1 00:00:08,800 --> 00:00:11,386 बच्चों, चलो! स्कूल के लिए देर हो जाएगी! 2 00:00:18,143 --> 00:00:19,144 वाह। 3 00:00:19,228 --> 00:00:21,396 जैक, तुम सच में यह शर्ट पहनना चाहते हो? यह गंदी है। 4 00:00:21,480 --> 00:00:23,148 यह गंदी नहीं है। इस पर दाग लगा है। 5 00:00:23,732 --> 00:00:24,983 उस सूरत में… 6 00:00:25,067 --> 00:00:27,194 तुम इसे घर के बाहर नहीं पहनोगे, समझे? 7 00:00:27,277 --> 00:00:28,445 कैसैडी! 8 00:00:28,529 --> 00:00:29,905 मैं बहुत थकी हुई हूँ। 9 00:00:29,988 --> 00:00:32,783 ऐसा इसलिए क्योंकि तुम देर रात तक इज़ाबेल के साथ वीडियो-चैट कर रही थी। 10 00:00:32,866 --> 00:00:35,953 वह केवल इज़ाबेल नहीं थी, पर… 11 00:00:36,036 --> 00:00:37,538 वनस्पति शास्त्र का प्रोजेक्ट कैसा चल रहा है? 12 00:00:37,621 --> 00:00:40,916 अच्छा। वह बहुत अच्छा बनेगा। 13 00:00:40,999 --> 00:00:44,044 तो, तुमने अभी तक शुरू नहीं किया? पक्का तुम्हारे समूह के दूसरे बच्चों ने कर दिया होगा। 14 00:00:44,878 --> 00:00:46,421 मेरे पास काफ़ी समय है। 15 00:00:46,505 --> 00:00:49,925 अह-हँ। रात 9:00 बजे के बाद कोई वीडियो-चैट नहीं, कैस। 16 00:00:50,425 --> 00:00:53,345 हाँ। उससे मुझे याद आया कि आज रात मुझे होलो कमरा चाहिए होगा। 17 00:00:53,428 --> 00:00:55,681 "ज़ॉम्बी द्वीप से बचो 3" आज रिलीज़ हो रहा है। 18 00:00:56,390 --> 00:00:58,559 इस बार, वे लोग आपको एक उजाड़ गोदाम में छोड़ते हैं 19 00:00:58,642 --> 00:01:00,185 और आपको देर होने से पहले बाहर निकलना है। 20 00:01:00,269 --> 00:01:04,022 बिल्कुल नहीं। उस गेम के पिछले दो संस्करणों के कारण तुम्हें डरावने सपने आते थे। 21 00:01:04,105 --> 00:01:05,147 क्या? 22 00:01:05,232 --> 00:01:07,025 पापा, बस कीजिए। अब मैं छोटा बच्चा नहीं हूँ। 23 00:01:07,109 --> 00:01:08,110 माफ़ करना, नहीं। 24 00:01:08,193 --> 00:01:11,530 -यह माइक्रोवेव फिर से काम नहीं कर रहा। -इसका तार निकालकर वापस लगा दो। 25 00:01:11,613 --> 00:01:12,906 उससे काम नहीं बनेगा, पापा। 26 00:01:14,074 --> 00:01:17,369 हाँ, आप बस तार निकालकर पेचीदा इलैक्ट्रॉनिक को ठीक नहीं कर सकते। 27 00:01:18,537 --> 00:01:19,538 हाँ! 28 00:01:20,038 --> 00:01:21,915 हाँ। यह काम कर रहा है। 29 00:01:43,604 --> 00:01:46,607 सर्किट ब्रेकर्स 30 00:01:50,652 --> 00:01:51,653 स्वागत है न्यूटन मिडल स्कूल 31 00:01:52,237 --> 00:01:53,614 वह आज है? 32 00:01:55,574 --> 00:01:59,369 तो ज़ी3 की पहली समीक्षा आज आ गई है। उनका कहना है कि वह अभी तक का सबसे डरावना है। 33 00:01:59,453 --> 00:02:00,704 इतना डरावना है, हँ? 34 00:02:00,787 --> 00:02:02,289 अरे, हाँ। अपने माँ-पापा को मत बताना। 35 00:02:02,372 --> 00:02:04,833 मुझे पता है कि वे लोग, जैसे, इसे लेकर तुम्हारे काम में बहुत दख़ल देते हैं। 36 00:02:04,917 --> 00:02:06,919 क्या? नहीं, वे मस्त हैं। 37 00:02:07,002 --> 00:02:08,127 मुझसे इंतज़ार नहीं हो रहा। 38 00:02:08,211 --> 00:02:10,714 बारह घंटे और चार सेकंड में यह लाइव हो जाएगा। 39 00:02:10,797 --> 00:02:13,592 अब, तीन, अब दो, अब ए… 40 00:02:15,636 --> 00:02:16,637 कमाल का केस है! 