1
00:00:11,480 --> 00:00:14,760
शुभ प्रभात, रिज हाइट्स की लड़कियों,
2
00:00:14,760 --> 00:00:16,920
तेल रिग के कर्मचारी, पर्वतीय शेरपा,
3
00:00:16,920 --> 00:00:20,880
या अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के
श्रोतागण जो कयामत से बच गए हैं।
4
00:00:20,880 --> 00:00:23,320
पानी चढ़े हुए 44 दिन बीत गए हैं,
5
00:00:23,320 --> 00:00:25,560
और, शेख़ी नहीं, हम अच्छे से जी रहे हैं।
6
00:00:25,560 --> 00:00:27,760
हैरान नहीं हूँ। अगर आप कभी बीच हाउस की
7
00:00:27,760 --> 00:00:30,880
दस बजे सुबह तक चलने वाली
लड़कियों की पार्टी में गई हैं,
8
00:00:30,880 --> 00:00:34,600
तब आप जानेंगे
कि लड़कियाँ काम पूरे कर लेती हैं।
9
00:00:35,640 --> 00:00:37,200
सब लोग जानते हैं कि लड़कियों की
10
00:00:37,320 --> 00:00:40,000
एक सफल पार्टी के लिए चाहिए
एक अच्छा ऑर्गनाइज़र,
11
00:00:40,000 --> 00:00:43,640
और सास्किया वैन डर बीक
हमारे लिए एक बेहतरीन ऑर्गनाइज़र है।
12
00:00:43,640 --> 00:00:46,120
हम क्या कहते हैं? चलो या मरो!
13
00:00:46,120 --> 00:00:47,200
चलो या मरो!
14
00:00:47,200 --> 00:00:49,160
-चलो या मरो!
-चलो या मरो!
15
00:00:49,160 --> 00:00:50,920
चलो या मरो!
16
00:00:52,160 --> 00:00:54,280
वह खिझाने वाली इंसान हैं? हाँ, वह है।
17
00:00:54,280 --> 00:00:56,880
पर तुम उसकी जगह लेना चाहती हो? धत्त, नहीं।
18
00:01:05,560 --> 00:01:08,520
क्योंकि उस लड़की के बिना,
न हमें खाने में ये सब मिलता,
19
00:01:08,520 --> 00:01:10,200
न ही हमें जीने की उम्मीद मिलती,
20
00:01:10,200 --> 00:01:14,360
या कपड़े जिन्हें तुम कभी दोबारा
नहीं पहनोगी, पर जिनके लिए पैसे देने होंगे।
21
00:01:14,880 --> 00:01:16,560
मासिकधर्म वाला कप उधार पर है।
22
00:01:17,760 --> 00:01:19,720
पर उसके पीरियड्स लंबे चलते हैं!
23
00:01:27,200 --> 00:01:31,880
अत्यधिक व्यायाम, सीमित राशन,
और खुद की साफ़ सफाई रखवाने का शुक्रिया,
24
00:01:31,880 --> 00:01:35,920
इससे पहले हम इतने बेहतर कभी नहीं दिखे।
25
00:01:38,720 --> 00:01:40,360
आओ, और तेज़। और ज़ोर से!
26
00:01:40,800 --> 00:01:43,320
हम रेडियो के लिए चला रहे हैं।
आराम नहीं। चलो!
27
00:01:43,320 --> 00:01:45,080
चलो!
28
00:01:45,080 --> 00:01:46,760
चलो!
29
00:01:46,760 --> 00:01:49,800
मुझे पता है। यह ऐसा है,
कि किसे परवाह है, पता है?
30
00:01:49,800 --> 00:01:51,400
कोई हमें नहीं देख रहा है।
31
00:01:51,400 --> 00:01:55,440
पर, किसी तरह, हमारे बाल हमारी
पुरानी पहचान की आखिरी निशानी बन गए हैं।
32
00:01:55,720 --> 00:01:59,040
और हम इसे जाने नहीं देंगे।
33
00:01:59,600 --> 00:02:01,520
आज के लिए इतना ही, दोस्तो।
34
00:02:01,520 --> 00:02:05,720
अगर हमें कोई बाहर सुन रहा है, प्लीज़
किसी भी समय हमारे लिए बचाव नाव भेजें।
35
00:02:05,720 --> 00:02:11,440
हम 34.4100 डिग्री दक्षिण
और 150.3037 डिग्री पूर्व में हैं।
36
00:02:12,040 --> 00:02:13,240
बातचीत ख़त्म, दोस्तो।
37
00:02:19,000 --> 00:02:22,280
{\an8}क्लास ऑफ '07
38
00:02:31,440 --> 00:02:32,560
तुमने देर कर दी।
39
00:02:34,720 --> 00:02:36,160
इसमें पक्का तौर से बिजली है।
40
00:02:36,160 --> 00:02:38,880
इसमें प्लग लगाकर देख सकती हो
कि यह काम करता है।
41
00:02:38,880 --> 00:02:41,840
हाँ, कर सकती हूँ,
पर इसमें ज़्यादा मज़ा आता है।
42
00:02:44,120 --> 00:02:45,040
तुम्हें पता है...
43
00:02:45,960 --> 00:02:48,760
मुझे नहीं पता
वह कौन नीच अँग्रेजी की टीचर थी
44
00:02:48,760 --> 00:02:52,440
जिसने लाइब्रेरी को शैक्षिक उपकरण के
तौर पर किशोरी लड़कियों के लिए
45
00:02:52,440 --> 00:02:56,240
द वायर खरीदने के लिए राज़ी किया,
पर उन्हें शुक्रिया कहती हूँ।
46
00:03:07,920 --> 00:03:09,400
तुम्हें ये कहाँ से मिली?
47
00:03:10,400 --> 00:03:11,880
गेरार्टी के डेस्क से।
48
00:03:13,360 --> 00:03:15,200
उसकी पसंदीदा थीं।
49
00:03:15,200 --> 00:03:18,360
अफ़सोस है कि किसी ने
कभी तुममें सामर्थ्य नहीं देखी, फ़ीबी,
50
00:03:18,360 --> 00:03:19,560
पर काम पूरा हो गया?
51
00:03:19,560 --> 00:03:20,840
वह निर्भर करता है, सैस।
52
00:03:22,320 --> 00:03:23,520
सैंडी को मृत मानती हो?
53
00:03:24,280 --> 00:03:25,560
आशा है कि नहीं।
54
00:03:27,200 --> 00:03:30,400
क्योंकि 44 दिन और गिनती जारी है।
55
00:03:30,400 --> 00:03:32,400
मैं कहूँगी, वह पूरी तरह से मृत है।
56
00:03:32,880 --> 00:03:35,160
तुम्हें पता है और कौन पूरी तरह से मृत है?
57
00:03:35,960 --> 00:03:38,640
स्ट्रिंगर बेल, सीज़न तीन। देखने का मज़ा लो।
58
00:03:38,640 --> 00:03:40,720
भाड़ में जाओ! नहीं! तुम...
59
00:03:41,720 --> 00:03:43,920
स्ट्रिंगर बेल नहीं। लानत है।
60
00:04:04,600 --> 00:04:05,840
अरे, यह नहीं हो सकती।
61
00:04:05,840 --> 00:04:07,720
हे भगवान। हमने एक कमीनी को मारा।
62
00:04:07,720 --> 00:04:08,880
तुम ठीक हो?
