1 00:00:05,214 --> 00:00:07,132 पाँच, छह, सात, आठ। 2 00:00:16,600 --> 00:00:19,436 बढ़िया, जेस्सी। अच्छा नाच रहे हो। 3 00:00:20,020 --> 00:00:22,272 ट्रैविस, तुम बेहतरीन नाच रहे हो। 4 00:00:36,703 --> 00:00:38,205 हाँ। 5 00:00:38,288 --> 00:00:41,375 शानदार, हाँ। बहुत अच्छे। 6 00:00:41,458 --> 00:00:43,836 बाद में शरीर को ठंडा करने वाली कसरत मत भूलना, ठीक है? 7 00:00:43,919 --> 00:00:45,546 अब, जो भी दिलचस्पी रखते हैं, 8 00:00:45,629 --> 00:00:48,048 इस गुरुवार डांस टीम के लिए चयन किया जाएगा। 9 00:00:48,131 --> 00:00:52,261 हमारे पास जूनियर लड़कों में एक और जूनियर लड़कियों में एक जगह है। 10 00:00:52,344 --> 00:00:55,097 तो, अभ्यास करो, अभ्यास करो, अभ्यास करो। 11 00:01:00,769 --> 00:01:04,313 सुनो, जेस्सी, आज तुमने कमाल कर दिया। क्या तुम चयन में भाग लोगे? 12 00:01:04,397 --> 00:01:05,691 -हाँ। -मैं भी। 13 00:01:05,774 --> 00:01:08,527 हालाँकि उसे लेकर थोड़ी घबराहट हो रही है। तुम काफ़ी अभ्यास कर रहे हो? 14 00:01:09,027 --> 00:01:10,362 नहीं, मैं नहीं कर रहा। 15 00:01:10,445 --> 00:01:15,742 तुम्हें बस इतना करना है कि एक पल ठहरना है बस अपना समय लो 16 00:01:15,826 --> 00:01:19,037 घड़ी टिक-टिक कर रही है तो ठहर जाओ 17 00:01:19,705 --> 00:01:22,833 तुम्हें बस इतना करना है कि एक पल ठहरना है 18 00:01:23,375 --> 00:01:25,294 अपने हाथ मुझ पर रखो 19 00:01:25,377 --> 00:01:28,755 घड़ी टिक-टिक कर रही है तो ठहर जाओ 20 00:01:36,180 --> 00:01:37,890 तुम्हें बस इतना करना है कि ठहरना है 21 00:01:39,725 --> 00:01:41,685 नवासी प्रतिशत। 22 00:01:43,187 --> 00:01:47,774 नवासी! यह तो पैदाइसी सुपरस्टार है। यह मुझ पर गया है। 23 00:01:47,858 --> 00:01:49,735 तुम्हें ज़रा भी नाचना नहीं आता। 24 00:01:49,818 --> 00:01:51,570 मुझे ताल की समझ है। 25 00:01:53,655 --> 00:01:55,282 ऑडिशन को लेकर तुम्हें ठीक लग रहा है? 26 00:01:55,866 --> 00:01:58,118 शायद। मैं काफ़ी अभ्यास कर रहा हूँ। 27 00:01:58,202 --> 00:02:00,662 हमने देखा। तुम्हारे कुत्ते ने भी। 28 00:02:02,206 --> 00:02:03,624 तुम इसे घुमाने ले जाना भूल रहे हो। 29 00:02:04,208 --> 00:02:06,376 जब हम अपोलो को लाए थे तब जो समझौता किया था, वह याद है? 30 00:02:06,460 --> 00:02:09,045 यह मेरी ज़िम्मेदारी होगा। मैं इसे अभी ले जाऊँगा। 31 00:02:09,128 --> 00:02:12,841 देखो, मैं समझती हूँ। पर तुम्हें संतुलन ढूँढना होगा। 32 00:02:13,425 --> 00:02:16,345 डांस करना तुम्हारी पूरी ज़िंदगी नहीं है। तुम्हारा स्कूल भी है। 33 00:02:16,929 --> 00:02:19,389 मैं जानता हूँ, पर ऑडिशन में केवल एक हफ़्ता बचा है। 34 00:02:19,932 --> 00:02:21,850 तुम तीन महीने से यही कर रहे हो। 35 00:02:21,934 --> 00:02:25,395 और अगर तुम डांस टीम में चयनित हो गए, तो तुम्हारा और समय इसमें जाएगा। 36 00:02:25,479 --> 00:02:28,106 क्या? आ… आप चाहते हैं मैं रुक जाऊँ? 37 00:02:28,190 --> 00:02:31,235 नहीं। हम जानते हैं तुम्हारे लिए डांस के क्या मायने हैं। 38 00:02:31,318 --> 00:02:33,153 बस तुम्हें अपने समय को ठीक से प्रबंधित करना होगा। 39 00:02:33,237 --> 00:02:35,489 मैं कोशिश करूँगा, पर यह ज़रूरी है। 40 00:02:35,572 --> 00:02:36,782 हम जानते हैं। 41 00:02:37,324 --> 00:02:39,159 तो, हमने कुछ सोचा जिससे शायद तुम्हारी मदद होगी। 42 00:02:42,329 --> 00:02:45,332 हैलो। मैं आपका निजी सहायक हूँ। 43 00:02:45,415 --> 00:02:48,502 मैं आपके कार्यों और समय प्रबंधन में मदद कर सकता हूँ। 44 00:02:49,795 --> 00:02:52,589 यह बात करता है। य… यह किसलिए है? 45 00:02:52,673 --> 00:02:53,757 बढ़िया है, है न? 46 00:02:53,841 --> 00:02:56,552 तुम्हारे स्कूल के काम की समय-सारणी बनाने में यह इंटरैक्टिव सहायक मदद करेगा। 47 00:02:56,635 --> 00:02:57,886 चलो, आज़मा कर देखो। 48 00:02:58,595 --> 00:03:01,181 क्या तुम मेरे होमवर्क को सही समय पर करने में मदद कर सकते हो? 49 00:03:01,265 --> 00:03:04,059 बिल्कुल। प्लीज़ अपने स्कूल के पोर्टल से मुझे जोड़ दें। 50 00:03:04,142 --> 00:03:05,227 साप्ताहिक कैलेंडर 51 00:03:07,104 --> 00:03:11,066 अब मेरे पास आपके हाल के होमवर्क और परीक्षाओं की सारणी है। 