1 00:00:06,040 --> 00:00:09,960 मैमल्स 2 00:00:44,000 --> 00:00:49,680 "पूरी तरह से, अनारक्षित रूप से नशीला और भ्रामक" को 3 00:00:50,240 --> 00:00:53,920 फ़्रेंच में क्या कहते हैं? 4 00:00:58,640 --> 00:00:59,960 बताओ। 5 00:01:04,560 --> 00:01:05,720 सेडुइसॉन्त। 6 00:01:06,200 --> 00:01:07,920 से-डुइ-सॉन्त। 7 00:01:08,920 --> 00:01:10,040 सेडुइसॉन्त। 8 00:01:10,120 --> 00:01:12,880 सेडुइ-सॉन्त। सेडुइसॉन्त। 9 00:01:26,240 --> 00:01:27,480 शुक्रिया, बूक्रा। 10 00:01:28,960 --> 00:01:30,760 अच्छा। चलें? 11 00:01:39,560 --> 00:01:40,520 यह क्या है? 12 00:01:41,480 --> 00:01:44,360 मेरी मनपसंद किताब है, और यह तुम्हें देना चाहती हूँ। 13 00:01:45,000 --> 00:01:46,360 मॉबी डिक रॉकवेल केंट द्वारा चित्र 14 00:01:46,440 --> 00:01:47,960 डार्लिंग, यह बहुत प्यारी है। 15 00:01:51,160 --> 00:01:52,120 इसे संभालकर रखूँगा। 16 00:01:54,520 --> 00:01:55,600 जन्मदिन मुबारक हो। 17 00:02:01,680 --> 00:02:06,640 सात साल पहले 18 00:02:12,440 --> 00:02:13,840 यह कप्तान सूकी हैं। 19 00:02:14,800 --> 00:02:16,360 कप्तान, यह आमनडीन है। 20 00:02:16,440 --> 00:02:18,040 -मिलकर अच्छा लगा। -मुझे भी। 21 00:02:28,600 --> 00:02:30,120 बहुत हल्दी है। दोबारा बनाओ। 22 00:02:30,160 --> 00:02:32,600 मेरे क्लैम कहाँ हैं, केरी? जागो! 23 00:02:32,680 --> 00:02:35,000 -चलो भी, कार्पेट शेल! -शेफ़! 24 00:02:39,760 --> 00:02:42,240 -बढ़िया, जेमी। थोड़ी सी केसर। -हाँ, शेफ़। 25 00:02:45,480 --> 00:02:46,720 माफ़ करना, मेरी गलती थी। 26 00:02:46,800 --> 00:02:49,120 -क्या हुआ? -मेरी गलती थी, माफ़ कीजिए। 27 00:02:49,200 --> 00:02:52,160 साफ़ करो! तीस पाउंड स्टर्लिंग बेकार हो गए। 28 00:02:52,240 --> 00:02:53,680 बेवकूफ़ कमीने। तुम क्या हो? 29 00:02:53,760 --> 00:02:54,880 बेवकूफ़ कमीना। 30 00:02:54,960 --> 00:02:57,800 दोबारा शुरू करो। केसर तुम्हारी तनख्वाह में से कटेगी। 31 00:03:06,320 --> 00:03:07,920 तो, तुम दोनों कहाँ मिले? 32 00:03:09,320 --> 00:03:11,080 मार्केट रीसर्च में काम करती हूँ, 33 00:03:11,160 --> 00:03:13,840 और जैक अपने नए ऐप पर सामूहिक इंटरव्यू कर रहा था, 34 00:03:13,920 --> 00:03:15,560 तो, शायद हम काम पर मिले। 35 00:03:15,640 --> 00:03:17,960 "ऐसा कहना बंद करो, विटनेल! 36 00:03:18,040 --> 00:03:20,320 "वह बिल्कुल एक किसान है।" 37 00:03:25,520 --> 00:03:27,280 पता नहीं कि मुझे क्या हुआ है। 38 00:03:28,080 --> 00:03:30,840 मैंने पाँच सालों में कभी पतीला नहीं गिराया। 39 00:03:32,160 --> 00:03:33,920 तुम्हें थोड़ा सोना चाहिए, जेमी। 40 00:03:59,320 --> 00:04:02,520 तुमसे प्यार है, ए। प्यार 41 00:04:17,880 --> 00:04:21,080 माफ़ कीजिए। मुझे यहाँ... मुझे लगा कि नीचे जा रहा हूँ। 42 00:04:21,120 --> 00:04:22,360 मैं भी नीचे जा रही हूँ। 43 00:04:33,680 --> 00:04:36,240 माफ़ कीजिए। मैंने किया। पता है। माफ़ कीजिए। 44 00:04:36,360 --> 00:04:37,800 मैंने बस... मुझे बेहद... 45 00:04:37,920 --> 00:04:39,240 तुमने सच में किया। 46 00:04:39,800 --> 00:04:41,920 पहले ही दिन बुरा जा रहा था। 47 00:04:44,320 --> 00:04:47,240 बात और बिगड़ रही है। मैं माफ़ी चाहता हूँ। सच में... 