63
00:04:09,960 --> 00:04:11,800
चिकित्सीय थप्पड़ दे रही हूँ।
64
00:04:15,760 --> 00:04:17,000
अभी भी ज़िंदा है।
65
00:04:17,480 --> 00:04:18,560
धोखा दिया।
66
00:04:19,360 --> 00:04:20,360
अरे, यार।
67
00:04:20,960 --> 00:04:24,200
ठीक है, भूलने लायक लॉरेन ठीक है।
68
00:04:24,200 --> 00:04:25,920
अपनी साइकिल पर वापस आओ।
69
00:04:25,920 --> 00:04:26,920
वह मज़ाक कर रही है?
70
00:04:27,520 --> 00:04:28,360
चलो।
71
00:04:28,360 --> 00:04:31,480
-संजीदा नहीं हो सकती।
-यहाँ हमेशा के लिए फँसे रहना चाहोगी?
72
00:04:31,480 --> 00:04:35,600
यही होगा अगर हम हर दिन
एक रेडियो सिग्नल नहीं भेजते।
73
00:04:35,600 --> 00:04:37,880
चलाया नहीं, तो रेडियो नहीं, बचाव नहीं।
74
00:04:37,880 --> 00:04:39,760
-पर...
-अपनी साइकिल पर वापस आओ।
75
00:04:42,160 --> 00:04:44,480
ठीक है। अब यह खतरनाक है, सास्किया।
76
00:04:45,240 --> 00:04:48,760
हम बैटरी को चार्ज करने के लिए
खुद को मार रहे हैं, और किसलिए?
77
00:04:48,760 --> 00:04:52,920
जिससे हम एक लैपटॉप के सामने जमा होकर
और सेवन्थ हैवन का चौथा सीज़न देखें?
78
00:04:54,520 --> 00:04:57,080
वही सीज़न है
जहाँ श्वेत भाई नाराज़ हो जाता है।
79
00:04:57,080 --> 00:04:59,320
ठीक है। साइमन के बारे में मत सोचो।
80
00:04:59,320 --> 00:05:02,880
पर, सास्किया, हमें स्ट्रेटनर्स
और घुँघराली चीज़ों के साथ
81
00:05:02,880 --> 00:05:05,640
ऊर्जा को बरबाद करने की ज़रूरत नहीं है।
82
00:05:05,640 --> 00:05:10,240
रेडियो सिग्नल, प्रोटीन
और आराम हमारी प्राथमिकताएँ होनी चाहिए।
83
00:05:11,240 --> 00:05:15,160
साफ़ बाल रखना, घर से काम करना
और अपना बिस्तर लगाने के बराबर है।
84
00:05:15,160 --> 00:05:16,520
यह एक मानक तय करता है।
85
00:05:16,520 --> 00:05:18,240
इस मानक के बारे में क्या कहोगी?
86
00:05:18,360 --> 00:05:19,920
वह साँस ले रही है, है न?
87
00:05:21,800 --> 00:05:25,680
उसके लिए जिसने अपनी ज़िंदगी मासिकधर्म की
निष्पक्षता के लिए समर्पित की,
88
00:05:25,680 --> 00:05:28,120
तुम्हे लड़का बन कर पैदा होना चाहिए था,
89
00:05:28,760 --> 00:05:29,680
गर्लबॉस।
90
00:05:31,120 --> 00:05:32,080
जमकर अपमान किया।
91
00:05:35,280 --> 00:05:37,160
लड़कियों से नफ़रत नहीं है, पेपे।
92
00:05:38,040 --> 00:05:39,200
बस तुमसे नफ़रत है।
93
00:05:41,240 --> 00:05:42,920
अगली बार जब तुम्हें देखूँ,
94
00:05:42,920 --> 00:05:47,160
तो तुम्हारे सिर पर
एक भी बाल इधर-उधर नहीं होगा।
95
00:05:47,440 --> 00:05:48,840
एक-दूसरे को समझ रहे हैं?
96
00:05:50,720 --> 00:05:51,960
अब उसे उठाओ।
97
00:05:55,120 --> 00:05:56,760
ठीक, दोस्तो, क्या कहते हैं?
98
00:05:56,760 --> 00:05:58,040
चलो या मरो!
99
00:05:58,040 --> 00:05:59,720
चलो या मरो।
100
00:05:59,720 --> 00:06:01,320
चलो या...
101
00:06:02,120 --> 00:06:03,680
मरो।
102
00:06:04,240 --> 00:06:05,200
मरो!
103
00:06:08,280 --> 00:06:11,000
मेरे दिमाग का एक हिस्सा ऐसा है,
104
00:06:11,000 --> 00:06:14,880
कि तुमने एक लड़की को गिरते हुए देखा,
और कुछ भी महसूस नहीं हुआ।
105
00:06:17,120 --> 00:06:19,680
यह सामान्य नहीं है, तुम्हें...
106
00:06:21,320 --> 00:06:24,160
खराब, अपराधबोध, जैसा महसूस होना चाहिए...
107
00:06:27,200 --> 00:06:30,880
पर फिर मैं अपने कानों में
उसकी आवाज़ भी सुन सकती हूँ,
108
00:06:32,280 --> 00:06:33,440
और वह...
109
00:06:34,840 --> 00:06:38,800
वह कह रहा है, "नहीं, असल में,
तुमने सही निर्णय लिया।
110
00:06:38,800 --> 00:06:42,680
"अगर तुमने साइकिल चलानी बंद कर दी,
तो जीना बंद कर दोगी।"
111
00:06:43,320 --> 00:06:44,240
और...
112
00:06:45,800 --> 00:06:49,240
मेरा मतलब, मैंने सालों से
उसे ऐसे ही सुना है।
113
00:06:49,240 --> 00:06:51,360
जब ब्लू ब्लड्स का पहला आईपीओ आया,
114
00:06:51,360 --> 00:06:54,520
पहली चीज़
जो मैंने सोची थी "हे भगवान, रायन...
115
00:06:59,960 --> 00:07:02,480
"रायन को मुझ पर बहुत गर्व होगा।"
116
00:07:04,680 --> 00:07:08,400
और मुझे सच में पता नहीं कि उसके साथ
क्या करूँ क्योंकि मैं नहीं...
117
00:07:09,000 --> 00:07:11,040
शायद मैं नहीं समझ पा रही हूँ कि...
118
00:07:11,880 --> 00:07:14,560
जिस इंसान ने इतनी बुरी चोट दी
119
00:07:15,440 --> 00:07:19,160
वो तुम्हें आगे बढ़ने के लिए
तुम्हारा हौसला बढ़ा सकता है
120
00:07:19,160 --> 00:07:20,280
पता है?
121
00:07:23,280 --> 00:07:24,400
यह शर्मनाक है।
122
00:07:24,400 --> 00:07:28,000
मुझे लगा था सालों पहले
अपने थेरेपिस्ट से इसे सुलझा लूँगी,
123
00:07:28,000 --> 00:07:29,320
ज़ाहिर है कि नहीं हुआ।
124
00:07:31,000 --> 00:07:32,320
ए, सैस?
