1 00:00:07,760 --> 00:00:11,040 अपने दुख को बयान करने के लिए, अगर तीन शब्द चुनने हों, 2 00:00:11,120 --> 00:00:12,240 तो वे क्या होंगे? 3 00:00:13,240 --> 00:00:17,600 उलझन, गुस्सा, अविश्वास। 4 00:00:18,280 --> 00:00:19,280 अविश्वास नहीं। 5 00:00:20,880 --> 00:00:21,920 हैरानी। 6 00:00:25,440 --> 00:00:28,840 -तो, गुस्सा, उलझन... -रोष। 7 00:00:30,240 --> 00:00:31,320 रोष, 8 00:00:32,280 --> 00:00:34,600 खलबली, आश्चर्य, 9 00:00:35,760 --> 00:00:37,840 सदमा, गुस्सा, 10 00:00:38,720 --> 00:00:40,720 और हद दर्जे की हैरानी। 11 00:00:43,680 --> 00:00:44,720 और, आमनडीन? 12 00:00:45,440 --> 00:00:48,320 मेरे पास तीन शब्द नहीं हैं क्योंकि शब्द नहीं हैं। 13 00:00:48,560 --> 00:00:50,760 -कोई शब्द नहीं हैं। -बिल्कुल। 14 00:00:52,000 --> 00:00:56,160 कोई... कोई शब्द नहीं हैं। बिल्कुल नहीं। 15 00:00:56,240 --> 00:01:00,240 मैमल्स 16 00:01:00,880 --> 00:01:02,560 "चेहरे पर गिराना है।" 17 00:01:03,080 --> 00:01:05,200 दो। मतलब दो नंबर। 18 00:01:05,800 --> 00:01:07,360 जैसे उसे इतनी जल्दी है। 19 00:01:09,200 --> 00:01:10,800 वह पॉल है। दूसरा वाला कौन है? 20 00:01:10,880 --> 00:01:13,200 -डेव। -यह कैसा बेवकूफ़ों वाला नाम है? 21 00:01:13,280 --> 00:01:16,880 डेव बरो। किसी ईवेंट कंपनी में एकाउंट्स प्रमुख है। 22 00:01:17,400 --> 00:01:19,520 स्की दुर्घटना के बाद, इलाज के नाते, 23 00:01:19,560 --> 00:01:23,480 टफ़नेल पार्क के कैरमेलोज़ ऑल-स्टार साल्सा फ़्राइडेज़ में भर्ती हुआ। 24 00:01:23,560 --> 00:01:25,320 -वे वहीं मिले थे। -मुझे याद है। 25 00:01:25,400 --> 00:01:28,320 आमनडीन ने ल्यू से कहा था कि साल्सा में भर्ती हुई है। 26 00:01:28,400 --> 00:01:29,920 डेव की वेंडी से सगाई हुई है, 27 00:01:30,320 --> 00:01:32,760 इसलिए वह एक आपसी समझौते के लिए राज़ी है। 28 00:01:32,840 --> 00:01:36,200 कि मैं वेंडी से नहीं कहूँगा कि वह मेरी पत्नी के साथ सो रहा था, 29 00:01:36,280 --> 00:01:38,880 बदले में वह मेरी पत्नी के साथ सोना बंद कर देगा। 30 00:01:39,520 --> 00:01:41,800 और लंदन छोड़ देगा, नई नौकरी लेगा, 31 00:01:42,120 --> 00:01:45,280 जहाँ वह और वेंडी आराम से खुशी-खुशी रह पाएँगे। 32 00:01:45,720 --> 00:01:47,280 अच्छा, तो वह डेव है। 33 00:01:48,080 --> 00:01:50,400 -इस पॉल जोकर का क्या? -मुझे नहीं पता। 34 00:01:51,280 --> 00:01:53,800 -तुम्हें नहीं पता कि वह कौन है? -नहीं। 35 00:01:53,880 --> 00:01:56,640 तो, तुम क्या करोगे? आमनडीन का सामना करोगे? 36 00:01:57,680 --> 00:01:58,680 अभी नहीं। 37 00:01:59,800 --> 00:02:01,280 जब तक सब पता नहीं चलता। 38 00:02:01,360 --> 00:02:05,360 मुझे और जानना है, उसके बाद कुछ करूँगा। सच में, मैं बता रहा हूँ, जेफ़... 39 00:02:07,000 --> 00:02:09,800 मुझे नहीं पता कि मैं क्या करूँगा, पर मैं... 40 00:02:12,040 --> 00:02:15,720 मुझे... मुझे सारी बात समझ में नहीं आ रही। 41 00:02:16,600 --> 00:02:17,960 कुछ भी समझ नहीं आ रहा। 42 00:02:18,400 --> 00:02:20,800 -मैं पूरी तरह से... -कोई बात नहीं। 43 00:02:24,000 --> 00:02:24,960 धत् तेरी। 44 00:02:27,800 --> 00:02:28,600 अच्छा। 45 00:02:28,720 --> 00:02:32,160 कुछ दिनों की खातिर। ऐसा लगता है कि बात करने वाला कोई हो। 46 00:02:32,280 --> 00:02:34,760 -यार, मैं कोई काम नहीं रखूँगा। -शुक्रिया। 