1 00:00:53,053 --> 00:00:54,388 मैं तुमसे बात नहीं करना चाहती 2 00:01:05,649 --> 00:01:08,652 ब्लैक बर्ड 3 00:01:16,618 --> 00:01:19,621 आगामी प्रस्तुति एक सत्य कहानी द्वारा प्रेरित है 4 00:01:21,748 --> 00:01:25,919 वॉबैश, इंडियाना 5 00:02:06,627 --> 00:02:09,045 और इसलिए हम आज यहाँ आए हैं, 6 00:02:09,630 --> 00:02:13,884 अपने भाई के लिए प्रार्थना करने जिसका शरीर यहाँ विश्राम कर रहा है। 7 00:02:13,967 --> 00:02:17,679 वह मृत्यु से जीवन की ओर प्रभु यीशु के सान्निध्य में चला गया है, 8 00:02:18,472 --> 00:02:22,476 जो अपनी मौत के बाद पुनर्जीवित हो उठे थे… 9 00:02:24,144 --> 00:02:26,647 और उसे उसके सभी पापों से मुक्ति मिल गई है। 10 00:02:27,689 --> 00:02:34,238 और हम प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर स्वर्ग के सभी संतों के बीच उसका स्वागत करें। आमीन। 11 00:02:34,821 --> 00:02:36,073 आमीन। 12 00:03:46,852 --> 00:03:48,061 उठ जाओ, लैरी। 13 00:03:50,147 --> 00:03:53,192 -गैरी क्यों नहीं आ सकता? -हाँ, मैं क्यों नहीं आ सकता? 14 00:03:53,275 --> 00:03:55,277 क्योंकि गैरी बिस्तर गीला नहीं करता। 15 00:03:55,360 --> 00:03:57,237 उठ कर बाहर आओ। चलो। 16 00:04:11,084 --> 00:04:15,506 कैन्ककी, इलिनॉय 17 00:04:34,441 --> 00:04:35,442 हैलो, बेटा। 18 00:04:36,068 --> 00:04:37,152 हैलो, डैडी। 19 00:04:38,612 --> 00:04:40,113 तुम अभी भी यह करना चाहते हो? 20 00:04:43,575 --> 00:04:44,785 आप काम में व्यस्त थे? 21 00:04:45,702 --> 00:04:46,870 मेरी पाली अभी ख़त्म हुई है। 22 00:04:48,372 --> 00:04:49,581 आप थके नहीं हुए? 23 00:04:50,499 --> 00:04:51,500 मैं ठीक हूँ। 24 00:04:52,918 --> 00:04:54,336 ठीक है, उठ जाओ। 25 00:05:08,141 --> 00:05:10,185 यह लो! अच्छा एडजस्टमेंट किया, जिमी। 26 00:05:10,936 --> 00:05:12,437 अलाबामा, पकड़ो! 27 00:05:13,897 --> 00:05:16,817 पकड़ लिया। थोड़ा तेज़ मुड़ा करो। ठीक है, जिम? 28 00:05:16,900 --> 00:05:18,861 थोड़ा दूर जाना। दाएँ मुड़ो, जाओ! 29 00:05:20,904 --> 00:05:23,407 टचडाउन, जिमी कीन! 30 00:05:24,867 --> 00:05:26,702 ऐलिफ़ेंट, छः, चार। पकड़ो। 31 00:05:27,202 --> 00:05:28,829 सेट। पकड़ो। 32 00:05:30,539 --> 00:05:31,957 जिराफ़, छः, चार। 33 00:05:38,589 --> 00:05:40,424 -नहीं। -मैंने तुम्हें पकड़ लिया। 34 00:05:47,848 --> 00:05:49,474 मुझे कॉर्वेट पसंद हैं। 35 00:05:52,561 --> 00:05:54,855 जब तुम एनएफ़एल में ले लिए जाओगे। 36 00:05:57,733 --> 00:06:00,027 मैं ग्रेमलिन लेने के बारे में सोच रहा था 37 00:06:00,110 --> 00:06:02,613 जिसके पीछे वह चीज़ होती है जो ऊपर उठ जाती है? 38 00:06:03,614 --> 00:06:05,199 उसे हैचबैक कहते हैं। 39 00:06:05,282 --> 00:06:06,450 हाँ, वह वाली। 40 00:06:11,455 --> 00:06:12,456 ग्रेमलिन। 41 00:06:13,957 --> 00:06:16,168 एक रेसिंग वाली धारी के साथ, यह मेरा वादा है। 42 00:06:17,836 --> 00:06:20,005 ग्रेमलिन। मैं तुम्हें बताता हूँ, ग्रेमलिन। 43 00:07:08,345 --> 00:07:10,347 गॅटीस्बर्ग 44 00:07:12,099 --> 00:07:13,225 फ़ौज 45 00:07:27,781 --> 00:07:28,782 स्थानीय समाचार 46 00:07:28,866 --> 00:07:31,368 स्थानीय सप्ताहांत के नाटक में इतिहास जीवंत हो उठा 47 00:07:39,376 --> 00:07:41,670 द सैन्टेनियल हिस्ट्री ऑफ़ द सिविल वॉर 48 00:07:44,214 --> 00:07:46,008 ब्रूस कैटन नेवर कॉल रिट्रीट 49 00:07:46,091 --> 00:07:47,718 ब्रूस कैटन द कमिंग फ़्यूरी 50 00:07:47,801 --> 00:07:49,720 ब्रूस कैटन टैरीबल स्विफ़्ट स्वॉर्ड 51 00:09:03,293 --> 00:09:04,461 हॉट रॉड 52 00:09:09,842 --> 00:09:11,635 पेंटहाउस 53 00:09:11,718 --> 00:09:12,970 अपने जीवन को प्रभावशाली ढंग से परिवर्तित करो? 54 00:09:16,306 --> 00:09:18,016 अपने जीवन को प्रभावशाली ढंग से परिवर्तित करो? 55 00:09:21,728 --> 00:09:23,188 मारो मारो 56 00:09:31,947 --> 00:09:33,532 मुझे चीखें सुनाई दे रही हैं क्लिटोरिस काटो 57 00:09:36,743 --> 00:09:38,954 आ जाओ जान बिखर मत जाना 58 00:10:10,819 --> 00:10:11,820 हैलो, दोस्त। 59 00:10:12,946 --> 00:10:14,156 हैलो। 60 00:10:14,239 --> 00:10:15,240 तुम कहाँ थे? 61 00:10:17,075 --> 00:10:19,912 -तुम जानते हो… -नहीं, मैं नहीं जानता। 62 00:10:19,995 --> 00:10:21,246 तभी तो पूछ रहा हूँ। 63 00:10:22,206 --> 00:10:23,498 खाना खा कर आया हूँ। 64 00:10:25,250 --> 00:10:29,546 तो, तुम्हारा बाप कोई चीज़ नहीं ला पाया। है ना? 65 00:10:30,756 --> 00:10:31,840 दुर्भाग्यवश, हाँ। 66 00:10:34,384 --> 00:10:35,761 तुम्हारा रास्ता नहीं रोकना चाहता था। 67 00:10:36,803 --> 00:10:39,890 -नहीं, कोई बात नहीं। -नहीं। अंदर आ जाओ। 68 00:11:03,664 --> 00:11:05,624 तो तुम कह रहे हो कोई पैसा नहीं बचा? 69 00:11:08,043 --> 00:11:09,044 उन्होंने सब ख़र्च कर दिया। 70 00:11:10,754 --> 00:11:13,507 साला आदमी ऐसा तोहफ़ा है जो देता ही रहता है, हँ? 71 00:11:17,094 --> 00:11:20,973 बाहर वे लोग अपना पैसा माँग रहे हैं। अब मैं क्या करूँ, जिम? 72 00:11:22,850 --> 00:11:24,017 मैंने कोशिश की थी, श्री कार्टर। 