1 00:00:21,897 --> 00:00:24,900 सर्किट ब्रेकर्स 2 00:00:43,252 --> 00:00:45,254 क्रिकेट? उठने का समय हो गया। 3 00:00:52,177 --> 00:00:53,637 और हमारे प्रयासों के बावजूद, 4 00:00:53,720 --> 00:00:56,390 हम अभी भी वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 5 00:00:56,473 --> 00:00:58,475 अब तापमान कम करना लगभग नामुमकिन हो रहा है, 6 00:00:58,559 --> 00:01:01,770 इसीलिए तुम्हारा मिशन बेहद ज़रूरी है। 7 00:01:02,354 --> 00:01:04,188 -मॉर्निंग। -मॉर्निंग, बग। 8 00:01:04,272 --> 00:01:05,649 हैलो, क्रिकेट। 9 00:01:05,732 --> 00:01:08,193 इसलिए यहाँ एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के अच्छे काम को जारी रखो। 10 00:01:08,277 --> 00:01:09,778 पृथ्वी तुम पर निर्भर कर रही है। 11 00:01:10,445 --> 00:01:13,866 तुम मानवता के लिए जीवन रक्षक नौका हो। 1.5 को ज़िंदा रखो। 12 00:01:14,741 --> 00:01:15,742 कोसिनू जा रही है। 13 00:01:17,911 --> 00:01:20,664 लोग साथ देकर वैश्विक तापमान वृद्धि को रोकने में मदद क्यों नहीं कर सकते? 14 00:01:20,747 --> 00:01:22,082 यह इतना आसान नहीं है। 15 00:01:22,165 --> 00:01:26,253 कई सारी जगहें अब भी तेल पर निर्भर हैं और उस तेल को जलाने से पृथ्वी को नुकसान पहुँचता है। 16 00:01:26,336 --> 00:01:28,922 अच्छी ख़बर यह है कि हम यहाँ ऊपर विकास कर रहे हैं। 17 00:01:29,006 --> 00:01:31,383 मिट्टी में पौधे उगा रहे हैं। पानी ढूँढने के करीब हैं। 18 00:01:31,466 --> 00:01:35,095 और हम जितनी जल्दी सफल होंगे, उतनी जल्दी वापस मिलने जा सकेंगे। 19 00:01:35,929 --> 00:01:36,972 आप लोगों से प्यार है, 20 00:01:37,055 --> 00:01:39,892 पर अब तक दो क्रिसमस और एक हैलोवीन निकल चुका है। 21 00:01:39,975 --> 00:01:41,143 मुझे ट्रिक-या-ट्रीट की याद आती है। 22 00:01:41,226 --> 00:01:43,812 मुझे पत्तियों और पतझड़ की ख़ुशबू की याद आती है। 23 00:01:44,396 --> 00:01:45,647 मुझे भी। 24 00:01:47,065 --> 00:01:49,151 तो, आप लोग उत्साहित हैं? 25 00:01:50,110 --> 00:01:51,278 किस बारे में? 26 00:01:52,112 --> 00:01:55,115 हमारे मेहमान। सबसे पहले आगंतुक। 27 00:01:55,199 --> 00:01:57,618 मैंने कॉम्स पर कल रात केसी के अभिभावकों से बात की थी। 28 00:01:57,701 --> 00:01:59,620 वे कल 6:00 बजे यहाँ पहुँच जाएँगे। 29 00:01:59,703 --> 00:02:00,913 आप लोगों को ज़रा भी अंदाज़ा है 30 00:02:00,996 --> 00:02:04,583 कि अपने इकलौते दोस्त को अपने कमरे में होलोग्राम की तरह बीम होते हुए देखना कैसा लगता है? 31 00:02:05,167 --> 00:02:09,003 मुझे ताली मारने की ज़रूरत है। असली वाली ताली। 32 00:02:10,297 --> 00:02:13,842 सुनो। शायद हम चॉकलेट चिप कुकीज़ बना सकते हैं, 33 00:02:13,926 --> 00:02:15,886 जैसे हम घर पर बनाया करते थे। 34 00:02:15,969 --> 00:02:18,639 राशन अगले नौ महीने तक नहीं आने वाला। 35 00:02:18,722 --> 00:02:21,475 क्या हम सच में अपनी सारी चॉकलेट कुकीज़ के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं? 36 00:02:22,309 --> 00:02:25,938 -हाँ। -ठीक है। काम करने का समय है। 37 00:02:29,900 --> 00:02:31,860 कचरा प्रबंधन शुरू किया गया। 38 00:02:31,944 --> 00:02:33,403 कचरा प्रोसेसर 39 00:02:39,034 --> 00:02:41,537 मैं बस इतना कह रही थी अगर हमने सारी चॉकलेट इस्तेमाल कर ली, 40 00:02:41,620 --> 00:02:43,413 तो बाकी चीज़ों के लिए बिल्कुल नहीं बचेगी। 41 00:02:43,956 --> 00:02:45,541 खजूर की बर्फ़ी कैसे बनाएँगे? 42 00:02:46,291 --> 00:02:49,628 माँ, मैंने नौ महीनों से कुकीज़ नहीं खाई हैं। 43 00:02:49,711 --> 00:02:52,089 एक संरक्षण होता है और एक मूर्खता होती है। 44 00:02:52,172 --> 00:02:53,674 संरक्षण ज़रूरी है। 45 00:02:53,757 --> 00:02:55,342 चॉकलेट भी। 46 00:03:01,265 --> 00:03:04,059 सुनो, छोटे बंदे। तुम्हें पक्का कुकी पसंद आएगी। 47 00:03:05,686 --> 00:03:08,272 मुझे लगता है यह इसका हक़दार है, मधुमक्खी को बेहोश होने से बचाने के लिए। 48 00:03:08,355 --> 00:03:11,149 ड्रोन केवल सहायक हैं। हमें अब भी असली मधुमक्खियाँ चाहिए। 49 00:03:11,233 --> 00:03:12,776 -मधुमक्खियाँ नहीं… -तो परागण नहीं। 50 00:03:12,860 --> 00:03:16,113 परागण नहीं तो पृथ्वी की एक-तिहाई खाद्य आपूर्ति नष्ट हो जाएगी। 51 00:03:16,196 --> 00:03:19,616 छोटी से छोटी चीज़ भी हमारे वातावरण पर बहुत बड़ा प्रभाव डाल सकती है। 