47 00:02:34,840 --> 00:02:38,360 -जब तक चाहो, मैं साथ रहूँगा। -तुम्हें मेरा एक काम करना होगा। 48 00:02:38,440 --> 00:02:40,400 -यह क्या है? -उसका सेलफ़ोन। 49 00:02:41,800 --> 00:02:43,360 -क्या? -उसका पता लगाओ। 50 00:02:44,280 --> 00:02:45,720 पॉल का पता लगाओ। 51 00:02:46,360 --> 00:02:50,120 ऐसी चीज़ें हैं जिन्हें नहीं खोल सकता। फ़ोल्डर जो मैं नहीं खोल सकता। 52 00:02:50,200 --> 00:02:51,680 -नहीं, जेमी... -इसे खोलो। 53 00:02:51,760 --> 00:02:53,920 -जेमी... -तुम खोल सकते हो, मैं नहीं। 54 00:02:54,000 --> 00:02:55,480 जेफ़, प्लीज़। 55 00:02:55,560 --> 00:02:58,760 मेरी पत्नी एक नहीं, बल्कि दो-दो लोगों के साथ सो रही है। 56 00:02:58,840 --> 00:03:01,640 -जेमी... -उसका पासवर्ड लोर्का69 है। 57 00:03:01,720 --> 00:03:03,280 -जेम... -सभी बड़े अक्षर, अच्छा? 58 00:03:03,360 --> 00:03:07,080 तुम्हारी मदद चाहिए, जेफ़, ठीक है? ऐसा लगता है जैसे डूब रहा हूँ, यार। 59 00:03:07,160 --> 00:03:09,080 -हैलो, गुड़िया। कैसी हो? -हैलो, पापा। 60 00:03:09,160 --> 00:03:10,800 -हैलो। -ग्रेटा। दिन अच्छा था? 61 00:03:10,880 --> 00:03:12,480 -हाँ, शुक्रिया। -अंदर आओगी? 62 00:03:13,520 --> 00:03:14,960 चलो घुसो। 63 00:03:16,320 --> 00:03:19,520 जेफ़ अंकल कुछ रातों के लिए हमारे साथ रहेंगे। 64 00:03:19,600 --> 00:03:20,880 वह कहाँ सोएँगे? 65 00:03:20,960 --> 00:03:23,640 -अलग कमरे में। -यानी बच्चे के कमरे में। 66 00:03:27,680 --> 00:03:28,680 मिसेज़ ल्यूसी। 67 00:03:32,200 --> 00:03:34,560 -हैलो, मिस्टर लुइस। -आपने ज़रूर देखा होगा। 68 00:03:37,000 --> 00:03:39,560 -किसे देखा? -हिरण, जंगल में। 69 00:03:39,640 --> 00:03:41,720 फेफड़े में गोली मारकर मरने छोड़ दिया। 70 00:03:44,120 --> 00:03:46,920 कुत्तों के साथ घूमती हैं तो लगा कि आपने देखा होगा। 71 00:03:48,560 --> 00:03:50,280 -मैंने कुछ नहीं देखा। -अच्छा। 72 00:03:50,800 --> 00:03:53,920 अगर कोई अजीब सा नज़र आए तो मुझे मैसेज भेज दीजिएगा। 73 00:03:54,440 --> 00:03:55,440 ज़रूर। 74 00:03:58,000 --> 00:03:59,200 मुझे चलना चाहिए। 75 00:04:13,600 --> 00:04:16,120 आमनडीन ने कहा कि दुख-चिकित्सा के लिए जा रहे हो। 76 00:04:16,480 --> 00:04:17,880 उसके सात चरण होते हैं। 77 00:04:19,640 --> 00:04:22,000 अस्वीकार। ग्लानि। गुस्सा। 78 00:04:22,080 --> 00:04:24,440 समझौता। उदासी। 79 00:04:24,520 --> 00:04:27,240 पुनर्निर्माण। स्वीकार। 80 00:04:27,360 --> 00:04:28,640 उत्तमता। 81 00:04:29,080 --> 00:04:31,360 -आठ हुए। -उनके पर्चे हैं। 82 00:04:32,880 --> 00:04:36,680 कोई आपको नहीं बताता कि क्या करना है यदि आपका बच्चा... 83 00:04:43,360 --> 00:04:45,240 -लोर्का69? -सभी बड़े अक्षर। 84 00:04:56,200 --> 00:04:58,760 मैं बड़ी बहन बनना चाहती थी। 85 00:04:59,320 --> 00:05:00,640 मुझे पता है। 86 00:05:07,360 --> 00:05:09,560 हमारा परिवार अभी भी एक है न? 87 00:05:12,800 --> 00:05:13,800 ए। 88 00:05:14,520 --> 00:05:17,240 ए। बिल्कुल है। 89 00:05:18,240 --> 00:05:19,240 ठीक है? 90 00:05:20,240 --> 00:05:22,480 मेरी तरफ़ देखो। बिल्कुल है। 91 00:05:23,160 --> 00:05:24,240 बिल्कुल है। 92 00:05:26,480 --> 00:05:27,920 माँ ठीक हो जाएँगी? 93 00:06:14,840 --> 00:06:18,360 पासवर्ड डालें लोर्का69 94 00:06:18,440 --> 00:06:19,760 मेरा फ़ोन नहीं मिल रहा। 