1 00:00:09,719 --> 00:00:12,680 मैंने कहा था तुम्हारी मदद करूँगी, फिर भी तुम भाग गए। 2 00:00:13,806 --> 00:00:15,391 अब, देखो हम कहाँ पहुँच गए। 3 00:00:16,600 --> 00:00:18,227 मैंने कुछ गलत नहीं किया। 4 00:00:19,186 --> 00:00:21,605 वे तो चाहते थे मैं तुमसे बात भी न करूँ। 5 00:00:24,400 --> 00:00:26,110 प्लीज़, मुझे यहाँ से निकालिए। 6 00:00:27,236 --> 00:00:31,323 प्लीज़। एक सेकेंड के लिए भी जब गेब्रियल को नहीं ढूँढ़ रहा होता... 7 00:00:31,407 --> 00:00:33,993 वह यकीनन और थोड़ा इंतज़ार कर सकता है। 8 00:00:37,872 --> 00:00:39,373 आप मुझसे क्या चाहती हैं? 9 00:00:41,041 --> 00:00:42,209 सच्चाई। 10 00:00:43,294 --> 00:00:46,464 बस मुझे सच्चाई बता दो। 11 00:00:55,264 --> 00:00:58,267 यहाँ आकर मुझे लगा कि आखिर मैं आज़ाद हो गया। 12 00:00:59,018 --> 00:01:01,437 आपके मेहमान वाले कमरे में कुछ दिन बंद रहा, 13 00:01:01,520 --> 00:01:03,189 और अब मैं दोबारा कैद हूँ। 14 00:01:04,607 --> 00:01:07,234 -तुम्हें कैद में किसने रखा था? -आप नहीं समझेंगी। 15 00:01:07,318 --> 00:01:10,905 तो मुझे कोशिश क्यों नहीं करने देते? 16 00:01:14,492 --> 00:01:16,160 वे सब कुछ काबू में रखते हैं। 17 00:01:20,664 --> 00:01:21,957 हम क्या खाते हैं। 18 00:01:23,250 --> 00:01:24,627 हम कब सोते हैं। 19 00:01:26,212 --> 00:01:27,421 हम कैसे सोचते हैं। 20 00:01:30,800 --> 00:01:34,845 वीराने में कहीं, हमें एक आँगन में अलग रखा गया था। 21 00:01:35,971 --> 00:01:38,474 उनके लिए राज़ छुपाने का यह एक तरीका है। 22 00:01:39,391 --> 00:01:40,684 कौन सा राज़? 23 00:01:43,521 --> 00:01:46,440 वही जो आपकी झोपड़ी के नीचे है। 24 00:01:48,108 --> 00:01:50,444 वैसे, उसके जैसे और भी हैं। 25 00:01:50,528 --> 00:01:51,654 बहुत से। 26 00:01:55,199 --> 00:01:56,408 उन्हें किसने बनाया? 27 00:01:57,743 --> 00:01:58,869 मुझे नहीं पता। 28 00:02:01,288 --> 00:02:02,873 पर वे बहुत पुराने हैं। 29 00:02:03,582 --> 00:02:04,959 और ग्रह? 30 00:02:10,464 --> 00:02:12,258 आपने उसे देखा है। 31 00:02:12,341 --> 00:02:13,843 वह बस एक बंजर भूमि है। 32 00:02:15,177 --> 00:02:16,804 जहाँ चीज़ें खत्म हो जाती हैं। 33 00:02:21,016 --> 00:02:25,521 केवल इतनी ही बात नहीं है। उसका कुछ तो और मतलब होगा। 34 00:02:29,149 --> 00:02:30,734 आप बहुत छोटा सोच रही हैं। 35 00:02:34,321 --> 00:02:37,116 वे चीज़ें सिर्फ़ ग्रह पर नहीं जातीं। 36 00:02:38,284 --> 00:02:41,829 वे सब कई सारे दरवाज़ों के ज़रिए एक-दूसरे से जुड़ती हैं। 37 00:02:42,830 --> 00:02:45,833 मैं उसी तरह यहाँ पहुँचा। उसी तरह गेब्रियल यहाँ पहुँचे। 38 00:02:47,918 --> 00:02:49,837 दरवाज़े में से? 39 00:02:50,880 --> 00:02:52,423 मुझे उनको ढूँढ़ना होगा। 40 00:02:52,506 --> 00:02:54,717 अगर उन्हें ढूँढ़ पाया, तो मौका है। 41 00:02:56,343 --> 00:02:57,720 नई ज़िंदगी शुरू कर पाऊँगा। 42 00:02:58,387 --> 00:02:59,471 वरना, 43 00:03:00,848 --> 00:03:02,725 वे लोगों को भेजेंगे। 44 00:03:02,808 --> 00:03:04,643 खतरनाक लोगों को। 45 00:03:06,437 --> 00:03:08,355 वह खून कैसे लगा था? 46 00:03:12,610 --> 00:03:14,820 जब मैं भागा, तो किसी ने देख लिया। 47 00:03:18,782 --> 00:03:20,200 उसने मुझे रोकना चाहा। 48 00:03:24,079 --> 00:03:25,539 मेरे पास कोई चारा न था। 49 00:03:26,874 --> 00:03:28,167 वह मुझे... 50 00:03:31,712 --> 00:03:33,756 अगर मुझे ढूँढ़ लिया, तो मार डालेंगे। 51 00:03:46,810 --> 00:03:50,689 नाइट स्काय 52 00:03:55,819 --> 00:03:57,655 आपको कल आना होगा। 53 00:03:57,738 --> 00:04:01,033 आपकी उम्र के इंसान को इतनी रात गए बाहर नहीं रहना चाहिए। 54 00:04:01,116 --> 00:04:02,326 ऐसा है... 55 00:04:02,409 --> 00:04:06,080 इसका फ़ैसला मुझे करने दो, प्लीज़। 56 00:04:06,163 --> 00:04:08,082 और इसमें देर नहीं हो सकती। 57 00:04:09,166 --> 00:04:13,212 देखो, वह जवान है और उसने कुछ ज़्यादा पी ली थी। 58 00:04:13,295 --> 00:04:15,214 इस बात को भूल जाएँ? 59 00:04:15,297 --> 00:04:17,633 उसे खुलेआम पीने के लिए रोका गया था। 60 00:04:17,716 --> 00:04:19,969 अफ़सर से भागने के लिए गिरफ़्तार किया गया। 61 00:04:20,052 --> 00:04:23,764 -शहर में नया है और डरा हुआ था। -उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं है। 62 00:04:23,847 --> 00:04:27,059 और मुझे उपनाम और जन्म की तारीख भी नहीं बताई। 63 00:04:29,311 --> 00:04:30,813 नोवार्ट्नी। 64 00:04:31,480 --> 00:04:33,399 एरिक से कोई रिश्ता है? 65 00:04:34,358 --> 00:04:36,026 हाँ। वह मेरे पापा हैं। 66 00:04:36,110 --> 00:04:37,152 अच्छा? 67 00:04:37,236 --> 00:04:40,781 मैंने एरिक को फ़ार्न्सवर्थ सीनियर हाई में पढ़ाया था। 68 00:04:41,573 --> 00:04:46,036 वह भी तो कानून प्रवर्तन में था न? 69 00:04:46,120 --> 00:04:48,288 तीस साल बाद हाल ही में सेवानिवृत्त हुए। 70 00:04:48,998 --> 00:04:49,873 ऐसा है... 71 00:04:49,957 --> 00:04:54,461 जब उसने अकादमी में अर्ज़ी दी थी, तब मैंने लेख लिखने में उसकी मदद की थी। 72 00:04:54,545 --> 00:04:58,090 और तुम उसके नक्शेकदम पर चल रही हो। 73 00:04:58,173 --> 00:05:00,759 उसे बहुत गर्व होगा। 74 00:05:00,843 --> 00:05:02,428 वह बहुत शेखी बघारते हैं। 