1
00:00:09,720 --> 00:00:11,680
खुदाई करती रहो, लड़कियो।
2
00:00:11,680 --> 00:00:14,320
तुम्हारा टाइम कैप्सूल वहीं कहीं होगा।
3
00:00:14,320 --> 00:00:16,800
जी, सिस्टर बारबिका।
4
00:00:16,800 --> 00:00:19,640
अगर तुमने थोड़ा और ज़ोर से मारा होता,
5
00:00:19,640 --> 00:00:21,560
तो तुम्हारे हाथों उनकी मौत हो जाती।
6
00:00:22,440 --> 00:00:24,000
सिस्टर, एक सवाल पूछना था।
7
00:00:24,000 --> 00:00:26,920
कैथोलिक भूत बौद्ध तंत्र-मंत्र से
भाग जाते हैं?
8
00:00:27,480 --> 00:00:29,000
बस जानकारी के लिए पूछा।
9
00:00:29,000 --> 00:00:31,880
यह कैसा रहेगा, "कैसी हैं, सिस्टर बारबिका?"
10
00:00:31,880 --> 00:00:34,200
अपने ड्रामों में इतनी मशगूल हो,
11
00:00:34,320 --> 00:00:38,400
कि तुमने यह भी नहीं देखा
कि यहाँ कोई और भी रहता था।
12
00:00:38,400 --> 00:00:41,800
गुस्ताखी माफ़, सिस्टर... बारबिका,
13
00:00:41,800 --> 00:00:44,840
आपका क्वार्टर दूर है
और पुरानी आदतें जाती नहीं।
14
00:00:44,840 --> 00:00:46,680
वाह, क्या बात है।
15
00:00:46,920 --> 00:00:49,560
इसीलिए मैं तुम्हें
इतने समय से टाल रही हूँ।
16
00:00:49,560 --> 00:00:51,880
पता है, सैलाब आने पर
मैंने प्रार्थना की थी?
17
00:00:51,880 --> 00:00:55,360
"हे भगवान, इस जगह को सलामत रखना।"
18
00:00:55,360 --> 00:00:58,680
मैं सोच सकती थी 2012 की
बटरफ्लाई हेयरक्लिप वाली बगावत को,
19
00:00:58,680 --> 00:01:01,680
या 1996 के नाक छिदवाने से
अस्पताल पहुँचने वालों को,
20
00:01:01,680 --> 00:01:03,160
ओह, मैं 2016 में बच गई,
21
00:01:03,160 --> 00:01:06,640
उस बेहद दुखी बिली इलिश लड़की की
नॉन-स्टॉप बकर-बकर से।
22
00:01:06,640 --> 00:01:08,280
-लेकिन तुम...
-हम क्या?
23
00:01:10,720 --> 00:01:15,280
पूरे टीचिंग करियर में तुम जैसी
आवारा लड़कियों से पाला नहीं पड़ा।
24
00:01:15,280 --> 00:01:18,040
-ज़बान संभाल के।
-और जिन नामों से तुमने मुझे पुकारा।
25
00:01:18,040 --> 00:01:20,280
-सिस्टर बिचफेस?
-मदर इंफीरियर?
26
00:01:20,400 --> 00:01:21,880
द इमैक्यूलेट इंफेक्शन?
27
00:01:21,880 --> 00:01:24,000
-सड़ी ब्रिकी।
-बिकी को लिकी पसंद है।
28
00:01:24,000 --> 00:01:26,040
सिस्टर बिकी की अधूरी जवानी।
29
00:01:26,040 --> 00:01:27,960
बूढ़ी बिकी, लाल लगाम।
30
00:01:27,960 --> 00:01:29,400
नन जिसका प्यासा है तन।
31
00:01:29,880 --> 00:01:30,960
चुप हो जाओ!
32
00:01:31,440 --> 00:01:33,080
बस बहुत हो गया, प्लीज़।
33
00:01:33,080 --> 00:01:34,440
एक हद होती है।
34
00:01:37,400 --> 00:01:40,280
धत्त। हमने उस अकड़ू टीचर को रुला दिया।
35
00:01:41,640 --> 00:01:45,720
क्लास ऑफ '07
36
00:01:46,680 --> 00:01:49,440
{\an8}इस क्लास को हुआ क्या?
37
00:01:50,560 --> 00:01:52,960
तुम दसों ने नाक में दम कर रखा था,
38
00:01:53,520 --> 00:01:56,160
पर लोगों के सिर मूँडना,
पैर के अंगूठे काटना,
39
00:01:56,160 --> 00:01:59,760
-एक-दूसरे को अच्छे टॉयलेट से दूर रखना?
-हाँ, बोलो जेनेवीव।
40
00:01:59,760 --> 00:02:02,080
उस लिस्ट में सबसे कम बुरी चीज़ वही है।
41
00:02:02,080 --> 00:02:04,320
पर यह बहुत मतलबी भरा है।
42
00:02:04,920 --> 00:02:06,040
चुप हो जाओ!
43
00:02:06,760 --> 00:02:07,800
एक और हफ़्ते में
44
00:02:07,800 --> 00:02:11,920
अगर मैंने बीच-बचाव नहीं किया होता,
तो किसी की जान जा सकती थी।
45
00:02:12,040 --> 00:02:15,680
अफ़सोस सिस्टर, पर हमें केवल एक दिन लगा।
46
00:02:15,680 --> 00:02:17,600
सैंडी को मरे हफ़्तों हो गए हैं।
47
00:02:18,440 --> 00:02:19,440
क्या...
48
00:02:20,160 --> 00:02:22,880
मुझे पता है सैंडी
एक नंबर की नखरेबाज़ थी, पर...
49
00:02:22,880 --> 00:02:25,440
यह घिनौना है, लड़कियो, तुम्हारे लिए भी।
50
00:02:26,120 --> 00:02:30,520
अब, आओ और अपने भावी रूप के लिए ख़त उठाओ।
51
00:02:30,520 --> 00:02:32,720
और बताओ कि तुम क्या बन गए हो।
52
00:02:38,720 --> 00:02:41,600
कौन अपना ख़त ज़ोर से पढ़ना चाहता है?
