1
00:00:07,091 --> 00:00:09,593
{\an8}डेज़ी जोंस एंड द सिक्स में अब तक...
2
00:00:10,386 --> 00:00:11,262
क्या छूट गया?
3
00:00:11,262 --> 00:00:12,388
यह बंदा कौन है?
4
00:00:12,388 --> 00:00:15,015
दोस्तो, यह निकी है। मेरा पति।
5
00:00:15,015 --> 00:00:16,142
हैलो।
6
00:00:18,102 --> 00:00:19,228
यह लंबा दौरा होगा।
7
00:00:19,228 --> 00:00:21,522
न जाना चाहो तो कोई बात नहीं।
8
00:00:21,522 --> 00:00:23,816
मेरे बिना दौरा नहीं होगा, बेवकूफ़ कमीने।
9
00:00:23,816 --> 00:00:26,402
टूर पर "लुक ऐट अस नाओ" क्यों नहीं गा रहे?
10
00:00:26,402 --> 00:00:28,028
नए गानों को मौका देना...
11
00:00:28,028 --> 00:00:29,363
वह वजह नहीं है।
12
00:00:29,363 --> 00:00:30,781
इसे असली मान लूँ?
13
00:00:30,781 --> 00:00:34,034
-कि तुम ख़ुश हो? प्यार में हो?
-ख़ुश हूँ! और प्यार में हूँ!
14
00:00:34,034 --> 00:00:37,163
मुझे पता है कि प्यार में
होने पर तुम कैसी लगती हो।
15
00:00:39,123 --> 00:00:41,500
मैं उलझन और तकलीफ़ में थी
16
00:00:41,500 --> 00:00:43,127
और तुमने मेरा साथ दिया।
17
00:00:43,127 --> 00:00:44,670
बस वह दोबारा कभी नहीं होगा।
18
00:00:45,421 --> 00:00:47,298
एल्बम बनने से ही सेक्स कर रहे हैं।
19
00:00:47,298 --> 00:00:49,675
तुम सब खुद इतने मशगूल थे
कि ध्यान नहीं दिया।
20
00:00:50,176 --> 00:00:51,802
उसने इतना नशा पहले नहीं किया।
21
00:00:53,721 --> 00:00:55,181
यह मत कहना कि पता नहीं।
22
00:00:55,181 --> 00:00:57,683
मंच पर नशे में होती है, गाना भूल जाती है।
23
00:00:57,683 --> 00:00:58,893
डेज़ी!
24
00:01:00,186 --> 00:01:01,937
डेज़ी?
25
00:01:02,313 --> 00:01:03,314
यहाँ नहीं हो सकता।
26
00:01:19,830 --> 00:01:20,748
हैलो।
27
00:01:23,167 --> 00:01:24,168
तुम्हें जगा दिया?
28
00:01:27,254 --> 00:01:28,464
क्या हुआ था?
29
00:01:30,090 --> 00:01:32,218
तुमने थोड़ा मज़ा किया था।
30
00:01:32,218 --> 00:01:33,385
शायद कुछ ज़्यादा किया।
31
00:01:34,136 --> 00:01:35,888
ए, पर अब तुम ठीक हो।
32
00:01:36,764 --> 00:01:38,599
मैं नाश्ता मँगवाता हूँ, ठीक है?
33
00:01:48,609 --> 00:01:49,610
हैलो, सुनो।
34
00:01:49,610 --> 00:01:52,071
हमें कुछ नाश्ता मिलेगा, प्लीज़? शुक्रिया।
35
00:01:52,947 --> 00:01:54,573
हाँ, सही कहा।
36
00:02:02,456 --> 00:02:04,083
ज़रा ठहरो। डेज़ी।
37
00:02:06,836 --> 00:02:08,754
डेज़ी। कहाँ जा रही हो?
38
00:02:09,630 --> 00:02:11,799
डेज़ी। तुम्हें बिस्तर में होना चाहिए। चलो।
39
00:02:11,799 --> 00:02:12,800
वापस अंदर चलो!
40
00:02:13,133 --> 00:02:14,510
डेज़ी!
41
00:02:17,012 --> 00:02:18,347
-डेज़ी!
-तुम ठीक हो?
42
00:02:18,848 --> 00:02:20,599
मुझे बताओ आख़िर हुआ क्या था।
43
00:02:21,267 --> 00:02:22,268
डेज़ी, प्लीज़।
44
00:02:24,270 --> 00:02:26,897
-तुम्हें कितना याद है?
-यही कि तुम वहाँ थे।
45
00:02:27,273 --> 00:02:28,607
डेज़ी, दरवाज़ा खोलो!
46
00:02:31,902 --> 00:02:32,862
डेज़ी, प्लीज़।
47
00:02:33,988 --> 00:02:35,823
रॉड ने डॉक्टर को बुलाया और उसने...
48
00:02:37,658 --> 00:02:39,410
उसने तुम्हारे शरीर से नशा हटाया।
49
00:02:39,410 --> 00:02:42,121
हम चले आए। नहीं लगा
कि जागने पर मुझे वहाँ चाहोगी।
50
00:02:43,664 --> 00:02:46,166
और पूरे समय वह कहाँ था?
51
00:02:52,882 --> 00:02:54,049
अपना सामान बाँध लो।
52
00:02:54,967 --> 00:02:57,011
डेज़ी, तुम सुनोगी नहीं, है न?
53
00:02:57,011 --> 00:02:59,680
-नहीं पता था क्या करूँ।
- शॉवर में छोड़ दिया?
54
00:03:02,933 --> 00:03:05,394
-डेज़ी।
-मैंने कहा कि अपना सामान बाँध लो
55
00:03:05,394 --> 00:03:06,854
और यहाँ से दफ़ा हो जाओ!
56
00:03:08,147 --> 00:03:09,148
नहीं।
57
00:03:10,858 --> 00:03:12,776
डेज़ी।
58
00:03:19,575 --> 00:03:21,493
तुमने उसकी बात सुन ली।
59
00:03:21,952 --> 00:03:24,204
तुम बहुत बड़ी गलती कर रही हो।
60
00:03:30,920 --> 00:03:31,962
इसके लिए पछताओगी।
61
00:04:44,410 --> 00:04:46,996
{\an8}डेज़ी जोंस एंड द सिक्स
62
00:04:55,921 --> 00:05:00,884
ट्रैक 9 :
"फ़ील्स लाइक द फर्स्ट टाइम"
63
00:05:06,932 --> 00:05:11,562
आप तकलीफ़ भुलाने के लिए, भावनाओं को
दबाने के लिए ड्रग लेने लगते हैं।
64
00:05:13,022 --> 00:05:16,025
पर ड्रग भावनाओं को
दबाने के बजाय उभारती हैं।
65
00:05:17,234 --> 00:05:19,778
{\an8}तो नशा छोड़ना
अपनी समझ वापस पाने जैसा होता है।
66
00:05:19,778 --> 00:05:21,155
{\an8}डेज़ी जोन्स
प्रमुख गायिका और गीतकार
67
00:05:21,155 --> 00:05:22,948
हमें बिली से प्यार है
68
00:05:23,782 --> 00:05:27,619
और जब आप अपनी समझ
वापस पाते हैं, तो बहुत जल्दी ही
69
00:05:27,619 --> 00:05:30,956
आपको याद आता है कि आप
पहले किस चीज़ को भुलाना चाहते थे।
70
00:05:30,956 --> 00:05:33,292
डेज़ी! ऑटोग्राफ़!