52 00:03:11,149 --> 00:03:13,694 और आपको सही समय पर रखने के लिए मैं पढ़ाई योजना तैयार कर रहा हूँ। 53 00:03:14,403 --> 00:03:16,363 ठीक है, पूर्ण हुआ। 54 00:03:16,864 --> 00:03:20,367 मेरा सुझाव है कि आप अंग्रेज़ी की पुस्तक रिपोर्ट से शुरुआत करें। 55 00:03:21,159 --> 00:03:22,744 यह तो सबसे अच्छा हिस्सा भी नहीं है। 56 00:03:22,828 --> 00:03:24,746 इससे कहो कि इसका शिक्षण फंक्शन दिखाए। 57 00:03:25,664 --> 00:03:27,749 क्या तुम मुझे अपना शिक्षण फंक्शन दिखा सकते हो? 58 00:03:28,292 --> 00:03:29,293 बिल्कुल। 59 00:03:29,376 --> 00:03:31,628 मैं विभिन्न विषयों में आपकी सहायता करने में सक्षम हूँ। 60 00:03:33,755 --> 00:03:34,882 बिल्कुल नहीं। 61 00:03:36,258 --> 00:03:38,260 क्या आपको भौतिक विज्ञान में मदद चाहिए? 62 00:03:38,343 --> 00:03:40,846 हाँ, सच कहूँ तो बहुत सारी। 63 00:03:40,929 --> 00:03:44,308 मैं आपको अपने सामान्य सापेक्षता के सिद्धांत की व्याख्या बता सकता हूँ। 64 00:03:44,808 --> 00:03:47,769 -या शायद… -प्राचीन सभ्यताएँ। 65 00:03:48,437 --> 00:03:52,524 मैं आपको बता सकती हूँ कि कैसे मैंने, ब्रिटिश आइसीनी जनजाति की रानी, बूडिका ने 66 00:03:52,608 --> 00:03:56,028 शक्तिशाली रोमन साम्राज्य के खिलाफ़ विद्रोह का नेतृत्व किया। 67 00:03:56,862 --> 00:03:58,322 यह बहुत मस्त है। 68 00:03:59,448 --> 00:04:02,534 मैं यहाँ मदद के लिए हूँ, जेस्सी। चलिए शुरू करते हैं। 69 00:04:03,202 --> 00:04:04,536 कर दिखाओ, मेरे शेर। 70 00:04:23,680 --> 00:04:28,936 सर्किट ब्रेकर्स 71 00:04:32,564 --> 00:04:35,901 तो तुम मुझे कह रहे कि वह सहायक इतिहास में से किसी की भी तरह दिख सकता है? 72 00:04:36,527 --> 00:04:38,487 सुनने में शानदार लगता है। 73 00:04:38,570 --> 00:04:42,282 शुरुआत में मस्त था, पर अब मैं केवल होमवर्क करता हूँ। 74 00:04:45,369 --> 00:04:47,371 ऐसा लग रहा है कि सहायक मदद कर रहा है। 75 00:04:47,454 --> 00:04:49,081 पर अब मेरे पास अभ्यास का समय नहीं है। 76 00:04:49,164 --> 00:04:52,376 ट्रैविस इस ऑडिशन में मुझे कीड़े की तरह कुचल देगा। 77 00:04:52,459 --> 00:04:55,504 मतलब, वह इस साल स्कूल म्यूज़िकल में पहले से मुख्य किरदार था। 78 00:04:55,587 --> 00:04:57,714 क्या उसे डांस टीम में भी आना है? 79 00:04:58,340 --> 00:05:00,551 डांस एकमात्र ऐसी चीज़ है, जैसे, जिसमें मैं अच्छा हूँ। 80 00:05:03,053 --> 00:05:05,848 इस साल केवल एक जगह है और शायद वह उसे मिल जाएगी। 81 00:05:06,807 --> 00:05:09,726 तुम वह नहीं जानते। हाथ फैलाकर खड़े हो जाओ, प्लीज़। 82 00:05:13,939 --> 00:05:15,065 अपने हाथ घुमाओ। 83 00:05:17,734 --> 00:05:19,403 और अपने हाथ कूल्हों पर रखो। 84 00:05:20,696 --> 00:05:21,989 दोनों तरफ़ झूमो। 85 00:05:26,493 --> 00:05:27,786 शांत हो जाओ, जेस्सी। 86 00:05:28,287 --> 00:05:31,665 ट्रैविस की चिंता मत करो। तुम ठीक रहोगे। 87 00:05:33,584 --> 00:05:37,045 तो ये सब क्या है? तुम रोबोट बना रही हो? 88 00:05:37,754 --> 00:05:40,674 यह रोबोट नहीं है। यह एक आदमकद मैक्वेट है। 89 00:05:41,258 --> 00:05:42,718 जो क्या होता है? 90 00:05:43,760 --> 00:05:47,639 यह एक पुतले की तरह है, सिवाय इसके कि इसमें हिलने वाले जोड़ हैं। 91 00:05:47,723 --> 00:05:50,309 विज्ञान मेले के लिए मेरा प्रोजेक्ट है इसे एक इंसान की तरह चलाना 92 00:05:50,392 --> 00:05:53,270 और हिलाना-डुलाना। 93 00:05:53,353 --> 00:05:56,440 मैंने बेकिंग सोडा और सिरके के साथ ज्वालामुखी बनाया, 94 00:05:56,523 --> 00:05:59,318 और तुम मुझे कह रही हो कि तुम दुनिया को जीतने के रास्ते पर हो? 95 00:06:00,986 --> 00:06:02,029 हाँ। 96 00:06:04,865 --> 00:06:08,619 और जब मेरी सेना ने रोमन राजधानी कोलचेस्टर पर कब्ज़ा कर लिया, 97 00:06:08,702 --> 00:06:11,663 तो हमने लंदन और सेंट एल्बंस पर फिर से फतह हासिल करने की ठान ली। 98 00:06:12,414 --> 00:06:13,540 धन्यवाद, सहायक। 99 00:06:13,624 --> 00:06:17,461 आपका स्वागत है, जेस्सी। आपकी किसी भी तरह से मदद करना मेरा काम है। 100 00:06:18,837 --> 00:06:20,005 और हो गया। 101 00:06:20,088 --> 00:06:22,549 अब तुम बाकी की रात आराम कर सकती हो, मेरी दोस्त। 