1 00:00:34,920 --> 00:00:38,080 क्लास ऑफ '07 2 00:00:49,440 --> 00:00:52,400 हैलो? सभी लोग कहाँ हैं? 3 00:00:54,000 --> 00:00:55,600 हैलो? 4 00:00:56,120 --> 00:00:57,800 ए, टी बैग। 5 00:00:58,440 --> 00:01:01,760 अपनी ज़िंदगी की सबसे खराब खुमारी में स्वागत है, जान। 6 00:01:21,840 --> 00:01:25,000 सैंडी, प्लीज़। अब तुम घंटों से लगातार रो रही हो। 7 00:01:26,960 --> 00:01:28,560 देखो मुझे कौन मिला। 8 00:01:29,200 --> 00:01:32,440 हमेशा की तरह, स्लीपओवर में सबसे पहले सोने वाली। 9 00:01:39,680 --> 00:01:42,000 तुम सब कर क्या रही हो? 10 00:01:42,600 --> 00:01:45,720 मैंने अभी नेटबॉल कोर्ट में असली सील देखी। 11 00:01:45,720 --> 00:01:47,280 वह तो दूसरी सील है। 12 00:01:48,280 --> 00:01:49,200 जो गायिका है। 13 00:01:49,200 --> 00:01:51,760 मुझे पति को फ़ोन कर ब्रिस्बेन में घर जाना है। 14 00:01:51,760 --> 00:01:55,440 यह ब्रिस्बेन में भी हो रहा है? तुम्हें घबराहट क्यों नहीं हो रही? 15 00:01:55,440 --> 00:01:57,800 सुबह 4 बजे घबराहट हुई थी। तुम सो रही थीं। 16 00:01:57,800 --> 00:02:00,960 अफ़सोस है। हम कभी दोबारा तुम्हें घबराहट में नहीं छोड़ेंगे। 17 00:02:00,960 --> 00:02:02,320 -ठीक है। -ठीक है? अच्छा। 18 00:02:02,320 --> 00:02:04,800 कोई नहीं जानता कि इस समय क्या हो रहा है। 19 00:02:04,800 --> 00:02:07,960 बिजली चली गई है और फ़ोन में सिग्नल नहीं है। 20 00:02:07,960 --> 00:02:10,480 तुम एक पैनकेक क्यों नहीं लेतीं, लंबी साँस लो 21 00:02:10,480 --> 00:02:12,560 और हम एक योजना बनाएँगे, ठीक है? 22 00:02:12,560 --> 00:02:15,440 हममें से कुछ को पता था कि क्या हो रहा था। 23 00:02:18,520 --> 00:02:23,440 एक छोटी सी गलतफहमी हो गई थी। 24 00:02:24,440 --> 00:02:25,960 इसे यह भी कह सकते हैं। 25 00:02:32,240 --> 00:02:34,160 पैनकेक ख़त्म हो गए हैं। 26 00:02:34,560 --> 00:02:36,720 नहीं पता तुममें से कोई कैसे खा सकता है। 27 00:02:36,720 --> 00:02:41,280 टेरेसा, तुम और ज़ोई सैंडी के पैनकेक से थोड़ा आपस में बाँट क्यों नहीं लेते? 28 00:02:41,280 --> 00:02:42,880 -वो नहीं खा रही है। -नहीं! 29 00:02:42,880 --> 00:02:45,960 टेरेसा, काफ़ी बुरा है बारहवीं में मेरे सनग्लासेस चुराए। 30 00:02:45,960 --> 00:02:49,840 अब तुम मेरे पैनकेक चाहती हो? किस तरह के जिगरी दोस्त ऐसा करते हैं? 31 00:02:49,840 --> 00:02:53,480 माफ़ करना, सैंडी, पर हम जिगरी दोस्त कब थे? 32 00:02:53,480 --> 00:02:55,520 सास्किया मेरी जिगरी दोस्त थी। 33 00:02:55,520 --> 00:02:58,080 नहीं, ज़ोई सास्किया की जिगरी दोस्त थी। 34 00:02:58,080 --> 00:03:00,520 नहीं, अमेलिया ज़ोई की जिगरी दोस्त थी। 35 00:03:00,520 --> 00:03:04,040 नहीं, यह अमेलिया थी, और फिर उसने सास्किया के लिए उसे छोड़ दिया। 36 00:03:04,040 --> 00:03:06,080 और हम जिगरी दोस्त थे, टेरेसा। 37 00:03:06,080 --> 00:03:08,800 जो भी हो, प्लीज़, बस मुझे यह पैनकेक दो। 38 00:03:08,800 --> 00:03:10,240 तुम्हें यह चाहिए? तुम... 39 00:03:10,240 --> 00:03:11,880 जाओ इसे लो। 40 00:03:14,560 --> 00:03:17,920 अच्छा, लड़कियों, हमारी योजना क्या है? 41 00:03:18,400 --> 00:03:20,640 क्योंकि, पूर्व स्कूल कैप्टन के तौर पर... 42 00:03:20,640 --> 00:03:22,960 -कार्यवाहक स्कूल कैप्टन। -ठीक है, जो भी है। 43 00:03:22,960 --> 00:03:26,040 इस वक़्त तुम सबकी मदद करके मुझे बहुत ख़ुशी होगी। 44 00:03:26,040 --> 00:03:27,000 हाँ, सैस? 45 00:03:28,400 --> 00:03:29,520 योजना क्या है? 46 00:03:35,160 --> 00:03:38,200 मुझे नहीं लगता हमें किसी को लीडर बनाने की ज़रूरत है। 47 00:03:38,200 --> 00:03:42,160 हम सब मिलकर कुछ सोचेंगे। 48 00:03:42,160 --> 00:03:46,520 पर शायद एक लीडर का होना मददगार होगा... 49 00:03:46,520 --> 00:03:48,240 मैं सिग्नल की तलाश करूँगी। 