52 00:03:20,367 --> 00:03:24,162 कभी-कभी, मुझे लगता है कि काश लोग देख पाते हम यहाँ ऊपर क्या कर रहे हैं। 53 00:03:24,246 --> 00:03:25,372 एक दिन वे देखेंगे। 54 00:03:26,081 --> 00:03:29,376 सोचो कि कई सारे परिवार इस तरह के पर्यावास में रह रहे हों। 55 00:03:29,459 --> 00:03:34,214 जीवन रक्षक नौका। एक जीवन रक्षक नौका जो हर दिन बिल्कुल वैसी ही रहती है। 56 00:03:34,965 --> 00:03:36,258 पर कल नहीं होगी। 57 00:03:37,134 --> 00:03:38,177 कल नहीं होगी। 58 00:03:38,260 --> 00:03:40,137 लोगों से मिलना अच्छा रहेगा। 59 00:03:40,721 --> 00:03:41,847 आप क्या पहनने वाली हैं? 60 00:03:42,639 --> 00:03:43,932 शायद, यही। 61 00:03:46,185 --> 00:03:49,146 नहीं? तो शायद तुम मेरे लिए कुछ चुन सकती हो? 62 00:03:49,730 --> 00:03:50,898 बिल्कुल। 63 00:03:54,526 --> 00:03:56,403 -घर पूरी तरह से चार्ज हो गया है। -ऑक्सीजन? 64 00:03:56,486 --> 00:03:58,113 वातावरण प्रणालियाँ ठीक हैं। 65 00:03:58,197 --> 00:04:00,991 -वातावरण अच्छा है। -आज तुम नियंत्रण हाथ में लेने के लिए तैयार हो? 66 00:04:01,074 --> 00:04:03,785 मेरी फ़्लाइट योजना मेरे पास है। कमाल दिखाने के लिए तैयार हूँ। 67 00:04:08,207 --> 00:04:11,710 अधिकतम ऊँचाई 300 मीटर निर्धारित की गई है। लॉन्च करने की अनुमति का अनुरोध है। 68 00:04:12,544 --> 00:04:13,795 अनुमति दी गई। 69 00:04:14,296 --> 00:04:16,048 लिफ़्टऑफ़ शुरू किया गया। 70 00:04:18,926 --> 00:04:20,969 सौर पैनलों पर रेत नहीं है। 71 00:04:24,765 --> 00:04:26,225 हैब संरचना अच्छी है। 72 00:04:30,562 --> 00:04:31,688 हैलो, माँ। 73 00:04:36,401 --> 00:04:38,278 संचार टावर चालू है। 74 00:04:42,366 --> 00:04:43,951 लैंडिंग पूर्ण हुई। 75 00:04:44,034 --> 00:04:45,369 बढ़िया किया, मैवरिक। 76 00:04:45,953 --> 00:04:46,954 कौन? 77 00:04:49,873 --> 00:04:52,501 स्कूल का दिन अच्छा हो, क्रिकेट। हमें तुमसे प्यार है। 78 00:04:53,043 --> 00:04:54,962 सितारों से भी ज़्यादा। 79 00:04:59,591 --> 00:05:01,426 डीप्रेशराइज़ेशन शुरू किया गया। 80 00:05:04,429 --> 00:05:07,140 चेतावनी। बे के दरवाज़े खुल रहे हैं। 81 00:05:17,651 --> 00:05:19,027 मॉर्निंग, डिग्बी। 82 00:05:22,739 --> 00:05:24,783 मेरे लिए चीज़बर्गर और फ़्राइज़ लेकर आना, ठीक है? 83 00:05:25,659 --> 00:05:27,953 बिल्कुल। अब जाकर अपना बिस्तर ठीक करो। 84 00:05:56,523 --> 00:06:00,819 तो, जहाँ छोड़ा था वहीं से शुरू करते हैं। थुरो लुका-छुपी खेल रहा है… 85 00:06:02,070 --> 00:06:03,363 हूहू करते हुए लून पंछी के साथ। 86 00:06:04,031 --> 00:06:06,325 कोई बता सकता है? उल्लू के साथ नहीं, पर… 87 00:06:06,408 --> 00:06:08,118 -हाँ? -हूहू करते हुए लून पंछी के साथ। 88 00:06:09,453 --> 00:06:11,580 वे हमें सुन नहीं सकते। यह रिकॉर्ड किया हुआ है। 89 00:06:11,663 --> 00:06:15,584 -मैं जानती हूँ, केसी। आदत है। -सही कहा। 90 00:06:15,667 --> 00:06:19,546 तो, वह बड़े शहर को छोड़कर जंगलों में एक पुराना कैबिन ले लेता है 91 00:06:19,630 --> 00:06:23,800 और वॉल्डेन में चिपमंक्स और तीतर और चींटियों के साथ रहता है। अब… 92 00:06:23,884 --> 00:06:25,928 -कम से कम उसके पास चीटियाँ हैं। -और एक तालाब। 93 00:06:26,011 --> 00:06:27,346 और प्रकृति। 94 00:06:27,429 --> 00:06:31,892 यहाँ चीटियाँ लाने के लिए कुछ भी कर सकता हूँ। यहाँ तक कि मकड़ी भी और मुझे मकड़ियों से नफ़रत है। 95 00:06:33,143 --> 00:06:34,269 रुको। 96 00:06:36,980 --> 00:06:38,941 टी - तुम एलिश के जन्मदिन की पार्टी में जा रही हो? 97 00:06:39,024 --> 00:06:42,069 मैं फिर से एलिश के जन्मदिन की शानदार पार्टी में नहीं जा पाऊँगी। 98 00:06:42,569 --> 00:06:45,614 बेहतर होगा पॉज़ हटा दो। वे हमारी क्लासों की निगरानी करते हैं, क्रिक। 99 00:06:47,074 --> 00:06:48,325 बिल्कुल। 100 00:06:48,408 --> 00:06:50,869 तो तुम कल मेरे सामाजिक रूप से अजीब पापा 101 00:06:50,953 --> 00:06:52,704 और बेहद उत्साहित माँ के आने के लिए तैयार हो? 102 00:06:52,788 --> 00:06:57,709 बिल्कुल। अपना बेसबॉल दस्ताना, अपने रोलर स्केट और अपना सीक्वेंसर लेकर आना। 103 00:06:57,793 --> 00:06:59,503 हमें टैलेंट शो के लिए अपना गाना रिकॉर्ड करना है। 104 00:06:59,586 --> 00:07:01,672 हालाँकि मेरे पापा ने कहा था एक समय सीमा होगी। 