1 00:00:16,850 --> 00:00:17,976 माफ़ करना। 2 00:00:22,773 --> 00:00:27,361 टाइलर। सुनो, यह देखो। इसके अंत में एक कमाल की ट्रेन ताल है। 3 00:00:27,444 --> 00:00:28,445 अह-हँ। 4 00:00:32,323 --> 00:00:35,285 क्या बात है। पर तुम्हें हमेशा मेरा ही लॉकर इस्तेमाल करना होता है? 5 00:00:38,747 --> 00:00:41,583 सैथ। मैंने तुमसे कितनी बार कहा है? 6 00:00:41,667 --> 00:00:44,545 गलियारे में ड्रम नहीं बजा सकते। उसके लिए हमारे पास संगीत कक्ष है। 7 00:00:44,628 --> 00:00:47,256 हाँ, पर वह स्कूल के दूसरे कोने पर है, तो… 8 00:00:50,634 --> 00:00:52,761 स्कूल के बाद तुम ये वापस ले सकते हो। 9 00:00:55,430 --> 00:00:57,766 चिंता मत करो। मेरे पास बैग में एक और जोड़ी है। 10 00:01:04,772 --> 00:01:06,275 तुम गणित परीक्षा के लिए तैयार हो? 11 00:01:06,358 --> 00:01:08,402 क्या? आज परीक्षा है? 12 00:01:08,485 --> 00:01:11,697 तुम भूल कैसे सकते हो? मिस बैलफ़ोर ने पिछली क्लास में इसका ज़िक्र किया था। 13 00:01:11,780 --> 00:01:13,282 मैं मज़ाक कर रहा था। 14 00:01:14,074 --> 00:01:15,200 छोड़ो। 15 00:01:15,284 --> 00:01:18,662 शापित नहीं करना चाहता, पर शायद मैं इस बार "सी" ला सकता हूँ। 16 00:01:18,745 --> 00:01:19,746 मैं भी। 17 00:01:19,830 --> 00:01:22,708 कल रात मैं एक बच्चे को संभाल रही थी और कुत्ता मेरा होमवर्क खा गया। 18 00:01:22,791 --> 00:01:24,668 सच में। मज़ाक नहीं कर रही। 19 00:01:26,753 --> 00:01:27,921 गुड मॉर्निंग। 20 00:01:29,590 --> 00:01:33,510 तो, लगता है कि एक समस्या आ गई है और वह अच्छी नहीं है। 21 00:01:33,594 --> 00:01:35,095 कल, स्कूल के बाद, 22 00:01:35,179 --> 00:01:40,350 किसी ने मिस बैलफ़ोर के कंप्यूटर से आज की परीक्षा के उत्तर चुरा लिए। 23 00:01:40,434 --> 00:01:42,728 अब, ज़ाहिर है, जिसने भी यह किया वह जानता है कि यह ग़लत है। 24 00:01:43,270 --> 00:01:46,690 तो, मुझ से आकर मिलने के लिए मैं आज दिन के अंत तक का समय दे रहा हूँ। 25 00:01:46,773 --> 00:01:49,651 वरना, मिस बैलफ़ोर को सारे नए सवाल लिखने पड़ेंगे, 26 00:01:49,735 --> 00:01:52,446 जिसका मतलब होगा तुम सभी को पढ़ाई में दुगना समय देना होगा। 27 00:01:54,281 --> 00:01:55,949 और अगर कोई सामने नहीं आया, 28 00:01:56,491 --> 00:02:00,954 मैं तुम सब से आमने-सामने तब तक मिलूँगा जब तक मैं पता नहीं लगा लेता कि दोषी कौन है। 29 00:02:21,892 --> 00:02:24,895 सर्किट ब्रेकर्स 30 00:02:29,358 --> 00:02:30,943 दुनिया के बेहतरीन प्रिंसि-दोस्त 31 00:02:31,026 --> 00:02:32,736 "असल में, 74 प्रतिशत बच्चों की 32 00:02:32,819 --> 00:02:36,365 उनके मुख्य विषयों की कार्यक्षमता में बढ़ोतरी हुई है जब उन्होंने…" 33 00:02:37,741 --> 00:02:40,118 उसके लिए भाषण नहीं पढ़ना होता। मुख्य बिंदुओं का इस्तेमाल कीजिए। 34 00:02:40,202 --> 00:02:42,204 इसे थोड़ा आराम से बोलना होता है, पता है? 35 00:02:42,287 --> 00:02:43,747 मैं क्या मदद कर सकता हूँ, सैथ? 36 00:02:44,748 --> 00:02:47,543 ख़ैर, आपने कहा था कि दोषी छात्र के पास आज दिन के अंत तक का समय है, तो… 37 00:02:47,626 --> 00:02:49,211 तुमने उत्तर चुराए थे। 38 00:02:50,671 --> 00:02:51,964 किसी वजह से, मैं हैरान नहीं हूँ। 39 00:02:52,631 --> 00:02:54,258 -बुरा लगा। -बैठो। 40 00:03:00,681 --> 00:03:02,516 ठीक है, देखते हैं। 41 00:03:05,227 --> 00:03:06,436 आप किसे फ़ोन कर रहे हैं? 42 00:03:06,520 --> 00:03:07,729 तुम्हारे माता-पिता को। 43 00:03:07,813 --> 00:03:10,148 अरे, नहीं, मुझे नहीं लगता उसकी ज़रूरत है। 44 00:03:10,232 --> 00:03:11,358 वे बहुत व्यस्त लोग हैं। 45 00:03:11,441 --> 00:03:13,569 हाँ, हैलो, मैं प्रिंसिपल यंग बोल रहा हूँ। 46 00:03:13,652 --> 00:03:17,072 सैथ के बारे में बात करनी है, आपकी सुविधा अनुसार मुझे जल्द से जल्द वापस फ़ोन करें। 47 00:03:17,155 --> 00:03:20,617 एक स्थिति है जिसके बारे में मुझे आपसे बात करनी है। धन्यवाद। 48 00:03:21,451 --> 00:03:23,370 पक्का मुझे घर में बंद कर दिया जाएगा। 