1 00:00:13,013 --> 00:00:17,935 अप्रयुक्त रास्ते के अंत में स्वागत है। 2 00:00:17,935 --> 00:00:20,438 अब तक स्टार ट्रैक: पिकार्ड में... 3 00:00:20,438 --> 00:00:22,815 क्यू ने समय में वापस जाकर वर्तमान को बदल डाला। 4 00:00:22,815 --> 00:00:25,735 - यह कब हुआ था? - सन 2024, लॉस एंजिलिस में। 5 00:00:25,735 --> 00:00:27,069 वहाँ मदद के लिए कोई मौजूद है। 6 00:00:27,153 --> 00:00:29,488 मेरा नाम टैलिन है। तुमसे मिलकर ख़ुशी हुई। 7 00:00:30,156 --> 00:00:34,201 मैंने अपना पूरा अस्तित्व एक व्यक्ति की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया है। 8 00:00:34,285 --> 00:00:35,578 तुम्हारे पूर्वज की। 9 00:00:37,079 --> 00:00:38,330 एग्नेस। 10 00:00:39,582 --> 00:00:41,459 - उसे छोड़ दो। - मैं इसका शरीर ले सकती हूँ। 11 00:00:41,459 --> 00:00:42,918 पर मुझे तुम चाहिए हो। 12 00:00:44,003 --> 00:00:46,046 - एग्नेस... - नहीं, यह... यह मेरा ख़ून नहीं है। 13 00:00:46,130 --> 00:00:48,758 पर शायद मैंने घर लौटने के हमारे इकलौते ज़रिए को मार डाला। 14 00:00:49,675 --> 00:00:52,887 शेन्ज़ेन कन्वेंशन के उलंघन के गंभीर परिणाम हैं। 15 00:00:52,887 --> 00:00:55,097 मैं यह हमारे बच्चों के लिए कर रहा हूँ। 16 00:00:55,181 --> 00:00:58,142 हमारे पास तुम्हारा लाइसेंस और निवेश रद्द करने के अलावे कोई विकल्प नहीं है। 17 00:00:58,142 --> 00:00:59,810 कितनी दुखद विडंबना है। 18 00:00:59,894 --> 00:01:02,605 एक आनुवंशिकीविद् जिसकी बेटी को लाइलाज आनुवंशिक रोग है। 19 00:01:02,605 --> 00:01:03,731 मैं मदद कर सकता हूँ 20 00:01:03,731 --> 00:01:06,233 सूर्य की रोशनी आग की तरह जलती है। 21 00:01:06,317 --> 00:01:08,736 पर तुम्हारे पास यह ज़रूर है। 22 00:01:08,736 --> 00:01:09,945 इसका विश्लेषण करो। 23 00:01:12,448 --> 00:01:14,074 अगर तुम्हें यह पसंद आया, तो मुझे फ़ोन करना। 24 00:01:14,158 --> 00:01:17,703 फिर शायद तुम मुझे वह दिला सकते हो जो मुझे चाहिए। 25 00:01:19,038 --> 00:01:21,624 कोरे? नहीं, नहीं। 26 00:01:22,666 --> 00:01:24,293 तुम्हें क्या चाहिए? 27 00:01:24,293 --> 00:01:27,046 क्या पिकार्ड नाम तुम्हारे लिए मायने रखता है? 28 00:01:27,046 --> 00:01:30,841 यूरोपा मिशन तीन दिन बाद लॉन्च होगा। मैं सुनिश्चित नहीं हूँ कि रेने उसमें होगी। 29 00:01:31,967 --> 00:01:35,429 "क्या तुम इसके लिए तैयार हो, या तुम घबरा जाओगी जब उन्हें तुम्हारी ज़रूरत होगी? 30 00:01:36,263 --> 00:01:38,974 क्योंकि इस पर कई जाने निर्भर हैं।" और मुझे इसी से डर लगता है। 31 00:01:39,058 --> 00:01:42,228 तो, यूरोपा मिशन नहीं होगा, तो न रेने होगी, न कोई उम्मीद होगी। 32 00:01:42,228 --> 00:01:43,479 सब सबसे नफ़रत करेंगे। 33 00:01:43,479 --> 00:01:48,025 हमें अगले 15 घंटे उसे पीछे हटने से रोकना होगा। 34 00:01:48,025 --> 00:01:49,360 आज रात उसे एक पार्टी में जाना है। 35 00:01:49,360 --> 00:01:51,737 इस पार्टी में कड़ी सुरक्षा है। 36 00:01:51,821 --> 00:01:54,740 प्रत्येक अतिथि को रेडियो फ्रीक्वेंसी आमंत्रण जारी किया जाता है 37 00:01:54,824 --> 00:01:57,451 जो उनके पूरे जीवन इतिहास के डेटाबेस से मेल खाता है। 38 00:01:57,535 --> 00:01:58,994 पिकार्ड रेने - फ़्रांस एक जुलाई 1996 - एस्ट्रोनॉट 39 00:01:59,078 --> 00:02:00,287 तो हम डेटाबेस हैक करेंगे। 40 00:02:00,371 --> 00:02:03,541 जुराटी पहले जाएगी, सिक्योरिटी में घुसपैठ करेगी, 41 00:02:03,541 --> 00:02:07,294 और प्रणाली में हमारे आईडी डालेगी। 42 00:02:07,378 --> 00:02:08,671 यह काम कर गया। 43 00:02:08,671 --> 00:02:10,548 - मैं निगरानी कक्ष के अंदर हूँ। - बढ़िया है। 44 00:02:10,548 --> 00:02:11,757 हम तुम्हारे सिग्नल का इंतज़ार कर रहे हैं। 45 00:02:11,841 --> 00:02:14,635 जब मैं चली जाऊँगी, तुम अकेली पड़ जाओगी। 46 00:02:14,635 --> 00:02:17,429 तुम्हें मेरी ज़रूरत है, एग्नेस। 47 00:02:22,518 --> 00:02:24,228 - एडमिरल। मुझे सुन सकते हो? - ज़ॉन-लूक? 48 00:02:24,228 --> 00:02:26,730 - हे भगवान। नहीं। - हमसे दूर न जाओ। होश में आओ। 49 00:02:27,523 --> 00:02:30,442 - एडमिरल, तुम ठीक हो? - ज़ॉन-लूक! 50 00:02:30,526 --> 00:02:32,361 - ज़ॉन-लूक। - माँ? 51 00:02:34,113 --> 00:02:36,699 - एडमिरल! - रिओस, वह ठीक है? 52 00:02:36,699 --> 00:02:38,033 होश में आओ, ज़ॉन-लूक। 53 00:02:38,117 --> 00:02:40,619 - आओ मुझे ढूँढो। - ठीक है, हमें उसे अस्पताल ले जाना होगा। 54 00:02:40,703 --> 00:02:43,205 - संभलकर! - तुम्हारे जहाज़ का क्या? 55 00:02:43,289 --> 00:02:45,583 माँ! माँ! 56 00:02:49,920 --> 00:02:53,507 चौंतीस मिनट पहले 57 00:02:59,346 --> 00:03:00,806 तुमने यह दोबारा किया। 58 00:03:01,390 --> 00:03:02,600 क्या? 59 00:03:02,600 --> 00:03:03,934 तुमने मुझे लैरिस बुलाया। 60 00:03:04,810 --> 00:03:08,564 मुझे लगा तुम शायद एक पूर्वज हो, 61 00:03:08,564 --> 00:03:12,610 पर वह रॉम्यूलन है, तो यह संभव नहीं लग रहा था। 62 00:03:13,319 --> 00:03:17,489 पता है उसका नाम लेने पर तुम्हारी आवाज़ तुम्हारी भावनाएँ बयान करती हैं। 63 00:03:20,492 --> 00:03:22,202 जो भी हो, वह कौन है? 64 00:03:22,286 --> 00:03:24,747 कोई ख़ास नहीं। 65 00:03:25,372 --> 00:03:26,790 इसके लिए शुक्रिया। 66 00:03:26,874 --> 00:03:29,084 अब मैं जान गई हूँ कि तुम कैसे झूठ बोलते हो। 67 00:03:31,295 --> 00:03:33,172 रिओस, चलो अपनी-अपनी जगहें लें। 