75 00:05:03,762 --> 00:05:07,099 मुझे पता है तुम्हारे पापा बड़ी नैतिकता वाले इंसान थे, 76 00:05:07,891 --> 00:05:09,393 हाई स्कूल में भी। 77 00:05:10,561 --> 00:05:13,981 काफ़ी हद तक उस नौजवान के जैसे जिसे तुमने बंद करके रखा है। 78 00:05:15,107 --> 00:05:17,026 उसके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। 79 00:05:18,068 --> 00:05:22,740 वैसे भी, तुम एक बूढ़ा-बूढ़ी को उनके देख-रेख करने वाले से दूर नहीं रखोगी? 80 00:05:23,907 --> 00:05:26,702 और मैं अभी उसके चालान के पैसे दे सकती हूँ। 81 00:05:29,955 --> 00:05:31,832 आप काफ़ी कड़ी टीचर रही होंगी। 82 00:05:36,211 --> 00:05:37,838 देखती हूँ क्या हो सकता है। 83 00:05:38,338 --> 00:05:44,303 पुलिस 84 00:05:50,517 --> 00:05:52,436 तुमने कभी एमरसन की रचनाएँ पढ़ी हैं? 85 00:05:53,228 --> 00:05:54,730 नहीं। वह कौन हैं? 86 00:05:54,813 --> 00:05:56,523 रैल्फ़ वॉल्डो एमरसन। 87 00:05:57,232 --> 00:06:01,070 मैं उनका लेख "कॉम्पेन्सेशन" पढ़ाया करती थी। 88 00:06:01,904 --> 00:06:05,407 वह ब्रह्माण्ड की संतुलन कायम करने वाली ताकतों के बारे में था। 89 00:06:06,283 --> 00:06:09,703 भौतिक विज्ञान में नहीं, बल्कि... 90 00:06:11,663 --> 00:06:13,207 आत्मा में। 91 00:06:16,085 --> 00:06:21,048 वह कहते हैं, "हमेशा कोई न कोई समतल करने वाली परिस्थिति होती है।" 92 00:06:25,469 --> 00:06:31,141 माइकल के जाने के बाद, मैंने एक अलग ही दर्द महसूस किया। 93 00:06:34,728 --> 00:06:37,397 हमें अपने पीछे के आँगन में जो मिला, 94 00:06:39,358 --> 00:06:43,320 मुझे लगा वही हमारी समतल करने वाली परिस्थिति थी। 95 00:06:50,244 --> 00:06:54,248 पर शायद वह उतना खास नहीं था। 96 00:06:55,582 --> 00:06:57,334 पर आपका वाला खास है। 97 00:06:58,919 --> 00:07:00,754 तुम्हें यह कहने की ज़रूरत नहीं। 98 00:07:00,838 --> 00:07:02,131 नहीं, सच कह रहा हूँ। 99 00:07:05,676 --> 00:07:09,346 कुछ तो था, जो मेरे पिता को आपके पीछे के आँगन तक लाया। 100 00:07:12,015 --> 00:07:13,600 जो मुझे आप तक लाया। 101 00:07:19,148 --> 00:07:20,774 यही तय था। 102 00:07:24,069 --> 00:07:27,239 अगर ऐसा है, 103 00:07:28,198 --> 00:07:30,534 तो दोबारा भागकर तो नहीं जाओगे न? 104 00:07:36,999 --> 00:07:38,584 मैं भाग नहीं रहा था। 105 00:07:45,465 --> 00:07:46,758 शांड्रा ले गई। 106 00:07:47,593 --> 00:07:48,886 मुझे पता है। 107 00:07:49,511 --> 00:07:51,305 तो, तुम क्या करने वाले थे? 108 00:07:53,056 --> 00:07:56,476 आधी रात को उसका दरवाज़ा खटखटाकर वापस माँगने वाले थे? 109 00:08:00,731 --> 00:08:04,943 हे भगवान। इसे अपने सोडियम का ध्यान रखना चाहिए। 110 00:08:06,987 --> 00:08:10,240 कम से कम मुझे बताना नहीं पड़ेगा कि हम कहाँ थे। 111 00:08:12,951 --> 00:08:14,661 इन्हें ऊपर ले जाऊँ? 112 00:08:14,745 --> 00:08:18,540 नहीं, इसे यहीं सोने दो। शराब की भयानक बदबू आ रही है। चलो। 113 00:08:38,685 --> 00:08:40,520 सुबह मेरा शुक्रिया अदा करोगे। 114 00:08:44,483 --> 00:08:46,026 मुझे वह वापस लेना होगा। 115 00:08:48,153 --> 00:08:49,321 कल। 116 00:08:49,404 --> 00:08:52,032 हम कल ले आएँगे। वादा करती हूँ। 117 00:09:25,565 --> 00:09:27,526 -गुड नाइट। -गुड नाइट। 118 00:09:39,705 --> 00:09:41,540 यह बहुत बड़ा काम है। 119 00:09:41,623 --> 00:09:44,084 -यह कहेंगी कि नहीं है, पर ऐसा है। -माइकल। 120 00:09:44,167 --> 00:09:46,586 और तुम सच में इसकी हकदार हो, लेस्ली। 121 00:09:46,670 --> 00:09:48,046 शुक्रिया। 122 00:09:48,130 --> 00:09:52,134 सफ़र में थोड़ी सी मुश्किल होगी, पर अच्छी कंपनी है। 123 00:09:52,217 --> 00:09:55,429 हर कोई शुरू में कैंसर की दवा का प्रचार नहीं कर पाता। 124 00:09:55,512 --> 00:09:56,972 बहुत प्रभावशाली बात है। 125 00:09:57,055 --> 00:10:00,475 इसलिए क्योंकि हाल ही में काफ़ी लोग छोड़कर जा चुके हैं। 126 00:10:00,559 --> 00:10:03,103 -बस किस्मत ने साथ दिया। -छोड़ो भी। 127 00:10:03,186 --> 00:10:04,062 इसका मज़ा लो। 128 00:10:04,146 --> 00:10:08,191 तुम्हारी मेहनत, पुस्तकालय में देर रात तक काम करना। यह उसी का नतीजा है। 129 00:10:08,275 --> 00:10:10,861 देर रात तक काम न होता, तो हम न मिलते। 130 00:10:10,944 --> 00:10:14,448 मैं वही तो कह रहा हूँ। तुमने बहुत मुश्किलें झेली हैं। 131 00:10:14,531 --> 00:10:15,949 ऐसे मज़ाक मत करो। 132 00:10:17,492 --> 00:10:18,952 मुझे तुम पर गर्व है। 133 00:10:20,162 --> 00:10:23,040 माइकल ने आपको फ़ोटोग्राफ़ी क्लास के बारे में बताया? 134 00:10:23,123 --> 00:10:26,918 प्रोफ़ेसर ने इसकी तस्वीरें देखीं और क्लास को परखने को कहा। 135 00:10:27,002 --> 00:10:30,464 बस पंछियों की हैं। उतनी खास नहीं हैं। खाली समय में लेता हूँ। 136 00:10:30,547 --> 00:10:31,923 मुझे पसंद हैं। 137 00:10:32,841 --> 00:10:34,259 लोगों को पसंद हैं। 138 00:10:34,885 --> 00:10:36,386 लोगों को पंछी अच्छे लगते हैं। 139 00:10:37,804 --> 00:10:38,930 पर शुक्रिया। 140 00:10:40,474 --> 00:10:42,059 इन्हें देखकर हमारी याद आती है? 141 00:10:42,851 --> 00:10:44,102 कुछ-कुछ। 142 00:10:46,021 --> 00:10:47,439 इन्हें बता दें? 143 00:10:51,860 --> 00:10:54,196 माँ, पापा... 144 00:10:56,156 --> 00:10:57,449 हमने सगाई कर ली। 