1 00:00:44,128 --> 00:00:45,087 लुका-छुपी। 2 00:00:53,679 --> 00:00:55,806 वह पापा हैं क्या? 3 00:01:09,278 --> 00:01:11,071 डी एंड एच पॉन सोने के बदले में नकद 4 00:01:12,698 --> 00:01:14,408 माफ़ कीजिए, दुकान खुली है 5 00:01:21,040 --> 00:01:23,083 गुड मॉर्निंग। कुछ गिरवी रखना है? 6 00:01:23,167 --> 00:01:26,003 पूछना था क्या मुझे इनके बारे में कुछ बता पाएँगे। 7 00:01:26,754 --> 00:01:29,965 अच्छा। आप सही जगह पर आए हैं। 8 00:01:30,049 --> 00:01:31,675 -मैं देख सकता हूँ? -हाँ। 9 00:01:33,969 --> 00:01:37,056 यह असली स्पैनिश मोहर लगती है। 10 00:01:38,224 --> 00:01:39,850 यहाँ यह ढाल दिख रही है? 11 00:01:41,727 --> 00:01:43,103 इससे पता चलता है। 12 00:01:44,021 --> 00:01:47,441 स्पैनिश मोहर। तो, ये विरले हैं? 13 00:01:47,525 --> 00:01:49,485 नहीं। मोहरें तो हमेशा से बनती आई हैं। 14 00:01:49,568 --> 00:01:55,449 कुछ थोड़ी ज़्यादा विरली होती हैं। ये वाली शायद 1700 के ज़माने की होंगी? 15 00:01:55,950 --> 00:01:58,035 -पर... -पर क्या? 16 00:01:58,118 --> 00:02:01,789 आमतौर पर पता चल जाता है कि कहाँ बनी हैं। इनका नहीं पता चल रहा। 17 00:02:02,623 --> 00:02:04,250 आपको ये चोरी की लगती हैं? 18 00:02:04,333 --> 00:02:07,545 क्यों? आपको चोरी की लगती हैं? 19 00:02:22,685 --> 00:02:25,145 तुम्हें मुझसे पहले मिलना याद है, टोनी? 20 00:02:25,229 --> 00:02:27,648 तुम इतनी सी थी। 21 00:02:28,274 --> 00:02:29,191 शायद नहीं। 22 00:02:29,775 --> 00:02:31,151 काफ़ी समय हो गया। 23 00:02:32,403 --> 00:02:33,779 अब देखो। 24 00:02:34,989 --> 00:02:36,824 तुम्हारी दीक्षा शुरू होनी चाहिए। 25 00:02:37,658 --> 00:02:38,576 दीक्षा? 26 00:02:39,243 --> 00:02:40,369 वह क्या होता है? 27 00:02:40,452 --> 00:02:43,747 जाकर मार्मलेड को कुछ खिलाओ। मुझे हमारे मेहमान से बात करनी है। 28 00:02:43,831 --> 00:02:44,748 पर... 29 00:02:44,832 --> 00:02:47,167 मुझे हमारे मेहमान से अकेले में बात करनी है। 30 00:02:54,633 --> 00:02:57,428 तुम अपनी बेटी को ज़्यादा कुछ नहीं बताती। 31 00:02:58,637 --> 00:02:59,763 अब बात अलग है। 32 00:03:00,681 --> 00:03:04,727 उसे दोस्त, इंटरनेट और आज़ादी चाहिए। 33 00:03:04,810 --> 00:03:07,646 इसी लिए तो उसकी दीक्षा शुरू करनी चाहिए। 34 00:03:07,730 --> 00:03:11,233 उससे उसका मन बदलेगा। जब पता चलेगा कि वह कहाँ से आई है। 35 00:03:11,317 --> 00:03:12,693 तुम यहाँ क्यों आए हो? 36 00:03:12,776 --> 00:03:13,861 शामास को देखने? 37 00:03:27,291 --> 00:03:28,792 मैं पहली पसंद नहीं हो सकती। 38 00:03:30,628 --> 00:03:31,712 इतनी विनम्र क्यों हो? 39 00:03:32,922 --> 00:03:34,548 तुम्हारे पास अनुभव है। 40 00:03:34,632 --> 00:03:36,467 यह एक खास काम है। 41 00:03:36,550 --> 00:03:37,927 सम्मान महसूस करना चाहिए। 42 00:03:39,511 --> 00:03:41,847 वह उनका बेटा है। 43 00:03:42,806 --> 00:03:44,016 उसका पता लगाओ। 44 00:03:44,975 --> 00:03:48,938 उन्हें तुम पर भरोसा है कि तुम यह कर पाओगी। इसलिए... 45 00:03:52,942 --> 00:03:54,068 टोनी को साथ ले जाओ। 46 00:03:54,151 --> 00:03:55,402 वह तैयार है। 47 00:03:55,486 --> 00:03:58,447 -वक्त आ गया है। -वह फ़ैसला मैं करूँगी। 48 00:03:58,530 --> 00:03:59,448 अच्छा? 49 00:04:00,366 --> 00:04:04,286 जब एपी तुम्हें पहली बार सफ़र पर ले गया था, तुम उसी की उम्र की थी। 50 00:04:05,287 --> 00:04:07,081 क्या यह कह रही हो कि वह गलत था? 51 00:04:07,998 --> 00:04:09,124 वह मेरे जैसी नहीं है। 52 00:04:10,960 --> 00:04:11,919 शायद नहीं। 53 00:04:12,628 --> 00:04:14,630 पर वह सिर्फ़ तुम्हारी बेटी नहीं है। 54 00:04:15,589 --> 00:04:16,757 अगली बारी उसी की है। 55 00:04:18,592 --> 00:04:21,136 तुम छोड़ नहीं सकती, यह बहुत अहम है। 56 00:04:21,220 --> 00:04:25,057 हम सब तुम्हारी कुर्बानियों की बहुत सराहना करते हैं। 57 00:04:27,184 --> 00:04:29,186 मैं उसे नहीं ले जाना चाहती। 58 00:04:29,269 --> 00:04:30,187 नहीं? 59 00:04:31,438 --> 00:04:33,983 पर, अगर तुम उसे अपने साथ नहीं ले गई, 60 00:04:35,526 --> 00:04:38,946 तो शायद मैं उसे अपने साथ ले जाऊँगा। 61 00:04:51,750 --> 00:04:54,753 नाइट स्काय 62 00:06:12,790 --> 00:06:13,665 हैलो। 63 00:06:14,458 --> 00:06:16,502 तुम्हें जो कपड़े चाहिए थे, वे ले आया। 64 00:06:16,585 --> 00:06:17,961 शुक्रिया, जान। 65 00:06:22,716 --> 00:06:24,343 ये मार्शल्स से नहीं हैं। 66 00:06:25,010 --> 00:06:26,970 किफ़ायती दुकान में क्या खराबी है? 67 00:06:27,596 --> 00:06:30,349 माइकल के कुछ कपड़े दे देते हैं, उसे सही बैठ जाएँगे। 68 00:06:30,432 --> 00:06:32,351 मैंने कहा मैं वह नहीं करना चाहता। 69 00:06:32,434 --> 00:06:34,019 वह मेरे लाए कपड़े पहन सकता है। 70 00:06:35,562 --> 00:06:36,396 ठीक है। 71 00:06:37,606 --> 00:06:40,526 पर उससे कैदी की तरह बर्ताव बंद कर दें। ठीक है? 72 00:06:45,447 --> 00:06:47,366 आखिर उठ गए। 73 00:06:47,449 --> 00:06:48,450 गुड मॉर्निंग। 