1
00:00:08,175 --> 00:00:10,052
तुम्हारी आवाज़ कोई नहीं सुनना चाहता।
2
00:00:11,053 --> 00:00:13,889
डेज़ी जोंस एंड द सिक्स में अब तक...
3
00:00:14,557 --> 00:00:15,516
तुम्हारा भाई?
4
00:00:15,516 --> 00:00:17,351
बिली डन इस बैंड में है?
5
00:00:17,351 --> 00:00:19,854
बस करो, रुक जाओ।
6
00:00:19,854 --> 00:00:22,064
क्यों न तुम हमें करके दिखाओ?
7
00:00:23,733 --> 00:00:26,527
मैं वैसी लड़की नहीं बने रहना चाहती थी।
8
00:00:28,237 --> 00:00:30,239
-हम डन ब्रदर्स हैं।
-अभी के लिए।
9
00:00:31,991 --> 00:00:34,702
मुझे अपना नंबर दो
और तुम्हारे लिए एक गाना लिखूँगा।
10
00:00:34,702 --> 00:00:36,620
ऐसा कहने से कभी बात बनी है?
11
00:00:38,122 --> 00:00:38,956
सवाल यह है,
12
00:00:38,956 --> 00:00:42,543
भीड़ में होने की बजाय
मंच पर क्यों नहीं हो, जो तुम्हारी चाहत है?
13
00:00:43,753 --> 00:00:46,088
-ए, तुमने बहुत अच्छा गाया।
-शुक्रिया, यार।
14
00:00:46,088 --> 00:00:47,882
-मैं ग्राहम हूँ।
-कैरेन।
15
00:00:48,591 --> 00:00:51,719
केलिफ़ॉर्निया, मेरे दोस्त।
तुम्हें उस जगह पर होना चाहिए।
16
00:00:51,719 --> 00:00:53,512
तुम रिकॉर्ड निकालना चाहते हो?
17
00:00:53,512 --> 00:00:56,015
-टेडी प्राइस के साथ काम।
-उसे जानते हो?
18
00:00:57,266 --> 00:01:00,102
मैं प्रेरणा नहीं हूँ, समझे?
मेरा अपना अस्तित्व है।
19
00:02:07,711 --> 00:02:10,297
{\an8}डेज़ी जोंस एंड द सिक्स
20
00:02:20,015 --> 00:02:22,476
{\an8}सभी रॉक स्टार अनाथों जैसे होते हैं,
21
00:02:22,476 --> 00:02:25,479
{\an8}जो संगीत से
गहरे जुड़ाव की खोज में होते हैं।
22
00:02:25,479 --> 00:02:29,483
{\an8}और इसलिए, टेडी, तुम
उन बच्चों के अभिभावक जैसे बन गए
23
00:02:29,483 --> 00:02:31,443
{\an8}जिनके साथ तुमने काम किया।
24
00:02:31,443 --> 00:02:34,947
{\an8}मैंने किसी का अभिभावक
बनने का नहीं सोचा था, मर्व।
25
00:02:34,947 --> 00:02:36,824
{\an8}मैं बस रिकॉर्ड निकालना चाहता था।
26
00:02:36,824 --> 00:02:38,576
{\an8}द मर्व ग्रिफ़िन शो
27
00:02:38,576 --> 00:02:43,622
ट्रैक 2 :
"आय विल टेक यू देयर"
28
00:03:03,517 --> 00:03:04,518
अच्छा।
29
00:03:06,437 --> 00:03:07,646
वह आ गया।
30
00:03:08,063 --> 00:03:09,565
हाँ, वही है।
31
00:03:13,193 --> 00:03:14,570
रॉड, हैलो।
32
00:03:15,863 --> 00:03:20,117
मैं बिली डन हूँ, और ये डन ब्रदर्स हैं।
33
00:03:20,701 --> 00:03:24,121
हम पिट्सबर्ग में
सीढ़ियों पर मिले थे, याद है?
34
00:03:25,372 --> 00:03:26,707
तुमने फ़ोन करने को कहा था।
35
00:03:29,001 --> 00:03:31,462
लेकिन तुमने फ़ोन नहीं किया। तुम तो बस...
36
00:03:32,963 --> 00:03:33,964
आ ही गए।
37
00:03:38,218 --> 00:03:42,348
क्या हम आपसे दस मिनट बात कर सकते हैं?
38
00:03:48,938 --> 00:03:52,358
-ज़ाहिर है, हमें काम चाहिए।
-हाँ, मुमकिन हो, तो स्ट्रिप पर।
39
00:03:52,358 --> 00:03:55,110
-द व्हिस्की, द ट्रूबाडॉर में।
-और रहने की जगह।
40
00:03:55,110 --> 00:03:58,197
हाँ। हमने अपनी बचत जमा की है,
पर वह काफ़ी नहीं है।
41
00:03:58,197 --> 00:03:59,865
शायद थोड़े पैसे चाहिए होंगे।
42
00:03:59,865 --> 00:04:01,867
बस शुरुआत करने के लिए।
43
00:04:01,867 --> 00:04:04,078
और टेडी प्राइस हमारे रिकॉर्ड निकाले।
44
00:04:04,078 --> 00:04:06,747
-वह बहुत अहम है।
-बहुत बड़ी बात होगी।
45
00:04:07,122 --> 00:04:08,999
बेशक। ज़रूर, दोस्त।
46
00:04:08,999 --> 00:04:10,542
कुछ और चाहिए?
47
00:04:10,542 --> 00:04:12,086
शायद बस...
48
00:04:12,086 --> 00:04:13,545
बस इतना ही, हाँ।
49
00:04:13,545 --> 00:04:15,506
फिलहाल हम इतना ही सोच पाए हैं।
50
00:04:16,966 --> 00:04:18,968
क्या तुम सब बेवकूफ़ हो?
51
00:04:20,219 --> 00:04:22,012
सोचते हो कि काम ऐसे होता है?
52
00:04:22,012 --> 00:04:25,140
तुम आओगे और कोई तुम्हें
शहर का राजा बना देगा?
53
00:04:25,140 --> 00:04:27,142
टेडी प्राइस से मीटिंग करोगे?
54
00:04:27,142 --> 00:04:29,478
पिट्सबर्ग में आपने कहा था कि...
55
00:04:29,478 --> 00:04:32,898
मैं टूर मैनेजर हूँ, बैंड मैनेजर नहीं हूँ।
56
00:04:32,898 --> 00:04:35,526
इसलिए, अगर तुम लोग जल्दी ही वर्ल्ड टूर पर
57
00:04:35,526 --> 00:04:38,445
जाने का नहीं सोच रहे,
तो मैं मदद नहीं कर सकता।
58
00:04:38,445 --> 00:04:41,991
हम भीख नहीं माँग रहे हैं।
हम कड़ी मेहनत करेंगे।
59
00:04:41,991 --> 00:04:46,453
मेरी बात सुनो। तुम भले लोग लगते हो और...
60
00:04:47,037 --> 00:04:49,331
अगर तुम वही बैंड हो, जो सोच रहा हूँ,
61
00:04:50,499 --> 00:04:52,251
तो तुम्हारी पेशकश शानदार थी।
62
00:04:53,335 --> 00:04:54,920
तो मैं ऐसा करूँगा,
63
00:04:54,920 --> 00:04:58,966
मैं फ़िल्थीज़ के अपने दोस्त को
बस एक फ़ोन करूँगा।
64
00:04:58,966 --> 00:05:00,884
फ़िल्थीज़? वह कोई क्लब है?
65
00:05:00,884 --> 00:05:05,264
हाँ, रॉक क्लब कम बार ज़्यादा है,
लेकिन वह स्ट्रिप पर है।
66
00:05:05,264 --> 00:05:08,434
-वह तो बहुत बढ़िया है, यार। शुक्रिया।
-शुक्रिया।
67
00:05:08,434 --> 00:05:09,935
बस इतना ही कर सकता हूँ।
68
00:05:09,935 --> 00:05:11,562
-बिल्कुल।
-यह बढ़िया शुरुआत है।
69
00:05:11,562 --> 00:05:14,064
-यह हमारी उम्मीद से ज़्यादा है।
-शुक्रिया।
70
00:05:15,024 --> 00:05:17,693
अब, अगर कोई और बात न हो तो...