102 00:06:22,633 --> 00:06:25,260 लेकिन आपको अभी भी अपना वंशावली कार्य पूरा करना है। 103 00:06:26,428 --> 00:06:28,430 मैं भूल ही गया था। वह कब देना है? 104 00:06:28,514 --> 00:06:29,556 कल। 105 00:06:29,640 --> 00:06:31,350 क्या आज रात को मैं किसी तरह से एक घंटे के लिए 106 00:06:31,433 --> 00:06:33,143 डांस का अभ्यास कर सकता हूँ? 107 00:06:33,936 --> 00:06:36,772 पढ़ाई योजना के हिसाब से, नहीं। 108 00:06:38,690 --> 00:06:42,277 आपकी वंशावली रिपोर्ट के लिए, हमें आपके वंश वृक्ष को देखना होगा। 109 00:06:42,361 --> 00:06:44,571 और आपका वंश वृक्ष शुरू होता है… 110 00:06:45,447 --> 00:06:46,615 …आपसे। 111 00:06:47,199 --> 00:06:51,537 अरे। तुम मैं हो। बढ़िया। 112 00:06:55,457 --> 00:06:57,459 शायद मुझे अभी-अभी एक शानदार विचार सूझा है। 113 00:07:00,128 --> 00:07:03,882 पता है, जेस्सी, हम यहाँ, जैसे, कई सारी चीज़ों को छोड़ रहे हैं। 114 00:07:03,966 --> 00:07:06,385 हाँ, पर तुम्हारा प्रोजेक्ट सौ गुना बेहतर हो जाएगा। 115 00:07:06,468 --> 00:07:09,763 पता है क्यों? क्योंकि तकनीकी रूप से अब यह एक रोबोट है। 116 00:07:10,848 --> 00:07:12,099 किसने कहा? 117 00:07:12,182 --> 00:07:16,103 ख़ैर, अब, चूँकि हम तुम्हारे मैक्वेट को मेरे सहायक से जोड़ रहे हैं, 118 00:07:16,186 --> 00:07:17,896 इसे दिमाग़ मिल जाएगा, है न? 119 00:07:17,980 --> 00:07:20,190 सहायक और मैक्वेट मिलकर बना रोबोट। 120 00:07:20,983 --> 00:07:22,276 यह विज्ञान है। 121 00:07:22,359 --> 00:07:25,904 वह विज्ञान नहीं है। मुझे छोटा वाला सॉकेट दो। 122 00:07:33,495 --> 00:07:34,872 ग़ज़ब। 123 00:07:35,455 --> 00:07:36,915 तुम ठीक हो, सहायक? 124 00:07:36,999 --> 00:07:38,625 मैं आपकी क्या मदद कर सकता हूँ, जेस्सी? 125 00:07:41,295 --> 00:07:43,672 हालाँकि यह तुम्हारी बहुत आश्वस्त करने वाली प्रति नहीं है। 126 00:07:43,755 --> 00:07:45,507 नीले शरीर के साथ? 127 00:07:46,842 --> 00:07:48,760 क्या तुम इस मैक्वेट पर कुछ कपड़े लगा सकते हो, 128 00:07:48,844 --> 00:07:51,388 जैसे, जो मैंने पहना है? 129 00:07:54,808 --> 00:07:56,101 यह बहुत बेहतर है। 130 00:07:59,521 --> 00:08:01,398 क्या तुम वहाँ से उस बैग को उठा सकते हो? 131 00:08:11,742 --> 00:08:14,870 बस एक आख़िरी चीज़ ठीक कर देती हूँ। 132 00:08:16,997 --> 00:08:18,123 हो गया! 133 00:08:19,208 --> 00:08:22,544 अब यह सच में तुम्हारे जैसा दिखता है और एक इंसान की तरह चल रहा है। 134 00:08:22,628 --> 00:08:23,921 शायद तुम सही थे। 135 00:08:24,505 --> 00:08:26,632 शायद यह सच में इंसान की तरह माना जा सकता है। 136 00:08:27,633 --> 00:08:30,219 मैं चाहता हूँ कि मेरे डांस अभ्यास करने के दौरान तुम मैं होने का नाटक करो। 137 00:08:30,802 --> 00:08:33,764 मेरी मेज़ पर बैठो। घर के वे काम करो जिनसे मुझे नफ़रत है, जैसे बर्तन धोना। 138 00:08:33,847 --> 00:08:35,682 नहीं। मैक्वेट गीला नहीं हो सकता। 139 00:08:36,600 --> 00:08:39,895 पानी के साथ सर्किट हमेशा बुरी ख़बर होता है। वह विज्ञान है। 140 00:08:40,520 --> 00:08:41,813 ठीक है, तो बर्तन धोना मना है। 141 00:08:41,897 --> 00:08:44,149 पर तुम अपोलो को घुमाने ले जा सकते हो, कूड़ा बाहर रख सकते हो। 142 00:08:44,232 --> 00:08:46,568 कुछ भी जिससे मुझे थोड़ा और समय मिले। 143 00:08:46,652 --> 00:08:47,694 मुझे मदद करके ख़ुशी होगी। 144 00:08:47,778 --> 00:08:51,907 मुझे पक्का विज्ञान मेले में पहला इनाम मिलने वाला है। 145 00:09:01,750 --> 00:09:04,336 खुद कमयाबी हासिल करो पर हमें बड़े होने की ज़रूरत नहीं है 146 00:09:04,419 --> 00:09:06,463 हम हमेशा जवान रह सकते हैं 147 00:09:06,547 --> 00:09:09,716 मैं हज़ार कारण दे सकती हूँ 148 00:09:10,300 --> 00:09:14,096 पर तुम मेहनत कर रहे हो और तुम यह जानते हो 149 00:09:14,763 --> 00:09:19,768 तुम्हें बस इतना करना है कि एक पल ठहरना है बस अपना समय लो 150 00:09:19,852 --> 00:09:22,604 स्कैन हो रहा है… 151 00:09:22,688 --> 00:09:23,939 …तो ठहर जाओ 152 00:09:24,022 --> 00:09:29,862 तुम्हें बस इतना करना है कि एक पल ठहरना है अपने हाथ मुझ पर रखो 153 00:09:29,945 --> 00:09:33,490 घड़ी टिक-टिक कर रही है, तो ठहर जाओ 154 00:09:33,574 --> 00:09:36,827 जो मुझे पहले से पता है उसे स्वीकार नहीं करूँगी 155 00:09:38,120 --> 00:09:40,289 मैं हार मानने में कभी अच्छी नहीं थी 156 00:09:40,372 --> 00:09:41,915 स्कैन हो रहा है… 157 00:09:43,041 --> 00:09:46,545 -मैं नहीं चाहती रात अकेले गुज़ारूँ -ऐ, क्या हाल हैं, जेस्सी? 