1 00:00:20,229 --> 00:00:22,814 डॉ. जोएन कूपर, एलसीएमएफ़टी वैवाहिक व पारिवारिक थेरेपिस्ट 2 00:00:23,565 --> 00:00:26,068 तो, एमिली, तुम्हारा हफ़्ता कैसा रहा? 3 00:00:26,652 --> 00:00:28,612 काफ़ी अच्छा, शायद। 4 00:00:29,279 --> 00:00:31,907 क्या गणित में "सी" लाने को तुम यही कहती हो? अच्छा? 5 00:00:31,990 --> 00:00:35,786 -दरअसल, हाँ। मुझे "डी" की उम्मीद थी। -एक बार सी आया है, बैथ। उसे तंग मत करो। 6 00:00:35,869 --> 00:00:38,247 वह अपना टैबलेट तुम्हारे घर पर भूल गई थी और पढ़ नहीं पाई। 7 00:00:40,165 --> 00:00:41,708 चलिए किसी ख़ुशी के विषय पर बात करते हैं। 8 00:00:42,626 --> 00:00:44,545 क्या तुम शनिवार को अपने जन्मदिन को लेकर उत्साहित हो? 9 00:00:46,213 --> 00:00:49,633 हम लेज़र टैग खेलने और वर्ल्ड ऑफ़ डिस्कवरी एडवेंचर पार्क में जा रहे हैं। 10 00:00:51,593 --> 00:00:52,761 अलग-अलग। 11 00:00:53,470 --> 00:00:55,138 ख़ैर, सुनने में दो पार्टियाँ मज़ेदार लगती हैं। 12 00:00:55,222 --> 00:00:58,725 क्योंकि अपने माँ-पापा को बहस करते देखने में कि आपको अपना जन्मदिन किसके साथ बिताना है, मज़ा आता है। 13 00:00:58,809 --> 00:01:03,438 कोई बात नहीं। रविवार को मेरी एक गैलेरी का उद्घाटन है। तो हम शनिवार पर सहमत हुए। 14 00:01:04,022 --> 00:01:05,607 हम उस पर बिल्कुल सहमत नहीं हुए थे। 15 00:01:06,233 --> 00:01:09,862 मुझे एक आम बच्चे की तरह जन्मदिन की बस एक पार्टी चाहिए जिसमें हम सब साथ हों। 16 00:01:09,945 --> 00:01:13,156 बेटा, चलो भी। हम बहुत मज़े करेंगे। भरोसा रखो। 17 00:01:13,240 --> 00:01:15,409 -जैसे पिछले साल मेले में किया था। -हाँ। 18 00:01:16,076 --> 00:01:19,371 -अरे, हमने मज़े किए थे। -नहीं, आपने मज़े करने का दिखावा किया था। 19 00:01:20,163 --> 00:01:21,331 तुम ऐसा क्यों कह रही हो? 20 00:01:21,415 --> 00:01:24,334 क्योंकि मेरे जन्मदिन के ठीक बाद आप दोनों अलग हो गए थे। 21 00:01:25,544 --> 00:01:27,254 इतनी गणित तो मुझे आती है। 22 00:01:27,337 --> 00:01:28,463 वह सच नहीं है। 23 00:01:28,547 --> 00:01:31,508 बस मान लीजिए। मैंने जब भी सोचा था कि हम मज़े कर रहे हैं, 24 00:01:31,592 --> 00:01:34,469 वे सारी यादें एक झूठ थीं। 25 00:01:35,304 --> 00:01:36,930 सब कुछ मेरे फायदे के लिए था। 26 00:01:38,223 --> 00:01:40,350 बस इसलिए कि तुम्हारे माता-पिता में दूरियाँ आ गई हैं, 27 00:01:40,434 --> 00:01:42,686 इसका मतलब यह नहीं कि उन्होंने अच्छी यादें नहीं बनाई थीं। 28 00:01:42,769 --> 00:01:44,646 ख़ासकर तुम्हारे साथ। 29 00:01:47,524 --> 00:01:51,361 डॉ. जोएन सही कह रही हैं। किसी ने दिखावा नहीं किया। 30 00:01:53,238 --> 00:01:56,116 हमें तुम्हारा जन्मदिन बहुत पसंद आया। हमें तुम्हारे सारे जन्मदिन बहुत अच्छे लगे थे। 31 00:01:59,411 --> 00:02:00,579 मेरे पास एक विचार है। 32 00:02:01,455 --> 00:02:02,998 शायद मैं इस बात को साबित कर सकती हूँ। 33 00:02:04,666 --> 00:02:05,709 मेरे साथ आओ। 34 00:02:18,847 --> 00:02:20,390 स्मृति थेरेपी में स्वागत है। 35 00:02:21,391 --> 00:02:25,187 यह टचस्टोन 3000 है, दूसरा नाम है टीएस3। 36 00:02:25,771 --> 00:02:27,064 इससे आप अपनी यादें दोबारा जी सकते हैं। 37 00:02:27,147 --> 00:02:28,273 वाह। 38 00:02:28,774 --> 00:02:31,109 -ठीक है, यह शानदार है। -बहुत ज़्यादा। 39 00:02:31,777 --> 00:02:35,072 आपको बस इतना करना है कि अपने फ़ोन को कनेक्ट करके एक तस्वीर डाउनलोड करनी है 40 00:02:35,155 --> 00:02:38,283 और टीएस3 आपको सीधे तस्वीर में ले जाता है। 41 00:02:40,661 --> 00:02:43,539 टीएस3 तस्वीर के समय, स्थान 42 00:02:43,622 --> 00:02:48,460 और 360-डिग्री वातावरण को फिर से बनाने के लिए फ़ोन के एम्बेडेड मेटाडेटा का उपयोग करता है। 43 00:02:49,336 --> 00:02:52,256 तो, हम याद में समय के यात्री बनकर घूमेंगे? 44 00:02:53,257 --> 00:02:56,969 तुम तस्वीर में लोगों से बात नहीं कर सकती या जो हुआ था उसे बदल नहीं सकती। 