50 00:03:48,240 --> 00:03:51,640 शायद रोइंग टीम एक नाव ले जाकर देख सकती है वहाँ क्या है। 51 00:03:51,640 --> 00:03:53,320 -हाँ। -तो, मैं और तुम। 52 00:03:54,320 --> 00:03:56,560 अमेलिया, है न? 53 00:03:56,560 --> 00:04:00,280 मैं कुछ प्राथमिक चिकित्सा किट और कुछ द्वितीय सहायता किट ढूँढूँगी। 54 00:04:00,280 --> 00:04:01,840 हाँ, मैं जाकर... 55 00:04:01,840 --> 00:04:05,640 -मुँह में पॉटी के लिए दूसरी चिड़िया खोजोगी? -सिंकहोल में गिरोगी? 56 00:04:05,640 --> 00:04:07,480 या डूबकर मर जाओगी? 57 00:04:10,360 --> 00:04:12,280 ज़ोई, पछतावे के लिए बर्तन धो सकती हो। 58 00:04:12,280 --> 00:04:14,520 और मैं खाने को इकट्ठा करूँगी। 59 00:04:14,520 --> 00:04:18,720 पर, इस बीच, कोई कुछ नहीं खाए या पानी का इस्तेमाल नहीं करे। 60 00:04:18,720 --> 00:04:21,640 हमें नहीं पता यहाँ कितना लंबा रहना होगा। सब समझ गए। 61 00:04:21,640 --> 00:04:26,680 एक आपसी समझौता कि जब तक हम सब न खाएँ, तब तक कोई नहीं खाएगा। 62 00:04:27,600 --> 00:04:29,120 ठीक है? बहुत बढ़िया। 63 00:04:29,120 --> 00:04:35,200 और हमारे लिए स्कूली भावना से बेहतर प्रेरणा क्या होगी? 64 00:04:35,200 --> 00:04:36,440 नहीं, मत करो। 65 00:04:36,440 --> 00:04:39,240 रिज़ हाइट्स की लड़कियाँ रहती हैं शांत 66 00:04:39,360 --> 00:04:42,800 हम बनाते हैं वाकई एक समझदार टोली 67 00:04:47,320 --> 00:04:50,920 -मेल्स, तुमसे एक सेकंड बात कर सकती हूँ? -नहीं, मुझे नहीं करनी। 68 00:04:51,320 --> 00:04:53,360 तुम्हें निराश करने के लिए खेद है। 69 00:05:42,560 --> 00:05:44,520 बढ़िया, लड़कियो, बढ़िया। 70 00:05:44,520 --> 00:05:47,560 ध्यान लगाए रखो। आँखें आगे की तरफ़। 71 00:05:55,720 --> 00:05:56,880 समय पर। 72 00:06:01,000 --> 00:06:04,400 चलो, लड़कियो। समय पर, आओ। 73 00:06:05,400 --> 00:06:07,440 ठीक है। नाव खेना बंद करो। रुक जाओ! 74 00:06:09,320 --> 00:06:13,120 क्या तुम राज्य चैंपियनशिप विजेता टीम में होना चाहती हो, अमेलिया? 75 00:06:13,120 --> 00:06:15,320 तुमसे एक सवाल पूछा है, रेड इंडियन। 76 00:06:16,160 --> 00:06:17,800 इस टीम पर रहना चाहती हो या नहीं? 77 00:06:18,280 --> 00:06:19,800 वाकई नहीं, नहीं। 78 00:06:20,640 --> 00:06:22,080 फिर मेरी नाव से उतर जाओ। 79 00:06:23,120 --> 00:06:25,440 मेरी बात सुनी। नाव से बाहर जाओ। 80 00:06:25,440 --> 00:06:29,280 जाओ! नाव से बाहर जाओ, अमेलिया। 81 00:06:29,920 --> 00:06:32,400 शायद रफ़्तार को थोड़ा बढ़ाओ, कॉलिन्स। 82 00:06:33,800 --> 00:06:35,560 शायद तुम भाड़ में जाओ, सास्किया। 83 00:06:35,560 --> 00:06:36,520 क्या? 84 00:06:36,920 --> 00:06:40,080 रुको। अमेलिया, क्या कर रही हो? 85 00:06:40,600 --> 00:06:42,080 रुक जाओ! अमेलिया! 86 00:06:42,840 --> 00:06:44,000 वह क्या... 87 00:06:44,640 --> 00:06:45,880 अमेलिया! 88 00:06:46,360 --> 00:06:48,360 ठीक है, लड़कियों, मेरा बैग ढूँढ़ते हैं! 89 00:06:48,840 --> 00:06:50,600 उसे यही कहीं होना चाहिए। 90 00:06:50,600 --> 00:06:53,120 जब तक यह मिल नहीं जाता कोई आराम नहीं करेगा। 91 00:06:53,120 --> 00:06:55,680 सैंडी, क्या यह है? 92 00:06:55,680 --> 00:06:59,200 मज़ाक कर रही हो? नकली चमड़े से बने हुए को दूर से पहचान सकती हूँ। 93 00:06:59,200 --> 00:07:02,200 -बुरा लगा, भूल जाओ, लॉरा। -ये कहाँ से मिले? 94 00:07:02,200 --> 00:07:04,000 सब साथ में खाने वाले नहीं थे? 95 00:07:04,640 --> 00:07:06,720 हाँ, खाने वाले थे। 96 00:07:06,720 --> 00:07:10,880 मुझे आज सुबह पैनकेक नहीं मिला, और अभी तक मेरा बैग भी नहीं मिला। 97 00:07:10,880 --> 00:07:13,920 यह डी'अमीरे का है, पेपे। डी'अमीरे का सीमित संस्करण। 98 00:07:13,920 --> 00:07:18,040 एक बैग को ढूँढ़ना नारी-शक्ति की पूरी तरह से बरबादी है, सैंडी। 99 00:07:18,040 --> 00:07:20,160 हमें मोमबत्तियाँ और टॉर्च चाहिए। 