53
00:02:44,680 --> 00:02:45,880
मैं पढ़ूँगी।
54
00:02:45,880 --> 00:02:46,880
ठीक ।
55
00:02:50,400 --> 00:02:53,960
"प्रिय भावी फ़ीबी, बधाई हो।
56
00:02:54,480 --> 00:02:57,560
"तुम शायद स्टेट में टॉप करोगी।" सही कहा।
57
00:02:57,880 --> 00:02:59,920
"तुमने पढ़ने के लिए स्कूल उत्सव छोड़ा
58
00:03:00,880 --> 00:03:04,680
"और एक्स्ट्रा ट्यूशन लेने के लिए
स्कूल कैंप छोड़ दिया।
59
00:03:05,560 --> 00:03:09,320
"ग्रेजुएशन की शाम,
तुम्हारा कोई दोस्त नहीं है।
60
00:03:09,320 --> 00:03:10,960
"शायद अच्छे के लिए था।"
61
00:03:13,440 --> 00:03:17,680
हाँ, तो मुझे पता है
पिछले कुछ महीने वास्तव में बुरे रहे हैं।
62
00:03:17,680 --> 00:03:20,840
लेकिन मुझे दरअसल, अजीब बात है...
63
00:03:22,040 --> 00:03:25,280
तुम सभी को जानकर अच्छा लगा, तो...
64
00:03:26,000 --> 00:03:26,840
हाँ।
65
00:03:31,640 --> 00:03:35,360
"प्रिय अमेलिया।" मैं हमेशा थोड़ा
ऑफ़-टास्क थी, है ना, सिस्टर?
66
00:03:35,360 --> 00:03:40,040
"मुझे नहीं पता कि तुम्हारी दिक्कत क्या है
या मेरा कॉल क्यों नहीं उठाती हो,
67
00:03:40,040 --> 00:03:42,400
"पर मुझे मेरी बिलबाँग स्कर्ट वापस दो।"
68
00:03:42,840 --> 00:03:44,640
अभी भी वह चाहिए, कमीनी।
69
00:03:45,000 --> 00:03:46,520
"प्रिय भावी जेनेवीव,
70
00:03:46,520 --> 00:03:50,000
"या मुझे कहना चाहिए,
तीसरी महिला प्रधान मंत्री?"
71
00:03:50,000 --> 00:03:52,840
बकवास, मैं खुद के लिए
दूसरी भी तो लिख सकती थी।
72
00:03:53,200 --> 00:03:56,480
"अब तक, तुम्हें
ब्यूटी थेरेपी सर्टिफिकेट मिल गया होगा
73
00:03:56,480 --> 00:03:59,280
"और नेल टेक्नीशियन बन गई होगी।"
74
00:04:01,080 --> 00:04:02,160
ज़िंदगी।
75
00:04:02,160 --> 00:04:05,240
किसे पता था
मैं मैनीक्योर करने के बजाय डॉक्टर बनूँगी?
76
00:04:05,240 --> 00:04:06,440
मुझे नहीं पता था।
77
00:04:06,720 --> 00:04:09,000
यह लव लेटर है मिच के लिए,
78
00:04:09,000 --> 00:04:11,040
और स्टुज़िस की ढेरों बकवास।
79
00:04:18,240 --> 00:04:22,520
और बॉल्स पैर हैं और शाफ्ट
अपने हाथों से वायलिन बजा रहा है।
80
00:04:22,520 --> 00:04:24,360
शारीरिक संरचना सही नहीं है,
81
00:04:24,480 --> 00:04:28,160
लेकिन यह अभी भी मेरे भविष्य का
सटीक चित्रण है, इसलिए...
82
00:04:28,800 --> 00:04:30,040
और तुम्हारा?
83
00:04:32,560 --> 00:04:36,160
मैंने बस एक बड़ा सा बियर मग बनाया था, तो...
84
00:04:36,600 --> 00:04:39,160
पर ड्रॉइंग उतनी अच्छी नहीं है। हाँ।
85
00:04:40,320 --> 00:04:43,160
तो, अब कौन बचा है?
86
00:04:43,160 --> 00:04:45,320
-अमेलिया।
-नहीं, मेरा लेटर नहीं है।
87
00:04:45,320 --> 00:04:46,800
मैं स्कूल छोड़ चुकी थी।
88
00:04:46,920 --> 00:04:50,360
तुम्हारी माँ के बारे में भूल गई थी।
मुझे खेद है, डियर।
89
00:04:50,360 --> 00:04:51,560
खैर, लड़कियो,
90
00:04:52,160 --> 00:04:54,160
झलक देखने का समय ...
91
00:04:54,160 --> 00:04:57,200
अमेलिया, वह क्या कह रही हैं?
92
00:05:03,360 --> 00:05:04,360
अमेलिया?
93
00:05:09,920 --> 00:05:10,920
मेरी माँ चल बसीं।
94
00:05:10,920 --> 00:05:14,040
इसलिए मुझे जल्दी स्कूल छोड़ना पड़ा।
95
00:05:16,640 --> 00:05:17,720
क्या?
96
00:05:17,720 --> 00:05:20,480
-टक शॉप, कोई चलेगा?
-मेल्स, चलोगी?
97
00:05:20,480 --> 00:05:24,080
-एक सेकंड रुकोगी...
-ज़ोई-ज़ोई, चलो, चलते हैं।
98
00:05:24,760 --> 00:05:26,240
अमेलिया, प्लीज़ चलो।
99
00:05:27,160 --> 00:05:29,040
-ज़ोई, मुझे वाकई...
-ज़ोई-ज़ोई।
100
00:05:30,080 --> 00:05:32,960
उन्होंने... खुदकुशी कर ली।
101
00:05:37,640 --> 00:05:40,720
नहीं, ज़ो। यह... ठीक है। यह...
102
00:05:41,360 --> 00:05:42,720
चलो चलते हैं।
103
00:05:42,720 --> 00:05:43,640
ज़ो-ज़ो।
104
00:05:44,400 --> 00:05:45,880
अमेलिया, प्लीज़ चलो।
105
00:05:46,720 --> 00:05:48,600
काफ़ी समय से हम बाहर नहीं गए।
106
00:05:49,640 --> 00:05:51,720
नहीं, तुम लोग जाओ।
107
00:05:51,720 --> 00:05:53,400
मुझे डैनी से मिलने जाना है।
108
00:05:57,120 --> 00:05:58,040
सॉरी।
109
00:05:58,560 --> 00:06:00,360
अच्छा ध्यान खींचती हो, ज़ोई।
110
00:06:00,680 --> 00:06:01,520
खास अंदाज़।
111
00:06:04,080 --> 00:06:06,280
सॉरी। मुझे लगा उन्हें पता था।
112
00:06:06,280 --> 00:06:07,440
नहीं, यह...