45 00:02:57,052 --> 00:03:02,474 मक्सद है कि तुम इस याद को फिर से अनुभव करो और इसे स्पष्टता से देखो। 46 00:03:03,392 --> 00:03:07,896 यह एक प्रभावी ज़रिया है जो एमिली को उसके पिछले जन्मदिन की सच्ची ख़ुशी दिखाएगा। 47 00:03:09,356 --> 00:03:12,401 इसके लिए यह देखना कि इसकी सुखद यादें वास्तविक थीं, एक शानदार शुरुआत है। 48 00:03:14,152 --> 00:03:15,612 चलो तैयारी करें। 49 00:03:17,614 --> 00:03:18,824 ठीक है। 50 00:03:18,907 --> 00:03:21,577 एमिली, मेरा मानना है तुम्हारे पास पिछले जन्मदिन की तस्वीरें होंगी? 51 00:03:21,660 --> 00:03:23,161 अरे, हाँ, मेरे पास ढेरों हैं। 52 00:03:23,245 --> 00:03:24,997 बढ़िया। एक निकालो। 53 00:03:25,664 --> 00:03:27,749 बैथ, रायन, आप दोनों पॉड में बैठ जाइए। 54 00:03:34,131 --> 00:03:35,132 यह कैसी है? 55 00:03:35,966 --> 00:03:37,843 -प्यारी तस्वीर है। -धन्यवाद। 56 00:03:38,468 --> 00:03:41,013 अब अपना फ़ोन यहाँ पोर्ट पर रखो 57 00:03:41,513 --> 00:03:42,890 और बाकी का काम मशीन कर लेगी। 58 00:03:42,973 --> 00:03:44,641 तस्वीर का संकालन पूर्ण हुआ। 59 00:03:47,936 --> 00:03:49,354 तुम तैयार हो। 60 00:03:49,438 --> 00:03:52,191 अगर मेरी ज़रूरत हो, मैं अपने दफ़्तर में मिलूँगी। 61 00:03:52,774 --> 00:03:53,775 ठीक है। 62 00:04:10,459 --> 00:04:11,460 हाँ। 63 00:04:15,881 --> 00:04:17,632 यह कितना अजीब है। 64 00:04:19,426 --> 00:04:22,346 वह भुट्टा कमाल का था। 65 00:04:31,438 --> 00:04:33,982 हैप्पी बर्थडे, बेटा। 66 00:04:38,946 --> 00:04:39,947 आपको कैसे पता चला? 67 00:04:40,030 --> 00:04:41,907 तुम महीनों से संकेत दे रही थी। 68 00:04:42,908 --> 00:04:45,911 सिनेमन सब कुछ ठीक होने का दिखावा करने का बस एक और तरीका था। 69 00:04:47,496 --> 00:04:48,997 तुम जानती हो वह सच नहीं है। 70 00:04:49,081 --> 00:04:51,458 आपने साथ मिलकर भी नहीं दिया था। 71 00:04:51,542 --> 00:04:53,585 जब आपने उसे निकाला तब पापा भुट्टा खा रहे थे। 72 00:04:57,089 --> 00:04:58,257 नहीं? ठीक है। 73 00:04:58,340 --> 00:05:01,510 -देखा, आपमें दोस्ती भी नहीं है। -इतने यक़ीन से मत कहो, बेटी। 74 00:05:05,597 --> 00:05:08,559 मैं बहुत प्रभावित हुई कि तुमने इस राज़ रखा। मैं जानती हूँ तुम उसमें कच्चे हो। 75 00:05:08,642 --> 00:05:11,103 मैं बताने वाला था, जैसे, दस बार। 76 00:05:13,689 --> 00:05:14,940 मुझे वह याद नहीं है। 77 00:05:20,195 --> 00:05:22,114 यह आज तक का सबसे अच्छा जन्मदिन है। 78 00:05:23,574 --> 00:05:24,825 -मैं देख सकता हूँ? -हाँ। 79 00:05:37,462 --> 00:05:38,839 वह कमाल था। 80 00:05:40,549 --> 00:05:41,967 वह अच्छी याद थी। 81 00:05:42,634 --> 00:05:44,761 एमिली का जन्मदिन मनाने का कितना बढ़िया तरीका था। 82 00:05:44,845 --> 00:05:46,054 वह सब बैथ का विचार था। 83 00:05:46,638 --> 00:05:48,015 ख़ैर, राज़ तुमने रखा था। 84 00:05:48,724 --> 00:05:50,142 उसके लिए मुझे तुम पर गर्व था। 85 00:06:13,040 --> 00:06:16,043 सर्किट ब्रेकर्स 86 00:06:25,677 --> 00:06:26,887 वह गज़ब था, यैसमीन। 87 00:06:26,970 --> 00:06:30,599 और सबसे अच्छी बात है, मेरे माता-पिता में, जैसे, पूरे 10 मिनट के लिए दोस्ती हो गई थी। 88 00:06:30,682 --> 00:06:33,519 तो, मैं अपनी हवाई ट्रिप को फिर से जीने के लिए कब आ सकती हूँ? 89 00:06:34,102 --> 00:06:36,230 शायद उसके लिए पहले तुम्हारे माता-पिता को अलग होना होगा। 90 00:06:37,689 --> 00:06:40,025 मुझे उनसे प्यार है, पर वह बेहद शानदार छुट्टी थी। 91 00:06:42,236 --> 00:06:43,946 तो, तुम्हारी पार्टियों का क्या हो रहा है? 92 00:06:44,029 --> 00:06:46,657 अब भी उत्साहित नहीं हूँ। 93 00:06:47,908 --> 00:06:51,453 तुम्हारे माता-पिता तुम्हें दो पार्टियाँ दे रहे हैं जो तुम्हें बहुत पसंद आने वाली हैं। 94 00:06:52,496 --> 00:06:53,539 तुम ख़ुशक़िस्मत हो। 