1
00:00:06,966 --> 00:00:10,010
-इस क्लब में काम करती हूँ।
-यह तो न्यू यॉर्क का पता है।
2
00:00:10,010 --> 00:00:12,304
कभी आना हो तो मिलना।
तुम्हें वहाँ घुमाऊँगी।
3
00:00:12,304 --> 00:00:14,598
डेज़ी जोंस एंड द सिक्स में अब तक...
4
00:00:14,890 --> 00:00:15,766
यह मेरी आवाज़ है।
5
00:00:15,766 --> 00:00:17,476
शायद यहाँ से चले जाना चाहिए।
6
00:00:17,476 --> 00:00:19,019
-कहाँ जाओगी?
-न्यू यॉर्क।
7
00:00:19,019 --> 00:00:21,355
पार्टी में उस औरत की कही बात बताई थी।
8
00:00:22,982 --> 00:00:24,024
उस औरत की?
9
00:00:24,775 --> 00:00:26,569
और वह अचानक चली गई।
10
00:00:28,154 --> 00:00:30,906
बैंड में नई सदस्या आई है।
डेज़ी जोंस के लिए तालियाँ।
11
00:00:32,491 --> 00:00:34,577
बैंड में क्यों शामिल होना चाहती थीं?
12
00:00:34,577 --> 00:00:36,662
-तुम्हारी वजह से।
-मेरी वजह से क्यों?
13
00:00:36,662 --> 00:00:38,038
शायद तुम्हें जानती हूँ।
14
00:00:40,791 --> 00:00:42,960
-जैसे सोचते हो, वैसा नहीं है।
-ठीक है।
15
00:00:42,960 --> 00:00:47,173
हर गाने में बिली से डेज़ी को,
डेज़ी से बिली को एक गुप्त संदेश होता है।
16
00:00:47,173 --> 00:00:48,507
तुम सब बेहतर बनाती हो।
17
00:00:49,049 --> 00:00:51,260
कह दो कि हमारे बीच कुछ नहीं चल रहा है।
18
00:00:51,260 --> 00:00:52,636
बताओ क्या मैं पागल हूँ।
19
00:00:54,263 --> 00:00:55,973
पूरा यकीन था कि तुम दोनों साथ हो।
20
00:00:55,973 --> 00:00:58,392
-कैसे पता ऐसा नहीं है?
-बिली के मुताबिक नहीं।
21
00:00:58,392 --> 00:00:59,560
तुम बिल्कुल झूठे हो।
22
00:01:01,395 --> 00:01:03,522
प्लीज़, अपनी कहानी में मेरी बेटी को मत लाओ।
23
00:01:03,522 --> 00:01:04,648
उससे कुछ बेहतर दो।
24
00:01:04,648 --> 00:01:06,776
वह असल में तुम्हें नहीं चाहता है।
25
00:01:06,776 --> 00:01:09,820
-सब संगीत के लिए है।
-उस औरत से मिलना है जो यहाँ रहती है।
26
00:01:09,820 --> 00:01:10,738
पासपोर्ट
संयुक्त राज्य अमरीका
27
00:01:10,738 --> 00:01:12,865
ग्रीस में कब तक रहने का सोचा, मिस जोन्स?
28
00:01:12,865 --> 00:01:15,409
मैं कभी उतना आगे का नहीं सोचती हूँ।
29
00:02:10,339 --> 00:02:12,925
{\an8}डेज़ी जोंस
एंड द सिक्स
30
00:02:22,226 --> 00:02:27,231
ट्रैक 7 :
"शी इज़ गोन"
31
00:02:36,866 --> 00:02:39,201
न्यू यॉर्क
32
00:02:39,201 --> 00:02:41,871
{\an8}1975
(दो साल पहले)
33
00:02:43,664 --> 00:02:44,915
माफ़ करना, जगह भर गई।
34
00:02:46,375 --> 00:02:47,626
बर्नी से मिलना है।
35
00:02:48,002 --> 00:02:49,712
मुझे उसकी दोस्त मानिए।
36
00:03:23,579 --> 00:03:24,955
यकीन नहीं होता तुम आ गईं।
37
00:03:25,789 --> 00:03:27,458
तुमने देखने को कहा था, तो...
38
00:03:30,836 --> 00:03:32,546
तुम भी मज़ाक नहीं कर रही थीं।
39
00:03:33,464 --> 00:03:34,340
दिल से कहा था।
40
00:03:39,553 --> 00:03:41,430
सरप्राइज़ याद है जिसका वादा किया था?
41
00:03:56,362 --> 00:03:57,529
मैं समझी नहीं।
42
00:03:58,739 --> 00:04:02,368
तुमने जो गाने मुझे भेजे,
उसमें मैंने लोगों के लिए कुछ ट्रैक डाले,
43
00:04:02,368 --> 00:04:04,495
और ये उसके दीवाने हो गए हैं।
44
00:04:06,330 --> 00:04:07,581
ख़ुद देख लो।
45
00:04:08,499 --> 00:04:09,875
तुम्हारे प्रशंसक हैं।
46
00:04:29,561 --> 00:04:32,982
आमतौर पर जागने पर
मेरे बिस्तर पर कोई नहीं होता है।
47
00:04:35,442 --> 00:04:36,652
सख्तमिज़ाज हो इसलिए?
48
00:04:37,736 --> 00:04:39,905
उन्हें बिस्तर से लात मारकर भगा देती हो?
49
00:04:39,905 --> 00:04:41,115
नहीं, मैं बस...
50
00:04:45,327 --> 00:04:46,245
हाँ।
51
00:04:57,047 --> 00:04:59,174
देखो तो। उन्हें सब बोल पता हैं।
52
00:05:00,551 --> 00:05:03,012
पता है वे किस चीज़ से मतवाले हो जाएँगे?
53
00:05:11,937 --> 00:05:13,605
मेरे ख़ूबसूरत भाइयो,
54
00:05:14,148 --> 00:05:17,026
मेरी प्यारी बहनो,
55
00:05:18,277 --> 00:05:20,279
पेश करती हूँ, आपके सामने रूबरू,
56
00:05:20,612 --> 00:05:23,115
लेडी सिमोन।
57
00:05:39,631 --> 00:05:42,801
हताशा में नहीं आता था
मुझे कुछ भी नज़र
58
00:05:43,343 --> 00:05:46,555
दुनिया मेरी अंधेरी थी
लेकिन तुमने मुझे दी
59
00:05:46,555 --> 00:05:49,808
अपनी रोशनी
कि ज़िंदगी कैसे जियूँ मैं
60
00:05:50,142 --> 00:05:53,979
और मैं हो गई तुम पर फ़िदा
61
00:05:53,979 --> 00:05:57,858
अब गाना ही होगा मुझे
जबकि गाना नहीं चाहती मैं
62
00:05:58,067 --> 00:06:01,653
कुछ और नहीं कह सकती मैं इसके सिवा
63
00:06:01,820 --> 00:06:03,947
मत कहो कि तुम्हें प्यार नहीं है
64
00:06:05,449 --> 00:06:09,912
क्योंकि जानते हो तुम कि वह
जानते हो कि वह काफ़ी नहीं है
65
00:06:12,289 --> 00:06:13,999
मैं पूरी रात वह गाना गा सकती थी।
66
00:06:14,625 --> 00:06:17,002
अजीब बात यह है कि वे मुझे गाने देते।
67
00:06:17,002 --> 00:06:17,920
फिर से?