105 00:07:01,755 --> 00:07:03,382 हम ऑक्सीजन आपूर्ति को ख़त्म नहीं करना चाहते। 106 00:07:03,465 --> 00:07:08,387 हाँ, पर चार घंटे में हम बहुत मज़े कर सकते हैं। बहुत शानदार होने वाला है। 107 00:07:08,470 --> 00:07:10,222 तो, सर्दियाँ आ रही हैं 108 00:07:10,305 --> 00:07:14,309 और हमारा दोस्त थुरो भीषण मौसम से ख़ुद को बचाने के लिए जंगलों में 109 00:07:14,393 --> 00:07:15,519 एक पुराना कैबिन ले लेता है। 110 00:07:18,689 --> 00:07:21,233 आज तुम्हारी माँ और मुझे रोवर पर एक सफलता मिली। 111 00:07:22,401 --> 00:07:24,111 आपको वापस पृथ्वी पर जाने के लिए एक वर्महोल मिला? 112 00:07:24,736 --> 00:07:28,073 हम मंगल ग्रह की भूमिगत जल आपूर्ति की पुष्टि करने के बहुत करीब हैं। 113 00:07:28,156 --> 00:07:30,576 हमारे जाँच-यान ने एक किलोमीटर गहराई को छू लिया। 114 00:07:31,118 --> 00:07:33,453 अगर कोई भूमिगत झील है, तो इससे सब बदल जाएगा। 115 00:07:33,537 --> 00:07:35,747 मानवता को इसी निर्माण खंड की ज़रूरत है। 116 00:07:35,831 --> 00:07:40,627 सूक्ष्मजीव, मंगल ग्रह का एक समुद्र, एक रहने योग्य ग्रह के लिए नुस्खे का हिस्सा। 117 00:07:40,711 --> 00:07:42,171 तो, आज स्कूल कैसा था? 118 00:07:43,881 --> 00:07:45,048 अच्छा था। 119 00:07:45,132 --> 00:07:48,135 तुम और केसी जिस गाने पर काम कर रहे थे उसका क्या हुआ? 120 00:07:48,218 --> 00:07:51,305 ख़ैर, कल जब वह आएगा तब हम रिकॉर्ड करने वाले हैं। 121 00:07:51,930 --> 00:07:53,015 दर्शक चाहिए? 122 00:07:53,891 --> 00:07:54,892 नहीं। 123 00:07:54,975 --> 00:07:57,144 -अरे, चलो भी। -क्रिकेट। 124 00:08:00,272 --> 00:08:01,356 मौसम की चेतावनी। 125 00:08:04,276 --> 00:08:05,611 मौसम की चेतावनी। 126 00:08:05,694 --> 00:08:07,571 मौसम रोवर तूफ़ान के आने का संदेश भेज रहा है। 127 00:08:07,654 --> 00:08:10,532 छोटी श्रेणी ए। करीब 14 घंटों में यहाँ होगा। 128 00:08:12,034 --> 00:08:15,621 इस रेतीले तूफ़ान के गुज़र जाने तक हमें केसी और उसके परिवार से 129 00:08:15,704 --> 00:08:17,497 मुलाक़ात को टालना होगा। 130 00:08:18,290 --> 00:08:21,502 हम जाँच करेंगे कि तूफ़ान के बाद हमारा घर कैसा है और फिर हम दोबारा समय तय कर सकते हैं। 131 00:08:22,711 --> 00:08:23,712 कितने दिन? 132 00:08:26,215 --> 00:08:28,759 -बग, वह कई सारी चीज़ों पर निर्भर करता है… -कितने दिन? 133 00:08:29,760 --> 00:08:32,179 तीन हफ़्ते। शायद दो। 134 00:08:34,097 --> 00:08:36,642 मुझे बस मेरे दोस्त के साथ कुछ घंटे चाहिए थे। 135 00:08:37,142 --> 00:08:38,434 क्या मेरी माँग बहुत ज़्यादा है? 136 00:08:39,227 --> 00:08:43,357 हम एक दूसरे ग्रह पर हैं और यहाँ का मौसम हमारी योजनाएँ बिगाड़ रहा है? 137 00:08:44,107 --> 00:08:45,484 सच में? 138 00:08:45,567 --> 00:08:47,819 -हमें अफ़सोस है, क्रिकेट। -हमें है। 139 00:08:48,362 --> 00:08:50,864 हाँ। मुझे भी। 140 00:09:05,546 --> 00:09:08,966 ठीक है। जानती हो, तकनीकी रूप से यह हमारी ग़लती नहीं है। 141 00:09:09,842 --> 00:09:12,511 मतलब, हम महीनों से यह करते आ रहे हैं। 142 00:09:12,594 --> 00:09:13,762 और दो हफ़्ते कौन सी बड़ी बात है? 143 00:09:13,846 --> 00:09:16,056 पता है लोग कैसे हमेशा मान लेते हैं 144 00:09:16,139 --> 00:09:19,476 कि कोई कहीं पर जलवायु परिवर्तन के बारे में कुछ कर रहा होगा? 145 00:09:19,977 --> 00:09:21,645 ख़ैर, वह कोई हम हैं। 146 00:09:22,479 --> 00:09:24,773 और कभी-कभी मैं वह कोई नहीं होना चाहती। 147 00:09:25,607 --> 00:09:26,608 मैं समझता हूँ। 148 00:09:26,692 --> 00:09:30,696 अब हम टैलेंट शो में भाग नहीं ले पाएँगे। वह दो दिनों में है। 149 00:09:30,779 --> 00:09:32,406 हम अब भी इसे अलग-अलग रिकॉर्ड कर सकते हैं। 150 00:09:33,699 --> 00:09:35,576 काश लोगों ने पृथ्वी को नुकसान न पहुँचाया होता। 151 00:09:37,202 --> 00:09:39,121 -अभी बहुत देर नहीं हुई है। -शायद। 152 00:09:44,084 --> 00:09:47,796 ठीक है। तो मैं छंद के साथ प्रयोग कर रही थी। सुनना चाहोगे? 153 00:09:48,922 --> 00:09:50,132 सुनाओ। 