95 00:06:54,331 --> 00:06:55,791 तलाक़ को लेकर नहीं, पर… 96 00:06:55,874 --> 00:06:58,669 अभी उनका तलाक़ हुआ नहीं है। वे बस अलग हुए हैं। 97 00:07:03,048 --> 00:07:05,592 पर शायद मुझे पता है कि उन्हें वापस एक कैसे करना है। 98 00:07:05,676 --> 00:07:07,761 एम, वे किसी कारण से अलग हुए हैं, है न? 99 00:07:07,845 --> 00:07:10,472 जैसे वे सारे समय जब उनकी अच्छी नहीं बन रही थी? 100 00:07:10,556 --> 00:07:13,058 मतलब, उस स्मृति मशीन में केवल पाँच मिनट लगे 101 00:07:13,141 --> 00:07:15,102 और वे लोग एक साल पहले जितने ही ख़ुश हो गए। 102 00:07:15,853 --> 00:07:17,813 अगले सेशन में, मैं और सुखद यादें डालूँगी 103 00:07:17,896 --> 00:07:21,233 जैसे जन्मदिन, चिड़ियाघर की सैर और आज़ादी के दिन की परेड। 104 00:07:21,316 --> 00:07:23,360 और उन्हें एहसास हो जाएगा कि वे एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं। 105 00:07:23,944 --> 00:07:25,779 तुम ख़्याली पुलाव पका रही हो। यह इतना आसान नहीं। 106 00:07:27,322 --> 00:07:30,784 शायद न हो, पर मैं कोशिश कर सकती हूँ। 107 00:07:32,119 --> 00:07:36,039 मतलब, अगर मैं सही हुई, तो मुझे बार-बार इस घर से उस घर नहीं जाना पड़ेगा। 108 00:07:37,124 --> 00:07:39,835 उनकी बहस के बीच में नहीं फँसना पड़ेगा। 109 00:07:40,878 --> 00:07:42,588 चीज़ें वापस पहले जैसी हो जाएँगी। 110 00:07:48,177 --> 00:07:49,303 कमाल का सेशन था। 111 00:07:50,179 --> 00:07:53,265 यह जानकर अच्छा लगा कि तुमने चीजों को भूलने से बचने के लिए कुछ रणनीतियाँ खोज ली हैं, एमिली। 112 00:07:54,057 --> 00:07:56,018 ख़ैर, मुझे सच में लगता है कि स्मृति थेरेपी काम करती है। 113 00:07:56,101 --> 00:07:59,146 मैं ख़ुश हूँ कि हम यह दोबारा कर रहे हैं। पता है, हमें यह और करना चाहिए। 114 00:07:59,229 --> 00:08:00,564 मुझे ख़ुशी है कि तुम्हें यह मददगार लगी। 115 00:08:01,398 --> 00:08:02,733 चलो फिर से याद में चलते हैं। 116 00:08:03,317 --> 00:08:06,778 एक सेशन मददगार होता है, पर हम जो सीखते हैं उसे मज़बूत करना असली बदलाव की कुंजी है। 117 00:08:08,071 --> 00:08:10,949 मैं उससे पूरी तरह से सहमत हूँ। चलिए करते हैं। 118 00:08:11,450 --> 00:08:14,703 मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं वह दिन देखूँगी जब तुम पारिवारिक थेरेपी के लिए उत्साहित होगी। 119 00:08:15,621 --> 00:08:16,747 मुझे यही सुनना पसंद है। 120 00:08:18,707 --> 00:08:20,459 ठीक है, एमिली। 121 00:08:20,542 --> 00:08:23,170 चलो पिछले सेशन वाली तस्वीर फिर से अपलोड करो। 122 00:08:24,213 --> 00:08:26,840 -मैं मदद करती हूँ। -अरे, नहीं, मुझे याद है। 123 00:08:33,554 --> 00:08:35,182 -तस्वीर संकालन पूर्ण हुआ। -देखा? 124 00:08:45,567 --> 00:08:48,320 -ये। तुम तैयार हो? -हाँ। 125 00:08:52,824 --> 00:08:54,868 मुझे लगा हम उसी याद में वापस जा रहे हैं। 126 00:08:54,952 --> 00:08:55,994 यह भी अच्छी है। 127 00:08:57,162 --> 00:08:58,330 ठीक है। 128 00:08:58,413 --> 00:08:59,957 तुम बहुत डरे हुए थे। 129 00:09:00,541 --> 00:09:03,085 -मैं डरा हुआ नहीं कहूँगा। -मैं कहूँगी। 130 00:09:05,128 --> 00:09:08,799 सुनो, तुम कर सकते हो। बहादुर बनो। 131 00:09:12,594 --> 00:09:13,595 तैयार? 132 00:09:21,728 --> 00:09:23,939 -पापा को देखो! -यह मज़ेदार है। यह मज़ेदार है। 133 00:09:24,022 --> 00:09:26,942 -हाँ। यहाँ देखो। -हाँ। 134 00:09:27,025 --> 00:09:28,026 व्हू! 135 00:09:28,819 --> 00:09:30,946 -हे, भगवान! व्हू! -अरे, जान! 136 00:09:36,869 --> 00:09:37,870 चलिए! 137 00:09:40,664 --> 00:09:41,582 चलिए! 138 00:09:58,932 --> 00:10:00,726 -मैंने तुमसे कहा था यह कर लेंगे। -अरे, हाँ। 139 00:10:00,809 --> 00:10:02,477 यह सब कलाई का खेल है। 140 00:10:02,561 --> 00:10:04,521 धन्यवाद, पापा। यह बहुत प्यारा है। 141 00:10:05,230 --> 00:10:06,732 मुझे मेरा नया जिराफ़ बहुत अच्छा लगा। 