74 00:06:49,076 --> 00:06:50,494 कैसा महसूस हो रहा है? 75 00:06:50,577 --> 00:06:51,495 बेहतर हूँ। 76 00:06:52,371 --> 00:06:54,665 तुम्हें चलता-फिरता देख अच्छा लग रहा है। 77 00:06:56,208 --> 00:06:57,793 पर एक बात है, 78 00:06:59,628 --> 00:07:00,754 मुझे बहुत भूख लगी है। 79 00:07:03,715 --> 00:07:07,469 आलू का चिल्ला और सॉसेज। 80 00:07:08,345 --> 00:07:10,430 और श्नाइट्ज़ल क्या होता है? 81 00:07:10,514 --> 00:07:14,059 टिक्की है। कीमा किया, रोटी का चूरा लगाकर तली। अच्छी होती है। 82 00:07:14,143 --> 00:07:16,603 अच्छा। मैं वह एक लूँगा, प्लीज़। शुक्रिया। 83 00:07:16,687 --> 00:07:18,522 काफ़ी अच्छी खुराक है। 84 00:07:18,605 --> 00:07:19,815 अगला कौन बताएगा? 85 00:07:19,898 --> 00:07:22,818 मैं दो तले अंडे लूँगी, 86 00:07:22,901 --> 00:07:26,238 टर्की सॉसेज और संतरे का जूस लूँगी। 87 00:07:26,864 --> 00:07:30,993 और हमें एक प्लेट आड़ू की कचौड़ी ला दोगी? 88 00:07:31,118 --> 00:07:33,453 तुमने कई महीनों से नाश्ता नहीं किया। 89 00:07:33,537 --> 00:07:35,664 आज सुनकर अच्छा लगा। 90 00:07:37,916 --> 00:07:40,836 मुझे बस कॉफ़ी चाहिए। मुझे दिवालिया नहीं होना। 91 00:07:43,380 --> 00:07:46,133 तो, जूड, कुछ याद आया? 92 00:07:46,550 --> 00:07:49,469 कुछ नहीं पता कि इलिनॉय में क्यों हो? 93 00:07:50,387 --> 00:07:52,097 पहले क्या करते थे? 94 00:07:53,765 --> 00:07:56,518 कुछ सोचा है कि कब जाओगे? 95 00:07:57,102 --> 00:08:00,355 क्या? मुझे भी लगता है। 96 00:08:00,439 --> 00:08:05,777 इसने कभी नहीं कहा कि हम पुलिस, डॉक्टर या किसी और को बुलाएँ। 97 00:08:05,861 --> 00:08:07,321 सोचता हूँ ऐसा क्यों है? 98 00:08:08,822 --> 00:08:10,490 यह लीजिए। 99 00:08:10,574 --> 00:08:13,410 शुक्रिया, मैग्डा। बहुत स्वादिष्ट लगता है। 100 00:08:13,493 --> 00:08:15,454 जेलिनेक्स बहुत समय से यहाँ है। 101 00:08:15,537 --> 00:08:17,873 मुझे एक ही बार बंद होता याद आता है। 102 00:08:22,461 --> 00:08:25,964 यह रहा पूल हाल। फ़्रैंकलिन का दोस्त रैंडी इसका मालिक है। 103 00:08:26,590 --> 00:08:28,926 ए, शायद यह तुम्हें कभी वहाँ ले जाएगा। 104 00:08:29,009 --> 00:08:31,261 पर संभलकर, यह पूल खेलने में माहिर है। 105 00:08:31,345 --> 00:08:33,096 शर्त लगाने के लिए राज़ी मत होना। 106 00:08:34,014 --> 00:08:37,392 हाँ। अपने सोने के सिक्के खोकर बड़ा अफ़सोस होगा। 107 00:08:38,769 --> 00:08:41,355 तुम ठीक तो हो न? 108 00:08:45,359 --> 00:08:47,819 -जूड? -अरे, भगवान के लिए! 109 00:08:47,903 --> 00:08:50,364 शायद मैंने कुछ ज़्यादा खा लिया। 110 00:08:50,447 --> 00:08:52,491 उस नाश्ते पर 60 डॉलर खर्च किए। 111 00:08:55,953 --> 00:08:58,997 मैं दिन भर एक ही ईमेल बार-बार लिखती रही। 112 00:08:59,081 --> 00:09:00,832 उन्हें बीबीसी पर भरोसा नहीं। 113 00:09:00,916 --> 00:09:03,669 वह नहीं चाहते कि आगे से हम ग्रुप ईमेल लिखें? 114 00:09:03,752 --> 00:09:05,629 जेफ़ ने "सभी को जवाब" दबाया। 115 00:09:07,005 --> 00:09:10,050 अरे, डेनीस, हम खाना खाने जा रहे हैं। तुम चलना चाहोगी? 116 00:09:10,133 --> 00:09:14,513 नहीं। मार्क्स समूह के लिए ये खत्म करने हैं। उन्हें एक बजे तक चाहिए। 117 00:09:27,609 --> 00:09:29,903 काफ़ी सराहनीय है। बहुत बढ़िया। 118 00:09:29,987 --> 00:09:32,948 शुक्रिया। ऋण की पुनः संरचना के तुलनात्मक पसंद आए? 119 00:09:33,031 --> 00:09:36,201 हम सभी को पसंद आए। उनमें कुछ नए विचार भी देखे। 120 00:09:36,285 --> 00:09:37,911 -शायद तुम्हारे होंगे? -हाँ। 121 00:09:37,995 --> 00:09:40,247 खास नयापन नहीं हैं पर... 122 00:09:40,747 --> 00:09:42,291 यहाँ अच्छा लगता है, डेनीस? 123 00:09:43,667 --> 00:09:45,585 बिल्कुल। अच्छा क्यों नहीं लगेगा? 124 00:09:45,669 --> 00:09:48,297 हम एक नया आंतरिक शोध दल बना रहे हैं। 125 00:09:48,380 --> 00:09:52,467 और मुझे लगता है कि तुम्हारी प्रेरणा और प्रतिभा उनके काम आ सकती है। 126 00:09:52,551 --> 00:09:53,760 क्या कहती हो? 127 00:09:57,431 --> 00:10:00,684 मार्क, मेरा एमबीए का एक साल बाकी है। मुझे नहीं... 128 00:10:00,767 --> 00:10:02,769 तुम अपने समय अनुसार काम कर सकती हो। 129 00:10:02,853 --> 00:10:06,982 काफ़ी समय देना होगा, पर मुझे लगता है तुम यह चुनौती ले सकती हो। 130 00:10:07,065 --> 00:10:10,777 और इंटर्न को जितने मिलते हैं, उससे कहीं अच्छी तनख्वाह होगी। 131 00:10:12,529 --> 00:10:13,780 -सोचकर देखो। -ठीक है। 132 00:10:13,864 --> 00:10:15,991 -सप्ताह के अंत तक हमें बताना। -हाँ। 133 00:10:16,074 --> 00:10:18,452 हम यह समूह जल्द से जल्द शुरू करना चाहते हैं। 134 00:10:18,535 --> 00:10:19,453 शुक्रिया। 135 00:10:58,116 --> 00:11:00,702 जूड? कोई जल्दी नहीं है। 136 00:11:00,786 --> 00:11:05,082 पर अगर तुम्हें अपने नए कपड़े पसंद न आएँ, तो तुम्हारे पुराने वाले धो दिए हैं। 137 00:11:05,165 --> 00:11:06,083 शुक्रिया। 138 00:13:29,809 --> 00:13:31,853 मेरे कपड़े धोने के लिए शुक्रिया। 139 00:13:33,313 --> 00:13:35,524 पर शायद मुझे नए वाले ज़्यादा पसंद हैं। 