1 00:00:14,014 --> 00:00:15,015 चेतावनी स्थिति: संकटजनक 2 00:00:15,099 --> 00:00:17,768 घुसपैठ हुई है। घुसपैठ हुई है। 3 00:00:17,852 --> 00:00:19,687 पाँचवें डेक में लाइफ़ सपोर्ट में ख़राबी आई है। 4 00:00:19,687 --> 00:00:21,731 जल्दी चलो! 5 00:00:23,983 --> 00:00:26,652 पाँचवें डेक में बिजली चली गई है। 6 00:00:26,736 --> 00:00:29,447 सभी सुरक्षा दस्ते तुरंत ब्रिज में रिपोर्ट करें। 7 00:00:29,447 --> 00:00:30,906 चलो चलें, कैडेट! 8 00:00:30,990 --> 00:00:33,659 अल्फ़ा टीम ब्रिज में जाओ। बीटा टीम, वार्प कोर की रक्षा करो। 9 00:00:33,743 --> 00:00:35,953 जड़त्वीय डैम्पनर ऑफ़-लाइन हैं। 10 00:00:38,122 --> 00:00:40,499 इंटीग्रेटर में... ख़राबी आई है 11 00:00:40,583 --> 00:00:44,003 हमें जाना होगा। जल्दी, चलो! 12 00:00:44,754 --> 00:00:47,131 वार्प फ़ील्ड ध्वस्त होने वाला है। 13 00:00:47,131 --> 00:00:48,215 07 टर्बोलिफ़्ट 14 00:00:53,012 --> 00:00:54,013 ब्रिज। 15 00:00:57,349 --> 00:00:59,268 यान की प्रणालियाँ रिबूट हो रही हैं। 16 00:01:02,521 --> 00:01:05,316 प्र... प्र... प्र... प्रणाली... प्रणाली ऑनलाइन है। 17 00:01:25,544 --> 00:01:26,545 स्थिति बताओ। 18 00:01:29,548 --> 00:01:31,175 गोलीबारी रोको! 19 00:01:31,175 --> 00:01:32,551 पिकार्ड! 20 00:01:35,554 --> 00:01:38,390 ब्रिज कंट्रोल ट्रांसफर 40 प्रतिशत। 21 00:01:38,474 --> 00:01:40,476 - यह क्या हो रहा है? - सभी प्रणालियाँ पुनर्निर्देशित हो रही हैं। 22 00:01:40,476 --> 00:01:43,270 वह संपूर्ण नियंत्रण हासिल कर रही है। हथियार, नेविगेशन, सब पर। 23 00:01:43,354 --> 00:01:47,525 कंप्यूटर, स्वत: विनाश अनुक्रम सक्रिय करो। 24 00:01:47,525 --> 00:01:50,027 स्वत: विनाश प्रणाली सक्रिय है। 25 00:01:50,027 --> 00:01:55,908 - नौ, आठ, सात, छह... - पिकार्ड। 26 00:01:55,908 --> 00:02:02,331 ...पाँच, चार, तीन, दो, एक। 27 00:03:46,894 --> 00:03:48,687 "स्टार ट्रैक: द नेक्स्ट जनरेशन" पर आधारित 28 00:04:21,470 --> 00:04:26,350 {\an8}शटो पिकार्ड, फ्रांस 48 घंटे पहले 29 00:05:01,635 --> 00:05:03,929 शटो पिकार्ड बॉर्डो 30 00:05:18,902 --> 00:05:19,903 थोड़ा सा। 31 00:05:19,987 --> 00:05:21,447 {\an8}2249 शटो पिकार्ड लबार 32 00:05:41,508 --> 00:05:43,594 - चियर्स। - अच्छी सेहत के नाम। 33 00:05:45,554 --> 00:05:48,015 - चियर्स। - चियर्स। 34 00:05:48,015 --> 00:05:50,017 चियर्स। 35 00:05:55,773 --> 00:05:58,817 पृथ्वी पर सारे दिनों में... 36 00:06:00,194 --> 00:06:02,946 यह मेरे पसंदीदा दिनों में से एक है। 37 00:06:03,030 --> 00:06:04,823 और ऐसा क्यों है? 38 00:06:05,449 --> 00:06:09,369 यह मौसम के अंत का जश्न है। 39 00:06:09,453 --> 00:06:14,249 पुष्टि है कि कड़ी मेहनत रंग लाई है। 40 00:06:14,333 --> 00:06:17,544 शायद, इसे देखने का यह भी एक नज़रिया है। 41 00:06:19,213 --> 00:06:21,381 और तुम्हारा नज़रिया क्या है? 42 00:06:22,049 --> 00:06:23,092 पता नहीं। 43 00:06:31,475 --> 00:06:35,687 "आज का मज़ा लो, क्योंकि पता नहीं कल क्या होगा।" 44 00:06:36,647 --> 00:06:37,648 हाँ! 45 00:06:40,025 --> 00:06:46,115 आज का दिन आनंददायक है, और कल की कोई गारंटी नहीं है। 46 00:06:48,909 --> 00:06:51,078 - ज़बान के नाम। - ज़बान के नाम। 47 00:06:55,707 --> 00:06:57,459 तुम्हें ज़रूर उसकी याद आती होगी। 48 00:06:57,543 --> 00:06:58,669 मुझे आती है। 49 00:06:58,669 --> 00:07:00,712 डेढ़ साल बाद, अब भी। 50 00:07:01,463 --> 00:07:04,258 जानते हो जन्म के समय ही हमारी शादी पक्की की गई थी? 51 00:07:04,258 --> 00:07:05,926 मुझे इसका अंदाज़ा नहीं था। 52 00:07:05,926 --> 00:07:07,511 हाँ, यही हमारी परंपरा है। 53 00:07:08,637 --> 00:07:10,472 पर हम एक-दूसरे से प्यार करना सीख गए थे। 54 00:07:12,015 --> 00:07:13,225 सच्चा प्यार। 55 00:07:15,435 --> 00:07:19,148 पर यह जान लो कि हम रॉम्यूलन इंसानों की तरह शोक नहीं मनाते हैं। 56 00:07:19,148 --> 00:07:23,402 हम गहरा प्यार करते हैं, और फिर दोबारा प्यार में पड़कर उस प्यार को सम्मान देते हैं... 57 00:07:24,695 --> 00:07:26,155 ज़्यादा गहरा प्यार करके। 58 00:07:36,248 --> 00:07:42,087 जब मैं पहली बार यहाँ काम करने आई थी, मुझे लगा था कि तुम वह इंसान हो जिसने अंतरिक्ष को चुना। 59 00:07:43,005 --> 00:07:47,217 और इतने अरसे बाद, मैं सोच में हूँ कि, 60 00:07:47,301 --> 00:07:50,429 क्या तुम चुन रहे थे या भाग रहे थे? 61 00:07:54,266 --> 00:07:55,726 क्या मैं ज़्यादा व्यक्तिगत सवाल पूछ रही हूँ? 62 00:07:55,726 --> 00:07:56,894 नहीं! 63 00:07:56,894 --> 00:07:58,770 कृपया, जारी रखो। 64 00:08:05,235 --> 00:08:07,446 तुमने अकेले रहने का निर्णय क्यों लिया? 65 00:08:09,031 --> 00:08:10,782 मैं अकेला नहीं हूँ। 66 00:08:12,075 --> 00:08:13,368 तुम्हें मेरा मतलब पता है। 67 00:08:16,788 --> 00:08:21,376 जैसा कि तुमने कहा, मैंने अपना जीवन अंतरिक्ष में ही बिता दिया। 68 00:08:21,460 --> 00:08:23,670 और क्या तुम सच में यही चाहते हो? 69 00:08:28,842 --> 00:08:31,637 बस यही चाहते हो? 70 00:08:34,056 --> 00:08:37,059 जो मुझे सच में चाहिए... 71 00:08:39,353 --> 00:08:41,772 वह है पंक्ति में इंतज़ार करना। 72 00:08:43,607 --> 00:08:45,025 किस पंक्ति में? 73 00:08:47,277 --> 00:08:48,987 शायद, कर्तव्य की। 74 00:08:49,071 --> 00:08:51,907 आगे बढ़ते रहने की ज़रूरत की। 75 00:08:51,907 --> 00:08:56,078 और इस निरंतर गति के बाद तुम्हारा दिल कहाँ है? 76 00:08:58,288 --> 00:09:03,043 तुम्हें क्या मिलेगा अगर तुम बस... रुक गए। 77 00:09:05,420 --> 00:09:06,421 यहीं... 78 00:09:09,508 --> 00:09:10,676 अभी। 79 00:09:34,783 --> 00:09:38,829 हाँ, काफ़ी देर हो चुकी है, और तुम्हें कल भाषण देना है। 80 00:09:48,797 --> 00:09:50,215 ज़ॉन-लूक! 81 00:10:09,526 --> 00:10:12,029 तुमने अकेले रहने का निर्णय क्यों लिया? 