1 00:00:44,879 --> 00:00:46,630 आइरीन, मैं ऊब गई हूँ। 2 00:00:46,714 --> 00:00:50,843 तुमने कहा तुम बाहर जाना चाहती हो। हम आ गए। बाहर। 3 00:00:50,926 --> 00:00:53,721 मैंने कहा था बाहर जाकर मज़े करो। 4 00:00:53,804 --> 00:00:56,182 और शायद कुछ लड़कों से बातें करो। 5 00:00:56,724 --> 00:00:58,476 मुझमें उतना धीरज नहीं है। 6 00:00:58,976 --> 00:01:01,187 अच्छा, मेरे जाने के बाद क्या हुआ? 7 00:01:01,270 --> 00:01:02,521 मैंने फ़्रैंकलिन से 25 की 8 00:01:02,605 --> 00:01:04,940 -शर्त लगाई कि मुझसे नहीं जीत सकता। -बाप रे। 9 00:01:05,024 --> 00:01:07,902 -फ़्रैंकलिन कहाँ है? -ए, फ़्रैंकलिन! तुम्हारी बारी। 10 00:01:07,985 --> 00:01:10,529 हाँ, ज़रा रुकना। उन्होंने सब मिला दिया। 11 00:01:10,613 --> 00:01:13,032 ए, चलो, यार। ये लोग इंतज़ार कर रहे हैं। 12 00:01:17,912 --> 00:01:19,288 तुम्हारे आने से अच्छा लगा। 13 00:01:20,539 --> 00:01:22,416 खेल का बुरा हाल लगता है। 14 00:01:22,500 --> 00:01:24,126 हौसला रखो। चूक हो सकती है। 15 00:01:24,210 --> 00:01:26,629 -वैसे, मुझे पैसे किस लिए चाहिए? -हाँ। 16 00:01:26,712 --> 00:01:28,464 सायगॉन में बीयर नहीं मिलती? 17 00:01:42,186 --> 00:01:44,939 हाँ, मुझे तुम्हारी याद आएगी, दोस्त, पर 18 00:01:45,022 --> 00:01:48,275 तुम्हें याद रखने के लिए कम से कम मेरे पास 25 डॉलर हैं। 19 00:02:00,204 --> 00:02:01,205 अच्छा खेल था। 20 00:02:03,207 --> 00:02:04,583 माफ़ करना, यार। 21 00:02:15,302 --> 00:02:16,345 किस्मत अच्छी थी। 22 00:02:16,428 --> 00:02:18,806 तुमने जानबूझकर इस तरफ़ मारा। 23 00:02:19,431 --> 00:02:21,392 हाँ। 24 00:02:22,184 --> 00:02:24,979 पर तुम्हारे यहाँ बैठने की क्या संभावना है? 25 00:02:25,062 --> 00:02:28,691 आज तक किसी ने मुझसे इतनी नासमझी वाली बात नहीं कही। 26 00:02:33,612 --> 00:02:35,281 क्या कहती हो? 27 00:02:36,740 --> 00:02:38,909 तुम्हें एल्विस प्रेस्ली के गाने पसंद हैं? 28 00:02:38,993 --> 00:02:42,246 एल्विस? वह थोड़ा पुराना नहीं हो गया? 29 00:02:42,329 --> 00:02:43,873 तुम अपना मन बदल लोगी। 30 00:02:45,249 --> 00:02:46,500 अच्छा? 31 00:03:01,223 --> 00:03:03,851 कमीना कहीं का। 32 00:03:07,229 --> 00:03:12,234 जान, मेरी जगह अब तुम्हें कोई नया बंदा लाना चाहिए। 33 00:03:12,318 --> 00:03:14,820 मैंने इसमें फिर चाँदी का चम्मच छोड़ दिया। 34 00:03:16,113 --> 00:03:18,490 -हम फिर भी इसे खाएं? -क्यों नहीं? 35 00:03:19,033 --> 00:03:20,743 हमें जोखिम उठाने चाहिए। 36 00:03:24,371 --> 00:03:26,123 प्लीज़ ज़्यादा नमक मत डालो। 37 00:03:26,206 --> 00:03:30,377 -क्या? मुझे लगा कि हम जोखिम उठा रहे थे। -तुमने डॉक्टर की बात सुनी थी। 38 00:03:30,461 --> 00:03:32,338 और "क्या" मत कहना। 39 00:03:34,298 --> 00:03:36,800 उन्होंने मुझसे कहा था कि अंग्रेज़ी टीचर से 40 00:03:36,884 --> 00:03:39,386 शादी मत करना, मगर मैंने फिर भी की। 41 00:03:47,019 --> 00:03:48,228 तुम ठीक हो? 42 00:03:49,229 --> 00:03:51,315 हाँ, बस उतनी भूख नहीं है। 43 00:03:53,734 --> 00:03:57,154 तुमने तो उतना भी नहीं खाया जितना चिड़िया खाती है। 44 00:03:57,237 --> 00:03:59,073 तुम्हें खाना चाहिए, जान। 45 00:04:04,828 --> 00:04:06,956 आसानी से ठीक हो गया। गैस्केट ढीली थी। 46 00:04:07,790 --> 00:04:09,541 अब वह आवाज़ नहीं आनी चाहिए। 47 00:04:10,876 --> 00:04:14,588 -आज रात सितारे देखने चलें? -फिर से? 48 00:04:15,464 --> 00:04:17,758 -ऐसा लगता है कि अभी-अभी गए थे। -सच में? 49 00:04:18,717 --> 00:04:20,135 आओ चलते हैं न। 50 00:04:20,761 --> 00:04:21,887 प्लीज़? 51 00:04:28,394 --> 00:04:33,023 -तुम्हें पक्का कोई एतराज़ तो नहीं है। -नहीं। मैं ठीक हूँ। 52 00:05:14,273 --> 00:05:16,608 मुझे बल्ब बदलना याद दिला दोगी? 53 00:05:18,986 --> 00:05:20,988 और गाड़ी में पेट्रोल भरवाना। 54 00:05:24,658 --> 00:05:29,830 और जौ के टुकड़ों वाली आइसक्रीम। 55 00:05:30,873 --> 00:05:33,625 बिजली के बल्ब। पेट्रोल। 56 00:05:35,711 --> 00:05:36,795 तुम्हें पकड़ लिया। 57 00:05:46,805 --> 00:05:48,057 लो। 58 00:05:52,561 --> 00:05:54,730 -तुम ठीक हो? -हाँ। ठीक हूँ। 59 00:05:56,065 --> 00:05:57,399 यह लो। 60 00:05:57,941 --> 00:05:59,276 ज़रा आराम कर लो। 61 00:06:06,700 --> 00:06:08,118 ज़रा रुको। 62 00:06:17,795 --> 00:06:19,797 सितारों के लिए 63 00:06:50,244 --> 00:06:52,704 -तुम्हें मुझ पर भरोसा नहीं? -कटोरा पकड़ो। 64 00:06:54,790 --> 00:06:56,750 तुम इतिहास रचने के लिए तैयार हो? 65 00:06:56,834 --> 00:07:00,003 -तुम हर बार यह कहती हो। -यह अभी भी सच है। 66 00:07:47,134 --> 00:07:49,303 देखा? मैं हमेशा... 67 00:07:57,436 --> 00:07:59,813 ऐसा इसलिए क्योंकि तुमने कुछ कहा था। 68 00:08:55,369 --> 00:08:56,912 तुमसे प्यार करता हूँ, आइरीन। 69 00:08:58,622 --> 00:09:00,207 मैं भी, फ़्रैंकलिन। 70 00:09:15,305 --> 00:09:18,308 नाइट स्काय 71 00:09:33,907 --> 00:09:37,369 आज की रात कैसी लग रही है? कुछ दिलचस्प दिख रहा है? 72 00:09:37,452 --> 00:09:40,163 मुझे तो हमेशा दिलचस्प लगता है। 73 00:09:41,456 --> 00:09:42,749 मुझे पता है। 74 00:09:45,377 --> 00:09:47,796 जल्दी लौटने के लिए तैयार हो? मैच चालू है। 75 00:09:48,714 --> 00:09:51,341 तुम वापस जाओ। मैं कुछ देर के लिए रुकूँगी। 