71
00:05:35,461 --> 00:05:36,712
कमीनी साली!
72
00:05:41,800 --> 00:05:44,428
हर कहानी का अंत होता है
73
00:05:44,428 --> 00:05:48,557
और रुके रहना नहीं है हमारा काम
74
00:05:49,016 --> 00:05:52,728
क्यों न हम उसे बंद कर दें
75
00:05:52,728 --> 00:05:56,023
भूल जाएँ कि कभी ऐसा हुआ था
76
00:05:56,857 --> 00:05:59,401
बदहाल होने के बावजूद, डेज़ी में बड़ा जोश था।
77
00:06:00,527 --> 00:06:02,404
लेकिन यह बहुत ही...
78
00:06:02,946 --> 00:06:04,490
{\an8}कैरेन सर्को
कीबोर्ड
79
00:06:04,490 --> 00:06:05,699
{\an8}...दुखद था।
80
00:06:06,450 --> 00:06:07,993
{\an8}फ़ोन उठाओ, सिमोन।
81
00:06:07,993 --> 00:06:11,580
जब ज़रूरत थी तुम्हारी
तुम नहीं थे मौजूद
82
00:06:11,580 --> 00:06:13,290
तुम नहीं थे मौजूद
83
00:06:13,791 --> 00:06:18,545
तुम नहीं थे मौजूद
84
00:06:35,687 --> 00:06:37,606
मैं बस में अब और सफ़र नहीं कर सकती।
85
00:06:51,328 --> 00:06:52,996
चौदह साल की उम्र से
86
00:06:54,414 --> 00:06:56,708
मैं ऐसी ज़िंदगी चाहती थी।
87
00:06:57,876 --> 00:06:58,794
हाँ, मैं भी।
88
00:07:00,295 --> 00:07:03,382
तो हम किसलिए इतनी दुखी हैं?
89
00:07:08,470 --> 00:07:09,388
पता नहीं।
90
00:07:10,931 --> 00:07:11,974
मुझे भी नहीं पता।
91
00:07:13,267 --> 00:07:14,101
और इससे...
92
00:07:16,186 --> 00:07:17,312
इससे और बुरा लगता है।
93
00:07:19,189 --> 00:07:20,357
और तुम बदतर बनाते हो।
94
00:07:20,983 --> 00:07:22,151
कैसे बदतर बनाता हूँ?
95
00:07:22,568 --> 00:07:23,944
क्योंकि तुम सही थे।
96
00:07:25,988 --> 00:07:27,281
और मुझे उससे नफ़रत है।
97
00:07:29,741 --> 00:07:30,784
नफ़रत है कि...
98
00:07:33,120 --> 00:07:34,746
तुमने मुझे उस हाल में देखा।
99
00:07:38,584 --> 00:07:39,626
और नफ़रत है कि...
100
00:07:40,961 --> 00:07:42,921
कि तुमने ही मुझे बचाया।
101
00:07:50,012 --> 00:07:52,389
मैं भी उससे गुज़रा हूँ, याद है?
102
00:07:53,515 --> 00:07:54,975
टेडी को फ़ोन क्यों नहीं करतीं?
103
00:08:00,022 --> 00:08:02,524
पता है न कि मैं तुम्हें ले चलूँगा?
104
00:08:03,066 --> 00:08:04,693
अगर तुम कभी जाना चाहो।
105
00:08:13,619 --> 00:08:14,995
आज रात यहाँ सो सकती हूँ?
106
00:08:20,709 --> 00:08:22,211
बेशक। मैं...
107
00:08:41,313 --> 00:08:45,192
तो रुको, वह उसे वहाँ छोड़कर जाने वाला था?
108
00:08:45,901 --> 00:08:47,027
हाँ, शायद।
109
00:08:47,361 --> 00:08:49,655
बहुत बुरा हुआ। बेचारी डेज़ी।
110
00:08:49,655 --> 00:08:51,031
वह ठीक तो है?
111
00:08:52,658 --> 00:08:53,909
वह डेज़ी है...
112
00:08:55,244 --> 00:08:57,162
दौरे पर बिना नशे के रहना कैसा लगा?
113
00:08:58,080 --> 00:09:00,624
"बिना नशे के" सही शब्द नहीं हैं। नहीं।
114
00:09:00,624 --> 00:09:04,711
मैंने बस अपने लिए नियम बना लिए थे।
115
00:09:04,711 --> 00:09:06,338
नशे की गोली सुबह नहीं खानी।
116
00:09:06,338 --> 00:09:08,423
ज़रा सी कोकीन, पर सिर्फ़ शो से पहले।
117
00:09:09,591 --> 00:09:11,301
रात को सोने के लिए एक गोली।
118
00:09:12,844 --> 00:09:16,014
उन हालात में मैं बस इतना ही कर सकती थी।
119
00:09:28,277 --> 00:09:30,404
तुम्हें आराम चाहिए। जाओ।
120
00:09:45,085 --> 00:09:47,004
कुछ रात पहले मैं मरते-मरते बची।
121
00:09:50,340 --> 00:09:51,967
तुमसे प्यार है, डेज़ी!
122
00:09:55,554 --> 00:09:57,556
मौत इतनी करीब थी।
123
00:09:58,307 --> 00:10:00,809
डेज़ी, तुमसे प्यार है!
124
00:10:03,854 --> 00:10:05,272
डेज़ी!
125
00:10:06,815 --> 00:10:08,400
पर आज रात मैं ज़िंदा हूँ।
126
00:10:12,779 --> 00:10:14,531
और आज रात आप सब ज़िंदादिल हैं।
127
00:10:20,162 --> 00:10:23,290
तो आइए थोड़ी और देर
ज़िंदादिली को कायम रखते हैं!
128
00:10:33,800 --> 00:10:36,136
-आतिशबाज़ी चलाओ!
-क्या कहा?
129
00:10:36,136 --> 00:10:38,722
अब तुम्हारे शो की 15,000 टिकट बिक रही हैं।
130
00:10:38,722 --> 00:10:42,809
तुम्हें नहीं लगता कि अब थोड़ी आग
होनी चाहिए, इसे थोड़ा बड़ा करना चाहिए।
131
00:10:42,809 --> 00:10:46,271
सुनो, रॉड? ज़्यादा मत सोचो। मैं ही आग हूँ।
132
00:10:51,193 --> 00:10:52,194
वह लौट आई है।
133
00:10:54,571 --> 00:10:56,406
{\an8}सन् '77 की वसंत।
134
00:10:56,406 --> 00:10:57,824
{\an8}ऐडी राउंडट्री
बेस
135
00:10:57,824 --> 00:10:59,076
{\an8}वह पल हमारा था।
136
00:10:59,076 --> 00:11:01,203
{\an8}जब आप हालात में कोई बदलाव नहीं चाहते...
137
00:11:01,203 --> 00:11:02,371
{\an8}ग्राहम डन
प्रमुख गिटार वादक
138
00:11:02,371 --> 00:11:03,747
{\an8}...तब वे ज़रूर बदलते हैं।
139
00:11:13,131 --> 00:11:14,007
सब ख़त्म हो गया।
140
00:11:15,801 --> 00:11:18,178
ऐसे संगीत के चलते कोई हमें क्यों सुनेगा?
141
00:11:18,178 --> 00:11:19,971
हमारा दौर ख़त्म। पुराने हो गए।
142
00:11:19,971 --> 00:11:22,265
क्या कह रहे हो? इतनी चिंता मत करो।
143
00:11:25,519 --> 00:11:26,895
यह क्या बकवास है?