41 00:02:16,720 --> 00:02:17,721 सच में, है न? 42 00:02:17,804 --> 00:02:19,932 वहाँ शहर में एक शानदार दुकान है। 43 00:02:20,015 --> 00:02:22,142 -तुम जो भी कल्पना करो, वे वहाँ बेचते हैं। -अरे, अच्छा? 44 00:02:22,226 --> 00:02:24,937 मुझे यक़ीन नहीं होता कि कल जिम क्लास के बाद स्कूल के लिए तस्वीरें खिंचवानी हैं। 45 00:02:25,020 --> 00:02:27,356 -कितना ग़लत है। मैं पसीने में लथपथ दिखूँगी। -हैलो, कैसैडी! 46 00:02:28,232 --> 00:02:30,943 तुम मुझे और टिम को वनस्पति शास्त्र के प्रोजेक्ट का अपना हिस्सा कब दोगी? 47 00:02:31,026 --> 00:02:33,111 बाद में। मैं अब भी उस पर काम कर रही हूँ। 48 00:02:33,195 --> 00:02:35,697 ठीक है। टीचर को देने से पहले हमें उसे एक साथ लगाना होगा। 49 00:02:36,573 --> 00:02:37,866 टेस, नया पूल कैसा है? 50 00:02:37,950 --> 00:02:39,785 शानदार। आकर देखना चाहोगी? 51 00:02:39,868 --> 00:02:40,869 हाँ! 52 00:02:59,805 --> 00:03:00,806 ज़ॉम्बी द्वीप 3। 53 00:03:00,889 --> 00:03:01,807 -ऐ! -मेरी बारी। 54 00:03:01,890 --> 00:03:02,891 मैं कुछ देख रही थी। 55 00:03:02,975 --> 00:03:06,770 मैंने तुमसे कहा था कि "ज़ॉम्बी द्वीप से बचो 3" आज रिलीज़ हो रहा है और वह लाइव होने वाला है। 56 00:03:06,854 --> 00:03:08,313 तुम्हें वह गेम खेलने की अनुमति नहीं है। 57 00:03:08,397 --> 00:03:10,315 -बस करो! -वापस दो, जैक। 58 00:03:10,399 --> 00:03:12,901 नहीं! तुम बहुत देर से यहाँ हो। कमरे पर कब्ज़ा करना बंद करो! 59 00:03:14,069 --> 00:03:16,029 यहाँ क्या हो रहा है? 60 00:03:16,113 --> 00:03:18,365 मैं कुछ देख रही थी और जैक ने उसे बदल दिया। 61 00:03:18,448 --> 00:03:20,784 मैंने इससे कहा था कि आज रात मुझे मेरे गेम के लिए होलो कमरा चाहिए। 62 00:03:20,868 --> 00:03:23,328 और हमने तुमसे कहा था कि तुम वह गेम नहीं खेल सकते। वह बहुत डरावना है। 63 00:03:23,412 --> 00:03:25,873 क्या? बस कीजिए, मैं संभाल सकता हूँ। 64 00:03:25,956 --> 00:03:27,749 और, कैसैडी, तुम्हें होमवर्क पूरा करना है। 65 00:03:27,833 --> 00:03:30,794 और यह मत कहना कि तुम्हारे पास काफ़ी समय है। 66 00:03:31,545 --> 00:03:33,422 -तुम दोनों को जाना होगा। -क्… 67 00:03:35,382 --> 00:03:37,217 मैं अभिभावक नियंत्रक लगा रहा हूँ। 68 00:03:38,760 --> 00:03:40,387 एक हफ्ते के लिए होलो कमरा बंद। 69 00:03:41,138 --> 00:03:42,723 और तुम दोनों के फ़ोनों के साथ भी यही होगा। 70 00:03:42,806 --> 00:03:44,349 -क्… -क्या? क्यों? 71 00:03:44,433 --> 00:03:47,227 क्योंकि तुम हर रात देर तक जागकर वीडियो-चैट करती हो। इसलिए। 72 00:03:47,311 --> 00:03:48,312 दे दो। 73 00:03:48,896 --> 00:03:51,857 अभिभावक नियंत्रक लगने के बाद तुम ये वापस ले सकते हो। 74 00:04:01,700 --> 00:04:04,077 लगभग नया 75 00:04:15,214 --> 00:04:16,882 हर कोई ज़ी3 की बात कर रहा है। 76 00:04:16,964 --> 00:04:19,760 जो माँ और पापा की वजह से मेरे लिए बर्बाद होने वाला है। 77 00:04:19,843 --> 00:04:21,053 उन्हें हम पर भरोसा नहीं है। 78 00:04:21,136 --> 00:04:23,263 मुझे यह बताए जाने की ज़रूरत नहीं कि मुझे कब होमवर्क करना है। 