68
00:06:18,629 --> 00:06:20,297
हम यह कितनी बार करेंगे?
69
00:06:20,297 --> 00:06:22,216
जितनी बार कर सकते हैं।
70
00:06:22,966 --> 00:06:24,593
तुम्हारे पास वही एक गाना है।
71
00:06:28,680 --> 00:06:30,182
शायद उस पर काम करना चाहिए।
72
00:06:31,558 --> 00:06:33,018
शायद करना चाहिए।
73
00:06:33,477 --> 00:06:34,394
रुक जाओ।
74
00:06:35,562 --> 00:06:36,855
लोग देख रहे हैं।
75
00:06:37,898 --> 00:06:40,275
माफ़ करना। एक और बार।
76
00:06:41,985 --> 00:06:46,740
क्योंकि जानते हो तुम कि वह
जानते हो कि वह काफ़ी नहीं है
77
00:06:47,825 --> 00:06:50,702
बस मैं नज़रों में
नहीं आना चाहूँगी। यही बात है।
78
00:06:52,579 --> 00:06:54,289
किस बात से इतना डरती हो?
79
00:06:58,502 --> 00:06:59,545
ज़ाहिर नहीं है क्या?
80
00:07:00,879 --> 00:07:01,797
देखो।
81
00:07:04,466 --> 00:07:07,469
हमें हमेशा किसी न किसी जगह
सावधानी बरतनी होगी।
82
00:07:09,555 --> 00:07:12,766
लेकिन क्लब में, हमारे लोगों के बीच, जान...
83
00:07:13,851 --> 00:07:16,228
अगर वहाँ नहीं नाच सकते, तो कहाँ नाचेंगे?
84
00:07:19,314 --> 00:07:22,943
मैं इतने अच्छे एहसास को
छुपाए नहीं रखना चाहती।
85
00:07:27,239 --> 00:07:28,157
वह सही थी।
86
00:07:28,866 --> 00:07:29,950
मैं छुप रही थी।
87
00:07:31,201 --> 00:07:33,579
और अभी रुकने को तैयार नहीं थी।
88
00:07:35,664 --> 00:07:38,125
तो मैंने अपने सभी एहसासों को
संगीत में ढाल दिया।
89
00:07:38,792 --> 00:07:42,171
लोग कहते हैं मैं हूँ आज़ाद
90
00:07:45,924 --> 00:07:49,136
पर तुम नहीं जानते मुझे
91
00:07:49,887 --> 00:07:53,974
और वैसा करने पर, वह गाना...
92
00:07:55,475 --> 00:07:56,435
बस...
93
00:07:57,936 --> 00:07:58,937
कामयाब रहा।
94
00:08:06,111 --> 00:08:09,406
लोग कहते हैं मैं आज़ाद हूँ
95
00:08:13,285 --> 00:08:16,330
पर वे नहीं जानते मुझे
96
00:08:16,872 --> 00:08:18,790
उस वक्त ऐसा ही माहौल था।
97
00:08:19,833 --> 00:08:21,877
हमें सब कुछ ख़ुद ही करना पड़ता था।
98
00:08:22,544 --> 00:08:23,545
मॉनरो
रिकॉर्ड्स
99
00:08:23,545 --> 00:08:25,380
एक छोटी कंपनी से रिकॉर्ड निकाला
100
00:08:25,380 --> 00:08:29,384
और अपनी पहचान के
हर डीजे को ख़ुद कॉपी पहुँचाई।
101
00:08:31,136 --> 00:08:32,638
वाह, बहुत मज़ा आया।
102
00:08:34,264 --> 00:08:37,643
अचानक, बर्नी और मैं
एक रात में चार शो करने लगीं।
103
00:08:39,645 --> 00:08:42,606
मिडटाउन के क्लबों में,
जहाँ ख़ास लोग नाचते थे।
104
00:08:42,606 --> 00:08:46,276
लेकिन जल्द ही
जान जाओगे कि तुम गलत थे
105
00:08:46,902 --> 00:08:48,946
सेन्ट्रल न्यू जर्सी के मस्त डिस्को में।
106
00:08:49,363 --> 00:08:52,741
क्योंकि यह साथ में हमारी आख़िरी रात है
107
00:08:52,741 --> 00:08:57,621
हम बस दो गाने गाते थे
और लोग होशोहवास खो देते थे।
108
00:08:57,913 --> 00:09:00,415
नहीं चाहिए मुझे कोई मर्द
109
00:09:02,334 --> 00:09:06,922
जो पूरी करे मेरी चाहतें
110
00:09:06,922 --> 00:09:09,633
पर हमारा रात का आख़िरी शो
हमेशा बैटर डेज़ होता था।
111
00:09:09,633 --> 00:09:13,136
तो मुद्दे पर आओ
दिल की बात कहो
112
00:09:13,136 --> 00:09:15,806
वे इस गाने के असली मायने समझते थे।
113
00:09:16,348 --> 00:09:20,060
मुझे और मेरी सहेलियों को गुमराह कहा
114
00:09:24,022 --> 00:09:27,985
जो है मेरा हाल
115
00:09:30,946 --> 00:09:35,033
वह नहीं है जो मेरी मंज़िल है
116
00:09:35,033 --> 00:09:37,077
जो मेरी मंज़िल है
117
00:09:38,412 --> 00:09:42,499
मैं दबाव तले पड़ा हीरा हूँ
118
00:09:42,749 --> 00:09:45,752
शायद तब उसके साथ
नाचने को पूरी तरह सहज नहीं हो पाई थी।
119
00:09:46,003 --> 00:09:49,631
मैं दबाव तले पड़ा हीरा हूँ
120
00:09:50,299 --> 00:09:54,428
लेकिन साथ में संगीत रचना,
सबको अपनी धुन पर नचाना,
121
00:09:55,304 --> 00:09:57,347
वह एहसास भी कम नहीं था।
122
00:10:03,603 --> 00:10:04,604
हैलो?
123
00:10:05,856 --> 00:10:07,065
हाँ, एक सेकंड।
124
00:10:08,358 --> 00:10:09,526
तुम्हारे लिए है।
125
00:10:13,822 --> 00:10:15,532
-हैलो?
-हैलो, सिमोन।
126
00:10:15,949 --> 00:10:17,326
हैलो, टेडी।
127
00:10:17,326 --> 00:10:18,535
वह कौन थी?
128
00:10:19,995 --> 00:10:21,413
वह बस मेरी रूममेट है।
129
00:10:21,872 --> 00:10:23,165
मेरी जान कैसी है?
130
00:10:23,707 --> 00:10:25,459
अब भी क्लबों में धूम मचा रही हो?
131
00:10:25,459 --> 00:10:28,378
एक रात में तीन, कभी-कभी चार शो करती हूँ।
132
00:10:29,588 --> 00:10:30,839
तुम पर बहुत नाज़ है।
133
00:10:30,839 --> 00:10:32,507
ला-ला लैंड का क्या हाल है?