76 00:09:52,134 --> 00:09:55,095 मैं तुम्हें यहाँ अकेली छोड़कर नहीं जाऊँगा। 77 00:09:55,887 --> 00:09:57,806 अच्छा। बस... 78 00:09:58,557 --> 00:10:01,143 कुछ मिनट और रुक जाओ। 79 00:10:04,187 --> 00:10:05,647 क्या कोई खास बात है? 80 00:10:05,731 --> 00:10:08,942 आजकल अक्सर तुम्हारा यहाँ आने का मन होता है। 81 00:10:10,694 --> 00:10:13,363 -यह सच नहीं है। -हाँ, सच है। 82 00:10:13,447 --> 00:10:15,157 पिछले साल के बाद से। 83 00:10:15,824 --> 00:10:17,576 तुम्हारे गिरने के बाद से। 84 00:10:21,121 --> 00:10:23,665 घर से बाहर निकलना अच्छा होता है। 85 00:10:25,417 --> 00:10:26,668 नहीं। 86 00:10:26,752 --> 00:10:31,298 जब ज़्यादातर लोग घर से बाहर निकलना चाहें, तो खाना खाने, फ़िल्म देखने जाते हैं। 87 00:10:31,381 --> 00:10:33,425 ज़्यादातर लोगों के पास यह नहीं है। 88 00:10:34,259 --> 00:10:35,427 हाँ। 89 00:10:40,515 --> 00:10:42,309 पर, कुछ तो अलग है। 90 00:10:42,893 --> 00:10:46,104 जब हम यहाँ नहीं भी होते, तब भी इसके बारे में सोचती रहती हो। 91 00:10:46,188 --> 00:10:48,940 -अब तुम मेरे मन की बात जान लेते हो? -हाँ। 92 00:10:49,024 --> 00:10:51,860 तुम्हें काफ़ी समय से जानता हूँ। ऐसा करना सीख रहा हूँ। 93 00:10:51,943 --> 00:10:55,113 -क्या कहना चाहते हो, फ़्रैंकलिन? -मैं बस... 94 00:10:56,406 --> 00:10:57,991 मतलब, तुम्हें... 95 00:10:59,743 --> 00:11:02,454 तुम इससे थोड़ा ऊब नहीं जाती? 96 00:11:02,537 --> 00:11:03,497 मैं ऊब रहा हूँ। 97 00:11:04,873 --> 00:11:07,793 नहीं। मैं नहीं ऊबती। 98 00:11:10,003 --> 00:11:11,171 देखो... 99 00:11:11,254 --> 00:11:14,591 हाँ। मैं समझता हूँ। ज़बरदस्त नज़ारा है। 100 00:11:14,674 --> 00:11:16,426 उससे ज़्यादा है। 101 00:11:17,386 --> 00:11:18,428 अच्छा? 102 00:11:21,181 --> 00:11:27,062 हम आज तक आठ सौ छप्पन बार यह सफ़र कर चुके हैं, और... 103 00:11:28,897 --> 00:11:30,399 कुछ नहीं हुआ। 104 00:11:31,817 --> 00:11:34,236 हम यहाँ बैठते हैं, खिड़की से बाहर देखते हैं 105 00:11:36,113 --> 00:11:37,906 और कुछ नहीं होता। 106 00:11:39,616 --> 00:11:42,285 मुझे यकीन है कि आगे भी ऐसा ही होगा। 107 00:11:44,704 --> 00:11:45,956 और दरवाज़ा? 108 00:11:47,332 --> 00:11:48,375 क्या? 109 00:11:48,458 --> 00:11:51,378 जब मैंने वहाँ चूहों को डाला, तो तुमने देखा क्या हुआ। 110 00:11:51,461 --> 00:11:53,338 वे एक मिनट भी नहीं बच पाए। 111 00:11:53,422 --> 00:11:55,549 तो फिर हमें... 112 00:11:55,632 --> 00:11:57,634 हमें इंतज़ार करना होगा। 113 00:12:00,053 --> 00:12:01,805 किस बात का इंतज़ार करें? 114 00:12:03,348 --> 00:12:05,225 हमारी उम्र घट नहीं रही है। 115 00:12:08,145 --> 00:12:11,815 मुझे लगता है इन दौरों का असर होने लगा है। 116 00:12:15,152 --> 00:12:17,279 हम यह हमेशा के लिए नहीं कर सकते। 117 00:12:21,032 --> 00:12:26,037 शायद अब हमें किसी और को बता देना चाहिए। 118 00:12:26,621 --> 00:12:28,415 -शायद डेनीस को। -नहीं। 119 00:12:28,498 --> 00:12:31,501 डेनीस को इसके बारे में बिल्कुल पता नहीं चलना चाहिए। 120 00:12:31,585 --> 00:12:33,378 वह डर जाएगी। 121 00:12:36,840 --> 00:12:40,427 हमें इसके बारे में पता चला, उसके पीछे एक वजह है। 122 00:12:41,011 --> 00:12:43,138 यह हमारे लिए था। 123 00:12:43,221 --> 00:12:45,432 यह पहेली हमें हल करनी है। 124 00:12:46,683 --> 00:12:49,060 इस चीज़ को मुझसे मत छीनो। 125 00:12:51,730 --> 00:12:52,981 बिल्कुल नहीं। 126 00:13:20,926 --> 00:13:21,927 बैठो। 127 00:13:23,678 --> 00:13:25,013 अच्छी बच्ची। 128 00:13:28,391 --> 00:13:31,228 अच्छी-खासी कसरत हो गई। 129 00:13:34,022 --> 00:13:37,317 आज रात मैं यहाँ नीचे गद्दे पर सो जाऊँगा। 130 00:13:37,400 --> 00:13:39,361 मेरी पीठ थोड़ा दर्द कर रही है। 131 00:13:43,156 --> 00:13:44,449 मैं आराम से रहूँगा। 132 00:13:45,408 --> 00:13:46,576 घबराओ नहीं। 133 00:13:46,660 --> 00:13:49,246 एक-दो रातें यहाँ काटकर एकदम ठीक हो जाऊँगा। 134 00:13:50,580 --> 00:13:52,457 बाकी का मैच देखूँगा। 135 00:13:53,375 --> 00:13:54,668 मीठे सपने देखना, जान। 136 00:15:17,626 --> 00:15:21,087 माइकल 137 00:15:23,798 --> 00:15:26,343 जब मैं डॉक्टर के पास जाऊँगी, तब तुम क्या करोगे? 138 00:15:26,426 --> 00:15:28,053 मुझे कुछ काम करने हैं। 139 00:15:31,723 --> 00:15:33,850 तुम कुछ मज़ेदार क्यों नहीं करते? 140 00:15:33,933 --> 00:15:36,227 आखिरी बार रैंडी से कब मिले थे? 141 00:15:36,311 --> 00:15:38,438 शायद मुझसे वह सब और नहीं होगा। 142 00:15:38,521 --> 00:15:41,900 -जानती हो एक बीयर के बाद सो जाता हूँ। -सो तो है। 143 00:15:41,983 --> 00:15:43,068 तुम्हें चाहिए? 144 00:15:44,611 --> 00:15:46,905 नहीं। मेरे पास काफ़ी हैं, शुक्रिया। 145 00:16:00,502 --> 00:16:02,128 ज़रा उस बंदे को तो देखो। 146 00:16:15,433 --> 00:16:16,726 यकीन नहीं होता। 147 00:16:16,810 --> 00:16:20,021 वह बस मदद कर रहा है, फ़्रैंकलिन। 148 00:16:20,105 --> 00:16:23,358 -हैलो। -तुम क्या कर रहे हो? 149 00:16:23,441 --> 00:16:27,070 घास काटने वाली मशीन निकाली थी। सोचा आपका हिस्सा साफ़ कर दूँ। 150 00:16:27,153 --> 00:16:31,241 -उम्मीद है कोई एतराज़ नहीं होगा। -समय निकालने का शुक्रिया, बायरन। 