144
00:11:27,479 --> 00:11:28,522
आने वाला समय।
145
00:11:29,481 --> 00:11:30,690
अच्छा?
146
00:11:30,690 --> 00:11:33,026
सुनो, मैं अभी आता हूँ।
147
00:11:36,196 --> 00:11:37,906
ऐसे कमरों में गाना याद है?
148
00:11:38,782 --> 00:11:39,783
हाँ।
149
00:11:39,783 --> 00:11:41,159
मुझे उसकी याद आती है।
150
00:11:41,952 --> 00:11:42,869
मुझे भी।
151
00:11:43,954 --> 00:11:45,580
बिल्कुल!
152
00:11:49,501 --> 00:11:50,794
सुनो, दोस्त। हैलो।
153
00:11:51,628 --> 00:11:53,964
मैं भी एक बैंड में हूँ।
154
00:11:54,506 --> 00:11:55,507
द सिक्स?
155
00:11:56,758 --> 00:11:58,593
शायद तुम रेडियो नहीं सुनते।
156
00:11:58,593 --> 00:12:00,095
तुम्हें सुना है।
157
00:12:00,095 --> 00:12:03,014
मेरी छोटी बहन
हमेशा तुम्हारा रिकॉर्ड बजाती है।
158
00:12:10,772 --> 00:12:12,607
देश में हमारी एल्बम सबसे मशहूर थी।
159
00:12:12,941 --> 00:12:15,902
{\an8}कई ग्रैमी के लिए
हमें नामांकित किया गया था।
160
00:12:15,902 --> 00:12:17,070
{\an8}वॉरेन रोहास
ड्रम
161
00:12:17,070 --> 00:12:19,656
{\an8}हम सेटरडे नाइट लाईव पर थे। मतलब...
162
00:12:19,656 --> 00:12:21,908
पर सफलता हमेशा बनी नहीं रहती, है न?
163
00:12:24,953 --> 00:12:27,497
न्यू
यॉर्क
164
00:12:37,007 --> 00:12:38,508
डेज़ी।
165
00:12:38,508 --> 00:12:40,927
बड़ी होकर मेरी बेटी तुम जैसी बनना चाहती है।
166
00:12:42,596 --> 00:12:44,639
और बड़ा सपना देखो, गुड़िया।
167
00:12:45,307 --> 00:12:47,142
तुम जो चाहे, बन सकती हो।
168
00:13:00,113 --> 00:13:01,406
ए, इस बंदे को देखो!
169
00:13:02,824 --> 00:13:05,660
ए। रॉड ने नहीं बताया कि मैं आ रहा हूँ?
170
00:13:05,660 --> 00:13:07,329
बताया था। नहीं लगा कि आओगे।
171
00:13:07,329 --> 00:13:09,956
ए, चलो भी।
पता है मैं यह मौका नहीं छोड़ूँगा।
172
00:13:09,956 --> 00:13:11,833
जाकर तैयार होना है, ठीक है?
173
00:13:11,833 --> 00:13:13,460
सिमोन। वह तुम्हारे साथ है?
174
00:13:14,211 --> 00:13:15,170
नहीं।
175
00:13:15,170 --> 00:13:16,838
उससे जाम पर मिलने को कहा था
176
00:13:16,838 --> 00:13:18,965
पर लगा पहले उससे यहीं मुलाकात होगी।
177
00:13:18,965 --> 00:13:20,842
पता नहीं। थोड़ी देर में मिलती हूँ।
178
00:13:25,889 --> 00:13:28,391
धत् तेरे की।
179
00:13:29,059 --> 00:13:30,644
-ए, डेज़ी?
-धत् तेरे की।
180
00:13:32,270 --> 00:13:34,648
-डेज़ी?
-माफ़ करना, गोलियाँ नहीं मिल रहीं।
181
00:13:35,106 --> 00:13:36,608
-और मुझसे...
-सब ठीक है।
182
00:13:36,608 --> 00:13:38,777
ठीक नहीं है। सब ज़्यादा ही सच लगता है।
183
00:13:39,528 --> 00:13:40,445
नहीं कर सकती।
184
00:13:43,657 --> 00:13:46,993
और सीधा प्रसारण शुरू होगा छह, पाँच, चार...
185
00:13:51,456 --> 00:13:54,334
देवियो और सज्जनो, मेरा नया पसंदीदा बैंड,
186
00:13:54,334 --> 00:13:56,044
डेज़ी जोंस एंड द सिक्स।
187
00:14:22,988 --> 00:14:26,074
मैं मिली तुम्हें दहकती हुई
188
00:14:26,074 --> 00:14:29,286
यह दिन की रोशनी का है बदलाव
189
00:14:29,286 --> 00:14:32,122
जान, वह सब कुछ हो गया
190
00:14:32,914 --> 00:14:35,792
तुम हो मेरा उगता सूरज
191
00:14:35,792 --> 00:14:39,296
अरे, सुबह की लाली, तुम ही हो
192
00:14:39,296 --> 00:14:42,173
तुम हो मेरा उगता सूरज
193
00:14:42,173 --> 00:14:47,095
अरे, सुबह की लाली, तुम ही हो
194
00:14:49,931 --> 00:14:52,350
-कहाँ गए तुम
-कहाँ गए तुम
195
00:14:52,350 --> 00:14:55,729
-जब कबूलना था तुम्हें
-जब कबूलना था तुम्हें
196
00:14:55,729 --> 00:14:58,982
-जब तुमने बढ़कर मुझे छुआ
-जब तुमने बढ़कर मुझे छुआ
197
00:14:58,982 --> 00:15:01,818
और नहीं दे पाई तुम्हें ज़्यादा
198
00:15:03,737 --> 00:15:04,863
यह ताज़ा छपा है।
199
00:15:07,741 --> 00:15:09,326
मिलते ही तुम्हारे पास ले आया।
200
00:15:09,326 --> 00:15:10,660
देरी के लिए माफ़ करना।
201
00:15:12,495 --> 00:15:15,081
मज़ाक कर रहे हो?
ज़िंदगी भर इसी का इंतज़ार था।
202
00:15:15,457 --> 00:15:17,751
फिर एटिक रिकार्ड्स में स्वागत है।
203
00:15:23,256 --> 00:15:25,300
बस एक बात है जिसे...
204
00:15:26,259 --> 00:15:28,887
इस बारे में हमें बात करनी चाहिए।
205
00:15:33,016 --> 00:15:36,728
लगा था मुझे
कि उस रात की सुबह नहीं होगी कभी
206
00:15:36,728 --> 00:15:40,273
लगा था
कि रात की सुबह नहीं होगी कभी
207
00:15:40,273 --> 00:15:43,943
लगा था
कि रात की सुबह नहीं होगी कभी
208
00:15:43,943 --> 00:15:47,614
लगा था
कि रात की सुबह नहीं होगी कभी
209
00:15:47,614 --> 00:15:49,115
लगा था
210
00:16:17,227 --> 00:16:18,645
देखो, कोई दिक्कत नहीं है।
211
00:16:19,354 --> 00:16:20,271
क्या दिक्कत नहीं?
212
00:16:20,855 --> 00:16:22,232
वे अफ़वाहें नहीं चाहते।
213
00:16:22,232 --> 00:16:23,942
लेकिन वे अफ़वाहें नहीं हैं।
214
00:16:24,776 --> 00:16:26,820
चलो भी, बर्नी, तुम समझती हो। यह...
