हें रात को यहाँ नहीं सोना है, ठीक है? -हाँ, ठीक है। 205 00:17:25,920 --> 00:17:30,049 -आप यकीन नहीं करेंगे। -बोलिंग वाली बॉल पहले देखी हैं, बायरन। 206 00:17:32,302 --> 00:17:35,180 बाप रे, यह क्या है? 207 00:17:35,263 --> 00:17:38,600 आपके देख-रेख करने वाले ने आपके घर के पीछे इसे गाड़ा था। 208 00:17:38,683 --> 00:17:41,519 पर ध्यान रखना होगा कि इसे हाथ न लगाएँ। यह... 209 00:17:41,603 --> 00:17:44,981 -यकीन मानिए, मज़ाक नहीं है। -इसे घुमाना बंद करो। 210 00:17:45,064 --> 00:17:45,940 इसे हटाओ। 211 00:17:47,859 --> 00:17:48,818 अच्छी बात है। 212 00:17:51,029 --> 00:17:53,490 -मुझे जाना है। -अभी? 213 00:17:54,991 --> 00:17:55,867 हाँ। 214 00:17:56,993 --> 00:18:01,289 आप इसे अंदर डालकर दोबारा चालू करना नहीं चाहते? 215 00:18:01,372 --> 00:18:04,125 मुझे कुछ काम है। 216 00:18:05,627 --> 00:18:08,129 -इससे भी ज़रूरी है? -हाँ। 217 00:18:09,881 --> 00:18:11,090 मैं कोशिश करके देखूँ? 218 00:18:12,842 --> 00:18:14,594 हाँ, तुम्हारी मर्ज़ी। 219 00:18:36,074 --> 00:18:38,785 हैलो, प्रोफ़ेसर सांधू? मैं डेनीस बोल रही हूँ। 220 00:18:46,626 --> 00:18:48,086 अच्छी बात है, तुम लौट आई। 221 00:18:48,169 --> 00:18:51,548 एकदम सही समय पर। मैंने अपने लिए चाय बना रखी है। 222 00:18:51,631 --> 00:18:53,716 यह चिपचिपी चीज़ स्कोबी है। 223 00:18:53,800 --> 00:18:56,719 ढेर सारे जीवाणु हैं और सेहत के लिए अच्छी है। 224 00:18:58,388 --> 00:18:59,806 मैंने कॉलेज छोड़ दिया। 225 00:19:01,474 --> 00:19:02,475 क्या? 226 00:19:02,559 --> 00:19:06,145 अभी अपनी सलाहकार से बात की। मैंने कहा कि मैं लौटकर नहीं आऊँगी। 227 00:19:07,647 --> 00:19:09,065 यह तो हद है! 228 00:19:11,150 --> 00:19:12,151 मतलब... 229 00:19:13,444 --> 00:19:16,447 -पक्का मन बना लिया? तुम क्या करोगी? -मुझे नहीं पता। 230 00:19:16,531 --> 00:19:18,741 शायद मुझे उसी की ज़रूरत है। 231 00:19:19,868 --> 00:19:23,413 -शायद मैं यहाँ रहना शुरू करूँ। -फ़ार्न्सवर्थ में? 232 00:19:25,206 --> 00:19:27,458 और तुम जो ज़िंदगी बना रही थी, उसका क्या? 233 00:19:28,334 --> 00:19:30,128 मुझे वह ज़िंदगी नहीं चाहिए थी। 234 00:19:30,962 --> 00:19:33,423 हर कोई अपनी मर्ज़ी की ज़िंदगी जीता है? 235 00:19:34,299 --> 00:19:36,009 मुझे यह अपमानजनक लगता है। 236 00:19:37,719 --> 00:19:41,222 यहाँ हर किसी को वह फ़ायदा नहीं मिला, जो तुम्हें मिला। 237 00:19:42,640 --> 00:19:44,684 -फ़ायदे? -तुम मेरा मतलब समझ रही हो। 238 00:19:48,688 --> 00:19:51,399 जैसे, सैरा रश। 239 00:19:52,525 --> 00:19:56,195 उसने व्यापार कॉलेज में भर्ती होने की कोशिश की और नहीं हो पाई। 240 00:19:56,279 --> 00:19:59,949 क्योंकि सैरा ने पढ़ाई नहीं की और उसे पढ़ना अच्छा नहीं लगता था। 241 00:20:00,033 --> 00:20:03,328 उसने मॉडल यूएन छोड़ दिया क्योंकि वह बेल्जियम नहीं बन पाई। 242 00:20:06,164 --> 00:20:09,876 शायद उसमें ऐसी बातें थीं, जो तुमसे कम आकर्षक थीं। 243 00:20:12,253 --> 00:20:13,296 वाह। 244 00:20:14,172 --> 00:20:18,468 मुझे वह मुफ़्त में नहीं मिला, केटी। मैंने मेहनत की थी। 245 00:20:18,551 --> 00:20:20,887 पर मेरी ज़िंदगी में ऐसे लोग रहेंगे, 246 00:20:20,970 --> 00:20:24,974 जो मुझे लगा कि मेरे दोस्त थे, जो सोचेंगे कि मुझे हक था भी या नहीं। 247 00:20:26,809 --> 00:20:28,645 माफ़ करना। दादा जी। 248 00:20:29,187 --> 00:20:32,649 हैलो, जूड बोल रहा हूँ। तुम्हारे दादा-दादी का देख-रेख करने वाला। 249 00:20:32,732 --> 00:20:35,985 हाँ, मुझे पता है। क्या बात है? 250 00:20:36,069 --> 00:20:38,613 तुम अभी कुछ कर रही हो? 251 00:20:40,782 --> 00:20:41,783 नहीं। 252 00:20:46,371 --> 00:20:47,872 कमाल का है। 