79 00:04:23,347 --> 00:04:25,098 मुझे पता है कि चीज़ें कैसे करनी हैं। 80 00:04:26,517 --> 00:04:28,769 तुम्हें सच में लगता है इस जगह पर वह है जो हमें चाहिए? 81 00:04:28,852 --> 00:04:32,105 मतलब, टाइलर ने कहा था कि जो भी कल्पना करो, ये लोग बेचते हैं। 82 00:04:37,152 --> 00:04:38,987 हैलो। हम एक ऐसा रिमोट ढूँढ रहे हैं 83 00:04:39,071 --> 00:04:41,365 जो हमारे होलो कमरे के अभिभावक नियंत्रक को बंद कर सकता हो। 84 00:04:42,658 --> 00:04:45,035 देखिए, हमारे माता-पिता ने ग़लती से उसे चालू कर दिया। 85 00:04:45,118 --> 00:04:47,996 पता है, अब वे बूढ़े हैं और उन्हें तकनीक समझ नहीं आती। 86 00:04:48,080 --> 00:04:50,165 और फिर सबसे अजीब चीज़ हुई। 87 00:04:50,249 --> 00:04:52,501 किसी ने हमारे घर में घुसकर रिमोट चुरा लिया। 88 00:04:52,584 --> 00:04:54,086 बाकी की चीज़ें भी चुरा लीं। 89 00:04:55,462 --> 00:04:56,880 -बस बता रही हूँ। -हाँ। 90 00:04:57,464 --> 00:04:58,674 ज़रूर। 91 00:04:58,757 --> 00:05:00,676 तुम बिल्कुल बता रही हो। 92 00:05:01,927 --> 00:05:06,723 मेरे पास यहाँ कहीं पर ऐसा रिमोट होगा जो काम कर जाएगा। 93 00:05:08,433 --> 00:05:10,602 मुझे यह एक स्टार्ट-अप से मिला था जो बंद हो गई थी। 94 00:05:11,353 --> 00:05:12,271 यह लो। 95 00:05:15,566 --> 00:05:16,859 यह कितना मस्त है? 96 00:05:17,609 --> 00:05:20,070 पक्का यह काम करेगा? हमारा होलो कमरा एकदम नया है। 97 00:05:20,153 --> 00:05:23,073 और हम लॉक हो गए फ़ोन पर भी इस रिमोट को इस्तेमाल करना चाहेंगे। 98 00:05:23,156 --> 00:05:25,617 यह सब पर काम करता है। 99 00:05:27,578 --> 00:05:29,496 यह किसी भी चीज़ पर काम करेगा। 100 00:05:39,089 --> 00:05:42,426 तुम्हें यक़ीन है हमें यह करना चाहिए? मतलब, माँ और पापा को बहुत गुस्सा आएगा। 101 00:05:42,509 --> 00:05:45,262 अगर उन्हें पता चला तो, जो उन्हें नहीं चलेगा। 102 00:05:45,888 --> 00:05:47,931 ठीक है, तो इसे चालू कैसे करें? 103 00:05:48,682 --> 00:05:50,142 कोई बटन दबाने की कोशिश करो। 104 00:05:51,101 --> 00:05:52,352 ठीक है। 105 00:05:52,936 --> 00:05:55,564 -चालू। -शानदार! 106 00:05:56,231 --> 00:05:58,775 ठीक है, अभिभावक नियंत्रक। 107 00:05:59,776 --> 00:06:02,112 ठीक है। अब, तैयार हो जाओ। 108 00:06:02,196 --> 00:06:03,906 अभिभावक नियंत्रक बंद। 109 00:06:03,989 --> 00:06:05,532 बच्चों! 110 00:06:06,575 --> 00:06:09,161 माँ, पापा, आप गुस्सा हों, उससे पहले मैं समझा सकती हूँ। 111 00:06:09,244 --> 00:06:12,873 हम यहाँ थे क्योंकि हम बस… 112 00:06:13,457 --> 00:06:15,417 अभिभावक नियंत्रक बंद कर रहे थे? 113 00:06:16,084 --> 00:06:17,085 अगर तुम वही चाहते हो 114 00:06:17,169 --> 00:06:20,589 और तुम्हें लगता है कि तुम वह फैसला लेने जितने बड़े हो गए हो, तो बस कह दो। 115 00:06:23,175 --> 00:06:24,343 मैं चाहता हूँ? 116 00:06:31,892 --> 00:06:32,893 माँ, 117 00:06:32,976 --> 00:06:36,104 आप मेरे फ़ोन के भी अभिभावक नियंत्रक बंद कर देंगी? 118 00:06:36,188 --> 00:06:38,649 मुझे भी लगता है मैं वह फैसला लेने जितनी बड़ी हो गई हूँ। 119 00:06:40,025 --> 00:06:40,859 ठीक है। 