158 00:09:46,628 --> 00:09:51,300 शायद मुझे तुम्हारी ज़रूरत है और मुझे करना होगा 159 00:09:52,426 --> 00:09:56,013 मैं हज़ार कारण दे सकती हूँ 160 00:09:56,096 --> 00:09:59,850 पर तुम मेहनत कर रहे हो और तुम यह जानते हो 161 00:10:00,517 --> 00:10:03,228 तुम्हें बस इतना करना है कि एक पल ठहरना है 162 00:10:04,229 --> 00:10:05,981 बस अपना समय लो 163 00:10:06,064 --> 00:10:09,693 घड़ी टिक-टिक कर रही है, तो ठहर जाओ 164 00:10:09,776 --> 00:10:12,779 -सत्तासी प्रतिशत। -तुम्हें बस इतना करना है कि एक पल ठहरना है 165 00:10:12,863 --> 00:10:15,240 अपने हाथ मुझ पर रखो 166 00:10:15,324 --> 00:10:18,702 घड़ी टिक-टिक कर रही है, तो ठहर जाओ 167 00:10:18,785 --> 00:10:20,454 अरे, मुझे यही देखना पसंद है। 168 00:10:21,747 --> 00:10:25,042 तुम्हें बस इतना करना है कि ठहरना है 169 00:10:27,002 --> 00:10:28,587 और तुम जानते हो 170 00:10:28,670 --> 00:10:34,635 तुम्हें बस इतना करना है कि एक पल ठहरना है बस अपना समय लो 171 00:10:34,718 --> 00:10:38,430 घड़ी टिक-टिक कर रही है, तो ठहर जाओ 172 00:10:38,514 --> 00:10:43,727 तुम्हें बस इतना करना है कि एक पल ठहरना है अपने हाथ मुझ पर रखो 173 00:10:43,810 --> 00:10:48,190 घड़ी टिक-टिक कर रही है, तो ठहर जाओ 174 00:10:52,402 --> 00:10:55,197 तुम्हें बस इतना करना है कि ठहरना है 175 00:10:55,280 --> 00:10:56,823 बानवे प्रतिशत। 176 00:10:59,743 --> 00:11:00,744 बानवे। 177 00:11:03,664 --> 00:11:04,831 और जैसा कि पता चला, 178 00:11:04,915 --> 00:11:08,669 हम अपने घर का, गाड़ी का और नाव का बीमा साथ करवाकर 179 00:11:08,752 --> 00:11:11,213 लगभग 12 प्रतिशत बचा रहे हैं। 180 00:11:11,296 --> 00:11:12,422 बारह प्रतिशत। 181 00:11:12,506 --> 00:11:16,176 फिर भी बहुत है। लगता है हम बस खर्च ही करते रहते हैं। 182 00:11:17,052 --> 00:11:18,428 वह याद रखना, जेस्सी। 183 00:11:18,512 --> 00:11:21,974 जैसे-जैसे तुम बूढ़े होओगे, अपने पैसों को बचाकर रखना। 184 00:11:22,057 --> 00:11:24,935 या फिर ऐसी नाव मत खरीदना जिसे साल में केवल तीन बार इस्तेमाल करते हो। 185 00:11:30,482 --> 00:11:32,943 अगर बजट एक चिंता का विषय है, शायद मैं मदद कर सकता हूँ। 186 00:11:33,861 --> 00:11:36,446 आपने अपनी महीने की पगार क्या बताई? 187 00:11:36,947 --> 00:11:40,075 जेस्सी। वह निजी सवाल है। 188 00:11:40,868 --> 00:11:42,119 बजट बनाने का पहला कदम है 189 00:11:42,202 --> 00:11:45,289 अपनी महीने की आय की महीने के खर्चे से तुलना करना। 190 00:11:45,372 --> 00:11:47,332 यह पक्का करने के लिए कि आपका खर्च कमाई से ज़्यादा न हो, 191 00:11:47,416 --> 00:11:50,252 जो, आपके नाव के बेकार निवेश को देखते हुए 192 00:11:50,335 --> 00:11:52,004 लगता है कि आप कर रहे हैं। 193 00:11:53,130 --> 00:11:55,507 क्या मैं, क्या आपको और चाय दे दूँ? 194 00:11:56,717 --> 00:11:58,468 धन्यवाद। यह स्वादिष्ट है। 195 00:11:58,552 --> 00:12:02,389 -इसमें शहद है। यह जैविक है। -मुझे जैविक उत्पाद पसंद हैं। 196 00:12:05,601 --> 00:12:06,977 तुम क्या कर रहे हो? 197 00:12:07,060 --> 00:12:09,813 बातें कर रहा हूँ और श्री वॉलेस के चुटकुलों पर हँस रहा हूँ। 198 00:12:09,897 --> 00:12:13,233 हालाँकि, मेरे डेटाबेस के हिसाब से वे ज़्यादा मज़ाकिया नहीं हैं। 199 00:12:13,317 --> 00:12:15,777 तुम उनकी पगार नहीं पूछ सकते, वह अशिष्ट होता है। 200 00:12:15,861 --> 00:12:19,031 श्री वॉलेस को अपने निजी वित्त के प्रबंधन में परेशानी हो रही है। 201 00:12:19,114 --> 00:12:20,657 मैं अलग-अलग विषयों में मदद कर सकता हूँ। 202 00:12:20,741 --> 00:12:23,410 वह नहीं चाहते तुम उन्हें ज्ञान दो। उन्हें बस अपनी नाव के बारे में बात करना पसंद है। 203 00:12:23,493 --> 00:12:26,288 बस मेरे कमरे में चले जाओ। मैं आगे देख लूँगा। 204 00:12:27,748 --> 00:12:28,957 जेस्सी, तुम ठीक हो? 