100 00:07:20,160 --> 00:07:23,520 हमारा खाना ख़तम हो गया तो हमें परिंदों का शिकार करना होगा। 101 00:07:23,520 --> 00:07:24,600 ए! 102 00:07:25,240 --> 00:07:26,760 दोहरे चिप को खाने वाली थी। 103 00:07:26,760 --> 00:07:28,400 यह जीने-मरने का सवाल है। 104 00:07:28,400 --> 00:07:30,040 तुम समझीं नहीं क्या? 105 00:07:30,040 --> 00:07:32,080 शायद जीने-मरने का सवाल बना सकती हैं। 106 00:07:32,080 --> 00:07:33,640 -चलो! -मुझसे दूर हट जाओ! 107 00:07:42,920 --> 00:07:45,600 रुको। क्या सभी कुछ कर रहे हैं? 108 00:07:45,600 --> 00:07:48,760 शायद हमें ऐसे दिखना है जैसे आपसी समझौते का 109 00:07:48,760 --> 00:07:51,480 सम्मान करने के लिए कुछ कर रहे हैं। 110 00:07:52,280 --> 00:07:53,120 हाँ। 111 00:07:54,520 --> 00:07:56,760 -नहीं। -हमें एक क्लिपबोर्ड की ज़रूरत है। 112 00:07:56,760 --> 00:07:58,200 हाँ। 113 00:08:16,680 --> 00:08:17,560 भाड़ में जाए। 114 00:09:14,160 --> 00:09:15,640 हे भगवान, क्या कर रही हूँ? 115 00:09:16,480 --> 00:09:17,960 मैं क्या कर रही हूँ? 116 00:09:39,760 --> 00:09:42,880 अमेलिया, मैं तुम्हारी... क्या मदद कर सकती हूँ? 117 00:09:44,240 --> 00:09:47,320 ये काम कर रहे हैं! हाँ! निश्चित तौर पर, काम कर रहे हैं। 118 00:09:47,320 --> 00:09:49,640 मैं भूल गई कि उन्हें जाँचने के लिए रखा। 119 00:09:49,760 --> 00:09:51,240 वैसे, क्या चल रहा है? 120 00:09:51,240 --> 00:09:52,760 प्लीज़, अब तुम बात करो। 121 00:09:52,880 --> 00:09:55,400 क्या लगता है तुम प्रोलेक्सॉफ्ट ला सकती हो? 122 00:09:57,320 --> 00:09:59,880 प्रोलेक्सॉफ्ट। वह... हाँ। 123 00:10:00,640 --> 00:10:02,600 अरे, हाँ, बेशक। प्रोलेक्सॉफ्ट। 124 00:10:02,600 --> 00:10:03,520 बहुत बढ़िया। 125 00:10:03,640 --> 00:10:06,000 मेरे ख्याल में 800 लड़कियों के स्कूल में, 126 00:10:06,000 --> 00:10:09,480 कुछ हताशारोधी दवाओं को खोजना उतना मुश्किल नहीं हो सकता। 127 00:10:09,480 --> 00:10:10,640 हाँ। 128 00:10:10,880 --> 00:10:12,280 लड़कियाँ अजीब होती हैं। 129 00:10:14,040 --> 00:10:16,240 नहीं। माफ़ करना। मैंने... 130 00:10:18,120 --> 00:10:19,160 तुम ठीक हो? 131 00:10:20,640 --> 00:10:21,600 हाँ। 132 00:10:23,160 --> 00:10:24,080 अब ठीक हूँ। 133 00:10:24,640 --> 00:10:26,240 रुको, क्या कुछ हुआ था? 134 00:10:26,240 --> 00:10:29,320 -हमने एक बचाव के बारे में सुना? -नहीं। यह बस... 135 00:10:29,840 --> 00:10:32,240 -हम यहाँ सकुशल हैं। -हाँ। 136 00:10:35,480 --> 00:10:38,080 हम प्रोलेक्सॉफ्ट वाली बात हमारे बीच रख सकते हैं? 137 00:10:38,080 --> 00:10:41,400 हाँ। डॉक्टर-मरीज के बीच का राज़। 138 00:10:41,400 --> 00:10:42,880 -हाँ, यह है... -हाँ। 139 00:10:43,200 --> 00:10:44,520 प्रोलेक्सॉफ्ट, समझ गई। 140 00:11:05,600 --> 00:11:08,600 तुमने रेडियो क्लब की खिड़की से एक ईंट फेंकी थी? 141 00:11:08,600 --> 00:11:09,680 शायद। 142 00:11:10,880 --> 00:11:13,800 तुम पूरी गीली क्यों हो? यह टूथब्रश किसलिए है? 143 00:11:13,800 --> 00:11:16,200 रेडियो को काम लायक बना सकती हो? पता है कैसे? 144 00:11:16,200 --> 00:11:18,120 हाँ, पर बिजली के बिना नहीं। 145 00:11:18,120 --> 00:11:20,440 अच्छा है। चलो इंतज़ाम करते हैं। 146 00:11:23,360 --> 00:11:25,840 दरअसल, यहाँ हमें बचाने में थोड़ी सी व्यस्त हूँ। 147 00:11:25,840 --> 00:11:28,760 घास में एक बड़ा सा "मदद करो" का साइन बना रही हूँ। 148 00:11:28,760 --> 00:11:32,760 अक्षर साफ़ दिखाई पड़ेंगे, और बचाव हेलिकॉप्टर इसे देख पाएगा। 149 00:11:32,760 --> 00:11:35,640 और, हम यहाँ से निकल जाएँगे। तुम्हारा स्वागत है। 150 00:11:35,640 --> 00:11:36,920 नहीं, वे नहीं देखेंगे। 151 00:11:36,920 --> 00:11:38,240 और ऐसा क्यों होगा? 152 00:11:38,240 --> 00:11:40,560 क्योंकि यह शाकनाशक नहीं है। 153 00:11:40,560 --> 00:11:41,760 यह पेट्रोल है। 