151 00:16:31,324 --> 00:16:33,451 -इसकी ज़रूरत नहीं थी। -कोई बात नहीं। 152 00:16:33,535 --> 00:16:36,496 मैं सीधा-सादा आदमी हूँ। घास दिखे तो काट देता हूँ। 153 00:16:36,579 --> 00:16:40,041 -घर की हद दिख रही है, उसे लाँघ रहे हो। -प्लीज़। बस करो। 154 00:16:40,583 --> 00:16:42,377 कसम से, मैंने कुछ नहीं किया। 155 00:16:42,460 --> 00:16:44,504 अगर मुझे काटना होगा, तो खुद कर लूँगा। 156 00:16:44,587 --> 00:16:47,841 अच्छा, हम अपने औज़ार बदल सकते हैं। 157 00:16:47,924 --> 00:16:50,009 चौरस करने वाला इस्तेमाल कर सकता हूँ... 158 00:16:50,093 --> 00:16:51,386 चौरस करने वाला खराब है। 159 00:16:52,679 --> 00:16:54,514 जब ठीक हो जाए, शायद तब? 160 00:17:14,743 --> 00:17:16,369 दोपहर का खाना फ़्रिज में है। 161 00:17:16,453 --> 00:17:19,289 आधा सलाद है, ज़्यादा खुश मत होना। 162 00:17:19,372 --> 00:17:20,957 उसमें बेकन है। 163 00:17:21,040 --> 00:17:24,294 जिम में एक औरत से मुलाकात हुई, उसे मेसेज भेज रही थी। 164 00:17:24,377 --> 00:17:27,130 उसने कहा हम एक बोलिंग टीम में शामिल हो सकते हैं। 165 00:17:27,213 --> 00:17:28,214 क्या कहते हो? 166 00:17:28,298 --> 00:17:30,633 बनाना स्प्लिटर्स दोबारा मैदान में उतरेगी? 167 00:17:30,717 --> 00:17:32,886 वह फ़्रैंकलिन यॉर्क एक नंबर का झूठा है। 168 00:17:32,969 --> 00:17:35,096 जान, दोबारा शुरू मत करो। 169 00:17:36,055 --> 00:17:39,225 उसने कहा कि उसका चौरस करने वाला खराब है, 170 00:17:39,309 --> 00:17:42,395 पर मैंने उसके कारखाने के बाहर चौरस की गई लकड़ी देखी। 171 00:17:42,479 --> 00:17:44,105 तुम्हें किस बात की इतनी सनक है? 172 00:17:44,814 --> 00:17:46,983 अच्छा। तुम हँसोगी, 173 00:17:48,610 --> 00:17:51,738 पर मुझे लगता है कि वे उस घर में कुछ छुपा रहे हैं। 174 00:17:53,156 --> 00:17:55,950 देखो, मुझे उनकी पोती फ़ेसबुक पर मिली 175 00:17:56,034 --> 00:17:58,745 और तुमने जो देखा, उसके बारे में उसे संदेश भेजा। 176 00:17:58,828 --> 00:18:01,122 यह उनकी समस्या है, हमारी नहीं। 177 00:18:01,206 --> 00:18:03,291 हमें यहाँ आए महज़ छह महीने हुए हैं। 178 00:18:03,374 --> 00:18:05,710 उन्हें छोड़ दो। मेरी खातिर। 179 00:18:05,794 --> 00:18:08,254 तुम्हारी पड़ोसियों से नहीं बनती 180 00:18:08,338 --> 00:18:11,174 और मैं चाहती हूँ कि आना-जाना रहे। 181 00:18:11,257 --> 00:18:12,675 अच्छा। 182 00:18:17,222 --> 00:18:20,308 तुम चाहती थी विलपन्स का पेड़ हमारे घर पर आकर गिरे? 183 00:18:33,321 --> 00:18:35,281 तुम उससे तमीज़ से पेश आ सकते हो। 184 00:18:36,032 --> 00:18:38,785 कौन? बायरन से? नहीं, शुक्रिया। 185 00:18:39,869 --> 00:18:44,582 अगर तुम उसे मौका दो, तो तुम दोनों दोस्त बन सकते हो। 186 00:18:45,375 --> 00:18:47,168 मुझे वह कुछ ठीक नहीं लगता। 187 00:18:47,919 --> 00:18:50,213 वह कुत्ते को अपने साथ बिस्तर में सुलाता है। 188 00:18:50,296 --> 00:18:53,049 भगवान के लिए, फ़्रैंकलिन। उसे जानवर पसंद हैं। 189 00:18:53,132 --> 00:18:54,676 वह उसका शादी का बिस्तर है। 190 00:18:55,552 --> 00:18:56,511 मैं नहीं... 191 00:18:57,178 --> 00:18:58,972 तुम कितने ज़िद्दी हो। 192 00:19:01,099 --> 00:19:02,851 तुम्हें हो क्या गया है? 193 00:19:03,810 --> 00:19:07,063 मुझे बायरन से दोस्ती करने को कह रही हो। 194 00:19:07,146 --> 00:19:10,275 भरी दोपहर में मुझे पूल खेलने के लिए भेज रही हो। 195 00:19:10,358 --> 00:19:14,737 मुझे लगता है कि अगर तुम बाहर जाकर लोगों से मिलो, तो अच्छा रहेगा। 196 00:19:14,821 --> 00:19:16,239 दिमाग तेज़ बना रहता है। 197 00:19:17,031 --> 00:19:18,741 मुझे औरों से नहीं मिलना। 198 00:19:18,825 --> 00:19:22,620 मैं ऐसा महसूस नहीं करना चाहती कि तुम सिर्फ़ मेरा खयाल रखते हो। 199 00:19:55,320 --> 00:19:57,739 तुम्हारा वाला भी मेरे जितना मुश्किल होगा। 200 00:19:59,115 --> 00:20:01,409 हैलो। देरी के लिए माफ़ी चाहती हूँ। 201 00:20:01,492 --> 00:20:04,037 -आइरीन, अब आप आ सकती हैं। -शुक्रिया। 202 00:20:04,120 --> 00:20:06,331 कुछ स्कैन और जाँचें करना बाकी है। 203 00:20:06,414 --> 00:20:09,083 नया कुछ नहीं है, पर थोड़ा समय लग सकता है। 204 00:20:09,167 --> 00:20:11,461 खत्म होने के बाद फ़ोन करूँगी। 205 00:20:11,544 --> 00:20:14,672 -पीठ कैसी है, मिस्टर यॉर्क? -कभी अच्छी होती है, कभी नहीं। 206 00:20:14,756 --> 00:20:15,715 कोई शिकायत नहीं। 207 00:20:15,798 --> 00:20:19,093 यह डॉक्टर का दफ़्तर है। आप शिकायत कर सकते हैं। 208 00:20:20,470 --> 00:20:22,347 आइसक्रीम मत भूलना। 209 00:20:23,181 --> 00:20:24,390 हाँ, मैडम। 210 00:20:29,312 --> 00:20:30,980 तुम्हारा दिन शुभ हो। 211 00:20:32,482 --> 00:20:34,567 आप कई महीनों से मुझसे मिलने नहीं आईं। 212 00:20:34,651 --> 00:20:37,320 मुझे लगा शायद आपकी तबियत ठीक हो रही थी, इसलिए। 213 00:20:37,403 --> 00:20:38,446 ठीक नहीं हो रही? 214 00:20:39,030 --> 00:20:40,949 आप अभी भी व्हीलचेयर में हैं। 215 00:20:41,616 --> 00:20:43,701 तभी जब मैं घर से बाहर जाती हूँ। 216 00:20:44,243 --> 00:20:46,496 अधिक सावधानी बरतने की कोशिश करती हूँ। 217 00:20:46,579 --> 00:20:48,790 और आप कितना बाहर जाती हैं? 218 00:20:48,873 --> 00:20:50,625 खाना खाती हैं? कसरत करती हैं? 