82 00:10:30,047 --> 00:10:31,048 ज़ॉन-लूक। 83 00:10:32,841 --> 00:10:35,510 मेरे नन्हे मैजेलन। 84 00:10:35,594 --> 00:10:37,763 चोरी-छुपे निकल आए। 85 00:10:37,763 --> 00:10:41,350 मेरा बस चले तो मैं दुनिया के छोर से उड़ान भर दूँ। 86 00:10:42,684 --> 00:10:44,561 इतने नाटकीय हो? 87 00:10:46,438 --> 00:10:48,774 पैरिस बस कुछ ही दूर है। 88 00:10:50,317 --> 00:10:54,321 और मैं वादा करती हूँ, आज रात की तरह इतना सुंदर आसमान तुमने कभी नहीं देखा होगा। 89 00:11:00,327 --> 00:11:01,828 यहाँ जादू है। 90 00:11:04,331 --> 00:11:07,000 तुम्हारे पिताजी वहाँ उस धूल में अपनी खोज जारी रख सकते हैं, 91 00:11:07,084 --> 00:11:08,752 जबकि तुम्हारा भाई स्कूल में रहेगा। 92 00:11:10,379 --> 00:11:13,006 यह जगह हमारी हो सकती है, तुम्हारी और मेरी। 93 00:11:14,091 --> 00:11:17,886 हम लताएँ साफ़ कर देंगे, हम इन खिड़कियों को रंग भी सकते हैं। 94 00:11:19,054 --> 00:11:20,263 यह हमारी दुनिया होगी। 95 00:11:24,434 --> 00:11:25,644 क्या कहते हो? 96 00:11:28,188 --> 00:11:30,148 क्या आप यहाँ कम झगड़ा करेंगी? 97 00:11:35,237 --> 00:11:36,363 माँ! 98 00:11:36,363 --> 00:11:37,489 येवैटे! 99 00:11:39,116 --> 00:11:40,325 आओ मुझे ढूँढो। 100 00:11:47,874 --> 00:11:49,084 बेशक़ हम कम झगड़ा करेंगे। 101 00:11:50,127 --> 00:11:53,004 पर अगर हम एक-दूसरे पर चिल्लाए, 102 00:11:53,088 --> 00:11:57,801 तो मैं चाहती हूँ कि तुम ऊपर देखो, और कल्पना करो कि वहाँ हमारी आवाज़ कितनी धीमी होगी। 103 00:11:57,801 --> 00:12:00,262 इतनी धीमी होगी कि तुम्हें सुनाई भी नहीं देगी। 104 00:12:00,262 --> 00:12:03,432 ऊपर तारों को देखो, ज़ॉन-लूक। 105 00:12:04,391 --> 00:12:05,517 ऊपर तारों को देखो। 106 00:12:55,150 --> 00:12:57,736 स्टारफ़्लीट कमांड, यह यूएसएस एवेलॉन है। 107 00:12:57,736 --> 00:13:00,530 हमें एक स्थानिक विसंगति का पता चला है। कृपया सलाह दें। 108 00:13:19,424 --> 00:13:22,302 तुम यहाँ हो। मैंने हाथ में यह कप लिए 109 00:13:22,302 --> 00:13:26,473 तुम्हें हर जगह ढूँढा, जो कि अब बेशक़... ठंडी अर्ल ग्रे है। 110 00:13:26,473 --> 00:13:28,350 माफ़ करना। हाँ, धन्यवाद। 111 00:13:31,228 --> 00:13:32,395 मैं... 112 00:13:32,479 --> 00:13:33,605 हाँ? 113 00:13:35,315 --> 00:13:38,443 एक किताब। मैं वह ढूँढ रहा था। 114 00:13:38,527 --> 00:13:42,113 वह पहला संस्करण है। हरा कवर और सुनहरे अक्षर। 115 00:13:42,197 --> 00:13:44,074 वह इन अलमारियों में यहीं कहीं होगी। 116 00:13:48,370 --> 00:13:49,663 धन्यवाद। 117 00:13:51,206 --> 00:13:52,624 लैरिस... 118 00:13:57,754 --> 00:13:59,047 कल रात... 119 00:14:00,507 --> 00:14:01,883 - मैं... - तुम थे। 120 00:14:03,635 --> 00:14:05,095 तुम, तुम थे। 121 00:14:07,722 --> 00:14:09,224 हाँ। 122 00:14:11,893 --> 00:14:14,688 ज़रूरी नहीं है कि कुछ बदले। 123 00:14:14,688 --> 00:14:16,856 उसके लिए काफ़ी देर हो चुकी है, ज़ॉन-लूक। 124 00:14:18,191 --> 00:14:21,486 शायद, कुछ अरसे से हम दोनों ही यह जानते हैं। 125 00:14:21,987 --> 00:14:25,490 आगे बढ़ना, यह ज़्यादा... अजीब होगा। 126 00:14:26,408 --> 00:14:28,410 और मुझे इस उम्र में वह परिस्थिति नहीं चाहिए। 127 00:14:29,202 --> 00:14:34,082 अब, तुम्हें अंदाज़ा है कि ट्रांसपोर्टर के दौर में देर हो जाना कितना कठिन है? 128 00:14:34,082 --> 00:14:36,501 और फिर भी, किसी तरह से, तुम्हें देर हो जाती है। 129 00:14:38,587 --> 00:14:44,384 हम अक्सर अंतरिक्ष को युद्ध का अंतिम मैदान कहते हैं। 130 00:14:45,844 --> 00:14:51,391 पर, उम्र के साथ, मुझे विश्वास होने लगा है... 131 00:14:52,601 --> 00:14:54,644 {\an8}स्टारफ़्लीट अकैडमी, सैन फ्रांसिस्को 132 00:14:54,728 --> 00:14:58,148 {\an8}...कि असली युद्ध का अंतिम मैदान समय है। 133 00:14:59,858 --> 00:15:01,818 {\an8}स्टारफ़्लीट कमांड यूनाइटेड फेडरेशन ऑफ प्लेनेट 134 00:15:01,818 --> 00:15:04,446 {\an8}कमांड में, जीवन के दौरान... 135 00:15:05,739 --> 00:15:10,785 हमें इसका खेद ज़्यादा नहीं होता कि हमने संकट के समय क्या किया 136 00:15:10,869 --> 00:15:14,247 पर इसका खेद होता है कि हमें क्या करना चाहिए था। 137 00:15:14,331 --> 00:15:17,709 हम क्या कर सकते थे। 138 00:15:18,793 --> 00:15:22,213 समय हमें कई मौके देता है, 139 00:15:22,297 --> 00:15:26,551 पर दूसरा मौका बहुत कम देता है। 140 00:15:28,053 --> 00:15:30,513 और आगे बढ़ते हुए... 141 00:15:32,182 --> 00:15:35,644 मैं तुम्हारी सहपाठी को स्वीकार करना चाहूँगा। 142 00:15:35,644 --> 00:15:40,523 स्टारफ़्लीट अकैडमी में पहली पूर्ण रॉम्यूलन कैडेट। 143 00:15:40,607 --> 00:15:42,067 एलनॉर। 144 00:15:53,036 --> 00:15:57,040 उम्मीद है तुम सभी अतीत की बेड़ियों से मुक्त होकर 145 00:15:57,040 --> 00:16:00,669 साहसपूर्वक भविष्य की ओर बढ़ो। 146 00:16:03,463 --> 00:16:05,548 मैं तुम्हारे समक्ष खड़ा हूँ... 147 00:16:07,676 --> 00:16:10,303 आख़िरी पिकार्ड। 148 00:16:11,388 --> 00:16:16,184 मेरे पूर्वज ज़ैक कार्टिएर के पीछे 149 00:16:16,184 --> 00:16:18,728 दूसरे यान के कप्तान थे। 150 00:16:19,479 --> 00:16:23,858 मेरे पूर्वज, रेने पिकार्ड, 151 00:16:23,942 --> 00:16:28,738 उन्होंने इस सौर मंडल के शुरुआती अन्वेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 152 00:16:28,822 --> 00:16:32,575 फिर भी, मैं अपनी माँ के शब्दों के साथ... 153 00:16:33,785 --> 00:16:37,914 तुमसे विदा लेता हूँ... 154 00:16:38,957 --> 00:16:41,751 जो बिल्कुल भी कोई खोजकर्ता नहीं थीं। 155 00:16:42,627 --> 00:16:44,212 जब मैं छोटा था... 156 00:16:45,505 --> 00:16:49,342 वह रात के आसमान की ओर इशारा करके कहती थीं, 157 00:16:49,426 --> 00:16:51,678 "ऊपर देखो, ज़ॉन-लूक। 158 00:16:52,512 --> 00:16:57,058 और चलो देखें वहाँ क्या है।" 