113
00:06:08,040 --> 00:06:08,960
कोई बात नहीं।
114
00:06:19,480 --> 00:06:20,640
मुझे नहीं पता था।
115
00:06:20,760 --> 00:06:23,480
-अगर मुझे पता होता...
-इस बात को सालों बीत गए।
116
00:06:24,440 --> 00:06:27,320
मैं हमेशा गड़बड़ क्यों कर देती हूँ?
117
00:06:27,320 --> 00:06:30,920
अगर मैं रीयूनियन में नहीं आई होती,
तो यहाँ कोई नहीं फँसता,
118
00:06:30,920 --> 00:06:33,040
सास्किया बुरे अतीत को छेड़ती नहीं।
119
00:06:33,040 --> 00:06:36,280
जिनेविव को कब्ज़ नहीं होता।
तुम्हें बताना नहीं पड़ता कि
120
00:06:36,280 --> 00:06:38,240
तुम्हारी माँ चल बसीं, और मैं...
121
00:06:38,880 --> 00:06:42,080
वहाँ बिलबोंग स्कर्ट को
लेकर हँस रही थी, है ना?
122
00:06:42,560 --> 00:06:44,000
इस पूरे समय...
123
00:06:44,000 --> 00:06:48,800
पता है, इस पूरे समय मुझे यकीन था
तुमने मेरे साथ खिलवाड़ किया था?
124
00:06:55,000 --> 00:06:57,000
क्या है? बताओ। मैं इसी लायक हूँ।
125
00:06:58,040 --> 00:07:02,560
मेरे साथ जो कुछ हुआ उसके लिए सांत्वना
देने के लिए मैंने तुम्हारा पीछा किया,
126
00:07:02,560 --> 00:07:04,720
और अचानक से मैं तुम्हें समझने लगी,
127
00:07:04,720 --> 00:07:07,360
ठीक वैसे अगर तुम्हें नहीं जानती तो, और...
128
00:07:08,480 --> 00:07:10,320
ज़ोई, इस सबकी ज़रूरत नहीं है।
129
00:07:10,320 --> 00:07:13,840
तुम्हें पता है, हम... हम दोस्त नहीं हैं।
130
00:07:15,080 --> 00:07:16,560
बेशक, हम दोस्त हैं।
131
00:07:16,560 --> 00:07:19,840
-यह ऊबड़-खाबड़ सफ़र रहा है।
-मान लो हम संपर्क में रहे।
132
00:07:19,840 --> 00:07:24,040
मान लो हम महीनों में एक बार डिनर करते हैं।
तो किस बारे में बात करते हैं?
133
00:07:25,200 --> 00:07:26,400
हमारी ज़िंदगी के।
134
00:07:26,400 --> 00:07:28,320
पर हमारी दुनिया बहुत अलग है।
135
00:07:29,440 --> 00:07:31,720
हम बहुत अलग हैं, ज़ोई।
136
00:07:32,840 --> 00:07:35,360
स्कूल के बाद हमारी दोस्ती कभी नहीं रहती,
137
00:07:35,360 --> 00:07:38,120
-चाहे मैं छोड़कर जाती या नहीं।
-अमेलिया,
138
00:07:39,120 --> 00:07:41,960
मुझे मेरी गलती पता है।
मुझे कॉल करना चाहिए था,
139
00:07:41,960 --> 00:07:46,240
पर कसम से अगर मुझे पता होता,
तो ऐसा कभी नहीं होता।
140
00:07:46,240 --> 00:07:47,720
हाँ, होता।
141
00:07:48,880 --> 00:07:51,840
शायद तुरंत नहीं, लेकिन... होता।
142
00:08:01,160 --> 00:08:04,520
सॉरी, मेरे पास एक सीक्रेट टॉयलेट था।
143
00:08:04,520 --> 00:08:07,400
नहीं, सॉरी मैंने तुम सब पर रंगदारी दिखाई।
144
00:08:07,400 --> 00:08:10,960
सॉरी, मैंने चॉक और पानी मिलाकर
उसे मिसो सूप बताया।
145
00:08:10,960 --> 00:08:12,720
तुम सबको अच्छा लगा...
146
00:08:12,720 --> 00:08:16,920
सॉरी, नेल टेक्नीशियन होकर
मैंने खुद को डॉक्टर बताया।
147
00:08:16,920 --> 00:08:18,120
क्या?
148
00:08:18,640 --> 00:08:20,400
तुम डॉक्टर नहीं हो?
149
00:08:20,400 --> 00:08:21,920
तुमने मुझे बेवकूफ़ बनाया।
150
00:08:21,920 --> 00:08:23,080
है ना, दोस्तो?
151
00:08:26,400 --> 00:08:28,480
कोई बात नहीं, रेने। हमें अंदाज़ा था।
152
00:08:29,160 --> 00:08:30,320
क्या?
153
00:08:30,440 --> 00:08:33,480
जैसे जब तुमने कहा
कि फॉर्मलडिहाइड अचार का सिरका था,
154
00:08:33,480 --> 00:08:35,040
यह साफ़ हो गया था।
155
00:08:35,160 --> 00:08:37,760
जब तुमने रूटीन टेस्ट के लिए हमारे सेल लिए
156
00:08:37,760 --> 00:08:40,000
तो तुमने स्पैकूलम को "स्पैचुला" कहा?
157
00:08:40,000 --> 00:08:42,520
किस लैब में स्वैब भेज रही थी?
158
00:08:42,520 --> 00:08:45,200
क्योंकि सब एक बंडल में थे।
159
00:08:45,200 --> 00:08:46,520
कोई मतलब नहीं था।
160
00:08:46,640 --> 00:08:49,360
मुझे पट्टी लगाना याद है...
161
00:08:50,760 --> 00:08:53,520
जब तुमने मेरे पैर का अंगूठा काट दिया था।
162
00:08:53,640 --> 00:08:55,440
हाँ, सॉरी।
163
00:08:55,440 --> 00:08:56,880
सॉरी, मैंने झूठ बोला।
164
00:08:57,000 --> 00:08:59,480
और टेरेसा, जितनी माफ़ी माँगूँ उतनी कम है।
165
00:08:59,480 --> 00:09:00,640
मेरी ओर से भी सॉरी।
166
00:09:02,880 --> 00:09:03,880
सबको।
167
00:09:04,360 --> 00:09:05,840
सॉरी, क्या हम सिर्फ़...
168
00:09:05,840 --> 00:09:07,080
पेप... जिनेविव।
169
00:09:07,080 --> 00:09:08,880
...इसी पर बात करेंगे?