95 00:06:20,360 --> 00:06:22,360 अजीब बात है। सोफ़े के बगल में देखा? 96 00:06:22,760 --> 00:06:24,600 हाँ, हर जगह देख लिया। 97 00:06:24,680 --> 00:06:26,240 ज़रूर मिल जाएगा। 98 00:06:27,040 --> 00:06:28,560 मुझे देर हो रही है। बाय। 99 00:06:28,640 --> 00:06:30,040 -फिर मिलेंगे। बाय। -बाय। 100 00:06:50,080 --> 00:06:51,080 गुड मॉर्निंग। 101 00:06:54,400 --> 00:06:56,600 आमनडीन 102 00:06:56,680 --> 00:06:58,960 बताओ, एक सामन, एक गोश्त, 103 00:06:59,040 --> 00:07:01,960 एक सवीचे, एक लॉबस्टर, एक भरता, एक चिप। 104 00:07:02,040 --> 00:07:04,240 -समुद्री बास में कितना समय है? -एक मिनट। 105 00:07:04,320 --> 00:07:05,160 सजावट, क्रिस? 106 00:07:05,840 --> 00:07:07,920 -चिकना। -कटा हुआ। 107 00:07:09,880 --> 00:07:10,920 चमकीला? 108 00:07:11,720 --> 00:07:12,720 आज़ादी। 109 00:07:14,800 --> 00:07:15,760 बिना तार का। 110 00:07:15,840 --> 00:07:17,480 मेरे पास चम्मच नहीं हैं। 111 00:07:17,560 --> 00:07:20,080 चम्मच कहाँ है? चम्मच के बिना कुछ नहीं कर सकता। 112 00:07:20,160 --> 00:07:22,520 मैं क्या करूँगा? शुक्रिया। हे भगवान! 113 00:07:22,600 --> 00:07:25,080 अब, इसकी दिखावट बयान करने के लिए एक शब्द। 114 00:07:25,160 --> 00:07:26,840 ज़रूरी नहीं कि ठीक-ठीक हो। 115 00:07:26,920 --> 00:07:29,040 जो भी मन में आए। 116 00:07:29,840 --> 00:07:31,440 इसे देख कैसा लगता है? 117 00:07:31,520 --> 00:07:33,400 -गुणवत्ता? -संतुलन। 118 00:07:33,480 --> 00:07:35,240 -सहूलियत। -ताकत। 119 00:07:35,320 --> 00:07:37,160 -नमक डाला है, नेल्ली? -हाँ, शेफ़। 120 00:07:37,240 --> 00:07:38,720 -पक्का? -पक्का। 121 00:07:38,800 --> 00:07:39,920 अच्छा। 122 00:07:40,000 --> 00:07:43,480 बच्चों के नाश्ते के बाद, मैं गिरे हुए टुकड़े उठा सकती हूँ, 123 00:07:43,560 --> 00:07:46,160 और बड़ा आसान होगा। उनके बाद साफ़ करना। 124 00:07:46,240 --> 00:07:47,920 या फिर समंदर किनारे से लौटकर? 125 00:07:48,000 --> 00:07:49,040 रेत को? 126 00:07:49,120 --> 00:07:51,400 या कुत्ते की टोकरी। कुत्ते के बालों को। 127 00:07:51,480 --> 00:07:52,640 खींचना। 128 00:07:53,640 --> 00:07:54,680 सुविधाजनक। 129 00:07:55,120 --> 00:07:56,280 प्लास्टिक। 130 00:08:09,520 --> 00:08:11,160 पिछले साल, उसके जन्मदिन पर, 131 00:08:11,240 --> 00:08:13,040 मैंने सटिरस को टेनिस रैकेट दिलाया, 132 00:08:13,120 --> 00:08:15,000 और वह ठीक इसी रंग का था। 133 00:08:19,360 --> 00:08:20,360 माफ़ कीजिए। 134 00:08:29,040 --> 00:08:31,640 आपको पाँच दिनों में खोलना है। 135 00:08:32,160 --> 00:08:34,240 यह आपका पहला अकेले का रेस्तरां है। 136 00:08:34,800 --> 00:08:36,520 कैसा लग रहा है? घबराहट है? 137 00:08:37,520 --> 00:08:40,480 सच बताऊँ? बुरा हाल है। 138 00:08:40,520 --> 00:08:41,880 हाँ। नहीं, सच में। 139 00:08:43,760 --> 00:08:46,640 आपके लिए मिशलिन स्टार पाना क्या मायने रखेगा? 140 00:08:47,600 --> 00:08:49,200 देखिए, मैं बावर्ची हूँ। 141 00:08:50,360 --> 00:08:51,520 खाना पकाना पसंद है। 142 00:08:51,640 --> 00:08:54,840 स्टार के बारे में जानने से पहले भी मुझे पसंद था। 143 00:08:55,480 --> 00:08:59,520 यह मेरे लिए एक मौका है, एक अवसर कि मैंने अभी तक 144 00:08:59,600 --> 00:09:00,960 जो भी सीखा है, 145 00:09:01,040 --> 00:09:02,760 उसे लेकर कहूँ, "यही है।" 