49 00:03:24,204 --> 00:03:27,791 अगर मेरे यह कहने से कोई फ़र्क पड़ता हो तो मुझे सच में अपने किए पर पछतावा है। 50 00:03:28,375 --> 00:03:30,460 अच्छा है। पर कोई फ़र्क नहीं पड़ता। 51 00:03:31,044 --> 00:03:34,131 एक बार मैं तुम्हारे माता-पिता से बात कर लूँ, तब हम तय करेंगे कि इससे कैसे निपटना है। 52 00:03:39,303 --> 00:03:41,013 हालाँकि, मैं ख़ुश हूँ कि तुमने बता दिया। 53 00:03:41,096 --> 00:03:42,598 कम से कम वह तो सही किया। 54 00:03:46,685 --> 00:03:49,521 जैसा कि आप सब जानते हैं, न्यूटन तकनीक का मक्का-मदीना है 55 00:03:49,605 --> 00:03:53,525 और हमारे स्कूल ने उन्हें एक दिग्गज दी है। 56 00:03:53,609 --> 00:03:54,735 वाह। 57 00:03:54,818 --> 00:03:57,863 मैं बहुत उत्साहित हूँ कि डॉ. ऐना मायर्स 58 00:03:57,946 --> 00:04:00,949 अपने सबसे नए आविष्कार को दिखाने के लिए यहाँ लौटी हैं। 59 00:04:01,033 --> 00:04:02,367 और कुछ साल पहले ही 60 00:04:02,451 --> 00:04:05,746 यह वहाँ बैठी हुई थी जहाँ आज आप सब बैठे हैं। 61 00:04:05,829 --> 00:04:10,167 जो दिखाता है कि मेहनत करने से सब मुमकिन होता है। 62 00:04:12,127 --> 00:04:16,048 हमने इसे अभी तक आधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं किया, तो आप लोग इसे पहली बार काम करते हुए देखेंगे। 63 00:04:16,130 --> 00:04:20,886 आसान से शब्दों में, यह बुनियादी विचारों की 64 00:04:20,969 --> 00:04:23,096 एक सेकंड के कुछ हिस्से में ही अदली-बदली कर देता है। 65 00:04:23,180 --> 00:04:24,223 जैसे टेलीपैथी? 66 00:04:24,306 --> 00:04:25,307 कुछ वैसा ही। 67 00:04:25,849 --> 00:04:27,309 मुझे दो स्वेच्छाकर्मी चाहिए। 68 00:04:27,893 --> 00:04:29,061 हम करेंगे। 69 00:04:29,144 --> 00:04:31,355 रुको। यह तो अभी से काम कर रहा है। 70 00:04:32,898 --> 00:04:35,067 टाइलर, ऐसा कहने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई। 71 00:04:35,150 --> 00:04:36,944 ऐ, शुरुआत तुमने की थी। 72 00:04:38,237 --> 00:04:41,073 ठीक है, बस करो। बैठ जाओ, टाइलर। 73 00:04:41,949 --> 00:04:42,991 मैं करूँगा। 74 00:04:43,575 --> 00:04:45,244 तुम्हें इस उम्र में होना याद होगा। 75 00:04:46,578 --> 00:04:48,330 -सैथ। -हाँ। 76 00:04:48,413 --> 00:04:53,126 ये इलेक्ट्रोड विचारों को तुरंत साझा करने देंगे। 77 00:05:01,343 --> 00:05:03,303 अब, अपनी आँखें बंद करो। 78 00:05:03,387 --> 00:05:07,891 आप दोनों को एहसास हो सकता है कि आपके साथ कुछ है, 79 00:05:07,975 --> 00:05:08,976 भले ही बहुत हल्का हो। 80 00:05:09,059 --> 00:05:11,270 लगभग जैसे कोई तुम्हारे एकदम पीछे खड़ा है। 81 00:05:11,353 --> 00:05:13,689 मुझे हमेशा लगता है कि प्रिंसिपल यंग मेरे पीछे ही खड़े हैं। 82 00:05:16,275 --> 00:05:18,944 ठीक है, इसका मतलब है कि संबंध स्थापित हो गया है। 83 00:05:19,820 --> 00:05:23,365 अब, दूसरा व्यक्ति आपके सारे विचारों को नहीं देख सकता। 84 00:05:23,448 --> 00:05:24,950 वे आपका दिमाग़ नहीं पढ़ सकते। 85 00:05:25,033 --> 00:05:26,994 पर अगर आप कोई विचार बनाएँ तो वे उसे ले सकते हैं। 86 00:05:27,077 --> 00:05:31,164 और वे उस विचार तक पहुँच सकते हैं अगर आप उनके या उनके नाम के बारे में सोचें। 87 00:05:31,248 --> 00:05:34,126 -मस्त है। -मैं सैथ से सहमत हूँ। बहुत मस्त है। 88 00:05:35,002 --> 00:05:36,044 ठीक है। 89 00:05:54,271 --> 00:05:55,939 स्थानांतरण पूरा हुआ। 90 00:05:59,401 --> 00:06:03,071 तुमने क्या कर दिया? मैं एक 12 साल के लड़के के शरीर में हूँ। 91 00:06:10,370 --> 00:06:14,708 मेरे पूर्व परीक्षणों में, केवल सरल विचारों या बुनियादी वाक्यों की ही अदला-बदली हो पाती थी। 92 00:06:14,791 --> 00:06:17,503 पर आप लोगों ने तो हर चीज़ की अदला बदली कर ली। 93 00:06:18,086 --> 00:06:20,339 तुम इसे ठीक कर सकती हो, है न? 94 00:06:20,422 --> 00:06:23,759 मैं इसके शरीर में रहकर स्कूल का संचालन नहीं कर सकता। 95 00:06:24,343 --> 00:06:26,220 वाह, आपकी नज़र वाकई ख़राब है। 96 00:06:26,929 --> 00:06:29,097 चिंता मत कीजिए। मैं इस प्रभाव को उलट पाऊँगी, 97 00:06:29,181 --> 00:06:31,683 ब्रेन-टू-प्रोसेसर न्यूरल इंटरफ़ेस के पुन: अंशांकन द्वारा। 