253 00:20:47,956 --> 00:20:51,209 मुझे ऐसा लगता है कि कंधों से भारी बोझ हल्का हो गया 254 00:20:51,292 --> 00:20:53,419 और सिर्फ़ पढ़ाई का खर्चा नहीं। 255 00:20:53,503 --> 00:20:56,339 -रुको। वे पैसे लेते हैं क्या? -हाँ। 256 00:20:56,422 --> 00:20:59,217 पर कुछ लाख डॉलर, इसलिए... 257 00:21:00,343 --> 00:21:03,221 मुझे तुम्हारे लिए खुशी है। सब छोड़ना आसान नहीं है। 258 00:21:03,304 --> 00:21:04,305 शायद। 259 00:21:05,556 --> 00:21:10,144 पर आज नई शुरुआत का पहला दिन है। किसी बेहतर चीज़ का। 260 00:21:12,105 --> 00:21:13,731 मेरे साथ होने में कोई एतराज़? 261 00:21:23,825 --> 00:21:26,035 हैलो। तुम जूड हो? 262 00:21:26,119 --> 00:21:27,912 हाँ, सर। मिस्टर डनलैप? 263 00:21:27,996 --> 00:21:30,289 बस बिल बुलाओ, प्लीज़। और... 264 00:21:30,373 --> 00:21:32,834 -डेनीस। -तुमसे मिलकर अच्छा लगा। आ जाओ। 265 00:21:34,836 --> 00:21:35,837 बी. डनलैप 266 00:21:35,920 --> 00:21:39,549 माफ़ करना, चीज़ें बिखरी हुई हैं। कुछ सामान भेजना बाकी है। 267 00:21:40,717 --> 00:21:44,887 सोचा कि सेक्रेटरी रख लूँ, पर खर्चा बेकार लगता है। 268 00:21:46,764 --> 00:21:51,269 तो, मुझे बताया गया कि तुम्हारे पास बिल सीनियर का कुछ सामान था? 269 00:21:56,774 --> 00:21:58,109 अरे, बाप रे। 270 00:21:58,943 --> 00:22:02,363 यह मेरे पापा की भाग्यशाली चीज़ है। मुझे लगा कि गुम हो गई है। 271 00:22:02,447 --> 00:22:04,824 वृद्धाश्रम में किसी के पास थी। 272 00:22:04,907 --> 00:22:10,413 मुझे लगा कि दोबारा देखने को नहीं मिलेगा। शायद यह सच में भाग्यशाली था। शुक्रिया। 273 00:22:11,205 --> 00:22:12,206 यह क्या है? 274 00:22:12,790 --> 00:22:17,295 इतने सालों से डनलैप निवास में चर्चा का विषय। 275 00:22:19,756 --> 00:22:21,299 अजीब है, है न? 276 00:22:22,884 --> 00:22:25,428 आप बताएँगे कि यह आपके पापा को कहाँ से मिला? 277 00:22:26,929 --> 00:22:30,141 बात यह है कि मेरे पापा दूर-दूर तक ट्रक चलाते थे, 278 00:22:30,224 --> 00:22:32,852 पर बातें भी बहुत बड़ी-बड़ी बनाते थे। 279 00:22:32,935 --> 00:22:35,313 और यह उनकी हमेशा की कहानी होती थी। 280 00:22:36,564 --> 00:22:38,441 हम उसके बारे में सुनना चाहेंगे। 281 00:22:41,486 --> 00:22:44,155 उन्होंने शहर में किसी को मुफ़्त में सवारी दी। 282 00:22:44,989 --> 00:22:47,784 वह बंदा थोड़ा बदनाम सा था। 283 00:22:47,867 --> 00:22:50,203 वह बचकर भाग रहा था। 284 00:22:50,286 --> 00:22:52,580 सफ़र शुरू होने के कुछ घंटे बाद, 285 00:22:52,663 --> 00:22:56,459 मेरे पिता को एहसास हुआ कि वैन में कोई उनका पीछा कर रहा था। 286 00:22:58,628 --> 00:23:00,838 उन्हें अंदर के रास्ते पता थे, इसलिए... 287 00:23:03,007 --> 00:23:05,718 -वे बच निकले, है न? -हाँ। बिल्कुल। पर... 288 00:23:06,677 --> 00:23:08,471 यहाँ कहानी पेचीदा हो जाती है। 289 00:23:09,722 --> 00:23:12,725 पापा ने कहा कि जब वैन उनकी आँखों से ओझल हो गई, 290 00:23:12,809 --> 00:23:15,770 तो सवारी लेने वाले ने सामने के बक्से में हाथ डालकर 291 00:23:15,853 --> 00:23:17,897 पापा का शिकार वाला चाकू निकाला। 292 00:23:18,648 --> 00:23:21,442 उन्हें लगा कि उनके भोंक देगा। 293 00:23:21,526 --> 00:23:25,780 बल्कि, उसने टखना काटकर यह निकाला। 294 00:23:26,531 --> 00:23:30,493 कुछ बार डैशबोर्ड पर पटका, निशानी की तरह उन्हें लौटा दिया। 295 00:23:45,925 --> 00:23:47,218 तुम कहाँ सोए? 296 00:23:50,429 --> 00:23:51,931 तुम्हें यही कहना है? 297 00:23:54,976 --> 00:23:56,477 समझ में नहीं आता कि क्या कहूँ। 298 00:23:58,771 --> 00:24:00,189 सिवाय इसके कि माफ़ कर दो। 299 00:24:02,066 --> 00:24:03,067 मैं गलत थी। 300 00:24:04,861 --> 00:24:06,070 वह एक गलती थी। 301 00:24:09,115 --> 00:24:10,158 गलती? 