71
00:05:17,693 --> 00:05:19,486
-बिल्कुल।
-हाँ।
72
00:05:19,486 --> 00:05:22,156
-समय देने के लिए शुक्रिया।
-शुक्रिया।
73
00:05:22,156 --> 00:05:23,699
ठीक है।
74
00:05:25,743 --> 00:05:28,287
बस एक बात और है।
75
00:05:32,291 --> 00:05:37,379
तो, मेरा मतलब, बात ऐसी है,
हम सभी बहुत प्रभावित हुए,
76
00:05:37,379 --> 00:05:40,049
सिर्फ़ मैं ही नहीं, और...
77
00:05:40,883 --> 00:05:45,179
शायद अब जगह बदलने का अच्छा समय है।
78
00:05:45,637 --> 00:05:46,930
या फिर...
79
00:05:49,016 --> 00:05:51,018
-कैरेन, बिली डन बोल रहा हूँ।
-हैलो,
80
00:05:51,560 --> 00:05:52,853
बिली डन।
81
00:05:52,853 --> 00:05:54,313
हैलो, देखो...
82
00:05:56,148 --> 00:05:58,067
क्या तुम बैंड में शामिल होना चाहोगी?
83
00:05:58,067 --> 00:05:59,443
दोस्तो, वह जल रहा है।
84
00:06:01,862 --> 00:06:03,155
दोस्तो, वह जल रहा है!
85
00:06:05,240 --> 00:06:09,369
-माफ़ करना। रसोई में थोड़ी गड़बड़ हो गई थी।
-कोई बात नहीं।
86
00:06:09,369 --> 00:06:11,288
तुम क्या कह रहे थे?
87
00:06:11,288 --> 00:06:13,082
तो, मैं कह रहा था,
88
00:06:13,082 --> 00:06:16,418
द डन ब्रदर्स चाहते हैं
तुम हमारे बैंड में शामिल हो जाओ।
89
00:06:17,169 --> 00:06:18,295
पिट्सबर्ग में?
90
00:06:18,295 --> 00:06:22,633
नहीं, दरअसल, हम एलए में हैं।
स्ट्रिप में हमारे कुछ शो रखे गए हैं।
91
00:06:22,633 --> 00:06:23,884
घर किराए पर ले रहे हैं।
92
00:06:23,884 --> 00:06:26,970
-उसे बताओ कि वह लॉरेल केन्यन में है।
-भरोसा रखो।
93
00:06:29,932 --> 00:06:31,809
तो, क्या कहती हो, कैरेन?
94
00:06:31,809 --> 00:06:34,228
दुनिया के बेहतरीन बैंड में आना चाहोगी?
95
00:06:37,940 --> 00:06:40,109
अपनी गर्लफ़्रेंड से मेरी बात कराओ।
96
00:06:45,405 --> 00:06:46,573
हैलो, कैरेन।
97
00:06:48,826 --> 00:06:50,035
मुझे सच बताना।
98
00:06:51,245 --> 00:06:52,538
क्या वे इस लायक हैं?
99
00:06:52,538 --> 00:06:54,456
लायक न होते तो मैं साथ नहीं होती।
100
00:06:55,290 --> 00:06:57,459
मैं 15 साल की उम्र से बैंड में रही हूँ,
101
00:06:57,459 --> 00:06:59,920
{\an8}हमेशा सफल रहने वालों को खोजती रहती हूँ।
102
00:06:59,920 --> 00:07:02,297
ऐसा कह सकते हैं कि विंटर्स...
103
00:07:05,217 --> 00:07:06,593
ऐसे नहीं थे।
104
00:07:07,719 --> 00:07:11,974
और जैसा मेरी माँ हमेशा कहती थीं,
"ख़राब मिट्टी में जड़ें मत लगाओ।"
105
00:07:57,603 --> 00:08:00,063
-डेज़ी! यह क्या बकवास है?
-हे भगवान!
106
00:08:00,063 --> 00:08:03,817
तो तुम यूँ ही
मेरे घर में घुस आई? हे भगवान!
107
00:08:03,817 --> 00:08:06,862
मैं यूँ ही नहीं घुस आई।
गमले से चाबी लेकर अंदर आई।
108
00:08:06,862 --> 00:08:08,780
फिर कभी ऐसा मत करना।
109
00:08:08,780 --> 00:08:10,949
माफ़ करना। मैं वाइन लाई हूँ।
110
00:08:10,949 --> 00:08:12,451
यह तो बनता ही था।
111
00:08:16,622 --> 00:08:18,123
बाप रे।
112
00:08:18,123 --> 00:08:19,541
यह लो।
113
00:08:19,541 --> 00:08:21,335
-तुमने डरा ही दिया था।
-वाइन।
114
00:08:22,336 --> 00:08:23,378
अच्छा।
115
00:08:24,087 --> 00:08:27,591
ऐसी क्या अहम चीज़ बना रही हो
जिसके लिए अंदर घुसना पड़ा?
116
00:08:27,591 --> 00:08:28,967
ख़ुशबू अच्छी है न?
117
00:08:28,967 --> 00:08:32,054
ऐसी ख़ुशबू है जिसे
हमेशा सूँघना चाहोगी, हर रात...
118
00:08:32,679 --> 00:08:34,973
अपने फ़्लैट में, जिसे मैं पकाऊँगी।
119
00:08:37,142 --> 00:08:38,310
तुमने घर छोड़ दिया।
120
00:08:40,395 --> 00:08:42,231
उनके साथ और नहीं रह सकती।
121
00:08:42,606 --> 00:08:44,816
तुमने कहा था कि तुम्हें रूममेट चाहिए।
122
00:08:44,816 --> 00:08:47,527
-हाँ, किराया बाँटने के लिए।
-किराया बाँटूँगी।
123
00:08:47,527 --> 00:08:48,612
-सच में?
-हाँ।
124
00:08:48,612 --> 00:08:50,656
-पैसे कहाँ से आएँगे?
-नौकरी करूँगी।
125
00:08:51,698 --> 00:08:52,699
अच्छा।
126
00:08:53,158 --> 00:08:57,412
रसोइए की नौकरी मत करना। उफ़, यह बुरा है।
127
00:09:00,958 --> 00:09:02,084
बहुत ही बुरा है।
128
00:09:04,586 --> 00:09:07,214
कहते हैं कि मकान दो लोगों से घर बनता है।
129
00:09:07,214 --> 00:09:09,841
और कुछ चीज़ें बस इतनी ही आसान होती हैं।
130
00:09:09,841 --> 00:09:13,178
{\an8}तो वह पहला घर बिल्कुल सही तो नहीं था।
131
00:09:13,178 --> 00:09:14,805
{\an8}केमिला एल्वारेज़
फ़ोटोग्राफ़र
132
00:09:14,805 --> 00:09:17,182
{\an8}लेकिन हमने उससे काम चलाया।
133
00:09:17,182 --> 00:09:20,102
फ़र्क नहीं पड़ा कि उसमें सीलन की बदबू थी
134
00:09:20,102 --> 00:09:22,896
या हफ़्ता पहले
उसमें एक बूढ़ी औरत की मौत हुई थी।
135
00:09:22,896 --> 00:09:25,774
वह हमें सस्ते में मिला, तुरंत मिल गया,
136
00:09:25,774 --> 00:09:28,151
और लॉरेल केन्यन में रहने का मौका मिला।
137
00:09:40,789 --> 00:09:42,499
मेरा ध्यान भटका रही हो।
138
00:09:46,003 --> 00:09:47,087
मुझे दिखाओगी?
139
00:09:47,963 --> 00:09:49,840
-क्यों?
-मुझे एक नज़र देखने दो।
140
00:09:53,218 --> 00:09:56,054
-नहीं।
-चलो भी।
141
00:09:56,054 --> 00:10:00,183
क्या? तुम जी भरकर मुझे फ़िल्मा सकती हो
और मैं एक सेकंड नहीं फ़िल्मा सकता?