145 00:10:58,909 --> 00:11:00,994 यह तो कमाल की खबर है! 146 00:11:01,078 --> 00:11:02,412 चलो, बधाई हो! 147 00:11:03,205 --> 00:11:04,081 शुक्रिया। 148 00:11:05,082 --> 00:11:07,125 मैं तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूँ। 149 00:11:07,209 --> 00:11:08,710 शुक्रिया। 150 00:11:08,794 --> 00:11:11,421 और आपको एक और खुशखबरी सुनानी है। 151 00:11:13,673 --> 00:11:15,217 मैं घर छोड़कर जा रहा हूँ। 152 00:11:15,300 --> 00:11:19,304 आपको तकलीफ़ नहीं होगी। अब मेहमानों का कमरा खाली हो जाएगा। 153 00:11:20,138 --> 00:11:21,765 शिकागो वापस जा रहे हो? 154 00:11:22,474 --> 00:11:23,475 हाँ। 155 00:11:24,893 --> 00:11:27,020 हमें नई ज़िंदगी शुरू करनी चाहिए। 156 00:11:28,021 --> 00:11:29,064 साथ मिलकर। 157 00:11:55,257 --> 00:12:01,263 मेपल झील पगडंडियाँ और पार्क 158 00:12:52,939 --> 00:12:54,858 इसे क्वांटम एंटैंगलमेंट कहते हैं। 159 00:12:54,941 --> 00:12:56,443 इस पर काम चल रहा है। 160 00:12:56,526 --> 00:12:59,696 खैर, यकीन मानो, मैंने काफ़ी जाँच की है। 161 00:13:01,406 --> 00:13:06,745 आइंस्टाइन ने इसे "दूर से हो रही डरावनी कार्रवाई" बताया। 162 00:13:07,787 --> 00:13:11,875 उन्हें तो यकीन भी नहीं था कि टेलीपोर्ट होना मुमकिन था, इसलिए... 163 00:13:13,001 --> 00:13:14,753 "डरावनी कार्रवाई"? यह क्या कह रहा है? 164 00:13:14,836 --> 00:13:16,296 ये बस परिकल्पाएँ हैं। 165 00:13:17,088 --> 00:13:18,924 देखा जाए तो परिकल्पना नहीं है। 166 00:13:19,007 --> 00:13:23,011 मैं इंटरनेट पर स्पैनिश सीख रहा हूँ। पीठ पीछे बातें मत करो। 167 00:13:23,094 --> 00:13:24,638 -अच्छा। -अच्छा? 168 00:13:26,932 --> 00:13:29,184 पर वह असल में कैसे होता है? 169 00:13:29,267 --> 00:13:30,519 कण। 170 00:13:30,602 --> 00:13:33,772 जो दूर-दूर तक अदृश्य रूप से जुड़े हैं। 171 00:13:33,855 --> 00:13:37,067 वे अलग हैं, पर किसी तरह से जुड़े हुए हैं। 172 00:13:37,150 --> 00:13:38,026 हमारी तरह। 173 00:13:38,109 --> 00:13:42,697 पता है, सुनने में नामुमकिन सा लगता है, पर तरक्की की बात है। 174 00:13:42,781 --> 00:13:43,698 ज़रा सोचो। 175 00:13:43,782 --> 00:13:48,787 मिसाल के तौर पर, अब रिकॉर्ड नहीं मिलते, टेप नहीं मिलतीं, सीडी नहीं मिलते। 176 00:13:48,870 --> 00:13:54,543 आज तक रिकॉर्ड हुआ हर एक गाना व्योम में तैरता फिर रहा है। 177 00:13:55,126 --> 00:13:59,548 छोटे-छोटे कणों के अनदेखे बादल 178 00:13:59,631 --> 00:14:02,968 हर जगह हमारे आस-पास होते हैं। 179 00:14:03,051 --> 00:14:04,970 जब मैं दस साल का था, अगर तुम मुझे 180 00:14:05,053 --> 00:14:08,473 वॉकमैन पर नॉटी बाई नेचर सुनने को कहती, 181 00:14:08,557 --> 00:14:12,978 तो मैं तुमसे कहता नशा करना बंद करो, पर अब देखो। इसी को तरक्की कहते हैं। 182 00:14:14,229 --> 00:14:16,565 यही तरक्की है। यही... 183 00:14:16,648 --> 00:14:18,400 वैसे भी यही सार है। 184 00:14:19,985 --> 00:14:22,320 किसने की? तरक्की? 185 00:14:22,404 --> 00:14:24,239 किसने? या किस चीज़ ने? 186 00:14:25,407 --> 00:14:27,534 यह लाखों का सवाल है। 187 00:14:27,617 --> 00:14:28,785 इसका क्या मतलब है? 188 00:14:28,868 --> 00:14:31,621 तुम्हें पता है न कि वह सब कहाँ से आता है? 189 00:14:31,705 --> 00:14:33,498 ज़ाहिर है, यहाँ का नहीं है। 190 00:14:34,457 --> 00:14:37,294 अच्छा। कहने का मतलब है कि वह असरदार है। 191 00:14:38,169 --> 00:14:39,796 और वह भगवान की देन है। 192 00:14:40,422 --> 00:14:41,756 उतना काफ़ी है। 193 00:14:44,843 --> 00:14:46,177 यह रहा सेल टावर। 194 00:14:47,012 --> 00:14:49,472 बाप रे। यह तो काफ़ी ऊँचा है। 195 00:14:50,765 --> 00:14:52,851 तुम्हें सच में लगता है यह हो पाएगा? 196 00:14:52,934 --> 00:14:54,352 ग्रिड पर नज़र आएगा। 197 00:14:54,436 --> 00:14:55,520 क्या? 198 00:14:57,063 --> 00:14:58,315 तुम क्या कर रहे हो? 199 00:14:59,149 --> 00:15:02,235 सामान को ढूँढ़ने के लिए ज़रा घूमकर... 200 00:15:02,986 --> 00:15:03,945 देखना होगा। 201 00:15:04,446 --> 00:15:05,655 कैसा सामान? 202 00:15:06,364 --> 00:15:09,117 एपी नाना जी के दोस्त के लिए कुछ लेना है। 203 00:15:16,916 --> 00:15:19,544 मेरा अनुमान है कि तुमने यह पहले किया है। 204 00:15:19,628 --> 00:15:22,464 हाँ, बहुत बार... दिमाग में। 205 00:15:24,424 --> 00:15:25,800 मुझे शुभकामनाएँ दो। 206 00:15:27,052 --> 00:15:28,136 शुभकामनाएँ। 207 00:15:36,227 --> 00:15:37,520 आप उससे नफ़रत करती हैं? 208 00:15:37,604 --> 00:15:38,897 निक से? नहीं तो। 209 00:15:38,980 --> 00:15:40,523 निजी सम्पत्ति घुसपैठ मना है 210 00:15:40,607 --> 00:15:41,775 झूठ मत बोलिए। 211 00:15:41,858 --> 00:15:43,818 मैं उससे नफ़रत नहीं करती। नहीं, यह... 212 00:15:43,902 --> 00:15:45,945 निक गड़बड़ करता है, ठीक है? 213 00:15:47,322 --> 00:15:49,449 वह किसी बात को गंभीरता से नहीं लेता। 214 00:15:50,659 --> 00:15:51,993 वह गलतियाँ करता है। 215 00:15:52,077 --> 00:15:54,746 और फिर दूसरों को 216 00:15:54,829 --> 00:15:57,874 उसकी गलतियाँ सुधारनी होती हैं। 217 00:15:57,957 --> 00:15:59,334 क्या मतलब? 218 00:15:59,417 --> 00:16:01,002 कुछ नहीं, मेरी जान। 