154 00:09:52,718 --> 00:09:58,515 एक अकेले ग्रह पर होलोग्राम जैसे, हम इकलौती नाचती हुई रोशनी हैं 155 00:09:58,599 --> 00:10:02,436 जहाँ तुम खड़ी हो तुम मेरा हाथ थाम सकते हो 156 00:10:02,936 --> 00:10:06,607 मेरा हाथ थाम लो और हम आसमाँ के पार दौड़ेंगे 157 00:10:06,690 --> 00:10:09,067 गूँजती हुई आवाज़ों की तरह, कभी हाथ मत छोड़ना 158 00:10:09,151 --> 00:10:11,403 कई करोड़ मील 159 00:10:11,486 --> 00:10:13,947 मुस्कान से भी ज़्यादा चमकीले 160 00:10:14,031 --> 00:10:16,617 मैं थोड़ी देर में पहुँच जाऊँगी 161 00:10:16,700 --> 00:10:21,747 और हम बड़े चाँद को घूर सकते हैं यहाँ तुम्हारे और मेरे अलावा कोई नहीं है 162 00:10:22,289 --> 00:10:24,499 और उसकी दमक में, हम भी चमक रहे हैं 163 00:10:25,501 --> 00:10:28,337 पकड़े रहो, हम हैं सबसे अच्छे 164 00:10:30,005 --> 00:10:31,757 सुनो, बेटा। तुम आ रहे हो? 165 00:10:31,840 --> 00:10:33,300 मैं अभी आया। 166 00:10:35,135 --> 00:10:37,596 मुझे जाकर मेरे पापा के साथ शतरंज खेलनी है। दुश्मनों की तरह। 167 00:10:39,348 --> 00:10:41,266 गुड नाइट कहना मत भूलना। 168 00:10:41,350 --> 00:10:42,351 नहीं भूलूँगी। 169 00:11:05,874 --> 00:11:09,294 तौलिया राशन 170 00:11:26,061 --> 00:11:27,187 गुड नाइट, दोस्त। 171 00:11:34,111 --> 00:11:35,904 आज घर के काम संभालने के लिए धन्यवाद, बग। 172 00:11:36,405 --> 00:11:37,406 कोई बात नहीं। 173 00:11:37,948 --> 00:11:40,742 हम खुदाई वाली जगह को सुरक्षित करेंगे और तूफ़ान के आने से पहले लौट आएँगे। 174 00:11:43,120 --> 00:11:44,371 तुम ठीक हो? 175 00:11:44,913 --> 00:11:45,914 बिल्कुल। 176 00:11:47,291 --> 00:11:49,918 -भूलना मत… -कि मेरा बिस्तर बनाना है। नहीं भूलूँगी। 177 00:12:14,318 --> 00:12:16,111 वह ग्रिल्ड चीज़ सैंडविच शानदार दिख रहा है। 178 00:12:17,487 --> 00:12:20,032 मैं जानती हूँ कि स्कूल में कृत्रिम लंच करने से 179 00:12:20,115 --> 00:12:21,909 हमें कम अकेलापन महसूस होना चाहिए, 180 00:12:21,992 --> 00:12:26,413 पर सच कहूँ तो, मुझे जितना घर जैसा महसूस होता है, मुझे उसकी उतनी ही ज़्यादा याद आती है। 181 00:12:28,415 --> 00:12:32,044 ठीक है। तुम्हारा मूड ठीक करने के लिए मेरे पास एक चुटकुला है। कान लगाओ। 182 00:12:32,794 --> 00:12:35,714 अभी तक हमारे सौर मंडल में एलियन क्यों नहीं आए हैं? 183 00:12:36,715 --> 00:12:39,593 उन्होंने समीक्षा पढ़ ली थी। एक सितारा। 184 00:12:42,095 --> 00:12:43,680 सबसे पहले, "कान लगाओ"? 185 00:12:44,264 --> 00:12:47,976 दूसरा, ऐसा कैसे कि तुम 13 साल के हो और तुम्हें केवल घटिया चुटकुले आते हैं? 186 00:12:48,060 --> 00:12:49,102 पर तुम हँसी। 187 00:12:49,186 --> 00:12:50,896 मैं तुम पर हँस रही हूँ, तुम्हारे साथ नहीं। 188 00:12:50,979 --> 00:12:52,439 पर कोशिश करने के लिए धन्यवाद। 189 00:12:54,942 --> 00:12:56,860 तुम हमेशा इतने सकारात्मक कैसे रहते हो? 190 00:12:57,819 --> 00:12:58,904 शायद, मैंने यही विकल्प चुना है। 191 00:13:03,408 --> 00:13:04,826 तुमसे कुछ पूछ सकती हूँ? 192 00:13:05,327 --> 00:13:06,495 पूछो। 193 00:13:06,578 --> 00:13:09,623 क्या तुम्हें कभी अपने माता-पिता के प्रति नाराज़गी महसूस होती है? 194 00:13:09,706 --> 00:13:11,625 -हमेशा। -केसी। 195 00:13:12,459 --> 00:13:13,460 माफ़ करना। 196 00:13:14,044 --> 00:13:17,631 मतलब, तुम्हें कभी नाराज़गी महसूस होती है कि वे लोग हमें यहाँ ले आए? 197 00:13:18,924 --> 00:13:20,759 कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं बोझ हूँ। 198 00:13:20,843 --> 00:13:22,219 या बोलता हुआ पौधा। 199 00:13:24,054 --> 00:13:25,973 देखो, मैं समझती हूँ कि हम क्या कर रहे हैं। 200 00:13:26,557 --> 00:13:31,937 यह ज़रूरी काम है, पर मुझे ताज़ा हवा और दौड़ लगाने की याद आती है। 201 00:13:35,691 --> 00:13:36,942 मुझे मेरे दोस्तों की याद आती है। 202 00:13:38,318 --> 00:13:39,319 मैं तुम्हारा दोस्त हूँ। 203 00:13:40,320 --> 00:13:45,701 मैं जानती हूँ। मुझे बस घर की याद आती है। इतनी ही बात है। 204 00:13:46,743 --> 00:13:49,872 देखो, मैं भी यहाँ से जल्द से जल्द जाना चाहता हूँ। 205 00:13:51,331 --> 00:13:53,208 पर, मतलब, हम क्या कर सकते हैं? 206 00:13:53,834 --> 00:13:56,795 मैं जानती हूँ। माफ़ करना। 207 00:13:58,088 --> 00:13:59,590 पता है मुझे क्या लगता है? 208 00:13:59,673 --> 00:14:02,676 हमें चीज़ों को अपना कर उनका बेहतरीन इस्तेमाल करना चाहिए। 209 00:14:04,970 --> 00:14:05,971 शायद तुम सही हो। 