205 00:12:31,793 --> 00:12:33,003 वह कहने के लिए माफ़ी चाहता हूँ। 206 00:12:33,086 --> 00:12:35,214 मैं एक सांख्यिकी पाठ्यक्रम में हूँ और 207 00:12:35,297 --> 00:12:37,799 संख्याएँ बहुत लुभाती हैं। 208 00:12:39,051 --> 00:12:41,887 तो, आपकी नाव का नाम क्या है? 209 00:12:41,970 --> 00:12:43,180 "पैसों का गड्ढा।" 210 00:12:55,108 --> 00:12:56,109 सहायक पूरी तरह सही नहीं है, 211 00:12:56,193 --> 00:12:58,153 पर मुझे अभ्यास के लिए काफ़ी समय मिल रहा है। 212 00:12:58,237 --> 00:13:01,198 पिछली रात मैंने 92 स्कोर किया। 92। 213 00:13:01,281 --> 00:13:04,326 अच्छा है। इसका मतलब सहायक से तुम्हारा काम पूरा हुआ? 214 00:13:04,409 --> 00:13:07,204 विज्ञान मेले में अपनी प्रस्तुति को लेकर मैं थोड़ी घबराई हुई हूँ। 215 00:13:07,704 --> 00:13:09,373 मेरी काफ़ी सारी ग्रेड उस पर निर्भर है। 216 00:13:10,541 --> 00:13:14,753 ख़ैर, तुम्हें उससे कोई करतब करवाना चाहिए, जैसे, आग की बोतलें उछालना। 217 00:13:14,837 --> 00:13:16,129 नहीं। 218 00:13:16,630 --> 00:13:21,718 तुम्हें बस इतना करना है कि एक पल ठहरना है बस अपना समय लो 219 00:13:22,302 --> 00:13:25,806 घड़ी टिक-टिक कर रही है तो ठहर जाओ 220 00:13:25,889 --> 00:13:29,059 तुम्हें बस इतना करना है कि एक पल ठहरना है 221 00:13:29,142 --> 00:13:31,562 अपने हाथ मुझ पर रखो 222 00:13:31,645 --> 00:13:34,940 घड़ी टिक-टिक कर रही है तो ठहर जाओ 223 00:13:35,023 --> 00:13:37,526 तुम्हें बस इतना करना है कि ठहरना है 224 00:13:38,193 --> 00:13:40,612 -छियानवे प्रतिशत। -हाँ! चलो! 225 00:13:42,489 --> 00:13:43,824 मैं बर्बाद हो गया। 226 00:13:56,795 --> 00:13:58,463 मुझे स्टूडियो में अभ्यास करते रहना होगा, 227 00:13:58,547 --> 00:14:00,632 तो तुम्हें मेरी जगह विज्ञान क्लास में जाना होगा। 228 00:14:00,716 --> 00:14:02,801 ठीक है। मुझे क्लास में क्या करना होगा? 229 00:14:02,885 --> 00:14:06,096 कारा के पास वाली मेज़ पर बैठना। नोट्स लिखना। कुछ मत कहना। 230 00:14:06,180 --> 00:14:07,890 चलो। क्लास शुरू हो रही है। 231 00:14:08,473 --> 00:14:11,435 अगर श्री हॉज कोई सवाल पूछें, तब तुम कुछ कह सकते हो। 232 00:14:11,518 --> 00:14:13,896 जो बाकी बच्चे कर रहे हों बस वही करना। 233 00:14:13,979 --> 00:14:16,273 जो बाकी बच्चे कर रहे होंगे मैं वही करूँगा। 234 00:14:16,356 --> 00:14:19,193 और मेरे जाने के बाद कुछ पल रुककर यहाँ से निकलना, ठीक है? 235 00:14:39,713 --> 00:14:43,884 अब, प्लैटिपस एक मोनोट्रीम के रूप में जाना जाता है, 236 00:14:44,968 --> 00:14:48,722 जो एक स्तनपायी है जो अपने बच्चों को जन्म देने के बजाय अंडे देता है। 237 00:14:49,473 --> 00:14:52,601 अब, मोनोट्रीम की केवल एक अन्य ज्ञात प्रजाति है। 238 00:14:52,684 --> 00:14:53,936 क्या कोई बता सकता है वह क्या है? 239 00:14:55,020 --> 00:14:56,188 हाँ, जेस्सी। 240 00:14:56,271 --> 00:14:58,398 वास्तव में मोनोट्रीम की चार अन्य ज्ञात प्रजातियाँ हैं। 241 00:14:59,733 --> 00:15:01,276 केवल एक नहीं, जो कि ग़लत है। 242 00:15:01,360 --> 00:15:03,403 बत्तख के बिल वाले प्लैटिपस के साथ, 243 00:15:03,487 --> 00:15:05,656 इकिडना की चार अलग-अलग प्रजातियाँ हैं। 244 00:15:09,076 --> 00:15:12,246 शायद मुझे सही कर दिया गया है। आगे बढ़ते हैं। 245 00:15:13,580 --> 00:15:14,998 वह क्या था? 246 00:15:15,499 --> 00:15:17,334 मैं बस श्री हॉज के सवालों का जवाब दे रहा हूँ। 247 00:15:18,210 --> 00:15:19,211 सच में? 248 00:15:19,294 --> 00:15:20,671 मुझे पानी पीना है। 249 00:15:37,563 --> 00:15:40,065 110 विज्ञान प्रयोगशाला 250 00:15:45,904 --> 00:15:46,989 मैं समझा सकता हूँ। 251 00:15:48,365 --> 00:15:50,993 जेस्सी, क्या बकवास है? 252 00:15:51,076 --> 00:15:52,369 गुस्सा होने से पहले सुन लो, 253 00:15:52,452 --> 00:15:54,997 यह एक तरह से मज़ेदार है तुम्हारी अपनी ही कृति ने तुम्हें उल्लू बना दिया, है न? 254 00:15:55,080 --> 00:15:59,376 इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता, ठीक है? अगर पकड़े जाते तब तुम क्या करते? 255 00:15:59,459 --> 00:16:02,421 मैं पकड़ा कैसे जाता? यह बिल्कुल मेरे जैसा लगता है। 