134
00:10:32,507 --> 00:10:35,218
दरअसल, उसी वजह से तुम्हें फ़ोन किया है।
135
00:10:35,218 --> 00:10:37,763
हाल ही में तुम्हारी डेज़ी से बात हुई?
136
00:10:37,763 --> 00:10:39,222
नहीं, हफ़्तों से नहीं हुई।
137
00:10:39,681 --> 00:10:41,183
क्यों? सब ठीक तो है?
138
00:10:41,183 --> 00:10:42,267
शायद।
139
00:10:43,060 --> 00:10:45,395
रिकॉर्ड रिलीज़ करने की
पार्टी थी। वह नहीं आई।
140
00:10:45,395 --> 00:10:46,730
वह तो डेज़ी की फ़ितरत है।
141
00:10:47,147 --> 00:10:48,940
सोच रहा था तुम्हें कुछ पता हो।
142
00:10:48,940 --> 00:10:50,275
मुझे नहीं पता।
143
00:10:50,901 --> 00:10:53,153
पर मुझे यकीन है कि कोई बात नहीं है।
144
00:10:53,153 --> 00:10:54,488
वह दौरे को नहीं छोड़ेगी।
145
00:10:54,488 --> 00:10:56,365
कुछ पता चले तो बताना, ठीक है?
146
00:10:56,365 --> 00:10:57,449
हाँ, बेशक।
147
00:10:57,824 --> 00:10:58,867
अच्छा, जान।
148
00:10:59,659 --> 00:11:00,577
बाय।
149
00:11:09,419 --> 00:11:10,670
"बस मेरी रूममेट है।"
150
00:11:11,338 --> 00:11:13,173
चुप हो जाओ। बकवास बंद करो!
151
00:11:13,173 --> 00:11:15,258
डेज़ी और मेरी बातचीत होती रहती थी,
152
00:11:15,258 --> 00:11:17,928
लेकिन ऐसा नहीं था
कि रोज़ बात करते थे, और...
153
00:11:17,928 --> 00:11:19,888
मैंने उसे बहुत बड़ी बात नहीं मानी।
154
00:11:19,888 --> 00:11:21,473
मैं ख़ुद में व्यस्त थी।
155
00:11:21,473 --> 00:11:23,141
हीटवेव - द ट्रैम्प्स
चिक - सिमोन जैकसन
156
00:11:25,435 --> 00:11:26,770
सिमोन।
157
00:11:27,229 --> 00:11:28,146
सिमोन।
158
00:11:28,146 --> 00:11:30,232
तो, सहारा में कौन-कौन आएगा?
159
00:11:30,899 --> 00:11:33,151
लेस्ली, लीना, एलिस।
160
00:11:33,151 --> 00:11:35,529
एलिस? एलिस कभी नहीं आता।
161
00:11:36,822 --> 00:11:38,698
-शुक्रिया।
-और...
162
00:11:39,491 --> 00:11:41,535
क्या? ऐसा चेहरा क्यों बना रही हो?
163
00:11:41,535 --> 00:11:44,121
पता नहीं मुझे तुम्हें बताना चाहिए या नहीं।
164
00:11:44,121 --> 00:11:45,455
चलो भी, बता दो।
165
00:11:47,165 --> 00:11:48,166
बर्नी।
166
00:11:49,876 --> 00:11:51,128
शुक्रिया।
167
00:11:51,128 --> 00:11:52,337
बताओ मुझे।
168
00:11:52,671 --> 00:11:54,464
चलो भी। बताओ मुझे।
169
00:11:59,886 --> 00:12:02,389
सैलसोल के कुछ अधिकारी
हमसे क्लब में मिलेंगे।
170
00:12:02,389 --> 00:12:03,932
वे एल्बम बनाना चाहते हैं।
171
00:12:04,349 --> 00:12:07,018
हे भगवान, यह तो कमाल हो गया!
172
00:12:07,561 --> 00:12:09,229
-पता है, है न?
-कमाल को गया।
173
00:12:10,605 --> 00:12:11,731
-मिस जैकसन?
-हाँ?
174
00:12:11,731 --> 00:12:13,984
-आपके लिए टेलीग्राम है।
-शुक्रिया, क्लोई।
175
00:12:22,826 --> 00:12:23,660
क्या हुआ?
176
00:12:24,411 --> 00:12:25,871
क्या हुआ? क्या लिखा है?
177
00:12:25,871 --> 00:12:29,249
मुझे तुम्हारी ज़रूरत है
डेज़ी
178
00:12:29,791 --> 00:12:33,628
उसका नाम हाइड्रा, हीड्रा है।
ग्रीस में कोई टापू लगता है।
179
00:12:34,796 --> 00:12:36,423
और तुम वहाँ की उड़ान भरोगी?
180
00:12:36,882 --> 00:12:38,133
आज रात? अचानक से?
181
00:12:39,634 --> 00:12:41,052
रुको, हमारे शो का क्या होगा?
182
00:12:42,387 --> 00:12:43,930
उसका और कोई नहीं है।
183
00:12:44,639 --> 00:12:46,641
वह जेल में हो सकती है। शायद वह...
184
00:13:04,034 --> 00:13:06,161
तुम अकेले ग्रीस बिल्कुल नहीं जाओगी।
185
00:13:36,900 --> 00:13:40,320
हाइड्रा
186
00:13:44,449 --> 00:13:45,450
हैलो, क्या आपको...
187
00:13:45,450 --> 00:13:47,827
यहाँ जाने के लिए कोई टैक्सी मिलेगी?
188
00:13:47,827 --> 00:13:49,496
टैक्सी।
189
00:13:51,414 --> 00:13:52,499
टैक्सी।
190
00:13:58,505 --> 00:13:59,923
इनमें से ही कोई होगा।
191
00:14:03,134 --> 00:14:04,469
-शायद वह दरवाज़ा...
-सिमोन!
192
00:14:04,469 --> 00:14:05,428
ऐसा लगता है?
193
00:14:05,428 --> 00:14:06,429
सिमोन!
194
00:14:11,851 --> 00:14:14,062
-हे भगवान।
-हे भगवान, तुम आ गईं।
195
00:14:14,062 --> 00:14:15,730
-हाँ।
-यकीन नहीं होता, तुम आईं।
196
00:14:15,730 --> 00:14:17,774
-हैलो, बर्नी?
-हैलो। हाँ।
197
00:14:17,774 --> 00:14:19,025
डेज़ी। हैलो।
198
00:14:19,025 --> 00:14:21,653
-तुम ठीक हो?
-बेशक ठीक हूँ। क्यों नहीं होऊँगी?
199
00:14:22,362 --> 00:14:24,739
तुम गायब हो गईं
और हफ़्तों तक कोई ख़बर नहीं थी
200
00:14:24,739 --> 00:14:26,700
और फिर तुमने मुझे यह भेजा।
201
00:14:27,576 --> 00:14:28,618
ज़मानत के पैसे लाई।
202
00:14:30,579 --> 00:14:32,581
माफ़ करना। मैं ऐसा नहीं...