120 00:06:43,320 --> 00:06:44,321 लाओ, दो। 121 00:06:48,992 --> 00:06:49,993 ठीक है। 122 00:06:50,077 --> 00:06:53,413 आप लोग क्यों न बैठ जाएँ? हम अभी आते हैं। 123 00:06:56,708 --> 00:06:58,043 तुमने वह देखा, है न? 124 00:06:58,126 --> 00:06:59,670 हमने जो कहा उन्होंने वही किया। 125 00:06:59,753 --> 00:07:01,421 हाँ। यह रिमोट ने किया है। 126 00:07:01,505 --> 00:07:04,174 इसने होलो कमरे के अभिभावक नियंत्रक बंद नहीं किए। 127 00:07:04,258 --> 00:07:07,427 इसने माँ और पापा के अभिभावक नियंत्रक बंद कर दिए। 128 00:07:08,554 --> 00:07:09,596 वह मुमकिन नहीं है। 129 00:07:09,680 --> 00:07:11,306 ठीक है, तो मैं साबित करूँगा। 130 00:07:11,390 --> 00:07:13,642 मैं दूसरा बटन आज़माऊँगा। जैसे भाषा। 131 00:07:14,268 --> 00:07:16,436 भाषा: स्पैनिश। 132 00:07:21,567 --> 00:07:22,943 यह शानदार है। 133 00:07:23,610 --> 00:07:27,489 हालाँकि मुझे बुरा लगने लगा है कि मैं स्पैनिश में कितना पीछे हूँ। 134 00:07:28,907 --> 00:07:29,992 म्यूट। 135 00:07:30,075 --> 00:07:32,119 -तुम कोशिश करोगी? -पता नहीं। 136 00:07:32,953 --> 00:07:35,998 क्या? तुम्हें नहीं लगता कि उन्होंने हमसे छोटे बच्चों जैसा बर्ताव करके ग़लत किया? 137 00:07:37,583 --> 00:07:39,960 हाँ। सही कहा। मैं कोशिश करती हूँ। 138 00:07:41,378 --> 00:07:44,173 भाषा: अंग्रेज़ी। अनम्यूट। 139 00:07:45,299 --> 00:07:48,552 माँ, क्या मैं कल के तस्वीर दिन के लिए आपका हीरे का हार पहन सकती हूँ? 140 00:08:03,692 --> 00:08:06,403 यक़ीन नहीं होता कि तुम्हारी माँ ने हीरों का हार तुम्हें लेने दिया। 141 00:08:06,486 --> 00:08:07,571 कितना महंगा है। 142 00:08:09,239 --> 00:08:10,949 उन्हें मुझ पर भरोसा है। 143 00:08:11,033 --> 00:08:12,826 और तुम्हारे बाल जिम में ख़राब कैसे नहीं हुए? 144 00:08:13,493 --> 00:08:15,078 पापा ने नोट लिखा ताकि मैं जिम क्लास छोड़ सकूँ। 145 00:08:16,747 --> 00:08:19,166 क्या? तस्वीर के लिए अच्छा दिखना है। 146 00:08:21,877 --> 00:08:25,631 मुझे इस स्वेटर में बहुत गर्मी लग रही है। ऐसा लगता है जैसे कोई कुत्ता मेरी छाती पर बैठा हो। 147 00:08:26,924 --> 00:08:28,884 -तो इसे उतार दो। -हाँ, सही कहा। 148 00:08:28,967 --> 00:08:32,304 अगर मैंने गंदी टी-शर्ट में तस्वीर खिंचवा ली तो मेरे माता-पिता बहुत गुस्सा होंगे। 149 00:08:32,888 --> 00:08:35,807 यह गंदी नहीं है। इस पर दाग लगा है। 150 00:08:35,890 --> 00:08:37,518 कोई इस बात को समझता क्यों नहीं है? 151 00:08:43,941 --> 00:08:45,692 हैलो, बच्चों। स्कूल कैसा रहा? 152 00:08:45,776 --> 00:08:46,610 शानदार। 153 00:08:46,693 --> 00:08:50,280 जैसा तुम चाहते थे, हमने डिनर में पिज़्ज़ा और आइसक्रीम मँगवाए हैं। 154 00:08:50,364 --> 00:08:52,157 क्या तुम लोग टेबल लगाने में मदद करोगे? 155 00:08:52,241 --> 00:08:55,285 असल में, मैं आज रात होलो कमरे में खाने वाला था। 156 00:08:55,369 --> 00:08:57,162 और मैं अपने कमरे में खाने वाली थी। 157 00:08:57,746 --> 00:08:59,748 ख़ैर, तुम्हें वह चाहिए तो ठीक है। 158 00:09:01,208 --> 00:09:02,876 हाँ। डिनर के लिए शुक्रिया। 