159 00:17:44,856 --> 00:17:46,149 बाहर कुछ हो रहा है। 160 00:17:46,149 --> 00:17:47,317 मैं अभी व्यस्त हूँ। 161 00:17:47,901 --> 00:17:49,611 जो मर्ज़ी करो। मैं बस तुम्हें बता रहा हूँ। 162 00:17:50,445 --> 00:17:52,989 बाहर निकलो। 163 00:17:53,656 --> 00:17:56,075 मुझे अपना भद्दा बॉर्ग चेहरा दिखाओ। 164 00:18:10,799 --> 00:18:12,300 चलो दूसरा तरीका आज़माएँ। 165 00:18:12,300 --> 00:18:14,719 यह चिकित्सीय आपूर्तियाँ जो तुम चुराने की कोशिश कर रहे थे 166 00:18:14,803 --> 00:18:16,554 यह फेनरिस रेंजर्स की संपत्ति है। 167 00:18:16,638 --> 00:18:18,431 अगर तुम अभी गए... 168 00:18:22,435 --> 00:18:24,437 एमेट, कृपया, थोड़ी मदद करोगे? 169 00:18:36,407 --> 00:18:38,326 मैं लाचार हूँ, मेरी बहना। 170 00:18:38,326 --> 00:18:41,955 कंप्यूटर, होलोग्राम सुरक्षा प्रोटोकॉल निष्क्रीय करो। 171 00:18:41,955 --> 00:18:44,332 सुरक्षा प्रोटोकॉल निष्क्रीय हो गए हैं। 172 00:19:03,852 --> 00:19:04,853 धन्यवाद। 173 00:19:06,145 --> 00:19:07,605 यह मेरी ख़ुशनसीबी है! 174 00:19:09,858 --> 00:19:11,943 हमें यह ठीक करना होगा। 175 00:19:18,324 --> 00:19:20,702 कभी इंसानी दल रखने का सोचा है? 176 00:19:20,702 --> 00:19:22,203 नहीं। 177 00:19:26,124 --> 00:19:27,500 बेशक़... 178 00:19:28,501 --> 00:19:34,382 तुम्हारे बॉर्ग संवर्द्धन के प्रति इंसानों का 179 00:19:34,382 --> 00:19:36,551 भय और पक्षपात... 180 00:19:38,219 --> 00:19:42,223 ...शायद इसी की वजह से तुम्हारी उनसे नहीं बनती है। 181 00:19:42,307 --> 00:19:44,267 बस चुप रहो। 182 00:19:47,020 --> 00:19:49,147 - तुम ही मालकिन हो। - मुझे कभी होलोग्राम जोड़ने नहीं चाहिए थे। 183 00:19:49,147 --> 00:19:51,733 आपके चिकित्सीय प्लग-इन को निष्क्रीय करने का कोई तरीका ज़रूर होगा। 184 00:19:51,733 --> 00:19:55,987 मेरा मुँह बंद रहेगा। 185 00:20:00,199 --> 00:20:01,284 यह रहा। 186 00:20:03,953 --> 00:20:05,663 तुम क्या कह रहे थे? बाहर के बारे में? 187 00:20:05,747 --> 00:20:07,832 सबस्पेस विरूपण, 188 00:20:07,916 --> 00:20:13,880 टैकियॉन उतार-चढ़ाव और हॉकिंग विकिरण में भारी वृद्धि। 189 00:20:13,880 --> 00:20:15,048 मुझे दिखाओ। 190 00:20:26,809 --> 00:20:28,269 वह क्या है? 191 00:20:42,575 --> 00:20:44,786 {\an8}रैरीटन चतुर्थ, बीटा क्वाड्रंट 192 00:20:45,954 --> 00:20:48,206 अगर अनुमति है, तो मैं जाम पेश करना चाहूँगी। 193 00:20:48,915 --> 00:20:51,834 किसी से सच्चे दिल से बात करना... 194 00:20:51,918 --> 00:20:55,338 किसी के डर को विश्वास में बदलना... 195 00:20:55,338 --> 00:20:57,465 दोस्ती की पेशकश करना... 196 00:20:57,465 --> 00:20:59,592 यह साहसिक कार्य हैं। 197 00:20:59,676 --> 00:21:02,553 धन्यवाद। 198 00:21:04,722 --> 00:21:07,016 फेडरेशन द्वारा सिंथेटिक पर रोक हटाने के बाद, 199 00:21:07,100 --> 00:21:09,560 हम एक साल से ज़्यादा समय से आकाशगंगा में भ्रमण कर रहे हैं, 200 00:21:09,644 --> 00:21:12,188 और इस बीच मैंने एक चीज़ सीखी है। 201 00:21:12,188 --> 00:21:15,358 आप अनुवादक के ज़रिए विश्वास नहीं जीत सकते। 202 00:21:15,358 --> 00:21:17,193 वह यहाँ से आना चाहिए। 203 00:21:17,819 --> 00:21:18,820 यहाँ से निकलना चाहिए। 204 00:21:19,570 --> 00:21:21,739 सच्चे रिश्ते तभी बनते हैं 205 00:21:21,823 --> 00:21:25,618 जब दिल से बात निकलती है। 206 00:21:28,079 --> 00:21:32,041 वह एक जाम पेश करके ही प्रसिद्ध हो गई। 207 00:21:33,543 --> 00:21:35,336 वह सच में प्रभावशाली है। 208 00:21:36,379 --> 00:21:39,424 वाह। वे काफ़ी सफ़ेद हैं। 209 00:21:39,424 --> 00:21:40,508 अनुमति है? 210 00:21:42,093 --> 00:21:43,344 मैं काटता नहीं हूँ। 211 00:21:46,889 --> 00:21:50,018 मैं बस देखना चाहता था कि कौन से हाथ ऐसा चमत्कार बना सकते हैं। 212 00:21:52,437 --> 00:21:56,691 तुम मुझे छेड़ रहे हो, है न? तो सुंदर लोग इसी तरह छेड़खानी करते हैं, है न? 213 00:22:00,194 --> 00:22:01,988 देखो, मैं वैसे भी नशे में हूँ, 214 00:22:01,988 --> 00:22:03,865 तो मैं तुम्हें एक सुझाव देती हूँ। 215 00:22:04,532 --> 00:22:06,993 मेरा सबसे लंबा रिश्ता, 216 00:22:06,993 --> 00:22:10,038 जो हाल ही में टूटा उसके सहित, एक साल भी नहीं टिका। 217 00:22:10,038 --> 00:22:13,332 मुझे हाल ही में एलियन-प्रेरित अस्थायी पागलपन के कारण 218 00:22:13,416 --> 00:22:15,918 अपने पिछले प्रेमी की हत्या के आरोप से बरी किया गया, 219 00:22:16,002 --> 00:22:20,882 इसलिए मुझे डेट करना ठीक नहीं होगा, समझे? 220 00:22:24,093 --> 00:22:25,845 शुक्र है। 221 00:22:25,845 --> 00:22:27,096 समझ नहीं आ रहा। 222 00:22:27,180 --> 00:22:31,267 "दोबारा कभी मुझसे बात न करना" तुमने मुझसे यही आख़िरी चीज़ कही थी। 223 00:22:31,267 --> 00:22:32,435 ठीक समय पर। 224 00:22:32,435 --> 00:22:35,563 मुझे लगा कि मुझे डेल्टन लोकगीत पर नाचना पड़ेगा। 225 00:22:35,563 --> 00:22:37,815 पक्का यह दुर्लभ मौका था। 226 00:22:37,899 --> 00:22:40,693 मुझे पता है, रिओस ने फ़ोन किया। तुम जा रही हो। 227 00:22:40,777 --> 00:22:43,571 मैं आकर्षक राजनयिक बने रहने के लिए यहीं रुकूँगी। 228 00:22:43,571 --> 00:22:46,074 अगर सुनने से तुम्हारा मतलब है कि अपनी सुपर रोबोट शक्ति से मेरे निजी कॉम्स लिंक को 229 00:22:46,074 --> 00:22:47,533 चोरी-छुपे सुनना। 230 00:22:47,617 --> 00:22:51,579 वैसे, तुमने कहा था कि मैं तुम्हें संभावित नशेड़ी-संबंधी घटनाओं से बचाऊँ, 231 00:22:51,579 --> 00:22:54,082 इसलिए मैंने तुम्हें नशे में धुत होकर बात करने से बचाया। 232 00:22:54,082 --> 00:22:57,126 मुझे लगता है कि यह परिभाषा का शोषण है। 233 00:22:57,210 --> 00:22:58,669 जैसे ही मुझे पता चलेगा हम कब लौटेंगे, मैं तुम्हें फ़ोन करुँगी। 234 00:22:58,753 --> 00:23:00,671 मुझे लगता है कि तुम मेरे बिना ठीक रहोगी। 235 00:23:00,755 --> 00:23:02,548 और तुम्हारे और उसके बारे में क्या। 