142
00:10:01,018 --> 00:10:02,185
एक सेकंड।
143
00:10:03,437 --> 00:10:04,813
बाप रे।
144
00:10:05,647 --> 00:10:06,773
तुमसे प्यार है।
145
00:10:48,982 --> 00:10:49,900
हैलो।
146
00:10:59,284 --> 00:11:01,495
पहली छाप...
147
00:11:02,829 --> 00:11:03,789
बढ़िया नहीं थी।
148
00:11:13,840 --> 00:11:15,801
-हैलो।
-वाह।
149
00:11:16,259 --> 00:11:17,260
हाँ।
150
00:11:17,260 --> 00:11:21,056
कोई भी लड़का यह कमरा नहीं चाहता था,
तो सोचा इसे तुम्हें दे देंगे।
151
00:11:21,473 --> 00:11:22,849
क्या यह भुतहा है?
152
00:11:22,849 --> 00:11:26,144
हाँ, बहुत ही ज़्यादा बकवास है।
153
00:11:28,313 --> 00:11:32,150
लेकिन स्ट्रिप पर हमें वाकई काम मिला था,
तो वह बात बढ़िया थी।
154
00:11:32,150 --> 00:11:34,611
-दोस्तो, यह बढ़िया है!
-अच्छा, दोस्तो।
155
00:11:34,611 --> 00:11:36,238
फ़िल्दी मैकनास्टीज़
156
00:11:36,238 --> 00:11:38,198
फिल्दी मैकनास्टीज़, बढ़िया।
157
00:11:38,657 --> 00:11:40,867
चलो भी, दोस्तो। इतना बुरा नहीं है।
158
00:11:55,924 --> 00:11:57,968
अच्छा। मैं हमेशा क्या कहता हूँ?
159
00:11:57,968 --> 00:12:01,012
जितना छोटा क्लब,
उतना बेहतरीन गाएँगे, है न?
160
00:12:01,012 --> 00:12:03,557
तीन गिनने पर "पिट्सबर्ग" बोलेंगे। तैयार?
161
00:12:03,557 --> 00:12:06,351
-एक, दो, तीन...
-पिट्सबर्ग!
162
00:12:07,477 --> 00:12:10,313
मैकनास्टीज़ के वे आठ, नौ महीने,
163
00:12:10,313 --> 00:12:13,984
बेशक, शायद ही किसी ने
हमें गाते देखा होगा, लेकिन
164
00:12:13,984 --> 00:12:16,194
{\an8}हम एक बैंड के नाते उसी जगह करीब आए।
165
00:12:16,194 --> 00:12:17,320
{\an8}बिली डन
प्रमुख गायक / गीतकार
166
00:12:26,246 --> 00:12:28,832
मैंने जगाया इंसान में जोश
167
00:12:28,832 --> 00:12:31,877
मैंने दी धुन को ताल
168
00:12:31,877 --> 00:12:34,588
मैंने दी काम को रफ़्तार
169
00:12:34,588 --> 00:12:37,507
मैंने दिखाए बहादुरी के जलवे
170
00:12:37,507 --> 00:12:40,594
मैंने दी सितारों को जगमगाहट
171
00:12:40,594 --> 00:12:43,180
मैंने दी बुतपरस्तों को शांति
172
00:12:43,180 --> 00:12:46,558
और फिर हुई मुझसे एक गलती
173
00:12:46,558 --> 00:12:48,727
और किसी ने बुला ली पुलिस
174
00:12:49,186 --> 00:12:51,104
और पता है तुम नहीं चाहते थे
175
00:12:51,104 --> 00:12:54,024
पता है तुम नहीं चाहते थे
पता है तुम नहीं चाहते थे
176
00:12:54,024 --> 00:12:58,570
क्योंकि तुम सामने आकर
मिला नहीं सकती नज़रें मुझसे
177
00:12:58,570 --> 00:13:01,239
दिक्कत बस यही थी
कि हमें पैसा नहीं मिलता था।
178
00:13:02,032 --> 00:13:03,992
मतलब, कुछ भी नहीं।
179
00:13:08,038 --> 00:13:11,124
और हमारे शो में लोगों के आने के बावजूद...
180
00:13:12,292 --> 00:13:17,506
मुझसे नज़रें मिलाकर नहीं कह सकती
181
00:13:20,425 --> 00:13:22,802
हमें उन जैसे लोगों की ज़रूरत नहीं थी।
182
00:13:26,223 --> 00:13:27,390
हैलो। कैपिटल रिकॉर्ड्स।
183
00:13:27,390 --> 00:13:29,768
हैलो। मिस्टर बोन्स हॉवेल से बात कराएँगे?
184
00:13:29,768 --> 00:13:31,394
माफ़ करें। वह बहुत व्यस्त हैं।
185
00:13:31,394 --> 00:13:34,856
बेशक बहुत व्यस्त होंगे,
पर अगर उन्हें अच्छा संगीत पसंद है,
186
00:13:34,856 --> 00:13:38,401
तो द डन ब्रदर्स 17 तारीख को
मैकनास्टीज़ में गाने वाले हैं।
187
00:13:38,401 --> 00:13:41,488
-मैं सोच रही थी...
-वह 18 तक शहर से बाहर हैं।
188
00:13:41,488 --> 00:13:44,950
वह भी ठीक रहेगा,
क्योंकि 18 को भी उनका शो है।
189
00:13:46,701 --> 00:13:47,911
हैलो?
190
00:14:00,298 --> 00:14:03,426
अरे, क्या बात करती हो
191
00:14:03,927 --> 00:14:06,805
मज़ाक भी बर्दाश्त नहीं कर सकतीं
192
00:14:07,597 --> 00:14:10,934
वादा कर सकती हो
कि नाव डूबेगी नहीं लेकिन
193
00:14:10,934 --> 00:14:14,896
क्या कभी तैरने भी दोगी उसे?
194
00:14:14,896 --> 00:14:18,608
सूरज की धूप में नहाई हो तुम
195
00:14:18,608 --> 00:14:22,279
जबकि चाँदनी भी मिल रही है भरपूर
196
00:14:22,279 --> 00:14:25,448
चलो अब उसे कर भी दो चालू, जानेमन
197
00:14:25,448 --> 00:14:27,033
आरक्षित
टेडी प्राइस
198
00:14:27,033 --> 00:14:30,912
अब चल भी दो अपनी बाज़ी
199
00:14:40,839 --> 00:14:42,507
तुम्हें सब्र रखना होगा, यार।
200
00:14:42,507 --> 00:14:45,385
-टेडी, चलो भी।
-हर चीज़ एकदम से पसंद नहीं आती है।
201
00:14:45,385 --> 00:14:47,804
तुम यह जानते ही हो। उसे थोड़ा समय दो।
202
00:14:47,804 --> 00:14:51,308
लगातार कितनी बार हो गई, टेडी?
लगातार छह, सात बार?
203
00:14:54,769 --> 00:14:58,315
-छह बार।
-लगातार छह बार असफल रहे।
204
00:14:58,315 --> 00:15:00,650
सफल ज़रूर रहे। बस रिकॉर्ड बिके नहीं।
205
00:15:00,650 --> 00:15:03,945
रिकॉर्ड बिकना ज़रूरी है।
वरना हमारा धंधा कैसे चलेगा?
206
00:15:03,945 --> 00:15:06,072
अच्छा, डॉन, तुम मुझे निकाल रहे हो?
207
00:15:06,072 --> 00:15:08,617
चलो भी। वैसे पेश मत आओ।
208
00:15:09,409 --> 00:15:12,203
डीन मार्टिन एक और
क्रिसमस एल्बम निकालना चाहता है।
209
00:15:12,203 --> 00:15:15,248
-कमीना कहीं का।
-डीनो तुम्हें चाहता है। जानते ही हो।
210
00:15:15,790 --> 00:15:18,835
क्यों न कभी आसान रास्ता अपनाकर देखो?
211
00:15:18,835 --> 00:15:20,253
ज़िंदगी का मज़ा लो।
212
00:15:21,171 --> 00:15:22,339
इस बारे में सोचना।
213
00:15:22,339 --> 00:15:26,468
अभी फ़ैसला करने की ज़रूरत नहीं,
लेकिन इस बारे में सोचना।
214
00:15:37,854 --> 00:15:39,856
उस निर्माता से क्या बात हुई?