219 00:16:02,087 --> 00:16:04,839 मुझे लगा था कि इस सफ़र में मज़ा आएगा। मेरी गलती थी। 220 00:16:05,757 --> 00:16:07,842 तुम्हें हमेशा संयुक्त राज्य देखना था। 221 00:16:07,926 --> 00:16:08,760 तो लो... 222 00:16:09,386 --> 00:16:11,638 कैसा संयुक्त राज्य? 223 00:16:11,721 --> 00:16:14,766 मैंने बस निक की गाड़ी देखी 224 00:16:14,849 --> 00:16:16,309 और कुछ बड़ी सड़कें देखीं। 225 00:16:17,060 --> 00:16:18,603 तुम हॉट डॉग के बारे में भूल गई। 226 00:16:18,687 --> 00:16:21,648 बहुत ही घटिया स्वाद था। 227 00:16:22,399 --> 00:16:24,025 बेकार है। 228 00:16:25,902 --> 00:16:26,945 वाह। 229 00:16:27,028 --> 00:16:28,780 तुम क्या कर रही हो? नहीं! 230 00:16:28,863 --> 00:16:30,782 ऐसा करने की सोचना भी मत, टोनी! 231 00:16:30,865 --> 00:16:32,158 इंस्टाग्राम के लिए। 232 00:16:32,242 --> 00:16:33,535 इसे मत डालना। 233 00:16:34,494 --> 00:16:37,288 आप क्या करेंगी? मुझे मेरे कमरे में टेलीपोर्ट करेंगी? 234 00:16:40,542 --> 00:16:41,876 धत्। 235 00:16:41,960 --> 00:16:43,420 क्या? 236 00:17:02,522 --> 00:17:04,399 मैं अभी आई। यहीं रुको। 237 00:17:04,899 --> 00:17:06,359 अपने गाने सुनो। 238 00:17:10,155 --> 00:17:11,322 हैलो। 239 00:17:12,365 --> 00:17:13,867 केविन, है न? 240 00:17:14,576 --> 00:17:16,453 आप यहाँ क्या कर रही हैं, मैडम? 241 00:17:16,536 --> 00:17:19,164 यहाँ गाड़ी खड़ी नहीं कर सकतीं। निषिद्ध इलाका है। 242 00:17:19,247 --> 00:17:21,708 अच्छा? मुझे नहीं पता था। 243 00:17:21,791 --> 00:17:24,753 माफ़ कीजिए। मैंने यहाँ कोई साइनबोर्ड नहीं देखा। 244 00:17:24,836 --> 00:17:27,255 आप फ़ोन कंपनी के लिए काम करते हैं? 245 00:17:27,338 --> 00:17:29,841 मैं फ़ोन कंपनी के लिए काम करता हूँ। आप कौन हैं? 246 00:17:35,764 --> 00:17:36,806 यह क्या... 247 00:17:56,534 --> 00:17:59,412 -धत् तेरे की! तुम ठीक हो? -हाँ। जल्दी करो! 248 00:18:18,097 --> 00:18:19,516 तो, काम हो गया? 249 00:18:20,725 --> 00:18:23,436 इसके बाद हम इलिनॉय जाएँगे। 250 00:18:42,455 --> 00:18:44,541 तैयार हो? मैं देर नहीं करना चाहती। 251 00:18:45,959 --> 00:18:48,002 हाँ। थोड़ा समय लगेगा। 252 00:18:49,170 --> 00:18:50,880 कॉफ़ी का असर नहीं हो रहा? 253 00:18:52,549 --> 00:18:54,342 जो चाहिए था, वह मिल गया। 254 00:18:55,301 --> 00:18:57,762 "पूल हाल में जाओ। बीयर पियो।" 255 00:18:58,388 --> 00:19:00,139 पूरा पीपा नहीं। 256 00:19:00,849 --> 00:19:03,017 जब रैंडी तुम्हारी गाड़ी छोड़ने आया, 257 00:19:03,101 --> 00:19:06,437 तो बताया कि कल रात बायरन से बहुत दोस्ती करते फिर रहे थे। 258 00:19:06,521 --> 00:19:08,022 ज़रूर तुमने पी रखी होगी। 259 00:19:10,275 --> 00:19:11,776 मैं गाड़ी में हूँ। 260 00:19:20,034 --> 00:19:21,286 वैसे, 261 00:19:21,369 --> 00:19:23,454 -मैंने यह उम्मीद नहीं की थी। -क्या? 262 00:19:24,080 --> 00:19:26,207 आइरीन, आपका डेढ़ किलो वज़न बढ़ गया। 263 00:19:28,835 --> 00:19:30,753 मुझे यकीन है कि मांसपेशियों का होगा। 264 00:19:30,837 --> 00:19:32,589 पैरों की कसरत के चलते। 265 00:19:32,672 --> 00:19:34,924 आपका रक्तचाप भी घट गया है। 266 00:19:35,008 --> 00:19:37,343 और आपके चेहरे पर रंगत लौटती दिख रही है। 267 00:19:37,886 --> 00:19:39,262 पहले से अच्छा लग रहा है? 268 00:19:39,804 --> 00:19:40,805 हाँ। 269 00:19:42,140 --> 00:19:44,809 और... शायद आपने ठीक कहा, सैंड्रा। 270 00:19:44,893 --> 00:19:47,896 मुझे व्हीलचेयर इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए। 271 00:19:49,772 --> 00:19:52,525 मुझे तो डर था कि ज़रूरत से ज़्यादा कर रही थी। 272 00:19:52,609 --> 00:19:56,613 मैं यह नहीं कह रही कि खतरा टल गया है, पर मेरा उत्साह बढ़ा है। 273 00:19:56,696 --> 00:20:00,533 आप जो भी कर रही हैं, वही करती रहिए। दो हफ़्तों में फिर मिलेंगे। 274 00:20:09,459 --> 00:20:11,920 डॉ. मरीस ने जो कहा, तुमने सुना? 275 00:20:13,296 --> 00:20:15,548 तुम्हारे बिना मैं यह नहीं कर पाती। 276 00:20:15,632 --> 00:20:19,969 मुझे यकीन है कि जीवन में तुम्हारा नया जोश मेरी वजह से नहीं है। 277 00:20:20,053 --> 00:20:24,140 तो, अब तुम नाराज़ हो क्योंकि जूड मेरी मदद कर रहा है? 278 00:20:24,223 --> 00:20:28,186 नाराज़ नहीं हूँ। मुझे तुम्हारी सुरक्षा की चिंता है। 279 00:20:29,020 --> 00:20:31,606 उसने तुम्हें अपना दीवाना बना लिया है। 280 00:20:45,411 --> 00:20:46,579 हैलो? 281 00:20:47,997 --> 00:20:49,958 घर में कोई है? मैं आई हूँ। 282 00:20:59,801 --> 00:21:00,927 हैलो, डेनीस। 283 00:21:01,010 --> 00:21:03,805 माफ़ करना, मुझे लगा घर पर कोई नहीं है। 284 00:21:05,390 --> 00:21:07,225 तुम यह जैकेट बार में छोड़ आए थे। 285 00:21:10,311 --> 00:21:12,021 मेरे दादा-दादी कहाँ हैं? 286 00:21:12,939 --> 00:21:14,440 डॉक्टर से मिलने गए हैं। 287 00:21:17,110 --> 00:21:19,278 उस सब में तुम्हें साथ नहीं होना चाहिए? 288 00:21:19,362 --> 00:21:20,446 हाँ। 289 00:21:21,864 --> 00:21:25,034 कल रात काफ़ी देर हो गई थी। 290 00:21:25,118 --> 00:21:26,744 मैं आमतौर पर पीता नहीं। 291 00:21:28,830 --> 00:21:31,499 मुझे यकीन है फ़ार्न्सवर्थ में पहले कभी 292 00:21:31,582 --> 00:21:34,419 किसी ने वैसा कैरियोके नहीं सुना होगा। 