256 00:16:02,504 --> 00:16:04,298 हाँ, पर यह तुम नहीं हो। 257 00:16:05,090 --> 00:16:08,051 यह एक सहायक है, इसे सब पता है पर इसमें सामाजिक कौशल नहीं है, 258 00:16:08,135 --> 00:16:10,304 जिससे बाकियों को यह गधा दिखता है। 259 00:16:11,221 --> 00:16:15,058 तुमने मुझसे झूठ बोला, तो शायद तुम भी गधे हो। 260 00:16:15,142 --> 00:16:17,644 चलो भी, कारा। बस एक क्लास की बात थी। 261 00:16:18,520 --> 00:16:20,189 मुझे बस ज़्यादा अभ्यास करना था… 262 00:16:20,272 --> 00:16:22,149 और तुमने मुझे बताया नहीं। 263 00:16:22,649 --> 00:16:25,611 यह मेरा प्रोजेक्ट है, जेस्सी। 264 00:16:25,694 --> 00:16:28,113 तुमने इसे उधार लिया था ताकि यह तुम्हारे कमरे में बैठ सके 265 00:16:28,197 --> 00:16:31,241 और तुम्हारे घर के काम कर सके, न कि इसे स्कूल भेजो। 266 00:16:32,242 --> 00:16:33,577 मैं बहुत शर्मिंदा हूँ। 267 00:16:33,660 --> 00:16:37,331 यह बेवकूफ़ी भरा विचार था और अगली बार मैं ज़्यादा सावधान रहूँगा। 268 00:16:37,414 --> 00:16:39,166 तुम्हें लगता है मैं तुम्हें इसे इस्तेमाल करते रहने दूँगी? 269 00:16:40,083 --> 00:16:42,336 कारा, तुम्हें देना होगा। 270 00:16:42,419 --> 00:16:45,506 कल मेरा ऑडिशन है। तुम जानती हो वह मेरे लिए क्या मायने रखता है। 271 00:16:46,173 --> 00:16:47,424 मुझे नहीं पता, ठीक है? 272 00:16:48,091 --> 00:16:50,177 अगर अगली बार हम पकड़े गए तो? 273 00:16:50,260 --> 00:16:51,887 हम दोनों बड़ी मुसीबत में पड़ सकते थे। 274 00:16:51,970 --> 00:16:54,765 और अगर यह ख़राब हो गया, मुझे "एफ़" मिलेगा। 275 00:16:55,265 --> 00:16:57,059 मैं इसे वापस स्कूल नहीं भेजूँगा, कसम से। 276 00:16:57,142 --> 00:17:00,062 यह बस… मैं केवल डांस में ही अच्छा हूँ। 277 00:17:01,230 --> 00:17:03,190 देखो, मैं जानती हूँ तुम बहुत मेहनत कर रहे हो, पर… 278 00:17:03,273 --> 00:17:07,402 बस एक और दिन की बात है। चलो भी। प्लीज़। 279 00:17:13,075 --> 00:17:14,409 ठीक है। 280 00:17:14,992 --> 00:17:19,498 पर तुम, जैसे, ज़िंदगी भर के लिए मेरे कर्ज़दार हो गए हो। 281 00:17:19,580 --> 00:17:21,708 ठीक है। ठीक है, ठीक है, ठीक है। 282 00:17:37,599 --> 00:17:39,059 चौहत्तर प्रतिशत। 283 00:17:39,142 --> 00:17:41,854 तुमने लगातार सातवीं बार यही ग़लती की है। 284 00:17:42,604 --> 00:17:43,564 बहुत मदद कर रहे हो। 285 00:17:43,647 --> 00:17:45,190 तुम्हारे डांस का स्कोर 18 प्रतिशत गिर गया है। 286 00:17:45,274 --> 00:17:46,984 तुम्हें 23 प्रतिशत बढ़ाना होगा 287 00:17:47,067 --> 00:17:49,653 अगर तुम्हें ट्रैविस के 96 प्रतिशत को हराना है। 288 00:17:51,029 --> 00:17:52,447 मैं जानता हूँ। धन्यवाद। 289 00:17:52,531 --> 00:17:56,159 अगर तुम अपने पैरों को सही जगह पर रखो, तो तुम अपना स्कोर काफ़ी बेहतर कर सकते हो। 290 00:17:57,119 --> 00:17:58,787 सच में? मुझे कोई अंदाज़ा नहीं था। 291 00:17:59,580 --> 00:18:01,123 अगर तुम चाहो तो मैं तुम्हारी मदद कर सकता हूँ। 292 00:18:02,457 --> 00:18:03,625 तुम डांस करना जानते हो? 293 00:18:03,709 --> 00:18:06,295 मैं अलग-अलग विषयों में मदद कर सकता हूँ। 294 00:18:06,879 --> 00:18:09,590 ठीक है। अगर तुम सब जानते हो, तो तुम ही क्यों नहीं कर लेते? 295 00:18:17,055 --> 00:18:19,308 खुद कमयाबी हासिल करो पर हमें बड़े होने की ज़रूरत नहीं है 296 00:18:19,391 --> 00:18:21,602 हम हमेशा जवान रह सकते हैं 297 00:18:21,685 --> 00:18:24,897 मैं हज़ार कारण दे सकती हूँ 298 00:18:25,480 --> 00:18:29,818 पर तुम मेहनत कर रहे हो और तुम यह जानते हो 299 00:18:29,902 --> 00:18:35,365 तुम्हें बस इतना करना है कि एक पल ठहरना है बस अपना समय लो 300 00:18:35,449 --> 00:18:38,744 घड़ी टिक-टिक कर रही है तो ठहर जाओ 301 00:18:39,286 --> 00:18:42,497 तुम्हें बस इतना करना है कि एक पल ठहरना है 302 00:18:42,581 --> 00:18:44,833 अपने हाथ मुझ पर रखो 303 00:18:44,917 --> 00:18:48,337 घड़ी टिक-टिक कर रही है तो ठहर जाओ 304 00:18:54,468 --> 00:18:56,261 तुम्हें बस इतना करना है कि ठहरना है 305 00:19:02,100 --> 00:19:03,560 वह एकदम सही स्कोर है। 306 00:19:05,354 --> 00:19:07,064 सौ प्रतिशत। 