215
00:16:31,991 --> 00:16:36,538
देखो, वादा करती हूँ, इससे कुछ नहीं बदलेगा।
216
00:16:36,538 --> 00:16:38,123
बेशक बदल जाएगा।
217
00:16:39,874 --> 00:16:42,127
वे नहीं चाहेंगे मैं सफ़र पर साथ जाऊँ।
218
00:16:42,794 --> 00:16:44,629
मुझे तुम्हारे आसपास भी नहीं चाहेंगे।
219
00:16:45,213 --> 00:16:46,965
वैसा नहीं होने दूँगी। वे...
220
00:16:46,965 --> 00:16:48,758
तुम कुछ नहीं कर पाओगी।
221
00:16:50,468 --> 00:16:52,929
अभी तुम कुछ कर सकती हो।
222
00:16:54,305 --> 00:16:55,640
उनसे दफ़ा होने को कहो।
223
00:17:00,979 --> 00:17:01,980
क्या?
224
00:17:02,939 --> 00:17:04,691
मैं इसीलिए मेहनत कर रही थी।
225
00:17:05,066 --> 00:17:07,235
बर्नी, हमेशा से यही चाहती थी।
226
00:17:09,904 --> 00:17:11,197
लगा कि मुझे चाहती हो।
227
00:17:16,870 --> 00:17:18,121
-ए!
-चियर्स, दोस्तो!
228
00:17:18,121 --> 00:17:19,164
तुमसे प्यार है।
229
00:17:19,664 --> 00:17:21,040
कुछ और ही है।
230
00:17:22,292 --> 00:17:23,626
सुनो, अभी आता हूँ।
231
00:17:23,960 --> 00:17:25,462
अच्छा, जो चाहे करो।
232
00:17:29,424 --> 00:17:32,761
हैलो। आज रात तुमने कमाल कर दिया।
233
00:17:32,761 --> 00:17:35,764
-अरे, शुक्रिया।
-बिल्कुल सहज थी।
234
00:17:35,764 --> 00:17:37,098
-तुम भी।
-मज़ाकिया थी।
235
00:17:37,098 --> 00:17:38,099
शुक्रिया।
236
00:17:40,643 --> 00:17:41,853
पता है...
237
00:17:43,438 --> 00:17:45,815
बहुत से मर्द मज़ाकिया औरतों से डरते हैं।
238
00:17:46,441 --> 00:17:49,152
-सच में?
-हाँ। बहुत ज़्यादा।
239
00:17:49,152 --> 00:17:51,112
लेकिन मैं नहीं डरता।
240
00:17:51,821 --> 00:17:55,658
दरअसल, मुझे वह बहुत मस्त
लगता है। बहुत कामुक होता है।
241
00:17:56,951 --> 00:17:58,745
पता है मुझे क्या कामुक लगता है।
242
00:18:00,497 --> 00:18:01,706
नहीं।
243
00:18:02,332 --> 00:18:03,750
रॉक बैंड के ड्रम वादक।
244
00:18:09,297 --> 00:18:11,716
यही तो मेरे कहने का मतलब था।
245
00:18:16,471 --> 00:18:17,472
सच कह रही हो?
246
00:18:18,973 --> 00:18:20,892
-यह कैसा लगा?
-बढ़िया लगा।
247
00:18:20,892 --> 00:18:22,101
-सच में?
-हाँ।
248
00:18:22,101 --> 00:18:23,937
मतलब, कोकीन जितना बढ़िया नहीं।
249
00:18:24,479 --> 00:18:25,647
कोई मेडिक चाहिए!
250
00:18:26,022 --> 00:18:27,190
एम्बुलेंस बुलाओ!
251
00:18:36,741 --> 00:18:39,369
सब पीछे हटो! उन्हें रास्ता दो।
252
00:18:53,299 --> 00:18:55,677
थक्के के कारण दिल तक खून नहीं जा रहा था।
253
00:18:56,135 --> 00:18:57,220
उसका क्या मतलब?
254
00:18:57,220 --> 00:19:00,723
मतलब यह कि कुछ समय तक
हमें नुकसान का पूरा पता नहीं चलेगा,
255
00:19:00,723 --> 00:19:01,933
लेकिन वह स्थिर हैं।
256
00:19:02,851 --> 00:19:04,519
अच्छा। शुक्रिया।
257
00:19:13,152 --> 00:19:14,863
अभी एक जाम की ज़रूरत लग रही है।
258
00:19:21,995 --> 00:19:23,746
हादसों की कोई वजह होती है?
259
00:19:26,749 --> 00:19:27,667
पता नहीं।
260
00:19:31,254 --> 00:19:32,171
क्या मानती हो?
261
00:19:34,382 --> 00:19:37,176
यही मानती थी।
हर चीज़ में यकीन किया करती थी।
262
00:19:37,176 --> 00:19:40,263
भगवान में, फ़रिश्तों में,
स्वर्ग में और...
263
00:19:41,514 --> 00:19:43,391
आसमान में कोई हमारा रखवाला है।
264
00:19:45,059 --> 00:19:49,480
लेकिन मायामी की उस रात,
कसम से मैं एक पल के लिए मर गई थी
265
00:19:50,189 --> 00:19:51,983
और वहाँ कुछ भी नहीं था।
266
00:19:52,400 --> 00:19:53,943
एक भी कमबख्त चीज़ नहीं थी।
267
00:19:56,821 --> 00:19:57,906
तो अब नहीं जानती।
268
00:20:00,700 --> 00:20:03,161
डेज़ी, वाकई मेरा हौसला
बढ़ा रही हो। शुक्रिया।
269
00:20:03,161 --> 00:20:04,746
मैं बस सच बता रही हूँ।
270
00:20:08,207 --> 00:20:09,459
तो इसे कैसे समझाओगी?
271
00:20:12,378 --> 00:20:14,464
मतलब, मुझे बहुत पहले मर जाना चाहिए था।
272
00:20:16,299 --> 00:20:18,760
स्कूल के आधे बच्चों की तरह
जंग में मारा जाता।
273
00:20:18,760 --> 00:20:21,137
या शायद हेज़लवुड में ज़्यादा पीकर मरता,
274
00:20:21,638 --> 00:20:22,889
अपने बाप की तरह।
275
00:20:25,558 --> 00:20:27,268
लेकिन वैसा नहीं हुआ, है न?
276
00:20:29,270 --> 00:20:31,981
हुआ यह कि मैं एक बैंड में गाने लगा।
277
00:20:34,108 --> 00:20:37,236
हॉलीवुड बाज़ार में टेडी प्राइस
सिगरेट ख़रीदते हुए मिले।
278
00:20:43,701 --> 00:20:44,953
और फिर तुमसे मिला।
279
00:20:47,789 --> 00:20:48,873
और अब हम यहाँ हैं।
280
00:20:52,335 --> 00:20:53,544
इस मुकाम पर।
281
00:20:55,672 --> 00:20:56,839
यह ज़िंदगी पाकर।
282
00:20:58,007 --> 00:21:00,551
कहती हो कि आसमान में
कोई हमारा रखवाला नहीं है?
283
00:21:03,513 --> 00:21:04,472
चलो भी।
284
00:21:08,768 --> 00:21:10,770
ए, दोस्तो। उसे होश आ गया है।
285
00:21:14,357 --> 00:21:15,984
-मिल सकते हैं?