146 00:09:02,840 --> 00:09:05,880 यही कि, "यही मेरी पहचान है। 147 00:09:05,960 --> 00:09:07,480 "मैं यही हूँ।" 148 00:09:09,840 --> 00:09:11,760 तो, "आमनडीन"? 149 00:09:12,880 --> 00:09:14,240 यह नाम कहाँ से लिया? 150 00:09:14,320 --> 00:09:16,640 मेरी पत्नी का नाम है। वह फ़्राँसीसी है। 151 00:09:17,120 --> 00:09:19,320 -आपने उनके नाम पर रखा? -मैंने बताया न। 152 00:09:20,720 --> 00:09:22,840 -मुझे माफ़ कीजिएगा। -कोई बात नहीं। 153 00:09:22,880 --> 00:09:25,880 मैं ठीक से सोया नहीं। मुझे बेहद अफ़सोस है। 154 00:09:26,000 --> 00:09:27,520 -घबराइए नहीं। -मैं... 155 00:09:28,200 --> 00:09:30,440 कठोर, तुनकमिज़ाज। 156 00:09:30,520 --> 00:09:32,520 पता है, कुत्ते में एक "त" होता है। 157 00:09:32,640 --> 00:09:34,640 दरअसल, दो "त।" मैं सच में... 158 00:09:35,720 --> 00:09:40,840 तीन शब्दों में, आमनडीन आपके लिए क्या है? 159 00:09:44,200 --> 00:09:45,200 तीन शब्द। 160 00:09:47,760 --> 00:09:50,520 आमनडीन... यहाँ है। 161 00:09:50,640 --> 00:09:53,360 अरे, बाप रे। हैलो। तुम यहाँ... 162 00:09:53,440 --> 00:09:55,320 तुमसे कहा था, मेरा फ़ोन गुम हो गया। 163 00:09:55,400 --> 00:09:57,640 अच्छा, हाँ... माफ़ कीजिए। 164 00:09:58,640 --> 00:10:02,160 -यह आमनडीन है। आमनडीन... -जेमी, मैं तुमसे बात कर सकती हूँ? 165 00:10:03,440 --> 00:10:04,600 हाँ। 166 00:10:07,520 --> 00:10:09,640 चिकित्सक ने कहा, कोई बड़ा कदम नहीं। 167 00:10:10,160 --> 00:10:13,120 -अगर पैसों की चिंता है... -वह बात नहीं है। 168 00:10:14,640 --> 00:10:16,760 मतलब, है। बिल्कुल, मैं नहीं... 169 00:10:17,440 --> 00:10:18,720 मैं बस... 170 00:10:19,160 --> 00:10:20,480 तुम क्या करोगी? 171 00:10:21,040 --> 00:10:23,080 मैं वही करूँगी जो तुम करते हो। 172 00:10:24,040 --> 00:10:27,200 -तुम शेफ़ बनोगी? -नहीं। अपने जुनून को तलाशूँगी। 173 00:10:28,520 --> 00:10:31,360 तुम्हें अपना मिला। मुझे अपना तलाशना है। 174 00:10:31,440 --> 00:10:33,360 मुझे यह करना है, जेमी। 175 00:10:34,320 --> 00:10:37,120 मुझे यह बिल्कुल करना है, 176 00:10:37,200 --> 00:10:38,640 वरना मैं पागल हो जाऊँगी। 177 00:10:45,080 --> 00:10:48,520 मैंने पूरी ज़िंदगी एक चीज़ में यकीन किया। 178 00:10:49,280 --> 00:10:52,240 एक चीज़ जिसके बिना गुज़ारा नहीं। 179 00:10:54,040 --> 00:10:57,400 और अगर वह छिन जाए, तो सब कुछ छिन जाता है। 180 00:11:01,160 --> 00:11:02,160 मैंने उसे खो दिया। 181 00:11:05,840 --> 00:11:07,400 मुझे उसे दोबारा हासिल करना है। 182 00:11:10,320 --> 00:11:11,640 क्या? 183 00:11:13,480 --> 00:11:14,680 जादू। 184 00:11:24,120 --> 00:11:26,240 धत् तेरी। वह बेकार की नौकरी थी। 185 00:11:26,760 --> 00:11:27,960 भाड़ में जाए। 186 00:11:48,040 --> 00:11:48,960 बढ़िया। 187 00:11:49,240 --> 00:11:50,920 बड़ा प्यारा संगीत था। 188 00:11:52,000 --> 00:11:53,480 अच्छा है। 189 00:11:54,040 --> 00:11:56,080 -हैलो, जान। -हैलो, क्या चल रहा है? 190 00:11:56,600 --> 00:11:58,040 हैलो, तुम जेमी होगे। 191 00:11:58,520 --> 00:12:00,720 यह डैन है। मेरा नया गुरु है। 192 00:12:01,200 --> 00:12:03,000 बोला कि कमाल का वायलिन बजाती हूँ। 