154 00:11:43,640 --> 00:11:45,040 दूसरी बेवकूफी, ज़ोई। 155 00:11:45,920 --> 00:11:47,280 पहली बेवकूफी क्या थी? 156 00:11:51,400 --> 00:11:52,280 हाँ। 157 00:11:52,920 --> 00:11:53,840 समझ गई। 158 00:11:59,120 --> 00:12:00,240 रुको! 159 00:12:03,120 --> 00:12:04,360 लानत है! 160 00:12:08,800 --> 00:12:10,880 तुम ठीक हो? मुझे समय पर पूरा करना है। 161 00:12:11,920 --> 00:12:14,400 उसे समय पर पूरा करना है। समय पर पूरा करना है? 162 00:12:14,400 --> 00:12:17,040 -हाँ। -यह जीवन-और-मौत है। 163 00:12:17,040 --> 00:12:19,520 हम यहाँ लंबे समय तक रहने वाले हैं, 164 00:12:19,520 --> 00:12:24,480 और अगर फ़िलहाल हमें किसी चीज़ की फ़िक्र होनी चाहिए तो वो है खाना। । 165 00:12:24,480 --> 00:12:27,360 तुम्हें कुछ पता भी है कि बाज़ार कितना अस्थिर है? 166 00:12:27,360 --> 00:12:30,240 कोई बाज़ार, ट्रेडिंग नहीं है। एक और शून्य नहीं है। 167 00:12:30,240 --> 00:12:32,200 हम यहाँ फँस गए हैं। 168 00:12:32,960 --> 00:12:38,640 करेंसी अब भोजन, पानी, बैटरियाँ और टैंपोन है। 169 00:12:39,400 --> 00:12:41,000 समझीं मैं जो कह रही हूँ? 170 00:12:41,000 --> 00:12:43,760 तुम बहुत ही भावुक हो रही हो, ठीक है? 171 00:12:44,120 --> 00:12:47,520 और तुम थोड़ी सी बेवकूफ़ जैसी लगोगी 172 00:12:47,520 --> 00:12:49,360 जब हम कल यहाँ से बाहर होंगे। 173 00:12:49,360 --> 00:12:52,400 अब, माफ़ करना जब तक मुझे कोई सिग्नल मिले। 174 00:12:57,640 --> 00:12:59,360 {\an8}डैनी और अमेलिया 175 00:12:59,360 --> 00:13:02,040 {\an8}बेकार समयसीमा और हैंडबैग। 176 00:13:06,920 --> 00:13:08,480 -ज़ोई, बस रुक जाओ। -माफ़ करना। 177 00:13:12,560 --> 00:13:15,640 मेरे कहने का मतलब है, मुझे तुम्हारे बाल ऐसे ही पसंद हैं। 178 00:13:17,640 --> 00:13:19,520 बातचीत करने की कोशिश कर रही हूँ। 179 00:13:19,520 --> 00:13:22,520 हाँ, जब ज़रूरी होता है, तब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती, 180 00:13:22,520 --> 00:13:25,600 पर मेरे बालों के नए ढंग पर, तुम खूब बोलती हो। 181 00:13:26,440 --> 00:13:28,120 तुम जानती हो वह ठीक हो जाएगा। 182 00:13:29,960 --> 00:13:32,320 डैनी की बात करने की ज़रूरत नहीं, ठीक है? 183 00:13:32,320 --> 00:13:36,040 या मेरे मूँगफली के खेत या मेरे बारे में कोई और मामूली बात मत करो 184 00:13:36,040 --> 00:13:38,800 जो तुम्हारी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती, ठीक? 185 00:13:38,800 --> 00:13:40,600 तुमको मेरे जीवन का अंदाज़ा नहीं है। 186 00:13:46,920 --> 00:13:50,520 मैं शायद लोगों का ध्यान खींचने के लिए थोड़ा प्रभावी तरीका अपनाती। 187 00:13:51,720 --> 00:13:53,360 तुमने लिंग और अंडकोष बनाए। 188 00:13:53,360 --> 00:13:55,600 लिंग और अंडकोष, इतना आसान। 189 00:13:55,600 --> 00:13:56,880 नारीवाद सशक्त होता है। 190 00:14:02,760 --> 00:14:05,360 नारीवाद से जनरेटर को बिजली नहीं मिलती, ज़ोई। 191 00:14:07,040 --> 00:14:08,440 अपने घुटनों से उठाओ। 192 00:14:12,880 --> 00:14:15,680 नहीं। यह बहुत पेशेवर है। नहीं। 193 00:14:15,680 --> 00:14:18,280 ऐसा क्लिपबोर्ड कई सवाल पैदा करेगा। 194 00:14:18,280 --> 00:14:20,640 सही कह रही हो। वह कमीनी बहुत सक्षम है। 195 00:14:20,640 --> 00:14:24,320 वह सलाहकार है। उसे जानना है पाँच सालों में खुद को कहाँ देखती हो। 196 00:14:24,320 --> 00:14:26,240 हम उसे बिल्कुल भी देखना नहीं चाहते। 197 00:14:26,680 --> 00:14:27,520 बाय, कमीनी। 198 00:14:31,680 --> 00:14:33,200 प्रभावशाली, हाँ। 199 00:14:34,240 --> 00:14:36,640 काला। सादा सा। 200 00:14:36,640 --> 00:14:39,400 इसमें लिखा है, "मैं काम में हूँ, 201 00:14:39,400 --> 00:14:43,400 "पर उतना नहीं कि तुम मुझसे इस बारे में कोई विस्तृत सवाल पूछो।" 202 00:14:46,760 --> 00:14:48,960 {\an8}ज़ब्त किया हुआ सामान 203 00:14:50,440 --> 00:14:52,520 यार, यहाँ आओ। 