203
00:14:32,581 --> 00:14:36,376
समझती हूँ कि इससे
चिंता हुई होगी, लेकिन मैं...
204
00:14:36,376 --> 00:14:37,627
तुम मुसीबत में नहीं हो?
205
00:14:38,003 --> 00:14:39,129
कोई मुसीबत नहीं है।
206
00:14:41,131 --> 00:14:42,465
मैं शादी कर रही हूँ।
207
00:14:45,051 --> 00:14:46,094
निकी?
208
00:14:47,262 --> 00:14:48,346
निकी!
209
00:14:50,432 --> 00:14:51,683
वे आ गई हैं।
210
00:14:53,184 --> 00:14:54,102
निकी?
211
00:14:56,813 --> 00:14:59,983
सिमोन, बर्नी, यह मेरा मंगेतर है।
212
00:15:01,693 --> 00:15:02,986
निकी फित्ज़पैट्रिक।
213
00:15:03,570 --> 00:15:05,947
ख़ुशी हुई। तुम्हारे बारे में बहुत सुना है।
214
00:15:05,947 --> 00:15:07,490
प्लीज़, अंदर आओ।
215
00:15:07,490 --> 00:15:09,618
आराम से बैठो। मैं जाम बनाता हूँ।
216
00:15:13,788 --> 00:15:16,374
और मैं होटल के
कमरे में बैठी बेचैन हो रही थी
217
00:15:16,374 --> 00:15:20,295
और मुझे लगा कि शायद मुझे ग्रीस जाना चाहिए।
218
00:15:28,553 --> 00:15:30,597
पता है तुम्हें यह पागलपन लगता है,
219
00:15:30,597 --> 00:15:32,932
पर मैं उस जैसे इंसान से कभी नहीं मिली।
220
00:15:32,932 --> 00:15:35,393
वह वर्तमान में जीता है और वह आज़ाद है।
221
00:15:36,394 --> 00:15:39,356
और मैंने कह दिया
मैं अपनी सखी के बिना शादी नहीं करूँगी।
222
00:15:40,732 --> 00:15:42,233
इसीलिए तुम्हें लिखा।
223
00:15:44,527 --> 00:15:47,322
शायद अगली बार टेलीफ़ोन कर देना?
224
00:15:50,659 --> 00:15:53,119
यह लो। बस शुरुआत के लिए।
225
00:15:53,787 --> 00:15:54,829
शुक्रिया।
226
00:15:58,208 --> 00:16:00,085
तो, द सिक्स कैसा लगता है, निकी?
227
00:16:01,836 --> 00:16:04,714
द सिक्स? द सिक्स क्या?
228
00:16:08,760 --> 00:16:10,261
कभी इसका संगीत नहीं सुना?
229
00:16:11,721 --> 00:16:12,972
मुझे लगा तुम कवयित्री हो।
230
00:16:14,557 --> 00:16:17,769
दरअसल मुझे संगीत की ज़्यादा समझ नहीं है।
231
00:16:18,353 --> 00:16:21,648
पर मैंने इसे गाते हुए सुना है
और इसकी आवाज़ प्यारी है।
232
00:16:27,654 --> 00:16:30,115
मैंने इससे लज़ीज़ चीज़ आज तक नहीं खाई।
233
00:16:31,491 --> 00:16:32,826
तो, यह घर तुम्हारा है?
234
00:16:34,285 --> 00:16:35,954
हाँ, एक तरह से। हाँ।
235
00:16:35,954 --> 00:16:38,164
यहाँ ज़्यादा समय बिताने की कोशिश करता हूँ।
236
00:16:38,707 --> 00:16:40,959
लेकिन मेरे घर रोम में हैं
237
00:16:40,959 --> 00:16:44,671
और आयरलैंड में भी,
जहाँ मेरी कुछ ज़िम्मेदारियाँ हैं।
238
00:16:46,589 --> 00:16:48,091
तुम करते क्या हो, निकी?
239
00:16:48,091 --> 00:16:49,884
मैं एक छात्र हूँ,
240
00:16:50,802 --> 00:16:52,137
एक शोध-निबंध लिख रहा हूँ।
241
00:16:52,137 --> 00:16:54,013
लेकिन यह घर तुम्हारा है?
242
00:16:55,306 --> 00:16:56,224
हाँ।
243
00:16:58,226 --> 00:17:01,438
और रोम और आयरलैंड में तुम्हारे घर हैं?
244
00:17:02,564 --> 00:17:04,023
इन्हें बता देना चाहिए।
245
00:17:06,484 --> 00:17:11,614
मेरा परिवार आयरलैंड के
एक गैर-शासक राज परिवार से है।
246
00:17:11,614 --> 00:17:13,324
रुको। तुम एक राजकुमार हो?
247
00:17:13,783 --> 00:17:15,368
इसलिए लोगों को नहीं बताता।
248
00:17:15,368 --> 00:17:19,706
इसके परिवार का इतिहास आयरलैंड में
13वीं सदी से है और इनका एक किला है।
249
00:17:19,706 --> 00:17:23,168
हाँ, मेरा एक किला है।
बहुत पुराना फफूंद लगा किला।
250
00:17:24,544 --> 00:17:27,922
वह सब बहुत बेमानी है।
वह बहुत छोटा शाही घराना है।
251
00:17:29,966 --> 00:17:31,009
शादी के नाम।
252
00:17:31,384 --> 00:17:32,385
-चियर्स।
-चियर्स।
253
00:17:32,385 --> 00:17:33,344
चियर्स।
254
00:18:15,470 --> 00:18:16,721
तुम्हारा गिटार कहाँ गया?
255
00:18:16,721 --> 00:18:19,557
मेरा माल गिटार बक्से के अंदर था
और हर जगह पुलिस थी,
256
00:18:19,557 --> 00:18:20,934
तो उसे छोड़ दिया।
257
00:18:22,227 --> 00:18:24,020
फिर निकी ने मेरे लिए यह ख़रीदा।
258
00:18:25,313 --> 00:18:27,941
-रिकॉर्डिंग करके तुम बेहतर बन गईं।
-पता है।
259
00:18:33,446 --> 00:18:34,739
कल्पना नहीं कर सकती।
260
00:18:34,739 --> 00:18:36,032
अंदर महाराज हैं...
261
00:18:37,033 --> 00:18:41,287
और सात महीने तक अपने बैंड के
साथियों के साथ एक छोटी टूर बस में सोना।
262
00:18:41,621 --> 00:18:42,914
आठ महीने।
263
00:18:46,251 --> 00:18:48,378
-उसे ऐसा नहीं करना पड़ेगा।
-क्यों?
264
00:18:52,382 --> 00:18:54,175
क्योंकि मैं वापस नहीं जाऊँगी।
265
00:18:58,680 --> 00:18:59,597
डेज़ी।
266
00:19:08,147 --> 00:19:09,190
इसे देखा भी है?
267
00:19:09,774 --> 00:19:14,445
{\an8}मैं रो ही पड़ी थी।
अखबार वाले को लगा होगा कि मैं पागल हूँ।
268
00:19:14,863 --> 00:19:16,739
हाँ, पता है। मैंने इसे देखा।
269
00:19:17,949 --> 00:19:18,950
और इसे पढ़ा भी है।
270
00:19:23,913 --> 00:19:28,167
मैं उसके लिए कभी वापस क्यों लौटूँगी,
सिमोन, जब मेरी हर चाहत यहाँ मिल गई?