73 00:11:28,105 --> 00:11:30,899 अगर तुम कह रहे हो तुमने कोशिश की, मैं तुम्हारी बात मान लेता हूँ। 74 00:11:33,443 --> 00:11:36,363 -आशा तो यही है। -काश हम एक-दूसरे को थोड़े ज़्यादा समय से जानते। 75 00:11:37,322 --> 00:11:39,533 तो मुझे तुम्हारे चरित्र के बारे में बेहतर पता होता। 76 00:11:42,452 --> 00:11:43,704 मैं जो कर सकता था, मैंने किया। 77 00:12:02,890 --> 00:12:05,809 दंगा शांति 78 00:12:17,404 --> 00:12:18,572 क्या कहा? 79 00:12:24,244 --> 00:12:28,540 जब सब कुछ इतना शांत होता है तो इसे "दंगा शांति" कहते हैं। 80 00:12:29,124 --> 00:12:32,002 जैसे तूफ़ान आने से पहले वाली शांति। 81 00:12:34,546 --> 00:12:35,797 सच में? 82 00:12:35,881 --> 00:12:36,882 हाँ। 83 00:12:38,258 --> 00:12:41,386 हाँ, या इसका सिर्फ़ यह मतलब है कि सब शांत है। 84 00:12:42,221 --> 00:12:43,722 तुमने यहाँ किसी को आते देखा क्या? 85 00:12:49,186 --> 00:12:50,187 नहीं। 86 00:12:52,481 --> 00:12:53,524 कुछ ग़ायब है क्या? 87 00:12:55,400 --> 00:12:56,985 कुछ ग़ायब क्यों होगा? 88 00:13:03,200 --> 00:13:05,702 मुझे अगर लगता मेरे कमरे में कोई आया है 89 00:13:06,912 --> 00:13:08,580 तो मुझे चिंता होती कि कोई कुछ ले गया है। 90 00:13:09,122 --> 00:13:13,585 मुझे ऐसी कोई चिंता नहीं कि मेरे कमरे में कोई आया है। 91 00:13:15,212 --> 00:13:16,213 नहीं? 92 00:13:16,755 --> 00:13:17,923 अरे, नहीं। 93 00:13:20,551 --> 00:13:22,845 तो फिर तुमने यह क्यों पूछा कि मैंने किसी को यहाँ आते देखा क्या? 94 00:15:08,867 --> 00:15:10,827 तुम मुझे इस तरह क्यों देख रहे हो? 95 00:15:14,873 --> 00:15:16,416 मैं तुम्हें किसी तरह नहीं देख रहा। 96 00:15:17,251 --> 00:15:18,460 जैसे कि तुम मुझे जानते हो। 97 00:15:20,379 --> 00:15:23,340 लैरी, यह क्या बकवास है? 98 00:15:23,882 --> 00:15:24,883 यह क्या कोई सवाल है? 99 00:15:24,967 --> 00:15:27,886 क्योंकि तुम यह चीज़ बहुत करते हो। तुम बहुत सवाल पूछते हो। 100 00:15:30,347 --> 00:15:31,557 तुम्हें हुआ क्या है? 101 00:15:36,353 --> 00:15:37,688 यह एक सवाल था। 102 00:15:40,315 --> 00:15:41,316 ठीक है, लैरी। 103 00:15:41,817 --> 00:15:43,318 ठीक है, क्या? 104 00:15:43,986 --> 00:15:48,115 मैं यहाँ से जा रहा हूँ। तुम्हारी जो इच्छा हो, तुम करो। 105 00:15:51,994 --> 00:15:53,161 रुको, जिमी। 106 00:16:11,889 --> 00:16:15,225 जब संदेह होता है, तो कोई संदेह नहीं होता। 107 00:16:18,145 --> 00:16:19,563 इसका क्या मतलब है? 108 00:16:19,646 --> 00:16:21,273 यह गैरी कहता है। 109 00:16:21,857 --> 00:16:24,401 उसने यह एक दोस्त से सुना था जिसने कुवैत को आज़ाद करवाया था। 110 00:16:26,528 --> 00:16:28,697 अगर तुम्हें लगता है कि शायद तुम ख़तरे में हो… 111 00:16:31,617 --> 00:16:32,951 तो तुम वाक़ई ख़तरे में हो। 112 00:16:39,124 --> 00:16:40,501 कुछ होने वाला है। 113 00:16:41,460 --> 00:16:45,255 ऐमसीऐफ़पी 114 00:16:45,339 --> 00:16:46,423 क्या? 115 00:16:46,507 --> 00:16:49,259 पता नहीं पर कुछ बुरा होने वाला है। तुम्हें ऐसा नहीं लगता? 116 00:17:06,151 --> 00:17:08,194 वह पहले जो कहा, उसके लिए माफ़ करना। 117 00:17:08,819 --> 00:17:09,820 कभी-कभी मैं… 118 00:17:11,198 --> 00:17:12,199 तुम क्या? 119 00:17:16,161 --> 00:17:17,162 घबरा जाता हूँ। 120 00:17:18,372 --> 00:17:19,373 या जो भी कहना चाहो। 121 00:17:21,165 --> 00:17:24,086 -तुम समझ रहे हो? -नहीं, लैरी। मैं नहीं समझ रहा। 122 00:17:26,839 --> 00:17:30,050 जिमी, मुझे पता है तुम नाराज़ हो। 123 00:17:30,133 --> 00:17:31,635 मैं नाराज़ नहीं हूँ। 124 00:17:33,720 --> 00:17:36,431 मैं बस… तुम्हारा कुछ समझ में नहीं आता। पल में तोला, पल में माशा। 125 00:18:09,798 --> 00:18:11,258 उसे खुला रखो। 126 00:18:35,365 --> 00:18:36,450 भाड़ में जा! 127 00:19:01,141 --> 00:19:03,602 सभी कैदी, अपनी-अपनी कोठरी में वापस जाओ। 128 00:19:03,685 --> 00:19:04,978 हम लॉकडाउन कर रहे हैं। 129 00:19:10,984 --> 00:19:14,863 सावधान। लॉकडाउन हो रहा है। सावधान। लॉकडाउन हो रहा है। 130 00:19:15,739 --> 00:19:19,326 कैदियों, अपनी-अपनी कोठरी में वापस जाओ! पूरा लॉकडाउन होगा। 131 00:19:24,706 --> 00:19:26,792 नंबर 89304, केंद्रीय कमान को रिपोर्ट करो। 132 00:20:02,327 --> 00:20:04,580 मेस हॉल में कोई चिल्लाना नहीं कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं कोई गाली-गलौज नहीं 133 00:20:11,837 --> 00:20:12,921 जिमी? 134 00:20:16,383 --> 00:20:17,634 जिमी, तुम वहाँ हो? 135 00:20:26,727 --> 00:20:27,895 क्या हुआ, लैरी? 136 00:20:30,814 --> 00:20:33,775 क्या तुम अभी भी मुझसे ग़ुस्सा हो? 137 00:20:39,990 --> 00:20:41,617 मैं तुमसे कभी भी ग़ुस्सा नहीं था, लैरी। 138 00:20:44,453 --> 00:20:46,455 मुझे लगता है तुम थे। 139 00:20:50,042 --> 00:20:52,336 सिर्फ़ इसलिए कि तुम्हें लगता है, उससे कोई बात सच नहीं हो जाती। 140 00:20:57,549 --> 00:20:58,550 हाँ। 141 00:21:02,012 --> 00:21:05,224 दोस्त? जिमी, दोस्त? 142 00:21:07,768 --> 00:21:08,769 क्या? 143 00:21:10,812 --> 00:21:11,939 हम फिर से दोस्त हैं? 