125
00:07:33,240 --> 00:07:35,640
ये फ़र्श बहुत ही गंदे हैं।
126
00:07:35,640 --> 00:07:38,880
हे भगवान, तुम किसी चीज़ में व्यस्त हो।
127
00:07:38,880 --> 00:07:41,040
-बाद में आती हूँ।
-नहीं, मैं नहीं हूँ।
128
00:07:42,120 --> 00:07:44,000
सैस, तुम कालीन साफ़ कर रही हो।
129
00:07:44,000 --> 00:07:45,640
तुम्हें क्या चाहिए, टेरेसा?
130
00:07:47,120 --> 00:07:49,800
देखना चाहती थी, कि तुम्हें कैसा लग रहा है।
131
00:07:49,800 --> 00:07:52,200
तुमने पहले भी
पेपे के साथ सख्त बर्ताव किया।
132
00:07:53,800 --> 00:07:55,000
और?
133
00:07:55,720 --> 00:07:56,680
और...
134
00:07:58,520 --> 00:08:00,440
मुझे नहीं पता, शायद वह सही है।
135
00:08:00,960 --> 00:08:05,360
हम मुश्किल से चला पा रहे हैं और इसे
बनाए रखने के लिए ठीक से नहीं खा रहे हैं।
136
00:08:05,880 --> 00:08:07,800
हाँ। तुम सही कह रही हो।
137
00:08:08,080 --> 00:08:09,600
क्योंकि वह गलत नहीं है।
138
00:08:09,600 --> 00:08:11,680
-हमें प्रोटीन की ज़रूरत है।
-हाँ।
139
00:08:12,200 --> 00:08:15,440
और तुम खाने की प्रभारी हो?
140
00:08:16,560 --> 00:08:18,560
तो, वह कहाँ है?
141
00:08:20,440 --> 00:08:21,800
हाँ।
142
00:08:23,880 --> 00:08:24,880
तुम सही कह रही हो।
143
00:08:26,000 --> 00:08:27,000
मैं कुछ करूँगी।
144
00:08:31,840 --> 00:08:34,440
सैस, पता है न,
तुम मुझसे बात कर सकती हो, है न?
145
00:08:35,800 --> 00:08:37,040
किसी भी चीज़ के बारे में।
146
00:08:39,320 --> 00:08:40,400
मैंने कर ली, तो...
147
00:08:48,840 --> 00:08:49,960
मुझे बेहद खेद है।
148
00:08:52,360 --> 00:08:55,000
फ़ीबी, हम कुछ आराम कर सकते हैं?
149
00:08:55,400 --> 00:08:57,600
मेरे पैर बेजान हो गए हैं।
150
00:08:59,200 --> 00:09:00,840
हे भगवान।
151
00:09:14,200 --> 00:09:16,000
ए, रेनी, क्या तुम...
152
00:09:16,000 --> 00:09:18,080
पता लगा सकती हो कि वह क्या कर रही है?
153
00:09:18,080 --> 00:09:19,960
एक-दूसरे से बात नहीं कर सकतीं?
154
00:09:19,960 --> 00:09:22,320
नहीं। लड़ाईयाँ ऐसे नहीं होती हैं, रेनी।
155
00:09:22,960 --> 00:09:25,640
कम से कम पता करो
कि उसे बैटरियाँ क्यों चाहिए?
156
00:09:25,640 --> 00:09:27,520
जेट स्की को पावर दे रही है?
157
00:09:27,640 --> 00:09:29,040
यह मेरा काम नहीं है।
158
00:09:29,040 --> 00:09:30,480
तुम सही हो। यह नहीं है।
159
00:09:30,480 --> 00:09:33,080
ज़ोई को बताओगी कि यह उसका भी काम नहीं है?
160
00:09:33,080 --> 00:09:35,760
-अमेलिया कहती है...
-अमेलिया को बता सकती हो
161
00:09:35,760 --> 00:09:39,880
कि एसआरसी के प्रतिनिधि के तौर पर,
क्लास के कल्याण के लिए, यह मेरा काम है?
162
00:09:40,760 --> 00:09:42,480
-हाँ, ज़रूर।
-रेनी,
163
00:09:42,480 --> 00:09:46,160
ज़ोई को कह दो कि मुझे छोड़कर किसी
और को दिल में बसा ले।
164
00:09:46,160 --> 00:09:49,520
-हाँ।
-तुम्हें छोड़कर? खुद को खास मत समझो, यार।
165
00:09:49,640 --> 00:09:51,200
मेरे पास कई सारे विकल्प हैं।
166
00:09:51,840 --> 00:09:53,760
फज़ी लोला, दोस्ती करना चाहती हो?
167
00:09:54,400 --> 00:09:55,520
नहीं, मुझे नहीं करनी।
168
00:09:56,520 --> 00:10:00,600
रेनी, अमेलिया को बता सकती हो
भूलने योग्य लॉरा की कोई गिनती नहीं है?
169
00:10:00,600 --> 00:10:01,520
वह...
170
00:10:03,360 --> 00:10:05,360
थोड़ा समझदार बनो, दोस्तो।
171
00:10:07,400 --> 00:10:08,720
सुडाफेड?
172
00:10:08,720 --> 00:10:10,880
-खाँसी की दवाई?
-नहीं।
173
00:10:11,000 --> 00:10:12,040
जायफल?
174
00:10:12,040 --> 00:10:13,320
-नहीं।
-क्या?
175
00:10:13,320 --> 00:10:15,880
-जायफल भी नहीं?
-जायफल भी नहीं।
176
00:10:16,520 --> 00:10:19,880
मेरे पास मौजूद एकमात्र चीज़
जो तुम्हें नशा दे सके
177
00:10:19,880 --> 00:10:23,240
प्रोलेक्ज़ॉफ्ट या गर्भनिरोधक गोलियाँ हैं।
178
00:10:24,480 --> 00:10:25,960
ठीक है। हताशारोधी गोलियाँ।
179
00:10:26,360 --> 00:10:29,760
ए, इतना तो तुम जानती ही हो,
180
00:10:29,880 --> 00:10:32,120
हताशारोधी तुम्हें नशा नहीं देंगी।
181
00:10:32,120 --> 00:10:36,120
हाँ, प्रोलेक्ज़ॉफ्ट को मस्तिष्क की
केमिस्ट्री बदलने में हफ़्तों लगते हैं।
182
00:10:36,120 --> 00:10:37,040
ज़ाहिर है।
183
00:10:37,040 --> 00:10:38,640
हम कोई अनाड़ी नहीं हैं।
184
00:10:38,640 --> 00:10:41,840
हम इसमें मिलाएँगे थोड़े बाथ क्लीनर,
185
00:10:41,840 --> 00:10:44,440
और शायद थोड़ा सा डैंड्रफ शैंपू,
186
00:10:44,440 --> 00:10:47,440
शिल्प में काम आने वाली गोंद डालकर...
187
00:10:48,880 --> 00:10:50,520
मज़ा आ जाएगा, जान।
188
00:10:50,880 --> 00:10:51,760
कमाल है।
189
00:10:52,200 --> 00:10:53,720
या कैसा रहे हम...
190
00:10:53,720 --> 00:10:58,000
या कैसा रहे ज़ोई से दोस्ती कर लो,
जिससे तुम्हें हताशारोधी की ज़रूरत न पड़े।
191
00:10:58,000 --> 00:11:00,760
-हताशा ऐसे काम नहीं करती है।
-जल्दी करो।
192
00:11:00,760 --> 00:11:02,760
बैटरियाँ अनमोल हैं, यार।
193
00:11:03,400 --> 00:11:08,120
तुम्हें हुडी किसने उधार दी
जब किम श्नाइडर तुम्हारा मज़ाक उड़ा रही थी?