236 00:23:02,632 --> 00:23:05,343 मुझे स्वीकार करना होगा, वह "हम अभी भी साथ काम कर सकते हैं" वाली बात 237 00:23:05,343 --> 00:23:06,969 पृथ्वी पर ज़्यादा जायज़ लग रही थी। 238 00:23:07,053 --> 00:23:10,389 मैं "मैंने कहा था" नहीं कहूँगी। 239 00:23:10,473 --> 00:23:13,726 पर उस पर उसके नए काम का काफ़ी दबाव है। 240 00:23:13,810 --> 00:23:15,561 चलो भी, वह कितना मुश्किल हो सकता है? 241 00:23:16,062 --> 00:23:17,563 बीम करो। 242 00:23:20,900 --> 00:23:21,901 01 टर्बोलिफ़्ट 243 00:23:25,655 --> 00:23:28,783 तो, किस बात की इतनी जल्दबाज़ी, कैप्टन? 244 00:23:28,783 --> 00:23:31,285 रुको। अभी समय नहीं है। मुझे एक सेकंड दो। 245 00:23:31,369 --> 00:23:34,914 केमी, जितनी जल्दी हो सके हमें वहाँ सुरक्षित पहुँचाओ। 246 00:23:34,914 --> 00:23:36,707 - कॉम्स, कुछ पता चला? - नहीं, कैप्टन। 247 00:23:36,791 --> 00:23:37,834 कोशिश करती रहो। 248 00:23:38,751 --> 00:23:42,338 लेफ़्टिनेंट उरटर्न, मुझे आक्रामक और रक्षात्मक रणनीति रिपोर्ट चाहिए। 249 00:23:42,338 --> 00:23:45,091 मैं संभावित युद्ध योजना के बिना वहाँ नहीं पहुँचना चाहता। 250 00:23:46,592 --> 00:23:49,095 - तुम ठीक हो? - हाँ, सर। 251 00:23:49,095 --> 00:23:50,596 हमेशा सीधे मुद्दे पर। धन्यवाद। 252 00:23:50,680 --> 00:23:54,142 माफ़ करना, स्टारफ़्लीट ने हमें किसी तरह की सबस्पेस विसंगति की जाँच करने का आदेश दिया है। 253 00:23:54,142 --> 00:23:55,935 मुझे इसमें तुम्हारी मदद चाहिए। 254 00:23:55,935 --> 00:23:58,479 तुम्हारे... तुम्हारे दिमाग़ की मदद चाहिए। 255 00:23:58,563 --> 00:24:01,899 तुम काफ़ी उदार हो। 256 00:24:03,317 --> 00:24:04,944 रास्ता तय हो गया, कैप्टन। 257 00:24:08,030 --> 00:24:09,365 "शुरू करो।" 258 00:24:10,825 --> 00:24:12,702 विरासत का दबाव। 259 00:24:13,286 --> 00:24:14,745 यह तुम्हारी ही ग़लती है। 260 00:24:14,829 --> 00:24:18,833 किसी ने तुम्हें समस्याओं से भरा कमांड स्वीकार करने के लिए नहीं कहा था। 261 00:24:23,171 --> 00:24:26,132 यू.एस.एस. स्टारगेज़र एनसीसी - 82893 262 00:24:53,659 --> 00:24:56,954 ब्रायन राउल, कार्यभार: "हिकारु सुलु।" 263 00:24:57,038 --> 00:25:00,374 कैडेट मैक्सवेल नगाटा, कार्यभार: "ग्रीसम।" 264 00:25:00,458 --> 00:25:03,127 कृपया अपने निर्दिष्ट ट्रांसपोर्ट बर्थ पर रिपोर्ट करें। 265 00:25:05,796 --> 00:25:07,256 तो कैसा चल रहा है? 266 00:25:07,340 --> 00:25:10,927 मैं कोबायाशी मरू को अपडेट करने की सोच रहा हूँ। 267 00:25:10,927 --> 00:25:13,221 बढ़िया है। मुझे उस टेस्ट से नफ़रत है। 268 00:25:13,221 --> 00:25:18,392 वैसे, मैं अकैडमी का चांसलर बनकर बहुत ख़ुश हूँ, बहुत-बहुत धन्यवाद। 269 00:25:19,143 --> 00:25:20,269 ज़रूर। 270 00:25:20,353 --> 00:25:25,191 यह तुम्हें ख़ुद के अलावा स्टारफ़्लीट पर ध्यान केंद्रित करने को मजबूर करता है। 271 00:25:25,900 --> 00:25:28,069 और आज-कल सेवन कैसी है? 272 00:25:29,195 --> 00:25:30,404 सही सवाल पूछा। 273 00:25:31,739 --> 00:25:33,032 तुम तो सेवन को जानते हो। 274 00:25:33,032 --> 00:25:35,117 हमेशा वहाँ लोग मुसीबत में होते हैं। 275 00:25:35,201 --> 00:25:37,828 किस तरह का कमीना उससे ज़्यादा महत्वपूर्ण बनना चाहता है? 276 00:25:38,537 --> 00:25:41,999 पर तुम चाहती हो कि वह ऐसी ही रहे। 277 00:25:43,376 --> 00:25:48,297 शायद, उससे मुझसे कई उम्मीदें हैं। 278 00:25:49,215 --> 00:25:50,841 तुम नहीं समझोगे। 279 00:25:51,634 --> 00:25:54,178 मेरा मतलब, बेशक़... बेशक़ तुम समझोगे। 280 00:25:54,262 --> 00:25:59,100 बात बस यह है कि, अंत में, तुम दोनों इतने आत्मनिर्भर हो। 281 00:25:59,100 --> 00:26:01,185 अंतरिक्ष में भ्रमण करके ख़ुश हो। 282 00:26:01,894 --> 00:26:04,313 पता नहीं तुम दोनों को अकेलापन सताता है या नहीं। 283 00:26:08,943 --> 00:26:11,779 कैडेट एलनॉर। कार्यभार: "एक्सेलसियर।" 284 00:26:13,364 --> 00:26:14,365 एलनॉर। 285 00:26:15,616 --> 00:26:18,536 एडमिरल पिकार्ड। मुझे उम्मीद थी कि जाने से पहले आपसे मिलूँ। 286 00:26:18,536 --> 00:26:20,663 - यह रोमांचक समय है। - हाँ। 287 00:26:20,663 --> 00:26:21,998 मैं बेहद उत्साहित हूँ। 288 00:26:23,124 --> 00:26:27,545 पर मुझे यह भी चिंता है कि मेरा उत्साह पढ़ाई से मेरा ध्यान भटकाएगी। 289 00:26:27,545 --> 00:26:28,963 यह परस्पर-विरोधी विचार है। 290 00:26:29,547 --> 00:26:33,592 इस किताब में एक उद्धहरण है जो बहुत भी उपयुक्त है। 291 00:26:33,676 --> 00:26:35,344 स्पॉक ने यह ख़ुद लिखा था... 292 00:26:35,428 --> 00:26:36,637 {\an8}द मैनी एंड द वन स्पॉक 293 00:26:36,721 --> 00:26:40,891 ...और यह उन चुनौतियों का एक संस्मरण है जिनका सामना उसने तब किया था 294 00:26:40,975 --> 00:26:45,104 जब वह स्टारफ़्लीट के पहले वलकन कैडेटों में से एक थे। 295 00:26:45,104 --> 00:26:51,694 "उत्साह ज्ञान के अवशोषण को बढ़ाता है।" 296 00:26:52,403 --> 00:26:55,781 दूसरे शब्दों में, जीवन को थोड़ा जिओ। 297 00:27:00,202 --> 00:27:01,787 मैं इसे संजो कर रखूँगा। 298 00:27:03,873 --> 00:27:05,374 इस किताब के लिए धन्यवाद, एडमिरल। 299 00:27:06,125 --> 00:27:08,294 चलो चलें, कैडेट। हम दस मिनटों में निकलेंगे। 300 00:27:10,129 --> 00:27:14,008 कमांडर मसिकर, कृपया प्रस्थान के लिए एक्सेलसियर में रिपोर्ट करें। 301 00:27:14,008 --> 00:27:15,426 एक ही यान में? 302 00:27:15,426 --> 00:27:17,845 उसे अपनी निगरानी में रख रही हो, एह? 303 00:27:17,845 --> 00:27:22,016 उस लड़के की स्पष्टवादिता उसे परेशानी में डाल सकती है, 304 00:27:22,016 --> 00:27:24,602 इसलिए मैं उसका बचाव कर रही हूँ। 305 00:27:24,602 --> 00:27:26,771 सच कहूँ तो, मुझे बहुत ख़ुशी हुई। 306 00:27:27,938 --> 00:27:31,067 सभी ऑफ़िसर और कैडेट प्रस्थान के लिए यान में जाएँ। 307 00:27:31,067 --> 00:27:32,651 वे मेरा गाना बजा रहे हैं। 