219 00:20:50,708 --> 00:20:56,005 -शारीरिक चिकित्सक से मुलाकात हो गई? -यह किसी तरह की पूछताछ है क्या? 220 00:20:56,631 --> 00:20:58,675 देखिए, मैं आपको खुलकर बताऊँगी। 221 00:20:59,425 --> 00:21:01,010 मुझे चिंता है। 222 00:21:01,094 --> 00:21:04,430 गिरने के बाद भी, 73 की उम्र में इस हाल में नहीं होना चाहिए। 223 00:21:04,514 --> 00:21:08,017 आप बात को और बिगाड़कर कह रही हैं, सैंड्रा। मैं ठीक हूँ। 224 00:21:08,101 --> 00:21:10,311 माफ़ कीजिए, पर आप ठीक नहीं हैं। 225 00:21:10,395 --> 00:21:12,563 शायद आपको यह पता है। 226 00:21:12,647 --> 00:21:16,943 आपकी ज़िंदगी में ऐसी कोई बात है जिसके चलते ये सभी लक्षण दिखाई दे रहे हैं? 227 00:21:19,612 --> 00:21:22,407 मुझे तो ऐसा कुछ नहीं लगता। नहीं। 228 00:21:23,783 --> 00:21:28,496 आप जो कुछ अनुभव कर रही हैं, उनमें कुछ चीज़ें उदासी के चलते और बिगड़ती हैं। 229 00:21:28,579 --> 00:21:30,456 मैं उदास नहीं हूँ। 230 00:21:32,000 --> 00:21:33,918 मैं कुछ और जाँचें करना चाहती हूँ। 231 00:21:34,002 --> 00:21:36,879 आपके रक्तचाप के लिए बनेज़प्रिल की खुराक बढ़ानी होगी। 232 00:21:36,963 --> 00:21:39,048 लीवोथाइरॉक्सीन की भी। 233 00:21:39,132 --> 00:21:42,719 आपको तय खुराक और कमी को पूरी करने वाली दवाओं की ज़रूरत है। 234 00:21:42,802 --> 00:21:45,263 सिरदर्द और अनिद्रा के लिए डॉक्सेपिन। 235 00:21:45,346 --> 00:21:49,183 पीटी, बार-बार जाँचें। अभी के लिए इतना ही... 236 00:22:01,529 --> 00:22:02,739 आइरीन। 237 00:22:04,407 --> 00:22:06,617 घर पर देखभाल के बारे में सोचा है? 238 00:22:09,829 --> 00:22:11,622 फ़्रैंकलिन मेरा खयाल रख सकता है। 239 00:22:14,000 --> 00:22:17,045 मुझे नहीं लगता कि वह यह कर सकते हैं। अब और नहीं। 240 00:22:27,597 --> 00:22:29,223 इनाम वाला कार्ड है? 241 00:22:30,767 --> 00:22:32,477 कहीं तो है, हाँ। 242 00:22:34,270 --> 00:22:37,440 माफ़ करना। रुको, एक सेकेंड। 243 00:22:40,151 --> 00:22:41,819 -हैलो, डेनीस। -हैलो, दादा जी। 244 00:22:41,903 --> 00:22:44,197 तुम्हें वापस फ़ोन करूँ? मैं दुकान में हूँ। 245 00:22:44,280 --> 00:22:47,116 पता है? मैं शहर आ रही हूँ। 246 00:22:47,200 --> 00:22:49,243 मैं अभी गाड़ी चलाकर आ रही हूँ। 247 00:22:50,495 --> 00:22:51,662 अभी? 248 00:22:51,746 --> 00:22:55,041 अच्छा, किसी और को जाने दीजिए, दादा जी। 249 00:22:55,124 --> 00:22:57,627 जेलिनिक्स में मुझसे मिलिए। ठीक है? 250 00:22:57,710 --> 00:22:59,045 अच्छा। ठीक है। 251 00:22:59,879 --> 00:23:02,423 -हो गया? -हाँ। अब हो गया, हाँ। 252 00:23:03,049 --> 00:23:06,594 मैं इनाम कार्ड निकालता हूँ। 253 00:23:07,970 --> 00:23:08,971 कहीं तो है। 254 00:23:13,601 --> 00:23:18,064 जेलिनिक्स कैफ़े और रेस्तराँ 255 00:23:24,654 --> 00:23:27,490 -हैलो, दादा जी। -हैलो, गुड़िया। 256 00:23:30,326 --> 00:23:32,703 -दादी माँ कहाँ हैं? -डॉक्टर के यहाँ है। 257 00:23:33,371 --> 00:23:34,997 जाँच वगैरह के लिए गई है। 258 00:23:35,081 --> 00:23:37,750 पिछली बार जब उनसे मिली थी, थोड़ी कमज़ोर लग... 259 00:23:37,834 --> 00:23:39,961 वह ठीक है। वह बस... 260 00:23:40,586 --> 00:23:42,296 -केक खाएँ? -ज़रूर। 261 00:23:46,801 --> 00:23:49,303 हैलो, मैं फ़्रैंकलिन। मैं अभी खाली नहीं हूँ, 262 00:23:49,387 --> 00:23:51,931 पर अगर आप अपना मेसेज और... 263 00:23:54,433 --> 00:23:57,520 -ज़रूर जल्दी आ जाएगा। -अच्छा। 264 00:23:58,396 --> 00:24:02,233 आइरीन, दोबारा गायब मत हो जाइएगा। आप इसे अनदेखा नहीं कर सकतीं। 265 00:24:03,109 --> 00:24:04,777 लगता तो नहीं। 266 00:24:12,326 --> 00:24:13,536 तुम्हारी माँ कैसी है? 267 00:24:14,203 --> 00:24:15,163 ठीक हैं। 268 00:24:15,246 --> 00:24:18,166 उन्होंने और ट्रेवर ने 10वीं सालगिरह मनाई। 269 00:24:18,249 --> 00:24:19,458 दस साल? 270 00:24:22,003 --> 00:24:23,379 और तुम? 271 00:24:24,088 --> 00:24:25,548 पढ़ाई कैसी चल रही है? 272 00:24:27,884 --> 00:24:30,720 पढ़ाई एकदम ठीक है। इंटर्नशिप एकदम ठीक है। 273 00:24:34,348 --> 00:24:36,642 -बेटा। -हाँ? 274 00:24:36,726 --> 00:24:39,604 बताना चाहती हो कौन सी बात इतना परेशान कर रही है 275 00:24:39,687 --> 00:24:42,064 कि नैपकिन पर गुस्सा निकाल रही हो? 276 00:24:46,068 --> 00:24:47,570 पक्का नाराज़ नहीं होंगे? 277 00:24:47,653 --> 00:24:49,614 नहीं, मेरा मतलब... 278 00:24:50,281 --> 00:24:52,992 -तुम ठीक हो? -हाँ, मैं ठीक हूँ। 279 00:24:56,495 --> 00:25:00,166 आज सुबह मुझे एक संदेश मिला। 280 00:25:02,251 --> 00:25:04,462 किस तरह का संदेश? 281 00:25:05,213 --> 00:25:08,257 आपके किसी पड़ोसी ने मुझे फ़ेसबुक पर ढूँढ़ा और कहा... 282 00:25:08,341 --> 00:25:11,969 फ़ेसबुक... जिम डेनिंग्स फ़ेसबुक पर है? 283 00:25:12,053 --> 00:25:13,971 वह चाहे जो भी हो। 284 00:25:14,055 --> 00:25:17,225 असल बात यह है कि वे अपने कुत्ते को घुमा रहे थे और... 285 00:25:18,768 --> 00:25:22,563 उन्होंने आपको आधी रात को दादी माँ को व्हीलचेयर पर धकेलते देखा। 286 00:25:25,441 --> 00:25:26,567 अच्छा? 287 00:25:27,818 --> 00:25:33,241 तुम्हें तो पता है कि दादी माँ को रात में बाहर की हवा खाना पसंद है। 288 00:25:34,450 --> 00:25:38,120 -तुम्हें इस बात की चिंता है? -हाँ। चिंता है, और... 289 00:25:40,414 --> 00:25:44,001 मुझे लगता है आप दोनों को घर छोड़ने के बारे में सोचना चाहिए। 