170
00:09:09,000 --> 00:09:12,120
मैंने तुम्हारी ज़िंदगी नर्क बना दी,
और मुझे मज़ा आया।
171
00:09:14,280 --> 00:09:16,280
बस यही मायूसी थी,
172
00:09:16,280 --> 00:09:18,840
तुम्हारे इस भोलेपन से मुझे नफ़रत थी।
173
00:09:18,840 --> 00:09:20,760
ठीक है, क्या यह माफ़ी है, या...
174
00:09:20,880 --> 00:09:24,720
पर सच में, मुझे जलन होती थी।
175
00:09:25,640 --> 00:09:29,120
क्योंकि तुम्हारी शख्सियत इतनी ज़ोरदार है।
176
00:09:29,760 --> 00:09:31,640
अपने बारे में अच्छे से पता है।
177
00:09:31,640 --> 00:09:34,440
और सॉरी मैंने हमेशा इसे बदलने की कोशिश की।
178
00:09:49,160 --> 00:09:50,240
माफ़ किया।
179
00:09:56,080 --> 00:09:58,160
माहौल गंभीर हो गया है।
180
00:09:58,160 --> 00:10:00,760
चलो कहीं बाहर चलकर खाते हैं।
181
00:10:02,480 --> 00:10:03,880
चलो।
182
00:10:14,240 --> 00:10:16,960
आपको किसी चीज़ को लेकर सॉरी बोलना है, बिकी?
183
00:10:16,960 --> 00:10:18,480
ओह, प्लीज़।
184
00:10:19,320 --> 00:10:23,120
ज़रा सा रोका क्या तुम मरियल
लड़कियाँ मुझ पर दोष मढ़ने लगीं।
185
00:10:23,120 --> 00:10:25,760
तुम्हें यूनिफॉर्म और छिपकर स्मोकिंग के लिए
186
00:10:25,760 --> 00:10:27,520
सज़ा दी थी,
187
00:10:27,520 --> 00:10:31,480
और लेट असाइनमेंट के लिए,
एक नंबर की बदमाश थीं तुम।
188
00:10:31,480 --> 00:10:32,520
क्या कहा?
189
00:10:32,640 --> 00:10:35,120
तुम बदमाश थीं। कोई इतना बदमाश नहीं देखा।
190
00:10:35,120 --> 00:10:38,160
नहीं, हॉल के पीछे सीगरेट
पीने के बारे में कहा।
191
00:10:40,640 --> 00:10:41,880
कभी-कभी,
192
00:10:42,720 --> 00:10:44,600
तुम्हारी जैसी लड़की, सास्किया,
193
00:10:45,080 --> 00:10:48,400
सज़ा तुम्हारी भलाई के लिए
होती है। मेरे पास कारण थे।
194
00:11:00,960 --> 00:11:01,960
खाना ले लिया?
195
00:11:03,240 --> 00:11:04,640
क्या कर रही हो?
196
00:11:04,640 --> 00:11:06,800
किसी से माफ़ी माँग रही हूँ।
197
00:11:07,600 --> 00:11:12,520
ज़ोई, बुरा मत मानना, पर अमेलिया से
माफ़ी माँगने के बारे में कुछ सोचा?
198
00:11:12,520 --> 00:11:15,440
जिसका कोई दोस्त नहीं उससे सलाह लूँ मैं।
199
00:11:15,440 --> 00:11:18,880
ज़ोई, गलत बात। अब हम
एक-दूसरे से अच्छे से पेश आ रहे हैं।
200
00:11:19,680 --> 00:11:21,200
ठीक है। सॉरी, दोस्त।
201
00:11:23,440 --> 00:11:26,200
टेरेसा, यह मछली... वाकई स्वादिष्ट है।
202
00:11:26,720 --> 00:11:29,720
ड्रेसिंग... बहुत चटपटी है।
203
00:11:31,000 --> 00:11:32,960
मैंने आज ड्रेसिंग नहीं बनाई।
204
00:11:33,680 --> 00:11:35,600
लेकिन शुक्रिया, सैस।
205
00:11:35,600 --> 00:11:39,880
सॉरी, मुझे पता है
हम अच्छा-अच्छा बोल रहे हैं,
206
00:11:39,880 --> 00:11:43,280
पर मुझे सच में थोड़ा अजीब लग रहा है।
207
00:11:48,000 --> 00:11:49,080
यह ठीक है।
208
00:11:53,280 --> 00:11:54,480
हे भगवान।
209
00:11:55,120 --> 00:11:56,800
ओह, नहीं।
210
00:11:56,800 --> 00:11:59,360
मुझे भी उबकाई आ गई।
211
00:12:00,720 --> 00:12:01,880
मैं नहीं चाहती...
212
00:12:02,880 --> 00:12:04,800
दोस्तो, एक-दूसरे को मत देखो।
213
00:12:08,000 --> 00:12:09,480
रोककर रखो...
214
00:12:10,960 --> 00:12:12,400
इस उल्टी की चेन को रोको।
215
00:12:12,400 --> 00:12:15,280
दोस्तो, शायद मछली में कुछ गड़बड़ है।
216
00:12:15,880 --> 00:12:18,400
मछली मत कहो।
217
00:12:36,640 --> 00:12:37,800
ठीक है।
218
00:12:38,360 --> 00:12:39,720
चलो इसे खाते हैं।
219
00:12:40,320 --> 00:12:41,440
डिनर करके देखें,
220
00:12:42,000 --> 00:12:43,360
बात बनती है या नहीं।
221
00:12:44,640 --> 00:12:46,800
ज़ोई, प्लीज़ बस करो।
222
00:12:46,800 --> 00:12:48,920
अच्छा, खाना तो खाओगी ना?
223
00:12:48,920 --> 00:12:51,200
तो मेरे साथ ही खा लो।
224
00:12:51,680 --> 00:12:53,840
रेड या व्हाइट?
225
00:12:54,920 --> 00:12:57,080
नैपकिन, वाइन नहीं। वाइन नहीं है।
226
00:12:58,440 --> 00:13:00,280
तुम यह इसलिए कर रही हो
227
00:13:00,280 --> 00:13:04,160
क्योंकि हम एक साथ फंस गए हैं
और यह मामला संगीन लगता है।
228
00:13:04,640 --> 00:13:05,960
ठीक है, फिर,
229
00:13:05,960 --> 00:13:10,440
क्या तुम बता सकती हो, अगर हमारी दोस्ती
तुम्हारे लिए इतनी बेमतलब की थी,
230
00:13:10,440 --> 00:13:12,600
तो तुम रीयूनियन में क्यों आईं?