308 00:27:32,735 --> 00:27:34,236 यात्राएँ सुरक्षित हों। 309 00:27:37,073 --> 00:27:38,157 एडमिरल। 310 00:27:38,157 --> 00:27:39,325 कमांडर। 311 00:27:49,794 --> 00:27:53,422 यू.एस.एस. स्टारगेज़र एनसीसी-2893 312 00:28:20,366 --> 00:28:23,119 लेफ़्टिनेंट उरटर्न, वह क्या है? 313 00:28:23,119 --> 00:28:26,664 स्थानिक विसंगति, कैप्टन। हल्के टैकियॉन स्तर पर चिंता की बात नहीं है। 314 00:28:26,664 --> 00:28:28,707 फ़िलहाल, यह स्थिर लगता है। 315 00:28:29,208 --> 00:28:32,211 अंतरिक्ष-समय से छेड़खानी को "स्थिरता" कहना उचित नहीं है। 316 00:28:33,212 --> 00:28:34,713 कैप्टन रिओस, हमसे संपर्क किया जा रहा है। 317 00:28:34,797 --> 00:28:35,923 स्क्रीन पर दिखाओ। 318 00:28:39,885 --> 00:28:41,053 तुम यहाँ क्या कर रही हो? 319 00:28:41,137 --> 00:28:42,763 मैं भी यही पूछने वाली थी। 320 00:28:44,682 --> 00:28:47,184 तुमने मेरे यान के साथ क्या किया? 321 00:28:47,268 --> 00:28:48,727 सुधार: मेरा यान। 322 00:28:48,811 --> 00:28:50,187 मैंने कहा था, उसका ख़याल रखना। 323 00:28:50,271 --> 00:28:52,606 उसके बजाय, मैंने दूसरों का ख़याल रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया, 324 00:28:52,690 --> 00:28:55,401 जो कि मेरे काम में कभी-कभार हिंसक रूप ले सकता है। 325 00:28:55,401 --> 00:28:57,069 वैसे भी, कुछ खरोचों से यह ज़्यादा सुंदर दिख रहा है। 326 00:28:57,153 --> 00:28:58,362 हैलो, सेवन! 327 00:29:01,031 --> 00:29:02,199 लेफ़्टिनेंट सिंग? 328 00:29:02,283 --> 00:29:04,827 सिग्नल विसंगति के अंदर से उत्पन्न हो रहा है, कैप्टन। 329 00:29:05,953 --> 00:29:07,204 क्या यह किसी तरह का संदेश है? 330 00:29:07,288 --> 00:29:09,540 इसे सार्वदेशिक अनुवादक के माध्यम से चला रही हूँ। 331 00:29:09,540 --> 00:29:11,333 परिणाम अनिर्णायक निकले, सर। 332 00:29:11,417 --> 00:29:12,501 अज्ञात भाषा 333 00:29:12,585 --> 00:29:15,087 - हैलो कहने का यह अजीब तरीका है। - इसे मुझे संभालने दो। 334 00:29:18,841 --> 00:29:22,136 अरे, माफ़ करना। कैप्टन, मुझे अनुमति है? 335 00:29:23,679 --> 00:29:24,763 कैप्टन? 336 00:29:24,847 --> 00:29:27,475 लेफ़्टिनेंट, विश्वास करो। इसे अनदेखा करना ज़्यादा आसान होगा। 337 00:29:31,645 --> 00:29:34,982 सिग्नल को तरंग के रूप में प्रदर्शित कर रही हूँ। बिखरे हुए, अराजक। 338 00:29:34,982 --> 00:29:36,484 विश्लेषण कर रही हूँ। 339 00:29:38,152 --> 00:29:40,488 यह भाषा नहीं है। भाषाएँ हैं, बहुवचन। 340 00:29:40,488 --> 00:29:42,490 दर्जनों हैं। सभी उलझी हुई हैं। 341 00:29:43,240 --> 00:29:44,450 सभी पूछ रहे हैं... 342 00:29:45,618 --> 00:29:46,827 नहीं, अनुग्रह कर रहे हैं... 343 00:29:47,578 --> 00:29:51,165 एग्नेस, क्या संदेश है? 344 00:29:52,333 --> 00:29:53,667 कह रहे हैं, "हमारी मदद करो।" 345 00:29:55,669 --> 00:29:57,213 "हमारी मदद करो, पिकार्ड।" 346 00:29:57,213 --> 00:29:59,507 हमारी मदद करो, पिकार्ड। 347 00:30:00,257 --> 00:30:02,593 हमारी मदद करो, पिकार्ड। 348 00:30:07,932 --> 00:30:11,602 {\an8}लॉस एंजिलिस 349 00:30:18,067 --> 00:30:19,777 ग्रेटर लॉस एंजिलस का शहर ऐतिहासिक स्थान 350 00:30:19,777 --> 00:30:22,279 फॉरवर्ड ऐवन्यू ऐतिहासिक डिस्ट्रिक्ट 351 00:30:57,815 --> 00:30:59,733 मुझे थोड़ी चाय चाहिए। 352 00:30:59,817 --> 00:31:01,277 अर्ल ग्रे। 353 00:31:01,277 --> 00:31:02,778 बिल्कुल गर्म। 354 00:31:02,778 --> 00:31:04,613 शायद उससे भी कुछ कड़क। 355 00:31:08,909 --> 00:31:10,452 कैप्टन पिकार्ड। 356 00:31:11,203 --> 00:31:12,580 एडमिरल। 357 00:31:13,497 --> 00:31:15,457 माफ़ करना। एडमिरल। 358 00:31:16,584 --> 00:31:18,460 पर तुम हमेशा मेरे लिए कैप्टन ही रहोगे। 359 00:31:22,715 --> 00:31:24,550 हैलो, गाइनन। 360 00:31:24,550 --> 00:31:27,469 - तुमसे मिलकर बहुत ख़ुशी हुई। - मुझे भी। 361 00:31:29,888 --> 00:31:32,975 यह तुम्हारे निजी रिजर्व के लिए है। 362 00:31:34,685 --> 00:31:37,688 तुम सौ साल के होने वाले हो, और मैं कई सौ साल की, 363 00:31:37,688 --> 00:31:41,150 मुझे नहीं लगता कि हमें कुछ भी संजोकर रखना चाहिए। 364 00:31:42,192 --> 00:31:46,822 वैसे, एल-ऑरिएंस की उम्र धीमे बढ़ती है। 365 00:31:46,822 --> 00:31:48,907 हाँ, पर अगर हम चुनें तो। 366 00:31:49,700 --> 00:31:55,748 अब, मैंने ध्यान दिया है कि इंसानों को पसंद नहीं कि कोई उनकी नश्वरता का ज़िक्र करे, 367 00:31:55,748 --> 00:31:58,125 इसलिए मैं... मैं घुल-मिलने की कोशिश करती हूँ। 368 00:31:59,251 --> 00:32:01,170 तो, धन्यवाद। 369 00:32:02,880 --> 00:32:07,384 मुझे नहीं लगता कि तुम यहाँ पुराने दिन याद करने आए हो। 370 00:32:07,468 --> 00:32:10,721 लगता है कि अब तुम्हें नए दिन ही परेशान कर रहे हैं। 371 00:32:13,766 --> 00:32:14,767 क्या हुआ? 372 00:32:14,767 --> 00:32:17,311 क्या मैं बस प्यारी पुरानी दोस्त को याद नहीं कर सकता? 373 00:32:17,311 --> 00:32:19,313 कर सकते हो, पर मैंने तुम्हारा हाथ थामा था 374 00:32:19,313 --> 00:32:22,399 जब तुम फेडरेशन के राजनैतिक दुर्घटनाओं से गुज़रे थे। 375 00:32:22,483 --> 00:32:25,736 मैंने तुम्हें कुछ नए आकाशगंगा-संबंधी ख़तरों का सामना करते देखा है। 376 00:32:25,736 --> 00:32:29,657 हमने मिलकर एक ब्रह्मांड से दूसरे में छलांग लगाई है। 377 00:32:30,407 --> 00:32:34,411 मुझे कहना होगा, मुझे तुम्हारे चेहरे का यह भाव याद नहीं... 378 00:32:38,999 --> 00:32:40,584 माफ़ करना। 379 00:32:40,668 --> 00:32:45,047 मैंने यह भाव देखा है, और यह गंभीर है। 380 00:32:45,047 --> 00:32:47,966 इसलिए यह, चाहे यह कितनी भी प्यारी हो, इससे बात नहीं बनेगी। 381 00:32:48,050 --> 00:32:50,302 तो टॉप शेल्फ या हूच? 382 00:32:50,969 --> 00:32:52,388 शायद, हूच। 383 00:32:53,013 --> 00:32:55,015 सौरियन ब्रैंडी। 384 00:32:56,392 --> 00:32:57,393 आओ। 