271
00:19:32,964 --> 00:19:35,508
-रहने भी दो। तुम सच नहीं कह रहीं।
-यह सच है।
272
00:19:39,762 --> 00:19:40,680
वह तुम हो...
273
00:19:41,431 --> 00:19:43,099
रोलिंग स्टोन के कवर पेज पर।
274
00:19:49,606 --> 00:19:50,607
नहीं, ऐसा नहीं है।
275
00:20:11,294 --> 00:20:13,504
{\an8}डेज़ी जोंस
एंड द सिक्स
276
00:20:17,133 --> 00:20:18,885
{\an8}प्यार, हवस और नफ़रत - अमरीका के
अगले महान बैंड का जटिल रिश्ता
277
00:20:26,476 --> 00:20:29,062
{\an8}"हमारे पास वह आवाज़ थी...
डेज़ी सोने पर सुहागा जैसे थी।"
278
00:20:33,191 --> 00:20:36,986
{\an8}बिली ने मुझे बताया, "डेज़ी जैसा हुनर
उसके जैसे इंसान पर बर्बाद हो जाता है।"
279
00:20:43,952 --> 00:20:45,328
नशेड़ी
280
00:20:45,745 --> 00:20:47,413
सिरफिरी
281
00:20:47,413 --> 00:20:49,540
स्वार्थी
282
00:21:00,051 --> 00:21:00,969
हैलो।
283
00:21:09,769 --> 00:21:11,479
तुमसे शादी करने को बेताब हूँ।
284
00:21:51,561 --> 00:21:53,646
ए, निकी निक। हमेशा लेटलतीफ़।
285
00:21:53,646 --> 00:21:55,648
फ्रेडी, मैं टापू के समय पर आया हूँ।
286
00:21:59,277 --> 00:22:02,447
ए, मेरे दोस्त! यहाँ पर आओ!
287
00:22:09,620 --> 00:22:11,539
पहले से इस आफ़त को जानती हो।
288
00:22:12,373 --> 00:22:14,042
इससे हर हाल में बचना।
289
00:22:20,298 --> 00:22:21,716
-यह जॉर्जिओस है।
-हैलो।
290
00:22:21,716 --> 00:22:24,510
यह ख़ूबसूरत तस्वीर बनाता है,
सब सोने के वर्क में।
291
00:22:24,886 --> 00:22:26,888
-हैलो। मिलकर ख़ुशी हुई।
-मुझे भी।
292
00:22:26,888 --> 00:22:28,681
और यह पेट्रोस है।
293
00:22:29,682 --> 00:22:31,142
हमेशा की तरह दरबार लगा है।
294
00:22:32,268 --> 00:22:35,313
यह मलाना का माल है। सबसे बढ़िया वाला।
295
00:22:36,898 --> 00:22:41,944
मैंने इसके शानदार असर के चलते
एक महान कविता के 28 छंद लिखे थे।
296
00:22:43,154 --> 00:22:46,157
डेज़ी भी कवयित्री है,
तो दोनों एक-दूसरे को पसंद करोगे।
297
00:22:46,157 --> 00:22:49,243
-वह बाद में देखेंगे।
-किस बारे में लिखती हो, डेज़ी?
298
00:22:50,119 --> 00:22:53,206
मैं लिखती हूँ... जो भी मन में आता है।
299
00:22:54,123 --> 00:22:56,375
यह ज़्यादातर अकेलेपन पर लिखती है।
300
00:22:56,876 --> 00:22:58,628
-तुम क्या लिखते हो?
-सब कुछ।
301
00:22:59,128 --> 00:23:00,880
प्यार, पागलपन...
302
00:23:02,340 --> 00:23:03,925
ज़्यादातर प्यार और पागलपन पर।
303
00:23:03,925 --> 00:23:06,094
पेट्रोस को कविता के लिए बड़ा इनाम मिला।
304
00:23:06,094 --> 00:23:07,220
अरे, यार!
305
00:23:08,054 --> 00:23:09,639
-चार साल पहले?
-हाँ।
306
00:23:10,098 --> 00:23:11,599
उसके बाद छपवाना छोड़ दिया।
307
00:23:11,599 --> 00:23:13,392
तुमने छपवाना क्यों छोड़ दिया?
308
00:23:13,768 --> 00:23:16,896
मैंने नहीं छोड़ा।
बस पैसे वालों को इंकार कर देता हूँ।
309
00:23:17,271 --> 00:23:18,815
पर अब भी रोज़ लिखता हूँ।
310
00:23:19,440 --> 00:23:20,691
लोग उसे कैसे पढ़ते हैं?
311
00:23:21,400 --> 00:23:23,903
हमारे घर आते हैं।
दरवाज़े हमेशा खुले रहते हैं।
312
00:23:26,197 --> 00:23:27,573
माफ़ करना। मैं समझी नहीं।
313
00:23:27,573 --> 00:23:30,201
कुछ रचना करने का मकसद यही होता है न
314
00:23:30,201 --> 00:23:33,454
कि लोग उसे देखें, सुनें,
मतलब... उसे साझा करें?
315
00:23:34,455 --> 00:23:37,041
नहीं। रचना करना ही मकसद होता है, जान।
316
00:23:37,041 --> 00:23:38,709
असली ख़ुशी उसी में होती है।
317
00:23:39,085 --> 00:23:41,420
हमारा काम आनंद की स्थिति में रहना है।
318
00:23:42,130 --> 00:23:44,590
बाकी सब तो सिर्फ़ तारीफ़ है।
319
00:23:46,801 --> 00:23:48,636
उसने सही कहा।
320
00:23:48,636 --> 00:23:50,346
दूसरों को कभी मत बताने दो कि
321
00:23:50,346 --> 00:23:53,641
तुम्हारा काम कीमती है या नहीं,
क्योंकि तब वे हावी होते हैं।
322
00:23:54,976 --> 00:23:56,644
अब मैं ख़ुद के लिए लिखता हूँ।
323
00:23:57,186 --> 00:24:00,773
अपने दोस्तों के लिए।
लहरों के लिए। यह ज़्यादा पवित्र है।
324
00:24:21,377 --> 00:24:23,462
कभी निकी को इतना ख़ुश नहीं देखा।
325
00:24:24,088 --> 00:24:25,590
हाँ। मैंने भी यही कहा।
326
00:24:26,090 --> 00:24:28,342
वह हमेशा ख़ुश रहने वाला इंसान लगता है।
327
00:24:31,095 --> 00:24:32,013
नहीं?