215
00:15:40,065 --> 00:15:43,318
-वह तोते वाला?
-तोते वाले ने इंकार कर दिया।
216
00:15:45,528 --> 00:15:47,030
बहुत बुरा हुआ।
217
00:15:48,031 --> 00:15:50,200
आधा टोस्ट कल के लिए बचाकर रखो, ऐडी।
218
00:15:50,200 --> 00:15:52,243
इससे बस किराया ही पूरा हो पाएगा।
219
00:15:52,243 --> 00:15:53,495
धत्।
220
00:16:00,168 --> 00:16:02,962
लानत है, यार।
शायद चकी ने सही कहा था, है न?
221
00:16:02,962 --> 00:16:05,965
शायद हमने बहुत बड़ी गलती कर दी।
222
00:16:07,050 --> 00:16:09,636
हमें अपनी माँओं के साथ घर पर रुककर
223
00:16:09,636 --> 00:16:12,722
किराया बचाना चाहिए था,
डेंटिस्ट बनना चाहिए था।
224
00:16:12,722 --> 00:16:17,560
मैंने सैंकड़ों फ़ोटो भेजे हैं,
पर एक भी अख़बार से कोई जवाब नहीं आया।
225
00:16:17,560 --> 00:16:19,312
क्या मैं हार मान लूँ?
226
00:16:20,438 --> 00:16:22,315
किसी ने नहीं कहा था यह आसान होगा।
227
00:16:23,983 --> 00:16:27,028
और जब हम चीज़ों की बात कर ही रहे हैं,
228
00:16:27,028 --> 00:16:29,280
तो बस मेरे पास ही पलंग क्यों नहीं है?
229
00:16:29,280 --> 00:16:32,492
-तुम कैरेन का कमरा ले सकते थे।
-नहीं, वह कमरा भुतहा है।
230
00:16:32,492 --> 00:16:35,036
-वह भुतहा नहीं है।
-वह बात सबको पता है।
231
00:16:35,036 --> 00:16:37,038
मैं छोटा टोस्ट खा रहा हूँ, तो...
232
00:16:37,038 --> 00:16:39,624
अब भी हमारा नाम डन ब्रदर्स क्यों है?
233
00:16:40,583 --> 00:16:42,502
हम में तीन डन नहीं हैं
234
00:16:42,502 --> 00:16:45,547
और मुझे अच्छे से पता है,
मैं किसी का भाई नहीं हूँ।
235
00:16:45,547 --> 00:16:48,466
-तुम हमारा नाम बदलना चाहती हो?
-बढ़िया सुझाव है।
236
00:16:50,927 --> 00:16:53,263
जो सब सोच रहे हैं, मैं वही कह रहा हूँ।
237
00:16:53,263 --> 00:16:56,182
नाम ही तो अहम है,
तो लोग हमें इसी तरह जानते हैं।
238
00:16:56,182 --> 00:16:58,893
हाँ, लेकिन इससे हमें फ़ायदा नहीं हो रहा है।
239
00:16:58,893 --> 00:17:02,939
-"इमैक्युलेट रिसेप्शन" कैसा रहेगा?
-नहीं, बहुत बेकार है।
240
00:17:02,939 --> 00:17:04,816
हम नाम नहीं बदलेंगे।
241
00:17:04,816 --> 00:17:06,735
"हरक्यूलिस" भी रख सकते हैं।
242
00:17:06,735 --> 00:17:08,111
-नहीं!
-बस भी करो!
243
00:17:08,111 --> 00:17:09,320
बस कह रहा था!
244
00:17:09,320 --> 00:17:12,365
डेलिवेरेंस। एस्पिओनाज़। पॉइज़न।
245
00:17:12,365 --> 00:17:14,743
हम छह कभी एक नाम पर सहमत नहीं होंगे।
246
00:17:14,743 --> 00:17:16,453
ठीक है? तो बस...
247
00:17:17,996 --> 00:17:19,789
"द सिक्स" कैसा रहेगा?
248
00:17:22,208 --> 00:17:23,585
लेकिन हम पाँच लोग हैं।
249
00:17:26,337 --> 00:17:29,841
-लोगों को उलझन नहीं होगी?
-हम "द फ़ाइव" नहीं हो सकते।
250
00:17:29,841 --> 00:17:31,926
-क्यों?
-पहले से द डेव क्लार्क फ़ाइव है।
251
00:17:31,926 --> 00:17:33,344
जैक्सन फ़ाइव है।
252
00:17:33,344 --> 00:17:35,597
-हर कोई "द फ़ाइव" है।
-"द सिक्स" पसंद है।
253
00:17:35,597 --> 00:17:37,432
हरक्यूलिस से तो बेहतर ही है।
254
00:17:39,601 --> 00:17:42,937
-डेज़ी, अभी तुम्हारे दस मिनट बचे हैं।
-माफ़ करना, डेव।
255
00:17:47,859 --> 00:17:50,487
ट्रूबाडॉर
256
00:17:50,487 --> 00:17:52,489
हूट नाइट
257
00:17:52,489 --> 00:17:56,201
तुम्हें चाहती हूँ वहाँ
258
00:17:56,201 --> 00:18:01,206
जहाँ जगह या समय नहीं मायने रखता
259
00:18:01,956 --> 00:18:04,542
जान से ज़्यादा चाहती हूँ तुम्हें
260
00:18:05,668 --> 00:18:08,296
क्योंकि तुम हो मेरे दोस्त
261
00:18:09,464 --> 00:18:11,716
और जब ख़त्म हो मेरी ज़िंदगी
262
00:18:13,593 --> 00:18:16,387
याद करना वह समय जब हम साथ थे
263
00:18:18,932 --> 00:18:21,643
हम अकेले थे और मैं
264
00:18:21,643 --> 00:18:26,147
मैं गा रही थी तुम्हारे लिए यह गाना
265
00:18:26,898 --> 00:18:29,609
हम अकेले थे और मैं
266
00:18:29,609 --> 00:18:35,490
गा रही थी तुम्हारे लिए यह गाना
267
00:18:48,253 --> 00:18:49,587
शुक्रिया।
268
00:18:50,797 --> 00:18:53,132
वह मेरे रिकॉर्ड का दूसरा गाना था।
269
00:18:53,132 --> 00:18:55,385
बार के पास बिक्री के लिए कुछ कॉपी हैं।
270
00:18:55,385 --> 00:18:58,763
और अब मैं आपको
अपनी एक सहेली से मिलवाना चाहूँगी।
271
00:18:58,763 --> 00:19:01,140
वह आपको दुनिया की सैर कराएगी।
272
00:19:01,140 --> 00:19:04,018
ऊपर आ जाओ, डेज़ी जोन्स।
273
00:19:10,859 --> 00:19:12,735
हैलो, मैं डेज़ी हूँ।
274
00:19:28,585 --> 00:19:32,630
दिनों पर नहीं कोई काबू
275
00:19:33,840 --> 00:19:38,678
मिलती है मुझे उनसे ख़ुशी
276
00:19:40,680 --> 00:19:44,017
लड़के होते हैं पक्के आशिक
277
00:19:44,976 --> 00:19:50,273
माँगते रहते हैं अपनी तबाही
278
00:19:54,903 --> 00:19:58,656
उठते हैं वे हर सुबह
279
00:20:00,241 --> 00:20:04,454
अफ़सोस में डूबे और निराश
280
00:20:05,246 --> 00:20:09,876
मैं नहाकर सो जाती हूँ फिर से
281
00:20:11,127 --> 00:20:17,133
कभी चिंता नहीं की मैंने इस बात की
282
00:20:21,012 --> 00:20:23,556
लगता है तुम्हें लेना होगा एक फ़ैसला
283
00:20:23,556 --> 00:20:26,601
तोड़ कर निकलना होगा इस सफ़ेद खोल को
284
00:20:26,601 --> 00:20:29,562
जो भी होगा, ठीक ही होगा
285
00:20:29,562 --> 00:20:31,522
मुझे बस चाहिए एक वादा
286
00:20:31,522 --> 00:20:36,277
मैं नहीं करूँगी तुम्हें तंग
287
00:20:51,167 --> 00:20:52,961
हमें वही बात तो पूछनी है।
288
00:20:54,504 --> 00:20:55,546
हैलो।
289
00:20:57,632 --> 00:20:59,842
डेज़ी जोन्स। टेडी प्राइस।
290
00:20:59,842 --> 00:21:01,260
तुम दोनों बात कर लो।
291
00:21:07,558 --> 00:21:08,768
"एलएमआर रिकार्ड्स।"
292
00:21:09,352 --> 00:21:10,395
तुम्हें दिलचस्पी है?