98 00:06:31,767 --> 00:06:33,018 इसमें कितना समय लगेगा? 99 00:06:33,894 --> 00:06:36,271 शायद 24 घंटे के करीब। 100 00:06:36,855 --> 00:06:37,856 चौबीस घंटे? 101 00:06:39,483 --> 00:06:40,859 हम इस ख़बर को फैलने नहीं दे सकते। 102 00:06:40,943 --> 00:06:42,778 यह अच्छा नहीं लगेगा कि हमने किसी वैज्ञानिक को 103 00:06:42,861 --> 00:06:44,655 एक छात्र पर ख़तरनाक प्रयोग करने दिया, 104 00:06:44,738 --> 00:06:46,365 बस इसलिए कि वह कभी इस स्कूल में पढ़ती थी। 105 00:06:46,448 --> 00:06:49,201 आपको लगता है यह मेरे लिए अच्छा होगा? मेरी फ़ंडिंग रद्द हो सकती है। 106 00:06:50,160 --> 00:06:53,038 तो हम सहमत हैं? हम इसे राज़ रखेंगे। 107 00:06:54,540 --> 00:06:55,874 आप लोग मज़ाक कर रहे हो? 108 00:06:55,958 --> 00:06:57,000 सैथ? 109 00:06:57,084 --> 00:06:59,419 मैं प्रिंसिपल बनूँगा और स्कूल का संचालन करूँगा? 110 00:07:00,003 --> 00:07:03,298 -चिंता मत कीजिए। मैं किसी को नहीं बताऊँगा। -रुको, तुम किसी चीज़ का संंचालन नहीं करोगे। 111 00:07:04,049 --> 00:07:07,553 मैं बहुत अच्छे से आप बन सकता हूँ। असल में, मैं आपकी शानदार नक़ल करता हूँ। 112 00:07:08,470 --> 00:07:09,972 हालाँकि वह बुरी नहीं है। 113 00:07:10,055 --> 00:07:11,640 मुझे काम पर लग जाना चाहिए। 114 00:07:12,432 --> 00:07:15,519 बस अगले 24 घंटे शांत रहना। 115 00:07:19,189 --> 00:07:22,359 अगर हम यह करने वाले हैं, तो हमें कुछ नियम बनाने होंगे। 116 00:07:22,442 --> 00:07:25,070 अगर कुछ भी ऐसा हो जो ज़रूरी लगे, तो आकर मुझे ढूँढना। 117 00:07:25,153 --> 00:07:28,240 ऐसा क्या हो सकता है? मैं प्रिंसिपल हूँ। 118 00:07:28,740 --> 00:07:30,784 मैं टीचरों के लाउंज में रखे फ़्रिज से सब खा लूँगा 119 00:07:30,868 --> 00:07:32,202 और सोफ़े पर नींद निकालूँगा। 120 00:07:32,870 --> 00:07:36,164 आपकी जानकारी के लिए, बाद में पीई में मेरा फ़िटनेस परीक्षण है, तो शुभकामनाएँ। 121 00:07:36,248 --> 00:07:39,001 साथ ही, स्कूल के बाद मेरी ड्रम सीखने की क्लास है। 122 00:07:39,084 --> 00:07:42,129 साथ ही, कल के लिए मुझे बहुत सारा इतिहास पढ़ना है। 123 00:07:42,212 --> 00:07:45,883 मिस्टर बर्ग बहुत सारा काम देते हैं। हाँ। 124 00:07:47,134 --> 00:07:49,052 और मेरे दफ़्तर में किसी चीज़ को छूना मत। 125 00:07:56,310 --> 00:07:57,728 माफ़ कीजिए, प्रिंसिपल यंग। 126 00:07:57,811 --> 00:07:59,646 हाँ। मैं ही हूँ। 127 00:07:59,730 --> 00:08:02,733 सैथ के माता-पिता पहली लाइन पर हैं। आपने कहा था कि यह ज़रूरी है। 128 00:08:02,816 --> 00:08:06,486 हाँ। है। धन्यवाद। 129 00:08:09,948 --> 00:08:10,949 माँ? 130 00:08:11,658 --> 00:08:12,910 सैथ की माँ? 131 00:08:14,077 --> 00:08:15,913 मुझे वापस फ़ोन करने के लिए शुक्रिया। 132 00:08:27,508 --> 00:08:29,718 सुनिए। मुझे आपका फ़्लैट बहुत अच्छा लगा। 133 00:08:29,801 --> 00:08:31,512 क्या आपके पास एक और टूथब्रश है? 134 00:08:31,595 --> 00:08:36,058 क्योंकि आपकी इस्तेमाल करना बेईमानी लग रही है, हालाँकि, तकनीकी रूप से मैं आप ही हूँ। 135 00:08:36,140 --> 00:08:37,601 मेरी टूथब्रश को छूना भी मत। 136 00:08:38,268 --> 00:08:40,729 सिंक में एक और रखी है। इस्तेमाल करने के बाद फेंक देना। 137 00:08:40,812 --> 00:08:42,063 ठीक है, समझ गया। 138 00:08:44,691 --> 00:08:46,860 -वहाँ क्या चल रहा है? -मेरी मदद कर दो। 139 00:08:46,944 --> 00:08:48,195 तुम्हारे माता-पिता ने स्टेक बनाया है। 140 00:08:48,862 --> 00:08:50,614 -आप ख़ुशक़िस्मत हैं। -मैं शाकाहारी हूँ। 141 00:08:50,697 --> 00:08:53,575 सैथ, खाने की टेबल पर फ़ोन नहीं ला सकते। तुम नियम जानते हो। 142 00:08:54,368 --> 00:08:55,369 मुझे जाना होगा। 143 00:08:56,036 --> 00:08:58,580 माफ़ करना… पापा। 144 00:09:00,249 --> 00:09:02,125 आज तुम्हारे प्रिंसिपल का फ़ोन आया था। 145 00:09:02,835 --> 00:09:05,963 उन्होंने कहा कि तुम बहुत अच्छा कर रहे हो और हमें तुम पर गर्व होना चाहिए। 