142 00:10:28,170 --> 00:10:30,422 -नहीं। -मैं आपको पकड़ लूँगी! 143 00:10:40,390 --> 00:10:41,725 रुको। बर्फ़ तो नहीं गिरी थी। 144 00:10:45,395 --> 00:10:46,897 ऐसा पक्का नहीं हुआ था। 145 00:10:50,150 --> 00:10:53,278 यह बैंड आज़ादी की परेड वाला है न? 146 00:10:54,321 --> 00:10:59,284 हाँ, और यह चीता तब का है जब हम चिड़ियाघर गए थे। 147 00:11:03,372 --> 00:11:05,415 वे आपस में मिल रही हैं। तस्वीरें मिल रही हैं। 148 00:11:06,542 --> 00:11:07,793 इसका मतलब… 149 00:11:09,086 --> 00:11:10,462 एमिली! 150 00:11:13,465 --> 00:11:14,800 क्या चल रहा है? 151 00:11:14,883 --> 00:11:16,051 -पता नहीं। -डॉ. जोएन को बुलाता हूँ। 152 00:11:16,134 --> 00:11:18,387 नहीं, ये सारे मेरे फ़ोन की तस्वीरें और वीडियो हैं। 153 00:11:18,470 --> 00:11:20,389 मैं इसे ठीक कर सकती हूँ। मैं अभी आती हूँ। 154 00:11:23,183 --> 00:11:24,768 प्रक्रमण त्रुटि। 155 00:11:24,852 --> 00:11:25,853 त्रुटि? 156 00:11:26,562 --> 00:11:29,398 डिलीट करो। चलो। डिलीट करो, डिलीट करो, डिलीट करो। 157 00:11:29,481 --> 00:11:31,149 प्रक्रमण त्रुटि। 158 00:11:33,694 --> 00:11:35,320 सेशन पूर्ण हुआ। 159 00:11:37,447 --> 00:11:38,574 ख़ैर, वह अजीब था। 160 00:11:38,657 --> 00:11:40,325 बहुत अजीब था। 161 00:11:41,285 --> 00:11:43,328 नहीं, मैं डॉ. जोएन को लाती हूँ और हम वापस अंदर जा सकते हैं। 162 00:11:43,412 --> 00:11:44,413 नहीं, नहीं, ठीक है। 163 00:11:44,496 --> 00:11:46,331 मुझे एक मीटिंग के लिए जाना है, तो… 164 00:11:46,415 --> 00:11:49,543 हम तुमसे 7:00 बजे मिलेंगे, तब तक एमिली सारा सामान तैयार कर लेगी। 165 00:11:49,626 --> 00:11:52,880 -दरअसल मुझे 6:00 बजे मिलना होगा। -बेशक़ तुम्हें मिलना होगा। 166 00:12:07,728 --> 00:12:09,438 पक्का इस बार तुमने सब रख लिया है? 167 00:12:09,521 --> 00:12:11,273 हाँ, माँ, मैंने तीन बार देख लिया। 168 00:12:11,899 --> 00:12:14,234 मैं सोच रही थी कि सिनेमन के लिए क्या तोहफ़ा लेना चाहिए? 169 00:12:14,735 --> 00:12:17,863 -तुम उसके लिए तोहफ़ा क्यों ले रही हो? -उसका जन्मदिन भी शनिवार को है, माँ। 170 00:12:17,946 --> 00:12:20,532 तुमने सिनेमन को अपने ही जन्मदिन की तारीख़ दे दी? 171 00:12:21,033 --> 00:12:24,828 नहीं। हम सिनेमन को पिछले साल मेले से मेरे जन्मदिन पर ही लाए थे। 172 00:12:25,621 --> 00:12:28,040 एमिली, हम तुम्हें मेले में नहीं लेकर गए थे। 173 00:12:28,707 --> 00:12:32,920 मुझे पता है हमने कहा था हम जाएँगे, पर तुम जानती हो। 174 00:12:33,754 --> 00:12:34,922 ठीक है। 175 00:12:35,005 --> 00:12:36,590 वैसे, मैं तुम्हें ले जा सकती हूँ। 176 00:12:37,716 --> 00:12:38,884 क्या मतलब है? 177 00:12:38,967 --> 00:12:42,262 मेरे जन्मदिन पर हम मेले में गए थे। आपने मुझे तोहफ़े में सिनेमन दिया था। 178 00:12:42,346 --> 00:12:44,515 मेरे ख़्याल से मुझे मेला याद रहता। और सिनेमन भी। 179 00:12:44,598 --> 00:12:47,434 दरअसल, मुझे याद नहीं कि हम सिनेमन को कब लाए थे। 180 00:12:47,518 --> 00:12:49,311 आप मज़ाक कर रही हैं क्या? 181 00:12:49,394 --> 00:12:51,980 किस बारे में मज़ाक? मैं उलझन में हूँ। 182 00:12:52,648 --> 00:12:53,815 मैं भी। 183 00:12:56,026 --> 00:12:57,027 हैलो। 184 00:12:58,070 --> 00:13:00,447 प्लीज़ पक्का करना कि यह इस बार तुम्हारे घर पर कुछ न छोड़े। 185 00:13:00,531 --> 00:13:01,532 मैं देख लूँगा। 186 00:13:01,615 --> 00:13:03,575 पापा, आपको याद है न कि हम सिनेमन को कब लाए थे? 187 00:13:03,659 --> 00:13:05,035 बिल्कुल। क्रिसमस पर। 188 00:13:06,078 --> 00:13:09,206 नहीं, ईस्टर पर। उस त्योहार के साथ सही जाता है। 189 00:13:09,915 --> 00:13:11,667 पिछले साल मेले में मेरे जन्मदिन पर? 190 00:13:12,960 --> 00:13:15,128 जब तुम्हारी उम्र का था उसके बाद से कभी मेले में नहीं गया, एम। 