328
00:24:35,099 --> 00:24:37,476
कुछ साल पहले उसके माँ-बाप
एक हादसे में चल बसे।
329
00:24:38,227 --> 00:24:40,855
और बहुत समय तक वह बिल्कुल कटा-कटा रहता था।
330
00:24:41,272 --> 00:24:42,481
कुछ समय पहले तक भी।
331
00:24:44,066 --> 00:24:46,402
और ऐसा लगता था जैसे
332
00:24:47,111 --> 00:24:50,531
वह अपनी ज़िंदगी दूरबीन से
देख रहा था, खुद उससे बहुत दूर था।
333
00:24:51,908 --> 00:24:55,411
लेकिन अब तुम्हारे साथ,
शायद वह आख़िरकार फिर से जीने लगा है।
334
00:25:14,889 --> 00:25:17,642
मैंने कभी आसमान का यह रूप नहीं देखा था।
335
00:25:18,893 --> 00:25:20,478
शहर में पली-बढ़ी होने से।
336
00:25:22,897 --> 00:25:24,690
लगता है किसी दूसरे ग्रह पर हैं।
337
00:25:26,525 --> 00:25:28,903
ऐसा ही समझ लो।
338
00:25:30,279 --> 00:25:33,115
-मतलब, यहाँ हमें कोई नहीं जानता।
-नहीं।
339
00:25:33,115 --> 00:25:36,410
और हम जो चाहे, कर सकती हैं।
340
00:25:37,745 --> 00:25:39,163
हमें चिंता नहीं करनी।
341
00:25:41,832 --> 00:25:44,126
पर दिक्कत यह है कि हमें घर लौटना होगा।
342
00:25:47,463 --> 00:25:49,340
हम घर पर भी यह कर सकते हैं, है न?
343
00:25:53,010 --> 00:25:54,804
तुमसे एक बात कहूँ?
344
00:25:58,015 --> 00:25:59,392
तुमसे प्यार हो गया है।
345
00:26:05,022 --> 00:26:07,316
तुम्हें कोई जवाब देने की ज़रूरत नहीं।
346
00:26:11,404 --> 00:26:12,822
बस तुम्हें बताना चाहती हूँ।
347
00:26:20,121 --> 00:26:21,372
उन सबको तुम पसंद आईं।
348
00:26:21,372 --> 00:26:22,498
बिल्कुल पसंद आईं।
349
00:26:22,999 --> 00:26:25,668
-मेरे अच्छे लगने पर हैरान हो?
-बहुत हैरान हूँ।
350
00:26:28,379 --> 00:26:29,422
नहीं, वह बढ़िया था।
351
00:26:30,256 --> 00:26:31,257
मैं बहुत ख़ुश हूँ।
352
00:26:36,220 --> 00:26:38,264
माँ-बाप के बारे में क्यों नहीं बताया?
353
00:26:42,351 --> 00:26:43,436
बेहद अफ़सोस है।
354
00:26:44,812 --> 00:26:45,813
अफ़सोस मत करो।
355
00:26:47,023 --> 00:26:48,566
मैं यहाँ तुम्हारे साथ हूँ।
356
00:26:49,108 --> 00:26:50,526
बस यही मायने रखता है।
357
00:26:51,777 --> 00:26:53,696
यही मायने रखता है या नहीं, नहीं पता।
358
00:27:04,123 --> 00:27:06,083
उसके बाद बहुत देर तक दुखी रहा,
359
00:27:07,126 --> 00:27:09,503
लेकिन फिर, दुखी रहना मेरी मर्ज़ी पर था।
360
00:27:10,755 --> 00:27:13,591
तो अगर कोई दिक्कत हो
या कुछ गलत हो, तो क्या करें,
361
00:27:13,591 --> 00:27:15,176
उससे मुँह फेर लें?
362
00:27:16,385 --> 00:27:18,012
ज़िंदगी की अच्छी बातें देखता हूँ।
363
00:27:20,348 --> 00:27:22,683
तुम्हें देखने से सब गायब हो जाता है।
364
00:27:28,773 --> 00:27:30,274
जैसे बौद्ध लोग कहते हैं,
365
00:27:31,484 --> 00:27:32,943
"दुख से बच नहीं सकते,
366
00:27:33,611 --> 00:27:35,029
"तकलीफ़ से बच सकते हैं।"
367
00:27:41,160 --> 00:27:43,120
हमारे बीच एक कलात्मक...
368
00:27:45,664 --> 00:27:47,750
और भावनात्मक जुड़ाव था।
369
00:27:48,167 --> 00:27:51,712
मैंने उसे आने की जगह दी
और उसने मेरी सोच बिगाड़ दी।
370
00:27:54,131 --> 00:27:57,802
शायद मुझे लगा कि हम जीवनसाथी जैसे थे या...
371
00:27:59,303 --> 00:28:01,389
एक बार मुझे लगा था कि जीवनसाथी मिल गई।
372
00:28:02,306 --> 00:28:05,184
फ़्रेंचेस्का। हम बहुत हद तक एक जैसे थे।
373
00:28:06,602 --> 00:28:07,770
मुझे लगता है कि
374
00:28:08,896 --> 00:28:11,774
आईने में अपनी छवि को
जीवनसाथी समझ लेना आसान है।
375
00:28:14,151 --> 00:28:15,069
शायद।
376
00:28:20,116 --> 00:28:21,450
शायद वह आईना ही था।
377
00:28:32,461 --> 00:28:35,381
तुम्हारा वह जो जुड़ाव था...
378
00:28:38,050 --> 00:28:39,677
वह ख़त्म हो गया है, है न?
379
00:29:05,911 --> 00:29:08,789
पर वह तुम्हारे साथ यहाँ आई।
मुझे वह संजीदा लगती है।
380
00:29:08,789 --> 00:29:10,207
-शायद।
-लेकिन?
381
00:29:18,090 --> 00:29:20,593
हमेशा छोटे क्लबों में
नहीं बजाते रहना चाहती।
382
00:29:22,470 --> 00:29:23,679
तुम जैसा मुकाम चाहिए।
383
00:29:24,763 --> 00:29:26,056
दोनों क्यों नहीं पा सकती?
384
00:29:28,559 --> 00:29:30,102
तुमसे एक बात पूछूँ?
385
00:29:32,104 --> 00:29:34,273
तुम्हें पक्का पता है क्या कर रही हो?
386
00:29:36,650 --> 00:29:38,402
पिछली बार हमारी बातचीत से लगा
387
00:29:38,402 --> 00:29:40,654
कि तुम्हारा दिल टूटने वाला ही था।
388
00:29:40,654 --> 00:29:43,240
अब वह बहुत पुराने ज़माने की बात लगती है।
389
00:29:43,657 --> 00:29:44,742
लेकिन ऐसा नहीं है।
390
00:29:46,660 --> 00:29:47,703
महीने पहले हुआ था।
391
00:29:47,703 --> 00:29:49,371
और अब मैं यहाँ हूँ, सिमोन।
392
00:29:52,208 --> 00:29:54,960
बिली ने मुझे दुख दिया
और निकी ख़ुशी देता है।
393
00:29:57,046 --> 00:30:00,466
और मैं बस ख़ुश रहना चाहती हूँ।
394
00:30:02,843 --> 00:30:05,846
एक बार के लिए,
मैं ख़ुशी पाने वाली बनना चाहती हूँ।
395
00:30:05,846 --> 00:30:08,015
मतलब, यह बात समझ नहीं पा रही?