159 00:09:04,127 --> 00:09:07,673 "ज़ॉम्बी द्वीप से बचो 3" लॉन्च हो रहा है। 160 00:09:07,756 --> 00:09:09,800 वयस्क दर्शकों के लिए। 161 00:09:14,388 --> 00:09:15,848 यह गेम तो डरावना भी नहीं है। 162 00:09:16,932 --> 00:09:18,559 कमाल की जगह बनाई है। हँ। 163 00:09:29,236 --> 00:09:30,237 पहला सुराग़। 164 00:09:40,622 --> 00:09:43,375 होलो कमरा बंद करो! होलो कमरा बंद करो! 165 00:09:59,308 --> 00:10:03,103 कल जब हम सब टेस के पूल पर होंगे, उसके लिए यह लाई हूँ। 166 00:10:03,187 --> 00:10:04,229 बहुत प्यारा है। 167 00:10:04,313 --> 00:10:05,689 अघ, टेस है। 168 00:10:05,772 --> 00:10:08,317 वह फिर से मुझे वनस्पति शास्त्र के प्रोजेक्ट को लेकर परेशान कर रही है। 169 00:10:08,400 --> 00:10:11,278 वह तुम्हारे समूह में है और प्रोजेक्ट कल देना है। 170 00:10:11,361 --> 00:10:13,447 हाँ, और मेरे पास मेरा हिस्सा पूरा करने के लिए पूरी रात है 171 00:10:13,530 --> 00:10:15,741 लेकिन अगर वह मुझे संदेश भेजती रही तो मैं कभी पूरा नहीं कर पाऊँगी। 172 00:10:15,824 --> 00:10:16,909 कैस? 173 00:10:17,492 --> 00:10:18,952 मैं बस गुड नाइट कहना चाहती थी। 174 00:10:20,787 --> 00:10:21,914 और 9:00 बज चुके हैं। 175 00:10:21,997 --> 00:10:24,875 आप मुझे क्यों बता रही है? क्या आप चाहती हैं मैं वीडियो चैट बंद कर दूँ? 176 00:10:24,958 --> 00:10:27,628 नहीं, मैं बस बता रही हूँ अगर तुम थक गई हो। 177 00:10:28,378 --> 00:10:31,215 जब तुम तैयार हो तब सो जाना। नाइट। 178 00:10:32,758 --> 00:10:33,884 नाइट। 179 00:10:35,677 --> 00:10:37,387 तुम्हारी माँ बहुत शांत हो गई हैं। 180 00:10:38,055 --> 00:10:39,890 ऐसा लग रहा है जैसे वह अलग इंसान हों। 181 00:10:50,734 --> 00:10:52,569 नहीं। फिर से नहीं फँसने वाला। 182 00:10:58,825 --> 00:10:59,910 माँ! 183 00:10:59,993 --> 00:11:02,913 नहीं, नहीं, नहीं। ठीक है। 184 00:11:06,959 --> 00:11:09,211 पापा? आप यहाँ क्या कर रहे हैं? 185 00:11:11,588 --> 00:11:13,257 नहीं। नहीं। 186 00:11:15,843 --> 00:11:17,845 माँ! क्या? नहीं! 187 00:11:17,928 --> 00:11:18,929 पापा! नहीं! 188 00:11:20,264 --> 00:11:22,599 नहीं! नहीं! नहीं! 189 00:11:22,683 --> 00:11:25,435 नहीं! नहीं! नहीं! 190 00:11:26,770 --> 00:11:30,440 अरे, तुम ठीक हो? हमने तुम्हारे चिल्लाने की आवाज़ सुनी। 191 00:11:30,524 --> 00:11:32,568 "ज़ॉम्बी द्वीप से बचो" ने सच में मुझे डरा दिया। 192 00:11:33,902 --> 00:11:35,153 मुझे वह नहीं खेलना चाहिए था। 193 00:11:35,237 --> 00:11:36,905 मुझे नहीं खेलना चाहिए था। मुझे नहीं खेलना चाहिए… 194 00:11:36,989 --> 00:11:39,157 अरे, इतना चिल्ला क्यों रहे हो? 195 00:11:39,241 --> 00:11:41,451 तुम्हारे भाई को बुरा सपना आया था। 196 00:11:41,535 --> 00:11:42,536 ज़ॉम्बी द्वीप? 197 00:11:43,829 --> 00:11:45,289 बस फिर से सो जाओ। 198 00:11:46,039 --> 00:11:47,499 तुम ठीक रहोगे। 199 00:11:48,792 --> 00:11:50,460 बस फिर से सो जाओ? 200 00:11:50,544 --> 00:11:52,004 वह क्या था? 201 00:11:52,087 --> 00:11:55,299 -तुम क्या चाहते थे वे क्या करें? -पता नहीं, मुझे थोड़ा प्यार करते। 