144 00:21:29,957 --> 00:21:30,958 हाँ। 145 00:21:34,169 --> 00:21:35,212 बेशक़, लैरी। 146 00:21:37,923 --> 00:21:38,924 हम दोस्त हैं। 147 00:21:49,268 --> 00:21:50,269 क्या हुआ? 148 00:21:54,565 --> 00:21:56,650 मैं अपने दोस्तों का ध्यान रखता हूँ। 149 00:22:26,763 --> 00:22:28,015 श्री होल्ट? 150 00:22:28,098 --> 00:22:29,600 हाँ, अपराधी हॉल? 151 00:22:29,683 --> 00:22:32,144 क्या हमें एक-दो पाइपें मिल सकती हैं, श्री होल्ट? 152 00:22:32,227 --> 00:22:34,313 इसका जवाब न है, अपराधी हॉल। 153 00:22:35,856 --> 00:22:37,357 क्या मैं पूछ सकता हूँ, क्यों? 154 00:22:37,441 --> 00:22:40,527 क्योंकि उससे कोई किसी का गला घोंट सकता है, अपराधी। 155 00:22:42,279 --> 00:22:43,405 तुम्हारे पास जो है, उसी से काम करो। 156 00:22:46,909 --> 00:22:49,953 ठीक है। हम सबसे पहले कचरे की बड़ी चीज़ों को इकट्ठा करेंगे। 157 00:22:50,037 --> 00:22:53,582 जहाँ कहीं भी ज़मीन पर तुम्हें तेल गिरा दिखे या महसूस हो, 158 00:22:53,665 --> 00:22:57,669 उस पर थोड़ा सर्फ़ डाल देना पर अभी उसे साफ़ मत करना। 159 00:22:57,753 --> 00:23:00,130 हम सारा कचरा पहले उधर पूर्वी कोने में इकट्ठा कर देंगे। 160 00:23:00,214 --> 00:23:01,215 डॉनी। 161 00:23:04,134 --> 00:23:05,135 डॉनी? 162 00:23:06,637 --> 00:23:10,265 हैलो। सारे काँच के टुकड़े इस झाड़ू से साफ़ कर दो 163 00:23:10,349 --> 00:23:13,310 ताकि कचरा इकट्ठा करते समय हमारे हाथ न कट जाएँ। 164 00:23:14,686 --> 00:23:15,854 तुम यह कर लोगे? 165 00:23:15,938 --> 00:23:17,272 हाँ, लैरी। 166 00:23:17,856 --> 00:23:19,024 चलो फिर आगे बढ़ो, यार। 167 00:23:19,525 --> 00:23:22,945 चलो। काम शुरू करें, दोस्तों। 168 00:23:25,197 --> 00:23:26,365 दस्ताने वगैरह पहन लो। 169 00:23:33,038 --> 00:23:36,500 सुनो, दोस्तों। यह आगे का हिस्सा भूल मत जाना, अच्छा? 170 00:23:37,501 --> 00:23:40,254 गिरे हुए खाने की चिंता मत करो। उसे भी झाड़ू से साफ़ कर देंगे। 171 00:23:40,337 --> 00:23:41,755 बस, बड़ी-बड़ी चीज़ें उठा लो। 172 00:23:43,215 --> 00:23:45,259 जिमी, यह वैसे मज़ेदार है, है ना? 173 00:23:45,342 --> 00:23:47,469 तुम इस छोर पर उसके साथ काम करोगे? 174 00:23:47,553 --> 00:23:49,054 ठीक है, एक, दो, तीन। 175 00:23:49,596 --> 00:23:51,807 यहाँ बहुत फिसलन है। बहुत ख़ून फैला हुआ है। ध्यान से काम करना। 176 00:23:51,890 --> 00:23:55,894 दोस्तों, हम… सज्जनों, सारे कप अभी भी नीचे बिखरे पड़े हैं। 177 00:23:56,520 --> 00:23:59,565 वह सब कप उठा लो। नीचे कैसा दिखाई दे रहा है? 178 00:23:59,648 --> 00:24:00,649 ठीक ही है। 179 00:24:01,525 --> 00:24:06,321 दोस्तों, हम पहले झाड़ू लगाएँगे और फिर पोंछा करेंगे। 180 00:24:06,989 --> 00:24:08,615 पर हमें स्प्रे करने के लिए कुछ बोतलें चाहिए। 181 00:24:11,410 --> 00:24:13,036 हमें पट्टी वाले चाकू चाहिए। 182 00:24:13,120 --> 00:24:14,830 वे हमें पट्टी वाले चाकू नहीं देंगे। 183 00:24:17,457 --> 00:24:21,587 ज़्यादा कड़े धब्बों पर हम स्प्रे करके एक घंटे के लिए छोड़ देंगे। 184 00:24:22,087 --> 00:24:23,964 फिर साफ़ करने पर वे शायद आराम से निकल जाएँगे। 185 00:24:25,257 --> 00:24:28,760 उसके बाद हम तेल साफ़ करेंगे। 186 00:24:32,639 --> 00:24:33,932 तुमने यह काम कैसे शुरू किया? 187 00:24:36,185 --> 00:24:37,186 सफ़ाई का? 188 00:24:39,771 --> 00:24:40,772 हाई स्कूल में। 189 00:24:42,983 --> 00:24:46,361 स्कूल के बाद मैं शहर में पशुओं के चारे की एक दुकान पर काम करता था। 190 00:24:47,487 --> 00:24:50,741 और उसके बाद मैंने चिकित्सीय चीज़ों की एक दुकान पर नौकरी की। 191 00:24:51,783 --> 00:24:52,784 तुम क्या करते थे? 192 00:24:54,536 --> 00:24:55,579 हाई स्कूल में? 193 00:24:55,662 --> 00:24:57,289 अपना ख़र्च निकालने के लिए, हाँ। 194 00:24:59,041 --> 00:25:00,292 चरस बेचता था। 195 00:25:02,920 --> 00:25:05,547 मुझे नहीं लगता मेरे हाई स्कूल में चरस था। 196 00:25:05,631 --> 00:25:09,176 लैरी, अगर तुम अमरीका में थे तो चरस ज़रूर होगा। 197 00:25:09,760 --> 00:25:14,223 पर वॉबैश बहुत सीधी-सादी जगह थी। वह उस जगह जैसी थी जहाँ ओपी रहता था। 198 00:25:16,433 --> 00:25:17,434 मेबैरी। 199 00:25:18,977 --> 00:25:20,687 हाँ, या, वैसी जहाँ ओपी रहता था। 200 00:25:23,815 --> 00:25:25,359 हमारे यहाँ कोई अपराध नहीं होते थे। 201 00:25:26,527 --> 00:25:28,779 हम जैसे पुराने समय में ही जी रहे थे, समझ रहे हो? 202 00:25:32,032 --> 00:25:35,494 शराब की दुकानें, दो चोटियों में लड़कियाँ। 203 00:25:40,457 --> 00:25:42,084 उसका नाम था टैनर्स ग्रोसर। 204 00:25:43,335 --> 00:25:45,254 सब लोग सफ़ेद हैट पहनते थे। 205 00:25:45,337 --> 00:25:47,673 और सारे उपकरण, सभी खाने की अलमारियाँ 206 00:25:47,756 --> 00:25:48,966 सब चमकती थीं। 207 00:25:51,760 --> 00:25:53,637 और मुख्य सड़क, बाप रे। 208 00:25:53,720 --> 00:25:57,307 डिपार्टमेंट स्टोर और मिठाईयों की दुकानों की कतारें लगी पड़ी थीं। 209 00:25:57,391 --> 00:25:58,892 मिठाईयों की दुकानें याद हैं? 