396
00:30:16,857 --> 00:30:17,816
अच्छा।
397
00:30:19,026 --> 00:30:20,319
अँगूठियाँ दीजिए।
398
00:30:44,009 --> 00:30:45,553
-हैलो।
-हैलो।
399
00:30:46,804 --> 00:30:49,056
अब उन्हें एक-दूसरे को वे वचन देने दो,
400
00:30:49,056 --> 00:30:51,892
जो सिर्फ़ उनके और देवताओं के बीच रहेंगे।
401
00:30:54,895 --> 00:30:56,730
और अब आसमान को और लहरों को
402
00:30:57,606 --> 00:31:00,651
उनकी आवाज़ सुनने दो।
403
00:31:13,747 --> 00:31:17,293
मैंने अपनी ज़िंदगी में
बहुत सी बेवकूफ़ियाँ की हैं।
404
00:31:18,752 --> 00:31:22,256
बड़ी बेवकूफ़ियाँ। ऐसी बातें
जिनका मरते दम तक पछतावा रहेगा।
405
00:31:24,967 --> 00:31:26,719
पर उस दिन का पछतावा नहीं है।
406
00:31:56,957 --> 00:31:58,250
आओ।
407
00:32:00,210 --> 00:32:02,296
-हम जा रही हैं?
-नहीं।
408
00:32:25,110 --> 00:32:26,320
ए।
409
00:32:29,490 --> 00:32:31,075
मुझे भी तुमसे प्यार है।
410
00:32:33,202 --> 00:32:34,119
मुझे पता है।
411
00:32:36,497 --> 00:32:38,457
पर ख़ुशी है कि तुम यह समझ पाईं।
412
00:33:13,992 --> 00:33:16,328
-बधाई हो।
-बहुत-बहुत शुक्रिया।
413
00:33:17,162 --> 00:33:18,163
-चियर्स।
-चियर्स।
414
00:33:27,464 --> 00:33:31,135
-तुम्हें यह पागलपन लगता है न?
-नहीं। बिल्कुल नहीं लगता।
415
00:33:32,845 --> 00:33:34,346
बस अचानक से हुआ।
416
00:33:34,346 --> 00:33:36,056
हाँ। यह सच है।
417
00:33:39,143 --> 00:33:41,145
पागलपन तो हमेशा यहीं पर रहना होगा।
418
00:33:41,145 --> 00:33:44,648
उस बैंड के साथ दौरे पर न जाना
जिसे पहले नंबर तक पहुँचाया।
419
00:33:47,317 --> 00:33:49,361
डेज़ी किसी की बात नहीं सुनती।
420
00:33:51,947 --> 00:33:53,574
अब तुम उसके पति हो।
421
00:33:54,032 --> 00:33:56,076
तुम उसे सही बात समझा सकते हो।
422
00:33:58,662 --> 00:33:59,747
कोशिश कर सकता हूँ।
423
00:34:05,043 --> 00:34:06,628
पर किसे पता कि सही क्या है?
424
00:34:08,255 --> 00:34:10,549
तुम नहीं जानते वह क्या छोड़ रही है।
425
00:34:11,884 --> 00:34:14,887
वह इसे कितना चाहती थी।
वह क्या मायने रखता है।
426
00:34:15,387 --> 00:34:16,972
शायद पेट्रोस सही था।
427
00:34:18,557 --> 00:34:21,602
तुम्हें संगीत रचने के लिए
श्रोता नहीं चाहिए...
428
00:34:21,602 --> 00:34:23,061
डेज़ी पेट्रोस जैसी नहीं है।
429
00:34:23,937 --> 00:34:27,024
वह मज़े के लिए सप्ताहांत पर
कविता लिखने वाली दोस्त नहीं।
430
00:34:27,024 --> 00:34:28,484
वह कहती है वह ख़ुश है।
431
00:34:31,403 --> 00:34:33,322
तुम नहीं चाहतीं कि वह ख़ुश रहे?
432
00:34:35,991 --> 00:34:37,993
अरे। यहाँ क्या चल रहा है?
433
00:34:41,288 --> 00:34:42,372
क्या कहती हो...
434
00:34:42,956 --> 00:34:44,708
-हम कुछ नशा करें...
-अच्छा?
435
00:34:44,708 --> 00:34:46,084
...और चट्टानों तक तैरें?
436
00:34:46,084 --> 00:34:48,045
पता नहीं अभी यह करना सही है...
437
00:34:48,045 --> 00:34:49,588
-बढ़िया लगता है।
-ठीक है।
438
00:35:08,273 --> 00:35:10,526
मुझे नहीं लगता सिमोन को मज़ा आ रहा है।
439
00:35:10,526 --> 00:35:11,944
बिल्कुल नहीं आ रहा है।
440
00:35:13,737 --> 00:35:15,239
तुमने ऐसा क्यों कहा?
441
00:35:15,239 --> 00:35:16,824
कुछ नहीं, बस...
442
00:35:17,783 --> 00:35:19,368
शायद मैं उसे पसंद नहीं हूँ।
443
00:35:19,368 --> 00:35:22,287
शायद वह बात नहीं।
बस तुम्हें अच्छे से नहीं जानती।
444
00:35:22,287 --> 00:35:25,707
कोई निजी बात नहीं है,
वह तुम्हें सिर्फ़ अपने लिए चाहती है।
445
00:35:27,251 --> 00:35:28,627
क्या बात कर रहे हो?
446
00:35:32,381 --> 00:35:33,298
डेज़ी...
447
00:35:37,594 --> 00:35:38,929
वह तुम्हें चाहती है।
448
00:35:42,766 --> 00:35:43,684
यह बेतुकी बात है।
449
00:35:44,560 --> 00:35:45,853
तुम्हें दिखता नहीं है?
450
00:35:46,854 --> 00:35:48,689
तुम्हें जैसे देखती है, साथ रहती है।
451
00:35:48,689 --> 00:35:51,692
वह तुम्हारे बुलाने पर
दुनिया के दूसरे छोर से
452
00:35:51,692 --> 00:35:52,860
अचानक यहाँ चली आई।
453
00:35:52,860 --> 00:35:55,279
मैं भी उसके लिए वही करूँगी अगर वह मुझे...
454
00:35:55,279 --> 00:35:57,656
उसकी गलती नहीं है। उसे दोष नहीं देता।
455
00:35:59,157 --> 00:36:00,868
मतलब, तुमसे कौन प्यार नहीं करेगा?
456
00:36:25,267 --> 00:36:26,935
अभी तो नहीं जा रही हो न?