140 00:13:36,691 --> 00:13:38,068 मुझे दिख रहा है। 141 00:13:39,569 --> 00:13:41,071 आओ। बैठो। 142 00:13:41,821 --> 00:13:43,281 अदरक वाली चाय लो। 143 00:13:45,700 --> 00:13:47,577 लो। 144 00:13:47,661 --> 00:13:50,038 आराम से बैठो और जो मन चाहे देखो। 145 00:13:50,872 --> 00:13:53,875 सिवाय उन घटिया अदालत वाले शो के, जो मुझे पसंद नहीं। 146 00:13:54,709 --> 00:13:59,297 कोई बात नहीं। बचपन में मैंने ज़्यादा टीवी नहीं देखा, 147 00:14:00,632 --> 00:14:02,551 काफ़ी सख्त माहौल था। 148 00:14:05,595 --> 00:14:07,931 शायद यादें वापस आ रही हैं। 149 00:14:08,014 --> 00:14:09,224 बहुत अच्छी बात है। 150 00:14:09,307 --> 00:14:11,059 ज़्यादा ज़ोर मत दो। 151 00:14:11,935 --> 00:14:12,852 याद आ जाएगा। 152 00:14:15,981 --> 00:14:19,067 मैं अपने छात्रों को हमेशा यह पढ़ने की सलाह देती थी। 153 00:14:19,734 --> 00:14:21,528 पक्का पता था कि उन्हें पसंद आएगी। 154 00:14:21,611 --> 00:14:22,862 इसमें सब कुछ है। 155 00:14:23,446 --> 00:14:24,447 भाग निकलना। 156 00:14:24,906 --> 00:14:26,116 बदला। 157 00:14:26,199 --> 00:14:27,492 धोखा। 158 00:14:35,041 --> 00:14:36,418 गाड़ी साफ़ हो गई। 159 00:14:38,003 --> 00:14:39,963 बताओ मुझे गराज में क्या मिला? 160 00:14:42,591 --> 00:14:44,551 अब तुम कसरत करती हो। 161 00:14:44,634 --> 00:14:46,970 यह आखिरकार काम आएगा। 162 00:14:47,053 --> 00:14:49,598 टीवी देखते हुए इस्तेमाल कर सकती हो। 163 00:14:49,681 --> 00:14:51,474 बहुत अच्छी बात है, जान। शुक्रिया। 164 00:14:52,517 --> 00:14:53,977 तुम दोनों क्या कर रहे हो? 165 00:14:56,980 --> 00:14:59,941 आइरीन, मेरे साथ रसोई में चल सकती हो? 166 00:15:00,025 --> 00:15:01,568 मुझे तुमको कुछ दिखाना है। 167 00:15:08,658 --> 00:15:10,785 कहानी पढ़ना? अदरक की चाय? 168 00:15:10,869 --> 00:15:13,455 यहाँ क्या चल रहा है? वह कोई बच्चा नहीं है। 169 00:15:14,539 --> 00:15:16,791 फ़्रैंकलिन, उसके रहने के लिए राज़ी हुए थे। 170 00:15:16,875 --> 00:15:19,836 इसका यह मतलब नहीं कि हर समय उसकी सेवा करनी पड़े। 171 00:15:19,919 --> 00:15:21,254 तुम उसकी माँ नहीं हो। 172 00:15:22,047 --> 00:15:25,175 यह मत कहना कि तुम्हें उसके भूलने पर यकीन है। 173 00:15:25,258 --> 00:15:27,969 वह डरा हुआ है! प्यार से पेश आने की कोशिश करो। 174 00:15:34,726 --> 00:15:35,727 जूड। 175 00:15:35,810 --> 00:15:39,105 मेरी पत्नी को लगता है कि हमें एक-दूसरे को जानना चाहिए। 176 00:15:40,482 --> 00:15:42,651 मर्दों में आपसी दोस्ती। 177 00:15:44,110 --> 00:15:46,655 -पंजा लड़ाना चाहते हो? -हे भगवान। 178 00:15:46,738 --> 00:15:48,156 हम शतरंज खेल सकते हैं। 179 00:15:48,615 --> 00:15:49,491 अच्छी बात है। 180 00:15:49,574 --> 00:15:50,867 इसे शतरंज पसंद है। 181 00:16:08,093 --> 00:16:11,221 नगर परिषद के लिए बायरन एल्बेमार्ल। बायरन बोल रहा हूँ। 182 00:16:11,304 --> 00:16:12,764 हैलो, मिस्टर एल्बेमार्ल। 183 00:16:12,847 --> 00:16:17,227 नगर के क्लर्क दफ़्तर से मैं लॉयड बोल रहा हूँ। आपके पास थोड़ा समय है? 184 00:16:17,310 --> 00:16:18,478 हैलो, लॉयड। 185 00:16:18,561 --> 00:16:19,813 हाँ, बिल्कुल। 186 00:16:21,064 --> 00:16:25,443 माफ़ करना। जैज़ एक्सप्लोज़न वाले शायद आज रात की तैयारी कर रहे हैं। 187 00:16:27,237 --> 00:16:31,074 अच्छा, यह बहस कार्यक्रम के लिए फ़ोन किया है क्या? 188 00:16:32,409 --> 00:16:33,368 नहीं। 189 00:16:34,994 --> 00:16:36,287 नहीं, उसके लिए नहीं। 190 00:16:37,580 --> 00:16:41,418 हमें एक ठोस शिकायत मिली है कि आपके मतदान योग्यता आवेदन पर 191 00:16:41,501 --> 00:16:43,920 जो दस्तखत हैं, वे जाली हैं। 192 00:16:44,462 --> 00:16:45,505 क्या? 193 00:16:46,840 --> 00:16:48,216 यह बहुत बेहूदी बात है। 194 00:16:49,551 --> 00:16:50,427 यह... 195 00:16:51,803 --> 00:16:53,263 धत् तेरे की! 196 00:16:54,055 --> 00:16:54,931 यह किसने कहा? 197 00:16:55,014 --> 00:16:56,725 फ़्रैंकलिन यॉर्क ने कहा? 198 00:16:57,350 --> 00:16:58,435 उसी ने कहा, है न? 199 00:16:59,269 --> 00:17:01,062 फ़्रैंकलिन यॉर्क क्यों कहेंगे? 200 00:17:04,816 --> 00:17:08,194 हमें लगता है कि इसे कानूनी मुद्दा बनाने की ज़रूरत नहीं है। 201 00:17:08,278 --> 00:17:09,779 कानूनी। अच्छा। 202 00:17:09,863 --> 00:17:13,825 अगर आप अपना अभियान रोक दें, तो शायद हम बात को यहीं खत्म कर सकते हैं। 203 00:17:38,767 --> 00:17:41,853 क्या तुम मेरे टीवी के बारे में किसे से बात कर सकती हो? 204 00:17:42,645 --> 00:17:44,397 रंगों का बुरा हाल है। 205 00:17:45,774 --> 00:17:47,567 अगर मैं अपना पूरा सरकारी पैसा 206 00:17:47,650 --> 00:17:50,737 अपने निकम्मे भतीजे को न भेजता, 207 00:17:50,820 --> 00:17:53,782 तो मैं खुद नया वाला ले लेता। 208 00:17:55,200 --> 00:17:59,954 बच्चे को यहाँ लाकर सोचता है कि मेरी खुशामद कर सकता है। 209 00:18:01,247 --> 00:18:02,540 और वह कर भी लेता है। 