210 00:26:01,436 --> 00:26:04,982 और अच्छे-अच्छे लोग फ़ुटपाथ बुहारते थे, 211 00:26:05,065 --> 00:26:08,235 सब एक-दूसरे को हैलो कहते थे। 212 00:26:11,071 --> 00:26:13,490 हमारे हाई स्कूल के लॉन एकदम हरे थे। 213 00:26:15,117 --> 00:26:18,704 मैंने वैसा हरा न उससे पहले कभी देखा और न उसके बाद। 214 00:26:21,331 --> 00:26:25,752 और वहाँ दुनिया की सबसे सुंदर चियरलीडर थीं। 215 00:26:30,549 --> 00:26:32,467 क्या दुनिया थी वह, जेम्स। 216 00:26:35,012 --> 00:26:37,055 क़ब्रिस्तान में रहने के बावजूद भी। 217 00:26:45,105 --> 00:26:46,565 तुम बचपन में क़ब्रिस्तान में रहते थे? 218 00:26:47,816 --> 00:26:50,277 अरे, हाँ। बिल्कुल। 219 00:26:50,903 --> 00:26:54,198 तुम्हें हैरानी होगी कि उस तरह की जगह पर भी तुम कितने मज़े कर सकते हो 220 00:26:55,699 --> 00:27:00,662 अगर तुम क़ब्र के पत्थर देखना छोड़कर केवल खेत और पेड़ देखो। 221 00:27:03,207 --> 00:27:04,708 इस तरह से तो मैंने कभी सोचा ही नहीं। 222 00:27:06,877 --> 00:27:09,171 वैसे, बचपन बिताने के लिए वह अच्छा तरीका था। 223 00:27:50,963 --> 00:27:55,843 ख़ुश रहना तुम्हारा चयन होता है। तुम्हें ऐसा नहीं लगता, जेम्स? 224 00:28:13,777 --> 00:28:14,778 कभी-कभी। 225 00:28:14,862 --> 00:28:16,196 मैं कहूँगा ख़ुश रहना तुम्हारा चयन होता है 226 00:28:16,280 --> 00:28:19,157 क्योंकि मुझे लगता है मेरे माता-पिता ख़ुश नहीं थे। 227 00:28:20,367 --> 00:28:22,369 उसके कारण उन्होंने अपनी ज़िंदगी ख़राब कर ली थी। 228 00:28:24,538 --> 00:28:26,415 वह देखना कभी-कभी बहुत मुश्किल होता था। 229 00:28:32,796 --> 00:28:33,922 तुम्हारा बचपन कैसा बीता? 230 00:28:39,094 --> 00:28:42,472 मैं ख़ुशकिस्मत था। मेरे पिता बहुत अच्छे थे। 231 00:28:43,390 --> 00:28:48,729 मेरा कभी कोई अच्छा दोस्त नहीं बना क्योंकि मेरे पास हमेशा मेरे पिता थे। 232 00:29:56,880 --> 00:29:58,882 कराटे 233 00:30:16,275 --> 00:30:17,776 क्योंकि तुम पूरी रात बाहर रहती हो। 234 00:30:18,694 --> 00:30:22,114 -तुम कभी यहाँ नहीं होते। -क्योंकि मैं काम करता हूँ। 235 00:30:22,197 --> 00:30:24,283 -क्या लगता है मैं क्या करती हूँ? -पता नहीं। 236 00:30:24,366 --> 00:30:26,994 तुम क्या करती हो, लिन? तुम करती क्या हो? 237 00:30:27,077 --> 00:30:28,912 -भाड़ में जाओ। -तुम भाड़ में जाओ। 238 00:30:30,998 --> 00:30:33,584 हाथ उठाया है तो मार भी लो। 239 00:30:33,667 --> 00:30:37,588 बहादुर मर्द। बहादुर पुलिस वाला जिससे कोई काम नहीं होता। 240 00:30:39,256 --> 00:30:40,591 यह ठीक है! 241 00:30:42,050 --> 00:30:44,761 बच्चे की तरह चीज़ें तोड़ो। 242 00:30:45,971 --> 00:30:47,389 भाड़ में जाओ, लिन! 243 00:30:51,560 --> 00:30:52,561 डैडी? 244 00:31:14,875 --> 00:31:19,505 तुम्हारे पिता ने तुम्हारे साथ जो समय बिताया, क्या उससे कुछ फ़ायदा हुआ? 245 00:31:22,883 --> 00:31:25,344 क्या तुम फ़ुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी थे? 246 00:31:27,471 --> 00:31:30,641 मेरे हाई स्कूल में 15 सालों से मेरे जितना अच्छा खिलाड़ी कोई नहीं था। 247 00:31:30,724 --> 00:31:33,810 और उस लड़के को यूएससी में स्कॉलरशिप मिली थी। 248 00:31:37,231 --> 00:31:40,317 कभी-कभी तुम मुझे गैरी की इतनी याद दिलाते हो, मेरे दाँतों में दर्द होने लगता है। 249 00:31:42,819 --> 00:31:44,905 तुम दोनों इतनी बड़ी-बड़ी बातें करते हो। 250 00:32:03,215 --> 00:32:04,216 मैंने झूठ बोला था। 251 00:32:06,218 --> 00:32:07,219 तुमने क्या? 252 00:32:07,302 --> 00:32:08,846 मैं बैकअप खिलाड़ी था। 253 00:32:09,429 --> 00:32:12,933 चारों साल, मैंने बेंच पर बैठे रह कर ही बिताए। 254 00:32:16,061 --> 00:32:17,604 पर तुम टीम में तो शामिल हुए। 255 00:32:17,688 --> 00:32:19,189 टीम में तो बहुत से लोग शामिल हो जाते हैं। 256 00:32:20,023 --> 00:32:23,277 नहीं, जेम्स, तुम टीम में शामिल हुए। यह एक उपलब्धि है। 257 00:32:25,362 --> 00:32:26,864 तुमने इस बारे में झूठ क्यों बोला? 258 00:32:28,282 --> 00:32:29,449 तुम जानते हो ना कैसा होता है। 259 00:32:29,533 --> 00:32:30,784 मैं नहीं जानता। 260 00:32:31,285 --> 00:32:32,452 छोड़ो। 261 00:32:32,536 --> 00:32:34,872 लड़के दूसरे लड़कों को प्रभावित करने के लिए 262 00:32:34,955 --> 00:32:38,834 ऐसी कहानियाँ सुनाते हैं जो उन्हें वास्तविकता से कहीं अधिक महान दिखलाए। 263 00:32:39,918 --> 00:32:40,919 क्यों? 264 00:32:43,297 --> 00:32:45,048 ताकि वे उन्हें पसंद करें? पता नहीं। 265 00:33:00,480 --> 00:33:02,858 अगर तुम्हारे पास कोई पालतू चूज़ा हो, क्या तुम उसे खा पाओगे? 266 00:33:06,486 --> 00:33:07,696 पालतू चूज़ा कौन रखता है? 267 00:33:08,197 --> 00:33:11,116 पता नहीं। मुझे लगता है शायद कुछ लोग रखते होंगे। 268 00:33:11,200 --> 00:33:12,910 और मुझे लगता है कोई नहीं रखता। 269 00:33:12,993 --> 00:33:14,244 पर अगर तुम्हारे पास हो? 270 00:33:14,828 --> 00:33:15,954 मैं नहीं खाऊँगा। 271 00:33:18,290 --> 00:33:21,752 मैं खा लूँगा। मैं एक पालतू चूज़ा रखूँगा और उसे खा लूँगा। 272 00:33:25,339 --> 00:33:26,673 तुम अपने पालतू जानवर को खा लोगे? 