48 00:04:47,600 --> 00:04:51,000 -कोई आया तो कहूँगी कि मैंने किया। -घबराइए नहीं, मैं भी कहूँगा। 49 00:04:53,000 --> 00:04:54,000 मुझे सच में... 50 00:04:58,240 --> 00:05:00,560 -गुड नाइट। -गुड नाइट। सच में माफ़ कीजिए। 51 00:05:00,640 --> 00:05:01,680 इसे भूल जाओ। 52 00:05:02,320 --> 00:05:03,600 ड्रिंक लेना चाहते हो? 53 00:05:05,240 --> 00:05:09,080 नहीं, आपको एतराज़ न हो तो, मैं चुपचाप निकल जाता हूँ। 54 00:05:10,040 --> 00:05:11,920 पहले तुम्हें ड्रिंक की ज़रूरत है। 55 00:05:35,160 --> 00:05:36,160 शुक्रिया। 56 00:05:37,200 --> 00:05:38,520 -चीयर्स। -चीयर्स। 57 00:05:39,560 --> 00:05:42,280 वैसे, मैं जेमी हूँ। आपसे मिलकर अच्छा लगा। 58 00:05:42,360 --> 00:05:43,520 तुम घबराए हुए लगते हो। 59 00:05:43,600 --> 00:05:45,480 -मैं घबराया हुआ नहीं हूँ। -हाँ, हो। 60 00:05:45,920 --> 00:05:47,720 नहीं हूँ। बस ऐसा है कि हमें... 61 00:05:48,960 --> 00:05:52,200 हमें मेहमानों के साथ घुलने-मिलने की इजाज़त नहीं। 62 00:05:52,600 --> 00:05:54,280 -किसने कहा? -यही नियम हैं। 63 00:05:54,840 --> 00:05:55,760 किसके नियम हैं? 64 00:05:56,080 --> 00:05:57,080 लूशियन के। 65 00:05:57,800 --> 00:06:00,800 लूशियन जैक के लिए काम करता है और जैक मेरा मंगेतर है। 66 00:06:01,200 --> 00:06:03,000 हाँ। नहीं, मैं... माफ़ कीजिए। 67 00:06:04,400 --> 00:06:05,880 मेरा दिन कुछ ठीक नहीं था। 68 00:06:06,240 --> 00:06:08,960 वैसे, बधाई हो। वह बहुत अच्छे लगते हैं। 69 00:06:09,560 --> 00:06:11,040 तुमने कभी उससे बात की है? 70 00:06:11,120 --> 00:06:13,560 एक बार। बोले, "गुड मॉर्निंग।" मैंने जवाब दिया। 71 00:06:13,640 --> 00:06:16,720 उसी के आधार पर अपनी राय बता रहा हूँ। 72 00:06:16,800 --> 00:06:18,680 पर लोगों को जल्दी समझ लेता हूँ... 73 00:06:18,760 --> 00:06:20,000 मेरे बारे में कुछ बताओ। 74 00:06:22,320 --> 00:06:26,560 यही तो बात है, इतना कुछ है, है न? बहुत सारी बातें हैं। 75 00:06:26,640 --> 00:06:30,000 अगर मुझे गहराई में जाकर देखना पड़े तो, 76 00:06:30,080 --> 00:06:32,440 अगर बात का सार निकालना हो तो, 77 00:06:32,520 --> 00:06:35,560 मैं कहूँगा कि आप बिल्कुल ही 78 00:06:36,200 --> 00:06:38,120 फ़्रेंच हैं, बेल्जियन नहीं तो। 79 00:06:38,200 --> 00:06:41,320 नहीं, पहली बार में सही कहा। हाँ, तुम माहिर हो। 80 00:06:41,400 --> 00:06:42,320 अच्छा। 81 00:06:44,320 --> 00:06:47,240 कॉफ़ी, तेज़, बिना दूध के, बिना शक्कर के। 82 00:06:47,720 --> 00:06:50,440 चेस्टनट और रेड वाइन से एलर्जी है। 83 00:06:51,280 --> 00:06:54,800 गर्म ब्रेड, और शेलफ़िश, खासकर ऑयेस्टर बहुत पसंद हैं। 84 00:06:54,880 --> 00:06:55,960 वैसे नखरे नहीं करतीं। 85 00:06:56,040 --> 00:06:59,400 सुअर का गोश्त, तंदूरी मछली और अंदरूनी अंग पसंद नहीं हैं। 86 00:07:00,600 --> 00:07:02,680 यह क्या बात हुई? तुमने यह कैसे किया? 87 00:07:02,760 --> 00:07:03,800 जादू है। 88 00:07:04,520 --> 00:07:05,520 देखा? 89 00:07:06,000 --> 00:07:07,800 -मुझे बताओ। -हमें... 90 00:07:08,520 --> 00:07:12,640 नहीं, कश्ती पर आने वाले हर मेहमान के लिए, हमें एक फ़ाइल दी जाती है। 