193 00:12:03,480 --> 00:12:06,080 अरे, बाप रे। तो, यह जो है, 194 00:12:06,160 --> 00:12:09,480 यह लूडवीको रस्टेल्ली, सन्1870 का है, जेनोआ से। 195 00:12:09,560 --> 00:12:12,040 संतुलित है। दमदार है। कमाल का है। 196 00:12:12,120 --> 00:12:14,760 कुछ बजाओ। जो मुझे बजाकर सुनाया, वही बजाओ। 197 00:12:14,840 --> 00:12:16,120 अच्छा। 198 00:12:30,760 --> 00:12:34,800 इसकी कीमत पता करके, बीमा करवाना चाहिए। मेरी गाड़ी से ज़्यादा कीमती है। 199 00:12:34,880 --> 00:12:37,040 नहीं। अविश्वसनीय है न? 200 00:12:39,040 --> 00:12:40,600 बिल्कुल अविश्वसनीय है। 201 00:12:41,360 --> 00:12:45,200 कॉर्नर कोपिया 202 00:12:45,280 --> 00:12:47,920 नमस्ते, मिसेज़ गेडिस। आप ठीक है? 203 00:12:48,000 --> 00:12:49,600 मैं इसे लौटा रही हूँ। 204 00:12:50,200 --> 00:12:53,040 ओह, अच्छा। कोई परेशानी है? 205 00:12:54,800 --> 00:12:56,520 -यह नामुमकिन है। -नहीं। 206 00:12:56,600 --> 00:12:58,120 नहीं। 207 00:12:58,200 --> 00:12:59,760 नहीं। कोई बात नहीं। 208 00:12:59,840 --> 00:13:01,760 घबराइए नहीं। सब ठीक है। 209 00:13:01,840 --> 00:13:03,320 सब ठीक है। 210 00:13:07,440 --> 00:13:08,360 बाय। 211 00:13:10,400 --> 00:13:12,920 तो, तुम्हारा क्या चल रहा है? कोई ताज़ा खबर? 212 00:13:13,880 --> 00:13:15,720 नहीं, बताने लायक कुछ भी नहीं। 213 00:13:15,800 --> 00:13:18,080 -जेफ़ कैसा है? -वह लंदन में है। 214 00:13:18,600 --> 00:13:20,840 तुमने उसे जन्मदिन पर क्या दिया? 215 00:13:24,080 --> 00:13:25,640 धत् तेरी। धत्। 216 00:13:38,480 --> 00:13:41,120 टियर्स ऑफ़ द जिराफ़ 217 00:13:41,200 --> 00:13:43,640 ऐन ऐनैटोमी ऑफ़ ऐनिमल्स 218 00:13:59,560 --> 00:14:01,680 प्यारे जेफ़ जन्म... 219 00:14:04,480 --> 00:14:06,400 कोको शेनेल अ लाइफ़ 220 00:14:14,800 --> 00:14:16,080 धत् तेरी। 221 00:14:19,200 --> 00:14:21,680 हैलो, ल्यू, मैं हूँ, हालचाल जानना चाहता था। 222 00:14:21,760 --> 00:14:24,280 यह जानने कि तुम कैसी हो, बदमाश कैसे हैं। 223 00:14:24,360 --> 00:14:27,080 समय मिलने पर वापस फ़ोन करना। तुमसे प्यार है। बाय। 224 00:14:33,400 --> 00:14:36,120 "कोको शेनेल का जन्म 1883 में, 225 00:14:36,200 --> 00:14:38,640 "समर के गरीब परिवार में हुआ, बाज़ारी कस्बा... 226 00:14:38,720 --> 00:14:40,560 "वह यकीनन उभरकर 227 00:14:40,640 --> 00:14:43,600 "आज तक की सबसे प्रभावशाली फ़ैशन डिज़ाइन बनीं... 228 00:14:43,680 --> 00:14:46,760 "ओबज़ान में छह सालों तक, शेनेल ने दरज़िन का काम किया। 229 00:14:46,840 --> 00:14:48,240 "कैबरे में गाना गाती थी... 230 00:14:48,320 --> 00:14:51,680 "साल 1918 में, शेनेल ने 31 रू कैंबॉन में इमारत खरीदी, 231 00:14:51,760 --> 00:14:53,160 "फ़ैशन की नगरी में। 232 00:14:53,280 --> 00:14:56,520 "साल 1921 में, उसने फ़ैशन बुटीक का शुरुआती रूप खोला... 233 00:14:56,600 --> 00:15:00,680 "...नौजवान पूर्व घुड़सवार अधिकारी और कपड़ा उत्तराधिकारी, एटियान बालसान। 234 00:15:00,760 --> 00:15:03,280 "तेईस की उम्र में, शेनेल बालसान की रखैल बनी। 235 00:15:03,400 --> 00:15:06,440 "उसकी शादी का जोड़ा बहुत ही घेरे वाली, 236 00:15:06,520 --> 00:15:08,800 "ऊपर से सिली चोली और स्कर्ट थीं 237 00:15:08,880 --> 00:15:12,480 "जिसमें ऐप्लीक की अलग से चुनरी थी और दूधिया मखमल के फूल थे। 