293
00:21:11,104 --> 00:21:14,065
-किस बात में?
-मिलकर संगीत पर काम करने में?
294
00:21:16,317 --> 00:21:18,945
पता नहीं। मुझे तुम्हारी ज़रूरत किसलिए है?
295
00:21:20,738 --> 00:21:21,698
ऐसा है,
296
00:21:23,032 --> 00:21:24,617
मैंने जो सुना, पसंद आया।
297
00:21:25,410 --> 00:21:29,831
और मुझे लगता है कि मेरी थोड़ी मदद से,
तुम अगले मुकाम पर पहुँच सकती हो।
298
00:21:29,831 --> 00:21:32,291
-बस थोड़ा ढालने की ज़रूरत...
-ढालने की?
299
00:21:35,169 --> 00:21:36,379
हाँ।
300
00:21:36,671 --> 00:21:40,174
मेरा मतलब है... देखो, तुम अभी नई हो, है न?
301
00:21:41,092 --> 00:21:44,679
और पहली बार में ही
कोई सफल नहीं हो जाता है।
302
00:21:47,473 --> 00:21:49,475
मुझे नहीं लगता मैं ढलना चाहती हूँ।
303
00:21:50,184 --> 00:21:51,853
लेकिन तुमसे मिलकर अच्छा लगा।
304
00:21:55,189 --> 00:21:56,899
और वह वाकई चली गई?
305
00:21:57,525 --> 00:21:58,568
{\an8}बिल्कुल।
306
00:22:01,362 --> 00:22:05,575
लेकिन कभी-कभी किसी के
इंकार से ही उनकी सही पहचान होती है।
307
00:22:33,269 --> 00:22:34,604
वह तो टेडी प्राइस है।
308
00:22:38,441 --> 00:22:39,400
बिली!
309
00:22:42,320 --> 00:22:43,362
क्या?
310
00:22:43,362 --> 00:22:46,449
अभी तुम्हारे पीछे से टेडी प्राइस गया था।
311
00:22:47,325 --> 00:22:48,367
वहीं पर।
312
00:22:48,576 --> 00:22:50,745
-टेडी प्राइस?
-तुम्हारे पीछे अंदर गया था।
313
00:22:50,745 --> 00:22:52,205
सामान मुझे दे दो।
314
00:22:52,663 --> 00:22:54,373
मुझे दो... मुझे दो...
315
00:22:55,124 --> 00:22:56,834
सामान मुझे दो। चलो।
316
00:22:57,335 --> 00:22:58,753
-जाओ, जाओ।
-ठीक है।
317
00:23:00,671 --> 00:23:01,547
ठीक है।
318
00:23:14,560 --> 00:23:15,603
शुक्रिया।
319
00:23:21,067 --> 00:23:22,443
मिस्टर प्राइस?
320
00:23:23,611 --> 00:23:26,781
मुझे "ब्लू एल्सव्हेर" बहुत पसंद है।
321
00:23:26,781 --> 00:23:30,243
बहुत से लोग उस गाने से
वाकिफ़ नहीं। बहुत-बहुत शुक्रिया।
322
00:23:30,243 --> 00:23:31,953
मेरा नाम बिली डन है।
323
00:23:32,495 --> 00:23:35,706
आपके और मेम्फ़िस मार्टन की वजह से
मैंने गिटार को चुना था।
324
00:23:35,706 --> 00:23:38,084
माफ़ कीजिए, मैं बस... आप तो कमाल हैं।
325
00:23:38,084 --> 00:23:39,794
-तुम्हारा नाम बिली है?
-हाँ।
326
00:23:39,794 --> 00:23:41,629
तुम मुझे परेशान कर रहे हो।
327
00:23:44,257 --> 00:23:45,758
मैं एक बैंड में हूँ।
328
00:23:45,758 --> 00:23:46,884
असली बात अब आई।
329
00:23:46,884 --> 00:23:49,345
क्या हमें आपके साथ बजाने का मौका मिलेगा?
330
00:23:49,345 --> 00:23:51,347
बस एक गाना?
331
00:23:55,601 --> 00:23:59,564
मैं... धत्। मेरे पास... माफ़ कीजिए।
332
00:24:01,524 --> 00:24:02,692
अच्छा।
333
00:24:04,819 --> 00:24:05,945
प्लीज़?
334
00:24:07,780 --> 00:24:09,365
मैं तुम्हारे लिए नहीं हूँ।
335
00:24:10,032 --> 00:24:12,910
लू एडलर को फ़ोन करो।
मैं वैसा संगीत नहीं बनाता।
336
00:24:13,661 --> 00:24:18,291
मिस्टर प्राइस, अगर मैं आपकी जगह होता
और कोई बच्चा बाज़ार में मेरे पास आकर
337
00:24:18,291 --> 00:24:22,211
अपने बैंड को सुनने को कहता,
मैं भी आपकी ही तरह मना कर देता।
338
00:24:24,088 --> 00:24:26,007
लेकिन मैं बड़ी गलती कर रहा होता।
339
00:24:35,391 --> 00:24:37,685
तुम्हें बस एक ही मौका मिलेगा।
340
00:24:38,519 --> 00:24:39,770
जी, सर।
341
00:24:41,772 --> 00:24:44,400
-तुम तैयार हो?
-बिल्कुल।
342
00:24:56,329 --> 00:24:57,413
शुक्रिया।
343
00:25:03,544 --> 00:25:06,130
-उसने क्या कहा?
-अपना कार्ड दिया है।
344
00:25:08,090 --> 00:25:09,008
धत्!
345
00:25:11,427 --> 00:25:14,597
सूरज की धूप में नहाई हो तुम
346
00:25:14,722 --> 00:25:17,975
जबकि चाँदनी भी मिल रही है भरपूर
347
00:25:19,435 --> 00:25:20,478
लानत है।
348
00:25:21,229 --> 00:25:23,814
वह वाला क्यों नहीं गाते... "डेब्रेक?"
349
00:25:23,814 --> 00:25:25,858
वह बोवी की नक़ल है, कैम।
350
00:25:25,858 --> 00:25:28,069
अच्छा, तो "ब्लाइंड ऐली" कैसा रहेगा?
351
00:25:28,069 --> 00:25:29,654
नहीं, वह उतना अच्छा नहीं।
352
00:25:31,739 --> 00:25:33,449
-बिल्कुल नहीं है।
-ठीक है।
353
00:25:42,291 --> 00:25:43,501
कहाँ जा रहे हो?
354
00:25:44,877 --> 00:25:46,796
-थोड़ी और लेने जा रहा हूँ।
-नहीं।
355
00:25:46,796 --> 00:25:48,756
यहाँ आओ।
356
00:25:53,302 --> 00:25:55,930
चलो। अरे। मेरी तरफ़ देखो।
357
00:25:55,930 --> 00:25:58,391
कोई गाना है जो तुम्हें बकवास नहीं लगता?
358
00:25:58,391 --> 00:26:00,476
सच में, ऐसा कुछ नहीं है।
359
00:26:04,355 --> 00:26:07,275
-हम एक गाने पर काम कर रहे हैं।
-अच्छा?