91 00:07:12,720 --> 00:07:15,080 -मज़ाक कर रहे हो। -नहीं, पसंद, नापसंद। 92 00:07:15,160 --> 00:07:17,200 तस्वीर होती है। लैमिनेट किया होता है। 93 00:07:17,280 --> 00:07:18,800 रुको, लैमिनेट क्या होता है? 94 00:07:20,000 --> 00:07:21,000 जिसे पोंछा जा सके। 95 00:07:21,120 --> 00:07:23,360 -लमिने। -बिल्कुल, लमिने। 96 00:07:23,680 --> 00:07:24,600 क्यों? 97 00:07:25,200 --> 00:07:26,400 रसोई गंदी होती है। 98 00:07:29,080 --> 00:07:31,880 शायद इसलिए ताकि तुम यह कर सको... 99 00:07:34,120 --> 00:07:35,280 मेरे साथ। 100 00:07:43,040 --> 00:07:45,080 समझ नहीं आता कि क्या कहूँ। 101 00:07:46,240 --> 00:07:47,560 -और तुम? -मैं? 102 00:07:47,640 --> 00:07:50,240 -हाँ। तुम्हारा सपना क्या है? -मैं... 103 00:07:51,720 --> 00:07:53,640 मैं अपना रेस्तरां खोलना चाहता हूँ। 104 00:07:54,000 --> 00:07:57,480 तुम्हारे बॉस की तरह? क्योंकि कभी-कभी वह कमीना नज़र आता है। 105 00:07:57,560 --> 00:07:59,560 लूशियन? नहीं, उनका जवाब नहीं। 106 00:07:59,640 --> 00:08:02,280 सच कहूँ तो, उन्हें सब कुछ सही चाहिए। 107 00:08:02,720 --> 00:08:03,920 तुम उतने अच्छे हो? 108 00:08:04,000 --> 00:08:05,480 अभी तक नहीं, पर हो जाऊँगा। 109 00:08:06,480 --> 00:08:07,480 तुम्हें कैसे पता? 110 00:08:08,400 --> 00:08:10,200 मुश्किल है... 111 00:08:10,520 --> 00:08:14,960 तो, जब मुझे यह नौकरी मिली, ठीक है? यह नौकरी मेरा सबसे बड़ा सपना था, 112 00:08:15,040 --> 00:08:18,800 कि लूशियन के लिए काम करूँ, सच में, पर एक मुश्किल थी, समंदर में 113 00:08:18,880 --> 00:08:19,920 तबियत खराब होती है। 114 00:08:20,400 --> 00:08:21,720 ठीक है? सच में। 115 00:08:21,920 --> 00:08:26,320 तो, मैं पार्क में, स्थानीय झूलों पर गया, ठीक है? 116 00:08:26,400 --> 00:08:30,240 और मैं हिंडोले पर जाता, और हर रोज़, दिन में चार घंटे, 117 00:08:30,320 --> 00:08:32,280 हिंडोले पर बैठता, 118 00:08:32,400 --> 00:08:34,480 बस गोल-गोल घूमता रहता। 119 00:08:34,520 --> 00:08:36,880 दो हफ़्तों तक हर रोज़, दिन में चार घंटे, 120 00:08:36,960 --> 00:08:38,640 और फिर अचानक से सब ठीक हो गया। 121 00:08:42,480 --> 00:08:43,640 तुम्हारा सपना अच्छा लगा। 122 00:08:43,760 --> 00:08:45,600 -मुझे भी। -अच्छा सपना है। 123 00:08:51,520 --> 00:08:52,760 क्या पढ़ रही हैं? 124 00:08:53,200 --> 00:08:54,480 यह कौन सी किताब है? 125 00:08:57,480 --> 00:08:58,520 मॉबी डिक। 126 00:08:59,880 --> 00:09:02,480 -तुमने पढ़ी है? -नहीं। मैंने फ़िल्म देखी है। 127 00:09:02,520 --> 00:09:05,440 ग्रेगरी पेक, है न? और ज़ाहिर है, वह व्हेल। 128 00:09:05,520 --> 00:09:09,160 कहानियाँ सुनी होंगी। ग्रेगरी पेक, कमाल का, बहुत ही नेक इंसान। 129 00:09:09,240 --> 00:09:11,120 व्हेल, भयानक। एकदम नकचढ़ी। 130 00:09:11,200 --> 00:09:13,320 ट्रेलर से बाहर ही नहीं निकलती। 131 00:09:13,400 --> 00:09:15,520 वह सारी बकवास। 132 00:09:17,640 --> 00:09:20,400 "पुराने फ़ारसियों ने समुद्र को पाक क्यों समझा?" 133 00:09:22,360 --> 00:09:23,280 माफ़ कीजिए? 134 00:09:23,640 --> 00:09:26,320 "ग्रीक ने अलग देवता क्यों रखा? 