293 00:21:34,919 --> 00:21:37,130 उसे पेशेवर तरीके से करने की सोच रहे हो? 294 00:21:37,213 --> 00:21:39,048 मुझे नहीं लगता दुनिया तैयार है। 295 00:21:44,137 --> 00:21:45,680 ए, यह तुम्हारी किताब है? 296 00:21:49,350 --> 00:21:51,310 यह तुम्हारे पापा हैं, है न? 297 00:21:51,394 --> 00:21:53,855 एक अजीब बात बताऊँ? 298 00:21:53,938 --> 00:21:57,150 मेरी दादी ने कहा कि उन्होंने यह किताब खुद खरीदी। 299 00:21:59,110 --> 00:22:01,195 और यह अजीब बात है। है न? 300 00:22:02,113 --> 00:22:04,282 शायद उन्हें कोई भ्रम हुआ हो। 301 00:22:04,365 --> 00:22:08,077 तुम्हारे पिता की गवाह के नाते हिफ़ाज़त नहीं की जा रही न? 302 00:22:10,621 --> 00:22:12,749 नहीं, हम एक पंथ से बचकर निकले थे। 303 00:22:15,251 --> 00:22:16,669 बहुत अच्छा मज़ाक है। 304 00:22:23,634 --> 00:22:27,096 तुम हद से आगे बढ़ रहे हो। ढोल बजाने वाला घबरा रहा है। 305 00:22:27,180 --> 00:22:29,223 यह वाली देखो। केटी ने डाली। 306 00:22:32,101 --> 00:22:33,603 मैंने सच में यह किया? 307 00:22:34,604 --> 00:22:36,689 तुम सच में उसे महसूस कर रहे थे। 308 00:22:36,773 --> 00:22:39,692 हे भगवान, देखो। ढोल बजाने वाला भी अजीब लग रहा है। 309 00:22:40,234 --> 00:22:43,029 तो, बाकी लोग इसे देख सकते हैं? यह... 310 00:22:43,112 --> 00:22:44,947 -हाँ। -तुम दोनों को मज़ा आ रहा है? 311 00:22:46,074 --> 00:22:50,078 हैलो। मैं... डॉक्टर के साथ मुलाकात कैसी रही? 312 00:22:50,161 --> 00:22:51,579 अच्छी थी। 313 00:22:51,662 --> 00:22:53,456 मुझमें सुधार हो रहा है। 314 00:22:53,539 --> 00:22:54,540 बहुत अच्छी बात है। 315 00:22:55,792 --> 00:22:57,418 मैं दखल नहीं देना चाहती थी। 316 00:22:57,502 --> 00:23:01,255 मुझे उम्मीद नहीं थी कि आज तुमसे यहाँ मुलाकात होगी, डेनीस। 317 00:23:01,339 --> 00:23:04,759 हाँ। मैंने तय किया कि कुछ और रातें फ़ार्न्सवर्थ में गुज़ारूँगी। 318 00:23:04,842 --> 00:23:06,260 अचानक फ़ैसला किया। 319 00:23:06,761 --> 00:23:08,096 अच्छा, दादा जी कहाँ हैं? 320 00:23:34,914 --> 00:23:37,750 अच्छा। मज़ा लेने आए हैं, अंतरिक्ष यात्री? 321 00:23:37,834 --> 00:23:39,836 कुछ देखना चाहते हो? सच में? 322 00:23:41,838 --> 00:23:44,215 लो। इस फ़िल्म को धुलवाओ। 323 00:23:45,925 --> 00:23:49,303 ज़रूर। बस अंतरिक्ष की कुछ तस्वीरें? 324 00:23:50,346 --> 00:23:54,016 हरे रंग के आदमियों के साथ सेल्फ़ी? देखिए, मज़ाक छोड़िए। भूल जाइए। 325 00:23:54,100 --> 00:23:58,729 मैं कोई बेवकूफ़ ही हूँ जो दुनिया का सबसे बड़ा राज़ तुमसे साझा कर रहा हूँ, 326 00:23:58,813 --> 00:24:00,356 पर मैं पागल नहीं हूँ। 327 00:24:04,819 --> 00:24:09,657 -आपने इन्हें धुलवाया क्यों नहीं? -कुछ भी क्यों? आइरीन। 328 00:24:09,740 --> 00:24:13,995 उसने मुझे तस्वीरें लेते देखा था और वादा लिया कि फ़िल्म को नष्ट कर दूँगा। 329 00:24:14,078 --> 00:24:17,540 पर मुझे लगा शायद किसी दिन काम आएगी। आखिरी उपाय के रूप में। 330 00:24:25,006 --> 00:24:28,259 -अगर आपने दोबारा मज़ाक किया... -फ़िल्म धुलवाकर देखो। 331 00:24:37,643 --> 00:24:38,603 हैलो! 332 00:24:39,187 --> 00:24:42,398 दुकान संभालने में मेरी सबसे अच्छी सहायक। 333 00:24:42,481 --> 00:24:45,151 जब तुम एकदम छोटी सी थी, तब से। 334 00:24:45,234 --> 00:24:47,528 शायद मैंने गलत करियर चुन लिया। 335 00:24:47,612 --> 00:24:49,739 दादी माँ ने बताया आप यहाँ हैं, इसलिए... 336 00:24:49,822 --> 00:24:52,909 हाँ, मुझे बायरन को कुछ औज़ार लौटाने थे। 337 00:24:52,992 --> 00:24:54,869 -आपके पड़ोसी को? -हाँ। 338 00:24:54,952 --> 00:24:57,622 हाँ, हमने झगड़ा खत्म किया। एक तरह से। 339 00:24:59,624 --> 00:25:01,876 तुम्हें तो कॉलेज में होना चाहिए न? 340 00:25:03,836 --> 00:25:08,674 उनकी कुछ प्रशासनिक बैठकें वगैरह हैं, इसलिए नहीं गई। 341 00:25:10,509 --> 00:25:13,179 खुशकिस्मती है। मेरे लिए तो है। 342 00:25:13,888 --> 00:25:16,682 एक काम में मुझे तुम्हारी मदद चाहिए। 343 00:25:16,766 --> 00:25:18,226 गाड़ी में घूमने चलोगी? 344 00:25:21,896 --> 00:25:24,023 वे जा रहे हैं। चाबियाँ लेकर आ रही हूँ। 345 00:25:29,153 --> 00:25:30,571 मिसेज़ यॉर्क? 346 00:25:31,197 --> 00:25:33,115 शांड्रा, तुम्हारे पास कुछ समय है? 347 00:25:35,618 --> 00:25:38,871 नहीं, मैं... दरअसल, मैं ज़रा उलझी हुई हूँ। 348 00:25:38,955 --> 00:25:40,706 अभी नहीं, इसलिए... 349 00:25:41,415 --> 00:25:45,878 जूड, तुम जाकर गाड़ी में बैठोगे? मुझे शांड्रा से अकेले में कुछ बात करनी है। 350 00:25:46,504 --> 00:25:47,505 ठीक है। 351 00:25:52,510 --> 00:25:54,971 मुझे किसी बात को लेकर चिंता है। 352 00:25:55,554 --> 00:25:57,098 दरअसल, जूड को लेकर। 353 00:25:59,558 --> 00:26:03,729 हम बाहर चबूतरे पर बैठकर अकेले में बात नहीं कर सकते, है न? 354 00:26:03,813 --> 00:26:05,064 अंदर आइए। 355 00:26:24,875 --> 00:26:28,379 तुम्हारे घर में कई तरह के चित्र हैं। 356 00:26:28,462 --> 00:26:29,338 हाँ। 357 00:26:30,131 --> 00:26:33,843 काफ़ी समय तक सिर्फ़ मैं और मेरी माँ यहाँ रहते थे। 358 00:26:34,468 --> 00:26:36,304 उन्हें इकट्ठा करने का शौक था। 359 00:26:37,805 --> 00:26:39,098 अब, सिर्फ़ मैं हूँ। 