290 00:25:49,382 --> 00:25:51,008 क्योंकि हम घूमने निकले? 291 00:25:52,718 --> 00:25:53,970 बात सिर्फ़ उतनी नहीं है। 292 00:25:54,053 --> 00:25:56,764 जब से दादी माँ गिरी हैं, मैं तब से सोच रही हूँ। 293 00:25:56,847 --> 00:25:59,725 पर, वह तो पिछले साल की बात है। वह... 294 00:26:00,685 --> 00:26:01,852 वह पहले से ठीक है। 295 00:26:04,438 --> 00:26:06,357 उनकी जान जा सकती थी। 296 00:26:15,283 --> 00:26:18,494 मुझे पता है यह समझना मुश्किल हो सकता है, गुड़िया, पर... 297 00:26:22,373 --> 00:26:24,500 हम जहाँ हैं, वहीं रहेंगे। 298 00:26:25,543 --> 00:26:29,547 और अगर उसका यह मतलब है कि मैं सीढ़ियाँ चढ़ते-चढ़ते 299 00:26:29,630 --> 00:26:30,923 या गुलाबों की कटाई करते 300 00:26:31,007 --> 00:26:33,926 या रात के समय तुम्हारी दादी को व्हीलचेयर पर धकेलते 301 00:26:34,010 --> 00:26:35,886 मर गया, तो फिर यही सही। 302 00:26:35,970 --> 00:26:38,723 -इसका मतलब नहीं बनता। -डेनीस, मैंने कहा, नहीं। 303 00:27:00,661 --> 00:27:03,914 -माफ़ करना? -हे भगवान। मैं भूल गई कि आप यहाँ हैं। 304 00:27:03,998 --> 00:27:08,085 आप मेरे पति को बता देंगी कि सड़क के उस पार एक सहेली से मिलने गई हूँ? 305 00:27:08,627 --> 00:27:09,837 ज़रूर। 306 00:27:09,920 --> 00:27:10,921 शुक्रिया। 307 00:27:29,482 --> 00:27:31,734 मिस बॉयल, आप यहाँ क्या कर रही हैं? 308 00:27:31,817 --> 00:27:34,153 मैं पूछ सकती हूँ कि आप क्या कर रही हैं? 309 00:27:34,236 --> 00:27:36,489 -आपको आपके कमरे में ले चलते हैं... -ए! 310 00:27:36,572 --> 00:27:38,491 क्या? मैं मिस बॉयल को... 311 00:27:39,075 --> 00:27:41,577 -मुझे माफ़ करना... -कोई बात नहीं। 312 00:27:41,660 --> 00:27:44,830 यह आइरीन यॉर्क हैं। जहाँ तक मुझे पता है, यह यहाँ नहीं रहतीं। 313 00:27:47,291 --> 00:27:48,334 कोई बात नहीं। 314 00:27:53,381 --> 00:27:54,715 शुक्रिया। 315 00:27:56,759 --> 00:27:58,677 माफ़ करना, पर मैं तुम्हें जानती हूँ? 316 00:27:59,637 --> 00:28:02,348 मैं शांड्रा हूँ। मैं आपकी एक छात्रा थी। 317 00:28:02,431 --> 00:28:05,601 मैंने ब्रॉन्टे बहनों पर अपना अंतिम पेपर लिखा था 318 00:28:05,684 --> 00:28:08,062 और आपने कहा था वह सबसे बेहतरीन में से एक है। 319 00:28:08,145 --> 00:28:10,064 हाँ। 320 00:28:10,815 --> 00:28:12,400 -शांड्रा। -हाँ। 321 00:28:12,483 --> 00:28:16,028 -आप यहाँ आकर रहने के बारे में सोच रही हैं? -नहीं, मैं... 322 00:28:16,112 --> 00:28:18,948 मैं अपनी सहेली सेडी नॉर्टन से मिलने आई थी। 323 00:28:19,031 --> 00:28:20,366 ज़रूर। 324 00:28:21,117 --> 00:28:22,576 आप जॉर्ज को जानती थीं? 325 00:28:23,452 --> 00:28:26,414 अखबार में उसके गुज़र जाने सूचना पढ़ी थी। 326 00:28:26,497 --> 00:28:29,667 आपको उनके कमरे में ले जा सकती हूँ। चलें? 327 00:28:29,750 --> 00:28:31,794 हाँ। शुक्रिया। 328 00:28:33,671 --> 00:28:36,132 उन दोनों में बहुत प्यार था। 329 00:28:36,215 --> 00:28:38,134 पर अंत समय उनकी हालत काफ़ी खराब थी। 330 00:28:38,217 --> 00:28:40,094 पत्नी तक को नहीं पहचानते थे। 331 00:28:40,177 --> 00:28:42,805 साठ साल बात, यूँ ही। 332 00:28:43,806 --> 00:28:47,143 तो आप कैसी हैं, मिसेज़ यॉर्क? अभी भी पढ़ाती हैं? 333 00:28:47,226 --> 00:28:50,855 नहीं, मैंने कुछ समय पहले सेवानिवृत्ति ले ली थी। 334 00:28:52,231 --> 00:28:54,608 आप मेरे लिए बहुत अहम गुरु थीं। 335 00:28:55,776 --> 00:28:57,278 अंग्रेज़ी में डिग्री भी ली। 336 00:28:57,361 --> 00:29:00,239 मैंने सोचा कि आपकी तरह मैं भी पढ़ाऊँगी। 337 00:29:00,322 --> 00:29:01,824 पर बात नहीं बनी। 338 00:29:03,242 --> 00:29:05,953 यह एक अच्छा काम है। तुम लोगों की मदद कर रही हो। 339 00:29:06,036 --> 00:29:07,955 यह काम बड़ा मुश्किल है। 340 00:29:08,038 --> 00:29:09,957 मुझे पता है आप अभी भी ठीक हैं, 341 00:29:10,040 --> 00:29:12,460 पर सच तो यह है कि यहाँ अधिकतर लोगों को 342 00:29:12,543 --> 00:29:14,753 नहीं पता कि उन्हें क्या चाहिए, 343 00:29:14,837 --> 00:29:17,339 हम उनके लिए जो करते हैं, उसकी सराहना नहीं करते। 344 00:29:17,423 --> 00:29:19,175 मैं फिर से बड़बड़ाने लगी। 345 00:29:19,258 --> 00:29:21,093 सेडी का कमरा आ गया। 346 00:29:22,428 --> 00:29:25,806 मैं तुम्हें रोकना नहीं चाहती। पता है तुम्हें बहुत काम है। 347 00:29:26,849 --> 00:29:28,392 हाँ। ज़रूर। 348 00:29:29,059 --> 00:29:30,978 आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा। 349 00:29:31,061 --> 00:29:34,356 और क्या पता, शायद किसी दिन आप यहाँ रहने चली आएँ। 350 00:29:34,440 --> 00:29:37,109 नई जगहें बनती रहती हैं। 351 00:30:08,182 --> 00:30:10,726 तुम यहाँ खिड़की की मरम्मत करने आई हो? 352 00:30:10,809 --> 00:30:12,102 नहीं, सेडी। 353 00:30:12,186 --> 00:30:13,687 मैं आइरीन हूँ। 354 00:30:14,355 --> 00:30:15,856 आइरीन यॉर्क। 355 00:30:16,482 --> 00:30:17,942 आइरीन। 356 00:30:19,276 --> 00:30:23,072 -तुम सच में आइरीन हो? -हाँ। 357 00:30:23,155 --> 00:30:25,449 काफ़ी समय बीत गया। 358 00:30:26,867 --> 00:30:28,744 तुम यहाँ ठीक हो? 359 00:30:29,870 --> 00:30:31,830 मेरा दोस्त है। 360 00:30:34,291 --> 00:30:37,962 मैंने तुम्हें बताया, मेरी एक शादी वाली दुकान हुआ करती थी? 