273 00:33:28,300 --> 00:33:29,801 हाँ, वह माँस ही तो है। 274 00:33:29,885 --> 00:33:33,597 हम सब बस माँस ही तो हैं। 275 00:33:35,724 --> 00:33:37,226 मैं अपने पालतू कुत्ते को भी खा जाऊँ। 276 00:33:47,194 --> 00:33:48,195 तुमने खाया है? 277 00:33:48,695 --> 00:33:49,696 क्या? 278 00:33:50,280 --> 00:33:51,615 अपने कुत्ते को खाया है? 279 00:33:52,699 --> 00:33:55,327 बचपन में हमें पालतू जानवर रखने की इजाज़त नहीं थी। 280 00:33:56,662 --> 00:33:58,121 शायद अच्छा हुआ। 281 00:33:58,830 --> 00:34:02,042 पर एक पालतू जानवर और खाने में क्या फ़र्क है? 282 00:34:04,044 --> 00:34:06,922 लोग पालतू चूज़े या पालतू गायें नहीं रखते। 283 00:34:07,005 --> 00:34:08,257 वे पालतू मछलियाँ रखते हैं। 284 00:34:09,341 --> 00:34:11,051 पिल्ला इन सबसे अलग कैसे है? 285 00:34:12,928 --> 00:34:14,304 कोई भी पिल्ले को मारकर नहीं खाता। 286 00:34:19,601 --> 00:34:21,687 "कोई भी पिल्ले को मारकर नहीं खाता।" 287 00:34:23,355 --> 00:34:25,899 अरे, कैदियों। यह कोई डेट नहीं चल रही। 288 00:34:26,440 --> 00:34:28,777 अपना काम करो और हँसी-मज़ाक बंद करो। 289 00:34:34,491 --> 00:34:35,826 सुनो। 290 00:34:39,329 --> 00:34:41,248 हमें बचपन में पालतू जानवर रखने की इजाज़त इसलिए नहीं थी 291 00:34:41,331 --> 00:34:46,503 क्योंकि मेरे डैडी कहते थे वे असली काम के आड़े आते हैं। 292 00:34:50,924 --> 00:34:53,760 हमें धरती पर असली काम करने के लिए भेजा गया है। 293 00:35:04,313 --> 00:35:05,772 चलो, शुरू करो फिर। 294 00:35:08,942 --> 00:35:10,110 तुम समझे नहीं क्या? 295 00:36:01,161 --> 00:36:02,704 जल्दी करो। 296 00:36:23,767 --> 00:36:25,310 रुको, उस समय तुम्हारी क्या उम्र थी? 297 00:36:28,522 --> 00:36:32,609 मैं 14 वर्ष का था जब मैंने आधिकारिक तौर पर क़ब्रें खोदना शुरू किया। 298 00:36:32,693 --> 00:36:34,403 पर मैं वैसे उससे पहले बहुत क़ब्रें खोद चुका था। 299 00:36:36,071 --> 00:36:37,447 दोनों में क्या फ़र्क है? 300 00:36:38,991 --> 00:36:42,202 तुम क़ब्र खोदते हो। तुम ताबूत खोद कर निकालते हो। 301 00:36:46,415 --> 00:36:47,583 क्यों? 302 00:36:49,084 --> 00:36:50,169 वह क्यों खोद कर… 303 00:36:50,252 --> 00:36:54,756 लोग मरने वालों के साथ कई ऐसी चीज़ें दफ़न कर देते हैं जो उनके किसी काम की नहीं। 304 00:36:55,340 --> 00:36:58,844 घड़ियाँ, जूते, पैसे। 305 00:37:00,012 --> 00:37:01,471 मुझे याद है एक बूढ़ी औरत, 306 00:37:01,555 --> 00:37:05,684 उसके साथ एक ख़ालिस सोने की बिल्ली दफ़न थी, 307 00:37:05,767 --> 00:37:07,269 जैसे कोई पालतू जानवर हो। 308 00:37:08,061 --> 00:37:10,731 वह मर गई है तो उसे पालतू जानवर किसलिए चाहिए? 309 00:37:11,315 --> 00:37:12,983 या बिल्ली या सोना क्यों चाहिए? 310 00:37:14,151 --> 00:37:17,446 कुछ लोग इतने स्वार्थी होते हैं कि वे अपने साथ वे चीज़ें भी ले जाएँगे 311 00:37:17,529 --> 00:37:19,615 जो दुनिया में किसी और के काम आ सकती हैं। 312 00:37:19,698 --> 00:37:22,117 बस, सब कुछ वे अपने पास जमा करके 313 00:37:22,201 --> 00:37:24,536 ज़मीन के छः फ़ीट नीचे एक ताबूत में रख लेंगे 314 00:37:24,620 --> 00:37:27,164 जहाँ वह किसी के कोई काम नहीं आएगा, जेम्स। 315 00:37:27,247 --> 00:37:29,166 जहाँ उससे किसी को कोई फ़ायदा नहीं होगा। 316 00:37:33,003 --> 00:37:34,588 पर तुम्हें डर नहीं लगता था? 317 00:37:35,923 --> 00:37:37,925 एक गहरे गड्ढे में एक… 318 00:37:39,760 --> 00:37:41,220 समझ रहे हो ना, एक लाश के साथ? 319 00:37:43,388 --> 00:37:45,015 मरे हुए लोग अच्छे होते हैं। 320 00:37:46,099 --> 00:37:48,894 वे तुम्हें नीचा नहीं दिखाते, तुमसे फालतू सवाल-जवाब नहीं करते। 321 00:37:49,686 --> 00:37:51,605 वे बहुत शांत होते हैं। 322 00:37:53,524 --> 00:37:57,110 मैं उनके चेहरों में देखता हूँ और मेरे मन में आशा जागती है कि अगली दुनिया… 323 00:37:58,570 --> 00:38:00,697 कि अगली दुनिया अच्छी होगी। 324 00:38:09,164 --> 00:38:11,124 मैं तुम्हें एक और बात बताता हूँ, जेम्स। 325 00:38:12,125 --> 00:38:15,963 असल ज़िंदगी में इन्सान चाहे जो कोई भी हो, मौत सबको बराबर बना देती है। 326 00:38:18,048 --> 00:38:19,800 मैं डेब्रा कायल नामक एक लड़की को जानता था। 327 00:38:19,883 --> 00:38:24,596 उसे छूना किसी के बस की बात नहीं थी। 328 00:38:25,180 --> 00:38:27,558 किंडरगार्टन से लेकर दसवीं तक। फिर वह कॉलेज चली गई। 329 00:38:27,641 --> 00:38:31,186 हम सबने सोचा, "यह तो दुनिया पर राज करेगी।" 330 00:38:34,606 --> 00:38:37,901 फिर वह कॉलेज चली गई और उसने छत से कूदने की कला सीखी। 331 00:38:38,485 --> 00:38:41,530 उसने ठीक तरह नहीं सीखा और वह दो इमारतों के बीच में गिर गई। 332 00:38:43,115 --> 00:38:44,658 उसकी गरदन टूट गई। 333 00:38:50,497 --> 00:38:53,125 उसके बाद उसे छूना इतना मुश्किल नहीं रहा। 334 00:38:55,961 --> 00:38:57,087 जैसा कि मैंने कहा, 335 00:38:58,422 --> 00:38:59,715 सब बराबर हो जाता है। 336 00:39:22,237 --> 00:39:23,405 क्या बराबर हो जाता है? 