307 00:19:10,984 --> 00:19:14,488 पता है, जेस्सी, तुमने हमें सच में हैरान कर दिया। 308 00:19:15,489 --> 00:19:17,574 आपको कैसे हैरान किया? 309 00:19:18,075 --> 00:19:19,910 तुम्हें लगता है हमने ध्यान नहीं दिया? 310 00:19:19,993 --> 00:19:23,288 घर के सारे काम करते हो। हर रात अपना कमरा साफ़ करते हो। 311 00:19:23,372 --> 00:19:25,082 सुबह हमारा बिस्तर भी ठीक करते हो। 312 00:19:25,832 --> 00:19:29,670 मैंने किया? मतलब, हाँ। कोई बात नहीं। 313 00:19:30,504 --> 00:19:31,839 हम कह रहे हैं, "बढ़िया काम किया।" 314 00:19:32,422 --> 00:19:34,466 तुम ठीक समय पर स्कूल का काम कर रहे हो, 315 00:19:34,550 --> 00:19:36,552 घर का काम कर रहे हो और साथ ही अपना डांस भी कर रहे हो। 316 00:19:36,635 --> 00:19:37,886 हमें तुम पर गर्व है। 317 00:19:37,970 --> 00:19:40,597 मैंने तो कुछ नहीं किया। वह सहायक ने किया, मैंने नहीं। 318 00:19:40,681 --> 00:19:43,684 सहायक मददगार है, पर वह एक उपकरण है। काम तो तुम ही कर रहे हो। 319 00:19:44,977 --> 00:19:46,478 मुझे अपोलो को घुमाने ले जाना है। 320 00:19:47,646 --> 00:19:49,481 वह कुत्ता है कहाँ? 321 00:19:54,027 --> 00:19:56,280 पता नहीं। शायद अपने कुत्ता-घर में होगा। 322 00:20:02,744 --> 00:20:04,371 अपोलो। श्श! चुप रहो। 323 00:20:05,247 --> 00:20:08,750 कारा। जल्दी आओ। 324 00:20:12,504 --> 00:20:13,797 मुझे यक़ीन नहीं होता। 325 00:20:15,215 --> 00:20:16,383 यह बर्बाद हो गया है। 326 00:20:16,466 --> 00:20:18,177 मुझे पता भी नहीं कि कहाँ से शुरू करूँ। 327 00:20:18,886 --> 00:20:21,138 ख़ैर, तुम्हें लगता है कि कल तक तुम इसे ठीक कर पाओगी? 328 00:20:22,723 --> 00:20:24,308 तुम अब भी आज रात को अभ्यास कर सकते हो। 329 00:20:25,017 --> 00:20:26,935 शायद मैं अगले सौ साल तक अभ्यास करूँ, 330 00:20:27,019 --> 00:20:30,314 तब मुझे एकदम सही स्कोर मिलेगा, पर इसे हर बार 100 प्रतिशत मिलता है। 331 00:20:30,397 --> 00:20:33,609 रुको। यह तुम्हारे लिए नाचने वाला था। 332 00:20:34,401 --> 00:20:37,362 -शानदार विचार है, है न? -असल में, यह चीटिंग जैसा लगता है। 333 00:20:37,446 --> 00:20:39,823 यह मेरे डांस टीम में चयनित होने तक है, बस। 334 00:20:40,574 --> 00:20:44,494 कोई भी, यहाँ तक कि ट्रैविस भी एकदम सही स्कोर को मात नहीं दे सकता। 335 00:20:46,038 --> 00:20:47,122 तुम्हें हुआ क्या है? 336 00:20:47,206 --> 00:20:49,041 तु… तुम्हारा क्या मतलब है? 337 00:20:50,709 --> 00:20:55,005 मतलब यह सब इसलिए था ताकि तुम्हारे पास अभ्यास के लिए और समय हो 338 00:20:55,923 --> 00:20:58,383 और अब तुम ख़ुद डांस भी नहीं करने वाले। 339 00:20:58,467 --> 00:21:03,222 मैंने बेसबॉल, कला और चेस क्लब आज़मा कर देख लिया। 340 00:21:04,139 --> 00:21:07,059 मेरे लिए यही सब कुछ है। मैं तुम्हारी तरह जीनियस नहीं हूँ। 341 00:21:07,976 --> 00:21:11,605 मुझे सच में यह चाहिए। मुझे इसकी ज़रूरत है। 342 00:21:13,315 --> 00:21:15,234 तो प्लीज़ मेरे बारे में कोई राय मत बनाओ। 343 00:21:18,779 --> 00:21:20,697 शायद मैं कोशिश कर सकती हूँ। 344 00:21:21,365 --> 00:21:24,785 धन्यवाद, कारा। तुम सबसे अच्छी हो। 345 00:21:24,868 --> 00:21:26,453 एक बात साफ़ समझ लो। 346 00:21:27,079 --> 00:21:28,163 मुझे यह अच्छा नहीं लग रहा है, 347 00:21:29,039 --> 00:21:30,916 पर मुझे इसे ठीक करना होगा 348 00:21:31,625 --> 00:21:34,461 वरना विज्ञान मेले में देने के लिए मेरे पास कोई प्रोजेक्ट नहीं होगा। 349 00:21:54,898 --> 00:21:56,942 कारा, क्… क्या यह ठीक हो गया? 350 00:21:57,025 --> 00:21:59,611 हाँ। मुझे पूरी रात काम करना पड़ा, पर मैंने कर दिया। 351 00:21:59,695 --> 00:22:00,863 अब कोई गड़बड़ नहीं है। 352 00:22:02,281 --> 00:22:05,784 मुझे विज्ञान के मेले में पहला इनाम मिलेगा। फिर से। 353 00:22:07,953 --> 00:22:09,454 तु… तुम कमाल हो। 354 00:22:10,497 --> 00:22:12,165 मैं सच में हूँ। 355 00:22:12,249 --> 00:22:14,168 वैसे बता दूँ, मुझे अब भी यह पसंद नहीं है, 356 00:22:14,251 --> 00:22:15,919 पर तुम ले लो। 357 00:22:16,795 --> 00:22:19,882 तुम अभी इससे अदला-बदली कर लो। तुम्हारा ऑडिशन शुरू होने वाला है। 