360
00:26:09,944 --> 00:26:12,196
-वह बाकियों जैसा नहीं है।
-सुनना चाहती हूँ।
361
00:26:14,240 --> 00:26:16,617
-वह तैयार नहीं है। मेरी बात मानो।
-बिली।
362
00:26:16,993 --> 00:26:18,202
ठीक है।
363
00:26:22,248 --> 00:26:25,751
चाँद की तरह
364
00:26:27,420 --> 00:26:30,756
वह रुपहली कील
365
00:26:32,550 --> 00:26:36,178
आसमान को थामे है
366
00:26:37,763 --> 00:26:40,891
दुनिया के ऊपर
367
00:26:42,852 --> 00:26:46,981
तुम्हारा चेहरा है एक गीत
368
00:26:48,441 --> 00:26:51,485
आग से आधा तपा हुआ
369
00:26:53,821 --> 00:26:56,782
रोशन करता है जहान को
370
00:26:59,285 --> 00:27:02,079
और जगाता है चाहत
371
00:27:06,500 --> 00:27:08,377
यह... पता नहीं।
372
00:27:08,794 --> 00:27:09,962
रुको मत।
373
00:27:11,255 --> 00:27:12,590
यही वह ख़ास गाना है।
374
00:27:15,426 --> 00:27:16,761
सच में, वह बैलेड?
375
00:27:16,761 --> 00:27:18,471
वह हमें एंडी विलियम्स मानेगा।
376
00:27:18,471 --> 00:27:20,222
अब भी कोरस कमज़ोर है।
377
00:27:20,222 --> 00:27:21,766
अगर एक ही गाना सुना तो?
378
00:27:21,766 --> 00:27:23,976
तो यही गाना सुनाएँगे, ऐडी।
379
00:27:40,993 --> 00:27:42,286
हम बस...
380
00:27:42,703 --> 00:27:45,498
मौका देने के लिए
आपका शुक्रिया अदा करना चाहते हैं।
381
00:27:47,792 --> 00:27:50,544
हम द सिक्स हैं और यह "सिल्वर नेल" है।
382
00:27:54,465 --> 00:27:56,509
एक, दो, तीन।
383
00:27:58,677 --> 00:28:00,346
{\an8}क्या कहूँ?
384
00:28:00,346 --> 00:28:02,264
{\an8}उन्होंने मेरे होश ही उड़ा दिए।
385
00:28:02,890 --> 00:28:05,142
{\an8}-अरे...कह सकता हूँ न?
-नहीं।
386
00:28:07,103 --> 00:28:10,272
साउंड सिटी
387
00:28:12,983 --> 00:28:15,027
आख़िरकार, हम सफलता की राह पर थे।
388
00:28:15,027 --> 00:28:19,615
लोग सोचते हैं कि हमने टेडी प्राइस को
एक गाना सुनाया और उसने हमें काम दे दिया।
389
00:28:20,783 --> 00:28:21,826
यह सच नहीं है।
390
00:28:22,243 --> 00:28:24,161
व्हिस्की अ गो गो
सनसेट स्ट्रिप पर
391
00:28:25,579 --> 00:28:28,082
उसने महीनों तक हमारी कड़ी परीक्षा ली।
392
00:28:30,459 --> 00:28:31,710
लेकिन उसका फ़ायदा हुआ।
393
00:28:32,336 --> 00:28:33,838
आज रात तुमने अच्छा गाया।
394
00:28:33,838 --> 00:28:35,714
हाँ, अच्छा, लेकिन बढ़िया नहीं।
395
00:28:36,340 --> 00:28:41,429
"फ़्लिप द स्विच" में मेरी आवाज़ फट गई।
हर गाने पर ऐडी और वॉरेन की ताल नहीं मिली।
396
00:28:46,267 --> 00:28:47,309
क्या बात है?
397
00:28:48,018 --> 00:28:51,814
अगले हफ़्ते तुम्हारे लिए
स्टूडियो बुक किया है। कंपनी का मानना है
398
00:28:51,814 --> 00:28:53,899
कि बच्चे एल्बम निकालने को तैयार हैं।
399
00:28:54,316 --> 00:28:55,818
-झूठ बोल रहे हैं।
-नहीं।
400
00:28:55,818 --> 00:28:57,903
-यह सच नहीं!
-यह सच है। गले मत लगो।
401
00:28:58,237 --> 00:28:59,488
तुम गीले हो। अरे, बिली।
402
00:28:59,488 --> 00:29:01,240
-सच में?
-हाँ।
403
00:29:01,532 --> 00:29:04,076
यह सच है। हमारी एल्बम निकलेगी!
404
00:29:05,035 --> 00:29:06,912
अच्छा। शांत हो जाओ।
405
00:29:07,163 --> 00:29:08,789
शांत हो जाओ।
406
00:29:15,713 --> 00:29:17,631
अब मेरा पीछा कर रहे हो?
407
00:29:17,631 --> 00:29:19,717
साइमन ने कहा शायद तुम यहाँ मिलो।
408
00:29:21,635 --> 00:29:23,053
साथ काम करना चाहूँगा।
409
00:29:23,637 --> 00:29:25,890
कई संगीत निर्माताओं से यह बात सुन चुकी हूँ
410
00:29:25,890 --> 00:29:28,726
और उनकी दिलचस्पी
हमेशा संगीत में नहीं होती थी।
411
00:29:28,726 --> 00:29:31,437
पता है, किसी से भी पूछ लो।
मैं वैसा नहीं हूँ।
412
00:29:31,437 --> 00:29:35,274
देखो, शायद ट्रूबाडॉर में
मैंने अपनी बात सही से नहीं कही।
413
00:29:38,319 --> 00:29:41,405
तुम्हारे गाने सिर्फ़ गाने नहीं हैं।
414
00:29:41,405 --> 00:29:42,823
कुछ ऑर्डर करना चाहते हो?
415
00:29:42,823 --> 00:29:45,034
उनकी शुरुआत बेशक बढ़िया होती है,
416
00:29:45,034 --> 00:29:48,871
लेकिन अंत में
शुरुआत से अलग कुछ नहीं होता है।
417
00:29:48,871 --> 00:29:50,873
-समझी।
-उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते।
418
00:29:51,499 --> 00:29:54,293
शायद तुम्हें सही से उन्हें सुनना नहीं आता।
419
00:29:54,293 --> 00:29:55,753
तुमने यह बात सोची?
420
00:29:55,753 --> 00:29:59,423
शायद मैं दूसरों की
पसंद के गाने नहीं गाना चाहती, टेडी।
421
00:29:59,423 --> 00:30:02,635
हाँ, शायद तुम सही कह रही हो।
422
00:30:03,344 --> 00:30:05,721
-यह किसलिए है?
-तुम्हारे समय के लिए।
423
00:30:16,732 --> 00:30:18,859
वैसे, यह वाला गाना बढ़िया है।
424
00:30:27,576 --> 00:30:30,746
अगर टेडी को तुम में कुछ ख़ास लगे,
तो वह पीछा नहीं छोड़ता था।
425
00:30:39,630 --> 00:30:41,882
अलग तरह से करना चाहती हो?
426
00:30:43,217 --> 00:30:44,718
दरअसल, हाँ।
427
00:30:44,718 --> 00:30:45,678
अच्छा।
428
00:30:56,689 --> 00:30:59,567
वह पहली बार थी जब मैं किसी और की
429
00:30:59,567 --> 00:31:01,902
उम्मीदों पर खरा उतरना चाहती थी।
430
00:31:13,497 --> 00:31:16,083
मैंने जगाया इंसान में जोश
431
00:31:16,292 --> 00:31:19,044
मैंने दी धुन को ताल
432
00:31:19,503 --> 00:31:21,880
मैंने दी काम को रफ़्तार
433
00:31:22,006 --> 00:31:24,842
मैंने दिखाए बहादुरी के जलवे
434
00:31:24,967 --> 00:31:27,803
मैंने दी सितारों को जगमगाहट
435
00:31:27,928 --> 00:31:30,014
मैंने दी बुतपरस्तों को शांति
436
00:31:30,514 --> 00:31:33,809
और फिर हुई मुझसे एक गलती
437
00:31:33,809 --> 00:31:36,437
और किसी ने बुला ली पुलिस
438
00:31:36,437 --> 00:31:38,230
और पता है तुम नहीं चाहते थे
439
00:31:38,230 --> 00:31:41,317
पता है तुम नहीं चाहते थे
पता है तुम नहीं चाहते थे
440
00:31:41,317 --> 00:31:47,406
क्योंकि तुम सामने आकर
मिला नहीं सकती नज़रें मुझसे
441
00:31:47,948 --> 00:31:53,495
सामने आकर मिला नहीं सकती नज़रें मुझसे
442
00:31:53,787 --> 00:31:59,376
सामने आकर कह नहीं सकती मुझसे
443
00:31:59,376 --> 00:32:05,007
सामने आकर कह नहीं सकती मुझसे
444
00:32:05,674 --> 00:32:08,177
हर बात बहुत धीरे-धीरे हुई, और फिर अचानक
445
00:32:08,177 --> 00:32:09,970
सब कुछ बहुत तेज़ी से होने लगा।
446
00:32:09,970 --> 00:32:11,096
सिर्फ़ ड्रम!