135 00:09:26,400 --> 00:09:28,840 "ज़रूर यह सब बेमतलब नहीं है।" 136 00:09:40,040 --> 00:09:44,200 "हम खुद को सभी नदियों में और महासागरों में देखते हैं।" 137 00:09:44,760 --> 00:09:48,200 "यह जीवन के इस अज्ञात अंधेरे की छवि है जो समझ से परे है, 138 00:09:48,720 --> 00:09:53,480 "और यही उस तक पहुँचने का रास्ता है।" 139 00:10:02,240 --> 00:10:04,240 तो, क्या नाम रखोगे? 140 00:10:05,480 --> 00:10:06,640 नाम? 141 00:10:08,520 --> 00:10:09,600 तुम्हारे रेस्तरां का। 142 00:10:12,640 --> 00:10:13,600 अरे, बाप रे! 143 00:10:14,200 --> 00:10:17,200 -अरे, बाप... देखो तो सही! -बाप रे! 144 00:10:17,640 --> 00:10:19,400 -बाप रे! -बाप रे! 145 00:10:19,480 --> 00:10:21,160 तुमने देखा? 146 00:10:21,520 --> 00:10:22,840 बाप रे! 147 00:10:23,720 --> 00:10:26,520 -यह क्या हुआ? -मुझे नहीं पता। मैं... 148 00:10:26,600 --> 00:10:27,880 आमनडीन। 149 00:10:28,760 --> 00:10:29,760 जैक। 150 00:10:29,880 --> 00:10:31,040 सब ठीक है? 151 00:10:31,600 --> 00:10:32,600 सब ठीक है। 152 00:10:33,000 --> 00:10:34,640 -यह कौन है? -यह... 153 00:10:34,760 --> 00:10:36,760 हैलो, मैं जेमी हूँ। हमने अभी... 154 00:10:36,840 --> 00:10:39,720 मैं सोने जा रही हूँ। तुम आ रहे हो, जैक? 155 00:10:39,760 --> 00:10:40,760 -ज़रूर। -हाँ। 156 00:10:41,400 --> 00:10:42,840 मिलकर अच्छा लगा, जेमी। 157 00:10:43,640 --> 00:10:44,640 गुड नाइट, जेमी। 158 00:10:44,720 --> 00:10:45,760 गुड नाइट, सर। 159 00:11:16,520 --> 00:11:18,160 जेमी, एक बात करनी है। 160 00:11:22,600 --> 00:11:24,280 -हाँ, शेफ़। -सामान बाँध लो। 161 00:11:25,480 --> 00:11:26,880 -क्या? -तुमने ठीक सुना। 162 00:11:28,520 --> 00:11:30,640 -मैंने क्या किया? -किसी मेहमान को छुआ। 163 00:11:30,720 --> 00:11:32,320 कोई मामूली मेहमान नहीं। नहीं। 164 00:11:32,400 --> 00:11:35,960 उस कमीने की मंगेतर को जो इस नामुराद कश्ती का मालिक है! 165 00:11:36,040 --> 00:11:37,400 -तुम उसकी तरफ़ बढ़े! -क्या? 166 00:11:37,480 --> 00:11:39,520 यह मेरा रेस्तरां है, कमीने! 167 00:11:39,600 --> 00:11:41,760 -मेरा रेस्तरां! मेरी इज़्ज़त है! -अच्छा। 168 00:11:41,840 --> 00:11:44,520 मैं समझाता हूँ, ठीक है? ऐसा कुछ नहीं हुआ। 169 00:11:44,600 --> 00:11:46,520 मुझे नहीं जानना कि क्या हुआ। 170 00:11:46,600 --> 00:11:49,080 मुझे बस यह देखना है कि अब क्या होता है! 171 00:11:49,160 --> 00:11:51,360 हर समय चिल्लाने की क्या ज़रूरत है? 172 00:11:51,440 --> 00:11:54,240 -क्या? -और गालियाँ देना। बाप रे, मैं समझता हूँ। 173 00:11:54,320 --> 00:11:55,920 सब कुछ सही होना चाहिए। 174 00:11:56,000 --> 00:11:58,920 कसम से, जब आपकी जगह पहुँचूँगा, मैं लोगों की सुनूँगा। 175 00:11:59,000 --> 00:12:00,720 -मैं यूँ... -रुको। ठहरो! 176 00:12:02,720 --> 00:12:06,760 जब तुम मेरी जगह पहुँचोगे? 177 00:12:09,400 --> 00:12:10,520 तुम मेरी... 178 00:12:12,760 --> 00:12:14,080 हाँ। 179 00:12:14,160 --> 00:12:17,680 "ऊलॉन्ग क्योर्ड ट्राउट, वाइल्ड सॉरेल के साथ।" 180 00:12:17,760 --> 00:12:19,320 कोई आम ऊलॉन्ग नहीं। 