358 00:22:22,843 --> 00:22:23,844 हाँ। 359 00:22:42,654 --> 00:22:44,990 खुद कमयाबी हासिल करो पर हमें बड़े होने की ज़रूरत नहीं है 360 00:22:45,073 --> 00:22:47,326 हम हमेशा जवान रह सकते हैं 361 00:22:47,409 --> 00:22:50,537 मैं हज़ार कारण दे सकती हूँ 362 00:22:51,205 --> 00:22:55,542 पर तुम मेहनत कर रहे हो और तुम यह जानते हो 363 00:22:55,626 --> 00:23:01,215 तुम्हें बस इतना करना है कि एक पल ठहरना है बस अपना समय लो 364 00:23:01,298 --> 00:23:04,593 घड़ी टिक-टिक कर रही है तो ठहर जाओ 365 00:23:05,093 --> 00:23:08,055 तुम्हें बस इतना करना है कि एक पल ठहरना है 366 00:23:08,138 --> 00:23:10,557 अपने हाथ मुझ पर रखो 367 00:23:10,641 --> 00:23:14,228 घड़ी टिक-टिक कर रही है तो ठहर जाओ 368 00:23:14,311 --> 00:23:15,896 व्हू-हू! 369 00:23:15,979 --> 00:23:17,356 ऊह 370 00:23:19,316 --> 00:23:20,526 तुम कर लोगे। 371 00:23:23,695 --> 00:23:25,113 तुम्हें बस इतना करना है कि 372 00:23:33,247 --> 00:23:35,791 तुम्हें बस इतना करना है कि ठहरना है 373 00:23:41,672 --> 00:23:43,757 आज तुम सब लोगों ने कमाल कर दिया 374 00:23:43,841 --> 00:23:45,801 और तुम लोगों को ख़ुद पर गर्व होना चाहिए। 375 00:23:45,884 --> 00:23:48,470 उम्मीद करती हूँ कि अगले साल तुम लोग फिर से चयन में हिस्सा लोगे, 376 00:23:48,554 --> 00:23:49,972 पर इस साल के लिए 377 00:23:50,055 --> 00:23:51,890 हमारी महिला डांसर है… 378 00:23:52,808 --> 00:23:54,184 मोनिका। 379 00:23:55,519 --> 00:23:56,895 अच्छा नाची, मोनिका। 380 00:23:58,564 --> 00:24:00,607 और हमारा पुरुष डांसर है… 381 00:24:04,236 --> 00:24:05,404 ट्रैविस। 382 00:24:07,781 --> 00:24:10,284 बहुत अच्छे। बधाई हो, डांसर। 383 00:24:11,410 --> 00:24:12,703 बहुत अच्छे, ट्रैविस। 384 00:24:13,370 --> 00:24:16,373 बधाई हो, ट्रैविस। तुम इसके हक़दार हो। 385 00:24:16,456 --> 00:24:18,667 धन्यवाद। काश अगले साल तुम टीम में आ जाओ। 386 00:24:18,750 --> 00:24:19,751 तुम सच में बहुत अच्छे हो। 387 00:24:25,799 --> 00:24:27,885 मुझे लगा तुम सहायक का इस्तेमाल करने वाले थे। 388 00:24:28,385 --> 00:24:30,345 नहीं कर पाया। तुम सही थी। 389 00:24:30,429 --> 00:24:33,056 अगर मैं उस तरह से डांस टीम में चयनित होता, तो वह चीटिंग कहलाती। 390 00:24:34,183 --> 00:24:36,643 ख़ैर, मुझे लगता है कि तुमने सही किया। 391 00:24:38,604 --> 00:24:39,771 तुम ठीक हो? 392 00:24:39,855 --> 00:24:42,733 असल में, मैं बहुत अच्छा हूँ। 393 00:24:43,817 --> 00:24:45,360 -सच में? -हाँ। 394 00:24:45,444 --> 00:24:47,404 मैंने इससे बेहतर डांस पहले कभी नहीं किया। 395 00:24:49,239 --> 00:24:51,283 चलो। चलकर पिज़्ज़ा खाते हैं। 396 00:24:51,366 --> 00:24:53,869 मैं, तुम और सहायक। 397 00:24:55,245 --> 00:24:56,914 ठीक है, पर तुम अब भी मेरे कर्ज़दार हो। 398 00:24:56,997 --> 00:25:00,000 मुझे विज्ञान मेले की मेरी प्रस्तुति के लिए बहुत सी मदद चाहिए। 399 00:25:00,083 --> 00:25:01,543 वादा रहा। 400 00:25:03,545 --> 00:25:06,632 और इसलिए, सामान्य सापेक्षता का मेरा सिद्धांत 401 00:25:06,715 --> 00:25:11,386 गुरुत्वाकर्षण को बल के बजाय अंतरिक्ष-समय के गुण के रूप में वर्णित करता है। 402 00:25:11,887 --> 00:25:13,263 और आगे, कि… 403 00:25:13,347 --> 00:25:15,599 यह प्रभावशाली काम है, कारा। 404 00:25:15,682 --> 00:25:16,683 धन्यवाद। 405 00:25:16,767 --> 00:25:20,103 पता है, आइंस्टाइन ने शायद कहा होगा कि सभी चीजें सापेक्ष हैं, 406 00:25:20,187 --> 00:25:24,566 लेकिन मुझे लगता है हम सुरक्षित रूप से कह सकते हैं तुम्हारा काम उत्कृष्ट है। 407 00:25:25,359 --> 00:25:28,779 असल में, आइंस्टाइन ने कभी नहीं कहा था कि सभी चीजें सापेक्ष हैं, 408 00:25:28,862 --> 00:25:30,948 और उनका सिद्धांत ऊर्जा, 409 00:25:31,031 --> 00:25:33,450 द्रव्यमान, दूरी और गति के सापेक्ष होने के संदर्भ में था, 410 00:25:33,534 --> 00:25:36,995 किसी व्यक्ति की राय व्यक्तिपरक होने के संदर्भ में नहीं। 411 00:25:37,079 --> 00:25:40,165 जो, एक शिक्षक के रूप में, आपको अंतर पता होना चाहिए। 412 00:26:41,810 --> 00:26:43,812 उप-शीर्षक अनुवादक: प्रसून