231
00:13:13,200 --> 00:13:14,800
स्वादिष्ट खाने के लिए।
232
00:13:16,560 --> 00:13:19,360
देखो, क्या तुम यह अच्छे से नहीं जानतीं
233
00:13:19,360 --> 00:13:22,760
कि दो लोगों के बीच का रिश्ता
हमेशा के लिए नहीं रहता?
234
00:13:27,440 --> 00:13:30,440
ठीक है, फिर, बात भेजे में घुस गई।
235
00:13:31,920 --> 00:13:33,040
बाप रे!
236
00:13:33,040 --> 00:13:36,520
मैं इस तूफ़ान में यहाँ नहीं रुकूँगी।
237
00:13:36,520 --> 00:13:37,440
नहीं, ज़ोई...
238
00:13:37,440 --> 00:13:39,840
तुम्हें दोस्ती नहीं रखनी, ठीक है।
239
00:13:39,840 --> 00:13:42,920
पता नहीं मेरे पैरेंट्स को
बीच में क्यों ला रही हो।
240
00:13:42,920 --> 00:13:45,640
ठीक है। किसी भी लोहे की चीज़ को मत छूना।
241
00:13:45,640 --> 00:13:47,800
हर जगह करंट फैला हुआ है, बेवकूफ़!
242
00:13:52,480 --> 00:13:53,720
ठीक है।
243
00:13:56,200 --> 00:13:57,280
रेड या व्हाइट?
244
00:13:59,440 --> 00:14:01,960
समुद्र मौत और बीमारी से भरा हुआ है।
245
00:14:01,960 --> 00:14:04,240
कौन बेवकूफ़ मछली खाता है?
246
00:14:04,960 --> 00:14:08,960
क्या हम मरने वाले हैं, सिस्टर?
क्या हमारा अंत आ गया है?
247
00:14:08,960 --> 00:14:12,760
नहीं, बेवकूफ़ लड़की, यह सिर्फ़ मौसमी
बदलाव और फ़ूड पॉइज़निंग है।
248
00:14:13,480 --> 00:14:14,720
रेने, बच्चे।
249
00:14:16,280 --> 00:14:18,760
लड़कियों को 102 डिग्री बुखार है।
क्या करूँ?
250
00:14:18,760 --> 00:14:20,360
मैं डॉक्टर नहीं हूँ।
251
00:14:20,360 --> 00:14:22,640
हाँ, सॉरी। उलझन भरा दिन रहा है।
252
00:14:22,640 --> 00:14:26,520
याद ही नहीं है कि कौन डॉक्टर है
और किसकी हत्या हुई है...
253
00:14:30,960 --> 00:14:34,080
बेशक, किसी को यकीन नहीं था
कि मैं डॉक्टर हूँ, फ़ीबी।
254
00:14:34,080 --> 00:14:39,000
जैसे, मुझसे कभी कोई बड़ी चीज़ की
उम्मीद नहीं करता।
255
00:14:46,720 --> 00:14:48,840
अच्छी दवा उदारता है।
256
00:14:51,480 --> 00:14:54,320
हाँ, तो तुम्हारे पास
वह छोटा सा कागज़ नहीं है,
257
00:14:54,320 --> 00:14:55,680
पर पता है?
258
00:14:55,680 --> 00:14:56,760
क्या?
259
00:14:57,120 --> 00:14:59,480
तुम्हारा साथ लोगों को पसंद है।
260
00:15:01,320 --> 00:15:03,040
तुम एक अच्छी दोस्त हो, फ़ीबी।
261
00:15:06,240 --> 00:15:07,680
और आ रही है?
262
00:15:20,320 --> 00:15:25,120
काश 10 सालों में मेगन
बस मेरी इकलौती दोस्त न हो
263
00:15:32,240 --> 00:15:35,840
तो, कितना यकीन है कि रबर टायर से
264
00:15:35,840 --> 00:15:38,400
हमें करंट नहीं लगेगा?
265
00:15:38,400 --> 00:15:40,640
खैर, लगभग 20 मिनट हो गए हैं, तो
266
00:15:40,640 --> 00:15:43,800
जिस लोहे को छूना चाहो छू सकती हो।
267
00:15:43,800 --> 00:15:46,240
दरअसल, तुम जा भी सकती हो।
268
00:15:47,480 --> 00:15:49,360
नहीं, मैं सुरक्षित रहूँगी।
269
00:15:49,360 --> 00:15:51,000
मुझे ज़्यादा अच्छा लगेगा
270
00:15:51,000 --> 00:15:53,920
अगर तुम कम से कम गमबूट और ग्लव पहन लो।
271
00:15:54,360 --> 00:15:55,360
नहीं?
272
00:15:56,440 --> 00:15:57,520
ठीक है।
273
00:15:58,320 --> 00:15:59,520
तो...
274
00:16:01,000 --> 00:16:02,200
खेत कैसा है?
275
00:16:03,320 --> 00:16:05,760
इस साल अच्छी फसल हुई?
276
00:16:06,840 --> 00:16:08,600
मूंगफली किसे बेचती हो?
277
00:16:09,080 --> 00:16:12,400
सुपरमार्केट या एयरप्लेन में छोटे
पॉकेट या कुछ और?
278
00:16:13,240 --> 00:16:14,680
पीनट बटर के कारखाने में।
279
00:16:17,360 --> 00:16:19,440
पीनट बटर मूंगफली से बनता है।
280
00:16:20,680 --> 00:16:24,520
कसम से, मैंने इसके बारे में
पहले कभी ऐसा नहीं सोचा था।
281
00:16:24,520 --> 00:16:25,520
यह अजीब है।
282
00:16:25,520 --> 00:16:27,760
अगर हम संपर्क में रहते, तो पता होता।
283
00:16:27,760 --> 00:16:30,160
ज़ो, इसके दिलचस्प होने का दिखावा मत करो।
284
00:16:34,800 --> 00:16:38,160
तुम्हारे दुख की कल्पना भी नहीं
कर सकती। पर...
285
00:16:39,000 --> 00:16:42,360
तुमने मुझे बताया क्यों नहीं, अमेलिया।
286
00:16:42,360 --> 00:16:45,840
पीनट बटर का मूंगफली से बनना? मेरी गलती है।
287
00:16:49,720 --> 00:16:51,520
सच में किसी को नहीं बताया।
288
00:16:53,360 --> 00:16:56,360
डैनी को अब भी लगता है
उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई।
289
00:17:02,080 --> 00:17:05,080
तो, तुम्हें पता है क्या हुआ था? जैसे...