204 00:14:56,520 --> 00:14:57,960 हम सुरक्षित रहेंगे, टेगन। 205 00:14:58,600 --> 00:14:59,920 हम सुरक्षित रहेंगे। 206 00:15:03,080 --> 00:15:04,520 हाँ! 207 00:15:04,920 --> 00:15:05,760 ठीक है। 208 00:15:05,760 --> 00:15:08,240 -हमें सिग्नल मिला। -कोई दूसरा सिग्नल दिखा? 209 00:15:08,360 --> 00:15:13,200 नहीं, यह उसके बस की बात नहीं है, पर एक कॉल करने में कोई नुकसान नहीं है। 210 00:15:16,360 --> 00:15:20,240 आप ज़ो-ज़ो एफ़एम सुन रहे हैं जहाँ आज का गुप्त शब्द पोको है। 211 00:15:20,240 --> 00:15:21,840 अंतर्राष्ट्रीय श्रोताओं के लिए, 212 00:15:21,840 --> 00:15:25,640 यह ऑस्ट्रेलियन प्रसारक कयामत को उपनाम दे रही है। 213 00:15:25,640 --> 00:15:30,080 पोको से बचने की अपनी सबसे मज़ेदार कहानियों के साथ कॉल करें 9-7... 214 00:15:30,600 --> 00:15:34,320 नहीं, पर सच में, संकट का संकेत! 215 00:15:41,680 --> 00:15:43,440 -तीसरी बेवकूफी? -हाँ। 216 00:15:43,440 --> 00:15:44,480 हाँ। 217 00:15:53,840 --> 00:15:56,280 प्लीज़, सैंडी, रुक जाओ। 218 00:15:56,280 --> 00:16:00,360 सैंडी, खाना बंद करो। हमारा ज़िंदा रहना इस पर निर्भर है। 219 00:16:00,360 --> 00:16:03,240 भाड़ में जाए ज़िंदा रहना, पेपे। मरना ही बेहतर है। 220 00:16:03,240 --> 00:16:06,120 पैनकेक के टुकड़ों के लिए लड़ते हुए सड़ना चाहती हो? 221 00:16:06,120 --> 00:16:10,000 सैंडी, नहीं, अगर हमारे लिए नहीं, तो कम से कम ग्लूटेन का सोचो। 222 00:16:11,680 --> 00:16:14,640 मुझे केक से नफ़रत है! 223 00:16:15,200 --> 00:16:19,360 -भद्दे ऑस्ट्रेलियन केक! -सैंडी, नहीं! 224 00:16:19,360 --> 00:16:22,160 तुम भी जाना चाहती हो, मूँगफली की किसान? हमला करो! 225 00:16:22,160 --> 00:16:25,920 और मुझसे वेजीमाइट को लेकर शुरू मत हो जाना। 226 00:16:25,920 --> 00:16:29,640 मेरा मतलब, क्या बकवास है, पागल? 227 00:16:29,640 --> 00:16:30,680 इसे रख दो! 228 00:16:31,520 --> 00:16:32,520 इसे रख दो। 229 00:16:35,080 --> 00:16:36,240 नहीं! 230 00:16:37,040 --> 00:16:38,960 तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? 231 00:16:38,960 --> 00:16:41,360 यह विटामिन बी का हमारा एकमात्र स्रोत था! 232 00:16:41,360 --> 00:16:44,080 -यह नमक का जार है, पेपे। -मत करो। 233 00:16:44,080 --> 00:16:48,000 देखा, अमेलिया? इसीलिए हमें एक लीडर चाहिए। उसके बिना हंगामा होगा। 234 00:16:48,000 --> 00:16:49,200 मुझे मत छुओ! 235 00:16:54,320 --> 00:16:55,160 ए। 236 00:16:56,000 --> 00:16:57,640 माफ़ करना। 237 00:16:59,240 --> 00:17:00,360 पता है यह बेवकूफ़ी है, 238 00:17:00,360 --> 00:17:03,720 पर दो हफ़्ते में आईवीएफ़ अपॉइंटमेंट के बारे में सोच रही हूँ। 239 00:17:03,720 --> 00:17:07,480 मुझे नहीं लगता कि यह बेवकूफ़ी है, टी। यह बिल्कुल सहज है। 240 00:17:09,120 --> 00:17:10,760 पता है कि यह बुरा दिखता है, 241 00:17:11,280 --> 00:17:14,320 पर हमें बहुत सारी बातें नहीं पता। तो सकारात्मक रहते हैं। 242 00:17:14,440 --> 00:17:18,480 हम इतने ऊँचे पर हैं, और यह सब जगह है। क्या हो अगर सबकुछ... 243 00:17:18,480 --> 00:17:21,320 हाँ। ठीक है। ए। कोई बात नहीं। 244 00:17:22,400 --> 00:17:24,680 एक स्टार्टअप बनाने से मैंने क्या सीखा? 245 00:17:26,320 --> 00:17:27,440 असफल कब होते हैं। 246 00:17:29,920 --> 00:17:33,000 एक समय था, लगभग तीन साल पहले, 247 00:17:34,160 --> 00:17:36,080 बैंक के खाते खाली हो गए थे, 248 00:17:36,080 --> 00:17:38,160 निवेशक हमें फ़ोन नहीं कर रहे थे। 249 00:17:39,320 --> 00:17:42,680 तो हमने अपने स्टाफ़ को बैठाया और उन्हें एक विकल्प दिया। 250 00:17:42,680 --> 00:17:45,720 या स्थिति का सामना करो, या दूसरी नौकरी ढूँढ़ो। 251 00:17:47,520 --> 00:17:49,080 टेरेसा, कोई नहीं गया। 252 00:17:49,080 --> 00:17:50,440 पता है क्यों? 