68 00:03:33,172 --> 00:03:36,008 जुराटी द्वारा इन ब्रेसलेट पर हमारी आईडी का क्लोन बनाते ही, 69 00:03:36,008 --> 00:03:37,426 हम सिक्योरिटी पार कर सकेंगे। 70 00:03:38,719 --> 00:03:42,222 और जब हम अंदर होंगे तो हमें चेहरे की पुष्टि की चिंता करने की ज़रूरत नहीं होगी। 71 00:03:42,306 --> 00:03:44,308 जुराटी, तुम्हारी स्थिति क्या है? 72 00:03:45,643 --> 00:03:47,436 - एग्नेस... एग्नेस! - जुराटी? 73 00:03:47,436 --> 00:03:51,148 - एग्नेस! मुझमें मिलो... हम एक हो सकते हैं। - जुराटी? 74 00:03:51,148 --> 00:03:52,274 पुष्टीकृत अतिथि 75 00:03:52,358 --> 00:03:55,611 - मैं तैयार हूँ। - बढ़िया। हम भी तैयार हैं। 76 00:04:00,157 --> 00:04:01,700 जान-बूझकर पकड़ी गई। 77 00:04:01,784 --> 00:04:03,160 अच्छी तरकीब है। 78 00:04:03,160 --> 00:04:04,828 मुझे सच में लॉक्यूटस की याद आती है। 79 00:04:04,912 --> 00:04:07,247 मुझे पूरा यक़ीन है कि उसे तुम्हारी याद नहीं आती है। 80 00:04:08,207 --> 00:04:10,793 जुराटी, मैं पिकार्ड। पंक्ति आगे बढ़ रही है। 81 00:04:10,793 --> 00:04:12,544 तुम्हें थोड़ी फुर्ती करनी होगी। 82 00:04:13,462 --> 00:04:15,464 ठीक है। बस एक मिनट दो। 83 00:04:23,764 --> 00:04:25,265 चाबी उसकी जेब में है। 84 00:04:25,933 --> 00:04:27,017 जानती हूँ। 85 00:04:33,482 --> 00:04:36,735 शायद तुम्हें उसके तुम्हारे करीब होने का इंतज़ार करना चाहिए था। 86 00:04:36,819 --> 00:04:37,695 {\an8}केली कार्ल लियोनार्ड 87 00:04:37,695 --> 00:04:38,696 {\an8}दिल के सर्जन आईडी_अस्वीकृत 88 00:04:38,696 --> 00:04:41,031 आप 60 वर्षीय दक्षिणी दिल के सर्जन की तरह नहीं लगते। 89 00:04:41,115 --> 00:04:42,449 ज़रूर कोई ग़लती हुई होगी। 90 00:04:44,159 --> 00:04:45,703 यह लो, फिर से कोशिश करो। 91 00:04:45,703 --> 00:04:48,914 अगर तुम मुझे थोड़ा और नियंत्रण दोगी, तो मैं तुम्हारी मदद कर सकती हूँ। 92 00:04:53,168 --> 00:04:54,878 जुराटी, हमारे पास समय नहीं है। 93 00:04:55,546 --> 00:04:57,715 ठीक है, मैं हार मानती हूँ! मेरी मदद करो। 94 00:04:59,258 --> 00:05:00,342 खींचो। 95 00:05:07,266 --> 00:05:08,976 आईडी अपलोड हो रहे हैं। 96 00:05:08,976 --> 00:05:10,144 विलालोबोस जेवियर, विंसेंट 97 00:05:10,144 --> 00:05:11,353 {\an8}टेक्सास, एल पासो, यूएसए आईडी-स्वीकृत 98 00:05:11,437 --> 00:05:12,604 सब ठीक है। 99 00:05:13,313 --> 00:05:14,523 आपकी शाम अच्छी हो। 100 00:05:17,443 --> 00:05:18,485 धन्यवाद। 101 00:05:19,153 --> 00:05:22,364 भले ही देरी हुई, पर मैं जानता था कि तुम यह कर लोगी। 102 00:05:23,365 --> 00:05:24,575 तुम्हारा स्वागत है। 103 00:05:24,575 --> 00:05:27,327 अगर तुम चुप नहीं रही, तो मैं तुम्हें नष्ट करने का उपाय ढूँढ लूँगी। 104 00:05:27,911 --> 00:05:29,038 क्या कहा? 105 00:05:29,747 --> 00:05:31,415 जे... नहीं, माफ़ करना, मैंने तुम्हें नहीं कहा। 106 00:05:31,415 --> 00:05:34,334 चलो चलें। वे जल्द ही कुछ खोई हुई याददाश्त के साथ होश में आ जाएँगे 107 00:05:34,418 --> 00:05:38,964 और मैं मेरी... हमारी शाम के मज़े लेने से नहीं चूकना चाहती। 108 00:07:25,654 --> 00:07:30,868 स्टार ट्रैक पिकार्ड 109 00:07:32,161 --> 00:07:33,954 "स्टार ट्रैक: द नेक्स्ट जनरेशन" पर आधारित 110 00:07:46,675 --> 00:07:48,594 - वह ज़िंदा नहीं बचेगा। - कुछ तो होगा जो हम कर सकते हैं। 111 00:07:48,594 --> 00:07:50,971 - हम उसे खो रहे हैं! - हमारे साथ रहो, ज़ॉन-लूक। 112 00:07:50,971 --> 00:07:52,139 जल्दी, कुछ करो! 113 00:07:52,139 --> 00:07:55,142 - उसे क्या हो रहा है? - जल्दी, कुछ करो! उसकी धड़कन रुक रही है! 114 00:07:55,142 --> 00:07:56,685 नहीं... 115 00:07:58,854 --> 00:08:00,230 नहीं! 116 00:08:00,314 --> 00:08:02,816 छब्बीस मिनट पहले 117 00:08:26,256 --> 00:08:27,257 पिकार्ड! 118 00:08:28,008 --> 00:08:29,134 पिकार्ड! 119 00:08:30,302 --> 00:08:31,386 यहाँ आओ। 120 00:08:32,304 --> 00:08:33,722 यह मेरा आदेश है। 121 00:08:37,434 --> 00:08:39,853 हैलो। तुमसे मिलकर ख़ुशी हुई। 122 00:08:39,937 --> 00:08:42,314 मैं कहूँगा अब तक सब ठीक है। 123 00:08:42,981 --> 00:08:44,650 पर तुम उसे सबसे अच्छी तरह जानती हो। 124 00:08:44,650 --> 00:08:49,363 वह ठीक लग रही है, पर वह दिखावा करने में माहिर हो गई है। 125 00:08:50,656 --> 00:08:53,825 वह अपनी लोलकी के साथ कुछ ऐसा करती है। 126 00:08:54,451 --> 00:08:55,744 है न? 127 00:08:55,744 --> 00:09:00,207 सच यह है कि मैं दूर रहकर ही 24 सालों से रेने की रक्षा करते आई हूँ। 128 00:09:00,207 --> 00:09:04,127 जब इंसानों से जुड़ने की बात आती है तो शायद मैंने अपना हुनर थोड़ा खो दिया है। 129 00:09:05,545 --> 00:09:09,633 तुमने इतने सालों से उससे बात नहीं की? 130 00:09:09,633 --> 00:09:12,803 दरअसल, यह बस एक नियम नहीं है। यह हमारे जीने का कोड है। 131 00:09:12,803 --> 00:09:14,137 कोई संपर्क नहीं। 132 00:09:15,347 --> 00:09:16,682 मैं एक भूत हूँ। 133 00:09:17,933 --> 00:09:19,851 उसे सुरक्षित रखने का यह सबसे बेहतर तरीका है। 134 00:09:21,937 --> 00:09:24,564 और तुम्हारा ख़याल कौन रख रहा है? 135 00:09:32,656 --> 00:09:35,033 क्वारंटाइन में दस घंटे बचे हैं, पिकार्ड। 136 00:09:35,117 --> 00:09:37,744 तब तक, हमें बस रेने को सुरक्षित रखना है। 