337 00:39:26,033 --> 00:39:28,035 ज़िंदा रहते हुए वे जो भी सोचते थे वे हैं। 338 00:39:37,753 --> 00:39:39,004 काम पूरा करो। चलो। 339 00:40:58,000 --> 00:40:59,668 क्या तुम्हारे पिता अभी भी जीवित हैं? 340 00:41:01,670 --> 00:41:03,213 हाँ। तुम्हारे? 341 00:41:05,591 --> 00:41:07,009 वह क्या काम करते हैं? 342 00:41:09,219 --> 00:41:10,345 फ़ायरमैन हैं। 343 00:41:13,974 --> 00:41:15,434 क्या तुम्हारी माँ काम करती थीं? 344 00:41:19,563 --> 00:41:20,564 मेरी माँ… 345 00:41:23,025 --> 00:41:25,027 उनकी अपनी एक बार थी। 346 00:41:30,324 --> 00:41:32,034 उन्हें उसके बारे में सब कुछ पसंद था। 347 00:41:34,411 --> 00:41:35,996 वह जीने का एक अजीब ही तरीका है। 348 00:41:36,705 --> 00:41:39,791 वह उस समय काम पर जाती थीं जब और बच्चों की माँएँ उनके लिए खाना बना रही होती थीं। 349 00:41:39,875 --> 00:41:41,793 सुबह 2:00 या 3:00 बजे घर आती थीं। 350 00:41:41,877 --> 00:41:44,796 मेरे पिता ने नहीं सोचा था ऐसा होगा जब उन्होंने 351 00:41:44,880 --> 00:41:47,424 मोहल्ले की एक इतालवी लड़की से शादी की थी। 352 00:41:51,470 --> 00:41:52,638 उनमें बहुत झगड़े होते थे। 353 00:41:54,431 --> 00:41:56,517 क्योंकि वह बार में और आदमियों से रिश्ते बनाती थीं? 354 00:41:58,644 --> 00:41:59,895 क्या कहा तुमने? 355 00:42:11,240 --> 00:42:15,702 मेरे पिता को लगता था वह ऐसा करती हैं, शायद। 356 00:42:15,786 --> 00:42:20,040 जो भी हो, उन्हें मेरी माँ का फ़्लर्ट करना पसंद नहीं था और मेरी माँ को फ़्लर्ट करना बहुत पसंद था। तो… 357 00:42:20,123 --> 00:42:22,042 तुम्हें अपनी माँ का फ़्लर्ट करना कैसा लगता था? 358 00:42:59,705 --> 00:43:03,834 हम बस कहेंगे कि लिन पेचीदा किस्म की थीं और बात यहीं ख़त्म करते हैं। 359 00:43:08,463 --> 00:43:09,923 मेरी माँ मोटी हैं। 360 00:43:13,427 --> 00:43:14,845 हम बस बात यहीं ख़त्म करेंगे। 361 00:43:28,275 --> 00:43:30,277 मुझे कोई सच बात बताओ, जेम्स। 362 00:43:32,321 --> 00:43:33,614 "कोई सच बात?" 363 00:43:34,114 --> 00:43:35,157 अपने बारे में। 364 00:43:36,700 --> 00:43:39,286 -मैं तुम्हें सारा दिन सच ही बताता रहा हूँ। -सच में? 365 00:43:45,751 --> 00:43:46,752 अच्छा। 366 00:43:55,052 --> 00:43:58,055 मैं छोटा ही था जब मेरे माता-पिता अलग हो गए। 367 00:43:59,264 --> 00:44:04,311 फिर छः महीने बाद मेरी माँ ने उसे घर में आने दिया। 368 00:44:05,062 --> 00:44:06,313 "उसे?" 369 00:44:06,396 --> 00:44:07,397 ग्लेन को। 370 00:44:09,608 --> 00:44:12,986 बहुत घटिया आदमी था। 371 00:44:14,488 --> 00:44:18,075 जो भी हो, उन्हें साथ रहते एक साल हो चुका था जब उसने मेरी माँ को मारना शुरू किया। 372 00:44:20,786 --> 00:44:22,162 वह तुम्हें मारता था? 373 00:44:22,246 --> 00:44:23,247 बहुत मारता था। 374 00:44:24,581 --> 00:44:29,461 मुझे और मेरे भाई को पर… ज़्यादातर मुझे। 375 00:44:30,420 --> 00:44:33,507 ख़ैर, जो भी हो, मेरी माँ उसे छोड़ने को तैयार नहीं थी। 376 00:44:34,675 --> 00:44:35,968 मैं वह समझ नहीं पा रहा था। 377 00:44:38,095 --> 00:44:42,224 और फिर मुझे समझ आ गया। 378 00:44:42,808 --> 00:44:49,481 वह इंतज़ार कर रही थीं कि मैं बड़ा होकर इतना ताक़तवर बन जाऊँ कि उनकी रक्षा कर सकूँ। 379 00:44:52,776 --> 00:44:54,653 यह बोझ तुम पर डालना उचित नहीं था। 380 00:44:54,736 --> 00:44:55,737 मुझे बुरा नहीं लगा। 381 00:44:55,821 --> 00:45:00,284 ख़ैर, मैंने अपना ताइक्वांडो और कराटे और जुजित्सु का प्रशिक्षण 382 00:45:00,367 --> 00:45:01,910 पूरे जोर-शोर से लेना शुरू कर दिया। 383 00:45:01,994 --> 00:45:04,413 अपना खान-पान बदल दिया, सब कुछ बदल दिया। 384 00:45:04,496 --> 00:45:06,707 और जल्दी ही, मैं किसी भी बच्चे को हरा सकता था। 385 00:45:07,875 --> 00:45:10,127 पर फिर भी, मेरी उम्र बढ़नी अभी भी ज़रूरी थी। 386 00:45:11,336 --> 00:45:14,089 मुझे इतना बड़ा होना था कि मैं एक वयस्क का मुक़ाबला कर पाऊँ। 387 00:45:14,673 --> 00:45:17,801 और ग्लेन, वह तो लंबा-चौड़ा आदमी था। 388 00:45:17,885 --> 00:45:19,928 पर जब तक मैं 14 साल का हुआ… 389 00:45:21,597 --> 00:45:22,764 मैं तैयार था। 390 00:45:24,683 --> 00:45:28,478 तो, एक शाम, हम सब रसोई में थे 391 00:45:30,314 --> 00:45:31,648 और ग्लेन ने मेरी माँ को मारा। 392 00:45:33,817 --> 00:45:36,653 बस उनके मुँह पर एक तमाचा मारा। 393 00:45:38,822 --> 00:45:40,073 और मैं टूट पड़ा। 394 00:45:40,157 --> 00:45:43,869 -तुमने उसे ख़ूब मारा। -नहीं, लैरी। 395 00:45:47,664 --> 00:45:50,000 ग्लेन ने मुझे उस किचन में चारों ओर पटक-पटक कर मारा। 396 00:45:50,584 --> 00:45:55,130 उसने मेरी नाक लहू-लुहान कर दी, पहली बार मुझे मेरे मस्तिष्क पर आघात दिया, 397 00:45:55,214 --> 00:45:58,300 और मेरी तीन पसलियाँ तोड़ दीं। 398 00:45:59,760 --> 00:46:01,762 उसने मुझे उसी हालत में मेरे कमरे में भेज दिया। 399 00:46:02,346 --> 00:46:03,680 और तुम्हारी माँ कहाँ थीं? 400 00:46:13,482 --> 00:46:14,900 वह नहा रही थीं। 401 00:46:20,989 --> 00:46:22,741 तुम्हें पता है वह नहाई क्यों थीं, लैरी? 