253 00:17:52,160 --> 00:17:54,760 हम तब तक नहीं हारते जब तक हम हार कुबूल नहीं करते। 254 00:17:55,760 --> 00:17:59,240 मेरे अनुभव में, उम्मीद तब दम तोड़ती है जब हम हार मानते है। 255 00:18:02,640 --> 00:18:03,640 ठीक है। 256 00:18:06,080 --> 00:18:10,280 मेरे बैग में कुछ दिनों के लिए हॉरमोन शॉट्स बचे हैं। 257 00:18:10,280 --> 00:18:13,080 -मुझे उन्हें लेते रहना चाहिए, है न? -बिल्कुल। 258 00:18:14,000 --> 00:18:15,720 तुम घर जाओगी, टेरेसा। 259 00:18:16,440 --> 00:18:17,480 क्या यह सही नहीं है? 260 00:18:45,240 --> 00:18:46,680 यकीनन अभी भी कर सकती हूँ। 261 00:18:50,720 --> 00:18:53,480 -मैं बस... -हम बस... 262 00:18:53,480 --> 00:18:55,320 -बिस्तर बाँट रहे थे। -हाँ। 263 00:18:55,440 --> 00:18:59,680 हाँ, अपनी तरह के सादे बिस्तर के लिए शानदार स्प्रिंग कॉइल। 264 00:19:00,280 --> 00:19:02,400 इसे 11 एफ़ के लिए लिख लो, प्लीज़। 265 00:19:02,400 --> 00:19:05,920 रुको, तुम कमरे बाँट रही हो? बड़ा बढ़िया कमरा मिल सकता है? 266 00:19:05,920 --> 00:19:07,680 नहीं। 267 00:19:07,680 --> 00:19:09,800 बिल्कुल नहीं, रैनी। 2 एफ़ मेरा है। 268 00:19:09,920 --> 00:19:14,080 रुको, सैंडी, क्या तुम... नहायी हो? 269 00:19:15,080 --> 00:19:17,400 हाँ। ठीक है, हाँ। मैं नहायी। 270 00:19:17,400 --> 00:19:19,680 मुझ पर ग्लूटेन और वेजीमाइट गिर गया था। 271 00:19:19,680 --> 00:19:23,440 पर मुझे लगा कि हममें से किसी को पानी का इस्तेमाल नहीं करना था। 272 00:19:23,440 --> 00:19:27,080 रैनी, अगर तुम स्मार्ट हो, जाहिर है जो तुम नहीं हो, 273 00:19:27,080 --> 00:19:30,240 तुम सबसे पहले बिस्तर और शावर लोगी। 274 00:19:30,240 --> 00:19:32,560 क्योंकि, यकीन करो, वे करेंगे। 275 00:19:33,680 --> 00:19:37,000 और जानकारी के लिए लड़कियों, पानी का दबाव अभी से कम है। 276 00:19:37,880 --> 00:19:39,240 कमीनी, 2 एफ़। 277 00:19:39,720 --> 00:19:42,440 पता है, कुछ भी, सिवाय बंक बेड के। धन्यवाद। 278 00:19:43,280 --> 00:19:45,680 -तुम सब लिख लिया? -हाँ। 279 00:19:45,960 --> 00:19:46,800 बढ़िया। 280 00:19:48,920 --> 00:19:50,480 क्या यह आइसक्रीम है? 281 00:19:50,480 --> 00:19:53,480 जबसे किसी ने आपसी समझौता तोड़ा, 282 00:19:53,480 --> 00:19:55,160 बस यही अकेली फ़्रोजन चीज़ बची है। 283 00:19:55,160 --> 00:19:58,720 तुम खाली पेट चॉकलेट का सीमित संस्करण खोजने की कोशिश करो। 284 00:19:59,000 --> 00:19:59,800 मटर? 285 00:20:05,160 --> 00:20:09,480 ठीक है, मुझे कुछ महीनों के लिए प्रोलेक्सोफ्ट मिल गए। 286 00:20:09,480 --> 00:20:10,800 दूसरी चीज़ों के अलावा। 287 00:20:12,960 --> 00:20:14,320 धन्यवाद, रैनी। 288 00:20:15,640 --> 00:20:18,760 तुम्हारे पास ये ख़त्म होने से पहले हम यहाँ से बाहर होंगे। 289 00:20:19,280 --> 00:20:20,280 हाँ। 290 00:20:22,000 --> 00:20:25,040 मैं, अमेलिया, 2 एफ़। 291 00:20:28,160 --> 00:20:30,440 तुम्हें कोई चिंता करने की ज़रूरत नहीं। 292 00:20:30,440 --> 00:20:35,200 ज़ोई पक्का कर रही है कि कोई तुमसे तुम्हारा पुराना बोर्डिंग स्कूल का कमरा न ले। 293 00:20:36,520 --> 00:20:38,440 उसने हमें कुछ ऐसा बताया था। 294 00:20:38,440 --> 00:20:41,160 बस हमने नहीं सुना। 295 00:20:42,960 --> 00:20:44,160 हाँ। 296 00:20:45,080 --> 00:20:46,320 मुझे पता है। 297 00:20:48,960 --> 00:20:50,200 बस करो, सैंडी। 298 00:20:51,080 --> 00:20:53,040 तुम्हारे बढ़ाए बिना ही पानी की 299 00:20:53,040 --> 00:20:56,640 काफ़ी समस्या है, है न, लड़कियो? ए? 300 00:20:59,560 --> 00:21:01,560 तुमने अभी तक बर्तन नहीं धोए, ज़ोई। 301 00:21:20,720 --> 00:21:22,320 -लॉरेन... -तीन... 302 00:21:40,880 --> 00:21:42,320 ख़ैर, नल में खराबी है। 303 00:21:48,000 --> 00:21:50,640 हालत देखो, ज़ोई। सच में। 