210 00:14:07,306 --> 00:14:09,433 मेरे ख़्याल से मैंने कोरस का दूसरा हिस्सा कर लिया है 211 00:14:09,516 --> 00:14:11,059 और फिर हम रिकॉर्ड कर सकते हैं। 212 00:14:12,352 --> 00:14:15,272 और हम बड़े चाँद को घूर सकते हैं 213 00:14:16,064 --> 00:14:18,734 यहाँ तुम्हारे और मेरे अलावा कोई नहीं है 214 00:14:19,318 --> 00:14:21,904 और उसकी दमक में, हम भी चमक रहे हैं 215 00:14:22,738 --> 00:14:26,158 पकड़े रहो, हम हैं सबसे अच्छे 216 00:14:26,241 --> 00:14:29,745 और हम आकाशगंगा का पीछा कर सकते हैं 217 00:14:30,245 --> 00:14:34,374 सितारे हमारे साथ खेलते हैं 218 00:14:34,958 --> 00:14:38,378 एक और दिन की रोशनी हमें मिली है 219 00:14:38,462 --> 00:14:42,716 तो हिम्मत रखो, हम लगभग घर पहुँच गए हैं 220 00:14:43,300 --> 00:14:45,302 दूसरे छंद से बजाना शुरू करना, फिर कोरस तक गाना। 221 00:14:47,638 --> 00:14:50,682 एक, दो, तीन, चार। 222 00:14:50,766 --> 00:14:52,976 तारामंडल में 223 00:14:53,060 --> 00:14:56,647 हम अपने सपनों का नक़्शा बनाएँगे 224 00:14:56,730 --> 00:15:01,860 यह थोड़ा धुंधला है पर रात की रोशनी में तुम इसे लगभग देख सकते हो 225 00:15:01,944 --> 00:15:04,196 इरादे, टूटे नाते 226 00:15:04,279 --> 00:15:06,240 हम बस तैर रहे हैं 227 00:15:06,990 --> 00:15:11,828 इतने ज़िंदादिल हैं, हाँ हम उड़ने वाले हैं 228 00:15:11,912 --> 00:15:16,917 और हम बड़े चाँद को घूर सकते हैं यहाँ तुम्हारे और मेरे अलावा कोई नहीं है 229 00:15:17,626 --> 00:15:23,048 और उसकी दमक में, हम भी चमक रहे हैं पकड़े रहो, हम हैं सबसे अच्छे 230 00:15:23,131 --> 00:15:24,967 और हम आकाशगंगा का पीछा कर सकते हैं 231 00:15:25,551 --> 00:15:27,594 सितारे हमारे साथ खेलते हैं 232 00:15:28,470 --> 00:15:30,264 -एक और दिन की रोशनी -केसी? 233 00:15:31,181 --> 00:15:34,977 हिम्मत रखो, हम लगभग घर पहुँच गए हैं 234 00:15:36,311 --> 00:15:38,647 केसी! केस… 235 00:15:38,730 --> 00:15:40,148 केसी? 236 00:15:44,528 --> 00:15:45,737 शुरू बंद 237 00:15:55,330 --> 00:15:56,582 अरे, नहीं। 238 00:15:56,665 --> 00:15:59,209 क्रिकेट, यह डी श्रेणी का तूफ़ान है। 239 00:15:59,293 --> 00:16:02,087 प्रभाव के लिए तैयार हो जाओ। मुख्य हब में जाओ। अभी! 240 00:16:07,342 --> 00:16:08,802 -खिड़कियों के ढक्कन ऊपर। -करती हूँ। 241 00:16:11,013 --> 00:16:14,433 -बैकअप जनरेटर ऑनलाइन है। एयर लॉक बंद करो। -बंद कर रही हूँ। 242 00:16:14,516 --> 00:16:15,976 एयर लॉक बंद हो रहे हैं। 243 00:16:17,269 --> 00:16:18,270 बंद हो गए। 244 00:16:19,688 --> 00:16:22,232 मौसम रोवर को क्या हुआ? उसने हमें आगाह क्यों नहीं किया? 245 00:16:22,316 --> 00:16:24,526 वह रीडिंग प्रसारित कर पाता उससे पहले ही टूट गया होगा। 246 00:16:24,610 --> 00:16:27,487 पानी, सौर, ईको, सब हरे हैं। 247 00:16:27,988 --> 00:16:29,072 हैब सील हो चुका है। 248 00:16:31,116 --> 00:16:34,411 पास आने की चेतावनी। पास आने की चेतावनी। 249 00:16:35,704 --> 00:16:37,247 प्रभाव के लिए तैयार हो जाइए। 250 00:16:38,040 --> 00:16:39,416 प्रभाव के लिए तैयार हो जाइए। 251 00:16:40,792 --> 00:16:41,710 पर्यावास नियंत्रण केंद्र 252 00:17:00,187 --> 00:17:01,688 कनेक्शन टूट गया 253 00:17:02,564 --> 00:17:04,273 हमारा पृथ्वी से संचार टूट गया है। 254 00:17:10,489 --> 00:17:11,949 सिगनल शक्ति सिगनल टूट गया 255 00:17:19,957 --> 00:17:21,165 नहीं। 256 00:17:22,041 --> 00:17:24,336 केसी के हैब में अंधेरा है। हमें जाकर उनकी मदद करनी होगी। 257 00:17:24,419 --> 00:17:26,922 रुको, क्रिकेट। ऑक्सीजन की कमी की पुष्टि कर रही हूँ। 258 00:17:27,005 --> 00:17:28,173 ड्रोन ठीक है। 259 00:17:28,257 --> 00:17:30,259 माँ, हम वहाँ जाकर पक्का कर सकते हैं कि वे ठीक हैं? 260 00:17:30,342 --> 00:17:33,846 बग, सुनो। रोवर तक जाने वाला बे का दरवाज़ा जाम हो गया है और हमारे यहाँ ऑक्सीजन कहीं से रिस रही है। 261 00:17:33,929 --> 00:17:37,057 और पानी की समस्या है। हमें यह भी नहीं पता कि रोवर चल रहा है या नहीं। 262 00:17:37,140 --> 00:17:38,350 हमें पानी के प्रवाह को बहाल करना होगा 263 00:17:38,433 --> 00:17:40,978 और इलेक्ट्रोलिसिस मशीन को रीबूट करना होगा जो साँस लेने के लिए हवा देती है। 