302 00:24:14,662 --> 00:24:16,664 दूध बाहर छोड़ देना गलती होती है। 303 00:24:18,958 --> 00:24:23,045 कमीज़ पर बटन बंद न करना गलती है। यह... 304 00:24:27,592 --> 00:24:28,885 हम ठीक यहीं थे। 305 00:24:30,845 --> 00:24:32,972 पत्तों के खेल के बाद, साफ़-सफ़ाई की। 306 00:24:34,182 --> 00:24:37,476 मार्सी डेलमोर ने धोखा दिया। तुमसे पूछा कि उसका नाम लोगी। 307 00:24:37,560 --> 00:24:38,686 प्लीज़, फ़्रैंकलिन। 308 00:24:38,769 --> 00:24:41,564 तुमने कहा, "यह कभी नहीं जीतती।" फिर फ़ोन बजा। 309 00:24:45,193 --> 00:24:47,320 वह फ़ोन जो किसी माँ-बाप को नहीं आना चाहिए। 310 00:24:50,364 --> 00:24:54,243 और मैंने खुद को तुम्हारे लिए ताकतवर बनाया। 311 00:24:56,996 --> 00:24:59,415 तुम्हें अपने तरीके से अफ़सोस मनाने दिया। 312 00:25:03,336 --> 00:25:05,671 मुझे लगा कि वही ठीक था। 313 00:25:10,593 --> 00:25:11,636 और तुम... 314 00:25:13,262 --> 00:25:15,264 तुम मुझे यहाँ छोड़कर जाने वाली थी, 315 00:25:16,933 --> 00:25:17,934 एकदम अकेला, 316 00:25:19,727 --> 00:25:21,520 ताकि उसे दोबारा अनुभव करूँ। 317 00:25:25,233 --> 00:25:26,484 मैं स्वार्थी थी। 318 00:25:31,405 --> 00:25:32,615 मैं स्वार्थी हूँ। 319 00:25:35,910 --> 00:25:36,911 तुम नहीं हो। 320 00:25:43,960 --> 00:25:45,169 तुमने ठीक यहाँ बैठकर 321 00:25:47,004 --> 00:25:49,173 मुझसे और 30 सालों का वादा किया था। 322 00:25:50,800 --> 00:25:53,928 -और फिर, क्या? -फ़्रैंकलिन। 323 00:25:55,137 --> 00:25:58,641 मैं 30 साल तो क्या, 30 दिनों का वादा नहीं कर सकती थी। 324 00:26:00,351 --> 00:26:01,686 तुम क्या चाहते थे? 325 00:26:06,941 --> 00:26:08,484 चाहता था कि मैं काफ़ी रहूँ। 326 00:26:10,820 --> 00:26:12,154 तुम्हें रोकने के लिए। 327 00:26:41,350 --> 00:26:42,351 अच्छा। 328 00:27:01,120 --> 00:27:02,121 अच्छा। 329 00:27:03,331 --> 00:27:04,248 अच्छा। 330 00:27:11,047 --> 00:27:12,923 हाँ! मैं यही तो... 331 00:27:15,551 --> 00:27:18,429 क्या? नहीं। चलो। 332 00:27:27,146 --> 00:27:28,022 हाँ। 333 00:27:34,695 --> 00:27:35,696 -हैलो! -हैलो। 334 00:27:35,780 --> 00:27:38,324 -चौकसी लॉग। मंज़ूरी के लिए तैयार। -अच्छा। 335 00:27:38,407 --> 00:27:41,327 डीना ने मुझे मना लिया। हम वह जकूज़ी लेंगे। 336 00:27:41,410 --> 00:27:42,620 -अच्छा? -हाँ। 337 00:27:42,703 --> 00:27:45,623 उसे लगता है मेरा साइटिका ठीक हो जाएगा। महंगा तो है। 338 00:27:46,499 --> 00:27:49,543 अरे, गिबी, यह किस बात की गिरफ़्तारी है? जूड कौन है? 339 00:27:50,628 --> 00:27:53,881 कल रात नोवार्ट्नी की ड्यूटी थी। शराब में धुत कोई था। 340 00:27:53,964 --> 00:27:56,550 -गिरफ़्तारी से बच गया? -शायद गलतफ़हमी थी। 341 00:27:56,634 --> 00:28:00,805 पता चला कि यॉर्क परिवार की देख-रेख करने वाला था। मिसेज़ यॉर्क ने सब बताया। 342 00:28:00,888 --> 00:28:02,181 देख-रेख करने वाला। 343 00:28:03,307 --> 00:28:04,308 शुक्रिया, गिबी। 344 00:28:21,575 --> 00:28:23,452 बायरन, तुम अंदर हो? 345 00:28:25,996 --> 00:28:28,874 हैलो, तुम्हारी ड्यूटी कैसी रही? 346 00:28:28,958 --> 00:28:30,876 बस एक चिल्लाने वाला था। 347 00:28:30,960 --> 00:28:33,129 तुम कुछ ढूँढ़ रहे हो? 348 00:28:33,212 --> 00:28:36,006 हाँ। तुमने जंपर वाली तारें देखी हैं? 349 00:28:36,924 --> 00:28:38,717 फ़्रैंकलिन को चाहिए। 350 00:28:38,801 --> 00:28:41,679 नहीं। बेचारे फ़्रैंकलिन। उनका बुरा हाल लग रहा था। 351 00:28:41,762 --> 00:28:43,472 हाँ, वह ठीक हो जाएँगे। 352 00:28:43,556 --> 00:28:46,058 ए। मुझे तुम पर बहुत गर्व है। 353 00:28:46,767 --> 00:28:51,647 तुम नया दोस्त बना रहे हो। भले ही वह तुनकमिजाज़ बूढ़ा पड़ोसी है। 354 00:28:52,773 --> 00:28:54,108 कहीं तो शुरुआत करनी होगी। 