-बारी-बारी से।
286
00:21:17,193 --> 00:21:18,361
तुम जाओ।
287
00:21:27,412 --> 00:21:30,415
आप भी सोचें, मिस्टर प्राइस।
आपको अपना ख़याल रखना होगा।
288
00:21:30,415 --> 00:21:35,211
तो अब सिगरेट बंद, ड्रग्स बंद,
लाल माँस और शराब कम करें।
289
00:21:35,962 --> 00:21:37,088
काम का क्या?
290
00:21:37,547 --> 00:21:39,882
निर्भर करेगा। आपके काम में कितना तनाव है?
291
00:21:43,261 --> 00:21:44,846
एक और झटका सहन नहीं कर पाएँगे।
292
00:21:45,596 --> 00:21:46,973
हाँ, समझता हूँ।
293
00:21:49,475 --> 00:21:50,476
शुक्रिया, डॉक्टर।
294
00:22:01,362 --> 00:22:02,780
आपसे प्यार है, टेडी।
295
00:22:04,949 --> 00:22:06,159
सब कुछ आपका दिया है।
296
00:22:06,909 --> 00:22:08,369
अगर आप मर जाते, मैं...
297
00:22:10,788 --> 00:22:12,498
पता नहीं मैं क्या करता।
298
00:22:13,708 --> 00:22:15,501
मैं मरने वाला नहीं हूँ, बेटा।
299
00:22:16,252 --> 00:22:17,378
अभी तो नहीं।
300
00:22:19,213 --> 00:22:20,465
पर जब मरूँगा...
301
00:22:22,133 --> 00:22:24,302
तुम मेरे अंतिम संस्कार में नहीं बोलोगे।
302
00:22:29,974 --> 00:22:32,393
वादा करिए कि आप आराम करेंगे। ठीक है?
303
00:22:33,311 --> 00:22:35,438
अब हद से ज़्यादा काम नहीं करेंगे।
304
00:22:36,564 --> 00:22:37,607
टेडी!
305
00:22:38,566 --> 00:22:39,692
अगर ये जान ले लेगा...
306
00:22:41,527 --> 00:22:43,321
तो सफलता के शिखर पर मरूँगा।
307
00:23:01,380 --> 00:23:02,965
ए। वह ठीक हैं?
308
00:23:03,716 --> 00:23:06,260
-वह ठीक हैं।
-अच्छा।
309
00:23:08,763 --> 00:23:10,723
टेडी ने मुझ पर ध्यान दिया,
310
00:23:12,016 --> 00:23:13,518
मुझे अपनी सरपरस्ती दी।
311
00:23:15,394 --> 00:23:16,771
मुझे मौका दिया।
312
00:23:20,483 --> 00:23:22,485
भगवान का शुक्र है कि वह अब ठीक हैं।
313
00:23:26,656 --> 00:23:28,282
हमारे बीच भी सब ठीक चाहती हूँ।
314
00:23:35,498 --> 00:23:38,292
मैंने बहुत बुरी बातें कही थीं।
315
00:23:39,460 --> 00:23:41,671
-और मैं बेहद शर्मिंदा हूँ।
-डेज़ी।
316
00:23:55,393 --> 00:23:58,020
याद है कि उसके बाद शांति का एहसास हुआ था।
317
00:24:07,071 --> 00:24:08,156
बैंड की आम बातें।
318
00:24:08,656 --> 00:24:10,283
कुछ ख़ास नहीं हुआ।
319
00:24:10,283 --> 00:24:12,994
वॉरेन की एक फ़िल्म स्टार से
डेटिंग के अलावा।
320
00:24:13,411 --> 00:24:15,121
फ़िल्म स्टार को डेट कर रहा था।
321
00:24:16,414 --> 00:24:20,293
और बिली और मैं...
खैर, हमारी कभी बनती नहीं थी।
322
00:24:21,586 --> 00:24:25,590
लेकिन पहली बार, शायद मैं
हमारे एक टिकाऊ रूप की कल्पना कर सकती थी।
323
00:24:34,307 --> 00:24:35,725
-शुक्रिया।
-शुक्रिया।
324
00:24:36,934 --> 00:24:38,519
आप जाने-पहचाने लगते हैं।
325
00:24:42,231 --> 00:24:43,149
यकीन नहीं होता!
326
00:24:44,108 --> 00:24:47,069
अच्छा। मेरी टेबल पर होते हुए,
आपको कोई तंग नहीं करेगा।
327
00:24:47,528 --> 00:24:48,446
मेरा वादा रहा।
328
00:24:48,946 --> 00:24:50,031
बहुत-बहुत शुक्रिया।
329
00:24:51,741 --> 00:24:52,617
बहुत अजीब है।
330
00:24:54,035 --> 00:24:55,995
अगली एल्बम आने पर और बुरा होगा।
331
00:24:58,623 --> 00:25:00,166
उस बारे में सोच रही हो?
332
00:25:01,626 --> 00:25:03,669
हाँ, बेशक, उस बारे में सोच रही हूँ।
333
00:25:04,879 --> 00:25:06,005
कुछ लिखा है?
334
00:25:08,758 --> 00:25:10,259
हाँ, मैंने भी नहीं। नहीं।
335
00:25:15,056 --> 00:25:16,599
एक गाना है जो मैं...
336
00:25:16,599 --> 00:25:18,059
बिल लाइए, प्लीज़।
337
00:25:18,726 --> 00:25:20,811
साउंड चेक में नहीं पहुँच पाएँगे।
338
00:25:20,811 --> 00:25:22,188
बिली मेरी जगह बजा लेगा।
339
00:25:23,648 --> 00:25:25,024
उसके बस की बात नहीं।
340
00:25:26,734 --> 00:25:28,986
तुम्हारी ये बातें सुनकर अच्छा लगता है।
341
00:25:51,759 --> 00:25:54,804
झूठ बोलूँगी, मुझे चाहिए बस दोस्त
342
00:25:54,804 --> 00:25:57,682
यह आस्था नहीं चाहिए मुझे
343
00:25:57,682 --> 00:26:01,185
उनका प्यार कभी ज़िंदा नहीं रहेगा,
कहते हैं वे हमेशा
344
00:26:01,185 --> 00:26:04,105
देखो उसने क्या हाल किया होता
345
00:26:04,522 --> 00:26:07,525
भूल जाती जैसे अपना नाम
346
00:26:07,900 --> 00:26:10,236
कसम से कभी न खटखटाती
तुम्हारा दरवाज़ा अनचाहे
347
00:26:11,612 --> 00:26:14,115
तुम कहोगे कि वही बात नहीं थी
348
00:26:14,115 --> 00:26:16,909
हम पहले जैसे कभी न हो पाते
349
00:26:18,911 --> 00:26:22,206
मुझे नहीं था पता
350
00:26:22,206 --> 00:26:26,419
नहीं है वह मेरे बस में
351
00:26:29,005 --> 00:26:33,884
हमेशा से तुम ही थे
352
00:26:35,636 --> 00:26:40,891
हमेशा से तुम ही थे
353
00:26:42,268 --> 00:26:47,106
हमेशा से मैं सही थी
354
00:26:48,858 --> 00:26:54,322
हमेशा से तुम ही थे
355
00:26:58,075 --> 00:27:00,786
-वह थोड़ा गड़बड़ था।
-डेज़ी।
356
00:27:00,786 --> 00:27:01,746
ए।
357
00:27:07,960 --> 00:27:10,671
बोस्टन में जो हुआ, वह बता सकते हो?
358
00:27:12,798 --> 00:27:13,924
क्या कैरेन...
359
00:27:14,967 --> 00:27:17,136
कैरेन ने आपको बताया? वह...