146 00:09:06,505 --> 00:09:10,133 उन्होंने यह भी कहा कि हमें तुम्हारे लिए एक नया ड्रम सेट खरीद लेना चाहिए, जो बहुत अजीब था। 147 00:09:10,217 --> 00:09:13,554 पक्का वह किसी और सैथ की बात नहीं कर रहे थे? 148 00:09:13,637 --> 00:09:16,974 शायद कल दोपहर 2:00 बजे के बाद आपको फिर से पूछना चाहिए। 149 00:09:17,057 --> 00:09:20,394 पता नहीं तुम क्यों कहते हो कि प्रिंसिपल खड़ूस हैं। मुझे वह अच्छे लगे। 150 00:09:20,477 --> 00:09:21,520 खड़ूस? 151 00:09:24,273 --> 00:09:26,358 ख़ैर, खाना खाओ। 152 00:09:42,207 --> 00:09:43,375 कैसा कामचोर है। 153 00:09:45,377 --> 00:09:46,503 मिडल स्कूल गणित 154 00:09:51,091 --> 00:09:52,718 सैथ के ड्रम स्टिक्स। 155 00:10:29,671 --> 00:10:30,881 बेटा। 156 00:10:31,715 --> 00:10:33,759 तुम्हें चौंकाने के लिए माफ़ करना। 157 00:10:33,842 --> 00:10:35,969 मुझे लगा था कि तुम्हें इतिहास में बहुत कुछ पढ़ना है। 158 00:10:36,053 --> 00:10:37,054 मुझे पढ़ना है। 159 00:10:37,763 --> 00:10:40,724 बस पहले थोड़ा शांत हो रहा हूँ। 160 00:10:41,600 --> 00:10:45,479 तुम्हारी गणित परीक्षा के बारे में पूछना भूल ही गई। मुझे पता है तुमने उसके लिए बहुत पढ़ाई की थी। 161 00:10:45,562 --> 00:10:47,523 तुमने ये जो फ़्लैश कार्ड बनाए थे, वे सच में मददगार रहे। 162 00:10:48,023 --> 00:10:50,692 मुझे पता है तुम घबरा रहे थे, पर तुम्हें सब आता था 163 00:10:50,776 --> 00:10:52,569 और मुझे यक़ीन है तुम अव्वल आए होगे। 164 00:10:54,154 --> 00:10:55,197 एक घंटे में बत्तियाँ बंद कर देना। 165 00:11:01,203 --> 00:11:02,663 सैथ ने पढ़ाई की थी? 166 00:11:05,916 --> 00:11:07,251 पूरे नंबर? 167 00:11:21,849 --> 00:11:22,891 अरे, माफ़ करना। 168 00:11:29,815 --> 00:11:30,899 ऐ, कैव! 169 00:11:31,650 --> 00:11:32,943 मॉर्निंग, लीसा। 170 00:11:33,026 --> 00:11:34,069 मिस बैलफ़ोर। 171 00:11:34,987 --> 00:11:37,197 मुझे लग रहा है या वह अजीब था? 172 00:11:37,281 --> 00:11:38,490 बहुत अजीब था। 173 00:11:39,199 --> 00:11:42,244 ऐ, टाय। ये कपड़े आग लगा रहे हैं। 174 00:11:44,580 --> 00:11:45,873 झूठ नहीं बोल रहा। 175 00:11:53,964 --> 00:11:55,257 सच में बहुत अजीब था। 176 00:11:58,802 --> 00:12:02,139 हैलो। क्या आपकी सहायक हर सुबह आपके लिए पेस्ट्री लाती है? 177 00:12:02,222 --> 00:12:03,599 वह मुझे दो। 178 00:12:04,600 --> 00:12:07,144 तुम्हारे चेहरे को क्या हुआ? मतलब, मेरे चेहरे को? 179 00:12:07,686 --> 00:12:09,271 पहले कभी शेव नहीं की थी। 180 00:12:09,354 --> 00:12:12,274 साथ ही, आज सुबह जब मैं उठा, मेरी कमर में दर्द हो रहा था। 181 00:12:12,357 --> 00:12:14,776 शायद यह इस प्रयोग का दुष्प्रभाव हो सकता है। 182 00:12:14,860 --> 00:12:16,236 इसे बुढ़ापे की निशानी कहते हैं। 183 00:12:16,320 --> 00:12:20,032 चलो चुराए हुए उत्तरों की बात करते हैं। तुम परीक्षा के लिए तैयार थे। 184 00:12:21,617 --> 00:12:22,910 क्या चल रहा है? 185 00:12:24,620 --> 00:12:27,664 ये मेरी माँ का विचार थे। मैंने इनका बिल्कुल इस्तेमाल नहीं किया। 186 00:12:28,332 --> 00:12:29,333 बता भी दो, सैथ। 187 00:12:30,292 --> 00:12:31,543 तुम सारे उत्तर जानते थे। 188 00:12:31,627 --> 00:12:33,003 दोषी कौन था? 189 00:12:33,629 --> 00:12:34,713 टाइलर ने चुराए थे? 190 00:12:35,297 --> 00:12:36,715 वह मुश्किल से गणित में पास होता है 191 00:12:37,591 --> 00:12:40,844 और अंग्रेज़ी और इतिहास में भी। 192 00:12:40,928 --> 00:12:43,931 मैंने चुराए थे। मैं ऐसी चीज़ के बारे में झूठ क्यों बोलूँगा? 193 00:12:44,932 --> 00:12:46,058 मुझे नहीं पता। 194 00:12:46,725 --> 00:12:48,185 पर तुम किसी को बचा रहे हो। 195 00:12:49,937 --> 00:12:51,438 बेहतर होगा क्लास चले जाएँ। 196 00:13:02,616 --> 00:13:03,909 सुनो, टाइलर। 197 00:13:06,411 --> 00:13:08,163 मुझे तुम्हें कुछ बताना है। 198 00:13:08,247 --> 00:13:12,125 कल, मैंने प्रिंसिपल से कहा कि परीक्षा के उत्तर मैंने चुराए थे। 