355 00:28:54,859 --> 00:28:55,860 हाँ। 356 00:28:56,861 --> 00:28:59,238 मुझे दिख रही हैं। बक्से वाले पंखे के बगल में। 357 00:29:00,489 --> 00:29:03,033 देखो तो सही, चील की आँखों वाली। 358 00:29:05,619 --> 00:29:06,745 मज़े करना। 359 00:29:07,455 --> 00:29:10,249 हाँ। शुक्रिया, जीन! 360 00:29:32,313 --> 00:29:33,272 फ़्रैंक! 361 00:29:34,231 --> 00:29:35,274 मैं कर रहा हूँ। 362 00:30:04,762 --> 00:30:08,307 टॉमी! अगर यही चलता रहा, तो हम एक-दूसरे से ऊब जाएँगे। 363 00:30:08,390 --> 00:30:11,977 हाँ। मिसेज़ यॉर्क, आपका देख-रेख करने वाला यहाँ है? 364 00:30:13,145 --> 00:30:14,980 नहीं। क्यों? 365 00:30:17,274 --> 00:30:19,735 मैं आपको डराना नहीं चाहता। यह देखिए। 366 00:30:24,490 --> 00:30:29,620 इसमें काफ़ी गंभीर मामले हैं। हिंसक हादसे, मानसिक कारण से कैद करना। 367 00:30:30,204 --> 00:30:34,833 इसलिए, जब तक यह सब हल नहीं होता, मैं उसे हिरासत में लेना चाहता हूँ। 368 00:30:36,669 --> 00:30:40,422 हिरासत में? कोई गलती हुई होगी। 369 00:30:40,506 --> 00:30:42,758 मिसेज़ यॉर्क, उसकी तबियत ठीक नहीं है। 370 00:30:43,509 --> 00:30:46,136 वह धोखा देकर आपकी ज़िंदगी में घुसा। 371 00:30:46,220 --> 00:30:48,347 इतना मेरे लिए काफ़ी है। 372 00:30:49,807 --> 00:30:51,475 उसके कब तक आने की उम्मीद है? 373 00:30:52,768 --> 00:30:54,019 मुझे नहीं है। 374 00:30:55,896 --> 00:30:58,232 -उसे काम से निकाल चुकी हूँ। -निकाल दिया? 375 00:30:58,941 --> 00:31:02,319 हाँ, निकाल दिया। वह नशे में था और गिरफ़्तार हुआ था। 376 00:31:03,279 --> 00:31:05,531 उसके बाद उसे वापस कैसे लेती? 377 00:31:06,865 --> 00:31:10,744 हाँ। उसने बताया वह कहाँ जा रहा है? 378 00:31:11,412 --> 00:31:15,916 मुझे इतना पता है कि फ़ार्न्सवर्थ से निकलने के लिए उतावला था। 379 00:31:16,000 --> 00:31:17,001 ज़रूर। 380 00:31:18,502 --> 00:31:21,505 अच्छा। आप इस फ़ाइल को अपने पास रखिए। 381 00:31:21,589 --> 00:31:25,175 अगर वह किसी तरह आपसे संपर्क करे, तो मुझे फ़ोन कीजिएगा। 382 00:31:25,259 --> 00:31:26,885 -ठीक है? -ठीक है। 383 00:31:27,469 --> 00:31:31,140 यकीन मानिए। इनसे पीछा छुड़ाना उतना आसान नहीं है। 384 00:31:32,600 --> 00:31:33,642 शुक्रिया। 385 00:32:04,173 --> 00:32:07,259 -हँसने की क्या बात है? -एक-दूसरे को कहानियाँ सुना रहे थे। 386 00:32:10,012 --> 00:32:12,514 सलाद काफ़ी दिलचस्प लगता है। 387 00:32:14,183 --> 00:32:16,518 मैं अमूमन ऐसी जगहों पर गर्म खाना खाता हूँ। 388 00:32:17,227 --> 00:32:18,228 इसने तुम्हें क्या बताया? 389 00:32:20,230 --> 00:32:21,440 घबराओ नहीं। 390 00:32:21,523 --> 00:32:22,816 मैं घबरा नहीं रही। 391 00:32:23,734 --> 00:32:26,612 तुम्हारी माँ के सिर पर एक नस में नब्ज़ दिख रही है? 392 00:32:26,695 --> 00:32:28,697 वह उच्च रक्तचाप का संकेत है। 393 00:32:28,781 --> 00:32:31,283 तुम्हें अपने रक्तचाप की जाँच करवानी चाहिए। 394 00:32:31,867 --> 00:32:32,785 बहुत हुआ। 395 00:32:34,495 --> 00:32:35,746 यह पहले ऐसी नहीं थी। 396 00:32:37,623 --> 00:32:38,749 समझ रही हो? 397 00:32:38,832 --> 00:32:41,669 पहली बार जब इससे मिला था, तुमसे थोड़ी सी बड़ी थी। 398 00:32:42,419 --> 00:32:44,088 -इसकी दीक्षा थी। -नहीं। 399 00:32:44,171 --> 00:32:45,631 दीक्षा? 400 00:32:45,714 --> 00:32:48,217 -तुम वहाँ थे? -ज़रूर। हम में से बहुत लोग थे। 401 00:32:51,720 --> 00:32:54,682 मैंने खुद देखा। तुम्हारी माँ बड़ी जंगली सी होती थी। 402 00:32:54,765 --> 00:32:56,725 मैं सच कह रही हूँ, निक। ऐसा मत करो। 403 00:32:57,559 --> 00:32:59,186 यह क्या-क्या करती थीं? 404 00:32:59,269 --> 00:33:04,650 अगर मुझे ठीक से याद है, तो कोई भी ढंग का काम नहीं करती थी। 