290
00:17:06,840 --> 00:17:08,800
कोई बीमारी?
291
00:17:10,080 --> 00:17:11,160
सॉरी।
292
00:17:13,200 --> 00:17:15,320
मैं जवाब जानना चाहती हूँ। मैं बस...
293
00:17:20,560 --> 00:17:23,520
-शायद मछली हो सकती है।
-मछली मत कहो।
294
00:17:24,040 --> 00:17:26,440
तो, मैं क्या थी? अभी के लिए एक बीएफएफ?
295
00:17:26,440 --> 00:17:28,400
मुझे बस और दोस्त चाहिए थे।
296
00:17:29,960 --> 00:17:31,880
एक्स्ट्रा बाल्टी है?
297
00:17:31,880 --> 00:17:34,560
यही शेयर नहीं कर पा रहे, तुम्हें कैसे दें।
298
00:17:34,680 --> 00:17:37,440
और हममें से कुछ
बस एक बाल्टी रखती हैं, ठीक है?
299
00:17:37,440 --> 00:17:38,720
अब शुरू मत करो।
300
00:17:38,720 --> 00:17:41,880
जब सिर्फ़ एक बाल्टी होती है,
तो उसकी कद्र होती है।
301
00:17:41,880 --> 00:17:42,880
क्या हो रहा है?
302
00:17:42,880 --> 00:17:45,920
शायद एक बाल्टी नशे के लिए
दूसरे पर निर्भर हो।
303
00:17:45,920 --> 00:17:50,240
अब मिसाल याद नहीं आ रही। बाल्टी की
बात कर रहे हैं या हमारी दोस्ती की।
304
00:17:50,240 --> 00:17:51,280
मेगन...
305
00:17:52,960 --> 00:17:54,240
तुम एक शराबी हो।
306
00:17:56,240 --> 00:17:58,240
यह बात कहाँ से निकली?
307
00:17:58,800 --> 00:18:01,560
मैंने तुम्हें चैपल के फ़र्श पर
शराब चाटते देखा।
308
00:18:02,280 --> 00:18:05,400
और हमने हफ़्तों तक
नशे की तलाश की, और मैं...
309
00:18:06,440 --> 00:18:08,320
मैं यह अब और नहीं करना चाहती।
310
00:18:14,400 --> 00:18:18,320
भूलने योग्य लॉरा, शायद तुम्हें
नई बाल्टी दोस्त मिल गई।
311
00:18:23,240 --> 00:18:24,880
ध्यान से। इसमें लीक है।
312
00:18:27,640 --> 00:18:28,880
ज़ोई, तुम जाओ।
313
00:18:28,880 --> 00:18:30,880
तुम रहोगी तो नहीं कर सकती।
314
00:18:30,880 --> 00:18:34,080
क्या? तुम चाहती हो
मैं उस तीसरे प्रलय में जाऊँ?
315
00:18:34,200 --> 00:18:35,040
क्या?
316
00:18:35,040 --> 00:18:38,880
जिस रात सैलाब आया वह दूसरा था,
मतलब आज तीसरा है।
317
00:18:38,880 --> 00:18:41,320
-सीधा सा हिसाब है।
-जो भी हो। मैं जाऊँगी।
318
00:18:41,320 --> 00:18:43,400
-क्या? सच में?
-हाँ, ठीक है?
319
00:18:43,400 --> 00:18:47,160
मैं वह जानवर हूँ जो मरने के लिए
जंगल में जाती है। जाने दो।
320
00:18:47,160 --> 00:18:49,800
नहीं, यह खतरनाक है।
तुम पर बिजली गिर जाएगी।
321
00:18:49,920 --> 00:18:51,680
यार, कितनी नौटंकी करती हो।
322
00:18:53,800 --> 00:18:55,080
बाप रे बाप।
323
00:18:55,480 --> 00:18:57,080
हे भगवान, तुम ठीक हो?
324
00:18:57,400 --> 00:18:58,880
ठीक हो?
325
00:19:00,720 --> 00:19:03,200
क्या यह कहना गलत होगा, "मैंने कहा था ना"?
326
00:19:07,760 --> 00:19:09,880
पेंट गंदी कर दी, है ना?
327
00:19:13,160 --> 00:19:14,000
सुनो...
328
00:19:15,280 --> 00:19:17,880
बीस सेकंड पहले, मैंने भी कर दी।
329
00:19:18,560 --> 00:19:19,920
चलो उठो।
330
00:19:19,920 --> 00:19:22,160
-यह मज़ाक नहीं है।
-यह मज़ेदार है।
331
00:19:24,080 --> 00:19:26,640
किसी अजनबी के साथ ऐसा नहीं कर सकते थे ना?
332
00:19:32,200 --> 00:19:34,720
सास्किया, बच्चे, डॉर्मिटरी में वापस चलो।
333
00:19:34,720 --> 00:19:36,280
-आपको पता था।
-पागल हो।
334
00:19:36,280 --> 00:19:38,320
चलो। अच्छे से सो पाओगी।
335
00:19:38,320 --> 00:19:40,000
आपको उसकी करतूत पता थी।
336
00:19:40,000 --> 00:19:41,800
मुझे कुछ पता नहीं है।
337
00:19:41,800 --> 00:19:45,400
प्लीज़, रहने दीजिए। आपको पता था
वह मेरे साथ क्या कर रहा था।
338
00:19:46,040 --> 00:19:47,920
दूसरों के बारे में भी पता था?
339
00:19:50,280 --> 00:19:53,960
उससे दूर रखने के लिए ही सज़ा देनी पड़ी।
340
00:19:53,960 --> 00:19:58,920
भाड़ में गई आपकी सज़ा क्योंकि वे
किसी काम नहीं आईं, और आप...
341
00:20:00,200 --> 00:20:01,920
सास्किया, सास्किया।
342
00:20:02,560 --> 00:20:03,560
सास्किया।
343
00:20:04,520 --> 00:20:06,280
क्या मुसीबत है।
344
00:20:06,800 --> 00:20:08,160
सास्किया।
345
00:20:21,000 --> 00:20:22,800
हमारे रिकलाइनर पर...
346
00:20:24,400 --> 00:20:27,000
मेरी माँ का साया बना रहता था।
347
00:20:29,000 --> 00:20:33,320
जैसे महीनों उस पर बैठे रहने से
348
00:20:33,320 --> 00:20:36,080
उस पर उनकी छाप छूट गई हो।
349
00:20:38,800 --> 00:20:40,800
और ऐसा ही था, पता है।
350
00:20:42,720 --> 00:20:45,440
वह उस सोफ़े पर पूरे समय बैठी रहती थीं।
351
00:20:47,480 --> 00:20:52,040
फिर एक सुबह, तुम्हारे उठने पर वह
आधी मूंगफली की फसल काट चुकी होतीं
352
00:20:52,040 --> 00:20:54,640
आधी रात को एक सनक के चलते और...