238 00:15:14,800 --> 00:15:18,040 "तीन हज़ार से ज़्यादा सीप के चमकियों से बनी, 239 00:15:19,120 --> 00:15:21,600 "कोको की ड्रेस असाधारण से कहीं बढ़कर थी। 240 00:15:23,520 --> 00:15:25,200 "वह एक हंगामा थी।" 241 00:15:45,800 --> 00:15:48,040 सोरेल रैवियोली, स्काई स्कालप, 242 00:15:48,680 --> 00:15:51,520 भुनी हुई वील मीठी ब्रेड, क्विंस, अखरोट, 243 00:15:51,920 --> 00:15:54,280 तंदूरी बतख। मुख्य भोजन। 244 00:15:57,000 --> 00:16:02,920 वायलिन सीखने में कितना समय लगता है 245 00:16:03,000 --> 00:16:05,160 ओए, जेमी। क्या हाल है? 246 00:16:05,560 --> 00:16:06,560 हैलो। 247 00:16:15,240 --> 00:16:16,680 कैसा सीख रही है? बढ़िया? 248 00:16:16,760 --> 00:16:19,560 ऐमी? बढ़िया। बहुत बढ़िया। अभी जल्दी है... 249 00:16:19,640 --> 00:16:21,280 माफ़ करना, रुको। ऐमी कौन? 250 00:16:23,320 --> 00:16:24,960 -आमनडीन। -तुमने "ऐमी" कहा। 251 00:16:25,560 --> 00:16:27,040 -नहीं कहा। -हाँ, कहा। 252 00:16:27,120 --> 00:16:28,320 -नहीं कहा। -कहा। 253 00:16:28,400 --> 00:16:29,520 -कहा? -हाँ... 254 00:16:29,600 --> 00:16:31,720 यह क्या... क्या मतलब है! 255 00:16:32,600 --> 00:16:35,000 -मैं... क्या? कुछ नहीं। -मुक्का मारना था? 256 00:16:35,080 --> 00:16:37,480 -नहीं। -मुझे तो ऐसा ही लगा। 257 00:16:37,560 --> 00:16:39,360 मैं फ़्रिज को मारने वाला था। 258 00:16:40,680 --> 00:16:41,680 क्यों? 259 00:16:46,960 --> 00:16:49,200 मुझ पर बहुत दबाव है, यार। 260 00:16:49,280 --> 00:16:52,200 बहुत ज़्यादा दबाव है, इसलिए... क्योंकि... 261 00:16:52,280 --> 00:16:55,080 खाने के चलते फ़्रिज को मुक्का मारने वाला था। 262 00:16:55,160 --> 00:16:57,120 उसमें खाना होता है, इसलिए... 263 00:16:58,880 --> 00:17:00,840 अच्छा, ठीक है। बस... 264 00:17:01,720 --> 00:17:03,920 -अगली बार सावधान कर देना। -ज़रूर। 265 00:17:13,000 --> 00:17:15,080 तो तुम्हें मिशलिन अवार्ड मिलेगा क्या? 266 00:17:15,440 --> 00:17:16,320 क्या? 267 00:17:16,800 --> 00:17:18,800 -मिशलिन... -स्टार। मिशलिन स्टार। 268 00:17:18,880 --> 00:17:20,160 अवार्ड नहीं। स्टार। 269 00:17:20,240 --> 00:17:23,680 मिले तो अच्छा लगेगा। मुझे नहीं लगता। तुमसे किसने कहा? 270 00:17:23,760 --> 00:17:24,760 ऐमी। 271 00:17:28,960 --> 00:17:29,880 हैलो। 272 00:17:30,720 --> 00:17:31,880 क्या चल रहा है? 273 00:17:34,640 --> 00:17:37,040 पानी का गिलास ले रहा हूँ। 274 00:17:37,240 --> 00:17:39,760 शायद मैंने सी को डी से मिलाना सीख लिया। 275 00:17:39,800 --> 00:17:41,320 -क्या? -आकर सुनो। 276 00:17:41,400 --> 00:17:44,400 सुनते हैं। जेमी, फिर मिलेंगे। 277 00:17:46,720 --> 00:17:47,720 फिर मिलेंगे। 278 00:17:51,520 --> 00:17:53,320 धत् तेरी। 279 00:17:58,240 --> 00:17:59,280 मुख्य भोजन। 280 00:18:00,400 --> 00:18:02,160 जन्मदिन मुबारक हो, आमनडीन! 281 00:18:02,920 --> 00:18:04,480 जन्मदिन मुबारक हो, आमनडीन! 282 00:18:04,560 --> 00:18:06,400 यह हुई न बात! 283 00:18:08,520 --> 00:18:11,720 रुको। मैक्स, यह लो। 284 00:18:11,800 --> 00:18:12,880 हैप्पी बर्थडे आमनडीन 285 00:18:12,960 --> 00:18:14,800 आमनडीन, ज़रा हटो। अच्छा, तैयार हो? 286 00:18:14,880 --> 00:18:16,800 तैयार हो? चलो। 287 00:18:21,640 --> 00:18:22,960 तो मैंने उसकी कीमत पता की। 