304 00:21:53,760 --> 00:21:55,200 मुझे वही चाहिए था। 305 00:21:55,200 --> 00:21:56,720 यही कर्म है। 306 00:22:17,320 --> 00:22:19,720 मैं जानती थी। हम बड़ी मुसीबत में हैं। 307 00:22:20,160 --> 00:22:22,600 अगर इस कचरे में मरना लिखा ही है, 308 00:22:22,600 --> 00:22:25,920 सभी लोग, 2 एफ़ से पीछे हट जाओ, क्योंकि एक कैदी की तरह 309 00:22:25,920 --> 00:22:29,120 मेरे बंक बेड में सोने की कोई संभावना नहीं है। 310 00:22:29,120 --> 00:22:32,480 -सैंडी। -ख़ासकर तुम, ज़ोई "चिड़िया की पॉटी" मिलर। 311 00:22:32,480 --> 00:22:34,120 सैंडी, शांत हो जाओ। 312 00:22:34,120 --> 00:22:36,640 टेगन और मेगन ने कमरे बाँट दिए हैं। 313 00:22:36,640 --> 00:22:38,160 सभी को बेड मिल गया है। 314 00:22:38,160 --> 00:22:40,400 है न, भूलने लायक लॉरा? 315 00:22:43,640 --> 00:22:46,960 हाँ, उन्होंने मुझे क्लिपबोर्ड दिया। कहा इसके अनुसार करो। 316 00:22:48,280 --> 00:22:51,240 हे भगवान। 2 एफ़ को वे अपना लक्ष्य बनाए हुए हैं। 317 00:22:51,240 --> 00:22:53,760 -यह भाड़ में जाए। -असल में, यह एक प्रणाली है। 318 00:22:53,760 --> 00:22:55,400 हिम्मत मत करना! 319 00:22:55,400 --> 00:22:57,000 ज़ोई, बचो! 320 00:22:57,440 --> 00:22:59,160 -मुझे मेरा बेड चाहिए। -बेड चाहिए। 321 00:23:06,840 --> 00:23:09,080 मुझे लगा नहीं था तुमसे दोबारा मिलूँगी। 322 00:23:21,800 --> 00:23:22,720 धन्यवाद। 323 00:23:23,280 --> 00:23:25,760 आज का दिन घटनाओं से भरा रहा है। 324 00:23:25,760 --> 00:23:29,000 तुम्हें बताकर बोर नहीं करूँगी, पर, संक्षेप में... 325 00:23:29,000 --> 00:23:31,320 हमारे पास ताज़ा खाना व पानी ख़त्म हो गया है। 326 00:23:32,840 --> 00:23:36,080 हम लोग दर्जनों हैं, और शायद हमें महीनों तक रहना है। 327 00:23:37,320 --> 00:23:39,680 लगता है जैसे तुमने हालात संभाल लिए हैं। 328 00:23:41,040 --> 00:23:42,560 वे मुझसे नहीं डरती हैं। 329 00:23:43,800 --> 00:23:45,640 पता है तुम्हें दुख दिया, अमेलिया। 330 00:23:47,000 --> 00:23:48,120 और... 331 00:23:49,280 --> 00:23:51,160 प्लीज़ जान लो कि मुझे खेद है। 332 00:23:52,880 --> 00:23:58,360 लेकिन तुम सब मुझे जो ज़िम्मेदारी दे रहे हो, 333 00:23:58,360 --> 00:24:00,520 मैंने कभी इसमें से कुछ नहीं माँगा। 334 00:24:02,200 --> 00:24:03,920 इस पर बहुत ज़्यादा मत सोचो। 335 00:24:06,040 --> 00:24:07,280 हमें एक जांबाज़ चाहिए। 336 00:24:08,200 --> 00:24:10,240 मैं वह बकवास अब और नहीं करती। 337 00:24:20,800 --> 00:24:24,720 बात यह है, सास्किया, जब तुम कैप्टन थीं तो, हमने कभी कोई रेस नहीं हारी। 338 00:24:43,400 --> 00:24:44,320 कमीनी! 339 00:24:44,720 --> 00:24:46,160 यह मेरा तकिया है! 340 00:24:49,920 --> 00:24:53,040 लड़कियो! आपसी समझौते के बारे में सोचो। 341 00:24:55,760 --> 00:24:58,320 सैंडी! तुम चुप रहोगी? 342 00:25:00,720 --> 00:25:03,640 सैंडी, प्लीज़, थोड़ा धीरे से रोओगी? 343 00:25:03,640 --> 00:25:06,480 मुझे ध्यान से करना है। आम तौर पर यह मिच करता है। 344 00:25:06,480 --> 00:25:08,480 नहीं पता परेशान क्यों हो रही हो। 345 00:25:08,480 --> 00:25:11,400 सब कुछ ख़त्म हो गया है, तुम्हारी उम्मीद भी। 346 00:25:11,400 --> 00:25:12,800 सैंडी! 347 00:25:13,520 --> 00:25:15,240 जाकर अपना बैग क्यों नहीं ढूँढ़तीं? 348 00:25:16,320 --> 00:25:17,400 आखिरकार। 349 00:25:24,000 --> 00:25:27,280 हटो। सास्किया मेरा बैग ढूँढ़ने में मदद करेगी। 350 00:25:28,280 --> 00:25:29,760 आलसी लड़कियो। 351 00:25:30,360 --> 00:25:32,360 ठीक है। तैयार हो? 352 00:25:32,360 --> 00:25:34,320 ठीक है। मैं लगाती हूँ। 353 00:25:35,840 --> 00:25:36,960 हो गया। 354 00:25:37,240 --> 00:25:38,640 धन्यवाद, सैस्क। 355 00:26:09,360 --> 00:26:12,360 {\an8}मदद करो 356 00:26:19,840 --> 00:26:20,800 लानत है! 