191 00:13:16,088 --> 00:13:18,757 आप दोनों भूल कैसे सकते हैं? देखिए, मैं आपको दिखाती हूँ। 192 00:13:22,553 --> 00:13:26,890 -तो, हमें शनिवार के बारे में बात करनी होगी। -अब लेज़र टैग को बदलने के लिए देर हो चुकी है। 193 00:13:27,724 --> 00:13:28,809 तुमने बुक कर दिया? 194 00:13:29,726 --> 00:13:30,978 हम सहमत हुए थे। 195 00:13:31,061 --> 00:13:32,312 वह तस्वीर कहाँ है? 196 00:13:32,396 --> 00:13:33,981 -बस क्योंकि तुमने तय किया… -वह तस्वीर कहाँ है? 197 00:13:34,064 --> 00:13:37,234 -…इसका मतलब यह नहीं कि हम सहमत हुए थे। -एक बार मान जाओगी तो तुम्हारी नाक कट जाएगी? 198 00:13:37,776 --> 00:13:39,611 अब मुझे समझ आया कि तुम इतनी अच्छी वक़ील कैसे हो। 199 00:13:40,946 --> 00:13:43,490 हम सब तुम्हारी प्रेरणा के हिसाब से अपने सप्ताहांत की योजना नहीं बना सकते। 200 00:13:44,074 --> 00:13:46,910 बस कीजिए। आप दोनों को क्या हुआ है? 201 00:13:46,994 --> 00:13:50,163 आपकी अच्छी बन रही थी और अब आपको हमारा सबसे अच्छा दिन भी याद नहीं है। 202 00:13:50,747 --> 00:13:51,957 एमिली… 203 00:13:52,040 --> 00:13:53,208 चलिए, पापा। मैं बस… 204 00:14:07,556 --> 00:14:09,391 जब मैंने मशीन से तस्वीरें डिलीट कीं, 205 00:14:09,474 --> 00:14:11,351 वे किसी तरह से मेरे माता-पिता की यादों से भी मिट गईं। 206 00:14:12,144 --> 00:14:13,770 पर तुम्हें अब तक क्यों याद है? 207 00:14:14,438 --> 00:14:17,107 क्योंकि जब मैंने तस्वीरें डिलीट कीं तब मैं पॉड के अंदर नहीं थी। 208 00:14:18,775 --> 00:14:20,611 पर वे लोग क़रीब आ रहे थे। 209 00:14:20,694 --> 00:14:23,822 अगर उन्हें वे यादें कभी वापस न मिलीं तो? वे लोग बस और ज़्यादा लड़ते रहेंगे। 210 00:14:23,906 --> 00:14:26,116 बस तुम बहुत ज़्यादा चिंता मत करने लगना, समझी? 211 00:14:27,242 --> 00:14:30,621 तुम ऐसा करो। अगली बार जब तुम मशीन में हो तो सही तस्वीरें अपलोड कर देना। 212 00:14:30,704 --> 00:14:32,247 बूम। उनकी यादें लौट आएँगीं। 213 00:14:32,331 --> 00:14:34,249 पर वे मेरे फ़ोन से भी डिलीट हो चुकी हैं। 214 00:14:35,292 --> 00:14:36,293 तुम समझती नहीं हो। 215 00:14:36,376 --> 00:14:39,087 एक परिवार के रूप में वह हमारी आख़िरी अच्छी याद थी। 216 00:14:39,671 --> 00:14:42,424 और मैं उन्हें केवल तब वापस साथ ला सकती हूँ 217 00:14:42,508 --> 00:14:44,426 अगर मैं उनकी याद को वापस ला पाऊँ। 218 00:14:45,302 --> 00:14:47,095 शायद वह डॉक्टर मदद कर सकती हो? 219 00:14:47,846 --> 00:14:50,265 नहीं, मैं उन्हें नहीं बता सकती। वरना उन्हें पता चल जाएगा कि मैंने क्या किया था। 220 00:14:50,349 --> 00:14:52,643 और वह मुझे कभी भी मशीन के आस-पास नहीं जाने देगी। 221 00:14:55,020 --> 00:14:56,188 मुझे थोड़ा सोचने दो। 222 00:14:59,942 --> 00:15:02,986 अगर तुम्हारे पास उस दिन की कोई तस्वीर नहीं है, तो क्यों न बना ली जाएँ? 223 00:15:04,154 --> 00:15:07,950 हम इंटरनेट से मेले की एक तस्वीर निकालेंगे और उसमें तुम्हें और तुम्हारे माता-पिता को एडिट करके डाल देंगे। 224 00:15:08,951 --> 00:15:10,035 वह काम कर सकता है। 225 00:15:12,329 --> 00:15:14,039 मतलब, करना ही होगा, 226 00:15:14,122 --> 00:15:16,041 वरना वह याद सच में हमेशा के लिए चली जाएगी। 227 00:15:19,878 --> 00:15:22,756 वह बेहतरीन सेशन नहीं था, पर, कोई बात नहीं। 228 00:15:23,298 --> 00:15:25,509 दो कदम आगे, एक कदम पीछे। 229 00:15:26,093 --> 00:15:29,596 मुझे नहीं लगता कि इस समय पुरानी यादों में जाना अच्छा विचार है। 230 00:15:30,597 --> 00:15:33,642 क्या… माँ, प्लीज़। मुझे लगता है इससे सच में मदद मिलेगी। 231 00:15:34,226 --> 00:15:36,603 ख़ैर, अगर इससे तुम्हें ख़ुशी मिलती है, तो एक और कोशिश कर सकता हूँ। 232 00:15:36,687 --> 00:15:37,896 देखा? पापा करना चाहते हैं। 233 00:15:38,480 --> 00:15:39,606 प्लीज़, माँ? 234 00:15:40,899 --> 00:15:42,985 -ठीक है, हम दोबारा करेंगे। -हाँ! 