264 00:17:41,061 --> 00:17:42,980 हमारे संसाधनों के बिना, हम बहुत बड़ी मुसीबत में हैं। 265 00:17:43,063 --> 00:17:45,566 दूसरों की मदद से पहले हमें ख़ुद के बारे में सोचना होगा। 266 00:17:45,649 --> 00:17:48,235 अभी, हमें जल प्रणाली तक पहुँचना है। 267 00:17:48,819 --> 00:17:52,656 पहले हमारी स्थिति को संभालते हैं और फिर हम केसी पर ध्यान दे सकते हैं। ठीक है? 268 00:17:52,739 --> 00:17:54,116 ऐक्सेस पैनल बाहर है। 269 00:17:54,199 --> 00:17:56,952 हम वहाँ नहीं पहुँच सकते। एयर लॉक दरवाज़े जाम हो चुके हैं। 270 00:18:06,461 --> 00:18:09,006 अगर हम इस सुरंग के ज़रिए पैनल तक जाएँ 271 00:18:09,506 --> 00:18:11,466 और पानी के प्रवाह को दूसरे चैनल पर डाल दें तो? 272 00:18:11,550 --> 00:18:13,302 इसमें इंसान के जाने की जगह नहीं है। 273 00:18:14,178 --> 00:18:16,471 मैं कर सकती हूँ। चूहे की तरह। 274 00:18:45,792 --> 00:18:47,461 -धत्। -क्रिकेट। 275 00:18:47,544 --> 00:18:49,338 -हमें उसे बाहर निकाल लेना चाहिए। -रुको। 276 00:18:54,760 --> 00:18:55,761 मैं ठीक हूँ। 277 00:18:58,055 --> 00:18:59,473 ठीक है। 278 00:19:00,724 --> 00:19:02,017 ऐक्सेस पैनल 279 00:19:10,734 --> 00:19:12,611 पानी का प्रवाह फिर से शुरू किया गया। 280 00:19:15,030 --> 00:19:16,740 पानी का दबाव स्थिर हो रहा है। 281 00:19:26,625 --> 00:19:28,252 अब भी पृथ्वी से संपर्क नहीं हो पाया है। 282 00:19:29,461 --> 00:19:31,004 और ऑक्सीजन का रिसाव? 283 00:19:31,588 --> 00:19:33,966 हमने बगीचे के एयर लॉक को सील कर दिया। अब रिसाव नहीं है। 284 00:19:36,093 --> 00:19:37,427 अगर सारे पौधे मर गए तो? 285 00:19:38,220 --> 00:19:42,307 हमारे काम के लिए वह विनाशकारी होगा, पर हम ठीक रहेंगे। 286 00:19:42,933 --> 00:19:45,227 बस फिर से पौधे लगाने होंगे और शुरुआत से सब करना होगा। 287 00:19:45,310 --> 00:19:47,688 अगली आपूर्ति में कुछ पौधों का ऑर्डर देना होगा। 288 00:19:47,771 --> 00:19:48,814 नया पारिस्थितिकी तंत्र शुरू करना होगा। 289 00:19:49,773 --> 00:19:51,483 अब, घर में यह सब इतना आसान नहीं है। 290 00:19:51,567 --> 00:19:54,528 हाँ, पौधों का ऑर्डर देने के लिए और कोई पृथ्वी नहीं है। 291 00:19:54,611 --> 00:19:57,155 और केसी? 292 00:19:58,657 --> 00:20:01,159 मुझे यक़ीन है कि वे हमारी तरह ही प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। 293 00:20:01,785 --> 00:20:03,912 क्या हम उनसे संपर्क करने की कोशिश कर सकते हैं? 294 00:20:03,996 --> 00:20:05,789 कॉम्स काम नहीं कर रहे हैं। 295 00:20:05,873 --> 00:20:07,332 और दिन की रोशनी ख़त्म होने वाली है। 296 00:20:07,416 --> 00:20:10,252 तो, हमें बत्तियाँ बंद करके हर किलोवॉट बचाना होगा। 297 00:20:12,588 --> 00:20:13,881 कल करेंगे, बग। 298 00:20:53,128 --> 00:20:54,296 गुड नाइट, दोस्त। 299 00:20:58,091 --> 00:20:59,176 हैलो। 300 00:20:59,259 --> 00:21:01,011 उसने वापस सिगनल नहीं भेजा। 301 00:21:03,430 --> 00:21:04,890 वह हमेशा वापस सिगनल भेजता है। 302 00:21:07,851 --> 00:21:11,563 केसी शायद अपने पापा को चुटकुले सुना रहा होगा 303 00:21:12,064 --> 00:21:14,399 और टॉर्च की रोशनी में उनके साथ शतरंज खेल रहा होगा। 304 00:21:17,694 --> 00:21:22,658 आज का दिन बहुत जल्दी निकल गया। कल हम कुछ करेंगे। वादा रहा। 305 00:21:26,537 --> 00:21:27,746 आपसे प्यार है, माँ। 306 00:21:29,164 --> 00:21:30,457 सितारों से भी ज़्यादा? 307 00:21:30,541 --> 00:21:31,834 सितारों से भी ज़्यादा। 308 00:21:43,136 --> 00:21:44,972 रिसाव मिल गया। उसे सील कर दिया। 309 00:21:45,722 --> 00:21:47,891 पौधे ठीक हैं और ड्रोन परागण कर रहे हैं। 310 00:21:47,975 --> 00:21:51,603 हम दूसरे हैब तक चलाकर नहीं जा सकते। माफ़ कर दो, क्रिकेट। 311 00:21:52,396 --> 00:21:55,524 अंदर वाले दरवाज़े को किसी तरह से खोल लिया है, पर रोवर विकल्प नहीं है। 312 00:21:55,607 --> 00:21:57,985 वह बे कैमरा पर नहीं दिख रहा है। आँधी ने उसे कहीं और धकेल दिया होगा। 313 00:21:58,068 --> 00:21:59,945 तो, हम अंदर बंद हो गए हैं। 314 00:22:00,028 --> 00:22:01,446 चेतावनी। ऑक्सीजन रिसाव का पता चला है। 315 00:22:01,530 --> 00:22:04,283 दूसरे हैब पर जीवन रक्षक कई जगहों से ऑक्सीजन का रिसाव दिखा रहा है। 316 00:22:04,366 --> 00:22:05,993 -नाज़ुक स्थिति है? -अभी तक नहीं। 