357 00:26:22,360 --> 00:26:25,320 मेरा बैग यहाँ क्यों पड़ा होगा? 358 00:26:25,320 --> 00:26:28,600 हमारे नेटबॉल्स इकट्ठा करने के बाद शायद उसे यहाँ छोड़ा हो। 359 00:26:28,600 --> 00:26:30,080 ए, दोस्तो, क्या हुआ? 360 00:26:30,880 --> 00:26:33,240 हे भगवान, ज़ोई। ऐसा मत करो, प्लीज़। 361 00:26:33,240 --> 00:26:35,240 वह मेरा बैग नहीं है। 362 00:26:35,240 --> 00:26:39,040 यह बेवकूफ़ ज़ोई है, बाहर सोने आई है जैसे उसे निकाल दिया गया हो! 363 00:26:45,920 --> 00:26:49,760 चलो, दोस्त। तुम बेकार हैंडबैग को ढूँढ़ने हमारी मदद करेगी? 364 00:26:49,760 --> 00:26:51,040 लगता तो है। 365 00:26:51,040 --> 00:26:53,080 हाँ, यह अच्छा समय है। 366 00:26:54,640 --> 00:26:56,360 यह सिंकहोल में है। 367 00:26:57,720 --> 00:26:59,280 मैं बस यह जानती हूँ। 368 00:26:59,840 --> 00:27:02,920 सैंड्रा डी, हम कल फिर से कोशिश करेंगे, ठीक है? 369 00:27:05,320 --> 00:27:06,960 बस घर जाना चाहती हूँ। 370 00:27:09,520 --> 00:27:10,800 काश कभी आई नहीं होती। 371 00:27:10,800 --> 00:27:12,280 मुझे पता है। 372 00:27:45,840 --> 00:27:47,320 मुझे इस जगह से नफ़रत थी। 373 00:27:48,640 --> 00:27:49,520 सच में? 374 00:27:50,320 --> 00:27:51,400 मुझे इससे प्यार था। 375 00:27:53,200 --> 00:27:55,720 पर कभी इसे भुला नहीं पाई, है न? 376 00:27:55,720 --> 00:27:59,000 मुझे ऐसा लगता है कि हमेशा ही जीतते जीतते रह गई। 377 00:27:59,800 --> 00:28:02,000 तुमने हमें बताने की कोशिश की थी, ज़ो-ज़ो। 378 00:28:03,080 --> 00:28:05,280 बस उस बात का यकीन नहीं हुआ। 379 00:28:08,440 --> 00:28:12,640 क्या लगता है कि इन चीज़ों के साथ तुम समुद्र में कितने दिन जीवित रह सकती हो? 380 00:28:12,640 --> 00:28:15,800 शायद दो, तीन दिन। तुम्हें क्या लगता है? 381 00:28:19,160 --> 00:28:22,280 मुझे लगता है कुछ भी संभव है जब तक हार नहीं मानते। 382 00:28:24,680 --> 00:28:27,000 और मैंने कभी हार नहीं मानी है। 383 00:28:32,600 --> 00:28:34,720 -उठो। -क्या? अरे, हाँ। 384 00:28:35,760 --> 00:28:37,360 अच्छा है? चलो भी। 385 00:28:54,840 --> 00:28:58,240 तुम मेरे जूते ला सकती हो? सैस? 386 00:29:02,000 --> 00:29:03,400 -सैस? -हाँ। 387 00:29:03,400 --> 00:29:06,360 सैस, रुको। हमने अभी क्या किया? 388 00:29:06,360 --> 00:29:07,680 हमें वापस जाना है। 389 00:29:08,480 --> 00:29:12,320 क्या? सैंडी के शांत होने तक उसे बाहर रखना तुम्हारा आइडिया था। 390 00:29:12,320 --> 00:29:15,280 क्या? नहीं। यह नहीं... यह मैं नहीं... 391 00:29:15,280 --> 00:29:17,240 मेरा मतलब उसे धक्का देना नहीं था। 392 00:29:17,240 --> 00:29:20,720 मेरा मतलब था कि अगर हमें बचाया नहीं गया, तो नाव से जाना होगा। 393 00:29:20,720 --> 00:29:22,240 -यह नहीं... -सही है। 394 00:29:22,240 --> 00:29:24,840 तो तुम देख सकती हो कि मैं कैसे भ्रमित हो गई। 395 00:29:25,520 --> 00:29:26,840 सास्किया, रुक जाओ! 396 00:29:26,840 --> 00:29:30,040 ज़ोई, अगर आज रात उसे वापस लाए तो हम जीवित नहीं बचेंगे। 397 00:29:30,040 --> 00:29:32,280 -हाँ, हम बचेंगे। -वह एक वायरस है, ज़ो। 398 00:29:32,280 --> 00:29:35,560 अगर वो सबके दिल में निराशा भरती है, 399 00:29:35,560 --> 00:29:38,080 तो हम कभी भी इस से बाहर नहीं आ पाएंगे। 400 00:29:38,080 --> 00:29:41,680 इसके अलावा, दक्षिणी हवा या जो भी है 401 00:29:41,680 --> 00:29:45,600 सुबह तक उसे वापस ले आएगी, और वह डर उसके लिए अच्छा रहेगा। चलो। 402 00:30:37,360 --> 00:30:39,160 पुराना कमरा दिलाने का शुक्रिया। 403 00:30:44,480 --> 00:30:45,800 ख़ैर, बाहर निकलो। 404 00:30:46,360 --> 00:30:51,440 बाहर निकलो। निकलो। धन्यवाद। 405 00:30:54,360 --> 00:30:55,960 दरवाज़ा बंद करो, ज़ो-ज़ो। 406 00:32:33,440 --> 00:32:35,440 संवाद अनुवादक शालिनी शुक्ला 407 00:32:35,440 --> 00:32:37,520 रचनात्मक पर्यवेक्षक दिनेश शाकुल