360 00:27:08,085 --> 00:27:10,129 -मुझे यह छोटू बहुत पसंद है। -हाँ। 361 00:27:10,921 --> 00:27:12,006 इसका नाम क्या है? 362 00:27:12,089 --> 00:27:13,341 विंस्टन। 363 00:27:13,424 --> 00:27:15,551 हाँ, यह मेरी माँ का कुत्ता था। 364 00:27:15,634 --> 00:27:19,597 आखिर में, उन्होंने मुझसे वादा लिया कि इसे घर में रखूँगी। 365 00:27:21,057 --> 00:27:23,017 दरअसल, उनकी वसीयत में था। 366 00:27:25,478 --> 00:27:27,396 -आपने सुना? -क्या? 367 00:27:29,357 --> 00:27:31,317 नहीं, मैंने तो कुछ नहीं सुना। 368 00:27:36,572 --> 00:27:38,741 तो, तुमने क्या कहा था 369 00:27:38,824 --> 00:27:43,079 कि हमें किस बात का ध्यान रखना चाहिए? 370 00:27:43,162 --> 00:27:45,748 देख-रेख के काम में बहुत से धोखेबाज़ हैं, 371 00:27:45,831 --> 00:27:48,209 जो बुज़ुर्गों का फ़ायदा उठाना चाहते हैं। 372 00:27:48,292 --> 00:27:49,752 सिफ़ारिशें किसी काम की नहीं। 373 00:27:49,835 --> 00:27:53,839 अक्सर उनकी माँ या पक्के दोस्त सिफ़ारिश करते हैं। 374 00:27:55,508 --> 00:27:57,259 पक्के दोस्तों से याद आया... 375 00:27:58,761 --> 00:27:59,970 विंस्टन। 376 00:28:00,054 --> 00:28:03,182 -तुम कमाल के हो। -बस इसे हाथ मत लगाइए। 377 00:28:03,265 --> 00:28:04,517 तुम इतने... 378 00:28:04,600 --> 00:28:05,810 नहीं! 379 00:28:06,352 --> 00:28:09,397 -मुझे माफ़ करना। अरे। -नहीं। कोई बात नहीं। 380 00:28:09,480 --> 00:28:10,606 कोई बात नहीं। 381 00:28:11,899 --> 00:28:14,443 मैंने संभाल लिया। प्लीज़ इसे हाथ मत लगाइए। 382 00:28:14,527 --> 00:28:16,904 नहीं, बिल्कुल नहीं। मुझे माफ़ करना। 383 00:28:16,987 --> 00:28:19,573 -कोई बात नहीं। -विंस्टन, मुझे माफ़ करना। 384 00:28:23,452 --> 00:28:25,246 -प्लीज़ इसे हाथ मत लगाइए। -हाँ। 385 00:29:47,119 --> 00:29:50,331 वह उनका मददगार था। आप इन लोगों को घर में आने देते हैं। 386 00:29:50,414 --> 00:29:51,707 उसने हज़ारों की चोरी की। 387 00:30:25,074 --> 00:30:26,534 -जूड! -तुम अंदर कैसे आए? 388 00:30:26,617 --> 00:30:29,495 -यह कहाँ से मिला? -मैंने गाड़ी में रुकने को कहा था। 389 00:30:29,578 --> 00:30:32,081 -तुम्हें किसने भेजा? -तुम क्या कह रहे हो? 390 00:30:32,164 --> 00:30:34,500 -मेरे घर से निकलो! -तुम उनमें से एक हो। 391 00:30:34,583 --> 00:30:36,919 -किनमें से? -यह इसके कमरे में था। 392 00:30:37,002 --> 00:30:38,921 -यह मेरा है। -यह ट्रैकर है। 393 00:30:39,004 --> 00:30:42,049 मेरे एक मरीज़ ने तोहफ़ा दिया था। अभी इसे लौटाओ! 394 00:30:42,132 --> 00:30:44,051 -झूठ मत बोलो! -बहुत हो गया! 395 00:30:45,511 --> 00:30:47,972 इसके पास बहुत सी चोरी की चीज़ें हैं। 396 00:30:48,055 --> 00:30:48,973 नहीं। 397 00:30:50,391 --> 00:30:52,268 मरीज़ों ने तोहफ़े दिए थे। 398 00:30:52,351 --> 00:30:55,437 शांड्रा, तुम्हें क्या हो गया? 399 00:30:59,817 --> 00:31:01,485 क्या उन्होंने ध्यान दिया? 400 00:31:02,945 --> 00:31:05,781 मैंने दिन-रात उनका खयाल रखा। 401 00:31:05,864 --> 00:31:09,159 उन्हें खाना खिलाया, नहलाया, उनके डायपर बदले! 402 00:31:10,077 --> 00:31:12,496 और उन्हें मेरा नाम तक नहीं पता था, इसलिए 403 00:31:15,457 --> 00:31:16,709 वे मेरे देनदार थे। 404 00:31:16,792 --> 00:31:19,420 -यह उनमें से एक है। -नहीं, नहीं है। 405 00:31:19,503 --> 00:31:20,713 नहीं। 406 00:31:20,796 --> 00:31:24,341 यह झूठी और चोर हो सकती है, पर यह... 407 00:31:24,425 --> 00:31:25,884 यह तुम्हारे पीछे नहीं है। 408 00:31:31,724 --> 00:31:34,977 मुझे माफ़ करना कि तुम्हें गुमराह किया, शांड्रा। 409 00:31:35,060 --> 00:31:38,564 और मुझे अफ़सोस है कि ज़िंदगी तुम्हें इस मोड़ पर ले आई। 410 00:31:38,647 --> 00:31:40,941 तुम एक अच्छी छात्रा थी। 411 00:31:41,025 --> 00:31:43,444 -तुम मुझे अच्छी लगती थी। -रहम की ज़रूरत नहीं। 412 00:31:43,527 --> 00:31:45,529 तो, फिर मैं नहीं दिखाऊँगी। 413 00:31:46,488 --> 00:31:49,491 और मुझे नहीं लगता कि अब तुम मुझे अच्छी लगती हो। 414 00:31:49,575 --> 00:31:52,286 पर अगर तुम मुझे बताओ कि तुम्हें यह हार 415 00:31:53,495 --> 00:31:57,541 कहाँ से मिला, तो मैं इस हादसे को पूरी तरह से भूल जाऊँगी। 416 00:32:06,133 --> 00:32:07,092 अच्छा... 417 00:32:10,387 --> 00:32:13,432 इनमें क्या है, बूढ़े आदमी? 418 00:32:16,810 --> 00:32:19,104 ठीक है। कुछ नहीं। 419 00:32:20,439 --> 00:32:21,690 कुछ नहीं। 420 00:32:34,787 --> 00:32:36,205 यह क्या... 421 00:33:00,312 --> 00:33:02,690 यह मेरे पापा का था। मुझे पक्का यकीन है। 422 00:33:03,774 --> 00:33:05,234 और तुम्हारे पास भी एक था? 423 00:33:07,236 --> 00:33:08,195 हाँ। 424 00:33:10,155 --> 00:33:12,366 ताकि हम बचकर न भागें। 425 00:33:13,075 --> 00:33:16,704 ट्रैकर लगाने के लिए गले का हार ठीक नहीं लगता। 426 00:33:16,787 --> 00:33:18,872 आप उसे उतार सकते हैं। 427 00:33:21,291 --> 00:33:23,502 हाँ, शायद आप ठीक कह रही हैं। 428 00:33:25,421 --> 00:33:26,505 वह क्या है? 429 00:33:28,465 --> 00:33:31,468 तो, यह एक किस्म की चाबी है। 430 00:33:31,552 --> 00:33:33,846 यह मेरा कॉफ़ी का मेज़ वापस ले आएगी? 431 00:33:33,929 --> 00:33:36,098 आपके कॉफ़ी की मेज़ को क्या हुआ? 432 00:33:36,181 --> 00:33:37,307 छोड़ो। 