317 00:22:08,954 --> 00:22:10,205 ड्रोन का क्या? 318 00:22:10,873 --> 00:22:12,165 उसका क्या? 319 00:22:12,249 --> 00:22:14,543 मतलब, कम से कम हम यह नहीं देख सकते कि वे ठीक हैं या नहीं? 320 00:22:15,586 --> 00:22:18,505 बग, हमारे पास केवल एक ही ड्रोन है। हमारे पास अतिरिक्त नहीं है। 321 00:22:18,589 --> 00:22:21,300 -हमें खुदाई वाली जगह को देखना होगा। -हम खुदाई वाली जगह को बाद में देख सकते हैं। 322 00:22:21,383 --> 00:22:23,844 है न, मैक्स? मतलब, मुझे उनकी ऑक्सीजन की चिंता हो रही है। 323 00:22:25,762 --> 00:22:26,763 मैं करती हूँ। 324 00:22:28,515 --> 00:22:29,892 माँ, मैं कर सकती हूँ। 325 00:22:31,518 --> 00:22:33,020 इसमें सीधे-सीधे भेजना है। 326 00:22:33,896 --> 00:22:35,898 -क्रिकेट… -वह मेरा सबसे अच्छा दोस्त है। 327 00:22:41,486 --> 00:22:43,030 लिफ़्टऑफ़ शुरू किया गया। 328 00:22:49,077 --> 00:22:50,287 अच्छा काम किया, बग। 329 00:22:51,580 --> 00:22:52,581 लगभग पहुँच गया। 330 00:22:53,081 --> 00:22:54,374 अपने क्षितिज पर ध्यान रखो। 331 00:22:59,129 --> 00:23:02,341 रेंज की चेतावनी। ड्रोन से प्रसारण नहीं हो रहा। 332 00:23:05,260 --> 00:23:08,180 नाज़ुक स्थिति। ड्रोन ऑफ़लाइन हो गया। 333 00:23:08,263 --> 00:23:09,723 नहीं! 334 00:23:16,271 --> 00:23:20,484 उस उपकरण की एवज में हमारे पास कुछ नहीं है, अमहले। वह जा चुका है। 335 00:23:21,902 --> 00:23:24,071 वह बेवकूफ़ी थी। मैं माफ़ी चाहती हूँ। 336 00:23:24,154 --> 00:23:26,073 एयर लॉक ख़राब होने से हम अंदर बंद हो गए हैं 337 00:23:26,156 --> 00:23:28,033 और अब हम ड्रोन के बिना कुछ नहीं देख सकते। 338 00:23:28,867 --> 00:23:33,413 -हम और जोख़िम नहीं उठा सकते। -हमें बस हम पर ध्यान देना होगा। बात ख़त्म। 339 00:23:34,831 --> 00:23:36,917 यह इस बारे में नहीं है। 340 00:23:38,252 --> 00:23:41,338 इस पूरे प्रयोग में, आप दोनों ने मुझे सिखाया है 341 00:23:41,421 --> 00:23:43,966 कि हमारे मंगल ग्रह पर होने का कारण मानवता की मदद करना है। 342 00:23:44,466 --> 00:23:46,844 लोगों की जानें बचाने के लिए जीवन रक्षक नौका बनाना। 343 00:23:47,553 --> 00:23:50,806 हर छोटा कदम बदलाव ला सकता है। है न? 344 00:23:51,807 --> 00:23:52,891 -हाँ। -बिल्कुल। 345 00:23:53,433 --> 00:23:56,103 तो, वहाँ वे लोग इंसान हैं, ठीक अभी। 346 00:23:57,437 --> 00:24:01,692 केसी वापस सिगनल नहीं भेज रहा है। अगर उनकी ऑक्सीजन ख़त्म हो गई हो तो? 347 00:24:05,195 --> 00:24:06,905 हमें देखना होगा अगर उन्हें कोई मदद चाहिए। 348 00:24:07,990 --> 00:24:09,157 क्रिकेट। 349 00:24:09,241 --> 00:24:11,910 सच में? हम कोशिश भी नहीं करेंगे? 350 00:24:13,495 --> 00:24:16,665 अगर उनकी जगह हम होते तो? अगर उनकी जगह मैं होती तो? 351 00:24:17,916 --> 00:24:19,501 आप नहीं चाहते कि वे आकर हमें बचा लेते? 352 00:24:21,044 --> 00:24:23,380 बग, रोवर ख़राब हो गया है। 353 00:24:23,463 --> 00:24:26,175 हम अंदर बंद हैं और एयर लॉक टूट चुका है। 354 00:24:27,676 --> 00:24:29,303 क्या कहती हो हम कैसे मदद करें? 355 00:24:30,012 --> 00:24:31,013 हम चलकर जाएँगे। 356 00:24:35,184 --> 00:24:36,810 हमारे पास जो ऑक्सीजन है उसके साथ। 357 00:24:37,311 --> 00:24:40,189 इससे वहाँ पहुँचने के लिए हमें साढ़े छह घंटे मिलेंगे। 358 00:24:40,898 --> 00:24:45,235 बस पहुँचने तक के लिए पर्याप्त। पर वापस लौटने के लिए ऑक्सीजन नहीं होगी। 359 00:24:46,278 --> 00:24:48,488 अगर हम वह मुख्य एयर लॉक खोल पाए, 360 00:24:48,572 --> 00:24:49,907 तो हम हैब की सारी हवा खो देंगे। 361 00:24:49,990 --> 00:24:53,911 और अगर हम उसे वापस बंद नहीं कर पाए, तो हम वापस नहीं लौट पाएँगे। 362 00:24:55,662 --> 00:24:57,539 माँ, आप यह कर सकती हैं। 363 00:24:58,123 --> 00:25:01,251 हम यह कर सकते हैं। मैं जानती हूँ हम कर सकते हैं। 364 00:25:43,544 --> 00:25:45,462 डीप्रेशराइज़ेशन शुरू किया गया। 365 00:26:34,261 --> 00:26:35,554 माँ? 366 00:26:39,391 --> 00:26:41,560 यह ज़रूर कोई मज़ाक है। 367 00:26:45,522 --> 00:26:46,815 हम कभी गए ही नहीं थे? 368 00:26:48,192 --> 00:26:49,276 आपको पता था? 369 00:26:50,777 --> 00:26:51,778 नहीं! 370 00:26:52,487 --> 00:26:54,239 बिल्कुल नहीं। 371 00:26:56,575 --> 00:26:57,576 क्रिकेट। 