137 00:09:57,889 --> 00:10:00,309 आज रात हम कौन हैं, एग्नेस? मुझे यह पसंद है। 138 00:10:00,309 --> 00:10:02,436 "हम" मत कहो। 139 00:10:02,436 --> 00:10:05,230 मेरा मानना है कि जब कोई अपने शरीर को अपने नए दोस्त के साथ बाँटता है 140 00:10:05,314 --> 00:10:06,440 तो यह उचित सर्वनाम होता है। 141 00:10:06,440 --> 00:10:08,900 हम बाँट नहीं रहे। तुम बस मेहमान हो। 142 00:10:08,984 --> 00:10:11,069 यह बस तब तक की बात है जब तक मैं यह समझ नहीं लेती कि तुम्हारा क्या करना है। 143 00:10:11,153 --> 00:10:12,988 तुम मुझे मरने नहीं दे पाई। 144 00:10:12,988 --> 00:10:15,240 मैं तुम्हें बचा नहीं रही थी। 145 00:10:15,324 --> 00:10:16,992 अब हम बेतुकी बातों पर तर्क कर रहे हैं। 146 00:10:17,993 --> 00:10:20,370 पर तुम्हारे दोस्तों से झूठ कहना मज़ेदार था। 147 00:10:20,454 --> 00:10:22,414 ख़ासकर उससे जिसके साथ तुमने संभोग किया था। 148 00:10:22,414 --> 00:10:24,041 यह बिल्कुल मज़ेदार नहीं था। 149 00:10:24,041 --> 00:10:28,628 वैसे, संभोग वाली बात नहीं... बल्कि... मुझे अपने दोस्तों से झूठ कहना पसंद नहीं। 150 00:10:28,712 --> 00:10:30,255 यह एक असंभव विकल्प था। 151 00:10:30,339 --> 00:10:31,506 मैं पुलिसवाले को मरने नहीं दे सकती थी, 152 00:10:31,590 --> 00:10:34,217 पर मैं उसे भी नहीं मार सकती थी जो हमें घर पहुँचा सकती हो। 153 00:10:34,301 --> 00:10:35,594 यही सभी के लिए सही था। 154 00:10:35,594 --> 00:10:37,429 ऐसा बस तुम्हें लगता है, प्रिय। 155 00:10:37,429 --> 00:10:39,014 तुम बात करना बंद करोगी? 156 00:10:39,014 --> 00:10:40,807 बातें बहुत हुई। चलो मज़े करते हैं। 157 00:10:40,891 --> 00:10:43,185 नहीं। कोई मज़ा नहीं... मुझे मज़े नहीं करना। 158 00:10:43,185 --> 00:10:45,854 मैंने तुम्हें बताया, मुझे मेरा मिशन पूरा करना है। 159 00:10:45,854 --> 00:10:48,774 मैं बस कह रही हूँ कि इतनी चिंता हम दोनों के लिए सही नहीं है। 160 00:10:48,774 --> 00:10:52,194 मुझे नोरेपीनेफ्राइन चेज़र के साथ एड्रेनालाईन का एक छोटा शॉट लेने में परेशानी नहीं है 161 00:10:52,194 --> 00:10:55,322 पर मैं कहूँगी कि हम पहले ही कोर्टिसोल की इष्टतम मात्रा से परे हैं। 162 00:10:55,989 --> 00:10:58,241 पर जो भी तुम कहो, एग्नेस। 163 00:10:58,325 --> 00:10:59,910 आख़िर तुम नियंत्रण में हो। 164 00:11:02,037 --> 00:11:03,205 व्हिस्की 165 00:11:03,205 --> 00:11:04,414 क्या लेना चाहेंगी? 166 00:11:06,583 --> 00:11:08,752 - क्लब सोडा। - बेशक़। 167 00:11:08,752 --> 00:11:09,920 ए, राफ़। 168 00:11:10,670 --> 00:11:11,963 रास्ता साफ़ है। 169 00:11:12,839 --> 00:11:14,674 लगता है रेने व्यस्त है। 170 00:11:14,758 --> 00:11:16,510 और क्यू कहीं नहीं दिख रहा। 171 00:11:19,179 --> 00:11:20,680 एक मिनट रुको। 172 00:11:21,723 --> 00:11:23,225 हे भगवान। 173 00:11:23,225 --> 00:11:24,768 यह असली है, राफ़ी। 174 00:11:26,770 --> 00:11:29,106 - तुम्हें आज़माना होगा। - नहीं, मुझे नहीं चाहिए, स्वीटी। 175 00:11:30,482 --> 00:11:32,234 तुमने कभी ऐसी असली माचिस देखी है? 176 00:11:32,234 --> 00:11:34,986 जहाँ इस छोटे से आवरण के नीचे वे गुच्छों में आते हैं? 177 00:11:35,821 --> 00:11:39,324 यह कौन है? यह चीज़... यह चमक? 178 00:11:39,408 --> 00:11:42,244 यह ऐसा है जैसे तुम... ख़ुश हो। 179 00:11:42,244 --> 00:11:44,579 मैं बस चीज़ों के मज़े ले रहा हूँ। 180 00:11:45,789 --> 00:11:49,918 दरअसल, मैं तुम्हें जानती हूँ। इसलिए यह मुझे परेशान कर रहा है। 181 00:11:51,711 --> 00:11:54,297 इक्कीसवीं सदी की पृथ्वी मेरे सोच से परे निकली। 182 00:11:54,381 --> 00:11:55,882 सब कुछ इतना तीव्र है। 183 00:11:55,966 --> 00:11:59,803 चारों तरफ़ कार और हॉर्न और चिल्लाने की आवाज़। यह गंदा है। 184 00:11:59,803 --> 00:12:01,513 हर तरफ़ संगीत है। 185 00:12:04,015 --> 00:12:05,308 खाना स्वादिष्ट है। 186 00:12:06,143 --> 00:12:09,020 - सिगार। - हाँ, पर बात इतनी सी नहीं है। 187 00:12:09,104 --> 00:12:13,108 नहीं। तुम तब से अपने चेहरे पर मुस्कराहट लिए घूम रहे हो 188 00:12:13,108 --> 00:12:16,194 जब से तुम और वह डॉक्टर एक ही कमरे में बंद थे। 189 00:12:19,364 --> 00:12:21,783 पता है उसने उस क्लिनिक को अपनी मेहनत से बनाया है? 190 00:12:21,867 --> 00:12:25,829 उसके आने तक वहाँ के लोगों के पास जाने के लिए कोई जगह नहीं थी। 191 00:12:25,829 --> 00:12:27,122 वह ज़िंदगियाँ बचाती है। 192 00:12:27,122 --> 00:12:30,333 रिओस, प्यार में पड़ने के बारे में सोचना भी मत। 193 00:12:34,713 --> 00:12:37,048 - मैं कोशिश कर रहा हूँ। - और कोशिश करो। 194 00:12:37,132 --> 00:12:39,843 क्योंकि जब तुम दूसरी सदी के किसी से मिलते हो, 195 00:12:40,677 --> 00:12:43,346 तो उस रिश्ते की बुनियाद झूठी होती है। 196 00:12:46,558 --> 00:12:48,560 कोई मज़े कर रही है। 197 00:12:50,187 --> 00:12:53,023 उन बॉर्ग प्रत्यारोपण का बोझ काफ़ी ज़्यादा है। 198 00:12:53,023 --> 00:12:56,026 कुछ समय के लिए उसे बिना बोझ के देखना अच्छा है। 199 00:13:22,135 --> 00:13:24,721 क्या वह आमतौर पर ऐसे पीती है? 200 00:13:24,721 --> 00:13:26,890 वह कल क्वारंटाइन में जा रही है। 201 00:13:26,890 --> 00:13:28,934 शायद यह आख़िरी पार्टी है। 202 00:13:33,188 --> 00:13:35,232 वह वापस अपना कान पकड़ रही है। 203 00:13:35,232 --> 00:13:37,776 आमतौर पर इसका मतलब है तनाव की शुरुआत हो गई। 