194
00:11:08,120 --> 00:11:10,680
-इस कमीनी ने।
-इस बात को कैसे उठा सकती हो?
195
00:11:10,680 --> 00:11:13,720
इतने सालों के बाद, तुम
इसका फ़ायदा उठाने जा रही हो?
196
00:11:16,960 --> 00:11:18,400
ठीक है।
197
00:11:18,720 --> 00:11:21,680
पुरानी बेकार गोली लेकर
खून के जमने का खतरा लो।
198
00:11:22,120 --> 00:11:24,360
-तुम्हारी टिप्पणी के लिए धन्यवाद।
-नशेड़ी।
199
00:11:30,080 --> 00:11:31,360
प्रोलेक्ज़ॉफ्ट, प्लीज़।
200
00:11:31,360 --> 00:11:32,960
एक बॉक्स के लिए तीन बैटरियाँ।
201
00:11:32,960 --> 00:11:35,880
-क्या? क्यों?
-तुमने उन्हें देखा। आपूर्ति और माँग, जान।
202
00:11:35,880 --> 00:11:37,560
तुम ऐसे कीमत नहीं बढ़ा सकती।
203
00:11:38,200 --> 00:11:39,360
हाँ, बढ़ा सकती हूँ।
204
00:11:39,360 --> 00:11:40,920
सब जायज़ है, हाँ।
205
00:11:40,920 --> 00:11:44,160
सब जायज़ है
सब जायज़ है
206
00:11:44,160 --> 00:11:47,480
बाहर जाओ, जाओ... अगला!
207
00:11:52,960 --> 00:11:54,880
टी और बिकीज़, क्या कर रही हो?
208
00:11:55,160 --> 00:11:57,440
अरे, बाप रे!
209
00:11:57,440 --> 00:11:59,720
तुम्हारे हसीन चेहरे को क्या हुआ?
210
00:11:59,720 --> 00:12:03,200
डिनर की कोशिश में, छत पर
एक बड़े चूहे के साथ हुई लड़ाई हार गई,
211
00:12:03,200 --> 00:12:05,160
तो अब समुद्री भोजन पर निर्भर हूँ।
212
00:12:10,680 --> 00:12:14,120
कभी सोचा न था इस नज़ारे को
देखने की आदी होऊँगी पर हम यहाँ हैं।
213
00:12:15,560 --> 00:12:19,240
पता है कि यह नादानी है, पर अभी भी
लगता है कि हमें बचा लिया जाएगा।
214
00:12:19,240 --> 00:12:22,960
अगर हम यहाँ हैं, तो पक्का दूसरे भी होंगे।
215
00:12:23,480 --> 00:12:27,360
हाँ। हम ऑस्ट्रेलिया के
सबसे ऊँचे पॉइंट पर भी नहीं हैं,
216
00:12:27,360 --> 00:12:28,840
दुनिया को तो छोड़ ही दो।
217
00:12:28,840 --> 00:12:32,440
यकीनन वेनिस पूरी तरह से
डूब गया होगा पर ब्रिस्बेन? नहीं!
218
00:12:32,440 --> 00:12:33,800
यह बात याद रखना, टी टॉवल।
219
00:12:33,800 --> 00:12:36,240
ब्रिस्बेन अभी भी बरकरार है।
220
00:12:38,000 --> 00:12:42,000
तुम्हें बार-बार यह कहने की ज़रूरत
नहीं बस इसलिए कि मेरे भ्रूण वहाँ हैं।
221
00:12:42,760 --> 00:12:46,000
और मिच! धत्त। मैं भूलती रहती हूँ।
222
00:12:49,680 --> 00:12:50,800
यह प्यारा है।
223
00:12:51,600 --> 00:12:54,360
हम लोग पहले कभी ऐसे बाहर कैसे नहीं आए?
224
00:12:55,160 --> 00:12:57,120
-सास्किया।
-सास्किया।
225
00:12:58,600 --> 00:13:00,360
मुझे उसकी चिंता हो रही है, ज़ो।
226
00:13:02,880 --> 00:13:04,560
तुमने कभी थेरेपिस्ट को देखा?
227
00:13:04,560 --> 00:13:06,080
क्या यह वही है?
228
00:13:06,080 --> 00:13:09,240
हाँ। कुछ हफ़्ते पहले उसके बारे में पता चला।
229
00:13:09,240 --> 00:13:12,000
वह पोंछे से कराओके करने का
बहाना कर रही थी।
230
00:13:12,760 --> 00:13:14,360
द कॉर्स द्वारा "रनअवे।"
231
00:13:17,640 --> 00:13:20,440
जेनेवीव की बात मानने से
नफ़रत है, पर वह सही है।
232
00:13:20,440 --> 00:13:23,080
सास्किया की प्राथमिकताएँ
काम नहीं कर रही हैं।
233
00:13:24,360 --> 00:13:25,680
अगली बारी मेरी?
234
00:13:26,800 --> 00:13:28,640
अमेलिया के साथ क्या हुआ?
235
00:13:28,640 --> 00:13:33,000
मेरा मतलब, वह उन सभी बैटरियों को
किसलिए चार्ज कर रही है?
236
00:13:35,080 --> 00:13:37,200
हे भगवान!
237
00:13:40,640 --> 00:13:43,320
-अरे, नहीं!
-हमने एक मछ्ली पकड़ ली।
238
00:13:43,320 --> 00:13:45,000
हमने एक मछ्ली पकड़ ली।
239
00:13:45,480 --> 00:13:50,080
वेजीमाइट ग्लेज़ के साथ
समुद्र से पकड़ी हुई मछली।
240
00:13:50,080 --> 00:13:51,440
चलो भी!
241
00:13:51,440 --> 00:13:54,320
मार्था स्टीवर्ट
हमारी टेरेसा मे से बड़ी नहीं है।
242
00:13:54,320 --> 00:13:57,280
यह शिकार करती है
इकट्ठा करती है, उसे पकाती है।
243
00:13:57,280 --> 00:14:01,520
आखिरकार, यह उस बड़े चूहे को
प्रतियोगिता में हरा देगी, है न?
244
00:14:01,520 --> 00:14:03,560
लड़कियो, यह टेडी बियर ग्रिल्स है।
245
00:14:03,560 --> 00:14:04,760
अरे, रुको।
246
00:14:05,800 --> 00:14:07,200
शाबाश, टेरेसा।
247
00:14:07,200 --> 00:14:08,440
सभी लोग, खाना शुरू करो।
248
00:14:08,440 --> 00:14:09,840
तुम इसकी हकदार हो।
249
00:14:10,440 --> 00:14:12,360
किस चीज़ की हकदार? सामनेला?
250
00:14:12,360 --> 00:14:15,000
यार, आराम से।
यह स्पष्ट तौर से सामन नहीं है।
251
00:14:16,040 --> 00:14:17,920
क्योंकि सामनेला!
252
00:14:29,200 --> 00:14:30,480
हाँ।
253
00:14:31,320 --> 00:14:32,880
इतना अच्छा लग रहा है।
254
00:14:34,320 --> 00:14:36,840
ख़ैर, बेकार लग रहा है। मैं वह ले सकती हूँ?