202 00:11:55,382 --> 00:11:58,010 पता है, शायद हमें अभिभावक नियंत्रक फिर से चालू कर देने चाहिए। 203 00:11:58,719 --> 00:12:02,222 देखो, अगर तुम ज़ॉम्बी द्वीप को झेल नहीं सकते, तो शायद तुम्हें खेलना नहीं चाहिए। 204 00:12:02,890 --> 00:12:06,602 -अगर चाहो, तो मैं बत्ती चालू छोड़ सकती हूँ। -नहीं। ठीक है। 205 00:12:09,938 --> 00:12:14,109 दरअसल, उन्हें चालू कर सकती हो? 206 00:12:15,986 --> 00:12:17,237 धन्यवाद। 207 00:12:43,138 --> 00:12:44,473 -तुम क्या कर रहे हो? -कुछ नहीं। 208 00:12:44,556 --> 00:12:45,682 हाँ, सही कहा। 209 00:12:46,266 --> 00:12:48,560 वापस दो! रुको! 210 00:12:49,144 --> 00:12:51,313 ऐ, वापस दो! तुम्हें हुआ क्या है? 211 00:12:51,396 --> 00:12:52,731 क्या हमें दखल देना चाहिए? 212 00:12:54,024 --> 00:12:56,568 मेरे ख़्याल से ये इतने बड़े हो गए हैं कि ख़ुद निपटा लेंगे। 213 00:12:57,194 --> 00:12:58,487 पीछे करो। 214 00:13:03,116 --> 00:13:04,701 -बटन दबाना बंद करो! -चलाओ। 215 00:13:04,785 --> 00:13:06,745 -मैं नहीं दबा रही! तुम दबा रहे हो! -नहीं! 216 00:13:06,828 --> 00:13:07,996 क्या हमें दखल देना चाहिए? 217 00:13:08,080 --> 00:13:08,914 नहीं! 218 00:13:08,997 --> 00:13:11,458 मेरे ख़्याल से ये इतने बड़े हो गए हैं कि ख़ुद निपटा लेंगे। 219 00:13:11,542 --> 00:13:12,668 वापस दो! 220 00:13:13,836 --> 00:13:14,962 पॉज़ करो। 221 00:13:18,841 --> 00:13:20,843 वे जम गए? अरे, नहीं। 222 00:13:24,012 --> 00:13:26,223 बहुत बढ़िया, जैक। यह काम नहीं कर रहा। 223 00:13:26,306 --> 00:13:28,517 जब हम लड़ रहे थे तब यह जाम हो गया होगा। 224 00:13:28,600 --> 00:13:29,601 मुझे कोशिश करने दो। 225 00:13:31,937 --> 00:13:33,063 अरे, नहीं। 226 00:13:46,785 --> 00:13:47,828 हैलो। 227 00:13:48,328 --> 00:13:50,289 मुझे चिंता थी कि इन्हें ठंड लग जाएगी। 228 00:13:50,372 --> 00:13:52,583 -तुम्हें नींद आई? -नहीं। तुम्हें? 229 00:13:52,666 --> 00:13:54,585 नहीं। मैं बहुत डरी हुई थी। 230 00:13:55,294 --> 00:13:56,753 हम क्या करेंगे? 231 00:13:56,837 --> 00:14:00,299 मुझे नहीं पता। पर जो भी है, पहले हमें आज का स्कूल पूरा करना होगा। 232 00:14:09,349 --> 00:14:10,517 जैक। 233 00:14:16,815 --> 00:14:19,276 -जैक। -मिस रायन? 234 00:14:19,860 --> 00:14:21,737 प्रिंसिपल के दफ़्तर में। अभी। 235 00:14:28,118 --> 00:14:30,662 वाह! यह शानदार दिख रहा है। 236 00:14:32,623 --> 00:14:35,250 -पर डंठल कहाँ है? -बिल्कुल नहीं। 237 00:14:36,460 --> 00:14:39,546 यह मेरी ग़लती है। मैंने नहीं किया। 238 00:14:40,339 --> 00:14:43,759 ख़ैर, बाकी सब अच्छा है। तो मैं तुम सबको "सी" दे सकता हूँ। यह पास किया जाता है। 239 00:14:44,593 --> 00:14:45,636 "सी"? 240 00:14:47,513 --> 00:14:48,805 यह बुरा हुआ। 241 00:14:50,641 --> 00:14:53,560 फिर प्रिंसिपल ने कहा कि वह माँ और पापा से कल मिलना चाहती हैं। 242 00:14:53,644 --> 00:14:55,354 -मिलना? जैसे, आमने-सामने? -हाँ। 243 00:14:58,524 --> 00:15:00,108 ऐ! तुम कब आ रही हो? 244 00:15:00,776 --> 00:15:01,610 तुम कहाँ हो? 