204 00:13:37,776 --> 00:13:40,237 मेरे पास एक इंटरसेप्ट प्रोग्राम है। 205 00:13:40,237 --> 00:13:42,197 मैं देखूँगी कि वह किसे संदेश भेज रही है। 206 00:13:42,197 --> 00:13:45,700 वह अक्सर अपना फ़ोन चेक करती है। 207 00:13:45,784 --> 00:13:47,202 हम सभी यह करते हैं। 208 00:13:49,621 --> 00:13:51,039 काच! 209 00:13:51,623 --> 00:13:55,001 वह अपने थेरेपिस्ट, क्यू को संदेश भेज रही है। 210 00:13:55,085 --> 00:13:56,378 "मैं यह नहीं कर सकती। 211 00:13:56,962 --> 00:13:58,672 मैं इस मिशन के लिए तैयार नहीं हूँ। 212 00:13:58,672 --> 00:14:02,008 पार्टी ख़त्म होने पर मैं मूसा से कह दूँगी कि मैं अब यह नहीं करुँगी।" 213 00:14:02,968 --> 00:14:04,719 और क्यू उसे छोड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। 214 00:14:05,845 --> 00:14:09,266 - मूसा कौन है? - मिशन कमांडर। 215 00:14:09,266 --> 00:14:10,433 उसका बॉस। 216 00:14:10,517 --> 00:14:12,477 मैं रेने से बात करने जा रहा हूँ। 217 00:14:12,561 --> 00:14:14,479 हम कोड नहीं तोड़ेंगे। 218 00:14:14,563 --> 00:14:16,690 इसी से रेने पूरी ज़िंदगी सुरक्षित रही है। 219 00:14:16,690 --> 00:14:19,317 - मैं यह समझता हूँ... - अगर क्यू सही हुआ तो? 220 00:14:19,401 --> 00:14:21,486 अगर वह तैयार नहीं है तो? 221 00:14:22,195 --> 00:14:26,074 शायद यह तुम हो जो तैयार नहीं है। 222 00:14:27,033 --> 00:14:29,160 यह उसकी नियति है। 223 00:14:29,244 --> 00:14:31,746 तुमने अच्छा काम किया है। 224 00:14:31,830 --> 00:14:33,164 अब उसे जाने दो। 225 00:14:37,419 --> 00:14:38,420 ठीक है। 226 00:14:39,963 --> 00:14:43,967 उसकी मदद होगी अगर हम कमांडर मूसा को दूर रख सकें। 227 00:14:43,967 --> 00:14:47,053 हाँ। हमें डॉक्टर जुराटी की ज़रूरत है। वह उसकी भाषा बोलती है। 228 00:14:48,013 --> 00:14:49,306 पिकार्ड जुराटी के लिए। 229 00:14:50,056 --> 00:14:51,975 पिकार्ड जुराटी के लिए। 230 00:14:53,768 --> 00:14:56,771 बेहतर महसूस कर रही हो? हमें आराम की ज़रूरत थी। 231 00:14:56,855 --> 00:14:58,523 मैं बस चाहती हूँ कि तुम थोड़े मज़े करो। 232 00:14:58,607 --> 00:15:00,650 - पर मैं बस इतना ही कर सकती हूँ। - क्योंकि तुम सीमित हो। 233 00:15:00,734 --> 00:15:03,612 यह 50/50 है, याद है? कृपया, शैम्पेन देना। 234 00:15:03,612 --> 00:15:04,904 बेशक़। 235 00:15:05,655 --> 00:15:08,241 मैंने देखा है कि तुम आज शाम काफ़ी ध्यान आकर्षित कर रही हो। 236 00:15:08,325 --> 00:15:09,409 इस ड्रेस की वजह से। 237 00:15:09,409 --> 00:15:11,620 हमारी वजह से। हमारे साथ होने की वजह से। 238 00:15:13,121 --> 00:15:15,248 तुम अपनी क्षमता दिखा रही हो। 239 00:15:17,000 --> 00:15:19,878 क्या तुम्हारा कम्यूनिकेटर बंद है? पिकार्ड तुम्हें बुला रहा है। 240 00:15:19,878 --> 00:15:21,463 माफ़ करना, शायद हम... 241 00:15:21,463 --> 00:15:23,757 मैंने ग़लती से बंद कर दिया होगा। 242 00:15:24,799 --> 00:15:26,176 तुम ठीक हो? 243 00:15:27,969 --> 00:15:29,929 तुम बैठना चाहोगी? तुम मेरे सहारा ले सकती हो। 244 00:15:30,972 --> 00:15:33,808 जानती हूँ। तुम इस मामले में शानदार हो। 245 00:15:33,892 --> 00:15:35,226 एग्नेस, तुमने काफ़ी कुछ सहा है। 246 00:15:35,310 --> 00:15:37,937 बस कुछ ही घंटे पहले, तुम्हारे हाथों में ख़ून लगा था। 247 00:15:38,021 --> 00:15:40,482 तुम्हारी भौहें वह प्यारी हरकत कर रही हैं जो वे तब करती हैं 248 00:15:40,482 --> 00:15:41,983 जब तुम मेरे लिए चिंतित होते हो। 249 00:15:42,942 --> 00:15:45,528 मैं बस चाहता हूँ कि तुम बताओ तुम्हारे साथ क्या हो रहा है। 250 00:15:45,612 --> 00:15:47,530 - क्यों? - क्योंकि... 251 00:15:48,865 --> 00:15:51,159 मुझे तुम्हारी परवाह है। तुम यह जानती हो। 252 00:15:52,369 --> 00:15:54,120 डर को रास्ते में मत आने दो। 253 00:15:55,789 --> 00:15:57,123 मुझे अनुमति दो। 254 00:16:00,210 --> 00:16:01,836 अरे, वाह। तुमने काफ़ी ज़ोर से खींचा। 255 00:16:03,213 --> 00:16:04,589 मेरा... मेरा वह मतलब नहीं था... 256 00:16:04,673 --> 00:16:08,343 नहीं। माफ़ करना। शायद मैं... आज रात मैं थोड़ी बेसुध हूँ। 257 00:16:08,343 --> 00:16:09,636 नहीं, यह... 258 00:16:16,017 --> 00:16:18,853 काउंटर थ्रस्टर ऑफ़-लाइन हैं। संघात के लिए तैयार हो जाओ! 259 00:16:18,937 --> 00:16:20,438 कटऑफ़ अनुत्तरदायी। 260 00:16:20,522 --> 00:16:22,524 संघात होगा तीन... 261 00:16:23,191 --> 00:16:25,443 दो... एक में। 262 00:16:32,534 --> 00:16:33,535 ठीक है। 263 00:16:35,370 --> 00:16:36,371 ठीक है। 264 00:16:39,833 --> 00:16:42,293 - वह कहाँ जा रही है? - पता नहीं। 265 00:16:42,377 --> 00:16:43,795 पर हम जुराटी का इंतज़ार नहीं कर सकते। 266 00:16:43,795 --> 00:16:45,296 यह अभी करना होगा। 267 00:16:46,423 --> 00:16:48,174 तुम उसे मनाने के लिए क्या कहोगे? 268 00:16:49,467 --> 00:16:50,760 पता नहीं। 269 00:16:53,888 --> 00:16:54,889 पिकार्ड। 270 00:17:02,230 --> 00:17:03,606 एडम सूंग। 271 00:17:07,652 --> 00:17:09,404 मेरा मानना है कि हमारा एक आम दोस्त है। 272 00:17:10,655 --> 00:17:12,073 श्री. क्यू। 273 00:17:15,285 --> 00:17:17,120 वह मेरा दोस्त नहीं है। 274 00:17:17,120 --> 00:17:18,538 उसने तुम्हारे बारे में भी यही कहा था। 275 00:17:18,538 --> 00:17:21,666 मेरी बात सुनो। मेरा उससे कोई संबंध नहीं है। 