353
00:20:55,080 --> 00:20:56,760
और जब तुम ऐसे बड़े होते हो,
354
00:20:56,760 --> 00:21:00,160
तुम बस इंतज़ार करते हो। और सोचते हो...
355
00:21:01,640 --> 00:21:04,480
यह टल नहीं सकता, यह मुझमें भी है, और...
356
00:21:06,400 --> 00:21:09,520
और फिर, जब यह आखिरकार हुआ, तो ऐसा लगा...
357
00:21:12,200 --> 00:21:14,080
यह दुख नहीं है।
358
00:21:14,200 --> 00:21:17,320
यह बस शून्यता है।
359
00:21:19,240 --> 00:21:23,200
और अब मुझे नहीं पता
कि बिना एंटीडिप्रेसेंट के मैं कौन हूँ।
360
00:21:25,560 --> 00:21:26,880
पर यह सोच मात्र कि...
361
00:21:28,240 --> 00:21:33,000
उन्हें ना लेने से पता नहीं
क्या अनर्थ हो जाएगा?
362
00:21:33,960 --> 00:21:37,800
सुनो, तुम अपनी माँ जैसी नहीं हो, अमेलिया।
363
00:21:38,320 --> 00:21:39,800
नहीं, मैं उनके जैसी हूँ।
364
00:21:42,520 --> 00:21:44,320
लेकिन मैं नहीं भी हूँ, है ना?
365
00:21:46,200 --> 00:21:47,720
क्योंकि मैं यहाँ हूँ।
366
00:21:50,560 --> 00:21:53,280
मुझे अफ़सोस है कि तुम्हारे साथ यह सब हुआ।
367
00:21:55,000 --> 00:21:59,160
यह मेरा सबसे बड़ा अफ़सोस है
कि तुम्हें यह सब अकेले ही झेलना पड़ा।
368
00:22:03,600 --> 00:22:04,600
शुक्रिया।
369
00:22:46,720 --> 00:22:47,960
मुझे बेहतर लग रहा है।
370
00:22:49,640 --> 00:22:50,880
हाँ, मुझे भी।
371
00:22:51,480 --> 00:22:52,440
मतली चली गई।
372
00:22:52,960 --> 00:22:56,000
मेरा मतलब दिल का गुबार
निकालने के बाद, बस...
373
00:22:56,800 --> 00:22:58,240
बहुत अच्छा लग रहा है।
374
00:23:00,040 --> 00:23:00,960
मेरा हो गया।
375
00:23:01,680 --> 00:23:02,720
कोई और राज़ नहीं।
376
00:23:05,720 --> 00:23:06,800
और कोई राज़ नहीं।
377
00:23:19,160 --> 00:23:20,360
ओह, धत्त।
378
00:23:22,240 --> 00:23:23,760
प्लीज़, मुझे बताने दो।
379
00:23:29,240 --> 00:23:32,640
वह लड़कियों को मैसेज करके उसका नंबर
दूसरे नाम से सेव करवाता था
380
00:23:32,640 --> 00:23:35,240
इसलिए मैं फ़ोन जब्त करती थी।
381
00:23:35,240 --> 00:23:38,360
पता था वह कैंपस की सीमा से बाहर
लड़कियों से मिलता था,
382
00:23:38,360 --> 00:23:40,360
जो स्कूल के अधिकार से बाहर है,
383
00:23:40,360 --> 00:23:43,040
तो मैं उन्हें हद पार करने पर सज़ा देती।
384
00:23:43,040 --> 00:23:47,160
और मैंने उसकी सारी... पसंद की
लड़कियों पर बाज़ की तरह नज़र रखी।
385
00:23:48,040 --> 00:23:50,720
और मैं उन्हें नज़रबंद करने का बहाना ढूँढ़ती
386
00:23:50,720 --> 00:23:52,760
ताकि वे उससे मिल न सकें।
387
00:23:53,440 --> 00:23:57,400
जो रिश्ते वह बना रहा था,
उसमें रुकावट डाल रही थी।
388
00:23:59,520 --> 00:24:01,800
वे अधूरे समाधान थे, सास्किया।
389
00:24:01,800 --> 00:24:03,680
पता है माफ़ी लायक नहीं हूँ।
390
00:24:04,160 --> 00:24:07,280
मुझे पता है मैं और ज़्यादा कर सकती थी।
391
00:24:19,120 --> 00:24:20,640
तुम सब साले बेवकूफ़ हो।
392
00:24:24,240 --> 00:24:25,280
आप भी।
393
00:24:28,640 --> 00:24:29,560
आमीन।
394
00:24:31,840 --> 00:24:33,640
{\an8}रिज हाइट्स
कैथोलिक लेडीज़ कॉलेज
395
00:24:39,160 --> 00:24:41,120
सीमा के बाहर
396
00:24:41,120 --> 00:24:43,440
घर शानदार है, सिस्टर बारबिका।
397
00:24:43,440 --> 00:24:47,240
हम इस पूरे समय अंडा भुर्जी
और टोस्ट खा सकते थे।
398
00:24:47,240 --> 00:24:49,560
हाँ, कम्युनियन वेफ़र्स को मत भूलो।
399
00:24:49,560 --> 00:24:52,680
मैं तुम्हें इन सबके बारे में
बताने वाली थी,
400
00:24:52,680 --> 00:24:55,840
पर सच कहूँ तो,
कैंटीन की कस्टडी तुम्हें मिली।
401
00:24:56,400 --> 00:24:59,600
यह स्कूल में पॉटी करने के
डर से उबरने का एक तरीका था।
402
00:25:03,440 --> 00:25:07,080
सुनो दोस्तो, अगर तुम्हें एक ख़त लिखना होता
403
00:25:07,080 --> 00:25:10,280
अपने अतीत के रूप को, तो तुम क्या लिखतीं?
404
00:25:10,280 --> 00:25:11,840
"मछली मत खाना।"
405
00:25:12,840 --> 00:25:17,280
नहीं, पर सच में, किसी ऐसी चीज़ का
पछतावा जो तुमने कभी नहीं की?