360
00:27:18,471 --> 00:27:21,307
असल में, मेरा कुछ भी कहना वाजिब नहीं है।
361
00:27:21,307 --> 00:27:22,558
उसने मुझे बताया।
362
00:27:27,897 --> 00:27:28,939
थोड़ा पानी चाहिए।
363
00:27:32,401 --> 00:27:35,363
हे भगवान!
364
00:27:36,530 --> 00:27:37,823
हे भगवान।
365
00:27:37,823 --> 00:27:39,658
-ग्राहम, प्लीज़।
-माफ़ करना।
366
00:27:39,658 --> 00:27:42,286
माफ़ करना, आज तक मैं इतना ख़ुश कभी नहीं हुआ!
367
00:27:42,286 --> 00:27:43,871
ग्राहम, प्लीज़, बस करो।
368
00:27:44,663 --> 00:27:46,665
क्या हुआ? क्या बात है?
369
00:27:50,211 --> 00:27:51,837
हम सब संभाल लेंगे।
370
00:27:51,837 --> 00:27:53,172
कैसे?
371
00:27:53,923 --> 00:27:56,634
पता नहीं, पर हम हल निकाल लेंगे। ठीक है?
372
00:27:58,094 --> 00:28:00,971
-मतलब, कोई नया कीबोर्ड वादक ढूँढ़ लेंगे...
-क्या?
373
00:28:03,057 --> 00:28:05,601
मैं बच्चा पालने के लिए बैंड नहीं छोड़ूँगी।
374
00:28:06,268 --> 00:28:07,395
तुम छोड़ दोगे?
375
00:28:08,396 --> 00:28:09,772
नहीं। माफ़ करना। वह...
376
00:28:11,649 --> 00:28:12,775
वह नहीं कहना...
377
00:28:13,567 --> 00:28:16,237
ऐसा कभी नहीं चाहती थी, ग्राहम।
तुम जानते हो।
378
00:28:17,279 --> 00:28:19,073
कैरेन, तुम यह भी नहीं चाहती थी।
379
00:28:20,699 --> 00:28:22,076
थोड़ा वक्त लें?
380
00:28:22,701 --> 00:28:23,619
इस बारे में सोचें?
381
00:28:28,833 --> 00:28:29,959
अगले दिन हम घर गए।
382
00:28:31,502 --> 00:28:33,421
कमबख्त पिट्सबर्ग।
383
00:28:36,424 --> 00:28:40,928
पिट्सबर्ग
384
00:28:50,563 --> 00:28:52,231
हैलो!
385
00:28:52,231 --> 00:28:53,899
मेरा बेटा!
386
00:28:53,899 --> 00:28:55,109
दादी माँ!
387
00:28:57,111 --> 00:28:58,237
-कैरेन।
-हैलो।
388
00:29:01,282 --> 00:29:02,450
पापा!
389
00:29:10,374 --> 00:29:11,625
डेज़ी जोन्स!
390
00:29:14,086 --> 00:29:15,045
मिसेज़ डन।
391
00:29:28,476 --> 00:29:30,686
बचपन में हम इस इलाके में आते तक नहीं थे।
392
00:29:30,686 --> 00:29:33,147
अब अपनी माँ के लिए यहाँ घर ख़रीद लिया!
393
00:29:34,440 --> 00:29:36,734
मिसेज़ डन। आपसे मिलकर ख़ुशी हुई।
394
00:29:37,443 --> 00:29:38,694
यह लिज़ा है।
395
00:29:38,986 --> 00:29:41,405
ज़ाहिर है! मैं... मतलब...
396
00:29:42,448 --> 00:29:44,783
जीन वाइल्डर वाली फ़िल्म में अच्छी लगी।
397
00:29:44,783 --> 00:29:46,827
आप बहुत प्यारी हैं। शुक्रिया।
398
00:29:47,995 --> 00:29:49,788
और तुम वॉरेन के साथ हो?
399
00:29:50,998 --> 00:29:52,500
हाँ, है न?
400
00:29:52,500 --> 00:29:55,711
बता रहा हूँ, इससे द स्टूजेस
कारपेंटर्स जैसे लगेंगे।
401
00:29:56,045 --> 00:29:59,840
और लंदन से रमोन्स और बाकी लोग आ रहे हैं।
402
00:30:05,095 --> 00:30:06,305
बहुत मज़ेदार रहेगा।
403
00:30:11,227 --> 00:30:13,479
मैं जाकर कुछ पल उनके साथ बिताऊँगी।
404
00:30:14,355 --> 00:30:15,606
हैलो, जूल्ज़।
405
00:30:16,315 --> 00:30:19,276
गुड़िया, पापा के पास
क्यों नहीं जाती, तब तक मैं और डेज़ी
406
00:30:19,276 --> 00:30:20,819
बात कर लें? वह वहाँ हैं।
407
00:30:20,819 --> 00:30:21,737
यहीं ठीक है।
408
00:30:21,737 --> 00:30:24,740
-नहीं। यह बस...
-यह प्यारी बच्ची है।
409
00:30:24,740 --> 00:30:28,077
यह तुम्हारी दीवानी है।
410
00:30:29,203 --> 00:30:31,372
रोज़ कहती है, "डेज़ी जोन्स जैसा दिखना है,
411
00:30:31,372 --> 00:30:35,209
"मेरे बाल डेज़ी जोन्स जैसे लगने चाहिए
और मुझे डेज़ी जोन्स जैसा गाना है।"
412
00:30:38,337 --> 00:30:41,048
कभी इस बारे में सोचती हो?
413
00:30:41,423 --> 00:30:43,300
अपने बच्चे होने के बारे में?
414
00:30:43,300 --> 00:30:44,885
-हाँ, इस बारे में।
-नहीं।
415
00:30:46,011 --> 00:30:47,054
क्यों?
416
00:30:47,596 --> 00:30:52,101
नहीं। मेरे माँ-बाप बच्चे नहीं चाहते थे।
ख़ासकर मेरी माँ।
417
00:30:52,101 --> 00:30:56,605
तो मैं एक हादसे से
एक परेशानी में तब्दील हुई,
418
00:30:57,106 --> 00:31:00,276
फिर बिना सोची भूल बनी
और फिर शायद सबसे बुरी चीज़ बन गई।
419
00:31:01,193 --> 00:31:02,444
वह क्या है?
420
00:31:02,444 --> 00:31:03,654
मुकाबले की चीज़।
421
00:31:08,909 --> 00:31:11,370
पर सब माँ-बाप
बच्चे पालने में चूक करते हैं।
422
00:31:11,370 --> 00:31:12,329
यह सच है।
423
00:31:12,329 --> 00:31:16,500
और मैं किसी के साथ वैसा करने का
ज़िम्मेदार नहीं बनना चाहती।
424
00:31:18,711 --> 00:31:20,004
इसीलिए तुम चूकोगी नहीं।
425
00:31:21,839 --> 00:31:23,799
इतनी जल्दी पीछे मत हटो, डेज़ी।
426
00:31:24,383 --> 00:31:27,344
तुम में वे सब बातें हैं
जो तुम्हें पता भी नहीं हैं।
427
00:31:33,642 --> 00:31:35,561
रुको, अब तुम डॉक्टर लविंग कहलाते हो?