372 00:27:05,918 --> 00:27:07,753 अभी हो क्या रहा है? 373 00:27:07,836 --> 00:27:11,423 तुम ठीक हो। क्या तुम नाराज़ हो? मतलब, मैं… 374 00:27:11,507 --> 00:27:13,592 शायद मैं नाराज़ हूँ, पर पक्का नहीं कह सकती। 375 00:27:13,675 --> 00:27:15,427 इस समय मुझे हर तरह की भावनाओं का एहसास हो रहा है। 376 00:27:16,345 --> 00:27:18,555 मैं गुस्सा हूँ पर ख़ुश भी हूँ। 377 00:27:20,182 --> 00:27:21,433 मैं बस तुम्हें देखकर ख़ुश हूँ। 378 00:27:22,017 --> 00:27:23,352 मैं बहुत ख़ुश हूँ कि तुम ठीक हो। 379 00:27:26,855 --> 00:27:28,065 तुम्हारे माता-पिता कहाँ है? 380 00:27:28,148 --> 00:27:31,068 अरे, उन्हें सब समझाया जा रहा है। हमें भी अभी पता चला। 381 00:27:32,069 --> 00:27:36,365 मैंने 14 महीनों तक रोवर चलाया। 382 00:27:37,491 --> 00:27:41,245 वह कृत्रिम था। एक स्थायी वीडियो गेम जिसमें द्रवचालित मशीन थी। 383 00:27:41,912 --> 00:27:43,747 इस प्रयोग का उद्देश्य यह पक्का करना था 384 00:27:43,830 --> 00:27:46,625 कि एक परिवार दबाव की स्थिति में मंगल ग्रह पर ज़िंदा रह सकता है। 385 00:27:46,708 --> 00:27:48,836 और संकट की स्थिति में साथ मिलकर समस्या का हल निकाल सकता है। 386 00:27:50,963 --> 00:27:54,883 शायद… हम समझते हैं। 387 00:27:55,717 --> 00:27:58,136 मेरे होश उड़ गए हैं। 388 00:27:58,720 --> 00:28:02,516 आप लोगों ने संसाधनशीलता, टीम वर्क और मानव जीवन के प्रति समर्पण दिखाया। 389 00:28:02,599 --> 00:28:04,726 और आपने सभी आवश्यक प्रयोगों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 390 00:28:04,810 --> 00:28:09,439 मंगल ग्रह पर लोगों को बसाने और जीवन को बनाए रखने के लिए हमें आपके जैसे परिवार की ही ज़रूरत है। 391 00:28:10,399 --> 00:28:12,150 अगर हमें वहाँ जाने की ज़रूरत ही न पड़े तो? 392 00:28:14,236 --> 00:28:16,989 मंगल ग्रह जीवन रक्षक नौका नहीं है। वह सीख है। 393 00:28:19,408 --> 00:28:23,453 हमने 14 महीनों तक कार्बन-न्यूट्रल, शून्य-कचरे वाला जीवन जिया है। 394 00:28:24,204 --> 00:28:27,457 और इकलौता बलिदान था अकेले रहना। 395 00:28:28,917 --> 00:28:31,837 हमें पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए मंगल ग्रह पर जाने की क्या ज़रूरत है? 396 00:28:32,880 --> 00:28:34,923 अगर हम वे सारी चीज़ें यहाँ पृथ्वी पर कर सकते हैं, 397 00:28:35,007 --> 00:28:36,800 तो जैसे दोनों हाथों में लड्डू होंगे। 398 00:28:38,177 --> 00:28:40,762 हम मिलकर ग्रह को बचा सकते हैं। हमें जीवन रक्षक नौका की ज़रूरत नहीं है। 399 00:28:43,140 --> 00:28:46,977 क्रिकेट जून, तुमने पिछले 24 घंटों में जो किया है 400 00:28:47,060 --> 00:28:48,562 वह हम सबके लिए एक सीख है। 401 00:28:49,938 --> 00:28:51,273 तुम पैदाइशी रहनुमा हो। 402 00:28:51,940 --> 00:28:52,941 मैं? 403 00:28:53,025 --> 00:28:55,152 हाँ। तुम। 404 00:28:57,613 --> 00:28:58,864 तुम यहाँ अपना काम करो। 405 00:28:59,489 --> 00:29:01,825 हम मंगल ग्रह जीवन रक्षक नौका कार्यक्रम को आगे बढ़ाएँगे। 406 00:29:02,826 --> 00:29:04,203 उम्मीद है आपको इसकी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। 407 00:29:07,331 --> 00:29:10,209 शुरू करने से पहले बस एक और चीज़। 408 00:29:11,960 --> 00:29:14,463 -प्लीज़, अभी समय क्या हुआ है? -दोपहर के 3:00 बजे हैं। 409 00:29:16,757 --> 00:29:17,758 अब भी समय है। 410 00:29:18,717 --> 00:29:21,261 केसी, तुम्हारे पास तुम्हारा सीक्वेंसर है? 411 00:29:22,596 --> 00:29:23,472 हाँ। 412 00:29:24,473 --> 00:29:28,936 हाँ, हम उड़ने वाले हैं और हम बड़े चाँद को घूर सकते हैं 413 00:29:29,770 --> 00:29:34,441 यहाँ तुम्हारे और मेरे अलावा कोई नहीं है और उसकी दमक में, हम भी चमक रहे हैं 414 00:29:35,484 --> 00:29:38,070 पकड़े रहो, हम हैं सबसे अच्छे 415 00:29:38,153 --> 00:29:40,531 हम आकाशगंगा का पीछा कर सकते हैं 416 00:29:40,614 --> 00:29:45,702 सितारे हमारे साथ खेलते हैं एक और दिन की रोशनी हमें मिली है 417 00:29:45,786 --> 00:29:48,997 तो हिम्मत रखो, हम लगभग घर पहुँच गए हैं 418 00:29:49,081 --> 00:29:52,334 बड़ा चाँद 419 00:29:54,711 --> 00:29:57,047 बड़ा चाँद 420 00:29:57,130 --> 00:30:00,467 हिम्मत रखो, हम लगभग घर पहुँच गए हैं 421 00:30:57,566 --> 00:30:59,568 उप-शीर्षक अनुवादक: प्रसून