255
00:14:37,320 --> 00:14:40,800
धन्यवाद। असल में
प्रोटीन पेपे का आइडिया था।
256
00:14:40,800 --> 00:14:44,120
तो उचित होगा कि उसे
सबसे अधिक पोषक तत्वों वाला माँस मिले।
257
00:14:44,120 --> 00:14:46,400
तुम उसे मछली की आँखें परोस सकती हो?
258
00:14:46,400 --> 00:14:49,840
-मज़ाक कर रही हो?
-तुम भूखा रहना चाहती हो?
259
00:14:57,640 --> 00:15:00,320
वेजीमाइट ग्लेज़ के साथ...
260
00:15:01,680 --> 00:15:04,560
दो मछली की आँखें।
261
00:15:06,400 --> 00:15:07,480
एक विकल्प है।
262
00:15:08,520 --> 00:15:09,920
जाओ और अपने बाल ठीक करो,
263
00:15:10,320 --> 00:15:11,560
या मछली की आँखें खाओ।
264
00:15:26,320 --> 00:15:27,880
नमकीन अंगूर जैसा स्वाद है।
265
00:15:34,520 --> 00:15:37,680
मुझे बहुत पसंद आया,
शायद एक और भी लूँगी।
266
00:15:49,640 --> 00:15:52,000
-कोई इसकी मदद करो।
-हे भगवान!
267
00:15:52,720 --> 00:15:53,760
-रेनी!
-लानत है!
268
00:15:53,760 --> 00:15:56,560
-कुछ करो! उसकी मदद करो! रेनी!
-कुछ करो!
269
00:16:06,280 --> 00:16:08,000
शाबाश, पेपे।
270
00:16:26,600 --> 00:16:29,560
पता है तुम्हें इतनी देर तक
यहाँ नहीं होना था। जाओ।
271
00:16:29,560 --> 00:16:33,800
हाँ, क्योंकि एक्टिववेरियन
मुक्त बाज़ार आर्थिक मॉडल में,
272
00:16:33,800 --> 00:16:37,440
योग्यतम की औद्योगिक उत्तरजीविता
पूरी तरह आत्म नियंत्रण करती है।
273
00:16:38,040 --> 00:16:39,160
नहीं! तुम क्या...
274
00:16:41,840 --> 00:16:43,160
मैंने कहा जाओ।
275
00:17:02,680 --> 00:17:04,560
थकी हुई लग रही हो, सैस।
276
00:17:06,560 --> 00:17:07,520
बैटरी चालू है।
277
00:17:16,640 --> 00:17:19,200
यह खराब आदत है, फ़ीबी।
278
00:17:19,200 --> 00:17:21,240
लूसिन्डा को भी धूम्रपान से नफ़रत थी।
279
00:17:23,280 --> 00:17:24,080
कौन?
280
00:17:24,200 --> 00:17:27,200
सुंदर, युवा छोटी लड़की,
मेरे काम पर प्रशिक्षण ले रही थी।
281
00:17:27,200 --> 00:17:29,520
हाँ, उसे धूम्रपान से नफ़रत थी।
282
00:17:29,920 --> 00:17:31,680
इसके पास बैठ भी नहीं सकती थी।
283
00:17:31,680 --> 00:17:34,800
उसने तीन साल पहले
रिज हाइट्स से ग्रेजुएशन किया।
284
00:17:36,000 --> 00:17:37,160
बेचारी छोटी लड़की।
285
00:17:37,560 --> 00:17:40,280
उसे गेरार्टी ने ऐसा धोखा दिया था,
286
00:17:40,280 --> 00:17:43,640
कि उसने उसका नाम
अपनी रिब केज पर टैटू करवाया था।
287
00:17:44,560 --> 00:17:46,280
बस "रायन,"
288
00:17:47,000 --> 00:17:49,240
यहाँ पर, कर्सिव में।
289
00:17:50,280 --> 00:17:53,080
यह उसके स्नातक होने के छह महीने बाद तक चला
290
00:17:53,200 --> 00:17:54,720
पत्नी को पता चलने तक।
291
00:17:54,720 --> 00:17:56,480
-तुम्हें मज़ा आ रहा है?
-हाँ।
292
00:17:57,520 --> 00:17:59,480
वैसे, पूछने के लिए धन्यवाद।
293
00:18:00,320 --> 00:18:04,160
स्कूल की सबसे मस्त लड़की को
यह एहसास दिलाना कि वह ख़ास नहीं है?
294
00:18:05,400 --> 00:18:06,400
हाँ, मुझे मज़ा आया।
295
00:18:11,520 --> 00:18:12,880
बैटरी के लिए धन्यवाद।
296
00:18:19,560 --> 00:18:21,640
छह महीने? बस...
297
00:18:25,560 --> 00:18:30,520
उसने मुझे स्कूली सप्ताह से चुना, और फिर,
तीन हफ़्ते बाद, उसका मुझसे मन भर गया।
298
00:18:33,640 --> 00:18:35,920
इस चीज़ पर काम करते हुए सालों बिताए हैं।
299
00:18:39,920 --> 00:18:41,280
और अब मुझे जलन हो रही है।
300
00:19:05,960 --> 00:19:08,040
-साइकिल की हड़ताल, कमीनी।
-क्या?
301
00:19:08,560 --> 00:19:10,560
जब तक बालों की बात खत्म नहीं होती,
302
00:19:11,000 --> 00:19:12,160
मैं नहीं चला रही हूँ।
303
00:19:16,480 --> 00:19:17,480
बढ़िया।
304
00:19:20,160 --> 00:19:21,400
तुम्हारी ज़रूरत नहीं है।
305
00:19:21,960 --> 00:19:22,880
मेरी बात सुनी?
306
00:19:23,720 --> 00:19:26,480
तुम कुछ न करने को चुन सकती हो,
और यह ठीक रहेगा।
307
00:19:26,480 --> 00:19:28,400
यह क्लास ठीक रहेगी।
308
00:19:29,480 --> 00:19:33,320
तुम्हें यह महसूस कर धक्का लगेगा
कि वाकई तुम कितनी महत्वहीन हो।
309
00:19:34,080 --> 00:19:36,160
पर तुमसे दोबारा पूछने वाली नहीं हूँ।
310
00:19:36,160 --> 00:19:39,240
अगर तुमने नहीं चलाई, तब इसका
हिस्सा भी नहीं बन पाओगी।
311
00:19:40,800 --> 00:19:43,200
नीच लड़की की पहली पहचान, दोस्तो।
312
00:19:43,200 --> 00:19:45,240
"तुम हमारे साथ बैठ नहीं सकतीं।"
313
00:19:45,720 --> 00:19:46,760
तुम नहीं बैठ सकतीं।
314
00:19:47,440 --> 00:19:51,560
न बैटरी, न खाना,
न बिस्तर और न ही गर्म पानी।
315
00:19:52,240 --> 00:19:56,440
तुम गड्ढे वाले शौचालय में शरण ले सकती हो,
पर उसके अलावा, अपने दम पर हो।
316
00:19:56,440 --> 00:19:58,800
सैस, छोड़ो। यह ज़्यादा हो रहा है।
317
00:20:00,560 --> 00:20:03,080
पोको-स्टाइल में, कैद।
318
00:20:04,320 --> 00:20:07,040
तुम क्या करने वाली हो, सास्किया?
मजबूर करोगी?