385 00:33:00,270 --> 00:33:02,898 ऐसा नहीं है कि मैंने पहले प्यार नहीं किया है। 386 00:33:02,898 --> 00:33:04,108 मैंने किया है। 387 00:33:05,401 --> 00:33:07,403 कभी-कभी, बहुत ज़्यादा किया है। 388 00:33:08,070 --> 00:33:11,657 हाँ, पर हमेशा उनसे जो अस्थाई होती थीं। 389 00:33:11,657 --> 00:33:13,325 नहीं, यह पूरी तरह सच नहीं है। 390 00:33:13,409 --> 00:33:16,704 ताकि तुम्हें उनके टिकने का डर न हो। 391 00:33:17,621 --> 00:33:20,082 तुम्हें लगता है कि मैं डरपोक हूँ? 392 00:33:20,082 --> 00:33:21,375 अरे, नहीं। 393 00:33:21,375 --> 00:33:24,837 मुझे लगता है कि तुमने कई, कई साहसिक काम किए हैं। 394 00:33:24,837 --> 00:33:26,171 अलग तरह के। 395 00:33:26,880 --> 00:33:28,257 अब देर हो चुकी है। 396 00:33:28,257 --> 00:33:31,176 वह मौका हाथ से निकल गया। 397 00:33:32,720 --> 00:33:34,221 मेरी आँखों के सामने। 398 00:33:35,931 --> 00:33:37,850 ज़ॉन-लूक, तुम बचकानी बात कर रहे हो। 399 00:33:38,726 --> 00:33:40,185 - माफ़ करना? - हाँ। 400 00:33:40,269 --> 00:33:41,562 अभी देर नहीं हुई है। 401 00:33:41,562 --> 00:33:45,357 समय समस्या नहीं है, समस्या तो तुम हो। 402 00:33:46,316 --> 00:33:50,529 तुम हमेशा प्यार के बारे में ऐसे बात करते हो मानो तुमने उसे गंभीरता से लिया हो। 403 00:33:51,739 --> 00:33:54,783 और तुम्हें पता है कि तुमने अगर कुछ तुड़वाई हैं 404 00:33:54,867 --> 00:33:55,993 तो वह हैं तुम्हारी हड्डियाँ। 405 00:33:55,993 --> 00:33:59,288 और वह इकलौती चीज़ जो तुमने ख़तरे में डाली है वह है तुम्हारी जान। 406 00:33:59,288 --> 00:34:01,832 यह कोई मामूली नुकसान नहीं है। 407 00:34:01,832 --> 00:34:04,376 मौत से भी ज़्यादा बदतर चीज़ें मौजूद हैं। 408 00:34:04,460 --> 00:34:06,462 और तुमसे बेहतर यह कोई नहीं जानता है। 409 00:34:10,340 --> 00:34:13,510 तुम कब से अकेले हो, लगभग एक सदी से? 410 00:34:13,594 --> 00:34:15,345 क्यों? तुम्हें किस चीज़ ने रोक रखा है? 411 00:34:18,682 --> 00:34:22,895 ठीक है। तुमने अंतरिक्ष में जाने का निर्णय क्यों लिया था? 412 00:34:22,895 --> 00:34:25,731 हम इस पर कई बार चर्चा कर चुके हैं। 413 00:34:26,440 --> 00:34:29,651 खोज करने के लिए, नई सभ्यताओं से मिलने के लिए... 414 00:34:29,735 --> 00:34:32,488 ज़ॉन-लूक, जब से मैं तुम्हें जानती हूँ, वह इकलौती जगह 415 00:34:32,488 --> 00:34:34,948 जिसे खोजने से तुम डरते हो, 416 00:34:35,032 --> 00:34:40,454 चाहे वह जीवंत हो या कृत्रिम सिंथेटिक हो, वह जगह यह है। 417 00:34:47,294 --> 00:34:52,382 और वहाँ क्या हुआ था जिसके बारे में हमने कभी चर्चा नहीं की? 418 00:35:04,812 --> 00:35:06,063 पता है क्या? 419 00:35:07,147 --> 00:35:08,232 मैं समझती हूँ। 420 00:35:09,691 --> 00:35:15,781 मुझे लगता है कि तुम्हारे जवाब अंतरिक्ष में नहीं हैं, और वहाँ कभी थे ही नहीं। 421 00:35:18,200 --> 00:35:21,829 और, मेरा सुझाव है कि हम पीना जारी रखें। 422 00:35:24,998 --> 00:35:29,545 क्योंकि मुझे लगता है कि एक आख़िरी युद्ध आने वाला है। 423 00:35:45,477 --> 00:35:50,941 माफ़ करना मैं अचानक मिलने आ गई, ज़ॉन-लूक, पर यह नाज़ुक मसला है। 424 00:35:50,941 --> 00:35:52,568 क्या हुआ, सैली? 425 00:35:52,568 --> 00:35:54,987 कृपया, बैठो। 426 00:35:58,073 --> 00:36:01,159 अंतरिक्ष में एक अनोखी चीज़ से हमारा सामना हुआ है। 427 00:36:01,243 --> 00:36:04,538 हम चाहते हैं कि तुम ख़ुद उस पर नज़र डालो। 428 00:36:07,207 --> 00:36:08,917 सम्मान सहित, एडमिरल, 429 00:36:09,001 --> 00:36:12,462 मुझसे ज़्यादा दर्जनों काबिल लोग होंगे। 430 00:36:16,466 --> 00:36:22,222 इसकी घटना क्षितिज की वजह से एडलर-लास्की अस्थायी विकिरण में काफ़ी बढ़ौतरी हुई। 431 00:36:22,306 --> 00:36:25,309 और फिर, वह... 432 00:36:26,602 --> 00:36:29,146 प्रसारण करने लगी। 433 00:36:32,524 --> 00:36:34,192 इसकी शुरुआत ऐसे ही होती है। 434 00:36:34,860 --> 00:36:36,862 हमारी मदद करो, पिकार्ड। 435 00:36:38,363 --> 00:36:40,741 हमारी मदद करो, पिकार्ड। 436 00:36:42,993 --> 00:36:44,953 हमारी मदद करो, पिकार्ड। 437 00:36:45,704 --> 00:36:47,539 तुमने कहा, "इसकी शुरुआत ऐसे हुई।" 438 00:36:47,623 --> 00:36:51,752 बाकी के संदेश में पूरा आर्टिकल 15 है। 439 00:36:51,752 --> 00:36:52,920 आर्टिकल 15? 440 00:36:52,920 --> 00:36:55,672 फेडरेशन में शामिल होने की विनती? 441 00:36:55,756 --> 00:37:00,802 एक अज्ञात सभ्यता जो अंतरिक्ष-समय में छेद बना सकती है और बंद कर सकती है, 442 00:37:00,886 --> 00:37:03,263 वह फेडरेशन में शामिल होना चाहती है 443 00:37:03,347 --> 00:37:07,100 और, ज़ाहिर है, वे केवल तुमसे बात करेंगे। 444 00:37:44,304 --> 00:37:45,430 ज़ॉन-लूक? 445 00:38:16,962 --> 00:38:20,924 वाह, तुम्हें देखकर हैरानी हुई। 446 00:38:21,008 --> 00:38:23,427 बेशक़। डॉक्टर जुराटी भी यहीं है। 447 00:38:27,139 --> 00:38:28,181 यह एडमिरल पिकार्ड हैं। 448 00:38:28,765 --> 00:38:30,183 तुम काफ़ी प्रसिद्ध हो। 449 00:38:31,309 --> 00:38:33,645 वैसे, स्टारगेज़र मेरा पहला कमांड था। 450 00:38:33,729 --> 00:38:36,648 बेशक़ यह स्टारगेज़र नहीं, 451 00:38:37,482 --> 00:38:41,153 पर... यहाँ आकर... 452 00:38:42,696 --> 00:38:46,241 ऐसा लगता है कि इतिहास लौट आया है। 453 00:38:48,577 --> 00:38:50,954 यह कमाल का यान है। 454 00:38:52,998 --> 00:38:54,207 तुम सहमत नहीं हो? 455 00:38:56,752 --> 00:38:59,629 स्टारगेज़र नए यानों की श्रृंखला का पहला यान है। 456 00:38:59,713 --> 00:39:04,676 यह बॉर्ग क्यूब आर्टिफैक्ट पर शोध से प्राप्त पुर्ज़ों का उपयोग करता है। 457 00:39:04,760 --> 00:39:07,012 हाँ, बेशक़। सही कहा। 458 00:39:07,012 --> 00:39:09,389 स्टारफ़्लीट में ऐसे कई हैं जो बॉर्ग से डरते हैं, 459 00:39:09,473 --> 00:39:12,768 और मुझे लगता है कि मेरी उपस्थिति 460 00:39:12,768 --> 00:39:17,689 ऐतिहासिक तनाव और व्यामोह को बढ़ा रही है। 