276 00:17:22,751 --> 00:17:26,838 मुझे इस चीज़ का हिस्सा बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है... यह जो भी है। 277 00:17:27,630 --> 00:17:30,925 तो ख़ुद पर एक एहसान करो। पीछे हटो। 278 00:17:31,009 --> 00:17:33,887 मैं रेने को यह मिशन पूरा करने नहीं दे सकता। 279 00:17:33,887 --> 00:17:35,388 उससे दूर रहो। 280 00:17:36,139 --> 00:17:38,016 मैं भी तुमसे यही कह सकता हूँ। 281 00:17:38,016 --> 00:17:39,934 मेरे पास कोई विकल्प नहीं है। 282 00:17:40,018 --> 00:17:43,730 तुम सच में समझ नहीं रहे हैं कि तुम किससे उलझ रहे हो। 283 00:17:46,149 --> 00:17:47,442 तुम भी समझ नहीं रहे हो। 284 00:17:47,442 --> 00:17:49,402 डॉक्टर सूंग। 285 00:17:49,486 --> 00:17:53,573 यूरोपा मिशन में अपने उदार दान के लिए धन्यवाद। मैं हैरान थी। 286 00:17:53,573 --> 00:17:55,241 बोर्ड में स्वागत है। 287 00:17:56,117 --> 00:17:58,953 आपके लिए हम कुछ कर सकते हैं? वीआईपी दौरा? 288 00:17:59,037 --> 00:18:00,789 दरअसल, कुछ कर सकती हो। 289 00:18:01,372 --> 00:18:03,833 वह सज्जन ख़तरनाक है। 290 00:18:21,768 --> 00:18:24,813 - डटे रहो, ज़ॉन-लूक। - मत जाओ! हमें छोड़कर मत जाओ। 291 00:18:24,813 --> 00:18:27,148 - हम उसे खो रहे हैं। - क्लियर! 292 00:18:29,400 --> 00:18:31,319 ज़ॉन-लूक। ऊपर देखो। 293 00:18:31,319 --> 00:18:34,531 चौदह मिनट पहले 294 00:18:40,620 --> 00:18:42,497 दोस्तों, शायद मैं यहाँ मुसीबत में हूँ। 295 00:18:53,049 --> 00:18:55,051 मैंने रेने को खो दिया। उस पर किसी की नज़र है? 296 00:18:55,051 --> 00:18:56,135 हाँ। 297 00:18:56,219 --> 00:18:57,303 वह जा रही है। 298 00:19:01,474 --> 00:19:03,351 तुम मुझे इस तरह मजबूर नहीं कर सकती। 299 00:19:03,351 --> 00:19:07,021 मैं तुम्हें समझाने की कोशिश कर रही हूँ कि जब हम नियंत्रण खोते हैं तब अच्छी चीज़ें होती हैं। 300 00:19:07,105 --> 00:19:09,524 टैलिन, मुझे थोड़ी मदद चाहिए। 301 00:19:13,820 --> 00:19:16,447 एडमिरल, पता नहीं रेने कब तक यहाँ रहेगी। 302 00:19:16,531 --> 00:19:18,324 हम मिशन को ख़तरे में डाल रहे हैं। 303 00:19:18,408 --> 00:19:20,493 - हमें यहाँ से जाना होगा। - बचकानी बात मत करो। 304 00:19:21,703 --> 00:19:24,205 ज़ॉन-लूक, उन्होंने निकास द्वार घेर लिया है। 305 00:19:25,081 --> 00:19:27,083 टैलिन, उन्होंने हमें घेर लिया है। 306 00:19:27,083 --> 00:19:29,586 तुम मदद करना चाहती हो? चलो मदद करें। 307 00:19:29,586 --> 00:19:32,130 तुम्हारे दोस्तों को निकलने का मौका चाहिए। 308 00:19:32,130 --> 00:19:34,048 {\an8}यूरोपा 309 00:19:34,132 --> 00:19:36,342 नैनोएलेक्ट्रॉनिक पल्स शुरू कर रही हूँ। 310 00:19:37,218 --> 00:19:38,928 बत्ती गुल, एग्नेस। 311 00:19:39,470 --> 00:19:41,264 अब, काम पर लगो। 312 00:19:43,766 --> 00:19:45,310 मुझे कुछ नहीं दिख रहा है। 313 00:19:46,394 --> 00:19:47,896 जल्दी। अब हम निकल सकते हैं। 314 00:19:48,688 --> 00:19:53,985 हम रात के साये के साथ चल रहे हैं 315 00:19:53,985 --> 00:19:58,740 जान, मेरा हाथ थाम लो, तुम सलामत रहोगे 316 00:19:59,908 --> 00:20:06,831 आज रात अपने सारे सपने मुझे सौंप दो 317 00:20:06,915 --> 00:20:12,128 वे अंत में सच हो जाएँगी 318 00:20:19,427 --> 00:20:23,514 अरे, जान, यह दुनिया क्रूर है 319 00:20:23,598 --> 00:20:26,184 अगर तुमने सब अपने तक सीमित रखा तो 320 00:20:27,852 --> 00:20:32,774 अब, तुम अपने एहसास छिपा नहीं सकते 321 00:20:32,774 --> 00:20:35,568 वह सारा दर्द जो तुमने सहा है 322 00:20:37,946 --> 00:20:41,532 मेरा दिल ले लो, पर जान, अतीत को भूल जाओ 323 00:20:41,616 --> 00:20:47,330 क्योंकि हमारे पास और कोई नहीं है 324 00:20:47,330 --> 00:20:52,043 हम रात के साये के साथ चल रहे हैं 325 00:20:52,043 --> 00:20:56,547 जान, मेरा हाथ थाम लो, तुम सलामत रहोगे 326 00:20:56,631 --> 00:21:02,470 आज रात अपने सारे सपने मुझे सौंप दो 327 00:21:02,470 --> 00:21:06,891 वे अंत में 328 00:21:06,975 --> 00:21:12,313 सच हो जाएँगी 329 00:21:20,947 --> 00:21:22,573 यह काम कर गया। 330 00:21:22,657 --> 00:21:24,909 मुझे तुम पर गर्व है, एग्नेस। 331 00:21:24,993 --> 00:21:27,036 वैसे, भारी मात्रा में एंडोर्फिन्स देने के लिए धन्यवाद। 332 00:21:27,120 --> 00:21:30,039 वह तनाव मेरे आड़े आ रहा था। 333 00:21:31,457 --> 00:21:34,711 - क्या हो रहा है? - मेरी यही योजना थी। 334 00:21:35,545 --> 00:21:38,214 आख़िरकार। एंडोर्फिन्स जिसकी मुझे ज़रूरत थी। 335 00:21:39,173 --> 00:21:41,342 शायद अब कुछ समय के लिए मैं नियंत्रण में रहूँगी। 336 00:21:42,635 --> 00:21:44,804 नहीं। रुको। मैं... मैं नियंत्रण में हूँ। 337 00:21:44,804 --> 00:21:46,514 अब नहीं रही। 338 00:21:56,399 --> 00:21:58,317 तुम उदास लगती हो। 339 00:21:59,485 --> 00:22:00,570 माफ़ करना। 340 00:22:00,570 --> 00:22:04,073 मैं अपमान नहीं करना चाहती, पर मैं अकेली रहना चाहती हूँ, ठीक है? 341 00:22:04,157 --> 00:22:06,951 मेरे अनुभव में, जब मैं विचलित होता हूँ, 342 00:22:07,035 --> 00:22:10,121 तो किसी और चीज़ के बारे में बात करने से मदद मिलती है। 343 00:22:10,788 --> 00:22:12,749 तो फिर कोई सुझाव? 344 00:22:14,667 --> 00:22:15,918 ऊपर देखो। 345 00:22:16,878 --> 00:22:19,047 क्या तुम मुझे उस यान के बारे में बता सकती हो? 