319
00:20:07,040 --> 00:20:08,040
नहीं।
320
00:20:08,800 --> 00:20:09,960
पर वे करेंगी।
321
00:20:10,440 --> 00:20:13,080
क्योंकि अगर अभी
गड्ढे वाले शौचालय में नहीं जाती,
322
00:20:13,200 --> 00:20:15,200
तो आज किसी को उनकी बैटरी नहीं मिलेगी।
323
00:20:15,200 --> 00:20:16,760
-क्या?
-छोड़ो, सैस।
324
00:20:16,760 --> 00:20:19,320
बिजली वाले टूथब्रश के साथ मेरी बारी है।
325
00:20:19,960 --> 00:20:22,800
जेनेवीव, प्लीज़, बस चलाओ, ठीक है?
326
00:20:23,080 --> 00:20:24,960
या जाकर अपने बाल धो, परवाह नहीं।
327
00:20:24,960 --> 00:20:28,800
पर बाकी हम सब इन बैटरियों पर निर्भर है।
328
00:20:42,800 --> 00:20:46,560
आकर मुझे शौचालय में खोजना
जब तुम लोग कायर होने से थक जाओ।
329
00:20:47,320 --> 00:20:50,200
साइकिल सवारी की हड़ताल अमर रहे!
330
00:20:52,080 --> 00:20:54,320
सैस, चलो भी...
331
00:20:55,000 --> 00:20:57,760
पेपे खिझाने वाली इंसान है,
पर उसे निकाल नहीं सकती।
332
00:20:57,760 --> 00:20:59,560
उसकी बात में दम तो है।
333
00:20:59,680 --> 00:21:01,720
हम थोड़ा कम साइकिल चला सकते हैं
334
00:21:01,720 --> 00:21:04,440
और हर दूसरे दिन
बाल धो सकते हैं। सही, दोस्तो?
335
00:21:06,440 --> 00:21:09,680
असल में, मुझे भी अच्छा लगेगा।
यह बहुत ज़्यादा रखरखाव है।
336
00:21:10,000 --> 00:21:11,080
तुम सहमत हो?
337
00:21:12,080 --> 00:21:13,760
-हाँ।
-ठीक है।
338
00:21:13,760 --> 00:21:16,760
-सभी की भड़ास के कारण...
-क्या कर रही हो?
339
00:21:16,760 --> 00:21:19,760
-इस बैटरी का फ़ायदा नहीं मिल सकता।
-यह उचित नहीं है।
340
00:21:19,760 --> 00:21:23,320
मत भूलो कि यह सब मैंने बनाया है।
341
00:21:23,520 --> 00:21:26,400
अगर अँधेरे में बैठना
और सूअर की तरह जंगल में
342
00:21:26,400 --> 00:21:28,760
मलत्यागना चाहती हो, तो तुम्हारी मर्जी।
343
00:21:28,760 --> 00:21:31,440
अगर इस बारे में बात करोगी
कि हम कितना ठीक हैं,
344
00:21:31,440 --> 00:21:33,160
तो समय बरबाद करके थक गई हूँ।
345
00:21:40,200 --> 00:21:43,960
सैस के जोन्सटाउन जैसा होने से पहले
हमें यहाँ से जाना होगा, तो...
346
00:21:46,160 --> 00:21:48,880
तुम ब्रिसवेगास वापस जा रही हो,
टी-इंटरसेक्शन।
347
00:21:49,240 --> 00:21:50,320
यह क्या है?
348
00:21:50,320 --> 00:21:51,800
यह एक नाव है।
349
00:21:52,160 --> 00:21:53,920
-सही है।
-यह तुम्हारी नाव है।
350
00:21:53,920 --> 00:21:56,120
इसे बस एक मस्तूल चाहिए, यार।
351
00:21:56,720 --> 00:21:59,800
तुम हमेशा से
मिले हुए उपहार दे देती हो, ज़ो-ज़ो।
352
00:21:59,800 --> 00:22:03,440
-अरे, नहीं...
-नहीं, यह बढ़िया है।
353
00:22:03,440 --> 00:22:06,080
मुझे अच्छा लगा। धन्यवाद। यह बहुत बढ़िया है।
354
00:22:06,080 --> 00:22:07,880
अच्छा है। तुम इसकी हकदार हो।
355
00:22:08,320 --> 00:22:09,400
अमेलिया के विपरीत।
356
00:22:09,960 --> 00:22:11,640
मेरा मतलब, स्पष्ट है,
357
00:22:11,640 --> 00:22:14,680
जब आप घोषणा करते हैं
कि जीवन भर के लिए अच्छे दोस्त हैं,
358
00:22:15,600 --> 00:22:17,280
असल में उसका मतलब है,
359
00:22:17,280 --> 00:22:20,280
"हर दो साल में
तुम्हारी इंस्टा तस्वीरों को पसंद करूँ।"
360
00:22:20,280 --> 00:22:21,560
मेरा मतलब समझीं?
361
00:22:22,320 --> 00:22:26,560
वैसे, अगर इस बिन्दु पर
उससे फिर संबंध बनाना चाहती थीं,
362
00:22:26,840 --> 00:22:30,000
वह अपने वाइब्रेटर को बिजली देने के लिए
363
00:22:30,000 --> 00:22:32,440
बैटरी को चार्ज करने में बहुत व्यस्त है?
364
00:22:32,440 --> 00:22:36,120
सच कहूँ, यहाँ पर
यही एकमात्र व्याख्या हो सकती है।
365
00:22:36,120 --> 00:22:39,600
हाँ, देखो, ज़ो।
366
00:22:40,160 --> 00:22:43,360
हर रात डिनर पर,
अमेलिया को एक गोली लेते देखती हूँ।
367
00:22:44,080 --> 00:22:45,840
मेगन और टेगन दिन भर
368
00:22:45,840 --> 00:22:48,840
हताशारोधी गोलियाँ न मिलने की
शिकायत कर रही हैं।
369
00:22:49,400 --> 00:22:50,960
ठीक है, तो...
370
00:22:51,880 --> 00:22:54,640
शायद अमेलिया अवसादरोध से पीड़ित है।
371
00:22:55,400 --> 00:22:56,320
रुको, क्या?
372
00:23:00,280 --> 00:23:04,800
लानत है!
373
00:23:07,920 --> 00:23:10,440
यह बुरा है, बहुत बुरा, है न? यह खराब है।
374
00:23:10,440 --> 00:23:13,080
कोई बात नहीं, टी। यह बस जख्मी नाखून है।
375
00:23:13,480 --> 00:23:15,920
पर इसे सर्जरी की ज़रूरत है, समझीं?
376
00:23:18,080 --> 00:23:20,840
यह कोई डिनर या शो नहीं है।
यहाँ से बाहर निकलो!
377
00:23:20,840 --> 00:23:21,920
जाओ!
378
00:23:25,600 --> 00:23:26,720
ए।
379
00:23:27,320 --> 00:23:29,960
तुम्हारा साथ नहीं छोड़ूँगी, टी कोज़ी।
चिंता मत करो।
380
00:23:29,960 --> 00:23:32,040
नहीं। तुम्हें पक्का चले जाना चाहिए।
381
00:23:32,040 --> 00:23:35,920
किसी और को नुकसान पहुँचाने से पहले
अमेलिया से दोस्ती कर लेनी चाहिए
382
00:23:37,800 --> 00:23:40,080
ठीक है। हाँ। पक्का।
383
00:23:41,400 --> 00:23:42,800
धत्त, माफ़ करना।
384
00:23:43,560 --> 00:23:45,360
माफ़ करना, नहीं, मेरा मतलब...