406
00:25:18,200 --> 00:25:20,720
मुझे अफ़सोस है, स्कूल में बहुत बेवकूफ़ थी।
407
00:25:21,200 --> 00:25:22,920
मैंने कभी सिगरेट भी नहीं पी।
408
00:25:23,760 --> 00:25:26,520
हम शायद इसका समाधान कर सकते हैं। और कोई?
409
00:25:27,480 --> 00:25:30,720
ज़्यादा अफ़सोस नहीं है,
पर गोद भराई न करने का अफ़सोस है।
410
00:25:30,720 --> 00:25:33,160
फ़्री गिफ़्ट चाहिए थे।
411
00:25:33,160 --> 00:25:36,320
ठीक है, टीकप की
गोद भराई हो रही है। अगला कौन है?
412
00:25:37,480 --> 00:25:40,520
मौका होने पर गेरार्टी से
छुटकारा न पाने का अफ़सोस।
413
00:25:40,520 --> 00:25:45,120
बिल्कुल, इस पूरी जगह से उस कमीने का
नामो-निशान मिटाते हैं, ठीक है?
414
00:25:45,120 --> 00:25:46,080
और कौन?
415
00:25:46,080 --> 00:25:48,920
अपनी बाल्टी को हल्के में लेने का अफ़सोस है।
416
00:25:48,920 --> 00:25:52,160
अब से बाल्टी में पानी के अलावा
और कुछ नहीं डालूँगी।
417
00:25:52,160 --> 00:25:55,600
मुझे इसका मतलब तो नहीं पता,
लेकिन यह कर सकते हैं।
418
00:25:55,600 --> 00:25:57,320
-रेने?
-मुझे नहीं लगता...
419
00:25:57,320 --> 00:25:59,320
मुझे कोई पछतावा नहीं है।
420
00:25:59,320 --> 00:26:02,400
मेरी चिट्ठी पढ़ने के बाद,
421
00:26:02,400 --> 00:26:06,840
मैं बस एक नेल टेक्नीशियन
बनना चाहती थी, और मैं बनी भी।
422
00:26:08,600 --> 00:26:09,520
अमेलिया?
423
00:26:11,760 --> 00:26:13,200
मुझे अफ़सोस है कि...
424
00:26:14,080 --> 00:26:17,560
मैंने बैरेनकेड लेडीज़ के
"वन वीक" के सभी शब्द नहीं सीखे।
425
00:26:17,560 --> 00:26:18,800
क्या कहा?
426
00:26:18,800 --> 00:26:21,280
मतलब वह "चाँदनी चौक टू चाइना" वाला गाना?
427
00:26:21,280 --> 00:26:22,760
हाँ।
428
00:26:22,760 --> 00:26:25,000
आखिर ये शब्द क्या हैं?
429
00:26:53,880 --> 00:26:55,760
दूसरे अंतरे आते हैं?
430
00:27:26,120 --> 00:27:27,280
शर्ट उतार रही हूँ।
431
00:27:27,280 --> 00:27:29,680
-शर्ट खो रही हूँ।
-उसने गाया था, "खोना।"
432
00:27:29,680 --> 00:27:30,960
खोना...
433
00:27:31,480 --> 00:27:33,600
ओह, भाड़ में गया यह गाना!
434
00:28:04,520 --> 00:28:06,440
शुक्र है बकवास गाना खत्म हो गया।
435
00:28:14,080 --> 00:28:15,240
बहुत खूब, यार।
436
00:28:26,560 --> 00:28:27,720
आज...
437
00:28:28,760 --> 00:28:30,240
हम अलविदा कहते हैं
438
00:28:31,280 --> 00:28:34,360
उन मर्दों को जो गलत कामों में माहिर थे,
439
00:28:35,000 --> 00:28:37,320
जिन्होंने हमारे भरोसे का फ़ायदा उठाया
440
00:28:38,160 --> 00:28:41,920
और दूसरों की चुप्पी पर निर्भर थे।
441
00:28:45,360 --> 00:28:49,000
आज, हम उन आदमियों से कहते हैं...
442
00:28:52,400 --> 00:28:53,680
भाड़ में जाओ।
443
00:28:54,840 --> 00:28:57,320
भाड़ में जाओ!
444
00:29:12,840 --> 00:29:13,960
ज़ोई।
445
00:29:15,800 --> 00:29:17,760
मेरी एंटीडिप्रेसेंट खत्म हो गईं।
446
00:29:23,320 --> 00:29:24,600
कुछ नहीं होगा, यार।
447
00:29:25,960 --> 00:29:27,040
मैं हूँ ना।
448
00:29:32,640 --> 00:29:37,080
यार, हर किसी के पछतावे को निपटाना
अच्छा लग रहा है, है ना?
449
00:29:37,360 --> 00:29:38,800
-हाँ।
-अच्छा लग रहा है।
450
00:29:39,840 --> 00:29:42,480
हाँ, नहीं, बढ़िया लग रहा है ना?
451
00:29:43,480 --> 00:29:46,760
सब सुलझ गया, बढ़िया लग रहा है।
452
00:29:49,160 --> 00:29:50,760
सच में?
453
00:29:51,920 --> 00:29:53,120
तुम मुझे भूल गए।
454
00:29:53,760 --> 00:29:54,680
फिर से।
455
00:29:54,680 --> 00:29:55,920
ओह, हाँ।
456
00:29:57,280 --> 00:29:59,720
तुम सब मेरे झूठे
अंतिम संस्कार में नहीं आए थे,
457
00:29:59,720 --> 00:30:01,600
इसलिए मुझे एक असली वाला चाहिए।
458
00:30:01,600 --> 00:30:06,120
मेरे लिए कुछ प्यार के बोल बोलो, याद करो
459
00:30:06,120 --> 00:30:09,760
पर कमबख्त भूलो तो मत।
460
00:30:09,760 --> 00:30:11,440
यार, तुम लड़कियाँ भी न...
461
00:30:11,440 --> 00:30:14,080
क्या कहती हो, कल इसका अंतिम संस्कार रखें?
462
00:30:14,080 --> 00:30:15,960
-हाँ।
-बढ़िया।
463
00:30:16,480 --> 00:30:17,400
तो तय हो गया।
464
00:30:19,360 --> 00:30:21,280
मैं सबके नेल पेंट कर सकती हूँ।
465
00:30:23,960 --> 00:30:25,160
हल्के भूरे रंग के।
466
00:32:37,040 --> 00:32:39,040
संवाद अनुवादक निवेदिता जेना
467
00:32:39,040 --> 00:32:41,120
रचनात्मक पर्यवेक्षक
दिनेश शाकुल