181 00:12:19,400 --> 00:12:24,880 नहीं, टी क्वैन यिन चाहिए, माउंट फ़ीजी के पश्चिमी सामने के हिस्से में उगने वाली। 182 00:12:24,960 --> 00:12:27,200 पर शायद यह ध्यान नहीं दिया 183 00:12:27,280 --> 00:12:31,040 कि टैनिन की सॉरेल के ऑक्सैलिक ऐसिड के साथ क्या प्रतिक्रिया होती है, 184 00:12:31,120 --> 00:12:35,840 उससे थोड़ी अप्रिय, थोड़ी कड़वी, हल्की सी बू आती है, 185 00:12:35,920 --> 00:12:38,800 मेरी बात का बुरा न मानें, बिल्ली के पेशाब जैसी। 186 00:12:38,880 --> 00:12:41,360 पीजी नुस्खे हैं, यार। समस्या हल। 187 00:12:48,720 --> 00:12:50,000 धत् तेरी! 188 00:13:01,320 --> 00:13:02,840 ग़लत आदमी चुना। 189 00:13:04,120 --> 00:13:05,240 यह मेरा नंबर है। 190 00:13:40,640 --> 00:13:43,640 सेंट जेम्स पार्क स्टेशन 191 00:14:22,200 --> 00:14:23,560 वापस घर पर स्वागत है, जेमी। 192 00:14:35,800 --> 00:14:37,240 किस तरह की व्हेल? 193 00:14:38,080 --> 00:14:40,120 स्पर्म व्हेल? फ़िन व्हेल? 194 00:14:40,480 --> 00:14:42,320 -लंबे-फ़िन वाली व्हेल। -पता नहीं। 195 00:14:42,600 --> 00:14:45,680 पर वह ऊपर उठी, हमारी तरफ़ देखा, 196 00:14:46,680 --> 00:14:48,000 और फिर से नीचे चली गई। 197 00:14:50,680 --> 00:14:51,680 अच्छा। 198 00:14:53,280 --> 00:14:54,280 खैर... 199 00:14:55,960 --> 00:14:57,280 यह कमाल की बात है! 200 00:14:58,280 --> 00:14:59,720 व्हेल स्तनपायी होती हैं। 201 00:14:59,800 --> 00:15:03,200 वे गहराई में रहती हैं, पर साँस लेने के लिए ऊपर आती हैं। 202 00:15:03,280 --> 00:15:05,120 एक ने तुम्हारे पास आकर साँस लिया, 203 00:15:05,200 --> 00:15:07,920 और उसके चलते, तुम गेल को छोड़ने की सोच रहे हो? 204 00:15:08,000 --> 00:15:09,680 मैं गेल को नहीं छोड़ रहा। 205 00:15:09,760 --> 00:15:10,920 -यह लड़की... -आमनडीन। 206 00:15:11,000 --> 00:15:12,560 -उसकी शादी हो रही है। -पता है। 207 00:15:12,640 --> 00:15:14,840 -अरबपति से। -अरबपति के बेटे से। 208 00:15:14,920 --> 00:15:17,760 जैक ने कभी कोई काम नहीं किया। उसकी नौकरी नहीं है। 209 00:15:17,840 --> 00:15:20,600 उसे ज़रूरत नहीं है। ज़रूरत न पड़ती तो तुम काम करते? 210 00:15:20,680 --> 00:15:23,400 -शायद वह दोबारा सोच रही है। -अच्छा। 211 00:15:24,040 --> 00:15:27,440 किसे फ़र्क पड़ता है? तुम दोबारा कभी उससे नहीं मिलोगे। 212 00:15:27,520 --> 00:15:28,800 उसने मुझे मैसेज भेजा। 213 00:15:29,240 --> 00:15:30,360 -कब? -कल रात। 214 00:15:30,440 --> 00:15:32,760 -उसे तुम्हारा नंबर कैसे मिला? -मैंने दिया। 215 00:15:32,840 --> 00:15:34,160 -क्यों? -मुझे नहीं पता। 216 00:15:34,240 --> 00:15:35,320 क्या लिखा था? 217 00:15:44,440 --> 00:15:46,200 लिखा था, "मेरा एक सवाल है।" 218 00:15:48,240 --> 00:15:49,280 अच्छा। 219 00:15:49,760 --> 00:15:51,400 तो, तुम उसका जवाब दोगे? 220 00:15:53,120 --> 00:15:54,320 मैं दे चुका हूँ। 221 00:16:03,840 --> 00:16:06,120 मैं तुमसे एक सवाल पूछूँ? 222 00:16:07,160 --> 00:16:08,120 गेल को चाहते हो। 223 00:16:09,320 --> 00:16:10,640 यह सवाल नहीं है। 224 00:16:11,080 --> 00:16:12,360 तुम गेल से प्यार करते हो? 225 00:16:12,440 --> 00:16:13,560 करता हूँ। हाँ। 