210 00:18:03,249 --> 00:18:04,793 आपके जैसा कोई नहीं, रॉय। 211 00:18:04,876 --> 00:18:06,503 मुझसे यह कहने की ज़रूरत नहीं। 212 00:18:07,504 --> 00:18:10,298 और तुम्हारी जैसी कई हैं। 213 00:18:15,762 --> 00:18:17,472 मेरा बाज़ू दर्द कर रहा है। 214 00:18:18,932 --> 00:18:20,767 तुमने ठीक से तो किया न? 215 00:18:20,850 --> 00:18:21,810 मुझे यकीन है। 216 00:18:24,562 --> 00:18:26,231 हमारी पहले भी बात हुई थी। 217 00:18:27,106 --> 00:18:29,192 मनपसंद निशानियाँ गायब हैं। 218 00:18:29,275 --> 00:18:30,693 और तुमने क्या कहा था? 219 00:18:30,777 --> 00:18:32,403 "वे परेशान थे।" 220 00:18:32,487 --> 00:18:34,280 तुमने मरीज़ों को दोषी ठहराया। 221 00:18:37,325 --> 00:18:39,327 अब तुम्हें अपनी सफ़ाई देनी होगी। 222 00:18:44,207 --> 00:18:45,458 प्लीज़ मुझे मत निकालिए। 223 00:18:53,508 --> 00:18:55,343 पुरानी रणनीति अपनाई। 224 00:18:57,053 --> 00:18:59,013 अपने दादा जी के बाद यह नहीं देखी। 225 00:19:00,223 --> 00:19:02,016 उसे अकेला छोड़ दो, फ़्रैंकलिन। 226 00:19:26,291 --> 00:19:28,668 अब यह खुद-ब-खुद आगे बढ़ता है। 227 00:19:30,545 --> 00:19:32,839 देखते हैं क्या चाल चलते हो। 228 00:19:33,756 --> 00:19:36,718 तुम्हारे लिए, आशा है यह तुम्हारी बातों से अच्छी होगी। 229 00:19:39,053 --> 00:19:40,221 मैं ध्यान लगा रहा हूँ। 230 00:19:48,187 --> 00:19:52,108 शायद ठीक से नहीं, दो चालों में शिकस्त होगी। 231 00:19:58,948 --> 00:19:59,908 अच्छा खेल था। 232 00:20:01,284 --> 00:20:02,619 आपने मुझे हरा दिया। 233 00:20:15,048 --> 00:20:19,552 मुझे सामान लेने के लिए लकड़ी के कारखाने में जाना है। 234 00:20:19,636 --> 00:20:22,388 तुम साथ चलो, तुम पर ज़रा रोब जमाऊँगा। 235 00:20:22,472 --> 00:20:23,681 ज़रूर। हाँ। अच्छा। 236 00:20:23,765 --> 00:20:25,308 अच्छी बात है। मैं भी चलूँगी। 237 00:20:26,100 --> 00:20:29,479 तुम चाहती हो कि हम एक-दूसरे को जानें, है न? 238 00:20:29,979 --> 00:20:33,650 तुम यहाँ रहकर टाँगों की कसरत करो। 239 00:20:34,776 --> 00:20:35,693 चलो, जूड। 240 00:20:38,404 --> 00:20:41,366 आगे बैठो ताकि उबकाई न आए। 241 00:20:56,714 --> 00:20:58,049 -हैलो। -हैलो। 242 00:21:01,678 --> 00:21:04,097 मुझे बच्चों से दूर कुछ देना। 243 00:21:04,180 --> 00:21:05,223 चार खेल? 244 00:21:07,225 --> 00:21:08,726 पाँच ठीक रहेगा। 245 00:21:08,810 --> 00:21:13,147 और याद रहे, शुक्रवार के शाम पाँच बजे तक अपना प्रस्तुतीकरण जमा करना है। 246 00:21:13,690 --> 00:21:16,192 मुझे ऐन मौके पर कोई ईमेल नहीं चाहिए, ठीक है? 247 00:21:16,275 --> 00:21:21,322 मैं जल्दी से एक काम करके आया। तुम यहीं रहो। किसी चीज़ को हाथ मत लगाना। 248 00:21:44,178 --> 00:21:47,306 हैलो, मिस्टर यॉर्क। पार्किंग मीटर के लिए छुट्टे चाहिए? 249 00:21:47,390 --> 00:21:50,101 आज नहीं, कैथी। आइरीन के लिए कुछ करना है। 250 00:21:50,184 --> 00:21:51,769 कुछ खास होगा। 251 00:21:51,853 --> 00:21:52,937 सौ-सौ के चलेंगे? 252 00:21:53,813 --> 00:21:54,731 हाँ, ज़रूर। 253 00:22:11,122 --> 00:22:12,582 -शुक्रिया। -दिन अच्छा हो। 254 00:22:12,665 --> 00:22:13,624 तुम्हारा भी। 255 00:22:31,142 --> 00:22:32,977 लकड़ी की कुछ समझ है, जूड? 256 00:22:34,103 --> 00:22:35,271 न, नहीं है। 257 00:22:35,855 --> 00:22:37,106 मैं लकड़ी का काम करता था। 258 00:22:37,690 --> 00:22:39,942 पचास सालों तक वही मेरा काम था। 259 00:22:41,527 --> 00:22:45,865 यहाँ एक और बंदा हुआ करता था, रिचर्ड, जो वही काम करता था। 260 00:22:47,700 --> 00:22:50,536 एक दिन वह पूरे जोश में मेरे पास आता है। 261 00:22:51,913 --> 00:22:56,209 बेचैन होकर, किसी दोस्त के दोस्त की बात करने लगा 262 00:22:56,292 --> 00:22:59,337 जिसने उसे भारत के किसी बंदे के बारे में बताया 263 00:23:00,129 --> 00:23:03,841 जिसके पास बर्मा सागौन पेड़ों का बाग था... 264 00:23:04,717 --> 00:23:06,302 वह काफ़ी विरली लकड़ी है। 265 00:23:06,385 --> 00:23:09,388 और वह बहुत अच्छे दामों पर बेच रहा है। 266 00:23:11,349 --> 00:23:14,977 रिचर्ड चाहता था कि मैं उससे बात करके पूरा बाग खरीद लूँ। 267 00:23:15,812 --> 00:23:19,398 यहाँ मँगवाकर कुछ का इस्तेमाल कर सकते थे, बाकी बेच सकते थे। 268 00:23:20,108 --> 00:23:23,528 महँगी व्हिस्की पीते-पीते मुनाफ़ा आपस में बाँटते। 269 00:23:25,279 --> 00:23:27,073 सुनने में अच्छा लगता है, है न? 270 00:23:28,533 --> 00:23:29,450 तो आपने वह किया? 271 00:23:30,493 --> 00:23:31,911 नहीं किया, जूड। 272 00:23:32,829 --> 00:23:34,038 नहीं किया। 273 00:23:35,915 --> 00:23:38,376 क्योंकि मुझे कुछ यकीन नहीं हुआ। 274 00:23:55,309 --> 00:23:56,644 रिचर्ड दिवालिया हो गया। 275 00:23:58,521 --> 00:24:00,106 वे पेड़ मौजूद ही नहीं थे। 276 00:24:09,407 --> 00:24:10,950 यह 5,000 डॉलर हैं। 277 00:24:13,786 --> 00:24:15,163 तुम धोखा देने में माहिर हो। 278 00:24:15,246 --> 00:24:16,581 तुमने अच्छा खेल खेला। 279 00:24:17,498 --> 00:24:19,292 हंगामा करने की ज़रूरत नहीं है। 