235 00:15:43,068 --> 00:15:45,112 लाओ, देखना कि सही से तस्वीर को अपलोड करो। 236 00:15:51,869 --> 00:15:53,787 तस्वीर का संकालन पूर्ण हुआ। 237 00:16:00,127 --> 00:16:01,253 प्लीज़ काम कर जाओ। 238 00:16:08,051 --> 00:16:09,094 यह काम कर गया। 239 00:16:09,178 --> 00:16:10,429 यह कौनसी याद है? 240 00:16:10,512 --> 00:16:12,973 मैंने आप से कहा था हम मेले में गए थे। बस आपको याद नहीं है। 241 00:16:13,056 --> 00:16:14,433 -मुझे भी नहीं। पर हम कैसे… -चलिए! 242 00:16:34,203 --> 00:16:35,704 क्या हो रहा है? यह सही नहीं है। 243 00:16:35,787 --> 00:16:37,456 शायद यह अब भी लोड हो रही है? 244 00:16:44,087 --> 00:16:45,088 क्या? 245 00:16:50,969 --> 00:16:54,348 नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। क्या हो रहा है? 246 00:16:54,431 --> 00:16:55,599 नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। नहीं। 247 00:17:06,318 --> 00:17:08,487 -त्रुटि। -अरे, धत्। 248 00:17:08,569 --> 00:17:10,614 -मैंने कहा था कि हमें यह नहीं करना चाहिए। -मुझे दोष मत दो। 249 00:17:10,696 --> 00:17:12,199 कुछ गड़बड़ है। 250 00:17:12,281 --> 00:17:14,242 -आदत से मजबूर हो। -मुझे मशीन बंद होने की चेतावनी मिली। 251 00:17:14,326 --> 00:17:16,537 -क्या हुआ था? -हमें नहीं पता। 252 00:17:16,619 --> 00:17:17,829 मुझे नहीं पता क्यों। 253 00:17:22,626 --> 00:17:24,627 अब आपको मेले में मेरा जन्मदिन याद आया? 254 00:17:28,507 --> 00:17:29,675 मेले में मेरा जन्मदिन? 255 00:17:30,259 --> 00:17:32,469 एमिली, मुझे सच में नहीं पता तुम क्या कह रही हो। 256 00:17:38,976 --> 00:17:40,519 टीएस3 ऑफ़-लाइन। 257 00:17:47,734 --> 00:17:49,152 ख़ैर, तुम फिर से कोशिश कर सकती हो? 258 00:17:49,236 --> 00:17:51,989 डॉ. जोएन ने कहा कि मशीन को ठीक होने में कई हफ़्ते लगेंगे। 259 00:17:52,072 --> 00:17:54,867 और तब तक, मेरे माता-पिता शायद एक-दूसरे से बात भी नहीं कर रहे होंगे। 260 00:17:54,950 --> 00:17:55,951 यह ख़त्म हो चुका है। 261 00:17:56,034 --> 00:17:58,245 -मुझे सच में लगा था यह काम करेगा। -मुझे भी। 262 00:17:59,538 --> 00:18:01,456 शायद तुम अब भी इसे ठीक कर सकती हो। 263 00:18:01,540 --> 00:18:02,624 मशीन के बिना? 264 00:18:04,751 --> 00:18:06,378 शायद पॉपकॉर्न मदद करेगा। 265 00:18:07,921 --> 00:18:09,381 हे, भगवान। यह सही है। 266 00:18:09,464 --> 00:18:11,466 हमने मेले में भुट्टा सेका था। 267 00:18:11,550 --> 00:18:12,551 धन्यवाद। 268 00:18:14,553 --> 00:18:17,431 धन्यवाद। ठीक है। मैं समझी नहीं। 269 00:18:18,015 --> 00:18:21,602 मुझे बस इतना करना होगा कि अपने माता-पिता को मेले में मेरा जन्मदिन मनाने के लिए राज़ी करना होगा 270 00:18:21,685 --> 00:18:23,937 और फिर हम सब कुछ पिछले साल की तरह ही करेंगे। 271 00:18:24,021 --> 00:18:25,522 जिसमें भुट्टा सेंकना भी शामिल होगा। 272 00:18:26,398 --> 00:18:28,066 समझदारी वाली बात। तुम दिन को फिर से बनाओगी। 273 00:18:28,567 --> 00:18:30,527 -हाँ। -और इससे उनकी याददाश्त लौट आएगी। 274 00:18:31,862 --> 00:18:35,949 भुट्टा, भूसे पर घूमना, फिसलपट्टी, बड़ा ऊँचा झूला, छल्ला फेंकना। 275 00:18:36,033 --> 00:18:37,242 उन्हें पक्का याद आ जाएगा। 276 00:18:37,743 --> 00:18:39,661 रुको। तो तुम पिछले साल जैसी ही पार्टी के लिए 277 00:18:39,745 --> 00:18:41,705 इस साल की दो पार्टियाँ छोड़ दोगी? 278 00:18:43,957 --> 00:18:46,710 उन्हें वापस साथ लाने के लिए, शायद ऐसी दस छोड़ दूँगी। 279 00:18:52,216 --> 00:18:54,051 एमिली, सब तैयार है। 280 00:18:54,134 --> 00:18:56,220 अब मेरे पास मेले में पार्टी की योजना बनाने का समय नहीं है। 281 00:18:56,303 --> 00:18:59,097 माँ, आपको कुछ नहीं करना। सब पहले से सोच लिया है। 282 00:18:59,181 --> 00:19:00,641 पापा मुझे छोड़ देंगे। 