461 00:39:27,699 --> 00:39:29,618 एडमिरल ब्रिज पर हैं। 462 00:39:33,872 --> 00:39:34,998 क्रिस। 463 00:39:35,749 --> 00:39:37,084 तुमसे मिलकर बहुत ख़ुशी हुई। 464 00:39:37,084 --> 00:39:38,418 आपसे भी। 465 00:39:40,045 --> 00:39:41,338 स्टारगेज़र में स्वागत है। 466 00:39:42,422 --> 00:39:43,673 धन्यवाद। 467 00:39:44,800 --> 00:39:46,051 कृपया, काम पर लौटो। 468 00:39:50,764 --> 00:39:52,099 तो... 469 00:39:54,518 --> 00:39:57,813 बेशक़ यह मेरे स्टारगेज़र से ज़्यादा आकर्षक है। 470 00:39:58,438 --> 00:40:03,276 मेरे विपरीत, यह पुर्ज़े जितने पुराने होते हैं उतने ही जवान दिखते हैं। 471 00:40:04,361 --> 00:40:07,114 वैसे, मिस्टर, मुझे लगता है कि आप काफ़ी पोज़िट्रॉनिक दिख रहे हैं। 472 00:40:07,114 --> 00:40:10,242 एग्नेस, तुमसे मिलकर ख़ुशी हुई। 473 00:40:10,242 --> 00:40:12,410 इन परिस्थितियों में भी। 474 00:40:13,411 --> 00:40:16,248 - स्थिति। - टैक्टिकल, दिखाओ। 475 00:40:23,004 --> 00:40:29,177 तो, चलो देखें उन्हें मुझसे क्या कहना है। 476 00:40:29,261 --> 00:40:32,139 - अनुमति है, कैप्टन? - बेशक़। 477 00:40:32,139 --> 00:40:35,142 लेफ़्टिनेंट, संपर्क करो। 478 00:40:36,935 --> 00:40:41,439 मैं एडमिरल ज़ॉन-लूक पिकार्ड तुम्हारे अनुरोध का जवाब दे रहा हूँ। 479 00:40:52,242 --> 00:40:54,911 मैं दोहराता हूँ, मैं एडमिरल ज़ॉन-लूक... 480 00:40:54,995 --> 00:40:56,329 पिकार्ड हूँ। 481 00:41:03,378 --> 00:41:05,046 पिकार्ड। 482 00:41:05,130 --> 00:41:07,215 बोर्ड में ऊर्जा बढ़ रही है। 483 00:41:07,299 --> 00:41:09,801 - कुछ सामने आ रहा है। - मुझे दिख रहा है। 484 00:41:09,885 --> 00:41:11,178 चेतावनी! 485 00:41:11,178 --> 00:41:14,097 हेल्म, पीछे हटो। थोड़ी दूरी बढ़ाओ। 486 00:41:52,969 --> 00:41:54,095 सेवन। 487 00:41:56,640 --> 00:41:57,849 हाँ, एडमिरल। 488 00:41:59,517 --> 00:42:01,019 वह यान बॉर्ग है। 489 00:42:20,830 --> 00:42:22,540 स्टारगेज़र, मैं कमांडर मसिकर बोल रही हूँ। 490 00:42:22,624 --> 00:42:24,751 एक्सेलसियर मदद के लिए इंतज़ार में खड़ा है। 491 00:42:24,751 --> 00:42:26,378 यह जानकार ख़ुशी हुई, राफ़। 492 00:42:27,754 --> 00:42:30,840 ख़ैर, एडमिरल, अभी हम मोर्चे पर हैं। 493 00:42:30,924 --> 00:42:34,302 आप ही सबसे वरिष्ठ ऑफ़िसर हैं और शैतान आपका नाम पुकार रहा है। 494 00:42:34,386 --> 00:42:37,013 मैं पूरी तरह सुनिश्चित हूँ कि अगर हमने करवाई नहीं की, तो वे करेंगे। 495 00:42:37,097 --> 00:42:38,515 तो, हम क्या करें? 496 00:42:39,808 --> 00:42:41,434 पता नहीं। 497 00:42:42,102 --> 00:42:44,104 वह, वहाँ, 498 00:42:44,104 --> 00:42:50,026 वह मोड़ हो सकता है जहाँ इतिहास करवट ले। 499 00:42:51,069 --> 00:42:56,032 पिकार्ड, बॉर्ग नष्ट करते हैं, वे आत्मसात करते हैं। 500 00:42:56,116 --> 00:42:58,493 वे ख़ुद आत्मसात नहीं होते हैं। 501 00:42:59,828 --> 00:43:01,246 डॉक्टर जुराटी? 502 00:43:02,831 --> 00:43:04,708 शायद हमें सावधानी बरतनी चाहिए। 503 00:43:04,708 --> 00:43:07,377 पर इसके बारे में सब कुछ अनोखा है। 504 00:43:08,003 --> 00:43:10,839 जिस बॉर्ग को हम जानते हैं, वह प्रभावी ढंग से नष्ट हो चुका है, 505 00:43:10,839 --> 00:43:12,299 कार्यात्मक रूप से हराया जा चुका है। 506 00:43:12,299 --> 00:43:14,634 तो क्या यह संभव नहीं कि उन्होंने रणनीति बदल दी? 507 00:43:14,718 --> 00:43:16,094 बिल्कुल। 508 00:43:16,094 --> 00:43:20,932 किसी भी आवश्यक माध्यम से विजय प्राप्त करना और शक्ति के अभाव में, छल करना। 509 00:43:21,016 --> 00:43:23,643 पर शायद हम फेडरेशन के अब तक के सबसे महान दोस्त को 510 00:43:23,727 --> 00:43:25,228 ख़त्म कर रहे होंगे। 511 00:43:25,312 --> 00:43:26,730 सही कहा। 512 00:43:28,106 --> 00:43:30,483 विश्वास नहीं होता मैं यह सुन रही हूँ। 513 00:43:30,567 --> 00:43:33,695 बॉर्ग ने कई जातियों को ख़त्म किया है, 514 00:43:33,695 --> 00:43:36,156 करोड़ों को मारा है, मेरे माता-पिता को भी। 515 00:43:36,156 --> 00:43:39,034 - कइयों को वशीभूत किया है। - हाँ, मैं समझता... 516 00:43:39,034 --> 00:43:40,952 मुझे पता है मैं क्रूर सुनाई पड़ रही हूँ, पर बस मेरी बात सुनिए। 517 00:43:41,036 --> 00:43:43,288 अगर मैं ग़लत हुई, तो हम एक बॉर्ग यान ख़त्म करेंगे, 518 00:43:43,288 --> 00:43:45,582 पर अगर सही हुई और हमने कुछ नहीं किया, 519 00:43:46,333 --> 00:43:49,919 तो आज ही फेडरेशन के अंत की शुरुआत होगी। 520 00:43:55,216 --> 00:43:56,843 कैप्टन रिओस, ब्रिज के लिए। 521 00:44:00,805 --> 00:44:02,390 सर, वे हमसे संपर्क कर रहे हैं। 522 00:44:02,474 --> 00:44:03,600 चलो सुनें। 523 00:44:03,600 --> 00:44:05,643 ज़्यादा समय नहीं है। 524 00:44:05,727 --> 00:44:10,315 हम पिकार्ड से अकेले में समझौता वार्ता करेंगे। 525 00:44:10,315 --> 00:44:12,692 और हम यह कैसे करेंगे? 526 00:44:12,776 --> 00:44:15,236 हम एक दूत भेजेंगे। 527 00:44:15,320 --> 00:44:18,073 हम अपनी रानी को भेजेंगे। 528 00:44:21,034 --> 00:44:23,870 मैं उन्हें कभी इस यान में आने नहीं दूँगा। 529 00:44:26,081 --> 00:44:27,540 पूरे यान को संदेश दो। 530 00:44:27,624 --> 00:44:29,667 - ढाल उठाओ! - ठीक है, कैप्टन! 531 00:44:50,146 --> 00:44:52,649 सर, एक इनकमिंग ट्रांसपोर्ट सिग्नल मिल रहा है। 532 00:44:52,649 --> 00:44:54,567 सिग्नल स्कैन एकल जीवन-रूप को इंगित कर रहा है। 533 00:44:54,651 --> 00:44:57,404 बॉर्ग के अनुरूप कार्बनिक सिंथेटिक घटक। 534 00:44:59,406 --> 00:45:00,740 कैप्टन, हम हमला करें? 535 00:45:00,824 --> 00:45:03,076 अभी नहीं। वे हमारी ढाल के रहते ट्रांसपोर्ट नहीं कर सकते। 536 00:45:03,076 --> 00:45:05,203 रानी सच में आ रही है। 537 00:45:05,203 --> 00:45:08,248 रिओस, ज़्यादा देर मत करो। हमला करो। 538 00:45:10,333 --> 00:45:11,960 एक चैनल खोलो। 