280 00:24:21,502 --> 00:24:25,423 भूलने वाली बात ज़रूरत से ज़्यादा थी, पर... 281 00:24:27,133 --> 00:24:29,051 तुमने आइरीन को धोखा दिया। 282 00:24:31,971 --> 00:24:33,014 अब लगता है, 283 00:24:35,600 --> 00:24:37,852 काश तुम्हें माइकल के बारे में न बताता। 284 00:24:40,563 --> 00:24:41,814 वह मेरी गलती थी। 285 00:24:45,276 --> 00:24:47,111 दोबारा उसे ठेस पहुँचने नहीं दूँगा। 286 00:24:53,659 --> 00:24:54,785 पैसे ले लो। 287 00:24:55,578 --> 00:24:56,454 चले जाओ। 288 00:24:58,164 --> 00:24:59,248 लौटकर मत आना। 289 00:25:04,170 --> 00:25:06,130 मुझे कुछ नहीं चाहिए। 290 00:25:09,258 --> 00:25:10,551 मैं बुरा इंसान नहीं हूँ। 291 00:25:13,888 --> 00:25:15,514 मैं आपके पैसे नहीं लूँगा। 292 00:25:29,946 --> 00:25:32,114 आप आइरीन से कहेंगे कि मैं भाग गया? 293 00:25:33,407 --> 00:25:34,325 शायद। 294 00:25:37,787 --> 00:25:39,705 उनसे मेरा शुक्रिया कह दीजिएगा। 295 00:26:10,236 --> 00:26:11,404 जूड! 296 00:26:11,487 --> 00:26:12,405 रुको। 297 00:27:43,496 --> 00:27:45,414 क्या वह एपी नाना जी का दोस्त है? 298 00:27:45,498 --> 00:27:46,332 एक तरह से। 299 00:27:47,625 --> 00:27:49,377 उनके साथ जेल में था? 300 00:27:50,294 --> 00:27:52,213 देखकर लगता है कि जेल में था। 301 00:27:55,424 --> 00:27:57,134 यह रुकेगा तो नहीं न? 302 00:27:58,969 --> 00:28:00,054 नहीं। 303 00:28:01,389 --> 00:28:02,431 अच्छा है। 304 00:28:07,937 --> 00:28:08,938 ए, टोनी! 305 00:28:27,665 --> 00:28:29,375 दादी माँ, आप घर पर हैं? 306 00:28:30,167 --> 00:28:31,585 डेनीस! 307 00:28:32,044 --> 00:28:33,587 तुम यहाँ कैसे? 308 00:28:34,213 --> 00:28:37,633 यहाँ आकर मुझे लग रहा है कि शायद मुझे फ़ोन करना चाहिए था। 309 00:28:37,716 --> 00:28:38,634 माफ़ कीजिएगा। 310 00:28:39,301 --> 00:28:40,803 सब ठीक तो है? 311 00:28:40,886 --> 00:28:42,346 हाँ। बस आपकी याद आई। 312 00:28:44,098 --> 00:28:45,141 दादा जी यहाँ हैं? 313 00:28:45,224 --> 00:28:47,560 नहीं, वह किसी काम से बाहर गए हैं। 314 00:28:47,643 --> 00:28:48,561 ज़रूर। 315 00:28:52,273 --> 00:28:57,695 मैं जाकर हमारे लिए कॉफ़ी, चाय बनाती हूँ, या जो भी तुम्हारा मन हो। 316 00:29:04,827 --> 00:29:08,622 घर बेचकर कहीं और जाने के बारे में फ़्रैंकलिन से जो कहा, उसने बताया। 317 00:29:08,706 --> 00:29:10,416 काश वह कुछ न कहते। 318 00:29:11,667 --> 00:29:13,461 माफ़ कीजिए। ज़्यादा दखल दिया। 319 00:29:13,544 --> 00:29:15,963 तुम्हें माफ़ी माँगने की ज़रूरत नहीं है। 320 00:29:18,883 --> 00:29:22,094 -मुझे आपसे कुछ कहना है। -अरे, यह कौन है? 321 00:29:23,179 --> 00:29:24,221 "गेब्रियल।" 322 00:29:24,305 --> 00:29:27,308 सामुदायिक केंद्र में पुरानी किताबें बिक रही थीं 323 00:29:27,391 --> 00:29:29,226 और यह तस्वीर उसमें थी। 324 00:29:36,442 --> 00:29:37,735 तुम्हारे दादा जी आ गए। 325 00:29:38,527 --> 00:29:41,113 डेनीस, हैरान मत होना। 326 00:29:41,530 --> 00:29:42,907 किस बात को लेकर हैरान? 327 00:29:43,449 --> 00:29:44,366 हैलो, डेनीस। 328 00:29:44,450 --> 00:29:45,743 हैलो, दादा जी। 329 00:29:47,995 --> 00:29:49,163 रुकिए। यह कौन है? 330 00:29:49,246 --> 00:29:50,498 यह सरप्राइज़ है। 331 00:29:51,248 --> 00:29:52,875 हमने देख-रेख करने वाला रखा। 332 00:29:52,958 --> 00:29:56,837 जूड, हमारी पोती, डेनीस से मिलो। 333 00:30:01,300 --> 00:30:03,844 तुम्हारी वजह से हमने जूड को काम पर रखा। 334 00:30:03,928 --> 00:30:06,096 हमने तुम्हारी बात गंभीतरता से ली। 335 00:30:06,180 --> 00:30:08,098 आपको दो दिनों में कोई मिल गया। 336 00:30:08,182 --> 00:30:09,433 तुमने ठीक कहा था। 337 00:30:09,517 --> 00:30:11,519 हमें यहाँ मदद की ज़रूरत थी। 338 00:30:11,602 --> 00:30:13,270 और फिर जूड मिल गया। 339 00:30:13,354 --> 00:30:15,064 मानो किस्मत हो। 340 00:30:15,147 --> 00:30:18,067 तुम प्रशिक्षित हो? तुम प्रमाणित हो? 341 00:30:18,150 --> 00:30:19,401 बिल्कुल है। 342 00:30:19,485 --> 00:30:21,320 मैं एक बड़े परिवार में पला-बढ़ा। 343 00:30:21,403 --> 00:30:23,864 बहुत समय बुज़ुर्गों की देख-रेख में गुज़रा। 344 00:30:23,948 --> 00:30:26,325 दो लोगों को गाड़ी में घुमाने में एतराज़ नहीं। 345 00:30:26,408 --> 00:30:27,576 मैं गाड़ी नहीं चलाता। 346 00:30:27,660 --> 00:30:29,912 फ़्रैंकलिन को वैसे भी गाड़ी चलाना पसंद है। 347 00:30:31,163 --> 00:30:33,624 डेनीस, हमें लगा कि तुम खुश होगी। 348 00:30:33,707 --> 00:30:35,918 अब हमारी चिंता करने की ज़रूरत नहीं। 349 00:30:40,005 --> 00:30:45,803 जौ मिश्रित दूध की गोलियों वाली आइसक्रीम लाए हैं... 350 00:30:45,886 --> 00:30:48,931 -क्या हो रहा है? -क्या मतलब? 351 00:30:49,014 --> 00:30:50,558 वह बंदा कौन है? 352 00:30:50,641 --> 00:30:52,017 देख-रेख करने वाला। 353 00:30:52,685 --> 00:30:56,397 अब यह मत कहिएगा कि आपने शुरू में ही उसे 5,000 डॉलर दे दिए। 