288 00:18:23,320 --> 00:18:24,960 -किसकी? -वायलिन की। 289 00:18:25,560 --> 00:18:28,680 -कब? -आज दोपहर। हम उस जगह गए थे। 290 00:18:29,000 --> 00:18:30,240 -"हम"? -मैं और डैन। 291 00:18:30,320 --> 00:18:32,720 -तुम डैन के साथ गई थी? -सोचो कितने की होगी। 292 00:18:32,800 --> 00:18:34,240 -मुझे नहीं पता। -अंदाज़न। 293 00:18:34,320 --> 00:18:36,440 -पता नहीं कि कहाँ से शुरू करूँ। -अंदाज़न। 294 00:18:38,560 --> 00:18:39,880 -पाँच हज़ार। -बेकार। 295 00:18:39,960 --> 00:18:41,160 -दस हज़ार। -एकदम बेकार। 296 00:18:41,240 --> 00:18:42,680 -बीस हज़ार। -थोड़ी सी। 297 00:18:42,760 --> 00:18:43,680 मुझे बता दो। 298 00:18:46,440 --> 00:18:48,560 साठ या सत्तर हज़ार। 299 00:18:48,640 --> 00:18:51,240 -यह तो कमाल की बात है। -ज़बरदस्त है। 300 00:18:51,400 --> 00:18:54,560 डैन ने कहा कि कुछ सौ ही बची हैं। 301 00:18:54,640 --> 00:18:55,880 -अच्छा? -हाँ। 302 00:18:55,960 --> 00:18:57,760 -हमें बीमा करवाना चाहिए। -हाँ। 303 00:18:58,320 --> 00:18:59,320 बिल्कुल। 304 00:19:02,800 --> 00:19:06,560 कल रात क्वीन एलिज़ाबेथ हॉल में डैन का एक कार्यक्रम है। 305 00:19:06,640 --> 00:19:07,520 जेफ़ कुछ मिला है 306 00:19:07,560 --> 00:19:10,240 -अच्छा? -हाँ, वह मुख्य वायलिन वादक है। 307 00:19:10,320 --> 00:19:13,920 मुख्य वादक को कार्यक्रम मास्टर कहते हैं, तो डैन वही है। 308 00:19:14,000 --> 00:19:15,000 क्या? 309 00:19:16,200 --> 00:19:17,920 -जाना चाहते हो? -हाँ, अच्छा लगेगा। 310 00:19:18,000 --> 00:19:18,880 रेस्तरां। सुबह 11 बजे। 311 00:19:18,960 --> 00:19:20,400 कुछ ही घंटों की बात है। 312 00:19:20,480 --> 00:19:23,080 कुछ समय निकाल पाओ तो तुम्हारे लिए अच्छा होगा। 313 00:19:23,800 --> 00:19:24,920 ठीक है, अच्छी बात है। 314 00:19:38,040 --> 00:19:38,920 हैलो। 315 00:19:39,320 --> 00:19:40,560 पीछे चले आओ। 316 00:19:41,280 --> 00:19:43,320 ब्रिगसी, ज़रा इसे खत्म कर दोगी? 317 00:19:44,200 --> 00:19:46,440 -हैलो। कैसा चल रहा है? -अच्छा है। 318 00:19:46,960 --> 00:19:48,400 -अच्छा है। -क्या पता चला? 319 00:19:48,480 --> 00:19:50,240 वीडियो है। अच्छा नहीं है। 320 00:19:55,880 --> 00:19:58,240 -चलाओ। -जेमी, तुम्हें देखना नहीं चाहिए। 321 00:19:58,320 --> 00:19:59,520 -चलाओ। -पक्का? 322 00:19:59,560 --> 00:20:01,560 हाँ। चलाओ। अभी चलाओ। 323 00:20:08,320 --> 00:20:12,400 -मुझे कहाँ चाहती हो? -मुझे कहाँ चाहते हो? 324 00:20:42,240 --> 00:20:43,480 जेम... 325 00:20:45,800 --> 00:20:49,720 आज रात के उद्घाटन के लिए वोग, वैनिटी फ़ेयर, और द टाइम्स से पक्का है। 326 00:20:51,720 --> 00:20:52,560 शुक्रिया। 327 00:21:02,880 --> 00:21:04,240 तो यह पॉल है। 328 00:21:05,280 --> 00:21:06,280 नहीं। 329 00:21:07,320 --> 00:21:08,320 यह जेसन है। 330 00:21:09,200 --> 00:21:11,280 जेसन बर्क, विज्ञापन निर्देशक। 331 00:21:11,720 --> 00:21:13,920 एडिनबर्ग में एक कॉन्फ्रेंस में मिले। 332 00:21:14,000 --> 00:21:16,000 एक ही होटल में ठहरे थे। 333 00:21:18,880 --> 00:21:19,920 तो, पॉल नहीं? 334 00:21:23,000 --> 00:21:24,000 या डेव? 335 00:21:29,800 --> 00:21:30,800 जेसन? 336 00:21:37,000 --> 00:21:38,800 -इसमें इसका नंबर है? -हाँ। 337 00:21:38,920 --> 00:21:40,320 -फ़ोन लगाओ। -नहीं लगा सकता। 