226 00:16:13,640 --> 00:16:15,240 गेल के साथ रहना चाहते हो? 227 00:16:15,320 --> 00:16:16,840 गेल के साथ रहना चाहता हूँ। 228 00:16:16,920 --> 00:16:20,080 अच्छी बात है, उसे मैसेज करके कहो कि तुम्हें बुखार हुआ है। 229 00:16:20,160 --> 00:16:21,720 -मुझे बुखार हुआ है? -बुखार। 230 00:16:22,960 --> 00:16:24,080 मुझे बुखार हुआ है। 231 00:16:37,760 --> 00:16:38,920 मिस्टर जेमी? 232 00:16:40,080 --> 00:16:40,920 हाँ? 233 00:16:41,000 --> 00:16:43,280 मिस डुबॉइस ने आपको कमरे में बुलाया है। 234 00:16:45,760 --> 00:16:46,760 उनके कमरे में? 235 00:16:48,960 --> 00:16:50,000 थैंक यू। 236 00:17:02,760 --> 00:17:03,760 हैलो। 237 00:17:05,480 --> 00:17:06,480 हैलो। 238 00:17:07,440 --> 00:17:08,520 तुम आए। 239 00:17:11,680 --> 00:17:13,520 तुमने कहा था कि कोई सवाल था। 240 00:17:16,560 --> 00:17:17,880 तुम स्क्रैबल खेलते हो? 241 00:17:21,440 --> 00:17:22,760 यही सवाल है? 242 00:17:23,160 --> 00:17:24,440 नहीं, यह नहीं है। 243 00:17:26,560 --> 00:17:27,880 पहले तुम चुनो। 244 00:17:30,760 --> 00:17:32,800 अच्छा, ज़रूर। चलो... अच्छा। 245 00:17:34,080 --> 00:17:37,880 ठीक है। स्क्रैबल खेलते हैं। 246 00:17:40,200 --> 00:17:41,560 नौकरी से क्यों निकाले गए? 247 00:17:43,440 --> 00:17:44,680 यही सवाल है? 248 00:17:45,200 --> 00:17:46,080 नहीं। 249 00:17:47,200 --> 00:17:50,320 इस उद्योग में बहुत दबाव है। 250 00:17:50,400 --> 00:17:51,480 नौकरी छूट जाती है। 251 00:17:51,560 --> 00:17:53,960 -जैक ने तुम्हें निकलवाया? -मेरी अपनी वजह से। 252 00:17:54,560 --> 00:17:55,640 मैंने नियम तोड़े। 253 00:17:57,400 --> 00:17:59,760 एमरॉल्ड 254 00:17:59,920 --> 00:18:02,800 दो अक्षरों वाले अंक और स्क्रैबल। 255 00:18:03,240 --> 00:18:05,560 -तिरेसठ। -ओके। 256 00:18:07,080 --> 00:18:08,560 तुम्हारी कोई प्रेमिका है? 257 00:18:08,640 --> 00:18:10,200 -यही सवाल है? -नहीं। 258 00:18:10,800 --> 00:18:11,800 हाँ। 259 00:18:12,880 --> 00:18:14,520 उसे पता है कि तुम यहाँ हो? 260 00:18:16,640 --> 00:18:18,240 जैक को पता है कि तुम यहाँ हो? 261 00:18:21,720 --> 00:18:23,320 "पोलियो," सात। 262 00:18:26,280 --> 00:18:27,160 "फीमेल्स।" 263 00:18:28,320 --> 00:18:29,320 तिरासी। 264 00:18:30,040 --> 00:18:31,800 नहीं, उसे नहीं पता। 265 00:18:33,080 --> 00:18:34,640 पर उसे पता चल जाएगा। 266 00:18:35,000 --> 00:18:37,040 -कैसे? -वह इस होटल का मालिक है। 267 00:18:37,080 --> 00:18:40,160 -यह जैक का होटल है? -उसके पिता का। या दोनों का। 268 00:18:40,720 --> 00:18:41,960 मुझे पक्का नहीं पता। 269 00:18:42,880 --> 00:18:44,800 पर हर जगह कैमरे हैं। 270 00:18:50,160 --> 00:18:51,520 तो, उसका नाम क्या है? 271 00:18:51,920 --> 00:18:53,680 -किसका? -तुम्हारी जानेमन का। 272 00:18:53,760 --> 00:18:55,560 उसका नाम ज़रूरी नहीं है। 273 00:18:55,680 --> 00:18:57,200 उसके लिए ज़रूरी है। 274 00:18:57,280 --> 00:18:59,800 "मैलो" तेईस। 275 00:19:00,640 --> 00:19:02,280 मुझे अपना नंबर क्यों दिया? 276 00:19:02,320 --> 00:19:03,640 यही सवाल है? 