539 00:45:11,960 --> 00:45:14,045 चैनल खुल गया है, कैप्टन। 540 00:45:14,129 --> 00:45:19,134 बॉर्ग यान, ट्रांसपोर्ट होने की कोशिश रोको वरना तुम पर हमला होगा। 541 00:45:32,439 --> 00:45:34,941 सर, उनका ट्रांसपोर्ट सिग्नल हमारी ढाल में छेद कर रहा है। 542 00:45:34,941 --> 00:45:37,360 - किस डेक में? - यहाँ, सर। ब्रिज में। 543 00:45:38,278 --> 00:45:39,779 हैंड फेज़र तैयार रखो! 544 00:45:39,863 --> 00:45:42,949 - मोशे, जल्दबाज़ी में हमला मत करना। - जी, सर। 545 00:45:42,949 --> 00:45:44,492 सिक्योरिटी टीम, ब्रिज पर आओ। 546 00:45:47,412 --> 00:45:49,831 सभी सिक्योरिटी टीम, तुरंत ब्रिज पर रिपोर्ट करो। 547 00:46:14,647 --> 00:46:15,648 यह पहली बार हुआ है। 548 00:46:24,157 --> 00:46:26,868 हम शांति चाहते हैं। 549 00:46:31,998 --> 00:46:36,544 पर पहले, हमें... 550 00:46:40,798 --> 00:46:41,799 क्या? 551 00:46:42,509 --> 00:46:44,052 तुम्हें क्या चाहिए? 552 00:46:45,470 --> 00:46:46,638 शक्ति। 553 00:47:26,344 --> 00:47:27,887 हमला रोको! 554 00:47:30,473 --> 00:47:31,683 गोलीबारी रोको! 555 00:47:35,311 --> 00:47:37,564 रानी उन्हें बेहोश कर रही है, मार नहीं रही है। 556 00:47:37,564 --> 00:47:39,315 गोलीबारी रोको! 557 00:47:39,399 --> 00:47:41,985 आइसोलीनियर विखंडन का पता चला है। 558 00:47:42,694 --> 00:47:44,112 कमांड नोड में ख़राबी आई है। 559 00:47:49,617 --> 00:47:51,327 ब्रिज नियंत्रण पुन: निर्देशित हो रहे हैं। 560 00:47:55,623 --> 00:47:58,376 ब्रिज नियंत्रण स्थानांतरण 20 प्रतिशत। 561 00:48:07,260 --> 00:48:09,971 ब्रिज नियंत्रण स्थानांतरण चालीस प्रतिशत। 562 00:48:10,847 --> 00:48:11,848 क्या हो रहा है? 563 00:48:11,848 --> 00:48:14,350 वह यान पर बॉर्ग संशोधनों तक पहुँच रही है! 564 00:48:14,434 --> 00:48:17,228 वह संपूर्ण नियंत्रण हासिल कर रही है। हथियार, नेविगेशन, सब पर। 565 00:48:17,312 --> 00:48:18,396 वह यान को आत्मसात कर रही है। 566 00:48:18,396 --> 00:48:22,025 केवल हमारे यान को ही नहीं, पूरे फ़्लीट को। वह हमें हब के रूप में इस्तेमाल कर रही है। 567 00:48:22,025 --> 00:48:25,820 वह हमारे सारे यानों से कमांड कोड हासिल कर रही है। 568 00:48:30,825 --> 00:48:34,454 फ़्लीट को संदेश भेजो, सभी यान बॉर्ग यान पर हमला करें। 569 00:48:34,454 --> 00:48:36,623 नहीं भेज सकती। उसने कॉम बंद कर दिया है। 570 00:48:36,623 --> 00:48:40,168 उसने 70 प्रतिशत आत्मसात... नहीं, 75 प्रतिशत आत्मसात कर लिया है। 571 00:48:40,168 --> 00:48:41,753 हम पूरी तरह नियंत्रण खो देंगे। 572 00:48:41,753 --> 00:48:45,423 पिकार्ड, हम उसे पूरा बेड़ा नहीं दे सके। आप यह जानते हो। 573 00:48:49,052 --> 00:48:51,721 अस्सी प्रतिशत आत्मसात हो गया। वह तेज़ी से बढ़ रही है! 574 00:48:52,388 --> 00:48:53,556 तुम्हारे पास समय नहीं है। 575 00:48:57,393 --> 00:48:59,020 पचासी प्रतिशत! 576 00:48:59,020 --> 00:49:00,271 हमारे पास विकल्प नहीं हैं! 577 00:49:00,355 --> 00:49:04,025 कंप्यूटर, स्वत: विनाश अनुक्रम सक्रिय करो। 578 00:49:04,025 --> 00:49:06,069 स्वत: विनाश प्रणाली सक्रिय है। 579 00:49:06,069 --> 00:49:08,112 अंतिम आदेश का इंतज़ार है। 580 00:49:12,617 --> 00:49:14,035 वह 90 प्रतिशत पर है! 581 00:49:14,035 --> 00:49:16,537 अगर वह 100 पर पहुँची, तो हम स्वत: विनाश नहीं कर सकेंगे। 582 00:49:16,621 --> 00:49:18,122 पिकार्ड! 583 00:49:18,206 --> 00:49:19,207 आदेश। 584 00:49:19,207 --> 00:49:22,502 पिकार्ड शून्य-शून्य-शून्य-विनाश-शून्य। 585 00:49:24,545 --> 00:49:28,883 आपातकालीन स्वत: विनाश प्रणाली अब सक्रिय है। 586 00:49:32,428 --> 00:49:36,099 यान तबाह होगा दस, नौ... 587 00:49:36,099 --> 00:49:37,350 पिकार्ड। 588 00:49:37,350 --> 00:49:43,606 ...आठ, सात, छह, पाँच, चार... 589 00:49:43,690 --> 00:49:45,108 ऊपर देखो। 590 00:49:45,108 --> 00:49:48,820 ...तीन, दो, एक में। 591 00:51:54,070 --> 00:51:55,154 लैरिस! 592 00:51:56,572 --> 00:51:59,700 सर, आप सुबह की चाय बरामदे में लेना चाहेंगे? 593 00:51:59,784 --> 00:52:01,744 आज सुबह सोलर शील्ड की पकड़ अच्छी है। 594 00:52:01,828 --> 00:52:03,079 आसमान बेहद साफ़ है। 595 00:52:03,079 --> 00:52:05,373 - तुम कौन हो? - हार्वी, सर। 596 00:52:05,373 --> 00:52:08,251 - आप ठीक हैं? - नहीं, लैरिस कहाँ है? 597 00:52:09,210 --> 00:52:11,045 लैरिस, रॉम्यूलन नाम, 598 00:52:11,045 --> 00:52:13,881 अंग्रेज़ी में, इसका मतलब है "एक नया दिन।" 599 00:52:13,965 --> 00:52:16,425 आप चाहेंगे कि मैं प्रवासी रोस्टर में यह नाम ढूँढूँ? 600 00:52:16,509 --> 00:52:18,219 यहाँ क्या हो रहा है? 601 00:52:19,011 --> 00:52:21,138 बढ़िया सवाल है, ज़ॉन-लूक। 602 00:52:22,265 --> 00:52:23,975 मेरे कैप्टन। 603 00:52:23,975 --> 00:52:26,227 मुझे तुम्हारी बहुत याद आई। 604 00:52:26,227 --> 00:52:29,021 नहीं। नहीं, नहीं। 605 00:52:30,231 --> 00:52:33,234 अरे, नहीं, तुम तो मेरी कल्पना से थोड़े बूढ़े हो गए हो। 606 00:52:33,943 --> 00:52:35,111 मैं भी बराबरी पर आ जाता हूँ। 607 00:52:36,612 --> 00:52:38,656 लो, अब हम बराबरी में हैं। 608 00:52:38,656 --> 00:52:39,949 क्यू। 609 00:52:41,033 --> 00:52:43,119 कमबख़्त क्यू। 610 00:52:46,789 --> 00:52:50,001 तुम्हें याद है मैंने क्या कहा था जब हम अलग हुए थे? 611 00:52:51,085 --> 00:52:54,922 "आज़माइश कभी ख़त्म नहीं होती है।" 612 00:52:55,006 --> 00:52:57,049 तुम यहाँ क्या कर रहे हो? 613 00:52:57,133 --> 00:53:00,595 तुम दूसरे मौके के बारे में काफ़ी कह रहे थे। 614 00:53:00,595 --> 00:53:05,057 ख़ैर, मेरे दोस्त, अज्ञात रास्ते के अंत में 615 00:53:05,141 --> 00:53:08,060 स्वागत है। 616 00:53:34,128 --> 00:53:35,671 एलेग्जेंडर करेज द्वारा असली स्टार ट्रैक थीम 617 00:54:05,076 --> 00:54:07,078 उप-शीर्षक अनुवादक: मून कलिता