428
00:31:35,561 --> 00:31:37,980
डीडीएस। डॉक्टर ऑफ़ डेंटल सर्विसेज़।
429
00:31:38,397 --> 00:31:40,024
डॉक्टर लविंग।
430
00:31:40,774 --> 00:31:43,193
पसंद आया, यार। अश्लील फ़िल्म जैसा लगता है।
431
00:31:43,902 --> 00:31:46,530
अच्छा है, यार।
यहाँ बढ़िया ज़िंदगी जी रहे हो।
432
00:31:46,530 --> 00:31:47,615
हाँ, शुक्रिया।
433
00:31:47,948 --> 00:31:50,242
कभी सोचता हूँ कि काश बैंड में रहा होता,
434
00:31:50,242 --> 00:31:52,536
फिर सोचता हूँ मुझे जो मिला,
तुम कभी न पाओगे।
435
00:31:52,953 --> 00:31:54,038
आर्थिक सुरक्षा।
436
00:31:55,039 --> 00:31:57,875
इसमें तड़क-भड़क तो नहीं, लेकिन यह अहम है।
437
00:31:57,875 --> 00:32:03,297
इसके अलावा, कर देने और छह हिस्से करने के
बाद तुम लोग ज़्यादा नहीं कमाते होगे, है न?
438
00:32:06,133 --> 00:32:08,552
-चक के लिए एक और बियर लाते हैं।
-हाँ।
439
00:32:11,347 --> 00:32:14,516
{\an8}चक लविंग
पूर्व बेस वादक
440
00:32:18,646 --> 00:32:19,938
क्या हुआ?
441
00:32:19,938 --> 00:32:21,774
कुछ नहीं, मैं ठीक हूँ।
442
00:32:32,576 --> 00:32:34,328
मुझे अफ़सोस है।
443
00:32:35,704 --> 00:32:36,914
मुझे यह पसंद है।
444
00:32:36,914 --> 00:32:37,998
-अच्छा?
-हाँ।
445
00:32:37,998 --> 00:32:39,583
यह उनकी भी पसंदीदा है।
446
00:32:40,125 --> 00:32:42,169
अरे, यह क्या है?
447
00:32:42,544 --> 00:32:45,422
बीच पर जूल्ज़ सैंडपाइपरों के
पीछे भाग रही थी और...
448
00:32:45,964 --> 00:32:48,717
उसे लगा उसने इससे ज़्यादा
मज़ेदार चीज़ कभी नहीं देखी।
449
00:32:49,218 --> 00:32:51,261
-उफ़। बहुत ख़ुश लग रही है।
-हाँ।
450
00:32:51,679 --> 00:32:53,305
वह बड़ी हो रही है, है न?
451
00:32:57,267 --> 00:32:58,769
तुम क्या...
452
00:33:00,479 --> 00:33:02,314
सोचते हो...
453
00:33:03,148 --> 00:33:04,775
दूसरे बच्चे के बारे में?
454
00:33:08,028 --> 00:33:12,991
ज़ाहिर है, अभी नहीं। पर शायद दौरे के बाद?
455
00:33:15,369 --> 00:33:18,163
पता नहीं, जूलिया को भाई या बहन चाहिए होगा
456
00:33:18,163 --> 00:33:19,623
और मैं बस...
457
00:33:20,624 --> 00:33:22,751
मुझे लगता है इस बार हम तैयार होंगे।
458
00:33:23,460 --> 00:33:25,129
तुम एक और बच्चा चाहती हो?
459
00:33:27,423 --> 00:33:28,757
सच में चाहती हूँ।
460
00:33:32,302 --> 00:33:33,887
-क्या हुआ?
-ठीक है।
461
00:33:34,179 --> 00:33:35,347
इसे हाँ मानूँ?
462
00:33:36,765 --> 00:33:38,434
अभी नहीं, तुम्हारी माँ का घर है।
463
00:33:38,434 --> 00:33:39,768
मुझे परवाह नहीं।
464
00:33:42,521 --> 00:33:44,022
मुझे वह रात याद है।
465
00:33:46,108 --> 00:33:47,818
जाने कितने समय बाद पहली बार था
466
00:33:47,818 --> 00:33:49,403
जब कुछ लेना नहीं चाहती थी।
467
00:33:49,403 --> 00:33:52,156
न शराब पीना चाहती थी,
न ड्रग्स लेना चाहती थी।
468
00:33:56,368 --> 00:33:58,078
मुझे अपनी चाहत पता थी।
469
00:33:59,997 --> 00:34:01,749
तुम सबका तो मुझे नहीं पता
470
00:34:01,749 --> 00:34:04,418
लेकिन मैं इसके बदले और कुछ नहीं चाहूँगा।
471
00:34:06,670 --> 00:34:07,588
शुक्रिया।
472
00:34:08,547 --> 00:34:10,132
आज रात किसके लिए गाएँगे?
473
00:34:10,132 --> 00:34:11,133
परिवार के लिए।
474
00:34:11,842 --> 00:34:13,010
तीन पर "पिट्सबर्ग।"
475
00:34:15,804 --> 00:34:17,431
एक, दो, तीन।
476
00:34:17,806 --> 00:34:18,932
पिट्सबर्ग!
477
00:34:34,573 --> 00:34:38,494
मेरा पछतावा करते हो और मैं तुम्हारा
478
00:34:41,789 --> 00:34:46,168
पर मुझे परवाह नहीं तुम्हारे एहसास की
और नहीं परवाह क्या करते हो तुम
479
00:34:48,754 --> 00:34:52,341
मैं हालात के हाथों बिगड़ गई
जो है कुदरती
480
00:34:52,341 --> 00:34:54,718
कैसे चलती हूँ मैं
481
00:34:56,136 --> 00:35:00,974
तो आगे बढ़ो और मेरा पछतावा करो
लेकिन मैं तुमसे जीत जाऊँगी, यार
482
00:35:04,812 --> 00:35:09,066
मेरा पछतावा करते हो और मैं तुम्हारा
483
00:35:11,944 --> 00:35:16,657
तुम शराब पर बस नहीं रख सकते
और न ही कर सकते हो सच का सामना
484
00:35:18,951 --> 00:35:24,957
मैं हालात के हाथों बिगड़ गई
और मैं शिकार के लिए हूँ बिल्कुल तैयार
485
00:35:26,458 --> 00:35:32,047
तो आगे बढ़ो और मेरा पछतावा करो
लेकिन मैं छोड़ने वाली नहीं यह माइक
486
00:35:46,728 --> 00:35:48,897
शुक्रिया, पिट्सबर्ग!
487
00:36:16,300 --> 00:36:17,885
लाजवाब था, यार।
488
00:36:26,727 --> 00:36:27,978
यह लो।
489
00:36:32,900 --> 00:36:34,067
यह वाला ले सकता हूँ?
490
00:36:34,860 --> 00:36:35,903
डेज़ी, चलो।
491
00:36:45,704 --> 00:36:49,041
डेज़ी! डेज़ी!
492
00:37:02,429 --> 00:37:05,682
दिन हैं बेहद ख़ुशगवार
493
00:37:05,682 --> 00:37:09,186
आपको समझना होगा।
इस तरह अपनी ज़िंदगी गुज़ारने से,
494
00:37:10,354 --> 00:37:15,025
एक महँगे होटल में
एक सस्ते इंसान जैसा महसूस करने से आपका...
495
00:37:18,695 --> 00:37:19,947
संतुलन खो जाता है।
496
00:37:20,948 --> 00:37:22,157
मैं संतुलन खो बैठा।
497
00:37:24,284 --> 00:37:26,328
गुस्सा होकर मन ख़राब मत करो, समझे?
498
00:37:26,328 --> 00:37:29,831
-नहीं, वह भाड़ में जाए, रॉड। और यह भी।
-ऐडी...