245 00:15:01,693 --> 00:15:03,946 मैं टेस के पूल पर हूँ। सब यहाँ हैं। 246 00:15:04,988 --> 00:15:06,406 मुझे नहीं लगता कि मुझे आमंत्रित किया गया था। 247 00:15:06,990 --> 00:15:09,326 नहीं, मैं जाकर उससे बात कर सकती हूँ। 248 00:15:09,409 --> 00:15:11,662 नहीं, मत करना। शायद वह मुझसे गुस्सा है। 249 00:15:12,496 --> 00:15:14,373 हमारे प्रोजेक्ट में हमें अच्छा ग्रेड नहीं मिला। 250 00:15:14,915 --> 00:15:15,916 मज़े करो। 251 00:15:17,000 --> 00:15:18,126 तुम ठीक हो? 252 00:15:19,378 --> 00:15:20,379 चलो। 253 00:15:26,593 --> 00:15:28,637 लगता है कि ऐक्टिवेटर जाम हो गया है। 254 00:15:28,720 --> 00:15:30,597 हाँ, उतना तो हमने भी पता लगा लिया। 255 00:15:30,681 --> 00:15:32,641 क्या इसे नए से नहीं बदल सकते, प्लीज़? 256 00:15:32,724 --> 00:15:35,561 मैंने तुम्हें पहले ही बताया था। मैंने इसे एक विफल स्टार्ट-अप से खरीदा था। 257 00:15:35,644 --> 00:15:36,687 मेरे पास बस एक ही था। 258 00:15:36,770 --> 00:15:38,397 ठीक है, ख़ैर, क्या आप इसे ठीक कर सकते हैं? 259 00:15:39,064 --> 00:15:42,734 जानते हो कि इस चीज़ की तकनीक कितनी पेचीदा है? 260 00:15:44,403 --> 00:15:45,404 नहीं। 261 00:15:45,487 --> 00:15:47,155 तो, हम क्या करें? 262 00:15:47,239 --> 00:15:51,869 मुझे नहीं पता। अपने माता-पिता से पूछो। शायद वे लोग ठीक कर पाएँ। 263 00:16:01,712 --> 00:16:03,547 मुझे समझ आता है कि वह मुझ से गुस्सा थी। 264 00:16:03,630 --> 00:16:05,757 मैंने समय पर प्रोजेक्ट का अपना हिस्सा नहीं दिया था। 265 00:16:07,301 --> 00:16:08,343 मैं व्यस्त थी। 266 00:16:09,303 --> 00:16:13,056 मतलब, हैलो। आप पॉज़ हो गए हैं। 267 00:16:13,891 --> 00:16:16,435 और, हाँ, मुझे जल्दी शुरू करना चाहिए था, जैसा आपने कहा था, पर… 268 00:16:18,103 --> 00:16:19,229 अब बहुत देर हो गई है। 269 00:16:20,522 --> 00:16:25,152 टेस को बुरा लगा है और उसे बेहतर करने के लिए मुझे नहीं पता कि क्या करूँ। 270 00:16:26,945 --> 00:16:28,071 पर आपको पता होगा। 271 00:16:28,697 --> 00:16:31,617 तुम जानती हो कि वह पॉज़ हो गई हैं, है न? 272 00:16:33,160 --> 00:16:35,913 मुझे डर लग रहा है, जैक। मुझे माँ और पापा की याद आ रही है। 273 00:16:35,996 --> 00:16:38,498 अगर हम इन्हें पाज़ से हटा नहीं पाए तो? 274 00:16:39,082 --> 00:16:42,544 देखो, हमें बस खुद से पूछना होगा कि माँ और पापा क्या करते। 275 00:16:43,128 --> 00:16:48,550 हर बार जब मैं उदास होती हूँ, माँ मुझ से कहती हैं कि साँस लो और ख़ुद से पूछो। 276 00:16:49,134 --> 00:16:53,347 क्या मुझे भूख लगी है? क्या मैं थकी हुई हूँ? क्या मैं ज़्यादा सोच रही हूँ? 277 00:16:54,097 --> 00:16:55,724 हाँ, हाँ और ना। 278 00:16:55,807 --> 00:16:58,519 पता है मैंने सुबह से कुछ नहीं खाया है? चलो। 279 00:17:02,564 --> 00:17:05,526 इस समय मैं पापा का बनाया हुआ बर्गर खा सकता हूँ। 280 00:17:05,608 --> 00:17:08,945 मैं भी। पर शायद मुझे फिर से पास्ता गर्म करके ही खाना होगा। 281 00:17:11,573 --> 00:17:13,157 बढ़िया। अब यह फिर से काम नहीं कर रहा। 