361 00:30:38,837 --> 00:30:41,465 मैं दुल्हन के दुपट्टे बेचा करती थी। 362 00:30:41,549 --> 00:30:45,636 तुम देख सकती हो मुझे यहाँ पर सुई चुभ गई थी। 363 00:30:45,719 --> 00:30:48,430 पता है, द लवली ब्राइड। 364 00:30:48,514 --> 00:30:51,058 एक बार गर्मियों में वहाँ काम किया था, याद है? 365 00:30:51,141 --> 00:30:52,518 आइरीन। 366 00:30:54,520 --> 00:30:58,691 -आइरीन, सच में तुम हो क्या? -हाँ! 367 00:30:58,774 --> 00:31:02,528 तुम्हारे बाल बहुत खूबसूरत थे। 368 00:31:02,611 --> 00:31:07,866 तुम उसमें फीता बाँधा करती थी। मुझे बहुत जलन होती थी। 369 00:31:08,450 --> 00:31:10,786 तुमने मुझसे फीते के पैसे लिए थे। 370 00:31:10,869 --> 00:31:12,663 काफ़ी सारा फीता था! 371 00:31:12,746 --> 00:31:14,707 हाँ, था तो सही। 372 00:31:19,503 --> 00:31:24,133 -तुम यहाँ खिड़की की मरम्मत करने आई हो? -नहीं। 373 00:31:24,216 --> 00:31:26,844 सेडी, मैं तुमसे मिलने आई हूँ। 374 00:31:26,927 --> 00:31:29,888 जॉर्ज के बारे में सुनकर बहुत अफ़सोस हुआ। 375 00:31:30,472 --> 00:31:33,934 इसलिए, मैं यहाँ देखने आई हूँ कि तुम कैसी हो। 376 00:31:34,643 --> 00:31:38,897 मुझे लगा कि अगर कोई पुराना दोस्त आए, तो तुम्हें अच्छा लगेगा। 377 00:31:40,190 --> 00:31:41,900 हम सहेलियाँ नहीं थीं। 378 00:31:42,735 --> 00:31:46,280 हाँ। आइरीन। मैं काम करती थी... 379 00:31:46,363 --> 00:31:49,158 मैं तुम्हें जानती हूँ, आइरीन। 380 00:31:49,241 --> 00:31:50,951 हम कभी सहेलियाँ नहीं थीं। 381 00:31:51,535 --> 00:31:53,954 तुम अच्छी मुलाज़िम नहीं थी। 382 00:31:56,749 --> 00:32:00,210 तुम हमेशा खुद को बहुत होशियार समझती थी, 383 00:32:00,294 --> 00:32:04,590 पर असल में तुम एकदम बेवकूफ़ थी। 384 00:32:05,591 --> 00:32:09,762 मैंने तुम्हें बताया, मेरी एक शादी वाली दुकान हुआ करती थी? 385 00:32:24,026 --> 00:32:26,612 मैं तुमसे कुछ कहना चाहती हूँ, सेडी। 386 00:32:26,695 --> 00:32:28,572 और तुम बहुत खुशकिस्मत हो 387 00:32:28,656 --> 00:32:32,451 क्योंकि मैंने अपनी ज़िंदगी में यह बात कभी किसी को नहीं बताई। 388 00:32:36,288 --> 00:32:38,749 मैं कहीं गई हूँ। 389 00:32:38,832 --> 00:32:43,253 यहाँ से बहुत दूर, बहुत दूर किसी जगह। 390 00:32:43,337 --> 00:32:48,258 जहाँ कोई भी इंसान गया हो, उससे कहीं दूर, कई प्रकाश वर्ष दूर। 391 00:32:50,052 --> 00:32:52,179 मैंने लाजवाब चीज़ें देखी हैं। 392 00:32:53,889 --> 00:32:55,683 मैं खास हूँ, सेडी। 393 00:32:57,810 --> 00:33:01,855 तुम अपनी ज़िंदगी में जितने भी लोगों से मिली, मैं उनमें सबसे खास हूँ। 394 00:33:05,943 --> 00:33:07,319 पर अब, 395 00:33:08,362 --> 00:33:09,947 मैं बीमार हूँ। 396 00:33:12,199 --> 00:33:13,867 और मुझे डर लग रहा है। 397 00:33:16,161 --> 00:33:18,997 और अब मुझे नहीं पता। 398 00:33:25,587 --> 00:33:28,716 तुम यहाँ खिड़की की मरम्मत करने आई हो? 399 00:33:39,810 --> 00:33:41,437 हैलो! 400 00:33:51,613 --> 00:33:52,823 आइरीन? 401 00:34:01,707 --> 00:34:03,208 जान, मैं लौट आया! 402 00:34:39,745 --> 00:34:41,830 तुम उस बारे में बात करना चाहते हो? 403 00:34:43,290 --> 00:34:45,083 मैं अपना खयाल रख सकता हूँ। 404 00:34:46,543 --> 00:34:48,504 पर सिर्फ़ तुम्हारी बात नहीं है। 405 00:34:49,338 --> 00:34:51,799 तुम्हें मेरा भी खयाल रखना होता है। 406 00:34:53,300 --> 00:34:54,593 और वह ठीक नहीं है। 407 00:34:55,135 --> 00:34:59,973 अब तुम ऐसे कह रही हो जैसे कोई बोझ हो। यह... 408 00:35:00,057 --> 00:35:03,018 -बिल्कुल डेनीस की तरह बात कर रही हो। -डेनीस? 409 00:35:03,101 --> 00:35:07,147 हाँ। मैं आज उससे मिला था। इसीलिए मेरा ध्यान भटक गया। 410 00:35:07,981 --> 00:35:10,526 उसे लगता है कि हम बूढ़े हो रहे हैं। 411 00:35:10,609 --> 00:35:12,110 चाहती है हम कहीं और जाकर रहें। 412 00:35:19,034 --> 00:35:20,118 तुम चाहते हो? 413 00:35:21,620 --> 00:35:23,664 -क्या चाहता हूँ? -कहीं और जाना। 414 00:35:28,210 --> 00:35:33,131 कल रात तुमने खुद कहा था। हम हमेशा तो यह सब नहीं कर सकते। 415 00:35:40,597 --> 00:35:42,099 धत्, हाँ। 416 00:35:44,434 --> 00:35:46,270 मैं पेट्रोल भरवाना भूल गया। 417 00:35:55,863 --> 00:36:00,576 -आपका गेज काम नहीं कर रहा? -नहीं, मेरी गलती है। 418 00:36:01,994 --> 00:36:04,121 इन चीज़ों का ध्यान रखना चाहिए। 419 00:36:04,204 --> 00:36:05,747 खासकर आपकी उम्र में। 420 00:36:05,831 --> 00:36:07,833 हाँ, यह दोबारा नहीं होगा। 421 00:36:08,750 --> 00:36:11,879 इसके बारे में किसी को खबर करना चाहते हो? 422 00:36:11,962 --> 00:36:14,214 नहीं, बस पेट्रोल की बात है। 423 00:36:14,298 --> 00:36:16,592 कोई बात नहीं। मैं अभी आया। 424 00:36:28,979 --> 00:36:30,647 तुम मुझसे क्या चाहते हो? 425 00:36:50,500 --> 00:36:52,878 अच्छा, मिस्टर निकोल्स, आपकी बुकिंग हो गई है, 426 00:36:52,961 --> 00:36:55,631 तेरह अगस्त को नॉक्सविल से डैलस जा रहे हैं। 427 00:36:55,714 --> 00:36:58,383 ग्यारह बी। किनारे वाली सीट है, जैसा आप चाहते थे। 428 00:36:58,467 --> 00:37:00,552 आपकी कोई और मदद कर सकती हूँ? 429 00:37:02,220 --> 00:37:04,264 बड़ी मेहरबानी, सर। 430 00:37:04,348 --> 00:37:07,559 इसके बाद अगर आप एक सर्वे भर दें... 431 00:37:07,643 --> 00:37:08,810 कमीना कहीं का। 