457
00:36:31,023 --> 00:36:32,107
जल्दी जाना है।
458
00:36:33,901 --> 00:36:35,402
शायद नाश्ता कर सकते हैं।
459
00:36:36,236 --> 00:36:37,404
आख़िरी बार तैर सकते हैं।
460
00:36:37,404 --> 00:36:38,614
एक बेहतर सुझाव है।
461
00:36:40,324 --> 00:36:41,742
तुम एक और हफ़्ते रुक जाओ।
462
00:36:45,954 --> 00:36:48,081
हमने साथ समय ही नहीं गुज़ारा, सिमोन।
463
00:36:48,999 --> 00:36:51,293
हम टापू के दूसरी तरफ़ नहीं गए।
464
00:36:56,381 --> 00:36:58,717
एक और हफ़्ता। बर्नी को अच्छा लगेगा।
465
00:37:00,344 --> 00:37:01,511
मुझे वाकई लौटना है।
466
00:37:01,970 --> 00:37:04,848
-तुम्हें कुछ काम नहीं है।
-काम है।
467
00:37:07,476 --> 00:37:08,936
मेरे शो बुक हैं।
468
00:37:10,187 --> 00:37:11,396
और ख़र्च चलाना है।
469
00:37:11,939 --> 00:37:13,023
ज़िम्मेदारियाँ हैं।
470
00:37:15,525 --> 00:37:17,611
मैं चाय बनाता हूँ।
471
00:37:22,950 --> 00:37:25,285
तुम मज़ा किया करती थी।
पता नहीं क्या हो गया।
472
00:37:25,827 --> 00:37:26,703
खैर...
473
00:37:28,789 --> 00:37:30,624
कुछ लोगों को काम करना पड़ता है।
474
00:37:32,000 --> 00:37:36,171
कुछ लोगों को तुम्हारे जितने आधे मौके
मिलने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
475
00:37:37,339 --> 00:37:38,924
पता नहीं तुम्हें क्या हो गया।
476
00:37:38,924 --> 00:37:39,925
मुझे क्या हुआ?
477
00:37:40,634 --> 00:37:41,551
हाँ।
478
00:37:46,974 --> 00:37:48,600
हमारी पहली मुलाकात याद है?
479
00:37:54,106 --> 00:37:56,942
तुम अपनी किताब थामे घूमने वाली
480
00:37:58,151 --> 00:38:00,070
शर्मीली सी छोटी लड़की थीं।
481
00:38:01,947 --> 00:38:04,408
-अपने गाने सुनाने से घबराती थीं।
-हाँ, याद है।
482
00:38:04,408 --> 00:38:06,952
-और मैंने तुमसे क्या कहा था?
-मंच पर जाओ।
483
00:38:06,952 --> 00:38:08,203
और मैंने वही किया।
484
00:38:09,121 --> 00:38:10,205
और मुझे तकलीफ़ हुई।
485
00:38:10,205 --> 00:38:11,915
और सोचती हो यहाँ ख़ुश रहोगी?
486
00:38:13,083 --> 00:38:15,210
डेज़ी, मैं तुम्हें जानती हूँ।
487
00:38:15,794 --> 00:38:17,713
तुम बस अपने लिए संगीत नहीं रचतीं।
488
00:38:17,713 --> 00:38:20,716
तुम्हें श्रोता चाहिए, तुम्हें जुड़ाव चाहिए।
489
00:38:20,716 --> 00:38:22,509
-मैं नहीं जाऊँगी।
-जाना होगा।
490
00:38:22,509 --> 00:38:26,513
-नहीं जा सकती।
-तुम्हारा एकल गाना शिखर पर है। एक एल्बम...
491
00:38:26,513 --> 00:38:28,890
मुझे परवाह नहीं। किसी चीज़ की परवाह नहीं!
492
00:38:28,890 --> 00:38:31,810
हाँ, तुम्हें है।
बस तुम बिली डन से बेहद डरती हो।
493
00:38:31,810 --> 00:38:33,311
तुम्हें मुझसे प्यार है?
494
00:38:35,689 --> 00:38:36,940
यह उसी वजह से है?
495
00:38:50,746 --> 00:38:51,705
सिमोन।
496
00:38:52,622 --> 00:38:53,665
ए, कोशिश कर रही...
497
00:39:03,925 --> 00:39:04,926
सिमोन!
498
00:39:15,187 --> 00:39:16,104
मुझे माफ़ कर दो।
499
00:39:21,485 --> 00:39:22,944
तुमसे प्यार है, डेज़ी।
500
00:39:25,197 --> 00:39:28,200
और प्यार का मतलब बताती हूँ
क्योंकि तुम बिल्कुल अंजान हो।
501
00:39:31,119 --> 00:39:32,704
जब कोई आपसे सच कहता है,
502
00:39:34,956 --> 00:39:36,541
भले ही आप सुनना नहीं चाहते।
503
00:39:39,628 --> 00:39:41,880
तुमसे प्यार है, इसलिए तुमसे सच कहूँगी।
504
00:39:45,425 --> 00:39:47,177
तुम बहुत स्वार्थी कमीनी हो।
505
00:40:13,870 --> 00:40:16,414
तुमने मुझे इस बारे में कभी नहीं बताया।
506
00:40:17,749 --> 00:40:19,501
पता नहीं था कि तुम इतनी मशहूर हो।
507
00:40:31,096 --> 00:40:32,347
उसने जो कहा, मैंने सुना।
508
00:40:35,475 --> 00:40:36,726
यह जुड़ाव ज़रूरी है।
509
00:40:40,981 --> 00:40:41,982
क्या यह सच है?
510
00:40:46,278 --> 00:40:47,195
डेज़ी,
511
00:40:47,654 --> 00:40:48,864
शायद वह सही है।
512
00:40:49,865 --> 00:40:51,116
शायद तुम्हें लौटना चाहिए।
513
00:40:52,576 --> 00:40:54,828
मैं लौटना चाहती हूँ। मैं बस...
514
00:40:55,704 --> 00:40:57,122
दोबारा चोट नहीं खा सकती।
515
00:41:02,627 --> 00:41:03,461
ए।
516
00:41:06,464 --> 00:41:08,091
इस बार वैसा नहीं होगा।
517
00:41:17,601 --> 00:41:20,270
फिर कभी तुम्हें चोट पहुँचाने नहीं दूँगा।
518
00:41:33,325 --> 00:41:36,411
आसमान बिल्कुल साफ़ है
जबकि गर्मी का दौर जारी...
519
00:41:36,411 --> 00:41:38,413
लॉस
एंजलिस
520
00:41:41,791 --> 00:41:43,835
यह नज़ारा घर से बहुत अलग है।
521
00:41:45,378 --> 00:41:49,216
ये समुद्र तट, ये ताड़ के पेड़, ये पहाड़।
522
00:41:49,216 --> 00:41:53,345
तुम मेरा पछतावा करो और मैं करूँगी तुम्हारा
523
00:41:56,806 --> 00:41:57,724
डेज़ी?
524
00:41:57,724 --> 00:42:01,102
तुम शराब पर बस नहीं रख सकते
और न ही कर सकते हो सच का सामना
525
00:42:01,102 --> 00:42:03,438
यह तुम हो क्या?
526
00:42:03,438 --> 00:42:08,860
मैं हालात के हाथों बिगड़ गई
और मैं शिकार के लिए हूँ बिल्कुल तैयार
527
00:42:10,028 --> 00:42:11,696
शायद हमें पता चलने वाला है।
528
00:42:11,696 --> 00:42:16,451
तो आगे बढ़ो और मेरा पछतावा करो
लेकिन मैं छोड़ने वाली नहीं यह माइक
529
00:44:06,019 --> 00:44:08,021
संवाद अनुवादक संजय मल्होत्रा
530
00:44:08,021 --> 00:44:10,106
रचनात्मक पर्यवेक्षक
दिनेश शाकुल