405 00:33:04,733 --> 00:33:07,152 मुझे याद आता है, एक बार यह और केलेब... 406 00:33:07,236 --> 00:33:08,237 बहुत हो गया! 407 00:33:10,155 --> 00:33:11,740 मैं एक जवान, बेवकूफ़ लड़की थी। 408 00:33:11,824 --> 00:33:13,575 कोई नाज़ करने वाली बात नहीं है। 409 00:33:14,618 --> 00:33:18,539 किसी को चोट पहुँचने से पहले हम में से कुछ बड़े हो गए। 410 00:33:25,212 --> 00:33:29,216 यह नहीं कहूँगा कि तुमने किसी को चोट नहीं पहुँचाई, स्टेला। केलेब का क्या? 411 00:33:30,759 --> 00:33:32,720 वैसे, केलेब कौन है? 412 00:33:33,804 --> 00:33:35,639 इसने केलेब के बारे में नहीं बताया? 413 00:33:38,058 --> 00:33:39,643 मुझे यह बात अजीब लगती है। 414 00:33:39,727 --> 00:33:42,938 क्योंकि ये दोनों काफ़ी करीब थे। 415 00:33:43,814 --> 00:33:46,442 मुझे इस रोशनी में दिखाई दे रहा है। 416 00:33:48,819 --> 00:33:50,362 आँखों में है। 417 00:33:51,155 --> 00:33:52,156 वह समानता... 418 00:33:52,698 --> 00:33:53,657 धत् तेरे की! 419 00:33:53,741 --> 00:33:54,575 उठो, टोनी। 420 00:33:54,658 --> 00:33:56,160 आओ। चलो! 421 00:34:05,544 --> 00:34:07,129 यह क्या था? 422 00:34:07,212 --> 00:34:08,922 -यह तो हद है! -ज़बान संभालकर! 423 00:34:09,006 --> 00:34:09,840 आप मज़ाक कर रही हैं। 424 00:34:09,923 --> 00:34:11,133 चलो। हमें जल्दी चलना होगा। 425 00:34:11,216 --> 00:34:13,051 क्या हो रहा है? आप मुझे डरा रही हैं! 426 00:34:14,136 --> 00:34:15,637 हम निक को छोड़कर नहीं जा सकते। 427 00:34:15,721 --> 00:34:17,264 हाँ, जा सकते हैं। चलो! 428 00:34:19,391 --> 00:34:20,642 नहीं। 429 00:34:21,435 --> 00:34:23,395 सोचना भी मत! रुको! 430 00:34:23,479 --> 00:34:24,521 प्लीज़! 431 00:34:25,481 --> 00:34:27,691 स्टेला, छोड़ो भी! मेरे साथ ऐसा मत करो! 432 00:34:27,775 --> 00:34:28,817 स्टेला! 433 00:34:30,194 --> 00:34:32,738 पेट्रोल और धुलाई 434 00:34:46,376 --> 00:34:48,337 तुम दोनों दिन भर कहाँ थे? 435 00:34:48,712 --> 00:34:52,007 आपने बड़े ही अजीब इंसान को देख-रेख के लिए चुना, दादी माँ। 436 00:34:52,090 --> 00:34:53,091 पता चल गया वह कहाँ गए। 437 00:34:53,175 --> 00:34:55,302 यह बिल सीनियर का डिलिवरी खाता है। 438 00:34:55,803 --> 00:34:59,014 पाँच जून, 2005। जिस दिन उन्हें जेल से रिहा किया गया। 439 00:34:59,264 --> 00:35:02,142 एनफ़ील्ड, मिशिगन? 440 00:35:02,226 --> 00:35:05,771 गाड़ी से आठ घंटे लगते हैं। सुबह तक पहुँच सकते हैं। 441 00:35:05,854 --> 00:35:07,272 डेनीस ने कहा कि वह चलेगी। 442 00:35:07,981 --> 00:35:10,526 -वाकई? -क्यों नहीं? मैं सफ़र के लिए तैयार हूँ। 443 00:35:11,318 --> 00:35:12,569 कहाँ के सफ़र के लिए? 444 00:35:12,653 --> 00:35:16,073 मिशिगन। लगता है कि फ़ार्न्सवर्थ के बाद मेरे पापा वहीं गए। 445 00:35:16,657 --> 00:35:18,659 फिर से कोई चेहरे की तस्वीर मिली? 446 00:35:18,742 --> 00:35:21,745 हम सब साथ में चल सकते हैं। रात को तट पर रहेंगे। 447 00:35:21,829 --> 00:35:23,831 -मज़ा आ सकता है। -नहीं, शुक्रिया। 448 00:35:31,505 --> 00:35:34,258 जगह काफ़ी दूर लगती है। छुपकर रहने लायक। 449 00:35:34,341 --> 00:35:35,634 वह ज़रूर वहीं हैं। 450 00:35:35,717 --> 00:35:36,718 उम्मीद करती हूँ। 451 00:35:38,345 --> 00:35:39,346 मेरे साथ आओ। 452 00:35:46,687 --> 00:35:47,938 आप दोनों ठीक हैं? 453 00:35:48,939 --> 00:35:50,607 हमारी चिंता मत करो, बेटा। 454 00:35:53,443 --> 00:35:55,320 इसका जूड से कोई लेना-देना है? 455 00:35:55,404 --> 00:35:57,948 सब कुछ उसी को लेकर क्यों होगा? 456 00:35:59,116 --> 00:36:00,409 नहीं, वह... 457 00:36:02,077 --> 00:36:05,289 सब उसकी गलती नहीं है। वह बस एक बेवकूफ़ बच्चा है। 458 00:36:05,372 --> 00:36:07,374 मेरी और दादी की आपस की बात है। 