402 00:46:25,077 --> 00:46:28,205 क्योंकि वह चाहती थीं उससे संभोग करते समय उनसे अच्छी ख़ुश्बू आए। 403 00:46:29,706 --> 00:46:31,083 यही किया उन्होंने… 404 00:46:32,876 --> 00:46:34,795 जब मैं दीवार के दूसरी ओर था। 405 00:46:37,339 --> 00:46:42,344 वे वहाँ खिलखिला रहे थे, आहें भर रहे थे, 406 00:46:42,928 --> 00:46:44,680 और उनके गिलासों में बर्फ़ खड़खड़ा रही थी। 407 00:46:44,763 --> 00:46:46,098 और मुझे वहाँ बैठे रहना पड़ा… 408 00:46:49,142 --> 00:46:54,773 मेरी लहू-लुहान नाक और घूमते हुए सिर और दर्द से टीसती पसलियों के साथ… 409 00:46:54,857 --> 00:46:57,442 तुम्हें वहाँ दर्द नहीं हो रहा था! 410 00:46:57,526 --> 00:46:59,695 ठीक है। अब ख़त्म करो, तुम लोग। 411 00:47:04,074 --> 00:47:05,492 तुम्हें वहाँ दर्द नहीं… 412 00:47:05,576 --> 00:47:07,160 मुझे सच में बहुत दर्द हो रहा था, लैरी। 413 00:47:07,244 --> 00:47:10,330 नहीं, हड्डियाँ जुड़ जाती हैं। 414 00:47:10,414 --> 00:47:11,790 आघात ठीक हो जाते हैं। 415 00:47:11,874 --> 00:47:14,168 जेम्स, नहीं। 416 00:47:14,251 --> 00:47:15,627 तुम्हें दर्द इस चीज़ से हुआ… 417 00:47:17,754 --> 00:47:21,675 तुम्हें दर्द इस चीज़ से हुआ कि वह उसे तुमसे कहीं ज़्यादा प्यार करती थीं। 418 00:47:33,896 --> 00:47:35,397 कुछ और भी है। 419 00:47:37,274 --> 00:47:40,736 नहीं। नहीं, और कुछ नहीं है। 420 00:47:43,071 --> 00:47:44,740 मैं डैडी के साथ रहूँगा। 421 00:47:44,823 --> 00:47:46,241 तुम नहीं रह सकते। 422 00:47:47,409 --> 00:47:51,622 जिम, तुम मुझसे क्या कहलवाना चाहते हो? 423 00:47:56,835 --> 00:48:01,006 किसी दिन तुम इतने बड़े हो जाओगे कि ग्लेन का मुक़ाबला कर पाओ पर आज वह दिन नहीं है। 424 00:48:04,009 --> 00:48:05,427 अब मुझे अफ़सोस है तुम्हारा यह हाल हुआ 425 00:48:05,511 --> 00:48:08,263 पर शुरुआत तुम्हीं ने की थी। तो अंजाम भी तुम्हें ही सहना होगा। 426 00:48:08,347 --> 00:48:09,640 मैं आपकी रक्षा कर रहा था। 427 00:48:10,224 --> 00:48:11,683 यह मेरे बारे में नहीं था। 428 00:48:12,184 --> 00:48:13,727 यह तुम्हारे बारे में था। 429 00:48:14,394 --> 00:48:16,104 और तुम जो चाहते थे, तुम्हें मिल गया, 430 00:48:16,188 --> 00:48:18,815 पर कुछ भी वैसा नहीं हुआ जैसा तुम चाहते थे। 431 00:48:22,528 --> 00:48:24,112 ख़ैर, तुम्हें और बहुत मौके मिलेंगे। 432 00:48:24,196 --> 00:48:26,323 बस ऐसा कोई कदम उठाने से पहले किसी लायक बन जाओ। 433 00:48:27,449 --> 00:48:29,368 -तुम्हें कोई बर्फ़ वगैरह चाहिए? -नहीं। 434 00:48:29,451 --> 00:48:31,495 -मैं जाकर तुम्हारे लिए ले आती हूँ। कोई बात नहीं। -मैं ठीक हूँ। 435 00:48:36,083 --> 00:48:37,125 जैसी तुम्हारी मरज़ी, बेटा। 436 00:48:38,001 --> 00:48:41,171 पर अगर अपने चेहरे पर बर्फ़ लगा लोगे तो सुबह तुम्हें काफ़ी बेहतर लगेगा। 437 00:48:45,759 --> 00:48:46,969 शुभ रात्रि। 438 00:48:48,637 --> 00:48:49,972 शुभ रात्रि। 439 00:48:59,523 --> 00:49:01,108 तुम्हारी कभी उन्हें दर्द देने की इच्छा हुई? 440 00:49:01,608 --> 00:49:02,609 मेरी माँ को? 441 00:49:03,485 --> 00:49:04,778 हाँ। 442 00:49:05,612 --> 00:49:06,989 हाँ, मैं उन्हें दर्द देना चाहता था। 443 00:49:10,200 --> 00:49:11,201 उन्हें मारने की? 444 00:49:16,748 --> 00:49:17,749 उनकी जान लेने की? 445 00:49:20,294 --> 00:49:22,546 हाँ, कभी-कभी उनको जान से मार देने की इच्छा होती थी मेरी। 446 00:49:27,176 --> 00:49:28,886 तुमने कभी सोचा कैसे मारोगे? 447 00:49:35,058 --> 00:49:36,476 सीढ़ियों से नीचे फेंककर। 448 00:49:38,270 --> 00:49:41,231 हालाँकि, अगर वह उसके कुछ मिनट बाद तक ज़िंदा रह गईं? 449 00:49:41,315 --> 00:49:42,316 कभी-कभी ऐसा होता है। 450 00:49:43,275 --> 00:49:46,403 ख़ास तौर पर गर्दन टूटने के साथ। 451 00:49:51,200 --> 00:49:53,368 ठीक है, कैदियों। पैर रेखा पर। 452 00:49:58,290 --> 00:49:59,708 क्या तुम तब उनके साथ कुछ कर सकते थे? 453 00:50:05,714 --> 00:50:06,715 क्या कुछ कर सकता था? 454 00:50:12,137 --> 00:50:13,388 कुछ। 455 00:50:15,891 --> 00:50:17,059 अपनी माँ के साथ? 456 00:50:20,562 --> 00:50:21,939 वह, किसी के भी साथ। 457 00:50:27,861 --> 00:50:29,154 मैं समझा नहीं। 458 00:50:37,746 --> 00:50:42,751 मैं एक कपड़ा स्टार्टर द्रव्य में भिगो कर एक बोतल में अपनी वैन में रखता हूँ। 459 00:50:48,674 --> 00:50:51,760 अगर उसे किसी व्यक्ति के चेहरे पर रख दिया जाए… 460 00:50:56,515 --> 00:50:58,976 तो वह कुछ ही पल में बेहोश हो जाता है। 461 00:51:00,435 --> 00:51:01,770 कोई मेहनत नहीं करनी पड़ती। 462 00:51:11,655 --> 00:51:15,784 मुझे लगता है सीढ़ियों से फेंके जाने से यह ज़्यादा अच्छा होगा। 463 00:51:21,790 --> 00:51:22,958 सीढ़ियों को भूल जाओ। 464 00:51:25,878 --> 00:51:27,337 तुम ऐसा क्यों करते हो, लैरी? 465 00:51:31,675 --> 00:51:33,218 ताकि वे मुझे मारना बंद कर दें। 466 00:51:39,099 --> 00:51:40,100 "वे"? 467 00:51:44,396 --> 00:51:45,814 लड़कियाँ। 468 00:51:49,484 --> 00:51:50,485 कौन सी लड़कियाँ? 