277 00:19:05,000 --> 00:19:06,800 -नहीं। -बस दोस्ती के नाते। 278 00:19:07,400 --> 00:19:09,520 -दोस्ती। -मैं कुछ सोच नहीं रहा था, 279 00:19:09,560 --> 00:19:12,080 नौकरी से निकाला गया था। धक्का दिया गया। 280 00:19:12,560 --> 00:19:13,800 वह... यह क्या है? 281 00:19:14,440 --> 00:19:18,240 फ्लैच। फ़्रेंच शब्द "फ़्लैश" से, यानी तीर। 282 00:19:18,320 --> 00:19:19,760 अंग्रेज़ी में क्रिया है। 283 00:19:19,800 --> 00:19:22,160 उसका मतलब है पंख लगाना... 284 00:19:22,240 --> 00:19:23,520 सवाल क्या है? 285 00:19:32,800 --> 00:19:34,240 सवाल यह है। 286 00:19:39,000 --> 00:19:41,040 तुम इशारों में यकीन करते हो? 287 00:19:43,440 --> 00:19:44,440 इशारों में? 288 00:19:46,080 --> 00:19:48,760 मेरी दादी कहती थीं, "जीवन में कठिनाइयाँ हैं, 289 00:19:50,560 --> 00:19:55,960 "पीड़ा, यातना, कहर, खलबली, उलझन और फिर मौत। 290 00:19:57,320 --> 00:20:00,200 "पर अंधेरे में कहीं-कहीं रोशनी दिखाई देती है, 291 00:20:00,800 --> 00:20:02,080 "झलकियाँ। 292 00:20:03,080 --> 00:20:06,160 "तुम्हें इशारों पर ध्यान देना चाहिए, संकेत..." 293 00:20:06,240 --> 00:20:08,880 तुम्हें यहीं रोकूँ? यह उस व्हेल को लेकर है? 294 00:20:08,960 --> 00:20:11,240 ऐसा है... व्हेल स्तनपायी होती हैं। 295 00:20:11,320 --> 00:20:13,920 उन्हें साँस लेने के लिए ऊपर आना पड़ता है। 296 00:20:14,200 --> 00:20:15,400 उतनी सी बात थी। 297 00:20:16,040 --> 00:20:17,200 एक बात कहूँ? 298 00:20:18,560 --> 00:20:19,760 शायद मुझे जाना चाहिए। 299 00:20:19,800 --> 00:20:21,320 पर खेल अभी खत्म नहीं हुआ। 300 00:20:21,400 --> 00:20:22,480 शायद हो चुका है। 301 00:20:23,000 --> 00:20:25,560 मुझे इशारों में यकीन नहीं। मुझे गेल से प्यार है। 302 00:20:25,640 --> 00:20:26,960 -ठीक है? -यानी आँधी? 303 00:20:27,040 --> 00:20:28,320 -क्या? -समंदर वाली आँधी? 304 00:20:28,880 --> 00:20:30,400 मतलब तूफ़ान? 305 00:20:30,480 --> 00:20:35,480 नहीं, मतलब गेल, मेरी प्रेमिका, जिसे मैं चाहता हूँ, ठीक है? 306 00:20:35,560 --> 00:20:37,320 और तुम्हारी भी शादी होने वाली है। 307 00:20:37,400 --> 00:20:41,080 शायद नहीं। मुझे नहीं पता। मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं। 308 00:20:41,200 --> 00:20:43,480 खेल के लिए शुक्रिया। यह बहुत ही अजीब था। 309 00:20:43,560 --> 00:20:45,560 -गुड नाइट। -तो तुम इसे अनदेखा करोगे? 310 00:20:45,640 --> 00:20:46,720 वह इशारा नहीं था। 311 00:20:47,400 --> 00:20:48,320 वह एक व्हेल थी। 312 00:20:48,440 --> 00:20:49,640 नहीं, वह इशारा नहीं। 313 00:20:50,280 --> 00:20:51,560 -यह वाला। -कौन सा? 314 00:20:52,080 --> 00:20:53,320 -यह। -कहाँ? 315 00:20:54,240 --> 00:20:55,280 यहाँ। 316 00:20:59,680 --> 00:21:00,800 अच्छा। ज़रूर। 317 00:21:01,200 --> 00:21:03,000 तो फिर यह करते हैं। 318 00:21:04,080 --> 00:21:05,960 क्या है? "पोलियो। 319 00:21:06,080 --> 00:21:07,080 "फीमे... एमरॉल्ड।" 320 00:21:08,680 --> 00:21:10,080 "पोलियो वाली महिलाएँ।" 321 00:21:10,200 --> 00:21:14,040 "पोलियो वाली कोमल महिलाएँ पन्ना में तीर पंख लगाती है?" 322 00:21:14,080 --> 00:21:15,720 -यही है? -दोबारा देखो। 