447
00:32:11,096 --> 00:32:15,100
छह दिनों में अपनी एल्बम
रिकॉर्ड कर ली, दो हफ़्तों की छुट्टी मनाई,
448
00:32:15,100 --> 00:32:17,645
फिर सफ़र पर निकलने का समय था।
449
00:32:18,520 --> 00:32:19,980
जब तक हम वापस लौटेंगे,
450
00:32:20,939 --> 00:32:23,734
हमारे पास ख़ुद का घर खरीदने लायक पैसा होगा।
451
00:32:23,734 --> 00:32:26,028
शायद पहाड़ पर और ऊपर। या बीच पर।
452
00:32:26,028 --> 00:32:27,655
बीच पर सही रहेगा।
453
00:32:27,655 --> 00:32:29,239
बिली, मैं माँ बनने वाली हूँ।
454
00:32:33,619 --> 00:32:35,996
मैं तुम्हें बताना चाहती थी, लेकिन...
455
00:32:35,996 --> 00:32:40,209
ऐसी बात बताने के लिए
कोई भी समय सही नहीं होता है, है न?
456
00:32:40,209 --> 00:32:44,254
और तुम रिहर्सल और एल्बम में व्यस्त थे
457
00:32:44,254 --> 00:32:47,299
और अब तुम टूर पर जा रहे हो और...
458
00:32:47,299 --> 00:32:49,093
-केमिला, यह...
-नहीं!
459
00:32:49,760 --> 00:32:51,679
पता भी नहीं कि तुम क्या चाहते हो।
460
00:32:51,679 --> 00:32:55,766
हमने इस बारे में कभी बात नहीं की।
एक बार भी इस बारे में बात नहीं की।
461
00:32:57,059 --> 00:32:59,019
अब आख़िर हम क्या करेंगे?
462
00:33:02,398 --> 00:33:04,024
मुझे पता है हम क्या करेंगे।
463
00:33:06,860 --> 00:33:08,779
उस रात हमने शादी कर ली।
464
00:33:08,779 --> 00:33:10,739
दोस्तो, हमें एक फ़ोटो लेनी होगी।
465
00:33:10,739 --> 00:33:12,241
चलो भी। पास आओ।
466
00:33:12,241 --> 00:33:13,951
यह तुम्हारी शादी की रात है।
467
00:33:13,951 --> 00:33:15,953
लेंस का ढक्कन लगा हुआ है।
468
00:33:15,953 --> 00:33:20,082
एक, दो और तीन!
469
00:33:20,082 --> 00:33:24,712
और हमारी शादी की बस यही एक फ़ोटो है।
470
00:33:25,921 --> 00:33:29,341
मेस्कलिन एक ताकतवर नशीली दवा है।
471
00:33:33,971 --> 00:33:36,056
शादी बढ़िया है, है न?
472
00:33:36,056 --> 00:33:39,893
मैं बहुत सारी शादियों में नहीं गई,
पर यह शादी बढ़िया लग रही है।
473
00:33:41,061 --> 00:33:42,646
तुम्हारे लिए वाकई ख़ुश हूँ।
474
00:33:43,397 --> 00:33:44,273
शुक्रिया।
475
00:33:46,775 --> 00:33:49,528
माफ़ करना।
अभी मिलती हूँ। मेरी शादी हो रही है।
476
00:33:52,448 --> 00:33:54,199
काश आप भी यहाँ होतीं।
477
00:33:57,536 --> 00:33:59,788
ठीक है। उससे कह दूँगा।
478
00:34:02,207 --> 00:34:03,375
मुझे भी।
479
00:34:04,460 --> 00:34:05,294
बाय।
480
00:34:09,298 --> 00:34:10,841
तुमने उन्हें नहीं बताया।
481
00:34:11,842 --> 00:34:14,553
-क्या नहीं बताया?
-कि वह दादी बनने वाली हैं।
482
00:34:17,181 --> 00:34:19,808
तुम बाप बनने वाले हो, कमीने इंसान।
483
00:34:50,631 --> 00:34:52,800
टूर के बारे में तुम्हें क्या याद है?
484
00:35:00,098 --> 00:35:01,016
मुझे...
485
00:35:02,142 --> 00:35:04,102
वह बहुत पुरानी बात है।
486
00:35:07,105 --> 00:35:08,524
मुझे सब कुछ याद है।
487
00:35:16,657 --> 00:35:19,326
-हैलो।
-हैलो, जानेमन।
488
00:35:19,660 --> 00:35:22,246
हैलो।
489
00:35:23,163 --> 00:35:24,456
तुम कहाँ हो?
490
00:35:26,500 --> 00:35:27,918
हम फ़ीनिक्स में हैं।
491
00:35:28,669 --> 00:35:30,629
हाँ, सब अब भी सोए हुए हैं।
492
00:35:31,380 --> 00:35:33,382
क्यों? कितने बजे हैं?
493
00:35:33,841 --> 00:35:35,926
तुम इतनी जल्दी क्यों उठ गए?
494
00:35:35,926 --> 00:35:39,429
कैमी, मुझे पता है
कि मुझे कल फ़ोन करना चाहिए था।
495
00:35:39,930 --> 00:35:41,974
मुझे फ़ोन नहीं मिल पाया।
496
00:35:42,391 --> 00:35:45,477
जान, तुमने मुझे फ़ोन किया था।
तुम्हें याद नहीं?
497
00:35:46,562 --> 00:35:48,355
-मैंने फ़ोन किया था?
-हाँ।
498
00:35:48,689 --> 00:35:50,315
उफ़, मैं बहुत शर्मिंदा हूँ।
499
00:35:50,315 --> 00:35:53,527
-कोई बात नहीं। हम बस...
-पता नहीं क्या चल रहा है।
500
00:35:53,527 --> 00:35:55,529
हम बस तुम्हें याद करते हैं।
501
00:35:57,114 --> 00:35:58,866
हम? "हम" कौन हैं?
502
00:35:59,283 --> 00:36:00,701
मैं और बच्चा।
503
00:36:04,580 --> 00:36:05,706
बिली?
504
00:36:10,752 --> 00:36:13,088
द सिक्स
505
00:36:26,226 --> 00:36:29,479
-हैलो?
-कैरेन, हैलो।
506
00:36:29,479 --> 00:36:30,981
हैलो, मैं बोल रही हूँ।
507
00:36:31,773 --> 00:36:32,858
बिली वहाँ है?
508
00:36:35,277 --> 00:36:36,361
नहीं।
509
00:36:38,572 --> 00:36:40,115
पक्का नहीं पता कि वह कहाँ है।
510
00:36:41,116 --> 00:36:42,910
सब ठीक तो है, कैरेन?
511
00:36:43,827 --> 00:36:46,622
केमिला, सुनो, मुझे अभी निकलना होगा।
512
00:36:51,627 --> 00:36:54,755
मोटेल
513
00:37:20,280 --> 00:37:21,490
हैलो।
514
00:37:25,577 --> 00:37:26,620
क्या हुआ?
515
00:37:28,747 --> 00:37:32,042
ए, केमिला। ज़रा रुको। मेरी बात तो सुनो।
516
00:37:32,042 --> 00:37:33,335
पीछे हटो।
517
00:37:37,673 --> 00:37:39,424
धत् तेरे की।
518
00:37:39,758 --> 00:37:40,968
यह कमबख्त कौन है?
519
00:37:41,343 --> 00:37:43,637
अच्छा। ठीक है।
520
00:37:43,637 --> 00:37:46,014
दोनों इसकी हरकतों पर पर्दा डाल रहे थे?