283 00:19:00,724 --> 00:19:03,810 आख़िरकार इतना सब होने के बाद वह शनिवार का बलिदान दे रहा है? 284 00:19:03,894 --> 00:19:06,813 प्लीज़, माँ? मैं अपने जन्मदिन पर सच में यही करना चाहती हूँ। 285 00:19:07,564 --> 00:19:11,527 आख़िरी मिनट पर कह रही हो, एमिली। मैं लेज़र टैग का भुगतान कर चुका हूँ। 286 00:19:12,110 --> 00:19:15,489 प्लीज़, पापा? आप हमेशा कहते थे कि हम जा सकते हैं, आप लोगों के अलग होने से पहले। 287 00:19:18,283 --> 00:19:21,411 आपको बड़ा ऊँचा झूला पसंद आएगा। प्लीज़? 288 00:19:22,621 --> 00:19:24,289 सुनने में मज़ेदार तो लगता है। 289 00:19:24,373 --> 00:19:26,542 और हर कोई कहता है कि भुट्टा शानदार है। 290 00:19:28,168 --> 00:19:30,128 और हम पूरा दिन साथ बिता सकते हैं। 291 00:19:30,212 --> 00:19:32,923 बहुत मज़ा आएगा। पर आपके कपड़े मैं चुनूँगी। 292 00:19:34,633 --> 00:19:35,926 ठीक है? 293 00:19:37,219 --> 00:19:39,388 -ठीक है। -हाँ! 294 00:19:41,139 --> 00:19:42,516 हमने कर दिया। 295 00:19:52,526 --> 00:19:54,027 सबसे पहले क्या करना चाहती हो? 296 00:19:54,736 --> 00:19:56,905 भुट्टा खाएँ? हाँ, मुझे बहुत भूख लगी है। 297 00:19:57,906 --> 00:19:59,116 हैलो। 298 00:19:59,867 --> 00:20:01,159 तुम यहाँ क्या कर रही हो? 299 00:20:01,743 --> 00:20:03,078 मैं एमिली को मेले में ले जा रही हूँ। 300 00:20:04,997 --> 00:20:06,039 योजना वैसी नहीं है। 301 00:20:09,251 --> 00:20:11,420 मुझे लगता है यह किसी की तो योजना थी। 302 00:20:13,338 --> 00:20:14,798 तुमने हमसे झूठ बोला? 303 00:20:17,217 --> 00:20:20,095 प्लीज़ गुस्सा मत होना। मैं ऐसा नहीं करती तो आप लोग आते नहीं। 304 00:20:21,930 --> 00:20:24,016 यह मेरे लिए बहुत ज़रूरी है। 305 00:20:24,600 --> 00:20:28,478 क्या आप दोनों एक दिन मिल-जुलकर रह सकते हैं? प्लीज़? 306 00:20:31,565 --> 00:20:32,608 बिल्कुल हम रह सकते हैं। 307 00:20:34,776 --> 00:20:35,944 यह अच्छी शर्ट है। 308 00:20:37,779 --> 00:20:38,780 तुमने मेरे लिए खरीदी थी। 309 00:20:39,489 --> 00:20:40,532 हाँ, मैं जानती हूँ। 310 00:20:42,910 --> 00:20:43,994 चलो मज़े करते हैं। 311 00:20:49,458 --> 00:20:50,709 पहले क्या करना चाहती हो? 312 00:20:57,257 --> 00:20:58,258 क्या? नहीं। 313 00:20:58,342 --> 00:20:59,551 देरी से आए! सब बिक चुका 314 00:21:00,719 --> 00:21:02,679 -नहीं। मैं… -कोई बात नहीं। उतनी भूख नहीं है। 315 00:21:02,763 --> 00:21:04,598 मेले में भुट्टे ख़त्म नहीं हो सकते। 316 00:21:04,681 --> 00:21:06,517 क्यों न हम बड़े ऊँचे झूले पर बैठें? 317 00:21:12,314 --> 00:21:13,815 चलिए। यह बेहतर होगा। 318 00:21:27,204 --> 00:21:29,081 हाँ, मुझे नहीं लगता मैं करूँगा। 319 00:21:29,831 --> 00:21:31,416 क्या? तुम्हें अब भी ऊँचाइयों से डर लगता है? 320 00:21:31,500 --> 00:21:32,668 प्लीज़, पापा। 321 00:21:33,877 --> 00:21:35,838 माफ़ करना, एमिली। तुम लोग मज़े करो। मैं यहीं इंतज़ार करूँगा। 322 00:21:35,921 --> 00:21:37,506 ख़ैर, क्या तुम मेरा बैग पकड़ सकते हो? 323 00:21:37,589 --> 00:21:40,133 छोड़िए। सेब तोड़ने चलते हैं। 324 00:21:45,013 --> 00:21:46,807 ठीक है, सब उतर जाओ। 325 00:21:46,890 --> 00:21:48,100 -चलिए। -ठीक है। 326 00:21:49,101 --> 00:21:50,310 हम एक सेल्फ़ी ले लेते हैं। 327 00:21:51,687 --> 00:21:52,688 ठीक है। 328 00:21:54,940 --> 00:21:56,149 शुरू करते हैं। 329 00:21:56,233 --> 00:21:58,861 तैयार? एक, दो, तीन। 330 00:22:00,195 --> 00:22:03,156 -ठीक है, आइए। चलिए भागते हैं। -नहीं, यहाँ गर्मी है, एम। 331 00:22:03,240 --> 00:22:04,533 हाँ, मेरे पैरों में दर्द है, बेटा। 332 00:22:04,616 --> 00:22:07,035 चलो छल्ला फेंकने चलते हैं। वह बस यहाँ दाईं तरफ़ है। 333 00:22:07,119 --> 00:22:09,371 तुम्हें दिशाओं का कोई अंदाज़ा नहीं। वह बाईं ओर है। 334 00:22:10,122 --> 00:22:11,707 ठीक है। तुम बाएँ जाओ, मैं दाएँ जाऊँगा। 