346 00:22:24,635 --> 00:22:26,637 ओवी-165 शटल। 347 00:22:29,682 --> 00:22:33,895 मैं उसे "स्पाइक" बुलाती हूँ क्योंकि उसमें शानदार ऐरोस्पाइक इंजन हैं 348 00:22:33,895 --> 00:22:35,605 जो कम ईंधन इस्तेमाल करती हैं। 349 00:22:39,942 --> 00:22:43,196 मैं... अपमान नहीं करना चाहती, 350 00:22:43,196 --> 00:22:46,824 पर तुम सिक्योरिटी गार्ड बनने के लिए ज़्यादा बूढ़े लगते हो। 351 00:22:46,908 --> 00:22:47,909 सही कहा। 352 00:22:48,910 --> 00:22:52,330 पर... मैं उनमें सबसे समझदार हूँ। 353 00:22:53,956 --> 00:22:58,211 पक्का तुम सोच रहे होगे कि आज कल वे किसी को भी एस्ट्रोनॉट बना देते हैं। 354 00:23:00,088 --> 00:23:06,260 कभी-कभी जो सबसे ज़्यादा तेज़ होते हैं उन्हें डर और अवसाद का वह अनुभव होता है 355 00:23:06,344 --> 00:23:10,348 जो दूसरे कभी समझ नहीं सकेंगे। 356 00:23:12,058 --> 00:23:14,185 तुम ऐसे कह रहे हो जैसे मुझे जानते हो। 357 00:23:14,185 --> 00:23:19,440 तुम रेने पिकार्ड हो, यूरोपा मिशन की एस्ट्रोनॉट। 358 00:23:19,524 --> 00:23:24,195 तुम इतनी दूर आई हो तो ज़रूर महान काम करने के काबिल होगी। 359 00:23:30,618 --> 00:23:32,829 तुम मुझे मेरी माँ की याद दिलाती हो। 360 00:23:35,540 --> 00:23:38,876 उन्हें भी तारों से प्यार था। 361 00:23:39,794 --> 00:23:41,212 और उन्होंने भी... 362 00:23:43,381 --> 00:23:44,715 संघर्ष किया था। 363 00:23:49,053 --> 00:23:52,682 कभी-कभी डर याद दिलाता है कि तुम किसी चीज़ के लिए तैयार नहीं हो। 364 00:23:52,682 --> 00:23:53,808 नहीं। 365 00:23:54,559 --> 00:23:56,936 डर बस डर है। 366 00:23:56,936 --> 00:23:58,896 वह पहेलियों में बात नहीं करता है। 367 00:23:58,980 --> 00:24:02,692 डर का मतलब है कि तुम स्मार्ट हो। 368 00:24:02,692 --> 00:24:05,361 तुम जोखिम समझती हो। 369 00:24:06,571 --> 00:24:08,156 तो, तुम्हें किस चीज़ का डर है? 370 00:24:08,156 --> 00:24:10,783 पता नहीं मैं कहाँ से शुरुआत करूँ। 371 00:24:13,494 --> 00:24:15,246 और तुमने उसके साथ जीने का तरीका ढूँढ लिया? 372 00:24:16,831 --> 00:24:23,838 मैंने समझा है कि सबसे बुरी स्थितियों में भी, एक रोशनी मौजूद होती है। 373 00:24:23,838 --> 00:24:27,008 कभी-कभी, वह हल्की सी होती है। 374 00:24:27,008 --> 00:24:29,093 उस रोशनी पर विश्वास करो। 375 00:24:30,469 --> 00:24:34,223 लौटने का रास्ता ढूँढो, चाहे जो हो जाए। 376 00:24:37,518 --> 00:24:38,728 तुम्हारी माँ... 377 00:24:39,770 --> 00:24:41,480 तुम्हें पाकर बहुत ख़ुशक़िस्मत थी। 378 00:24:42,732 --> 00:24:44,025 ज़ॉन-लूक... 379 00:24:45,026 --> 00:24:46,527 आओ मुझे ढूँढो। 380 00:24:46,611 --> 00:24:48,571 माँ! माँ! 381 00:24:52,074 --> 00:24:53,075 ख़ैर। 382 00:24:54,493 --> 00:24:55,620 मैं लगभग भूल ही गया था। 383 00:24:56,370 --> 00:24:57,997 मुझे तुम्हें लेने के लिए भेजा गया था। 384 00:24:57,997 --> 00:25:00,124 डॉक्टर जेमिसन जाम पेश करने वाला है। 385 00:25:00,208 --> 00:25:03,044 वे सभी एस्ट्रोनॉट को मंच पर बुला रहे हैं। 386 00:25:06,547 --> 00:25:08,216 तुम उनके साथ शामिल होगी? 387 00:25:10,718 --> 00:25:11,802 हाँ। 388 00:25:46,087 --> 00:25:48,631 मैं चाहता हूँ कि तुम एक बाधा हटाओ। 389 00:25:48,631 --> 00:25:51,008 रेने पिकार्ड। 390 00:25:55,263 --> 00:25:57,848 बाहर से जाने पर हम जल्दी पहुँचेंगे। 391 00:25:59,725 --> 00:26:02,645 मुझे खेद है कि मैं बस यहीं तक आ सकता हूँ। 392 00:26:05,731 --> 00:26:07,942 मेरा उत्साह बढ़ाने के लिए धन्यवाद। 393 00:26:09,360 --> 00:26:12,196 शायद तुम यूरोपा जाना चाहोगे? 394 00:26:12,280 --> 00:26:16,200 मुझे लगता है कि तुम कॉकपिट में समय बिताकर सबको शांत रख सकोगे। 395 00:26:17,952 --> 00:26:19,287 जाने की इच्छा तो है। 396 00:26:20,037 --> 00:26:22,540 पर... शायद किसी और समय? 397 00:26:23,332 --> 00:26:25,334 क्यों ऐसा लग रहा है कि मैं तुम्हें जानती हूँ? 398 00:26:34,176 --> 00:26:35,469 तुमने वह देखा? 399 00:26:35,553 --> 00:26:37,513 हे भगवान, उस आदमी को अभी गाड़ी ने ठोका। 400 00:26:37,513 --> 00:26:38,597 एडमिरल। 401 00:26:39,974 --> 00:26:41,183 हे भगवान। 402 00:26:43,102 --> 00:26:44,103 अरे, नहीं। 403 00:26:45,271 --> 00:26:47,440 - नब्ज़ चल रही है। - हमें उसे अस्पताल ले जाना होगा। 404 00:26:47,440 --> 00:26:49,483 - वे आईडी माँगेंगे। - तुम्हारे यान का क्या? 405 00:26:49,567 --> 00:26:51,235 बायोबेड कोई डॉक्टर नहीं है। 406 00:26:53,696 --> 00:26:54,905 मैं किसी को जानता हूँ। 407 00:26:57,742 --> 00:26:59,535 एडमिरल, डटे रहो। 408 00:27:13,466 --> 00:27:14,675 उसे कोई चिकित्सीय परेशानी है? 409 00:27:16,093 --> 00:27:18,888 उसने कुछ ट्रांसप्लांट करवाए हैं। 410 00:27:18,888 --> 00:27:20,056 कुछ? 411 00:27:20,056 --> 00:27:22,183 - कितने? - सभी। 412 00:27:27,772 --> 00:27:29,190 उसे अस्थिर अतालता है। 413 00:27:29,190 --> 00:27:31,776 - उसका दिल काबू से बाहर है। - क्या मतलब? 414 00:27:31,776 --> 00:27:34,653 इसका मतलब उसे दिल का दौरा पड़ रहा है। 415 00:27:38,199 --> 00:27:39,658 क्लियर! 416 00:27:42,453 --> 00:27:43,454 क्या वह ठीक है? 417 00:27:46,999 --> 00:27:49,126 अब वह सामान्य है। 418 00:27:49,210 --> 00:27:52,088 - रक्तचाप स्थिर हो रहा है। - ठीक है। 