385
00:23:46,560 --> 00:23:49,920
पता है, तुम उसकी जगह
किसी और को रखने का नहीं सोच सकतीं।
386
00:23:52,200 --> 00:23:53,080
हाँ।
387
00:23:55,400 --> 00:23:57,400
-तुम जा सकती हो।
-हाँ, जाती हूँ।
388
00:23:59,320 --> 00:24:01,200
रेनी, तुम्हें रुकना होगा।
389
00:24:02,040 --> 00:24:03,280
तुम्हें भी, फ़ीबी।
390
00:24:04,120 --> 00:24:06,560
बिल्कुल! एमडी तुम्हारे पास आ रही है।
391
00:24:07,720 --> 00:24:10,800
-क्या?
-तुम्हारे पास कौन सी दर्दनिवारक दवाएँ हैं?
392
00:24:11,560 --> 00:24:12,840
बहुत ज़्यादा नहीं।
393
00:24:13,440 --> 00:24:17,480
बस जितना हो सके दर्दहीन बनाने के लिए
जो इस्तेमाल करना है, करो, ठीक है?
394
00:24:17,480 --> 00:24:19,040
रेनी, तुम कर लोगी?
395
00:24:19,040 --> 00:24:21,760
हाँ, ज़रूर। हाँ, बेशक कर लूँगी।
396
00:24:21,760 --> 00:24:25,800
असल में, कोई अंतर नहीं, जब मेडीसिन्स
सैन्स फ़्रंटियर्स के लिए काम किया।
397
00:24:25,800 --> 00:24:28,240
यह बिल्कुल वैसी ही स्थिति है,
398
00:24:28,240 --> 00:24:29,400
पता है?
399
00:24:30,680 --> 00:24:33,760
तुम्हें कितनी बार बताना होगा?
यह खराब आदत है।
400
00:24:33,760 --> 00:24:36,040
-रुको। तो हम...
-बस इसे निकाल दो।
401
00:24:41,200 --> 00:24:43,560
तुम दूसरी लड़कियों से अलग हो, सास्किया।
402
00:24:43,560 --> 00:24:44,720
परिपक्व हो।
403
00:24:45,920 --> 00:24:47,640
नाराज़ मत होना जब तुम्हें बताऊँ
404
00:24:47,640 --> 00:24:50,320
कि तुम्हारे निबंध पर
मैं तुम्हें कम अंक दूँगा।
405
00:24:50,320 --> 00:24:52,520
-पर...
-जानता हूँ, यह अनुचित है।
406
00:24:53,160 --> 00:24:56,160
हम लोगों को ऐसा
लगने नहीं दे सकते कि तुम मेरी प्रिय हो।
407
00:24:56,280 --> 00:24:57,960
भले ही तुम मेरी पसंदीदा हो।
408
00:25:00,400 --> 00:25:02,080
तुम समझ गईं, है न?
409
00:25:14,800 --> 00:25:15,880
लानत है।
410
00:25:22,080 --> 00:25:23,520
ये रही तीन बैटरियाँ।
411
00:25:23,800 --> 00:25:25,000
प्रोलेक्ज़ॉफ्ट।
412
00:25:25,560 --> 00:25:27,760
तुम्हें दो और बैटरी की ज़रूरत पड़ेगी।
413
00:25:27,760 --> 00:25:30,480
-क्या?
-चिकित्सा आपातस्थिति के कारण महँगाई।
414
00:25:31,240 --> 00:25:32,320
वे गोलियाँ चाहिए।
415
00:25:32,320 --> 00:25:36,080
यही एकमात्र चीज़
मुझे गर्त में जाने से रोक रही है।
416
00:25:36,720 --> 00:25:39,200
यह कयामत है, जान। हर कोई दुखी है।
417
00:25:43,120 --> 00:25:44,960
हाँ, बेहोश हो गई है। इसे करो, रेनी।
418
00:25:45,800 --> 00:25:46,920
ठीक है।
419
00:25:50,880 --> 00:25:52,160
शायद...
420
00:25:52,480 --> 00:25:53,920
बस मुझ पर भरोसा रखो।
421
00:25:53,920 --> 00:25:54,960
कोई चिंता नहीं।
422
00:25:55,720 --> 00:25:59,200
ठीक है, एक, दो, तीन।
423
00:26:07,600 --> 00:26:10,080
हम सिर्फ नाख़ून निकालने वाले थे ना?
424
00:26:10,680 --> 00:26:13,200
सैस ने कहा, "इसे निकाल दो।"
425
00:26:17,280 --> 00:26:20,200
-हे भगवान।
-लानत है।
426
00:26:20,200 --> 00:26:21,360
झूठ नहीं बोलना था!
427
00:26:21,360 --> 00:26:24,520
यह रीयूनियन में अनजाने में शुरू हुआ।
सब इतने निपुण थे।
428
00:26:24,520 --> 00:26:27,200
सैंडी, जब उससे कहा
कि मैं नाखून तकनीशियन हूँ,
429
00:26:27,200 --> 00:26:30,720
उसने मेरे सिर पर थपकी दी
और मुझे बहुत ही नीचा महसूस हुआ।
430
00:26:30,720 --> 00:26:33,840
और अचानक से निकल गया।
मैंने कहा, "मैं डॉक्टर हूँ," ठीक?
431
00:26:33,840 --> 00:26:37,200
पता है, यह बहुत अच्छा लगा।
पर तभी कयामत आ गई,
432
00:26:37,200 --> 00:26:39,880
और सबको लगा,
"शुक्र है हमारे पास एक डॉक्टर है।"
433
00:26:39,880 --> 00:26:41,120
मैं क्या करती?
434
00:26:41,120 --> 00:26:43,480
उन्हें बताती कि वे मर जाएँगे क्योंकि...
435
00:26:43,480 --> 00:26:45,320
स्पष्ट है कि तुम डॉक्टर नहीं हो!
436
00:26:45,320 --> 00:26:48,040
पर मेरे पास तुम्हारी बकवास के लिए
समय नहीं है।
437
00:26:48,040 --> 00:26:50,080
यहाँ पैर के अँगूठे से खून बह रहा है।
438
00:26:50,080 --> 00:26:53,280
ठीक है? तो तुम चुप रहो और उस अँगूठे की
439
00:26:53,280 --> 00:26:56,160
त्वचा को जलाओ
जब तक टेपनयाकी जैसी गंध न आए।
440
00:27:10,320 --> 00:27:12,120
टिक्का कौन पका रहा है?
441
00:27:12,120 --> 00:27:13,200
हैलो, टेरेसा।
442
00:27:14,440 --> 00:27:17,240
सर्जरी बहुत अच्छी हुई।
443
00:27:17,880 --> 00:27:22,680
बिना किसी जटिलता के बाएँ-पैर के
444
00:27:22,680 --> 00:27:24,320
अँगूठे को निकाल दिया गया।
445
00:27:24,320 --> 00:27:26,240
थोड़ा सा दर्द हो सकता है,
446
00:27:26,240 --> 00:27:28,240
-पर उसके अलावा कि...
-माफ़ करना...
447
00:27:29,120 --> 00:27:30,880
क्या तुमने अभी "निकाल दिया" कहा?