521
00:37:46,014 --> 00:37:47,808
भाड़ में जाओ तुम!
522
00:37:50,644 --> 00:37:53,188
सत्यानाश। कैमी!
523
00:37:53,188 --> 00:37:55,440
तुम दोनों ने क्या कर दिया?
524
00:37:56,942 --> 00:37:59,194
उसने उसके साथ जो किया, मुझे बहुत बुरा लगा।
525
00:38:00,654 --> 00:38:03,532
कुछ लोग नहीं जानते
कि वे कितने ख़ुशकिस्मत हैं।
526
00:38:47,034 --> 00:38:49,494
क्या लगता है, तुम क्या कर रहे हो, बिली?
527
00:38:49,494 --> 00:38:51,246
आख़िर तुम्हें हो क्या गया है?
528
00:38:51,246 --> 00:38:54,875
सोचते हो कि तुम्हें हमारी ज़िंदगी,
मेरी ज़िंदगी बर्बाद करने दूँगी।
529
00:38:56,043 --> 00:38:58,837
परवाह नहीं कि बच्चा
पैदा होने तक तुम क्या करते हो,
530
00:38:58,837 --> 00:39:02,049
पर जब वह पैदा होगा,
तुम मेरे पास आओगे... मेरी ओर देखो!
531
00:39:02,049 --> 00:39:05,135
तुम मेरे पास, इस बच्चे के पास आओगे,
532
00:39:05,135 --> 00:39:08,013
और तुम बाकी की ज़िंदगी मेरे पास आते रहोगे।
533
00:39:08,013 --> 00:39:09,306
समझ गए तुम?
534
00:39:09,765 --> 00:39:10,891
समझ गए तुम?
535
00:39:15,479 --> 00:39:16,855
अपना हाल ठीक करो।
536
00:39:56,895 --> 00:39:58,980
मुझे लगा कि मैं ख़ुद को संभाल लूँगा,
537
00:39:58,980 --> 00:40:00,982
उससे बाहर निकल जाऊँगा।
538
00:40:09,908 --> 00:40:12,702
मेरा भाई हमेशा से
ख़ुद से झूठ बोलने में माहिर था।
539
00:40:15,205 --> 00:40:20,377
सामने आकर मिला नहीं सकतीं नज़रें मुझसे
540
00:40:21,253 --> 00:40:26,967
सामने आकर मिला नहीं सकतीं नज़रें मुझसे
541
00:40:26,967 --> 00:40:33,056
सामने आकर कह नहीं सकतीं मुझसे
542
00:40:33,056 --> 00:40:38,562
सामने आकर कह नहीं सकतीं मुझसे
543
00:41:05,797 --> 00:41:07,507
शुक्रिया, सान डिएगो।
544
00:41:08,383 --> 00:41:10,927
आप बहुत अच्छे हैं। आप सभी बहुत अच्छे हैं।
545
00:41:11,469 --> 00:41:14,598
हम... हम आपसे जल्दी ही फिर मिलेंगे, है न?
546
00:41:17,309 --> 00:41:19,144
ए, कहाँ जा रहे हो?
547
00:41:28,653 --> 00:41:31,823
-इन्हें तुमने बुलाया?
-बिली, मैंने नहीं बुलाया। कसम से।
548
00:41:31,823 --> 00:41:33,533
तुमसे मिलकर मुझे भी ख़ुशी हुई।
549
00:41:35,744 --> 00:41:37,078
अरे, यार।
550
00:41:40,415 --> 00:41:41,875
आप यहाँ क्या कर रहे हैं?
551
00:41:43,001 --> 00:41:45,712
तीन, दो, एक।
552
00:41:56,890 --> 00:42:02,896
बहुत समय से जूझ रही हूँ
मैं इस मुश्किल से
553
00:42:03,313 --> 00:42:09,277
कर रही हूँ कोशिश ख़ुद को संभालने की
554
00:42:09,277 --> 00:42:12,322
मैं तुम्हारा हाल जानने ही
आ रहा था, लेकिन...
555
00:42:13,657 --> 00:42:15,033
कार्यक्रम बदल गया है।
556
00:42:20,497 --> 00:42:22,666
केमिला ने बच्चे को जन्म दिया है, बिली।
557
00:42:26,670 --> 00:42:28,046
वह नन्ही बिटिया है।
558
00:42:28,046 --> 00:42:30,257
किसी को नहीं ज़रूरत होती
559
00:42:30,257 --> 00:42:35,178
किसी को नहीं ज़रूरत होती परिवार की
560
00:42:35,178 --> 00:42:37,013
चलो तुम्हारी बेटी से मिलते हैं।
561
00:42:37,931 --> 00:42:39,099
चलो।
562
00:42:40,600 --> 00:42:41,977
चलो भी।
563
00:42:42,852 --> 00:42:48,858
हालाँकि है यह नामुमकिन,
फिर भी ज़िंदा है मुझमें
564
00:42:49,567 --> 00:42:53,113
और उम्मीद है कि तुम हमेशा
565
00:42:53,113 --> 00:42:58,410
यह बात साबित करोगे
566
00:43:00,370 --> 00:43:01,913
यह तुमसे सिअटल में मिलेगा।
567
00:43:27,731 --> 00:43:30,066
-गाड़ी किनारे पर रोक दो।
-ठीक है।
568
00:43:45,915 --> 00:43:48,543
सीडर्स सिनाई मेडिकल सेंटर
569
00:44:04,225 --> 00:44:06,436
माँ-बेटी तुम्हारा इंतज़ार कर रही हैं।
570
00:44:11,608 --> 00:44:13,943
-मैं नहीं मिल सकता।
-नहीं, मिलना ही होगा।
571
00:44:13,943 --> 00:44:15,528
-नहीं मिल सकता।
-मिलना ही होगा।
572
00:44:15,528 --> 00:44:16,946
कहा न, नहीं मिल सकता।
573
00:44:22,035 --> 00:44:24,120
मैं उससे इस हाल में नहीं मिल सकता।
574
00:44:25,705 --> 00:44:28,208
तुम्हें दूसरा मौका नहीं मिलेगा, बेटा।
575
00:44:33,505 --> 00:44:35,215
मेरी कार से उतर जाओ।
576
00:44:36,591 --> 00:44:38,760
मैंने कहा, मेरी कार से उतरो!
577
00:44:46,226 --> 00:44:49,729
{\an8}मैंने किसी का अभिभावक
बनने का नहीं सोचा था, मर्व।
578
00:44:49,729 --> 00:44:51,648
{\an8}मैं बस रिकॉर्ड निकालना चाहता था।
579
00:44:55,902 --> 00:44:58,446
{\an8}शायद कुछ चीज़ें आपके बस में नहीं होती हैं।
580
00:45:00,782 --> 00:45:02,700
माफ़ करना, टेडी। उससे नहीं मिल सकता।
581
00:45:03,910 --> 00:45:07,705
-टेडी, मैं नहीं...
-कोई बात नहीं, यार। अंदर बैठ जाओ।
582
00:45:07,705 --> 00:45:09,666
-उससे नहीं मिल सकता।
-आ जाओ।
583
00:45:15,630 --> 00:45:16,840
मुझे माफ़ कर दो।
584
00:45:16,840 --> 00:45:19,509
फिर हमें किसी और जगह जाना होगा।
585
00:45:35,733 --> 00:45:37,735
{\an8}टेडी
586
00:45:52,292 --> 00:45:54,627
रॉक एंड रोल की वही घिसी-पिटी कहानी।
587
00:45:56,171 --> 00:45:59,340
शराब पीना, नशा करना, अकेलापन।
588
00:46:01,301 --> 00:46:04,137
हाँ, लेकिन आमतौर पर
वह कहानी का अंत होता है।
589
00:46:06,181 --> 00:46:08,600
तुम्हारे लिए, वह तो बस शुरुआत थी।
590
00:47:53,663 --> 00:47:55,665
संवाद अनुवादक संजय मल्होत्रा
591
00:47:55,665 --> 00:47:57,750
रचनात्मक पर्यवेक्षक
दिनेश शाकुल