459 00:36:09,001 --> 00:36:11,044 आप दोनों सुलझा लेंगे। 460 00:36:12,504 --> 00:36:16,008 तुम्हें लगता होगा कि इतने वक्त बाद मुझमें रिश्ते निभाने की 461 00:36:16,091 --> 00:36:19,052 कुछ तो समझ होगी, है न? 462 00:36:20,053 --> 00:36:23,348 मैं दादी माँ से कहूँगी कि उन्हें सफ़र पर नहीं जाना चाहिए। 463 00:36:23,432 --> 00:36:26,894 नहीं। कोई तुम्हारी दादी को अपने मन की करने से नहीं रोक सकता। 464 00:36:26,977 --> 00:36:28,186 इतना मैंने सीख लिया है। 465 00:36:29,396 --> 00:36:31,732 मैं यहीं रुक जाऊँगी। हम बातें करेंगे। 466 00:36:33,233 --> 00:36:35,235 अच्छी बात है। तुम्हारा जाने का मन है। 467 00:36:35,319 --> 00:36:38,697 तुम खुश लगती हो। तुम्हारी दादी का खयाल रखने के लिए कोई चाहिए। 468 00:36:39,448 --> 00:36:41,283 उसे शराबखाने से दूर रखने के लिए। 469 00:37:15,609 --> 00:37:16,985 आपको इस पर यकीन नहीं होगा। 470 00:37:19,696 --> 00:37:20,697 है क्या? 471 00:37:23,617 --> 00:37:24,618 मुझे नहीं पता। 472 00:37:25,953 --> 00:37:26,954 होना चाहिए? 473 00:37:29,581 --> 00:37:33,627 यह सच नहीं है। मैंने आपको इन लोगों के बारे में ही बताया था। 474 00:37:38,507 --> 00:37:39,758 वह ट्रैकर है न? 475 00:37:44,096 --> 00:37:45,305 वह कोई हार नहीं है। 476 00:37:48,475 --> 00:37:49,851 टाँग में से काटकर निकाला। 477 00:37:50,894 --> 00:37:52,479 वे कुछ भी करेंगे। 478 00:37:59,069 --> 00:38:00,487 आपको मुझ पर यकीन करना होगा। 479 00:38:07,536 --> 00:38:09,538 नेवार्क की सेलेस्टियल ड्रेपरी, एनजे 480 00:38:29,016 --> 00:38:30,976 पता नहीं किस तरफ़ जाना है? 481 00:38:33,311 --> 00:38:35,272 अफ़सोस कि हमने अपना दिशा दिखानेवाला छोड़ दिया। 482 00:38:36,815 --> 00:38:39,526 अच्छा है कि मुझे ट्रैकर चलाना आता है। 483 00:38:39,609 --> 00:38:40,485 क्या? 484 00:38:41,945 --> 00:38:43,321 मैंने निक को चलाते देखा था। 485 00:38:44,281 --> 00:38:46,283 -आँखें बंद करके भी चला सकती हूँ। -तो फिर चलाओ! 486 00:38:47,784 --> 00:38:49,703 पहले बताइए कि यह "सामान" क्या है। 487 00:38:51,621 --> 00:38:52,748 या हम निक को लेने चलें? 488 00:38:56,626 --> 00:38:57,794 वह "क्या" नहीं। 489 00:39:00,380 --> 00:39:01,381 "कौन" है। 490 00:39:04,092 --> 00:39:05,594 "सामान" 491 00:39:07,012 --> 00:39:07,929 एक आदमी है। 492 00:39:10,223 --> 00:39:11,308 हम में से एक है। 493 00:39:14,436 --> 00:39:17,564 उसने नियमों को तोड़ा और उसे ढूँढ़ना हमारा काम है। 494 00:39:19,733 --> 00:39:22,277 और अगर हमने न ढूँढ़ा, तो कई लोगों को बहुत खतरा होगा। 495 00:39:26,073 --> 00:39:29,284 इसलिए हम "मज़ेदार निक" को लेकर खतरा नहीं ले सकते। 496 00:39:31,787 --> 00:39:34,831 देखा? आप मुझे यह क्यों नहीं बता सकती थीं? 497 00:39:37,209 --> 00:39:38,543 यह सब करने की ज़रूरत ही नहीं थी। 498 00:39:42,589 --> 00:39:44,341 मुझे यकीन नहीं था कि तुम समझोगी। 499 00:39:47,928 --> 00:39:48,970 मैं डर गई थी। 500 00:39:50,013 --> 00:39:51,264 चर्च के अलावा भी बहुत कुछ है। 501 00:40:00,524 --> 00:40:01,691 तुम इसे चलाओगी या नहीं? 502 00:40:28,760 --> 00:40:32,222 अपनी दवाओं वाला बक्सा लेना मत भूलना। 503 00:40:32,305 --> 00:40:34,266 उतने लंबे समय के लिए नहीं जा रही। 504 00:40:35,934 --> 00:40:37,310 जाने की ही क्या ज़रूरत है? 505 00:40:42,566 --> 00:40:47,904 फ़्रैंकलिन, जिस रात मैंने तुम्हें वह चिट्ठी लिखी, उसी रात मुझे जूड मिला। 506 00:40:49,030 --> 00:40:50,657 उसका कुछ तो मतलब है। 507 00:40:52,701 --> 00:40:53,910 अच्छा? 508 00:40:53,994 --> 00:40:57,372 मैं 20 सालों तक उसी का जवाब माँगते हुए, उस ग्रह को देखती रही। 