432 00:37:08,894 --> 00:37:10,979 वे हमेशा काट देते हैं, है न? 433 00:37:11,063 --> 00:37:13,982 मैं भी सर्वे नहीं भरना चाहूँगी। 434 00:37:14,066 --> 00:37:16,485 तुम्हारा काम हो गया? तुम्हें कुछ दिखाना है। 435 00:37:16,568 --> 00:37:17,861 ज़्यादा समय नहीं लगेगा। 436 00:37:18,403 --> 00:37:19,529 यह कैसा लग रहा है? 437 00:37:19,613 --> 00:37:21,823 वोट - एल्बेमार्ल प्रांत महासभा के लिए 438 00:37:24,618 --> 00:37:26,036 "एल्बेमार्ल"? 439 00:37:27,996 --> 00:37:29,456 सिर्फ़ "बायरन" कैसा रहेगा? 440 00:37:31,291 --> 00:37:35,003 तुम्हारा मतलब... "प्रांत महासभा के लिए बायरन"? 441 00:37:35,504 --> 00:37:36,421 हाँ। 442 00:37:36,964 --> 00:37:38,215 मुझे अच्छा लगा। 443 00:37:38,757 --> 00:37:39,967 बहुत ही सरल है। 444 00:37:40,050 --> 00:37:42,260 तुम्हारे विचार कमाल के होते हैं। 445 00:37:43,011 --> 00:37:45,138 हाँ, पर साइन बोर्ड की ज़रूरत है क्या? 446 00:37:46,098 --> 00:37:48,475 अगर मुझे जीतना है, तो अपना नाम तो लगाना होगा। 447 00:37:48,558 --> 00:37:51,561 हाँ, पर अगले साल क्यों नहीं? 448 00:37:51,645 --> 00:37:54,064 यहाँ कुछ समय और रहने के बाद। 449 00:37:55,649 --> 00:38:00,487 देखो, मैं शैंम्पेन में यह नहीं कर सकता था। 450 00:38:00,570 --> 00:38:02,406 वहाँ के लोग... 451 00:38:04,324 --> 00:38:05,909 मुझे उस तरह से नहीं समझते थे। 452 00:38:06,493 --> 00:38:10,038 पर यहाँ, मैं 453 00:38:12,165 --> 00:38:13,917 महासभा सदस्य बन सकता हूँ। 454 00:38:14,626 --> 00:38:16,461 तुम मिसेज़ महासभा सदस्य बन सकती हो। 455 00:38:19,172 --> 00:38:20,590 एक और फ़ोन है। 456 00:38:21,425 --> 00:38:23,010 -माफ़ करना। -हैलो, मैं जेनीन। 457 00:38:23,093 --> 00:38:25,595 आपकी यात्रा में आपकी क्या मदद कर सकती हूँ? 458 00:38:26,763 --> 00:38:30,517 बहुत बढ़िया! और आप किन तारीखों में जाना चाहते हैं? 459 00:38:31,810 --> 00:38:33,061 अच्छा। 460 00:39:54,309 --> 00:39:57,896 जेनीन - तुम्हारा इंतज़ार करूँ? जेपर्डी शुरू हो रहा है 461 00:40:05,028 --> 00:40:08,365 तुमने गाड़ी में मुझसे पूछा था कि मैं 462 00:40:09,449 --> 00:40:10,784 कहीं और जाना चाहता हूँ। 463 00:40:11,868 --> 00:40:13,078 ऐसा है, 464 00:40:14,579 --> 00:40:16,248 सच कहूँ तो इस बारे में सोचा है। 465 00:40:19,084 --> 00:40:20,460 सितारों की वजह से। 466 00:40:22,129 --> 00:40:27,134 पर कभी-कभी उस दूसरे आसमान की ओर देखकर 467 00:40:30,428 --> 00:40:31,847 मुझे डर लगता है। 468 00:40:35,559 --> 00:40:39,062 तो, अगर मैं कहूँ कि मैंने नहीं सोचा, तो वह झूठ होगा। 469 00:40:45,026 --> 00:40:46,027 पर... 470 00:40:47,445 --> 00:40:49,281 आखिर में, मेरे लिए... 471 00:40:51,324 --> 00:40:53,118 जवाब है नहीं। 472 00:40:56,246 --> 00:40:57,414 क्योंकि 473 00:40:58,999 --> 00:41:01,126 मुझे पता है कि तुम नहीं चाहती। 474 00:41:04,045 --> 00:41:05,255 इसलिए, मैं... 475 00:41:08,592 --> 00:41:10,427 इसलिए, मैं भी नहीं चाहता। 476 00:41:15,140 --> 00:41:16,474 शुक्रिया। 477 00:41:21,354 --> 00:41:25,150 -आज मैं सेडी नॉर्टन से मिलने गई थी। -अच्छा? 478 00:41:27,235 --> 00:41:29,154 जॉर्ज गुज़र गया। 479 00:41:34,784 --> 00:41:36,786 फ़्रैंकलिन, हमें बात करनी है। 480 00:41:42,375 --> 00:41:44,211 अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे? 481 00:41:44,753 --> 00:41:46,421 रुको, डॉक्टर ने क्या कहा? 482 00:41:46,504 --> 00:41:49,633 बात डॉक्टर की नहीं है। बात तुम्हारी और मेरी है। 483 00:41:50,300 --> 00:41:51,635 तुम क्या करोगे? 484 00:41:58,391 --> 00:42:01,937 -मैं भी मर जाऊँगा। -छोड़ो भी, फ़्रैंकलिन। यह सही नहीं है। 485 00:42:02,020 --> 00:42:04,105 मुझे फ़र्क नहीं पड़ता कि क्या सही है। 486 00:42:04,189 --> 00:42:07,442 मैंने इस बारे में सोचा है और मैं चाहती हूँ कि तुम वादा करो 487 00:42:07,525 --> 00:42:09,069 कि अगर मैं पहले गुज़र गई, 488 00:42:10,612 --> 00:42:12,113 तो तुम इस घर को बेच दोगे। 489 00:42:12,197 --> 00:42:13,949 आगे बढ़ना। बस... 490 00:42:14,699 --> 00:42:17,077 किसी और को मौका देना। 491 00:42:21,623 --> 00:42:23,625 और हमारे राज़ का क्या? 492 00:42:26,253 --> 00:42:29,756 यह काफ़ी समय तक हमारा राज़ रहा, है न? 493 00:42:39,599 --> 00:42:40,600 ठीक है। 494 00:42:41,559 --> 00:42:42,602 मैं वादा करता हूँ। 495 00:42:47,357 --> 00:42:49,567 क्या लगता है, सही उम्र क्या होगी? 496 00:42:51,278 --> 00:42:52,279 किस बात के लिए? 497 00:42:53,154 --> 00:42:54,322 जीने के लिए। 498 00:42:55,156 --> 00:42:57,993 सौ? मुझे उससे खुशी होगी। 499 00:42:59,286 --> 00:43:00,412 किसे नहीं होगी? 500 00:43:01,788 --> 00:43:05,250 वादा करो कि जब तक हम 100 के नहीं हो जाते, मरने का नहीं सोचोगी। 501 00:43:06,793 --> 00:43:07,836 ठीक है? 502 00:43:10,046 --> 00:43:12,048 क्योंकि मुझे इतने साल चाहिए। 503 00:43:15,260 --> 00:43:16,428 इसलिए, बस 504 00:43:20,056 --> 00:43:21,933 वादा करो, ठीक है? 505 00:43:27,480 --> 00:43:28,481 वादा करती हूँ। 506 00:43:58,345 --> 00:44:01,014 तुम मुझे खुद से बचाने की कोशिश कर रही हो? 507 00:44:04,392 --> 00:44:08,313 चलो भी, छटपटाना छोड़ो। तुम्हें पता है कि तुम्हें मज़ा आता है। 