354 00:30:57,273 --> 00:30:59,024 हमने अभी तक कोई पैसे नहीं दिए। 355 00:31:00,484 --> 00:31:04,196 रुको ज़रा, हमारी खबर रखती हो? तुम्हें उसके बारे में कैसे पता? 356 00:31:04,280 --> 00:31:06,490 जब आपका पहचान पत्र चोरी हुआ, आप ही ने 357 00:31:06,574 --> 00:31:08,951 मेरे फ़ोन पर बैंक के अलर्ट डालने को कहा था। 358 00:31:09,410 --> 00:31:11,870 अच्छा। नहीं, वैसी कोई बात नहीं है। 359 00:31:13,914 --> 00:31:16,625 तुम ठीक हो, गुड़िया? थोड़ी परेशान सी लगती हो। 360 00:31:17,710 --> 00:31:19,336 मुझे बस आपकी चिंता है। 361 00:31:20,129 --> 00:31:23,257 हम ठीक हैं। तुम चाहती थी कि मदद लें और हमने वही किया। 362 00:31:25,509 --> 00:31:27,136 हाँ, पर आपको उस पर भरोसा है? 363 00:31:28,262 --> 00:31:29,388 शायद। 364 00:31:30,097 --> 00:31:32,349 वह क्या करेगा, हमारी दवाएँ चुराएगा? 365 00:31:35,394 --> 00:31:38,355 डेनीस, तुम्हें निकलना चाहिए। 366 00:31:38,439 --> 00:31:41,442 तुम्हें देर रात गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। 367 00:31:41,525 --> 00:31:43,861 अब? मतलब, मैं रुक सकती हूँ। 368 00:31:44,945 --> 00:31:46,447 हम बिल्कुल रुकने को कहते। 369 00:31:46,530 --> 00:31:49,491 पर ऊपर के कमरों का बुरा हाल है। 370 00:31:49,575 --> 00:31:52,202 और जूड मेहमानों के कमरे में हैं, इसलिए शायद... 371 00:31:52,286 --> 00:31:53,370 यह यहाँ रहता है? 372 00:31:54,788 --> 00:31:56,081 आज़माइश पर। 373 00:32:01,920 --> 00:32:02,921 अच्छा। 374 00:32:03,005 --> 00:32:04,214 जो भी हो। 375 00:32:04,965 --> 00:32:07,009 आप दोनों बड़े हैं। यह मेरा घर नहीं है 376 00:32:07,092 --> 00:32:10,429 और कल मुझे काफ़ी काम है। 377 00:32:10,512 --> 00:32:12,389 आप दोनों से मिलकर अच्छा लगा। 378 00:32:16,602 --> 00:32:18,270 दरवाज़े तक छोड़ देता हूँ। 379 00:32:20,981 --> 00:32:22,024 बाय, बेटा। 380 00:32:26,695 --> 00:32:29,323 ए, मैं यहाँ मदद करने आया हूँ। 381 00:32:29,406 --> 00:32:31,075 और कुछ नहीं। 382 00:32:31,158 --> 00:32:34,953 अगर तुम्हें घबराहट हो रही है, तो जब भी मन करे आकर देख सकती हो। 383 00:32:35,037 --> 00:32:36,997 तुम मुझसे झूठ मत बोलना, यार। 384 00:32:37,081 --> 00:32:38,999 वैसे भी बहुत कुछ चल रहा है। 385 00:32:41,752 --> 00:32:43,629 नहीं बोल रहा। सच में। 386 00:32:47,174 --> 00:32:48,133 अच्छा। 387 00:32:49,009 --> 00:32:51,303 वे ज़िद्दी हैं, खासकर दादी माँ। 388 00:32:51,887 --> 00:32:55,182 फ़्रैंकलिन दिल के नर्म हैं, पर वह थोड़े से... 389 00:32:55,933 --> 00:32:58,435 उन पर नज़र रखना, 390 00:32:59,019 --> 00:33:02,856 चूल्हा बंद कर देना और देर रात को सैर नहीं। 391 00:33:05,025 --> 00:33:05,901 समझ गए? 392 00:33:58,996 --> 00:34:00,372 -हैलो? -केटी? 393 00:34:00,456 --> 00:34:04,209 -डेनीस? -हाँ, मैं बोल रही हूँ। 394 00:34:04,293 --> 00:34:06,920 -गलती से नंबर लग गया? -नहीं। करना चाहती थी। 395 00:34:07,004 --> 00:34:08,005 ओह, अच्छा। 396 00:34:08,839 --> 00:34:11,925 -बहुत समय हो गया। -हाँ, पता है कि अजीब लगता है, 397 00:34:12,009 --> 00:34:16,096 पर क्या तुम अभी भी फ़ार्न्सवर्थ में रहती हो? 398 00:34:27,483 --> 00:34:30,194 बड़ा अजीब सा है। 399 00:34:30,277 --> 00:34:31,945 उसे छोड़ो भी, जान। 400 00:34:32,488 --> 00:34:34,948 -वह मदद कर रहा है। -हाँ। 401 00:34:36,909 --> 00:34:38,368 तुमने जो कहा, 402 00:34:39,787 --> 00:34:43,332 मैं उसके बारे में सोच रहा था और तुमने ठीक कहा था। 403 00:34:44,041 --> 00:34:47,294 मैं उससे कैदी वाला बर्ताव नहीं करूँगा। 404 00:34:47,377 --> 00:34:48,837 शुक्रिया, फ़्रैंकलिन। 405 00:34:50,172 --> 00:34:52,257 मुझे पता है, उसे भी अच्छा लगेगा। 406 00:34:53,801 --> 00:34:55,844 ए, मेरे दिमाग में एक बात है। 407 00:34:56,887 --> 00:34:58,514 चलकर सितारों को देखते हैं। 408 00:34:59,848 --> 00:35:00,849 कब? 409 00:35:01,433 --> 00:35:02,392 आज रात? 410 00:35:02,893 --> 00:35:04,603 -अभी। -अभी? 411 00:35:04,686 --> 00:35:06,688 क्यों नहीं? मज़ा आएगा। 412 00:35:06,772 --> 00:35:08,440 पता नहीं, जान, मैं... 413 00:35:09,316 --> 00:35:11,401 मेरा आज का दिन बहुत बड़ा था। 414 00:35:13,987 --> 00:35:18,158 ऐसा लगता है कि जब से वह आया है, हमने साथ में समय नहीं बिताया। 415 00:35:18,242 --> 00:35:20,202 प्लेटें धुल गई हैं। 416 00:35:20,285 --> 00:35:22,621 यहाँ कुछ साफ़ करने में मदद कर सकता हूँ? 417 00:35:22,704 --> 00:35:23,580 अंदर आ जाओ। 418 00:35:24,414 --> 00:35:26,333 बैठो। तुमने बहुत काम कर लिया। 419 00:35:31,547 --> 00:35:33,549 -तुम ठीक हो? -हाँ। 420 00:35:34,216 --> 00:35:35,634 मेरी टाँगों में दर्द है। 421 00:35:36,176 --> 00:35:38,262 शायद ज़्यादा पेडल मारा। 422 00:35:38,345 --> 00:35:40,472 हमारे पास वह क्रीम है जिसमें... 423 00:35:40,556 --> 00:35:45,269 ...आइबूप्रोफ़िन है। शायद नीचे के बाथरूम में है। 424 00:35:45,352 --> 00:35:46,645 -मैं... -मैं लाता हूँ। 