509 00:40:57,956 --> 00:40:59,374 और फिर, उसी रात 510 00:41:01,251 --> 00:41:03,170 जब मुझे मेरे जवाब मिलने वाले थे, 511 00:41:04,296 --> 00:41:05,505 तब मुझे जवाब मिल गया। 512 00:41:07,382 --> 00:41:10,886 तुम ज़िंदगी के महान रहस्य के लिए हमेशा जवाब ढूँढ़ती रहती हो। 513 00:41:13,346 --> 00:41:14,347 मुझे अपना जवाब मिला। 514 00:41:15,599 --> 00:41:17,309 यहाँ इस घर में तुम्हारे साथ। 515 00:41:19,269 --> 00:41:22,564 उम्मीद है तुम्हें जिस चीज़ की तलाश है, वह मिलेगी। सच में। 516 00:41:25,275 --> 00:41:29,237 और भले तुम्हें मिले या न मिले, मैं यहाँ तुम्हारा इंतज़ार करूँगा। 517 00:41:39,748 --> 00:41:40,832 तुम्हें पकड़ लूँगा। 518 00:41:42,751 --> 00:41:46,046 संभलकर, डेनीस। फ़्रैंक पापा ने बड़ी मेहनत से पंछी बनाया है। 519 00:41:46,129 --> 00:41:49,507 -प्यार से। -गोंद से आराम से चिपक जाएगा। 520 00:41:50,175 --> 00:41:52,886 फ़्रैंक पापा, मेरे साथ चलिए! 521 00:41:52,969 --> 00:41:54,262 मेरा बुलावा आया है। 522 00:42:22,332 --> 00:42:24,834 बच्चों में बहुत जोश होता है, है न? 523 00:42:24,918 --> 00:42:27,754 अफ़सोस कि हम में नहीं होता। मुझे उसकी ज़रूरत है। 524 00:42:30,465 --> 00:42:34,219 अगर बात करने का मन हो, तो मैं हमेशा मौजूद हूँ। 525 00:42:35,303 --> 00:42:36,471 मुझे पता है। 526 00:42:36,554 --> 00:42:39,057 मैं कुछ नहीं कहूँगी। बस सुनूँगी। 527 00:42:39,140 --> 00:42:41,601 आप राय देने से पीछे कब हटी हैं, माँ? 528 00:42:43,144 --> 00:42:48,441 सन् 1984 के पतझड़ में, पर शायद मेरी कंठनली में सूजन थी। 529 00:42:55,156 --> 00:42:58,159 काम वाली जगह पर समीक्षा होगी। और वह अच्छी नहीं होगी। 530 00:43:01,204 --> 00:43:02,455 वह बस एक नौकरी है। 531 00:43:04,165 --> 00:43:05,458 बात सिर्फ़ उतनी नहीं है। 532 00:43:07,252 --> 00:43:09,629 मैं सब सही बैठाने की कोशिश कर रहा हूँ। 533 00:43:12,215 --> 00:43:15,969 लेस्ली कहती रहती है कि हमारे पास जो है, उसका शुक्र मनाना चाहिए, 534 00:43:16,052 --> 00:43:17,554 और वह सही कहती है, पर... 535 00:43:19,389 --> 00:43:21,599 मुझे नहीं पता कि ऐसा कैसे महसूस करूँ। 536 00:43:24,769 --> 00:43:27,188 सभी को निराश करते-करते तंग आ चुका हूँ। 537 00:43:27,689 --> 00:43:29,524 तुम किसी को निराश नहीं कर रहे। 538 00:43:30,317 --> 00:43:32,277 इतने सारे लोग तुमसे प्यार करते हैं। 539 00:43:33,361 --> 00:43:34,988 डेनीस तुम्हें बहुत चाहती है। 540 00:43:36,072 --> 00:43:37,115 आपको ऐसा लगता है? 541 00:43:38,533 --> 00:43:39,868 मुझे यह पता है। 542 00:43:43,330 --> 00:43:45,749 तुमने डॉक्टर एवन्स से बात की? 543 00:43:48,460 --> 00:43:51,004 वह फिर से मेरी दवा बदलना चाहते हैं। 544 00:43:52,589 --> 00:43:53,423 वह... 545 00:43:54,507 --> 00:43:56,301 वह अच्छा होगा, है न? 546 00:43:57,969 --> 00:43:58,970 हाँ। 547 00:44:00,680 --> 00:44:04,351 आपको परेशान नहीं करना चाहता। ठीक हो जाऊँगा। बस मन हल्का करना था। 548 00:44:06,561 --> 00:44:07,562 मैं ठीक हूँ। 549 00:44:08,480 --> 00:44:09,439 सच में। 550 00:44:20,492 --> 00:44:21,826 सब ठीक है, दादी माँ? 551 00:44:23,912 --> 00:44:25,830 हाँ, बेटा, मैं ठीक हूँ। 552 00:44:26,456 --> 00:44:27,415 अच्छा। 553 00:44:54,067 --> 00:44:54,984 हैलो? 554 00:44:55,068 --> 00:44:57,112 मुझे फ़्रैंकलिन यॉर्क से बात करनी है। 555 00:44:57,195 --> 00:45:00,115 अगर यह महीने के सबसे अच्छे मुरब्बे को लेकर है, 556 00:45:00,198 --> 00:45:01,825 तो आप लोगों को मना किया है। 557 00:45:02,784 --> 00:45:04,911 मैंने सिक्कों के बारे में फ़ोन किया है। 558 00:45:04,994 --> 00:45:07,247 मोहरों के बारे में। जो विरले हैं। 559 00:45:09,290 --> 00:45:10,834 यह नंबर कहाँ से मिला? 560 00:45:10,917 --> 00:45:14,003 आपने मुझे फ़ोन किया था। याद है? हमारी फ़ोन पर बात हुई थी। 