335 00:22:11,790 --> 00:22:14,585 रुकिए। हमें एक ही दिशा में एक साथ जाना है! 336 00:22:16,795 --> 00:22:18,589 और आज मेरा जन्मदिन है! 337 00:22:18,672 --> 00:22:19,923 तो मैं कहती हूँ हम बाएँ जाएँगे। 338 00:22:30,934 --> 00:22:32,853 देखा? मैंने कहा था बाईं तरफ़ है। 339 00:22:32,936 --> 00:22:36,481 प्लीज़ मत कहिए। वैसे भी कोई फ़र्क नहीं पड़ता। आप लोग बस झगड़ते रहते हैं। 340 00:22:36,565 --> 00:22:40,485 सुनो, मुझे माफ़ कर दो। तुम सही हो। हमें तुम्हारे जन्मदिन पर नहीं लड़ना चाहिए। 341 00:22:40,569 --> 00:22:41,737 सहमत हूँ। 342 00:22:47,075 --> 00:22:49,703 ठीक है। तो, यह हमारा आख़िरी मौका है। 343 00:22:50,204 --> 00:22:51,538 आपको मेरे लिए जिराफ़ जीतना होगा। 344 00:22:51,622 --> 00:22:53,457 यह थोड़ा मुश्किल होगा। 345 00:22:54,791 --> 00:22:58,337 शुरू करता हूँ। एक जिराफ़ आ रहा है। 346 00:23:00,547 --> 00:23:01,673 आप कर सकते हैं, पापा। 347 00:23:07,679 --> 00:23:08,931 कोई बात नहीं। 348 00:23:10,557 --> 00:23:12,059 बस थोड़ा आहिस्ते फेंको। 349 00:23:12,893 --> 00:23:13,894 मैंने कहा आहिस्ते। 350 00:23:14,394 --> 00:23:17,439 पीछे से लगातार कमेंट्री चल रही हो तो ध्यान लगाना मुश्किल है। 351 00:23:18,941 --> 00:23:21,527 चलिए, पापा। आप कर सकते हैं। हाँ। 352 00:23:22,110 --> 00:23:23,111 आप कर सकते हैं। 353 00:23:23,195 --> 00:23:24,863 प्लीज़, प्लीज़, प्लीज़, प्लीज़। 354 00:23:32,871 --> 00:23:34,373 मुझे माफ़ कर दो, बेटी। मैंने कोशिश की। 355 00:23:35,332 --> 00:23:36,708 पर मैं और टिकटें ले सकता हूँ। 356 00:23:37,835 --> 00:23:40,170 आपको कुछ भी याद नहीं है, है न? 357 00:23:42,047 --> 00:23:43,507 तुम ठीक हो, बेटा? 358 00:23:44,466 --> 00:23:46,844 अगर तुम्हें जिराफ़ ही चाहिए, तो मैं ख़रीद सकती हूँ… 359 00:23:46,927 --> 00:23:49,304 यह जिराफ़ के बारे में नहीं है! मेरे पास पहले से एक है! 360 00:23:50,597 --> 00:23:52,516 मुझे इनमें से कुछ नहीं चाहिए। 361 00:23:55,686 --> 00:23:58,021 यह उस सुखद याद को वापस पाने का हमारा आख़िरी मौका है 362 00:23:58,105 --> 00:23:59,815 और अब आप लोग कभी फिर से साथ नहीं होंगे। 363 00:24:02,067 --> 00:24:04,945 देखो, मुझे दुख है। हमें दुख है कि तुम्हारे लिए यह इतना मुश्किल रहा है। 364 00:24:05,028 --> 00:24:06,655 और यह सच है, हम फिर से साथ नहीं होने वाले। 365 00:24:06,738 --> 00:24:09,241 -पर हम तब भी मज़े करेंगे। -तुम्हारे पापा सही कह रहे हैं। 366 00:24:09,908 --> 00:24:12,327 हम अब भी एक परिवार हैं। हमारी अच्छी बन सकती है। 367 00:24:13,579 --> 00:24:16,290 सच में? क्योंकि मेरे जन्मदिन के दिन भी आप लोगों की अच्छी नहीं बनी। 368 00:24:18,584 --> 00:24:19,585 मुझे माफ़ कर दो। 369 00:24:20,752 --> 00:24:22,129 मुझे भी माफ़ कर दो, बेटा। 370 00:24:23,922 --> 00:24:25,966 हम तुमसे प्यार करते हैं। हम दोनों तुमसे प्यार करते हैं। 371 00:24:26,049 --> 00:24:28,051 तुम्हारी माँ सही कह रही हैं। हम करते हैं। 372 00:24:35,058 --> 00:24:36,143 और पता है क्या? 373 00:24:37,561 --> 00:24:39,730 भूसे वाली फिसलपट्टी ठीक वहाँ पर है। 374 00:24:42,733 --> 00:24:43,775 क्या कहती हो? 375 00:24:44,318 --> 00:24:45,569 चलिए। 376 00:24:49,489 --> 00:24:53,160 तो तुम्हारे माता-पिता के साथ इस अनुभव से तुम्हें कैसा महसूस हुआ? 377 00:24:56,663 --> 00:25:00,959 मुझे नहीं पता। मैं अब भी समझने की कोशिश कर रही हूँ। 378 00:25:03,504 --> 00:25:07,966 पर मुझे सच में लगता है कि इस सब की शुरुआत हवाई वाली उस ट्रिप से हुई थी। 379 00:25:10,219 --> 00:25:12,596 शायद मेरे पास तुम्हारी मदद के लिए एकदम सही चीज़ है। 380 00:25:25,901 --> 00:25:28,153 मेरा मानना है तुम्हारे पास पिछली ट्रिप की तस्वीरें होंगी? 381 00:26:23,041 --> 00:26:25,043 उप-शीर्षक अनुवादक: प्रसून