199 00:13:12,209 --> 00:13:14,002 तुमने परीक्षा के उत्तर चुराए थे? 200 00:13:14,086 --> 00:13:15,254 इतनी ज़ोर से मत बोलो। 201 00:13:16,213 --> 00:13:21,885 नहीं, मैंने नहीं चुराए थे। मैंने बस कहा मैंने चुराए थे। असल में हम दोनों जानते हैं कि किसने चुराए थे। 202 00:13:21,969 --> 00:13:23,554 हम जानते हैं? किसने? 203 00:13:23,637 --> 00:13:25,889 तुमने, टायलर। तुमने परीक्षा के उत्तर चुराए थे। 204 00:13:25,973 --> 00:13:28,225 नहीं, मैंने नहीं चुराए। तुम ऐसा सोच भी कैसे सकते हो? 205 00:13:28,308 --> 00:13:30,185 क्योंकि तुम्हारे अंक अच्छे नहीं हैं? 206 00:13:30,269 --> 00:13:31,895 मेरे अंक हमेशा से बुरे रहे हैं। 207 00:13:34,064 --> 00:13:36,149 असल में यह अजीब है पर समझ आता है। 208 00:13:39,486 --> 00:13:40,779 मैं बस मज़ाक कर रहा हूँ। 209 00:13:41,154 --> 00:13:42,531 मुझे पता है तुमने नहीं चुराए। 210 00:13:42,614 --> 00:13:44,241 मुझे चुटकुला समझ नहीं आया। 211 00:13:45,325 --> 00:13:47,953 क्या तुम सब लोगों को पता था कि टीचरों के लाउंज में ये मिलते हैं? 212 00:13:48,036 --> 00:13:49,538 यह कितना कमाल का है? 213 00:13:52,541 --> 00:13:54,626 तो, क्या चल रहा है? 214 00:13:55,335 --> 00:13:58,005 -आमतौर पर, आप बैठक शुरू करते हैं। -बिल्कुल मैं करता हूँ। 215 00:13:58,881 --> 00:14:01,091 पर आज के लिए, तुम लोग करो। 216 00:14:01,175 --> 00:14:05,762 ठीक है। तो, हमें टीम की नई यूनिफ़ॉर्म के लिए चंदा इकट्ठा करने के विचार चाहिए। 217 00:14:05,846 --> 00:14:07,389 हम चॉकलेट बेच सकते हैं। 218 00:14:07,472 --> 00:14:09,766 नाह, वह हो चुका। 219 00:14:11,393 --> 00:14:13,812 मुझे पता है: मौहल्ले की पार्टी। 220 00:14:14,396 --> 00:14:15,564 क्या कहा? 221 00:14:15,647 --> 00:14:18,859 पता है, हम एक डीजे लाएँगे, कलाकृतियों से जिम को सज़ाएँगे, 222 00:14:18,942 --> 00:14:20,235 कुछ फ़ूड ट्रक्स बुलाएँगे। 223 00:14:20,319 --> 00:14:22,237 और सारी कमाई यूनिफ़ॉर्म बनवाने के लिए इस्तेमाल करेंगे। 224 00:14:22,321 --> 00:14:24,698 असल में, वह बहुत अच्छा विचार है। 225 00:14:24,781 --> 00:14:26,325 बिल्कुल है। 226 00:14:26,408 --> 00:14:27,910 मैं प्रिंसिपल हूँ। 227 00:14:27,993 --> 00:14:30,370 -अगला क्या है? -स्कूल के लंच के मेन्यू को बदलना। 228 00:14:31,205 --> 00:14:32,539 मिर्ची के पकौड़े हटा दो। 229 00:14:32,623 --> 00:14:35,167 वे घिनौने हैं और बाद में सब बीमार हो जाते हैं। 230 00:14:35,918 --> 00:14:38,212 उसकी जगह पिज़्ज़ा रख दो। 231 00:14:38,795 --> 00:14:40,172 लेकिन मंगलवार पिज़्ज़ा का दिन है। 232 00:14:41,006 --> 00:14:42,758 अब पिज़्ज़ा का दिन मंगलवार और गुरुवार है। 233 00:14:43,842 --> 00:14:45,802 यह मज़ेदार है। और क्या है? 234 00:14:45,886 --> 00:14:48,555 मुझे मदद चाहिए। मुझे अब भी जेरेमी से परेशानी हो रही है। 235 00:14:48,639 --> 00:14:50,390 वह क्लास में हंगामा करता है। 236 00:14:50,474 --> 00:14:53,519 -जेरेमी सबसे बुरा है। -प्रिंसिपल यंग। 237 00:14:54,520 --> 00:14:57,189 अरे, चलो भी, हम सब यही सोच रहे हैं। 238 00:15:00,192 --> 00:15:02,569 ठीक है, तो, अगर आज की बैठक हो गई हो तो, 239 00:15:02,653 --> 00:15:05,280 शायद मैंने टीचरों के लाउंज में गर्म ब्रेड देखी थी। 240 00:15:06,281 --> 00:15:08,659 आज की ज़रूरी बोर्ड बैठक के लिए शुभकामनाएँ। 241 00:15:08,742 --> 00:15:09,952 धन्यवाद। 242 00:15:11,662 --> 00:15:13,747 तुम किस बोर्ड मीटिंग की बात कर रहे हो? 243 00:15:13,830 --> 00:15:14,915 इतनी सारी होती हैं कि… 244 00:15:15,916 --> 00:15:19,002 -संगीत के बजट में कटौती वाली। -संगीत के बजट में कटौती वाली? 245 00:15:22,798 --> 00:15:24,216 ज़रा रुको। 246 00:15:26,176 --> 00:15:27,594 यह बेशक़ीमती है। 247 00:15:27,678 --> 00:15:29,763 सैथ, तुमने मुझे दोबारा फ़ोन नहीं किया। 248 00:15:29,847 --> 00:15:31,765 मैं थोड़ा व्यस्त था। 249 00:15:33,100 --> 00:15:35,811 -तुम्हें मेरी डिज़ाइन कैसी लगी? -यह किसके लिए है? 