425 00:35:50,399 --> 00:35:54,444 वह मेज़ कहाँ गई? मुझे लगा कि यह बाहर बरामदे में थी । 426 00:35:56,822 --> 00:35:59,074 नए सिरे से थोड़ी सी सजावट की है। 427 00:36:03,495 --> 00:36:04,997 यहाँ अच्छा लग रहा है। 428 00:36:10,085 --> 00:36:12,880 फ़ार्न्सवर्थ में पहली बार पूरा दिन काटकर कैसा लगा? 429 00:36:14,464 --> 00:36:17,676 उम्मीद है तुम्हें मज़ा आया होगा। 430 00:36:18,427 --> 00:36:20,178 हाँ। शुक्रिया। 431 00:36:25,142 --> 00:36:26,852 इतने अच्छे से पेश क्यों आती हैं? 432 00:36:28,061 --> 00:36:29,646 मैं अच्छी इंसान हूँ। 433 00:36:31,231 --> 00:36:33,483 और तुम्हारे साथ वैसे पेश आना आसान है, जूड। 434 00:36:35,235 --> 00:36:36,987 पर आप तो मुझे जानती तक नहीं। 435 00:36:38,071 --> 00:36:39,156 शायद नहीं जानती। 436 00:36:40,616 --> 00:36:41,533 अभी तक नहीं। 437 00:36:46,079 --> 00:36:48,707 फ़्रैंकलिन ने मुझे आपके बेटे के बारे में बताया। 438 00:36:50,751 --> 00:36:53,086 मुझे लगा ही था। 439 00:36:55,631 --> 00:36:56,798 वह कैसा था? 440 00:36:59,593 --> 00:37:00,928 उसे शांति अच्छी लगती थी। 441 00:37:03,096 --> 00:37:04,139 प्रकृति। 442 00:37:05,182 --> 00:37:08,101 फ़्रैंकलिन पंछियों को दिखाने ले जाने को कहता था। 443 00:37:09,186 --> 00:37:10,604 उन्हें अच्छा लगता था। 444 00:37:12,314 --> 00:37:14,650 उसमें एक जुनून सा था। 445 00:37:16,818 --> 00:37:18,070 वह... 446 00:37:18,820 --> 00:37:21,281 वह चीज़ों को लेकर इतना रोमांचित हो जाता 447 00:37:21,365 --> 00:37:23,992 कि ठीक से बता भी नहीं पाता था। 448 00:37:25,827 --> 00:37:26,703 मज़ाकिया था। 449 00:37:29,915 --> 00:37:31,416 वह उतना हँसता नहीं था। 450 00:37:34,336 --> 00:37:35,671 प्यारा था। 451 00:37:38,423 --> 00:37:41,593 और इतना गुस्सा दिलाता था। 452 00:37:44,346 --> 00:37:45,472 मुझे उसकी याद आती है। 453 00:37:52,854 --> 00:37:53,897 मुझे माफ़ कीजिए। 454 00:37:55,107 --> 00:37:57,359 वह बहुत पहले की बात है। 455 00:37:57,985 --> 00:38:02,322 बहुत जल्द उसे गए इतना समय हो जाएगा जो उसके ज़िंदा रहने से कहीं ज़्यादा होगा। 456 00:38:07,119 --> 00:38:10,998 पर आज भी कभी-कभी लगता है 457 00:38:11,081 --> 00:38:14,584 कि अगर मैं सिर को ज़रा सा घुमाऊँ, 458 00:38:16,253 --> 00:38:17,295 तो वह दिखेगा। 459 00:38:20,173 --> 00:38:21,091 कि... 460 00:38:23,427 --> 00:38:24,553 वह वहाँ खड़ा है, 461 00:38:27,431 --> 00:38:28,807 आँखों से परे। 462 00:38:32,060 --> 00:38:34,688 तुमने उसे देखा है, जूड? 463 00:38:37,482 --> 00:38:38,859 तुमने उसे देखा है? 464 00:38:40,360 --> 00:38:42,362 नहीं। मैंने नहीं देखा। 465 00:38:48,035 --> 00:38:48,952 शायद नहीं। 466 00:38:54,958 --> 00:38:57,836 जब मैं छोटा था, तो मेरे पिता हमें छोड़कर 467 00:38:59,463 --> 00:39:00,505 चले गए। 468 00:39:02,758 --> 00:39:03,884 गेब्रियल? 469 00:39:05,552 --> 00:39:06,887 मैंने तस्वीर देखी थी। 470 00:39:12,100 --> 00:39:14,394 आइरीन, मैं यहाँ गलती से नहीं आया। 471 00:39:17,397 --> 00:39:18,440 मुझे लगता है 472 00:39:20,150 --> 00:39:22,152 कि मेरे पिता फ़ार्न्सवर्थ में हैं। 473 00:39:26,364 --> 00:39:28,033 उन्हें ढूँढ़ने में मदद करेंगी? 474 00:39:29,034 --> 00:39:29,993 बिल्कुल। 475 00:39:31,787 --> 00:39:32,954 बिल्कुल करूँगी। 476 00:40:46,444 --> 00:40:49,781 "इस बीच, डांटेस चला गया। 477 00:40:49,865 --> 00:40:53,243 "उसका एक-एक कदम उसके दिल में नए जज़्बात पैदा करता, 478 00:40:53,326 --> 00:40:56,163 "उसकी पहली और सबसे ठोस यादें उसके सामने थीं, 479 00:40:56,246 --> 00:40:58,540 "कोई पेड़, कोई सड़क नहीं जिससे गुज़रा था 480 00:40:58,623 --> 00:41:01,334 "बल्कि प्यारी और प्रीतिकर यादों से भर गया। 481 00:41:01,418 --> 00:41:05,589 "इस मोड़ पर दिलकश और संतान जैसी यादों से भरपूर, 482 00:41:05,672 --> 00:41:08,175 "उसका दिल फटने को था, 483 00:41:09,217 --> 00:41:13,847 "उसके घुटने काँपने लगे, आँखों के सामने कोहरा सा छा गया। 484 00:41:13,930 --> 00:41:17,017 "अगर वह किसी पेड़ का सहारा न लेता, 485 00:41:17,100 --> 00:41:19,519 "तो वह निस्सन्देह गिर जाता।" 486 00:42:17,118 --> 00:42:18,036 यह क्या... 487 00:43:33,028 --> 00:43:35,905 यहाँ क्या है? 488 00:44:21,159 --> 00:44:23,036 -माँ? -हाँ? 489 00:44:23,119 --> 00:44:25,914 वह बंदा किस चीज़ के बारे में बात कर रहा था? 490 00:44:26,831 --> 00:44:27,957 दीक्षा। 491 00:44:31,711 --> 00:44:34,672 वह हमारे समुदाय में शामिल होने का हिस्सा है। 492 00:44:35,507 --> 00:44:37,884 एक यादगार रिवाज़। 493 00:44:38,676 --> 00:44:40,512 पार्टी होती है? 494 00:44:42,722 --> 00:44:44,432 एक तरह से। 495 00:44:45,392 --> 00:44:46,893 मेरी कब होगी? 496 00:44:47,435 --> 00:44:49,687 मुझे लगा तुम्हारा मन नहीं है। 497 00:44:49,771 --> 00:44:52,941 कल तुमने कहा था कि हमें यह सब भूल जाना चाहिए। 498 00:44:53,024 --> 00:44:56,528 अगर आप मुझे नहीं बताएँगी तो मेरा मन कैसे होगा? 