561 00:45:14,963 --> 00:45:17,424 नहीं। कौन बोल रहा है? 562 00:45:17,507 --> 00:45:21,845 मुझे सिक्कों में बहुत दिलचस्पी है। बताइए, आपको वे सिक्के कैसे मिले? 563 00:45:22,971 --> 00:45:25,265 देखो, वे मेरे नहीं हैं, ठीक है? 564 00:45:25,348 --> 00:45:27,851 अच्छा? तो किसके हैं? 565 00:45:27,934 --> 00:45:29,561 ए, दोबारा यहाँ फ़ोन मत करना! 566 00:45:34,065 --> 00:45:35,066 फ़्रैंक! 567 00:45:36,276 --> 00:45:38,528 समय हो गया है। आइए चलें। 568 00:45:50,582 --> 00:45:52,125 तुम्हें क्या हुआ है? 569 00:45:52,208 --> 00:45:55,044 धुएँ की आदत पड़ जाएगी। मैं आपको दिखाता हूँ। 570 00:46:00,467 --> 00:46:05,513 तो, यह दिल है। है न? इसी से सब कुछ चलता है। 571 00:46:05,597 --> 00:46:09,851 इसे निकाल दें, तो चार्ज खत्म हो जाएगा। आपके बंदे को पता था कि क्या कर रहा था। 572 00:46:09,934 --> 00:46:12,479 चाहता था कि दोबारा इसे इस्तेमाल न करें। 573 00:46:13,897 --> 00:46:15,899 -यह चल रहा है या नहीं? -अच्छा। 574 00:46:15,982 --> 00:46:19,068 तो, सोचा कि ज़्यादा से ज़्यादा ऊर्जा से इसे चालू करते हैं। 575 00:46:19,152 --> 00:46:24,532 हमें बस सर्किट को बंद करना है। 576 00:46:24,616 --> 00:46:28,161 यहाँ। उसके बाद बस... फिर से चालू कर देना है। 577 00:46:29,162 --> 00:46:33,416 सैद्धांतिक रूप से। पर मुझे लगा कि आपको करने दूँगा, दोस्त। 578 00:46:36,127 --> 00:46:37,128 यह काम करेगा। 579 00:46:40,423 --> 00:46:41,424 छोड़ो। 580 00:46:59,817 --> 00:47:01,945 देखा? मैंने आपसे कहा था! 581 00:47:15,416 --> 00:47:17,418 ए, प्यारी, भौंक क्यों रही हो? 582 00:47:36,396 --> 00:47:37,355 इस आवाज़ का क्या मतलब है? 583 00:47:37,438 --> 00:47:38,690 मुझे नहीं पता। 584 00:47:41,943 --> 00:47:42,902 क्या हो रहा है? 585 00:47:52,620 --> 00:47:53,621 तुम ठीक हो? 586 00:47:54,914 --> 00:47:56,040 शायद हम पहुँच गए। 587 00:48:21,357 --> 00:48:22,358 फ़्रैंक। 588 00:48:23,651 --> 00:48:24,736 आप ठीक हैं? 589 00:48:25,987 --> 00:48:27,030 हमने कर दिखाया! 590 00:48:28,448 --> 00:48:29,866 आखिरकार हमने कर दिखाया! 591 00:48:31,034 --> 00:48:32,035 चलिए! 592 00:48:34,579 --> 00:48:35,705 हे भगवान! 593 00:48:50,762 --> 00:48:53,222 तो, आपने यह कितनी बार किया है? 594 00:48:53,306 --> 00:48:55,391 यह 857वीं बार है। 595 00:48:56,184 --> 00:48:57,935 एकदम ठीक से पता है। 596 00:48:58,019 --> 00:49:00,938 आपका पूरा शरीर करोड़ों कणों में टूट जाएगा 597 00:49:01,022 --> 00:49:04,651 और ब्रह्माण्ड में फिर से जुड़ेगा। 598 00:49:05,610 --> 00:49:08,112 यह एक यादगार अनुभव है। मैं हिसाब रखता हूँ। 599 00:49:08,196 --> 00:49:09,238 अच्छा। 600 00:49:09,322 --> 00:49:10,698 -वहाँ खड़े हो जाओ। -अच्छा। 601 00:49:13,493 --> 00:49:15,411 धत्, मुझे घबराहट सी हो रही है। 602 00:49:15,495 --> 00:49:16,579 होनी भी चाहिए। 603 00:49:17,288 --> 00:49:18,956 -यह किस लिए है? -भरोसा रखो। 604 00:49:23,044 --> 00:49:24,587 आमतौर पर ऐसा होता है? 605 00:49:25,922 --> 00:49:26,964 लो शुरू हो गया। 606 00:49:36,849 --> 00:49:39,227 हो गया? मुझे लगा कि... 607 00:50:03,459 --> 00:50:04,669 हे भगवान! 608 00:50:17,932 --> 00:50:19,142 कितना खूबसूरत है। 609 00:50:22,186 --> 00:50:23,229 हाँ, है तो सही। 610 00:50:58,139 --> 00:50:59,640 आप बाहर गए हैं? 611 00:51:01,058 --> 00:51:02,059 नहीं। 612 00:51:04,145 --> 00:51:05,855 नहीं, मुझे हमेशा बहुत डर लगता था। 613 00:51:12,445 --> 00:51:13,863 अब डर नहीं रह गया। 614 00:53:00,136 --> 00:53:02,138 संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम 615 00:53:02,221 --> 00:53:04,223 रचनात्मक पर्यवेक्षक रवीन्द्र शंकर शुक्ल