250 00:15:35,894 --> 00:15:38,480 मेरे टी-शर्ट छपाई के व्यवसाय के लिए। 251 00:15:39,064 --> 00:15:41,149 ईमानदारी से बताना, क्या तुम इसके लिए 35 डॉलर ख़र्च करोगे? 252 00:15:41,233 --> 00:15:43,819 पैंतीस डॉलर? एक टी-शर्ट के लिए? 253 00:15:44,695 --> 00:15:45,696 बिल्कुल नहीं। 254 00:15:48,407 --> 00:15:51,118 पर शायद मैं तुम्हारा सही ग्राहक नहीं हूँ। 255 00:15:53,120 --> 00:15:56,623 सैथ, मुझे तुमसे बात करनी है। अभी। 256 00:16:00,752 --> 00:16:02,421 आप संगीत के बजट में कटौती कर रहे हैं? 257 00:16:02,504 --> 00:16:04,923 आप ऐसा कैसे कर सकते हैं? मुझे केवल यही विषय तो पसंद है। 258 00:16:05,007 --> 00:16:06,675 मैं बजट में कटौती नहीं कर रहा। 259 00:16:06,758 --> 00:16:09,178 स्कूल का बोर्ड कर रहा है। मैं उसे बचाने की कोशिश कर रहा हूँ। 260 00:16:10,596 --> 00:16:12,890 -आप कर रहे हैं? सच में? -हाँ। 261 00:16:13,390 --> 00:16:16,894 तुम मानो या न मानो, मुझे संगीत की परवाह है, बस गलियारे में नहीं। 262 00:16:17,769 --> 00:16:21,106 -मैं कला को हटाना नहीं चाहता। -माफ़ कीजिए, मैंने बस मान लिया कि… 263 00:16:21,190 --> 00:16:23,066 बाद में मुझे बोर्ड के साथ ज़रूरी बैठक में जाना है। 264 00:16:23,150 --> 00:16:26,153 सब ठीक हो जाएगा। बस डॉक्टर हमें वापस पहले जैसा कर दे। 265 00:16:26,236 --> 00:16:27,613 तो फिर चलते हैं। 266 00:16:30,073 --> 00:16:32,910 मैं कनेक्शन को तीसरी बार जाँच लेती हूँ। 267 00:16:34,161 --> 00:16:36,538 हम वापस ख़ुद बन जाएँ, उससे पहले मैं बस कहना चाहता हूँ… 268 00:16:38,665 --> 00:16:41,752 मैंने आपके कालीन पर थोड़ा सॉस गिरा दिया था। और आपका नहाने का टब ख़राब हो गया, हालाँकि, 269 00:16:41,835 --> 00:16:45,130 -शायद उसमें पहले से ही ख़राबी थी। -अभी केवल 24 घंटे हुए हैं। 270 00:16:45,714 --> 00:16:49,092 -ठीक है। हम शुरू कर सकते हैं। तैयार? -हाँ। 271 00:16:49,676 --> 00:16:53,847 ठीक है, अपनी आँखें बंद करो। ध्यान लगाओ। 272 00:17:04,650 --> 00:17:07,861 कुछ नहीं हुआ। मैं अब भी सैथ हूँ। 273 00:17:08,904 --> 00:17:09,905 ठीक है, डरिए मत। 274 00:17:11,073 --> 00:17:14,326 मस्तिष्क में न्यूरॉन्स जटिल तरीके से उलझे हुए होते हैं 275 00:17:14,409 --> 00:17:16,954 और यह नई तकनीक है। इसमें बस समय लगता है। 276 00:17:17,037 --> 00:17:19,957 मुझे 45 मिनट में एक प्रस्तुतीकरण देना है। अब हम क्या करेंगे? 277 00:17:20,540 --> 00:17:21,541 मेरे पास एक विचार है। 278 00:17:22,041 --> 00:17:26,046 यह थोड़ा अजीब है, पर अगर मैं आप बनकर भाषण दूँ तो? 279 00:17:29,132 --> 00:17:30,759 शायद हमारे पास और कोई विकल्प नहीं है। 280 00:17:32,386 --> 00:17:33,887 मैं अच्छा काम करूँगा। 281 00:17:33,971 --> 00:17:35,764 हमें संगीत के बजट को बचाना होगा। 282 00:17:37,391 --> 00:17:40,894 वैसे, तुम्हें एक नोट लिखना होगा ताकि मैं क्लास से जल्दी निकल सकूँ। 283 00:17:41,478 --> 00:17:42,312 ठीक है। 284 00:17:47,651 --> 00:17:49,611 सुनो, थोड़ा समय है? 285 00:17:49,695 --> 00:17:52,656 -मुझे तुमसे बात करनी है। ज़रूरी है। -क्या बात है? 286 00:17:52,739 --> 00:17:55,659 टाइलर ने मुझे बताया कि परीक्षा के उत्तर चुराने का दोष तुमने अपने सिर ले लिया। 287 00:17:56,410 --> 00:17:57,411 उसने ऐसा कहा? 288 00:17:57,494 --> 00:18:00,831 उसने यह भी बताया कि तुमने उस पर इस चोरी का इल्ज़ाम लगाया। 289 00:18:01,665 --> 00:18:03,792 तुमने ऐसा क्यों किया? तुम जानते हो वह मैं थी। 290 00:18:05,586 --> 00:18:08,046 पता है, टाइलर को परेशान करने के लिए। 291 00:18:09,464 --> 00:18:10,966 मुझे बचाने के लिए धन्यवाद। 292 00:18:11,508 --> 00:18:13,343 मेरे पापा की नौकरी जाने के बाद पढ़ाई के लिए समय निकालना 293 00:18:13,427 --> 00:18:14,595 बहुत मुश्किल हो रहा है। 294 00:18:14,678 --> 00:18:17,639 वह नौकरी ढूँढते हैं और मैं घर की देखभाल करती हूँ, 295 00:18:17,723 --> 00:18:21,059 बच्चों को संभालकर, टी-शर्ट के व्यापार से पैसे कमाने की कोशिश कर रही हूँ। 