499 00:45:02,492 --> 00:45:04,828 एक थैला लो। हम सफ़र पर जा रहे हैं। 500 00:45:05,787 --> 00:45:06,830 सफ़र पर? 501 00:45:07,455 --> 00:45:08,706 हम कहाँ जा रहे हैं? 502 00:45:09,165 --> 00:45:10,208 सरप्राइज़ है, 503 00:45:10,291 --> 00:45:12,377 कहीं दूर। 504 00:45:28,184 --> 00:45:29,269 माँ? 505 00:45:29,352 --> 00:45:31,020 वहाँ ठंड होगी? 506 00:45:31,479 --> 00:45:33,231 जैकेट रख लो, शायद ज़रूरत पड़े। 507 00:45:37,360 --> 00:45:39,320 -तैयार हो? -हाँ। 508 00:45:40,488 --> 00:45:41,448 चलो। 509 00:45:45,618 --> 00:45:48,746 अगर कमरे में खाना मँगवा पाएँ तो झींगा मछली मँगवा सकते हैं? 510 00:45:49,706 --> 00:45:50,915 उस तरफ़ नहीं। 511 00:45:51,875 --> 00:45:53,543 -हम जा रहे हैं न? -हाँ। 512 00:45:53,626 --> 00:45:55,336 पर गाड़ी लेकर नहीं जाएँगे। 513 00:46:15,106 --> 00:46:17,859 तुमने कहा था कि तुम हमारा राज़ जानना चाहती हो? 514 00:46:18,902 --> 00:46:20,069 यह है वह राज़। 515 00:46:20,487 --> 00:46:22,697 मुझे लगा कि मैं तैयार नहीं थी। 516 00:46:23,364 --> 00:46:24,657 मुझे गलत साबित करो। 517 00:46:47,639 --> 00:46:48,848 बाप रे! 518 00:46:48,932 --> 00:46:50,099 संभलकर आना। 519 00:46:52,602 --> 00:46:53,853 यह सब क्या है? 520 00:46:55,772 --> 00:46:56,814 यहीं रुको। 521 00:46:58,900 --> 00:46:59,734 अच्छा। 522 00:47:00,902 --> 00:47:03,821 इसे लिफ़्ट समझो... 523 00:47:04,697 --> 00:47:06,366 फ़र्क इतना है कि यह चलती नहीं। 524 00:47:07,242 --> 00:47:08,910 हम हिलेंगे। 525 00:47:09,452 --> 00:47:10,912 कुछ समझ में नहीं आ रहा। 526 00:47:14,707 --> 00:47:15,917 यह लिफ़्ट है। 527 00:47:18,378 --> 00:47:20,129 तुम्हें अजीब लगेगा। 528 00:47:20,797 --> 00:47:21,673 क्या? 529 00:47:28,805 --> 00:47:30,682 आप क्या कर रही हैं? 530 00:47:30,765 --> 00:47:32,976 इस तरह से मंज़िल चुनी जाती है। 531 00:47:39,148 --> 00:47:41,276 यह कोई सपना लगता है। 532 00:47:42,151 --> 00:47:43,069 हाँ। 533 00:47:45,446 --> 00:47:47,532 जैसा कि मैंने तुमसे हमेशा कहा था। 534 00:47:50,285 --> 00:47:51,703 कि हम... 535 00:47:53,329 --> 00:47:54,831 हम खास हैं... 536 00:47:57,792 --> 00:47:59,752 हम बाकी लोगों जैसे नहीं हैं। 537 00:48:02,422 --> 00:48:03,840 हम पर कृपा है। 538 00:48:07,260 --> 00:48:10,680 बहुत, बहुत साल पहले... 539 00:48:12,557 --> 00:48:14,434 हमारे परिवार ने... 540 00:48:15,727 --> 00:48:19,188 एक पवित्र ज़िम्मेदारी स्वीकार की थी। 541 00:48:23,693 --> 00:48:25,111 हमारी ज़िम्मेदारी है... 542 00:48:26,613 --> 00:48:27,989 किसी बेहद... 543 00:48:28,698 --> 00:48:29,824 शानदार चीज़ की... 544 00:48:31,409 --> 00:48:34,996 हिफ़ाज़त करना। 545 00:48:37,040 --> 00:48:38,791 और तुम वह देखने वाली हो। 546 00:48:46,090 --> 00:48:47,175 चलो। 547 00:48:53,348 --> 00:48:54,223 आओ। 548 00:49:00,647 --> 00:49:02,106 अब क्या होगा? 549 00:49:02,649 --> 00:49:03,608 आओ। 550 00:49:11,616 --> 00:49:13,910 माँ, पता नहीं, यहाँ होना चाहती हूँ या नहीं। 551 00:49:13,993 --> 00:49:15,411 अपना हाथ लाओ। 552 00:49:17,538 --> 00:49:18,665 डरो नहीं। 553 00:49:33,805 --> 00:49:35,682 तुम ठीक हो? हाँ? 554 00:49:35,765 --> 00:49:37,141 मैं यहीं हूँ। 555 00:49:37,850 --> 00:49:39,102 क्या हुआ? 556 00:49:39,602 --> 00:49:41,312 हम लिफ़्ट में आए! 557 00:49:43,064 --> 00:49:44,065 आओ। 558 00:49:48,111 --> 00:49:49,195 तैयार हो? 559 00:49:49,278 --> 00:49:52,031 -जी घबरा रहा है, माँ। -बहुत जल्दी अच्छा लगेगा। 560 00:49:52,115 --> 00:49:53,950 यह कहाँ को जाता है? 561 00:49:54,033 --> 00:49:55,118 तुम देखना। 562 00:50:07,171 --> 00:50:08,339 तुम्हारी मदद करती हूँ। 563 00:50:11,926 --> 00:50:13,219 हम कहाँ हैं? 564 00:50:14,053 --> 00:50:15,388 नेवार्क। 565 00:50:16,139 --> 00:50:18,433 नेवार्क? वह कहाँ है? 566 00:50:19,892 --> 00:50:21,477 संयुक्त राज्य में। 567 00:50:22,770 --> 00:50:25,690 संयुक्त राज्य में? यह नामुमकिन है! 568 00:50:25,773 --> 00:50:28,568 अब समझ में आया कि इसे राज़ क्यों रखना है? 569 00:50:29,736 --> 00:50:31,112 कमाल का राज़ है! 570 00:50:31,612 --> 00:50:35,241 और हमने इसे कब से छुपाकर रखा? 571 00:50:36,117 --> 00:50:37,660 लगभग 300 सालों से। 572 00:50:37,744 --> 00:50:39,162 तीन सौ सालों से? 573 00:50:42,665 --> 00:50:44,542 जल्दी करो, हमें देर हो रही है। 574 00:50:49,422 --> 00:50:50,673 एकदम सही समय पर। 575 00:50:52,508 --> 00:50:53,843 वह कौन है? 576 00:50:55,094 --> 00:50:58,598 बढ़िया। खाना बना रहा हूँ। पसलियाँ पसंद हैं? 577 00:50:59,766 --> 00:51:01,142 घबराओ नहीं। 578 00:51:02,852 --> 00:51:04,437 यह हमारे साथ है। 579 00:52:46,414 --> 00:52:48,416 संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम 580 00:52:48,499 --> 00:52:50,501 रचनात्मक पर्यवेक्षक रवीन्द्र शंकर शुक्ल