419 00:27:53,130 --> 00:27:54,757 - टेरेसा... - सब बाहर जाओ! 420 00:28:20,866 --> 00:28:22,701 हे भगवान, आपको क्या हुआ है? 421 00:28:22,785 --> 00:28:24,578 मैं ठीक हूँ। 422 00:28:32,837 --> 00:28:34,255 मेरे पूरी ज़िंदगी... 423 00:28:35,339 --> 00:28:37,716 मेरी पूरी ज़िंदगी, मैंने आविष्कार किए हैं। 424 00:28:38,384 --> 00:28:41,512 मशीन, दवाइयाँ। 425 00:28:41,512 --> 00:28:45,766 मुझे पता था कि मैं नियम तोड़ सकता हूँ। जोखिम उठा सकता हूँ। 426 00:28:47,226 --> 00:28:50,229 क्या आप गाड़ी चला रहे थे? क्या मैं किसी को बुलाऊँ? 427 00:28:50,229 --> 00:28:52,857 मैंने दिल से तुम्हारे लिए सब कुछ किया। 428 00:28:54,358 --> 00:28:57,611 मुझे विश्वास था कि वह तुम ही हो। 429 00:28:57,695 --> 00:28:59,113 कि तुम बच जाओगी। 430 00:29:00,197 --> 00:29:04,076 और अब, इतना कुछ करने के बाद... 431 00:29:05,995 --> 00:29:08,831 मुझे एहसास हुआ कि मैं किस काबिल हूँ... 432 00:29:11,542 --> 00:29:13,043 मैं फिर भी असफल रहा। 433 00:29:15,296 --> 00:29:17,131 मैं अब भी तुम्हें खो दूँगा... 434 00:29:19,508 --> 00:29:21,010 मेरी ज़िंदगी भर की मेहनत। 435 00:29:21,010 --> 00:29:22,386 आप मुझे डरा रहे हैं। 436 00:29:22,470 --> 00:29:26,515 माफ़ करना। मैं उसे रोक नहीं पाया। 437 00:29:27,975 --> 00:29:30,853 शायद मैंने उसे रोक दिया। उसके सहायक को। पर उसे नहीं। 438 00:29:30,853 --> 00:29:33,772 डैड, यह मैं हूँ। आप ऐसी बातें क्यों कर रहे हैं? 439 00:29:33,856 --> 00:29:36,484 क्यों? "क्यों" ही महत्वपूर्ण है। 440 00:29:37,276 --> 00:29:40,154 "क्यों" ही महत्वपूर्ण है, 441 00:29:40,154 --> 00:29:44,241 और तुम ही मेरी "क्यों" हो। 442 00:29:45,826 --> 00:29:49,914 तुम्हें बचाना ही मेरी ज़िंदगी का मकसद है। 443 00:29:55,002 --> 00:29:56,003 डैड। 444 00:29:57,963 --> 00:29:59,965 डैड, मुझसे सच कहिए। 445 00:30:12,811 --> 00:30:15,564 तो... जुराटी गा सकती है। 446 00:30:16,482 --> 00:30:19,068 - उससे बात हुई? - नहीं। 447 00:30:19,068 --> 00:30:21,695 हम रेने को क्वारंटाइन में भेजने में सफल ज़रूर हुए। 448 00:30:23,864 --> 00:30:26,200 वह स्थिर है पर प्रतिक्रिया नहीं दिखा रहा है। 449 00:30:26,200 --> 00:30:27,701 मैं एक घंटे में लौटूँगी। 450 00:30:27,785 --> 00:30:29,495 मेरा एक बेटा है जो नींद से जागने वाला है 451 00:30:29,495 --> 00:30:31,789 और वह इस हफ़्ते दूसरी बार परेशान होगा कि मैं कहाँ हूँ। 452 00:30:31,789 --> 00:30:33,707 वह कब तब बेहोश रहेगा? 453 00:30:34,458 --> 00:30:37,378 सच कहूँ तो, मुझे नहीं पता। 454 00:30:37,378 --> 00:30:39,838 सब काम कर रहा है। पता नहीं वह जाग क्यों नहीं रहा है। 455 00:30:39,922 --> 00:30:41,757 - यह काफ़ी नहीं है। - वह पूरी कोशिश कर रही है। 456 00:30:41,757 --> 00:30:43,259 - मुझे तुम्हारी मदद नहीं चाहिए। - ठीक है। 457 00:30:43,259 --> 00:30:44,802 हम उसे देख सकते हैं? 458 00:30:45,719 --> 00:30:47,471 - ज़रूर। - धन्यवाद। 459 00:30:54,228 --> 00:30:55,604 - मुझे पता है कि यह अजीब है। - नहीं। 460 00:30:56,480 --> 00:30:59,275 छापा मारे गए मेरे क्लिनिक में बीच रात को आकर 461 00:30:59,275 --> 00:31:01,527 तुम्हारे बॉस की छाती में हाथ डालना मज़ेदार था। 462 00:31:02,611 --> 00:31:03,737 पर तुम आई। 463 00:31:06,824 --> 00:31:10,327 मैंने डीफिब्रिलैटर का इतना इस्तेमाल कभी नहीं किया था। 464 00:31:11,579 --> 00:31:14,665 शायद तुम्हारा बेटा उससे खेल रहा था। और उसे ख़राब कर दिया। 465 00:31:15,624 --> 00:31:18,961 एक वयस्क आदमी एक मासूम बच्चे पर दोष डाल रहा है। 466 00:31:24,592 --> 00:31:26,468 तुम हो कौन? 467 00:31:28,721 --> 00:31:31,724 मुझे पता है यह कैसा दिखता है, या नहीं दिखता है। 468 00:31:31,724 --> 00:31:35,227 पर विश्वास करो, हम अच्छे लोग हैं। 469 00:31:37,896 --> 00:31:39,440 अच्छे लोग कभी ऐसा नहीं कहते हैं। 470 00:32:05,049 --> 00:32:06,508 एडम सूंग ढूँढो 471 00:32:10,095 --> 00:32:12,222 शेन्ज़ेन कन्वेंशन की नैतिकता के उल्लंघन के बाद 472 00:32:12,306 --> 00:32:14,099 डॉ. एडम सूंग पर रोक 473 00:32:17,603 --> 00:32:18,687 {\an8}कलंकित वैज्ञानिक डॉ. एडम सूंग 474 00:32:18,771 --> 00:32:19,813 {\an8}स्पीयरहेड में यूजीनिक्स का अत्यधिक उपयोग 475 00:32:21,690 --> 00:32:23,317 आनुवंशिक प्रयोग 476 00:32:24,193 --> 00:32:26,528 'पागल वैज्ञानिक' 477 00:32:34,203 --> 00:32:35,663 शायद यह अच्छा है। 478 00:32:36,455 --> 00:32:37,873 शायद यह अच्छा है। 479 00:32:37,873 --> 00:32:40,626 - हैलो, नन्ही परी। - हैलो। 480 00:32:40,626 --> 00:32:42,252 तुम कहाँ रहती हो? 481 00:32:42,336 --> 00:32:44,004 - मुझे यह याद क्यों नहीं है? - गुफ़ा में। 482 00:32:44,088 --> 00:32:46,256 गुफ़ा में? मैं नहीं... 483 00:32:46,340 --> 00:32:48,008 इससे पहले कि मैं तुम्हें केक दूँ, 484 00:32:48,092 --> 00:32:50,511 मैं चाहूँगा कि तुम आँखें बंद करो और इच्छा माँगो। 485 00:32:53,472 --> 00:32:55,599 क्यों मैंने यह फ़ोटो कभी नहीं देखा? 486 00:32:58,644 --> 00:33:00,270 क्यों इनमें से कोई भी नहीं देखा? 487 00:33:05,401 --> 00:33:08,987 ग्यारह जुलाई। आज अच्छा दिन था। 488 00:33:09,697 --> 00:33:11,740 जीवन के संकेत आशाजनक हैं। 489 00:33:11,824 --> 00:33:16,078 मेरा अनुमान है कि पर्सेफ़नी की बचने की आशा 97 प्रतिशत है। 