448
00:27:30,880 --> 00:27:32,920
यह सही है। हमारी अच्छी डॉक्टर ने
449
00:27:32,920 --> 00:27:37,000
सास्किया ने जैसा कहा
बिल्कुल वैसा किया और उसे निकाल दिया।
450
00:27:38,680 --> 00:27:41,120
-मैं बस...
-वैसे, हमें जाना चाहिए।
451
00:27:41,800 --> 00:27:42,800
यह नहीं...
452
00:27:42,800 --> 00:27:45,280
हे भगवान।
उनसे मेरे अँगूठे को काटने को कहा?
453
00:27:45,280 --> 00:27:47,640
-नहीं।
-मुझे लगा नाखून की बात हो रही थी।
454
00:27:47,640 --> 00:27:49,080
वही थी। उन्होंने गलत समझा।
455
00:27:49,080 --> 00:27:50,880
तुमने उनसे ऐसा करने को क्यों कहा?
456
00:27:50,880 --> 00:27:53,840
यह उतना खराब नहीं था।
उन्हें अँगूठे को नहीं काटना था।
457
00:27:53,840 --> 00:27:55,240
क्या बकवास है, सास्किया?
458
00:27:56,240 --> 00:27:57,360
हैलो?
459
00:27:57,360 --> 00:28:00,200
पता है, टेरेसा? शायद तुम सही कह रही थीं।
460
00:28:00,200 --> 00:28:02,040
मैं हालात का सामना नहीं कर रही हूँ।
461
00:28:02,040 --> 00:28:04,000
हे भगवान! क्या?
462
00:28:04,000 --> 00:28:08,280
हाँ, यह ऐसा है, ये सब चीज़ें हो रही हैं।
463
00:28:08,280 --> 00:28:12,200
यह गड़बड़ी, मेरे यहाँ रहते हुई।
464
00:28:12,200 --> 00:28:15,000
-अब मुझे लग रहा है...
-अभी बात करना चाहती हो?
465
00:28:15,000 --> 00:28:17,240
हाँ, पता है। तुम्हारे पैर के लिए खेद है।
466
00:28:17,240 --> 00:28:19,120
-खेद है।
-तुम जाकर अपने उस नकली
467
00:28:19,120 --> 00:28:22,200
कमीने थेरेपिस्ट से
बात क्यों नहीं करती, कमीनी?
468
00:28:28,880 --> 00:28:30,840
डिनर में एक घंटा बचा है, टेरेसा।
469
00:28:31,360 --> 00:28:33,200
महिलाएँ मछ्ली की उम्मीद कर रही हैं।
470
00:28:33,760 --> 00:28:36,440
तो अगर तुम्हारी जगह मैं होती,
तो जल्दी करती।
471
00:28:37,880 --> 00:28:40,280
या मुझे कहना चाहिए, जल्दी-जल्दी?
472
00:28:45,120 --> 00:28:48,400
तो, यह लड़का मेरा पसंदीदा है,
और वह वाकई बहुत प्यारा है
473
00:28:48,400 --> 00:28:50,160
और वाकई चतुर भी है।
474
00:28:50,160 --> 00:28:53,080
बड़े होने के दौरान टीवी
नहीं देखती थी, तो यह ऐसा...
475
00:28:53,080 --> 00:28:54,400
फ़ीबी...
476
00:28:55,400 --> 00:29:00,120
मैंने अभी-अभी
एक लड़की के पैर का अँगूठा काटा है।
477
00:29:00,400 --> 00:29:01,480
हाँ।
478
00:29:02,360 --> 00:29:03,840
और तुमने मुझे बचाया।
479
00:29:05,760 --> 00:29:06,960
क्यों?
480
00:29:08,320 --> 00:29:10,600
क्योंकि मैं समझती हूँ, रेनी, पता है?
481
00:29:11,400 --> 00:29:14,040
मैंने इस स्कूल में
प्रवेश के लिए कड़ी मेहनत की।
482
00:29:14,040 --> 00:29:16,000
मैंने अकादमिक सम्मान अर्जित किया।
483
00:29:16,000 --> 00:29:19,360
और यह कुछ नहीं क्योंकि ये लड़कियाँ
अभी भी महत्वहीन मानती हैं
484
00:29:19,360 --> 00:29:22,400
अगर तुम किसी बेवकूफ़ सीईओ की बेटी नहीं हो।
485
00:29:22,400 --> 00:29:25,720
तो, तुम हमें बताना चाहती हो
कि तुम एक डॉक्टर हो, तब...
486
00:29:26,240 --> 00:29:28,000
भाड़ में जाए वे, तुम डॉक्टर हो।
487
00:29:28,000 --> 00:29:29,600
पर यह ज़िम्मेदारी लेनी होगी।
488
00:29:30,240 --> 00:29:33,200
प्रोपोज़ीशन जो के शब्दों में,
जिससे तुम मिलोगी,
489
00:29:34,040 --> 00:29:37,760
"तुम्हें अपनी भूमिका निभानी पड़ेगी, कमीनी।"
490
00:29:40,000 --> 00:29:44,040
-यह क्या बकवास है?
-यह किस तरह की चिकित्सा थी?
491
00:29:44,040 --> 00:29:46,920
इसे गलत समझ लिया, नाकारा इंसान!
492
00:29:47,400 --> 00:29:51,080
और तुम! तुम मुझसे यही चाहती थीं, है न?
493
00:29:51,080 --> 00:29:52,760
मुझे आपा खोते हुए देखना।
494
00:29:52,760 --> 00:29:55,680
हाँ। याद दिला दूँ
तुम इस जगह की प्रभारी हो, ठीक?
495
00:29:55,680 --> 00:29:57,760
अगर तुम सिर्फ बैटरी देने के लिए नहीं हो,
496
00:29:57,760 --> 00:30:00,240
-तो बेहतर है शांत रहो!
-मुझे परवाह नहीं है!
497
00:30:00,240 --> 00:30:02,960
मुझे अब तुम्हारा सौदा नहीं चाहिए!
498
00:30:02,960 --> 00:30:06,160
वह अभी भी यहाँ काम कर रहा था।
499
00:30:07,600 --> 00:30:09,680
क्या किसी को परवाह नहीं है?
500
00:30:14,960 --> 00:30:17,080
तुम्हें वाकई लगता है कि मैं
501
00:30:17,080 --> 00:30:21,560
किसी गॉर्डन गेको छात्रवृत्ति को
हमेशा के लिए मुझे ब्लैकमेल करने दूँगी?
502
00:30:21,560 --> 00:30:23,680
मैं थक गई हूँ।
503
00:30:30,360 --> 00:30:33,400
तुम ठीक हो? ठीक हो?
504
00:31:08,120 --> 00:31:09,680
तुम्हें कितनी और चाहिए?
505
00:31:12,400 --> 00:31:13,320
दो।
506
00:32:05,840 --> 00:32:07,320
डी'अमीरे
507
00:32:20,720 --> 00:32:22,600
डी'अमीरे जैसी गंभीर नहीं बन सकती।
508
00:32:23,080 --> 00:32:24,640
कमीनी को जो मिलना है, मिलेगा।
509
00:33:47,640 --> 00:33:49,640
द्वारा अनुवादित शालिनी शुक्ला
510
00:33:49,640 --> 00:33:51,720
रचनात्मक पर्यवेक्षक दिनेश शाकुल