338 00:21:40,400 --> 00:21:41,320 -सकते हो। -जेमी। 339 00:21:41,400 --> 00:21:42,800 -बिल्कुल सकते हो। -नहीं। 340 00:21:42,880 --> 00:21:43,720 क्यों नहीं? 341 00:21:45,800 --> 00:21:48,560 वह स्टोनहेंज के पास हाइवे ए-305 पर था, 342 00:21:49,280 --> 00:21:51,600 हेंज को पीछे रखकर सेल्फ़ी ले रहा था, 343 00:21:51,680 --> 00:21:54,280 जब उल्टी तरफ़ से आती ओकाडो गाड़ी से टकराया। 344 00:21:54,360 --> 00:21:56,760 वह विल्टशियर गेज़ेट और हैरल्ड में था। 345 00:21:56,840 --> 00:21:57,680 अच्छा है। 346 00:21:58,760 --> 00:22:01,080 उम्मीद है कि शरीर की हर हड्डी टूटी हो। 347 00:22:01,160 --> 00:22:02,000 नहीं। 348 00:22:02,080 --> 00:22:05,120 उम्मीद करता हूँ कि उसका सिर कटकर गिर गया हो 349 00:22:05,200 --> 00:22:07,760 और उसे ढूँढ़ने में हफ़्तों लगे। मिला ही न हो। 350 00:22:07,840 --> 00:22:11,640 उम्मीद है कि अभी भी कहीं, चूहों की भीड़ में पड़ा सड़ रहा हो और... 351 00:22:23,760 --> 00:22:27,040 जेसन ऐडम बर्क - 1984-2020 सदा हमारे दिलों में 352 00:22:35,920 --> 00:22:39,240 इसे वापस डेवन ले जाओ और खाली कर डालो। 353 00:22:39,320 --> 00:22:42,960 मुझे सब कुछ जानना है। मुझे जानना है अगर पाँच, सात, 354 00:22:43,760 --> 00:22:44,880 बारह हैं, ठीक है? 355 00:22:44,960 --> 00:22:47,200 मुझे सब कुछ जानना है, ठीक है? 356 00:22:48,520 --> 00:22:49,520 जेमी, तुम... 357 00:22:51,360 --> 00:22:52,640 तुम अपना जूता भूल गए। 358 00:22:56,040 --> 00:22:57,440 सब ठीक है, यार। 359 00:23:01,440 --> 00:23:02,480 जेमी! 360 00:23:18,040 --> 00:23:19,760 "नम्र दरज़िन के नाते भी, 361 00:23:20,160 --> 00:23:22,240 "कोको के काम के चलते वह अनोखी नज़र आई। 362 00:23:22,600 --> 00:23:24,320 "स्प्लिट स्टिच, स्टेम स्टिच, 363 00:23:24,400 --> 00:23:26,240 "सैटिन स्टिच, फ़्रेंच हेम। 364 00:23:26,560 --> 00:23:28,480 "कोको ने जल्दी से सब सीख लिया। 365 00:23:28,960 --> 00:23:32,680 "बारीकी से की गई हर सिलाई, किनारी, रफ़ू या कढ़ाई के चलते ही 366 00:23:32,760 --> 00:23:34,880 "वह महानता की राह पर चल निकल पाई। 367 00:23:34,960 --> 00:23:35,920 "निपुणता की। 368 00:23:37,040 --> 00:23:39,720 "सिर्फ़ उसके समय के लिए नहीं, हमेशा के लिए।" 369 00:24:27,280 --> 00:24:28,240 लो... 370 00:24:29,480 --> 00:24:30,480 बधाई हो। 371 00:24:31,160 --> 00:24:34,400 -अरे, बाप रे। -सच में कमाल का था। बहुत अच्छा लगा। 372 00:24:34,480 --> 00:24:36,400 कुछ पीने चलें? 373 00:24:36,480 --> 00:24:37,480 बहुत अच्छा लगेगा। 374 00:24:37,560 --> 00:24:39,680 लेकिन घर पर आया है, इसलिए... 375 00:24:40,800 --> 00:24:42,080 तुम लौट जाओ। 376 00:24:42,160 --> 00:24:44,840 डैनी के साथ ड्रिंक लेती हूँ, घर पर तुमसे मिलूँगी। 377 00:24:46,320 --> 00:24:47,320 फिर मिलेंगे, यार। 378 00:24:49,160 --> 00:24:50,160 -शुक्रिया। -ज़बरदस्त। 379 00:24:50,240 --> 00:24:52,480 समझ नहीं आता कि ऐसा कैसे बजा लेते हो। 380 00:25:21,320 --> 00:25:23,240 -कैसा था? -हाँ। 381 00:25:24,040 --> 00:25:25,280 बहुत ही कमाल का था। 382 00:25:58,920 --> 00:25:59,920 ल्यू? 383 00:28:45,680 --> 00:28:47,680 संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम 384 00:28:47,760 --> 00:28:49,760 रचनात्मक पर्यवेक्षक दिनेश शाकुल