296 00:18:21,643 --> 00:18:24,479 और इतना सब होने के बाद तुम बुरे अंक लेकर घर जाने की बात 297 00:18:24,563 --> 00:18:25,731 सोच भी नहीं सकती थी। 298 00:18:25,814 --> 00:18:27,983 यह कोई बहाना नहीं है। मुझे बहुत बुरा लग रहा है। 299 00:18:28,901 --> 00:18:31,695 यह ग़लत था और मैं तुम्हें दोषी नहीं बनने दूँगी। 300 00:18:32,279 --> 00:18:34,573 मैं बस उम्मीद कर रही हूँ प्रिंसिपल मुझे सख़्त सज़ा न दें। 301 00:18:34,656 --> 00:18:37,868 वह अच्छे इंसान हैं। शायद तुम हैरान हो जाओ। 302 00:18:37,951 --> 00:18:41,496 मुझे यक़ीन नहीं होता कि तुमने ऐसा किया। तुम वाकई अच्छे दोस्त हो। 303 00:18:53,050 --> 00:18:54,760 -हैलो, जॉन। -हैलो। 304 00:18:57,387 --> 00:18:58,388 हाँ। 305 00:19:04,144 --> 00:19:05,229 यह कौन है? 306 00:19:06,396 --> 00:19:09,566 यह सैथ है। यह हमारे संगीत के छात्रों में से एक है, 307 00:19:09,650 --> 00:19:13,695 यह बहुत प्रतिभाशाली ड्रमर है, मतलब, बहुत ज़्यादा अच्छा है। 308 00:19:13,779 --> 00:19:15,864 अभी इसका ऑटोग्राफ़ ले लेना चाहिए क्योंकि यह मशहूर होने वाला है। 309 00:19:17,199 --> 00:19:19,159 ख़ैर, मुझे लगा कि इसे आज आना चाहिए 310 00:19:19,243 --> 00:19:22,079 ताकि मुद्दे को एक शक़्ल मिल सके। 311 00:19:23,539 --> 00:19:25,707 -हैलो। -स्वागत है, सैथ। 312 00:19:27,292 --> 00:19:28,961 हम सुन रहे हैं, जॉन। 313 00:19:35,384 --> 00:19:39,680 -"न्यूटन को तकनीक की राजधानी माना जाता है…" -दख़ल देने के लिए माफ़ कीजिए, 314 00:19:40,264 --> 00:19:43,100 -पर मेरा मानना है कि आपके पास स्लाइड हैं, प्रिंसिपल। -मेरे पास हैं? 315 00:19:44,309 --> 00:19:45,644 अरे, हाँ, हैं। 316 00:19:46,228 --> 00:19:48,522 बेशक़, क्यों न तुम उन्हें चला दो। 317 00:19:48,605 --> 00:19:50,732 मुझे बहुत ख़ुशी होगी, प्रिंसिपल। 318 00:19:53,026 --> 00:19:56,363 "न्यूटन को तकनीक की राजधानी माना जाता है, 319 00:19:56,446 --> 00:20:00,117 पर हमें हर तरह के विकास के महत्व को अनदेखा नहीं करना चाहिए। 320 00:20:00,200 --> 00:20:04,079 कला, शारीरिक शिक्षा और संगीत एक छात्र के विकास के 321 00:20:04,162 --> 00:20:05,956 अभिन्न अंग हैं। 322 00:20:06,039 --> 00:20:08,041 जैसा कि आप चार्ट ए में देख सकते हैं, 323 00:20:08,542 --> 00:20:12,546 संगीत को मस्तिष्क के स्वस्थ विकास, अकादमिक प्रदर्शन 324 00:20:12,629 --> 00:20:16,300 और समग्र सकारात्मक मानसिकता से जोड़ा गया है…" 325 00:20:16,383 --> 00:20:17,634 फिर से दख़ल देने के लिए माफ़ कीजिए। 326 00:20:18,594 --> 00:20:20,762 आपसे बात कर सकता हूँ, प्रिंसिपल? 327 00:20:21,388 --> 00:20:23,098 हाँ। बस एक मिनट। 328 00:20:28,937 --> 00:20:31,315 मैं कोशिश कर रहा हूँ, पर यह बहुत उबाऊ है। 329 00:20:31,398 --> 00:20:35,360 -मुझे इसे पढ़कर ही नींद आ रही है। -भाषण को भूल जाओ। मेरे पास बेहतर विचार है। 330 00:20:35,944 --> 00:20:40,073 तुम जो हो वही रहो। बस वहाँ जाकर अपना बेहतरीन प्रदर्शन दो। 331 00:20:42,242 --> 00:20:44,870 -जो कि क्या है? -क्लास का जोकर होना। 332 00:20:45,621 --> 00:20:48,165 देखो, तुम में संगीत का जज़्बा तो पक्का है। 333 00:20:49,208 --> 00:20:50,501 उन्हें वही दिखाओ। 334 00:21:01,094 --> 00:21:02,221 भाषण को भूल जाइए। 335 00:21:02,304 --> 00:21:05,599 इसमें कुछ तथ्य और आँकड़ें ही हैं जो हम सभी को सुला रहे हैं। 336 00:21:05,682 --> 00:21:08,477 संगीत आँकड़ों के बारे में नहीं है। यह भावनाओं के बारे में है। 337 00:21:11,188 --> 00:21:14,149 -आप क्या सुनते हैं? -मैं जैज़ सुनता हूँ। 338 00:21:14,233 --> 00:21:16,193 कमाल है। थोड़ा माइल्स डेविस। 339 00:21:16,276 --> 00:21:18,028 थोड़ा कोल्ट्रेन? 340 00:21:18,111 --> 00:21:19,780 -पक्का आप भावुक हो जाते होंगे, है न? -हाँ। 341 00:21:19,863 --> 00:21:20,906 आप क्या सुनती हैं? 342 00:21:20,989 --> 00:21:22,199 मुझे रैप पसंद है। 343 00:21:22,908 --> 00:21:25,244 आपसे यह उम्मीद नहीं थी, पर यह मस्त है। 344 00:21:25,327 --> 00:21:26,828 मुझे 80 के दशक का सॉफ़्ट रॉक संगीत पसंद है। 