433 00:33:42,354 --> 00:33:44,815 भूल गई थी मुझे गाड़ी चलाना कितना पसंद है। 434 00:33:56,034 --> 00:33:57,369 आप मुझे सिखाएँगी? 435 00:33:59,913 --> 00:34:00,914 चौथे गियर में डालो। 436 00:34:01,540 --> 00:34:02,624 यहाँ। 437 00:34:02,708 --> 00:34:04,209 -बस पीछे खींचना है? -हाँ। 438 00:34:06,420 --> 00:34:07,838 -यह वाला? -हाँ। 439 00:34:07,921 --> 00:34:11,967 अब, अपना पैर ब्रेक से हटाकर धीरे से... 440 00:34:13,135 --> 00:34:14,470 अच्छा। कोई बात नहीं। 441 00:34:18,182 --> 00:34:20,309 घबराओ नहीं। और तेज़ चला सकते हो। 442 00:34:20,392 --> 00:34:22,644 -तेज़? -हाँ, तेज़। 443 00:34:26,231 --> 00:34:27,483 अच्छा! 444 00:34:29,193 --> 00:34:30,319 बहुत बढ़िया। 445 00:34:43,540 --> 00:34:45,375 तुम रखना पसंद करोगी? 446 00:34:52,800 --> 00:34:58,180 माइकल ऐरन यॉर्क 447 00:34:58,263 --> 00:35:03,602 प्यारा बेटा, पति और पिता 448 00:35:08,398 --> 00:35:10,108 मुझे देखकर आपको उनकी याद आती है? 449 00:35:11,193 --> 00:35:12,402 बिल्कुल आती है। 450 00:35:15,072 --> 00:35:16,281 कैसे? 451 00:35:18,826 --> 00:35:21,578 तुम्हारे गालों के गड्ढे। जब तुम मुस्कुराती हो। 452 00:35:23,121 --> 00:35:24,915 उसकी तरह तुम्हें भी मीठा पसंद है। 453 00:35:27,751 --> 00:35:29,628 दोनों में वही हद से ज़्यादा ज़िद। 454 00:35:32,005 --> 00:35:33,298 पर दयालु हो। 455 00:35:42,599 --> 00:35:44,810 दादा जी, शायद मैं खुश नहीं हूँ। 456 00:35:48,480 --> 00:35:49,648 क्या बात है? 457 00:35:53,902 --> 00:35:55,153 बहुत सी बातें हैं। 458 00:35:57,823 --> 00:35:59,074 सब कुछ। 459 00:36:03,871 --> 00:36:05,831 तुम एक-एक करके 460 00:36:05,914 --> 00:36:08,041 मुझे बताना शुरू करो। 461 00:36:14,715 --> 00:36:16,884 एक अजीब सा एहसास होता है। 462 00:36:18,302 --> 00:36:21,430 और वह काम को लेकर है। 463 00:36:23,015 --> 00:36:24,391 पढ़ाई को लेकर है। 464 00:36:26,393 --> 00:36:28,103 शिकागो को लेकर है, मैं बस... 465 00:36:29,980 --> 00:36:31,857 मुझे वह सब कुछ भी नहीं चाहिए। 466 00:36:33,358 --> 00:36:37,654 और हर सुबह उठकर, मुझे ऐसा महसूस होता है 467 00:36:40,908 --> 00:36:42,534 कि मैं फँस गई हूँ। 468 00:36:44,077 --> 00:36:45,746 अपनी ही ज़िंदगी में। 469 00:36:46,997 --> 00:36:48,290 और 470 00:36:52,836 --> 00:36:55,797 मुझे लगता है कि मैं पढ़ाई छोड़ना चाहती हूँ। 471 00:36:59,551 --> 00:37:01,303 यह बहुत बड़ा फ़ैसला है। 472 00:37:02,721 --> 00:37:04,473 बताओ क्या मुझे यह करना चाहिए? 473 00:37:05,390 --> 00:37:06,767 मैंने ऐसा नहीं कहा। 474 00:37:10,103 --> 00:37:13,231 अगर मेरी सलाह माँग रही हो... 475 00:37:15,943 --> 00:37:17,736 मैं तुमसे बस इतना कह सकता हूँ 476 00:37:17,819 --> 00:37:20,781 कि तुम्हें खुद पर भरोसा करना सीखना होगा। 477 00:37:24,201 --> 00:37:25,535 मैं करना चाहती हूँ। 478 00:37:26,536 --> 00:37:28,038 सच में। 479 00:37:28,121 --> 00:37:28,997 मुझे बस 480 00:37:30,666 --> 00:37:31,541 डर लग रहा है। 481 00:37:32,376 --> 00:37:33,835 अगर मैंने छोड़ दिया 482 00:37:35,879 --> 00:37:39,091 और वह एहसास तब भी पीछा न छोड़े तो? 483 00:37:41,051 --> 00:37:43,345 और अगर वह इसलिए हो कि मैं उनके जैसी हूँ? 484 00:37:44,221 --> 00:37:46,807 -और मैं बस... -ए। नहीं। 485 00:37:48,517 --> 00:37:49,810 तुम नहीं... 486 00:37:51,061 --> 00:37:53,522 तुम कुछ भी नहीं दोहराओगी। 487 00:37:54,898 --> 00:37:56,733 -समझ में आई मेरी बात? -अच्छा। 488 00:37:57,859 --> 00:37:59,987 इस ज़िंदगी में अपना रास्ता खुद बनाओगी। 489 00:38:03,949 --> 00:38:05,283 ठीक है। 490 00:38:05,367 --> 00:38:06,326 ठीक है। 491 00:38:23,760 --> 00:38:27,764 हर कोई निर्वाण की बात करता है मानो उन्होंने चक्र का आविष्कार किया हो, 492 00:38:27,848 --> 00:38:30,267 पर मेल्विन भी उतने ही प्रभावशाली थे। 493 00:38:31,935 --> 00:38:34,312 ग्रंज दक्षिण अमरीका में पहुँचा भी था? 494 00:38:34,396 --> 00:38:36,940 -उस रास्ते से बाहर निकलो। -क्या? क्यों? 495 00:38:37,024 --> 00:38:39,860 -हमें एक घंटा देर हो जाएगी। -तुम बस करो! 496 00:38:40,736 --> 00:38:42,279 अच्छा, जैसा तुम कहो। 497 00:39:01,089 --> 00:39:02,883 यहाँ। गाड़ी रोको। 498 00:39:09,890 --> 00:39:11,516 एक और को बाँधना है? 499 00:39:11,600 --> 00:39:12,434 क्या? 500 00:39:13,018 --> 00:39:15,604 जब माँ गाड़ी रोकने को कहे, तो गाड़ी रोको। 501 00:39:15,687 --> 00:39:16,730 मैं कुछ मिनटों में आती हूँ। 502 00:39:16,813 --> 00:39:18,231 ठीक है, जाइए। 503 00:39:39,920 --> 00:39:40,754 तैयार हो? 504 00:39:41,421 --> 00:39:43,799 सब ठीक होगा। मैं सच कह रहा हूँ। 505 00:40:13,870 --> 00:40:14,871 पापा! 506 00:40:17,874 --> 00:40:19,084 पापा! 507 00:40:29,970 --> 00:40:31,012 पापा! 508 00:40:34,057 --> 00:40:36,226 नहीं! एपी, मैं वापस नहीं जाऊँगी! 509 00:40:36,309 --> 00:40:38,645 प्लीज़! प्लीज़, बस करो! 510 00:40:38,728 --> 00:40:40,480 मुझे वापस नहीं जाना। नहीं! 511 00:41:34,326 --> 00:41:35,660 हमें इसमें कोई मज़ा नहीं आता। 512 00:41:35,744 --> 00:41:37,621 पर यह हमारी ज़िम्मेदारी है। 513 00:41:38,205 --> 00:41:39,456 हमें यह करना पड़ा। 