508 00:44:08,396 --> 00:44:13,568 अच्छा लगता है, पर गुदगुदी भी होती है। 509 00:44:14,736 --> 00:44:16,237 हे भगवान। 510 00:44:16,321 --> 00:44:19,199 -तो, शायद मुझे रुक जाना चाहिए। -नहीं। मत रुको। 511 00:44:20,450 --> 00:44:24,079 -तुम इस पैर पर नहीं कर रहे। -नहीं, उस पर भी करेंगे। 512 00:44:24,162 --> 00:44:25,955 तुम्हारा मनपसंद है। 513 00:44:27,040 --> 00:44:30,293 -मुझे यह पैर अच्छा लगता है। -तुम कितने अजीब हो। 514 00:44:30,377 --> 00:44:33,213 -फिर से करो। -हाँ, मैडम। 515 00:44:36,841 --> 00:44:38,259 हे भगवान। 516 00:44:40,512 --> 00:44:44,391 याद है हम जब भी नाखून कतरने वाला लेकर माइकल के पास जाते थे, 517 00:44:44,474 --> 00:44:47,310 वह दौड़कर गोदाम में छुप जाया करता था? 518 00:44:47,936 --> 00:44:49,312 हे भगवान। 519 00:44:49,396 --> 00:44:52,232 जब उसके नाखून काटते, तो उसे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। 520 00:44:55,485 --> 00:44:57,529 तुम्हारा उसकी बात करना अच्छा लगता है। 521 00:45:07,914 --> 00:45:09,916 ए। कुछ करते हैं। 522 00:45:11,000 --> 00:45:12,627 यह हो पाएगा? 523 00:45:12,710 --> 00:45:14,546 मुझसे क्यों पूछ रही हो? 524 00:45:14,629 --> 00:45:17,340 तुम ही तो चलने के लिए कहती थी। अब चलो। 525 00:45:17,424 --> 00:45:19,801 -मेरे साथ नहीं! -चलो। 526 00:45:19,884 --> 00:45:22,137 देखते हैं क्या होता है। चालू करो! 527 00:45:22,220 --> 00:45:24,431 -अच्छा! -पेटी बाँध लो। 528 00:45:28,935 --> 00:45:31,604 -मज़ा आ रहा है। -है न? 529 00:45:35,066 --> 00:45:38,903 अच्छा। करते हैं। खुद से। 530 00:45:52,333 --> 00:45:55,211 काफ़ी समय बाद हमने वह किया, है न? 531 00:46:03,678 --> 00:46:04,929 तुम्हें सुनाई दे रहा है? 532 00:46:06,890 --> 00:46:08,057 नहीं, क्या? 533 00:46:11,311 --> 00:46:12,937 वे हमारा गाना बजा रहे हैं। 534 00:46:16,858 --> 00:46:20,862 अपने करीब, मुझे कसकर पकड़ो 535 00:46:22,155 --> 00:46:25,492 मुझे खुशी से उत्तेजित करो 536 00:46:28,161 --> 00:46:33,833 मुझे बताओ कि शुरू से मेरी क्या जगह है 537 00:46:38,004 --> 00:46:39,672 मैं तुम्हें चाहता हूँ 538 00:46:40,715 --> 00:46:42,175 तुम्हारी ज़रूरत है 539 00:46:43,510 --> 00:46:45,386 तुमसे प्यार है 540 00:46:48,473 --> 00:46:54,479 पूरे दिल से 541 00:46:58,650 --> 00:47:04,572 जान, तुम्हारे लिए ही जी रहा हूँ 542 00:47:08,159 --> 00:47:09,786 मैं तुम्हें चाहता हूँ 543 00:47:11,412 --> 00:47:13,248 तुम्हारी ज़रूरत है 544 00:47:15,291 --> 00:47:17,126 तुमसे प्यार है 545 00:47:21,256 --> 00:47:22,882 पूरे... 546 00:48:25,028 --> 00:48:26,487 प्यारे फ़्रैंकलिन, 547 00:48:27,864 --> 00:48:31,576 सबसे पहले, मैं माफ़ी माँगना चाहती हूँ। 548 00:48:32,201 --> 00:48:34,287 मेरा इरादा तुम्हें ठेस पहुँचाना नहीं। 549 00:48:35,038 --> 00:48:36,998 तुम्हें पता है ऐसा कभी नहीं करूँगी। 550 00:48:37,957 --> 00:48:39,959 बात बस इतनी है कि... 551 00:48:41,544 --> 00:48:43,838 मुझे और इतज़ार नहीं करना। 552 00:48:45,715 --> 00:48:47,634 मैंने बहुत इंतज़ार कर लिया। 553 00:48:50,470 --> 00:48:51,554 मैं तैयार हूँ। 554 00:48:53,848 --> 00:48:56,893 शायद मुझे पता है कि दरवाज़े के उस तरफ़ क्या है, पर... 555 00:48:59,312 --> 00:49:01,272 मुझे खुद देखना होगा। 556 00:49:05,109 --> 00:49:09,656 समय रहते अपना फ़ैसला खुद करना होगा। 557 00:49:17,121 --> 00:49:20,958 जैसे ज़िंदगी में कितनी बार मेरे अपने शब्दों ने मुझे धोखा दिया है, 558 00:49:21,042 --> 00:49:23,586 मैं फिर से ऑडन को मानकर चल रही हूँ। 559 00:49:26,255 --> 00:49:29,258 "अगर सितारे जलें, तो हमें कैसा लगेगा, 560 00:49:29,342 --> 00:49:32,845 "उस जुनून से जिसकी हम बराबरी नहीं कर सकते? 561 00:49:34,597 --> 00:49:39,727 "शायद मैं उन सितारों का प्रशंसक हूँ जिन्हें कोई फ़र्क नहीं पड़ता 562 00:49:39,811 --> 00:49:44,148 "मैं ऐसा नहीं कर सकता, अब उन्हें देखता हूँ, 563 00:49:44,232 --> 00:49:48,277 "एक की दिन भर बहुत याद आई 564 00:49:51,698 --> 00:49:55,785 "हम सब सितारे हैं, जो गायब हो जाएँगे या मिट जाएँगे 565 00:49:55,868 --> 00:49:59,038 "मुझे सीखना होगा कि कैसे खाली आसमान की ओर देखते हैं 566 00:49:59,122 --> 00:50:02,917 "और उसकी काली भव्यता को महसूस करना होगा।" 567 00:50:20,101 --> 00:50:21,644 हिम्मत रखना। 568 00:50:22,979 --> 00:50:24,731 मुझे पता है तुम रख सकते हो। 569 00:50:26,482 --> 00:50:29,569 डेनीस से कहना मुझे बहुत गर्व है। 570 00:50:31,112 --> 00:50:35,491 माइकल को तुम्हारा प्यार दूँगी। और दोबारा तुमसे मिलूँगी। 571 00:50:35,575 --> 00:50:37,410 मैं वादा करती हूँ। 572 00:50:37,493 --> 00:50:40,455 प्यार सहित, 573 00:50:40,538 --> 00:50:41,706 आइरीन। 574 00:50:45,126 --> 00:50:50,757 फ़्रैंकलिन 575 00:52:05,456 --> 00:52:07,083 प्लीज़ 576 00:52:14,674 --> 00:52:17,009 मेरी मदद करो। 577 00:52:17,885 --> 00:52:19,303 प्लीज़... 578 00:52:29,605 --> 00:52:30,690 प्लीज़... 579 00:52:37,113 --> 00:52:38,489 तुम कौन हो? 580 00:54:21,801 --> 00:54:23,803 संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम 581 00:54:23,886 --> 00:54:25,888 रचनात्मक पर्यवेक्षक रवीन्द्र शंकर शुक्ल