323 00:21:23,160 --> 00:21:24,920 -मुझे नहीं दिख रहा। -सामने है। 324 00:21:25,000 --> 00:21:26,720 फिर भी नहीं दिख रहा। 325 00:21:27,960 --> 00:21:30,000 अच्छा। देखो। 326 00:21:48,200 --> 00:21:53,680 मैं गहरे समंदर से पुकार रही हूँ मेरे साथ आओ 327 00:22:21,840 --> 00:22:23,680 हैलो! सहेलियों के साथ कैसा रहा? 328 00:22:26,040 --> 00:22:27,400 मज़ा आया। 329 00:22:29,080 --> 00:22:32,520 तुमने खाना खाया? क्योंकि यह सशीमी कमाल की है। 330 00:22:36,800 --> 00:22:38,200 हाँ। मुझे थोड़ा समय दो। 331 00:22:48,240 --> 00:22:49,320 मैं... 332 00:22:50,800 --> 00:22:52,040 पर तुम्हें बात करनी है। 333 00:23:00,040 --> 00:23:01,040 यह क्या है? 334 00:23:04,360 --> 00:23:06,840 मुझे यह बाथरूम में, कचरे के डब्बे में मिली। 335 00:23:07,720 --> 00:23:08,800 यह किसकी है? 336 00:23:11,200 --> 00:23:12,400 यह पैंटी किसकी है? 337 00:23:14,800 --> 00:23:16,120 सफ़ाई करने वाली की? 338 00:23:17,400 --> 00:23:19,440 -सफ़ाई करने वाली की? -मैंने कभी... 339 00:23:19,520 --> 00:23:20,960 -बकवास! -रुको! आमनडीन! 340 00:23:21,040 --> 00:23:23,280 मुझसे आँखें मिलाकर बात करो, जैक। किसकी है? 341 00:23:27,240 --> 00:23:28,240 मुझे... 342 00:23:33,320 --> 00:23:34,520 मुझे सच में अफ़सोस है। 343 00:23:43,720 --> 00:23:47,320 वह बहुत बड़ी गलती थी। 344 00:23:56,800 --> 00:23:57,880 मैं... 345 00:24:00,760 --> 00:24:02,480 तुमने मेरे साथ चालाकी की? 346 00:24:02,560 --> 00:24:03,560 बाय, जैक। 347 00:24:04,520 --> 00:24:05,640 रुको। 348 00:24:06,440 --> 00:24:08,520 हम बात कर सकते हैं? 349 00:24:13,400 --> 00:24:14,400 मुझे कोई मिला है। 350 00:24:15,600 --> 00:24:17,920 आधे घंटे में उससे मिलना है। 351 00:24:59,920 --> 00:25:01,120 तुम क्या कर रहे हो? 352 00:25:03,400 --> 00:25:05,720 आखिर तुम क्या कर रहे हो? 353 00:25:11,640 --> 00:25:12,640 हैलो। 354 00:25:20,760 --> 00:25:21,640 हैलो। 355 00:25:28,680 --> 00:25:30,280 ड्रिंक लेना चाहते हो? 356 00:25:32,480 --> 00:25:34,120 मेरे पास 2.65 पाउंड हैं। 357 00:25:37,600 --> 00:25:39,400 -मेरे पास 10 यूरो हैं। -अच्छा। 358 00:25:44,160 --> 00:25:45,480 यह तो हद है। 359 00:25:46,520 --> 00:25:49,480 तुम्हें नहीं जानता, तुम्हारे बारे में कुछ नहीं जानता। 360 00:25:55,440 --> 00:25:56,880 मुझे कॉफ़ी कैसे पसंद है? 361 00:25:57,920 --> 00:25:59,440 तेज़, बिना दूध, बिना शक्कर। 362 00:25:59,520 --> 00:26:01,600 -एलर्जी? -चेस्टनट और रेड वाइन से। 363 00:26:01,680 --> 00:26:02,960 मुझे क्या पसंद है? 364 00:26:04,160 --> 00:26:07,080 गर्म ब्रेड, शेलफ़िश। 365 00:26:07,400 --> 00:26:09,000 -खासकर? -खासकर ऑयेस्टर। 366 00:26:09,080 --> 00:26:12,240 सुअर का गोश्त, तंदूरी मछली और अंदरूनी अंग पसंद नहीं। 367 00:26:13,960 --> 00:26:16,040 तुम्हें कुछ और पता होना चाहिए। 368 00:26:16,120 --> 00:26:17,800 -क्या? -मैं पेट से हूँ। 369 00:27:19,760 --> 00:27:21,760 संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम 370 00:27:21,840 --> 00:27:23,840 रचनात्मक पर्यवेक्षक दिनेश शाकुल