514 00:41:45,003 --> 00:41:48,215 वह एक विश्वासघाती थी। 515 00:42:01,645 --> 00:42:04,147 निक, तुम्हारे पास इतनी बंदूकें क्यों हैं? 516 00:42:04,231 --> 00:42:06,399 अपनी हिफ़ाज़त करनी ज़रूरी है। 517 00:42:06,483 --> 00:42:09,486 और बंदूकों से हिफ़ाज़त की जा सकती है? 518 00:42:15,533 --> 00:42:16,660 देखना चाहती हो? 519 00:42:27,337 --> 00:42:28,338 लो। 520 00:42:38,640 --> 00:42:41,226 -पहले कभी चलाई है? -नहीं। 521 00:42:42,394 --> 00:42:45,981 शायद तुमने बहुत कुछ कभी नहीं किया है। 522 00:42:46,064 --> 00:42:47,232 हाँ। 523 00:42:49,192 --> 00:42:51,027 तुम्हारे पापा माहिर हैं। 524 00:42:52,821 --> 00:42:54,072 मेरे पापा को जानते हो? 525 00:42:55,156 --> 00:42:57,075 माँ ने कभी उनका ज़िक्र किया? 526 00:42:58,618 --> 00:42:59,953 नहीं। 527 00:43:00,036 --> 00:43:03,748 उन्होंने कहा कि वे एक-दूसरे को नहीं जानते थे। 528 00:43:07,627 --> 00:43:08,795 तो वह... 529 00:43:13,883 --> 00:43:17,178 निशाना लगाने के लिए 530 00:43:18,763 --> 00:43:22,684 यह जानना ज़रूरी है कि कौन सी आँख मुख्य है, बायीं या दायीं? 531 00:43:29,274 --> 00:43:31,693 और... वह किस तरह के हैं? 532 00:43:33,903 --> 00:43:36,823 -मैं जानना चाहती हूँ। -नहीं, मुझे माफ़ करना, बच्चे। 533 00:43:38,158 --> 00:43:39,993 सच में। मुझे माफ़ करना। 534 00:43:42,537 --> 00:43:44,789 तो फिर मुझे उनके बारे में कुछ बताओ। 535 00:43:54,382 --> 00:43:56,384 ऐसा मज़ाक मत करना। 536 00:43:56,468 --> 00:43:58,094 इसमें गोलियाँ भी नहीं थीं। 537 00:44:02,349 --> 00:44:03,933 आपको क्या हुआ? 538 00:44:04,017 --> 00:44:05,894 चलो। समय पूरा करना होगा। 539 00:44:07,145 --> 00:44:08,063 चलो। 540 00:44:26,915 --> 00:44:28,291 ज़मीन के नीचे दरवाज़ा 541 00:44:28,375 --> 00:44:30,043 रेंगनेवाले अधिपति पृथ्वी पर टेलीपोर्ट हो रहे हैं! 542 00:44:30,752 --> 00:44:32,545 धत् तेरे की। "रेंगनेवाले"? 543 00:44:36,883 --> 00:44:38,885 एक नामुमकिन दरवाज़ा 544 00:44:40,970 --> 00:44:42,764 "नामुमकिन..." 545 00:44:45,433 --> 00:44:46,351 क्या... 546 00:44:47,435 --> 00:44:48,895 "यह धार्मिक है?" 547 00:45:06,162 --> 00:45:09,290 शायद उसे दरवाज़े की सनक है! 548 00:45:09,374 --> 00:45:12,627 तुम जो भी फ़ैसला करो, मैं तुम्हारे साथ हूँ, ठीक है? 549 00:45:12,710 --> 00:45:13,670 ठीक है। 550 00:45:13,753 --> 00:45:14,963 तुमसे प्यार है। 551 00:45:15,046 --> 00:45:16,464 मुझे भी आपसे प्यार है। 552 00:45:16,548 --> 00:45:17,799 -अच्छा। -संभलकर चलाना। 553 00:46:16,733 --> 00:46:17,859 बायरन? 554 00:46:19,360 --> 00:46:21,613 दरवाज़ा बंद देखकर भी चले आए? 555 00:46:21,696 --> 00:46:23,156 मुझसे रुका नहीं गया। 556 00:46:24,908 --> 00:46:26,701 इसे बंद करोगे? 557 00:46:27,202 --> 00:46:28,703 अच्छा। 558 00:46:28,786 --> 00:46:30,747 दिखाना चाहता हूँ मुझे क्या मिला। 559 00:46:30,830 --> 00:46:32,415 आपके होश उड़ जाएँगे। 560 00:46:35,001 --> 00:46:37,045 यह जाना-पहचाना लगता है? 561 00:46:37,128 --> 00:46:39,756 यह एक लेख में था। 562 00:46:39,839 --> 00:46:42,258 अर्जेन्टीना के किसी पादरी की तरफ़ से। 563 00:46:42,342 --> 00:46:44,093 सोचकर बताइए कौन सा साल था। 564 00:46:44,177 --> 00:46:46,095 सन् 1723। 565 00:46:46,846 --> 00:46:48,515 नहीं। 566 00:46:48,598 --> 00:46:50,475 सच में। 567 00:46:50,558 --> 00:46:54,354 इसे दोबारा चालू करने का कोई तो तरीका होगा। 568 00:46:55,271 --> 00:46:56,648 वैसे, 569 00:46:56,731 --> 00:47:01,110 जब बीस साल पहले यह चलना बंद हो गया, तो उसके पीछे ज़रूर कोई वजह रही होगी। 570 00:47:01,194 --> 00:47:03,279 आपके पास यह 20 सालों से है? 571 00:47:10,286 --> 00:47:12,330 ए, यहाँ रोशनी डालो। 572 00:47:14,958 --> 00:47:16,501 क्या यह खून है? 573 00:47:23,591 --> 00:47:24,676 हे भगवान। 574 00:47:25,760 --> 00:47:26,886 वह क्या है? 575 00:47:28,972 --> 00:47:30,932 तुमने क्या कर दिया, जूड? 576 00:47:34,352 --> 00:47:37,814 रुकिए। जूड? देख-रेख करने वाला? 577 00:47:37,897 --> 00:47:40,525 आपने उसे भी इसके बारे में बता दिया? 578 00:47:40,608 --> 00:47:43,653 हाँ, जब मैंने उसे जंगल में देखा, तो थोड़ा अजीब लगा। 579 00:47:43,736 --> 00:47:45,572 अजीब सा महसूस हुआ। 580 00:47:45,655 --> 00:47:47,991 तुमने उसे जंगल में देखा? वह क्या कर रहा था? 581 00:47:48,074 --> 00:47:51,035 -बस सैर कर रहा था। -रुको। 582 00:47:51,911 --> 00:47:53,246 कोई आ रहा है। 583 00:47:54,289 --> 00:47:55,665 -निकलो यहाँ से। -ठीक है। 584 00:48:13,308 --> 00:48:16,519 हैलो, जान। हम बस घूमने गए थे। 585 00:48:17,145 --> 00:48:18,479 कितना अच्छा दिन है। 586 00:48:33,328 --> 00:48:34,162 चलो। 587 00:48:37,707 --> 00:48:39,459 चलो, लूसी। आओ। 588 00:48:42,337 --> 00:48:43,671 वह कहाँ था, लूस? 589 00:48:57,727 --> 00:48:58,686 लूसी, यहाँ आओ। 590 00:49:17,372 --> 00:49:18,289 लूसी। 591 00:49:25,004 --> 00:49:26,047 हे भगवान। 592 00:51:20,453 --> 00:51:22,455 संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम 593 00:51:22,538 --> 00:51:24,540 रचनात्मक पर्यवेक्षक रवीन्द्र शंकर शुक्ल