499
00:37:30,207 --> 00:37:32,834
शायद मेरे पुराने टीचर मिस्टर ग्रांट दिखे।
500
00:37:32,834 --> 00:37:35,170
उसने कहा था मैं कभी कुछ नहीं कर पाऊँगा।
501
00:37:37,047 --> 00:37:38,173
तुम ठीक तो हो?
502
00:37:38,548 --> 00:37:39,883
बस थक गई हूँ। शायद...
503
00:37:40,634 --> 00:37:43,053
आज रात होटल में रुकूँ,
तो नाराज़ तो नहीं होगे?
504
00:37:44,930 --> 00:37:46,890
नहीं। मैं तुम्हारे साथ चलूँ?
505
00:37:47,265 --> 00:37:48,892
नहीं। अपनी माँ के साथ रुको।
506
00:37:49,726 --> 00:37:51,478
-बस थोड़ा आराम चाहिए।
-अच्छा।
507
00:37:52,270 --> 00:37:54,147
अच्छा। जो भी तुम चाहो।
508
00:37:56,191 --> 00:37:57,192
बाय।
509
00:37:57,192 --> 00:38:00,737
सुबह जागते हैं वे
510
00:38:01,154 --> 00:38:03,073
एक चीज़ होती है जो सही होती है,
511
00:38:03,991 --> 00:38:06,284
और एक चीज़ होती है जो आपके लिए सही होती है।
512
00:38:09,955 --> 00:38:12,833
दिक्कत यह है
कि वे दोनों कभी एक नहीं होती हैं।
513
00:38:13,667 --> 00:38:19,339
कभी चिंता नहीं की मैंने इस बात की
514
00:38:23,427 --> 00:38:26,221
लगता है तुम्हें लेना होगा एक फ़ैसला
515
00:38:26,221 --> 00:38:28,682
तोड़ कर निकलना होगा इस खोल को
516
00:38:29,433 --> 00:38:32,102
जो भी होगा, ठीक ही होगा
517
00:38:32,102 --> 00:38:36,273
मुझे बस चाहिए एक वादा जिसे निभा पाऊँ
518
00:38:37,065 --> 00:38:39,151
अपने से
519
00:38:42,779 --> 00:38:45,449
मैं अभी दूर हूँ तुमसे
520
00:38:48,744 --> 00:38:52,539
अभी दूर हूँ मैं अपनी मंज़िल से
521
00:38:54,916 --> 00:38:58,045
अपने दिलों की धड़कन करती हूँ महसूस
522
00:39:00,756 --> 00:39:03,717
यह रहा, 29 सीधा, "खाली और पीछे"?
523
00:39:04,551 --> 00:39:07,095
-आगे और पीछे।
-सही। बढ़िया, एक हल कर दिया।
524
00:39:11,808 --> 00:39:12,851
क्या हुआ?
525
00:39:12,851 --> 00:39:16,271
मुझे अभी आज से 20 साल बाद की
हमारी एक झलक दिखाई दी।
526
00:39:17,147 --> 00:39:18,315
-अच्छा?
-हाँ।
527
00:39:18,690 --> 00:39:20,358
-कैसा लगता था?
-बकवास।
528
00:39:20,358 --> 00:39:21,359
शुक्रिया।
529
00:39:23,737 --> 00:39:24,946
और हम क्या कर रहे थे?
530
00:39:24,946 --> 00:39:27,824
यही। बस हँसते हुए बचकानी हरकतें कर रहे थे।
531
00:39:29,868 --> 00:39:32,496
मुझे लगता है 20 सालों में हम साथ होंगे।
532
00:39:34,706 --> 00:39:35,874
गाने लिखते हुए और,
533
00:39:36,708 --> 00:39:38,794
हाँ, स्टेडियम में शो करते हुए।
534
00:39:39,294 --> 00:39:41,338
-भारी भीड़...
-हमें साथ होना चाहिए।
535
00:39:47,052 --> 00:39:48,303
यह नहीं कहना चाहिए था।
536
00:39:48,303 --> 00:39:50,222
-नहीं, ए...
-जाकर सामान बाँधती हूँ।
537
00:39:50,222 --> 00:39:51,473
नहीं, डेज़ी...
538
00:39:57,896 --> 00:39:59,147
मैं भी वही चाहता हूँ।
539
00:40:03,610 --> 00:40:05,445
लेकिन वह मेरी बीवी है।
540
00:40:06,988 --> 00:40:08,448
उसे कभी नहीं छोड़ूँगा।
541
00:40:11,535 --> 00:40:14,663
ऐसा? हमें ऐसा होना चाहिए।
542
00:40:14,663 --> 00:40:17,249
हम साथ गाएँगे।
जो भी महसूस करते हैं, करेंगे।
543
00:40:17,958 --> 00:40:20,335
उतार-चढ़ाव। ये सब इसका हिस्सा हैं।
544
00:40:20,335 --> 00:40:22,754
हम दस और एल्बम बनाएँगे, हम...
545
00:40:23,296 --> 00:40:24,256
मतलब, बस...
546
00:40:27,968 --> 00:40:28,844
सोचो...
547
00:40:30,303 --> 00:40:32,848
सोचो कि हम क्या कर सकते हैं,
हम दोनों मिलकर।
548
00:40:37,185 --> 00:40:38,270
यह काफ़ी नहीं है?
549
00:40:46,987 --> 00:40:50,782
ए, सुबह से तुम नहीं दिखीं। कहाँ गईं थीं?
550
00:40:55,912 --> 00:40:57,164
दो मिनट में उड़ेंगे।
551
00:40:59,916 --> 00:41:01,001
मिस्टर बेरी।
552
00:41:01,960 --> 00:41:04,171
-उसने फिर मिस्टर बेरी को छोड़ दिया।
-उफ़।
553
00:41:04,171 --> 00:41:05,839
-तुमसे प्यार है।
-प्यार है।
554
00:41:05,839 --> 00:41:07,132
ध्यान रखना, बेटा।
555
00:41:21,730 --> 00:41:23,523
मुझे वह अच्छी लगी। वह मस्त है।
556
00:41:24,274 --> 00:41:25,692
मैं उस औरत से शादी करूँगा।
557
00:41:30,488 --> 00:41:32,449
ए, तुम अच्छे से सोईं?
558
00:41:38,038 --> 00:41:40,248
-मैं... नहीं, मेरे पास छह है।
-अच्छा।
559
00:41:40,248 --> 00:41:42,250
अच्छा। तो अब तुम्हारी बारी है न?
560
00:41:42,250 --> 00:41:43,543
-नहीं।
-मेरी बारी है।
561
00:41:44,377 --> 00:41:45,212
दो।
562
00:41:45,754 --> 00:41:48,423
आपके पास है दो, तो मुझे अपना पत्ता दो।
563
00:41:48,423 --> 00:41:49,633
ठीक है।
564
00:41:50,592 --> 00:41:51,509
अच्छा।
565
00:42:13,323 --> 00:42:14,407
ए।
566
00:42:16,076 --> 00:42:17,077
सुनो।
567
00:42:19,246 --> 00:42:20,413
तुमसे प्यार है।
568
00:42:34,219 --> 00:42:36,763
अगला पड़ाव, शिकागो, इलेनॉय।
569
00:44:32,712 --> 00:44:34,714
संवाद अनुवादक संजय मल्होत्रा
570
00:44:34,714 --> 00:44:36,800
रचनात्मक पर्यवेक्षक: दिनेश शाकुल