282 00:17:13,242 --> 00:17:15,117 इसका तार निकाल कर बस वापस लगा दो। 283 00:17:20,665 --> 00:17:21,666 यह काम कर गया। 284 00:17:23,377 --> 00:17:26,630 पता है, हम हमेशा पापा के कम तकनीक वाले हलों का मज़ाक उड़ाते हैं, 285 00:17:27,923 --> 00:17:29,800 पर कभी-कभी, वे काम कर जाते हैं। 286 00:17:33,595 --> 00:17:36,515 तुम्हें सच में लगता है कि इसका हल बैटरी बदलने जितना आसान हो सकता है? 287 00:17:36,598 --> 00:17:37,683 करके देखने लायक है। 288 00:17:38,725 --> 00:17:40,143 एक समस्या है। 289 00:17:40,227 --> 00:17:41,353 बैटरी कहाँ है? 290 00:17:43,313 --> 00:17:44,857 वही होगी। 291 00:17:44,940 --> 00:17:48,235 अगर यह काम नहीं किया, तो शायद हम कभी माँ और पापा को ठीक नहीं कर पाएँगे। 292 00:17:53,991 --> 00:17:55,409 हमें कुछ तो कोशिश करनी होगी। 293 00:18:10,549 --> 00:18:11,550 चलो। 294 00:18:15,721 --> 00:18:17,264 सच का सामना। 295 00:18:22,603 --> 00:18:23,979 पॉज़ हटाओ। 296 00:18:25,272 --> 00:18:26,523 हैलो, बच्चों। 297 00:18:27,149 --> 00:18:28,984 देखकर अच्छा लगा कि तुम लोग अब लड़ नहीं रहे हो। 298 00:18:29,067 --> 00:18:31,278 -यह काम कर गया। -क्या काम कर गया? 299 00:18:31,361 --> 00:18:34,990 -अभिभावक नियंत्रक चालू करो। -मैं अभी होलो कमरे में जाती हूँ। 300 00:18:35,073 --> 00:18:37,492 -नहीं, वह अभिभावक नियंत्रक नहीं। -यह। 301 00:18:38,035 --> 00:18:40,370 अभिभावक नियंत्रक चालू हुए। 302 00:18:45,417 --> 00:18:48,795 ठीक है, यहाँ क्या चल रहा है? और हम यहाँ हॉल में क्यों खड़े हैं? 303 00:18:49,213 --> 00:18:50,589 वह क्या चीज़ है? 304 00:18:50,672 --> 00:18:53,383 हम सब समझा देंगे। पर पहले, आप लोग सही थे। 305 00:18:53,467 --> 00:18:54,968 हमें जितना लगता है, हम उतने बड़े नहीं हैं। 306 00:18:55,052 --> 00:18:56,970 हमें अपने फैसले लेने में अब भी आपकी मदद चाहिए। 307 00:18:59,806 --> 00:19:00,974 हमें आपसे प्यार है। 308 00:19:01,934 --> 00:19:03,185 यहाँ आओ। 309 00:19:03,268 --> 00:19:05,521 -हमें भी तुमसे प्यार है। -हमें तुमसे प्यार है। 310 00:19:07,731 --> 00:19:08,565 अब समझाओ। 311 00:19:09,149 --> 00:19:11,318 समझाएँ उससे पहले, जान लीजिए कि हम शर्मिंदा हैं 312 00:19:11,401 --> 00:19:15,322 और आप हमें एक हफ़्ते की सज़ा देना चाहेंगे, जो बिल्कुल उचित है। 313 00:19:15,405 --> 00:19:18,700 हाँ। और कल आपको हमारी प्रिंसिपल से मिलना है, 314 00:19:18,784 --> 00:19:20,369 तो सज़ा को दो हफ़्ते की कर दीजिए। 315 00:19:27,918 --> 00:19:30,128 ठीक है, माँ। फ़र्श साफ़ है। क्या अब मैं जा सकती हूँ? 316 00:19:30,212 --> 00:19:32,756 हाँ, हमने कपड़े धो दिए और कचरा बाहर रख दिया। 317 00:19:32,840 --> 00:19:35,133 पापा, माँ से कहिए ना कि बहुत हो गया। 318 00:19:35,217 --> 00:19:39,221 ठीक है, हम माफ़ी चाहते हैं। हमें काफ़ी सज़ा मिल चुकी है। प्लीज़। 319 00:19:39,304 --> 00:19:40,305 ठीक है, सुनो। 320 00:19:40,389 --> 00:19:42,391 मैं वादा करता हूँ… हम वादा करते हैं हम कभी नहीं… 321 00:19:42,975 --> 00:19:43,976 म्यूट करो। 322 00:20:51,293 --> 00:20:53,295 उप-शीर्षक अनुवादक: प्रसून