469 00:51:52,487 --> 00:51:53,822 जिन लड़कियों से मैं मिलता हूँ। 470 00:52:06,376 --> 00:52:08,587 तुम उन लड़कियों के साथ क्या करते हो जिनसे तुम मिलते हो? 471 00:52:22,559 --> 00:52:26,480 मैं तुम्हें पसंद करती हूँ, लगभग उतना ही जितना तुम ख़ुद को पसंद करते हो। 472 00:52:28,899 --> 00:52:29,900 यह अच्छा है। 473 00:52:57,135 --> 00:52:58,387 चियर्स। 474 00:53:17,364 --> 00:53:18,949 हाँ। 475 00:53:28,000 --> 00:53:29,168 तो, अब आगे क्या करना है? 476 00:53:48,645 --> 00:53:49,897 जिमी। 477 00:53:53,942 --> 00:53:54,943 हाँ? 478 00:53:56,278 --> 00:53:57,821 आज बहुत मज़ा आया। 479 00:54:01,074 --> 00:54:02,201 हाँ, बहुत मज़ा आया। 480 00:54:07,706 --> 00:54:08,749 शुभ रात्रि। 481 00:54:11,293 --> 00:54:12,461 शुभ रात्रि, लैरी। 482 00:55:01,844 --> 00:55:03,387 यह क्या है? 483 00:55:04,179 --> 00:55:05,848 पक्षी। वे देख रहे हैं। 484 00:55:07,266 --> 00:55:08,475 उल्लू? 485 00:55:08,559 --> 00:55:11,728 बाज़। वे मृतकों पर नज़र रखते हैं। 486 00:55:12,729 --> 00:55:14,022 बाज़ ऐसा करते हैं? 487 00:55:14,106 --> 00:55:16,984 कुछ करते हैं। चलो, अब वापस काम पर लगो। 488 00:55:26,785 --> 00:55:27,911 तुम कर क्या रहे हो, लड़के? 489 00:55:31,790 --> 00:55:32,916 चलो भी। 490 00:55:34,126 --> 00:55:35,127 मिल गई। 491 00:55:52,269 --> 00:55:53,604 अब यह मेरी है। 492 00:55:59,902 --> 00:56:01,653 कितनी देर तक चला वह? 493 00:56:01,737 --> 00:56:02,988 कुछ घंटे तक। 494 00:56:03,906 --> 00:56:04,990 तुम्हें डर लगा? 495 00:56:05,073 --> 00:56:08,702 अरे, हाँ। बेशक़। वह बहुत निर्मम था। 496 00:56:09,203 --> 00:56:11,580 दंगे बहुत निर्मम होते हैं। 497 00:56:16,710 --> 00:56:19,171 ख़ैर, तुम अच्छे लग रहे हो। तुम्हारा वज़न थोड़ा बढ़ गया है। 498 00:56:20,005 --> 00:56:21,340 क्या मैं मोटा लग रहा हूँ? 499 00:56:21,423 --> 00:56:23,091 नहीं, तुम्हारा वज़न थोड़ा बढ़ने की ज़रूरत थी। 500 00:56:24,343 --> 00:56:25,761 मैंने कहा, तुम अच्छे लग रहे हो। 501 00:56:26,303 --> 00:56:27,804 लड़कियों को मोटे लड़के अच्छे नहीं लगते। 502 00:56:29,056 --> 00:56:31,225 यहाँ तुम्हें बहुत सी लड़कियाँ मिल रही हैं क्या? 503 00:56:32,726 --> 00:56:34,144 मेरा मतलब है, मेरे यहाँ से छूटने के बाद। 504 00:56:39,399 --> 00:56:42,986 अरे, गैर, उस लड़की का क्या नाम था जिसे हमने गाड़ी में बिठाया था? 505 00:56:44,321 --> 00:56:45,781 कैलिफ़ोर्निया जाते हुए? वह वाली? 506 00:56:46,281 --> 00:56:47,407 वह रोड ट्रिप पर। 507 00:56:47,908 --> 00:56:49,993 मुझे उसका नाम नहीं याद। वह बहुत पुरानी बात है। 508 00:56:50,077 --> 00:56:51,620 नहीं, उसका नाम था… 509 00:56:52,996 --> 00:56:54,623 शायद लोइस था। 510 00:56:56,708 --> 00:56:57,709 लोइस नहीं था। 511 00:56:59,545 --> 00:57:01,755 या लुइस था। 512 00:57:01,839 --> 00:57:03,090 वह लुइस भी नहीं था। 513 00:57:06,927 --> 00:57:08,136 डॉना। 514 00:57:08,637 --> 00:57:11,807 वह लोइस या लुइस या डॉना नहीं था। हमें उसका नाम पता ही नहीं चला था। 515 00:57:11,890 --> 00:57:13,559 हमें उसका नाम नहीं पता था? मुझे यक़ीन है पता था। 516 00:57:13,642 --> 00:57:15,602 लैरी, वह ऐसे ही कोई लड़की थी जिसे हमने गाड़ी में बिठाया। 517 00:57:15,686 --> 00:57:18,730 अगली सुबह, वह उस बाइकर के साथ चली गई जिसके पास हरे से रंग की हार्ले थी। 518 00:57:18,814 --> 00:57:20,065 उसके बाद हम उससे कभी नहीं मिले। 519 00:57:21,275 --> 00:57:22,860 मुझे याद आ गया। 520 00:57:25,028 --> 00:57:26,238 वॉन्डा? 521 00:57:31,618 --> 00:57:33,203 पुलिस आई थी घर पर। 522 00:57:34,580 --> 00:57:36,915 -कब? -कुछ दिन पहले। 523 00:57:38,625 --> 00:57:40,836 -कौन सी? -स्थानीय। वॉबैश। 524 00:57:43,797 --> 00:57:45,174 क्या चाहते थे वे? 525 00:57:45,257 --> 00:57:46,341 उन्होंने कुछ कहा नहीं। 526 00:57:46,842 --> 00:57:50,888 बस गोल-मोल सी बातें करते रहे। 527 00:57:51,889 --> 00:57:54,725 पर वे यह बात साफ़ करना चाहते थे कि वे तुम्हें भूले नहीं हैं, लैरी। 528 00:57:55,225 --> 00:57:56,393 बात तो यह है। 529 00:57:57,144 --> 00:57:59,521 उनकी नज़र तुम पर है और वे हटाने वाले नहीं हैं। 530 00:58:00,522 --> 00:58:02,816 -क्यों? -तुमने उन्हें शर्मिंदा किया। 531 00:58:17,497 --> 00:58:18,498 शैरन। 532 00:58:23,754 --> 00:58:26,632 हाँ। यही नाम था। 533 00:58:28,383 --> 00:58:30,010 पता है क्या, गैरी? तुम्हें पता है? 534 00:58:30,093 --> 00:58:33,222 अगर वे अभी भी चक्कर लगा रहे हैं और मुझे महसूस करवाना चाहते हैं 535 00:58:33,305 --> 00:58:36,308 कि मेरे बाहर निकलते ही वे मेरे पीछे पड़ जाएँगे, 536 00:58:36,391 --> 00:58:37,809 मेरा मतलब, यह… 537 00:58:38,477 --> 00:58:40,437 इसका मतलब उन्हें लगता है तुम छूट जाओगे। 538 00:58:41,230 --> 00:58:42,231 हाँ। 539 00:58:59,998 --> 00:59:00,999 "इन विद द डैविल" उपन्यास पर आधारित 540 00:59:01,083 --> 00:59:02,084 लेखक - जेम्स कीन एवं हिलेल लेविन 541 00:59:35,450 --> 00:59:37,452 उपशीर्षक अनुवादक: मृणाल