345 00:21:26,912 --> 00:21:29,581 बिल्कुल, आपको है। और इसके लिए आपको दोष नहीं दूँगा। 346 00:21:29,665 --> 00:21:34,044 बात यह है कि संगीत हमारे जीवन का साउंडट्रैक है। 347 00:21:34,127 --> 00:21:36,922 जब हम निबंध लिख रहे होते हैं या खाना बना रहे होते हैं 348 00:21:37,005 --> 00:21:39,925 या माता-पिता के 15 बार कहने के बाद जब हम अपने कमरे साफ़ कर रहे होते हैं, 349 00:21:40,008 --> 00:21:42,970 तब हम संगीत ही सुनते हैं। 350 00:21:43,512 --> 00:21:47,516 जब हम दुखी होते हैं तो यह हमें ख़ुश करता है। इससे हमारा अकेलापन कम होता है। 351 00:21:47,599 --> 00:21:50,602 हम इसे स्कूल से नहीं हटा सकते, क्योंकि अगर हमने इसे हटा दिया 352 00:21:50,686 --> 00:21:53,564 तो हम अपने वजूद का एक बड़ा हिस्सा काट देंगे। 353 00:22:11,748 --> 00:22:13,000 वाह। 354 00:22:20,465 --> 00:22:22,467 मुझे नहीं पता था कि तुम्हें ड्रम बजाना आता है। 355 00:22:22,551 --> 00:22:25,179 मैंने संगीत की क्लास में सीखा था। यह ब्लूज़ संगीत की धुन है। 356 00:22:25,262 --> 00:22:26,680 शुरू करो, सैथ। 357 00:22:28,223 --> 00:22:31,143 चलिए, साथ में ताली बजाइए। 358 00:22:31,935 --> 00:22:35,731 चलो, संगीत को खुद के अंदर बहने दो। 359 00:22:35,814 --> 00:22:38,358 बहुत बढ़िया। अब क्यों न एयर गिटार हो जाए? 360 00:22:39,526 --> 00:22:42,446 यह मत कहना कि आप सब आईने के सामने हवा में गिटार नहीं बजाते। 361 00:22:42,529 --> 00:22:44,114 मुझे पता है आप पक्का बजाते हैं। 362 00:22:46,742 --> 00:22:47,868 बहुत अच्छे। 363 00:22:49,703 --> 00:22:50,704 हाँ। 364 00:22:52,706 --> 00:22:55,042 इस स्कूल में चल क्या रहा है? 365 00:22:55,125 --> 00:22:58,420 अजीब है। बहुत ज़्यादा अजीब है। 366 00:23:04,593 --> 00:23:05,719 तुमने कर दिखाया, सैथ। 367 00:23:05,802 --> 00:23:08,514 वह केवल संगीत के बजट में कटौती को रोक नहीं रहे, बल्कि बजट बढ़ा रहे हैं। 368 00:23:08,597 --> 00:23:10,766 मुझे पता है कि हमें कौन सा ड्रम सेट खरीदना चाहिए। 369 00:23:11,308 --> 00:23:13,894 ठीक है, फिर से कोशिश करते हैं। अपनी आँखें बंद कीजिए। 370 00:23:24,112 --> 00:23:25,906 स्थानांतरण पूरा हुआ। 371 00:23:29,993 --> 00:23:32,204 मेरी कमर में दर्द हो रहा है। मैं अब मैं हूँ। 372 00:23:33,872 --> 00:23:36,542 -और मैं फिर से देख सकता हूँ। -भगवान का शुक्र है। 373 00:23:37,709 --> 00:23:40,003 यह कभी नहीं हुआ था। 374 00:23:45,676 --> 00:23:47,427 मुझे तुम बनने की याद आएगी, सैथ। 375 00:23:47,970 --> 00:23:50,889 होमवर्क के अलावा, फिर से बच्चा बनकर मज़ा आया। 376 00:23:51,515 --> 00:23:55,185 पता है, अजीब बात है, पर शायद इसके कारण मैं बेहतर प्रिंसिपल बन पाऊँगा। 377 00:23:55,269 --> 00:23:56,937 आप पहले से ही अच्छे प्रिंसिपल हैं। 378 00:23:57,896 --> 00:24:01,650 मुझे लगता था कि आप बैठे रहते हैं और बच्चों की ज़िंदगियाँ दूभर बनाते हैं। 379 00:24:01,733 --> 00:24:04,653 आप बनाते हैं, पर जानबूझकर नहीं। 380 00:24:04,736 --> 00:24:07,030 आपका काम मुश्किल है और आप अच्छे से करते हैं। 381 00:24:07,114 --> 00:24:08,448 मुझसे बेहतर। 382 00:24:10,617 --> 00:24:12,619 मैंने लोगन से बात की और उसने बताया कि तुमने क्या किया। 383 00:24:13,537 --> 00:24:15,163 हाँ, मुझे इसी बात की चिंता थी। 384 00:24:16,540 --> 00:24:19,543 उस पर ज़्यादा सख़्ती मत कीजिएगा, ठीक है? वह बुरे हालातों से गुज़र रही है। 385 00:24:20,419 --> 00:24:22,963 इसके परिणाम होंगे, लेकिन चिंता मत करो, वे निष्पक्ष होंगे। 386 00:24:23,630 --> 00:24:28,844 उसको बचाना वाकई बेवकूफ़ी थी पर साथ ही बहुत बहादुरी का काम भी था। 387 00:24:29,761 --> 00:24:33,515 वह ख़ुशक़िस्मत है कि तुम उसके दोस्त हो और मुझे गर्व है कि तुम मेरे छात्र हो। 388 00:24:40,689 --> 00:24:42,316 गलियारे में मिलता हूँ। 389 00:24:45,194 --> 00:24:46,195 एक और चीज़। 390 00:24:46,278 --> 00:24:49,448 आपका नया सोफ़ा थोड़ा सा फटा हुआ है पर शायद वह पहले से ही ऐसा था। 391 00:25:50,884 --> 00:25:52,886 उपशीर्षक अनुवादक: प्रसून