490 00:33:17,121 --> 00:33:19,540 बारह अगस्त, शुक्रवार। 491 00:33:20,165 --> 00:33:24,294 पर्सेफ़नी जटिलताओं के कारण चल बसी। वह एक महीने की थी। 492 00:33:26,547 --> 00:33:28,590 यह पर्सेफ़नी कौन है? 493 00:33:32,761 --> 00:33:37,349 तेईस जनवरी। डेशपोइना, उम्र 3। 494 00:33:37,433 --> 00:33:40,060 पर्सीफ़ासा के जिगर ने काम करना बंद कर दिया... 495 00:33:40,144 --> 00:33:42,229 आर्टेमिस इस समय सेप्टिक शॉक में है। 496 00:33:42,229 --> 00:33:44,898 प्रोसरपीना का हाल बुरा है... 497 00:33:44,982 --> 00:33:46,567 थालीआ को कई... 498 00:33:46,567 --> 00:33:47,985 मुझे एक और क्षति पहुँची है। 499 00:33:50,988 --> 00:33:52,614 हाइपरट्रॉफिक कार्डिओमायोप... 500 00:33:53,157 --> 00:33:56,034 आज का दिन कठिन था। 501 00:33:59,496 --> 00:34:01,707 आज मैं झुँझला उठा हूँ। 502 00:34:02,624 --> 00:34:06,879 मुझे पता है, कि यही आख़िरी है। 503 00:34:09,631 --> 00:34:11,049 और इसमें... 504 00:34:13,010 --> 00:34:15,345 इसमें एक सुकून है। 505 00:34:16,013 --> 00:34:22,561 मैं हर कोशिश करूँगा ताकि वह ज़िंदा बचे। 506 00:34:23,979 --> 00:34:25,022 कोरे। 507 00:34:31,403 --> 00:34:32,821 मैं क्या हूँ? 508 00:34:35,407 --> 00:34:37,034 डैड, आपने क्या किया? 509 00:34:43,665 --> 00:34:46,794 उसका अमिगडाला सोच रहा है कि वह ख़तरे में है। 510 00:34:47,419 --> 00:34:50,130 उसका दिमाग़ सक्रिय है। 511 00:34:51,757 --> 00:34:53,383 यह सही नहीं लग रहा है। 512 00:34:53,967 --> 00:34:56,011 कोमा में दिमाग़ को कम काम करना चाहिए। 513 00:34:56,011 --> 00:34:57,930 सही कहा। 514 00:34:57,930 --> 00:35:00,432 उस डॉक्टर को पता नहीं है कि वह अब भी बेहोश क्यों है। 515 00:35:02,601 --> 00:35:04,144 अगर यह दिमागी समस्या है तो? 516 00:35:04,228 --> 00:35:06,688 उसके सभी महत्वपूर्ण लक्षण सामान्य दिखाई देते हैं। 517 00:35:08,565 --> 00:35:11,568 न दिमाग़ में सूजन है। न ख़ून बहा है। 518 00:35:11,652 --> 00:35:14,822 ज़ॉन-लूक, ऊपर तारों को देखो। 519 00:35:16,198 --> 00:35:19,159 तुम्हें मुझे बाहर निकालना होगा। मुझे निकालो। कृपया। 520 00:35:24,832 --> 00:35:25,916 क्या हो रहा है? 521 00:35:26,625 --> 00:35:28,335 वह फँसा हुआ है। 522 00:35:29,586 --> 00:35:34,383 और जितना देर फँसा रहेगा, उसे वापस लाना उतना ही कठिन होगा। 523 00:35:37,970 --> 00:35:40,305 मैं अंदर जा सकती हूँ। 524 00:35:41,181 --> 00:35:44,852 माफ़ करना, क्या? उसके अंदर? 525 00:35:44,852 --> 00:35:47,062 शायद मैं उसे बाहर ला सकती हूँ। 526 00:35:47,062 --> 00:35:49,064 अपने न्यूरो-ऑप्टिक इंटरसेप्टर की मदद से। 527 00:35:50,190 --> 00:35:53,944 वही अन्तर्ग्रथनी पथ जिससे मैं बाहर देखने के लिए इस्तेमाल करती हूँ, 528 00:35:53,944 --> 00:35:57,447 उससे अवचेतन दिमाग़ में झाँक सकती हूँ। 529 00:35:57,531 --> 00:36:00,742 आतुर माइंड-मेल्ड की तरह। 530 00:36:00,826 --> 00:36:03,453 उसके दिमाग़ में घुसने के बाद, 531 00:36:03,537 --> 00:36:07,124 मैं उस याददाश्त को हैक कर सकूँगी जिस पर उसका ध्यान केंद्रित है। 532 00:36:07,124 --> 00:36:09,751 सिद्धांत में, मैं उससे बात करुँगी। 533 00:36:09,835 --> 00:36:11,837 उसकी मदद लूँगी, कि उसे कैसे बाहर 534 00:36:11,837 --> 00:36:13,088 - निकालना है। - नहीं। 535 00:36:14,464 --> 00:36:15,549 नहीं। 536 00:36:16,341 --> 00:36:19,344 उसका दिमाग़ किसी कारण से कोमा में है। 537 00:36:19,428 --> 00:36:22,431 - वह रक्षात्मक है। - हम जो करते हैं, कई चीज़ें रक्षात्मक होती हैं। 538 00:36:22,431 --> 00:36:24,391 इसका मतलब यह नहीं कि यह हमारे लिए ठीक है। 539 00:36:24,391 --> 00:36:26,768 दोस्तों, नहीं, मैं सही हूँ न? 540 00:36:27,394 --> 00:36:32,274 जब तक रेने को किसी भगवान ने, या इस क्यू ने निशाना बना रखा है, 541 00:36:32,274 --> 00:36:34,359 कोई उसकी रक्षा नहीं कर सकता है। 542 00:36:35,027 --> 00:36:38,405 और इसके बारे में जिस इकलौते इंसान को पता है 543 00:36:38,405 --> 00:36:40,282 वह इस टेबल में बेहोश पड़ा है। 544 00:36:40,282 --> 00:36:43,035 कोई बेहतर योजना है, तो कृपया बताओ। 545 00:36:43,035 --> 00:36:47,247 नहीं है तो, मैं उसे अकेले जूझने नहीं दूँगी। 546 00:36:48,790 --> 00:36:51,043 टेरेसा और हम, यहाँ बाहर से उसकी देखभाल करेंगे। 547 00:36:51,877 --> 00:36:53,378 टैलिन अंदर घुसकर मदद करेगी। 548 00:36:53,462 --> 00:36:58,675 राफ़, अगर हमने रेने की रक्षा नहीं की, तो हम अपने भविष्य को बचा नहीं सकेंगे। 549 00:36:59,301 --> 00:37:01,678 और इसके लिए पिकार्ड का जागना ज़रूरी है। 550 00:37:02,262 --> 00:37:03,764 हमें कोशिश करनी होगी। 551 00:37:11,021 --> 00:37:13,482 ठीक है। क्यों नहीं? 552 00:37:13,482 --> 00:37:14,858 उसके दिमाग़ में घुसो। 553 00:37:14,942 --> 00:37:16,652 मेरा मतलब... क्या ग़लत हो सकता है? 554 00:37:17,861 --> 00:37:19,571 बेशक़, ढेरों चीज़ें। 555 00:37:21,156 --> 00:37:25,786 पर सांख्यिकीय रूप से, 556 00:37:25,786 --> 00:37:27,788 इस बकवास काल में आने के बाद से 557 00:37:27,788 --> 00:37:30,707 हमारे साथ जो भी हुआ है... 558 00:37:33,168 --> 00:37:35,379 इससे बुरा क्या हो सकता है? 559 00:38:12,457 --> 00:38:14,001 एलेग्जेंडर करेज द्वारा असली स्टार ट्रैक थीम 560 00:38:44,906 --> 00:38:46,908 उप-शीर्षक अनुवादक: मून कलिता